BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
ऐसा अनोखा शिव मंदिर जहां शिवलिंग को छू नहीं पाते लोग, कई कथाएं हैं मशहूर

ऐसा अनोखा शिव मंदिर जहां शिवलिंग को छू नहीं पाते लोग, कई कथाएं हैं मशहूर

भोपाल, वैसे तो पूरे भारत में भगवान शिव के कई प्रसिद्ध मंदिर हैं, जिनमें दर्शन के लिए लाखों श्रद्धाुल आते हैं. मंदिरों में भोलेनाथ से आशीर्वाद पाने के लिए दूर-दूर से भक्तों की कतारें लगी रहती है, लेकिन मध्यप्रदेश में भोले शंकर का एक ऐसा मंदिर भी है, जिसमें स्थित शिवलिंग की लंबाई इतनी ज्यादा है कि काफी कोशिश करने के बाद भी लोगों के हाथ शिवलिंग तक नहीं पहुंच पाते और आखिर में थक हारकर श्रद्धालु बाहर से ही प्रसाद चढ़ाकर पूजा करते हैं.

देश का अधूरा मंदिर

ये शिव मंदिर राजधानी भोपाल से करीब 30 किलोमीटर दूर भोजपुर में पहाड़ी पर स्थित है, जिसे भोजपुर शिव मंदिर या भोजेश्वर मंदिर के नाम से भी जाना जाता है. रायसेन जिले की गौहर गंज तहसील के ओबेदुल्ला विकास खंड में बने इस मंदिर में पूरे साल श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है. इस मंदिर की खासियत को देखने के लिए लोग दूर- दूर से आते हैं. भोजपुर स्थित शिव मंदिर को पूर्व का सोमनाथ कहा जाता है, जिसके बारे में मान्यता है कि यह देश का ऐसा मंदिर है जो अधूरा बना हुआ है. बताया जाता है कि इस शिव मंदिर को 11 वीं सदी में परमार वंश के राजा भोज प्रथम ने बनवाया था. इसकी सबसे खास बात यह है कि ये बेतवा नदी के किनारे प्रकृति की हरी भरी गोद में बना हुआ है.

18 फीट का विशालकाय शिवलिंग

सोमनाथ के नाम से मशहूर इस मंदिर में विशालकाय शिवलिंग विराजमान हैं ,जो विश्व के एक ही पत्थर से बना सबसे बड़ा शिवलिंग बताया जाता है. मंदिर के शिवलिंग कि लम्बाई 5.5 मीटर यानी18 फीट है और व्यास 2.3 मीटर यानी 7.5 फीट बताया जाता है. इस मंदिर में शिव की पूजा करने का ढंग भी अलग है. अंदर विशालकाय शिवलिंग के होने की वजह से इतनी जगह नहीं बचती कि किसी अन्य तरीके से इसका अभिषेक किया जा सके. इसलिए हमेशा से ही इस शिवलिंग की पूजा औऱ अभिषेक जहरीली पर चढकर पुजारी ही करते हैं. इस मंदिर के लिए और बात कही जाती है कि पांडवों ने माता कुंती की आराधना के लिए एक भव्य शिव मंदिर बनवाया, जिसे बड़े बड़े पत्थरों से स्वयं भीम ने अपने हाथों से तैयार किया था. वहीं राजा भोज के समय में इसका विकास हुआ और ये भोजेश्वर महादेव मंदिर से प्रसिद्ध हो गया.

पश्चिम दिशा में है पार्वती गुफा

इस मंदिर के आसपास साल में दो बार मेले का आयोजन किया जाता है, जो मकर संक्रांति व महाशिवरात्रि पर्व के समय लगता है. भोजपुर शिव मंदिर के बिलकुल सामने पश्चिम दिशा में एक गुफा है, जिसे पार्वती गुफा के नाम से जाना जाता है.

 

राशिफल : दिनांक 27 फरवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल : दिनांक 27 फरवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

 

आज का राशिफल
मेष राशि :
खुद में बदलाव लाने के लिए आज का दिन अच्छा है। आपके व्यवहार से लोग काफी प्रभावित होंगे। इस राशि के अर्थशास्त्र से जुड़े स्टूडेंट्स को नौकरी का कोई अच्छा प्रस्ताव मिलने की संभावना है। आप भविष्य में पैसों को इकठ्ठा करने का प्लान बनायेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में और मजबूती आयेगी। बेरोजगार लोगों को आज रोजगार का अवसर मिलेगा। आपके नये-नये दोस्त बनेंगे। धन लाभ होने के योग बने हुए है।
वृष राशि:
आज अचानक कहीं से धन लाभ होगा। जिससे आर्थिक पक्ष में मजबूती आयेगी। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। आपको पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन है। आपका पढ़ाई में मन लगेगा। साथ ही नये कोर्स को ज्वाइन करने के लिए भी दिन शुभ है, सफलता जरूर मिलेगी। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के साथ धन लाभ होगा। लवमेट के लिए आज का दिन बढिय़ा है।
मिथुन राशि:
आज किसी काम में की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। आपको ऑफिस में अपनी बात रखने का आपको पूरा मौका मिलेगा। धन लाभ के नये रास्ते नजर आयेंगे। नई जमीन खरीदने का योग बन रहा है। इस राशि के मैकेनिकल इंजीनियर्स के लिए आज का दिन सफलता प्रदान करने वाला है। सेहत के मामले में आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। आपकी माता के स्वास्थ्य में भी काफी सुधार आयेगा।
कर्क राशि:
आज किसी काम को शुरू करने से पहले आपको घर के बड़े-बुजुर्ग की राय लेनी चाहिए। इससे आपके काम निश्चित तौर पर बनेंगे। किसी छोटी-सी बात पर जीवनसाथी से अनबन होने की संभावना है। लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। अपने रिश्तों की गरिमा को बनाये रखने के लिए आपको उनसे बहस करने से बचना चाहिए, सब अच्छा होगा। किसी मित्र की मदद से आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। अनजान व्यक्ति से दोस्ती करने से आपको बचना चाहिए।
सिंह राशि:
आज आपका समय परिवारवालों के साथ बीतेगा। घर की कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम से खुश रहेंगे। आपको अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। इस राशि के फिजिक्स स्टूडेंट्स को आज पढ़ाई में कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। विवाह के कई नये प्रस्ताव आयेंगे। वैवाहिक जीवन में नयी-नयी खुशियां आयेंगी। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा और मजबूत होगी। कुल मिलाकर आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया वाला रहेगा।
कन्या राशि:
आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। इस राशि के छोटे बच्चे आज पढ़ाई में अधिक रूचि लेंगे। इससे माता-पिता बहुत खुश रहेंगे। जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है। विवाह के लिए प्रस्ताव आयेगा। पूरे दिन परिवार का माहौल आनन्दमय बना रहेगा। स्वास्थ्य आज पहले से बढिय़ा रहेगा। आपकी कोई खास इच्छा आज जरूर पूरी होगी। लवमेट के लिए आज का दिन फेवरेबल है।
तुला राशि:
आज आपके मन में कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपके किसी खास काम को पूरा करने में मदद करेगा। ऑफिस में आज आपकी एक्टिविटी पर नजर रखी जा सकती है, आपको संभलकर रहना चाहिए। अगर आपकी किसी मित्र से अनबन हो रखी है, तो वो आज दोस्ती का हाथ बढ़ा सकता है। आपके स्वास्थ्य में आज कुछ उतार-चढ़ाव बनेगा। इस राशि के जो लोग स्पोर्ट्स के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, आज उनका दिन अच्छा रहने वाला है।
वृश्चिक राशि:
आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आपको बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद प्राप्त होगा। जीवनसाथी को खुश करने के लिए आप उन्हें कोई अच्छा-सा गिफ्ट देंगे। परिवार में सबके साथ रिश्ते बेहतर बने रहेंगे। इस राशि के जो लोग कवि हैं, आज वो किसी नई कविता की रचना करेंगे। आपकी लेखन कला से लोग प्रभावित होंगे। इस राशि के जो लोग डिजाइनर है उनके लिए आज का दिन बढिय़ा रहने वाला है। कुल मिलाकर आज का आपके लिए बढिय़ा रहने वाला है।
धनु राशि:
आज आप जरूरी काम को निपटाने के लिए प्री-प्लानिंग करेंगे। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शाम को दोस्त के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा। उनके साथ किसी इम्पोर्टेन्ट टॉपिक पर बातचीत होगी। इस राशि के फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रहे स्टूडेंट्स के पास आज किसी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल है।
मकर राशि:
आज आपका रूझान आध्यात्म की ओर अधिक रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी। परिवार के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी। ऑफिस में आज कोई सहकर्मी आपकी बातों से असहमत हो सकता है। आपको इससे बचकर रहने की जरूरत है। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई जरूरी केस का फैसला आपके पक्ष में आयेगा। बिल्डर्स अपने कार्यक्षेत्र को बढ़ाने का प्लान बनायेंगे। आपको धन लाभ होने की उम्मीद है।
कुंभ राशि:
आज आप किसी काम में माता-पिता की सलाह लेंगे। ये सलाह आपके लिये लाभकारी रहेगी। आपके मन में सामाजिक कार्य करने के लिए कई नए विचार आएंगे। ऑफिस के लोग आपके अच्छे व्यवहार से खुश रहेंगे। ऑफिस में किसी सहकर्मी से काम के लिये कोई सलाह मिलेगी, जोकि आपके लिए कारगर साबित होगी। आपका वैवाहिक जीवन मधुरता से परिपूर्ण रहेगा। कई दिनों से पैसों के उलझे मामले आज सुलझ जायेंगे। आपकी खुशियों में इजाफा होगा।
मीन राशि:
आपके रिश्तों में कुछ दिनों से बनी कड़वाहट आज मिठास में बदल जाएगी। इस राशि के साइंस स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। दोस्तों से किसी प्रश्न को समझने में मदद मिलेगी। आपको अपने जीवन में परिवर्तन लाने के कई अवसर मिलेंगे। सही अवसर का चुनाव आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इस राशि की महिलाओं का ध्यान आज घरेलू कामों में पूरी तरह से केन्द्रित रहेगा। आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा।

 

 

राशिफल : दिनांक 26 फरवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल : दिनांक 26 फरवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल
मेष:
आज आप छोटी-छोटी बातों में भी क्रोध पर बैठेंगे और आपके इस स्वभाव के कारण किनारे आई हुई नौका डूब जाने की भी संभावना है। आपका कायऱ् पूरा नहीं हो सकेगा। लोगों के साथ का संबंध भी खराब होगा, परंतु दोपहर बाद आप अकडऩभरी परिस्थिति से बाहर आने के लिए मनपसंद पुस्तक पढ़ेंगे अथवा मित्रों के साथ बाहर जाएंगे।
वृषभ:
आज ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों तथा घर में बुजुर्गों की कृपादृष्टि आप पर रहेगी। आप निजी संबंधों में प्रगाढ़ आत्मीयता रखेंगे। शाम के समय आप घरेलू समस्याओं को हल करने में बिताएंगे और सभी समस्याओं का हल संतोषप्रद होगा ।
मिथुन:
ऐसा संभव है कि आपका संवेदनशील स्वभाव समस्याएं पैदा करे। अत: अत्यधिक भावनात्मकता पर काबू रखना आवश्यक है । आज आपका कुटुंब केंद्र स्थान में रहेगा और आप कुटुंबियों के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे। आज का दिन आपके लिए शुभ परिणामदायक रहेगा।
कर्क :
किसी संत पुरुष का आशीर्वाद मानसिक शांति प्रदान करेगा। ख़र्चों पर क़ाबू रखने की कोशिश करें और सिफऱ् ज़रूरी चीज़ें ही खऱीदें। दूसरों के मामलों में दख़ल देने से आज बचें। आज रुमानियत का मौसम जऱा खऱाब लगता है, क्योंकि आपका साथी आपसे आज कुछ ज़्यादा ही अपेक्षा करेगा।
सिंह:
आज आप अन्य किसी भी चीज की अपेक्षा कार्य पर अधिक ध्यान केंद्रित करेंगे और योग्य दिशा में आपका ध्यान केंद्रित होगा। संशोधन और उससे संबंधित प्रवृ्त्तियों के साथ संबद्ध लोगों के लिए उनका उस विषय का गहरा ज्ञान अत्यंत उपयोगी साबित होगा। सुनियोजित और निर्धारित दिशा में उठाए गए कदम आपका कार्य खूब आसान बनाएंगे ।
कन्या :
आज प्रवृत्तियों से रहित विश्रांतिपूर्ण दिन होगा। आप अत्यधिक उत्साही और महत्त्वाकांक्षी होंगे । मित्रों के साथ के मिलन- मुलाकात आनंद देंगे । आपका सुसुप्त मन आज अधिक सक्रिय होगा। अंत:स्फूर्ति का अनुभव करेंगे, तो आपको जरूर सफलता मिलेगी । कला मनोरंजन या प्रसार माध्यमों के क्षेत्र में लगे हुए व्यक्तियों को लाभ होगा। पत्रकारों, प्रेस रिपोर्टरों तथा लेखकों के लिए अनुकूल दिन है।
तुला :
आप अपने प्रिय व्यक्ति के साथ एकांत में अधिक से अधिक समय बिताना पसंद करेंगे। सामान्य बातचीत के बाद आपकी उसके साथ निकटता बढ़ेगी। आज आप बहुत से लोगों के आकर्षण का केंद्र और माननीय बनेंगे। आपकी चतुराई और काबिलीयत से लोग प्रभावित होंगे।
वृश्चिक :
आज आपके निकटस्थ स्वजन ही आपको नुकसान पहुंचाएंगे। निजी जीवन के लिए दिन अनुकूल होने पर भी ऑफिस में सावधानी रखने की आवश्यकता है। आज आपके मिजाज में चढ़ाव-उताव आया करेगा।
धनु:
कि़स्मत के भरोसे न बैठें और अपनी सेहत सुधारने के लिए ख़ुद मेहनत करें, क्योंकि हाथ पर हाथ रखे रहने से कुछ नहीं होने वाला। अब वक्त आ गया है कि आप अपना वजऩ क़ाबू में करें और स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम का सहारा लें। केवल एक दिन को नजऱ में रखकर जीने की अपनी आदत पर क़ाबू करें और ज़रूरत से ज़्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर ख़र्च न करें।
मकर:
आज आप आत्मविश्वास से छलकते होंगे। परिणामस्वरूप हरेक क्षेत्र में सफलता पाने के लिए आपको मदद मिलेगी। आप परिश्रम करने में पीछे नहीं रहेंगे और विजय प्राप्त करने के लिए श्रेष्ठ प्रयास करेंगे और दिन के अंत में विजय और सफलता का आनंद उठाएंगे।
कुंभ:
आपके व्यक्तिगत जीवन में कलह उत्पन्न होने की संभावना होने से आपको जीवनसाथी या प्रिय व्यक्ति के साथ वाद-विवाद टालने की सलाह है। दोपहर बाद मनोरंजन हेतु बाहर भोजन करने या सिनेमा देखने जाएंगे, अर्थात आपकी शाम आनंद में व्यतीत होगी।
मीन :
आज आप दैनिक जीवन से ऊबे होने से यात्रा पर जाने का आयोजन करेंगे। भूतकाल में किए गए परिश्रम के कारण लगी हुई थकान से आराम पाने के लिए यह यात्रा आवश्यक भी है। प्रियतमा या प्रेमी के साथ आप अपना समय बहुत अच्छी तरह व्यतीत करेंगे।

 

राशिफल : दिनांक 25 फरवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल : दिनांक 25 फरवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल
मेष:
आज आपकी मन: स्थिति बारंबार बदलती हुई महसूस होगी। मन:स्थिति में स्थिरता न रहने से अस्वस्थता का अनुभव होगा। इसके कारण आपकी पूर्णता को प्राप्त हुए कार्य के बिगडऩे की भी संभावना है। खराब मन: स्थिति आपके जीवन को प्रभावित न करे, जबकि दोपहर बाद परिस्थिति में कुछ अच्छे परिवर्तन होते हुए दिखाई देंगे।
वृषभ:
ग्रहों की प्रतिकूल परिस्थिति आज आपको किसी के साथ झगडऩे के लिए प्रेरित करेगी । इस कारण से लोगों के मन में आपके बारे में कटुता पैदा होगी। इन सभी से तंग आकर दोपहर बाद आप अपने नौकरी, व्यवसाय को भूलकर पारिवारिक सदस्यों तथा मित्रों के साथ खूब आनंद में समय व्यतीत करेंगे।
मिथुन :
आप भावनाओं को किनारे रखकर कार्य पर अधिक ध्यान देंगे । अपने आसपास के लोगों की मांगे पूरी करने में आपका समय व्यतीत होगा, परंतु आप जितनी अधिक मांगे पूरी करने का प्रयास करेंगे उतनी अधिक इच्छाए और मांगें बढऩे की संभावना हैं।
कर्क :
आज का दिन आपके लिए अत्यंत अनुकूल है। आपके पास की कीमती वस्तुओं से आप आनंद और संतोष का अनुभव करेंगे। ऐसी संभावना है कि आप किसी के साथ प्रणय में बंध जाएंगे। प्रेमीजनों के लिए भी यह एक श्रेष्ठ समय है। नए संबंध स्थापित किए जाने की भी संभावना बन रही है ।
सिंह :
आपके बेफिक्र स्वभाव के कारण आज खर्च में वृद्धि होगी। अत्यधिक खर्च पर अंकुश लगाने की सलाह है। दोपहर बाद नौकरी व्यवसाय में छोटे-छोटे प्रश्नों में आप उलझे रहेंगे। यदि इन प्रश्नों की तरफ आप आंखमिचौनी खेलेंगे तो वे आगे चलकर बढ़ सकते हैं । इसलिए उनका आज ही क्यों न हल लाएं ?
कन्या :
आज का दिन मिश्र भावनाओं का अनुभव कराने वाला होने की संभावना है। दोपहर बाद आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। ठोस निजी संबंधों के बारे में आपकी स्वामित्वभावना आज प्रकट होगी, और आप अपने प्रियपात्र को जनसमूह से दूर रखने की कोशिश करेंगे।
तुला :
आज का दिन आपके लिए निर्णायक और आश्चर्यजनक बना रहेगा। आपको उच्च अधिकारियों और बुजुर्गों से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों का खूब अच्छा सहयोग मिलेगा। कानूनी लड़ाई में जीतने की संभावना कम है तो अदालती कार्यवाही या दलीलबाजी में न पडऩे की सलाह है।
वृश्चिक :
धंधे में भागीदारी से लाभ होगा परिवारजनों या मित्रों के साथ बाहर सुरुचिपूर्ण भोजन करने का अवसर मिलेगा। नई जगह और नए माहौल में आप अकेलापन महसूस करेंगे, परंतु थोड़े ही समय में आप उसमें अनुकूलता अनुभव करेंगे।
धनु :
आज किसी भी विशेष घटना के बिना समान्य दिन होगा, जिसमें आप दैनिक प्रवृत्तियों में अपना समय व्यतीत करेंगे। आप अपने उत्तरदायित्व को अच्छी तरह निभा सकेंगे और समय से पूरा कर सकेंगे।
मकर :
आप रोमंटिक मिजाज में होंगे, इसलिए अपने प्रिय व्यक्ति की तरफ आपका दिल ढलेगा और यदि परिणित होंगे, तो जीवनसाथी के साथ आनंदभरा सानिध्य प्राप्त करेंग। दोपहर बाद किसी प्रसंग में अपने अक्कड़ स्वभाव के कारण निकटस्थ स्वजनों के साथ संबंध बिगडऩे की संभावना है।
कुंभ :
आज आप अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ बैठकर महत्त्वपूर्ण विषयों की चर्चा करेंगे। परिवार के सदस्य आपका दृष्टिबिंदु समझने का प्रयास करेंगे। दूसरी तरफ आप भी उनके प्रस्तुत किए निश्चित मुद्दों के साथ सहमत होंगे।
मीन :
आज अपने विरोधियों को आपके समक्ष टिकना भारी पड़ेगा। विजय आपकी ही होगी। अत: चिंता करने जैसी कोई बात नहीं है। आपका स्वभाव दुश्मनी करने का नहीं है, परंतु आज कुछ परिस्थिति ही ऐसी बनेगी कि आपको विरोधियों का सामना करना पड़ेगा।
 

राशिफल : दिनांक 24 फरवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल : दिनांक 24 फरवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल
मेष:
नियमित व्यायाम के माध्यम से वजऩ को नियंत्रित रखें। आज के दिन धन हानि होने की संभावना है, इसलिए लेन-देन से जुड़े मामलों में सतर्क रहें। एक ख़ुशनुमा और बढिय़ा शाम के लिए आपका घर मेहमानों से भर सकता है। प्रेम के नज़रिए से आज का दिन ख़ुशियों से भरा रहेगा।
वृष:
आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। इन परेशानियों से स्थायी निजात पाने के लिए जीवन-शैली में बदलाव लाने का सही समय है। लंबे समय से अटके मुआवज़े और कजऱ् आदि आखिऱकार आपको मिल जाएंगे। करियर के लिए योजना बनाना उतना ही आवश्यक है, जितना खेलना-कूदना।
मिथुन:
अवांछित विचार दिमाग़ में छा सकते हैं। खुद को शारीरिक व्यायाम का मज़ा लेने दें, क्योंकि खाली दिमाग़ शैतान का घर होता है। आर्थिक रुप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मौज-मस्ती करें।
कर्क :
आपके जीवनसाथी का प्यारा बर्ताव आपका दिन ख़ुशनुमा बना सकता है। आर्थिक जीवन में आज खुशहाली रहेगी। इसके साथ ही आप कर्जों से भी आज मुक्त हो सकते हैं। किसी खूबसूरत याद के कारण आपके और आपके जीवनसाथी के बीच की अनबन रुक सकती है।
सिंह:
ख़ुद को सेहतमंद और दुरुस्त रखने के लिए वसायुक्त और तली-भुनी चीज़ों से दूर रहें। दिन भर भले ही आप धन को लेकर जूझते रहें, लेकिन शाम के वक्त आपको धन लाभ हो सकता है। बच्चों से मिली ख़ुशख़बरी दिन बना सकती है।
कन्या:
अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। ख़र्चों पर क़ाबू रखने की कोशिश करें। आपका प्रिय रूमानी तौर पर आपको मक्खन लगा सकता है। महत्त्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें।
तुला:
आपमें से कुछ लोगों को आज महत्त्वपूर्ण फ़ैसला लेने के लिए बाध्य होना पड़ सकता है, जिससे आप तनावग्रस्त और चिंतित हो सकते हैं। धन खर्च हो सकता है। कोई दोस्त अपनी निजी समस्याओं के समाधान के लिए आपसे मश्वरा मांग सकता है।
वृश्चिक:
आज आप ऊर्जा से लबरेज़ होंगे। आज पार्टी में आपकी मुलाकात किसी ऐसे शख्स से हो सकती है, जो आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए आपको अहम सलाह दे सकता है। पारिवारिक जि़म्मेदारियों को न भूलें। आज प्रेम-संबंधों में अपने स्वतंत्र विवेक का इस्तेमाल कीजिए। जीवनसाथी के साथ सैर-सपाटे का मज़ा ले सकते हैं।
धनु:
घर पर तनाव का माहौल आपको नाराज़ कर सकता है। इसे दबाना आपकी शारीरिक समस्याओं में इज़ाफ़ा कर सकता है। शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाकर इससे निजात पाएं। खऱाब हालात से दूर रहना ही बेहतर है। आपका धन कहां खर्च हो रहा है, इस पर नजर बनाए रखें।
मकर:
बेहतर जिंदगी के लिए अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने कि कोशिश करें। बोलते और वित्तीय लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की ज़रूरत है। रोमांस के लिए अच्छा दिन है। दफ़्तर में कोई आपकी योजनाओं में अड़ंगा लगा सकता है।
कुंभ:
चोट से बचने के लिए सावधानी से बैठें। साथ ही सही तरीके से कमर सीधी करके बैठना न केवल व्यक्तित्व में सुधार लाता है, बल्कि सेहत और आत्म-विश्वास के स्तर को भी ऊपर ले जाता है। आज लेनदार आपके दरवाजे पर आ सकता है और आपसे पैसे उधार मांग सकता है।
मीन:
अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है, तो आपका वक्त हंसी-ख़ुशी और सुकून भरा रहेगा। कोई पुराना मित्र आज आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है। रुमानी यादें आज आपके ऊपर छाई रहेंगी।

 

राशिफल : दिनांक 23 फरवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल : दिनांक 23 फरवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल
मेष:
इस समय के दौरान कुशल वक्ता या सार्वजनिक वक्ता को बहुत यश प्रतिष्ठा मिलेगी। प्रसार माध्यमों से संबंधित प्रवृत्तियां आपके लिए लाभदायी साबित हो सकती हैं। आपकी वाणीचातुर्य और वाकछटा की प्रशंसा होगी और वे आपको नाम और प्रतिष्ठा दिलाएंगे।
वृषभ:
आज आप साथ संपर्क में आने वाले लगभग हरेक व्यक्ति के साथ संघर्ष में उतरेंगे। आपके ऐसे व्यवहार से आपके लिए लोगों में चिंता और कड़वाहट की भावना पैदा होगी। मित्रों आदि के मनमुटाव का कारण भी आप बनेंगे। ऐसी परिस्थिति में अधिक बुद्धिमानी से काम लेने की सलाह है।
मिथुन:
आपके साथ संपर्क में आनेवाले व्यक्तियों के समक्ष आप अपनी इच्छाएं और भावनाएं व्यक्त कर सकेंगे। वे भी आपकी भावनाओं को समझकर उसका प्रतिसाद देंगे। इसके कारण आपको आनंद होगा। आपका पूरा दिन मौज-मस्ती और खुशी में व्यतीत होगा।
कर्क :
आज आपमें तेजी से कायऱ् करने का उत्साह रहेगा। विविधता जीवन को रंगीन और रोचक बनाते हैं। इसको देखते हुए आप एक व्यवसाय बदलकर दूसरा व्यवसाय पसंद करेंगे। उच्च अधिकारी और कर्मचारियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे।
सिंह:
पुराने संबंधों को ताजा करने और नए संबंधों को विकसित करने का दिन है। घर में मित्रों, सगे-संबंधियों का आना-जाना अधिक रहेगा। परिणामस्वरूप घर में आनंद का माहौल रहेगा। आप मेहमानों को भव्य पार्टी देने के मूड में होंगे।
कन्या:
आपके प्रिय व्यक्ति के साथ के बिगड़े हुए संबंध सुधारने का आप हृदयपूर्वक प्रयास करेंगे । आपकी आय की अपेक्षा व्यय बढ़ जाने से आपको पर्याप्त धन प्राप्त करने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। फिजूल खर्च टालने की सलाह है।
तुला:
आज आप अधिक शक्तिशाली और बुद्धिमान होंगे। अपना व्यापार-धंधा करने वाले व्यापारियों के लिए व्यापार के संबंध में नई योजनाएं शुरू करने के लिए शुभ दिन है । आज दिन भर काम का दबाव अधिक रहने से आप परिवार के लिए कम समय दे पाएंगे।
वृश्चिक:
यदि किसी के साथ आपके संबंध खराब होंगे, तो उसे सुधारने के लिए आज अनुकूल दिन है। प्रेमीजन अपने प्रिय व्यक्ति के साथ घनिष्ठता अनुभव करेंगे। आज का दिन हर तरह से संतुलित रहेगा।
धनु :
मित्रों और परिवारजनों के साथ पार्टी मौजमस्ती और मनोरंजन करने का दिन है । अपने मित्रों के साथ लान्ॅंग ड्राइव पर जाना पसंद आएगा। विपरीत लिंगीय मित्रों के साथ बातचीत या मुलाकात होने की संभावना है।
मकर:
आपका रसिक मन प्रिय व्यक्ति के पीछे पागल बनेगा और आप उसके समक्ष प्रेम या विवाह का प्रस्ताव रखने का प्रयास करेंगे। आज का दिन बहुत रोमांटिक होने से आप जीवनसाथी के साथ मधुर और प्रेमभरा संबंध बिताएंगे।
कुंभ:
ऑफिस में आप अपने कार्य के बारे में विशेष चिंतित रहेंगे। आज का दिन आपको अपनी प्रतिभावों को प्रदर्शित करने का है। सामान्यरूप से आपको नेतृत्व करना पसंद नहीं आता, परंतु आज आप किसी का नेतृत्व करेंगे, फिर चाहे वह छोटी-सी बातचीत या चर्चा ही क्यों न हो। आप अपने प्रयासों में सफलता प्राप्त करेंगे।
मीन:
अपने प्रतिस्पर्धियों को पराजित करके आप विजय प्राप्त करेंगे। उससे आपके अंदर जोश और उत्साह बढ़ेगा। संक्षेप में कहें तो दैनिक प्रवृत्तियों से छुटकारा पाकर आनंद मनाने का दिन है।

 

राशिफल : दिनांक 22 फरवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल : दिनांक 22 फरवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल
मेष:
आज के दिन आप बिना झंझट विश्राम कर सकेंगे। धन का आगमन आज आपको कई आर्थिक परेशानियों से दूर कर सकता है। आपका मज़ाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को ख़ुशनुमा बना देगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
वृष:
उम्रदराज़ लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखने की ज़रूरत है। ख़र्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। आज आपके पास अपनी धनार्जन की क्षमता को बढ़ाने के लिए ताक़त और समझ दोनों ही होंगे।
मिथुन:
प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। अगर आपने किसी शख्स को पैसा उधार दिया था, तो आज आपको वो पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। जीवनसाथी के साथ यह एक रोमानी दिन रहेगा।
कर्क:
अपनी क्षमताओं को पहचानें, क्योंकि आपके अंदर ताक़त की नहीं, बल्कि इच्छा-शक्ति की कमी है। आर्थिक रूप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे। प्यार का दिखावा करना ठीक नहीं है।
सिंह:
अपना तनाव दूर करने के लिए परिवार वालों की मदद लें। उनकी सहयता को खुले दिल से स्वीकारें। अपनी भावनाओं को छिपाएं नहीं। अपने जज़्बात दूसरों के साथ साझा करने से फ़ायदा मिलेगा। आप दुनिया में ख़ुद को सबसे रईस महसूस करेंगे, क्योंकि जीवनसाथी का व्यवहार आपको ऐसा महसूस कराएगा।
कन्या:
स्वास्थ्य का ध्यान रखें और चीज़ों को व्यवस्थित करें। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। प्यार का भरपूर लुत्फ़ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छा दिन हो सकता है।
तुला:
पिता आपको जायदाद से बेदख़ल कर सकते हैं। आपका प्रिय आपको ख़ुश रखने के लिए कुछ ख़ास करेगा। अपने काम में तेज़ी लाने के लिए आप तकनीक से जुड़ी चीज़ों में निवेश कर सकते हैं। घर के छोटे सदस्यों के साथ गप्पें लगाकर आज आप अपने खाली समय का अच्छा इस्तेमाल कर सकते हैं।
वृश्चिक: दूसरों की आलोचना करने की आपकी आदत के कारण आपको भी आलोचना का शिकार होना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। अपने प्रिय से कुछ भी तल्ख़ कहने से बचें, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।
धनु:
अपना मूड बदलने के लिए सामाजिक मेलजोल का सहारा लें। आज आपको समझ आ सकता है कि धन को बिना सोच विचारे खर्च करना कितना नुकसान पहुंचा सकता है। रोमांटिक मुलाक़ात रोमांचक रहेगी, लेकिन ज़्यादा देर के लिए नहीं होगी। अपनी नौकरी में व्यस्त रहें।
मकर:
मानसिक शांति के लिए तनाव के कारणों का समाधान करें। आपके पिता की कोई सलाह आज कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ करा सकती है। वैवाहिक जीवन को अधिक सुखमय बनाने के आपके प्रयास उम्मीद से ज़्यादा रंग लाएंगे।
कुंभ:
कुछ रचनात्मक करने के लिए अपने दफ़्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करें। आज आपका धन कई चीजों पर खर्च हो सकता है, आपको आज अच्छा बजट प्लान करने की आवश्यकता है, इससे आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं।
मीन:
मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। विवाहित दंपत्तियों को आज अपनी संतान की शिक्षा पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीज़ें दिलाएगी। रोमांस का मौसम है।

 

राशिफल : दिनांक 21 फरवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल : दिनांक 21 फरवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल

मेष राशि- 

आज आपका दिन अवसरों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। व्यय की अधिकता रहेगी। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृष राशि- 

मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्‍यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी।

मिथुन राशि- 

मानसिक शान्ति‍ रहेगी। कार्यक्षेत्र में परेशानियों से असहज भी हो सकते हैं। परिश्रम के अनुरूप सफलता में कमी आ सकती है। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

कर्क राशि- 

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। संचित धन में कमी आ सकती है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। खानपान में रुचि रहेगी। मानसिक शान्ति रहेगी।

सिंह राशि- 

संयत रहें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। सन्तान सुख में वृद्धि होगी।

कन्या राशि-  

मानसिक शान्ति‍ रहेगी। वाणी में मधुरता रहेगी। परिवार की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्‍की के योग बन रहे हैं। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं, लेक‍िन खर्च भी अधिक रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं।

तुला राशि- 

मन में शान्ति‍ एवं प्रसन्नता रहेगी। कला या संगीत के कार्यों में मन लगेगा। नौकरी में कार्यभार में कुछ वृद्धि हो सकती है। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। अपने स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। रक्त विकार से पीड़ित हो सकते हैं। पिता का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि- 

संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। परिवार की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्त हो सकता है। किसी धार्मिक कार्य के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। मन अशान्त रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे।

धनु राशि- 

मानसिक शान्ति‍ रहेगी। परिवार में शान्ति‍ के लिए भी प्रयास करें। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। परिवार का साथ रहेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। शैक्षिक कार्यों के लिए किसी दूरस्थ स्थान पर जा सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। तनाव से बचकर रहें।

मकर राशि- 

मन शान्त रहेगा। बातचीत में संयत रहें। परिवार की सुख-सुविधाओं के लिए खर्च बढ़ सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। आय में कमी आ सकती हैं। किसी से पैतृक सम्पत्ति को लेकर विवाद की स्थिति हो सकती है। खर्च अधिक रहेंगे। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

कुंभ राशि- 

दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। माता-पिता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। वाणी में सौम्यता रहेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। खर्च बढ़ेंगे। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा।

मीन राशि- 

शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। कठिनाइयां आ सकती हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। सम्पत्ति में निवेश के योग बन रहे हैं।

 

राशिफल : दिनांक 20 फरवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल : दिनांक 20 फरवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल
मेष :
आर्थिक क्षेत्र में कुछ चिंताएं रहेंगी। कुछ अच्छे आसारों से मन प्रफुल्लित रहेगा। पेशे संबंधी यात्रा में अवरोध संभव। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। शिक्षार्थियों के लिए विशेष लाभ के आसार है।
बृषभ :
योजनाओं सुचारु रुप से क्रियान्वित करें। अर्थाभाववश चिंता संभव। सगे-संबंधियों के बीच सरल बनने की कोशिश करें। स्वयं पर भरेासा रखें। आय-व्यय में संतुलन बनाने का प्रयास करें।
मिथुन :
किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरोध से मन परेशान होगा। सगे-संबंधियों के प्रति कुछ नई शिकायतें संभव। किसी विद्वान के विचारों से प्रभावित मन उत्साहित होगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।
कर्क :
भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। किसी परिजन से वाद-विवाद हो सकता है। आपका मन ईश्वरीय आस्था में केंद्रित होगा। प्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम तीव्र होगा। कोई नई जिज्ञासा मन को आकषिर्त करेगी।
सिंह :
कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। रोजगार में प्रगति संभव। पद-प्रतिष्ठा में सफलता के आसार हैं। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।
कन्या :
समस्याओं के समाधान हेतु कुछ नई युक्तियों पर केंद्रित होंगे। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। छोटी-छोटी बातों पर क्रोधित न हों। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। अत्याधिक व्यय से मन परेशान होगा।
तुला :
कोई हितैषी बिगड़े संबंधों में सुधार कराएगा। किसी महत्वपूर्ण संबंध को लेकर मन परेशान होगा। मन सकारात्मक विचारों से प्रभावित होगा। नाजुक संबंधों के बीच संतुलित व्यवहार व मधुर वाणी का प्रयोग करें।
वृश्चिक :
किसी महत्वपूर्ण निर्णय में संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा। रोजगार संबंधी कोई नई योजना बनेगी। विरोधियों की प्रबलता से कठिनाइयां संभव। नये समीकरण लाभकारी कार्य क्षमता के परिचायक होंगे।
धनु :
निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। आय-व्यय में संतुलन बनाने का प्रयास करें। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें। सभी प्रकार के दायित्वों की पूर्ति हेतु संतुलित योजना पर चलें।
मकर :
भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम तीव्र होगा। कोई नई जिज्ञासा मन को आकषिर्त करेगी। रोजगार में प्रगति संभव।
कुंभ :
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और अवरोधित कार्य हल होंगे। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर उत्साहित होंगे। नियोजित कार्यकुशलता से प्रगति के लिए आशान्वित होंगे। सुखद कार्यों में ब्यस्तता रहेगी।
मीन :
क्षमता से परे किसी कार्य की जिम्मेदारी लेना हानिकार हो सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन जुटाने हेतु केंद्रित होंगे। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। रोजगार में लाभ के अवसर बनेंगे।
 

राशिफल : दिनांक 19 फरवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल : दिनांक 19 फरवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल
मेष :
आज अपने विचारों में आप खूब स्पष्ट होंगे। आप लक्ष्य निर्धारित करके उसे सिद्ध करने के लिए कटिबद्ध होंगे। लक्ष्य प्राप्त करने की ऐसी आतुरता आपको अधिक आत्मविश्वासी और परिश्रमी बनाएगी हाथ में लिए हुए कार्य पूरा करने के लिए आप दिन-रात परिश्रम करेंगे।
वृषभ :
आज आप कार्यक्षेत्र में अपने जिद्दी व्यवहार से कठिनाइयों को आमंत्रण देंगे, परंतु उच्च पदाधिकारियों के साथ नम्रतापूर्ण व्यवहार रखने से समस्याएं हल कर सकेंगे। संचालन और व्यवस्था का कामकाज संभालने वालों के लिए अनुकूल दिन है। आप जिस योजना पर कार्य कर रहे हैं उस संबंध में व्यर्थ की चिंता न करने की सलाह है।
मिथुन:
आज आप दैनिक कार्य और स्थिति में कुछ परिवर्तन लाना चाहेंग। आप एक-ही जीवनशैली से बहुत ही ऊब जाने से आपको उससे मुक्ति मिलनी चाहिए। उसमें परिवर्तन लाने के लिए आप कुछ नए करने का प्रयत्न करेंगे। आपको अपनी सृजनशक्ति कार्य में लगानी चाहिए, जिससे आप जीवन को थोड़ा रुचिकर बना सकें।
कर्क :
आज समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा । लोग आपके व्यक्तिगत गुणों की सराहना करेंगे और आप उनके लिए प्रेरणारूप बनेंगे। लोग आपका अनुसरण करने का प्रयत्न करेंगे। आज का दिन आपके लिए बहुत लाभदायक साबित होगा।
सिंह :
किसी नई वस्तु को अजमाने की आपकी तत्परता और क्षमता आपको नए कार्य क्षेत्र में पहल करने के लिए प्रेरित करेंगी। निजी मोर्चों पर स्थित स्थिरता का आप बहुत जल्दी निवारण कर सकेंगे।
कन्या:
व्यवस्थित आर्थिक आयोजन करने के लिए आज आप आय और व्यय के पहलू पर ध्यान देंगे। आर्थिक मामलों पर विशेष ध्यान केंद्रित करेंगे। पैसे का निवेश करने के संबंध में द्विधा अनुभव करेंगे, परंतु वर्तमान समय में वह इच्छा दबा देनी पड़ेगी। व्यापारियों को आज कोई महत्त्वपूर्ण सौदे या पैसे की लेन-देन न करने की सलाह है, क्योंकि ये सौदे आगे चलकर निरर्थक साबित होंगे, ऐसी संभावना है।
तुला:
आप व्यवसाय अथवा मौज-मस्ती के लिए यात्रा पर जाएंगे। आप व्यवसाय में अधिक व्यस्तता अनुभव करेंगे। इसलिए परिवार और घरेलू कामकाज पर विशेष ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। आज आप शेयर-सट्टे में भाग्य अजमाएंगे। कुछ कठिन समस्याएं भी आप अपनी काबिलीयत और अनुभव से हल कर सकेंगे।
वृश्चिक:
ऐसे तो अपनी भावनाओं को सरलता से दूसरे लोगों के समक्ष व्यक्त करना आपके स्वभाव में नहीं है, परंतु मानसिक राहत पाने के लिए आप अपनी भावनाएं आज परिवारजनों के समक्ष व्यक्त करेंगे। वर्तमान परिस्थिति में ऐसा करना आवश्यक भी ह। इसलिए आपका अपने स्वजनों के समक्ष भावनाएं व्यक्त करना, कोई गलत नहीं है ।
धनु:
विवाहोत्सुक युवक-युवतियों को उनके मनपसंद पात्र मिलने की संभावना है,जबकि विवाहित युगल प्रसन्न दांपत्य जीवन का अनुभव करेंगे। प्रसार माध्यमों के साथ संलग्न व्यक्तियों के लिए आज का दिन लाभदायक है।
मकर :
लगता है कि आज आपकी प्रगति होगी। आज ऑफिस में सहकर्मी और उच्च पदाधिकारीगण आपको सहयोग देंगे। आपका बहुत-सा समय ऑफिस में ही व्यतीत हो जाएगा। इसलिए आप परिवार की तरफ अनदेखा करेंगे
कुंभ :
आज आपको वाद-विवाद और अनावश्यक दलीलों से दूर रहने की सलाह है। यदि बहसबाजी में उतरेंगे तो किसी के साथ दुश्मनी खड़ी हो सकती है। इस संबंध में घर या ऑफिस कहीं भी हो सकती है ।
मीन :
आपको कोई महत्त्वपूर्ण प्रवृत्ति शुरू न करने की सलाह है, क्योंकि आपके ग्रह अनुकूल नहीं हैं। दूसरी तरफ आप, जिनमें सृजनात्मकता की अधिक आवश्यकता नहीं होगी, ऐसे दैनिक कार्य अच्छी तरह कर सकेंगे। आज अच्छे और खराब के बीच का अंतर आप आसानी पहचान सकेंगे।
 

साल 2022 में इस दिन लगने जा रहा है पहला चंद्र ग्रहण, जानें तिथि और चंद्र ग्रहण का समय

साल 2022 में इस दिन लगने जा रहा है पहला चंद्र ग्रहण, जानें तिथि और चंद्र ग्रहण का समय

साल 2022 की शुरुआत के बाद सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022) और चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022) का सिलसिला भी शुरू होने वाला है. हर कोई जानने को उत्सुक है कि साल का पहला चंद्र ग्रहण कब लगने वाला है. पृथ्वी और चंद्रमा के बीच सूर्य के आने से चंद्र ग्रहण लगता है. बता दें कि चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा तिथि को लगता है और सूर्य ग्रहण अमावस्या पर. इस दौरान राहु-केतु का प्रकोप धरती पर रहता है. कहते हैं कि इसलिए ग्रहण के दौरान बनते काम भी बिगड़ जाते हैं. इसलिए ही इस दौरान शुभ कार्य करने की मनाही होती है.
चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022) के दौरान कई अन्य सावधानियां बरतने की भी जरूरत होती है. विशेषतौर से गर्भवती महिलाओं को इस दौरान अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए. चंद्र ग्रहण के दौरान निकलने वाली किरणें होने वाले बच्चे पर बुरा प्रभाव डालती हैं. ज्योतिष शास्त्र और खगोलशास्त्र की मानें तो इस साल 2022 में दो चंद्र ग्रहण लगेंगे. आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण की तिथि और समय के बारे में.
कब लगेगा पहला चंद्र ग्रहण
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2022 में पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को लगने जा रहा है. भारत समेत कई देशों में देखा जाएगा. साल के पहले चंद्र ग्रहण में सूतक मान्य होगा और सूतक संबंधी सभी सावधानियां बरतनी होंगी. यह पूर्ण चंद्र ग्रहण है. चंद्र ग्रहण का समय प्रात: काल 7:02 मिनट पर शुरू होकर दोपहर 12:20 बजे पर समाप्त होगा.
कब लगेगा दूसरा चंद्र ग्रहण
इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लगेगा. यह भी भारत समते कई देशों में देखा जा सकेगा. पूर्ण चंद्र ग्रहण होने के कारण इसमें भी सूतक मान्य होगा. चंद्र ग्रहण का समय दोपहर 1:32 मिनट पर शुरू होकर शाम में 7:27 मिनट पर समाप्त होगा. और इस दौरान ग्रहण के सभी नियमों का पालन जरूरी है.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि just36news.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

 

राशिफल : दिनांक 18 फरवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल : दिनांक 18 फरवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल
मेष :
ऑफिस या काम की जगह कोई उतावल या व्यग्रता से कार्य करने से आपके उच्च पदाधिकारियों के साथ संबंध बिगडऩे की संभावना है । हरेक कार्य धैर्य और हिंमत से करने का प्रयास करना होगा । ऐसा करने से आप शाम तक पुन: अपने उच्च अधिकारियों के लिए आदरणीय बन जाएंगे । आज का दिन अत्यंत व्यस्तता में व्यतीत होगा।
वृषभ :
आज आपके व्यावसायिक जीवन में स्नेह और भावना महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे । किसी मित्र की तरफ से शुभ समाचार जानने को मिलेगा । लोग आपके बारे में कैसा अभिप्राय रखते हैं, इस संबंध में अधिक सजग बनेंगे । मित्रों और उनसे संबंधित विषयों की पसंदगी में आप अधिक सावधानी रखेंगे ।
मिथुन :
आज अपने आसपास के लोगों की अपेक्षाएं और मांगे बढ़ जाने से आप अस्वस्थ बन जाएंगे । हरेक माँग पूरी करना आपके लिए संभव नहीं होगा । समान प्रवृत्तियों की शंाृखलाओं में से बाहर आने के लिए आप कुछ नया खोजेंगे। कोई नवीन औऱ रचनात्मक कार्य आपको राहत देंगे।
कर्क:
आज आपको दूसरे की बातों में सिर नहीं खपाना चाहिए, क्योंकि आपकी दखलंदाजी लोगों को खटकेगी । ऐसे समय चुप रहना और शांति बनाए रखना अधिक उचित रहेगा। आपको अपने साहस और हिम्मत को सीमा में रखना चाहिए।
सिंह :
आय और व्यय का पलड़ा बराबर करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। शेयर दलालों को अच्छा मार्जिन रहेगा। कर्ज और बकाया राशि चुकाने के लिए आज अनुकूल दिन है। कोई ठोस कार्य जो लंबे समय से न कर सके हों तो आप पूरी करेंगे। हिस्सेदारों के साथ संबंध अधिक सौहार्दपूर्ण रहेंगे ।
कन्या:
आप अपने दृष्टिकोण में आज खूब संतुलित और व्यावहारिक रहेंगे। परिणामस्वरूप आप सभी कार्य कुशलतापूर्वक समय पर पूरा कर सकेंगे । पैसे को अन्य किसी भी वस्तु की अपेक्षा अधिक प्रधानता देंगे।
तुला:
आज का दिन मित्रों और परिवारजनों के साथ मौज-मस्ती के साथ व्यतीत होगा। आज आप परिवारजनों और मित्रों के साथ यात्रा या पिकनिक का आयोजन करेंगे। आज आप किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर जाएंगे, ऐसी संभावना है। यह यात्रा आपके ज्ञान में वृद्धि करेगी।
वृश्चिक:
आपकी ग्रहण शक्ति अधिक तेज बनेगी तथा आप अपनी कुशलता को अधिक ध्यानाकर्षक बना सकेंगे । यदि आप अपने प्रियतम के समक्ष प्रेम या विवाह का प्रस्ताव रखना चाहते हों तो क्षणमात्र भी विलंब किये बिना रख दें । अवसर को हाथ से जाने देने जैसा नहीं है। आज आपकी छठी इंद्रिय अधिक सक्रिय होने से भविष्य की घटनाओं का अंदाज आपको पहले से आ जाएगा।
धनु :
आपको अधिक परिश्रम के बाद कम लाभ मिलेगा। आपके निष्फल परिश्रम के बदले लोग आपकी हंसी उड़ाएंगे, परंतु उसे ध्यान पर न लेने की सलाह है। प्रसार माध्यमों के साथ जुड़े व्यक्तियों के लिए लाभदायक दिन है ।
मकर : नौकरी व्यवसाय में शत्रु और प्रतिस्पर्धी आपकी प्रतिष्ठा को कलंकित करने के लिए तत्पर होने के कारण उनसे सजग रहना होगा। शाम के समय तबीयत खराब होने की संभावना होने से स्वास्थ्य का ध्यान देना आवश्यक है । बीमार व्यक्ति की बीमारी बढ़ेगी। खर्च पर नियंत्रण रखने की सलाह देते हैं ।
मीन :
आज आपके द्वारा किसी निश्चित विषय के बारे में अंतिम निर्णय लिए जाने की संभावना है। ऐसा लगता है कि आप सिक्के के दोनों और देख सकेंगे। आपका यह तटस्थ अभिगम आपको अच्छे निर्णय लेने में मदद करेगा। आप लिए गए निर्णय से मुकर जाने की वृत्ति रखते हैं, फिर भी आज लिए गए निर्णय से जुड़े रहेंगे।
कुंभ :
आज आप उदास या अस्वस्थ हों तो उसमें आपका बिलकुल दोष नहीं है। ये सभी ग्रहों की प्रतिकूलताओं के कारण है । आपको टीका-टिप्पणी से दूर रहने के लिए कहते हैं। लोगों के साथ बातचीत या कार्य करने में हिचकिचाहट अनुभव करेंगे। इन सभी विषयों पर यथासंभव अंकुश रखने का प्रयास आवश्यक है।

 

राशिफल : दिनांक 17 फरवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल : दिनांक 17 फरवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल
मेष :
निर्थक छोटी-छोटी बातों को लेकर परिवार में तनाव संभव। प्रणय संबंध में परिजनों के विरोध से मन दुखित होगा। नकारात्मक विचारों को त्याग, अपनी क्षमताओं को निखारने का प्रयत्न करें।
बृषभ :
बीते हुए व आने वाले कल के बारे में सोचना छोड़ वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। पुरानी बातों को भूल कर वर्तमान के साथ समझौता करें। आर्थिक चिन्ताएं मन को परेशान करेंगी।
मिथुन :
पारिवारिक समस्याएं बार-बार परेशान करेंगी, लेकिन ऐसी स्थिति में स्वविवेक आपका सहायक सिद्ध हो सकता है। भविष्य में सम्बन्धित योजनाएं मन को प्रभावित करेंगी।
कर्क :
कोई व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकतें हैं। आर्थिक क्षेत्र में आप कुछ नई योजनाओं को सार्थक करेंगे। प्रणय संबंधों को लेकर मन चिन्तित होगा।
सिंह :
मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे। लेकिन विरोधियों की सक्रीयता भी अपेक्षित है अत: सावधान रहें। किसी अचल सम्पत्ति की लेने की योजना बन सकती है।
कन्या :
किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए मन प्रयत्नशील होगा। परिजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नीरस स्वभाव के कारण रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में मन असमर्थ होगा।
तुला :
कार्य क्षेत्र में थोड़ा सरल व समझौतावादी रहने का प्रयत्न करें। स्थिति व समय के साथ समझौतावादी बने। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। परिजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृश्चिक :
मन पर नियंत्रण कर कर्तव्यों के निर्वहन में केन्द्रित हो। परिवार में किसी सदस्य की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। किसी कार्य में सफलता से उत्साह में वृद्धि होगी।
धनु :
वसूल पसन्द व स्वाभिमानी व्यवहार लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगी। आप सृजनात्मक विचारों का भरपूर लाभ उठाएंगे। शासन सत्ता के क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा।
मकर :
पूर्वाग्रह वश मन में किसी प्रकार की शंका न पालें। गलतियों को स्वीकारते हुए सम्बन्धों में क्षमायाचना करें और शान्ति भाव से अच्छे कार्यों द्वारा उसकी प्रायश्चित भी करें।
कुंभ :
गुणवत्ता व बुद्धिमत्ता से समस्याओं के समाधान में सक्षम होंगे। परिवार को सुव्यवस्थिति चलाने में आपका विशेष योगदान होगा। उत्सापूर्वक नई योजनाओं में सक्रीय होंगे।
मीन :
पुरानी घटनाओं से मन ओत-प्रोत होगा। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं। सन्तान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिन्तित होगा। आर्थिक चिन्ताएं मन को परेशान करेंगी।

 

राशिफल : दिनांक 16 फरवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल : दिनांक 16 फरवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल
मेष:
जिंदगी की बेहतरीन चीज़ों को शिद्दत से महसूस करने के लिए दिल-दिमाग के दरवाजे खोलें। चिंता को छोडऩा इसकी ओर पहला कदम है। वे निवेश-योजनाएं जो आपको आकर्षित कर रही हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।
वृष:
जिस तरह मिर्च खाने को लजीज बनाती है, उसी तरह थोड़ा-सा दु:ख भी जीवन में ज़रूरी है। तभी सुख की असली कीमत पता लगती है। आज अचानक आपको पैसे की जरूरत पड़ेगी। प्यार-मोहब्बत की नज़रिए से बेहतरीन दिन है। आज आपके पास लोगों से मिलने-जुलने का और अपने शौक पूरे करने का पर्याप्त खाली वक्त है।
मिथुन:
बहुत ज़्यादा चिंता करना मानसिक शांति को बर्बाद कर सकता है। इससे बचें, क्योंकि जऱा-सी चिंता और मानसिक तनव भी शरीर पर खराब असर डालते हैं। आपकी मनोकामनाएं दुआओं से पूरी होंगी। वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा दिन है।
कर्क:
उदास और अवसादग्रस्त न हों। आपको कमीशन, लाभांश या रोयल्टी के ज़रिए फ़ायदा होगा। बहन का स्नेह आपको प्रोत्साहन देगा। आपको आज ही अपने प्रिय को दिल की बात बताने की ज़रूरत है, क्योंकि कल बहुत देर हो जाएगी। आज आपके पास अपनी धनार्जन की क्षमता को बढ़ाने के लिए ताक़त और समझ दोनों ही होंगे।
सिंह:
ख़ुद को ज़्यादा आशावादी बनने के लिए प्रेरित करें। इससे न सिर्फ आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यवहार लचीला होगा, बल्कि डर, और नफऱत जैसे नकारात्मक मनोभावों में भी कमी आएगी। आज यार दोस्तों के साथ पार्टी में खूब पैसे लुटा सकते हैं।
कन्या:
कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है। व्यपार में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। अपने जीवनसाथी का बोझ दूर करने के लिए घरेलू कामकाज में हाथ बटाएं। इससे आपको साथ में काम करने का आनंद मिलेगा।
तुला:
आप जल्द ही लंबे समय से चली आ रही बीमारी से उबरकर पूरी तरह सेहतमंद हो सकते हैं। मोहब्बत की टीस आज रात आपको सोने नहीं देगी। दूसरे देशों में व्यावसायिक संपर्क बनाने का बेहतरीन समय है। खाली वक्त में आप कोई फिल्म देख सकते हैं। जीवनसाथी से बिना पूछे योजना बना सकते हैं।
वृश्विक:
व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें, इससे आपको धन लाभ हो सकता है। आपको अपनी एक-सी दिनचर्या से थोड़ी छुट्टी लेकर आज दोस्तों के साथ सैर-सपाटा करने की ज़रूरत है।
धनु:
मुस्कुराएं, क्योंकि यह सभी समस्याओं का सबसे उम्दा इलाज है। हालांकि धन आपकी मु_ियों से आसानी से सरक जाएगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे। अपने दिन की योजना सावधानी से तय करें।
मकर:
कुछ रचनात्मक करने के लिए अपने दफ़्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करें। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो आने वाले वक्त में आप फिर पा सकें। दिन के दूसरे हिस्से में आप आराम करना और अपने परिवार के साथ समय बिताना पसंद करेंगे।
कुंभ:
अवसाद के खि़लाफ़ आपकी मुस्कान परेशानी से उबारने वाली रहेगी। हालांकि धन आपकी मु_ियों से आसानी से सरक जाएगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे। आपका जीवनसाथी आपको बेहतरीन महसूस करवाएगा।
मीन:
आर्थिक तौर पर सिर्फ और सिर्फ एक स्रोत से ही लाभ मिलेगा। आज का दिन ख़ुशियों से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवनसाथी आपको ख़ुशी देने का हर प्रयास करेगा। आपका प्रिय को आपसे भरोसे और वादे की जरूरत है।
 

राशिफल : दिनांक 15 फरवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल : दिनांक 15 फरवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल
मेष:
आज आप अपने परिवारजनों और सगे-संबंधियों को बहुत याद करेंगे । यदि आप उनसे दूर रहते हों तो अचानक उन्हें मिलकर उन्हें सुखद आश्चर्य पहुंचाएंगे। निकटस्थ स्नेहियों द्वारा लाभ होने की भी संभावना है।
वृषभ:
प्रतिकूल परिस्थितियों का मुकाबला करने का सामथ्र्य आप खोएंगे, जिससे कठिन कार्य हाथ में न लेने की सलाह है। आज सभी कार्यों में अपना पासा कमजोर पड़ते हुए देखकर आपको पूरे दिन कोई भी कामकाज किए बिना निष्क्रिय बैठे रहने की इच्छा होगी।
मिथुन:
आपके आसपास घटने वाली घटनाओं के प्रति आप अधिक ध्यान देंगे और उनका बहुत आसानी से आप पर प्रभाव पड़ेगा । आपके आसपास के व्यक्तियों की आत्मीयता आपको आस्वस्थ बनाएंगे। आज आपको शांतिपूर्वक घर रहकर पारिवारिक सदस्यों के साथ समय बिताने की इच्छा होगी।
ककर्:
आज आप आनंद का अनुभव करेंगे। मनपसंद प्रवृ्ित्त में घुले-मिले रहना आपको पसंद आएगा। वहीं, मेहमानों के आगमन से घर में उत्साह का माहौल रहेगा। हालांकि अचानक धन हानि होने की संभावना है, जो आपको चिंतित करेगा।
सिंह:
आज आप में गजब का आत्मविश्वास होगा और आप किसी प्रकार का खतरा उठाने के लिए तैयार होंगे। खेलकूद और उससे संबंधित प्रवृत्तियों के साथ जुड़े हुए व्यक्ति अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। आज आप कोई भी प्रतिकूल परिस्थिति का पूरी ताकत से सामना कर सकेंगे।
कन्या:
आज आप व्यापार में अच्छे मुनाफे की आशा रख सकेंगे। आज अपनी बात बहुत सरलतापूर्वक दूसरों के गले उतार सकेंगे। विविध विषयों का ज्ञान पाने का अवसर मिलेगा। घर में मुलाकातियों के आने-जाने से वातावरण आनंदमय रहेगा।
तुला:
कानूनी विवादों का आज अंत आएगा । कोर्ट के बाहर समाधान करने की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता। दिन भर के काम का बोझ हल्का होगा। कठिनाइयों में से रास्ते निकालने की शक्ति प्राप्त करेंगे ।
वृश्चिक:
आप पर कार्य का दुगना दबाव रहेगा, जिसके कारण आप मानसिक तनाव महसूस करेंगे। ऑफिस में आपके सहकर्मी और उच्च पदाधिकारी आपके परिश्रम की प्रशंसा करेंगे। दिन के अंत में आपको अपनी प्रमाणिकता और निष्ठा का प्रतिसाद मिलेगा।
धनु:
आज आपका रंगीन मिजाज आपको विपरीत लिंगीय व्यक्तियों की तरफ आकर्षित करेगा और वे केंद्र स्थान में रहेंगे। हालाकि इसका अर्थ यह नहीं है कि आपका किसी के साथ प्रेम हो जाएगा। आप विपरीत लिंगीय पात्र को प्रभावित अवश्य कर सकंगे और चाहेंगे तो उसे खुश करने का प्रयत्न भी करेंगे।
मकर:
आज का दिन किसी भी प्रकार की विशेष घटनाओं से रहित सामान्य दिन होगा । किसी महत्त्वपूर्ण मीटिंग या चर्चा का आयोजन किया होगा तो एक-दो दिन के लिए स्थगित रखना पड़ेगा। आज आपमें जोश और उत्साह का अभाव होगा। अत: कोई महत्त्वपूर्ण कार्य न करना हितकर है।
कुंभ:
आज आप कार्य करते हुए बातें अधिक करेंगे। आपकी वाक्पटुता अन्य लोगों को प्रभावित करेगी और लाभ भी दिलाएगी। यदि आप सेल्स या मार्केटिंग के क्षेत्र में कार्य करते होंगे, तो किसी बड़ी कंपनी या संस्था के साथ लाभदायक समझौता किए जाने की संभावना है।
मीन:
आपकी बुद्धिमत्ता और सेवाभावी स्वभाव के कारण आप सामाजिक मान-प्रतिष्ठा के हकदार बनेंगे। सभी लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। अब तक प्रेम की खोज में घूमने वाले व्यक्ति अब अपने जीवन में एक प्रिय व्यक्ति के साथ स्थायी हो सकेंगे। आज आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी, इसलिए आज के दिन का भरपूर लाभ लेने की सलाह है।

 

 

राशिफल : दिनांक 14 फरवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल : दिनांक 14 फरवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल

मेष:

दोस्त से मिली ख़ास तारीफ़ ख़ुशी का ज़रिया बनेगी। जो लोग काफी वक्त से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे, उन्हें आज कहीं से धन प्राप्त हो सकता है जिससे जीवन की कई परेशानियां दूर हो जाएंगी। प्रिय के साथ आज अच्छी तरह बर्ताव करें। बच्चे सारा दिन आपसे चिपके रहेंगे।

वृष:

आपका सबसे बड़ा सपना हक़ीक़त में बदल सकता है। आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे, लेकिन ख़र्च में इज़ाफ़ा आपके लिए बचत को और ज़्यादा मुश्किल बना देगा आज प्रियजन के साथ फि़ल्म देखना बढिय़ा और मज़ेदार रहने वाला है।

मिथुन:

सेहत अच्छी रहेगी। बिना किसी की सलाह लिए बिना आज आपको पैसा कहीं भी इनवेस्ट नहीं करना चाहिए। आपकी भरपूर ऊर्जा और ज़बरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे। प्रिय के साथ समय बिताने की ज़रूरत है, ताकि आप दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान सकें।

कर्क:

आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए कई ख़ुशनुमा पल लेकर आएगा। आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है। आज आपको प्रिय की याद सताएगी। पड़ोसियों का दख़ल शादीशुदा जिंदगी में दिक्कत पैदा कर सकता है।

सिंह:

घर और दफ़्तर में कुछ दबाव आपको ग़ुस्सैल बना सकता है। पैसा अचानक आपके पास आएगा, जो आपके ख़चो को संभाल लेगा। अपने मन पर काबू रखना सीखें, क्योंकि कई बार आप मन की मानकर अपना कीमती समय बर्बाद कर देते हैं।

कन्या:

आपके जीवनसाथी की ओर से मिला कोई ख़ास तोहफ़ा आपके खिन्न मन को ख़ुश करने में काफ़ी मददगार साबित होगा। अगर आज कुछ अधिक करने को नहीं है, तो अपने घर के सामानों को दुरुस्त करके आप अपने को व्यस्त रख सकते हैं।

तुला:

आज आप कोशिशों में कामयाबी पा सकते हैं। आर्थिक रूप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे। आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे। संभव है कि कोई आपसे अपने प्यार का इज़हार करे। उन चीजों को दोहराना जिनका अब आपके जीवन में कोई महत्त्व नहीं है, आपके लिए ठीक नहीं है।

वृश्चिक:

आपका हंसमुख स्वभाव दूसरों को खुश रखेगा। आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। पारिवारिक तनावों को अपना ध्यान भंग न करने दें। खऱाब दौर हमें बहुत-कुछ देता है। अनपेक्षित रोमांटिक आकर्षण की संभावना है। अपने पिता के साथ आप दोस्त की तरह बात कर सकते हैं।

धनु:

जैसे ही आप हालात पर पकड़ बनाने की कोशिश शुरू करेंगे, आपकी घबराहट ग़ायब हो जाएगी। जल्दी ही आप पाएंगे कि यह परेशानी साबुन के उस बुलबुले की तरह है, जो छूते ही फूट जाता है। आज प्रेम-संबंध में आपकी सभी शिकायतें ग़ायब हो जाएंगी।

मकर:

आप अपने सकारात्मक रवैये और आत्मविश्वास की वजह से आसपास के लोगों को प्रभावित करेंगे। अगर आप घर से बाहर रहकर जॉब या पढ़ाई करते हैं, तो ऐसे लोगों से दूर रहना सीखें, जो आपका धन और समय बर्बाद करते हैं। तनाव का दौर बरकऱार रहेगा, लेकिन पारिवारिक सहयोग मदद देगा।

कुंभ:

धार्मिक भावनाओं के चलते आप किसी तीर्थस्थल की यात्रा करेंगे। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें, इससे आपको धन लाभ हो सकता है। अपनी बातों पर क़ाबू रखें, क्योंकि इसके चलते बड़े-बुज़ुर्ग आहत महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आप प्यार से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पाएंगे।

मीन:

दूसरों की आलोचना करने की आपकी आदत के कारण आपको भी आलोचना का शिकार होना पड़ सकता है। अपना 'सेंस ऑफ़ ह्यूमर दुरुस्त रखें और पलटकर तल्ख़ जवाब देने से बचें। ऐसा करने पर आप आसानी से दूसरों की कड़ी टिप्पणियों से निजात पा लेंगे। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें।

राशिफल : दिनांक 13 फरवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल : दिनांक 13 फरवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल
मेष राशि:
भाग्य आज पूरे दिन आपके साथ रहने वाला है। आज सभी कार्य समय से पूरे हो जाएंगे। आज आपके मन में किसी बात को लेकर उलझन बनी रहेगी, लेकिन किसी के साथ बातें शेयर करने से सब ठीक हो जायेगा। आज आप अपने बिजनेस के लिए नई योजनाएं बनाएंगे। सामाजिक कार्यों के लिए आज आपको किसी समारोह में सम्मानित किया जायेगा। अविवाहित लोगो को आज शादी के प्रस्ताव आयेंगे। परिवार के सभी लोगो के बीच सामंजस्य बना रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई से हट सकता है।
वृष राशि:
आज आपका रुझान अध्यात्म की तरफ रहेगा, साथ ही घर पर कोई धार्मिक कार्यक्रम करने का मन बनाएंगे। आज लोगो को प्रसन्न करने के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। घर परिवार में खुशियों का आगमन होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज फ़ोन पर किसी रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आज आपके कार्यक्षेत्र में बढोत्तरी होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगो को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगें।
मिथुन राशि:
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। राजनीति में आप सक्रीय भूमिका निभाएंगें। जिससे लोग आपकी तारीफ करेंगे। आज यात्रा कुछ ज्यादा होने की वजह से थकान महसूस करेंगे। पेंटिंग करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आपकी कला की तारीफ होगी। इंजीनियरिंग के छात्रों को आज किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए ऑफर आयेगा। आज बच्चों के जरूरत का सामान खरीदेंगे, जिससे बच्चे आपसे खुश होंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।
कर्क राशि:
आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। सोशल मिडिया पर आज आपके नए-नए दोस्त बनेंगे। आज जीवनसाथी के साथ घरेलू चीजों को खरीदने का प्लान बनायेंगे। आज आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार के लिए आज आप किसी बड़े ग्रुप से डील करने में कामयाब होंगे। अगर आप कोई नयी जमीन खरीदना चाहते है तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। दोस्तों के साथ घर पर पार्टी मनाएंगे, जिसमे आप खूब एन्जॉय करेंगे। सेहत के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहेगा।
सिंह राशि:
आज आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। बढ़ी हुए ऊर्जा के साथ आप कोई काम करेगें तो कम समय में पूरा हो जाएगा। आज आपकी अंदरूनी ताक़त कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। आज आपके व्यवहार को लेकर पड़ोसी आपकी तारीफ करेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लोगो को अपनी बातों से सहमत करने में सफल होंगे। छात्रो के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है
कन्या राशि:
आज आप धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आज आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। आज किसी कार्य को पूरा करने के लिए परिवार वालों से राय ले सकते है। घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। लवमेट के साथ कही घुमने जायेंगे, रिश्ते में और मिठास आयेगा। आज आपके व्यापार में दो-गुना वृद्धि होने के योग बने हुये है। आज आपको अपने पिता से कोई अच्छा सरप्राइज मिलेगा। आज आप परिवार वालों के साथ डिनर का आनंद लेंगे। तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे।
तुला राशि:
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। दोस्तों से किसी रुके हुए कार्य को पूरा करने में मदद मिलेगी। आज किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको दोगुना धनलाभ हो सकता है। जमीन-जायदाद से जुडी समस्या का समाधान निकलेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा होने की वजह से आज आप पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे। ऑफिस में किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए आज पिछली कंपनी का अनुभव आपके काम आयेगा। मौसम की वजह से सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
वृश्चिक राशि:
आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। आज किसी बड़ी कंपनी से आपके साथ काम करने का प्रपोजल आयेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा, थोड़ी और मेहनत करने से सफलता जल्द ही कदम चूमेगी। आज नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले अनुभवी लोगो से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। नौकरी में आज प्रमोशन होने से आप प्रसन्न होंगे। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलता रहेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।
धनु राशि:
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है। बेहतर होगा कि आज किसी भी बात पर गुस्साकरने से बचें। आज पॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है। सामाजिक कार्यों को लेकर आपके आस-पास के लोग आपकी तारीफ करेंगे। लवमेट के साथ आज समय बिताने का प्लान बनायेंगे, यह प्लान आपके रिश्ते को और मजबूत करने में सहायक रहेगा। जीवन साथी से कार्यों में सहयोग मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।
मकर राशि:
आज लेखा शास्त्र के व्यक्ति नौकरी में बदलाव करने का मन बनायेंगे, बेरोजगारों के लिये रोजगार के अच्छे अवसर सामने आएंगे। आप अपने रूटीन में साकारात्मक बदलाव करेंगे तो निश्चित तौर पर आपके रूप-रंग को आकर्षित बनाएगा। आज आप आसानी से पैसे इक्कट्ठे कर सकते हैं। लोगों को दिए पैसे आज आपको वापस मिलेंगे। आज आप किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। आज मेडिटेशन करने से तनाव से मुक्ति मिलेगी। जिससे आप अच्छा महसूस करेंगे।
कुंभ राशि:
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। माता- पिता का आर्शीवाद आपको मंजिल तर पहुंचाने में मदद करेगा। आज लोगों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। आर्थिक पक्ष पहले से काफी बढिय़ा रहेगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के विवाहित लोगो के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है। कलात्मक कार्यों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। किसी नये कोर्स को ज्वाइन करने के लिए आज का दिन शुभ है।
मीन राशि:
आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज नए दोस्त बनाने से पहले उनके बारे में पूरी जानकारी कर लें, तभी दोस्ती का हाथ बढ़ाए। इस राशि के आविवाहित लोगों के विवाह की बात होगी। आज कोई घरेलू उपयोग का सामान खरीदने मार्केट जाएंगे। आज किसी अन्य पर भरोसा न करें। बिजनेस में साझेदारी सोच-समझ कर ही करें साथ ही नयी योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा। आज संतान के प्रति विश्वास बढ़ेगा।

 ये भी पढ़े:- कोरोना अपडेट 12 फरवरी :प्रदेश में नही रुक रहा है मौतों का सिलसिला, आज इतने नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकडे

राशिफल : दिनांक 12 फरवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल : दिनांक 12 फरवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल
मेष
धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कुबुद्धि हावी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। मित्रों से संबंध सुधरेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है।
वृष
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पुराना रोग परेशानी का कारण रह सकता है। दूसरों के कार्य में दखल न दें। बड़ों की सलाह मानें। लाभ होगा। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। मानसिक बेचैनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। धैर्य रखें।
मिथुन
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। बेवजह कहासुनी हो सकती है। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।
कर्क
किसी अपने के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शत्रु पस्त होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल होंगे। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी।
सिंह
घर के सदस्यों के स्वास्थ्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी सहयोग करेंगे।
कन्या
शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। बेवजह कहासुनी हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। धैर्य रखें।
तुला
शत्रु पस्त होंगे। सुख के साधन जुटेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। लंब समय से रुके कार्य सहज रूप से पूर्ण होंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। शेयर मार्केट में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। शुभ समय।
वृश्चिक
घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। अज्ञात भय रहेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा।
धनु
आंखों का ख्याल रखें। अज्ञात भय सताएगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कानूनी अड़चन आ सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। लॉटरी व सट्टे से दूर रहें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन प्राप्त हो सकता है। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
मकर
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी अपरिोचित पर अतिविश्वास न करें। विवाद से क्लेश होगा। दूसरों के उकसाने में न आएं। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। कोई बड़ी समस्या आ सकती है। धैर्य रखें।
कुंभ
शारीरिक कष्ट संभव है तथा तनाव रहेंगे। सुख के साधन प्राप्त होंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
मीन
चोट व रोग से परेशानी संभव है। आराम तथा मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। यश बढ़ेगा। व्यापार वृद्धि होगी। नई योजना बनेगी जिसका तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

 

राशिफल : दिनांक 11 फरवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल : दिनांक 11 फरवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल
मेष:
आज मित्र और परिवार के स्वजनों के साथ बाहर सुरुचिपूर्ण भोजन करने जाना होगा। अत: आप भोजन और प्रियजनों का साथ, दोनों का आनंद ले सकेंगे। फिर भी आप किसी भी प्रकार के आधिपत्य की भावना छोडऩी पड़ेगी। एकबार स्वामित्व भाव छोड़ देंगे तो आपकी जिंदगी भव्य बन जाएगी।
वृषभ :
आज आपको बाह्य सौंदर्य आंतरिक सौंदर्य की अपेक्षा अधिक महत्त्वपूर्ण लगेगा । आप सौंदर्य की देखभाल और शारीरिक सौंदर्य को नवीनता प्रदान करने का प्रयास करेंगे। आपका नया स्वरूप आपके व्यक्तित्व को अधिक आकर्षक और सुंदर बनाएगा ।
मिथुन :
मन में उदासीनता के बादल छाए रहेंगे । इसका कारण शायद आपके निकट के स्वजनों की दूरी भी हो सकती है । गुस्से की मात्रा अधिक रहने के परिणामस्वरूप आप अनावश्यक दलील करने के लिए प्रेरित होंगे । परंतु वे निरर्थक साबित होंगे।
कर्क :
आज आपको मित्रों या सगे-संबंधियों की ओर से आकस्मिक भेंट-उपहार और आनंददायक समाचार मिलेंगे। परिवार के सभी सदस्य मिलकर आनंद करेंगे । आपको कुटुंबीजनों का प्रेम और स्नेह प्राप्त होगा। दांपत्यजीवन में सुख और संवादिता बने रहेंगे।
सिंह :
घर-परिवार के बारे में अधिक विचार करेंगे। गृह-सजावट करने की योजना बनाएँगे। पुराने फर्नीचर की जगह नए फर्नीचर लाएंगे अथवा वर्तमान गृह-सजावट में कुछ परिवर्तन करेंगे । पारिवारिक सदस्यों और मित्रों के साथ आनंद में समय बिताएंगे ।
कन्या:
आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा बाहर लाने और उसका विकास करने की कोशिश में होंगे। किसी भी विषय को बौद्धिक रूप से विचार करने और उसका विश्लेषण करने की अपनी क्षमता में सुधार हुआ महसूस करेंगे । धन लाभ प्राप्त करने के लिए शेयर-सट्टाकीय प्रवृत्तियां करेंगे। व्यक्तिगत रूप से देखने पर आज का दिन रोमांटिक है।
तुला :
नौकरी या व्यवसाय में पूरे दिन व्यस्त रहेंगे। व्यापारिक कामकाज या सौदे में आपकी धारणा अनुसार परिणाम मिलेगा । आपका जोश और गुस्सा बना रहेगा। विपरीत लिंगीय व्यक्ति के साथ का परिचय प्रणय में परिवर्तित होगा।
वृश्चिक :
आज का दिन मार्केटिंग क्षेत्र के लोगों के लिए सफलता का रहेगा। आप नए साहस शुरू करेंगेऔर लोग उसके लिए आपकी प्रशंसा करेंगे। आपको अपने कार्यों का फल मिलेगा। इस सफलता की खुशी आप अनुभव कर सकेंगे और निकटस्थ स्नेहियों को भी उसमें शामिल करेंगे।
धनु :
मन में भावनात्मक द्वंद्व अनुभव किए जाने की संभावना है। कभी आपको दुनिया का सुंदर पक्ष नजर आएगा तो कभी उसके खराब पक्ष का एहसास होगा। फिर भी आप इस विरोधाभासी और संघर्षमय परिस्थिति में से बाहर आ सकेंगे।
मकर:
आपका आज का दिन शुभ रहेगा। आकस्मिक लाभ होने से आपको आश्चर्य हो सकता है। आपको थोड़े परिश्रम में भी बहुत अधिक यश प्रतिष्ठा मिल सकती है। परिस्थिति अनुकूल हो, तब आपको अधिक लापरवाह और आलसी नहीं बन जाना चाहिए।
कुंभ :
बहुत लंबे समय से सोची हुई योजनाएं साकार होने की शुरुआत होने की संभावना देख रहे हैं। नौकरी में आप पदोन्नति की इच्छा रखेंगे और उसके लिए अच्छे कार्य करने की कोशिश करेंगे। यदि आपने दैनिक कार्यों में निजी जीवन संबंधी समस्याएं अवरोध नहीं बनेंगी।
मीन:
विपरीत लिंगीय व्यक्तियों की तरफ अपना ध्यान केंद्रित करेंग। किसी के लिए आपके मन में कोमल भावनाएं भी उदित होंगी। पुराने संबंध नए मोड़ लेंगे अथवा नए संबंध बनेंगे, परंतु वह प्रक्रिया धीमी गति से आगे बढ़ेगी। आप किसी को भोजन के लिए आमंत्रण भी देंगे।

 

राशिफल : दिनांक 10 फरवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल : दिनांक 10 फरवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल
मेष :
तेजी से पैसे बनाने की इच्छा आपको अविचारी निर्णय लेने की तरफ प्रेरित करेगी। अत: जिस किसी व्यापार में पड़ें, उसमें शांति से विचार कर आपसे जितना संभव हो सके उतना श्रेष्ठ करने का प्रयास करें। यदि ऐसा करेंगे तो अधिक संतुलित रूप से पूरा कर सकेंगे और अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।
वृषभ :
आज आपमें खरीददारी करने जाने का उत्साह जगेगा और अच्छी खरीदारी करेंगे । दिन का अधिकांश समय आप घर के बाहर एवं दुकानकारों के साथ भाव-मोल के संबंध में बिताएंगे।
मिथुन:
यदि आप अपने क्षेत्र में व्यापक ज्ञान प्राप्त करेंगे, तो आपके लिए कोई भी कार्य अविलंब बिना अवरोध के पूरा करना कठिन नहीं होगा । इसके कारण आप खुशी और आनंद में रहेंगे।
कर्क:
आपको अत्यधिक भावनाशील और उतावला नहीं बनना चाहिए। कठिन परिस्थितियों को टालने या उसकी तरफ उपेक्षा रखने की जगह उसे दूर करने का बुद्धिपूर्वक प्रयास करना चाहिए। आज आप व्यवसायिक जीवन को कम तथा कौटुंबिक तथा निजी जीवन को अधिक महत्त्व देंगे।
सिंह :
आज आपकी अत्यधिक भावनात्मकता मित्रों या प्रियजनों को भावनाओं में भिगोएगी । विवाहोत्सुक विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ प्रगाढ़ संबंधों में बंधेंगे, ऐसी संभावना है। ऑफिस में आपका दृष्टिकोण सृजनात्मक रहेगा। इसके कारण आज का दिन हरेक दिन की अपेक्षा आपको कुछ अलग लगेगा।
कन्या :
दैनिक प्रवृत्तियों में लगे रहेंगे और उसपर अधिक ध्यान देंगे। विदेश में रहनेवाले किसी संबंधी या मित्र की ओर से लाभ होगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा, क्योंकि खान-पान पर संयम न रखने से आपकी तबीयत खराब हो सकती है।
तुला :
आज का दिन आपके लिए शुभफलदायक होगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। संतानों की प्रगति के समाचार से आनंद अनुभव करेंगे। बिजनेस में पूंजी निवेश के लिए अनुकूल समय है। पूंजी निवेशक तथा शेयरदलालों के लिए भी लाभदायक समय है ।
वृश्चिक:
भाग्य की धूप-छांव का अनुभव करना पड़ेगा। यदि आप कोई नई योजना या कार्य शुरू करना चाहते हों, तो उस संबंध में शतप्रतिशत निश्चित हो तो ही शुरू करें, क्योंकि आज नए कार्य शुरू न करना बेहतर रहेगा।
धनु:
आज ग्रहों की स्थिति अनुकूल होने से आज का दिन बिना किसी उपाधियों के व्यतीत होगा । आप नए कार्य शुरू करना पसंद करेंगे, परंतु एक साथ बहुत से कार्य हाथ में न लेने की सलाह है।
मकर :
आज आप हरेक वस्तु का अच्छा पक्ष ही देखें। यदि आपका व्यवहार आशावादी होगा तो आपके जीवन में से बहुत-सी कठिनाइयां दूर हो जाएंगी। जो लोग समाजसेवा और जलयान के साथ जुड़े होंगे उनके लिए आज का दिन सफलता का है। आज व्यवसायिक संबंध अधिक मजबूत बनाने का है।
कुंभ :
आप अपने मित्र या सहकर्मियों की प्रगति से बहुत खुश होंग। आपका साहसपूर्ण जोश बढ़ेगा और आप अधिक अच्छे भविष्य के लिए कुछ ठोस कदम लेने का निश्चय करेंगे। जीवन में तेजी से प्रगति करने की इच्छा होने पर भी आप इच्छित गति से आगे नहीं बढ़ सकेंगे।
मीन :
आज क्रोध पर काबू रखकर मौन धारण करना अधिक अच्छा रहेगा, अन्यथा कोई खटराग और मनमुटाव होने की संभावना है। इसके अतिरिक्त पैसे खर्च करते समय भी संयम रखना आवश्यक है। आर्थिक मामले एवं पैसों की लेन-देन में बहुत संभलकर काम करें। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता मध्यम रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी मामले में मनमुटाव हो सकता है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। खान-पान में ध्यान रखें।