CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
Good News : गोबर से बने पेंट से चमकेंगे छत्तीसगढ़ के सरकारी दफ्तर, सीएम बघेल ने दिया था आदेश, कार्य शुरू…

Good News : गोबर से बने पेंट से चमकेंगे छत्तीसगढ़ के सरकारी दफ्तर, सीएम बघेल ने दिया था आदेश, कार्य शुरू…

 कांकेर। जिले कब गौठानों में संचालित विविध प्रकार की गतिविधियों में अब एक नया आयाम जुड़ गया है, गौठानों से जुड़ी समूह की महिलाएं अब गोबर से पेंट बनाने के कार्य में जुट गई है, छत्तीसगढ़ में इसकी पहले रायपुर और उनके बाद कांकेर जिले के सराधुनवागांव गौठान में की गई। यहाँ समूह से जुड़ी महिलाएं गोबर से प्राकृतिक पेंट बना रही है।

वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुछ दिन पहले ही अधिकारियों को इस पेंट का इस्तेमाल शासकीय कार्यालयों, निगम मंडल व अन्य सरकारी दफ्तरो के रंग रोगन में करने कहा है, जिसके बाद से कांकेर जिले में अब तक दर्ज भर से अधिक शासकीय भवनों में रंग रोगन में गोबर से बने पेंट का इस्तेमाल किया गया है,

प्राकृतिक पेंट पर्यावरण की रक्षा करेगा- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस फैसले का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने स्वागत किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, छत्तीसगढ़ के सरकारी विभागीय निर्माण में गोबर से बने प्राकृतिक पेंट के इस्तेमाल का निर्देश छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया है, उनके इस फैसले का अभिनंदन करता हूं, मुख्यमंत्री बघेल का ये फैसला सराहनीय और स्वागत योग्य है, प्राकृतिक पेंट का इस्तेमाल ना सिर्फ पर्यावरण की रक्षा करेगा, बल्कि किसानों को भी रोजगार का अवसर प्रदान करेगा।

गौठनों में बने पेंट की कीमत बजारों से बेहद कम

समूह की महिलाएं बताती है कि पूरी प्रक्रिया में थोड़ा समय लगता है, एक के बाद एक प्रक्रिया के पूर्ण होने के बाद ही पेंट बन कर तैयार होता है, जिसे 1 लीटर, 5 लीटर, 10 लीटर व 20 लीटर के डिब्बे में पैक किया जाता है,1 लीटर गोबर पेंट की कीमत लगभग 125 रुपये व 18 प्रतिशत जीएसटी के साथ लगभग 147.5 रुपये प्रति लीटर होता है, जो कि बाजार में बिकने वाले अन्य पेंट से बेहद सस्ता है।

जंगल में पेड़ से लटकी मिली 9वी की छात्रा की सड़ी-गली लाश, हत्या या आत्महत्या पुलिस करेगी जांच, देखें फोटो…

जंगल में पेड़ से लटकी मिली 9वी की छात्रा की सड़ी-गली लाश, हत्या या आत्महत्या पुलिस करेगी जांच, देखें फोटो…

 बालोद। जिले में डौंडी थाना क्षेत्र के साल्हे गांव की नाबालिग छात्रा का जंगल मे फांसी पर लटकता मिला है. घटना के जानकारी लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस और FSL के अधिकारी मामले की जांच में जुट हुए है. बता दें कि, कक्षा 9वीं में पढ़ने वाली छात्रा 31 जनवरी को घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी. जिसके घर ना लौटने पर 6 फरवरी को डौंडी थाने में परिजनों ने नाबालिग के गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. जिसकी लाश अब गांव से लगे जंगल में 3 किलोमीटर अंदर फांसी से लटकी हुई मिली है. नाबालिग का शव पूरी तरह से सड़ चुका है. साथ ही घटना स्थल से कुछ दूरी पर छात्रा की साइकिल भी बरामद की गई है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर FSL के अधिकारी और डौंडी पुलिस की टीम पहुंचकर सभी एंगल से जांच कर रही है.

डौंडी थाना प्रभारी केसी मरई ने बताया कि 6 फरवरी को मामला दर्ज करने के बाद उन्होंने हर जगह लड़की की तलाश की। मुखबिरों को एक्टिव कर दिया गया। आसपास के पुलिस थानों में भी छात्रा की फोटो और जानकारी भेजी गई। अब 22 फरवरी को नाबालिग की सड़ी-गली लाश जंगल में फंदे पर लटकते हुई मिली है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को फंदे से उतरवाया। घटनास्थल से सैंपल इकट्ठे किए। इसके बाद परिजनों से लड़की की शिनाख्त कराई गई। थाना प्रभारी ने बताया कि छात्रा 9वीं कक्षा में पढ़ती थी। परिजनों के अलावा स्कूल प्रबंधन से भी बात की जाएगी। जांच में पूरा मामला सामने आएगा। उन्होंने कहा कि छात्रा को पढ़ाई की कोई टेंशन थी या फिर कोई और बात थी, जांच के बाद ही पता चल सकेगा।

हत्या या आत्महत्या होगी जांच
मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने सैंपल इकट्ठा कर जांच के लिए भेजे हैं। मौके से छात्रा की साइकिल भी बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है, लेकिन हत्या के एंगल से भी जांच की जा रही है। छात्रा जंगल में अकेले आई या किसी के साथ, इसका पता भी जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल जांच आगे बढ़ाने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

CG ED Breaking : जीएसटी और श्रम विभाग के बाद अब पर्यावरण भवन में ED का छापा, मचा हड़कंप…

CG ED Breaking : जीएसटी और श्रम विभाग के बाद अब पर्यावरण भवन में ED का छापा, मचा हड़कंप…

 रायपुर। नवा रायपुर स्थित पर्यावरण भवन में आज ED अफसरों ने छापामारी की है. जानकारी के मुताबिक तड़के सुबह CRPF जवानों के साथ पहुंचे है. फ़िलहाल ED की टीम दस्तावेज खंगाल रही है. बता दें कि छत्तीसगढ़ में सोमवार सुबह से प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 6 कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर छापा मारा था। इसमें विधायक और पार्टी पदाधिकारी शामिल हैं। ED की छापेमार कार्रवाई का रायपुर में कांग्रेस जमकर विरोध कर किया। युवा कांग्रेस और NSUI के कार्यकर्ताओं ने ED मुख्यालय का घेराव कर दिया था। CRPF के जवानों के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़प हुई। जिसके बाद जवानों ने लाठीचार्ज कर दिया था।

कांग्रेस नेताओं के घर पर ED की छापेमारी से कांग्रेस आग-बबूला हो गई है। दिल्ली से लेकर रायपुर तक केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ED के छापे को राजनीतिक हमला बताते हुए कहा था कि, कांग्रेस ऐसी दमनकारी कार्रवाई के आगे झुकेगी नहीं। जब-जब कांग्रेस पार्टी कोई बड़ा कदम उठाती है, यहां छापे पड़ते हैं।

हज पर नहीं जा सकेंगे 12 साल से कम उम्र के बच्चे, नई गाइडलाइन जारी

हज पर नहीं जा सकेंगे 12 साल से कम उम्र के बच्चे, नई गाइडलाइन जारी

 रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई के सर्कुलर क्रमांक 2 से प्राप्त सूचना अनुसार सऊदी अरब सरकार द्वारा 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को हज-2023 की अनुमति नही दिया जाना निर्धारित किया गया है।

अतः हज-2023 के लिए अब 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को जाने की अनुमति नहीं होगी। अब तक आवेदन किए ऐसे बच्चों के आवेदन निरस्त किए जाने के निर्देश हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई द्वारा सर्कुलर 2 में दिए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-4266646 पर संपर्क किया जा सकता है।

ऑनलाइन आवेदन की डेट( date) 

हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा किए जा रहे हैं. आगामी 10 मार्च तक आवेदन किए जा सकेंगे. हज पर जाने वाले लोगों को अपने मूल दस्तावेज जमा करवाने होंगे. दस्तावेज जमा होने के बाद ही आजमीन आगे की प्रक्रिया पूरी कर पाएंगे. इसके लिए स्थानीय हज कमेटी आजमीनों के लिए दिशा-निर्देश जारी करेगी.

CG NEWS : रायपुर पहुंचे महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस

CG NEWS : रायपुर पहुंचे महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस आज से तीन दिवसीय रायपुर प्रवास पर रहेंगे, वे राजधानी रायपुर पहुंच गए है। रायपुर पहुंचते ही बीजेपी नेताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा की, पार्टी का कार्यकर्ता हूं और पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी उसे पूरा निभाऊंगा। मुझे त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया, झारखंड का राज्यपाल बनाया, और अब महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में मनोनीत किया गया है।मुझे विश्वास है कि मैं अपने व्यवहार से सरकार का भी दिल जीत सकूंगा। Maharashtra Governor reached Raipur

सरकार और राज्यपाल के बीच में चल रही खींचा तानी पर कहा कि महाराष्ट्र में मैं प्रदेश के विकास के लिए और मुख्यमंत्री को सहयोग करने के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। विरोधियों का भी दिलजीत सकूंगा और दोनों को साथ लेकर प्रदेश को आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा।

सरकार और राज्यपाल के बीच में चल रही खींचा तानी पर कहा- महाराष्ट्र की राजनीति अलग है लेकिन विरोधियों का भी दिलजीत सकूंगा और दोनों को साथ लेकर प्रदेश को आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा।

त्रिपुरा में कांग्रेस की सरकार गठन पर कहा, त्रिपुरा में बीजेपी की सरकार थी लेकिन झारखंड में विरोधी पार्टी की सरकार है,मैंने मुख्यमंत्री के साथ मिलकर झारखंड भी अच्छे काम किए और महाराष्ट्र की राजनीति अलग है, दोनों को साथ लेकर प्रदेश को आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा, झारखंड में मेरा और मुख्यमंत्री के बीच भी कोई टकराव नहीं रहा, हम संविधान से बंधे हैं यहां भी संविधान के अंदर रहकर काम करना होगा।

TRANSFER BREAKING : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, थाना प्रभारी के साथ बदले गए कई थानों के TI, देखें लिस्ट

TRANSFER BREAKING : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, थाना प्रभारी के साथ बदले गए कई थानों के TI, देखें लिस्ट

 CG TRANSFER BREAKING : छत्तीसगढ़ के मोहला जिले के मानपुर पुलिस चौकी में आज बुधवार बड़ा फेरबदल हुआ है। यहां कई थानों के प्रभारियों के साथ-साथ पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया गया है।इसका आदेश जिले के एसपी अक्षय कुमार ने जारी किया है।

CG TRANSFER BREAKING : देखें लिस्ट : 

CG BREAKING : नारायणपुर में नक्सलियों ने जारी किया धमकी भरा खत, इन लोगों को दी जान से मारने की चेतावनी…

CG BREAKING : नारायणपुर में नक्सलियों ने जारी किया धमकी भरा खत, इन लोगों को दी जान से मारने की चेतावनी…

 नारायणपुर : CG BREAKING : पूर्व बस्तर डिवीजन (माओवादी) प्रवक्ता नीति ने एक धमकी भरा प्रेस नोट जारी किया. जिसमें नक्सलियों ने लिखा है कि, भाजपा नेता सागर साहू को माइनिग कंपनी की दलाली नहीं करने का आगाह किया गया था. उसने बात नहीं मानी इसलिए उसे मौत के घाट उतारा गया.

CG BREAKING : इसके साथ ही आमदई खदान को बंद करने की भी बात लिखी है. वहीँ निको माइनिंग कंपनी में एजेंट का काम करने वाले वैद्यराज, कोमल मांझी, हरी राम मांझी को जनता के सामने जाकर अपनी गलती मानने की चेतावनी दी है. नहीं मानने पर सागर साहू जैसे मौत की सजा देने की बात कही है. वहीं लोगों को कंपनी में दलाली नहीं करने की भी चेतावनी दी है.

CG SI Result Declare : सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां देखें परिणाम

CG SI Result Declare : सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां देखें परिणाम

 रायपुर। इंतेजार  खत्म, उप निरीक्षक संवर्ग के आठ विभिन्न कैटेगरी के रिक्त 981 पदों को भरने के लिए आयोजित की गई प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं।

आपको बता दे सूबेदार, उपनिरीक्षक, प्लाटून कमांडर, उपनिरीक्षक दस्तावेज, उप निरीक्षक कम्प्यूटर व उप निरीक्षक रेडियो के कुल 171 पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता का आयोजन किया गया था। जो 5 जुलाई को समाप्त होने के बाद 29 जनवरी 2023 को प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया गया था।

लिखित परीक्षा का आयोजन किया था

छत्तीसगढ़ व्यापम बोर्ड ने 29 जनवरी को पुलिस सब इंस्पेक्टर पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया था. यह परीक्षा प्रदेश में बने सैकड़ों परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई है

बड़ी खबर : रायपुर आ रहे पवन खेड़ा को दिल्ली में फ्लाइट से उतारा, कांग्रेसी नेताओं ने किया विरोध

बड़ी खबर : रायपुर आ रहे पवन खेड़ा को दिल्ली में फ्लाइट से उतारा, कांग्रेसी नेताओं ने किया विरोध

 रायपुर : महाधिवेशन में शामिल होने रायपुर आ रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा को इंडिगो फ्लाइट 6c 204 से उतार दिया गया है। बताया जा रहा है कि पवन खेड़ा पर एक FIR दर्ज है इसलिए उन्हें विमान में रहने नहीं दिया गया। विमानन कंपनी के इस फैसले का कांग्रेस नेता विरोध कर रहे हैं। इस कार्रवाई के विरोध मेें फ्लाइट में मौजूद दूसरे कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की और विमान से उतर गए।

दिल्ली से रायपुर आ रहे पवन खेड़ा को फ्लाइट से उतारे जाने का कांग्रेस ने कड़ा विरोध किया। माना जा रहा है कि उनके फ्लाइट से उतारे जाने के पीछे बड़ी वजह एफआईआर दर्ज होना है। पार्टी की नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि फ्लाइट को तब तक नहीं जाने देंगे जब तक कि पवन खेड़ा को हमारे साथ फ्लाइट में नहीं जाने देंगे।

वहीं कांग्रेस ने अपने ट्विटर में ट्वीट करते हुए भाजपा पर तानाशाही का आरोप लगाया है। कहा है कि ‘पहले छत्तीसगढ़ में नेताओं के यहां ED को भेजा गया।अब, कांग्रेस अधिवेशन में भाग लेने जा रहे @Pawankhera जी को फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया गया। ये तानाशाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी… हम लड़ेंगे और जीतेंगे।’

सुप्रिया श्रीनेत ने फ्लाइट से उतारे जाने को लेकर सवाल खड़ा करते हुए कहा, “ये किस धारा के अंतर्गत हो रहा है। उन्होंने ऐसा क्या कर दिया है कि आप उन्हें आम नागरिक की तरह उड़ने नहीं दे सकते।” उन्होंने कहा, “आप हमारे महाधिवेशन से इतने बौखलाए हुए हैं कि पहले वहां पर ईडी भेजते हैं, और अब यहां पर इस तरह का व्यवधान डाला जा रहा है।”

कांग्रेस नेता को फ्लाइट से उतारे जाने का विरोध कर रहे नेताओं से विमान कंपनी के अधिकारी ने उन्हें समझाते हुए कहा, “हम न उनके साथ कोई जबरदस्ती कर रहे हैं और न ही उन्हें हिरासत में ले रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “आप मेरी सीमा समझिए. हम स्थानीय पुलिस के लोग हैं। मैं अंदर आया हूं कि ये दो लोग नहीं आ सकते। अब इनका जो भी मामला है. हमारे सीनियर ऑफिसर फोन पर हमें आगे की जानकारी देंगे। अभी सारी चीजें क्लियर नहीं की जा सकती।”

SURAJPUR : नदी में नाव पलटने से पति-पत्नी लापता, रेस्क्यू आपरेशन जारी

SURAJPUR : नदी में नाव पलटने से पति-पत्नी लापता, रेस्क्यू आपरेशन जारी

 सूरजपुर। जिले में नदी में नाव पलटने से पति – पत्नी लापता हो गए है। घटना के 36 घंटे बीत जाने के बाद भी दोनों को पता नहीं चल सका है। गोताखोर और रेस्क्यू टीम द्वारा दोनों को ढूंढने के लिये रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार दोनों लापता दंपत्ति मंगलवार को हरिहरपुर से सतपता बाजार के लिए निकले थे। प्रेम नगर के रामेश्वर नगर नदी में नाव पलटने से दोनों नदी में डूब गए। सूचना के बाद गोताखोर और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर दोनों की तलाश शुरू की। लेकिन घटना के 36 घंटे बीत जाने के बाद भी अब तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिला है।

Breaking : विश्वभूषण हरिचंदन को चीफ जस्टिस ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल पद की दिलाई शपथ

Breaking : विश्वभूषण हरिचंदन को चीफ जस्टिस ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल पद की दिलाई शपथ

 रायपुर। Raipur Breaking : विश्वभूषण हरिचंदन ने आज राजभवन के दरबार में आयोजित गरिमामय समारोह में छत्तीसगढ़ के नौवें राज्यपाल के रूप में अपने पद की शपथ ली। उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायधिपति न्यायमूर्ति अरूप कुमार गोस्वामी ने उन्हें शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रथम महिला सुप्रभा हरिचंदन भी उपस्थित रहीं।

छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण उपरांत प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुष्पगुच्छ भेंटकर अभिवादन किया और शुभकामनाएं दी।

Swine Flu : छत्तीसगढ़ के इस जिले में स्वाइन फ्लू की दस्तक, एक पॉजिटिव मिला, स्वास्थ विभाग में मचा हड़कंप

Swine Flu : छत्तीसगढ़ के इस जिले में स्वाइन फ्लू की दस्तक, एक पॉजिटिव मिला, स्वास्थ विभाग में मचा हड़कंप

 अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा( sarguja)संभाग में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। स्वास्थ विभाग में हड़कंप मच गया है। स्वाइन फ्लू से ग्रसित कोरिया जिले का एक बुजुर्ग मरीज की एच1 एन1 पॉजिटिव पाया गया है, जिसका इलाज मेडिकल कालेज अस्पताल में चल रहा है।

बता दें कि स्वाइन फ्लू ( swine flu)का मरीज मिलने के बाद से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। कोरिया जिले के बैकुंठपुर में 60 वर्षीय बुजुर्ग को अस्पताल( hospital) में एडमिट कराया गया था। बैकुंठपुर में लक्षणों के आधार पर बुजुर्ग की जांच के लिए 20 फरवरी को सैंपल लिया गया था, जिसके बाद बुजुर्ग को इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया।

मरीज की ट्रैवल हिस्ट्री ( travel history ) निकाल जा  रही

अस्पताल उप अधीक्षक डॉ. अर्पण सिंह चौहान ने बताया “मरीज को सांस लेने में तकलीफ है और बुखार भी है। ऑक्सीजन लेवल 94 प्रतिशत है। उसे 100 डिग्री से ज्यादा बुखार है। मरीज कहीं बाहर से घूमकर आया है। मरीज की ट्रैवल हिस्ट्री निकाली जा रही है। मरीज का एक्स रे और दूसरी जांच कराई जा रही है।

CG Accident News : भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप वाहन खेत में पलटी, 13 बाराती घायल, 4 की हालत गंभीर

CG Accident News : भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप वाहन खेत में पलटी, 13 बाराती घायल, 4 की हालत गंभीर

 बेमेतरा। जिला मुख्यालय से 5 किमी दूर सिरवाबांधा के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन खेत में पलट गई। इस हादसे में 13 लोग घायल हो गए। इनमें से 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर( raipur refer) कर दिया। घायलों में बच्चे भी शामिल है। वाहन में कुल 14 बाराती सवार थे।जानकारी के अनुसार ग्राम पिकरी में वर्मा परिवार के घर शादी हो रही है।

घायल बारातियों ने बताया कि वाहन चालक पिकअप को तेज रफ्तार से चला रहा था। इस दौरान सिरवाबांधा के पास वाहन अनियंत्रित( unbalance) होकर सड़क किनारे खेत में जाकर पलट गई। वाहन की रफ्तार इतनी तेज थी कि खेत में तीन बार पलटी खाने के बाद रुकी। ग्रामीणों की मदद से घायलों को 108 संजीवनी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया।

उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को रायपुर( raipur refer) रेफर किया गया

डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को रायपुर रेफर कर दिया। ये लोग हुए घायल: इस हादसे में ग्राम पिकरी निवासी भीखम वर्मा (40), लीला साहू (13), साल, योगेन्द्र (8), भारत साहू (13), तिलेन्द्र साहू (12), अजय साहू (13), रवि वर्मा (20), दीनू वर्मा (22), आशीष निर्मलकर, रोहित, केशव, वाहन चालक आकाश बंजारे, बिज्जु वर्मा शामिल है।

SUICIDE NEWS : 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या : कारण अज्ञात, पुलिस जांच में जुटी…

SUICIDE NEWS : 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या : कारण अज्ञात, पुलिस जांच में जुटी…

 कोरबा। 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके सनसनी फैल गई हैं। घटना कोरबा के दीपका क्षेत्र की बतायी जा रही है। जहां एक स्कूली छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार दीपका थाना अंतर्गत बी 1/ 149 ऊर्जानगर एसईसीएल कॉलोनी गेवरा के कर्मचारी रोहित नारंग की बेटी कु गार्गी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। वह डीएवी पब्लिक स्कूल गेवरा में कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा थी। अगले महीने ही वार्षिक परीक्षा थी। सुबह 5 बजे परिजनों ने उसे मृत स्थिति में देखा और इसकी सूचना दीपका पुलिस को दी। छात्रा ने किन कारणों से यह कदम उठाया इस बारे में परिजनों को कोई जानकारी नहीं है। दीपका पुलिस ने मर्ग कायम करने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

CG NEWS : खेत में मिला तेंदुए का शव, करंट से मौत की आशंका

CG NEWS : खेत में मिला तेंदुए का शव, करंट से मौत की आशंका

 बलौदाबाजार। जिले में बार नयापारा वन कक्ष क्रमांक-90 रवान रेंज के एक खेत में तेंदुए का शव मिला है। बताया जा रहा है कि, शिकारियों ने तेंदुए को अपना शिकार बनाने के लिए करंट का इस्तेमाल किया है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बुधवार की सुबह ड्यूटी पर जा रहे सुरक्षा श्रमिक नवरतन ध्रुव ने निगम के वन कक्ष क्रमांक-90 में जंगल में तेंदुए को पड़ा देखा।

इसके बाद इसकी सूचना मिलते ही रायपुर से मुख्य वन संरक्षक (वाइल्ड लाइफ) परिणिता पॉल की टीम मौके पर पहुंची। तेंदुए के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया गया है। बता दें कि, जिले में पिछले दो महीने में तेंदुए की मौत की यह तीसरी घटना है। इससे पहले लवन वन मंडल में भी मृत तेंदुओं के दो अवशेष मिले थे। प्रारंभिक जांच के दौरान वन विभाग का खोजी कुत्ता घटना स्थल के समीप स्थित एक झोपड़ी तक पहुंचा। जहां झोपड़ी से तेंदुए के बाल, 1 तीर और वायर जब्त किया गया है।

Chhattisgarh News : छग के नये राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन आज लेंगे शपथ

Chhattisgarh News : छग के नये राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन आज लेंगे शपथ

रायपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट (highcourt) मुख्य न्यायाधीश अरुप कुमार गोस्वामी आज राजभवन में 11ः30 बजे नये राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को शपथ दिलाएंगे।

राजनीतिक कैरियर वर्ष 1977 में कैबिनेट मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान, आवश्यक वस्तुएं, जिनकी आपातकाल के दौरान कमी पाई गयी थी। उन्होनें आवश्यक वस्तुओं को न केवल स्वतंत्र रूप से उपलब्ध कराया बल्कि मूल्य-रेखा को लगातार बनाए रखा। कालाबाजारी करने वालों और जमाखोरों के खिलाफ उनकी कड़ी कार्रवाई जिसने उन्हें ओडिशा में बहुत लोकप्रिय बना दिया।

सिंगल विंडो सिस्टम शुरू करने की पहल की

ओडिशा में उद्योग मंत्री के रूप में उन्होंने सिंगल विंडो सिस्टम शुरू करने की पहल की और उद्योग सुविधा अधिनियम पारित करवाया। उनके गहन प्रयासों के कारण ही राज्य की ‘आरआर’ (पुर्नवास एवं प्रतिस्थापन) नीति, उस समय देश की सर्वश्रेष्ठ आरआर नीति बनी थी। श्री हरिचंदन ने कैबिनेट उप समिति के अध्यक्ष के रूप में इस नीति को अमलीजामा पहनाया, जिससे विस्थापितों के पुनर्वास के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी परिवर्तन आया।

स्वतंत्रता के लिए ऐतिहासिक युद्ध 1817 के पाइक विद्रोह को राष्ट्रीय मान्यता दिलाने

ब्रिटिश शासन के खिलाफ बख्शी जगबंधु के नेतृत्व में उड़िया लोगों द्वारा स्वतंत्रता के लिए ऐतिहासिक युद्ध 1817 के पाइक विद्रोह को राष्ट्रीय मान्यता दिलाने के लिए उन्होंने 1978 वर्ष से निरंतर प्रयासरत रहे। परिणाम स्वरूप माननीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदीजी ने राष्ट्रीय स्तर पर इसके द्विशताब्दी समारोह आयोजित करने के निर्देश दिये।

AICC अधिवेशन: 77 कांग्रेस नेता आज पहुंच रहे रायपुर...देखें लिस्ट

AICC अधिवेशन: 77 कांग्रेस नेता आज पहुंच रहे रायपुर...देखें लिस्ट

 रायपुर। Congress General Session: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 24 फरवरी शुक्रवार से शुरू होने जा रहे शामिल होने नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, और केसी वेणुगोपाल समेत 77 नेता गुरूवार को यहां पहुंच रहे हैं।

देखिए कौन नेता, कितने समय रायपुर पहुंच रहे हैं…

बड़े बकाएदारों के खिलाफ निगम हुआ सख्त, जारी की प्रथम सूची….

बड़े बकाएदारों के खिलाफ निगम हुआ सख्त, जारी की प्रथम सूची….

  धमतरी। नगर निगम की वित्तीय सेहत मजबूत करने निगम प्रशासन ने कठोर तेवर दिखाए हैं। नगर निगम सख्ती से कार्य करर ही है।  कुछ दिन पूर्व निगम प्रशासन ने शहर के ऐसे 81 बकाएदारों के नाम की सूची जारी की है। जिन पर संपत्ति व अन्य करों का 25 हजार से ऊपर का बकाया है। टैक्स की अदायगी समय पर न किए जाने पर आगामी दिनों में इनके विरूद्ध कुर्की कार्रवाई करने की बात अधिकारी द्वारा कह गया है।

देखें सूची-

 

 

वित्तीय साल खत्म होने में अभी करीब एक महीना का समय बाकी है। इससे पहले ही नगर निगम ने टैक्स वसूली की जोरदार मुहिम छेड़ दी है। सहायक राजस्व अधिकारियों के रोजाना के कार्यों की समीक्षा राजस्व अधिकारी द्वारा किया जा रहा। बड़े करदाताओं से संपर्क किया जा रहा है। इसी कड़ी में कुछ दिन पूर्व बड़े बकाएदारों के नाम की सूची निगम प्रशासन ने वार्ड वर जारी की है। राजस्व विभाग के सभापति अजय वर्मा ने शहर के समस्त करदाताओं से यथाशीघ्र टैक्स भुगतान करने की अपील की है।

 

CG NEWS : नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा लेजाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को मिली 20 साल उम्रकैद की सजा

CG NEWS : नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा लेजाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को मिली 20 साल उम्रकैद की सजा

 रायगढ़। नाबालिग बालिका का व्यपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी चुकेश कुमार उरांव निवासी ग्राम महापल्ली को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 20 वर्ष की सश्रम कारावास और 5 हजार रुपए के अर्थदण्ड से दंडित किया है।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने पिता के साथ पुलिस से की गई पूछताछ में आरोपी के विरुद्ध बहला फुसलाकर भगा ले जाने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की जानकारी दी थी। शिकायत के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धार 363, 366, 376 (2) और पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अपराध दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। 4 अगस्त 2020 को प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां 30 माह तक मुकदमा चलने के बाद न्यायाधीश प्रतिभा वर्मा ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपी चुकेश उरांव को नाबालिग से दुष्कर्म का दोषी करार देते हुए 20 साल कैद की सजा सुनाई

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में अब होंगे 202 IAS के पद, राजपत्र में किया गया प्रकाशित

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में अब होंगे 202 IAS के पद, राजपत्र में किया गया प्रकाशित

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में IAS के पद बढ़ा दिया गया हैं। करीब सात साल बाद आईएस की संख्या प्रदेश में बढ़ी है। पहले IAS के 178 पद थे जिसे अब बढ़ा कर 202 पद कर दिए गए है। नये कैडर रिव्यू में कलेक्टर के 29 पद मिले हैं। आपको बता दें कि 2016 में आईएएस के 15 पद बढ़े थे। जिसके बाद संख्या 163 से 178 हुआ था। 14 फरवरी को राजपत्र में प्रकाशित कर दिया है। देखिए राजपत्र…


बड़ी खबरः इंद्रावती भवन पहुंची ईडी, श्रमायुक्त दफ्तर में छापा, अफसरों में हड़कंप

बड़ी खबरः इंद्रावती भवन पहुंची ईडी, श्रमायुक्त दफ्तर में छापा, अफसरों में हड़कंप

 रायपुर। कोयला परिवहन घोटाला और धनशोधन मामले में बुधवार दोपहर ईडी अफसरों की टीम के साथ नवारायपुर स्थित इंद्रावती भवन पहुंची। टीम के साथ सेंट्रल फोर्स के जवान भी शामिल रहे।

बताया जा रहा है कि जिस वक्त ईडी ने इंद्रावती भवन में दबिश दी उस वक्त श्रमायुक्त दफ्तर इंद्रावती भवन में अफसरों की मीटिंग चल रही थी। सूत्र बताते हैं कि उस वक्त अन्य श्रम कर्मकार मंडल के अधिकारी भी बैठक में मौजूद थे। तभी ईडी की टीम पहुंची और जांच-पड़ताल की।

बता दें कि इससे पहले सोमवार को ईडी ने अन्य कर्मकार मंडल के चेयरमेन सन्नी अग्रवाल के घर छापेमारी की थी। सन्नी से करीब 12 घंटे पूछताछ हुई थी। कहा जा रहा है कि सन्नी के बयान के आधार पर श्रमायुक्त दफ्तर में जांच पड़ताल चल रही है।

CG NEWS : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी अंतिम चरण पर, इस दिन रायपुर आएंगे राहुल गांधी

CG NEWS : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी अंतिम चरण पर, इस दिन रायपुर आएंगे राहुल गांधी

 रायपुर : कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियां जोरों पर है। मंगलवार को संगठन महासचिव के स्वरूप गोपाल और तारिक अनवर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ अधिवेशन स्थल का जायजा लिया। मंच लगभग पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है। वेणुगोपाल ने बैठने की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली। महाधिवेशन के लिए मेहमानो का आना भी शुरू हो गया है। मंगलवार को करीब 200 पदाधिकारी रायपुर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि आज और कल में लगभग सभी AICC मेम्बर आ जायेंगे। देशभर के 10 हजार से अधिक कांग्रेसी छत्तीसगढ़ आएंगे। उनके ठहरने, आने-जाने और सुरक्षा के तमाम इंतजाम कर लिए गए हैं।

बता दें कि राजधानी रायपुर (Raipur) में 24 फरवरी से कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू हो रहा है। इससे एक दिन पहले 23 फरवरी को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) रायपुर पहुंच जायेंगे। इसके बाद अगले ही दिन राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी रायपुर पहुंच जाएंगे।

रायपुर के सभी होटल और हाउसिंग बोर्ड के फ्लैट के बाद अब बड़ी-बड़ी कंपनियों के गेस्ट हाउस भी बुक किए जा रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि 10 हजर से अधिक कार्यकर्ता अधिवेशन में शामिल होने आएंगे। समिति के सदस्यों ने बताया कि सभी होटल में एक बार जायजा किया जा चुका है। जहां कुछ कमियां थी वह सुधार करवा दी गई है।

इसके अलावा हाउसिंग बोर्ड के फ्लैट में भी बुधवार तक पूरी व्यवस्था कर दी जाएगी। कौन कहां रुकेगा यह आईसीसी दिल्ली से ही तय हो रहा है। वहीं कांग्रेस के टॉप लीडरों के लिए अलग से नया रायपुर के मेफेयर रिजॉर्ट को बुक किया गया है। बताया जा रहा है कि मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत और बड़े नेताओं के लिए मेफेयर रिजॉर्ट में रुकने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए एक महीने पहले से ही मेफेयर रिजॉर्ट को कांग्रेस ने बुक कर लिया है।

एक हजार से अधिक गाड़ियों की बुकिंग
कांग्रेस के नेताओं के आने जाने के लिए सैकड़ों गाड़ियों को बुक किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि 1 हजार से भी ज्यादा गाड़ियों की व्यवस्था की जा रही है। इसमें लग्जरी गाडियां भी होंगी और बड़ी और लग्जरी बसें भी होगी। बड़े नेताओं की सुरक्षा फालो गाड़ियां भी लगाई जाएंगी। इसके अलावा नागपुर और दिल्ली से लग्जरी कार भी मंगाई गई है। इन गाड़ियों का इस्तेमाल रायपुर एयरपोर्ट से अधिवेशन स्थल और होटलों तक चलने में किया जाएगा।

हाई कोर्ट में याचिका : पूर्व तहसीलदार गबेल को गिरफ्तार कर चालान पेश करने की मांग

हाई कोर्ट में याचिका : पूर्व तहसीलदार गबेल को गिरफ्तार कर चालान पेश करने की मांग

 बिलासपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की छापेमारी में करोड़ों की अवैध संपत्ति पाए जाने के बावजूद पूर्व तहसीलदार नारायण गबेल के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसे लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है।

जांच को प्रभावित करने का आरोप

इस मामले में याचिकाकर्ता सूरज सिंह की ओर से कहा गया है कि एंटी करप्शन ब्यूरो ने 2 साल पहले तत्कालीन तहसीलदार नारायण गबेल के ठिकानों पर छापामारी कर करोड़ों की बेनामी संपत्ति का पता लगाया था। ब्यूरो ने उसके खिलाफ एफआईआर तो दर्ज कर ली लेकिन उसके बाद कोई कार्रवाई नहीं की गई। न तो उनकी गिरफ्तारी की गई है, ना ही चालान अभी तक पेश किया गया। इससे यह संकेत जा रहा है कि गबेल जांच को प्रभावित कर रहे हैं। गबेल एक राजपत्रित अधिकारी हैं और ऐसे अधिकारी के विरुद्ध FIR दर्ज करने से पहले सत्यता की पूरी जांच की जाती है। ACB की एफआईआर में यदि सत्यता नहीं है तो दोषी अधिकारियों पर पद और अधिकारों के दुरुपयोग का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

CG Breaking : फर्जी वन प्रबंधन समिति बनाकर किए 42 लाख का घोटाला, तीन डिप्टी रेंजर सस्पेंड

CG Breaking : फर्जी वन प्रबंधन समिति बनाकर किए 42 लाख का घोटाला, तीन डिप्टी रेंजर सस्पेंड

 बिलासपुर। CG Breaking : जीपीएम जिले के मरवाही वन मंडल फर्जी वन प्रबंधन समिति बनाकर 42 लाख का घोटाला करने वाले 3 डिप्टी रेंजर सस्पेंड कर दिया गया है।

बता दें कि, नेचर कैंप गंगनई में एक फर्जी वन प्रबंधन समिति जामवंत माड़ा गंगनई के नाम से बनाया गया था। फर्जी वन प्रबंधन समिति के नाम से करीब 42 लाख रुपए निकालकर अधिकारी कर्मचारियों ने आपस में बांट लिए। इसकी शिकायत वन प्रबंधन समिति साल्हे कोटा के अध्यक्ष ने वन विभाग के अफसरों और पुलिस से की थी।

जिसके बाद सीसीएफ के निर्देश पर DFO कुमार निशांत की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया था। इसकी रिपोर्ट के बाद बीट गार्ड सुनील चौधरी को सबसे पहले निलंबित किया गया। इसके बाद अब डिप्टी रेंजर अश्वनी दुबे, इंद्रजीत सिंह कंवर और द्वारिका रजक को निलंबित कर दिया गया है।

CG NEWS : 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में वाइस प्रिंसिपल और क्लास टीचर गिरफ्तार, स्कूल की मान्यता रद्द करने हो रही मांग

CG NEWS : 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में वाइस प्रिंसिपल और क्लास टीचर गिरफ्तार, स्कूल की मान्यता रद्द करने हो रही मांग

 कवर्धा।  जिले के निजी गुरुकुल पब्लिक स्कूल में 4 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में स्कूल की वाइस प्रिंसिपल सोनाली पात्रा और क्लास टीचर अंजना किन्नौर को गिरफ्तार किया गया है। ड्यूटी में लापरवाही करने के लिए ये कार्रवाई की गई है। इस मामले में अब तक कुल 4 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

बच्ची के साथ रेप मामले में पुलिस ने बस कंडक्टर मुकेश यादव और स्कूल के प्रिंसिपल जगदीश सांखला को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। स्कूल के डायरेक्टरों पर भी कार्रवाई की जा सकती है। वहीं कई सामाजिक संगठन स्कूल की मान्यता रद्द करने के लिए कलेक्टर को ज्ञापन सौंप चुके हैं।

जानिये पूरा मामला

कवर्धा जिले के निजी गुरुकुल पब्लिक स्कूल में 4 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। सबसे बड़ी बात तो ये कि रेप स्कूल में ही हुआ। दुष्कर्म के आरोपी कंडक्टर मुकेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रिंसिपल जगदीश सांखला को सह आरोपी बनाते हुए उसे भी गिरफ्तार किया गया था। हालांकि प्रिंसिपल की भूमिका सामने नहीं आई थी। घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र की है।

कवर्धा एसपी लाल उमेद सिंह ने कहा था कि मेडिकल में बच्ची के साथ यौन शोषण की पुष्टि हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आरोपी कंडक्टर मुकेश यादव ग्राम चचेड़ी का रहने वाला है। उसने स्कूल कैंपस में ही रेप की घटना को अंजाम दिया था। किशोर न्याय अधिनियम यानि पॉक्सो एक्ट के तहत स्कूल के प्रिंसिपल जगदीश सांखला की भी गिरफ्तारी की गई थी।

घटना 7 फरवरी मंगलवार की है। परिजनों ने बच्ची की हालत देखकर उससे पूछताछ की। तब उसने स्कूल में उसके साथ गंदा काम (रेप) होने की बात कही। इसके बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने जांच की और कंडक्टर मुकेश यादव पर संदेह हुआ। बच्ची भी उसे देखकर बुरी तरह डरी दिखाई दी थी। इसके बाद मुकेश से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने दुष्कर्म करना स्वीकार कर लिया था।