BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
राशिफल : दिनांक 23 जनवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल : दिनांक 23 जनवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल
मेष :
रोजगार के क्षेत्र में हर संघर्ष पर विजय आने वाली बड़ी सफलता का आगाज कर रहा है। मन में कुछ नकारात्मक विचार परेशान करेंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।
बृषभ :
कार्य क्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। पारिवारिक संबंधों कटुता-दुश्मनी जैसा न बननें दें।
मिथुन :
आपकी सारी समस्याएं खुद ब खुद सुलझ जाएंगी थोड़ा धैर्य पूर्वक वक्त का इन्तजार करें। चिन्ताएं मन को परेशान करेंगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आवेश में लिया गया निर्णय से पश्चाताप संभव।
कर्क :
दूसरों की सफलता से अपने अन्दर हीन भावना न पाले। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर और स्थान परिवर्तन के भी योग हैं।
सिंह :
वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए मन में कुछ नकरात्मक विचार उत्पन्न होंगे। किसी विपरीत लिंगी संबंध में आकषर्ण बढ़ेगा। नये कार्य के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र होंगे।
कन्या :
दुनिया में चल रही महामारी को लेकर मन में भय व्याप्त होगा। आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियां उत्पन्न होंगी।आसीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वन्चित होगा।
तुला :
निर्थक दूसरों की पीठ पीछे आलोचना न करें। जीविका क्षेत्र में नए आयाम उत्साहित करेंगे। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी।
वृश्चिक :
नैतिक-अनैतिक सोचने वाला मन भौतिक परिवेश ताल-मेल बैठाने में असमर्थ होगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम तीव्र होगा।
धनु :
मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। दूसरों की बात इधर से उधर करना आपको शोभा नहीं देता और निर्थक दूसरों की आलोचना करना भी ठीक नहीं है। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिन्तित होगा।
मकर :
कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।
कुंभ :
किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेगी। रोजगार में सफलता के योग है। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव।
मीन:
अपना तनाव दूसरों के समक्ष जाहिर न करें। अनावश्यक दूसरों की आलोचना न करें। रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर उत्साह का संचार करेंगे, परन्तु आवेश में लिया गया निर्णय हानिकारक हो सकता है।

 

राशिफल : दिनांक 22 जनवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल : दिनांक 22 जनवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल
मेष :

अगर मुमकिन हो, तो लंबे सफऱ पर जाने से बचें, क्योंकि लंबी यात्राओं के लिए अभी आप कमज़ोर हैं और उनसे आपकी कमज़ोरी और बढ़ेगी। परिवार के किसी सदस्य के बीमार पडऩे की वजह से आपको आर्थिक परेशानी आ सकती है, हालांकि इस वक्त आपको धन से ज्यादा उनकी सेहत की चिंता करनी चाहिए।
वृष :

आपकी इच्छाओं और महत्त्वाकांक्षाओं पर डर का साया पड़ सकता है। इसका सामना करने के लिए आपको उपयुक्त सलाह की ज़रूरत है। इस राशि के कुछ लोगों को आज जमीन से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर धन खर्च करना पड़ सकता है। कुछ लोग आपकी झुंझुलाहट की वजह बन सकते हैंए उन्हें नजऱअंदाज़ करें।
मिथुन :

ख़ुद अपना इलाज करने से बचें, क्योंकि दवाई पर आपकी निर्भरता बढऩे की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। किसी बड़े समूह में भागीदारी आपके लिए दिलचस्प साबित होगीए हालाँकि आपके ख़र्चे बढ़ सकते हैं। मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियां मज़ेदार रहेंगी,अगर पूरे परिवार की उसमें सहभागिता हो।
कर्क :

पैसे का लगातार पानी की तरह बहते जाना आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकता है। पुराने परिचितों से मिलने.जुलने और पुराने रिश्तों को फिर से तरोताज़ा करने के लिए अच्छा दिन है। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में आपको मीठे सपने देगा।
सिंह :

कोई दोस्त आपकी सहनशक्ति और समझ की परीक्षा ले सकता है। अपने मूल्यों को दरकिनार करने से बचें और हर फ़ैसला तार्किक तरीक़े से लें। अगर आपने अपने घर के किसी सदस्य से उधार लिया था तो उसे आज लौटा दें नहीं तो वो आपके खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर सकता है।
कन्या :

अगर आपकी योजना बाहर घूमने.फिरने की है तो आपका वक्त हंसी-ख़ुशी और सुकून भरा रहेगा। घर की जरुरतों को देखते हुए आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं जिससे आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों।
तुला :

प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। आज इस राशि के कुछ बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। घर का कुछ समय से टलता आ रहा काम.काज आपका थोड़ा वक्त ले सकता है। आज आप अपने दोस्त की महक उसकी अनुपस्थिति में महसूस करेंगे।
वृश्चिक :

आज आप खेलकूद में हिस्सा ले सकते हैंए जो आपको तंदुरुस्त बनाए रखेगा। जिन लोगों ने अपना पैसा सट्टेबाजी में लगा रखा था आज उन्हें नुकसान होने की संभावना है। सट्टेबाजी से दूर रहने की आपको सलाह दी जाती है।
धनु :

अगर आपने अपने घर के किसी सदस्य से उधार लिया था, तो उसे आज लौटा दें नहीं तो वो आपके खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर सकता है। काम के दबाव के चलते मानसिक उथल-पुथल और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दिन के उत्तरार्द्ध में ज़्यादा तनाव न लें और आराम करें।
मकर:

आज का दिन मौज-मस्ती और आनंद से भरा रहेगा, क्योंकि आप जि़ंदगी को पूरी तरह जिएंगे। कार्यक्षेत्र में आज आप अपने काम में प्रगति देखेंगे। आज काफ़ी दिमाग़ी कसरत मुमकिन है। रोज़मर्रा की ज़रूरतें पूरी न होने से आपके वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है।
कुंभ:

ख़ुद को सेहतमंद और दुरुस्त रखने के लिए वसायुक्त और तली.भुनी चीज़ों से दूर रहें। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के ज़रिए आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। आप साथ में कहीं घूमने-फिरने जाकर अपने प्रेम.जीवन में नई ऊर्जा का संचार कर सकते हैं।
मीन :

आपका बच्चों जैसा भोला स्वभाव फिर सतह पर आ जाएगा और आप शरारती मनोदशा में होंगे। आज आपको किसी अज्ञात-स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है, जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का मौक़ा है, जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाएगा।

 

इस बार सकट चौथ पर बन रहा विशिष्ट संयोग, इन शुभ मुहूर्तों में करें पूजा- अर्चना, होगा लाभ ही लाभ

इस बार सकट चौथ पर बन रहा विशिष्ट संयोग, इन शुभ मुहूर्तों में करें पूजा- अर्चना, होगा लाभ ही लाभ

पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक सकट चौथ का व्रत माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष सकट संकष्टी 21 जनवरी को मनाई जाएगी। इसे संकष्टी चतुर्थी, लम्बोदर संकष्टी चतुर्थी, तिलकुट चौथ, तिलकुट चतुर्थी, संकट चौथ, माघी चौथ, तिल चौथ आदि नामों से जाना जाता है। ज्योतिषाचार्य अंकित चौधरी कहते हैं कि सकट चौथ व्रत में माताएं अपनी संतान की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना के लिए उपवास रखती हैं। मान्यता है कि सकट चौथ का व्रत रखने और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने से संतान के ऊपर आने वाले सभी संकट दूर हो जाते हैं।
सकट चौथ पर शुभ संयोग
• भारतीय ज्योतिष विज्ञान परिषद् मेरठ चैप्टर के चेयरमैन ज्योतिषाचार्य आचार्य मनीष स्वामी कहते हैं कि सकट चौथ पर सौभाग्य योग बन रहा है, जो बहुत शुभ माना जाता है। इस योग में किया गया कोई भी कार्य और पूजा पाठ से सफलता प्राप्त होती है। सकट चौथ पर सौभाग्य योग दोपहर 3:06 बजे तक रहेगा और उसके बाद शोभन योग शुरू होगा।
सकट चौथ शुभ मुहूर्त
• चतुर्थी तिथि प्रारम्भ -21 जनवरी को सुबह 8:51 बजे
• चतुर्थी तिथि समाप्त-22 जनवरी को सुबह 9:14 बजे
• सकट चौथ के दिन चन्द्रोदय समय-रात्रि 9:05 बजे
सकट चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त-
आचार्य मनीष स्वामी के अनुसार शुभ कार्यों के लिए सर्वश्रेष्ठ माने जाने वाले अभिजीत मुहूर्त भी 21 को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से शुरू होकर 12 बजकर 54 मिनट तक रहेंगे। सकट चौथ के दिन सुबह से दोपहर 3.06 बजे तक सौभाग्य योग होता है। इसके बाद शोभन योग शुरू होगा, जो 22 को दोपहर तक है।
चंद्रोदय का दर्शन मुहूर्त-
संकष्टी चतुर्थी तिथि पर व्रत रखने के बाद चंद्रमा का दर्शन अवश्य किया जाता है। 21 जनवरी की रात को सकट चौथ पर चंद्रमा 09.05 बजे निकलेगा। ऐसे में जो महिलाएं सकट चौथ का व्रत रखेंगी वे पूजा के बाद चंद्रमा के दर्शन करते हुए जल अर्पित करें। हालांकि अलग-अलग जगहों पर चंद्रमा के निकलने का समय अलग हो सकता है।
 

राशिफल : दिनांक 21 जनवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल : दिनांक 21 जनवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल
मेष :

सेहत से जुड़ी परेशानियां असहजता का कारण बन सकती हैं। आज आप आसानी से पैसे  कर सकते हैं। लोगों को दिए पुराने कजऱ् वापस मिल सकते हैं या फिर किसी नई परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं।
वृष :

ख़ुद अपना इलाज करने से बचें, क्योंकि दवाई पर आपकी निर्भरता बढऩे की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फ़ायदा दिलायेगा। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए अच्छा समय है।
मिथुन :

ख़ुद को ज़्यादा आशावादी बनने के लिए प्रेरित करें। इससे न सिफऱ् आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यवहार लचीला होगा, बल्कि डर, ईर्ष्या और नफऱत जैसे नकारात्मक मनोभावों में भी कमी आएगी। आज आप घर से बाहर तो बहुत सकारात्मकता के साथ निकलेंगे, लेकिन किसी कीमती वस्तु के चोरी होने की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है।
कर्क:

सेहत की तरफ़ जऱा ज़्यादा ग़ौर करने की ज़रूरत है। नया आर्थिक कऱार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा। आज आप जहां भी जाएंगे, लोगों के बीच आप सबके ध्यान का केंद्र बने रहेंगे। आपको कोई सरप्राइज़ मिल सकता है।
सिंह :

आप ख़ुद को बेहतर और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। पैसे की अहमियत को आप अच्छे से जानते हैं इसलिए आज के दिन आपके द्वारा बचाया गया धन आपके बहुत काम आ सकता है और आप किसी बड़ी मुश्किल से निकल सकते हैं।
कन्या :

रक्तचाप के मरीज़ों को ख़ास खय़ाल रखने और दवा-दारू करने की ज़रूरत है। साथ ही उन्हें कॉलेस्ट्रोल को क़ाबू में रखने की कोशिश भी करनी चाहिए। ऐसा करना आगे काफ़ी लाभदायक सिद्ध होगा। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैसा होगी।
तुला :

जिन लोगों ने किसी रिश्तेदार से पैसा उधार लिया था उनको आज वो उधार किसी भी हालत में वापस करना पड़ सकता है। दोस्त शाम के लिए कोई बढिय़ा योजना बनाकर आपका दिन ख़ुशनुमा कर देंगे। अपनी दीवानगी को क़ाबू में रखें, नहीं तो यह आपके प्रेम-संबंध को मुश्किल में डाल सकती है।
वृश्चिक :

रात के समय आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है क्योंकि आपके द्वारा दिया गया। आप दोस्तों के साथ बेहतरीन वक्त बिताएंगे, लेकिन गाड़ी चलाते वक््त ज़्यादा सावधानी बरतें। यह दिन बेहतरीन दिनों में से एक हो सकता है।
धनु :

आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। बीते दिनों में जितना धन आपने आज को बेहतर बनाने के लिए इनवेस्ट किया था उसका फायदा आज आपको फायदा मिल सकता है।
मकर :

स्वास्थ्य के लिहाज़ से बहुत अच्छा दिन है। आपकी ख़ुशमिज़ाजी ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करेगी। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मौज-मस्ती करें। आज आपकी मुस्कान बेइमानी सी होगी, हंसी में वो खनक नहीं होगी। दिल धड़कने में आनाकानी कर रह आपको इस समय का सदुपयोग करना सीखना चाहिए।
कुंभ:

दिन फ़ायदेमंद साबित होगा और आप किसी पुरानी बीमारी में काफ़ी आराम महसूस करेंगे। आज का दिन ऐसी चीज़ों को खऱीदने के लिए बढिय़ा है, जिनकी क़ीमत आगे चलकर बढ़ सकती है। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियां निकालने की आदत को नजऱअंदाज़ करें।
मीन :

आशावादी बनें और उजले पक्ष को देखें। आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाज़े खोलेंगी। यदि आप किसी से उधार वापस मांग रहे थे और अब तक वो आपकी बात को टाल रहा था, तो आज बिना बोले ही वो आपको पैसा लौटा सकता है। घर का कुछ समय से टलता आ रहा काम-काज आपका थोड़ा वक्त ले सकता है।

 

राशिफल : दिनांक 20 जनवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल : दिनांक 20 जनवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल
मेष:

आप जल्द ही लंबे समय से चली आ रही बीमारी से उबरकर पूरी तरह सेहतमंद हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे। नई चीजों को सीखने की आपकी ललक क़ाबिल-ए-तारीफ़ है। व्यापारियों के लिए लाभ का दिन है।
वृष:

आप अपने सकारात्मक रवैए और आत्मविश्वास की वजह से आसपास के लोगों को प्रभावित करेंगे। दूसरों के सामने आदर्श स्थापित करने के लिए ख़ुद को बेहतर बनाने की कोशिश जारी रखें। खाली वक्त समस्या का समाधान निकालने में लगाएंगे।
मिथुन:

आज आप ऊर्जा से लबरेज़ होंगे। संतान की वजह से आर्थिक लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। आपकी मुस्कुराहट प्रिय की नाराजग़ी दूर करेगी। कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
कर्क :

आपकी ऊंची बौद्धिक क्षमताएं आपको कमियों से लडऩे में सहायता करेंगी। व्यापाार में मुनाफा कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। आज आप कोई दिल टूटने से बचा सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपके हर काम में आपके साथ है।
सिंह:

जल्द ही लंबे समय से चली आ रही बीमारी से उबरकर पूरी तरह सेहतमंद हो सकते हैं। मेहमानों से खऱाब बर्ताव न करें। आपका ऐसा व्यवहार न केवल आपके परिवार को दु:खी कर सकता है, बल्कि संबंधों में दूरी भी पैदा कर सकता है। जीवनसाथी की बेरुख़ी दिन भर आपको उदास रख सकती है।
कन्या:

आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए कई ख़ुशनुमा पल लेकर आएगा। ज़्यादातर समय दोस्तों और परिवार के साथ बीतेगा। आज के दिन रोमांस के नज़रिए से कोई ख़ास आशा नहीं की जा सकती है। नौकरों और सहकर्मियों से परेशानी होने की संभावना को ख़ारिज नहीं किया जा सकता है।
तुला:

परिवार की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए आपको कुछ कर दिखाने की ज़रूरत है। सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की ज़रूरत है। अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। खाली वक्त में कोई पुस्तक पढ़ सकते हैं। जीवनसाथी ख़ूबसूरत शब्दों में यह बताएगा कि आप उनके लिए कितने क़ीमती हैं।
वृश्चिक:

आज का दिन मौज-मस्ती और आनंद से भरा रहेगा। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। अगर आपने किसी शख्स को पैसा उधार दिया था, तो आपको वो पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। प्रिय से दूर होने के बावजूद आप उसकी मौजूदगी महसूस करेंगे।
धनु:

दोस्तों का रुख़ सहयोगी रहेगा और वे आपको ख़ुश रखेंगे। आज आपका धन कई चीजों पर खर्च हो सकता है। आपको आज अच्छा बजट प्लान करने की आवश्यकता है। आज आपमें धैर्य की कमी रहेगी। इसलिए संयम बरतें, क्योंकि आपकी तल्ख़ी आसपास के लोगों को दु:खी कर सकती है।
मकर:

आज आप ऊर्जा से लबरेज़ होंगे। आपकी कोई चल संपत्ति चोरी हो सकती है। आज बिना कुछ ख़ास किए लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में क़ामयाब रहेंगे। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएं और आइडिया सुझाएगा।
कुंभ: हृदय-रोगियों के लिए कॉफ़ी छोडऩे का सही समय है। कार्यक्षेत्र या करोबार में लापरवाही आज आपको आर्थिक नुकसान करा सकती है। आप आज प्रेमपूर्ण मनोभाव में होंगे, इसलिए अपने प्रिय के साथ कुछ अच्छा समय बिताने की योजना बनाएं। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएं और आइडिया सुझाएगा।
मीन:

आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ़ खींचेगा। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच कोई बाहरी व्यक्ति दूरी पैदा करने की कोशिश कर सकता है।

 

राशिफल : दिनांक 19 जनवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल : दिनांक 19 जनवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल
मेष :
आज किसी की मदद से आपको करोबार या नौकरी में आर्थिक लाभ होने की संभावना है। ख़ुद को अपने प्रिय के प्यार से सराबोर महसूस करेंगे। जीवनसाथी आपको प्यार का एहसास देना चाहता है, उसकी मदद करें।
वृष:
आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। कई लोग आपकी ख़ासी तारीफ़ कर सकते हैं। अगर आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीके से इस्तेमाल करें तो वह काफ़ी फ़ायदेमंद साबित होगी। किसी दिलचस्प इंसान से मिलेंगे।
मिथुन:
हाल ही की घटनाओं से आपका मन बेचैन हो सकता है। शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग फ़ायदेमंद साबित होंगे। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें।
कर्क :
आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफ़ी वक्त देंगे। दफ़्तर में आप तारीफ़ पाएंगे। आज आप सब कामों को छोड़कर उन कामों को करना पसंद करेंगे, जिन्हें आप बचपन के दिनों में करना पसंद करते थे।
सिंह :
अवांछित विचार दिमाग़ में छा सकते हैं। जीवनसाथी की खराब तबीयत के कारण आज आपका धन खर्च हो सकता है। आकर्षण और व्यक्तित्व के ज़रिए आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। व्यापार में धनलाभ होगा।
कन्या :
अपने डर के इलाज का वक्त आ चुका है। आपको समझना चाहिए कि न सिफऱ् यह शारीरिक ऊर्जा को चूस लेता है, बल्कि जि़ंदगी को भी कम करता है। आर्थिक रूप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे।
तुला :
ख़ुद को ज़्यादा आशावादी बनने के लिए प्रेरित करें। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका खय़ाल रखते हैं। बढिय़ा खाने, महक और ख़ुशी के साथ आप अपने हमदम के साथ बेहतरीन समय बिता सकते हैं।
वृश्चिक:
जल्द ही बीमारी से उबरने की संभावना है। धन से जुड़ा कोई मसला आज हल हो सकता है और आपको धन लाभ हो सकता है। प्रेमी अपने मनोभावों को आपके सामने खुलकर नहीं रख पाएगा सहकर्मियों का साथ मिलेगा।
धनु :
आज आप उम्मीदों की जादुई दुनिया में हैं। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। कुछ लोग जितना कर सकते हैं, उससे कई ज़्यादा करने का वादा कर देते हैं। उदास न हों, कभी-कभी विफल होना कोई खऱाब बात नहीं है। जीवनसाथी की वजह से आपकी योजना गड़बड़ हो सकती है।
मकर :
ध्यान से सुकून मिलेगा। जो लोग काफी वक्त से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे उन्हें आज कहीं से धन प्राप्त हो सकता है। आज के दिन यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मिलना-जुलना होगा। वैवाहिक जीवन के लिए विशेष दिन है।
कुंभ :
आज आप खेलकूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तंदुरुस्त बनाए रखेगा। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फंसने से सावधान रहें। परीक्षा की घबराहट को हावी न होने दें। खाली वक्त में आध्यात्मिक पुस्तकों का अध्ययन करें। जीवनसाथी के साथ सैर-सपाटे का मज़ा ले सकते हैं।
मीन :
कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है। जीवन की गाड़ी को अच्छे से चलाना चाहते हैं तो आज आपको पैसे की आवाजाही पर विशेष ध्यान देना होगा।
 

2022 का पहला 'सूर्य ग्रहण' कब और किस राशि में लग रहा है? जानें डेट और टाइम

2022 का पहला 'सूर्य ग्रहण' कब और किस राशि में लग रहा है? जानें डेट और टाइम

जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है और चंद्रमा की परछाई पृथ्वी पर पड़ती है तो इसे सूर्य ग्रहण कहते हैं. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण को महत्वपूर्ण खगोलीय घटना के तौर पर देखा जाता है. मान्यता है कि सूर्य ग्रहण जब भी लगता है तो इसका प्रभाव देश-दुनिया पर देखने को तो मिलता ही है, साथ ही साथ मेष से लेकर मीन राशि तक भी इसका असर पड़ता है.
सूर्य ग्रहण कब है 2022 (Surya Grahan 2022)
ज्योतिष गणना के मुताबिक अनुसार 30 अप्रैल 2022 को पहला सूर्य ग्रहण लगेगा. ये साल का पहला ग्रहण होगा. साल का पहला सूर्य ग्रहण आंशिक ग्रहण होगा जो वृषभ राशि में लगेगा. यह सूर्य ग्रहण दक्षिण और वेस्ट-साउथ अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका महासागर जैसे क्षेत्रों से दिखाई देगा. आंशिक होने के कारण भारत पर इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा. पूर्ण ग्रहण लगने की स्थिति में ही सूतक नियमों का पालन किया जाता है. पंचांग के अनुसार साल 2022 में कुल चार ग्रहण लगने का योग बना है. जिसमे से दो सूर्य ग्रहण और दो ही चंद्र ग्रहण लगने का संयोग बना हुआ है.
वृषभ राशि में लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण
साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल 2022 को शनिवार के दिन लगने जा रहा है. यह ग्रहण दोपहर 12 बजकर 15 मिनट से आरंभ होगा और दोपहर 4 बजकर 07 मिनट पर समाप्त होगा. यह सूर्य ग्रहण वृषभ राशि में लगेगा.
सूर्य ग्रहण के दौरान 'सूतक' की स्थिति
साल का पहला सूर्य ग्रहण पूर्ण नहीं है. ये आंशिक सूर्य ग्रहण है. जिस कारण सूतक नियमों का पालन आवश्यक नहीं होगा. मान्यता के अनुसार सूतक तभी प्रभावी या मान्य होता है जब पूर्ण ग्रहण की स्थिति बनती है.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि just36news.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

 

राशिफल : दिनांक 18 जनवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल : दिनांक 18 जनवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल
मेष:

आज के दिन आप उत्साह और जोश से भरे रहेंगे। कार्य को समय से निपटने के लिए प्रयास तेज करेंगे, सफल होंगे। रक्षा, पुलिस, खेल जगत से जुड़े लोगों के प्रदर्शन बेहतर होगा। जोखिम वाले काम में और निवेश में सतर्कता रखें। आर्थिक लेन-देन का काम सूर्यास्त से पहले निपटा लेना बेहतर होगा। बड़े भाई से सहयोग पाएंगे।भाग्य 88 प्रतिशत तक साथ देगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृषभ:

वृष राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास का पूरा लाभ मिलेगा। सगे-संबंधियों से सहयोग पाएंगे, दूर रहने वाले संबंधियों से सुखद समाचार मिलेगा। किसी को उधार दिया है तो वापस मिल सकता है। परिवार में जीवनसाथी से सहयोग और बच्चों से खुशी मिलेगी। कुछ लोगों को सर्दी जुकाम की शिकायत हो सकती है।भाग्य आज 79 प्रतिशत तक साथ दे रहा है, माता से आशीर्वाद लें।
मिथुन:

आपके लिए आज का दिन कुछ खट्टा मीठा रहेगा। आपकी योजना किसी आपात स्थिति के कारण अधूरी रह सकती है। बुद्धि और अनुभव का कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। कारोबार में इस राशि के लोग मुनाफा कमा सकते हैं। बहनों और बेटियों की ओर से खुशी मिलेगी। वायु विकार की शिकायत से कुछ लोगों को परेशानी होगी।आज भाग्य आपका 89 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। तुलसी को जल दें।
कर्क:

कर्क राशि के लोगों को आज अपने खर्चों को कंट्रोल में रखना चाहिए। संभव हो तो आज ई-शॉपिंग वाली वेबसाइट से दूरी बनाए रखें नहीं तो गैर जरूरी खर्चे हो सकते हैं। छात्रों का मन पढाई से दूर हो सकता है। सर्दी जुकाम की शिकायत महसूस होगी। कारोबार और नौकरी के मामले में दिन सामान्य रहेगा, लेकिन कुछ बातों को लेकर उलझन रहेगी।भाग्य 67 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। उपाय के तौर पर शिवजी को अक्षत अर्पित करें, साथ में ओम नम: शिवाय बोलें।
सिंह:

आपके लिए आज का दिन कारोबार और नौकरी के मामले में अनुकूल रहेगा। वाणी और व्यवहार कुशलता से अधिकारियों और सहकर्मियों से सहयोग पा सकेंगे। पुराना अटका काम आज पूरा करने पर भी आपका ध्यान रहेगा। परिवार में पिता की सेहत का ध्यान रखना होगा। खर्च के मामले में आज दिन सामान्य रहेगा।भाग्य आज 76 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है। उपाय के तौर पर सूर्य देव को जल दें।
कन्या:

आज करियर के मामले में दिन अच्छा रहेगा। कोई अटका हुआ डील है तो आप फाइनल हो सकती है। कारोबार में मुनाफा अच्छा रहेगा। निवेश में भी लाभ पाएंगे। छात्रों का प्रदर्शन सुधरेगा। बुद्धि कौशल से लाभ पाएंगे। सेहत के मामले में जोखिम लेने से बचें। माता बीमार हैं तो उनकी सेहत में सुधार होगा। तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है।भाग्य 82 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है। उपाय के तौर पर गाय को हरा चारा खिलाएं।
तुला:

आज आप धर्म और अध्यात्म में रुचि लेंगे। मेहनत से अधिक आपका भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार में आपकी स्नेह और सहयोग से मन आनंदित रहेगा। कुछ लोगों को नए वस्त्र और भौतिक सुख के साधनों की प्राप्ति भी हो सकती है। यात्रा का भी योग, लंबी नहीं तो छोटी यात्रा हो सकती है। पिता की ओर से सहयोग पाएंगे, इनसे लाभ पाने का भी योग है।भाग्य 90 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है, राम रक्षा स्तोत्र का पाठ कीजिए।
वृश्चिक:

वृश्चिक राशि वालों को आज जोश की बजाय होश से काम लेना चाहिए। किसी भी काम को संयम से पूरा करने की कोशिश करेंगे तो काम बनाने की संभावना अधिक रहेगी। इस राशि के कुछ लोग आज पित्त संबंधी तकलीफ महसूस कर सकते हैं। तैलीय और मसालेदार भोजन से परहेज रखना चाहिए। कार्यक्षेत्र में काम के उलझने से खीज महसूस करेंगे।भाग्य 65 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है। उपाय के तौर पर हनुमानजी की पूजा करें।
धनु:

आज का दिन गृहस्थी के मामले में सुखद रहेगा। जीवनसाथी से पूरा सहयोग पाएंगे। साझेदारी वाले काम भी आज का दिन अनुकूल रहेगा। वैसे आज इस राशि के लोगों का मन कुछ अशांत और विचलित रहेगा, इसलिए संभव हो तो महत्वपूर्ण फैसला टाल दें। आर्थिक लेन-देन में आंख कान खुले रखें। विदेश कंपनियों में काम करने वालों के लिए दिन बेहतर होगा।भाग्य 77 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। उपाय के तौर पर विष्णु चालीसा का पाठ करें।
मकर:

आज मकर राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचना चाहिए। महत्वपूर्ण कार्यों को शाम से पहले ही निपटा लेना सही रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव रहेगा। कारोबार के मामले में आज दिन व्यस्तता वाला रहेगा। विरोधियों से सतर्क रहें, सेहत के मामले में जोखिम से बचें। पुरानी कोई समस्या फिर से सामने आ सकती है।भाग्य 64 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। उपाय के तौर पर हनुमान चालीसा पढें।
कुंभ:

छात्रों के लिए आज दिन अनुकूल रह सकता है, बुद्धि और ज्ञान का विकास होगा। आर्थिक मामलों में किया गया प्रयास सफल होगा। लव लाइफ में आपसी तालमेल बना रहेगा। जिनके बीच तनाव चल रहा है वह भी रिश्ते को मधुर बनाने में सफल होंगे। बिजली के उपकरणों के साथ सतर्कता बरतें।भाग्य 72 प्रतिशत तक आपके साथ रहेगा। देवी कवच का पाठ कीजिए।
मीन:

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सुख साधनों में वृद्धि कारक रहेगा। माता और मात समान महिला से स्नेह और सहयोग की प्राप्ति हो सकती है। पढऩे लिखने में रुचि रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। सहकर्मियों और अधिकारियों से सहयोग पाएंगे। रुचिकर भोजन का आनंद मिल सकता है।भाग्य 88 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। हल्दी का तिलक लगाएं।

 

राशिफल: दिनांक 17 जनवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 17 जनवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल
मेष :
आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का पूरा लाभ प्राप्त होगा। नये लक्ष्य व कुछ नये कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी। सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।
बृषभ :
सगे-संबंधों में ब्यस्तता बढ़ेगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। कुछ नये संबंधों के प्रति मन उत्साहित होगा। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी। घर में खुशहाल माहौल रहेगा।
मिथुन :
पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। वाक्यपटुता व व्यवहार कुशलता से सगे-संबंधों में प्रभावी होंगे। भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी।
कर्क :
कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। अत: इसमें सुधार लायें। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें।
सिंह :
कार्यक्षेत्र में अनवरत् ब्यस्तता रहेगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ अच्छे आसार नजर आयेंगे। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। रोजगार में ब्यस्तता रहेगी।
कन्या :
आर्थिक सुदृढ़ता के लिए मन सुदृढ़ होगा। कोई नयी इच्छा मन पर प्रभावी होगी। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
तुला :
अभिभावकों एवं श्रेष्ठजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी। निराशावादी विचार योजनाओं की सार्थकता में बाधक हैं। एक साथ कई चिंताओं से मन ग्रसित होगा। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।
वृश्चिक :
आवेश में कोई कार्य न करें। नई प्रतिभाएं उजागर होंगी। प्रिय लोगों का सान्निध्य प्राप्त होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में मन उसके परिणाम के प्रति चिंतित होगा। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा।
धनु :
अपने अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। आकस्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। सभी इच्छाओं को सकार करने से पूर्व गहन सोच-विचार करें। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें।
मकर :
अपने पद का ख्याल रखते हुए उच्छृंखल मन पर नियंत्रण रखें। आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही हानिकारक हो सकती है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
कुंभ :
ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अवसर प्रदान करेगी। प्रतिभाओं पर भरोसा रख लक्ष्यों को पूर्ण करने हेतु केंद्रित होंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान होगा। महत्वपूर्ण कायरे की पूर्ति होगी।
मीन :
आय से साधन सुलभ होंगे। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होंगे। काफी दिनों से अवरोधित कोई कार्य हल होने की संभावना है। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें।

 

धनवान बनने के लिए पौष पूर्णिमा पर कर लें ये छोटा सा उपाय, मां लक्ष्मी की बरसने लगेगी कृपा

धनवान बनने के लिए पौष पूर्णिमा पर कर लें ये छोटा सा उपाय, मां लक्ष्मी की बरसने लगेगी कृपा

हर माह में पूर्णिमा पड़ती है। पौष माह की पूर्णिमा 17 जनवरी, सोमवार को पड़ रही है। पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्रमा की पूजा का विधान है। हिंदू धर्म में पूर्णिमा का बहुत अधिक महत्व होता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने का भी विशेष महत्व होता है। इस समय कोरोना वायरस की वजह से घर में रहना ही सुरक्षित है। आप घर में रहकर नहाने के पानी में गंगा जल मिलाकर भी स्नान कर सकते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूर्णिमा का दान सबसे बड़ा होता है। इस दिन दान- पुण्य भी किया जाता है। पौष पूर्णिमा के पावन दिन धन संबंधित समस्याओं से छुटकारा पाने और धनवान बनने के लिए व्यक्ति को माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाना चाहिए। मां लक्ष्मी को खीर अतिप्रिय होती है। इस पावन दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अष्टलक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। इस पाठ को करने से घर में सुख- समृद्दि आती है। आप रोजाना भी अष्टलक्ष्मी स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं।
श्री अष्टलक्ष्मी स्त्रोतम:
• आदि लक्ष्मी
सुमनस वन्दित सुन्दरि माधवि चंद्र सहोदरि हेममये ।
मुनिगण वन्दित मोक्षप्रदायिनी मंजुल भाषिणि वेदनुते ।
पङ्कजवासिनि देवसुपूजित सद-गुण वर्षिणि शान्तिनुते ।
जय जय हे मधुसूदन कामिनि आदिलक्ष्मि परिपालय माम् ।
• धान्य लक्ष्मी:
अयिकलि कल्मष नाशिनि कामिनि वैदिक रूपिणि वेदमये ।
क्षीर समुद्भव मङ्गल रुपिणि मन्त्रनिवासिनि मन्त्रनुते ।
मङ्गलदायिनि अम्बुजवासिनि देवगणाश्रित पादयुते ।
जय जय हे मधुसूदनकामिनि धान्यलक्ष्मि परिपालय माम् ।
साप्ताहिक राशिफल : आने वाला सप्ताह में सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, 7 दिनों तक बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
• धैर्य लक्ष्मी:
जयवरवर्षिणि वैष्णवि भार्गवि मन्त्र स्वरुपिणि मन्त्रमये ।
सुरगण पूजित शीघ्र फलप्रद ज्ञान विकासिनि शास्त्रनुते ।
भवभयहारिणि पापविमोचनि साधु जनाश्रित पादयुते ।
जय जय हे मधुसूदन कामिनि धैर्यलक्ष्मि सदापालय माम् ।
• गज लक्ष्मी:
जय जय दुर्गति नाशिनि कामिनि वैदिक रूपिणि वेदमये ।
रधगज तुरगपदाति समावृत परिजन मंडित लोकनुते ।
हरिहर ब्रम्ह सुपूजित सेवित ताप निवारिणि पादयुते ।
जय जय हे मधुसूदन कामिनि गजलक्ष्मि रूपेण पालय माम् ।
• सन्तान लक्ष्मी:
अयि खगवाहिनी मोहिनि चक्रिणि रागविवर्धिनि ज्ञानमये ।
गुणगणवारिधि लोकहितैषिणि सप्तस्वर भूषित गाननुते ।
सकल सुरासुर देव मुनीश्वर मानव वन्दित पादयुते ।
जय जय हे मधुसूदन कामिनि सन्तानलक्ष्मि परिपालय माम् ।
• विजय लक्ष्मी:
जय कमलासनि सद-गति दायिनि ज्ञानविकासिनि गानमये ।
अनुदिन मर्चित कुङ्कुम धूसर भूषित वसित वाद्यनुते ।
कनकधरास्तुति वैभव वन्दित शङ्करदेशिक मान्यपदे ।
जय जय हे मधुसूदन कामिनि विजयक्ष्मि परिपालय माम् ।
• विद्या लक्ष्मी:
प्रणत सुरेश्वरि भारति भार्गवि शोकविनाशिनि रत्नमये ।
मणिमय भूषित कर्णविभूषण शान्ति समावृत हास्यमुखे ।
नवनिद्धिदायिनी कलिमलहारिणि कामित फलप्रद हस्तयुते ।
जय जय हे मधुसूदन कामिनि विद्यालक्ष्मि सदा पालय माम् ।
• धन लक्ष्मी:
धिमिधिमि धिन्धिमि धिन्धिमि-दिन्धिमी दुन्धुभि नाद सुपूर्णमये ।
घुमघुम घुङ्घुम घुङ्घुम घुङ्घुम शङ्ख निनाद सुवाद्यनुते ।
वेद पुराणेतिहास सुपूजित वैदिक मार्ग प्रदर्शयुते ।
जय जय हे कामिनि धनलक्ष्मी रूपेण पालय माम् ।
अष्टलक्ष्मी नमस्तुभ्यं वरदे कामरूपिणि ।
विष्णुवक्षःस्थलारूढे भक्तमोक्षप्रदायिनी ।।
शङ्ख चक्र गदाहस्ते विश्वरूपिणिते जयः ।
जगन्मात्रे च मोहिन्यै मङ्गलम शुभ मङ्गलम ।
। इति श्री अष्टलक्ष्मी स्तोत्रम सम्पूर्णम ।

 

आज से बजेगी शादी की शहनाई, जानें किस किस दिन है विवाह के शुभ मुहूर्त

आज से बजेगी शादी की शहनाई, जानें किस किस दिन है विवाह के शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में शादी विवाह से लेकर सभी शुभ व मांगिलक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व होता है. पंचाग के अनुसार ही किसी भी शुभ कार्यों की तिथि तय की जाती है. रविवार 16 जनवरी से शादी-विवाह जैसे शुभ लग्न की शुरुआत हो चुकी है. बीते एक महीने से खरमास में सभी शुभ कार्यों पर रोक लग गई थी. लेकिन अब फिर से शहनाई की आवाज सुनाई देगी. जनवरी से लेकर जुलाई महीने तक खूब शहनाई बजने वाली है.
आपको बता दें कि इस साल शादी के लिए पूरे 43 शुभ मुहूर्त हैं. लेकिन मार्च महीने में विवाह के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं है. आइये जानते हैं इस साल 2022 जनवरी से जुलाई तक विवाह के लिए कब-कब हैं शुभ मुहूर्त.
जनवरी में छह मुहूर्त- 16, 20, 23, 27, 29 और 30
फरवरी में चार मुहूर्त - 05, 11, 18 और 19
अप्रैल में छह - 17, 19, 21, 22, 23 और 28
मई में 14 मुहूर्त - 02, 03, 09, 10, 11, 12, 13, 16, 18, 19, 20, 25, 26 और 31
जून में 10 मुहूर्त- 06, 07, 08, 09, 10, 11, 13, 17, 21 और 22
जुलाई में तीन मुहूर्त- 03, 05 और 08
शादी विवाह जैसे शुभ कार्यों के लिए भले ही शुभ मुहूर्त शुरू हो गया हो. लेकिन कोरोना महामारी के केस देशभर में एक बार फिर से तेजी से बढ़ रहे हैं. इसलिए शादी विवाह की तिथि तय करने और बड़े पैमाने पर इसकी तैयारी करने से पहले अपने क्षेत्र से संबंधित कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में जरूर रखें.

 

राशिफल: दिनांक 16 जनवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 16 जनवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल
मेष:
साहस पराक्रम में आज के दिन वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर आपको सावधानी बरतनी चाहिए गले और उदर से संबंधित स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। आज के दिन कारोबारियों को अपने सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। कुछ जातकों को काम के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। सामाजिक पर अपने मान सम्मान का ख्याल रखते हुए आपको कार्य करने चाहिए।भाग्य आज 84 प्रतिशत तक आपका साथ देगा।
वृषभ:
आज इस राशि के कारोबारी अपने कारोबार का विस्तार करने का विचार बना सकते हैं। आर्थिक पक्ष के लिए भी आज का दिन शुभ साबित हो सकता है। समाज के किसी गणमान्य व्यक्ति से इस राशि के कुछ जातकों की मुलाकात हो सकती है। आज के दिन पिता का सहयोग आपको प्राप्त होगा जिससे जीवन की कई समस्याओं को आप हल कर सकते हैं।भाग्य आज 82 प्रतिशत तक आपका साथ देगा।
मिथुन:
आज पारिवारिक जीवन में आप संतुलन बिठा सकते हैं, किसी से मनमुटाव था तो दूर हो सकता है। आज के दिन आपकी कल्पनाशीलता बढ़ सकती है जिससे कला के क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों को लाभ होगा। इस राशि के लोगों की एकाग्रता में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग आज के दिन आपको मिल सकता है।भाग्य आज 84 प्रतिशत तक आपका साथ देगा।
कर्क:
आज के दिन किसी वजह से आपका मन उदास हो सकता है। किसी दोस्त या रिश्तेदार से बात करके अच्छा महसूस कर सकते हैं। आर्थिक मामलों को लेकर इस राशि के जातकों को सावधान रहना होगा। मन को संतुलित करने के लिए प्राणायाम करेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है उनका ख्याल रखें।भाग्य आज 75 प्रतिशत तक आपका साथ देगा।
सिंह:
आज के दिन आपकी आय में वृद्धि हो सकती है या कहीं से धन लाभ हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए आज के दिन आपको लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आज के दिन आपके मन की नकारात्मक दूर हो सकती है। हालांकि इस राशि के जातकों को जल्दबाजी में आकर कोई भी बड़ा फैसला आज के दिन नहीं लेना चाहिए।भाग्य आज 88 प्रतिशत तक आपका साथ देगा।
कन्या:
आज के दिन कोई तिकड़म लगाकर कार्यक्षेत्र में किसी असाध्य काम को पूरा कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो दोस्तों का सहयोग मिल सकता है। आईटी क्षेत्र में कार्य करते हैं तो कोई बड़ा प्रोजेक्ट आज के दिन हाथ लग सकता है। माता-पिता से संबंध सुधरेंगे। स्वास्थ्य में भी आज के दिन सुधार देखने को मिल सकता है।भाग्य आज 84 प्रतिशत तक आपका साथ देगा।
तुला:
आज के दिन तुला राशि के कई जातकों का भाग्योदय हो सकता है, अटकी हुई योजनाएं पूरी होंगी। आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है। कुछ जातकों के परिवार में आज के दिन शुभ मांगलिक कार्य हो सकते हैं। आपकी मानसिकता में भी सकारात्मक बदलाव आज के दिन देखने को मिल सकते हैं। व्यवसाय में लाभ मिलने की संभावना है।भाग्य आज 90 प्रतिशत तक आपका साथ देगा।
वृश्चिक:
आज के दिन किसी सीनियर की कोई बात आपको चुभ सकती है। कार्यक्षेत्र में माहौल आपके विपरीत हो सकती है इसलिए संभलकर रहें। हालांकि इस राशि के कुछ जातकों को अचानक से धन लाभ आज के दिन हो सकता है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर आपको आज के दिन सावधान रहना होगा। अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।भाग्य आज 78 प्रतिशत तक आपका साथ देगा।
धनु:
जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं, कुछ लोग जीवनसाथी के साथ मिलकर अपने ससुराल पक्ष के लोगों से मिलने भी आज जा सकते हैं। व्यापार में लाभ कमाने का मौका इस राशि के कारोबारियों को मिल सकता है। नौकरी पेशा हैं तो सहकर्मी आपका सहयोग करेंगे। पारिवारिक जीवन में बातचीत आज बहुत सावधानी से करें, कोई आपकी बात का बुरा मान सकता है।भाग्य आज 80 प्रतिशत तक आपका साथ देगा।
मकर:
आज शत्रुओं से सावधान रहें, किसी पर भी आवश्यकता से अधिक भरोसा करने से आज के दिन बचें। यदि जॉब करने का विचार बना रहे हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा अवश्य लें। परिवार के लोगों के बीच सामंजस्य बिठाने के लिए आज आपको प्रयास करने पड़ेगें। यदि किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो आज योग-ध्यान करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।भाग्य आज 86 प्रतिशत तक आपका साथ देगा।
कुंभ:
शिक्षा के क्षेत्र में इस राशि के विद्यार्थियों को सुखद परिणाम मिल सकते हैं। लव लाइफ में भी अच्छे बदलाव आने की संभावना है, कुछ लोग लवमेट के साथ घूमने भी निकल सकते हैं। आज के दिन माता-पिता के साथ आप अपने मन की बातें साझा करते नजर आ सकते हैं। आज के दिन कोई नयी पुस्तक इस राशि के कुछ जातक खरीद सकते हैं।भाग्य आज 86 प्रतिशत तक आपका साथ देगा।
मीन:
आज छोटे भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। माता के स्वास्थ्य में अच्छे बदलाव आने की संभावना है जिससे आपको भी हार्दिक खुशी होगी। यदि नया मकान खरीदने का विचार बना रहे थे तो आज आपका ख्वाब पूरा हो सकता है। कुछ जातकों के घर में किसी रिश्तेदार की शादी का कार्ड आज के दिन पहुंच सकता है।भाग्य आज 85 प्रतिशत तक आपका साथ देगा।
 

राशिफल: दिनांक 15 जनवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 15 जनवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल
मेष :

मन कुछ असमान्यताओं का शिकार होगा। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। जीवन साथी क भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा।
बृषभ :

अत्याधिक बोलना लाभ से वंचित करेगा। असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी आपका मन नकारात्मकता से प्रभावित रहेगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें।
मिथुन :

काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। मस्त-मौला मन ब्यर्थ के कार्यों में समय जाया कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा। व्यहारकुशलता से प्रशंसनीय होंगे।
कर्क :

स्वाभिमानी व्यहार लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगा। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।
सिंह :

पुरानी स्थितियों में सुधार का समय आ गया है। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। स्वाभिमानी मन व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने बाधक होगा। कार्यक्षेत्र में अनवरत् ब्यस्तता रहेगी।
कन्या :

बुद्धिमत्ता से पुरानी समस्याओं का समाधान करेंगे। किसी नये क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर उत्साहित दिखेंगे। नये संबंधों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी।
तुला :

भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नीरसता लाएंगी। जीविका क्षेत्र में कुछ नये आयाम उत्साहित करेंगे। माता का भरपूर स्नेह प्राप्त होगा। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं।
वृश्चिक :

किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव।
धनु :

पुरानी बातों को भूल वर्तमान के साथ समझौता करें। सगे-संबंधों मेांलोचनात्मक रवैया छबि पर बुरा प्रभाव डालेगा। रोजगार में लाभ के नये अवसर प्राप्त होंगे। भौतिक आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी।
मकर :

नियोजित प्रयास द्वारा कोई बड़ी सफलता अर्जित करेंगे। आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम हेतु मन केंद्रित होगा। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होगा।
कुंभ :

हर स्थिति का बड़ा ही नम्रता पूर्वक समना कर अच्छे व्यक्तित्व के परिचायक बनें। अपने अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।
मीन :

नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। विभागीय परिवर्तन कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। घर में प्रसन्नता रहेगी।
 

राशिफल: दिनांक 14 जनवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 14 जनवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल
मेष :
कुछ लोग सोच सकते हैं कि आप नया सीखने के लिए काफ़ी उम्रदराज़ हो चुके हैं, लेकिन यह सच्चाई से बहुत दूर है, आप अपने तेज़ और सक्रिय दिमाग़ की वजह से कुछ भी आसानी से सीख सकते हैं। धन आपके लिए जरूरी है ,लेकिन धन को लेकर इतने संजीदा न हो जाएं कि अपने रिश्तों को ही खराब कर दें।
वृष:
आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए कई ख़ुशनुमा पल लेकर आएगा। कुछ ज़रूरी योजनाएं क्रियान्वित होंगी और ताज़ा आर्थिक मुनाफ़ा पहुंचाएंगी, जिसके साथ आप रहते हैं, उससे वाद-विवाद करने से बचें। यदि कोई समस्या है, तो उसे शांति से बातचीत करके सुलझाएं।
मिथुन:
लाभ लेने के लिए बड़ों को अपनी अतिरिक्त ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करना चाहिए। विदेशों में पड़ी आपकी जमीन आज अच्छे दामों में बिक सकती है, जिससे आपको मुनाफा होगा। अगर आप सामाजिक जलसों और कार्यक्रमों में भाग लेंगे, तो आप अपने संगी-साथियों की फ़ेहरिस्त में इज़ाफ़ा कर सकते हैं।
कर्क :
मानसिक दबाव के बावजूद आपकी सेहत अच्छी रहेगी। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न लें- ख़ासतौर पर अहम आर्थिक सौदों में मोलभाव करते वक्त। हो सकता है कि आप अपने परिवार के लोगों की सभी बातों से सहमत न हों, लेकिन आपको उनके तजुर्बे से सीखने की कोशिश करनी चाहिए।
सिंह :
किसी भी तरह के द्वंद्व या विरोध से बचें, क्योंकि आपकी सेहत पर इसका बुरा असर होगा। बिना बताये आज कोई देनदार आपके अकाउंट में पैसे डाल सकता है जिसके बारे में जानकर आपको अचंभा भी होगा और खुशी भी। परिवार की किसी महिला सदस्य की सेहत चिंता की वजह बन सकती है।
कन्या:
आपका हंसमुख स्वभाव दूसरों को ख़ुश रखेगा। कुछ खऱीदने से पहले उन चीज़ों का इस्तेमाल करें, जो पहले से आपके पास हैं। आपकी परेशानी आपके लिए ख़ासी बड़ी हो सकती है, लेकिन आस-पास के लोग आपके दर्द को नहीं समझेंगे।
तुला :
अपने ऊर्जा-स्तर को फिर से बढ़ाने के लिए पूरा आराम करें, क्योंकि थका हुआ शरीर दिमाग़ को भी थका देता है। आपको अपनी असली क्षमताओं को पहचानने की ज़रूरत है, क्योंकि आपमें क्षमता की नहीं बल्कि इच्छा-शक्ति की कमी है।
वृश्चिक :
मज़बूती और निडरता का गुण आपकी मानसिक क्षमताओं में इज़ाफ़ा करेगा। किसी भी तरह के हालात को क़ाबू में रखने के लिए इस रफ़्तार को बरकऱार रखिए। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे।
धनु :
व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन की आवश्यकता कभी भी पड़ सकती है इसलिए आज जितना हो अपने पैसे की बचत करने का विचार बनाएं। छोटे बच्चे आपको व्यस्त रखेंगे और दिली सुकून देंगे।
मकर:
नफऱत को दूर करने के लिए संवेदना का स्वभाव अपनाएं, क्योंकि नफऱत की आग बहुत ज़्यादा ताक़तवर है और मन के साथ शरीर पर भी बुरा असर डालती है। याद रखें कि बुराई अच्छाई से ज़्यादा आकर्षक ज़रूर दिखाई देती है, लेकिन उसका असर खऱाब ही होता है।
कुंभ :
बहुत-कुछ आपके कंधों पर टिका हुआ है और फ़ैसले लेने के लिए स्पष्ट सोच ज़रूरी है। आज आपको समझ आ सकता है कि धन को बिना सोच विचारे खर्च करना आपको कितना नुक्सान पहुंचा सकता है. परिवार वालों का हँसी-मज़ाक भरा बर्ताव घर के वातावरण को हल्का-फुल्का और ख़ुशनुमा बना देगा। आप अचानक गुलाबों की ख़श्बू से ख़ुद को सराबोर पाएंगे।
मीन:
रक्तचाप के मरीज़ों को ख़ास खय़ाल रखने और दवा-दारू करने की ज़रूरत है। साथ ही उन्हें कौलेस्ट्रोल को क़ाबू में रखने की कोशिश भी करनी चाहिए। ऐसा करना आगे काफ़ी लाभदायक सिद्ध होगा। तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। आपका लापरवाह रवैया आपके माता-पिता को दु:खी कर सकता है। कोई भी नई परियोजना शुरू करने से पहले उनकी राय भी जान लें।

 

राशिफल: दिनांक 13 जनवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 13 जनवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल
मेष:
तनाव से बचने के लिए अपना क़ीमती वक्त बच्चों के साथ गुज़ारें। आप बच्चों की उपचार करने की शक्ति महसूस करेंगे। वे आध्यात्मिक तौर पर धरती पर सबसे ज़्यादा ताकतवर और भावनात्मक लोग हैं। उनके साथ आप खुद को ऊर्जा से लबरेज़ पाएंगे। वे निवेश-योजना जो आपको आकर्षित कर रही हैं, उनके बारे में पहले जान लें।
वृष:
अपने जज़्बात को बांधे नहीं और वे काम करें, जिससे आपको सुकून मिले। जिन लोगों ने किसी अनजान शख्स की सलाह पर कहीं निवेश किया था, आज उन्हें उस निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है। आपका जीवनसाथी आज ऊर्जा और प्रेम से भरपूर है।
मिथुन:
बहुत ज़्यादा रोमांच और दीवानगी की ऊंचाई आपके तंत्रिका-तंत्र को नुक़सान पहुंचा सकती है। इन दिक्कतों से बचने के लिए अपने जज़्बात काबू में रखें। विवाद, मतभेद और दूसरों की कमियां निकालने की आदत को नजऱअंदाज़ करें। नए ग्राहकों से बात करने का बेहतरीन दिन है।
कर्क:
दोस्त आपका परिचय किसी ख़ास इनसान से कराएंगे, जो आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा। आपको प्रेम की राह ख़ूबसूरत मोड़ पर ले जा सकती है। सहकर्मियों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इज़ाफ़ा करेगा। खाली समय में मोबाइल पर कोई वेब सीरीज देख सकते हैं।
सिंह:
अवांछित यात्राएं थकाऊ साबित होंगी और बेचैनी का कारण बन सकती हैं। मांसपेशियों को आराम देने के लिए शरीर की तेल से मालिश करें। पारिवारिक जि़म्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा। जीवनसाथी वाक़ई आपके लिए फ़रिश्ता है।
कन्या:
आपका चढ़ा हुआ पारा आपको परेशानी में डाल सकता है। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएं। बच्चों के साथ ज़्यादा सख्ती उन्हें नाराज़ कर सकती है। जीवनसाथी का आपके प्रति प्यार वाक़ई बहुत गहरा है।
तुला:
आज के दिन किए गए दान-पुण्य के काम आपको मानसिक शांति और सुकून देंगे। ज़रूरत से ज़्यादा खर्च करने और चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। शाम का वक्त आज आप किसी करीबी के घर वक्त बिताने जा सकते हैं।
वृश्चिक:
आज आप ऊर्जा से लबरेज़ होंगे। किसी पुराने निवेश से आज आपको मुनाफा हो सकता है। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। आज आप अपने जीवन की परेशानियों को अपने संगी से साझा करना चाहेंगे। आपका खाली समय आज मोबाइल या टीवी देखने में बर्बाद हो सकता है।
धनु:
आपमें आज चुस्ती-फुर्ती देखी जा सकती है। आपका स्वास्थ्य आज पूरी तरह से आपका साथ देगा। आज आप अपना धन धार्मिक कार्यों में लगा सकते हैं। साझीदार से हाथ मिलाने से पहले भली-भांति विचार कर लें। आज ज़रूरतमंदों की मदद करने की आपकी ख़ासियत आपको सम्मान दिलाएगी।
मकर:
धन से जुड़ा कोई मसला आज हल हो सकता है और आपको धन लाभ हो सकता है। जिनसे आप प्यार करते हैं, उनसे आज सारी ग़लतफ़हमी दूर हो सकती है। आज आपके पास अपनी धनार्जन की क्षमता को बढ़ाने के लिए ताक़त और समझ दोनों ही होंगे।
कुंभ:
आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए कई ख़ुशनुमा पल लेकर आएगा। आज आपको अपने उन रिश्तेदारों को पैसा उधार नहीं देना चाहिए, जिन्होंने आपका पिछला उधार अब तक वापस नहीं किया है। प्रिय के साथ कुछ अच्छा समय बिताने की योजना बनाएं।
मीन:
आपका तल्ख़ रवैया दोस्तों के लिए परेशानी पैदा कर सकता है। आज के दिन आप धन से जुड़ी समस्या के कारण परेशान रह सकते हैं।

 

राशिफल: दिनांक 12 जनवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 12 जनवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल

मेष:

आज आप उम्मीदों की जादुई दुनिया में हैं। आज के दिन घर के किसी इलेक्ट्रोनिक सामान के खराब हो जाने की वजह से आपका धन खर्च हो सकता है। बच्चे ज़्यादा वक्त साथ बिताने की मांग करेंगे- लेकिन उनका बर्ताव सहयोगी और समझदारी भरा होगा। अपने प्रिय के साथ आज अच्छी तरह बर्ताव करें।
वृष:

जि़ंदगी की ओर एक उदार रवैया अपनाएं। अपने हालात की शिकायत करने और उसे लेकर दु:खी होने से कुछ हासिल नहीं होने वाला। आज आपको अपनी संतान की वजह से आर्थिक लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। इससे आपको काफी खुशी होगी।
मिथुन:

अपने दफ़्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करें और वे काम करें जिन्हें आप वाक़ई पसंद करते हैं। अतिरिक्त धन को रियल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। आपकी भरपूर ऊर्जा और ज़बरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे।
कर्क :

आप अपने काम पर एकाग्रता बरकऱार रखने में दिक़्क़त महसूस करेंग, क्योंकि आज आपकी सेहत पूरी तरह ठीक नहीं होगी। ख़ास लोग ऐसी किसी भी योजना में रुपए लगाने के लिए तैयार होंगे। आज घर में किसी बात को लेकर कलह होने की संभावना है ऐसी स्थिति में खुद पर काबू रखें।
सिंह :

अपने जीवनसाथी के मामले में ग़ैर-ज़रूरी टांग अड़ाने से बचें। अपने काम-से-काम रखना बेहतर रहेगा। कम-से-कम दख़ल दें, नहीं तो इससे निर्भरता बढ़ सकती है। सट्टेबाज़ी से फ़ायदा हो सकता है। आपको अपना बाक़ी वक़्त बच्चों के संग गुज़ारना चाहिए, चाहे इसके लिए आपको कुछ ख़ास ही क्यों न करना पड़े।
कन्या :

आज आपके पास अपनी सेहत और लुक्स से जुड़ी चीज़ों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। आपका धन आपके काम तभी आता है जब आप फिजूलखर्ची करने से खुद को रोकते हैं आज ये बात आपको अच्छी तरह से समझ में आ सकती है। किसी धार्मिक स्थल या संबंधी के यहां जाने की संभावना है।
तुला:

असुरक्षा/ दुविधा के चलते आप असमंजस में फंस सकते हैं। धन की आवाजाही आज दिन भर होती रहेगी और दिन ढलने के बाद आप बचत करने में भी सक्षम हो पाएंगे। बच्चे को अपनी उम्मीदों के मुताबिक़ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करें। हालाँकि किसी चमत्कार की उम्मीद न करें।
वृश्चिक:

सेहत से जुड़े कार्यक्रमों को फिर से शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा देंगे। अपनी महत्त्वाकांक्षाओं को ऐसे बड़ों के साथ बांटें, जो आपकी सहायता कर सकते हैं। आपका होना इस दुनिया को आपके प्रिय के लिए रहने के क़ाबिल बनाता है।
धनु:

जो धुंध आपके चारों तरफ़ छाई हुई है और आपकी प्रगति को बाधित कर रही है, उससे बाहर निकलने का समय है। आपका कोई पड़ोसी आज आपसे धन उधार मांगने आ सकता है, आपको सलाह दी जाती है कि उधार देने से पहले उनकी विश्वसनीयता अवश्य जांच लें नहीं तो धन हानि हो सकती है।
मकर :

प्यार, उम्मीद, सहानुभूति, आशावादिता और निष्ठा जैसी सकारात्मक भावनाओं को अपनाने के लिए ख़ुद को प्रोत्साहित करें। एक बार ये गुण आपके अंदर रच-बस जाएं, तो हर हालात में वे ख़ुद ही सकारात्मक तरीक़े से उभर आएंगे।
कुंभ:

दूसरों के सफलता को सराहकर आप उसका लुत्फ़ ले सकते हैं। अगर आप लोन लेने वाले थे और काफी दिनों से इस काम में लगे थे तो आज के दिन आपको लोन मिल सकता है। सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का मौक़ा है, जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाएगा। ताज़ा फूल की तरह अपने प्यार में भी ताजग़ी बनाए रखें।
मीन :

आज का राशिफल अगर आप पर्याप्त आराम नहीं कर रहें है, तो आप बहुत ज़्यादा थकान महसूस करेंगे और आपको अतिरिक्त आराम की ज़रूरत होगी। आज आप अपना धन धार्मिक कार्यों में लगा सकते हैं, जिससे आपको मानसिक शांति मिलने की पूरी संभावना है। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों।
 

राशिफल: दिनांक 11 जनवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 11 जनवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल
मेष:
आज का दिन आपके लिए शुभ है और आपके सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे। दोपहर के बाद किसी पारिवारिक समारोह या उत्सव में शामिल होना पड़ सकता है, इसलिए ऑफिस के काम को बीच में ही छोडऩा पड़ेगा।
वृषभ:
आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। त्योहारों के मौसम के साथ दिल खोलकर अपने को भी जोड़ लें। एक नई ताकत आपके अंदर आ सकती है। भाग्य आपका साथ देगा और आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
मिथुन:
आज किस्मत आपका साथ देगी। कोई प्रियजन या नजदीकी दोस्त आज आपको बहसबाजी या विवाद में उलझा सकता है। मिजाज को संतुलित नहीं रखेंगे तो बहस या आरोप प्रत्यारोप बढ़ सकते हैं। आज आपको नुकसान हो सकता है।
कर्क:
आज का दिन आपके लिए शुभ नहीं है। आज किसी कारण से आपका मूड खराब हो सकता है। कोई बना बनाया काम अटक सकता है। पहले से ही यह सोचकर चलें कि आपका इनसे ज्यादा लगाव नहीं है।
सिंह:
आपके फुर्सत और आराम के क्षणों को कोई प्रियजन खराब कर कसता है। आज आपका दूसरे लोगों पर खर्च हो सकता है और उसकी जरूरत व मांग को पूरा करने के लिए आपको अपनी जेब भी ढीली करनी पड़ सकती है। आज आपका भाग्य साथ नहीं देगा।
कन्या:
आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली होगा और कुछ लेन-देन के फेर में आप काफी परेशान रहेंगे। हालात को देखकर काम करें। आज कहीं भी निवेश करने से या फिर कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें।
तुला:
आज कोई भी काम काफी सोचकर करने की जरूरत है। अपने खिलाफ किसी के मुख से कोई बात सुनते हैं तो उस पर अधिक गौर न करें। उस व्यक्ति का भी विश्वास न करें जो आपको एक नई मुसीबत में डालने की कोशिश कर रहा है।
वृश्चिक:
कूटनीति और चाटुकारिता के परिणाम कभी-कभी बहुत गंभीर भी हो जाते हैं। कोई भी ऐसा काम करने से बचें। यदि आप किसी अच्छे खानपान की तलाश कर रहे हैं तो नजदीकी क्लब या रेस्त्रां में जाना बेहतर होगा।
धनु:
घर परिवार और जीवनशैली को अच्छे स्तर पर लाने के लिए आप सदैव प्रयत्नशील रहें तो फायदा होगा। किसी पुराने मसले पर फिर से विचार करके घर की साज सज्जा और डेकोरेशन को दुरुस्त करने के बारे में सोच सकते हैं।
मकर:
आज का दिन शुभ है और कोई जरूरी कार्य निपटाने के बारे में सोचेंगे। अपने द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्य को नियमित रूप से अमल करने में दूसरों की मदद ले सकते हैं। इससे आपको टेंशन नहीं होगी।
कुंभ:
आपके लिए आज का दिन लाभ देने वाला हो सकता है। आज ऑफिस में कोई व्यक्ति आपकी बातों से काफी प्रभावित हो सकता है। किसी मामले में आपकी राय को खास महत्व दिया जाएगा। लोग आपकी तारीफ करेंगे।
मीन:
आज का दिन आपको लाभ देने वाला हो सकता है। वक्त पर कोई महत्वपूर्ण काम पूरा कर लेना आपके लिए हमेशा ही जरूरी होता है। अवकाश के दिन भी कुछ न कुछ ऐसे काम कर सकते हैं जो आपको राहत दे सकते हैं।

 

राशिफल: दिनांक 10 जनवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 10 जनवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल
मेष:
आपका दानशीलता का व्यवहार आपके लिए छिपे हुए आशीर्वाद की तरह सिद्ध होगा। सही समय पर आपकी सहायता किसी को बड़ी परेशानी से बचा सकती है। आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की ज़रूरत हैै।
वृष:
घर और दफ्तर में कुछ दबाव आपको ग़ुस्सैल बना सकता है। जिन व्यापारियों के संबंध विदेशों से हैं, उन्हें आज धन हानि होने की संभावना है। आज आपको महसूस होगा कि जीवनसाथी की जि़न्दगी में आपकी कितनी एहमियत है।
मिथुन:
उन भावनाओं को पहचानें, जो आपको प्रेरित करती हैं। डर, शंका और लालच जैसी नकारात्मक भावनाओं को छोड़ें, क्योंकि ये विचार उन चीज़ों को आकर्षित करते हैं, जो आप नहीं चाहते हैं। वैवाहिक जीवन आनंदमयी रहेगा। घर का कोई सदस्य आज आपसे प्यार से जुड़ी कोई समस्या शेयर करेगा।
कर्क:
आपकी ऊंची बौद्धिक क्षमताएं आपको कमियों से लडऩे में सहायता करेंगी। सट्टेबाजी से दूर रहें। आपकों प्रिय की बातें कुछ अलग एहसास दिलाएंगी। धीरे-धीरे ही सही, लेकिन जिंदगी अब ट्रैक पर आ रही है। व्यापार में अचानक धनलाभ होगा।
सिंह:
प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना करेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। काम को समय पर निपटाकर जल्दी घर लौटें। सेहत आज बिलकुल ठीक रहेगी। आप किसी नए काम की शुरुआत कर रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है।
कन्या:
पुरानी बातों में न उलझें और जितना हो सके आराम करने की कोशिश करें। अगर आप सूझ-बूझ से काम लें, तो आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। शाम के समय अपने जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या फि़ल्म देखना आपको सुकून देगा। दोस्तों के साथ मजाक करते समय सीमाओं को लांघने से बचें।
तुला:
अच्छी सेहत के चलते आप किसी खेलकूद की प्रतिस्पर्धा में भाग ले सकते हैं। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें खरीदना आसान होगा। जीवनसाथी यह जता सकता है कि आपके साथ रहने का क्या-क्या ख़ामियाज़ा उसे भुगतना पड़ रहा है।
वृश्चिक:
आज किसी विपरीत लिंगी की मदद से करोबार या नौकरी में आर्थिक लाभ होने की संभावना है। विद्यालय का काम पूरा करने के लिए बच्चे आपसे मदद ले सकते हैं। शहर से बाहर यात्रा ज़्यादा आरामदेह नहीं रहेगी। वैवाहिक जीवन के लिहाज़ से यह बढिय़ा दिन है।
धनु:
आज आपको कई दिक्कतों और मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। अगर चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने का डर है। मुमकिन है कि किसी बेहतरीन रेस्तरां में परिवार या मित्रों के साथ भोजन की योजना बने।
मकर:
आशावादी बनें और उजले पक्ष को देखें। आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाज़े खोलेगी। प्यार-मोहब्बत के नज़रिए से बेहतरीन दिन है। आपको महसूस हो सकता है कि आपके घर वाले आपको नहीं समझते। इसलिए आप उनसे आज दूरी बना सकते हैं।
कुंभ:
व्यस्त दिनचर्या के बावजूद सेहत अच्छी रहेगी। लेकिन इसे हमेशा के लिए सच मानने की ग़लती न करें। बिना किसी की मदद के भी आप धन कमा पाने में सक्षम हो सकते हैं। दोस्त और जीवनासाथी के आज का दिन बताएंगे। आपका जीवनसाथी सारे मनमुटाव भुलाकर प्यार के साथ आपके पास फिर लौट आएगा।
मीन:
तली-भुनी चीज़ों से दूर रहें और रोज़ाना कसरत करते रहें। आपकी लगन और मेहनत पर लोग ग़ौर करेंगे। आज कोई आपका दिल टूटने से बचा सकता है। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी उत्पन्न कर सकता है।

 

राशिफल: दिनांक 9 जनवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 9 जनवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल
मेष :

कुछ नयी अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। सामाजिक संबंधों में सन्तुलित व्यवहार व वाक्यपटुता आपके गरिमा में वृद्धि करेगा। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।

वृषभ :

भावनावों से उद्वेलित आपका मन निकटस्थ संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिन्तित होगा। महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित व्यवस्था में मन चिन्तित होगा। व्यावसायिक यात्राएं करनी पड़ सकती है।

मिथुन :

कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। किसी पुराने संबंध में बिशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में अर्थिक सुदृढ़ता के लिए मन प्रयत्नशील होगा।

कर्क :

भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाती है, लेकिन रह-रहकर रोजगार के क्षेत्र में आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी।

सिंह :

नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। शासन-सत्ता से जुड़े व्यक्तियों के लिए लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। पूजा-पाठ में मन केन्द्रित होगा।

कन्या :

भविष्य संबंधी चिन्ताएं मन में नकारात्नक विचार ला सकतीं है। भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का ऐहशास करेंगी। परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती है।

तुला :

पूर्वाग्रहवश मन में संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। भावनाव से उद्वेलित आपका मन निकटस्थ संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिन्तित होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणम का लाभ प्राप्त होगा।

वृश्चिक :

व्यावसायिक यात्राएं करनी पड़ सकती है। सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। लाभकारी संबंधों की नजदीकियां पैदा होंगी।

धनु :

अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कायरे को समयानुकूल व सकुशल पूर्ण करने में सक्षम होंगे। शासन-सत्ता के दिशा में केन्द्रित व्यक्तियों के लिए लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

मकर :

कुछ बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन गलत निर्णय लेकता है।

कुंभ :

भावनाओं पर नियन्तण्रकर दायित्वों के प्रति सजग होना, आपके प्रगति का सूचक है। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिन्तित होगा। महत्वपूर्ण कायरे को समयानुकूल व सकुशल पूर्ण करने में सक्षम होंगे।

मीन :

कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय के आसार है। उच्छृंखलता व व्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा होगा।

राशिफल: दिनांक 8 जनवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 8 जनवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल
मेष :

यात्रा आपको थकान और तनाव देगी, लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। शाम के समय सामाजिक गतिविधियां उससे कई बेहतर रहेंगी, जितनी आपने उम्मीद की थी। वैवाहिक जीवन के लिए विशेष दिन है।
वृष:

अपने आहार पर नियंत्रण रखें और चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। आपकी माता पक्ष से आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। हो सकता है कि आपके मामा या नाना आपकी आर्थिक मदद करें।
मिथुन :

अपने विचार और ऊर्जा को उन कामों में लगाएं, जिनसे आपके सपने हक़ीक़त का रूप ले सकते हैं। सिफऱ् खय़ाली पुलाव पकाने से कुछ नहीं होता है। अभी तक आपके साथ समस्या यह है कि आप कोशिश करने की बजाय केवल इच्छा करते हैं।
कर्क :

दोस्त आपका परिचय किसी ख़ास इनसान से कराएंगे, जो आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा। घर की छोटी-छोटी चीजों पर आज आपका बहुत धन खराब हो सकता है जिसकी वजह से आप मानसिक तनाव में आ सकते हैं। एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केंद्र होंगे।
सिंह :

आज आप ऊर्जा से लबरेज़ होंगे, आप जो भी करेंगे उसे आप उससे आधे वक्त में ही कर देंगे, जितना वक्त आप अक्सर लेते हैं। केवल एक दिन को नजऱ में रखकर जीने की अपनी आदत पर क़ाबू करें और ज़रूरत से ज़्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर ख़र्च न करें। अपने परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों पर ध्यान देना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए।
कन्या :

जो समस्याएँ आपको परेशान कर रही हैं, उन्हें हल करने के लिए होशियारी, चतुरता और कूटनीति के दाव-पेंचों की ज़रूरत है। आर्थिक रुप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे. आपका कोई कऱीबी आज काफ़ी अजीब मूड में होगा और उसे समझना लगभग असंभव साबित होगा।
तुला:

आज आप उम्मीदों की जादुई दुनिया में हैं। आर्थिक जीवन की स्थिति आज अच्छी नहीं कही जा सकती आज आपको आपको बचत करने में मुश्किलें आ सकती हैं। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएँ। ज़ाहिर तौर पर रोमांस के लिए पर्याप्त मौक़े हैं- लेकिन ऐसा बहुत कम समय के लिए है।
वृश्चिक :

आज आप ख़ुद को सुकून में और जि़ंदगी का लुत्फ़ उठाने के लिए सही मनोदशा में पाएंगे। रात के समय आप आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है क्योंकि आपके द्वारा दिया गया धन आज आपको वापस मिल सकता है। घर में तालमेल बनाए रखने के लिए साथ में मिलकर काम करें।
धनु:

शारीरिक लाभ के लिए, विशेषकर मानसिक तौर पर मज़बूती हासिल करने के लिए ध्यान और योग का आश्रय लें। जिन लोगों ने कहीं निवेश किया था आज के दिन आपको आर्थिक हानि होने की संभावना है। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे।
मकर:

अपने वजऩ पर नजऱ रखें और ज़रूरत से ज़्यादा खाने से बचें। अगर सफर कर रहे हैं तो अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें अगर आप ऐसा नहीं करते तो सामान के चोरी होने की संभावना है। कुछ समय आप अपने शौक़ और अपने परिवार वालों की मदद में भी ख़र्च कर सकते हैं।
कुंभ:

बच्चे आपकी शाम को ख़ुशी की चमक लाएंगे। जो लोग काफी वक्त से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे उन्हें आज कहीं से धन प्राप्त हो सकता है। इस राशि के छात्र-छात्राएं आज अपने कीमती समय का दुरुपयोग कर सकते हैं।
मीन :

स्वास्थ्य के लिहाज़ से बहुत अच्छा दिन है। आपकी ख़ुशमिज़ाजी ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करेगी। ऐसा लगता है आप जानते हैं कि लोग आपसे क्या चाहते हैं- लेकिन आज अपने ख़र्चों को बहुत ज़्यादा बढ़ाने से बचें।