BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Aaj Ka Panchang 16 अक्टूबर 2025: आज 16 अक्टूबर का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang 16 अक्टूबर 2025: आज 16 अक्टूबर का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 16 अक्टूबर 2025

विक्रम संवत- 2082, कालयुक्त
शक सम्वत- 1947, विश्वावसु
पूर्णिमांत- कार्तिक
अमांत- आश्विन

तिथि
कृष्ण पक्ष दशमी - 10:35 ए एम तक

नक्षत्र
अश्लेशा - 12:42 पी एम तक

योग
शुभ - 02:11 ए एम, अक्टूबर 17 तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:22 AM
सूर्यास्त- 5:50 PM
चन्द्रोदय- 02:28 AM, अक्टूबर 17
चन्द्रास्त-03:08 PM

अशुभ काल
राहू- 01:32 पी एम से 02:58 पी एम
यम गण्ड- 06:22 ए एम से 07:48 ए एम
गुलिक- 09:14 ए एम से 10:40 ए एम
दुर्मुहूर्त- 10:12 ए एम से 10:58 ए एम, 02:47 पी एम से 03:33 पी एम
वर्ज्यम- 01:20 ए एम, अक्टूबर 17 से 03:01 ए एम, अक्टूबर 17

शुभ काल
ब्रह्म मुहूर्त-04:42 ए एम से 05:32 ए एम 
अभिजित मुहूर्त- 11:43 ए एम से 12:29 पी एम

Aaj Ka Rashifal 16 Oct 2025: गुरुवार को चमकेगा इन 3 राशियों के किस्मत का सितारा, धनलाभ के हैं योग, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 16 Oct 2025: गुरुवार को चमकेगा इन 3 राशियों के किस्मत का सितारा, धनलाभ के हैं योग, पढ़ें दैनिक राशिफल

  Aaj Ka Rashifal 16th October 2025: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि गुरुवार का दिन है। दशमी तिथि आज सुबह 10 बजकर 36 मिनट तक रहेगी। उसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। आज देर रात 2 बजकर 11 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 42 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पृथ्वी लोक की भद्रा है। यहां जाने मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह समेत सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि: निजी समस्याओं पर बात करके आपको हल्का महसूस होगा​ 

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज कोई मित्र आपसे मिलने आपके घर आ सकता है जिसे सामने देखकर आपको यकीन नहीं होगा, मित्र से कुछ निजी समस्याओं पर बात करके आपको हल्का महसूस होगा। इस राशि के इंजीनियर के लिए दिन बढ़िया होने वाला है आपको अच्छा फायदा होने के योग हैं। साझेदारी में किसी डील को फाइनल करना आपके लिए अच्छा रहेगा और आपके औद्योगिक मामले सुधरेंगे। आज आपके दांपत्य जीवन में सुख समृद्धि बनी रहेगी। आज आपके पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

  • शुभ रंग – मेजेंटा
  • शुभ अंक – 6

वृष राशि: परिवार में सुख संतोष बढ़ेगा

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज स्पोर्ट्स से जुड़े लोग अपनी ट्रेनिंग में पूरी मेहनत करेंगे। कोरियर का बिज़नेस कर रहे कारोबारियों का आज फायदा होगा। आज विद्यार्थी प्रैक्टिकल को पूरा करने में सीनियर्स की मदद लेंगे। परिवार में सुख संतोष बढ़ेगा। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। नव विवाहित जीवनसाथी आज धार्मिक स्थल पर जाने का विचार करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में दबदबा बना रहेगा।

  • शुभ रंग – काला
  • शुभ अंक – 2

मिथुन राशि: आज आपके जीवन में कुछ बदलाव आ सकते हैं

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज परिवार में आपकी तारीफ होगी और आपके काम करने की स्किल को सराहना मिलेगी। आज आपके जीवन में कुछ बदलाव आ सकते हैं जो आपके लिए बढ़िया साबित होंगे। आज आपको किसी काम करने के लिये ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। जो लोग होटल या रेस्टोरेंट जैसे बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिये दिन पहले से बेहतर रहेगा, आज आपका दिन ज्यादा लाभ कमाने का है। आज आपको जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर पिता का सहयोग मिलेगा। आज आपके पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।

  • शुभ रंग – पर्पल
  • शुभ अंक – 1

कर्क राशि: परिवार में आपके अच्छे काम की तारीफ़ होगी

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार में आपके अच्छे काम की तारीफ़ होगी। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्र तैयारी जारी रखेंगे। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा। आपके व्यावसायिक कौशल में तेजी आयेगी और आप एक मजबूत भावना के साथ पेशेवर दौड़ में खुद को आगे पायेंगे। आपको अपने पद और आय को एक समान या बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे।

  • शुभ रंग – सिल्वर
  • शुभ अंक – 3

सिंह राशि: आज अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की नयी योजना बनायेंगे

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की नयी योजना बनायेंगे, जिससे आपकी कामयाबी आसमान की बुलंदियों पर होगी। आपकी मुलाकात बचपन के किसी दोस्त से होगी, आपकी पुरानी यादें ताज़ा होंगी। आमोद-प्रमोद में आपका ज्यादा मन लगेगा। अर्थराईटिस की परेशानी से जुड़े लोगों को आज राहत मिलेगी। आज परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा।

  • शुभ रंग – काला
  • शुभ अंक – 6

कन्या राशि: घर में भक्ति भावना का माहौल बना रहेगा

आज आप अपने दिन की शुरुआत किसी गरीब की मदद करके करेंगे। आज आपके घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान होने से घर में भक्ति भावना का माहौल बना रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में हो रही गलतफहमियां आज दूर होंगी। स्किन प्रॉब्लम से परेशान लोग आज अच्छे डॉक्टर से सलाह लेंगे। बिजनेस पार्टनर के साथ किसी विदेश की यात्रा का योग बन रहा है। किसी बहुत इम्पोर्टेन्ट पर्सन से मुलाकात होगी। आप पॉजिटिव थिंकिंग रखेंगे, तो अच्छे से अपने कामों को पूरा करने में सक्सेस रहेंगे। 

  • शुभ रंग – ओरेंज
  • शुभ अंक – 5

तुला राशि: दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। इस राशि के बिजनेसमैन के लिए आज का दिन रिलैक्स से भरा होगा। आप दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। अधिकारियों और निचले वर्ग के लोगों से भी समय-समय पर मदद मिलेगी। आज आपके बिजनेस मे तरक्की होगी। ऑफिस में वह काम आपको आज मिल सकता है, जिसके लिए आप बहुत उत्सुक थे। आपके पेंडिंग वर्क भी पूरे हो जायेंगे।

  • शुभ रंग – नीला 
  • शुभ अंक – 1

वृश्चिक राशि:  आज आपकी शिक्षा में आ रही परेशानी से छुटकारा मिलेगा

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपकी शिक्षा में आ रही परेशानी से छुटकारा मिलेगा, आपको ख़ुशी होगी। आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था व विश्वास से आगे बढ़ेंगे। आज आप अपने कामों में जल्दबाजी दिखाने से बचेंगे तो आप आगे आने वाली किसी समस्या से बच जायेंगे। आपका कोई मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है जिसकी आप अपनी क्षमता के अनुसार मदद करेंगे। 

  • शुभ रंग – हरा
  • शुभ अंक – 2

धनु राशि: धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। परिवार संग किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे, पारिवारिक प्रेम बढ़ेगा। आज शांत मन से किसी काम को करेंगे तो जल्द ही पूरा हो जाएगा । कोई पारिवारिक निर्णय लेने से पहले घर के बड़े बुजुर्ग की राय जरूर लें । बिजनेसमैन के लिए नया बिजनेस स्टार्ट करने के लिए आज का दिन शुभ है जो आने वाले समय में अधिक फायदा कराएगा। माता - पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलेंगे, साथ ही आज आपका कोई बिगड़ा काम बनेगा।

  • शुभ रंग – ओरेंज
  • शुभ अंक – 9

मकर राशि: आज किसी काम में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है

आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहने वाला है। आज किसी काम में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है आप ज्यादातर समय व्यस्त रहेंगे। आज कार्य स्थल पर आपकी मुलाकात ऐसे व्यक्ति से होगी जिससे मिलकर आपको अच्छा लगेगा। आज आपको माता जी कोई इच्छा पूरी करेंगे, माता जी की ख़ुशी देखने लायक होगी। आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें और आपको एक से अधिक स्रोतों से लाभ होने के योग बन रहे हैं। आज कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया अनुभव करेंगे इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। 

  • शुभ रंग – महरून
  • शुभ अंक – 7

कुंभ राशि: ऑफिस में कोई नया काम भी सामने आ सकता है

आज आपका दिन लकी रहेगा। कुछ मामलों में मेहनत ज्यादा रहेगी और नतीजा कम लाभ वाला मिलेगा। ऑफिस में कोई नया काम भी सामने आ सकता है। उस नए काम को बहुत अच्छी तरह करने का प्रयास करेंगे| आज आपको धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। किसी खास मित्र से आज आपकी मुलाकात होगी, जिनसे मिलकर आप खुश होंगे। आर्किटेक्ट और इन्जीनियरिंग वालों के लिए आज सफलता भरा दिन है। 

  • शुभ रंग – लाल
  • शुभ अंक – 2

मीन राशि: परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा

आज का दिन आपके लिए बदलाव से भरा हो सकता है। आज आपके जीवन में कुछ बदलाव आ सकते हैं जो आपके लिए बढ़िया साबित होंगे। आज आपको किसी काम करने के लिये ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज माता-पिता के आशीर्वाद से किये गये कार्यों में आपको सफलता मिलेगी परिवार को जोड़कर चलने से आपकी भूमिका बड़ी हो जाएगी, परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा आपको गर्व होगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। समय का सदुपयोग करें, आपकी सफलता के जल्द ही अच्छे योग हैं।

  • शुभ रंग – काला
  • शुभ अंक – 6
Aaj Ka Panchang 15 अक्टूबर 2025: आज 15 अक्टूबर का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang 15 अक्टूबर 2025: आज 15 अक्टूबर का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 15 अक्टूबर 2025

Aaj Ka Rashifal 15 October 2025: आज इन 7 राशियों के खुलेंगे किस्मत के दरवाजे, जानें 15 अक्टूबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 15 October 2025: आज इन 7 राशियों के खुलेंगे किस्मत के दरवाजे, जानें 15 अक्टूबर का राशिफल

 Aaj Ka Rashifal 15 October 2025 (आज का राशिफल 15 अक्टूबर 2025): कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि के साथ बुधवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, नवमी तिथि सुबह 10 बजकर 34 मिनट तक रहने वाली है। इसके बाद दशमी तिथि आरंभ हो जाएगी। आज पुष्य, आश्लेषा नक्षत्र के साथ साध्य, शुभ योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिषी सलोनी चौधरी के अनुसार, आज का दिन कई राशि के जातकों के लिए लकी हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतने के साथ कोई खुशखबरी मिल सकती है। जानें मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का आज का राशिफल…

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन उत्साह और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और समर्पण का फल मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में सफलता के संकेत हैं। आर्थिक रूप से दिन स्थिर रहेगा और आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी। सेहत के लिए नियमित दिनचर्या बनाए रखें और देर रात तक काम करने से बचें।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए उपयुक्त रहेगा। धन से जुड़ी कोई पुरानी समस्या सुलझ सकती है। व्यापारियों को नए ग्राहकों से लाभ मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताना सुकून देगा। रिश्तों में पारदर्शिता रखें। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन खानपान संतुलित रखें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगा। नए अवसर मिल सकते हैं जो करियर में प्रगति देंगे। मित्रों के सहयोग से कोई कठिन काम पूरा होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन फिजूल खर्च से बचें। परिवार में किसी बात को लेकर हंसी-मजाक का माहौल रहेगा। प्रेम जीवन में कोई नई शुरुआत संभव है। सेहत अच्छी रहेगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज कुछ भावनात्मक उतार-चढ़ाव महसूस हो सकते हैं। कार्यस्थल पर ध्यान केंद्रित रखने की आवश्यकता है। वरिष्ठों के साथ किसी गलतफहमी से बचें। आर्थिक मामलों में धैर्य से काम लें, जल्दबाजी नुकसानदेह हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के साथ गहरी बातचीत होगी जो रिश्ते को मजबूत बनाएगी। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, खासकर भोजन और नींद पर ध्यान दें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आत्मविश्वास और उपलब्धियों से भरा रहेगा। कामकाज में तेजी आएगी और किसी नई जिम्मेदारी की संभावना है। आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल है। परिवार के साथ छोटी यात्रा या आउटिंग का योग है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और प्रेम जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, पर अधिक उत्साह में थकावट महसूस हो सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज आपको अपने कार्यों को पूरा करने में थोड़ी देरी हो सकती है, लेकिन परिणाम सकारात्मक रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। घर या वाहन से जुड़ा कोई खर्च सामने आ सकता है। रिश्तों में समझदारी और धैर्य आवश्यक है। विद्यार्थियों के लिए समय मेहनत का है। सेहत सामान्य रहेगी, बस तनाव से दूर रहें।

तुला दैनिक राशिफल ( Libra Daily Horoscope)

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको नई पहचान मिल सकती है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। आर्थिक मामलों में स्थिति स्थिर रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में ईमानदारी और खुलापन जरूरी रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, बस नींद पूरी लें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आपको मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपकी क्षमता की सराहना होगी। आर्थिक लाभ के योग हैं। परिवार के साथ समय बिताना सुकून देगा। किसी पुराने विवाद का समाधान मिल सकता है। रिश्तों में विश्वास बनाए रखें। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा, लेकिन अधिक काम से थकान हो सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन रचनात्मक कार्यों के लिए अनुकूल रहेगा। आप अपनी प्रतिभा से दूसरों को प्रभावित करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और कोई नया अवसर मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा की योजना बन सकती है। प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी। सेहत उत्तम रहेगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन जिम्मेदारियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप दृढ़ता से निपटेंगे। आर्थिक रूप से स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार के किसी सदस्य को आपकी मदद की जरूरत पड़ सकती है। प्रेम जीवन में मनमुटाव संभव है, पर बातचीत से स्थिति सुधरेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, विशेषकर पीठ और कमर के दर्द से बचें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज आप नए अवसरों की ओर आकर्षित होंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत हैं जो लाभदायक साबित होंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और किसी शुभ समाचार की संभावना है। मित्रों के साथ समय बिताना मन को हल्का करेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन मानसिक थकान से बचें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपकी कल्पनाशक्ति और संवेदनशीलता को उजागर करेगा। कला, लेखन या रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों की सराहना होगी। आर्थिक रूप से स्थिरता बनी रहेगी। परिवार में प्रेम और सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अधिक सोचने से बचें।

Aaj Ka Panchang 13 October 2025: अहोई अष्टमी के दिन बन रहा है परिघ योग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और ग्रहों की स्थिति

Aaj Ka Panchang 13 October 2025: अहोई अष्टमी के दिन बन रहा है परिघ योग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और ग्रहों की स्थिति

 Aaj Ka Panchang 13 October 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, 13 अक्टूबर 2025, सोमवार को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस दिन आर्द्रा नक्षत्र और परिघ योग का संयोग बन रहा है। चंद्रमा आज मिथुन राशि में संचरण करेंगे।

यह दिन धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना गया है क्योंकि आज अहोई अष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है, जिसे कालाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। ज्योतिष के अनुसार, आज किसी नए शुभ कार्य की शुरुआत से बचना चाहिए, लेकिन जीवन की बाधाओं पर काबू पाने या नई योजनाओं की रूपरेखा बनाने के लिए यह दिन उपयुक्त रहेगा।

आज का पंचांग विवरण

विक्रम संवत: 2082, कालयुक्त

शक संवत: 1947, विश्वावसु

पूर्णिमांत माह: कार्तिक

अमांत माह: आश्विन

तिथि

कृष्ण पक्ष सप्तमी: 12 अक्टूबर दोपहर 2:17 बजे से 13 अक्टूबर दोपहर 12:24 बजे तक

कृष्ण पक्ष अष्टमी: 13 अक्टूबर दोपहर 12:24 बजे से 14 अक्टूबर सुबह 11:09 बजे तक

नक्षत्र

आद्रा नक्षत्र: 12 अक्टूबर दोपहर 1:36 बजे से 13 अक्टूबर दोपहर 12:26 बजे तक

पुनर्वसु नक्षत्र: 13 अक्टूबर दोपहर 12:27 बजे से 14 अक्टूबर सुबह 11:54 बजे तक

योग

परिघ योग: 12 अक्टूबर सुबह 10:55 बजे से 13 अक्टूबर सुबह 8:10 बजे तक

शिव योग: 13 अक्टूबर सुबह 8:10 बजे से 14 अक्टूबर सुबह 5:55 बजे तक

सिद्ध योग: 14 अक्टूबर सुबह 5:55 बजे से 15 अक्टूबर सुबह 4:11 बजे तक

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय: सुबह 6:26 बजे

सूर्यास्त: शाम 5:59 बजे

चंद्रोदय: रात 11:40 बजे

चंद्रास्त: दोपहर 12:54 बजे

अशुभ काल

राहुकाल: सुबह 7:53 बजे से 9:19 बजे तक

यमगंड: सुबह 10:46 बजे से दोपहर 12:13 बजे तक

गुलिक काल: दोपहर 1:39 बजे से 3:06 बजे तक

दुर्मुहूर्त: दोपहर 12:36 बजे से 1:22 बजे तक, और 2:54 बजे से 3:40 बजे तक

वर्ज्य काल: रात 12:11 बजे से 1:45 बजे तक

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:49 बजे से 12:36 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:50 बजे से 5:38 बजे तक

अमृत काल: नहीं है

Aaj Ka Rashifal 14 Oct 2025: आज वृषभ, कन्या, धनु-कुंभ राशि वालों का दिन रहेगा फेवरेबल, जानिए दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 14 Oct 2025: आज वृषभ, कन्या, धनु-कुंभ राशि वालों का दिन रहेगा फेवरेबल, जानिए दैनिक राशिफल

 Aaj Ka Rashifal 14th October 2025: आज 14 अक्टूबर 2025, कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि मंगलवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 10 मिनट तक रहेगी, उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। आज पूरा दिन और पूरी रात पार करके भोर 4 बजकर 11 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 55 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज श्री राधाष्टमी मनाने का भी विधान है। आइए जानते हैं आज का राशिफल कि किसका दिन रहेगा शानदार और किसे रहना होगा सतर्क।

मेष राशि: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी

मेष राशि वालों आज आपको तरक्की के कुछ नए साधन मिल सकते हैं। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। बिजनेस में सब कुछ सामान्य रूप से बना रहेगा। दाम्पत्य रिश्तों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये आज का दिन शानदार रहेगा। आप कुछ नए विचारों के साथ अपना कोई खास काम शुरू कर सकते हैं। आज दिन आपके लिये फायदेमंद रहेगा और आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी।

शुभ रंग - पीच
शुभ अंक - 2

वृष राशि: काम में मिलेगा सम्मान और सफलता

वृष राशि वालों आज आपका दिन उत्तम रहेगा। बिजनेस के क्षेत्र में कुछ लोगों से मदद मिलेगी और सामाजिक जीवन भी हर तरह से बेहतर बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिए वाहवाही मिलेगी, जिससे आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी। आप खुद को सही साबित करने में सफल रहेंगे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए दिन खास रहने वाला है। किसी काम को पूरा करने के लिए कोई नया आईडिया सूझेगा। विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
शुभ रंग - सफेद
शुभ अंक - 1

मिथुन राशि: रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकियां

मिथुन राशि वालों आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बना सकती है। जीवन में तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। अपने कुछ खास काम निपटाने के लिए आपको रूटीन में बदलाव करना पड़ सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी हिल स्टेशन पर जाने की प्लानिंग हो सकती है। निवेश से पहले सोच-विचार जरूर करें।
शुभ रंग - ग्रे
शुभ अंक - 6

कर्क राशि: परिवार में बनी रहेगी सौहार्दता

कर्क राशि वालों आज जीवनसाथी के साथ बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। धैर्य रखने पर रिश्ते मधुर रहेंगे। नियमित योग करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आज कुछ कामों में अपेक्षा से अधिक समय लग सकता है, लेकिन टेंशन से बचना चाहिए। किसी की राय आपके लिये कारगर साबित हो सकती है। दूसरों के सामने अपनी बात रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आ सकता है।
शुभ रंग - काला
शुभ अंक - 3

सिंह राशि: करियर में नए अवसर मिलेंगे

सिंह राशि वालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जो भविष्य में फायदा दिलाएगा। छात्राओं के लिए दिन ठीक रहेगा, मेहनत के बल पर उन्हें करियर में सफलता मिलेगी। ऑफिस में एक साथ कई कामों के कारण थोड़ा तनाव हो सकता है। कुछ अनुभवी लोगों से बेहतर सलाह मिलेगी। घर पर मेहमानों का आगमन प्रसन्नता देगा। थोड़ी मेहनत से सफलता प्राप्त होगी।
शुभ रंग - आसमानी नीला
शुभ अंक - 5

कन्या राशि: अधूरे काम होंगे पूरे

कन्या राशि वालों आज आपका दिन शानदार रहेगा। बचपन के किसी दोस्त का फोन आ सकता है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी और अधूरे काम पूरे होंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। संपत्ति बढ़ाने की योजना सफल होगी। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात के योग बनेंगे। कारोबार में बढ़ोतरी होगी और स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आप किसी नए कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग - बैंगनी
शुभ अंक - 1

तुला राशि: काम के सिलसिले में बढ़ेगी व्यस्तता

तुला राशि वालों आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। ऑफिस में नया काम मिलेगा, जिसमें मेहनत से सफलता मिलेगी। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। कोर्ट संबंधी किसी काम में सीनियर्स की मदद लेनी पड़ सकती है। किसी दोस्त के घर जाने का मौका मिलेगा। धन-संपत्ति के मामलों में सतर्क रहें।
शुभ रंग - पीच
शुभ अंक - 4

वृश्चिक राशि: आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं

वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। थोड़ी सी मेहनत से ही बड़ा मुनाफा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बन सकता है। आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। बच्चे दोस्तों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। करियर से जुड़ा सुनहरा मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं। विदेश में पढ़ाई के इच्छुक छात्रों के सपने साकार होंगे।
शुभ रंग - लाल
शुभ अंक - 7

धनु राशि: शुभ समाचार की संभावना

धनु राशि वालों आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जा सकते हैं। मित्रों की संख्या बढ़ेगी। आर्थिक रूप से लाभ प्राप्त होगा। काम में नयापन आयेगा और अपनों से नजदीकियां बढ़ेंगी। कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। लवमेट एक-दूसरे के साथ खुशियों के पल बिताएंगे।
शुभ रंग - समुद्री हरा
शुभ अंक - 1

मकर राशि: काम में मिलेगी मदद और सहयोग

मकर राशि वालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिल सकता है। किसी काम में दूसरों की मदद मिल सकती है। परिवार के लोग आपके हर फैसले में साथ होंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर रहेगा। ऑफिस में माहौल मिला-जुला रहेगा, किसी सहकर्मी से अनबन हो सकती है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग - पीला
शुभ अंक - 9

कुंभ राशि: ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे

कुंभ राशि वालों आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। किसी विशेष विषय पर बातचीत संभव है। बच्चों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद साबित होगी। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे।
शुभ रंग - नारंगी
शुभ अंक - 8

मीन राशि: लोगों का मिलेगा सहयोग

मीन राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके अच्छे व्यवहार से लोग खुश रहेंगे और समाज में आपकी छवि निखरेगी। ऑफिस का काम समय पर पूरा होगा। किसी दोस्त की मदद से निजी काम पूरे हो सकते हैं। आर्थिक रूप से लाभ प्राप्त होगा। कुछ मामलों में अधिकारियों से मदद मिल सकती है।
शुभ रंग - मैजेंटा
शुभ अंक - 4

Aaj Ka Panchang: अनुराधा नक्षत्र, दिन सोमवार, क्या है शुभ मुहूर्त?

Aaj Ka Panchang: अनुराधा नक्षत्र, दिन सोमवार, क्या है शुभ मुहूर्त?

 Aaj Ka Panchang: पंचांग का प्रयोग शुभ मुहूर्त निकालने, त्योहारों की तिथि तय करने, व्रत-उपवास करने और ग्रहों की स्थिति जानने के लिए किया जाता है। आइए जानते हैं कि आज के पंचांग में क्या खास है?

आज की तिथि और शुभ समय

  • तिथि द्वितीया (सुबह 9:40 तक, फिर तृतीया)
  • पक्ष कृष्ण
  • दिन बुधवार

नक्षत्र और योग

नक्षत्र अनुराधा (शाम 7:07 बजे तक, फिर ज्येष्ठा)
योग ध्रुव (दोपहर 2:32 बजे तक, फिर व्याघात)
करण गरज (सुबह 9:40 बजे तक), फिर वणिजा (रात 10:25 बजे तक), फिर विष्टि

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

चंद्र राशि

चंद्र राशि वृश्चिक

शुभ समय (शुभ मुहूर्त)

  • अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 बजे से 12:48 बजे तक
  • अमृत​​काल दोपहर 2:00 बजे से 3:30 बजे तक
  • ब्रह्म मुहूर्त प्रातः 4:30 बजे से प्रातः 5:18 बजे तक (अगले दिन)
  • सूर्योदय सुबह 6:00 बजे
  • सूर्यास्त शाम 7:00 बजे
  • अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)

    • राहु काल दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
    • यमगंडा प्रातः 7:30 बजे से प्रातः 9:00 बजे तक
    • गुलिकाई काल प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
    • वर्ज्यम सायं 4:00 बजे से सायं 5:30 बजे तक
 
 
Aaj Ka Rashifal 13th Oct 2025: सोमवार को शिव जी की बरसेगी इन 3 राशियों पर कृपा, आज बनेंगे बिगड़े काम, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 13th Oct 2025: सोमवार को शिव जी की बरसेगी इन 3 राशियों पर कृपा, आज बनेंगे बिगड़े काम, पढ़ें दैनिक राशिफल

  Aaj Ka Rashifal 13th Oct 2025: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि सोमवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 25 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। आज अहोई अष्टमी का व्रत किया जायेगा। आज पूरा दिन पूरी रात पार करके सुबह 5 बजकर 55 मिनट तक शिव योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज कालाष्टमी व्रत है। यहां विस्तार से जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन का राशिफल, जिसमें आज के लिए आपका शुभ रंग और लकी नंबर भी बताया जा रहा है।

मेष राशिः एकाग्रचित्त रहना आपको सफलता प्रदान करेगा

आज का दिन का अच्छा रहने वाला है। आज घर में नजदीकी संबंधियों के आगमन से उत्सव भरा माहौल रहेगा तथा सकारात्मक वार्तालाप भी होगा। हर काम को योजनाबद्ध तरीके से करना तथा एकाग्रचित्त रहना आपको सफलता प्रदान करेगा। निवेश संबंधी महत्वपूर्ण योजनाएं भी सफल होंगी। दोस्तों के साथ बात कर के अच्छा समय बीतेगा। इस राशि के जो लोग मेडिकल स्टोर के व्यापार से जुड़े हैं आज उन्हें अचानक कहीं से आर्थिक लाभ मिलेगा।

  • शुभ रंग - नीला
  • शुभ अंक - 6

वृष राशिः प्रॉपर्टी से संबंधित काम बनने की भी संभावना है

आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपके खास काम मन मुताबिक तरीके से बनने वाले हैं, इसलिए मेहनत में कोई भी कमी ना करें। रोचक तथा ज्ञानवर्धक साहित्य को पढ़कर कुछ समय व्यतीत करेंगे इससे मानसिक सुकून और शांति रहेगी। प्रॉपर्टी से संबंधित काम बनने की भी संभावना है। कोई जरूरी काम आज टाइम से पूरा हो जायेगा। छात्रों का आज पढ़ाई में मन लगेगा, नए लक्ष्य निर्धारित करें और अपनी कोशिशें आज से ही शुरू कर दें। आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है।

  • शुभ रंग - हरा
  • शुभ अंक - 2

मिथुन राशिः मन में बहुत सी सकारात्मक भनभनायें आयेंगी

आज का दिन नई सौगात लेकर आया है। आज आपके मन में बहुत सी सकारात्मक भनभनायें आयेंगी। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल है। आज आप किसी के साथ वाद-विवाद में ना उलझे तथा ईगो पर काबू रखें। आज अधिक सोचने विचारने से कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हाथ से निकल सकती है। आज सही निर्णय लेना बहुत जरूरी है। आज दांपत्य जीवन मधुरता से भरा रहेगा। आज किसी मित्र से अचानक मुलाकात आपको ऊर्जावान बनाएगी।

  • शुभ रंग - पिंक
  • शुभ अंक - 6

कर्क राशिः आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे

आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे जिससे आप वो सब कुछ हासिल कर सकते हैं जो आप चाहते हैं। संचार से जुड़ी किसी नयी तकनीक से फायदा जरूर मिलेगा। आसपास और साथ के लोगों में आपकी अच्छी इमेज बनेगी। सेहत बिल्कुल ठीक रहने वाली है। भविष्य में सब अच्छा होगा। आज काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन पूरे हो जायेंगे, तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। आज किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले परिवार जनों से सलाह-मशविरा लेना उचित रहेगा। 

  • शुभ रंग - लाल
  • शुभ अंक - 2

सिंह राशिः आज बच्चे अपने मन की बात आपसे शेयर कर सकते हैं

आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती हैं। आज खर्चों के मामले में ज्यादा दरियादिली ना रखें और ना ही दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करें, इससे आपकी जिन्दगी में सुकून रहेगा। आज बच्चे अपने मन की बात आपसे शेयर कर सकते हैं। उचित मार्गदर्शन की जरूरत है, जिसमें आपका सहयोग कारगर साबित होगा। इस राशि के जो लोग कोचिंग संचालक है अगर आज संचालन कार्य में बदलाव करें तो फायदा जरूर होगा। 

  • शुभ रंग - भूरा
  • शुभ अंक - 3

कन्या राशिः कामकाज में आज नये तरीकों को अपनाने की कोशिश करें

आज आत्मविश्वास और उम्मीदों वाला दिन है। किसी भी स्थिति में घर के बुजुर्गों की सलाह अवश्य लें, आपको बढ़िया सलाह मिलेगी। आज भावनाओं में आकर किसी से भी कोई वादा ना करें। आज आप फिजूलखर्ची से दूर रहे तथा उचित बजट बनाकर चलें। आज किसी नए काम की शुरुआत के लिए उचित समय का इंतजार करें। कुछ नए अनुभव की प्राप्ति होगी। कामकाज में आज नये तरीकों को अपनाने की कोशिश करें फायदा जरूर मिलेगा। आज आपके साथ सब अच्छा होगा। 

  • शुभ रंग - महरून
  • शुभ अंक - 5

तुला राशिः आज अपने स्वभाव में समय अनुसार लचीलापन लाए

आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। आज अपने स्वभाव में समय अनुसार लचीलापन लाएं। किसी बात को लेकर मन ही मन सोच विचार करेंगे। आज आर्थिक मामलों में भी पूरी तरह सावधानी रखने की आवश्यकता है। आज व्यवसाय में अपनी योजनाओं व कार्यप्रणाली को किसी के समक्ष जाहिर ना करें। बिजनेस को आगें बढाने के नये तरिके आप सोचेंगे। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा ǀ जीवन में दूसरों का सहयोग हमेशा बना रहेगा।

  • शुभ रंग - पीच
  • शुभ अंक - 8

वृश्चिक राशिः अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें

आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज ध्यान रखें, ज्यादा सोच-विचार करने में समय हाथ से निकल सकता है इसलिए कोई भी उपलब्धि हाथ में आने पर तुरंत उसी पर काम शुरू कर दें। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी की मदद करने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति का मूल्यांकन करेंगे। आज निगेटिव थॉट्स को दिमाग में न आने दें । आज की गई मेहनत का आपको सकारात्मक परिणाम जरूर मिलेगा। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है । नए विचारों को जाँचने का बेहतरीन वक़्त है। आपके घर के सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी। 

  • शुभ रंग - सिल्वर
  • शुभ अंक - 9

धनु राशिः इस राशि के जो लोग वैज्ञानिक हैं उन्हें कोई बड़ी सफलता मिलेगी

आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आप ज्यादातर मामलों में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। आज परिवार जनों के साथ शॉपिंग आदि में व्यस्तता रहेगी। भाइयों के साथ चल रही अनबन दूर होगी और रिश्तों में फिर से मधुरता आएगी। आज का समय अनुकूल है, परंतु उसे बेहतरीन बनाना आपकी योग्यता पर निर्भर करता है। इस राशि के जो लोग वैज्ञानिक हैं उन्हें कोई बड़ी सफलता मिलेगी।

  • शुभ रंग - पर्पल
  • शुभ अंक - 7

मकर राशिः स्वास्थ्य के प्रति आज आपको ध्यान देने की जरूरत है

आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। किसी मित्र से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा । घर में आज वातावरण अनुकूल रहेगा, वर्कलोड कम रहेगा। आज सामाजिक गतिविधियों में आपकी कार्यकुशलता तथा योग्यता की सराहना होगी। अपने रुचि पूर्ण तथा रचनात्मक कार्य में कुछ समय व्यतीत करने से मानसिक सुकून मिलेगा। आज आपकी व्यस्तता की वजह से जीवनसाथी का परिवार की देखभाल में पूरा सहयोग रहेगा। जूनियर आपसे मदद की मांग कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको ध्यान देने की जरूरत है।

  • शुभ रंग - पीला
  • शुभ अंक - 1

कुंभ राशिः परिवार में आज आपको कुछ नयी जिम्मेदारी मिल सकती है

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। ऑफिस के किसी जरूरी काम को करने में सीनियर्स आपकी मदद करेंगे, जिससे काम आसानी से पूरा हो जायेगा। आज पारिवारिक मसलों पर बड़े शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालने में सक्षम होंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका योगदान रहेगा। इस राशि के विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को शुभ सूचना मिल सकती हैं। स्टूडेंट अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित रखेंगे। परिवार में आज आपको कुछ नयी जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहने वाला है। 

  • शुभ रंग - ग्रे
  • शुभ अंक - 4

मीन राशिः आज आप कुछ ठोस निर्णय लेंगे

आज अपनो का साथ मिलेगा। आज आप कुछ ठोस निर्णय लेंगे, जो कि बिल्कुल सही साबित होंगे। आप मार्केटिंग संबंधी कामों पर विशेष ध्यान दें। आज कामकाज को लेकर चल रही परेशानियां किसी सीनियर की मदद से हल हो जाएंगी। आज किसी भी प्रकार की चिंता न करके, मानसिक व शारीरिक रूप से आप स्वयं को बहुत ही ऊर्जावान महसूस करेंगे। इस राशि के जो लोग टीचर हैं उनका आज का दिन अच्छा रहने वाला है। महिलाओं को काम से थोडी राहत महसूस होगी।परिवार वाले उनके घर के कामों में मदद करेंगे।

  • शुभ रंग – मेजेंटा 
  • शुभ अंक – 6
Aaj Ka Panchang  12 अक्टूबर 2025: आज 12 अक्टूबर का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang  12 अक्टूबर 2025: आज 12 अक्टूबर का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 12 अक्टूबर 2025 

Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 12 अक्टूबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 12 अक्टूबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

 Aaj Ka Rashifal 12 October 2025, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- गुरु और चंद्रमा मिथुन राशि में। केतु सिंह राशि में। सूर्य और शुक्र कन्या राशि में। बुध और मंगल तुला राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यावसायिक सफलता के प्रबल योग बनेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। अपनों का साथ होगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

वृषभ राशि- धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। खुशहाल जीवन रहेगा। शब्दों के माध्यम से किसी का भी दिल जीत लेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। सौम्यता के प्रतीक। आकर्षण के केंद्र। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होगी। लोग ववाही करेंगे आपकी। बहुत अच्छा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान की स्थिति पहले से बेहतर व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। यद्यपि शुभ कार्यों में खर्च होगा। लेकिन खर्च की अधिकता कर्ज की स्थिति ला सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। यात्रा का प्रबल और सुखद योग बनेगा। प्रेम, संतान और व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा। व्यापारिक स्थिति सुदृढ होगी। कोर्ट कचहरी में लाभ। अत्यंत शुभकारी। पिता के स्वास्थ्य में अच्छी स्थिति होगी। पिता का साथ होगा। पैतृक संपत्ति अच्छी स्थिति होगी। बहुत अच्छा। शुभ संकेत। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि- यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। भाग्यवर्धक दिनों का निर्माण होगा। भाग्यवश कुछ कार्य बनेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। परिस्थितियां अनुकूल होंगी। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- चोट चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम पर ध्यान दें। परिस्थितियां पर प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। शादी विवाह तय हो सकता है। जीवनसाथी का उत्थान दिख रहा है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। गुण, ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा सा मध्यम है, प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि- बच्चों की स्थिति सुदृण होगी। प्रेम में नयापन आएगा। विद्यार्थियों के लिए अति उत्तम समय। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि- भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बनेंगे। घर में कुछ उत्सव सा माहौल होगा। मां का साथ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अत्यंत शुभकारी। पीली वस्तु पास रखें।

Aaj Ka Panchang  11 अक्टूबर 2025: आज 11 अक्टूबर 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang  11 अक्टूबर 2025: आज 11 अक्टूबर 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 11 अक्टूबर 2025

Aaj Ka Rashifal 11th Oct 2025: मेष-मिथुन समेत इन 3 राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, किस्मत भी देगी साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 11th Oct 2025: मेष-मिथुन समेत इन 3 राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, किस्मत भी देगी साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल

 Aaj Ka Rashifal 11th Oct 2025: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि शनिवार का दिन है। पंचमी तिथि आज शाम 4 बजकर 44 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 7 मिनट तक व्यतिपात योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 20 मिनट तक अमृत सिद्धि योग रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर बाद 3 बजकर 20 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। यहां विस्तार से जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन का राशिफल, जिसमें आज के लिए आपका शुभ रंग और लकी नंबर भी बताया जा रहा है।

मेष राशिः

आज का दिन अच्छा रहेगा। अकारण शुरु हुई बाधाओं का अन्त अपने आप ही हो जाएगा। आज आपके ननीहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज अचानक से आपको किसी धार्मिक कार्य में सहयोग देने का अवसर मिलेगा। जिसे करने से आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। बच्चे माता पिता के साथ अपनी दिल की बात शेयर करेंगे । जिससे आपकी समस्याओं का समाधान जल्द ही हो जाएगा। जीवनसाथी के साथ बहार पार्क में टहलने का भी मन बनेगा। घर से कलेश दूर होंगे। इस राशि के मीडिया कर्मचारियों को काम करने के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। 

  • शुभ रंग - पिंक
  • शुभ अंक - 6

वृष राशिः 

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आर्थिक तौर पर थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। आज किसी विदेशी कंपनी से आपकी साझेदारी हो सकती है। इसका लाभ आपको आने वाले समय में मिलेगा। आज पड़ोसियों के साथ मिलकर कोई सामाजिक कार्य में सहयोग देंगे। इससे लोगों के बीच आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आज किसी रिश्तेदार के घर घूमने जा सकते हैं। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। माता पिता के आशीर्वाद से आज जो भी काम शुरु करेंगे। उसे जल्द ही पूरा कर लेंगे। कार्यक्षेत्र में तरक्की होना निश्चित है। आज राह चलते किसी अनजान व्यक्ति से बेवजह विवाद से बचें। संयम रखने से रुकी योजनायें सफल होंगी। 

  • शुभ रंग - पर्पल
  • शुभ अंक - 7

मिथुन राशिः 

आज आपका दिन पहले से ज्यादा फायदा दिलाने वाला रहेगा। आज बड़ों से प्रेरणा लेकर काम की पहल करने की जरुरत है। अपना आर्थिक लक्ष्य पाने के लिए अपनी रचनात्मक क्षमता काम में लायेंगे तो आपको अच्छा खासा फायदा होगा । कोई भी नया बिजनेस शुरु करने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह जरूर ले। संयम व धैर्य के साथ अपने काम पर ध्यान लगायें तो आपके लिए अच्छा होगा। आज किसी सामाजिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

  • शुभ रंग - मेजेंटा
  • शुभ अंक - 6

कर्क राशिः 

आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया वाला रहेगा। आज किसी मेहमान के घर आने का योग है जिससे आप घर के कामो में थोड़ा बिजी रह सकते हैं। दाम्पत्य जीवन के रिश्तों में थोड़ी अनबन हो सकती है, इसलिए जितना हो सके अपने साथी को समझने की कोशिश करें। आज कोई नया बिजनेस शुरु करने से पहले किसी की सलाह जरूर ले लें। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आज आपके लेखन कार्यों की सराहना बड़े तौर पर होगी। आज के दिन आप किसी नई रचना की शुरुआत भी कर सकते हैं। आज ईमानदार लोगों की सहायता से आप बड़े से बड़े प्रोजेक्ट को आसानी से निपटा सकते हैं। कष्टों से मुक्ति मिलेगी। 

  • शुभ रंग - पीला
  • शुभ अंक - 1

सिंह राशिः 

आज आपका दिन सामन्य रहेगा। आज ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ वाद विवाद की स्थिती बन सकती है, आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। बच्चों के स्वास्थ्य में आज थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है। किसी अच्छे डाक्टर की सलाह से आगे बढ़ने की जरूरत है। आज छात्रों के लिए दिन परिश्रम के अनुरूप नहीं रहेगा। आज बेहतर परिणामों के लिए आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। भविष्य में सफलता आपके कदम चुमेंगी लवमेट के लिए आज का दिन खुशियां दिलाने वाला रहेगा। आज आपको सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए मौका मिल सकता है। 

  • शुभ रंग - सफेद
  • शुभ अंक - 8

कन्या राशिः

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। नौकरी के मामलों में आप बेहद व्यावहारिक भी रहेंगे। आप हर समस्या से आसानी निपट लेंगे। आपके मन में कोई योजना चल रही है उससे आपको कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। आज आपके ज्यादातर काम जो अधूरे थे वो पूरे हो जाएंगे। आपने आत्मविश्वास के दम पर सोचे हुए सारे काम पूरे कर सकते हैं और करेंगे भी। कारोबारियों को काम के लिए कोई छोटी यात्रा भी करनी पढ़ सकती है। न्यायालय कामों में आज आप सफल रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। पढ़ाई में मन लगेगा। दिन बहुत अच्छा बीतेगा । इस राशि के जो लोग मीडिया जगत से जुड़े हैं उनको कोई नए प्रोजेक्ट पर काम करने को मिल सकता है। 

  • शुभ रंग - नेवी-ब्लू
  • शुभ अंक - 6

तुला राशिः 

आज आपका दिन सामान्य लाभ देने वाला रहेगा। आज किसी के मामलों में दखल देने से बचें। आज किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा ना लगाएं। आपका लगाया हुआ धन फस भी सकता है। आज आपका प्रिय दोस्त आपको जो सलाह दें उसे मान लें। किसी भी तरह की परेशानी हो तो दोस्तों के साथ शेयर करें। लव मेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज घर में कोई खुशखबरी आ सकती है। बच्चों के पढ़ाई को लेकर आज थोड़ा सतर्क रहने की जरुरत है। बच्चों को सही ढंग से गाइड करने की जरूरत है। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। सिलाई का काम करने वालों को आज अपने कस्टमर से अच्छा लाभ होगा।

  • शुभ रंग - लाल
  • शुभ अंक - 2

वृश्चिक राशिः 

आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आप सबसे पहले खुद के कामों का निपटारा करेंगे। आप के सभी रुके हुए काम पूरे हो जायेंगे। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग आपको मिलेगा। आपके कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा भी होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज पूरा दिन तरो-ताजा महसूस करेंगे। प्राइवेट जॉब वालों के लिए आज का दिन प्रमोशन लेकर आ सकता है। आज किसी पर तुरंत भरोसा ना करें। कुछ लोग इसका गलत फायदा भी उठा सकते हैं। सुख समृद्धि मिलेगी। 

  • शुभ रंग - सिल्वर
  • शुभ अंक - 9

धनु राशिः 

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आपका मन उमंग से भरा रहेगा। हर कोई आपकी राय या बात को ध्यान से सुनेगा। अपने आप को सही साबित करने में आज आपको मुश्किल नहीं होगी। आज कोई जोखिम भरा काम करने से बचें। घर से बाहर निकलते समय सावधानी जरूर बरते। किसी विशेष व्यक्ति से आज मुलाकात भी कर सकते हैं। पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतने की जरूरत है। अगर आप संयोग वश किसी काम को पूरा नहीं कर पाएं हो तो आज के दिन उसे पूरा कर लेना ही सही रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा जाएगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करने के लिए आगे आयेंगे।

  • शुभ रंग - ग्रे
  • शुभ अंक - 4

मकर राशिः 

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज कोर्ट-कचहरी के कामों का निपटारा तुरंत हो जायेगा। किसी सरकारी वकील का सहयोग भी आपको मिलेगा। इंजीनियरिंग की फिल्ड से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन परिवर्तन करने वाला रहेगा। आज आप जॉब चेंज भी कर सकते हैं। आज माता के स्वास्थ्य में पहले से थोड़ा सुधार आएगा। सही ढंग से नियमित उपचार कराने की जरूरत है। आज अपनी आगे की प्लानिंग को लोगों के साथ शेयर करने से बचना होगा। आज आप किसी थीम पार्क घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं, जहां अपने मित्रों के साथ खूब इंजॉय करेंगे।

  • शुभ रंग - समुद्री हर
  • शुभ अंक - 2

कुंभ राशिः 

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपका मन सामाजिक कार्यों में अत्यधिक लगेगा। आज विद्यार्थि अपने प्रिय शिक्षको की मदद से मन पसंद विषय में दाखिला ले सकते हैं। आज का दिन अपनी मेहनत और लगन से आगे बढ़ने का है। आज आपको किसी अपने की बात का बुरा लग सकता है। किसी भी ऐसी बात को दिल पर ना लें। आज धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर आपको मिल सकता है। घर के वृद्ध सदस्यों को अवश्य लेकर जायें। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। 

  • शुभ रंग - नीला
  • शुभ अंक - 3

मीन राशिः

आज आपका दिन पहले से अच्छा रहेगा। आज जो भी काम शुरू करेंगे वो निश्चित समय पर पूरा होगा। आज करियर से संबंधित नए अवसर आपको मिल सकते हैं। आपकी किसी नए फर्म में नौकरी भी लग सकती है। कॉमर्स के विद्यार्थी आज मार्केट से जुड़े विषयों में दाखिला ले सकते हैं। ऑफिस में बहुत पहले से चल रही समस्या आज समाप्त हो जायेगी। आज आपके बॉस आपको प्रोत्साहित करेंगे। बिजनेस अच्छा चलेगा। धन लाभ के अवसर भी प्राप्त होंगे। माता के स्वास्थ का ध्यान रखने की जरूरत है।

  • शुभ रंग – पिंक
  • शुभ अंक – 8
करवा चौथ आज, 10 अक्टूबर के पंचांग में देखें पूजन के शुभ-अशुभ मुहूर्त से लेकर चंद्रोदय तक का समय

करवा चौथ आज, 10 अक्टूबर के पंचांग में देखें पूजन के शुभ-अशुभ मुहूर्त से लेकर चंद्रोदय तक का समय

 Aaj ka panchang Karwa Chauth 10 October 2025: हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ व्रत रखा जाता है। इस साल करवा चौथ 10 अक्तूबर, शुक्रवार को है। जानें करवा चौथ का विस्तृत पंचांग-

पं. ऋभुकांत गोस्वामी के अनुसार, 10 अक्तूबर, शुक्रवार, शक संवत्: 18 आश्विन (सौर) 1947, पंजाब पंचांग: 25 आश्विन मास प्रविष्टे 2082, इस्लाम: 17, रबि-उल्सानी, 1447, विक्रमी संवत्: कार्तिक कृष्ण चतुर्थी सायं 07.39 बजे तक, कृतिका नक्षत्र सायं 05.32 मिनट तक, सिद्धि योग सायं 05.42 मिनट तक। बव करण। चंद्रमा वृष राशि में (दिन-रात)।

सूर्य दक्षिणायन। सूर्य दक्षिण गोल। शरद् ऋतु। प्रातः 10.30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक राहुकालम्। व्रत करवा-चौथ (करक चतुर्थी)।

Astrology in Hindi, Religion News, Spiritual, हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र, हस्तरेखा, राशिफल - Hindustan

सूर्योदय- 06:19 ए एम

सूर्यास्त- 05:57 पी एम

चन्द्रोदय- 08:13 पी एम

चन्द्रास्त- 09:48 ए एम

आज के शुभ मुहूर्त-

ब्रह्म मुहूर्त- 04:40 ए एम से 05:30 ए एम

प्रातः सन्ध्या- 05:05 ए एम से 06:19 ए एम

अभिजित मुहूर्त- 11:45 ए एम से 12:31 पी एम

विजय मुहूर्त- 02:04 पी एम से 02:51 पी एम

गोधूलि मुहूर्त- 05:57 पी एम से 06:22 पी एम

सायाह्न सन्ध्या- 05:57 पी एम से 07:11 पी एम

अमृत काल- 03:22 पी एम से 04:48 पी एम

आज के अशुभ मुहूर्त-

राहुकाल- 10:41 ए एम से 12:08 पी एम

यमगण्ड- 03:02 पी एम से 04:30 पी एम

गुलिक काल-07:46 ए एम से 09:13 ए एम

विडाल योग- 05:31 पी एम से 08:20 पी एम

Aaj Ka Rashifal 10 October 2025: जानिए! क्या कहता है आपका आज का राशिफल?

Aaj Ka Rashifal 10 October 2025: जानिए! क्या कहता है आपका आज का राशिफल?

 Aaj Ka Rashifal 10 October: हम प्रतिदिन आपके लिए 12 राशियों का सटीक और शुद्ध हिंदी में दैनिक राशिफल लेकर आते हैं। जानिए ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज आपके जीवन पर क्या प्रभाव डालेगी। करियर, नौकरी, व्यापार में लाभ या हानि, पारिवारिक जीवन, प्रेम-संबंध और स्वास्थ्य की स्थिति पर ज्योतिषीय विश्लेषण प्राप्त करें। साथ ही जानें आज के लकी नंबर और लकी कलर जो आपके दिन को दिशा देंगे और सही निर्णय लेने में आपकी सहायता करेंगे।

1. मेष राशि का राशिफल (21 मार्च- 20 अप्रैल)

बुजुर्ग फैमिली मेंबर को अधिक देखभाल की जरूरत होगी। आपका दिया गिफ्ट शायद साथी को पसंद न आए। अच्छे काम के लिए बोनस मिल सकता है, समझदारी से खर्च करें।

लकी नंबर: 1, लकी कलर: सैफ्रॉन

2. वृषभ राशि का राशिफल (21 अप्रैल- 20 मई)

फिटनेस रूटीन से ब्रेक लेकर रिलैक्स मोड में रहेंगे। किसी पेमेंट में देरी के कारण पेनल्टी लग सकती है। पसंदीदा कंपनी में नौकरी मिलने में थोड़ा समय लग सकता है।

लकी नंबर: 17, लकी कलर: ग्रीन

3. मिथुन राशि का राशिफल (21 मई- 21 जून)

मौसम में बदलाव के साथ लाइफस्टाइल में भी बदलाव लाएं। बहुत जरूरी न हो तो पैसा उधार लेने से बचें। वर्कप्लेस पर आप दूसरों के लिए मिसाल पेश करेंगे।

लकी नंबर: 22, लकी कलर: मैरून

4. कर्क राशि का राशिफल (22 जून- 22 जुलाई)

समय-समय पर अपना ईमेल इनबॉक्स जरूर चैक करते रहें। परिवार के युवा सदस्य का सही दिशा में मार्गदर्शन करें। हॉर्मोनल चेंजेस के कारण मूड भी बार-बार बदलता रहेगा।

लकी नंबर: 9, लकी कलर: ब्राउन

5. सिंह राशि का राशिफल (23 जुलाई- 23 अगस्त)

कुछ देर पैदल चलने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा। अच्छी परफॉर्मेंस के कारण बोनस मिलने की संभावना है। वर्कप्लेस पर कोई भी काम करने से पहले प्लानिंग जरूरी है।

लकी नंबर: 11, लकी कलर: पर्पल

6. कन्या राशि का राशिफल (24 अगस्त- 23 सितंबर)

Aaj Ka Rashifal 10 October को ये बताता है कि आज आपके कार्यक्षेत्र पर परिस्थितियां आपके नियंत्रण में रहेंगी। हेल्दी डाइट लेने से बीमारियों से बचे रहेंगे। बेहतर फ्यूचर के लिए अभी से बजट बनाना शुरू कर दें। साथी को इमोशनल सपोर्ट देने से रिश्ते मजबूत होंगे। प्रॉपर्टी रेंट पर देते समय सभी नियम स्पष्ट कर दें।

लकी नंबर: 4, लकी कलर: व्हाइट

7. तुला राशि का राशिफल (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)

स्टैमिना स्ट्रॉन्ग होने से आप ज्यादा देर तक एक्टिव रहेंगे। विभिन्न स्रोत से अच्छा धनलाभ होने की संभावना है। अपने टैलेंट की बदौलत पसंदीदा कंपनी में नौकरी पाएंगे।

लकी नंबर: 3, लकी कलर: सिल्वर

8. वृश्चिक राशि का राशिफल (24 अक्टूबर-22 नवंबर)

पेंडिंग बिलों का भुगतान समय पर करना जरूरी है। वर्कप्लेस पर समस्या होने पर एडजस्ट करने की कोशिश करें। नियमित व्यायाम के बावजूद थोड़ी सुस्ती महसूस हो सकती है।

लकी नंबर: 2, लकी कलर: गोल्डन

9. धनु राशि का राशिफल  (23 नवंबर- 21 दिसंबर)

रेगुलर मेडिकल टेस्ट से हेल्थ प्रॉब्लम्स जल्दी पकड़ में आएंगी। सेविंग्स स्ट्रैटेजी से मुश्किल समय में कोई दिक्कत नहीं होगी। प्रॉपर्टी सेल करने के लिए ऑनलाइन विज्ञापनों की मदद लें।

लकी नंबर: 8, लकी कलर: ग्रे

10. मकर राशि का राशिफल (22 दिसंबर-21 जनवरी)

वर्क फ्रॉम होम के दौरान कार्य क्षमता थोड़ी कम हो सकती है। कजिन के साथ अपने फ्यूचर गोल डिस्कस करेंगे। आपकी पॉजिटिव एनर्जी से आसपास के लोग प्रभावित होंगे।

लकी नंबर: 7, लकी कलर: स्काई ब्लू

11. कुंभ राशि का राशिफल (22 जनवरी- 19 फरवरी)

रेगुलर एक्सरसाइज से वजन कम करने में सफल होंगे। पूर्व निवेश से मिले रिटर्न को दोबारा इन्वेस्ट कर दें। स्किल डेवलपमेंट से करियर प्रोग्रेस आसान होगी। आपके सपोर्ट से सभी फैमिली मेंबर्स मजबूत महसूस करेंगे।

लकी नंबर: 6, लकी कलर: बेज

12. मीन राशि का राशिफल (20 फरवरी- 20 मार्च)

फैमिली रीयूनियन के दौरान सभी सगे-संबंधियों से मुलाकात होगी। किसी मुद्दे को लेकर दांपत्य जीवन में मनमुटाव मुमकिन है। बॉडी की जरूरत के अनुसार डाइट प्लान अपनाएं। प्रोजेक्ट पूरा होने पर सभी टीम मेंबर्स की सराहना करें।

लकी नंबर: 5, लकी कलर: पीच

Aaj Ka Panchang 9 अक्टूबर 2025: आज 9 अक्टूबर 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang 9 अक्टूबर 2025: आज 9 अक्टूबर 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 9 अक्टूबर 2025

विक्रम संवत- 2082, कालयुक्त
शक सम्वत- 1947, विश्वावसु
पूर्णिमांत- कार्तिक
अमांत- आश्विन

तिथि
कृष्ण पक्ष तृतीया- अक्टूबर 09 02:22 AM- अक्टूबर 09 10:54 PM
कृष्ण पक्ष चतुर्थी- अक्टूबर 09 10:54 PM- अक्टूबर 10 07:38 PM

नक्षत्र
भरणी- अक्टूबर 08 10:44 PM- अक्टूबर 09 08:02 PM
कृत्तिका- अक्टूबर 09 08:02 PM- अक्टूबर 10 05:31 PM

योग
वज्र- अक्टूबर 09 01:32 AM- अक्टूबर 09 09:32 PM
सिद्धि- अक्टूबर 09 09:32 PM- अक्टूबर 10 05:41 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:25 AM
सूर्यास्त- 6:02 PM
चन्द्रोदय- अक्टूबर 09 7:40 PM
चन्द्रास्त- अक्टूबर 10 9:39 AM

अशुभ काल
राहू- 1:41 PM- 3:08 PM
यम गण्ड- 6:25 AM- 7:52 AM
कुलिक- 9:19 AM- 10:46 AM
दुर्मुहूर्त- 10:17 AM- 11:04 AM, 02:56 PM- 03:43 PM
वर्ज्यम्- 07:15 AM- 08:40 AM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:50 AM- 12:37 PM
अमृत काल- 03:45 PM- 05:11 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:49 AM- 05:37 AM

Aaj Ka Rashifal 9th Oct 2025: मिथुन-कर्क सहित इन 4 राशियों के लिए लाभदायक है दिन, करियर में मिलेगी कामयाबी, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 9th Oct 2025: मिथुन-कर्क सहित इन 4 राशियों के लिए लाभदायक है दिन, करियर में मिलेगी कामयाबी, पढ़ें दैनिक राशिफल

 Aaj Ka Rashifal 9th Oct 2025: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि गुरुवार का दिन है। तृतीया तिथि आज रात 10 बजकर 55 मिनट तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 32 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 3 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज सुबह 10 बजकर 48 मिनट से शुक्र कन्या राशि में गोचर करेंगे। यहां विस्तार से जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन का राशिफल, जिसमें आज के लिए आपका शुभ रंग और लकी नंबर भी बताया जा रहा है

मेष राशिः उधार पैसा देने में सोच-विचार करना बेहतर रहेगा

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स का दिन राहत भरा होगा नया शेड्यूल बनाने का भी विचार कर सकते हैं। आज ऑफिस में फ़ोन का इस्तेमाल कम से कम करेंगे और अपने काम पर पूरा फोकस करेंगे। पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए। किसी को उधार पैसा देने में सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने का प्लान कर सकते हैं। आज माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपके सभी काम बन जायेंगे।

  • शुभ रंग - पिंक
  • शुभ अंक - 6

वृष राशिः सामाजिक कामों में आपकी रुचि बढ़ सकती है

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपकी योजनाओं के अनुसार, सभी काम होने से आपका मन काम में लगा रहेगा। सामाजिक कामों में आपकी रुचि बढ़ सकती है।आपको अपने जीवनसाथी से काम में पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में साझेदारी से आपको लाभ हो सकता है। आप चीज़ों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे, परिवार में सदस्यों के साथ संबंधों में सुधार होगा, जिससे आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। संतान की ओर से सुख मिल सकता है। कोई गोपनीय बात आपको पता चल सकती है।

  • शुभ रंग - नीले
  • शुभ अंक - 1

मिथुन राशिः व्यापार में किसी व्यक्ति से फायदा मिलने की उम्मीद बढ़ेगी

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिये आपको नये अवसर मिलेंगे। किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज आपको अचानक वापस मिल सकता है। व्यापार में किसी व्यक्ति से फायदा मिलने की उम्मीद बढ़ेगी। आपका उत्साह भी बढ़ेगा। भाई-बहनों से आपको पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज घर में कोई फंक्शन होने से आपके शेड्यूल में बदलाव आ सकता है। पहले से शुरू किये गये ज्यादातर काम आज पूरे होंगे। रिश्तों में हो रही गलत फहमियाँ आज ख़त्म होंगी, जिससे आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। साथ ही आज धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे।

  • शुभ रंग - मेजेंटा
  • शुभ अंक - 6

कर्क राशिः किस्मत का साथ मिलने में परेशानी आ सकती है

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपका ध्यान काम को पूरा करने में लगा रह सकता है। किस्मत का साथ मिलने में परेशानी आ सकती है। ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार-विमर्श करना पड़ सकता है, शत्रु पक्ष आपकी योजनाओं से ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग बड़ी कंपनियों में काम करते हैं,उनके लिए आज का दिन बेहद खास है। जीवन में चल रही सभी परेशानियां जल्द दूर होगी। इस राशि की जो हाउसवाइफ अपना खुद का बिजनेस स्टार्ट करना चाहती हैं, उनके लिए आज अच्छे योग बन रहे हैं।

  • शुभ रंग - नीला
  • शुभ अंक - 5

सिंह राशिः परिवार में धार्मिक काम की योजना बन सकती है

आज आपका दिन बेहतर रहेगा।आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिससे आपके मन में ख़ुशी रहेगी। परिवार में धार्मिक काम की योजना बन सकती है। आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आप लम्बे समय तक स्वस्थ रहें इसके लिए आपको अच्छी डाइट लेनी चाहिए।आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव आने से आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा।

  • शुभ रंग - ग्रे
  • शुभ अंक - 4

कन्या राशिः माता-पिता की नाराजगी आज आपसे ख़त्म होगी

आज आपका दिन अच्छे मूड से शुरू होने वाला है। कुछ दिनों से चल रही माता-पिता की नाराजगी आज आपसे ख़त्म होगी। राजनीति व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। महिलाओं के लिए दिन शानदार रहेगा। बिजनेस मैन आज कोई जरूरी मीटिंग अटेंड कर सकते हैं। आज किसी से लिए उधार से छुटकारा मिलेगा, आपकी टेंशन ख़त्म होंगी। आज आप किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते। आज सिर दर्द की समस्या से आपको राहत मिलेगी।कुल मिलाकर आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। 

  • शुभ रंग - सिल्वर
  • शुभ अंक - 9

तुला राशिः परिवार में नए सदस्य के जुड़ने से सभी लोग बहुत खुश होंगे

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आज बिजनेस के क्षेत्र में आपको बड़ा धन लाभ होगा। शत्रु पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। जो लोग लकड़ी के व्यापार से जुड़े हैं, आज उनको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलेगा। राइटर आज कोई नई स्टोरी लिख सकते हैं जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जायेगा। परिवार में नए सदस्य के जुड़ने से सभी लोग बहुत खुश होंगे। इस राशि के जो लोग पेंटिंग्स बनाने का काम करते हैं उनकी कोई पेंटिंग बड़े एक्सिबिसन में लगाई जा सकती है जहाँ लोगों द्वारा खूब सराहना मिलेगी।

  • शुभ रंग - पीला
  • शुभ अंक - 1

वृश्चिक राशिः आज आपके जीवनसाथी को तरक्की का अच्छा अवसर मिलेगा

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। अगर किसी बिजनेस ट्रिप के लिये आप बाहर जा रहे हैं,तो घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं आपका काम सफल होगा। आज आपके जीवनसाथी को तरक्की का अच्छा अवसर मिलेगा। कोरियर का बिजेनस कर रहे कारोबारियों का आज फायदा होगा। मेहनत और लग्न देखकर आज आपके जूनियर आपसे कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए इससे आप स्वास्थ्य समस्या से दूर रहेंगे।

  • शुभ रंग - पर्पल
  • शुभ अंक - 7

धनु राशिः आप परिवार वालों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप परिवार वालों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे साथ ही जीवनसाथी के साथ आपकी लंबी बातचीत हो सकती है, इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ घर पर ही मूवी देखने का प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। किसी खास काम में आपको सफलता मिलेगी साथ ही साथ आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। आज आपको माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा। 

  • शुभ रंग - हरा
  • शुभ अंक - 2

मकर राशिः एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा। लवमेट के लिये आज का दिन बढ़िया है। साथ ही किसी अच्छे रेस्टोरेन्ट में भी जा सकते हैं। किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी। आप कम से कम समय में काम निपटाने की कोशिश करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिलने से काम का बोझ कम हो जायेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। जो लोग रियल स्टेट का बिजनेस कर रहे हैं वो लोग नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच कर सकते हैं। 

  • शुभ रंग - लाल
  • शुभ अंक - 2

कुंभ राशिः परिवार वालों के साथ बाहर मूवी का प्लान बन सकता ह

आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आप किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे जिसे आप अपने किसी ख़ास मित्र से शेयर भी करेंगे आपको राहत मिलेगी। परिवार वालों के साथ बाहर मूवी का प्लान बन सकता है। दोस्तों की बर्थडे पार्टी मे जायेंगे जहां बाकी दोस्तों के साथ इंज्वाय करने का मौका मिलेगा। कोई नई स्किल सीख सकते है जिसका लाभ आपको भविष्य में जरूर मिलेगा। मार्केट में लांच नया को वाहन आप खरीदने का मन बना सकते हैं। आज आप आर्थिक मामलो मे किसी एक्सपर्ट से सलाह लेंगे, यह सलाह मददगार साबित होगी।

  • शुभ रंग - केसरिया
  • शुभ अंक - 7

मीन राशिः आपका अच्छा व्यवहार सोसाइटी में अलग पहचान बनाने में मदद करेगा

आज आप का दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। आपका अच्छा व्यवहार सोसाइटी में अलग पहचान बनाने में मदद करेगा। घर पर फ्लोवर डेकोरेशन का काम भी करवा सकते हैं। कांट्रेक्टर के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला है। मौसम के बदलने से आज बेचैनी थोड़ी बढ़ सकती है। खूब पानी पिएं स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज अपने डेली रूटीन में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं। किसी काम को करने का नया तरीका बिज़नस मे फायदा करायेगा। राजनीति में आपके अच्छे कार्यों की तारीफ़ होगी। 

  • शुभ रंग – महरून
  • शुभ अंक – 6
Aaj Ka Panchang 08 October 2025: आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि, जानें-दिन के शुभ मुहूर्त, नक्षत्र और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 08 October 2025: आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि, जानें-दिन के शुभ मुहूर्त, नक्षत्र और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 08 October 2025: 08 अक्टूबर 2025, बुधवार का दिन धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। इस तिथि के अधिपति वायु देव हैं, जो जीवन में ऊर्जा और संतुलन का प्रतीक माने जाते हैं। यह दिन भवन निर्माण, यात्रा और धार्मिक कार्यों के लिए शुभ माना गया है।

आज का पंचांग

विक्रम संवत: 2081

माह: कार्तिक

पक्ष: कृष्ण पक्ष

तिथि: द्वितीया

दिन: बुधवार

योग: व्याघात

नक्षत्र: अश्विनी

करण: कौलव

चंद्र राशि: मेष

सूर्य राशि: कन्या

सूर्योदय: सुबह 06:33 बजे

सूर्यास्त: शाम 06:20 बजे

चंद्रोदय: शाम 06:39 बजे

चंद्रास्त: सुबह 07:23 बजे

शुभ मुहूर्त और राहुकाल

बुधवार के दिन अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा, इसलिए शुभ कार्यों के लिए अन्य शुभ समय का चयन करें।

राहुकाल: दोपहर 12:27 से 13:55 बजे तक

यमगंड: सुबह 08:01 से 09:30 बजे तक

इस अवधि में कोई भी नया या शुभ कार्य शुरू करने से बचना चाहिए।

आज का नक्षत्र और उसका प्रभाव

आज अश्विनी नक्षत्र है, जो चंद्रमा की मेष राशि में स्थित है। यह नक्षत्र गति, स्वास्थ्य और नवचेतना का प्रतीक माना जाता है। अश्विनी कुमार देवताओं के वैद्य हैं, इसलिए यह नक्षत्र चिकित्सा, यात्रा, शिक्षा की शुरुआत, व्यापार, और निर्माण कार्यों के लिए शुभ माना गया है।

नक्षत्र का स्वामी ग्रह केतु है, जो अध्यात्म और अंतर्ज्ञान से जुड़ा हुआ है। इस नक्षत्र में किए गए कार्यों में सफलता की संभावना अधिक रहती है।

आज के दिन के वर्जित समय

राहुकाल: 12:27 से 13:55 बजे तक

यमगंड: 08:01 से 09:30 बजे तक

गुलिक काल और दुमुहूर्त से भी बचना चाहिए।
इन अवधियों में कोई भी शुभ कार्य प्रारंभ करना वर्जित माना गया है।

 

Rashifal: 8 अक्टूबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

Rashifal: 8 अक्टूबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

 Aaj Ka Rashifal 8th October 2025: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि बुधवार का दिन है। यह दिन राशिफल 12 राशियों के जीवन में कई बदलाव लाया है, जो कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा। द्वितीया तिथि आज देर रात 2 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 1 बजकर 33 मिनट तक हर्षण योग रहेगा।

Aaj Ka Panchang 7 अक्टूबर 2025: आज 7 अक्टूबर 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang 7 अक्टूबर 2025: आज 7 अक्टूबर 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 7 अक्टूबर 2025

विक्रम संवत- 2082, कालयुक्त
शक सम्वत- 1947, विश्वावसु
पूर्णिमांत- आश्विन
अमांत- आश्विन

तिथि
शुक्ल पक्ष पूर्णिमा - 09:16 ए एम तक

नक्षत्र
रेवती - 01:28 ए एम, अक्टूबर 08 तक

योग
ध्रुव - 09:31 ए एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:17 AM
सूर्यास्त- 6:01 PM
चन्द्रोदय- 5:27 PM
चन्द्रास्त- 6:14 AM

अशुभ काल
राहू- 03:04 पी एम से 04:32 पी एम
यम गण्ड- 09:13 ए एम से 10:41 ए एम
कुलिक- 12:09 पी एम से 01:37 पी एम
दुर्मुहूर्त- 08:38 ए एम से 09:25 ए एम, 10:55 पी एम से 11:44 पी एम
वर्ज्यम्- 2:58 PM से 04:25 PM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:45 ए एम से 12:32 पी एम
अमृत काल- 11:19 पी एम से 12:45 ए एम, अक्टूबर 08
ब्रह्म मुहूर्त- 04:39 ए एम से 05:28 ए एम

शुभ योग
सर्वार्थ सिद्धि योग-    01:28 ए एम, अक्टूबर 08 से 06:18 ए एम, अक्टूबर 08
अमृत सिद्धि योग- 01:28 ए एम, अक्टूबर 08 से 06:18 ए एम, अक्टूबर 08

आज का राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 7 अक्टूबर का दिन? पढ़ें मेष से मीन राशि का हाल

आज का राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 7 अक्टूबर का दिन? पढ़ें मेष से मीन राशि का हाल

 Today Horoscope 7 October 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 7 अक्टूबर 2025 को मंगलवार है। आइए जानते हैं, 7 अक्टूबर का दिन मीन से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि- अनाप-शनाप खर्च होंगे। खर्च की अधिकता कर्ज की स्थिति ला सकती है। मानसिक परेशानी बनी रहेगी। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृषभ राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मन डर से और भय से परेशान रहेगा। संतान और प्रेम की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार ठीक रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- उच्चाधिकारियों के गुस्से के शिकार हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी में हार का सामना करना पड़ सकता है। स्वयं के स्वास्थ्य पर और पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान मध्यम। मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- चोट-चपेट लग सकती है। मानहानि की स्थिति आ सकती है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार लगभग ठीक है। नीली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन धीरे चलाएं। दुर्घटना की ओर चीजें इंगित कर रही हैं। सावधानी बरतें। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार लगभग ठीक है। नीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य दोनों पर ध्यान दें। प्रेमी-प्रेमिका मुलाकात के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि किसी खराब स्थिति में बात न जाए। व्यापार अच्छा है। नौकरी चाकरी पर ध्यान दें। नीली वस्तु पास रखें।

तुला राशि- शत्रुओं उपद्रव करने की कोशिश करेंगे लेकिन शमन भी होगा। दबदबा आपका कायम रहेगा। स्वास्थ्य ऊपर-नीचे। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी ऊपर-नीचे। व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी में परेशानी। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार अच्छा है। नीली वस्तु का दान करें।

धनु राशि- गृह कलह के संकेत हैं। स्वयं के और माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अभी भौतिक सुख-संपदा से जुड़ी खरीदारी को रोक दें। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- पराक्रम उतना फल नहीं देगा, जितना आप पराक्रम करके सोचेंगे। स्वयं के स्वास्थ्य पर और अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। किसी नए व्यापार की शुरुआत न करें। व्यावसायिक स्थिति मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- धन हानि के संकेत हैं। निवेश अभी न करें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। जुबान से सोच-समझकर बोलें। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। एक डर व्याप्त रहेगा, संतान को लेकर, प्रेम को लेकर, अपनों को लेकर व स्वयं के स्वास्थ्य को लेकर। व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।