CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
CG CRIME NEWS : पत्नी ने टंगिया से ताबड़तोड़ वार कर पति को उतारा मौत के घाट, आरोपी हिरासत में…

CG CRIME NEWS : पत्नी ने टंगिया से ताबड़तोड़ वार कर पति को उतारा मौत के घाट, आरोपी हिरासत में…

 कांकेर। CG CRIME NEWS : जिले से इस वक्त हत्या का मामला सामने आया है। यहां बांदे थाना क्षेत्र के अंतर्गत पत्नी ने पति की टंगिया से मारकर हत्या क़र दिया है। बताया जा रहा है कि मामला शाम का था ज़ब पति शराब पीकर घर आया और किसी बात कोई लेकर दोनों के बीच बहस हो गया।

आरोपी पत्नी-  

बता दें कि बात इतनी बड़ी कि पत्नी का ग़ुस्सा इतना बढ़ गया कि पास रखे टंगिया से शराबी पति ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दिया। माता पिता का झगड़ा देखते हुए बच्चे घर से दौड़ क़र पुलिस थाना जाकर जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने मामले कोई गंभीरता से लेते हुए घटना स्थल पहुंची। तब तक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। फिलहाल, पत्नी को पुलिस हिरासत मे लिया है और मर्ग कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।  वहीं, नाबालिक 2 बच्चों का रो रो क़र बुरा हाल हैं।

BREAKING NEWS : मंत्री कवासी लखमा को मिली नई जिम्मेदारी, AICC ने कर्नाटक चुनाव के लिए ऑब्जर्वर बनाया

BREAKING NEWS : मंत्री कवासी लखमा को मिली नई जिम्मेदारी, AICC ने कर्नाटक चुनाव के लिए ऑब्जर्वर बनाया

 Karnataka Assembly Elections : कर्नाटक में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले है। जिसकी तैयारियां इन दिनों जोरो से चल रही है। कांग्रेस और बीजेपी के राष्ट्रीय नेता लगातार राज्य का दौरा कर रहे है। राज्य की क्षेत्रीय पार्टियां भी मतदाताओं को अपनी ओर खींचने का भरपूर प्रयास कर रही है। इसी बीच AICC ने कर्नाटक चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा को ऑब्जर्वर बनाया है। मंत्री लखमा को AICC ने विधानसभा स्तर पर ऑब्जर्वर बनाया है।

कर्नाटक में एक चरण में 10 मई को मतदान होंगे। राज्य की 224 विधानसभा सीटों के नतीजे 13 मई को आएंगे। कर्नाटक में 24 मई को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। यहां पिछली बार मई 2018 में विधानसभा चुनाव हुए थे। कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटें हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 104 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, कांग्रेस ने 80 और जेडी(एस) ने 37 सीटें जीती थीं ।
CG News : तूफान ने मचाई तबाही: साप्ताहिक बाजार में काल बन गिरा पेड़, चना मुर्रा बेचने बैठे दंपति की दबने से मौत

CG News : तूफान ने मचाई तबाही: साप्ताहिक बाजार में काल बन गिरा पेड़, चना मुर्रा बेचने बैठे दंपति की दबने से मौत

 रायपुर। छत्तीसगढ़( chhattisgarh) में बेमौसम बारिश और आंधी-तूफान के कारण सोमवार( monday) शाम को पति-पत्नी की मौत हो गई. जिले के सांकरा गांव में साप्ताहिक बाजार में गांव के देवलाल निषाद और उसकी पत्नी ईश्वरी निषाद चना मुर्रा बेचने के लिए बैठे थे.।

शाम को अचानक मौसम बदला और तेज हवा चलने लगी. जिस समय तूफान आया, तब बाजार में सब्जी व अन्य सामान बेचने वालों के साथ-साथ काफी संख्या में लोग भी मौजूद थे. तूफान के दौरान लोग बचने की कोशिश में लगे थे, वहीं व्यापारी अपना सामान बचाने की जुगत में थे, तभी आम का पेड़ जड़ के पास से ही गिर गया।इससे पेड़ के नीचे ही दुकान लगाकर बैठे पति-पत्नी दब गए।लोगों ने जैसे-तैसे पेड़ का तना हटाकर उन्हें निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक द॰ मौत हो चुकी थी।

छत्तीसगढ़ से दक्षिण तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित

रायपुर केंद्र के मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पंजाब और उसके आसपास 3.1 से 7.6 किलोमीटर ( kilometer)ऊंचाई के बीच विस्तारित है. एक द्रोणिका / हवा की अनियमित गति दक्षिण छत्तीसगढ़ से दक्षिण तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. इसके प्रभाव से 24 अप्रैल को क्षोभ मंडल के निम्न स्तर पर प्रचुर मात्रा में नमी युक्त अपेक्षाकृत ठंडी हवा आने की प्रबल संभावना है।

CM Bhent Mulaqat : मुख्यमंत्री बघेल आज रायपुर ग्रामीण विधानसभा के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में होंगे शामिल, विभिन्न विकास कार्याें का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन

CM Bhent Mulaqat : मुख्यमंत्री बघेल आज रायपुर ग्रामीण विधानसभा के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में होंगे शामिल, विभिन्न विकास कार्याें का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल मंगलवार, आज रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम और विभिन्न विकास कार्याें के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल दोपहर 12.10 बजे मोवा स्थित पाम-बेलाजियो अपार्टमेंट के सामने 1000 सीटर गारमेंट फैक्ट्री का भूमिपूजन करेंगे और दोपहर 12.35 बजे माना स्थित पुष्पवाटिका पहुंचकर वहां जल आवर्धन योजना का भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12.55 बजे लालपुर स्थित जय शीतला माता मंदिर जाएंगे।

विभिन्न विकास कार्याें का लोकार्पण और भूमिपूजन

मुख्यमंत्री दोपहर 1.05 बजे बोरियाखुर्द स्थित मिनी स्टेडियम में विभिन्न विकास कार्याें का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे और वहां भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होकर आमजनों से संवाद करेंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 3.15 बजे विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेंगे।

तुष्टिकरण के लिए बहुसंख्यक युवाओं को प्रताड़ित कर रही कांग्रेस सरकारः भाजपा

तुष्टिकरण के लिए बहुसंख्यक युवाओं को प्रताड़ित कर रही कांग्रेस सरकारः भाजपा

 रायपुरः छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तुष्टिकरण को बढ़ावा देने और बहुसंख्यक समाज को उत्पीड़न कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बिरनपुर में भुनेश्वर साहू की नृशंस हत्या करने और इसके लिए उकसाने के मामले में जिन पर संविधान के तहत कार्रवाई होनी चाहिए, वे सरकार के संरक्षण में खुले घूम रहे हैं जबकि जो भुनेश्वर के लिए न्याय मांग रहे हैं, उन पर मुकदमा लादा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस तरह की कार्यवाई साबित कर रहा है कि सरकार द्वारा तुष्टिकरण की नीतियों के विरोध को कुचलने के लिए बहुसंख्यक युवाओं को प्रताड़ित किया जा रहा है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित अन्य नेताओं के नेतृत्व में भाजपा ने पैदल मार्च निकालकर राजधानी के सिविल लाइन थाने में कांग्रेस के नेताओं, मंत्रियों, विधायकों के विरुद्ध हेट स्पीच के मामले में नामजद सप्रमाण शिकायत करते हुए 24 घंटे में उन सभी को नोटिस जारी करने की मांग की थी। भाजपा कार्यकर्ताओं को न्याय की मांग करने पर नोटिस जारी करने वाली पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को एक हफ्ते बाद भी नोटिस जारी नहीं किया। बल्कि भाजपा कार्यकर्ता पर मुकदमा दर्ज कर दिया। यह सब सरकार के दबाव में हो रहा है। पुलिस दोहरा मापदंड दिखा रही है। न्याय मांगने पर दमन किया जा रहा है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि बिरनपुर में जेहादी उन्माद के शिकार युवक भुनेश्वर साहू के पिता के बयान पर संज्ञान लेते हुए मंत्री रविन्द्र चौबे के समर्थक पर हत्या के लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज नहीं किया गया। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर अमल नहीं किया गया। आखिर क्यों?क्या यह तुष्टिकरण नहीं है कि उन्मादी हिंसा के आरोपियों को सरकार संरक्षण दे रही है और न्याय मांगने वाले बहुसंख्यक समुदाय को प्रताड़ित किया जा रहा है?क्या यह भेदभाव नहीं है कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर भुनेश्वर के लिए न्याय मांगने पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और कांग्रेस नेताओं को हेट स्पीच की छूट है? क्या यह सत्य नहीं है कि भुनेश्वर साहू की हत्या के लिए उकसाने का आरोप उनके पिता ने मंत्री रविन्द्र चौबे के समर्थक पर लगाया है और अब तक उसके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हुई है?क्या बहुसंख्यक समुदाय में भय का वातावरण निर्मित कर दूसरे वर्ग को संविधानेत्तर संरक्षण देना संविधान का अपमान नहीं है?

CG CRIME : महिला की सिर और चेहरा कुचलकर हत्या, खून से लथपथ मिली लाश, आरोपी की तलाश

CG CRIME : महिला की सिर और चेहरा कुचलकर हत्या, खून से लथपथ मिली लाश, आरोपी की तलाश

 बिलासपुर। कोटा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला की घर में खून से लथपथ लाश मिली है। हत्यारों ने घर में घुस कर पत्थर से सिर और चेहरे को बुरी तरह से कुचल दिया है। सोमवार सुबह महिला की लाश देखकर लोगों को जानकारी मिली। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।

ग्राम मानपुर में रहने वाली रूपा जगत (60) रोजी मजदूरी करती थी। महिला का मंझला बेटा कमाने के लिए गुजरात गया है। बेटे का परिवार बाजू में ही रहता है। वहीं वृद्धा घर में अकेली रहती थी। सोमवार की सुबह गांव के लोगों ने आंगन में उसकी लाश देखी। आंगन में घसीटने और महिला के सिर और चेहरे को पत्थर से कुचल दिया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। साथ ही डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। आसपास के लोगों से पूछताछ कर पुलिस हत्यारों का सुराग लगा रही है।

बताया गया कि महिला के पति की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। उनके तीन बेटों में दो सरकारी नौकरी में थे। बड़े और छोटे बेटे की मौत के बाद उनके परिवार के सदस्यों को अनुकंपा नियुक्ति मिल गई है। उनका परिवार बाहर रहता है। मंझला बेटा और परिवार के सदस्य भी गांव में अलग रहते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुख्यमंत्री बघेल ने माता कौशल्या मंदिर में की पूजा-अर्चना, देश-प्रदेश के लिए मांगा सुख-समृद्धि और शांति का आशीर्वाद

मुख्यमंत्री बघेल ने माता कौशल्या मंदिर में की पूजा-अर्चना, देश-प्रदेश के लिए मांगा सुख-समृद्धि और शांति का आशीर्वाद

 रायपुर। मुख्यमंत्र भूपेश बघेल( CM baghel) आज माता कौशल्या महोत्सव के अवसर पर माता कौशल्या धाम पहुंचकर मंदिर में पूजा अर्चना की।  बघेल ने विश्व के एकमात्र माता कौशल्या मंदिर में पूजा अर्चना कर देश प्रदेश के लिए सुख-समृद्धि और शांति के लिए आशीर्वाद मांगा।इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया तथा गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास उपस्थित थे।

माता कौशल्या महोत्सव समापन: मुख्यमंत्री बघेल ने पर्यटकों की सुविधा के लिए टूरिज्म कैफे का किया लोकार्पण, महिला सशक्तिकरण की थीम पर मनाया गया महोत्सव

माता कौशल्या महोत्सव समापन: मुख्यमंत्री बघेल ने पर्यटकों की सुविधा के लिए टूरिज्म कैफे का किया लोकार्पण, महिला सशक्तिकरण की थीम पर मनाया गया महोत्सव

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल( CM baghel) ने भगवान श्रीराम के ननिहाल और माता कौशल्या की नगरी चंदखुरी में तीन दिवसीय माता कौशल्या महोत्सव का आज समापन किया। माता कौशल्या महोत्सव को महिला सशक्तिकरण की थीम पर मनाया गया। आस्था और भक्ति से ओतप्रोत इस महोत्सव में छत्तीसगढ़ सहित देश के ख्याति प्राप्त कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंचन भी किया गया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने माता कौशल्या की जन्मभूमि चंदखुरी के वैभव को विश्व पटल पर स्थापित करने, प्रदेश की कला, संस्कृति एवं पर्यटन को बढ़ावा देने, महिला सशक्तिकरण, कार्यशील कलाकारों के संरक्षण, संवर्धन एवं कला दलों के सतत् विकास हेतु इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर माता कौशल्या महोत्सव मनाने की घोषणा की थी।

पर्यटन कैफे का हुआ उद्घाटन( opening) 

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने माता कौशल्या महोत्सव के समापन अवसर पर मंदिर परिसर में स्थित पर्यटन विभाग द्वारा तैयार टूरिज्म कैफे का भी उद्घाटन किया। पयर्टन कैफे शुरू होने से अब यहां आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को छत्तीसगढ़ी व्यंजन सहित मिलेट्स से तैयार किए गए खाद्य उत्पाद उपलब्ध होंगे। इस कैफे के शुरू होने से श्रद्धालुओं को छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा और पर्यटक भी छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से रूबरू हो सकेंगे.

महिला स्व-सहायता समूह की स्टॉलों दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार लगातार काम कर कर रही है। मेला, उत्सवों एवं अन्य प्रदर्शनी आदि कार्यक्रमों के अवसर पर महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादित वस्तुओं के विक्रय एवं प्रचार-प्रसार हेतु उनको बाजार भी उपलब्ध कराया जा रहा है। माता कौशल्या महोत्सव के मौके पर भी महिला स्व-सहायता द्वारा उत्पादित वस्तुओं को विक्रय के लिए विशेष तौर पर नौ स्टॉल तैयार किए गए थे। महिलाओं द्वारा संचालित इन स्टालों में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक देखने को मिली।

CG TRANSFER NEWS : 161 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल का हुआ तबादला, SP ने जारी किया आदेश

CG TRANSFER NEWS : 161 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल का हुआ तबादला, SP ने जारी किया आदेश

 कोरबा । कोरबा एसपी यू.उदय किरण ने पुलिसिंग में कसावट लाने पुलिस कर्मियों की जम्बो ट्रांसफर लिस्ट जारी किया हैं। इस लिस्ट मेें सालों से एक ही थाने में पोस्टेड 161 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल का तबादला आदेश जारी किया हैं। एसपी द्वारा जारी लिस्ट में महिला प्रधान आरक्षक सहित महिला आरक्षकों को भी एक थाने से दूसरे थाने में तबादला किया गया हैं।

तेज हवा के साथ बारिश शुरू...जानिए विभाग ने कब तक के लिए जारी किया अलर्ट

तेज हवा के साथ बारिश शुरू...जानिए विभाग ने कब तक के लिए जारी किया अलर्ट

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में अंधड़, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पंजाब और उसके आसपास 3.1 से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई के बीच बना है. द्रोणिका की अनियमित गति दक्षिण छत्तीसगढ़ से दक्षिण तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है, जिसके चलते प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है.

 

मौसम विभाग ने बस्तर, बेमेतरा, बिजापुर, दंतेवाड़ा, कबीरधाम, कांकेर, कोंडागांव, मुंगेली, नारायणपुर और सुकमा जिले में ओरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं बालोद, बलौदाबाजार, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जांजगीर, कोरबा, कोरिया, महासमुंद, रायपुर, राजनांदगांव, सूरजपुर जिले में गरज चमक के साथ अधड़ चलने और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने, वज्रपात होने तथा ओलावृष्टि की संभावना है. उन्होंने अपील की है कि बारिश से बचने के लिए पेड़ का सहारा न लें. जब इस तरह का मौसम हो तब पेड़ के नीचे बिल्कुल खड़े न रहें, क्योंकि यहां आकाशीय बिजली गिरने की सबसे ज्यादा आशंका रहती है.

CG ACCIDENT : बारातियों से भरी पिकअप पलटने से बच्चे की मौत, 5 घायल

CG ACCIDENT : बारातियों से भरी पिकअप पलटने से बच्चे की मौत, 5 घायल

 सरगुजा। अंबिकापुर जिले में बारातियों से भरी पिकअप पलटने से 11 साल के बच्चे की मौत हो गई है। वहीं हादसे में 5 लोग घायल हुए हैं। इनमें 3 की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा लखनपुर थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम को उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बासेन से बारात ग्राम मेंड्रा गई थी। शादी के बाद बाराती सोमवार सुबह 3.30 बजे के आस-पास वापस लौट रहे थे। पिकअप गाड़ी अभी अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर जजगा गांव के मंदिर के पास पहुंची थी। उसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप सड़क किनारे खेत में जाकर पलट गई। इसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में बच्चे की तुरंत ही मौत हो गई।

घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। फिर सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जबकि 2 घायलों का उपचार पास के उदयपुर अस्पताल में ही जारी है। हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं पता चला है कि ड्राइवर को झपकी आई थी। जिसके चलते यह हादसा हुआ है।

छत्तीसगढ़ : कर्नाटक विधानसभा चुनाव में रमन, अरुण और चंद्राकर स्टार प्रचारक, आज शाम बेंगलुरु रवाना होंगे पूर्व सीएम

छत्तीसगढ़ : कर्नाटक विधानसभा चुनाव में रमन, अरुण और चंद्राकर स्टार प्रचारक, आज शाम बेंगलुरु रवाना होंगे पूर्व सीएम

 रायपुर : 10 मई को कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने वाले है। इसी कड़ी में सभी राजनेतिक पार्टियां प्रचार में लगी हुई है। वहीं कर्नाटक चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ के बीजेपी नेताओं को भी जिम्मेदारी मिली है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रिय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह चुनाव प्रचार के लिए बेंगलुरु जाएंगे। डॉ रमन सिंह 25 और 26 अप्रैल को बोम्मनहल्ली विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगे और यहां एक पत्रकार वार्ता भी करेंगे।Karnataka elections 2023

वहीं, दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ भाजपा के अध्यक्ष अरुण साव और अजय चंद्राकर चुनाव प्रचार के लिए कर्नाटक रवाना हो गए हैं। अरुण साव कर्नाटक के अरसीकेरा विधानसभा में प्रचार करेंगे तो वहीं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर नागामंगला विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे। पूर्व मुखयमंती डॉ रमन सिंह आज शाम को कर्नाटक के लिए रवाना होंगे।

छत्तीसगढ़ के दो पंचायतों को मिला राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार, सीएम बघेल ने दी बधाई

छत्तीसगढ़ के दो पंचायतों को मिला राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार, सीएम बघेल ने दी बधाई

 रायपुर। National Panchayat Award : छत्तीसगढ़ की दो पंचायतों को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सरगुजा जिले के जनपद पंचायत लुन्ड्रा के ग्राम पंचायत नागम तथा धमतरी जिले के नगरी पंचायत के ग्राम सांकरा को पुरस्कृत किया गया। ग्राम पंचायत नागम को गरीबी उन्मूलन एवं आजीविका संवर्धन श्रेणी में तथा सांकरा को स्वस्थ पंचायत थीम में पुरस्कृत किया गया। इन ग्राम पंचायतों को पुरस्कार के साथ ही 50-50 लाख रूपए की राशि भी प्रदान की गई।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविंद्र चौबे ने इस उपलब्धि के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उल्लेखनीय है कि पूरे देश में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्याें के लिए 43 ग्राम पंचायतों को पुरस्कार दिये गये। छत्तीसगढ़ उन चुनिंदा राज्यों में शामिल है जिन्हें एक से अधिक पुरस्कार आज प्राप्त हुए। ग्राम पंचायत नागम के सरपंच भंडारी राम पैकरा तथा ग्राम पंचायत सांकरा की सरपंच शशि ध्रुव ने केंद्रीय मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास गिरिराज सिंह के हाथों पुरस्कार ग्रहण किया। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री ग्रामीण विकास  फग्गन सिंह कुलस्ते और केन्द्रीय राज्य मंत्री पंचायत राज कपिल मोरेश्वर पाटिल भी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत नागम में गरीबी उन्मूलन के लिए ग्रामवासियों को मनरेगा के अंतर्गत अधिकाधिक जाब कार्ड प्रदान करने, शतप्रतिशत पारिश्रमिक प्रदाय करनेे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत शतप्रतिशत हितग्राहियों को लाभ प्रदान करने, स्वसहायता समूहों की महिलाओं के आय में वृद्धि के लिए तथा ग्रामवासियों को आईटीआई जैसी संस्था के माध्यम से कौशल विकास कराने उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया। इसी तरह ग्राम पंचायत सांकरा में गर्भवती महिलाओं का शतप्रतिशत संस्थागत प्रसव, बच्चों को पौष्टिक आहार प्रदान करने, ग्राम सभा, महिला सभा एवं बालसभा में बच्चों के टीकाकरण पर चर्चा करने के लिए , बीमारी जैसे टायफाइड, मलेरिया, टीबी आदि बीमारियों से बचाव हेतु प्रचार, प्रसार करने एवं टेलीमेडिसीन के माध्यम से अच्छा कार्य करने पुरस्कृत किया गया।
यह पुरस्कार इसलिए भी काफी मायने रखता है क्योंकि देश भर की ढाई लाख से अधिक ग्राम पंचायतों ने इस पुरस्कार के लिए नामांकन भरा था। इसमें छत्तीसगढ़ की 11658 ग्राम पंचायतें शामिल थीं। इनमें से 43 ग्राम पंचायतों को पुरस्कार के लिए देश भर से चुना गया। इस पुरस्कार के लिए 9 श्रेणियों में थीम रखी गई थी। कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव गौरव सिंह, सीईओ जिला पंचायत रायपुर श्री आकाश चिकारा, सीईओ सरगुजा विश्वदीप यादव, उप संचालक दिनेश अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

भाजपा की हार का कसक बरकरार, सरोज पांडेय के बयान पर सीएम बघेल ने कसा तंज, कहा- 15 साल मौका मिला, लेकिन…

भाजपा की हार का कसक बरकरार, सरोज पांडेय के बयान पर सीएम बघेल ने कसा तंज, कहा- 15 साल मौका मिला, लेकिन…

 रायपुर। राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय के भाजपा की हार वाले बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उनकी समीक्षा के बारे में मुझे क्या पता. वो 5 साल पीछे चल रहे, उन्हें 5 साल बाद याद आ रहा. 15 साल उनको मौका मिला, लेकिन लूट-खसोट के अलावा कुछ नहीं किया. हमने जो काम किया, उसका असर ग्रामीण इलाको में देखने को मिलता है, इसलिए छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा ही हो रही है.

आईआईआईटी के दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए. समारोह के पश्चात उन्होंने मीडिया से चर्चा में 40 प्रतिशत करप्शन और राहुल गांधी के बेल मामले पर बीजेपी के आरोपों पर कहा कि हमारे नेता तो बस बेल में है, जो जेल में हैं, वो गृहमंत्री हैं.

चिटफंड कंपनी बनाकर मनी लांड्रिंग की गई है. इसकी जांच के लिए पत्र लिखा है, लेकिन जांच नहीं हो रही. अब समझ आ रहा है कि मनी लांड्रिंग का पैसा कहां जाता था.

मुख्यमंत्री ने कहा कि महादेव एप पर केस दर्ज किया है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है, क्योंकि जांच की आंच बीजेपी नेताओं पर पड़ रही है, इसलिए कार्रवाई नहीं हो रही. कर्नाटक के पूर्व मंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि जिस पर आरोप लगा उससे ही पीएम बात कर रहे हैं. भ्रष्टाचार को यदि संरक्षण नहीं दिया जा रहा तो अदानी पर अब तक कोई कार्रवाई क्यों नही हुई, सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार को संरक्षण बीजेपी दे रही.

रायपुर के दक्षिण विधानसभा को बीजेपी द्वारा मॉडल बनाए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव के चलते सभी अपनी कार्ययोजना बना रहे हैं. हम अपने 5 साल के कार्य और उपलब्धि को लेकर जनता के बीच जाएंगे. वहीं आईआईआईटी के दीक्षांत समारोह को लेकर कहा कि विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया है. छात्र-छात्राओं ने मेहनत की, सभी को बधाई. हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुझे भी उपाधि से सम्मानित किया जाएगा.

 
 
भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक : संगठन महामंत्री अजय जामवाल और पवन साय ने ली मीटिंग, आगामी रणनीति समेत PM मोदी के 100वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम को लेकर बनी रुपरेखा

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक : संगठन महामंत्री अजय जामवाल और पवन साय ने ली मीटिंग, आगामी रणनीति समेत PM मोदी के 100वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम को लेकर बनी रुपरेखा

रायपुर. BJP रायपुर ग्रामीण की जिला कार्य समिति की बैठक सोमवार को आयोजित की गई. क्षेत्रिय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, महामंत्री पवन साय ने ये बैठक ली. जिसमें अब तक हुए कामकाजों की समीक्षा की गई. साथ ही कार्यकर्ताओं से फीडबैक भी लिया गया. बैठक में ग्रामीण जिला के पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल रहे. बैठक को लेकर बीजेपी विधायक सौरभ सिंह ने कहा कि आगामी आंदोलन को लेकर दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं. वहीं बैठक में पीएम मोदी के 100वें मन की बात को 100 से ज्यादा पोलिंग बूथ पर पहुंचाने को लेकर रूपरेखा भी बनाई जा रही है.

मंत्री शिव डहरिया के बयान पर विधायक सौरभ सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि इंडिपेंडेंट सर्वे बता रहे हैं कि कांग्रेस की सरकार नहीं बन रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के खेमे में इस बात की खलबली है कि जितने भी इंडिपेंडेंट सर्वे हैं वो सर्वे क्लियर कट बता रहे हैं कि उनकी सरकार नहीं बन रही है. शिव डहरिया पहले यह तय करें कि अपने कितने विधायकों को टिकट देंगे और कितने विधायकों को टिकट नहीं देंगे? वहीं विधायक ने ये दावा किया कि बस्तर में पिछली बार से हमारा परफॉर्मेंस अच्छा रहेगा.

के. राजू की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस की बैठक 27 को

के. राजू की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस की बैठक 27 को

 रायपुर  एआईसीसी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक, अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक के. राजू की उपस्थिति में 27 अप्रैल को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में दोपहर 12 बजे प्रदेश के समस्त जिला, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों एवं एलडीएम के तहत नियुक्त विधानसभा समन्वयकों की एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया जायेगा।

गुड्डू मुस्लिम की तलाश में यूपी एसटीएफ ने महासमुंद में डाला डेरा...

गुड्डू मुस्लिम की तलाश में यूपी एसटीएफ ने महासमुंद में डाला डेरा...

 रायपुर  उमेश पाल हत्याकांड में प्रमुख भूमिका निभाने वाले गुड्डू मुस्लिम उर्फ़ गुड्डू बमबाज की लोकेशन छत्तीसगढ़-ओडिशा के सीमावर्ती जिले महासमुंद में मिली है। इससे पहले उसे ओडिशा के बरगढ़ ट्रेस किया गया था। उमेश पाल हत्याकांड में शूटर गुड्डू मुस्लिम पर पांच लाख का इनाम रखा गया है। स्पेशल टास्क फोर्स इसकी तलाश में जुटी हुई है।

यूपी एसटीएफ को सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ महासमुंद के एक पुराने बदमाश के साथ गुड्डू मुस्लिम के काफी अच्छे संबंध है। इसी के आधार पर एसटीएफ की टीम उससे पूछताछ करने के लिए उसके घर पहुंची। सूत्रों के मुताबिक, गुड्डू मुस्लिम की लोकेशन बरगढ़ और भठली के बाद सोहेला में मिली थी। बता दें कि सोहेला के बाद गुड्डू मुस्लिम की उत्तरप्रदेश पुलिस को कहीं और लोकेशन नहीं मिली है।यूपी पुलिस को गुड्डू मुस्लिम की लास्ट लोकेशन छत्तीसगढ़ सीमा के आसपास मिली है। बता दें कि राज्य के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सोहेला क्षेत्र के गांव सरिया से सटा हुआ है। ऐसे में माना जा रहा है कि एसटीएफ के आने की सूचना मिलने के बाद गुड्डू मुस्लिम ओडिशा से भागकर छत्तीसगढ़ के रास्ते किसी दूसरे राज्य में फरार हो गया होगा।

उमेश पाल हत्याकांड में शूटर गुड्डू मुस्लिम पर पांच लाख का इनाम रखा गया है। स्पेशल टास्क फोर्स इसकी तलाश में जुटी हुई है। माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस अभिरक्षा में हुई हत्या के बाद गुड्डू मुस्लिम फरार है।

BREAKING NEWS : नक्सलियों ने फिर मचाया उत्पात, चैन माउंटेन मसीन और शिप्टर ट्रक को किया आग के हवाले

BREAKING NEWS : नक्सलियों ने फिर मचाया उत्पात, चैन माउंटेन मसीन और शिप्टर ट्रक को किया आग के हवाले

 नारायणपुर। BREAKING NEWS : जिले से इस वक्त बड़ी खबर निकल कर आ रही है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अबूझमाड़ के कोहकामेटा इलाके में बीती रात नक्सलियों द्वारा वाहनों में आग लगाई गई है। जिसमें चैन माउंटेन मसीन और शिप्टर ट्रक को आग के हवाले कर दिया गया है। जो पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया है। वहीं, नक्सलियों द्वारा आसपास बैनर पोस्टर भी लगाए हैं।

बता दें कि इस मामले में अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। यह पूरा मामला अबूझमाड़ के बेचा गांव की बताई जा रही है जहां नक्सलियों द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया गया है।

IIIT रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हुए CM भूपेश बघेल, विद्यार्थियों को प्रदान की मैडल और डिग्री

IIIT रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हुए CM भूपेश बघेल, विद्यार्थियों को प्रदान की मैडल और डिग्री

 रायपुर : नया रायपुर स्थित ट्रिपल आईटी में आज दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया है। तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा विशेष अतिथि उद्योग मंत्री कवासी लखमा भी दीक्षांत समारोह में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप अपने ज्ञान और इस संस्थान से प्राप्त प्रशिक्षण का उपयोग राज्य और देश के निर्माण में करें। आप अपने कैरियर का निर्माण करें, दुनिया की सेवा करें, लेकिन आपके ध्यान में राष्ट्र और राज्य सर्वप्रथम होना चाहिए। ट्रिपलआईटी सूचना प्रौद्योगिकी में विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान करता है।

सूचना प्रौद्योगिकी आधुनिक कृषि और वानिकी के साथ-साथ ग्रामीण आबादी के जीवन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि ट्रिपल आईटी नया रायपुर ने कृषि, वानिकी और ग्रामीण विकास की दिशा में कार्य करने का निर्णय लिया है। कृषि के क्षेत्र में ऐसे यंत्र और उपकरण विकसित किए जाएं, जिनका उपयोग साधारण व्यक्ति भी आसानी से कर सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे आज खेतों में दवाओं के छिड़काव के लिए ड्रोन का उपयोग किया जा रहा है।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के पूर्व डायरेक्टर जनरल और ब्रम्होस एयरोस्पेस नई दिल्ली के पूर्व सीईओ श्री सुधीर मिश्रा ट्रिपलआईटी नव रायपुर में उपस्थित है। दीक्षांत समारोह के लिए बोर्ड चेयरमैन स्टीवन पिंटो समारोह की अध्यक्षता कर रहे हैं।


CG Job Alert : बेरोजगारों  के लिए सुनहरा मौका, आज प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, इन पदों पर होगी भर्ती

CG Job Alert : बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, आज प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, इन पदों पर होगी भर्ती

 रायपुर. छत्तीसगढ़ में बेरोजगारों  के लिए रोजगार मेला लगाया जा रहा है. रायपुर में आज जिला रोजगार कार्यालय में निजी कंपनियां खाली पदों पर युवाओं का चयन करेंगी।

इस प्लेसमेंट कैंप में कॅरियर की पाठशाला रायपुर और मिडास इंस्टिट्यूट ऑफ सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी में 12वीं और ग्रेजुएट की नियुक्ति होगी।

इन पदों पर भर्ती ( post fulfill) 

आवेदकों की भर्ती कंप्यूटर ऑपरेटर, कॉलर कम काउंसलर, सॉफ्टवेयर एवं नेटवर्किंग टेक्नीशियन के विभिन्न पदों पर की जाएगी।इन पदों के लिए 8 से 15 हजार रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा। इच्छुक लोग तय समय और जगह पर जाकर आवेदन दे सकते हैं।अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर से संपर्क कर सकते हें.

रोजगार देने वाली कंपनी के बीच में एक ब्रिज का काम करता है

जिला रोजगार कार्यालय का काम निजी कंपनियों को जरूरतमंद लोगों से संपर्क करा कर, उन्हें रोजगार दिलाने का होता है. जिला रोजगार कार्यालय रोजगार के इच्छुक व्यक्ति और रोजगार देने वाली कंपनी के बीच में एक ब्रिज का काम करता है. बेरोजगार लोगों के लिए नामी कंपनियां रोजगार कैंप लगाती है. इस कैंप के माध्यम से बेरोजगार युवा डायरेक्ट कंपनी के संपर्क में आते है।

CG CRIME NEWS : रेस्टोरेंट में जोरों से चल रहा था हुक्का बार, पुलिस ने 12 लोगों को किया गिरफ्तार

CG CRIME NEWS : रेस्टोरेंट में जोरों से चल रहा था हुक्का बार, पुलिस ने 12 लोगों को किया गिरफ्तार

 दुर्ग। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है यहां हुक्का बार की सूचना पर रविवार की देर रात कार्रवाई की है। पुलिस की टीम ने सीजी प्राइड रस्टोरेंट पर दबिश दी। इस दौरान 7 नग हुक्का पॉट, बड़ी मात्रा में हुक्का फ्लेवर और कोल बरामद किया है। अँजोरा पुलिस ने कार्यवाही के दौरान 12 लोगों को हुक्का पीते पकड़ा है। इनमें रेस्टोरेंट का मैनेजर भी शामिल है।

राज्य में हुक्का बार पर प्रतिबंध है। राज्य के अलग-अलग भोजनालय, होटल, रेस्टॉरेन्ट सहित अन्य जगहों पर संचालित हुक्का बारों में फ्लेवरयुक्त सामग्री के अलावा तम्बाकू और अन्य मादक द्रव्यों के उपयोग किया जा रहा था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हुक्का बार के अवैध गतिविधि पर संज्ञान लेते हुए हुक्का बारों पर कठोर कार्रवाई करने और समस्त हुक्का बारों को बंद किये जाने के निर्देश दिए थे।

3 साल तक जेल का प्रावधान

जो कोई भी व्यक्ति हुक्का बार का संचालन करते पाया जाएगा उसके खिलाफ गैर-जमानतीय अपराध कायम होगा और 1 से 03 साल तक जेल हो सकती है. इसके अलावा जुर्माना भी निर्धारित किया गया है. इसके अनुसार 10 हजार से 50 हजार रुपये तक का जुर्माना देना पड़ सकता है. इसी तरह जो कोई व्यक्ति हुक्का बार में हुक्का के माध्यम से धुम्रपान करते हुए पाया जाता है तो ऐसे में 1 हजार से 5 हजार रुपए तक जुर्माना का प्रावधान है. यह संशोधन अधिनियम तत्काल प्रभाव से प्रभावशील हो गया है।

Good News : छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा

Good News : छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा

 रायपुर। Good News : छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिजली कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा किया गया है। महंगाई भत्ता अब बढ़कर 42 प्रतिशत हो गया है। राज्य बिजली वितरण कंपनी की ओर से जारी आदेश में 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता में बढ़ोत्तरी की है

बिजली कर्मचारियों को बढ़ी हुई दर पर महंगाई भत्ता 1 जनवरी, 2023 से मिलेगा। अप्रैल में मिलने वाले वेतन में यह बढ़ोत्तरी होगी। एरियर्स का भुगतान हर तीन महीने में किया जाएगा। जो अप्रैल से जून के वेतन साथ दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री बघेल आज ट्रिपल आईटी और हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री बघेल आज ट्रिपल आईटी और हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल( CM baghel) आज सोमवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11.30 बजे नवा रायपुर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अंतरराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) के तृतीय दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री  बघेल शाम 3.30 बजे राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा दुर्ग के लिए रवाना होंगे। यहां वे शाम 4 बजे भिलाई इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के ऑडिटोरियम में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह एवं 8वां विश्वविद्यालय स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। इसके पश्चात् वे रायपुर लौट आएंगे। मुख्यमंत्री शाम 7 बजे ग्राम चंदखुरी स्थित कौशल्या माता मंदिर में माता कौशल्या महोत्सव – 2023 के समापन समारोह में शामिल होंगे।

दर्दनाक हादसा, बस से उतर रहे युवक को कार ने मारी ठोकर, मौके पर मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार

दर्दनाक हादसा, बस से उतर रहे युवक को कार ने मारी ठोकर, मौके पर मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार

 रायपुर। रफ्तार का कहर और मौत,राजधानी रायपुर में तेज़ रफ़्तार कार ने एक युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।  पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला टिकरापारा क्षेत्र का है। यहां एक तेज रफ़्तार कार ने बस से उतरकर खड़े एक युवक को तकार मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक का शरीर दो टुकड़ों में बट गया। युवको टक्कर मारने के बाद कार चालक ने एक वहीं मौजूद एक ऑटो को भी ठोकर मार दी। इससे ऑटो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची टिकरापारा पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी कार चालाक के नशे में होने की आशंका जताई है।

राजधानी में स्पा के नाम पर जिस्म फरोशी का कारोबार, पुलिस ने इन ठिकानों पर मारी रेड, आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज

राजधानी में स्पा के नाम पर जिस्म फरोशी का कारोबार, पुलिस ने इन ठिकानों पर मारी रेड, आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज

 रायपुर। स्पा सेंटर ( spa center)और होटल( hotel) की आड़ में यहां काम सेक्स रैकेट चलाने का हो रहा था। मसाज और बॉडी स्पा के नाम पर लड़कियों से सर्विस ली जाती थी। और ग्राहकों से यहां हैपी एंडिंग और फुल सर्विस( full service) जैसे कोड वर्ड( word) में बात होती थी। पुलिस ने रायपुर में कुछ स्पा सेंटर और होटलों में पुलिस की रेड पड़ी।

स्पा सेंटर के भीतर अंधेरे कमरों में पहले बात मसाज से शुरू होती है। लड़कियों को ग्राहकों को रिझाने के लिए बोल्ड किस्म के कपड़े पहनाए जाते हैं। इसके बाद डीप मसाज और हैपी एंडिंग, फुल बॉडी सर्विस जैसे कोड वर्ड( code word), का इस्तेमाल कर सर्विस दी जाती है। 1000 रुपए से लेकर 3000 रुपए तक फुल सर्विस और हैपी एंडिंग के चार्ज किए जाते थे।

स्पा सेंटर( spa center) में भी कई तरह की आपत्ति जनक चीजें बरामद की गई

पुलिस इन ठिकानों पर पहुंची तो कुछ युवक-युवतियां आपत्ति जनक हालत में मिले। आरोपियों के फोन रिकॉर्ड को भी चेक किया गया। इसमें भी पुलिस को जिस्म फ़रोशी से जुड़े अहम सबूत मिले। स्पा सेंटर में भी कई तरह की आपत्ति जनक चीजें बरामद की गई हैं। बताया जा रहा है कि, जिन स्पा सेंटर में पुलिस की रेड पड़ी वहां सिवाए सैक्स रैकेट( sex racket) के अलावा कुछ नहीं होता था।छापेमार कार्रवाई के दौरान थाना तेलीबांधा, गोलबाजार और आमानाका स्थित स्पा सेंटरों और होटलों में देह व्यापार का संचालन किए जाने के सबूत मिले। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 4, 5, 7 पीटा एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।