बीजापुर | नोवेेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण दौरान जिले में संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान हेतु किये जा रहे सैम्पल टेस्टींग के दौरान बीजापुर के 1 मरीज की जांच रिर्पोट पाजिटिव पाये जाने के कारण राऊतपारा दुर्गा मंदिर के पास बीजापुर का क्षेत्र के निम्न वर्णित 50 मीटर सीमा क्षेत्र को 14 जनवरी 2022 से आगमी कुल 14 दिवस की अवधि तक के लिए माईक्रो कंटेटमंेट जोन घोषित किया गया है। वर्णित सीमा अर्न्तगत उत्तर दिशा में सैयदवान का मकान है। दक्षिण दिशा संतोष राम का मकान है।, पूर्व दिशा में पापैया का मकान एवं पश्चिम दिशा में ऑगनबाड़ी केन्द्र भवन है। कंटेटमेंट जोन में आगामी 14 दिवस तक उक्त अवधि मंे प्रभारी अधिकारी द्वारा घर पहुंचकर सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति की जावेगी। कंटेटमेंट जोन अंन्तर्गत सभी प्रकार के वाहनों को आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी के अतिरिक्त अन्य किसी कारणों से कंटेंटमेंट जोन से बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। उक्त क्षेत्र निगरानी हेतु पुलिस पेट्रोलिंग की जायेगी। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में स्वास्थ्य की निगरानी एवं निर्देशानुसार सैम्पल इत्यादि जांच हेतु लिया जाना सुनिश्चित किया जायेगा। प्रभारी अधिकारियों को उक्त कंटेटमेंट जोन में एकल प्रवेश द्वार एवं निकास की व्यवस्था हेतु बेरिकेटिंग सेनेटाईजिंग कार्यए स्थल में एक्टिव सर्विलांसए बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन स्वास्थ्य टीम को एसओपी अनुसार दवा मास्क पीपीई किट उपलब्ध करानेए आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना एवं कानून पुलिस व्यवस्था कंटेटमेंट जोन को सील करने एवं गश्त करने आवश्यक पुलिस की व्यवस्था उपलब्ध कराने जैसे विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करेंगें।
रायपुर : राजिम के ग्राम सुरसाबांधा में जुआ खेलते पुलिस ने जुआरियों को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक वासुदेव साहू, साकिन दर्रा, नंद कुमार लहरे, गिरवर साहू, हेमंत कुमार, मोहम्मद अनीश पिता नूर मेाहम्म्द, कमलेश बंसोड, विकास साहू, पवन साहू, तुलसीराम साहू जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गए है।
पुलिस ने आरोपियों से 63620 रूपये नगद और 7 मोबाईल जब्त किए है। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है।
रायपुर : कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार ने रायपुर जिले में महामारी अधिनियम के उल्लंघन करने वालों पर सख्ती बरतने के कड़े निर्देश देते हुए पुलिस में आपराधिक प्रकरण दर्ज करने निर्देश दिए हैं। जिले में ऐसे 19 कोविड पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है जिन्होंने गलत दूरभाष, पता देकर अथवा होम आइसोलेशन पोर्टल पर स्वयं को पंजीकृत न कर अपनी जानकारी छुपाई है,साथ ही पॉजिटिव होने के बाद भी अपने घर से बाहर निकलकर दूसरों के स्वास्थ्य एवं जीवन को खतरे में डाला है। प्रशासन द्वारा इन लोगों से संपर्क करने के प्रयास के दौरान भी इन्होंने गंभीर लापरवाही बरतते हुए जानबूझकर अपने संबंध में सही जानकारी नहीं दी, अब ऐसे लोगों पर एफ़.आई.आर. होगी।
कलेेक्टर सौरभ कुमार के निर्देश के बाद आज से नगर निगम, रायपुर, बीरगांव सहित जिले के सभी अनुविभागों में सख्ती शुरू कर दी गई है। अब तक रायपुर जिले में ऐसे 19 व्यक्तियों की पहचान हुई है, जिन्होंने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी छुपाई एवं होम आइसोलेशन के पोर्टल पर अपना पंजीयन भी जानबूझकर नहीं किया है।
इसमें ऐसे मरीज भी शामिल है जिन्होंने होम आइसोलेशन के नियमों का उल्लंघन करते हुए घर के बाहर रहकर अन्य के जीवन एवं स्वास्थ्य को खतरे में डाला है। अब ऐसे गैर जिम्मेदार मरीजों के विरुद्ध संबंधित थाने में एफ.आई.आर दर्ज होंगे। जानकारी के अनुसार रायपुर नगर निगम क्षेत्र के नौ, मंदिर हसौद के छह, आरंग के एक, अभनपुर के एक और तिल्दा के दो मरीजों के विरूद्ध संबंधित थानेे में एफ.आई.आर दर्ज करने कार्रवाई की जा रही है।
रायपुर जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि कोरोना के लक्षण महसूस होने पर अपनी जांच अवश्य कराएं, रिपोर्ट आने तक आइसोलेशन पर रहें। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर यदि कोरोना के सामान्य लक्षण हो तो होम आइसोलेशन पर रहें और तत्काल इसकी सूचना पोर्टल के लिंक या रायपुर जिला कंट्रोल रूम के फोन नंबर 07712445785, 7880100331, 7880100332 पर आवश्यक रूप से दें।
पोर्टल पर पंजीकृत सभी मरीजों को डॉक्टर, दवा, आपात परिस्थितियों में जरूरी हर सहायता एवं चिकित्सालय में भर्ती कराने की संपूर्ण व्यवस्था जिला प्रशासन की टीम करती है। पोर्टल पर पंजीयन होने से होम आइसोलेशन पूर्ण होने पर प्रशासन द्वारा प्रमाण पत्र भी जारी किया जाता है। ऐसे मरीज जो पॉजिटिव होने पर भी लापरवाही बरतते हुए अन्य के स्वास्थ्य एवं जीवन को खतरे में डालते हैं उन सभी पर महामारी एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी।
बिलासपुर :जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला में काम खत्म कर अपने घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। मृत युवक रतनपुर थाना क्षेत्र के रानीगांव के रहने वाले थे।
मिली जानकारी के मुताबिक रतनपुर थाना क्षेत्र के रानीगांव के रहने वाले मोहन देवांगन और जावेद खान बिलासपुर के एक बार में काम किया करते थे। 14 जनवरी की रात बार का काम खत्म होने के बाद करीब 1.30 बजे दोनों बाइक पर सवार होकर मोहन के घर कुदुदंड लौट रहे थे, तभी मंगला के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों का शव सिम्स के मर्चुरी भेजा, और सीसीटीवी फु टेज के जरिए आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है।
गरियाबंद : देवभोग के एक्सिस बैंक में आग लग गईं है। घटना बीती रात 11 बजे के आसपास की बताई जा रही है। मकान मालिक को बैंक के अंदर से धुंआ निकलते दिखाई दिया तो उसने इसकी सूचना जिम्मेदारों को दी। सूचना मिलते ही बैंक प्रबंधन और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है।
बैंक मैनेजर ने दावा किया है कि इस आगजनि से रिकार्ड व कैस सूरक्षित है। बैंक मैनेजर पीके पाढ़ी ने बताया कि बैंक में आगजनी की घटना हुई है। बीती रात आग लगने से बैंक का इलेक्ट्रॉनिक चेंनल जलकर खाक हो गया है हालाकिं बैंक के रिकार्ड और केस को सुरक्षित बताया है।
जगदलपुर : बस्तर संभाग में सीआरपीएफ, आइटीबीपी, एसटीएफ, बीएसएफ एवं अन्य केंद्रीय सुरक्षाकर्मियों की तैनाती है। इन सुरक्षाबलों के 190 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, इनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अधिकारियों में हड़कंप है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए अधिकारियों ने जवानों के लिए कई एहतियातन गाइडलाइन तय किए गये हैं।
बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि घर से वापस आने वाले जवानों के लिए 14 दिन के चरंटाइन की व्यवस्था की गई है। 14 दिनों के बाद कोरोना किट से उनकी जांच भी कराई जाती है।
हाल ही में कोविड पॉजिटिव जवानों में सुकमा के 160 जवान कोरोना संक्रमित पाये गये हैं, वहीं बीजापुर में 19 जवान एवं नारायणपुर में 11 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
रायपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के खरसिया-राबर्टसन सेक्शन में चौथीलाइन कनेक्टीविटी का कार्य के कारण आज से 24 जनवरी तक कई ट्रेनें जहां रद्द रहेगी, वहीं कई ट्रेनों को देरी से रवाना किया जाएगा और कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।
रेल मंडल के अधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी संदर्भ में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत खरसिया-राबर्टसन सेक्शन में चौथीलाइन कनेक्टीविटी का कार्य 16 जनवरी से 24 जनवरी तक किया जायेगा। इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों के परिचालन में गतिशीलता आयेगी।
ये गाडिय़ां रद्द रहेंगी:
15 जनवरी से 24 जनवरी तक गाड़ी संख्या 08861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
16 जनवरी से 25 जनवरी तक गाड़ी संख्या 08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
21 जनवरी को हावड़ा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12870 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
23 जनवरी को सीएसएमटी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12869 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
17 व 24 जनवरी को नांदेड़ से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12767 नांदेड़- सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
19 व 26 जनवरी को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
18 जनवरी को इंदौर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20917 इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
20 जनवरी को पुरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20918 पुरी-इंदौर हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
20 जनवरी को वलसाड से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22909 वलसाड-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
23 जनवरी को पुरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22910 पुरी-वलसाड एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
21 जनवरी को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
23 जनवरी को पटना से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
19 जनवरी को रानी कमलापति(हबीबगंज) से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22169 रानी कमलापति(हबीबगंज)-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
20 जनवरी को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22170 सांतरागाछी-रानी कमलापति(हबीबगंज) एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
15 व 22 जनवरी को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20822 सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
17 व 24 जनवरी को पुणे से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20821 पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
ये गाडिय़ां देरी से होगी रवाना:
15 जनवरी से 21 जनवरी तक पुरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस 03 घंटे देरी से रवाना होगी 7
20 व 22 जनवरी को हावड़ा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12222 हावड़ा-पुणे दुरन्तो एक्सप्रेस 02 घंटे देरी से रवाना होगी 7
17, 18, 19 व 21 जनवरी को हावड़ा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12262 हावड़ा-सीएसएमटी दुरन्तो एक्सप्रेस 02 घंटे देरी से रवाना होगी।
15 जनवरी से 21 जनवरी तक राजेन्द्रनगर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 13288 राजेन्द्रनगर-दुर्ग एक्सप्रेस 01 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी।
18 व 22 जनवरी को सिकंदराबाद से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 17007 सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस 01 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडिय़ां:
18, 21 व 22 जनवरी को विशाखापट्टनम से चलने वाली गाडी संख्या 20807 विशाखापट्टनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग संबलपुर-टीटलागढ़-लखोली-रायपुर-बिलासपुर के रास्ते चलेगी।
19, 22 व 23 जनवरी को अमृतसर से चलने वाली गाड़ी संख्या 20808 अमृतसर-विशाखापट्टनम हीराकुंड एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बिलासपुर-रायपुर-लखोली-टीटलागढ़ संबलपुर के रास्ते चलेगी।
15 जनवरी से 23 जनवरी तक सीएसएमटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 12859 सीएसएमटी-हावड़ा गीतांजली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रायपुर-लखोली-टीटलागढ़ संबलपुर-झारसुगुड़ा के रास्ते चलेगी।
16 जनवरी से 24 जनवरी तक हावड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 12860 हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झारसुगुड़ा-संबलपुर-टीटलागढ़-लखोली-रायपुर के रास्ते चलेगी।
जगदलपुर : जिला मुख्यालय के गीदम रोड स्थित सूर्या कॉलेज के पास बीती रात एक बाइक सवार पुलिस आरक्षक ट्रक से टकराकर घायल हो गया, जिसे डायल 112 के मदद से मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में भर्ती कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात परपा थाने में पदस्थ आरक्षक बामन सेन अपनी बाईक सीजी 17 केआर 2480 में अपने घर जा रहा था, इस दौरान गीदम रोड स्थित सूर्या कालेज के पास ट्रक क्रमांक सीजी 17 एच 2183 से टकरा गया। जिससे बाईक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पुलिस द्वारा 108 एम्बुलेंस की सहायता से डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
रायपुर : छत्तीसगढ़ में करीब सप्ताहभर बाद मौसम खुलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है, जिससे प्रदेश में अच्छी ठंड पडऩे लगी है। मौसम खुलने के कारण प्रदेश के कई स्थानों पर कल घना कोहरा छाने की भी संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में हवाओं की दिशा में परिवर्तन होने जा रहा है जिसके कारण प्रदेश के मौसम में परिवर्तन अवश्यसंभावी है। प्रदेश में 16 जनवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
प्रदेश के उत्तरी भाग में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने तथा प्रात: काल में मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है। शेष हिस्सों में बादल के छंटे जाने के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट संभव है तथा प्रात:काल में हल्की से मध्यम घना कोहरा कुछ पैकेट में बनने की संभावना है।
रायपुर : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव पंचायत विभाग द्वारा तैयार ई-पंचायत छत्तीसगढ़ वेब पोर्टल पर चार मॉड्युल का शुभारंभ करेंगे। वे 15 जनवरी को आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम में प्रदेश को ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में डिजिटल रूप से सशक्त बनाने, राज्य एवं केंद्र शासन की योजनाओं के पारदर्शिता के साथ बेहतर क्रियान्वयन, मूल्यांकन, मॉनिटरिंग और प्रशिक्षण के लिए एक ही प्लेटफॉर्म पर संचालित सॉफ्टवेयर्स का शुभारंभ करेंगे।
उल्लेखनीय है कि पंचायत विभाग द्वारा लर्निंग वीडियोज की ब्रॉडकॉस्टिंग, ग्राम पंचायत सचिवों के वेतन भुगतान, सर्वे एवं डॉटा पुनरीक्षण तथा विभागीय आदेशों, अधिसूचनाओं व अधिनियमों से संबंधित दस्तावेजों के संकलन के लिए चार मॉड्युल तैयार किए गए हैं।
पंचायत विभाग के एचआरएमएस सॉफ्टवेयर द्वारा प्रदेश भर के ग्राम पंचायतों में कार्यरत पंचायत सचिवों के वेतन का ऑनलाइन भुगतान किया जाएगा। एलएमएस द्वारा राज्य एवं केंद्र शासन द्वारा जारी पंचायतीराज संस्थाओं से संबंधित लर्निग वीडियोज की ब्रॉडकॉस्टिंग की जाएगी।
पंचायत संचालनालय द्वारा विभागीय आदेशों, अधिसूचनाओं एवं अधिनियमों से संबंधित दस्तावेजों के संकलन के लिए केएमएस तथा ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा के आयोजन के पहले 100 बिंदुओं पर आधारभूत जानकारियों के संकलन के लिए सर्वे मॉड्युल भी विकसित किया गया है।।
रायपुर : छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में राज्य के 2484 धान उपार्जन केन्द्रों में आज शाम तक 17 लाख 14 हजार 159 किसानों से 69 लाख 05 हजार 182 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। अब तक राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी के अनुमानित लक्ष्य का 65.76 प्रतिशत धान की खरीदी हो चुकी है।
धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 13,426 करोड़ 57 लाख रूपए जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव भी किया जा रहा है। डीओ और टीओ के माध्यम से 34.50 लाख मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है।
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 32 लाख 03 हजार मीटरिक टन धान का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा 26 लाख 86 हजार मीटरिक धान का उठाव कर लिया गया है। इसी प्रकार अब तक 13 लाख 36 हजार मीटरिक टन धान के परिवहन के लिए टी.ओ. जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध समितियों से 7 लाख 64 हजार मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है।
जांजगीर-चांपा जिला, प्रदेश में समर्थन मूल्य पर 14 जनवरी तक धान खरीदी के मामले में पहले पायदान पर है। वहां 6 लाख 09 हजार 537 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। वहीं राजनांदगांव जिला प्रदेश में धान खरीदी में दूसरे स्थान पर है। वहां 6,02,120 मीटरिक टन धान की खरीदी हुई है। महासमुंद जिला धान खरीदी में आज राज्य में तीसरे स्थान पर है। महासमुंद जिले में 4 लाख 77 हजार 313 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर बस्तर जिले में 1,14,278 मीटरिक टन, बीजापुर जिले में 46,922 मीटरिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 11,335 मीटरिक टन, कांकेर जिले में 2,13,802 मीटरिक टन, कोण्डागांव जिले में 1,05,863 मीटरिक टन, नारायणपुर जिले में 16,179 मीटरिक टन, सुकमा जिले में 32,400 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई।
वहीं बिलासपुर जिले में 3,66,369 मीटरिक टन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में 49,663 मीटरिक टन, कोरबा जिले में 1,11,261 मीटरिक टन, मुंगेली जिले में 2,87,578 मीटरिक टन, रायगढ़ जिले में 3,86,622 मीटरिक टन, बालोद जिले में 3,78,954 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई।
धमतरी : धमतरी जिले के कुरूद ब्लाक में मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बता दें कि आरोपी ने 7 साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कुरूद थाना प्रभारी उमेंद्र टंडन ने बताया कि करीब 7 साल की मासूम बच्ची अपने बड़े भाई के साथ नानी के घर से वापस लौट रही थी। तभी कुरूद के ही महेश कुमार ओझा ने अपनी ऑटो में बच्ची को जबरन बिठा लिया और उसके भाई को धक्का देकर भगा दिया।
इसके बाद आरोपी ने मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना की आपबीती बच्ची ने अपने माता—पिता से बताई जिसके बाद थाने पहुंच कर परिवार वालों ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 363, 376 व पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
रायपुर : कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रायपुर सौरभ कुमार ने होम आइसोलेशन कार्य में लापरवाही बरतने पर कम्युनिटी हेल्थ सेंटर अभनपुर की काउंसलर गरिमा साहू को कारण बताओ नोटिस दिया है।
उल्लेखनीय है कि आदेश के द्वारा होम आइसोलेशन कंट्रोल रूम जिला पंचायत रायपुर में उपस्थिति नहीं दी गई है और न ही सौंपे गए दायित्व का निर्वहन किया गया । उनका यह कृत्य सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का स्पष्ट उल्लंघन है तथा इस कृत्य से आपदा प्रबंधन के कार्य में बाधा उत्पन्न हुई है ।
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने कारण बताओ नोटिस में कहा है कि अनुशासनहीनता एवं आपदा प्रबंधन कार्य में बाधा उत्पन्न करने के लिए क्यों ना उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक / दाण्डिक कार्यवाही प्रारंभ की जाये । उन्होंने तत्काल उपस्थित हो तथा इस कारण बताओ नोटिस का जबाव तीन दिवस के भीतर नोडल अधिकारी/सहायक नोडल अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा है।
निर्धारित समयावधि में जबाव प्रस्तुत नहीं करने या आपके द्वारा प्रस्तुत जबाव संतोषप्रद नहीं होने पर उनके विरूद्ध छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 तथा आपदा प्रबंधन नियम 2005 की धारा 51 से 80 एवं एपीडेमिक डिसीजेज एक्ट 1897 के अधीन कार्यवाही की जावेगी।
रायपुर : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित निलंबित आईपीएस जीपी सिंह की मुश्किलें लगातार बढ़ रही है। दो दिन की रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट ने जीपी सिंह की रिमांड अवधि चार दिनों के लिए बढ़ाते हुए उसे एसीबी को सौंप दिया है। रिमांड अवधि बढऩे के बाद संभावना जतायी जा रही है कि एसीबी के अधिकारी अब जीपी सिंह से कड़ाई से पूछताछ कर सकती है।
आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने और राजद्रोह के मामले में फंसे जीपी सिंह से दो दिन की रिमांड के दौरान एसीबी अधिकारियों ने उनकी सम्पत्ति को लेकर घंटो पूछताछ की और कई सवाल किये लेकिन इस पूछताछ में जीपी सिंह अपनी बातों पर अड़े रहे कि उन्हें फंसाया जा रहा है।
दो दिन की रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद एसीबी ने आज जीपी सिंह को विशेष मजिस्ट्रेट लीना अग्रवाल की स्पेशल कोर्ट में पेश किया। एसीबी ने आज फिर जीपी सिंह को पांच दिन की रिमांड के लिए आवेदन लगाया था, लेकिन कोर्ट ने पांच दिनों की जगह चार दिन के लिए जीपी सिंह की रिमांड अवधि को मंजूरी दी।
जीपी सिंह की रिमांड अवधि बढऩे के बाद यह आशंका जतायी जा रही है कि अब इन चार दिनों में जीपी सिंह से पूछताछ के लिए पुलिस अधिकारियों द्वारा कड़ा रवैया अपनाया जा सकता है। पुलिस को आशंका है कि उसकी अनुपातहीन संपत्ति में उसके परिवार के सदस्यों के साथ कुछ अन्य परिचितों में कुछ नामी लोग व पुलिस विभाग के एक-दो पूर्व अधिकारी के नाम भी शामिल हो सकते है।
ज्ञात हो कि एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने जब जीपी सिंह के ठिकानों पर छापा मारा था तो 10 करोड़ रूपये से अधिक की अनुपातहीन सम्पत्ति के बारे में पता लगाया है, लेकिन जीपी सिंह के खिलाफ हुई कार्यवाही के बाद से लगातार वे यहीं कहते आ रहे है कि उन्हें फंसाया जा रहा है। आज भी जब उन्हें कोर्ट में पेश किया जा रहा था उससे पहले कोर्ट परिसर में पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने यहीं कहा कि उन्हें फंसाया जा रहा है। जांच में हर बिन्दु पर वे जवाब दे रहे है।
रायपुर : बेमौसम बारिश होने वाले फसल क्षति के नुकसान की जानकारी देने के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। किसान उद्यानिकी फसलों की क्षति की जानकारी टोल फ्री नंबर 1800-209-5959 पर 72 घंटे के भीतर दे सकते हैं।
सहायक संचालक उद्यान ने बताया कि रबी मौसम में बोए गये उद्यानिकी फसलों के लिए बीमा कराने वाले किसान बारिश से होने वाली फसल क्षति की जानकारी दे सकते हैं। फसल क्षति का आंकलन करके नियमानुसार किसानों को बीमा क्लेम का भुगतान किया जायेगा।
रायपुर : प्रदेश में आज भी गरज—चमक के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज—चमक के साथ छींटे पड़ सकते है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि आज प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छीटें पडऩे की संभावना है।
इसके अलावा प्रदेश में अधिकतम तापमानों में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। उत्तर छत्तीसगढ़ में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं के आगमन के कारण प्रात:काल में कोहरा छाए रहने की संभावना है।
रायपुर, जिले में आज 1859 मरीज मिले है, वही 1726 लोगो ने कोरोना को मात दी है आपको बता दे आज रायपुर जिले में 1 मरीजो की मृत्यु भी हो गयी है, अब जिले में एक्टिव मरीजो की संख्या 9684 हो गयी है.

कांकेर : एसएसबी जवानों पर नक्सलियों ने एक ही दिन में दो बार हमला कर दिया है। इस हमलें में तीन जवान घायल हो गए हैं। पहले शुक्रवार सुबह नक्सलियों द्वारा किये गए आईडी ब्लास्ट में एक जवान घायल हुआ था फिर पांच घंटे बाद किये गए हमलें में दो जवानों के घायल होने की खबर है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को नक्सलियों ने सुबह ताडोकी थानाक्षेत्र के कोसरुंडा कैंप के पास ब्लास्ट किया था जिसमें एक जवान घायल हो गया था। पांच घंटे बाद नक्सलियों ने फिर से उसे इलाके में जवानों पर हमला किया है। नक्सलियों द्वारा किये गए हमले का पुलिस ेने मुंहतोड़ जवाब दिया किंतु इस पुलिस-नक्सली मुठभेड में 2 जवान घायल हो गए।
कांकेर : जिले के अंतागढ मुख्य मार्ग पर आज शाम 05 बजे सीमेंट से भरा पिकअप अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलट गया, इस दुर्घटना में प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सिमेंट की बोरी में दबने से एक की मौत हो गई है, वहीं 07 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को अंतागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लाया गया है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजे जाने की व्यवस्था की जा रही है।
जगदलपुर : बस्तर जिले में सुरक्षाबलों के 190 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अधिकारियों में हड़कंप है। इससे पहले कोविड को देखते हुए अधिकारियों ने जवानों के लिए कई एहतियात गाइडलाइन तय किए थे। कोरोना पॉजिटिव जवानों में सीआरपीएफ, बीएसएफ, आइटीबीपी, एसटीएफ एवं अन्य केंद्रीय सुरक्षाकर्मियों की तैनाती है। सुरक्षा कैंपों में तैनात अधिकतर सुरक्षाबल के जवान देश के अलग-अलग राज्यों के निवासी हैं।
वह 7 दिन छुट्टी पर अपने कैम्प से घर तक के लिए आवागमन करते रहे हैं। बस्तर आईजी सुंदर राज पी. ने बताया कि घर से वापस आने वाले जवानों के लिए 14 दिन क्वारंटाइन की व्यवस्था की गई है। 14 दिनों के बाद कोरोना किट से उनकी जांच भी कराई जाती है। हाल में कोविड पॉजिटिव जवानों में सुकमा के 160 जवान कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। वहीं, बीजापुर में 19 जवान व नारायणपुर में 11 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
सवा सौ साल पुराने और शहर के ऐतिहासिक गोलबाजार के कारोबारियों को उनकी दुकानों का मालिकाना हक मिलने का काम जारी है, दावा-आपत्ति की तारीख भी 15 जनवरी से बढ़ाकर 27 जनवरी कर दी गई है, लेकिन दुकानों के प्रति वर्गफीट निर्माण पर हजार रुपए की दर से विकास शुल्क की डिमांड ने व्यापारियों की नींद उड़ा दी है।
यह शुल्क कंस्ट्रक्शन एरिया पर लिया जाना है। इसका सीधा गणित ये है कि सौ वर्गफीट दुकान (10 बाई 10 फीट) के 1 लाख रुपए और हजार वर्गफीट दुकान के लिए 10 लाख रुपए विकास शुल्क देना पड़ेगा, जो रजिस्ट्री अथवा अन्य शुल्क से अलग है। इस डिमांड ने व्यापारियं की नींद उड़ा दी है और विरोध भी शुरू हो गया है। कलेक्टर की संयुक्त कमेटी ने गोलबाजार में दुकानों का सर्वे और मूल्यांकन करने के बाद 579 दुकानों की सूची का प्रकाशन कर दिया है। इनपर दावा-आपत्ति मंगाई जा रही है। इसके निराकरण के बाद अंतिम सूची राज्य शासन को भेजी जाएगी और वहां से स्वीकृति आने के बाद रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू होगी।
कलेक्टर गाइडलाइन रेट के 102 प्रतिशत कीमत पर दुकानों की रजिस्ट्री होगी। इसके अतिरिक्त प्रति वर्गफीट पर विकास शुल्क भी देय बनाया गया है, जिससे व्यापारी सहमत नहीं है। वे महापौर एजाज ढेबर से राहत की मांग भी कर चुके हैं। जानकारी के मुताबिक विकास शुल्क निर्मित क्षेत्रफल पर प्रति वर्गफीट 1000 रुपए की दर से लिया जाएगा। जैसे किसी की 100 वर्गफीट की दुकान है, तो उनसे एक लाख लिया जाएगा। बाजार में कई व्यापारियों ने दो और तीन मंजिला दुकानें बना ली है। प्रत्येक फ्लोर में यदि 100 वर्गफीट है अर्थात कुल 300 वर्गफीट निर्मित क्षेत्रफल है तो उनका विकास शुल्क तीन लाख रुपए होगा। बड़े क्षेत्रफल वाले दुकानदारों को उसी अनुपात मंे शुल्क देना होगा। व्यापारियों का कहना है कि आमतौर पर विकास शुल्क की रकम इतनी ज्यादा नहीं होती, वह भी पहले से बसे हुए पुराने बाजार में। निगम ने विकास शुल्क की गणना का आधार नहीं बताया है और न ही अब तक यह बताया है कि यहां पर किस-किस तरह के और क्या विकास काम होंगे। बाजार की अंतिम ड्राइंग-डिजाइन भी साझा नहीं की गई है।
व्यापारियों ने रखी ये मांगे:-
रायपुर; निलंबित आईपीएस जीपी सिंह से पूछताछ के बाद एसीबी ने बड़ा खुलासा किया है। दरअसल करीब 450 म्युचुअल फंड में 15 करोड़ रुपये लगाने की जानकारी मिली है। वहीं परिवार के नाम पर 125 बीमा पॉलिसी भी ली है। उल्लेखनीय है कि जीपी सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने और अवैध उगाही के मामलों में एफआईआर दर्ज किए गए हैं।
एसीबी ने कहा है कि जीपी सिंह ने 450 म्युचुअल फंड में 15 करोड़ लगाए हैं और साथ ही परिवार के नाम पर 125 बीमा पॉलिसी भी ली है। एसीबी का दावा है कि 25 करोड़ से भी ज्यादा की अवैध संपत्ति और इन्वेस्टमेंट जीपी सिंह ने कर रखी है। एसीबी के मुताबिक रिमांड में पूछताछ के दौरान निलंबित एडीजी सिंह किसी भी सवाल का सही जवाब नहीं दे रहे हैं।
एसीबी के मुताबिक सिंह ने काले धन को छुपाने के लिए शैल कंपनी में 93 वर्षीय पिता को कंसल्टेंट, 80 साल की मां को लाइजनिंग अफसर बनाकर रखा है।
रायपुर: कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार ने रायपुर जिले में कोरोना के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए इसकी रोकथाम हेतु 13 जनवरी से जिला रायपुर में स्थित केन्द्र शासित कार्यालय, सार्वजनिक प्रतिष्ठान ,बैंक, डाकघर, बीमा कंपनी, आयकर/केन्द्रीय उत्पाद शुल्क इत्यादि अन्य कार्यालयों के संचालन हेतु निर्देश जारी किया है।
इसके तहत जिला रायपुर में स्थित केन्द्र शासित कार्यालय, सार्वजनिक प्रतिष्ठान बैंक, डाकघर, बीमा कंपनी, आयकर/केन्द्रीय उत्पाद शुल्क इत्यादि अन्य कार्यालयों में 13 जनवरी से अधिकारी/कर्मचारियों को 50 प्रतिशत की क्षमता तक बुलाया जाए। इसके लिए कार्यालय प्रमुख द्वारा पृथक से रोस्टर बनाते हुए ड्यूटी लगायी जाएगी।
कार्यालय प्रमुख अपने अधिनस्थ अधिकारी/कर्मचारी को आवश्यकतानुसार वर्क फ्राम होम की अनुमति दे सकेगा। कोविड से संबंधित लक्षण होने पर अधिकारी/कर्मचारी को कार्यालय में नहीं बुलाया जाए।कोविड-19 संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुये उपरोक्त कार्यालयों में अनावश्यक भीड़ न हो ऐसी व्यवस्था कार्यालय प्रमुख द्वारा सुनिश्चित की जाएगी।
समस्त अधिकारी/कर्मचारी कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु समय-समय पर जारी दिशा निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करेंगे। समस्त अधिकारी/कर्मचारी फेस मास्क, सेनेटाईजर का अनिवर्यत: उपयोग करेंगे। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि शासकीय कार्य किसी भी स्थिति में प्रभावित न हो।
कोरबा: महिला एसईसीएल कर्मी के बेटे और बेटी को सरकारी नौकरी का झांसा देकर एक युवती ने तीन लाख रुपए की ठगी कर ली। पुलिस ने युवती के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
दरअसल एसईसीएल कुसकुंडा के जीएम ऑफिस में काम करने वाली रेहाना परवीन यासिनी ने आरोप लगाया है कि उसकी पड़ोस में रहने वाली तरुणी सारथी ने रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर रुपए लिए है। कई माह गुजरने के बाद नौकरी नहीं लगी।
तब उसे धोखाधड़ी का पता चला। उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है? कि उसके दोनों बच्चें दोनों बेरोजगार हैं। दोनों को नौकरी दिलाने के नाम पर युवती ने झांसे में लेकर लाखों रूपए ठग दिए।
मुंगेली : छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में राज्य शासन द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस एवं 30 जनवरी महात्मा गांधी निर्वाण दिवस को शुष्क दिवस घोषित किया गया है।
इसी तारतम्य में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अजीत वसंत ने जिले की समस्त देशी मदिरा, सीएस-2(घघ), विदेशी मदिरा दुकान एफएल-1(घघ) की फुटकर दुकानों तथा भंडारण मद्य भण्डागार एवं एफएल 3 होटल बार, होटल सिटी पैलेस मुंगेली को बंद रखे जाने एवं जिले में स्थित आसवनी मेसर्स भाटिया वाईन मर्चे. प्रा.लि. धूमा में मदिरा का परेषण आयात-निर्यात व परिवहन पूर्णतः निषिद्ध किए जाने हेतु आदेशित किया है। कलेक्टर वसंत ने पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है।










