CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
CG NEWS :  रायपुर में इन दिनों बंद रहेंगे शराब की दुकानें...

CG NEWS : रायपुर में इन दिनों बंद रहेंगे शराब की दुकानें...

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों के आम-उप निर्वाचन 20 जनवरी 2022 को मतदान तिथि नियत किया है। मतदान की तारीख से 2 दिन पहले से लेकर मतदान तिथि तक शराब दुकान बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर से इस आशय का पत्र वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा राज्य के सभी कलेक्टरों को जारी कर दिए गए है।


वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135 ग मंव निहित प्रावधान के अनुसार मतदान क्षेत्र में किसी निर्वाचन के लिए मतदान समाप्त होने के नियत समय के साथ समाप्त होने वाली 48 घंटे की अवधि के दौरान उस मतदान क्षेत्र के भीतर किसी होटल, भोजनालय, पाठशाला दुकान में अथवा किसी अन्य लोक या प्राइवेट स्थानों में कोई भी स्पिरिटयुक्त, किण्वित या मादक लिकर या वैसी ही प्रकृति का अन्य पदार्थ न तो विक्रय किया जाएगा, न दिया जाएगा और न वितरित किया जाएगा।


जारी पत्र में कहा गया है कि त्रिस्तरीय पंचायतों के आम-उप निर्वाचन 2021 को संपन्न कराने के लिए 20 जनवरी को को मतदान तिथि नियत है, मतदान निर्धारित समयावधि तक संपन्न होने के पश्चात् मतदान केन्द्रों में ही मतगणना किया जाना है। अत: निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व से लेकर मतदान तिथि को मतगणना समाप्ति तक संबंधित मतदान-मतगणना स्थल क्षेत्र में स्थित समस्त देशी-विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, होटल, बार क्लब आदि लायसेंसी बीयर बारों को बंद रखते हुए शुष्क दिवस घोषित किया गया है।


पत्र में यह भी कहा गया है कि प्रतिबंधित क्षेत्रों में मंदिरा की कोई भी दुकान, होटल, रेस्टॉरेन्ट, क्लब आदि एवं मंदिरा बेचने-परोसने वाले अन्य प्रतिष्ठान, व्यक्ति, चाहे वह जो भी हो, को मंदिरा बेचने व परोसने की अनुमति न दी जाए। गैरमालिकाना क्लबों, रेस्टारेन्टों, स्टार होटलो आदि और किसी के भी द्वारा चलाए जाने वाले होटलों को भी घोषित शुष्क दिवस में मंदिरा बेचने व परोसने की अनुमति न दी जाए। उक्त अवधि के दौरान मंदिरा के व्यक्तिगत भण्डारण पर एवं गैर लायसेंस प्राप्त परिसरों में मंदिरा के भण्डारण पर सख्ती से रोक लगाई जाए और उन्हें जप्त करने की कार्यवाही की जाए।
 

CG NEWS : आकाशीय बिजली गिरने से 12 मवेशियों की हुई मौत

CG NEWS : आकाशीय बिजली गिरने से 12 मवेशियों की हुई मौत

बीजापुर : जिला मुख्यालय से 23 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत गंगालूर में पिछले 02 दिनों से बूंदाबांदी के बीच बीती रात तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ नीचे बैठे 12 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई है।


प्राप्त जानकारी अनुसार आकाशीय बिजली गिरने से मारे गये मवेशियों में 1.रवि हेमला पिता मंगू की 02 गाय 2.सुखराम हेमला पिता डोग्गा की 01 गाय एवं 01 बैल 3.सन्नू हेमला बोज्जा की 01 गाय एवं 01 बैल 4.सुक्कू हेमला पिता सोमा की 02 बैल 5.गनपत समतुल चन्द्ररू की 01 नग गाय 6.चिन्नु समतुल पिता चेन्द्ररू की 02 गाय, 01 बछड़ा की मौत हो गई है। 

CG NEWS : रात्रि 10 बजे के पश्चात फूड की होगी होम डिलीवरी

CG NEWS : रात्रि 10 बजे के पश्चात फूड की होगी होम डिलीवरी

रायगढ़ : कलेक्टर भीम सिंह द्वारा कोरोना वायरस एवं नये वेरिएण्ट ओमिक्रान के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु 11 जनवरी को जारी किए आदेश की कंडिका 01 में होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, फूड कोर्ट को रात्रि 11 बजे तक संचालित करने की अनुमति दी गई थी,

जिसमें आंशिक संशोधन करते हुए रात्रि 10 बजे के पश्चात फूड की होम डिलीवरी हेतु अनुमति दी गई है। शेष शर्ते यथावत रहेंगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। 

छत्तीसगढ़ : सिविल लाइन इलाके में घूमता दिखा भालू , आसपास के इलाके के लोग दहशत में

छत्तीसगढ़ : सिविल लाइन इलाके में घूमता दिखा भालू , आसपास के इलाके के लोग दहशत में

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में शहर के सिविल लाइन इलाके में भालू घुस आया, जिसके बाद आसपास में रहने वाले लोगों के बीच हड़कंप मच गया। शहर में भालू घुसने की खबर से लोगों में दहशत का माहौल है।

भालू के घुसने के बाद वन विभाग और जिला प्रशासन पर लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।हालांकि इससे पहले में भी शहर में जंगली जानवरों का आना- जाना लगा रहता है. जंगल से भोजन की कमी के कारण जानवर भूख मिटाने के लिए आबादी वाले इलाके में आ जाते हैं।

 

छत्तीसगढ़ : जादू टोना के शक में युवक की हत्या , 4 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ : जादू टोना के शक में युवक की हत्या , 4 आरोपी गिरफ्तार

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाडा जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र के छोटे गुडरा में 04 जनवरी को अज्ञात हत्यारों ने हिड़मा मंडावी को कुल्हाड़ी मार कर घायल कर दिया था, हमले के समय हिड़मा अपने घर पर अकेला था। घटना के बाद घायल को जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस की जांच में जादू टोना के शक में हिड़मा की हत्या करने वाले 04 आरोपितों गगन उर्ग गंगा मंडावी, अजय उर्फ कोशा मंडावी, कोशा उर्फ दोरीं मंडावी, हूंगा कलमु निवासी ग्राम छोटेगुडरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से चारों आरोपितों को जेल दाखिल कर दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने गांव में ये बात पहले ही कह चुके थे, हिड़मा जादू टोना करता है जिससे गांव के दो लोगों की मौत हुई है। इसी संदेह के आधार पर पुलिस ने चारों से पूछताछ की जिसके बाद हत्या की गुत्थी सुलझ गई।

गिरफ्तार चारों आरोपित में से दो आरोपियों ने पहले मृतक के साथ शराब पी, शराब पीने के बाद मृतक जब अपने घर चला गया तब चारों आरोपियों ने सलाह कर उसके घर पर जाकर हमला कर दिया था। आरोपियों ने बताया कि मृतक हिड़मा जादू टोना का काम करता था, जादू करने से गांव में दो लोगों की अकस्मिक मौत भी हुई थी, इसी वजह से हमने उसकी हत्या कर दी।
 

Crime news : हथियार दिखाकर दी जान से मारने की धमकी , आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

Crime news : हथियार दिखाकर दी जान से मारने की धमकी , आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

रायपुर : राजधानी रायपुर में चाकू व तलवार दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वही आरोपी के कब्जे से तलवार और चाकू जब्त की गई है।

पुलिस के मुताबिक प्रार्थिया मलका बेगम पति शेख हबीब 60 वर्ष साकिन मोवा थाना पण्डरी जिला रायपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि घर में अपनी बहू के साथ थी कि शाम करीबन 05 बजे घर के सामने मोहल्ले के दो लडके आरोपी शेख शब्बीर और शेख फरीद आये और अपने हाथ मे चाकू, तलवार रखकर हमारे विरूध्द थाने मे झूठा केस लिखाते हो, अपने लडको को घर से बाहर निकालो कहते हुए मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मार देने की धमकी दिया कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान मुखबीर की सूचना पर आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर धारा 27 साक्ष्य अधिनियम का मेमोरण्डम कथन लिया गया एवं घटना में प्रयुक्त एक नग धारदार तलवार एवं एक नग बटनदार चाकू को आरोपियों से जप्त किया गया।

धारा-25,27 आर्स एक्ट का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से प्रकरण में धारा-25,27 आर्स एक्ट् जोडी गई। विवेचना पर आरोपियों के विरूध्द धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने पर 11 जनवारी को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।

 

छत्तीसगढ़ : बजट सत्र इस बार मार्च में होने की संभावना , विधानसभा अध्यक्ष महंत ने दिए संकेत

छत्तीसगढ़ : बजट सत्र इस बार मार्च में होने की संभावना , विधानसभा अध्यक्ष महंत ने दिए संकेत

रायपुर : छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए फरवरी में बुलाये जाने वाला विधानसभा का बजट सत्र इस बार मार्च माह में होने की संभावना है। विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत ने इस संबंध में आज संकेत दिए है।

विधानसभा अध्यक्ष डा. महंत ने कहा कि बजट सत्र को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और संसदीय कार्यमंत्री रविन्द्र चौबे से चर्चा की। उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान संकेत दिए कि प्रदेश में जिस तेजी से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है उसे देखते हुए फिलहाल फरवरी माह में बजट सत्र होना मुश्किल है। संभवत: मार्च माह में बजट सत्र बुलाया जा सकता है।

 

छत्तीसगढ़ :  बीती रात आकाशीय बिजली गिरी , दर्जनभर मवेशियों की मौत

छत्तीसगढ़ : बीती रात आकाशीय बिजली गिरी , दर्जनभर मवेशियों की मौत

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बीती रात हुए तेज बारिश के बाद आकाशीय बिजली के गिरने से दर्जनभर मवेशियों की मौत हो गई है ।जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के ताड़बोगड़ा में तेज बारिश के दौरान अचानक पेड़ में आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी जद में आने से 10 मवेशियों की मौत हो गई है ।
 

छत्तीसगढ़ : एनएसयूआई ने कॉलेजों में ऑनलाइल परीक्षा करवाने की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ : एनएसयूआई ने कॉलेजों में ऑनलाइल परीक्षा करवाने की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रायपुर : रायपुर जिला महासचिव निखिल वंजारी ने रायपुर जिले के अंतर्गत आने वाले सभी विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों को तत्काल बन्द करने और परीक्षा ऑनलाइन करवाने की मांग को लेकर रायपुर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं के साथ रायपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

निखिल वंजारी ने बताया कि कोविड 19 का तीसरा चरण पूरे देश मे व्यापक रूप ले चुका जिसे देखते हुए हमारे जिले में धारा 144 लगाई जा चुकी है। ऐसे में महाविद्यालय अगर संचालित रहेंगे तो कोरोना संक्रमण का खतरा और ज़्यादा बढ़ जायेगा।

साथ ही वंजारी ने कहा जिसे देखते हुए एनएसयूआई ने आज कलेक्टर महोदय से मांग की है कि सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को तुरन्त बन्द करे और उनकी होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं को ऑनलाइन तरीके से सम्पन्न कराये।
 

Chhattisgarh Budget 2022-23 : बजट तैयारियों पर मुख्यमंत्री कर रहे मंत्रियों के साथ बैठक,

Chhattisgarh Budget 2022-23 : बजट तैयारियों पर मुख्यमंत्री कर रहे मंत्रियों के साथ बैठक,

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज लगातार तीसरे दिन वर्ष 2022-23 की बजट तैयारियों के सिलसिले मंत्रियों के साथ विचार-विमर्श कर रहे हैं। मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में मंत्री रविन्द्र चौबे के विभागों संसदीय कार्य, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी, पशुधन विकास, मछली पालन, जल संसाधन एवं आयाकट विभाग की बजट तैयारियों के सम्बंध में चौबे और विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं।

बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, वित्त सचिव अलरमेलमंगई डी., कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, जलसंसाधन विभाग के सचिव अंबलगन पी., सचिव एवं गोधन न्याय योजना के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. एस.भारतीदासन, संसदीय कार्य विभाग के सचिव अविनाश चंपावत,संचालक वित्त शारदा वर्मा सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित हैं।
 

CG vaccination: प्रदेश में कोरोना से बचाव का पहला टीका लगवाने वालों की संख्या दो करोड़ पार , राज्य में अब तक कुल 3.28 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए

CG vaccination: प्रदेश में कोरोना से बचाव का पहला टीका लगवाने वालों की संख्या दो करोड़ पार , राज्य में अब तक कुल 3.28 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना से बचाव का पहला टीका लगवाने वालों की संख्या दो करोड़ को पार कर गई है। प्रदेश में पिछले साल जनवरी में कोरोना टीकाकरण की शुरूआत के बाद से अब तक दो करोड़ 40 हजार 129 लोगों को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगाया जा चुका है।

इनमें 18 वर्ष से अधिक के एक करोड़ 92 लाख 56 हजार 768 नागरिक और 15 से 18 वर्ष के सात लाख 83 हजार 361 किशोर शामिल हैं। दोनों आयु वर्गों में क्रमश: 98 प्रतिशत और 48 प्रतिशत आबादी को पहला टीका लगाया जा चुका है।

राज्य में कोरोना वैक्सीन की पहली, दूसरी और प्रिकॉशन डोज को मिलाकर अब तक (10 जनवरी तक) कुल तीन करोड़ 28 लाख 33 हजार 787 टीके लगाए गए हैं। यहां 18 वर्ष से अधिक की 65 प्रतिशत आबादी को कोरोना से बचाव के दोनों टीके लगाए जा चुके हैं।

इस आयु वर्ग के एक करोड़ 27 लाख 70 हजार 691 नागरिकों ने दोनों टीके लगवा लिए हैं। प्रदेश में 10 जनवरी से दोनों डोज ले चुके स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 वर्ष से अधिक के लोगों को प्रिकॉशन डोज लगाया जा रहा है। पहले दिन 22 हजार 967 लोगों को प्रिकॉशन डोज लगाया गया है।
 

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के इस नवोदय स्कूल में 19 छात्र सहित 24 हुए कोरोना संक्रमित

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के इस नवोदय स्कूल में 19 छात्र सहित 24 हुए कोरोना संक्रमित

मुंगेली, जिले लोरमी स्थित नवोदय आवासीय स्कूल में 19 छात्र सहित 24 संक्रमित मिले हैं। इनमें 5 शिक्षक शामिल हैं। स्कूल को तत्काल बंद कर दिया गया है। बाकी की जांच की जा रही है। 

crime news :  दुकानदार से 50 रूपए उधार मांगे नहीं देने पर तलवार से हमला , आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

crime news : दुकानदार से 50 रूपए उधार मांगे नहीं देने पर तलवार से हमला , आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके से एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसे जानकर आप भी चौक जायेंगे। मामला यह है. एक युवक ने दुकानदार से 50 रूपए उधार मांगे नहीं देने पर तलवार से हमला कर दिया ।

दरअसल झंडा चौक संजय नगर निवासी पारस परासर 25 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि मंगलवार की रात करीब साढ़े 7 बजे मोहल्ले के सैय्यद फारूख ने उसके दुकान में आकर 50 रूपये मांगा, पैसे नहीं देने पर वह चला गया। फिर थोड़ी देर बाद वापस आकर फारूख ने पारस पर तलवार से हमला कर दिया। हमले में उसके पैर की जांघ और दाहिने हाथ में चोटे आई है।

इतना ही नहीं बीच बचाव करने गए प्रार्थी के छोटे भाई हर्ष शर्मा पर भी तलवार से वार कर दिया। जिससे हर्ष के दोनो हाथ में चोटे आई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

CG NEWS : खराब मौसम कोहरे के कारण राजधानी आने वाली आठ फ्लाइट रद्द, हजारों यात्री फंसे

CG NEWS : खराब मौसम कोहरे के कारण राजधानी आने वाली आठ फ्लाइट रद्द, हजारों यात्री फंसे

रायपुर : प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश से किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। खेतों में खड़ी दलहनी फसलें और बाडिय़ों में लगी सब्जियां खराब होने की स्थिति में आ गई है।

खराब मौसम, कोहरे और धुंध की वजह से मंगलवार को स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचने वाली 8 फ्लाइट रद्द हो गई, जिसकी वजह से दिल्ली मुंबई बेंगलुरू कोलकाता हैदराबाद में हजारों यात्री फंसे रहे। माना एयरपोर्ट प्रबंधन ने फ्लाइट रद्द होने की वजह खराब मौसम बताई। लगातार मौसम में खराबी की वजह से विमानों का परिचालन प्रभावित हुआ है।
 

 ट्रांजिट रिमांड पर वर्धा भेजे गए कालीचरण

ट्रांजिट रिमांड पर वर्धा भेजे गए कालीचरण

रायपुर : रायपुर में आयोजित धर्म संसद में महात्मा गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले अकोला, महाराष्ट्र के अभिजीत सारग उर्फ कालीचरण को रायपुर सेंट्रल जेल से महाराष्ट्र पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ लेकर रवाना हुई।

दरअसल कालीचरण के खिलाफ महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में मनोज हनुमंत राव चांदुरकर की शिकायत पर वर्धा पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया था। इसी केस के सिलसिले में महाराष्ट्र की वर्धा पुलिस मंगलवार को रायपुर पहुंची और देर शाम को केंद्रीय जेल में बंद कालीचरण को कड़ी सुरक्षा के बीच ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ लेकर वर्धा के लिए रवाना हो गई।

महाराष्ट्र के अकोला, कडक, ठाणे समेत पांच अलग-अलग पुलिस थानों ने कालीचरण के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। रायपुर कोर्ट से जमानत नहीं मिलने पर कोर्ट के आदेश पर 14 दिन के लिए कालीचरण रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं। रायपुर कोर्ट से जमानत नहीं मिलने से कालीचरण के वकील हाइकोर्ट में जमानत याचिका दायर करेंगे।

 

CG WEATHER : तापमान में आई  गिरावट,  13 जनवरी तक बारिश होने की संभावनाआ

CG WEATHER : तापमान में आई गिरावट, 13 जनवरी तक बारिश होने की संभावनाआ

रायपुर : छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिन से कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा हो रही है. इस वजह से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पढ़ रहा है.रायपुर में रुक-रुककर हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आ गई है। वहीं, सुबह के वक्त घना कोहरा छा रहा है, जिससे विजिविलिटी काफी कम हो जाती है। 13 जनवरी तक मौसम के ऐसा ही रहने की संभावना है।

प्रदेश के पेंड्रा-गौरेला-मरवाही समेत अमरकंटक इलाके में काफी बारिश हुई। बस्तर जिले के चित्रकोट इलाके में भी अच्छी बारिश देखने को मिली। लोहंडीगुड़ा तहसील के कई गावों में ओले भी गिरे। मौसम में हुए इस बदलाव से तापमान में भारी गिरावट देखी गई।

इसी तरह सरगुजा के भी कई इलाकों में बारिश से ठंड बढ़ गई है। कोहरे के चलते आने-जाने में परेशानी हो रही है। कवर्धा में बारिश के चलते सुबह घना कोहरा छाया रहा। वहीं, मौसम का असर रबी की फसलों पर भी पड़ा है। पखांजूर में बारिश के चलते खरीदी केंद्र में रखा धान भींग गया।
 

मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद जयंती ’राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद जयंती ’राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 12 जनवरी को महान दार्शनिक और विश्व विख्यात आध्यात्मिक गुरू स्वामी विवेकानंद जी की जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि स्वामी विवेकानन्द जी के विचारों ने संपूर्ण समाज को एक नई दिशा दी है। उन्होंने अपने उपदेशों और ओजस्वी व्याख्यानों से देश-दुनिया को मानव जाति की सेवा का मार्ग दिखाया। स्वामी जी के ‘उठो,जागो और तब तक नहीं रूको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाये‘ जैसे कई सूक्त वाक्य आज भी युवाओं को नई ऊर्जा से भर देते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह छत्तीसगढ़ के लिए सम्मान और गर्व की बात है कि स्वामी विवेकानंद जी ने कलकत्ता के बाद रायपुर में अपने जीवन का सर्वाधिक समय बिताया। यहां के बुढ़ापारा में उनका बचपन बीता। उनकी अमूल्य यादों को सहेजने और संवारने के लिए राज्य सरकार द्वारा स्वामी जी के रायपुर स्थित निवास स्थान रायबहादुर भूतनाथ डे भवन को स्मारक के रूप में विकसित किया जा रहा है। रायपुर का बूढ़ातालाब अब विवेकानंद सरोवर के नाम से जाना जाता है। यहां स्थापित विवेकानंद जी की ध्यानमग्न मुद्रा की मूर्ति भावी पीढ़ी को उनके गौरवशाली इतिहास से परिचय कराती है। नवा रायपुर स्थित विमानतल भी विवेकानंद जी के नाम पर जाना जाता हैं, जो रायपुर से स्वामी जी के जुड़ाव की पहचान कराता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्तालीस वर्ष की कम उम्र में स्वामी जी विचारों की जो अतुल्य विरासत हमें सौंप गए हैं, वे आज भी महत्वपूर्ण और प्रासंगिक हैं। उनके अमूल्य विचार मूल्य पीढ़ियों तक लोगों का मार्ग प्रशस्त करते रहेंगे। 

बड़ी खबर: रायपुर में आज मिले 1454 कोरोना मरीज , 2 की मृत्यु, एक्टिव मरीज हुए 7 हजार के पार

बड़ी खबर: रायपुर में आज मिले 1454 कोरोना मरीज , 2 की मृत्यु, एक्टिव मरीज हुए 7 हजार के पार

रायपुर, जिले में आज 1454 मरीज मिले है, वही 90 लोगो ने कोरोना को मात दी है आपको बता दे आज रायपुर जिले में 2 मरीजो की मृत्यु भी हो गयी है, अब जिले में एक्टिव मरीजो की संख्या 7266 हो गयी है.

आपको बता दे रायपुर में जो संक्रमित मिले हैं उनमें 21 सिविल लाइन, 12 न्यू राजेंद्र नगर , 13 समता कॉलोनी, 12 चौबे कॉलोनी, तीन माना कैंप, 29 मोवा, 2 दुबे कॉलोनी, 2 विधायक कॉलोनी, 42 टाटीबंध, 45 शंकर नगर, 2 कुशालपुर, 22 देवेंद्र नगर, 4 डंगनिया, 25 तेलीबांधा, 9 फाफाडीह, 12 सुंदर नगर, 19 कबीर नगर, 6 गुढ़ियारी, 11 चंगोरा भाटा, 25 महावीर नगर, 14 अमलीडीह, 5 बैरन बाजार, 14 सड्डू, 12 संतोषी नगर, 20 भाटा गांव, 10 टिकरापारा, 20 कोटा, 3 खमतराई, 3 रामसागर पारा,15 डीडीयू नगर, 3 भनपुरी, 2 वीआईपी कॉलोनी, 4 अभनपुर, 3 टैगोर नगर, 3 खमारडीह, 94 रिम्स, 79 ऐम्स , 22 तिल्दा ,7पुरानी बस्ती, 2 विवेकानंद नगर, 7 अनुपम नगर , 7आनंद नगर, 5 बिरगांव, 12पचपेड़ी नाका, 2 जेल रोड,1  मेडिकल कॉलेज,1 अंबुजा, 6 पंडरी, 2 अग्रोहा , दो कुशालपुर, 7 अशोका रतन, 2 अशोका टावर, 2 डूमर तालाब, एक मोहबा बाजार, 30 पुलिस लाइन, सद्दू थाना ,डीडी नगर थाना, 8 रायपुरा, 2 लाखे नगर, सात सरोना, 4 रामनगर, 6 बुढ़ापारा, 8 सदर बाजार, 3 ब्राह्मण पारा, 3 शांति विहार कॉलोनी से है|

12 साल बाद तेलीबांधा तालाब की प्रसिद्ध मौली माता मंदिर के लिए मिली जगह

12 साल बाद तेलीबांधा तालाब की प्रसिद्ध मौली माता मंदिर के लिए मिली जगह

रायपुर, छत्तीसगढ़ में समय के साथ बदलाव तो बहुत हुए, विकास के नाम पर नई सड़कें बनीं, नई इमारतें भी बनीं, जिनके मकान तोड़े गए उन्हें नया मकान भी मिला, लेकिन 12 साल पहले सड़क चौड़ीकरण के लिए तोड़े गए मंदिर को पुन: निर्मित करने स्थान अब मिला है। जी हां हम बात कर रहे हैं रायपुर में मरीन ड्राइव के नाम से मशहूर तेलीबांधा तालाब की।
यदि 12 साल पहले इस स्थान पर नजर घुमाएं तो तालाब के किनारे एक मंदिर दिखाई पड़ता था। 12 साल पहले वहां पर चौड़ीकरण का बुलडोजर चला, जिसने प्राचीन और सिद्ध मौली माता के मंदिर को भी नहीं बख्शा। स्थानीय निवासी लगातार मंदिर के पुन: निर्माण की मांग करते रहे। स्थानीय निवासियों को मौली माता मंदिर पुनर्निमाण का सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा, लेकिन इसे मूर्त रूप देने में महापौर एजाज ढ़ेबर ने स्थानियों को न तो आश्वासन दिया और न ही अगली तारीख। मौके पर गए निवासियों से मुलाकात की, फिर अचानक उठ खड़े होकर कहा, चलकर स्थान देख लें। यह सुनते ही लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
यहां यह बताना जरूरी है कि 12 साल पहले तक जो पुजारी माता की सेवा करते रहे आज माई का दरबार उन्हीं के घर पर सजा हुआ है। अब जल्द ही मंदिर का पुनर्निर्माण होगा। इसकी रूप-रेखा नगर निगम के साथ स्थानीय जल्द ही तय करेंगे।
वरिष्ठ पत्रकार संतोष साहू ने बताया, 12 साल से स्थानीय निवासियों की सिर्फ एक ही मांग थी, माई का दरबार। 12 साल तक नेताओं और अफसरों सभी से इसकी मांग की गई, लेकिन सभी ने सिर्फ आश्वासन दिया। आज जब महापौर एजाज ढ़ेबर को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा गया तो महापौर ने न तो अगली तारीख दी और न ही आश्वासन सीधे मौके पर जमीन का चिन्हांकन कर दिया। इस मौके पर प्रेस क्लब अध्यक्ष दामू आम्बेडारे, पूर्व अध्यक्ष अनिल पुसदकर, कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट गोकुल सोनी और शिव दत्ता उपस्थित थे।
 

CM भूपेश बघेल के पिता की राष्ट्रपति से गुहार- ऐसे हों चुनाव, नहीं तो मुझे दीजिए 'इच्छामृत्यु' की इजाजत

CM भूपेश बघेल के पिता की राष्ट्रपति से गुहार- ऐसे हों चुनाव, नहीं तो मुझे दीजिए 'इच्छामृत्यु' की इजाजत

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर देश में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के स्थान पर मतपत्र से चुनाव कराने की मांग की है और ऐसा नहीं होने पर 'इच्छामृत्यु' की अनुमति मांगी है। राष्ट्रीय मतदाता जागृति मंच के अध्यक्ष नंद कुमार बघेल ने राष्ट्रपति को भेजे पत्र में लिखा है, 'देश के नागरिकों के सभी संवैधानिक अधिकारों का व्यापक स्तर पर हनन हो रहा है और लोकतंत्र के तीनों स्तंभ-विधायिका, न्यायपालिका तथा कार्यपालिका ध्वस्त होते जा रहे हैं। मीडिया भी लोकतंत्र के तीनों स्तंभों के इशारे पर कार्य कर रही है, प्रार्थी सहित देश के नागरिकों के अधिकारों के संबंध में कोई सुनने वाला नहीं है।'
गलत नीतियों के कारण हुए 700 किसानों की मौत: बघेल
बघेल ने लिखा है कि आम नागरिकों के मन में भय व्याप्त है और देश में न्याय पाने के लिए नागरिकों की पीढ़ी दर पीढ़ी गुजर जाती हैं, लेकिन न्याय नसीब नहीं हो पा रहा है। उन्होंने लिखा है कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 700 से ज्यादा किसानों की मृत्यु या हत्या गलत नीतियों के कारण हुई है। मुख्यमंत्री के पिता ने लिखा है, 'लोकतंत्र के सबसे बड़े अधिकार मतदान के अधिकार को ईवीएम मशीन द्वारा कराया जा रहा है। ईवीएम मशीन को किसी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मान्यताप्राप्त संस्था या सरकार ने शत-प्रतिशत शुद्धता से काम करने का प्रमाणपत्र नहीं दिया है। फिर भी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में ईवीएम से मतदान कराकर मेरे वोट के उस संवैधानिक अधिकार का हनन किया जा रहा है, जिससे मेरे और देश के नागरिकों के सभी अधिकारों की रक्षा होती है।'
'कई विकसित देशों में हो रहे बैलेट पेपर से चुनाव'
बघेल ने पत्र में लिखा है कि निर्वाचन आयोग और केंद्र सरकार का संवैधानिक कर्तव्य एवं दायित्व है कि वे चुनाव में मतदान तथा मतगणना की ऐसी पारदर्शी व्यवस्था लागू करें जिसका मूल्यांकन जनता और मतदाता स्वयं कर सकें। उन्होंने लिखा है, 'बैलेट पेपर और बैलेट बॉक्स चुनाव की ऐसी ही व्यवस्था है जो दुनिया के तमाम विकसित देशों में अपनाई जा रही है। वे देश तकनीक में हमसे बहुत आगे हैं, फिर भी अपने नागरिकों के विश्वास के लिए मतपत्र और मतदान पेटी से ही चुनाव कराते हैं। हमारे देश की संवैधानिक संस्थाएं लोकतंत्र में जनता का विश्वास कायम रखने में पूर्णतः विफल होती जा रही हैं और इस मामले में किसी भी प्रकार की कोई सुनवाई करने को तैयार नहीं है।'
मतदाता दिवस पर दें इच्छामृत्यु की इजाजत: बघेल
मुख्यमंत्री के पिता ने पत्र में लिखा है कि ऐसी परिस्थितियों में जब उनके सभी अधिकारों का हनन हो रहा है तो उनके जीने का उद्देश्य ही समाप्त होता जा रहा है और भारत का नागरिक होने के नाते उनकी प्रज्ञा उन्हें और जीने की इजाजत नहीं दे रही है। उन्होंने लिखा है, 'माननीय राष्ट्रपति जी आपने संविधान की रक्षा की शपथ ली है, लेकिन मेरे संवैधानिक अधिकारों की रक्षा नहीं हो पा रही है जिसके चलते मेरे पास इच्छामृत्यु के अलावा कोई विकल्प शेष नहीं रहा।' नंद कुमार बघेल ने पत्र में लिखा है कि राष्ट्रपति ईवीएम के स्थान पर मतपत्र एवं मतदान पेटी से चुनाव कराने का आदेश जारी करें और 'यदि ईवीएम के स्थान पर मतपत्र और मत पेटी से मतदान संभव नहीं है तो मुझे इस वर्ष 25 तारीख को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर इच्छामृत्यु करने की अनुमति प्रदान की जाए।'
(LiveHindustan.com)

 

छत्तीसगढ़ चेम्बर की मांग पर आयकर आडिट की समय-सीमा बढ़ाकर 15 फरवरी तक की गई

छत्तीसगढ़ चेम्बर की मांग पर आयकर आडिट की समय-सीमा बढ़ाकर 15 फरवरी तक की गई

रायपुर : छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव,राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि भारत सरकार वित्त मंत्रालय ने निर्धारण वर्ष 2021-22 के लिये आयकर रिटर्न और लेखा परीक्षा की विभिन्न रिपोर्टों को दाखिल करने के लिये समय-सीमा का विस्तार किया है।

चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने बताया कि कोविड-19 के कारण करदाताओं और अन्य हितधारकों की कठिनाइयो पर विचार करने के पश्चात् भारत सरकार वित्त मंत्रालय ने आयकर अधिनियम 1961 के प्रावधानों के तहत आडिट की विभिन्न रिपोर्टों की इलेक्ट्राॅनिक फाइलिंग में समय-सीमा में वृद्धि की गई है।

श्री पारवानी ने बताया कि आडिट रिपोर्ट फाइल करने की तारीख 15 फरवरी 2022 तक बढ़ाई
गई है निर्धारण वर्ष 2021-22 के लिये आय की विवरणी प्रस्तुत करने की नियत तिथि जो 31 दिसम्बर 2021 तक नियत थी उसे 15 मार्च 2022 तक बढ़ा दिया गया है।

चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर पारवानी ने कहा कि इस प्रदान की गई छूट से कोरोनाकाल में व्यापारी वर्ग को बहुत राहत मिलेगी। आडिट एवं रिटर्न फाईल करने की समय-सीमा बढ़ाने के लिये केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को चेम्बर की ओर से श्री पारवानी ने धन्यवाद ज्ञापित किया है।
 

CG NEWS : 2 गांजा तस्करों को  82 किलो गांजा के साथ किया गया गिरफ्तार, पढ़िये पूरी खबर...

CG NEWS : 2 गांजा तस्करों को 82 किलो गांजा के साथ किया गया गिरफ्तार, पढ़िये पूरी खबर...

जगदलपुर : जिले के दरभा थाना को अवैध गांजा परिवहन की मिली सूचना पर दरभा थाना के सामने मोबाईल चेक पोस्ट लगाकर जांच के दौरान छोटा हाथी वाहन क्रमांक सीजी-12-एस-2998 में सवार 02 गांजा तस्कर पिन्टु यादव एवं पवन कुमार गौतम निवासी उत्तर प्रदेश के कब्जे से 82 किलोग्राम गांजा बरामद कर दोनो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया गया है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अवैध गांजा परिवहन कर मलकानगिरी से जगदलपुर होते हुए उत्तरप्रदेश जाने के लिए निकले दोनो गांजा तस्कर पिन्टु यादव एवं पवन कुमार गौतम के विरूद्ध थाना दरभा में 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के कब्जे से 82 किलोग्राम गांजा के अतिरिक्त 01 छोटा हाथी वाहन, 02 नग मोबाईल, 2630 रूपये नगद एवं वाहन के कागजात जप्त किया गया है। जप्तशुदा गांजा की अनुमानित बाजार मूल्य 04 लाख 10 हजार रूपये आंकी गई है।
 

RAIPUR NEWS :  ओमिक्रोन रायपुर मे भी आ गया है

RAIPUR NEWS : ओमिक्रोन रायपुर मे भी आ गया है

रायपुर : राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आई है, यहाँ चार लोगों में ओमिक्रान की पुष्टि हुई है। उनमें से दो तो यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) से लौटे थे। लेकिन शेष दो को यह बीमारी यहीं लग गई। छत्तीसगढ़ में कोरोना की यह तीसरी लहर नया वेरिएंट ओमिक्रान की वजह से है। यह नतीजा अभी आए जीनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट पर आधारित है।

छत्तीसगढ़ के एपिडेमिक कंट्रोल विभाग के डाइरेक्टर डॉ. सुभाष मिश्रा ने बताया, हमने जिन लोगों के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग की जांच के लिए ओडिशा के भुवनेश्वर भेजे थे, उनमें चार की रिपोर्ट आई है। उनमें ओमिक्रान वेरिएंट का संक्रमण पाया गया है। सभी रायपुर के हैं। इनमें से दो की ट्रेवल हिस्ट्री है। वे लोग UAE-दुबई से वापस लौटे थे। यहां जांच हुई तो वे पॉजिटिव पाए गए। उसके बाद उनके नमूनों को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था। दूसरे दो लोगों की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। वे लोग यहीं ओमिक्रान संक्रमण की चपेट में आ गए हैं| 

cg news : नक्सलियों ने किया ग्रामीण की बेहरमी से हत्या

cg news : नक्सलियों ने किया ग्रामीण की बेहरमी से हत्या

बीजापुर : घटना बीजापुर जिले के कुटरू थाना क्षेत्र के गांव केतूलनार का है जहाँ नक्सलियों ने सोमवार की रात एक किराना दुकान चलाने वाले ग्रामीण की बेहरमी से हत्या कर दी। किराना दुकान संचालक जगत सोरी (32) रात में घर पर सो रहा था। उसी समय नक्सली आ धमके और उसे ले जाने लगे, जिसका परिवार के लोगों ने विरोध किया। धारदार हथियारों से लैस नक्सलियों ने जबरिया उसे घर से कुछ दूरी पर ले जाकर धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है।


ग्राम केतूलनार से परिवार के लोग और ग्रामीणों ने कुटरू थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई। इस घटना की पुष्टि एएसपी पंकज शुक्ला व कुटरू के एसडीओपी अभिनव उपाध्यक्ष ने की है। कुटरू एसडीओपी अभिनव उपाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना थाने में आई है। दुकान संचालक की हत्या किस कारण हुई है इसका खुलासा नहीं हुआ है।


पुलिस ने घटना के बारे में आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन अभी तक नक्सलियों ने किस कारण से हत्या की यह पता नहीं चल सका है। कुछ दिन पहले नक्सलियों ने एक विक्षिप्त की घर से ले जाकर पुलिस मुखबिर के शक में हत्या कर दी थी।
 

छत्तीसगढ़ : पर्वतारोहियो ने केदार कांठा पर्वत पर फहराया 280 फीट का राष्ट्रीय ध्वज , रचा एक नया कीर्तिमान

छत्तीसगढ़ : पर्वतारोहियो ने केदार कांठा पर्वत पर फहराया 280 फीट का राष्ट्रीय ध्वज , रचा एक नया कीर्तिमान

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ के राजनादगांव जिले के यपर्वतारोही युवाओं ने माइनस 16 डिग्री सेल्सियस में उत्तराखंड के केदार कांठा पर्वत पर 280 फीट का राष्ट्रीय ध्वज फहराकर एक नया कीर्तिमान रचा है।

इसी के साथ इन्होंने अपने पिछले 95 फीट राष्ट्रीय ध्वज फहराने के रिकॉर्ड को भी तोड़ और 12 हजार 500 फीट ऊंची चोटी केदार काठां में इंडियन एडवेंचर फाउंडेशन के साथ 280 फीट का तिरंगा लहराया।

इस दौरान भारत माता की जय, वन्दे मातरम् ,छत्तीसगढ़ महतारी की जय, छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया के जयकारे भी लगाए गए। 30 दिसंबर से 4 जनवरी तक इंडियन एडवेंचर फाउंडेशन ने 6 दिवसीय नेशनल विंटर ट्रैक कैंप का आयोजन किया था, जिसमें कई राज्यों के 26 युवाओं ने हिस्सा लिया था।