CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
CG News : राजधानी में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध, बैठक में दिए गए ये दिशा-निर्देश

CG News : राजधानी में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध, बैठक में दिए गए ये दिशा-निर्देश

 रायपुर। स्कूल और कॉलेजों की परीक्षाओं का दौर नजदीक आ रहा है। इसी के मद्देनजर रायपुर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भूरे ने रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध लगा दिया है। अगर कोई बगैर परमिशन के लाउडस्पीकर बजाता पाया गया, तो उस पर सख्त एक्शन लेने के निर्देश दिए गए हैं। इसे लेकर कलेक्टर ने गुरुवार को अधिकारियों की एक मीटिंग ली।

कोलाहल अधिनियम 1985 की धारा 04 एवं धारा 05 के तहत लाउडस्पीकर बजने पर प्रतिबंध लगाया गया है। रायपुर कलेक्टर ने इसके तहत रायपुर नगर निगम सीमा के अंदर बजने वाले सभी लाउडस्पीकरों पर रात 10 से सुबह 6 बजे तक प्रतिबंध लगाया गया है। बिना अनुमति अगर कोई ऐसा करता पाया गया, तो पुलिस-प्रशासन जांच के बाद तुरंत कार्रवाई करेगी।

पुलिस-प्रशासन के पास लगातार इस बात की शिकायत आ रही थी कि लोग बिना अनुमति के कार्यक्रमों में तेज आवाज में देर रात तक लाउडस्पीकर बजाते हैं। आवाज इतनी तेज होती है कि परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के साथ-साथ मरीजों और बुजुर्गों को परेशानी हो रही है। अभी शादियों का सीजन है, तो शादी-बारात में भी देर रात तक लाउडस्पीकर का उपयोग हो रहा है। इस वजह से कलेक्टर ने सख्ती करते हुए लाउडस्पीकर के उपयोग पर अगले आदेश तक बैन लगा दिया है।

कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भूरे ने ली अधिकारियों की बैठक

बिना अनुमति के लाउडस्पीकर बजा, तो इसे जब्त करने के साथ ही इसे बजाने वालों पर कार्रवाई होगी। बिना अनुमति के लाउडस्पीकर बजने की जांच के लिए जोन वाइज पुलिस, प्रशासन और निगम अफसरों की टीम बना दी गई है। यह टीम अपने-अपने क्षेत्रों में लाउडस्पीकर के उपयोग की जांच करेगी। गुरुवार को इसे लेकर कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे ने बैठक ली और कई दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में रायपुर SSP प्रशांत अग्रवाल, निगम आयुक्त, जिला पंचायत सीईओ समेत कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे।

सीएम ने की भाटापारा सड़क हादसे में मृतकों के परिवार को 4 लाख और घायलों को एक लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा

सीएम ने की भाटापारा सड़क हादसे में मृतकों के परिवार को 4 लाख और घायलों को एक लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा

 बलौदाबाजार। बलौदाबाजार – भाटापारा मार्ग में हुए भीषण सड़क हादसे में मरने वाले 11 लोगों के परिवार वालों को 4-4 लाख रूपए देने की राज्य सरकार ने घोषणा की है। वहीं हादसे में घायल हुए लोगों को एक लाख रूपए की सहायता राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए लिखा “बलौदाबाजार – भाटापारा मार्ग में सड़क हादसे में दिवंगतजनों के परिवार को चार लाख रुपये एवं घायलों को एक लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा करता हूँ। इस दुःख की घड़ी में हम सब साथ हैं।“

छत्तीसगढ़ सरकार कोटा में बनाएगी छात्रावास, सीएम बघेल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

छत्तीसगढ़ सरकार कोटा में बनाएगी छात्रावास, सीएम बघेल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर उन्हें अवगत कराया है कि छत्तीसगढ़ सरकार राजस्थान के कोटा में कोचिंग करने वाले राज्य के छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए छात्रावास बनाना चाहती है। बघेल ने छात्रावास हेतु निःशुल्क भू-खण्ड आबंटित करने का आग्रह गहलोत से किया है।

मुख्यमंत्री बघेल ने पत्र में लिखा है कि राजस्थान के कोटा में विभिन्न राष्ट्रीय संस्थानों में प्रवेश के लिए कोचिंग की अच्छी व्यवस्था होने के कारण छत्तीसगढ़ के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में कोचिंग प्राप्त करने के लिए कोटा, राजस्थान जाते हैं। छत्तीसगढ़ शासन इन छात्र-छात्राओं के लिए कोटा में एक छात्रावास का निर्माण करना चाहता है।

सीएम बघेल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत से कोटा में किसी ऐसे स्थान पर छत्तीसगढ़ शासन को निःशुल्क लगभग 1 एकड का भूखण्ड आबंटित करने का आग्रह किया है, जहां से कोचिंग संस्थाओं की दूरी अधिक न हो।

CG BREAKING : कांग्रेस महाधिवेशन में सुरक्षाकर्मी को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

CG BREAKING : कांग्रेस महाधिवेशन में सुरक्षाकर्मी को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

 रायपुर। रायपुर में कांग्रेस पार्टी का 85वां महाधिवेशन चल रहा है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाए गए एक बाउंसर को हार्ट अटैक आ गया और वो वहीं बेहोश होकर गिर गया। सूचना मिलते ही डॉ. राकेश गुप्ता अपनी टीम के साथ पहुंचे और उसे अस्पताल लाया गया। वहां उसका उपचार किया गया।

जानकारी के मुताबिक अधिवेशन परिसर में ही सभी राज्यों के अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। वहां पर उन राज्यों से आए जन प्रतिनिधियों को बैठने की व्यवस्था की गई है। वहां पर सुरक्षा व्यस्था के लिए पुलिस के साथ-साथ निजी गार्ड भी लगाए गए हैं। सुबह करीब 10.30 बजे के करीब वहां बाउंसर ओंकार साहू को अटैक आ गया। वो जमीन पर गिरकर तड़पने लगा।

इसके बाद दूसरे बाउंसर और लोगों ने उसे लिटाया और पानी के छींटे मारे। इसके बाद पास के 10 बिस्तर अस्पताल में सूचना दी गई। अस्पताल के इंचार्ज डॉ. राकेश गुप्ता तुरंत अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने उसका प्राथमिक उपचार किया और उसके बाद उसे अस्पताल ले गया।

CG NEWS : थोड़ी देर में महाधिवेशन में शामिल होने रायपुर पहुंचेंगे सोनिया और राहुल गांधी

CG NEWS : थोड़ी देर में महाधिवेशन में शामिल होने रायपुर पहुंचेंगे सोनिया और राहुल गांधी

 रायपुर : कांग्रेस के 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन की शुरुआत हो चुकी है। वहीं आज 2 बजे राहुल गांधी राजधानी रायपुर महाधिवेशन में शामिल होने आ रहे है। साथ ही सोनिया गांधी के आने कि संभावना भी जताई जा रही है।बता दें कि अधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए देशभर से कांग्रेस के नेता रायपुर पहुंच रहे हैं ।शुक्रवार को राहुल गांधी के अलावा देशभर से 75 और बड़े कांग्रेस नेता रायपुर आएंगे। इनमें पूर्व कैबिनेट मंत्री, कांग्रेस के अन्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, कई विधायक और प्रदेश की सरकारों में मंत्री शामिल हैं। सचिन पायलट और पूर्व मंत्री शिवराज पाटिल रायपुर पहुंच गए है

Chhattisgarh: कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी की बैठक हुई खत्म, 2 घंटे से ज्यादा समय तक नेता करते रहे मंथन

Chhattisgarh: कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी की बैठक हुई खत्म, 2 घंटे से ज्यादा समय तक नेता करते रहे मंथन

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में जारी स्टीरिंग कमेटी की बैठक खत्म हो गई है। बता दें कि यह बैठक 2 घंटे से ज्यादा समय तक चली। बैठक में कांग्रेस के 85वां अधिवेशन में आज से 3 दिन तक किन-किन मुद्दों पर चर्चा होनी है और किस तरह से रणनीति बने इसको लेकर दिशा-निर्देश तय किए गए।

CG ACCIDENT : हाईवा और ट्रक में भिड़ंत से लगी आग, दोनों वाहन के चालक जिंदा जले

CG ACCIDENT : हाईवा और ट्रक में भिड़ंत से लगी आग, दोनों वाहन के चालक जिंदा जले

 कोरबा। जिले में तेज रफ्तार हाईवा और ट्रक में टक्कर के बाद आग लग गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक जिंदा जल गए। देर रात करीब 12 बजे रिस्दी रोड में बालको से राखड़ लेकर आ रही तेज रफ्तार हाईवा और उरगा की ओर से पीडीएस का चावल लोडकर आ रहे ट्रक के बीच जबरदस्त भिडंत हो गई।

हादसा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रिसदी के समीप घटित हुई है। भिडंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनो वाहनों के परखच्चे उड़ गए। जब तक ट्रक में बैठे चालक भागने की कोशिश करते तब तक वह आग की चपेट में आ चुके थे। दोनो चालकों की आग में जलने से मौके पर ही मौत हो गई। प्रशासन और पुलिस व दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू की लेकिन दोनों की जान बचाई नहीं जा सकी।

CG NEWS : देर रात बज रहा था शादी में DJ, प्रशासन ने कर दिया मैरिज लॉन सील, जाने पूरा मामला

CG NEWS : देर रात बज रहा था शादी में DJ, प्रशासन ने कर दिया मैरिज लॉन सील, जाने पूरा मामला

 जांजगीर-चाम्पा। CG NEWS : हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी की बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा सभी एसडीएम, तहसीलदारों और जनपद CEO को निर्धारित समय-सीमा और अधिक ध्वनि से डीजे बजाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। ताकि विद्यार्थी परीक्षा में मन लगा कर पढ़ाई कर सके। इसी कड़ी में जिले में ध्वनिविस्तारक यंत्रो का निर्धारित सीमा से अधिक समय व तेज ध्वनि से संचालन करने वाले संचालकों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है।

आज शहर के हॉटल ड्रीम पॉइंट द्वारा निर्धारित समय रात्रि 10 बजे के बाद भी ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग करने के कारण एवं पूर्व में दिए गए नोटिस के बावजूद यह कृत्य दोहराने के कारण एसडीएम जांजगीर नंदिनी कमलेश साहू के निर्देश पर हॉटल के मैरिज लॉन को सील किया गया। इस कार्यवाही में तहसीलदार जांजगीर पवन कोसमा, नायब तहसीलदार प्रशांत पटेल, टीआई कोतवाली लखेश केंवट व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

आदिवासी समाज ने नए राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन को लिखा पत्र, आरक्षण विधेयक पर हस्ताक्षर करने का किया आग्रह

आदिवासी समाज ने नए राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन को लिखा पत्र, आरक्षण विधेयक पर हस्ताक्षर करने का किया आग्रह

 रायपुर। छत्तीसगढ़( chhattisgarh) में 76 फीसदी आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर जोर पकड़ सकता है। विधानसभा से पास होने के बाद आरक्षण संशोधन विधेयक को अभी तक राज्यपाल की मंजूरी नहीं मिली है। 76% आरक्षण विधेयक पर राज्यपाल का हस्ताक्षर नहीं हुआ है इसी बात को लेकर आदिवासी समाज ने नए राज्यपाल को पत्र लिखा है। समाज ने नवनियुक्त राज्यपाल से 32% ST आरक्षण विधेयक पर हस्ताक्षर करने का आग्रह किया है।

बता दें कि बीते दिन ही छत्तीसगढ़ के नव नियुक्त राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने शपथ ली है। छत्तीसगढ़ में आरक्षण विवाद के बीच नए राज्यपाल की नियुक्ति हुई है।

आरक्षण बिल को लेकर सरकार और राज्‍यपाल के बीच विवाद की स्थिति बनी

आरक्षण बिल को लेकर सरकार और राज्‍यपाल के बीच विवाद की स्थिति बनी थी। राज्‍यपाल अनुसुइया उइके के पास आरक्षण बिल भेजा गया था, लेकिन उइके ने बिल पर हस्‍ताक्षर नहीं किए, जिसके सरकार की ओर से छत्‍तीसगढ़ हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। वहीं, अब केंद्र सरकार ने छत्‍तीसगढ़ में विश्‍व भूषण हरिचंदन को नया राज्‍पाल बनाया है।

सरकारी दफ्तरों में प्रवर्तन निदेशालय की जांच पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कसा तंज, कहा -हसीन संयोग और बेहद हसीन प्रयोग

सरकारी दफ्तरों में प्रवर्तन निदेशालय की जांच पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कसा तंज, कहा -हसीन संयोग और बेहद हसीन प्रयोग

 रायपुर। CG News : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के महाधिवेशन से पहले नेताओं के घरों के बाद कई सरकारी दफ्तरों में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की जांच पर सीएम भूपेश बघेल( Chief minister bhupesh baghel) ने तंज किया है

बता दें कि सोमवार ( monday) को ईडी की कई टीमों ने कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर जांच की थी. यह जांच दो दिनों तक चली. इसके बाद टीमों ने नवा रायपुर स्थित इंद्रावती भवन( indravati bhavan) में श्रम विभाग, जीएसटी भवन और पर्यावास भवन में पर्यावरण संरक्षण मंडल में दबिश दी. इस दौरान बड़े पैमाने पर दस्तावेज भी जब्त किए हैं।

मुख्यमंत्री ने लगाए थे आरोप

कांग्रेस ने छापे की क्रोनोलाजी को बताया और आरोप लगाया कि जिन नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह और उनके प्रमुख सचिव रहे अमन सिंह के खिलाफ शिकायत की थी, उन पर यह कार्रवाई की गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूछा कि आखिर आरपी सिंह और विनोद तिवारी पर छापे मारने का क्या मतलब है। विनोद तिवारी ने आय से अधिक संपत्त्ति के मामले में डा रमन की शिकायत की थी। वहीं, आरपी सिंह ने अमन सिंह की शिकायत की थी।

85 वीं राष्ट्रीय महाअधिवेशन कमेटी की बैठक शुरू, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और मुख्यमंत्री बघेल समेत 47 सदस्य मौजूद…

85 वीं राष्ट्रीय महाअधिवेशन कमेटी की बैठक शुरू, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और मुख्यमंत्री बघेल समेत 47 सदस्य मौजूद…

 रायपुर। Breaking News : राजधानी रायपुर में कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन आज से शुरू हो गया है। धिवेशन स्थल के पास कन्वेंशन हॉल में चल रही बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित 47 सदस्य मौजूद हैं. इस अधिवेशन में देशभर के कांग्रेस नेता शामिल होने रायपुर पहुंच रहे है। महाधिवेशन को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे स्टीयरिंग कमेटी की बैठक ले रहे है। सचिन पायलट भी रायपुर पहुंच गए है वहीं आज राहुल गांधी के आने पर संशय बन गया है।

बैठक से पहले अधिवेशन स्थल पर पहुंचने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित अन्य सदस्यों का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजकीय पटका के साथ किया. दोपहर 2 बजे तक चलने वाली स्टीयरिंग कमेटी की बैठक के बाद महासचिव केसी वेणुगोपाल और मीडिया प्रभारी जयराम रमेश प्रेसवार्ता करेंगे। स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में महत्वपूर्ण नीतियों पर चर्चा की जाएगी। शाम 4 बजे सब्जेक्ट कमेटी की बैठक होगी। जहां 6 प्रस्तावों पर चर्चा होगी। राहुल के देर से आने की वजह से माना जा रहा है कि वो स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे। प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी शनिवार को आएंगी।

दिनभर इस बैठक के बाद शाम के वक्त सब्जेक्ट कमेटी की बैठक होगी। जिसमें तय किया जाएगा कि इस अधिवेशन में किन बड़े विषयों पर चर्चा की जानी है। चर्चा के बाद उन संबंधित विषयों पर रणनीति बनाई जाएगी। पार्टी को जनता के मूड, के हिसाब से सलाह देंगे कि क्या करें और क्या न करें।

Accident News : दर्दनाक हादसा, दस चक्का वाहन अनियंत्रित होकर घर और दुकान में घुसा, तीन की मौत

Accident News : दर्दनाक हादसा, दस चक्का वाहन अनियंत्रित होकर घर और दुकान में घुसा, तीन की मौत

 दुर्ग।  जामगांव रोड पर ग्राम तर्रा में सड़क किनारे एक मकान में देर रात एक दस चक्का बड़ा वाहन अनियंत्रित होकर घर और दुकान की पक्की दीवार को तोड़ते हुए जा घुसी। इस घटना में ट्रक पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. अभी सुबह ग्रामीणों और पुलिस की मदद से ट्रक पर सवार तीन लोगों के शव को बड़ी मुश्किल से बाहर निकला गया. ट्रक अभी भी मकान में फंसा हुआ है, जिसे निकालने जेसीबी को बुलाया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रक का नंबर CG07 , CL-3355 है, जो कहां से आ रही थी अभी अज्ञात है. उक्त वाहन का मालिक सुनील कुमार बड़ढ़िया का बताया जा रहा है।

ड्राइवर, खलासी एवं एक अन्य व्यक्ति की मौत

एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया, गोवर्धन प्रसाद यदु पिता दया प्रसाद यदु निवासी तर्रा के मकान पर पर ट्रक क्रमांक CG07 , CL-3355 के चालक लापरवाही पूर्वक ट्रक को चलाकर रात्रि लगभग 11 बजे घर में घुसा दिया। इससे ट्रक में सवार ड्राइवर, खलासी एवं एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई।

Big Accident : बारातियों से भरी ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, एक की हुई मौत, 40 से ज्यादा घायल

Big Accident : बारातियों से भरी ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, एक की हुई मौत, 40 से ज्यादा घायल

 गरियाबंद। Big Accident : जिले में सबसे बड़ी दुर्घटना हो गई है। कुछ देर पहले हुए भीषण सड़क हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि 2 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गये। घायलों में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल है। इस भीषण घटना के बाद मौके पर चीखपुकार मच गयी ,घटना नेशनल हाइवे के बारूका के पास की है। जहाँ बाराती गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त हुआ है।

घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुँची और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला मुख्यालय में अस्पातल ले जाया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को राजधानी रिफर किया गया है। बताया जा रहा है की वाहन में सवार सभी लोग दुर्ग जिले के पाटन तहसील क्षेत्र के ग्राम केसरा से मोहरा धमतरी चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने पहुँचे थे। जहाँ से वापस अपने गाँव केसरा लौटने के दौरान यह हादसा हो गया।

रायपुर में कांग्रेस का अधिवेशन आज से हो रहा शुरू, राहुल गांधी समेत दिग्गज नेता जुटेंगे

रायपुर में कांग्रेस का अधिवेशन आज से हो रहा शुरू, राहुल गांधी समेत दिग्गज नेता जुटेंगे

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन होने जा रहा है। देशभर से कांग्रेस नेता रायपुर पहुंचे हुए हैं। राहुल गांधी आज दोपहर 2 बजे के बाद रायपुर पहुंचेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को स्टीयरिंग कमेटी की बैठक होगी।

राहुल के देर से आने की वजह से माना जा रहा है कि वो स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे। प्रियंका गांधी शनिवार को पहुंचेंगीं। राहुल गांधी के अलावा देशभर से 62 और बड़े कांग्रेस नेता रायपुर आएंगे। इनमें पूर्व कैबिनेट मंत्री, कांग्रेस के अन्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, कई विधायक और प्रदेश की सरकारों में मंत्री शामिल हैं।

अधिवेशन में किन बड़े विषयों पर चर्चा

आगामी कार्यक्रमों की रणनीति इस बैठक में तय होगी। सबसे महत्वपूर्ण होगा CWC का चुनाव। ये चुनाव होगा भी या नहीं इस पर चर्चा की जाएगी। दिनभर इस बैठक के बाद शाम के वक्त सब्जेक्ट कमेटी की बैठक होगी। जिसमें तय किया जाएगा कि इस अधिवेशन में किन बड़े विषयों पर चर्चा की जानी है।

बलौदाबाजार जिले में भीषण सड़क हादसा : पिकअप और ट्रक की टक्कर में 15 लोगों की मौत, एक ही परिवार के थे सभी मृतक, घायलों का उपचार जारी

बलौदाबाजार जिले में भीषण सड़क हादसा : पिकअप और ट्रक की टक्कर में 15 लोगों की मौत, एक ही परिवार के थे सभी मृतक, घायलों का उपचार जारी

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं । सड़क हादसों को बात की जाए तो बलौदाबाजार जिले में लगातार सड़क हादसों की खबर सामने आते रही है । एक बार फिर देर रात जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस बार हादसे में शादी की खुशी मातम में बदल गई है । दरअसल, शादी के बाद चौथिया कार्यक्रम में अर्जुनी गए साहू परिवार के लोग जब अपने गांव खिलोरा लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ और हादसे में 15 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं। घटना बलौदाबाजार के अर्जुनी क्षेत्र की है। हादसे में 2 बच्चे भी शामिल हैं। दरअसल, हादसा पिकअप व ट्रक की टक्कर से हुआ है। सभी मृतक आपस में रिश्तेदार बताये जा रहे हैं।

जानकारी मिलने के अनुसार साहू परिवार के सदस्य शादी के बाद चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जब अर्जुनी से खिलोरा वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी DPWS स्कूल खमरिया के पास पिकअप वाहन को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 10 लोग घायल हो गये। गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को रायपुर रेफर किया गया है, वहीं अन्य घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि 10 लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। मृतक सात लोगों के शव को भाटापारा पोस्टमार्टम हाउस में लाया गया है, जबकि चार शव बलौदाबाजार पोस्टमार्टम हाउस में रखे गये हैं। घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू का काम शुरू किया।

डॉ. ममता चंद्राकर को राष्ट्रपति ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से किया पुरस्कृत, मुख्यमंत्री बघेल ने दी शुभकामनाएं

डॉ. ममता चंद्राकर को राष्ट्रपति ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से किया पुरस्कृत, मुख्यमंत्री बघेल ने दी शुभकामनाएं

 रायपुर। CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक गायिका, पद्मश्री सम्मान से सम्मानित और इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की कुलपति डॉ. मोक्षदा (ममता) चंद्राकर को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

डॉ. मोक्षदा ममता चंद्राकर को आज नई दिल्ली में आयोजित गरिमापूर्ण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा है कि डॉ. मोक्षदा (ममता) चंद्राकर ने लोक कला संगीत के क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों से छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है।

CG Milk  : आम आदमी को झटका, फिर बढ़े दूध के दाम, दुग्ध उत्पादक संघ ने लिया फैसला

CG Milk : आम आदमी को झटका, फिर बढ़े दूध के दाम, दुग्ध उत्पादक संघ ने लिया फैसला

 बिलासपुर। CG Milk Price Hike :  बिलासपुर (bilaspur) जिला बिलासपुर दुग्ध उत्पादक संघ ने दूध के कीमत में प्रति लीटर 5 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। आगामी एक मार्च से दूध की नई दर लागू होगी। जिले के दूध उपभोक्ताओं ( customer)को प्रति लीटर 5 रुपए अधिक चुकाना पड़ेगा।

दरअसल, पशु चारे के कीमत में बेतहाशा वृद्धि व डेयरी के संचालन में बढ़ते खर्च को देखते हुए जिला दुग्ध उपभोक्ता संघ ने ये निर्णय लिया है। दुग्ध उपभोक्ता संघ के पदाधिकारियों की माने तो, पहले की तुलना में दुग्ध के उत्पादन में खर्च बढ़ गया है। डेयरी फार्म में गाय व भैंस को खिलाए जाने वाले चारे की कीमत बढ़ गई है, पशुओं की दवाईयां महंगी हो गई हैं। इसके बावजूद लंबे समय( long time) से जिला दूध उत्पादक संघ ने दूध के कीमत में कोई वृद्धि नहीं की है। इस बीच पॉली पैक दूध बेच रही कंपनियों ने कई बार दूध के दर में वृद्धि की है।

एक मार्च से नए दाम होंगे लागू

जिला दुग्ध उत्पादक संघ ने प्रति लीटर दूध के दाम में पांच रुपये बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। एक मार्च से यह प्रभावशील हो जाएगा। जिसका असर दूध से बने मिठाई, खोवा, खीर व पनीर पर पड़ेगा। होटल-रेस्टारेंट में इनके दाम बढ़ जाएंगे।

CG ACCIDENT : दुल्हन की विदाई के बाद वापस लौट रहे बारातियों से भरी स्कॉर्पियो पलटी, 2 की मौत; 6 गंभीर

CG ACCIDENT : दुल्हन की विदाई के बाद वापस लौट रहे बारातियों से भरी स्कॉर्पियो पलटी, 2 की मौत; 6 गंभीर

 सूरजपुर। जिले के बसदेई चौकी क्षेत्र में बारातियों से भरी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, जिले के ग्राम कुरुवां से बुधवार की रात बसदेई चौकी क्षेत्र के ग्राम बंजा से लगे रजौलीपारा में बारात आई थी। रात में शादी के बाद गुरुवार सुबह दुल्हन की विदाई हुई। इसके बाद 8 बाराती स्कॉर्पियो से अपने गांव कुरुवां वापस लौट रहे थे। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ग्राम बंजा स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय के सामने पहुंची ही थी कि वह सड़क छोड़ मैदान में कई बार पलट गई।

इस दौरान वाहन का दरवाजा खुलने से कुछ लोग जमीन पर इधर-उधर जा गिरे। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण सोनू (30 वर्ष) और ऋषभ (27 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य 6 घायल हो गए। इनमें से मृतक सोनू ग्राम कुरुवां और ऋषभ बिश्रामपुर के कुम्दा गांव का निवासी था। हादसे के बाद वहां गांव वालों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों व घायलों को सूरजपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से 2 घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जबकि 4 बारातियों का इलाज जारी है। मृत युवकों के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर उन्हें अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है।

Breaking : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 पुलिसकर्मियों को किया गया इधर से उधर, SP ने जारी किया तबादला आदेश

Breaking : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 पुलिसकर्मियों को किया गया इधर से उधर, SP ने जारी किया तबादला आदेश

 बलरामपुर। CG Transfer Breaking : बलरामपुर जिले के एसपी मोहित गर्ग ने पुलिस विभाग में एक साथ 15 कर्मचारियों के तबादले किए हैं। बेहतर पुलिसिंग और स्मार्ट पुलिसिंग के मद्देनजर एसपी ने ये तबादले किए हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का सख्त निर्देश है कि कोई भी कर्मचारी एक जगह पर ज्यादा दिन तक तैनात न रहे इस पर ध्यान दिया जाए।

CG Transfer Breaking : सहायक उप निरीक्षक 4 प्रधान आरक्षक और 10 आरक्षकों का तबादला पुलिस अधीक्षक ने किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कसावट के मद्देनजर यह तबादले किए गए हैं। लगातार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जब मीटिंग लेते हैं तो उनका यह निर्देश होता है कि बेहतर पुलिसिंग हो और जनता का पुलिस पर विश्वास हो इस पर ध्यान रखते हुए कार्य करना चाहिए।

 

 

BIG BREAKING : स्मार्ट सिटी के कार्यों की जांच करेगी स्वतंत्र एजेंसी, भ्रष्टाचार के खुलासे की भाजपा को उम्मीद

BIG BREAKING : स्मार्ट सिटी के कार्यों की जांच करेगी स्वतंत्र एजेंसी, भ्रष्टाचार के खुलासे की भाजपा को उम्मीद

 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने पत्रवार्ता का आयोजन कर छत्तीसगढ़ में स्मार्ट सिटी के अंतर्गत हुए कार्यों में भरी भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बताया है कि स्मार्ट सिटी के अंतर्गत हुए कार्यों की जांच स्वतंत्र एजेंसी करेगी, जिसके आदेश केंद्र सरकार ने जारी कर दिए हैं।

भाजपा सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री, विधायक बृजमोहन अग्रवाल और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने मिडिया के समक्ष इसकी जानकारी प्रस्तुत की। सांसद सुनील सोनी ने बताया कि वे केंद्र में अर्बन डेवलपमेंट हाऊसिंग कमेटी के सदस्य हैं और इसकी बैठकों में उन्होंने रायपुर स्मार्ट सिटी में हो रहे भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाये। इस बीच पूर्व मंत्री राजेश मूणत और स्थानीय भाजपा पार्षदों ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात कर इस संबंध में शिकायत की तब मंत्री ने बताया कि स्मार्ट सिटीज में हुए कार्यों की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जाएगी। सुनील सोनी ने बताया कि हाल ही में सरकार ने हैदराबाद की एक एजेंसी को जांच का जिम्मा सौंपा है, जिसके प्रमुख श्रीनिवास चेरी हैं। यह एजेंसी 2 महीने में अपनी जांच पूरी कर देगी।

काम दिए 90, बताया गया 240

सांसद सुनील सोनी ने बताया कि उन्होंने बजट बैठक में हिस्सा लेने के दौरान स्मार्ट सिटी के लिए केंद्र द्वारा आबंटित कार्य और इसके तहत राज्यों में किये गया कार्यों की सूची का अवलोकन भी किया। इसमें स्मार्ट सिटी रायपुर को 90, बिलासपुर को 48 और नवा रायपुर के लिए भी कार्य आबंटित किये गए हैं। आश्चर्य की बात यह है कि रायपुर स्मार्ट सिटी को काम दिए गए 90 और सरकार को जानकारी दी गई कि यहां कुल 240 कार्य किये गए हैं। ऐसा कैसे संभव हो सकता है। सांसद सोनी ने आरोप लगाया कि स्मार्ट सिटी के कार्यो को डाइवर्ट करके दूसरे कामों में लगाया गया है।

देश में सबसे भ्रष्ट नगर निगम साबित हुआ रायपुर : बृजमोहन

पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने इस मौके पर कहा कि रायपुर नगर निगम देश की सबसे भ्रष्ट और निकम्मी निगम साबित हुई है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी का KBD एरिया तय किया गया था कि शहर में कहां-कहां कार्य होंगे मगर इसकी परिधि से बाहर ज्यादातर कार्य कराये गए हैं।

बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि जो काम स्मार्ट सिटी की अंतर्गत नहीं आते हैं उन्हें भी किया गया। उन्होंने बताया कि चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण, गेट का निर्माण, पुलिस थाने का निर्माण किया गया। नगर निगम के पास अगर कोई काम बचा है तो वो स्मार्ट सिटी के पैसों का दुरपयोग कर उसमें भ्रष्टाचार करना रह गया है।

बिना टेंडर तेलीबांधा रोड सौंदर्यीकरण का काम

बृजमोहन अग्रवाल ने आरोप लगाया कि जीई रोड तेलीबांधा से लेकर VIP रोड तक के सौन्दर्यीकरण के ढाई करोड़ का काम बिना टेंडर के शुरू कर दिया गया। स्मार्ट सिटी के ऐसे कई काम हैं जो करोड़ों के थे, उन्हें 20 – 30 लाख में टुकड़ों में बांटकर अपने चहेतों को दे दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि एजुकेशनल हब के खेल मैदान में चौपाटी का निर्माण किया जा रहा है, क्या इसके लिए खेल विभाग और नेशनल हाइवे से अनुमति ली गई? तेलीबांधा मार्ग के सौंदर्यीकरण के लिए क्या नेशनल हाइवे से अनुमति ली गई? इसी तरह उन्होंने मोतीबाग की जगह साइंस कॉलेज में लाइब्रेरी के निर्माण की वकालत की। उन्होंने कहा कि रायपुर शहर को बद से बदतर करने का कार्य नगर निगम के महापौर एज़ाज़ ढेबर ने किया है। बृजमोहन अग्रवाल ने दावा किया कि स्वतंत्र एजेंसी से होने वाली जांच में दूध का दूध पानी का पानी हो जायेगा।

अधिकारियों को दी चेतावनी

बृजमोहन अग्रवाल ने इस दौरान कहा कि स्मार्ट सिटी के CEO, नगर निगम के कमिश्नर और वहां के अधिकारीयों को सलाह दे डाली कि वे नियमों को ताक पर रखकर काम करना बंद कर दें, अन्यथा उन्हें कार्रवाई के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि मार्च 2023 तक काम पूरा करना है, और पैसे लेप्स न हो जाएं, इसलिए आनन फानन में तालाबों के सौन्दर्यकरण के लिए 100 करोड़ रूपये, सड़कों के चौड़ीकरण के लिए 50 करोड़ रूपये जहां पर कोई जरुरत नहीं है वहां पर स्मार्ट सिटी के पैसे से कार्य स्वीकृत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रायपुर स्मार्ट सिटी को बर्बाद करने वालों को जेल की सींखचों के पीछे जाना चाहिए।

murder case : दूल्हा-दुल्हन की मौत के मामले में बड़ा खुलासा, सुसाइड नहीं, दोनों ने एक दूसरे को मारा था चाकू !

murder case : दूल्हा-दुल्हन की मौत के मामले में बड़ा खुलासा, सुसाइड नहीं, दोनों ने एक दूसरे को मारा था चाकू !

 रायपुर। bride and groom murder case : राजधानी के टिकरापारा इलाके में सामने आये दूल्हा-दुल्हन की मौत के मामले में शॉर्ट पोस्टमार्टम की रिपोर्ट सामने आ गई हैं। इस रिपोर्ट के आधार पर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला हैं कि दूल्हा और दुल्हन दोनों ने ही एक-दूसरे पर जानलेवा हमला किया था। इस वजह से ही दोनों की मौत हुई थी।

लिहाजा इस खुलासे के साथ हत्या के बाद आत्महत्या की थ्योरी कमजोर हो गई हैं। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर बताया गया हैं कि दोनों ही मृतकों के शरीर पर सेल्फ अटैक यानी खुद पर किसी तरह के हमले के निशान नहीं मिले हैं। वही इससे पहले माना जा रहा था कि दूल्हे ने पहले दुल्हन को मौत के घाट उतारा होगा और फिर खुदख़ुशी कर ली होगी, लेकिन पीएम रिपोर्ट ने इस पूरे दावे को पूरी तरह उलट-पलट कर रख दिया हैं। बताया जा रहा हैं कि पुलिस इस मामले में दोनों मृतकों के खिलाफ हत्या का मामला भी दर्ज करने वाली हैं।

कांग्रेस नेताओं को केंद्र सरकार परेशान कर रही : मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस नेताओं को केंद्र सरकार परेशान कर रही : मल्लिकार्जुन खड़गे

 रायपुर : कल से छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में कांग्रेस का 85वें महाधिवेशन शुरू होने वाला है। वहीं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता आज रायपुर पहुंच गए है। एयरपोर्ट मल्लिकार्जुन खड़गे और सभी नेताओं का आत्मीय स्वागत किया गया। जगह-जगह राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे का स्वागत करने के लिए कार्यकर्ता मौजूद हैं।

एयरपोर्ट पर पत्रकारों के चर्चा करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ‘कांग्रेस नेताओं और प्रवक्ताओं को केंद्र सरकार परेशान कर रही, आज हमारी पार्टी के प्रवक्ता पवन खेड़ा को गिरफ्तार किया, ऐसा लोकतंत्र में नहीं चलता है, हमें संसद में नहीं बोलने दिया जाता, बोलने की स्वतंत्रता को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा, ऐसी कार्रवाई की मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं ।

-इनके नेतृत्व में संविधान और देश सुरक्षित नहीं है। जब हमारा यहां अधिवेशन हो रहा है तो कभी ED के छापे, कभी इनकम टैक्स के छापे पड़ रहे हैं। ये हमारे अधिवेशन को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

-BJP जो कर रही है मैं उसका खंडन करता हूं। लोकतंत्र में ऐसा नहीं होता, हम जब सदन में बोलते हैं तब हमें बोलने नहीं दिया जाता, जब हम अपनी बात बाहर रखना चाहते हैं तब भी हमें बोलने नहीं दिया जा रहा। ये लोग बोलने की आज़ादी खत्म कर रहे हैं: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

खड़गे ने आगे कहा कि ‘मुझे खुशी हुई पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत, सरकार कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर रही, सुप्रीम कोर्ट का आदेश सरकार पर तमाचा है, हमारे नेताओं पर छापे मारे जा रहे हैं, देश की जनता पूरी तरह मजबूत है, सरकार कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार करवा रही है, देश में संविधान सुरक्षित नहीं है’।

बता दें कि, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, शांति सिंह गोहिल, गोविंद सिंह डोटासरा, सुखजिंदर रंधावा, रघु शर्मा रायपुर पहुंचे। जिनके स्वागत के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट से मेफेयर होटल तक स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।

अधिवेशन के लिए कांग्रेस तैयार : नेताओं और डेलीगेट्स का आना शुरू, खड़गे पहुंचें रायपुर

अधिवेशन के लिए कांग्रेस तैयार : नेताओं और डेलीगेट्स का आना शुरू, खड़गे पहुंचें रायपुर

 रायपुर। कल से शुरू हो रहे कांग्रेस के 85वें महा अधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राजधानी रायपुर पहुँच चुके हैं। उनका स्वागत करने के लिए हजारो की संख्या में कांग्रेस के नेता एयरपोर्ट पर मौजूद हैं।

जारी कार्यक्रम के अनुसार खड़गे 23 फरवरी गुरुवार को शाम 4.30 बजे नई दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे। 24 फरवरी शुक्रवार को सुबह 10 बजे स्टीयरिंग कमेटी की अध्यक्षता, शाम 4 बजे विषय समिति की अध्यक्षता और रात 8 बजे विषय समिति की बैठक में शामिल होंगे।

वहीं 25 फरवरी शनिवार को सुबह 10.30 बजे से 20.30 बजे तक प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे और अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

26 फरवरी रविवार को दोपहर 1 बजे कांग्रेस अध्यक्ष, एआईसीसी द्वारा समापन कार्यक्रम और शाम 4 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद रात 8 बजे रायपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

CG Breaking: कांग्रेस महाधिवेशन में शामिल होने कल रायपुर पहुंचेंगे राहुल गांधी

CG Breaking: कांग्रेस महाधिवेशन में शामिल होने कल रायपुर पहुंचेंगे राहुल गांधी

 रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार से शुरु होने जा रहे कांग्रेस महाअधिवेशन में शामिल होने पूर्व अध्यक्ष व वायनाड के सांसद राहुल गांधी शुक्रवार 24 फरवरी की सुबह विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगे। लेकिन अभी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का आना तय नहीं हुआ है।

बता दें कि महाधिवेशन के लिए नेताओं का आना दो दिन पहले से शुरू हो गया है। कांग्रेस के बड़े नेता आज दोपहर से आने लगे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज शाम तक रायपुर पहुंच रहे हैं।

पूरा छत्तीसगढ़ स्वागत को उत्सुक: बघेल

महा अधिवेशन को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, कांग्रेस का इतना बड़ा आयोजन पहली बार रायपुर में होने जा रहा है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित पूरा केंद्रीय नेतृत्व, इसके साथ दूसरे प्रदेश इकाइयों के प्रतिनिधि इसमें शामिल होने पहुंच रहे हैं। हम लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पूरा छत्तीसगढ़ उनके स्वागत के लिए उत्सुक हैं।

CG Breaking : ASI का बेटा गिरफ्तार, शराब पीकर आरक्षक को मारा था चाकू, हालत नाजुक…

CG Breaking : ASI का बेटा गिरफ्तार, शराब पीकर आरक्षक को मारा था चाकू, हालत नाजुक…

 दुर्ग. भिलाई के सिविक सेंटर एरिया में देर रात शराब पार्टी के दौरान जमकर चाकू बाजी हुई। ये चाकू बाजी किसी अराजक तत्वों द्वारा नहीं बल्कि एक एएसआई के बेटे ने सिपाही पर किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सिपाही का इलाज सेक्टर 9 हॉस्पिटल में चल रहा है। भिलाई नगर टीआई राजेश साहू ने बताया कि सिपाही ताम्रध्वज चंद्राकर (30 साल) उतई थाने में पदस्थ है। बीती बुधवार रात वो ड्यूटी से घर पुलिस क्वार्टर सेक्टर 6 लौट रहा था। इस दौरान वो सिविक सेंटर में रुका और दुर्ग जिले में पदस्थ एएसआई चंद्रशेखर सोनी के बेटे सोनू (28 साल) को फोन करके बुलाया।

सोनू और आरक्षक ताम्रध्वज ने रात 10.30 बजे सिविक सेंटर स्थित रतन बार में बैठकर शराब पार्टी की। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों बहस होने लगी। बात झगड़े तक पहुंच गई। नशे में की हालत में बड़बड़ाते हुए ताम्रध्वज बार से बाहर निकला है। इसी दौरान सोनू मुंह में कपड़ा बांधकर अपने दोस्त के साथ वहां से बाहर आया और अपने पास रखे चाकू सिपाही के कमर से निचले भाग में 5-6 वार किए। इससे सिपाही घायल होकर गिर गया। इसके बाद सोनू और उसका साथी वहां से फरार हो गए। सूचना मिलते ही भिलाई नगर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद सिपाही को सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जान से मारने का प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस पूरे मामले का संज्ञान भिलाई नगर सीएसपी निखल रखेचा और एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने खुद लिया। उन्होंने तुरंत पुलिस दो तीन टीमों को लगाया और आरोपी सोनू सोनी को गिरफ्तार कर लिया गया।