CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
खेत में मिला भालू का शव , वन विभाग के अधिकारी जांच में जुटे

खेत में मिला भालू का शव , वन विभाग के अधिकारी जांच में जुटे

बलरामपुर : बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर वन परिक्षेत्र अंतर्गत केनवारीपारा से लगे खेत में भालू का शव मिला है। सुबह गांव के लोग जब घूमने निकले थे तो भालू का शव नजर आया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। वाड्रफनगर और रघुनाथनगर से वन अधिकारी- कर्मचारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार अब तक भालू की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इस इलाके में भालुओं का स्वच्छंद विचरण होता रहा है इंसानों पर हमला करने के साथ भालू आबादी क्षेत्र में घुसकर भोजन की तलाश करते रहे हैं । खासकर गन्नो की फसल को भालुओं द्वारा नुकसान पहुंचाया जाता है।

वयस्क भालू की मौत का कारण जानने के लिए आसपास तलाशी अभियान चलाए जाने की बात वन अधिकारियों ने कही है। खेत के आसपास ऐसा कुछ भी नजर नहीं आया है, जिससे सुनियोजित तरीके से भालू को मारा गया हो। आसपास के घरों की भी जांच कराई जाएगी। गौरतलब है कि पूर्व में वाड्रफनगर और रघुनाथ नगर क्षेत्र में करंट प्रवाहित तार बिछाकर भालू को मारने मारने की घटना हो चुकी है।
 

कोरोना के नाम पर डॉक्टर ने नहीं किया आंख का ईलाज, छीनी रौशनी पीडि़त पक्ष ने पुलिस से की शिकायत

कोरोना के नाम पर डॉक्टर ने नहीं किया आंख का ईलाज, छीनी रौशनी पीडि़त पक्ष ने पुलिस से की शिकायत

कोरबा : एसईसीएल के एक कर्मचारी की धर्मपत्नी की आंखों की रोशनी केवल इसलिए चली गई क्योंकि समय पर एसईसीएल अस्पताल के डॉक्टर ने उपचार नहीं किया। इसके लिए कोरोना का बहना किया गया। दूसरे अस्पताल में पहुंचने पर बताया गया कि उपचार में विलंब होने के कारण अब आप बाहर की दुनिया नहीं देख सकेंगे।

एसईसीएल गेवरा परियोजना में सॉवेल ऑपरेटर के पद पर काम करने वाले प्रदीप देवांगन बेलटिकरी बसाहट के निवासी हैं। देवांगन की धर्मपत्नी निर्मला देवांगन को दाहिनी आंख की रोशनी में समस्याएं थी। 1 जनवरी 2022 को इसी सिलसिले में उन्होंने एसईसीएल की गेवरा एनसीएच में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. रामलाल से संपर्क किया था।

कर्मचारी काफी उम्मीद के साथ यहां पहुंचा था लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकल सका। संबंधित डॉक्टर ने कर्मचारी को सुविधा देने के बजाय वेल्लूर के लिए रेफर कर दिया। संबंधित कागजात तैयार करने के लिए वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ.वर्मा से संपर्क किया गया। इस डॉक्टर ने कोरोनाकाल का कारण बताते हुए इनकार कर दिया।

परेशानी और बढऩे पर कर्मचारी देवांगन गणेश विनायक नेत्र चिकित्सालय में जाकर पीडि़ता को दिखाया। उस दौरान बताया गया कि मरीज के उपचार और यहां तक पहुंचने में काफी विलंब हो चुका है। इसलिए आंखों की रोशनी का इलाज संभव नहीं है। इस स्थिति में निर्मला देवांगन के सामने समस्याएं खड़ी हो गई है और बाहरी दुनिया को देख पाना संभव नहीं होगा।

एसईसीएल कर्मचारी ने पेशे से न्याय नहीं करने और कोरोना की आड़ लेकर दिग्भ्रमित करने पर थाना प्रभारी दीपका से शिकायत की है और प्रावधान के अंतर्गत कार्रवाई करने की मांग की है।

 

CG NEWS : गोदाम में मिला  गुटखा का बड़ा जखीरा , खाद्य विभाग ने  की कार्रवाई

CG NEWS : गोदाम में मिला गुटखा का बड़ा जखीरा , खाद्य विभाग ने की कार्रवाई

राजनांदगांव: शहर के नंदई चौक स्थित एक गोदाम में खाद्य विभाग ने खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत छापामार कार्रवाई की और यहां मौजूद पान मसाला की गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लेकर रायपुर भेजा।

राजनांदगांव शहर सहित जिले में कोरोना की तीसरी लहर के बीच पान मसाला गुटखा की जमा खोरी और अधिक दामों में बेचे जाने की शिकायत सामने आ रही थी, इसी बीच खाद्य विभाग की टीम ने पान मसाला व जर्दा युक्त पान मसाला के भंडारण की शिकायत पर राजनांदगांव शहर के नंदई स्थित राजश्री पान मसाला के गोदाम हेमंत ट्रेडर्स के निरीक्षण किया। जहां मौके पर 55 बोरी राजश्री पान मसाला भंडारण पाया गया।

तम्बाखु अपमिश्रण के संदेह व खाघ मानक गुणवता जांच हेतु 2 विधिक नमूना जांच हेतु खाघ सुरक्षा अधिकारी, नेमीचंद पटेल द्वारा राज्य खाघ परीक्षण प्रयोगशाला कालीबाडी , रायपुर को भेजा गया। वहीं जर्दा युक्त गुटखा और लाइसेंस को लेकर खाद सुरक्षा अधिकारी नेमीचंद पटेल ने कहा कि भंडारण का लाइसेंस है पान मसाला जर्दा युक्त है या नहीं यह जांच रिपोर्ट आने के बाद मालूम पड़ेगा।

खाद्य विभाग द्वारा उक्त कार्रवाई खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेमीचंद पटेल जब कार्रवाई के लिए गोदाम पहुंचे तो उन्हें गोदाम संचालक ने रोक दिया, वहीं इस दौरान पुलिस और मीडिया के पहुंचने पर गोदाम संचालक ने मीडिया कर्मियों को भी भीतर नहीं जाने दिया। जिससे पूरी कार्रवाई को लेकर संदेह की स्थिति नजर आ रही थी।

बहरहाल खाद्य विभाग के द्वारा राजश्री गुटखा पाउच के बड़े मात्रा में मिलने के बाद उसके नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

 छत्तीसगढ़ : नक्सलियों ने किया आईडी ब्लास्ट , चपेट में आया एसएसबी का जवान

छत्तीसगढ़ : नक्सलियों ने किया आईडी ब्लास्ट , चपेट में आया एसएसबी का जवान

कांकेर: छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर संभाग के कांकेर जिले में नक्सलियों का खूनी मंसूबा एक बार फिर प्रकाश में आया है काफी दिनों से संत नक्सलियों ने एक बार फिर अर्ध सैनिक बल की टुकड़ी को निशाना बनाया है।

जिले के अंतागढ़ इलाके के तोडोकी थाना क्षेत्र अंतर्गत कौश रोड़ा के पास रावघाट परियोजना अंतर्गत रेलवे ट्रैक निर्माण का कार्य चल रहा था सशस्त्र सीमा बल के जवान इस कार्य में अपनी सुरक्षा दे रहे थे तभी अचानक नक्सलियों द्वारा लगाया गया आईडी ब्लास्ट हो गया ।

जंगल में घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने फोर्स के ऊपर फायरिंग करनी शुरू कर दी बीच-बचाव कर रहे थे इस बी के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई प्रारंभ की दोनों के बीच जमकर गोलीबारी हुई इसी बीच एक एसएसबी का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

 

Accident news : ट्रेलर ने युवक को बुरी तरह कुचला, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Accident news : ट्रेलर ने युवक को बुरी तरह कुचला, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

सुपेला : सुपेला थाना क्षेत्र के नयापारा में तेज रफ्तार ट्रेलर ने युवक को कुचल दिया जिसेसे मौके पर ही उसकी मौत हो गई है। ग्रामीणों ने चक्काजाम किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक युवक की जान ले ली। हादसा नयापारा में तड़के सुबह 7:00 बजे की है।

जब युवक सड़क पार कर रहा था तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने युवक को कुचल दिया जिसे उसकी मौत मौकें पर ही हो गई। युवक का नाम रोहित उम्र 30 वर्ष बताया जा रहा है। गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम किया है। ग्रामीणों के चक्काजाम करने से रोड के दोनों तरफ 3 से 4 किलोमीटर तक गाडिय़ों की लम्बी कतार लग गई है।

ग्रामीण युवक का शव सड़क पर रख कर न्याय की मांग रहे है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले को शांत कराने की कोशिश कर रहे है लेकिन ग्रामीण पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है। उनकी मांग है कि अनुविभागीय अधिकारी अफ़सर के सामने आकर उनसे बात करे। पुलिस की जांच जारी है।
 

छत्तीसगढ़ : ई टिकटों की कालाबाजारी करता था कंप्यूटर दुकान संचालक, गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ : ई टिकटों की कालाबाजारी करता था कंप्यूटर दुकान संचालक, गिरफ्तार

बिलासपुर : कम्प्यूटर दुकान की आड़ में पर्सनल आइडी से प्रीमियम व तत्काल ई-टिकटों की कालाबाजारी करने वाले संचालक को बिलासपुर आरपीएफ गुप्तचर शाखा की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई। आरपीएफ की गुप्तचर शाखा के द्वारा लगातार ई-टिकटों की हेराफेरी करने वाले को पकड़ा जा रहा है।

गुरुवार को भी उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि पचपेड़ी थाना अंतर्गत सोनसरी में उदय कम्प्यूटर दुकान से ई-टिकटों का अवैध कारोबार संचालित हो रहा है। जानकारी मिलते ही टीम सतर्क हो गई। सहायक उप निरीक्षक एसबी द्विवेदी, सहायक उप निरीक्षक एसके पांडेय व प्रधान आरक्षक एफआर सोनी ने टीम बनाई और पहले पचपेड़ी थाना पहुंचे। यहां मेमो देकर जांच में मदद करने के लिए कहा।

पुलिसकर्मियों को लेकर टीम संबंधित कम्प्यूटर दुकार में दबिश दी। उस समय दुकान का संचालक उदय पटेल (31) निवासी सोनसरी वार्ड क्रमांक – 09 गधियापारा मौजूद था। वह अपने घर पर ही दुकान संचालित करता है। इस दौरान पहले सामान्य पूछताछ की गई। इसमें उसने बताया कि उसके पास सीएससी व स्पाइस मनी की आइडी है।

लेकिन ग्राहकों की मांग पर प्रीमियम व तत्काल रेलवे ई-टिकट बनाने के लिए दो पर्सनल यूजर आइडी बनाकर रखा है। यूजर आइडी से बने टिकटों को खंगाला गया तो एक आइडी से 21 टिकट और एक से दो और जीमेल से एक ई – टिकट बनने की पुष्टि हुई। सभी टिकट का प्रिंट निकलवाया गया। इसकी 60 हजार 171 रुपये थी।

इस पर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से 24 ई-टिकट, 4,500 रुपये, लैपटाप, वाई-फाई, डोंगल व एक मोबाइल समेत प्रिंटर बरामद कर आरोपित को बिलासपुर कार्यालय लाया गया। यहां उसके खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

 

Accident news : तेज रफ्तार ट्रक व बस में टक्कर, 15 पुलिसकर्मी घायल

Accident news : तेज रफ्तार ट्रक व बस में टक्कर, 15 पुलिसकर्मी घायल

जांजगीर चांपा : जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के कनस्दा में पुलिस फोर्स से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मारी है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में 15 पुलिसकर्मी घायल हो गए है।

सभी घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिसकर्मी से भरी बस मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सुरक्षा ड्यूटी से बिलासपुर से वापस आ रहे थे। उसी दौरान ये हादसा हुआ है।

 

CG WEATHER : मौसम विभाग की चेतावनी ,  आज भी प्रदेशवासियों को नहीं मिलेगी ठंड और बारिश से राहत

CG WEATHER : मौसम विभाग की चेतावनी , आज भी प्रदेशवासियों को नहीं मिलेगी ठंड और बारिश से राहत

रायपुर : प्रदेश में आज भी ठंड और बारिश लोगों को राहत मिलने की संभावना कम है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना है। साथ ही दिनभर बादल छाए रहेंगे।

दूसरी ओर बंगाल खाड़ी से आ रही नमी युक्त हवा से छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने बस्तर संभाग, रायपुर संभाग समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना व्यक्त की है। वहीं बंगाल खाड़ी से आ रही नमीयुक्त हवा के कारण प्रदेश के तापमान में गिरावट हुई है।


 

बड़ी खबर: रायपुर में आज मिले 2000 के पार कोरोना मरीज , 2619 लोग हुए स्वस्थ,1 की मृत्यु, एक्टिव मरीज हुए इतने

बड़ी खबर: रायपुर में आज मिले 2000 के पार कोरोना मरीज , 2619 लोग हुए स्वस्थ,1 की मृत्यु, एक्टिव मरीज हुए इतने

रायपुर, जिले में आज 2023मरीज मिले है, वही 2619 लोगो ने कोरोना को मात दी है आपको बता दे आज रायपुर जिले में 1 मरीजो की मृत्यु भी हो गयी है, अब जिले में एक्टिव मरीजो की संख्या 8816 हो गयी है.  

रायपुर : शिक्षा विभाग में कथित डायरी के माध्यम से लेनदेन का मामला फर्जी, उप संचालक ने थाने में दर्ज करायी एफआईआर

रायपुर : शिक्षा विभाग में कथित डायरी के माध्यम से लेनदेन का मामला फर्जी, उप संचालक ने थाने में दर्ज करायी एफआईआर

रायपुर, शिक्षा विभाग में एक कथित डायरी के माध्यम से पदस्थापना के नाम पर पैसों के लेनदेन का झूठा आरोप लगाया जा रहा था। लोक शिक्षण संचालनालय के उप संचालक श्री आशुतोष चावरे के हस्ताक्षर युक्त फर्जी शिकायती पत्र के माध्यम से शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जा रहे थे और सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात को प्रचारित किया जा रहा था कि शिक्षकों के पदस्थापना में लेनदेन की गयी है। इस फर्जी शिकायती पत्र के माध्यम से शिक्षा विभाग और इसके अधिकारियों की छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद लोक शिक्षण संचालनालय के उप संचालक श्री आशुतोष चावरे ने नवा रायपुर के राखी पुलिस थाने में अपनी तरफ से एफआईआर दर्ज करायी है। एफआईआर क्रमांक 09/2022 में राखी पुलिस ने भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 419 तथा धारा 469 के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।
श्री चावरे ने अपने बयान में कहा है कि विगत दो माह से अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा उनके नाम, पदनाम और सील का छद्म उपयोग कर फर्जी शिकायत पत्र तैयार किया जा रहा है और इसे जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न संस्थानों को भेजा जा रहा है। श्री चावरे के अनुसार लेनदेन से संबंधित आरोपों वाले शिकायती पत्र में उनके जाली हस्ताक्षर का इस्तेमाल किया गया है और इसके माध्यम से उनकी तथा विभाग की छवि खराब करने की कोशिश की गयी है। इसको लेकर उप संचालक श्री चावरे ने अपनी शिकायत राखी पुलिस थाने में की थी। शिकायत को प्रथम दृष्टया सही पाते हुए राखी पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।

 

BIG NEWS : सीआरपीएफ और पुलिस विभाग के 135 जवानो का कोरोना रिपोर्ट आया पॉजिटिव...

BIG NEWS : सीआरपीएफ और पुलिस विभाग के 135 जवानो का कोरोना रिपोर्ट आया पॉजिटिव...

रायपुर : सीआरपीएफ जवान और पुलिस विभाग भी कोरोना की चपेट में आए हैं। पीएचक्यू के 10 से ज्यादा पुलिस अधिकारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।


रायपुर के अलग-अलग थानों में 5 से ज्यादा जवान संक्रमित मिले हैं। बिलासपुर में 40 से ज्यादा पुलिस अधिकारी और जवान संक्रमित पाए गए हैं। बस्तर संभाग में सीआरपीएफ के लगभग 50 जवानों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। रायगढ़ में भी 1 एएसआई समेत 30 आरक्षक कोरोना की चपेट में आए हैं। बता दें कि छग स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को प्रदेश में 5,476 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई थी। और वहीं 1,933 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए।
 

बड़ी खबर : पीएचक्यू भी कोरोना की चपेट में, 10 से ज्यादा संक्रमित मिले

बड़ी खबर : पीएचक्यू भी कोरोना की चपेट में, 10 से ज्यादा संक्रमित मिले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना संक्रमण के मरीज बढ़ रहे है। आम लोगों के साथ अब सरकारी विभाग में भी कोरोना का साया पडऩे लगा है जिससे अधिकारी-कर्मचारी भी धीरे-धीरे कोरोना पॉजीटिव पाये जा रहे है।

पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) में 10 से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित होने की खबर है। हालांकि अभी इस खबर की अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। इससे पहले रायपुर के अलग-अलग थानों में भी 5 से ज्यादा जवान संक्रमित पाये गये है। प्रदेश के अन्य जिलों में बस्तर संभाग में सीआरपीएफ के करीब 50 जवान कोरोना संक्रमित मिले है।  

 RAIPUR NEWS :  ब्लैन्डेड मोड में आयोजित होंगीं कॉलेजों की परीक्षाएं  , निर्देश जारी

RAIPUR NEWS : ब्लैन्डेड मोड में आयोजित होंगीं कॉलेजों की परीक्षाएं , निर्देश जारी

रायपुर : कोविड-19 की महामारी के संक्रमण को देखते हुए राज्य शासन ने प्रदेश के सभी राजकीय, निजी विश्वविद्यालयों एवं शासकीय तथा अशासकीय महाविद्यालयों में शिक्षा सत्र 2021-22 में अध्यापन एवं अध्ययन तथा परीक्षाओं के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

राज्य सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के जारी निर्देश के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2021-22 के सेमेस्टर पद्धति वाले सभी पाठ्यक्रमों की प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑनलाईन, ब्लैन्डेड मोड में आयोजित की जाए। विश्वविद्यालयों द्वारा इस संबंध में उनकी कार्य परिषद के अनुमोदन से विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।

जारी निर्देश में कहा गया है कि विद्यार्थियों की भौतिक उपस्थिति तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित करते हुए समस्त कक्षाओं का संचालन ऑनलाईन पद्धति से किया जाए। शैक्षणिक-अशैक्षणिक अमले को एक-तिहाई रोस्टर पद्धति से उपस्थित रहने का निर्देश जारी किया जाए। रोस्टर ड्यूटी वाले दिवसों पर शैक्षणिक अमले द्वारा शिक्षण कार्य महाविद्यालय से, एवं शेष दिवसों में निवास से ही ऑनलाईन अध्यापन कार्य महाविद्यालय के समय-सारिणी अनुसार नियत समय पर लिया जाये।

दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि महाविद्यालय के गैर-शैक्षणिक कार्य रोस्टर ड्यूटी अनुसार उपस्थित कर्मचारियों द्वारा महाविद्यालय में उपस्थित होकर किया जायेगा किन्तु शेष समस्त कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम पद्धति से दूरभाष तथा ऑनलाईन प्रक्रिया से कार्यों में सहयोग करेंगे। किसी भी स्थिति में अधिकारी-कर्मचारी द्वारा अवकाश स्वीकृति कराये बिना तथा सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय का त्याग नहीं किया जायेगा।
 

कोरोना वायरस : विकास भवन में कोरोना विस्फोट , 18 अधिकारी-कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

कोरोना वायरस : विकास भवन में कोरोना विस्फोट , 18 अधिकारी-कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

रायपुर : राजधानी रायपुर के नवा रायपुर स्थित विकास भवन में कोरोना विस्फोट हुआ है। कार्यालय में कार्यरत 18 अधिकारी-कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें जॉइंट मिशन डायरेक्टर और अनुभाग अधिकारी भी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, कार्यालय में एक-तिहाई उपस्थिति रोस्टर का पालन नहीं हो रहा था। सभी अधिकारी-कर्मचारी कल तक कार्यालय आ रहे थे। आदेश के बाद भी आजीविका मिशन के कर्मचारियों का रोस्टर तैयार नहीं किया गया था, और वर्क फ्राम होम की अनुमति नहीं दी गई थी। अभी भी कुछ लोगों की रिपोर्ट नहीं आई है, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़ने के आसार हैं।

 

छत्तीसगढ़ : हादसे के बाद  रिकवर हो रहे सहदेव दिरदो , सामने आया विडियो , हाथ जोड़कर किया धन्यवाद

छत्तीसगढ़ : हादसे के बाद रिकवर हो रहे सहदेव दिरदो , सामने आया विडियो , हाथ जोड़कर किया धन्यवाद

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के उरमापाल के एक छोटे से गाव में रहने वाले एक छोटा सा बालक सहदेव दिरदो 'बचपन का प्यार' गाने से सोशल मीडिया में रातों रात फेमस होने वाले छत्तीसगढ़ के सहदेव दिरदो का एक नया वीडियो सामने आया है।

आपको बता दे कि बीते साल 28 दिसंबर को सहदेव के साथ सड़क हादसा हो गया था जिसके बाद उन्हें काफी चोट आई थी और उनका कई दिनों तक अस्पताल में इलाज चला। उस दौरान वो सिर पर चोट लगने के कारण बेहोश हो गए थे।उनके एक्सीडेंट की खबर पूरे देश में फैलने के बाद उनके लिए लोग प्रार्थना कर रहे थे। अब इस कड़ी में सहदेव का एक्सीडेंट के बाद एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वो सभी का धन्यवाद करते नजर आ रहे हैं।

सहदेव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो हाथ जोड़कर सभी देशवासियों और डॉक्टरों का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि वो अब बिलकुल ठीक हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, मेरे लिए प्रार्थना करना और शुभकामनाओं के लिए सभी का धन्यवाद।

Crime news : बदमाशों ने की प्रापर्टी डीलर के साथ मारपीट ,  आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज

Crime news : बदमाशों ने की प्रापर्टी डीलर के साथ मारपीट , आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज

रायपुर :राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके में प्रापर्टी डीलर के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है.अपने शिकायत में प्रापर्टी डीलर ने पुलिस को बताया कि घर से लगे गार्डन में गंदी गंदी गाली गलौज की आवाज आ रही थी।

जिसे सुनकर घर से बाहर निकला। और गार्डन में गया वहां पर तीन चार लड़के बहुत ही गंदी गंदी गाली बक रहे थे। जिसका प्रापर्टी डीलर ने विरोध किया, तो हिमांशु साहू, यश बंदे एंव अन्य सभी मिलकर उसके साथ मां बहन की बुरी बुरी गाली बकने लगे और हाथ मुक्का से मारपीट किया।

वही आरोपियों द्वारा किये गए मारपीट से प्रापर्टी डीलर के दाहिने भौ के पास, दाहिने आंख के नीचे, बाये घुटने में एंव बाये कंधे में चोट आई है. प्रापर्टी डीलर की शिकायत पर टिकरापारा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध दर्ज किया है।
 

कोरोना वायरस : पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में कोरोना ने दी दस्तक , चार लोग कोरोना पॉज़िटिव

कोरोना वायरस : पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में कोरोना ने दी दस्तक , चार लोग कोरोना पॉज़िटिव

रायपुर : राजधानी रायपुर में कोरोना की रफ़्तार तेज हो गई है प्रतिदिन हजारों की संख्या में नये-नये मरीज मिल रहे है. बीते दिनों कोरोना के नये वैरियंट ओमिक्रोन के 4 मरीजों की पुष्टि की गई है. रायपुर की स्थिति खतरनाक होते जा रही है. इस बीच यह खबर सामने आ रही है कि पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में कोरोना ने दस्तक दे दी है।

विश्वविद्यालय के चार लोग संक्रमित हुऐ हैं, जिनमें से दो विद्यार्थी, एक प्रोफ़ेसर और एक अन्य कर्मचारी शामिल हैं. पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार गिरीश कांत पाण्डेय ने कहा कि चार लोग कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं।

विश्वविद्यालय के समस्त प्रक्रिया ऑफ़लाइन मोड़ में संचालित हो रही है. रजिस्ट्रार ने विश्वविद्यालय परिसर में शत-प्रतिशत टीकाकरण का दावा किया है. अधिकारी-कर्मचारियों का दोनों डोज लग गए हैं, वहीं पचास प्रतिशत से ज्यादा विद्यार्थियों को दोनों डोज लग चुके हैं, वहीं शत-प्रतिशत छात्रों को पहला डोज लग चुका है।


 

Accident News : अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर एक की मौत , वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज

Accident News : अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर एक की मौत , वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज

रायपुर : सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो जाने की रिपोर्ट धरसींवा थाने में दर्ज कराई गई है। मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर धारा 304 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक रविकांत यादव पिता महंगुराम यादव 38 साल गोपियापारा अशोक पहलवान गली पुरानी बस्ती थाना पुरानी बस्ती निवासी ने थाने में 12 जनवरी को थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि प्रार्थी को पुलिस चौकी सिलतरा से फोन आया कि आपके चाचा योगेश कुमार का बुधवार को लगभग 2 बजे अज्ञात वाहन के द्वारा सिलतरा ओवरब्रिज तेलीनदाई मंदिर के पास सिलतरा में एक्सीडेंट कर दिया है और भाग गया है।

जिसको इलाज हेतु 108 एंबुलेंस से सीएचसी धरसीवा भेजा गया था जहां डक्टर के द्वारा चेक करने पश्चात आपके चाचा योगेश कुमार यादव को मृत घोषित कर दिए हैं उक्त घटना की सूचना पाकर मैं अपने चाचा श्रवण यादव के साथ सीएचसी धरसीवा जाकर देखा तो मेरे चाचा योगेश यादव अस्पताली स्ट्रेचर में चीत अवस्था में पड़े थे जिसकी मृत्यु हो चुकी थी।
 

कोरोना वायरस : पुलिस विभाग कोरोना की चपेट , 135 जवान हुए कोरोना संक्रमित

कोरोना वायरस : पुलिस विभाग कोरोना की चपेट , 135 जवान हुए कोरोना संक्रमित

रायपुर : राजधानी रायपुर में कोरोना की रफ़्तार तेज हो गई है प्रतिदिन हजारों की संख्या में नये-नये मरीज मिल रहे है. बीते दिनों कोरोना के नये वैरियंट ओमिक्रोन के 4 मरीजों की पुष्टि की गई है. रायपुर की स्थिति खतरनाक होते जा रही है. इस बीच यह खबर निकलकर सामने आ रही है कि CRPF जवान और पुलिस विभाग भी कोरोना की चपेट में आए हैं। PHQ के 10 से ज्यादा पुलिस अधिकारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

रायपुर के अलग-अलग थानों में 5 से ज्यादा जवान संक्रमित मिले हैं। बिलासपुर में 40 से ज्यादा पुलिस अधिकारी और जवान संक्रमित पाए गए हैं। बस्तर संभाग में CRPF के लगभग 50 जवानों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। रायगढ़ में भी 1 ASI समेत 30 आरक्षक कोरोना की चपेट में आए हैं।

 

Accident news : बाइक सवार दम्पति को टेंकर ने मारी ठोकर , हादसे में पत्नी की मौत

Accident news : बाइक सवार दम्पति को टेंकर ने मारी ठोकर , हादसे में पत्नी की मौत

रायपुर : प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रही है. राजधानी सहित प्रदेश के कई इलाकों में लोग सड़क हादसे में अपनी जान गवा रहे है. इस बीच एक सड़क हादसे कि खबर सामने आई है.राजधानी रायपुर के खमतराई इलाके में सड़क हादसा हो गया है।

जानकारी के मुताबिक टेंकर ने बाइक सवार दम्पति को ठोकर मार दी. इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। वही एक युवक को मामूली चोट आई है. हादसे के बारे में घायल युवक ने पुलिस को बताया कि वे अपनी पत्नी सविता ठाकरे के साथ अपने दोस्त अखिलेश चौधरी के पास मिलने दुर्ग से कैलाश नगर बीरगांव आ रहे थे।

दोस्त अखिलेश चौधरी का कमरा पता नहीं होने से भनपुरी तिराहा पार कर रूके थे. जब रोड क्रस कर रहे थे, तभी भनपुरी तिराहा से बिलासपुर तरफ जाने वाली टेंकर क्रमांक एमपी 09 एचएफ 2913 का चालक इंडीकेटर एवं हाथ दिखाने के बाद भी तेज एवं लापरवाही पूर्वक उतावलेपन से चलाकर साईड से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। इस हादसे में पत्नी की मौत हो गई है।


 

Today CG WEATHER : प्रदेश में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की  संभावना , मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Today CG WEATHER : प्रदेश में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना , मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में बीते दो-तीन दिनों से मौसम ने करवट बादल ली है. राजधानी सहित प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो रही है जिससे तापमान में गिरावट आ गई है.मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी और गर्म हवाओं का आगमन निरंतर जारी है।

एक द्रोणिका दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक स्थित है। इसके अनुसार प्रदेश में 15 जनवरी से मौसम में सुधार होने की संभावना है।आज प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पडने की सम्भावना है।

प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ ओला गिरने तथा आकाशीय बिजली गिरने की भी सम्भावना है। वर्षा मुख्यतः दक्षिण छत्तीसगढ़ में होने की सम्भावना है। साथ ही प्रदेश के उत्तरी भाग में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पड़ सकते हैं। प्रदेश के उत्तरी भाग में अधिकतम तापमानों में वृद्धि सम्भावित है, जबकि शेष भागों में विशेष परिवर्तन होने की सम्भावना नहीं है।


 

बड़ी खबर: रायपुर में आज मिले 1800 के करीब कोरोना मरीज , 4 की मृत्यु, एक्टिव मरीज हुए  9 हजार के पास

बड़ी खबर: रायपुर में आज मिले 1800 के करीब कोरोना मरीज , 4 की मृत्यु, एक्टिव मरीज हुए 9 हजार के पास

रायपुर, जिले में आज 1785 मरीज मिले है, वही 188 लोगो ने कोरोना को मात दी है आपको बता दे आज रायपुर जिले में 4 मरीजो की मृत्यु भी हो गयी है, अब जिले में एक्टिव मरीजो की संख्या 8859 हो गयी है. 

ब्रेकिंग न्यूज : रायपुर-भिलाई फोरलेन पर सड़क हादसे में युवा महिला पत्रकार की हुई मौत

ब्रेकिंग न्यूज : रायपुर-भिलाई फोरलेन पर सड़क हादसे में युवा महिला पत्रकार की हुई मौत

भिलाई। इन दिनों खतरनाक हो चली रायपुर-भिलाई फोरलेन पर एक युवा महिला न्यूज एंकर की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतका रायपुर से भिलाई आ रही थी। उसका भाई भिलाई में ही रहता है। पता चला है कि मृतका मध्यप्रदेश के कटनी की रहने वाली थी। रायपुर के एक निजी पोर्टल में काम करती थी। भिलाई के पास छावनी हाइवे केंटीन के पास एक टैंकर से हादसा हुआ है। छावनी पुलिस ने इस हादसे की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद युवती को सुपेला अस्पताल पहुंचाया, जहां अब उसके परिजन भी पहुंच गए है। आगे की कार्रवाई जारी है।

 Read Also:- कोरोना अपडेट 12 जनवरी: प्रदेश में आज भी रायपुर में हुआ कोरोना विस्फोट, 5476 कोरोना मरीजों की हुई पहचान 4 की मृत्यु, देखे जिलेवार आकड़े

शर्मनाक घटना रायपुर: युवती को शादी का झांसा देकर आरोपी ने पांच सालों तक किया दुष्कर्म....

शर्मनाक घटना रायपुर: युवती को शादी का झांसा देकर आरोपी ने पांच सालों तक किया दुष्कर्म....

रायपुर : युवक ने पहले नजदीकियां बढ़ाईं, बात प्यार और इश्क की करने लगा मगर उसकी बुरी नियत का शिकार होने से 23 वर्षीय युवती खुद को बचा नहीं सकी। आरोपी युवक रायपुर के काशीराम नगर में रहता है, युवती ने पुलिस से उसके खिलाफ शिकायत कर गिरफ्तारी की मांग की है। बलरामपुर जिले की लड़की ने पुलिस को बताया कि वो पिछले 5 सालों से रायपुर के टिकरापारा में अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी।


उसके रिश्तेदार रोहित टेकाम से साल 2017 में उसकी बात-चीत बढ़ी। तब दिवाली के वक्त रोहित लड़की को काशीराम नगर में अपने मकान में लेकर आया, यहां उसने लड़की के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। लड़की ने बताया कि रोहित और उसके बीच बार-बार इसी तहर की मुलाकात होती रही, शादी के विश्वास की वजह से लड़की ने परिजनों से कुछ नहीं कहा और सब सहती रही।

युवती ने दावा किया अब जब वो रोहित से शादी की बात करने लगी तो आरोपी ने कह दिया कि किसी और को देख लो, मैं तुमसे शादी नहीं कर सकता। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ, लड़की ने अब अपने परिजनों के साथ मिलकर इस मामले में रोहित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्जकर उसकी तलाश कर रही है। 

मौसम अलर्ट: प्रदेश में इस दिन से मौसम में सुधार की है संभावना, कल रहेगा ऐसा मौसम....

मौसम अलर्ट: प्रदेश में इस दिन से मौसम में सुधार की है संभावना, कल रहेगा ऐसा मौसम....

रायपुर, मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी और गर्म हवाओं का आगमन निरंतर जारी है। एक द्रोणिका दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक स्थित है।
इसके अनुसार प्रदेश में 15 जनवरी से मौसम में सुधार होने की संभावना है। कल 13 जनवरी को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पडने की सम्भावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ ओला गिरने तथा आकाशीय बिजली गिरने की भी सम्भावना है। वर्षा मुख्यतः दक्षिण छत्तीसगढ़ में होने की सम्भावना है। साथ ही प्रदेश के उत्तरी भाग में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पड़ सकते हैं। प्रदेश के उत्तरी भाग में अधिकतम तापमानों में वृद्धि सम्भावित है, जबकि शेष भागों में विशेष परिवर्तन होने की सम्भावना नहीं है।