CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
CG CRIME NEWS : झांसे में लेकर CRPF जवान ने युवती से किया दुष्कर्म, तीन साल तक बुझाता रहा हवस, अब दूसरे से कर ली शादी, केस दर्ज

CG CRIME NEWS : झांसे में लेकर CRPF जवान ने युवती से किया दुष्कर्म, तीन साल तक बुझाता रहा हवस, अब दूसरे से कर ली शादी, केस दर्ज

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM)। CG CRIME NEWS : जिले में एक CRPF जवान ने युवती से रेप किया है। आरोपी ने उसे झांसे में लिया था। इसके बाद युवती से 3 साल तक शारीरिक संबंध बनाया। फिर किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा है। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है।

इस मामले में खुद युवती ने थाने में शिकायत की है। उसने बताया कि 3 साल पहले उसकी दोस्ती गांव के ही रहने वाले सीताराम चौधरी (27) से हुई थी। दोस्ती के बाद दोनों के बीच प्यार हो गया। इसके बाद युवक ने उसे वादा किया था कि उससे शादी करेगा।

बताया गया कि युवक 22 साल की उम्र से सीआरपीएफ जवान के रूप में राजस्थान के जयपुर में पोस्टेड है। वह छुट्‌टी में जब भी आया करता था। तब वह लड़की से मुलाकात किया करता था। शादी का वादा कर ही उसने 3 साल पहले युवती से शारीरिक संबंध बनाया था। इसके बाद से वह उससे लगातार संबंध बनाता रहा था।

बताया जा रहा है कि युवती ने उससे कई बार शादी करने के लिए कहा था। मगर वह टालमटोल किया करता था। कई बार कहने के बावजूद भी युवक राजी नहीं हुआ था। इस बीच कुछ दिन पहले युवती को पता चला कि सीताराम ने किसी और लड़की से शादी कर ली है। जिसके बाद युवती ने मामले में शिकायत की है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है।

शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिलेट से बनाए व्यंजनो की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिलेट से बनाए व्यंजनो की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

 रायपुर /  दिनांक 22-2-2023 को शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में मिलेट के उत्पाद की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । कार्यक्रम प्राचार्य डा किरण गजपाल के मार्गदर्शन मे हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य महोदया के कर कमलों द्वारा हुआ ।  कार्यक्रम का आयोजन गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष  डॉ रश्मि मिंज एव डॉ नंदा गुरवारा के निर्देशन में किया गया। यह ,कार्यक्रम मिलेट ईयर को दृश्टिगत कर रखा गया। प्रदर्शनी मे मिलेट्स के पास्ता, नूडल्स  रागि के केक मिक्स ,मिलेट इडली मिक्स ,अप्पे मिक्स  विभिन्न प्रकार के मिलेट से बने प्रदर्शनी में रखे गये।  प्रदर्शनी में आशा बारेवार, गृह विज्ञान विभाग के समस्त प्राध्यापक गण उपस्थित रहे तथा महाविद्यालय के  प्राध्यापक डॉ श्रद्धा गिरोलकर डॉ प्रीति शर्मा,डॉ वैभव आचार्य, डॉ अरुण श्रीवास्तव, डॉ अनुभा झा, डॉ रेखा दीवान, दीप्ती चंद्राकर, पूजा सोनकर, नफीसा परवीन, स्वाति सोनी, श्रेया राठी तथा महाविद्यालय की समस्त छात्राएं उपस्थित रहीं।

CG CRIME : चाकू गोदकर युवक की हत्या, पुरानी रंजिश में 3 आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

CG CRIME : चाकू गोदकर युवक की हत्या, पुरानी रंजिश में 3 आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

 दुर्ग। जिले में एक युवक को घेर कर तीन आरोपियों ने चाकू ते ताबड़तोड़ हमला कर दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। बताया गया की पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

रुआबांधा बस्ती निवासी धरम सोना(24) कोलकाता रोल नाम की दुकान में काम करता था। रोज की तरह वह मंगलवार को भी काम पर गया था। यहां से काम निपटाकर वह बुधवार सुबह 5 बजे के आस-पास वापस घर आ रहा था। इसी दौरान बस्ती के रहने वाले बाली जाली, सुमित जाली और शंकर ने उसे रास्ते में रोक लिया था। फिर पुरानी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा करने लगे। इसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि चाकू निकालकर तीनों ने उस पर कई वार किए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। जिसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

CG NEWS : हाथी ने बुजुर्ग को पटक-पटककर कुचला, इस हालत में मिली लाश

CG NEWS : हाथी ने बुजुर्ग को पटक-पटककर कुचला, इस हालत में मिली लाश

 गरियाबंद। जिले के उदंती सीतानदी अभयारण्य इलाके में हाथी ने 67 वर्षीय किसान को कुचलकर मार डाला। बफर जोन में तोरेंगा रेंज के अड़गड़ी में मंगलवार देर रात हाथियों ने अपने खेत की रखवाली कर रहे किसान बुधराम को कुचल दिया।

हाथियों ने किसान की खेत में बनी झोंपड़ी को भी तहस-नहस कर दिया। झोंपड़ी को तोड़कर हाथी ने किसान को भी कुचल दिया। मौके पर ही बुधराम की मौत हो गई। जब बुधवार सुबह वापस घर नहीं लौटा, तब परिजनों ने खेत में उसे देखा। वहां उसका शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा हुआ था। इसके बाद परिजनों ने वन विभाग और पुलिस को सूचना दी। मौके पर वन विभाग के कर्मचारी पहुंचे और मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता दी।

छत्तीसगढ़ः भाजपा ने की नयी नियुक्तियां, जानें किन्हें मिली नई जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ः भाजपा ने की नयी नियुक्तियां, जानें किन्हें मिली नई जिम्मेदारी

 रायपुर। विधानसभा चुनाव 2023 के मद्दे नजर एक बार फिर से छत्तीसगढ़ भाजपा ने कुछ नयी नियुक्तियां की हैं। इसके तहत बिलासपुर संभाग का सह प्रभारी अनुराग सिंहदेव को बनाया गया है। वहीं विधानसभा विस्तारक योजना के संयोजक राम प्रताप सिंह को बनाया गया है।

जबकि रूपनारायण सिन्हा और अनुराग सिंहदेव को सदस्य बनाया गया है। उसी तरह से विधानसभा प्रभारी संयोजक का जिम्मा शिवरतन शर्मा को दिया गया है वहीं जबकि मेजर अनिल और प्रदीप गांधी को सदस्य बनाया गया है।

CG NEWS : स्कूल शिक्षा विभाग ने दो स्कूलों का नाम बदला, आदेश जारी

CG NEWS : स्कूल शिक्षा विभाग ने दो स्कूलों का नाम बदला, आदेश जारी

 रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने दो स्कूलों का नाम बदल दिया है। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हसदा, बेरला बेमेतरा को अब स्वतंत्रता संग्राम सेनानी खूबचंद बघेल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हसदा होगा। इस बाबत स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जार कर दिया है।

वहीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दतरेंगी भाटापारा का नया नाम अब शहीद संतोष ध्रुव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दतरेंगी भाटापारा होगा।

तेज रफ्तार कार अनियंतित्र होकर खड़ी ट्रक में जा घुसी, 1 की मौत, दो व्यक्ति गंभीर…

तेज रफ्तार कार अनियंतित्र होकर खड़ी ट्रक में जा घुसी, 1 की मौत, दो व्यक्ति गंभीर…

 कांकेर। कांकेर जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग बड़ा हादसा हो गया है यहां 30 माहूद के पास कल देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है। इस हादसे में कार के परखच्चें उड़ गए। धमतरी से कांकेर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार अनियंतित्र होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जा घुसी।

जिससे कार में सवार दो लोगों को गंभीर चोटें आई। दोनों घायलों को चारामा अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान चालक के साथ बगल में बैठे जालम सिंह उसेंडी की मौत हो गई। वहीं कार के एयर बैग खुलने की वजह से चालक की जान बच गई। घायल युवक का चारामा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चारामा पुलिस ने कार और ट्रक को अपने कब्जे में लेकर जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन के अनुभवों का लाभ मिलेगा- मुख्यमंत्री बघेल

छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन के अनुभवों का लाभ मिलेगा- मुख्यमंत्री बघेल

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्टेट हैंगर में छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन का स्वागत करने के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन अनुभवी राजनेता हैं। वे पांच बार विधायक रहे है। अनेक विभागों के मंत्री रहे और राज्यपाल के रूप में भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी। छत्तीसगढ़ को उनके अनुभवों का लाभ मिलेगा।

CRIME : लव मैरिज के बाद रिसेप्शन के दिन खून से लथपथ मिली दूल्हा-दुल्हन की लाश, मातम में बदली खुशियां

CRIME : लव मैरिज के बाद रिसेप्शन के दिन खून से लथपथ मिली दूल्हा-दुल्हन की लाश, मातम में बदली खुशियां

 रायपुर। राजधानी में शादी के दो दिन के बाद ही नवदंपत्ति की लाश कमरे में खून से लथपथ मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों की दो दिन पहले ही लव मैरिज हुई थी। मंगलवार रात शादी का रिसेप्शन आयोजित था। लेकिन इससे ठीक पहले दोनों की लाश बंद कमरे मे मिली है। दुल्हन के सीने पर वार किया गया, दूल्हे की गर्दन पर भी बड़ा जख्म है। माना जा रहा है पति-पत्नी के बीच विवाद में पहले पति ने युवती पर वार किया फिर लड़की ने भी उस पर हमला किया होगा और दोनों की मौत हो गई। ये भी अंदेशा जताया जा रहा है कि पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने जान दे दी है।

मामला रायपुर के संतोषी नगर इलाके से लगे बृज नगर का है। यहां रहने वाला 24 साल का असलम का 2 दिन पहले 19 फरवरी को राजातालाब इलाके की रहने वाली कहकशां बानो के साथ निकाह हुआ था। बृज नगर स्थित मकान के कमरे से दोनों की लाश मिली है। ये मकान असलम का ही था। मंगलवार को रायपुर शहर के शास्त्री बाजार स्थित सीरत मैदान में रिसेप्शन की तैयारियां हो चुकी थी। लेकिन उससे पहले ही ये घटना हो गई। टिकरापारा पुलिस इस पूरे प्रकरण की छानबीन कर रही है।

प्रारंभिक तौर पर घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस अफसरों ने कहा है कि पति और पत्नी के बीच विवाद के बाद एक दूसरे पर हमला करने के हालात बने होंगे। दूल्हे के पास मौजूद खंजर नुमा चाकू से असलम ने पहले कहकशां पर वार किया होगा। कहकशां की सीने पर बड़ा घाव है। उसकी बांह भी काटने की कोशिश की गई है। बेड पर खून बिखरा हुआ था। असलम की गर्दन पर चाकू से वार है और जांघ पर भी। फिलहाल असलम का घर सील कर दिया गया है। बुधवार की सुबह फॉरेंसिक टीम कमरे की जांच करेगी। दोनों के शव जांच के लिए अंबेडकर अस्पताल भेजे गए हैं। मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। बताया गया है कि असलम मैकेनिक का काम करता था।

लड़की वालों ने तोड़ा पंडाल

शास्त्री मार्केट के सीरत मैदान में जहां रिसेप्शन की तैयारी थी, दुल्हन की मौत की खबर मिलते ही लड़की वालों ने बवाल कर दिया। लड़की वालों ने दावत की जगह पर जमकर तोड़फोड़ की। पंडाल तोड़ दिया गया। स्टेज में भी तोड़फोड़ की गई। यहीं से कुछ लोगों ने पुलिस को खबर दी और मौके पर अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई, ताकि दंगे के हालात ना बने। लड़की वाले लड़के वालों पर साजिशन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

CG News: छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन पहुंचे रायपुर, एयरपोर्ट पर सीएम भूपेश ने किया स्वागत, कल शपथ

CG News: छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन पहुंचे रायपुर, एयरपोर्ट पर सीएम भूपेश ने किया स्वागत, कल शपथ

 रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन अभी बुधवार सुबह रायपुर पहुंचे। सीएम भूपेश बघेल एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। नए राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन कल 23 तारीख को शपथ लेंगे। बता दें कि कल मंगलवार को छत्तीसगढ़ की पूर्व राज्यपाल अनुसुईया उइके को को विदाई दी गई। उईके मणिपुर की राज्यपाल का दायित्व निभाएंगी।

CG News: कौन हैं छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन

84 वर्षीय हरिचंदन ओडिशा के भुवनेश्वर और चिल्का विधानसभा से 5 बार विधायक रह चुके हैं। विश्व भूषण हरिचंदन ओडिशा से बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं।

CG News: विश्व भूषण हरिंचदन ने अपना राजनीतिक करियर 1971 में शुरू किया था। वो भारतीय जनसंघ से भी जुड़े रहे। साल 1977 में जनता पार्टी के गठन तक वो जनसंघ के आंध्र महाचिव रहे थे। इसके अलावा वह संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य भी रह चुके हैं।

CG News: हरिचंदन आंध्र प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष का पद भी संभाल चुकें हैं। उनका कार्यकाल 1980 से 1988 तक रहा था। वहीं साल 2004 में आंध्र प्रदेश की बीजेडी और बीजेपी गठबंधन सरकार में कैबिनेट मंत्री की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

Railway : वंदे भारत एक्सप्रेस में सातवीं बार पथराव, विंडो का शीशा क्षतिग्रस्त

Railway : वंदे भारत एक्सप्रेस में सातवीं बार पथराव, विंडो का शीशा क्षतिग्रस्त

 बिलासपुर: देश की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन वंदेभारत एक्सप्रेस में एक बार फिर से पथराव कि घटना सामने आई है। यह पथराव नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस पर किया गया है। पथराव से कोच 7 का विंडो ग्लास पूरी तरह क्षतिग्रस्त गया है। हालंकि घटना में किसी चोट नहीं लगी है।

जानकारी के अनुसार जब से नागपुर-बिलासपुर वंदेभारत एक्सप्रेस तब से पथराव कि घट्न सामने आ रही है। ट्रेन जब से शुरू हुई है तब से 7 बार पथराव हो चूका है। इस बार ट्रेन पर नागपुर के रेवराल स्टेशन के पास पथराव किया गया है। पत्थरबाजी की इस घटना में कोच सी-7 के विंडो का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया है। ट्रेन जब बिलासपुर स्टेशन पहुंची, तब शीशा तड़का हुआ मिला। ट्रेन के शुरू होने के बाद सातवीं बार पत्थरबाजी की गई है। राहत की बात है कि अब तक हुए पथराव में किसी भी यात्री को चोटें नहीं आई है।


CG NEWS : महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस कल आएंगे रायपुर

CG NEWS : महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस कल आएंगे रायपुर

 रायपुर : महाराष्ट्र के राज्यपाल कल से 3 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। कल यानी 23 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे के स्वनी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुचेंगे। जहां कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जायेगा। बता दें कि रमेश बैस छत्तीगढ़ के ही निवासी है। रमेश बैस महाराष्ट्र के राज्यपाल बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ आ रहे है। यह छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गर्व की बात है कि प्रदेश का माटी पुत्र देश की आर्थिक राजधानी का राज्यपाल बना है।

बता दें कि रमेश बैस लोगसभा में 7 बार सांसद रह चुके है। त्रिपुरा और झारखण्ड के राज्यपाल रहे है। वे इससे पहले झारखण्ड के राज्यपाल रहे है। रायपुर में 3 दिन के प्रवास पर राज्यपाल रमेश बैस रहेंगे तत्पश्चात दिनांक 25 फरवरी को उनका दिल्ली प्रस्थान होगा।

आज रायपुर पहुंचेंगे छग के नए राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन, कल लेंगे शपथ

आज रायपुर पहुंचेंगे छग के नए राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन, कल लेंगे शपथ

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन आज यानि 22 फरवरी को राजभवन विजयवाड़ा, आंध्रप्रदेश से प्रातः 7:40 बजे प्रस्थान करेंगे तथा प्रातः 8:30 बजे विशेष विमान से रवाना होकर प्रातः 10:00 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर पहुंचेंगे। तत्पश्चात वे राजभवन के लिए प्रस्थान करेंगे।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन 23 फरवरी 2023 को प्रातः 11.30 राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल को बिलासपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति अरूप कुमार गोस्वामी शपथ दिलाएंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रिमंडल के सदस्य, जनप्रतिनिधिगण, आमंत्रित गणमान्य नागरिक और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

छग में कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन की तैयारियां जोरों पर, खड़गे कल, सोनिया-राहुल आएंगे 24 को, स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में तय होंगे मुद्दे

छग में कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन की तैयारियां जोरों पर, खड़गे कल, सोनिया-राहुल आएंगे 24 को, स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में तय होंगे मुद्दे

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन की तैयारियां जोरों पर है। नवा रायपुर की सड़कें होर्डिंग और फ्लैक्स से पट गई हैं। वहीं तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को एआईसीसी( ICC) के प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल और तारिक अनवर रायपुर( raipur) पहुंचे।

प्रभारी महासचिव वेणुगोपाल के दिल्ली लौटने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 23 फरवरी को दोपहर तक आ सकते हैं। 24 फरवरी को सुबह ध्वजारोहण के साथ अधिवेशन की शुरुआत होगी। इसी दिन स्टीयरिंग कमेटी की बैठक है, जिसमें मुद्दे तय होंगे। इस कमेटी में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित करीब 48 सदस्य हैं।

महाअधिवेशन में मौजूदा राजनीतिक, आर्थिक स्थिति की समीक्षा की जाएगी

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होने वाले इस राष्ट्रीय महाअधिवेशन में मौजूदा राजनीतिक, आर्थिक स्थिति की समीक्षा की जाएगी. साथ ही अगले लोकसभा चुनाव से पहले नये विचारों पर चर्चा की जाएगी. इस राष्ट्रीय अधिवेशन में साल 2024 में दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने की रणनीति तैयार की जाएगी. उसके अलावा छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भी यह अधिवेशन काफी महत्वपूर्ण होगा.

छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित हो रहा है कांग्रेस का राष्ट्रीय महा अधिवेशन:छत्तीसगढ़ में पहली बार कांग्रेस का राष्ट्रीय महा अधिवेशन होने जा रहा है. अब तक यह अधिवेशन देश के विभिन्न राज्यों में हुआ है।लेकिन इस बार इस महाअधिवेशन की मेजबानी करने का मौका छत्तीसगढ़ को मिला है।

CG News : लटकती मौत, जिम्मेदार कौन? हाइटेंशन लाइन के नीचे मिला युवक का अधजला शव, जांच में पुलिस

CG News : लटकती मौत, जिम्मेदार कौन? हाइटेंशन लाइन के नीचे मिला युवक का अधजला शव, जांच में पुलिस

 कोरबा। रजगामार क्षेत्र में हाइटेंशन लाइन के नीचे एक युवक का शव जला मिला। मामले में करंट की चपेट में आकर मौत होने की आशंका जताई जा रही है।घटनास्थल रजगामार के बैरियर के पास सोनाराम के टिकरा( tikra) में हुई है, जहां ऊपर से 11 केवी की हाइटेंशन लाइन गुजरी है। सुबह लोगों ने एक युवक का शव अधजले हालत में देखा।

खाना खाकर निकला, फिर नही लौटा घर

बाद में रजगामार के डीएम कॉलोनी निवासी जनक राम केवट ने मृतक को अपना पुत्र राजेश केवट (27) बताया। जनक राम के मुताबिक सोमवार की रात 9 बजे राजेश घर से खाना खाकर निकला था, जिसके बाद वह नहीं लौटा। मौके पर राजेश की मोबाइल भी जली हुई हालत में मिली है।पास ही बिजली तार भी पड़ा था, जिससे लोगों ने आशंका जताई कि करंट की चपेट में आकर झुलसने से युवक की मौत हुई होगी। घटना की सूचना रजगामार पुलिस ( police)को दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया।

ACCIDENT NEWS : भीषण सड़क हादसा : ट्रक ने कार को मारी टक्कर, गाड़ी सवार माँ बेटे सहित चार लोगों की मौत….

ACCIDENT NEWS : भीषण सड़क हादसा : ट्रक ने कार को मारी टक्कर, गाड़ी सवार माँ बेटे सहित चार लोगों की मौत….

 बालोद। कल देर रात भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। दिल दहला देने वाली यह घटना बालोद जिले के गुण्डरदेही थाना क्षेत्र के खप्परवाड़ा गाँव के पास की बताई जा रही है। जहाँ लोहा से भरे ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना जबरदस्त था। कि कार के परखच्चे उड़ गये। वहीं कार सवार बालोद निवासी सिमरन सलूजा, राजवीर सलूजा और राहुल ट्रैवल्स कंपनी के कार चालक अशोक रानीतराई निवासी सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी।

मिली जानकारी के अनुसार कार सवार सभी लोग पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर गये थे। जहाँ से वापस बालोद लौट रहे थे,उसी दौरान गुण्डरदेही इलाके के खप्परवाड़ा के पास ट्रक ने कार को जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। इधर घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी है। वहीं घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है।

अगले साल रिटायर हो रहे IAS की सूची हुई जारी, जानिए इन अधिकारियों के नाम

अगले साल रिटायर हो रहे IAS की सूची हुई जारी, जानिए इन अधिकारियों के नाम

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के सात IAS अधिकारी अगले साल याने 2024 में रिटायर हो जाएंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने इनका सेवानिवृत्ति आदेश जारी कर दिया है ताकि रिटायरमेंट की तिथि तक पेंशन प्रकरण सहित अन्य औपचारिकताओं की कार्रवाई की जा सके। रिटायर होने वाले IAS में जीवन किशोर ध्रुव फरवरी में, जुलाई में संजय अलंग, अगस्त में अनुराग पांडे, आनंद मसीह,‌ सितंबर में रीता शांडिल्य, दिसंबर 24 में जीआर चुरेंद्र और शारदा वर्मा शामिल हैं।

देखें आदेश :

CRIME NEWS : 8 लाख के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, माड़ डिवीजन का था सदस्य

CRIME NEWS : 8 लाख के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, माड़ डिवीजन का था सदस्य

 सुकमा। जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन पूना नर्कोम अभियान (नई सुबह- नई शुरुआत) के तहत छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर सोमवार को 8 लाख के इनामी नक्सली ने आत्मसमर्पण किया। नक्सलवाद से तौबा करने वाला माड़ डिवीजन कंपनी नंबर 1 का सक्रिय सदस्य था। सुकमा पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नक्सलवाद के खात्मे के लिए लगातार अंदरूनी क्षेत्रों में सुरक्षा बल के नए कैंप स्थापित किए जा रहे हैं. नए कैंप के खुलने से क्षेत्र में विकास तेजी से हो रहा है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अंदरूनी क्षेत्र के ग्रामीण पुलिस से हमेशा से ही दूरी बनाए रखती थी. लेकिन कैंप के जरिए सुरक्षाबल के जवान उनके नजदीक पहुंचकर उनकी समस्याओं का भी समाधान करने में जुटे हुए हैं। बीते दिनों अति नक्सल प्रभावित कहे जाने वाले डब्बामरका व तोंडामरका नवीन कैंप स्थापित किया गया और कैंप स्थापना के तीसरे ही दिन पुलिस का प्रभाव क्षेत्र में दिखने लगा

सरेंडर नक्सली वर्ष- 2010-2011 तक बाल संगम सदस्य थे. वर्ष 2012-2014 तक प्रेस टीम इंचार्ज सुखदेव का गार्ड सदस्य, जनवरी 2015 से जुलाई 2015 तक दंडकारण्य प्रेस टीम सदस्य और अगस्त 2015 से अब तक कंपनी 1 का सदस्य रहा। इस पर छत्तीसगढ़ शासन ने 8 लाख का इनाम घोषित कर रखा था।

CG BIG NEWS : 30 जून तक डीजे और बैंड बजाने पर लगी रोक, यह है वजह

CG BIG NEWS : 30 जून तक डीजे और बैंड बजाने पर लगी रोक, यह है वजह

 दुर्ग। CG BIG NEWS : जिला कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने तेज आवाज (ध्वनि प्रदूषण फैलाने) करने वाले यंत्रों को बचाने पर रोक लगा दी है। यह आदेश स्कूलों में आगामी परीक्षाओं को देखते हुए दिया गया है। कलेक्टर के आदेश के मुताबिक 30 जून 2023 तक बिना परमिशन ध्वनि विस्तारक यंत्र बजाने पर कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टोरेट से मिली जानकारी के मुताबिक ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए उच्चतम न्यायालय के निर्देश के तहत शालेय, विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में परीक्षाओं को देखते हुए रात्रि में ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध लगाया गया है। कलेक्टर दुर्ग ने इस आदेश को जिले में इसे 30 जून 2023 तक लागू किया है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग धीमें वैल्यूम में बजाया जाए।

अगर कोई अपने निजी उपयोग के लिए ऐसे यंत्रों का उपयोग करता है तो वो निर्धारित मानक में ही उसे बजाए। यदि वो 5 डीबी (ए) से अधिक प्रदूषण फैलाता है तो वो नियम का उल्लंघन माना जाएगा। यदि कोई लाऊड स्पीकर या ध्वनि विस्तारक यंत्र या ध्वनि उत्पन्न करने वाले यंत्रों का उपयोग सार्वजनिक स्थलों पर करता है तो उसकी सीमा उस क्षेत्र के परिवेशीय ध्वनि पैमाने से 10 डी.बी. (ए) या 75 डीब (ए) से अधिक नहीं होनी चाहिए।

 

 

बिना परमिशन ध्वनि प्रदूषण करने पर होगी कार्रवाई

कलेक्टर ने आदेश में स्पष्ट रूप से लिखा है कि यदि किसी को धार्मिक त्यौहारों, संस्कारों, शादी, उत्सव, चुनाव प्रचार इत्यादि के अवसर पर तेज आवाज वाले उपकरणों का उपयोग करना है तो उसे इसके लिए परमिशन लेनी पड़ेगी। उसे निर्धारित तिथि से पहले एक आवेदन लिखकर एसडीएम दुर्ग को देना होगा। वहां से परमिशन मिलने के बाद ही वह ध्वनि विस्तारक यंत्र बजा सकेगा।

सुबह 6 से रात 10 दी गई है कुछ छूट

कलेक्टर ने ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग करने के लिए कुछ छूट दी है। लोग व्यक्तिगत उपयोग के लिए दो छोटे बॉक्स के साथ सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक उसे बजा सकते हैं। बस उसे यह ध्यान रखना होगा कि जिस स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में उसे साउंड बजाना है वहां के लिए सक्षम प्राधिकारी अथवा विभाग (नगर निगम अथवा बीएसपी प्रशासन) से अनापत्ति प्रमाण लेना होगा।

रविशंकर विश्विद्यालय के नए कुलपति होंगे सच्चिदानंद शुक्ला, राज्यपाल ने किया नियुक्त

रविशंकर विश्विद्यालय के नए कुलपति होंगे सच्चिदानंद शुक्ला, राज्यपाल ने किया नियुक्त

 रायपुर। राज्यपाल सह कुलाधिपति अनुसुईया उइके ने छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 (क्रमांक 22 सन् 1973) के धारा-13 के उपधारा (1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या के डिपार्टमेन्ट ऑफ फिजिक्स इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रोफेसर सच्चिदानंद शुक्ला को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया है।

पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलपति डॉ. केशरी लाल वर्मा के 1 अप्रैल 2023 को पूर्ण हो रहे कार्यकाल के उपरांत कार्यभार करने की ग्रहण करने की तिथि से प्रोफेसर शुक्ला पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के नये कुलपति होंगे। राज्यपाल सह कुलाधिपति द्वारा 14 फरवरी 2023 को उक्त आशय का आदेश जारी किया गया है।

कल रायपुर पहुंचेंगे छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन, 23 को लेंगे शपथ

कल रायपुर पहुंचेंगे छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन, 23 को लेंगे शपथ

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन कल 22 फरवरी को राजभवन विजयवाड़ा, आंध्रप्रदेश से प्रातः 7ः40 बजे प्रस्थान करेंगे तथा प्रातः 8ः30 बजे विशेष विमान से रवाना होकर प्रातः 10ः00 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर पहुंचेंगे। जिसके बाद वे राजभवन के लिए प्रस्थान करेंगे।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन 23 फरवरी 2023 को प्रातः 11.30 राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल को बिलासपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति अरूप कुमार गोस्वामी शपथ दिलाएंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रिमंडल के सदस्य, जनप्रतिनिधिगण, आमंत्रित गणमान्य नागरिक और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

राज्यपाल अनुसुईया उइके को स्टेट हैंगर पर सीएम बघेल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर दी भावभीनी विदाई

राज्यपाल अनुसुईया उइके को स्टेट हैंगर पर सीएम बघेल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर दी भावभीनी विदाई

 रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके को आज यहां माना स्थित स्टेट हैंगर पर भावभीनी विदाई दी गई। उन्हें विमानतल पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुश्री उइके को पुष्प गुच्छ भेंट कर विदाई दी। इसके साथ ही साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, कोरबा की सांसद ज्योत्सना महंत, विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने भी सुश्री उइके को विदाई दी।

उल्लेखनीय है कि सुश्री उइके  को मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया है । वही छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन कल सवेरे 10:00 बजे माना विमान तक पहुंचेंगे। इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ,रायपुर संभाग के आयुक्त यशवंत कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी , सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव कमलप्रीत सिंह, राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो, अजय यादव, कलेक्टर रायपुर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार अग्रवाल भी उपस्थित  थे।

CG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल ने नव निर्मित सर्किट हाउस का किया लोकार्पण, 24 करोड़ रूपए की लागत से किया गया तैयार

CG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल ने नव निर्मित सर्किट हाउस का किया लोकार्पण, 24 करोड़ रूपए की लागत से किया गया तैयार

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नवा रायपुर के सेक्टर 24 में स्थित नव निर्मित सर्किट हाउस का पूजा अर्चना करते हुए लोकार्पण किया। यह सर्किट हाउस 24 करोड़ रूपए की लागत से G+7 मंजिला का तैयार किया गया है।नव निर्मित सर्किट हाउस में 22 कमरे, 6 सुइट समेत एक वीवीआइपी सुइट और मल्टीपरपज हाल की सुविधा दी गई है.

 

CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश ने नवा रायपुर में नवनिर्मित ट्रांजिट हॉस्टल का किया लोकार्पण

CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश ने नवा रायपुर में नवनिर्मित ट्रांजिट हॉस्टल का किया लोकार्पण

 रायपुर।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवा रायपुर के सेक्टर-30 अधिकारियों के निवास के लिए बने ट्रांजिट हास्टल का लोकार्पण किया। लोक निर्माण विभाग द्वारा 9 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण किया गया है। इस भवन में G+3 तल में कुल 54 यूनिट 1 बीएचके फ्लैट हैं. प्रत्येक यूनिट में एक ड्राईंग रूम, बेडरूम, किचन, बालकनी एवं रेस्ट रूम निर्मित है। लगभग 87 हजार वर्ग फीट में अधिकारियों के आवास की सुविधा के साथ ही ट्रांजिट हास्टल में किचन, डायनिंग हाल एवं ऑफिस का भी निर्माण किया गया है।

 

CG : लोडर में सवार होकर दुल्हनियाँ लेने पहुंचा दूल्हा, दुल्हन हुई फिदा, लोगों के उड़े होश…

CG : लोडर में सवार होकर दुल्हनियाँ लेने पहुंचा दूल्हा, दुल्हन हुई फिदा, लोगों के उड़े होश…

 सारंगढ़। आज कल शादियों में कुछ नया और अनोखा करना चाहता है। कभी दूल्हा प्लेन या हेलीकॉप्टर में अपनी दुल्हन लेने पहुँचता है तो कभी दुल्हन अपनी शादी में ग्रैंड एंट्री लेकर सबको हैरान कर देती है। इन सबमें मूवी की अहम भूमिका रही है। जैसा मूवी में होता है उसे असली में करने का चलन शुरु हो चुका है। इसी तरह एक अनोखा ट्रेंड सारंगढ़ में देखने को मिला है। जहां ग्राम पंचायत गुडे़ली से बसंत नामक परिवार की बारात गोड़म के लिए प्रस्थान हुई। यह बारात कुछ अनोखी नजर आई, क्योंकि आप सभी ने देखा और सुना होगा कि दूल्हा अपनी कार या दूल्हे गाड़ी में सवार होकर बारात जाता है। लेकिन यहां तो नजारा देखने लायक था क्योंकि दूल्हा ना तो कार में सवार था और ना ही किसी दूल्हा गाड़ी में. बल्कि दूल्हे राजा तो 7 टन क्षमता वाली लोडर पर सवार होकर दुल्हन को लेने पंहुचा।

आपको बता दें कि जैसे ही गांव के ग्रामीणों ने बराती को रोड में नाचते गाते हुए देखा तो सभी की निगाहें फटी-की-फटी रह गई। क्योंकि दूल्हा लोडर में सवार होकर आ रहा था। सारंगढ़ क्षेत्र में ऐसा आज तक शायद नहीं हुआ होगा कि शादी में कोई लोडर को दूल्हा गाड़ी बनाकर बारात गया हो। इसमें सवारी करने वाला दूल्हा कोई और नहीं बल्कि गुडे़ली के बसंत परिवार का वीरेंद्र बसंत है। वही बताया जाता है कि गुडे़ली में बसंत परिवार को कौन नहीं जानता है। वह दूल्हा क्षेत्र के कृषि सभापति व जिला पंचायत सदस्य तुलसी बसंत के देवर हैं और क्रेशर जगत में जाने वाले मनोज बसंत के भाई हैं ।