लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |
Aaj Ka Panchang 21 February 2026: फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि, जानें नक्षत्र, योग, शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 21 February 2026: फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि, जानें नक्षत्र, योग, शुभ-अशुभ मुहूर्त

 Aaj Ka Panchang 21 February 2026: 21 फरवरी 2026 को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस दिन रेवती नक्षत्र और शुभ योग का विशेष संयोग बन रहा है। शनिवार के दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:12 बजे से 12:58 बजे तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में अभिजीत मुहूर्त को अत्यंत शुभ माना जाता है और इस समय में किए गए कार्यों के सफल होने की मान्यता है।

संवत और मास

विक्रम संवत: 2082, कालयुक्त

शक संवत: 1947, विश्वावसु

पूर्णिमांत मास: फाल्गुन

अमांत मास: फाल्गुन

तिथि

शुक्ल पक्ष चतुर्थी: 20 फरवरी दोपहर 02:38 बजे से 21 फरवरी दोपहर 01:01 बजे तक

नक्षत्र

रेवती: 20 फरवरी रात्रि 08:07 बजे से 21 फरवरी सायं 07:07 बजे तक

योग

शुभ योग: 20 फरवरी सायं 06:23 बजे से 21 फरवरी दोपहर 03:50 बजे तक

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय: 06:54 AM

सूर्यास्त: 06:15 PM

चंद्रोदय: 08:56 AM

चंद्रास्त: 10:16 PM

अशुभ काल

राहुकाल: 09:45 AM से 11:10 AM

यमगंड: 02:00 PM से 03:25 PM

कुलिक काल: 06:54 AM से 08:19 AM

दुर्मुहूर्त: 06:54 AM से 07:40 AM तथा 07:40 AM से 08:25 AM

वर्ज्यम्: 07:37 AM से 09:09 AM

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त: 12:12 PM से 12:58 PM

अमृत काल: 04:49 PM से 06:21 PM

ब्रह्म मुहूर्त: 05:22 AM से 06:10 AM

विशेष योग

रवि योग: 06:54 AM से 07:07 PM

यह दिन रेवती नक्षत्र और शुभ योग के कारण मांगलिक एवं शुभ कार्यों के लिए अनुकूल माना जा रहा है।

21 February 2026 Ka Rashifal: शनिवार का दिन 4 राशियों के लिए रहेगा फायदेमंद, पढ़ें दैनिक राशिफल

21 February 2026 Ka Rashifal: शनिवार का दिन 4 राशियों के लिए रहेगा फायदेमंद, पढ़ें दैनिक राशिफल

21 February 2026 Ka Rashifal: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और शनिवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 1 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 51 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 7 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। आज पंचक है। इसके अलावा आज वैनयाकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों हाल।

मेष राशि 

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। किसी बात को लेकर भाई-बहन से विचार-विमर्श करेंगे। आज किसी से भी बेवजह उलझने से आपको बचना चाहिए। इस राशि के जो लोग टैक्सटाइल का काम कर रहे है, उन्हें आज अचानक बड़ा फायदा हो सकता है। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। स्वास्थ्य फिट रखने के लिए डेली रूटीन में मैडिटेशन व योगा अपनाएं। लवमेट आज एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे। जीवनसाथी आज आपको सरप्राइस करेंगे। बच्चों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 9

वृष राशि 

आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। कई दिनों से रुका हुआ काम आज पूरा हो जाएगा। माता के साथ धार्मिक कार्यो में मन लगाने से शांति मिलेगी। शाम का समय परिवार वालों के साथ अच्छा बीतेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी ताल-मेल बना रहेगा। अपनी गलतियों से सीखकर आगे बढ़ने की प्रेरणा आपको मिलेगी। आज भाई-बहन के साथ गेम्स खेलने का प्लान करेंगे बड़ों का आर्शीवाद आपके साथ बना रहेगा। अविवाहित जातकों को आज विवाह के अच्छे रिश्ते मिलेंगे।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 1

मिथुन राशि 

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। घरवालों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना आपके लिये अच्छा रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से ही सलाह लेनी चाहिए। छात्रों के लिये आज का दिन ठीक रहेगा। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। इस राशि की महिलाएं जो घर पर ही बिजनेस करने की सोच रही हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है। सिंगर्स को आज बड़ा प्लेटफार्म मिलेगा, जिसके बाद लाइफ बदल जाएगी। किसी भी काम को करने में जल्दबाजी न करें। अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय ईश्वर की आराधना के लिए निकालें।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 5

कर्क राशि 

आज का दिन आपके लिए नई खुशियां लाया है। राजनीति से जुडे लोगों के लिए दिन अच्छा है समाज हित में किये गये कामों की तारीफ़ होगी। आज आपको उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। महिलाएं अपने जीवनसाथी को आज कुछ मीठा बना कर खिला सकती हैं दोनों के बीच रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। परिवार में स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी जॉब का ऑफर मिल सकता है। पिता बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। 

  • शुभ रंग- पर्पल
  • शुभ अंक- 3

सिंह राशि 

आज आपका दिन ठीक रहेगा। किसी भी काम को करते समय अपना मन शांत रखना चाहिए, इससे आपका काम आसानी से पूरा होगा। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर ही लेने चाहिए। किसी पुरानी बात को लेकर आप उलझन की स्थिति में आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते को बेहतर बनाने के लिये, उन्हें कुछ उपहार देंगे। किसी दोस्त से कार्यों को पूरा करने में सहयोग मिलेगा। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिये नयी योजना बनायेंगे। आप उन पर जल्द ही काम भी शुरू कर सकते हैं।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 3

कन्या राशि 

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा से रिलेटिड शुभ समाचार मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। आप दोस्तों के साथ कुछ ख़ुशी के पल बितायेंगे। जो लोग मीडिया से जुड़े हुए हैं, उनके कामों की आज प्रशंसा होगी। आज आपको किसी खास व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। लवमेट आज अपने रिश्ते की बात घर पर करेंगे, घरवाले इसपर विचार करेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज अच्छी नौकरी मिलेगी। 

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 5

तुला राशि 

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज बिजनेस में आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। अनजान व्यक्ति आपका फायदा उठा सकता है, थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। स्पोर्ट से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन सफलता दिलाने वाला है। आज आप घर की जिम्मेदारियों को पूरा करने में सक्षम रहेंगे।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 9

वृश्चिक राशि 

आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आज किसी बड़ी कंपनी से आपके लिए जॉब का ऑफर आ सकता है। आज आप नया हुनर सीखेंगे। परिवार में किसी सदस्य से आपको अच्छी सलाह मिलेगी। आज आपके घर में मेहमान आ सकते हैं, घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। आज कारोबार में आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। आज जीवनसाथी की मदद से आपका काम आसान हो जायेगा। प्रॉपर्टी के कारोबार से आपको अच्छा ख़ासा फ़ायदा मिलने के संकेत हैं। सुख सुविधाएं जुटाने के लिए समय श्रेष्ठ रहेगा। बच्चों के जरुरत का सामान लेने मार्केट जायेंगे। 

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 1

धनु राशि 

आज आप दिन की शुरुआत अच्छे मूड से करेंगे। आज अपने किसी रुके काम को पूरा करने का सही समय है। सिविल इंजीनीयर्स के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। स्वास्थ्य समस्या से परेशान लोग आज खुद को बेहतर महसूस करेंगे। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी जॉब मिलने के योग हैं। आज आप दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर सेंसिटिव हो सकते हैं। काम में मन लगेगा आपको परिवार से सहयोग मिलता रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बढ़िया रहने वाला है।

  • शुभ रंग- ओरेंज
  • शुभ अंक- 7

मकर राशि 

आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करेंगे तो बिना गड़बड़ के काम समय से पूरा हो जायेगा। आज आपको दूसरों का मूड समझने में बहुत हद तक सफलता मिलेगी। आज पारिवारिक मामले में फैसला शांति से लेंगे तो आपका काम बन जायेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिये बनाया गया प्लान सफल होगा, व्यापार की गति पहले से तेज होगी। पहले किये गये किसी काम का बेहतर परिणाम आज आपको मिलेगा। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है, शिक्षकों से बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 2

 कुंभ राशि 

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज पारिवारिक माहौल अच्छा बना रहेगा। आज धार्मिक गतिविधि में शामिल होने के योग बन रहे हैं। दूसरों के साथ बातचीत या सलाह करने से आपको फायदा होगा | रुके हुये कार्यों को पूरा करने के लिये नए सिरे से कोशिश करें। दाम्पत्य रिश्ता मजबूत बनेगा, परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मिलेगी। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की सैलरी में इन्क्रीमेंट होगा। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 5

मीन राशि 

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज अपने से बड़े या किसी अनुभवी से सलाह लेकर आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे तो आपको सफलता जरुर मिलेगी। आज आप मेहनत, धैर्य और समझदारी से रुके हुये कार्यों को पूरा कर लेंगे। महिलायें आज घर के कार्यों को पूरा करने में सफल होंगी। आज ऑफिस में आपको कई जिम्मेदारियां दी जा सकती है, जिसे बखूबी निभाने में आप सफल होंगे। लवमेट आज मूवी देखने जायेंगे, साथ में डिनर भी करेगे। बच्चे आज खेल कूद में व्यस्त रहेंगे। छात्र आज कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बनायेंगे। 

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 4

 

Aaj Ka Panchang 20 February 2026: आज है शुक्रवार, जानें शुभ योग, तिथि और शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 20 February 2026: आज है शुक्रवार, जानें शुभ योग, तिथि और शुभ मुहूर्त

 (Aaj ka Panchang 20 February 2026) :- पंचांग के अनुसार, आज शुक्रवार को कई शुभ योग बन रहे हैं। इस तिथि पर माता लक्ष्मी की पूजा होती है। इस दिन पूजा-पाठ व व्रत करने से साधक के जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं। साथ ही जीवन में सुख-शांति आती है। ऐसे में आइए जानते हैं आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 20 February 2026) के बारे में।

तिथि: शुक्ल तृतीया
मास पूर्णिमांत: फाल्गुन
दिन: शुक्रवार
संवत्: 2082

तिथि: शुक्ल तृतीया – दोपहर 02:38 बजे तक
योग: साध्य – सायं 06:23 बजे तक
करण: गरज – दोपहर 02:38 बजे तक
करण: वणिज – रात्रि 01:51 बजे तक (21 फरवरी)

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय का समय: प्रातः 06:55 बजे
सूर्यास्त का समय: सायं 06:15 बजे
चंद्रोदय का समय: प्रातः 08:24 बजे
चंद्रास्त का समय: सायं 09:12 बजे

आज के शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:12 बजे से दोपहर 12:58 बजे तक
अमृत काल: दोपहर 03:28 बजे से सायं 05:01 बजे तक

आज के अशुभ समय

राहुकाल: प्रातः 11:10 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक
गुलिकाल: प्रातः 08:20 बजे से प्रातः 09:45 बजे तक
यमगण्ड: सायं 03:25 बजे से सायं 04:50 बजे तक

आज का नक्षत्र

आज चंद्रदेव उत्तरभाद्रपद नक्षत्र में विराजमान रहेंगे।
उत्तरभाद्रपद नक्षत्र: सायं 08:07 बजे तक
नक्षत्र स्वामी: शनिदेव
राशि स्वामी: बृहस्पतिदेव
देवता: अहिर्बुध्न्य (गहरे जल के नाग देवता)
प्रतीक: शवपेटिका या अर्थी (मृत्यु के पश्चात प्रयुक्त होने वाला वाहन)
सामान्य विशेषताएं: शांत, एकांतप्रिय, सहायक, स्वतंत्र, कला-प्रेमी, तर्कशील, दयालु, प्रकृति-प्रेमी, आध्यात्मिक, रहस्यमयी, कर्मठ।

20 February 2026 Ka Rashifal: शुक्रवार के दिन बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा, 3 राशियों को मिलेगा धन लाभ और भाग्य का साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल

20 February 2026 Ka Rashifal: शुक्रवार के दिन बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा, 3 राशियों को मिलेगा धन लाभ और भाग्य का साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल

 20 February 2026 Ka Rashifal: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और शुक्रवार का दिन है। तृतीया तिथि आज दोपहर 2 बजकर 39 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 23 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 8 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आज पंचक है। इसके अलावा आज पृथ्वी लोक की भद्रा है। आइए आचार्य इंदु प्रकाश जी से जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल, शुभ अंक और शुभ रंग।

मेष राशि 

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। दोपहर तक आपको अच्छी खबर मिल सकती है। विरोधी आज आपके बारे मे अफवाहें फ़ैलाने के लिए तैयार बैठे हैं ऐसा मौका ही न दें। आपकी प्रतिभा मान-सम्मान बढ़ाने में कारगर साबित हो सकती है। आपको कुछ ऐसे काम दिए जायेंगे, जिन्हें आप आसानी से पूरा कर लेंगे। इस राशि के जो लोग विज्ञान से जुड़े हैं, आज उन्हें किसी नयी खोज में बड़ी सफलता मिल सकती है।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 9

वृष राशि 

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज पूरा दिन माता-पिता के साथ बीतेगा। जिन सीमित विचारों की वजह से आप विचार के दायरे से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं, आज उन्हें तोड़कर जीवन में बदलाव लाने में सफल होंगे। आज सरकारी काम या कोर्ट संबंधित कामों को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा, एग्जाम से रिलेटेड शुभ समाचार मिल सकता हैं । आज जीवनसाथी आपके कार्यों में सहयोग करेंगे। माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी। 

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 8

मिथुन राशि 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है समाज हित में किये गये कामों की तारीफ़ होगी। आज कार्य स्थल पर लोगों के साथ जुड़े रहने की और मिलने-जुलने की कोशिश करेंगे, लेकिन अपने विचारों में किसी भी प्रकार का बदलाव सोच-समझकर करें। पिछली बातों से मिली सीख को आज ध्यान में रखेंगे। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। अनजान व्यक्ति आपका फायदा उठा सकता है, थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 4

कर्क राशि 

आज आपके दिन की शुरुआत खुशियों से भरी होगी। आज अन्य लोगों की समस्याओं को सुलझाने पर आपका ध्यान रहेगा, इस कारण व्यक्तिगत जीवन की कुछ बातों को नजरअंदाज न करें। आज का दिन दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बीतेगा आप उसके साथ बाहर जा सकते है जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात होगी। परिवार के साथ रात का डिनर बाहर करने का मन बनायेंगे। इंजीनियरिंग के स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए अच्छे रिश्ते आयेंगे। 

  • शुभ रंग- पर्पल
  • शुभ अंक- 9

सिंह राशि 

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। आप जिन कामों को करने के लिए सोचेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फायदा दे सकते हैं। आज के दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। जो लोग मिट्टी के व्यवसाय से जुड़े है, उनके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर अमल करने के लिए आज का दिन अच्छा है। आज पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। लोगों का भरोसा आप पर बना रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। 

  • शुभ रंग- पिंक 
  • शुभ अंक- 1

कन्या राशि 

आज भाग्य का आपको पूरा-पूरा साथ मिलेगा। ऑफिस में अपनी प्रगति के बारे में विचार करेंगे। आज शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करेंगे तो बिना गड़बड़ के काम समय से पूरा हो जायेगा । आज आप पुरानी देनदारी निपटा सकते हैं । आज आपको दूसरों का मूड समझने में बहुत हद तक सफलता मिलेगी । आगे बढ़ने के लिए आप कुछ नया सीखेंगे। इस राशि के जो लोग सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उन्हें तरक्की के नये अवसर प्राप्त होंगे। आपको सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा, जो आपको सफलता के मार्ग पर एक कदम आगे बढ़ाएगा। माता लक्ष्मी की कृपा आपको प्राप्त होगी। 

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 2

तुला राशि 

आज आपका दिन शानदार रहेगा। ऑफिस के किसी काम को लेकर बॉस आपको सलाह देंगे, जो आपके लिए कारगर साबित होगा। आज किसी से भी बेवजह मजाक करने से आपको बचना चाहिए। आज महत्वपूर्ण काम पूरा होने से मन खुश रहेगा। आज कुछ नये मौके और नये विचार सामने आयेंगे, जिन्हें आप खुले मन से स्वीकार करेंगे। आज आप ज्यादातर मामलों में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात पाने के लिये घरेलू नुस्खों को अपनाना फायदेमंद रहेगा। 

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 9

वृश्चिक राशि 

आज आपका दिन लकी रहेगा। आज आप जो भी करें, अच्छे से समझकर करें, फायदा होगा। सरकारी कामों में किसी अनुभवी से सलाह मिल सकती है, जो आपके बहुत काम आ सकती है । इस राशि के जो लोग कोचिंग संचालक हैं, उनके लिये अपने काम में कुछ बदलाव करने का आज अच्छा दिन है । स्वास्थ्य को लेकर आज आप सतर्क रहेंगे। आज कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। आज के दिन जरूरतमंद को भोजन कराएंगे आपको बेहतर महसूस होगा। 

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 2

धनु राशि 

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। इस राशि के कांट्रेक्टर के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपके दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आएँगी। बच्चे आज आपको सरप्राइस देंगे।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 5

मकर राशि 

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज थोड़ी मेहनत से किसी बड़े फायदे का योग बन रहा है। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज किसी समारोह में जाने का प्लान बनायेंगे, जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है । आज आपके व्यवहार में सकारात्मक बदलाव आयेगा, जिससे जीवनसाथी बेहद प्रसन्न रहेंगे। आज व्यापार को गति देने में किसी अनुभवी की सलाह कारगर साबित होगी। वेब डिज़ाइनर के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। 

  • शुभ रंग- ओरेंज
  • शुभ अंक- 6

 कुंभ राशि 

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज किसी ऐसे मित्र से कॉल पर बात होगी, जिससे पुरानी यादें ताजा हो जाएगी। आज पिछली बातों की वजह से मन उलझन में रहेगा, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है, इससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। लवमेट के साथ बाहर डीनर पर जा सकते हो। आज आपका दाम्पत्य जीवन शानदार रहेगा। जीवनसाथी प्रसन्न होने की वजह देंगे। वकील वर्ग के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। 

  • शुभ रंग- पीच
  • शुभ अंक- 8

मीन राशि 

आज आपका दिन नई सौगात लेकर आया है। आज करियर संबंधी शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर का वातावरण खुशनुमा हो जायेगा। सेहत आज फिट रहेगी। मन में पैसों को लेकर कई तरह के विचार आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने के लिए समय बेहतर है। ऑफिसियल यात्रा का कार्यक्रम बन सकता हैं। अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिये आज आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। घर के किसी काम को लेकर आप बड़ा फैसला कर सकते हैं। संतान की ओर से आपको अच्छी खुशखबरी मिलेगी। 

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 7
Aaj ka Panchang 19 February 2026: फुलेरा दूज आज, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

Aaj ka Panchang 19 February 2026: फुलेरा दूज आज, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

 Aaj Ka Panchang 19 February 2026: दैनिक पंचांग के अनुसार आज 19 फरवरी 2026, गुरुवार है. आज फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है और फुलेरा दूज का पर्व मनाया जाता है जो कि राधा-कृष्ण को समर्पित है. इस दिन राधा-कृष्ण का पूजन होता है और उन्हें अबीर अर्पित किया जाता है. फुलेरा दूज को अबूझ मुहूर्त कहा जाता है कि इस कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य करने से पहले मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं होती. आइए जानते हैं, कैसी रहेगी राहुकाल की स्थिति और दिनभर के शुभ व अशुभ मुहूर्त के बारे में. यहां पढ़ें पूरा पंचांग.

आज का पंचांग- 19 February 2026 (Aaj Ka Panchang)

तिथि

द्वितीया – 03:58 पी एम तक

आज सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय का समय : 06: 57 ए एम
सूर्यास्त का समय : 06: 15 पी एम
चंद्रोदय का समय: 07:54 ए एम
चंद्रास्त का समय : 07:12 पी एम

नक्षत्र :
पूर्व भाद्रपद – 08:52 पी एम तक

आज का करण :
कौलव – 03:58 पी एम तक
तैतिल – 03:21 ए एमफरवरी 20 तक

आज का योग
सिद्ध – 08:42 पी एम तक

आज का पक्ष : शुक्ल पक्ष

आज का वार: गुरुवार

हिन्दू लूनर दिनांक

शक सम्वत:
1947 विश्वावसु

विक्रम सम्वत:
2082 कालयुक्त

गुजराती सम्वत:
2082 पिङ्गल

चन्द्रमास:
फाल्गुन – पूर्णिमान्त
फाल्गुन – अमान्त

आज का शुभ मुहूर्त (Aaj Ka Shubh Muhurat)

आज अभिजित मुहूर्त 12:13 पी एम से 12:59 पी एम तक रहेगा. विजय मुहूर्त 02:29 पी एम से 03:14 पी एम तक रहेगा. ब्रह्म मुहूर्त 05:15 ए एम से 06:06 ए एम तक रहेगा. आज निशिता मुहूर्त 12:10 ए एमफरवरी 20 से 01:01 ए एम, फरवरी 20 तक रहेगा. गोधूलि मुहूर्त 06:13 पी एम से 06:38 पी एम तक रहेगा. अमृत काल 01:00 पी एम से 02:34 पी एम तक रहेगा. 

आज का अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka Ashubh Muhurat)

दुर्मुहूर्त 10:43 ए एम से 11:28 ए एम,  तक रहेगा. राहुकाल 02:01 पी एम से 03:25 पी एम तक रहेगा. यमगण्ड 06:57 ए एम से 08:22 ए एम तक रहेगा. गुलिक काल 09:46 ए एम से 11:11 ए एम तक रहेगा.  पञ्चक पूरे दिन रहेगा.

Aaj ka Rashifal: मेष से मीन राशि के लोगों का कैसा बीतेगा 19 फरवरी का दिन? यहां पढ़िए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal: मेष से मीन राशि के लोगों का कैसा बीतेगा 19 फरवरी का दिन? यहां पढ़िए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

 Aaj ka Rashifal: ग्रहों की बदलती चाल और नक्षत्रों की स्थिति का प्रभाव हर दिन हमारे जीवन पर पड़ता है. गुरुवार, 19 फरवरी 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए धन लाभ और तरक्की के नए मार्ग खोलेगा, तो वहीं कुछ राशियों को आज संभलकर कदम रखने की जरूरत होगी. ऐसे क्या आज आपको करियर में कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी या पारिवारिक जीवन में तालमेल बिठाना होगा. आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक, सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा बीतने वाला है. यहां पढ़िए अपना दैनिक राशिफल...

1. मेष राशि

19 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन आज चंद्रमा की स्थिति कुंभ राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा ग्यारहवें भाव में होगा. आज आर्थिक मामलों में आपका दिन अच्छा है. आप किसी नए निवेश की योजना बना सकते हैं. शादी योग्य युवाओं को जीवनसाथी मिलने का योग है. प्रेमी जीवन में भी आपका दिन संतुष्टी से भरा रहेगा. जीवनसाथी के साथ सुखद पलों का अनुभव होगा.सामाजिक रूप से आपको यश-कीर्ति मिलेगी. व्यापार में लाभ होगा. कहीं बाहर जरूरी हो, तो स्वास्थ्य का ध्यान रखें. कार्यस्थल पर मानसिक एकाग्रता में कमी रहेगी. स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव रहेगा. प्रियजनों से मतभेद हो सकता है.

2. वृषभ राशि

19 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन आज चंद्रमा की स्थिति कुंभ राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा दसवें भाव में होगा. आज कोई पुरानी चिंता दूर हो सकेगी. शारीरिक रूप से भी आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. पारिवारिक जीवन में सुख-संतोष का अनुभव होगा. जीवनसाथी के साथ समय सुखपूर्वक गुजरेगा. व्यवसाय में आपको यश मिलेगा. कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी और अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे. दोपहर के बाद भी किसी नए काम की शुरुआत कर पाएंगे. व्यापार में लाभ होगा. सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. वित्तीय स्थिति अच्छी बनी रहेगी. धन लाभ होने की संभावना है.

3. मिथुन राशि

19 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन आज चंद्रमा की स्थिति कुंभ राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा नवें भाव में होगा. आपका आज का दिन मिश्रित फलदायी है. स्वास्थ्य में भी कुछ उतार-चढ़ाव होगा. बाहर जाने या खाने-पीने से आपको परहेज करना चाहिए. व्यापार में पार्टनर के साथ मतभेद हो सकते हैं. कार्यस्थल पर भी अधीनस्थों का सहयोग नहीं मिलेगा. धन का व्यय अधिक होगा. संतान की चिंता हो सकती है. दोपहर के बाद आपके काम में सफलता मिलेगी. टारगेट पूरा होने से आपका मन भी खुश रहेगा. घर के बड़ों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा. अपने प्रिय पात्र के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा.

4. कर्क राशि

19 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन आज चंद्रमा की स्थिति कुंभ राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा आठवें भाव में होगा. आज मन को शांत रखकर ईश्वर के नाम का स्मरण करें. इससे एकाग्र होने में दिक्कत नहीं आएगी. गुस्से को वश में रखें. नेगेटिव विचार आपको परेशान कर सकते हैं. ज्यादा धन खर्च होने के कारण मन उदास हो सकता है. जीवनसाथी के साथ भी कोई पुराना विवाद फिर खड़ा हो सकता है. हालांकि दोपहर के बाद आप प्रसन्न रहेंगे. आनंद-प्रमोद में दिन व्यतीत होगा. नौकरीपेशा लोग अधिकारी से वाद-विवाद ना करें. विदेश से स्वजनों के समाचार प्राप्त होंगे. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा.

5. सिंह राशि

19 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन आज चंद्रमा की स्थिति कुंभ राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा सातवें भाव में होगा. आज आपको मनोरंजन के भरपूर साधन उपलब्ध होंगे. इससे आप मित्रों और स्नेहीजनों के साथ खुशी महसूस करेंगे. गृहस्थ जीवन सुखमय बीतेगा. अपने किसी प्रिय के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. दोपहर के बाद मानसिक रूप से आप थका हुआ महसूस करेंगे. गुस्सा आपको चिड़चिड़ा बनाएगा. काम में मन नहीं लगेगा. धन की कमी रह सकती है. इस दौरान कार्यस्थल पर भी अतिरिक्त काम आपको मिल सकता है. अधीनस्थों का सहयोग पूरी तरह से नहीं मिलने से आप निराश रह सकते हैं. स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा परेशानी नहीं होगी.

6. कन्या राशि

19 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन आज चंद्रमा की स्थिति कुंभ राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा छठे भाव में होगा. आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायक है. काम में सफलता मिलने से आज आप आनंदित रहेंगे. आपका यश बढ़ेगा. परिवार का वातावरण अनुकूल रहेगा. इससे शारीरिक और मानसिक रूप से आप खुश और स्वस्थ अनुभव करेंगे. किसी बात पर ज्यादा भावुक ना हो. प्रेम जीवन में आपको बेहद धैर्य से काम लेना होगा. दोपहर के बाद आपका दिन मनोरंजन में गुजरेगा. व्यापार में भागीदारों से लाभ होगा. आज आपकी वित्तीय स्थिति भी मजबूत बनी रहेगी. खर्च के साथ आय भी बनी रहेगी. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा.

7. तुला राशि

19 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन आज चंद्रमा की स्थिति कुंभ राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा पांचवें भाव में होगा. अपनी बौद्धिक शक्ति से लेखन और अन्य रचनात्मक काम करने में आगे बढ़ेंगे. विचारों में आते शीघ्र परिवर्तन के कारण किसी एक काम पर एकाग्र होने में मुश्किल आएगी. आकस्मिक खर्च के योग हैं. दोपहर के बाद किसी काम में सफलता मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे. आज यश और कीर्ति की प्राप्ति होगी. नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग आपको मिलेगा. व्यापार में भी लाभ के योग बन रहे हैं. परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा. प्रेम जीवन में सकारात्मक परिवर्तन से राहत मिलेगी.

8. वृश्चिक राशि

19 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन आज चंद्रमा की स्थिति कुंभ राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा चौथे भाव में होगा. आज विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है. कार्यस्थल पर स्वभाव से जिद्दीपन छोड़कर आगे बढेंगे, तो अनेक समस्याओं का निराकरण होता दिखेगा. नए वस्त्र और सौंदर्य की चीजें खरीदने में आपकी रुचि रहेगी. आर्थिक योजना बनाना सरल होगा. दोपहर के बाद वैचारिक स्थिरता नहीं रहेगी. नए काम की शुरुआत अभी आपके हित में नहीं है. व्यापार में नए ग्राहक बनाने के लिए ज्यादा मेहनत करना होगी. प्रेम जीवन में आपको अपने प्रेमी की भावना का भी सम्मान करना होगा.

9. धनु राशि

19 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन आज चंद्रमा की स्थिति कुंभ राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे भाव में होगा. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आज अच्छा बना रहेगा. इस कारण कार्यस्थल पर आप अपना काम समय पर कर पाने की स्थिति में रहेंगे. परिजनों के साथ किसी खरीदारी के लिए बाहर जा सकते हैं. मित्रों और स्वजनों के साथ अच्छे समय का आनंद ले पाएंगे. दोपहर के बाद आप शारीरिक और मानसिक रूप से चिंता का अनुभव करेंगे. सौंदर्य- प्रसाधन, घर की साज-सजावट और मनोरंजन के साधनों पर धन खर्च करेंगे. स्थायी संपत्ति के कागजात साइन करने से पहले आपको बेहद ध्यान रखने की आवश्यकता है.

10. मकर राशि

19 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन आज चंद्रमा की स्थिति कुंभ राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा दूसरे भाव में होगा. आज धार्मिक विचारों के साथ-साथ धार्मिक कामों पर भी धन खर्च होगा. अधिक वाद-विवाद से परिवार का वातावरण अच्छा नहीं रहेगा. ऑफिस के काम में मन नहीं लगेगा. दोपहर के बाद आप का मन चिंता से मुक्त रहेगा. मित्रों से सार्थक मुलाकात होगी. आज भाग्यवृद्धि के योग हैं. भाई-बहनों का प्रेम आप पर बरसेगा. दोपहर के बाद व्यापार-व्यवसाय में लाभ की उम्मीद है. हालांकि आज निवेश को लेकर कोई बड़ी योजना ना बनाएं.

11. कुंभ राशि

19 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन आज चंद्रमा की स्थिति कुंभ राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा पहले भाव में होगा. आज सांसारिक विषयों की बजाए आध्यात्मिक विषयों की तरफ आप का झुकाव अधिक रहेगा. किसी नेगेटिव भावनाओं को महत्व न देकर मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का प्रयत्न करें. शारीरिक प्रफुल्लता और मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी. दोपहर के बाद आप धार्मिक कामों के प्रति आकर्षित रहेंगे. विद्यार्थियों को पढ़ने-लिखने में अनुकूलता रहेगी. गृहस्थ जीवन में शांतिपूर्ण समय बना रहेगा. धन लाभ होने की संभावना भी है. व्यापार बढ़ाने के लिए आप प्रयास करेंगे. कार्यस्थल पर आपको नया काम मिल सकता है.

12. मीन राशि

19 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन आज चंद्रमा की स्थिति कुंभ राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा बारहवें भाव में होगा. धन के लेन-देन, उगाही या निवेश करते समय आज सावधानी रखें. किसी भी काम में जल्दबाजी करने से विघ्न आ सकता है. कोर्ट कचहरी की बातों में संभलकर चलने की सलाह आपको दी जाती है. वाणी और क्रोध पर संयम बरतें. दुर्घटना हो सकती है, वाहन बेहद ध्यान से चलाएं. दोपहर के बाद शारीरिक और मानसिक स्वाय्थ्य में सुधार होगा. विशेषकर धार्मिक और आध्यात्मिक काम में आपका मन लगा रहेगा. मित्रों की ओर से उपहार प्राप्त होंगे. पारिवारिक वातावरण में आनंद मिलेगा. प्रेम जीवन में संतुष्टी का भाव रहेगा.

Aaj Ka Panchang 18 February 2026: आज से फाल्गुन शुक्ल पक्ष शुरू, जानें बुधवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 18 February 2026: आज से फाल्गुन शुक्ल पक्ष शुरू, जानें बुधवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang, 18 फरवरी 2026 का पंचांग: आचार्य मुकुल रस्तोगी, 18 फरवरी, बुधवार, शक संवत्: 29 माघ (सौर) 1947, पंजाब पंचांग: 07 फाल्गुन मास प्रविष्टे 2082, इस्लाम: 29 शब्बान, 1447, विक्रमी संवत्: फाल्गुन शुक्ल प्रतिपदा तिथि सायं 04.58 मिनट तक। शतभिषा नक्षत्र रात्रि 9.16 मिनट तक पश्चात पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र, बव करण, चंद्रमा कुंभ राशि में (दिन-रात)। सूर्य उत्तरायण। सूर्य दक्षिण गोल। शिशिर ऋतु। दोपहर 12 बजे से दोपहर 01.30 मिनट तक राहुकालम्। फाल्गुन शुक्ल पक्ष प्रारंभ। चंद्रदर्शन। पंचक।

पंचांग

तिथि प्रतिपदा - 04:57 पी एम तक

सूर्योदय के समय 57.3% समाप्त

स्वामी : अग्नि

श्रेणी : नन्दा तिथि

स्वभाव : वृद्धि प्रद

गण्डान्त : 05:30 पी एम से 05:54 पी एम, फरवरी 17

योग : संवर्तक

स्वभाव : वृद्धि प्रद

गण्डान्त : 05:30 पी एम से 05:54 पी एम, फरवरी 17

योग : संवर्तक

अन्य : गलग्रह, अनध्याय

कमजोर चन्द्र के कारण, शुक्ल प्रतिपदा को शुभ कार्यों के लिये श्रेष्ठ नहीं माना जाता है। इसीलिये यह शुभ मुहूर्त में वर्जित है।

नक्षत्र शतभिषा - 09:16 पी एम तक

योग शिव - 10:45 पी एम तक

करण बव - 04:57 पी एम तक

बालव - 04:31 ए एम, फरवरी 19 तक

वार बुधवार

पक्ष शुक्ल पक्ष

जानें बुधवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त

आज के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त 05:15 ए एम से 06:06 ए एम

प्रातः सन्ध्या 05:41 ए एम से 06:57 ए एम

अभिजित मुहूर्त कोई नहीं

विजय मुहूर्त 02:28 पी एम से 03:13 पी एम

गोधूलि मुहूर्त 06:11 पी एम से 06:36 पी एम

सायाह्न सन्ध्या 06:13 पी एम से 07:30 पी एम

अमृत काल 02:04 पी एम से 03:40 पी एम

निशिता मुहूर्त 12:09 ए एम, फरवरी 19 से 01:00 ए एम, फरवरी 19

आज के अशुभ मुहूर्त

राहुकाल 12:35 पी एम से 02:00 पी एम

यमगण्ड 08:22 ए एम से 09:46 ए एम

आडल योग 06:57 ए एम से 09:16 पी एम

विडाल योग 09:16 पी एम से 06:56 ए एम, फरवरी 19

गुलिक काल 11:11 ए एम से 12:35 पी एम

दुर्मुहूर्त 12:13 पी एम से 12:58 पी एम

वर्ज्य 03:33 ए एम, फरवरी 19 से 05:08 ए एम, फरवरी 19

पञ्चक पूरे दिन

बाण चोर - 02:47 ए एम, फरवरी 19 से पूर्ण रात्रि तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

सूर्योदय 06:57 ए एम

सूर्यास्त 06:13 पी एम

चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

चन्द्रोदय 07:23 ए एम

चन्द्रास्त 07:10 पी एम

दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ - उन्नति 06:57 ए एम से 08:22 ए एम

अमृत - सर्वोत्तम 08:22 ए एम से 09:46 ए एम

शुभ - उत्तम 11:11 ए एम से 12:35 पी एम

रोग - अमंगल 12:35 पी एम से 02:00 पी एमवार वेला

चर - सामान्य 03:24 पी एम से 04:49 पी एम

लाभ - उन्नति 04:49 पी एम से 06:13 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ - उत्तम 07:49 पी एम से 09:24 पी एम

अमृत - सर्वोत्तम 09:24 पी एम से 10:59 पी एम

चर - सामान्य 10:59 पी एम से 12:35 ए एम, फरवरी 19

लाभ - उन्नति 03:45 ए एम से 05:21 ए एम, फरवरी 19काल रात्रि

Aaj Ka Rashifal 18 February 2026: आज बन रहा है सूर्य और चंद्र का दुर्लभ संयोग, जानिए मेष लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 February 2026: आज बन रहा है सूर्य और चंद्र का दुर्लभ संयोग, जानिए मेष लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल

 Aaj Ka Rashifal 18 February 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा शाम को 4 बजकर 57 मिनट है। वहीं उसके बाद द्वितीया शुरू हो जाएगी । साथ ही आज बुधवार का दिन है। इसके साथ ही आज चंद्रमा कुंभ राशि में संचऱण करेंगे। साथ ही आज शतभिषा नक्षत्र रात  09:16 पीएम तक तक रहेगा। वहीं उसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र लग जाएगा। आज इष्टि, चन्द्र दर्शन, पञ्चक, आडल योग, विडाल योग है। साथ ही आज सूर्य और चंद्र भी कुंभ राशि में एक साथ संचऱण करेंगे। ऐसे में आज कुछ राशियों को फंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं । जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल

मेष राशि

आज आपको रुका हुआ पैसा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप बखूबी निभाएंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, रुका हुआ धन मिलने के योग हैं। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन थकान महसूस हो सकती है।

वृषभ राशि

आज आपको धैर्य रखने की जरूरत है। कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी से मतभेद हो सकता है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। निवेश करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खान-पान संतुलित रखें। वर्ना सेहत खराब हो सकती है।

मिथुन राशि

आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में लाभ के योग हैं। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे

कर्क राशि

आज भावनाओं में बहने से बचें। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन समझदारी से समाधान निकालेंगे। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। ध्यान और योग से लाभ होगा।

सिंह राशि

आज आपका प्रभाव बढ़ेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। व्यापार में लाभ संभव है। परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा।

कन्या राशि

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। ऑफिस में काम का दबाव बढ़ सकता है। आर्थिक मामलों में संयम रखें। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, धैर्य से काम लें।

तुला राशि

आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। व्यापार में नई डील फाइनल हो सकती है। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। मित्रों से मुलाकात संभव है।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आत्मविश्लेषण का है। जल्दबाजी में निर्णय न लें। कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव है। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। परिवार में खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी।

धनु राशि

आज सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। नौकरी में तरक्की के संकेत हैं। कारोबार में विस्तार की योजना सफल हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सेहत अच्छी रहेगी।

मकर राशि

आज का दिन मेहनत भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियां मिल सकती हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश के लिए समय अनुकूल है। दांपत्य जीवन में समझदारी बनाए रखें। सेहत को लेकर सतर्क रहें। बाहर का खाना खाने से बचें।

कुंभ राशि

आज रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी और व्यापार दोनों में लाभ के योग हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशहाली रहेगी। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन राशि

आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। आर्थिक लाभ संभव है। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी।

Aaj Ka Panchang 17 February 2026: आज का पंचांग, जानें नक्षत्र, योग, शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 17 February 2026: आज का पंचांग, जानें नक्षत्र, योग, शुभ-अशुभ मुहूर्त

 Aaj Ka Panchang 17 February 2026:  पंचांग अनुसार, आज के दिन फाल्गुन कृष्ण अमावस्या तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, नाग करण, परिघ योग, उत्तर का दिशाशूल और मकर राशि में चंद्रमा है। सुबह में फाल्गुन अमावस्या का स्नान और दान होगा। लोग अपने पितरों के लिए तर्पण, पिंडदान, श्राद्ध आदि करेंगे, इससे पितृ दोष से मुक्ति मिलेगी। स्नान और दान करने से पुण्य मिलता है, पाप मिटते हैं।

आइए जानते हैं आज के दिन का संपूर्ण पंचांग (Aaj Ka Panchang 17 February 2026), शुभ-अशुभ मुहूर्त और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां।

विक्रम संवत्- 2082
संवत्सर नाम- सिद्धार्थ
शक संवत्- 1947
हिजरी सन्- 1447
मुस्लिम माह- 28 सावान
अयन- उत्तरायण
ऋतु- शिशिर ऋतु
मास- फाल्गुन
पक्ष- कृष्ण

सूर्योदय एवं चन्द्रोदय

सूर्योदय- 06:58 AM
सूर्यास्त- 06:13 PM
चन्द्रोदय- चन्द्रोदय नहीं
चन्द्रास्त- 06:10 PM

शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: 05:16 AM से 06:07 AM

अमृत काल: 10:39 AM से 12:17 PM
अभिजीत मुहूर्त: 12:13 PM से 12:58 PM
विजय मुहूर्त: 02:28 PM से 03:13 PM
निशिता मुहूर्त: 12:09 AM, फरवरी 18 से 01:00 AM, फरवरी 18

अशुभ मुहूर्त

राहुकाल- 03:24 PM से 04:48 PM
यमगण्ड- 09:47 AM से 11:11 AM
दुर्मुहूर्त- 09:13 AM से 09:58 AM, 11:18 PM से 12:09 AM, फरवरी 18
गुलिक काल- 12:35 PM से 02:00 PM
अग्नि पंचक- 09:05 AM से 06:57 AM, फरवरी 18

17 February 2026 Rashifal: फाल्गुन अमावस्या के दिन 5 राशियों के जीवन में दिखेंगे अच्छे बदलाव, पढ़ें दैनिक राशिफल

17 February 2026 Rashifal: फाल्गुन अमावस्या के दिन 5 राशियों के जीवन में दिखेंगे अच्छे बदलाव, पढ़ें दैनिक राशिफल

 17 February 2026 Ka Rashifal: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और मंगलवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज शाम 5 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। आज स्नान-दान श्राद्ध आदि की अमावस्या है। आज रात 12 बजकर 29 मिनट तक परिघ योग रहेगा। साथ ही आज रात 9 बजकर 16 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। आज से पंचक प्रारंभ है। इसके अलावा आज कंकणाकृति सूर्य ग्रहण लग रहा है। आइए आचार्य इंदु प्रकाश जी से जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल, शुभ अंक और शुभ रंग। 

मेष राशि

आज आपको लोगों का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। आज जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेंगे। शाम को मेहमानों के आने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपको पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है, जिससे आपके धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। आज आपके खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे।

  • शुभ रंग - पीच
  • शुभ अंक - 4

वृष राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। बिजनेस के सिलसिले में आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए काफ़ी लाभदायक रहेगी। आपकी खुशियों में इजाफा होगा। ऑफिस में आपको जिम्मेदारी वाला काम मिलने की संभावना है, जिसे पूरा करने पर फायदा होगा। आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर रहेगा, ग्राफ़िक डिजाईन कोर्स सीखने का मौका मिलेगा। आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी। परिवार में सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। सेहत पहले की अपेक्षा अच्छी रहेगी। आर्थिक लाभ के योग हैं। 

  • शुभ रंग - महरून
  • शुभ अंक - 8

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज अपने काम करने के तरीकों में बदलाव करेंगे। आज आप संतान के करियर की समस्याओं को किसी अनुभवी और जानकार की मदद से सुलझा लेंगे। विपरीत परिस्थितियों में सूझ-बूझ से काम लेंगे तो, आज किसी समस्या का समाधान अवश्य मिलेगा। आज लम्बी यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। आज आप जोखिम भरे कामों से दूर रहें। आज किसी काम में जल्दबाजी और गुस्सा नहीं करेंगे तो आपका काम आसानी से हो जायेगा। 

  • शुभ रंग - गोल्डन
  • शुभ अंक - 8

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज बिजनेस में बहुत संजीदगी और गंभीरता से काम करने की जरूरत है। बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर एक बार फिर से विचार करें। आज छोटा-बड़ा फैसला लेते वक्त किसी एक्सपर्ट की सलाह से आपको मुनाफा होगा। आज पारिवारिक माहौल व्यवस्थित रखने में आपकी मदद कारगर साबित होगी, परिवार में सभी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। स्टूडेंट अपना कीमती समय सोशल मीडिया में खराब न करें, अपनी मेहनत जारी रखेंगे तो आपकी सफलता के जल्द ही योग बन रहे है।

  • शुभ रंग - सिल्वर
  • शुभ अंक - 7

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखने से उनकी काम करने की क्षमता बेहतर होगी, आज आपका काम समय से पहले पूरा हो सकता है। महिलाएं अपने बिजनेस में ज्यादा एक्टिव रहेंगी, आपको ज्यादा धनलाभ होगा। घर में सुखद और अच्छा माहौल रहेगा, शाम का समय बड़े बुजुर्गों के साथ बिताएंगे। आज आपकी सोची हुई योजना पूरी होगी। साथ ही आज ज्यादा उलझना लेने से बचें और थोड़ा समय खुद के लिए निकालें। धन-धान्य की प्राप्ति कुछ लोगों को हो सकती है।

  • शुभ रंग - सफेद
  • शुभ अंक - 2

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। आज प्रैक्टिकल सोच रखेंगे तो आपके संतुलित रवैया से फायदा मिलेगा। आज थोड़ा समय एकांत में या किसी धार्मिक स्थान पर बिताएंगे। आज शाम माता जी से आप भविष्य को लेकर विचार-विमर्श करेंगे। आज आपके मन में तरह-तरह की बाते चलेंगी। नजदीकी लोगों से बातचीत करते समय मधुर भाषा का प्रयोग करें। लवमेट आज घूमने का प्लान बनायेंगे, मूवी देखने भी जा सकते है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग - नीला
  • शुभ अंक - 5

तुला राशि

आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लाया है। आप दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान बनायेंगे। आप दूसरों पर अपना प्रभाव बनाने में सफल होंगे, आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, नहीं तो आस-पास के लोग आपका विरोध कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आज रुके हुए कार्यों की शुरुआत होगी। आपके विचारों को सम्मान मिलेगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। बच्चे आपसे, अपने जरूरत का सामान मांग सकते है।

  • शुभ रंग - पर्पल
  • शुभ अंक - 2

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज ऑफिस के सहकर्मी आपके कामों में सहयोग करेंगे, आपका काम जल्दी पूरा हो जायेगा। आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आने वाले दिनों में आपकी मदद करेगा। आज किसी भी बात पर अपनी प्रतिक्रिया जल्दी न दें, पहले स्थितियों को समझें फिर अपनी राय सोच समझ कर दें इससे लोगों के बीच आपकी अहमियत बढ़ जाएगी। गैर जरूरी खर्चों पर काबू रखें, फ्यूचर की किसी योजना के लिए बजट का ध्यान रखेंगे।

  • शुभ रंग - काला
  • शुभ अंक - 9

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आज पैसों से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करेंगे। फिलहाल हर एक बात पर ध्यान देकर स्थिति को सुधारने कोशिश करें। आज पुरानी गलती दोबारा न हो, इस बात का ध्यान रखना आपके लिए आवश्यक होगा। आपका जीवन प्रगति की ओर बढ़ रहा है, नई जिम्मेदारियों के लिए आप खुद को तैयार करेंगे। आज अपनी कार्य क्षमता के अनुसार आपको कुछ बड़े अवसर भी मिल सकते हैं। जीवनसाथी आज आपको प्रसन्न होने की वजह देंगे। 

  • शुभ रंग - पीच
  • शुभ अंक - 3

मकर राशि

आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। पारिवारिक कामों को करने में घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। अपने दोस्तों से निजी समस्याओं को शेयर करने से बचना चाहिए। नये व्यवसाय में पैसा लगाने के बारे में आप सोच सकते हैं, एक्सपर्ट से राय लेना न भूलें। पारिवारिक रिश्तों के बीच आप सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा। छात्रों की मेहनत आज रंग लायेगी, करियर में बड़ी सफलता मिलने के योग बने हुए है। 

  • शुभ रंग - पीला
  • शुभ अंक - 4

कुम्भ राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज किसी करीबी व्यक्ति से चल रही अनबन दूर होगी। जिन बातों में आपकी ज्यादा रुचि है, उन पर ध्यान देंगे आपको ख़ुशी होगी। आज नए लोगों के साथ जुड़ने से आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज आप अपने एक्सपीरियंस का इस्तेमाल करते हुए आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे आपको जल्द ही सफलता मिलेंगी। आज भावनाओं में बहने की बजाय चतुराई से काम लेंगे तो परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। आज रुके हुए पैसे की वापसी भी हो सकती है।

  • शुभ रंग - ओरेंज
  • शुभ अंक - 8

मीन राशि

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। आज व्यापार के मामलों में आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। नए लोगों से मिलना और बातें करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। किसी समस्या का समाधान मिलने से आपको राहत मिलेगी। आज ऑफिस में आपके कामकाज की तारीफ होगी। लवमेट आज डिनर पर जायेंगे, रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आज आपका दाम्पत्य जीवन शानदार रहने वाला है

  • शुभ रंग - वायलेट
  • शुभ अंक - 7
Aaj Ka Panchang16 फ़रवरी 2026: आज का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang16 फ़रवरी 2026: आज का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 16 फरवरी 2026

विक्रम संवत- 2082, कालयुक्त
शक सम्वत- 1947, विश्वावसु
पूर्णिमांत- फाल्गुन
अमांत- माघ

तिथि
कृष्ण पक्ष चतुर्दशी- फरवरी 15 05:05 PM- फरवरी 16 05:34 PM
कृष्ण पक्ष अमावस्या- फरवरी 16 05:34 PM- फरवरी 17 05:30 PM

नक्षत्र
श्रवण- फरवरी 15 07:48 PM- फरवरी 16 08:47 PM
धनिष्ठा- फरवरी 16 08:47 PM- फरवरी 17 09:16 PM

योग
वरीयान- फरवरी 16 02:46 AM- फरवरी 17 01:49 AM
परिघ- फरवरी 17 01:49 AM- फरवरी 18 12:28 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 7:02 AM
सूर्यास्त- 6:19 PM
चन्द्रोदय- फरवरी 16 6:11 AM
चन्द्रास्त- फरवरी 16 5:23 PM

अशुभ काल
राहू- 8:27 AM- 9:51 AM
यम गण्ड- 11:16 AM- 12:40 PM
कुलिक- 2:05 PM- 3:30 PM
दुर्मुहूर्त- 01:03 PM- 01:48 PM, 03:18 PM- 04:03 PM
वर्ज्यम्- 12:52 AM- 02:30 AM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 12:18 PM- 01:03 PM
अमृत काल- 09:57 AM- 11:37 AM
ब्रह्म मुहूर्त- 05:25 AM- 06:13 AM

16 February 2026 Rashifal: सोमवार के दिन 4 राशियों के जीवन में आएंगे सुखद बदलाव, पढ़ें दैनिक राशिफल

16 February 2026 Rashifal: सोमवार के दिन 4 राशियों के जीवन में आएंगे सुखद बदलाव, पढ़ें दैनिक राशिफल

 16 February 2026 Ka Rashifal: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और सोमवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज शाम 5 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 1 बजकर 50 मिनट तक वरियान योग रहेगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 48 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। आइए आचार्य इंदु प्रकाश जी से जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल, शुभ अंक और शुभ रंग।

मेष राशि

आज का दिन आपको लाभ दिलाने वाला है। कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं का रास्ता आज ढूंढ लेंगे। आप अपनी ऊर्जा को अच्छे कामों में लगायेंगे। आप किसी सामाजिक काम में अपना सहयोग करेंगे। इस राशि के सरकारी कर्मचारियों के लिए दिन व्यस्तता से भरा होगा। किसी काम में की गई मेहनत जरूर सफल होगी। नए व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा आज फायदेमंद रहेगी। अगर आप बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आगे बढ़ेंगे, तो आपको अधिक मुनाफा होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा रहेगा।

  • शुभ रंग - भूरा
  • शुभ अंक - 7

वृष राशि

आज आपका दिन आपके लिए खुशियों की नई सौगात लाया है। जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया मिलेगा। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर विचार विमर्श करेंगे। आपके क्रोध से बना हुआ काम बिगड़ भी सकता है, इसलिए आपको अपने गुस्से पर पूरा कण्ट्रोल रखना चाहिए। खुद को मानसिक रूप से फिट रखने के लिये आपको मैडिटेशन की हैबिट डालनी चाहिए। साथ ही आज जल्दबाजी में फैसला करने से आपको बचना चाहिए, थोड़ा सोच विचार करना अच्छा रहेगा। 

  • शुभ रंग - हरा
  • शुभ अंक - 7

मिथुन राशि

आज आपका दिन बहुत शुभ रहेगा। आज घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। आर्ट स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल रहेगा, ज्यादा समय अध्ययन में गुजरेगा। सुबह के समय वर्क आउट शुरू करने से आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर मिलेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आज आपको बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी कर रहे लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। साथ में कहीं घूमने जायेंगे। 

  • शुभ रंग - लाल
  • शुभ अंक - 2

कर्क राशि

आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिलेगी। साथ ही लेन-देन के मामलों में.. आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। करियर के क्षेत्र में भी आपको अपने गुरु का सहयोग मिलेगा आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। आपका कॉन्फिडेंस आपको सक्सेस दिलाने में मदद करेगा। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको सुबह के समय टहलना चाहिए, साथ ही नकारात्मक चीज़ों से आपको बचे रहना चाहिए । आज अपना ध्यान.. आध्यात्मिक पुस्तकें पढ़ने पर लगा सकते हैं।

  • शुभ रंग - पीला
  • शुभ अंक - 3

सिंह राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम सफल होगा। आज घर के बड़े-बुजुर्ग की सेवा करने से आपको अच्छा महसूस होगा। रिश्तेदारों में आपकी तारीफ होगी। आज आपको अपनी मनपसंद चीज मिल सकती है। अपनी सेहत को ठीक रखने के लिये आज आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए, मौसमी सब्जियों का प्रयोग आपको स्वस्थ बनाये रखने में मदद करेगा। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके फेवर में आयेगा।

  • शुभ रंग - पिंक
  • शुभ अंक - 2

कन्या राशि

आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में भी सक्षम रहेंगे। आप अपने काम व जीवन के बीच बैलेंस बनाये रखेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार सबको प्रभावित करेगा। जीवनसाथी के साथ डीनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे रिश्तों में मिठास आयेगी। आज आप सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। इस राशि के मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों का दिन अच्छा रहेगा।

  • शुभ रंग - पर्पल
  • शुभ अंक - 2

तुला राशि

आज आपका दिन थोड़ा व्यस्तता से भरा हो सकता है। आप पिछले छूटे कामों को पूरा करने में बिजी रहेंगे। आज आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। साथ ही किसी भी तरह का बड़ा निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना बेहतर रहेगा। इस राशि की बिजनेस वोमेन बड़ी डील फाइनल कर सकती हैं। फिजिक्स स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आज माताएं अपने बच्चों के लिए नई डिश बनाकर खिला सकती हैं, जिससे परिवार में हर्ष और उल्लास का माहौल बना रहेगा।

  • शुभ रंग - महरून
  • शुभ अंक - 2

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन आपके लिए नई खुशियाँ लाया है। आप माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जायेंगे। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा। बच्चों के लिए आज का दिन बढ़िया है। आपको बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा । किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद होगी, जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे। बाहर के ऑयली खाने से परहेज करें। 

  • शुभ रंग - काला
  • शुभ अंक - 5

धनु राशि

आज आपका दिन रोज की अपेक्षा ज्यादा अच्छा रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में थोड़ी मुश्किलों के बाद.. लाभ का योग बना रहेगा। बेवजह की भाग दौड़ से बचें। आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान होगा। आपके अच्छे काम से उच्चाधिकारी खुश होंगे। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। आज करियर में आपको बड़ी सफलता हासिल होगी। महिलाएँ अपने बच्चों के साथ बेहतर समय बिताएगी। आज अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी | साथ ही घर के जरुरत का सामान भी खरीदेंगे। 

  • शुभ रंग - पीला
  • शुभ अंक - 8

मकर राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर बना रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को सफलता के लिए शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप अपने घर का डेकोरेशन फेस्टिवल के अनुसार कर सकते हैं। आज आपके काम करने की कला से लोग आपसे प्रभावित होंगे। इस राशि के जो लोग राइटर हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है। आपका समय मौज मस्ती से बीतेगा।

  • शुभ रंग - केसरिया
  • शुभ अंक - 6

कुम्भ राशि

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी है, उन्हें काम से जुड़ी बड़ी खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार सबको प्रभावित करेगा। जीवनसाथी के साथ डीनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी। आज आपको सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए मौका मिल सकता है। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग - नीला
  • शुभ अंक - 2

मीन राशि

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। बेरोजगारों को रोजगार के अच्छे अवसर मिलेंगे। आज दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाने से आपको ख़ुशी मिलेगी। धन से जुड़ी चिंताएं छूमंतर हो जाएगी। साथ ही कहीं रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। आज कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने के कारण आप शारीरिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे। इस राशि की जो महिलायें बिजनेस करना चाहती है वो पार्ट टाइम वर्क से अपनी अच्छी शुरुआत कर सकती हैं। 

  • शुभ रंग - ओरेंज
  • शुभ अंक - 4
Aaj Ka Panchang 15 February 2026: आज है महाशिवरात्रि, जानें जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और 15 फरवरी का संपूर्ण पंचांग

Aaj Ka Panchang 15 February 2026: आज है महाशिवरात्रि, जानें जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और 15 फरवरी का संपूर्ण पंचांग

 Aaj Ka Panchang 15 February 2026 (15 फरवरी 2026 का पंचांग): आज का फाल्गुन मास के त्रयोदशी तिथि शाम को 5 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। वहीं उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। वहीं आज रविवार का दिन है। आज  महा शिवरात्रि, मासिक शिवरात्रि, भद्रा, सर्वार्थ सिद्धि योग, आडल योग, विडाल योग है। इसके साथ ही चंद्रमा मकर राशि में विराजमान है। आइए जानते हैं शुभ मुहूर्तों में ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त और गोधूलि मुहूर्त और अशुभ मुहूर्तों में राहुकाल, यमगण्ड सहित 14 फरवरी का संपूर्ण पंचांग….

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय – 7:03 AM
सूर्यास्त – 6:06 PM
चन्द्रोदय – Feb 15 5:36 AM
चन्द्रास्त – Feb 15 4:07 PM

विक्रम संवत – 2082, कालयुक्त
शक सम्वत – 1947, विश्वावसु
पूर्णिमांत – फाल्गुन
अमांत – माघ

आज की तिथि

कृष्ण पक्ष त्रयोदशी – Feb 14 04:01 PM – Feb 15 05:05 PM
कृष्ण पक्ष चतुर्दशी – Feb 15 05:05 PM – Feb 16 05:34 PM

आज का नक्षत्र

उत्तराषाढ़ा – Feb 14 06:16 PM – Feb 15 07:48 PM
श्रवण – Feb 15 07:48 PM – Feb 16 08:47 PM

आज का करण

वणिज – Feb 15 04:38 AM – Feb 15 05:05 PM
विष्टि – Feb 15 05:05 PM – Feb 16 05:24 AM
शकुनि – Feb 16 05:24 AM – Feb 16 05:34 PM

आज का वार

रविवार

त्यौहार और व्रत

मास शिवरात्रि
महाशिवरात्रि

अशुभ काल

राहुकाल – 4:43 PM – 6:06 PM
यम गण्ड – 12:35 PM – 1:58 PM
कुलिक – 3:20 PM – 4:43 PM
दुर्मुहूर्त – 04:38 PM – 05:22 PM
वर्ज्यम् – 11:58 PM – 01:38 AM

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त – 12:13 PM – 12:57 PM
अमृत काल – 12:59 PM – 02:41 PM
ब्रह्म मुहूर्त – 05:26 AM – 06:14 AM

महाशिवरात्रि पर चार पहर का पूजन मुहूर्त और अभिजीत मुहूर्त 

निशिथ काल का पूजा का समय- 16 फरवरी की रात 12 बजकर 9 मिनट से लेकर 1 बजकर 1 मिनट 

अभिजीत मुहूर्त : 12:13 पी एम से 12:58 पी एम

प्रथम प्रहर पूजन का समय 15 फरवरी को शाम 6 बजकर 11 मिनट से लेकर रात 9 बजकर 22 मिनट तक रहेगा।

दूसरा प्रहर पूजा का समय 15 फरवरी की रात 9 बजकर 23 मिनट से लेकर 16 फरवरी की रात 12 बजकर 34 मिनट तक रहेगा।

15 February 2026 Rashifal: महाशिवरात्रि का दिन 5 राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानें मेष से मीन तक सभी का दैनिक राशिफल

15 February 2026 Rashifal: महाशिवरात्रि का दिन 5 राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानें मेष से मीन तक सभी का दैनिक राशिफल

 15 February 2026 Ka Rashifal: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और रविवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज शाम 5 बजकर 5 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 2 बजकर 47 मिनट तक व्यतिपात योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 48 मिनट तक उत्तराषाढा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज महाशिवरात्रि व्रत है। आइए आचार्य इंदु प्रकाश जी से जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल, शुभ अंक और शुभ रंग। 

मेष राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से साझेदारी करने पर विचार करेंगे। आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का समाज में मान सम्मान बढेगा, आपकी क्रिएटिविटी की लोग सराहना करेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुखों की बढ़ोतरी होगी। आज आपके सेहत में सुधार आयेगा। 

  • शुभ रंग - पीला
  • शुभ अंक - 6

वृष राशि

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके व्यापार में रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होगा। नवविवाहित दंपत्ति के बीच आज मीठी नोक-झोक होगी, इससे रिश्तों में और मिठास आयेगा। आज पैसों के लेन-देन में सावधानी बरते। नौकरी कर रहे लोगों को आज अपना काम पूरा करने के लिए थोडा अधिक मेहनत करने की जरुरत है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यों में सफलता मिलेगी।

  • शुभ रंग - हरा
  • शुभ अंक - 8

मिथुन राशि

आज आप में एक नई उमंग और खुशी रहेगी। आज आप जो भी काम करेंगे वह पूरे मन से करेंगे, इससे नया अनुभव आपको मिलेगा। मानसिक परेशानी का निवारण होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका सामाजिक दायरा और आपका सम्मान बढ़ेगा। आप किसी मित्र से सहयोग लेंगे। आज आपको बात करते समय अपनी भाषा पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, अन्यथा आपका विरोध हो सकता है। रिश्तेदारों के घर आने से दिनभर का सेड्यूल बदल सकता है, घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा।

  • शुभ रंग - काला
  • शुभ अंक - 2

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए है, लेकिन पढाई में और मेहनत करने की जरूरत है। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। ऑफिस मे सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जूनियर आपसे काम सिखाना चाहेंगे। लवमेट के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा। आज आपको अपने कार्यों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा। आपका काम करीबी दोस्त की सहायता से पूरा हो जायेगा।

  • शुभ रंग - गोल्डन
  • शुभ अंक - 2

सिंह राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको घर के बड़ो से कुछ प्रेरणा मिलोगी। आज आप जो भी काम करेंगे, वो सफल होगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से उत्तम रहेगा। रिश्तेदार आज आपको बिजनेस को बढ़ाने के लिए सुझाव देंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढेगी। बडे-बुजुर्ग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे, लोग आपकी वाह-वाही करेंगें। आज आपको वाहन चलाते समय खास सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। बच्चे आज आपसे अपने पढ़ाई की जरूरत का सामान खरीदवा सकते हैं। 

  • शुभ रंग - पर्पल
  • शुभ अंक - 3

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज काम व पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाये रखेंगे। आज किसी काम को पूरा करने के लिए नये तरीकों पर विचार करेंगे। व्यवसाय कर रहे लोग व्यवसाय को आगे बढ़ाने में कामयाब होंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नए वाहन का सुख प्राप्त होगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज घर के कामों को करने के बाद फोन पर बातचीत करके अपना कुछ समय व्यतीत करेंगी। आज माता-पिता का सानिध्य व सहयोग मिलने से विद्यार्थी खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे।

  • शुभ रंग - गोल्डन
  • शुभ अंक - 9

तुला राशि

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। व्यापार में रुकी हुई योजनाओं को शुरू करने से आपकी व्यस्तता बढ़ी रहेगी। नौकरी कर रहे लोगों को आज दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा, नहीं तो सीनियर से डांट भी खानी पड़ सकती है। लवमेट के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे तो एक-दूसरे को और अधिक जानने का मौका मिलेगा। आज आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। आप अपने होशियारी और प्रभाव का उपयोग घरेलू मुद्दों को हल करने के लिए करेंगे।

  • शुभ रंग - नीला
  • शुभ अंक - 3

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज बेवजह की उलझन से दूर होकर आप किसी मंदिर या धार्मिक स्थल पर अपना समय बिताएंगे। यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं, यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। आज आप अपने खाली समय में अपनी अच्छाइयों और कमियों के बारे में विचार करेंगे। मित्रों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, जीवनसाथी आपके भावनाओं की कद्र करेंगे।

  • शुभ रंग - लाल
  • शुभ अंक - 6

धनु राशि

आज का दिन खुशियों का नया रास्ता दिखायेगा। किसी पार्क में परिवार वालों के साथ घूमने का प्लान कैंसिल होने की सम्भावना है। पारिवारिक सुख सुविधा का लाभ मिलेगा। आप किसी राजनेता से सम्पर्क करेंगे। फुल कॉन्फिडेंस से अपने सभी रुके कामों कों गति देंगे, अपनी योजना में जोड़ने के लिए आपको अन्य सहयोगियों की जरूरत पड़ सकती है। आप आज भक्तिमय रहेंगे, गौ सेवा करने का मन बनायेंगे। आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा, आज आपके सारे काम सफल रहेंगे।

  • शुभ रंग - सफेद
  • शुभ अंक - 8

मकर राशि

आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहेगा, मन खुश रहेगा। आपको सब्र रखना होगा। ऑटोमोबाइल के व्यापार में आपको लाभ मिलेगा। आप अपने दोस्तों या सहयोगियों के साथ किसी टूर पर जायेंगे। प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े लोगो से आप लाभ की प्राप्ति करेंगे। नया बिजनेस स्टार्ट करेंगे। आपके सगे सम्बन्धियों से मेल-जोल बढ़ेगा। किसी नए काम को शुरु करने के लिए आज आप उत्साहित रहेंगे। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भरने का मन बनायेंगे।

  • शुभ रंग - गोल्डन
  • शुभ अंक - 7

कुम्भ राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी व्यक्ति की मदद करेंगे जिससे पूरा दिन आपके अंदर पाजिटीविटी बनी रहेगी। आज आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे वह समय से पूरा हो जायेगा। किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने का मौका मिलने की संभावना है। साथ ही अपने नजदीकी रिश्तों को सुधारने की कोशिश करेंगे, आपको सफलता मिलेगी। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। संतान के करियर को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे, आप अपने संतान के करियर के लिए उसके गुरु से बातचीत कर सकते है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।

  • शुभ रंग - महरून
  • शुभ अंक - 3

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप माता को कुछ गिफ्ट दे सकते है आपकी माता को ख़ुशी होगी। आज आपका रुका हुआ काम पूरा होगा। आज आप बोलने के बजाए सुनने पर ज्यादा ध्यान दें। इससे आपको जरूरी बातें पता चल सकती हैं। कुछ नए लोग आपकी बात से प्रभावित होकर आपसे बातचीत करना चाहेंगे। इस राशि के जो लोग कवि है आज उनकी किसी कविता की तारीफ हो सकती है। जिससे मन खुशनुमा रहेगा। साथ ही आज आपका खर्चा बढ़ेगा। 

  • शुभ रंग - सिल्वर
  • शुभ अंक - 4
Aaj ka Panchang 14 February 2026: शनि प्रदोष व्रत आज, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

Aaj ka Panchang 14 February 2026: शनि प्रदोष व्रत आज, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

 Aaj Ka Panchang 14 February 2026: दैनिक पंचांग के अनुसार आज 14 फरवरी 2026, शनिवार है. आज फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है और शाम को 4 बजकर 1 मिनट के बाद त्रयोदशी तिथि शुरू होगी. इसलिए आज शनि प्रदोष व्रत रखा जाएगा. प्रदोष व्रत की पूजा प्रदोष काल में यानि शाम के समय की जाती है और यह व्रत भगवान शिव को समर्पित है. आइए जानते हैं, कैसी रहेगी राहुकाल की स्थिति और दिनभर के शुभ व अशुभ मुहूर्त के बारे में. यहां पढ़ें पूरा पंचांग.

आज का पंचांग- 14 February 2026 (Aaj Ka Panchang)

तिथि

द्वादशी - 04:01 पी एम तक

आज सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय का समय : 07: 01 ए एम

सूर्यास्त का समय : 06: 11 पी एम

चंद्रोदय का समय: 05:37 ए एम, फरवरी 15

चंद्रास्त का समय : 03:09 पी एम

नक्षत्र :

पूर्वाषाढा - 06:16 पी एम तक

आज का करण :

तैतिल - 04:01 पी एम तक

गर - 04:37 ए एम, फरवरी 15 तक

आज का योग

सिद्धि - 03:18 ए एम, फरवरी 15 तक

आज का पक्ष : कृष्ण पक्ष

आज का वार: शनिवार

हिन्दू लूनर दिनांक

शक सम्वत:

1947 विश्वावसु

विक्रम सम्वत:

2082 कालयुक्त

गुजराती सम्वत:

2082 पिङ्गल

चन्द्रमास:

फाल्गुन - पूर्णिमान्त

माघ - अमान्त

आज का शुभ मुहूर्त (Aaj Ka Shubh Muhurat)

आज अभिजित मुहूर्त 12:14 पी एम से 12:59 पी एम तक रहेगा. विजय मुहूर्त 02:28 पी एम से 03:13 पी एम तक रहेगा. ब्रह्म मुहूर्त 05:18 ए एम से 06:10 ए एम तक रहेगा. आज निशिता मुहूर्त 12:10 ए एम, फरवरी 15 से 01:01 ए एम, फरवरी 15 तक रहेगा. गोधूलि मुहूर्त 06:09 पी एम से 06:35 पी एम तक रहेगा. अमृत काल 01:03 पी एम से 02:47 पी एम तक रहेगा.

आज का अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka Ashubh Muhurat)

दुर्मुहूर्त 07:01 ए एम से 07:46 ए एम, 07:46 ए एम से 08:30 ए एम तक रहेगा. राहुकाल 09:49 ए एम से 11:12 ए एम तक रहेगा. यमगण्ड 02:00 पी एम से 03:24 पी एम तक रहेगा. गुलिक काल 07:01 ए एम से 08:25 ए एम तक रहेगा.  

Aaj Ka Rashifal : 14 फरवरी का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का राशिफल

Aaj Ka Rashifal : 14 फरवरी का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का राशिफल

 Horoscope 14 February 2026, राशिफल aaj Ka Rashifal : ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है, जो उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 14 फरवरी का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा। जानें 14 फरवरी 2026 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों की बढ़ सकती है परेशानी।

मेष राशि- आज आप पूरे जोश में नजर आएंगे। लंबे समय से जो काम टल रहे थे, उन्हें पूरा करने का अच्छा मौका है। ऑफिस में आपकी मेहनत और ईमानदारी की तारीफ हो सकती है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। सीनियर या बॉस कोई नई जिम्मेदारी दे सकते हैं। बिजनेस करने वालों को नए संपर्कों से फायदा मिल सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन दिखावे या जल्दबाजी में खर्च करने से बचें। परिवार का साथ मिलेगा और शाम तक मन हल्का और खुश रहेगा।

वृषभ राशि- आपके लिए दिन स्थिर और सुकून भरा रहेगा। काम धीरे-धीरे लेकिन सही दिशा में आगे बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में सम्मान मिलेगा और सहयोगी साथ देंगे। व्यापारियों को छोटी-छोटी डील से भी अच्छा फायदा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और बचत का मौका मिलेगा। घर-परिवार के साथ समय बिताने का मन करेगा, जिससे रिश्ते और बेहतर होंगे। सेहत सामान्य रहेगी, बस आलस से बचें।

मिथुन राशि- आज किस्मत आपका साथ दे सकती है। अगर आप किसी नए काम या योजना की शुरुआत करना चाहते हैं तो समय अच्छा है। पढ़ाई, इंटरव्यू या नई स्किल सीखने वालों को सफलता मिल सकती है। छोटी यात्रा या किसी खास व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद साबित हो सकती है। आय के नए मौके बन सकते हैं। दोस्तों और भाई-बहनों का साथ मिलेगा। मन में उत्साह रहेगा और दिन सकारात्मक बीतेगा।

कर्क राशि- आज थोड़ा सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरूरत है। अचानक खर्च या किसी काम में रुकावट आ सकती है, इसलिए धैर्य रखें। ऑफिस में किसी की बात का गलत मतलब न निकालें और विवाद से दूर रहें। पैसों के मामलों में सावधानी रखें और उधार देने से बचें। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। सेहत को नजरअंदाज न करें, आराम भी जरूरी है।

सिंह राशि- आज रिश्ते और साझेदारी आपके लिए खास रहेंगे। नौकरी या बिजनेस में किसी के साथ मिलकर काम करेंगे तो ज्यादा फायदा मिलेगा। क्लाइंट या पार्टनर का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में तालमेल बढ़ेगा और बातचीत से समस्याएं सुलझेंगी। आर्थिक रूप से दिन ठीक रहेगा। बस गुस्से और अहंकार से बचना जरूरी है, तभी काम आसानी से बनेंगे।

कन्या राशि- आज आपका ध्यान पैसों और बचत पर रहेगा। आय स्थिर रहेगी और धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ऑफिस में आपकी समझदारी और अनुभव की सराहना होगी। परिवार में शांति बनी रहेगी और आप जिम्मेदारियां अच्छे से निभाएंगे। खर्च सोच-समझकर करें। सेहत सामान्य रहेगी।

तुला राशि- आज का दिन मेहनत और जिम्मेदारी का रहेगा। कामकाज में व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन आपकी लगन अच्छे नतीजे देगी। ऑफिस में आपका काम समय पर पूरा होगा और लोग आपकी तारीफ करेंगे। विरोधी भी शांत रहेंगे। धीरे-धीरे धन लाभ के संकेत हैं। सेहत पहले से बेहतर रहेगी, बस खान-पान और दिनचर्या का ध्यान रखें। निजी जीवन में सादगी और शांति बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि- आज आप खुद को पहले से ज्यादा आत्मविश्वासी और मजबूत महसूस करेंगे। लोग आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे। करियर में नए मौके या प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। अगर कुछ नया शुरू करना चाहते हैं तो समय अच्छा है। समाज में सम्मान बढ़ेगा। रिश्तों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा।

धनु राशि- आज आपका मन खुश और रचनात्मक रहेगा। कला, लेखन, डिजाइन या पढ़ाई से जुड़े लोगों को अच्छा फायदा मिल सकता है। प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी और साथी के साथ अच्छे पल बिताने का मौका मिलेगा। परिवार से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन जोखिम भरे फैसले न लें। दिन हल्का और सकारात्मक रहेगा।

मकर राशि- घर और परिवार से जुड़े कामों में आपका समय ज्यादा जाएगा। किसी घरेलू जिम्मेदारी को निभाना पड़ सकता है। करियर थोड़ा धीमा लगेगा, लेकिन चिंता की बात नहीं है, सब धीरे-धीरे ठीक होगा। संपत्ति या घर से जुड़ा कोई फैसला लेना पड़ सकता है। मन थोड़ा भावुक रह सकता है, इसलिए जल्दबाजी से बचें। आराम और शांति आपके लिए जरूरी है।

कुंभ राशि- आज आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा दोनों बढ़े रहेंगे। बातचीत और संपर्क से आपको फायदा मिलेगा। मार्केटिंग, सेल्स या कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों को अच्छे मौके मिल सकते हैं। छोटी यात्रा लाभकारी हो सकती है। धन की स्थिति बेहतर होगी। दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात मन खुश कर देगी। दिन एक्टिव और फायदेमंद रहेगा।

मीन राशि- आज का दिन थोड़ा शांत और सुकून भरा रहेगा। ज्यादा भागदौड़ करने की बजाय आराम से काम करना बेहतर रहेगा। मन अकेले में सोचने या भविष्य की योजना बनाने का करेगा। खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट पर ध्यान दें। परिवार या करीबी लोगों से बातचीत करने से अच्छा लगेगा। सेहत के लिए पर्याप्त नींद और आराम जरूरी है।

Aaj Ka Panchang 13 February 2026: आज है विजया एकादशी, जानें शुक्रवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 13 February 2026: आज है विजया एकादशी, जानें शुक्रवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त

 Aaj Ka Panchang, 13 फरवरी 2026 का पंचांग: फाल्गुन कृष्ण पक्ष एकादशी, कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत विश्वावसु 1947, माघ |आज है कुंभ संक्रांति| आज एकादशी तिथि 02:26 PM तक उपरांत द्वादशी | नक्षत्र मूल 04:12 PM तक उपरांत पूर्वाषाढ़ा | वज्र योग 03:23 AM तक, उसके बाद सिद्धि योग | करण बालव 02:26 PM तक, बाद कौलव 03:18 AM तक, बाद तैतिल |

आज है विजया एकादशी

आज विजया एकादशी है। फाल्गुन के महीने में पड़ने वाली इस एकादशी का विशेष महत्व होता है। इस खास दिन पर भगवान विष्णु को पूजा जाता है। मान्यता है कि इस दिन श्रीराम ने व्रत रखा था और इसके बाद ही उन्होंने लंकापति रावण को हराकर विजय की प्राप्ति की थी। इसी वजह से इस एकादशी का नाम विजया पड़ा। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखकर पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की जाए तो भगवान विष्णु की असीम कृपा मिलती है और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होती है। आज शुक्रवार है और आज का दिन मां लक्ष्मी को भी समर्पित होता है। इस वजह से आज का दिन हर मायने में बहुत ही शभ है।

जानें शुक्रवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त

आज के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त 05:18 ए एम से 06:10 ए एम

प्रातः सन्ध्या 05:44 ए एम से 07:01 ए एम

अभिजित मुहूर्त 12:13 पी एम से 12:58 पी एम

विजय मुहूर्त 02:27 पी एम से 03:11 पी एम

गोधूलि मुहूर्त 06:07 पी एम से 06:33 पी एम

सायाह्न सन्ध्या 06:10 पी एम से 07:27 पी एम

अमृत काल 09:08 ए एम से 10:54 ए एम

निशिता मुहूर्त 12:09 ए एम, फरवरी 14 से 01:01 ए एम, फरवरी 14

आज के अशुभ मुहूर्त

राहुकाल 11:12 ए एम से 12:35 पी एम

यमगण्ड 03:23 पी एम से 04:46 पी एम

गुलिक काल 08:25 ए एम से 09:48 ए एम

विडाल योग 07:01 ए एम से 04:12 पी एम

वर्ज्य 02:26 पी एम से 04:12 पी एम

दुर्मुहूर्त 09:15 ए एम से 10:00 ए एम, 12:58 पी एम से 01:42 पी एम

02:38 ए एम, फरवरी 14 से 04:22 ए एम, फरवरी 14

गण्ड मूल 07:01 ए एम से 04:12 पी एम

बाण मृत्यु - 03:58 ए एम, फरवरी 14 से पूर्ण रात्रि तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

सूर्योदय 07:01 ए एम

सूर्यास्त 06:10 पी एम

चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

चन्द्रोदय 04:53 ए एम, फरवरी 14

चन्द्रास्त 02:10 पी एम

पंचांग

तिथि एकादशी - 02:25 पी एम तक

नक्षत्र मूल - 04:12 पी एम तक

वज्र - 03:23 ए एम, फरवरी 14 तक

बालव - 02:25 पी एम तक

कौलव - 03:17 ए एम, फरवरी 14 तक

वार शुक्रवार

पक्ष कृष्ण पक्ष

दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

चर - सामान्य 07:01 ए एम से 08:25 ए एम

लाभ - उन्नति 08:25 ए एम से 09:48 ए एम

अमृत - सर्वोत्तम 09:48 ए एम से 11:12 ए एमवार वेला

शुभ - उत्तम 12:35 पी एम से 01:59 पी एम

चर - सामान्य 04:46 पी एम से 06:10 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ - उन्नति 09:22 पी एम से 10:59 पी एमकाल रात्रि

शुभ - उत्तम 12:35 ए एम से 02:11 ए एम, फरवरी 14

अमृत - सर्वोत्तम 02:11 ए एम से 03:48 ए एम, फरवरी 14

चर - सामान्य 03:48 ए एम से 05:24 ए एम, फरवरी 14

Aaj Ka Rashifal 13 February 2026: क्या कहती है आज आपकी राशि? जानिए !

Aaj Ka Rashifal 13 February 2026: क्या कहती है आज आपकी राशि? जानिए !

Aaj Ka Rashifal 13 February 2026: , जहाँ हम प्रतिदिन आपके लिए 12 राशियों का सटीक और शुद्ध हिंदी में दैनिक राशिफल लेकर आते हैं। जानिए ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज आपके जीवन पर क्या प्रभाव डालेगी। करियर, नौकरी, व्यापार में लाभ या हानि, पारिवारिक जीवन, प्रेम-संबंध और स्वास्थ्य की स्थिति पर ज्योतिषीय विश्लेषण प्राप्त करें। साथ ही जानें आज के लकी नंबर और लकी कलर जो आपके दिन को दिशा देंगे और सही निर्णय लेने में आपकी सहायता करेंगे।

तो आइए जानते हैं, आपकी राशि के अनुसार, 13 February आपके लिए कैसा रहेगा : –

1. मेष राशि का राशिफल 

पढ़ाई का प्रेशर आज थोड़ा ज़्यादा फील हो सकता है। वर्कप्लेस पर कॉम्पिटिशन का माहौल बना रह सकता है। घर में संस्कार से जुड़ी बातें हो सकती हैं। छोटी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं।

लकी नंबर: 1 लकी कलर: पर्पल

2. वृषभ राशि का राशिफल 

प्रॉपर्टी फ्रंट पर सही फैसला फायदा दिला सकता है। एसेट्स रिव्यू करने से पैसों की स्थिति क्लियर होगी। कार्यक्षेत्र पर पुरानी गलती सुधारने का मौका मिलेगा।

लकी नंबर: 9 लकी कलर: पिंक

3. मिथुन राशि का राशिफल 

सेहत आज आपका साथ निभाएगी। डिसिप्लिन से खर्च कंट्रोल में रहेंगे। काम को हिस्सों में बांटने से एफिशिएंसी बढ़ेगी। कल्चर से जुड़ी यात्रा सुकून देगी।

लकी नंबर: 22 लकी कलर: नेवी ब्लू

2. वृषभ राशि का राशिफल 

प्रॉपर्टी फ्रंट पर सही फैसला फायदा दिला सकता है। एसेट्स रिव्यू करने से पैसों की स्थिति क्लियर होगी। कार्यक्षेत्र पर पुरानी गलती सुधारने का मौका मिलेगा।

लकी नंबर: 9 लकी कलर: पिंक

3. मिथुन राशि का राशिफल 

सेहत आज आपका साथ निभाएगी। डिसिप्लिन से खर्च कंट्रोल में रहेंगे। काम को हिस्सों में बांटने से एफिशिएंसी बढ़ेगी। कल्चर से जुड़ी यात्रा सुकून देगी।

लकी नंबर: 22 लकी कलर: नेवी ब्लू

6. कन्या राशि का राशिफल 

Aaj Ka Rashifal 13 February को ये बताता है कि पैतृक प्रॉपर्टी के मामलों में सपोर्ट मिलेगा। मॉनेटरी बैलेंस बना रहेगा। कुछ लोगों को नई जॉब के ऑफर्स आ सकते हैं। मेंटल पीस रहने से सेहत स्टेबल रहेगी। स्टूडेंट्स प्लानिंग के साथ आगे बढ़े। मैरिड लाइफ में पेशेंस बनाये रखें।

लकी नंबर: 2 लकी कलर: मैरून

7. तुला राशि का राशिफल 

ऑफिस में टीमवर्क से माहौल बेहतर रहेगा। स्मार्ट फाइनेंशियल प्लानिंग राहत देगी। मेटाबॉलिज़्म के लिए खानपान पर ध्यान दें। फॅमिली में एक दूसरे को थोड़ा पर्सनल स्पेस दें।

लकी नंबर: 7 लकी कलर: सिल्वर

8. वृश्चिक राशि का राशिफल 

रेंट समय पर क्लियर करना ज़रूरी हैं। वर्कप्लेस पर स्किल्स में सुधार दिखेगा। योग को रूटीन में शामिल करने से हेल्थ बेहतर रहेगी। प्रॉपर्टी फ्रंट पर सावधानी रखें।

लकी नंबर: 5 लकी कलर: लाइट ग्रे

9. धनु राशि का राशिफल  

प्रोफेशनल फ्रंट पर नेटव्रकिंग से फायदा होगा। सोच-समझकर किया गया खर्च संतोष देगा। हल्का भोजन शरीर को सपोर्ट करेगा। संपति के मामले में धैर्य रखें।

लकी नंबर: 8 लकी कलर: ऑरेंज

10. मकर राशि का राशिफल 

खानपान की आदतों पर ध्यान देना होगा। सोचकर किया गया खर्च कॉन्फिडेंस बढ़ाएगा। सही क्लाइंट अंडरस्टैंडिंग से ग्रोथ होगी। परिवार आपकी राय को महत्व देगा।

लकी नंबर: 8 लकी कलर: बेज

11. कुंभ राशि का राशिफल 

सोशल उम्मीदों का दबाव महसूस हो सकता है। परिवार में लिमिट्स तय करना ज़रूरी हैं। कामकाज में स्टेबिलिटी बनी रहेगी। पेंडिंग पेमेंट क्लियर होने से राहत मिलेगी। शेयर्ड प्रॉपर्टी में ट्रांसपेरेंसी जरूरी होगी।

लकी नंबर: 6 लकी कलर: ब्राउन

12. मीन राशि का राशिफल 

थैरेपी से रिलैक्स फील करेंगे। एजुकेशन से जुड़े खर्च सोच-समझकर करें। ऑफिस में मेंटॉर की सलाह काम आएगी। पेरेंट्स आज आपको कॉंफिडेंट फील करवाएंगे। किसी इंस्पायर्ड ट्रिप से अच्छा अनुभव मिलेगा।

लकी नंबर: 9 लकी कलर: गोल्डन

Aaj Ka Panchang 12 February 2026: आज है फाल्गुन माह की दशमी तिथि, जानें गुरुवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 12 February 2026: आज है फाल्गुन माह की दशमी तिथि, जानें गुरुवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त

 Aaj Ka Panchang, 12 फरवरी 2026 का पंचांग: फाल्गुन कृष्ण पक्ष दशमी, कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत विश्वावसु 1947, माघ | दशमी तिथि 12:22 PM तक उपरांत एकादशी | नक्षत्र ज्येष्ठा 01:42 PM तक उपरांत मूल | हर्षण योग 03:05 AM तक। करण विष्टि 12:22 PM तक, बाद बव 01:27 AM तक, बाद बालव | राहु काल का समय 02:04 PM - 03:28 PM तक।

आज भगवान विष्णुजी की करें पूजा

आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि हो चुकी है। आज गुरुवार है और इस दिन खास तौर पर भगवान विष्णु की पूजा होती है। मान्यता है कि इस दिन अगर पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की जाए तो भगवान विष्णु के आशीर्वाद विवाह और करियर संबंधी सारी बाधाएं खत्म होने लगती हैं। बता दें कि आज बहुत ही प्यारा संयोग भी बन रहा है। आज के दिन ज्येष्ठा नक्षत्र के साथ-साथ हरषाना संयोग भी बन रहा है। साथ ही आज वज्र योग भी बन रहा है। इसी के साथ आज चंद्रमा वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश करने के लिए तैयार है। बाकी नीचे जानें कि आज के शुभ और अशुभ मुहूर्त कौन से हैं? साथ ही सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त और चंद्रोदय से लेकर चंद्रास्त का समय जानें-

जानें गुरुवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त

आज के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त 05:19 ए एम से 06:10 ए एम

प्रातः सन्ध्या 05:45 ए एम से 07:02 ए एम

अभिजित मुहूर्त 12:13 पी एम से 12:58 पी एम

विजय मुहूर्त 02:27 पी एम से 03:11 पी एम

गोधूलि मुहूर्त 06:06 पी एम से 06:32 पी एम

सायाह्न सन्ध्या 06:09 पी एम से 07:26 पी एम

निशिता मुहूर्त 12:09 ए एम, फरवरी 13 से 01:01 ए एम, फरवरी 13

आज के अशुभ मुहूर्त

राहुकाल 01:59 पी एम से 03:22 पी एम

यमगण्ड 07:02 ए एम से 08:25 ए एम

आडल योग 07:02 ए एम से 01:42 पी एम

विडाल योग 01:42 पी एम से 07:01 ए एम, फरवरी 13

गुलिक काल 09:49 ए एम से 11:12 ए एम

दुर्मुहूर्त 10:44 ए एम से 11:29 ए एम, 03:11 पी एम से 03:56 पी एम

वर्ज्य 10:32 पी एम से 12:18 ए एम, फरवरी 13

गण्ड मूल पूरे दिन भद्रा 07:02 ए एम से 12:22 पी एम

बाण अग्नि - 04:14 ए एम, फरवरी 13 तक

विंछुड़ो 07:02 ए एम से 01:42 पी एम

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

सूर्योदय 07:02 ए एम

सूर्यास्त 06:09 पी एम

चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

चन्द्रोदय 04:04 ए एम, फरवरी 13

चन्द्रास्त 01:16 पी एम

पंचांग

तिथि दशमी - 12:22 पी एम तक

नक्षत्र ज्येष्ठा - 01:42 पी एम तक

हर्षण - 03:06 ए एम, फरवरी 13 तक

विष्टि - 12:22 पी एम तक

वार गुरुवार

पक्ष कृष्ण पक्ष

दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ - उत्तम 07:02 ए एम से 08:25 ए एम

चर - सामान्य 11:12 ए एम से 12:35 पी एम

लाभ - उन्नति 12:35 पी एम से 01:59 पी एम

अमृत - सर्वोत्तम 01:59 पी एम से 03:22 पी एम

शुभ - उत्तम 04:46 पी एम से 06:09 पी एमवार वेला

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

अमृत - सर्वोत्तम 06:09 पी एम से 07:45 पी एम

चर - सामान्य 07:45 पी एम से 09:22 पी एम

लाभ - उन्नति 12:35 ए एम से 02:12 ए एम, फरवरी 13काल रात्रि

शुभ - उत्तम 03:48 ए एम से 05:25 ए एम, फरवरी 13

अमृत - सर्वोत्तम 05:25 ए एम से 07:01 ए एम, फरवरी 13

Aaj Ka Rashifal 12 February 2026: मेष को मिलेगा अपनों का साथ तो मीन को होगा धन लाभ, पढ़ें अपना भी राशिफल

Aaj Ka Rashifal 12 February 2026: मेष को मिलेगा अपनों का साथ तो मीन को होगा धन लाभ, पढ़ें अपना भी राशिफल

 Aaj Ka Rashifal (Today's Horoscope) 12 February 2026: आज फाल्गुन मास के कृष्णपक्ष की दशमी तिथि पर चंद्रमा वृश्चिक राशि में हैं, जिसके कारण आज मेष, मिथुन और मीन जैसी राशियों के लिए पूरा दिन शुभता और सौभाग्य को लिए रहने वाला है. आज इन राशियों को अपनों का पूरा साथ मिलेगा. आज मेष राशि वालों पर कार्यक्षेत्र में सहयोगी मेहरबान रहेंगे तो वहीं कन्या और मीन राशि वालों को धन का लाभ होगा. आज किन बातों का ध्यान रखकर आप अपने दिन को शुभ बना सकते है? आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन, विस्तार से जानने के लिए पढ़ें 12 फरवरी 2026, गुरुवार का पूरा राशिफल.

मेष 

12 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृश्चिक राशि का चंद्रमा आज आपके लिए आठवें भाव में होगा. आज कोई नया काम शुरू कर सकते हैं. ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों में आपकी रुचि बनी रहेगी. अपनी वाणी और व्यवहार को संयमित रखना आपके ही हित में रहेगा. दोपहर के बाद आपकी नौकरी और व्यापार में रुचि बढ़ेगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. साथी कर्मचारियों का साथ मिलेगा. संतान की चिंता आपको हो सकती है. जीवनसाथी के साथ कोई पुराना मतभेद दूर हो सकता है. प्रेम जीवन में संतुष्टि से भरा दिन है. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय लाभ का बना हुआ है.

वृषभ (Taurus)

11 फरवरी, 2026 बुधवार को वृश्चिक राशि का चंद्रमा आज आपके लिए सातवें भाव में होगा. आज आपको गृहस्थजीवन में सुख का अनुभव होगा. परिजन तथा निकट के रिश्तेदारों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा. किसी छोटी यात्रा का आयोजन हो सकता है. विदेश मेें रहने वाले रिश्तेदारों से बातचीत होगी. व्यापारियों को व्यापार में लाभ होगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा. आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं. भाग्य मेहरबान रहेगा. हालांकि स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही आपको नुकसान में डाल सकती है.

मिथुन (Gemini)

12 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृश्चिक राशि का चंद्रमा आज आपके लिए सातवें भाव में होगा. आपको अपने प्रिय दोस्तों और स्वजनों के साथ घूमने-फिरने का आनंद प्राप्त होगा. सुंदर वस्त्र-आभूषण और भोजन का अवसर आपको मिलेगा. दोपहर के बाद स्थिति आपके नियंत्रण से हट सकती है. वाहन आदि धीमे चलाएं. घर-परिवार में किसी से विवाद हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को कोई नया काम मिल सकता है. काम को बोझ समझ कर करेंगे, तो उसमें गलती होने की आशंका बनी रहेगी. व्यापार-व्यवसाय के लिए आज दिन सामान्य है. किसी तरह का बड़ा निर्णय आज ना लें.

कर्क (Cancer)

12 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृश्चिक राशि का चंद्रमा आज आपके लिए पांचवें भाव में होगा. भविष्य के लिए आर्थिक योजना बनाने के लिए समय अच्छा है. एकाग्रतापूर्वक काम करने से सफलता अवश्य मिलेगी. किसी के साथ वाद-विवाद न करें. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है. पारिवारिक वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा. शारीरिक और मानसिकरूप से स्फूर्ति और प्रसन्नता का अनुभव होगा. आपके अधूरे काम पूरे होंगे. व्यापार में सहकर्मियों का अच्छा सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल है. जोड़ों का पुराना दर्द दूर होने से राहत महसूस करेंगे.

सिंह (Leo)

12 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृश्चिक राशि का चंद्रमा आज आपके लिए चौथे भाव में होगा. आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ रहेंगे. माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी. आर्थिक रूप से हानि हो सकती है. फिर भी दोपहर के बाद आप निवेश संबंधी योजना पर काम कर सकते हैं. परिश्रम के अनुरूप रिजल्ट मिलेगा. विद्यार्थियों को काम में सफलता होगी. बौद्धिक और राजनीतिक चर्चा ना करें. नए काम की शुरुआत आज नहीं करें. शेयर बाजार में किसी तरह का जोखिम ना लें. आज खर्च पर नियंत्रण रखें. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही आगे भारी पड़ सकती है. किसी भी नए काम की शुरुआत एकदम से ना करें.

कन्या (virgo)

12 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृश्चिक राशि का चंद्रमा आज आपके लिए तीसरे भाव में होगा. आध्यात्मिकता के प्रति आपको आकर्षण अधिक रहेगा. आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है. नए काम का आरंभ करने के लिए समय शुभ है. प्रियजनों के साथ मुलाकात होगी. आप विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे. दोपहर के बाद स्थिति में बदलाव होगा. मानसिक और शारीरिक रूप से चिंता का अनुभव करेंगे. माता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है. स्थायी संपत्ति के लिए किए जा रहे प्रयास आज टालें. किसी भी तरह के सरकारी और दस्तावेजी काम में आज बहुत ध्यान रखें. वाहन या इलेक्ट्रिक उपकरणों का प्रयोग सावधानी से करें.

तुला (Libra)

12 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृश्चिक राशि का चंद्रमा आज आपके लिए दूसरे भाव में होगा. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. आज बाहर जाने या खाने से परहेज करें. पारिवारिक झगड़े में वाणी पर संयम रखना होगा. नेगेटिविटी मन पर छायी रहेगी. इस दौरान आप किसी भी कार्य को समय पर नहीं कर पाएंगे. घर के सदस्यों के साथ किसी बात पर कनफ्यूजन बना रहेगा. दोपहर के बाद आपके मन की ग्लानि दूर होगी और आनंद छा जाएगा. नए काम करने के लिए आप तैयार रहेंगे. विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी. शाम में परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा.

वृश्चिक (Scorpio)

12 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृश्चिक राशि का चंद्रमा आज आपके लिए पहले भाव में होगा. आज का दिन मध्यम फलदायी है. सुख और संतोष का अनुभव होगा. परिजनों के साथ आनंदपूर्वक दिन गुजरेगा. शुभ समाचार मिलेंगे. दोपहर के बाद परिवार में विवाद का वातावरण रह सकता है. इस दौरान आपको मौन रहकर विवाद को टालना होगा.कार्यस्थल पर आपके अनुकूल वातावरण नहीं रहेगा. व्यापार के लिए आज का दिन सामान्य है. अनावश्यक खर्च पर संयम बरतें. शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें. पुराना दर्द या बीमारी फिर से परेशान कर सकती है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में दिक्कत आएगी.

धनु (Sagittarius)

12 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृश्चिक राशि का चंद्रमा आज आपके लिए बारहवें भाव में होगा. आज दुर्घटना के योग हैं. हर मामले में सावधानी से रहें. वाहन धीरे चलाएं. किसी भी काम में जल्दबाजी आपको नुकसान दे सकती है. अचानक किसी बात पर धन खर्च होगा. स्वभाव में कुछ उग्रता रहेगी. इस दौरान किसी से विवाद भी हो सकता है. कार्यस्थल पर काम ज्यादा रहेगा. हालांकि दोपहर के बाद स्थिति सुधरेगी. शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता रहेगी. मित्रों और स्वजनों से उपहार मिलने के योग हैं. परिवार का वातावरण प्रसन्नता का रहेगा. मन की चिंता दूर होगी.

मकर (Capricorn)

12 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृश्चिक राशि का चंद्रमा आज आपके लिए ग्यारहवें भाव में होगा. आज का दिन व्यापार-व्यवसाय और जॉब करने वालों के लिए अच्छा है. पुत्र और पत्नी से आर्थिक लाभ होगा. सांसारिक जीवन में सुखद प्रसंग बनने से मन खुश रहेगा. दोपहर के बाद मानसिक अशांति और बुरा स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है. बातचीत करते समय किसी तरह कन्फ्यूजन हो सकता है. मनोरंजन के पीछे धन का खर्च होगा. विवाद में आपका सम्मान जाने का डर बना रहेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा बना हुआ है.

कुंभ (Aquarius)

12 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृश्चिक राशि का चंद्रमा आज आपके लिए दसवें भाव में होगा. आज का दिन लाभकारी है. व्यापार के क्षेत्र में आपको लाभ प्राप्त होगा. घर-परिवार और समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. नौकरी में पदोन्नति होगी. अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे. स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. उधार दिया गया पैसा आपको मिल सकता है. आप कहीं निवेश की योजना बना सकते हैं. पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी. किसी पर्यटन स्थल पर जाने का कार्यक्रम बनेगा. संतान की संतोषजनक प्रगति से आपका भी मन प्रसन्न रहेगा. पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा. परिवार की खुशी के लिए कोई सामान खरीद सकते हैं.

मीन 

12 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृश्चिक राशि का चंद्रमा आज आपके लिए नवें भाव में होगा. साहित्यिक गतिविधि में आज आपकी रुचि बनी रहेगी. आज कोई नए काम शुरू कर सकेंगे. किसी धार्मिक यात्रा के योग हैं. विदेश में रहने वाले मित्र तथा स्नेहीजनों से बातचीत हो सकती है. शरीर में उल्लास और थकान दोनों का अनुभव होगा. आज आपके काम बिना किसी विघ्न के पूरे होंगे. धन लाभ का योग है. मित्रों से लाभ होगा. कार्यस्थल पर किसी चिंता में रह सकते हैं. दोपहर के बाद आपका मन काम में नहीं लगने से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं.