BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Aaj Ka Panchang  16 अगस्त 2025: आज 16 अगस्त 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang  16 अगस्त 2025: आज 16 अगस्त 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 16 अगस्त 2025

विक्रम संवत- 2082, कालयुक्त
शक सम्वत- 2647, विश्वावसु 
पूर्णिमांत- ज्येष्ठ
अमांत- वैशाख 

तिथि 
अष्टमी - 09:34 पी एम तक
नवमी

नक्षत्र
भरणी - 06:06 ए एम तक
कृत्तिका - 04:38 ए एम, अगस्त 17 तक
कृत्तिका - 04:38 ए एम, अगस्त 17 तक

योग 
वृद्धि - 07:21 ए एम तक
ध्रुव - 04:28 ए एम, अगस्त 17 तक
व्याघात

सूर्य और चंद्रमा का समय 
सूर्योदय- 05:51 ए एम
सूर्यास्त- 06:59 पी एम
चन्द्रोदय- 11:32 पी एम
चन्द्रास्त- 01:02 पी एम

अशुभ काल 

राहुकाल- 09:08 ए एम से 10:47 ए एम
यमगण्ड- 02:04 पी एम से 03:42 पी एम
गुलिक- 05:51 ए एम से 07:29 ए एम

शुभ काल 
अभिजित मुहूर्त- 11:59 ए एम से 12:51 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त- 04:24 ए एम से 05:07 ए एम

 
Aaj Ka Rashifal 16 August 2025: जन्माष्टमी का दिन इन 5 राशियों के लिए रहेगा खास, मिल सकती है अच्छी खबर, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 16 August 2025: जन्माष्टमी का दिन इन 5 राशियों के लिए रहेगा खास, मिल सकती है अच्छी खबर, पढ़ें दैनिक राशिफल

  Aaj Ka Rashifal 16 August 2025: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि शनिवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज रात 9 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। इसके आलावा आज कालाष्टमी है। आज पूरा दिन पार कर के भोर 4 बजकर 28 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पार कर के भोर 4 बजकर 39 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा।  इसके आलावा आज देर रात 1 बजकर 52 मिनट पर सूर्य सिंह राशि में गोचर करेगा। आइए अब विस्तार से जान लते हैं आचार्य इंदु प्रकाश जी से कि सभी 12 राशियों को आज के दिन कैसे परिणाम प्राप्त होंगे।

मेष राशि

आज का दिन आपके अनुकूल बना रहेगा। इस राशि की जो महिलायें वर्क फ्रॉम होम करती हैं, उनके लिए  दिन व्यस्तता से भरा रहेगा, लेकिन शाम का समय आपको सुकून देगा आप अपनी फॅमिली के साथ अच्छा समय बितायेंगी। आज आपका कोई पुराना मित्र आपके घर आ सकता है आप उससे अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं, इससे आपके मन को शांति मिलेगी। आज आप माता – पिता के साथ किसी धार्मिक स्थान के दर्शन के लिए जा सकते हैं। 

  • शुभ अंक- भूरा
  • शुभ रंग- 05

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग लेकर आया है। आज आपको कोई ऐसी चीज मिलेगी जिसकी चाह आपको काफी दिनों से थी। आज आप काम को लेकर काफी एक्साइटेड रहेंगे जिस भी काम की शुरुआत करेंगे वह समय से पूरा होगा। आज समाज में आपके द्वारा मानवहित में किया गया काम आपको सम्मान दिलाएगा। आज बिजनेस में आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा इसके साथ ही आपके खर्च भी बढ़ सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। 

  • शुभ अंक- हरा
  • शुभ रंग- 03

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज काफी दिनों से रुका हुआ महत्वपूर्ण काम पूरा हो जायेगा, जिससे आपके अंदर उत्साह रहेगा। आज आप काम करने का नया टारगेट बनायेंगे। इस राशि के जो व्यक्ति राजनीति के क्षेत्र में हैं, वो आज किसी सभा में जायेंगे, जहां अपने संबोधन से जनमानस में नयी उमंग भर देंगे। आज छात्र अपनी पढ़ाई में व्यस्त रहेंगे, जल्द ही आपकी सफलता के योग बन रहे हैं, बस आप अपनी मेहनत कंटिन्यू रखें।

  • शुभ अंक- लाल
  • शुभ रंग- 08

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा बना रहेगा। आज आपको बिजनेस में अच्छा धन लाभ होगा और आपके व्यावसायिक रिश्ते भी मजबूत बनेंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज काफी वर्षों की मेहनत का फल आपको मिलेगा, जिससे आपको काम करने का नया हौसला मिलेगा। आज आप किसी अजनबी की बातों पर यकीन करने से बचें और किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। आज आपका मन धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा, आप किसी आयोजन को कराने का मन बना सकते हैं। 

  • शुभ अंक- गोल्डन
  • शुभ रंग- 07

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज किसी अनजान व्यक्ति से आप जीवन की कुछ महत्वपूर्ण बातें सीखेंगे जिसका आपके जीवन पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। आज काफी दिनों से चल रहा कोई वर्क कम्पलीट हो जायेगा, जिससे आपकी उलझन कम होगी। इस राशि के जिन व्यक्तियों का आज बर्थडे है वो आज दोस्तों को अपने हाथ का बनाया स्वादिष्ट खाना खिलाएंगे। आज आपका अधूरा काम आपके सहयोगी की सहायता से पूरा हो जाएगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा है।

  • शुभ अंक- काला
  • शुभ रंग- 06

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा बदलाव लाया है। यह बदलाव आपके काम को लेकर या करियर को लेकर हो सकता है। छात्र आज अपनी पढ़ाई को लेकर उत्साहित रहेंगे कोई नया कोर्स जॉइन करने का मन बनायेंगे। आज काम के प्रेशर को कम करने के लिए आप अपने सहयोगियों से सलाह मशवरा भी ले सकते हैं। इससे आपको काम करने के नए नए तरीकों का भी पता चलेगा। इस राशि के स्टील कारोबारियों के लिए ज्यादा लाभ के योग हैं।

  • शुभ अंक- ग्रे
  • शुभ रंग- 02

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए रहने वाला है। आज आपको संतान की तरफ से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, इस ख़ुशी में आप कहीं घूमने की प्लानिंग अपने परिवार के साथ करेंगे। आज आपका रुझान साहित्य के क्षेत्र में होने से आप बुक पढ़ने का मन बनायेंगे। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, कम्पटीटिव एग्जाम से रिलेटेड शुभ समाचार आपको मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है, साथ में कुछ टाईम स्पेंड करेंगे।

  • शुभ अंक- सिल्वर
  • शुभ रंग- 01

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल है। आज आप पेंडिंग कार्यों को करने में सफल रहेंगे, जिससे आप आगे के प्लान भी तैयार कर पायेंगे। आज आप किसी काम के बारे में नये सिरे से सोच सकते हैं। यदि आज आप मार्केट में किसी तरह का निवेश करने जा रहे हैं, तो पूरी तरह से रिसर्च के बाद ही निवेश करें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है, आप लंबे समय के बाद खुद को तरो-ताजा महसूस करेंगे। आज आप ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करेंगे, जिससे काम जल्दी पूरा हो जायेगा।

  • शुभ अंक- मेजेंटा
  • शुभ रंग- 03

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहेगा। आज आपकोरोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को आज गुड न्यूज मिल सकती है। आज आप जो भी काम शुरु करेंगे, उसे समय रहते पूरा कर लें, आपके लिये अच्छा रहेगा। आज ऑफिस में आपको सहकर्मी का सहयोग मिलने से काम आसान हो जायेगा। आज बैंको से जुड़े कामों का निपटारा करने के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। 

  • शुभ अंक- पीच
  • शुभ रंग- 06

मकर राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज व्यापार में लाभ के साथ – साथ परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। आज आप जरूरी काम करने से पहले घर के बड़ों या किसी अनुभवी व्यक्ति से राय जरूर ले लें। आज माता-पिता के आशीर्वाद से सभी बाधाओं को दूर करने में आप सक्षम रहेंगे। आज आपके दिमाग में खुद-ब-खुद नये-नये आडियाज आते रहेंगे, जो आपको तरक्की करने में सहायता करेंगे। आज नौकरी में आपको ट्रान्सफर से जुडी अच्छी खबर मिल सकती है। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। 

  • शुभ अंक- नीला
  • शुभ रंग- 02

कुम्भ राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार बना रहेगा। आज किसी बड़े व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है और आने वाले समय में वह आपके लिये बहुत ही उपयोगी साबित होगा। आज टूर एंड ट्रैवल के बिजनेस में आप अच्छा धन लाभ कमायेंगे। आज टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज़ से जुड़े व्यक्तियों को कुछ बड़े प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। आज आप अपनी वाणी पर संयम रखें, जिससे घर का माहौल ठीक रहे। इस राशि की महिलाएं आत्मनिर्भर बनने के लिए आज किसी काम की शुरुआत कर सकती हैं। 

  • शुभ अंक- सिल्वर
  • शुभ रंग-  05

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपके मन में नये-नये विचार आयेंगे, जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में उतारने में कामयाब रहेंगे। आज राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत व्यक्ति के लिए, दिन रोज की अपेक्षा बेहतर रहेगा, आज आपकी पार्टी आपको कोई बड़ा पद भी दे सकती है। ऑर्गेनिक कृषि में आज आप डबल मुनाफा कमायेंगे, जिससे आपके परिवार में खुशियां आएंगी। फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स आज गुरुजनों के सहयोग से अपने सपनों को पूरा करने में सफल होंगे। 

  • शुभ अंक- नारंगी
  • शुभ रंग-04
Aaj Ka Panchang: आज 15 अगस्त 2025 का ये है पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और अशुभ समय की पूरी जानकारी

Aaj Ka Panchang: आज 15 अगस्त 2025 का ये है पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और अशुभ समय की पूरी जानकारी

 Aaj Ka Panchang 15 August 2025: आज 15 अगस्त 2025 शुक्रवार का पंचांग विशेष धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व रखता है. इस दिन शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, तिथि, वार, योग और करण की जानकारी महत्वपूर्ण कार्यों के लिए मार्गदर्शन देती है. जानिए आज का दिन पूजा, व्रत और शुभ कार्यों हेतु कैसा है.

आज 15 अगस्त 2025 शुक्रवार का पंचांग

भाद्रपद कृष्ण पक्ष सप्तमी रात -12:58 उपरांत अष्टमी
श्री शुभ संवत-2082,शाके-1947,हिजरी सन-1446-47
सूर्योदय 05:22
सूर्यास्त-06:24
सूर्योदय कालीन नक्षत्र- अश्विनी उपरांत भरणी ,
योग – गण्ड ,करण -वव ,
सूर्योदय कालीन ग्रह विचार -सूर्य- कर्क , चंद्रमा- मेष , मंगल-कन्या , बुध- कर्क , गुरु-मिथुन ,शुक्र-
मिथुन ,शनि-मीन ,राहु-कुम्भ , केतु-सिंह

चौघड़िया शुक्रवार

प्रात: 06:00 से 07:30 तक चर
प्रातः 07:30 से 09:00 तक लाभ
प्रातः 09:00 से 10:30 बजे तक अमृत
प्रातः10:30 बजे से 12:00 बजे तक काल
दोपहरः 12:00 से 01:30 बजे तक शुभ
दोपहरः 01:30 से 03:00 बजे तक रोग
दोपहर 03:00 से 04:30 बजे तक उद्वेग
शामः 04:30 से 06:00 बजे तक चर

उपायः भगवान गणपति की उपासना करें। साथ ही गोशाला में हरे चारे का दान करें।

आराधनाः ॐ सौम्यरुपाय विद्महे वाणेशाय धीमहि तन्नौ सौम्यः प्रचोदयात् ॥

खरीदारी के लिए शुभ समय

प्रातः 09:00 से 10:30 बजे तक
राहु काल: प्रातः10:30 से दोपहर 12:00 तक
दिशाशूल-नैऋत्य एवं पश्चिम

।।अथ राशि फलम्।।

Aaj Ka Rashifal 15 August 2025: आज आजादी के दिन कैसी रहेगी आपकी किस्मत, देखें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 15 August 2025: आज आजादी के दिन कैसी रहेगी आपकी किस्मत, देखें आज का राशिफल

 Aaj Ka Rashifal 15 August 2025: आज 15 अगस्त 2025 का दिन ग्रहों की अनुकूलता कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आएगी. मेष से मीन तक सभी के जीवन में अवसर, चुनौतियां और लाभ के योग बनेंगे. जहां कुछ जातकों को आर्थिक और सामाजिक सफलता मिलेगी, वहीं कुछ को पारिवारिक सुख और मनोकामना पूर्ति का सौभाग्य प्राप्त होगा.आइए जानें प्रख्यात आध्यात्मिक गुरु और प्रसिद्ध ज्योतिर्विद डॉ श्रीपति त्रिपाठी से आज 15 अगस्त 2025 का राशिफल.

मेष – शिक्षा, बुद्धि और प्रतिभा में वृद्धि होगी. धन प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे. परिवार में शुभ और मांगलिक कार्य होंगे. संचित धन का व्यय संभव है. जमीन-जायदाद से जुड़े विवाद सुलझेंगे. सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी.

वृष – पढ़ाई-लिखाई और चिंतन-मनन में रुचि बढ़ेगी. लाभकारी प्रयास सफल होंगे. लोकप्रियता बढ़ेगी, धन लाभ होगा और मान-सम्मान प्राप्त होगा. शत्रु पर विजय मिलेगी.

मिथुन – रोजगार से जुड़े कार्यों में व्यस्तता रहेगी. आर्थिक लक्ष्य पूरे होंगे. गुप्त विरोधियों के प्रयास असफल होंगे. माता-पिता और प्रभावशाली व्यक्तियों से सहयोग मिलेगा. मन प्रसन्न रहेगा.

कर्क – अध्ययन, लेखन और वक्तृत्व कला में रुचि बढ़ेगी. व्यापार में सफलता मिलेगी. घर के लिए उपयोगी वस्तुओं का संचय करेंगे. पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा और इच्छाएं पूरी होंगी.

सिंह – आमदनी के बावजूद बचत में कमी होगी. रुकावटें दूर होकर सफलता की ओर बढ़ेंगे. पुराने कार्य पूरे होंगे. व्यापार में लाभ, परिवार संग घूमने-फिरने के अवसर और वाहन सुख मिलेगा.

कन्या – उच्च अधिकारियों पर प्रभाव बढ़ेगा. नई उम्मीदें जागेंगी. सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी. मित्रों का सहयोग मिलेगा. धैर्य और साहस से सभी कार्य सफल होंगे. वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

तुला – मेहनत से इच्छित सफलता मिलेगी. आर्थिक संतुलन बनाए रखेंगे, लेकिन पारिवारिक दायित्वों में खर्च अधिक होगा. संतान और भाई-बहन से सुख मिलेगा.

वृश्चिक – बुद्धिमत्ता से हर जगह प्रशंसा मिलेगी. लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे. बिजनेस में शुभ परिवर्तन होगा. आर्थिक लाभ और जमीन-जायदाद के कार्य सफल होंगे.

धनु – शुभ समाचार मिलेगा. सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में अवसर प्राप्त होंगे. बड़ी योजनाओं में सहयोग मिलेगा. विद्यार्थी परीक्षा-प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेंगे.

मकर – रहन-सहन और जीवनशैली में सुधार होगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा. पारिवारिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी. विरोधियों पर विजय मिलेगी. राजनीतिक-सामाजिक संपर्क से लाभ और बकाया रकम प्राप्त होगी.

कुंभ – स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता में वृद्धि होगी. आमदनी बढ़ेगी. नए परिचय होंगे. बुजुर्गों के प्रति सम्मान की भावना बढ़ेगी. घर में सुख-शांति रहेगी. इच्छाएं पूरी होंगी.

मीन – कार्य के प्रति समर्पण रहेगा. कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी. धैर्य और गंभीरता से परिवार में महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे. उपयोगी वस्तुओं की खरीद पर खर्च बढ़ेगा.

 
Aaj Ka Panchang 14 अगस्त 2025: आज का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang 14 अगस्त 2025: आज का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 14 अगस्त 2025

विक्रम संवत- 2082, कालयुक्त
शक सम्वत- 2647, विश्वावसु 
पूर्णिमांत- भाद्रपद
अमांत- श्रावण

तिथि

नक्षत्र
रेवती - 09:06 ए एम तक

योग 
शूल - 01:12 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय 
सूर्योदय- 05:50 ए एम
सूर्यास्त- 07:01 पी एम
चन्द्रोदय- 10:07 पी एम
चन्द्रास्त- 10:47 ए एम

अशुभ काल 
राहुकाल- 02:04 पी एम से 03:43 पी एम
यमगण्ड- 05:50 ए एम से 07:29 ए एम
गुलिक- 09:08 ए एम से 10:47 ए एम

शुभ काल 
ब्रह्म मुहूर्त- 04:23 ए एम से 05:07 ए एम
अभिजित मुहूर्त- 11:59 ए एम से 12:52 पी एम
गोधूलि मुहूर्त- 07:01 पी एम से 07:23 पी एम

शुभ योग
सर्वार्थ सिद्धि योग- पूरे दिन
रवि योग- 09:06 ए एम से 05:50 ए एम, अगस्त 15

षष्ठी - 02:07 ए एम, अगस्त 15 तक

Aaj Ka Rashifal 14 August 2025: आज सेहत को लेकर सावधान रहें ये 2 राशियां, हो सकती है गंभीर समस्या, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 14 August 2025: आज सेहत को लेकर सावधान रहें ये 2 राशियां, हो सकती है गंभीर समस्या, पढ़ें दैनिक राशिफल

 Aaj Ka Rashifal 14 August 2025: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि गुरुवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज देर रात 2 बजकर 8 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 9 बजकर 6 मिनट तक रवि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 6 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा, उसके बाद अश्विन नक्षत्र लग  जायेगा। इसके आलावा आज हल षष्ठी का व्रत किया जायेगा। आइए अब विस्तार से जान लते हैं आचार्य इंदु प्रकाश जी से कि सभी 12 राशियों को आज के दिन कैसे परिणाम प्राप्त होंगे।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपका मन धार्मिक कार्यों की तरफ रहेगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। आज आर्थिक लाभ पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी और आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा। आज आप अपने बच्चों को मनोरंजन के लिए बाहर घूमाने ले जा सकते हैं। इस राशि की महिलाएं आज घर से ही किसी काम की शुरुआत कर सकती हैं, जिससे वे अपने साथ – साथ अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनायेंगी।

  • शुभ अंक- सफेद
  • शुभ रंग- 08

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहेगा। आज किसी काम के लिये की गई आपकी मेहनत रंग लायेगी जिससे आपको प्रसन्नता होगी। आज कार्यस्थल पर हर व्यक्ति आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा और आपको काम में सीनियर्स का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आज आपको व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। आज आप सेहत के मामलों में खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। आज आपको कई तरह के नए और अच्छे अनुभव प्राप्त होंगे, जो आपकी उन्नति में सहायक होंगे।

  • शुभ अंक- पिंक
  • शुभ रंग- 06

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहने वाला है। आज आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे जिसकी बातों से आपके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स कल आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। आज ऑफिस में आपका अच्छा काम देखकर कलीग आपसे कुछ नया सीखेंगे। आज आप दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे इससे आपको गर्व महसूस होगा। आज किसी गरीब की सहायता करने से मन को सुकून मिलेगा।

  • शुभ अंक- मबरून
  • शुभ रंग- 08

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज व्यापार में बड़ा धन लाभ होने से आप अपनी नयी ब्रांच ओपन करने का विचार घरवालों के साथ साझा करेंगे। आज आप ऑफिस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए जीवनसाथी का सहयोग ले सकते हैं। आज प्रैक्टिकल सोच और आपके संतुलित रवैये से आपको फायदा होगा । आज आपकी रुचि संगीत के क्षेत्र में रहेगी और आपको किसी फिल्म में गाने का ऑफर भी मिलेगा। आज आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें , बेवजह किसी से बात न करें। 

  • शुभ अंक- नीला
  • शुभ रंग- 02

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज ऑफिस में आपके ड्रेसिंग सेंस के बारे में तारीफ होगी, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज समाज में आपके अच्छे कामों की वजह से आपका सम्मान बढ़ेगा। आज आपको व्यापार में अच्छा धन लाभ होगा और आपके व्यावसायिक रिश्ते भी मजबूत बनेंगे। आज आप अपनी आय और व्यय के लिए एक बजट बनाकर चलें, तो आप आगे की योजनाओं को सफल बना पायेंगे। आज आप तली – भुनी चीजों को खाना अवॉयड करें , जिससे आपका स्वास्थ्य ठीक रहे।

  • शुभ अंक- पीच
  • शुभ रंग- 09

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आप जिस काम को काफी दिनों से करने की सोच रहे थे उस काम की शुरुआत आज से कर सकते हैं। जल्द ही आपको काम के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आज विरोधी आपसे दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे, ये देखकर आपको ख़ुशी होगी। स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई में कुछ बदलाव कर सकते हैं आप अपनी मेहनत जारी रखें आपको जल्द ही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आज आप सभी उलझनों से मुक्त हो जायेंगे।

  • शुभ अंक- पीला
  • शुभ रंग- 06

तुला राशि

आज व्यवसाय में आपको फायदा होगा। आज ऑफिस में किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए किसी सहकर्मी की मदद मिलेगी। आज कोर्ट- कचहरी के मामलों से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य एकदम ठीक रहेगा, लेकिन फिर भी आप खाने – पीने का ध्यान रखें। आज आप शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत कर सकते हैं। आज आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने की संभावना है, जिससे आपके घर में सुख – सम्पन्नता आएगी। 

  • शुभ अंक- हरा
  • शुभ रंग- 06

वृश्चिक राशि

आज काम पूरा होने से आपको ख़ुशी मिलेगी। आज शाम तक आपको शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जायेगा। आज आसपास के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। आज सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत होगी और आज आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। आज बिजनेस में कुछ बदलाव होने के योग बन रहे हैं , ये बदलाव आपके फेवर में रहेंगे। आज आपको जीवनसाथी से महंगा उपहार प्राप्त हो सकता है, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। 

  • शुभ अंक- पर्पल
  • शुभ रंग- 08

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज बड़ों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा और आप परिवार के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने जायेंगे। इस राशि के सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है, किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगी| आज आप किसी काम को पूरा करने के लिए अपने दोस्त की मदद ले सकते हैं| होटल मैनेजमेंट से जुड़े व्यक्तियों को आज किसी अच्छे रेस्टोरेंट से ऑफर मिल सकता है।

  • शुभ अंक- महरून
  • शुभ रंग- 07

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, वो काम पूरा हो जायेगा। आज आप किसी दोस्त से मिलने उसके घर जा सकते हैं, जिससे उसे बहुत ख़ुशी मिलेगी। आज आप नए व्यक्तियों के संपर्क में आने की कोशिश करेंगे, इससे आपको फायदा होगा। आज आप घर पर बच्चों के लिये पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। इस राशि के छात्रों को शिक्षक की तरफ से मार्गदर्शन मिलेगा, आप जीवन में खूब आगे बढ़ेंगे।

  • शुभ अंक- लाल
  • शुभ रंग- 02

कुम्भ राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपको काम में पेरेंट्स की हेल्प मिलने से वह जल्दी ही पूरा होगा। आज आप सबके साथ बैठकर खुलकर बात करेंगे, इससे रिश्तों में अपनापन बना रहेगा। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे, जिससे काम में भी मन लगा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स का दिन आज अच्छा रहेगा, आपके सरकारी नौकरी में चयनित होने के योग बन रहे हैं। आप समाज सेवा से जुड़कर अच्छे कामों को गति देंगे।

  • शुभ अंक- गोल्डन
  • शुभ रंग-  04

मीन राशि

आज आपका दिन रोज की अपेक्षा लाभ देने वाला रहेगा। आज आपकी मुलाकात आपके बचपन के मित्र से होंगी, जिससे बचपन की यादें ताज़ा हो जाएगी। आज आपका पेंडिंग वर्क पूरा हो जायेगा, जिससे आपको सुकून मिलेगा। इस राशि के जो युवा खेल कूद में इंटरेस्ट रखते है, उनका दिन आज अच्छा रहेगा। आज आपको शुभ समाचार मिलने से घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। आज परिवार में सुख शान्ति बनी रहेगी, सब एक – दूसरे के साथ प्रेम – पूर्वक व्यवहार करेंगे। 

  • शुभ अंक- काला
  • शुभ रंग-05
Aaj Ka Panchang , 13 अगस्त 2025: आज 13 अगस्त 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang , 13 अगस्त 2025: आज 13 अगस्त 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 13 अगस्त 2025

विक्रम संवत- 2082, कालयुक्त
शक सम्वत- 2647, विश्वावसु 
पूर्णिमांत- ज्येष्ठ
अमांत- वैशाख 

तिथि 
चतुर्थी - 06:35 ए एम तक

नक्षत्र
उत्तर भाद्रपद - 10:32 ए एम तक

योग 
धृति - 04:05 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय 
सूर्योदय- 05:49 ए एम
सूर्यास्त- 07:02 पी एम
चन्द्रोदय- 09:32 पी एम
चन्द्रास्त- 09:42 ए एम

अशुभ काल 
राहुकाल- 12:26 पी एम से 02:05 पी एम
यमगण्ड- 07:28 ए एम से 09:07 ए एम
गुलिक- 10:47 ए एम से 12:26 पी एम

शुभ काल 
ब्रह्म मुहूर्त: 04:23 ए एम से 05:06 ए एम

 
Aaj Ka Rashifal: 13 अगस्त को इन 6 राशियों का हर काम बनाएंगे भगवान गणेश, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 13 अगस्त को इन 6 राशियों का हर काम बनाएंगे भगवान गणेश, पढ़ें आज का राशिफल

 Aaj Ka Rashifal: 13 अगस्त 2025 को चतुर्थी तिथि सुबह 6 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि रहेगी, जिसका प्रभाव पूरे दिन रहेगा। उत्तरभाद्रपद नक्षत्र सुबह 10 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। इसके बाद रेवती नक्षत्र लग जाएगा। करण बालव सुबह 6 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। इसके बाद कौलव करण शाम 5 बजकर 30 तक रहेगा फिर तैतिल करण लग जाएगा। योग धृति शाम 4 बजकर 5 मिनट तक रहेगा। इसके बाद शूल योग लग जाएगा।

ग्रहों की स्थिति देखें तो चंद्रमा और शनि मीन राशि में युति बनाएंगे। इसके साथ ही मंगल कन्या राशि में उपस्थित रहेंगे। सूर्य और बुध की युति कर्क राशि में होगी। गुरु और शुक्र की युति मिथुन राशि में रहेगी। मायावी राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में बैठे रहेंगे। आइए ज्योतिषाचार्य पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि 13 अगस्त का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। जरूरी काम समय पर पूरे करने की कोशिश करें, क्योंकि आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभा पाएंगे। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। कोयला, कपड़ा, कागज और कारखानों से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। हालांकि, पेट से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है, इसलिए खान-पान का ध्यान रखें।

वृषभ राशि

आज अपनी क्षमता पर भरोसा रखें और काम में जुट जाएं, आप हर काम को अच्छे से कर सकते हैं। लेकिन आत्मविश्वास की कमी के कारण कोई बड़ा फैसला लेने में हिचकिचाहट हो सकती है। संतान से सुख मिलेगा, लेकिन यात्रा रद्द होने की संभावना है। धैर्य रखें और सोच-समझकर कदम उठाएं।

मिथुन राशि

आज दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें, नहीं तो परेशानी हो सकती है। अपने अधिकारियों से विवाद करने से नुकसान हो सकता है। कारोबार में कुछ अनचाही रुकावटें मन को परेशान कर सकती हैं। लोहा व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। सावधानी से काम करें और बहस से बचें।

कर्क राशि

आज आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। कार्यस्थल पर माहौल आपके पक्ष में रहेगा और अधिकारी आपको आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। निजी काम में दूसरों को शामिल न करें। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पढ़ाई में रुचि कम हो सकती है, इसलिए ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करें।

सिंह राशि

आज आप अचानक आए कामों में व्यस्त रहेंगे। संतों का साथ मिलेगा, जो मन को शांति देगा। मकान की मरम्मत या सजावट पर पैसा खर्च हो सकता है। विवाह योग्य लोगों के लिए समय अच्छा है। परिवार के रीति-रिवाजों पर भी खर्च होगा। दिन को सकारात्मक बनाए रखें।

कन्या राशि

आज मनमर्जी करने से बचें और हालात को समझकर फैसले लें। संतान के व्यवहार से परिवार में तनाव हो सकता है। नए काम मिलने से उत्साह रहेगा। पढ़ाई में आ रही दिक्कतें दूर होंगी। काम में संयम और समझदारी से आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी।

तुला राशि

किसी के बहकावे में आकर बना-बनाया काम बिगड़ सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन संघर्ष भरा रहेगा। पैसे का दुरुपयोग न करें। जीवनसाथी का साथ आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। सावधानी से निर्णय लें।

वृश्चिक राशि

आज कारोबार में पैसे की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। जो लोग पहले आपको आदर्श मानते थे, वे आज आपके काम में कमी निकाल सकते हैं। धैर्य रखें और अपनी मेहनत पर ध्यान दें। समय के साथ स्थिति सुधरेगी।

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। कमाई के मौके का फायदा उठाएं। हालांकि, आजीविका के साधनों में कुछ कमी आ सकती है। जमीन से जुड़े निवेश में लाभ होगा। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा सुखद रहेगी। सकारात्मक सोच के साथ दिन बिताएं।

मकर राशि

समय के बदलाव के कारण आज तनाव बढ़ सकता है। कई जरूरी काम रुकने से परेशानी हो सकती है। परिवार में आपको अनदेखा किया जा सकता है, जिससे मन उदास रहेगा। लेकिन संतान का साथ आपको उत्साहित रखेगा। धैर्य और समझदारी से काम लें।

कुंभ राशि

आज आपको अपने किए वादों को निभाने का समय है। पारिवारिक कार्यक्रमों में बड़ा खर्च हो सकता है। अपने प्रभाव को बनाए रखने के लिए फिजूलखर्ची से बचें। कान से जुड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए सावधानी रखें। दिन को सकारात्मक बनाए रखने के लिए शांत रहें।

मीन राशि

राजनीति में आने का विचार मन में आ सकता है। कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। परिवार वालों से मनमुटाव हो सकता है। मांगलिक कार्यों पर पैसा खर्च होगा। वाहन या मशीनरी का इस्तेमाल सावधानी से करें। धैर्य और सतर्कता के साथ दिन बिताएं।

Aaj Ka Panchang: आज 12 अगस्त 2025 का ये है पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और अशुभ समय की पूरी जानकारी

Aaj Ka Panchang: आज 12 अगस्त 2025 का ये है पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और अशुभ समय की पूरी जानकारी

 Aaj Ka Panchang 12 August 2025: आज 12 अगस्त 2025 मंगलवार का पंचांग विशेष धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व रखता है. इस दिन शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, तिथि, वार, योग और करण की जानकारी महत्वपूर्ण कार्यों के लिए मार्गदर्शन देती है. जानिए आज का दिन पूजा, व्रत और शुभ कार्यों हेतु कैसा है.

आज 12 अगस्त 2025 मंगलवार का पंचांग

भाद्रपद कृष्ण पक्ष तृतीया दिन -09:51 उपरांत चतुर्थी
श्री शुभ संवत-2082,शाके-1947,हिजरी सन-1446-47
सूर्योदय 05:21
सूर्यास्त-06:27
सूर्योदय कालीन नक्षत्र- पूर्वाभाद्रपद उपरांत उत्तरा भाद्रपद ,
योग – सुकर्मा ,करण -वव ,
सूर्योदय कालीन ग्रह विचार -सूर्य- कर्क , चंद्रमा- कुम्भ , मंगल-कन्या , बुध- कर्क , गुरु-मिथुन ,शुक्र-
मिथुन ,शनि-मीन ,राहु-कुम्भ , केतु-सिंह

चौघड़िया-मंगलवार

प्रातः06:00 से 07:30 रोग
प्रात:07:30 से 09:00 तक उद्वेग
प्रातः 09.00 से 10.30 तक चर
प्रातः10:30 से 12:00 लाभ
दोपहर:12:00 से 1:30 तक अमृत
दोपहरः01:30 से 03:00 तक काल
शामः 03:00 से 04:30 तक शुभ
शामः 04:30 से 06:00 तक रोग

खरीदारी के लिए शुभ समय

दोपहर:12:00 से 1:30 तक

उपायः सफेद रंग की वस्तुएं यथा तिल, चावल आदि का दान करना चाहिए. इसके अलावा पानी में पांच से सात दाने सफेद तिल के डाल कर उससे स्नान करें.

आराधनाःभगवान शंकर जी की आराधना करें

राहु काल: अपराह्न 3:00 से 4:30 बजे तक

Aaj Ka Rashifal 12 August 2025: आज इन 4 राशियों को मिलेगी सुनहरी सफलता, नौकरी में प्रमोशन के प्रबल योग, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 12 August 2025: आज इन 4 राशियों को मिलेगी सुनहरी सफलता, नौकरी में प्रमोशन के प्रबल योग, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

 Aaj Ka Rashifal 12 August 2025: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि व मंगलवार का दिन है। तृतीया तिथि आज सुबह 8 बजकर 41 मिनट तक रहेगी। उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। आज शाम 6 बजकर 54 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही दोपहर पहले 11 बजकर 52 मिनट तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज पंचक, भद्रा, संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी और कजरी तीज व्रत है। आइए अब विस्तार से जान लते हैं आचार्य इंदु प्रकाश जी से कि सभी 12 राशियों को आज के दिन कैसे परिणाम प्राप्त होंगे।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपको व्यापार में अच्छा धन लाभ होगा और आपको धन लाभ के नए सोर्स भी नजर आ सकते हैं। आज आपको रोजगार में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे, जिनका लाभ उठाकर आप आगे बढ़ सकते हैं। आज आपको परिवार के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं। आज आपको दिनभर के कामों से आलस्य महसूस होगा परन्तु आप मेहनत से पीछे नही हटेंगे।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 01

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज परिवार में सुख-समृद्धि का वातावरण रहेगा। आज आपके पराक्रम और धैर्य में वृद्धि होगी, जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे। आज बेटे की सफलता से घर में ख़ुशी का माहौल बनेगा। आज आपका दांपत्य जीवन सौहार्द्र से भरा रहेगा, आप जीवनसाथी के साथ मूवी देखने की प्लानिंग कर सकते हैं। आज आपको आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्तिथि में सुधार होगा। आज आपको किसी समस्या से छुटकारा मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 02

मिथुन राशि

आज आपका दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। आज आपके दैनिक जीवन की गतिविधियाँ अच्छी चलेंगी। आज आपका झुकाव आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। आज आप परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। आज आप काम पूरा होने के बाद सहकर्मियों का आभार व्यक्त करना न भूलें। आज आपको नौकरी में उन्नति करने के बेहतरीन अवसर प्राप्त होगा।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 04

कर्क राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपका काम मन-मुताबिक होगा। आज मित्रों के साथ किसी खास विषय पर बातचीत होगी, जिससे आपको फायदा हो सकता है। आज आप भाई बहनों के साथ शॉपिंग करने जायेंगे, सबके साथ अच्छे से इंजॉय करेंगे। आज आप काम के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। आज आपका दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। आज आपको कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं लेकिन आज आप खुद को शांत बनाये रखें।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 07

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। इस राशि के इंजीनियर्स आज अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। आज किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। आज आपको ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जिससे काम सही समय पर पूरा हो जायेगा। आज सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे, इससे आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 01

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा बना रहेगा। आज आप व्यर्थ के कामों में अपना समय बर्बाद न करें। आज आपको ऑफिशियल पेंडिंग कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक फोकस करना चाहिए, जितना जल्दी हो सके काम को पूरा करने पर ध्यान दें। इस राशि के कंप्यूटर स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आज आप जितनी मेहनत करेंगे। आपको उतने ही बढ़िया नतीजे भी मिलेंगे। आज स्थितियां आपके फेवर में होंगी। आज किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 03

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए बेहद खास है। आज वर्कप्लेस पर आपको किसी कार्य के लिए सहकर्मियों और सीनियर्स की मदद मिलेगी जिससे आपके कार्य पूर्णता की ओर बढ़ेंगे। आज आप व्यापारिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए अपने बिजनेस पार्टनर के साथ मीटिंग कर सकते हैं। आज कपड़ा व्यापारियों को अधिक लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। आज वैवाहिक जीवन में सुख सौहार्द्र की बढ़ोत्तरी होगी और परिवार में सम्पन्नता बनी रहेगी। आज आप अपनी गलतियों को सुधार कर आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 04

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज व्यापार में आपको अच्छा लाभ होगा। आज नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने की संभावना बन रही है, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आप नया वाहन लेने का विचार परिवारजनों से करेंगे। आज पारिवारिक सुख सौहार्द्र बना रहेगा और संतान से सुख मिलेगा। आज आपके अधूरे व साहसिक कार्य के पूरा होने के योग बन रहे हैं। आज आप अधिक भरोसा करके किसी से अपनी बातें शेयर न करें। आज आप जीवनसाथी को खुश होने की वजह देंगे।

  • शुभ रंग- मारून
  • शुभ अंक- 08

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके सोचने की क्षमता में तेजी आयेगी और आप पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे। आज ससुराल पक्ष में कोई मांगलिक आयोजन की सूचना मिल सकती है, जिसमें आप शामिल होंगे, कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज आप किसी विषय को समझने के लिए सीनियर की मदद ले सकते हैं। आज आप अधिक खर्च करने से बचें, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज परिवार में मांगलिक कार्य होने से आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 02

मकर राशि

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। इस राशि के हाई एजुकेशन पाने की ख्वाहिश रखने वाले स्टूडेंट्स के लिये आज का दिन अनुकूल है। आज आपको बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आपके दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहेगा लेकिन रोजमर्रा के कामों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। आज आपको कारोबार में रूका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आज नए व्यक्तियों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी।

  • शुभ रंग- सुनहरा
  • शुभ अंक- 01

कुम्भ राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज कोर्ट-कचहरी का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आज घरेलू जरूरत की चीजों की खरीददारी हो सकती है। आज अचानक आपके घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। आज आप जो भी काम करने की सोचेंगे, उसे लेकर पॉज़िटिव नज़रिया रखने से सब काम अच्छे से होंगे। आज कामकाज की अधिकता सेहत पर असर डाल सकती है , इसलिए आप अपना ध्यान रखें। आज किसी दोस्त से मिलकर आपको बहुत ख़ुशी होगी।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 09

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपको रोजगार में नए अवसर प्राप्त होंगे, जो आपकी तरक्की में सहायक होंगे। आज आप किसी खेल प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। इस राशि के जॉब कर रहे व्यक्तियों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। आज आप अपनी बेहतर सोच से हालात को संभालने में सफल रहेंगे। आज जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बढ़िया रहेगा और आज आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 02
Aaj Ka Panchang: आज 11 अगस्त 2025 का ये है पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और अशुभ समय की पूरी जानकारी

Aaj Ka Panchang: आज 11 अगस्त 2025 का ये है पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और अशुभ समय की पूरी जानकारी

 Aaj Ka Panchang 11 August 2025: आज 11 अगस्त 2025 रविवार का पंचांग विशेष धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व रखता है. इस दिन शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, तिथि, वार, योग और करण की जानकारी महत्वपूर्ण कार्यों के लिए मार्गदर्शन देती है. जानिए आज का दिन पूजा, व्रत और शुभ कार्यों हेतु कैसा है.

Aaj Ka Rashifal 11 August 2025: सोमवार के दिन भोलेनाथ की कृपा से सुधरेगी इन 4 राशियों की जिंदगी,पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 11 August 2025: सोमवार के दिन भोलेनाथ की कृपा से सुधरेगी इन 4 राशियों की जिंदगी,पढ़ें दैनिक राशिफल

 Aaj Ka Rashifal 10 August 2025: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि सोमवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज सुबह 10 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। आज दोपहर 1 बजकर 1 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर बुध मार्गी होंगे। आइए अब विस्तार से जान लते हैं आचार्य इंदु प्रकाश जी से कि सभी 12 राशियों को आज के दिन कैसे परिणाम प्राप्त होंगे।

मेष राशि - आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज आपके द्वारा की जाने वाली प्रार्थना का फल जल्दी ही प्राप्त होगा। आज आप अपने कर्म पर ध्यान देंगे और पॉजिटिव बनें रहेंगे। आज दूसरों पर ज्यादा निर्भर रहने से बचेंगे तो आप अपने काम में बढ़िया परफॉर्म कर पायेंगे। आज आप अपनी पसंदीदा गतिविधियों को महत्व देंगे, इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आपको घर की साफ-सफाई में माता जी की मदद करनी होगी। आप पर काम का अच्छा खासा बोझ रहेगा, जिससे आपको थकान का अहसास हो सकता है।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 7

वृष राशि - आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज जीवन बहुत सहज और आसान लगेगा। आज दूसरों से आगे जाने की इच्छा आपके आत्मविश्वास और कार्यकुशलता में वृद्धि करेगी। आज आपको किसी काम को लेकर उलझन हो सकती है लेकिन आप शांति से समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे तो सब सही रहेगा। आज आपकी आस्था और विश्वास बरकरार रहेगा, आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, वह पूरा हो जायेगा। आप अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को गुप्त रखें अन्यथा इसका लाभ विरोधी उठा सकते हैं।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 2

मिथुन राशि - आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आप अपने भाई के साथ मिलकर किसी काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको अच्छा धन लाभ होगा। आज प्रॉपर्टी के बिजनेस के लिए भी लाभदायक स्थिति बनी हुई है। आज आपको ऑफिशियल कार्यों में सफलता मिलेगी और भविष्य के लिए नई योजनाएं बनेंगी। आज आप दूसरे क्या कह रहे हैं, इस पर ध्यान दिए बिना अपने कार्यों को पूरा करेंगे। आज पारिवारिक माहौल सही रहेगा लेकिन सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता है। 

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 4

कर्क राशि - आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आप जीवन को एक नए नजरिये से देखेंगे और समस्या को पाजिटिविटी के साथ हल करेंगे तो बेहतर रहेगा। आपके अंदर आ रहे बदलाव के कारण आज परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश होंगे। आज अधूरे काम पूरे करने के लिए अच्छा दिन है और आज लेनदेन के मामलों में भी आप भाग्यशाली रहेंगे। आज आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपको प्रसन्नता होगी। आज काम की अधिकता बनी रहेगी, इसलिए आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 3

सिंह राशि - आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज दांपत्य जीवन एवं  घर की व्यवस्था में मधुरता और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आज युवा वर्ग व्यर्थ के कामों में पड़कर समय नष्ट ना करें। आज आप कुछ समय अपने स्वास्थ्य और मनोबल को बेहतर बनाने में भी व्यतीत करेंगे। आज आप अपने काम को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें, जिससे काम करने में आसनी होगी। आज आपको पैतृक संपत्ति से लाभ और सुख मिलेगा, जिससे आपके रुके हुए काम पूरे हो जायेंगे। 

  • शुभ रंग- मेजेंटा
  • शुभ अंक- 7

कन्या राशि - आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आप बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए किसी एक्सपर्ट की राय ले सकते हैं। आज जीवनसाथी व परिवार का सहयोग आपके आत्म बल व आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा। आज आप स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और अपने खान – पान के ऊपर विशेष ध्यान दें। आज किसी काम को पूरा करने के लिए आप अपनी सूझबूझ से काम लेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप किसी के प्रलोभन में ना आएं, अन्यथा वह आपको अपनी बातों में  उलझा सकता है। 

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 5

तुला राशि - आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज आपकी आर्थिक समस्या हल होने वाली है क्योंकि आपको पुराना अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आज आपके वैवाहिक जीवन में खुशियों के साथ – साथ नन्हें मेहमान का आगमन होगा। आज आपको एक से अधिक स्रोतों से आय मिलेगी और स्वास्थ्य समस्याओं से भी आपको राहत मिलेगी। आज आप व्यवसाय की कुछ योजनाओं को फिर से शुरु कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएंगे। आज आपको क़ानूनी मामलों में किसी अपने की मदद मिलेगी, जिससे मामला सुलझ जायेगा। 

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 4

वृश्चिक राशि - आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज धार्मिक और आध्यात्मिक उन्नति की तरफ भी आपका ध्यान केंद्रित होगा। आज आप अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्र चित्त रहें तो आप सफलता के ज्यादा नजदीक होंगे। आज युवाओं को किसी अनुभवी तथा प्रतिष्ठित व्यक्ति का आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आज आप किसी भी प्रकार का निर्णय लेनें से पहले अपनी बुद्धि और विवेक का उपयोग करें। आज समाज में आप अपनी एक अलग पहचान बनाएंगे, जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगें और आपसे कुछ सीखने का प्रयास भी करेंगे। 

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 8

धनु राशि - आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप घर शिफ्ट करने से पहले उसकी अच्छे से जांच – पड़ताल कर लें। नया निवेश करने से पहले आप किसी जानकर की सलाह अवश्य ले लें। आज आपको घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखना होगा। आज आपके घर पर किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन हो सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है। आज आप नौकरी के साथ – साथ किसी बिजनेस की भी शुरुआत कर सकते हैं। 

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 9

मकर राशि - आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप दूसरों से ज्यादा उम्मीदें करने की बजाय अपनी कार्य क्षमता व योग्यता पर ही विश्वास रखें। आज आप भावनाओं में आकर कोई भी फैसला न लें और जीवन से जुड़ी हर गतिविधि को व्यावहारिक तरीके से समझने का प्रयास करें। आज परिवार के सदस्यों के साथ आप सुखद पलों को साझा करेंगे। इस राशि के व्यक्ति आज अपनी रूचि रचनात्मक कार्यों में दिखाएंगे। आज निजी जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। 

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 4

कुम्भ राशि - आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहेगा। आज नौकरी या बिजनेस के सिलसिले में आपकी यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। आज आपको  आपके काम में कामयाबी मिलेगी, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आप अपने सहकर्मियों की मदद करेंगे, जिससे काम सही समय पर पूरा हो जायेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर से मार्गदर्शन प्राप्त होगा, जिससे आप परीक्षा में बेहतर परफॉर्म करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। 

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 2

मीन राशि - आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक  रहने वाला है। आज किसी करीबी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। ये समय आपके लिए आगे बढ़ने का है, सही योगदान देंगे तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बनी रहेगी। आज आप दूसरों की बातों पर ध्यान न देकर, अपने काम के ऊपर फोकस करें। आज किसी व्यवसाय की योजना को शुरू करने का सही समय है। आज आपको अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। 

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 8
Aaj Ka Panchang : आज 10 अगस्त 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang : आज 10 अगस्त 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 10 अगस्त 2025

विक्रम संवत- 2082, कालयुक्त
शक सम्वत- 2647, विश्वावसु 
पूर्णिमांत- ज्येष्ठ
अमांत- वैशाख 

तिथि 
प्रतिपदा - 12:09 पी एम तक
द्वितीया

नक्षत्र
धनिष्ठा - 01:52 पी एम तक
शतभिषा

योग 
शोभन - 12:02 ए एम, अगस्त 11 तक
अतिगण्ड

सूर्य और चंद्रमा का समय 
सूर्योदय- 05:48 AM
सूर्यास्त- 07:05 PM 
चन्द्रोदय- 07:55 PM
चन्द्रास्त- 06:32 AM

अशुभ काल 
राहुकाल- 05:25 PM से 07:05 PM
यमगण्ड- 12:26 PM से 02:06 PM
गुलिक- 03:46 PM से 05:25 PM

शुभ काल 
अभिजित मुहूर्त- 12:00 PM से 12:53 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:22 AM से 05:05 AM

Aaj Ka Rashifal 10 August 2025: आज से भाद्रपद माह हुआ शुरू, जानें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 August 2025: आज से भाद्रपद माह हुआ शुरू, जानें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

 Aaj Ka Rashifal 10 August 2025: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और रविवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज दोपहर 12 बजकर 11 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी। आज रात 12 बजकर 2 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 53 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज अशून्यशयन व्रत है। आइए अब विस्तार से जान लते हैं आचार्य इंदु प्रकाश जी से कि सभी 12 राशियों को आज के दिन कैसे परिणाम प्राप्त होंगे।।

Aaj Ka Panchang 9 अगस्त 2025: आज 9 अगस्त 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang 9 अगस्त 2025: आज 9 अगस्त 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 9 अगस्त 2025

विक्रम संवत - 2082, कालयुक्त
शक सम्वत - 1947, विश्वावसु
पूर्णिमांत - श्रावण
अमांत - श्रावण

तिथि

नक्षत्र
श्रवण - 02:23 पी एम तक

योग
सौभाग्य - 02:15 ए एम, अगस्त 10 तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 5:47 ए एम
सूर्यास्त - 7:06 पी एम
चन्द्रोदय - 7:21 पी एम

अशुभ काल
राहु - 09:07  ए एम से 10:47  ए एम
यम गण्ड - 02:06 पी एम से 03:46 पी एम
गुलिक - 05:47 ए एम से 07:27 ए एम
दुर्मुहूर्त - 05:47 ए एम से 06:40 ए एम, 06:40 ए एम से 07:34 ए एम
वर्ज्यम् - 06:18 पी एम से 07:52 पी एम

शुभ काल
अमृत काल - 03:42 ए एम, अगस्त 10 से 05:16 ए एम, अगस्त 10
ब्रह्म मुहूर्त - 04:22 ए एम से 05:04 ए एम


शुक्ल पक्ष पूर्णिमा - 01:24 पी एम तक

Aaj Ka Rashifal: रक्षाबंधन पर बुलंदियां छुएंगी ये 6 राशियां, पढ़ें 9 अगस्त का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: रक्षाबंधन पर बुलंदियां छुएंगी ये 6 राशियां, पढ़ें 9 अगस्त का राशिफल

 Aaj Ka Rashifal:आज 9 अगस्त रक्षाबंधन का दिन है। आज के दिन दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक पूर्णिमा तिथि रहेगी। इसके बाद भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा की शुरुआत हो जाएगी। दोपगर 2 बजकर 23 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। इसके बाद धनिष्ठा शुरू हो जाएगा। सौभाग्य योग पूरे दिन रहेगा। करण बव दोपहर 1 बजकर 24 तक रहेगा। इसके बाद बालव करण रहेगा।

ग्रहों में सूर्य और बुध एक साथ कर्क राशि में विराजमान मिलेंगे। शुक्र और गुरु साथ में मिथुन में बैठे रहेंगे। मकर राशि में चंद्रमा और मंगल कन्या में रहेंगे। राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में विराजित रहेंगे। मीन राशि में शनि रहेंगे। आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आज का यह खास दिन आपके लिए कैसा रहेगा?

मेष राशि

आज आपकी पत्नी से आपको सहयोग और समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति के योग बन रहे हैं। कारोबार में कुछ नई योजनाएं बनेंगी। हालांकि, आपके द्वारा लिए गए कुछ निर्णय गलत साबित हो सकते हैं।

वृषभ राशि

आज काम की अधिकता रहेगी। नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण और पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आर्थिक निवेश सोच-समझकर करें। पारिवारिक कार्यों में आपकी पूछ-परख बढ़ेगी।

मिथुन राशि

सामाजिक आयोजनों में आपकी प्रशंसा होगी। व्यापार और व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ाएंगे। आज साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। धर्म ग्रंथों के पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।

कर्क राशि

आज खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है। व्यर्थ के दिखावे से दूर रहें। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। संतान के विवाह में देरी से चिंता हो सकती है। न्यायालयीन कार्य आज पूरे होंगे। व्यवसाय में कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी।

सिंह राशि

आपकी दिनचर्या में बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे। परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरों पर नजर रखें।

कन्या राशि

समय पर काम न होने से मन अशांत रहेगा। कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। व्यापारिक नई योजनाएं बनेंगी। निर्माण कार्य में सुधार होगा। जीवनसाथी की भावनाओं का अपमान करने से बचें। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा।

तुला राशि

आज रुका हुआ धन मिलने से धन संग्रह बढ़ेगा। आत्मविश्वास के बल पर आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। मनोरंजन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।

वृश्चिक राशि

स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं। आज विद्वानों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। लाभदायक सौदे होंगे और प्रसिद्धि मिलेगी।

धनु राशि

अपने संबंधों के प्रति लापरवाही न करें। व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख-साधन बढ़ेंगे। निजी जीवन में भागदौड़ के बाद सफलता की संभावना है।

मकर राशि

नौकरी में बदलाव चाहते हैं, लेकिन फैसला लेने में असमंजस रहेगा। साहित्य पढ़ने में रुचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी। कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे।

कुंभ राशि

समय का सदुपयोग करें और अपनी संगति बदलें। दूसरों की उन्नति से दुखी न हों, मेहनत करें और संकुचित मानसिकता बदलें। व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें। अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचें। कानूनी विवाद आपके पक्ष में हल होंगे।

मीन राशि

आप बहुत जल्दी दूसरों के विश्वास में आ जाते हैं, सतर्क रहें। विपरीत परिस्थितियों का दृढ़ता से सामना कर सकेंगे। व्यापार में परेशानियों का अंत होगा। प्रेम प्रसंग के योग हैं। उधार लिया पैसा चुकाने की चिंता रहेगी।

Aaj Ka Panchang: आज 8 अगस्त 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 8 अगस्त 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 8 अगस्त 2025

विक्रम संवत - 2082, कालयुक्त
शक सम्वत - 1947, विश्वावसु
पूर्णिमांत - श्रावण
अमांत - श्रावण

तिथि
शुक्ल पक्ष चतुर्दशी - 02:12 पी एम तक

नक्षत्र
उत्तराषाढा - 02:28 पी एम तक

योग
आयुष्मान् - 04:09 ए एम, अगस्त 09 तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 5:46 AM
सूर्यास्त - 7:07 PM
चन्द्रोदय - 6:42 PM
चन्द्रास्त - 5:28 AM, अगस्त 09

अशुभ काल
राहु - 10:47 AM से 12:27 PM
यम गण्ड - 03:47 PM से 05:27 PM
गुलिक - 07:26 AM से 09:06 AM
दुर्मुहूर्त - 08:26 AM से 09:20 AM, 12:53 PM से 01:47 PM
वर्ज्यम् - 6:27 PM से 08:03 PM

शुभ काल
अमृत काल - 07:57 AM से 09:35 AM, 04:01 AM, अगस्त 09 से 05:37 AM, अगस्त 09
ब्रह्म मुहूर्त - 04:20 AM- 05:02 AM

शुभ योग
सर्वार्थ सिद्धि योग- 02:28 PM से 05:47 AM, अगस्त 09    

Aaj Ka Rashifal 8 August 2025: शुक्रवार को रहेगा बेहद शुभ आयुष्मान योग, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 8 August 2025: शुक्रवार को रहेगा बेहद शुभ आयुष्मान योग, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें दैनिक राशिफल

  Aaj Ka Rashifal 8 August 2025: आज का राशिफल की भविष्यवाणी से पहले आपको बता दें कि 8 अगस्त को श्रावण शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि शुक्रवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि 8 अगस्त को दोपहर 2 बजकर 13 मिनट तक रहेगी, उसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जाएगी। इसके अलावा आज व्रत आदि की पूर्णिमा भी है। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 9 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। आज का दिन मेष राशि, मिथुन, तुला और धनु राशि के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है, साथ ही इन लोगों को धन लाभ मिलने के भी योग हैं। आइए अब विस्तार से जान लते हैं आचार्य इंदु प्रकाश जी से कि सभी 12 राशियों को आज के दिन कैसे परिणाम प्राप्त होंगे।।

मेष राशि - आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज आप व्यापार में अच्छा धन लाभ कमायेंगे, घर में सम्पन्नता आएगी। आज आप किसी समस्या को अपने स्तर पर सुलझाने में सफल रहेंगे। आज आपकी व्यस्तता पारिवारिक कार्यों में बनी रहेगी, जिससे आपको थकान का अहसास हो सकता है। आज आपका करीबी रिश्तेदार आपसे मदद मांग सकता है, जिसे आप निराश नहीं करेंगे। आज ऑफिस में सीनियर्स आपके काम से इम्प्रेस होकर आपकी तारीफ़ करेंगे। आपको अच्छा गिफ्ट भी मिल सकता है।

  • शुभ रंग- महरून
  • शुभ अंक- 2

वृष राशि - आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आप अपनी काबिलियत के दम पर किसी काम को करने में सफल रहेंगे। आज शाम का समय आप फैमली के साथ बहुत अच्छे से गुजारेंगे। आज आप वित्तीय मामलों में जो भी निर्णय लेंगे वो आपके लिए फायेदेमंद साबित होंगे। आज जीवनसाथी के साथ आपका सामंजस्य बना रहेगा, जिससे आपको ख़ुशी होगी। इस राशि के छात्र आज किसी प्रतियोगी परीक्षा में बैठेंगे। आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा रहेगा।

  • शुभ रंग- आसमानी नीला
  • शुभ अंक- 3

मिथुन राशि - आज आपका दिन एक नयी उमंग लेकर आया है। आज आपको रोजगार में नए अवसर प्राप्त होंगे, जो आपको आगे बढ़ने में मदद करेंगे आज आपके काम को लेकर परिवार वाले तारीफ करेंगे, आपका मन खुश होगा। आज आपको मेहनत का फल जरुर मिलेगा। अपनी समझदारी से आप फालतू के खर्चों से बच सकते हैं। सेविंग की आदत को अपनाएं। आज आपके दाम्पत्य रिश्तों में मधुरता आयेगी। आज आपको बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा, लेकिन व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में आपको कड़ी मेहनत की जरूरत है।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 5

कर्क राशि - आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आज आप अपनी कारोबारी गतिविधियों में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए फायेदेमंद रहेगा। आज इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खरीदने का विचार बना रहे हैं तो आपको अच्छा ऑफर मिलेगा। आज आपका परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा और आप स्वयं को ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे। आज आपको शुभ संदेश मिलेगा, जिससे आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आज सरकारी जॉब कर रहे कर्मचारियों का ट्रान्सफर उनकी मनपसन्द जगह पर हो जायेगा।

  • शुभ रंग- पीच
  • शुभ अंक- 8

सिंह राशि - आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप कुछ नये विचारों पर काम करेंगे ये विचार आपको अधिक मुनाफा देंगे। आज आप अपने लक्ष्य पर फोकस करें जल्द ही आपको सुखद परिणाम मिलेंगे। आज आप कठिन से कठिन कार्य में अपना आत्मविश्वास बनाये रखें। आज आलस की वजह से किसी भी काम को टालने का प्रयास ना करें। आज दुविधा की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा। आप बड़े बुजुर्गों की मदद करें और उनकी देखभाल भी करें।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 9

कन्या राशि - आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपके लिए रोजगार में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आज ऑफिस का काम समय पर पूरा हो जायेगा, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। इस राशि के राजनीति क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को आज कुछ नया अनुभव होगा। आज आपके घर में धार्मिक अनुष्ठान की तैयारी हो सकती है, जिससे परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। आज आपका जरुरी काम समय से पूरा हो जायेगा, जिससे आपकी उलझन खुद ब खुद दूर हो जाएगी।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 6

तुला राशि - आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज आपको व्यापार में बड़ा धन लाभ होगा, घर में सुख – शांति बनी रहेगी। आज कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी, लेकिन लेनदेन से सम्बन्धित मामलों में सावधानी रखें। इस राशि के छात्रों को आज किसी विषय को समझने के लिए थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते में ताल – मेल बना रहेगा और आप जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करेंगे। आज आप व्यर्थ की बातों में पड़कर अपना कीमती समय बर्बाद न करें। 

  • शुभ रंग- मजेंटा
  • शुभ अंक- 4

वृश्चिक राशि - आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहेगा। आज आपके विनम्र स्वभाव की सराहना होगी और आज आप किसी भी चुनौती का सूझबूझ से समाधान निकाल लेंगे। आज आप व्यस्तता के बावजूद अपने व्यक्तिगत कार्यों को भी सहज तरीके से निपटा लेंगे। आज आप खर्चों के साथ-साथ अपनी आर्थिक स्थिति का भी ध्यान रखें। आज आपको आर्थिक लाभ के बेहतर अवसर प्राप्त होंगें, इसलिए आप समय पर सही डिसीजन लें। आज आप दोस्तों के साथ बाहर घूमने जायेंगे, जहां आपको सुकून मिलेगा।

  • शुभ रंग- इंडिगो
  • शुभ अंक- 1

धनु राशि - आज का दिन आपके लिए लकी रहने वाला है। इस राशि के स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। सफलता के अच्छे अवसर जल्द ही मिलेंगे। आज सरकारी नौकरी में चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। आज आप घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ और मान सम्मान का ध्यान रखें तथा उनके मार्गदर्शन पर अमल करें। आज आप परिवार के साथ अधिक समय बिताएंगे, कहीं घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं। आज प्राइवेट नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को उन्नति के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 7

मकर राशि - आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज आपको प्रियजनों से मिलने का मौका मिलेगा, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आपको आपकी मन पसन्द वस्तु मिलेगी, जिससे आप बहुत अधिक प्रसन्न होंगे। आज आपको पिछले कुछ समय से चल रही समस्या का समाधान मिलेगा और आप अपने अन्य कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। आज युवा वर्ग अपने भविष्य से संबंधित किसी कार्य को लेकर उत्साहित रहेंगे और सफलता भी मिलेगी। आज लम्बे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी जिससे आपका मन बहुत खुश होगा।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 3

कुम्भ राशि - आज का दिन आपके लिए बेहद खुशनुमा रहेगा। आज अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद आप परिवार और व्यवसाय में उचित सामंजस्य बनाकर रखेंगे। आज कारोबार में नई गतिविधियों पर काम करने के लिए दिन अच्छा है, परंतु अच्छे नतीजे के लिए धैर्य रखना होगा। आज आप शाम को पार्क घूमने जायेंगे, जिससे आपका मन तरोताजा रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। आज आपकी रुचि कला और अभिनय के क्षेत्र में रहेगी, आज अनुभवी व्यक्ति से मिलने का अवसर मिलेगा।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 2

मीन राशि - आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपको बिजनेस में बड़ी डील मिलेगी , जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा और बच्चे भी अपनी पढ़ाई के ऊपर फोकस करेंगे। यदि आज आप नया घर खरीदने का विचार कर रहे हैं तो पहले परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य से बात कर सकते हैं। आज आपके परिश्रम से कारोबार में वृद्धि होगी, जिससे घर में सम्पन्नता आएगी। आज आप अपने खानपान को लेकर थोड़ा सतर्क रहें।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 8
Aaj Ka Panchang: 7 अगस्त को किस समय पर करें शुभ कार्य की शुरुआत, पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang: 7 अगस्त को किस समय पर करें शुभ कार्य की शुरुआत, पढ़ें आज का पंचांग

 Aaj Ka Panchang: पंचांग के माध्यम से आप दिन के शुभ और अशुभ काल की गणना कर सकते हैं। शास्त्रों के अनुसार शुभ काल में किए गए कार्य के सफल होने की संभावना काफी अधिक होती है। वहीं, अशुभ काल में किए गए कार्य के सफल होने की संभावना काफी कम होती है। आइए जानते हैं कि 7 अगस्त के पंचांग में क्या कुछ खास है?

सूर्य और चंद्र समय

सूर्योदय: सुबह 05:46

सूर्यास्त: शाम 07:07

चंद्रोदय: शाम 06:00

चंद्रास्त: सुबह 04:24, अगस्त 08

पंचांग विवरण

तिथि

शुक्ल त्रयोदशी – दोपहर 02:27 तक

शुक्ल चतुर्दशी

नक्षत्र

पूर्वाषाढ़ा – दोपहर 02:01 तक

उत्तराषाढ़ा

योग

विष्कम्भ – सुबह 06:43 तक

आयुष्मान

करण

तैतिल – दोपहर 02:27 तक

गर – सुबह 02:24, अगस्त 08 तक

वणिज

वार: गुरुवार

पक्ष: शुक्ल पक्ष

चंद्र मास

श्रावण (पूर्णिमान्त)

श्रावण (अमान्त)

विक्रम संवत: 2082 कालयुक्त

शक संवत: 1947 विश्वावसु

गुजराती संवत: 2081 नल

बृहस्पति संवत्सर: कालयुक्त – दोपहर 03:07, अप्रैल 25, 2025 तक; सिद्धार्थी

प्रविष्टे/गते: 23

राशि और नक्षत्र

चंद्र राशि– धनु – रात 08:11 तक

मकर

सूर्य राशि: कर्क

सूर्य नक्षत्र: अश्लेशा (दूसरा नक्षत्र पद)

नक्षत्र पद

पूर्वाषाढ़ा (तीसरा नक्षत्र पद) – सुबह 07:49 तक

पूर्वाषाढ़ा (चौथा नक्षत्र पद) – दोपहर 02:01 तक

उत्तराषाढ़ा (पहला नक्षत्र पद) – रात 08:11 तक

उत्तराषाढ़ा (दूसरा नक्षत्र पद) – सुबह 02:19, अगस्त 08 तक

उत्तराषाढ़ा (तीसरा नक्षत्र पद)

ऋतु और अयन

द्रिक ऋतु: वर्षा

वैदिक ऋतु: वर्षा

द्रिक अयन: दक्षिणायन

वैदिक अयन: दक्षिणायन

दिनमान: 13 घंटे 21 मिनट 33 सेकंड

रात्रिमान: 10 घंटे 38 मिनट 59 सेकंड

मध्याह्न: दोपहर 12:27

शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:21 से सुबह 05:03

प्रातः सन्ध्या: सुबह 04:42 से सुबह 05:46

अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:00 से दोपहर 12:53

विजय मुहूर्त: दोपहर 02:40 से दोपहर 03:34

गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:07 से शाम 07:29

सायाह्न सन्ध्या: शाम 07:07 से रात 08:11

अमृत काल: सुबह 09:01 से सुबह 10:41

निशिता मुहूर्त: रात 12:06, अगस्त 08 से रात 12:48, अगस्त 08

रवि योग: दोपहर 02:01 से सुबह 05:46, अगस्त 08

अशुभ समय

राहुकाल: दोपहर 02:07 से दोपहर 03:47

यमगण्ड: सुबह 05:46 से सुबह 07:26

गुलिक काल: सुबह 09:06 से सुबह 10:46

विडाल योग: दोपहर 02:01 से सुबह 05:46, अगस्त 08

वर्ज्य: रात 10:10 से रात 11:48

दुर्मुहूर्त: सुबह 10:13 से सुबह 11:07, दोपहर 03:34 से दोपहर 04:27

बाण: अग्नि – शाम 04:53 तक

Aaj Ka Rashifal 7 August 2025: आज इन 3 राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, धन लाभ के योग, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल यहां

Aaj Ka Rashifal 7 August 2025: आज इन 3 राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, धन लाभ के योग, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल यहां

 Aaj Ka Rashifal 7 August 2025: आज का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद खास रहेगा। इन राशियों को करियर से लेकर लव लाइफ तक में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार हो जाएगा। परिवार वालों का हर काम में सहयोग मिलेगा। लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं जिनके लिए ये दिन मुश्किल भरा साबित हो सकता है। इन राशि के लोगों को हर काम में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। अब आचार्य इंदु प्रकाश जी से जानते हैं आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि - वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आपको व्यापार में अच्छा धन लाभ होगा| आज आपको अपने विचारों के साथ - साथ दूसरे व्यक्तियों के विचारों पर भी गौर देने की जरूरत है। आज आय के साधन बढ़ने के साथ ही खर्चों की भी अधिकता रह सकती है। आज आप अपने कार्यों में बाहरी व्यक्तियों का बिलकुल भी हस्तक्षेप न होने दें। आज आप फैमली के साथ बैठकर कुछ समय मनोरंजन में बिताएंगे, इससे मन प्रसन्न रहेगा और रिश्तों में भी मधुरता आएगी।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 8

वृष राशि - वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप अपने संपर्कव में आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करेंगे। आज आपके विचारों में स्थिरता और दृढ़ता रहने से आप अपने कार्यों को अच्छी तरह कर पाएंगे। आज शुभचिंतकों का भरपूर साथ मिलेगा और सामाजिक रुप से मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी। आज आप दूसरों पर विश्वास न करके खुद पर भरोसा रखें और अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करें। इस राशि के जो व्यक्ति इलेक्ट्रानिक सामान का व्यापार करते है, आज उन्हें अच्छा धनलाभ होगा। 

  • शुभ रंग- मरून
  • शुभ अंक- 7

मिथुन राशि - वालों आज का दिन आपके लिए बहुत शानदार रहेगा। आज आपको नौकरी में उन्नति के साथ – साथ , दूसरी जगह से भी ऑफर आ सकता है| इस राशि के छात्र आज किसी नये कोर्स को ज्वॉइन करने का मन बना सकते हैं। आज आप जल्दबाजी की बजाए शांति और धैर्य पूर्ण तरीके से काम करेंगें , तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप परिवार के साथ वस्त्र आभूषण जैसी खरीदारी में सुखद समय व्यतीत करेंगें। आज आप अपनी भावनाओं पर नियन्त्रण रखें, जल्द ही सब ठीक होगा| 

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 6

कर्क राशि - वालों आज का दिन आपके सुखद बना रहेगा| आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे और आप किसी नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं| आज आपको जीवनसाथी के सहयोग से किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी और आज आप अपनी व्यावसायिक कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव लाने की कोशिश करेंगें| आज आपको इंपोर्ट और एक्सपोर्ट के बिजनेस में बड़ा फायदा होने के योग हैं। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जिससे आप दोस्तों के साथ बैठकर इंजॉय करेंगें|

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 9

सिंह राशि - वालों आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहेगा| आज आप उन चीजों को महत्व दें जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं, ऐसा करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आपको अपने ऑफिस और परिवार के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा काम करने का समय मिल सके। आज संतान की किसी उपलब्धि से घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा| आज आप अपने काम खुद ही करें तथा निवेश संबंधी गतिविधियों में जल्दबाजी न करें। आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते में ताल – मेल बना रहेगा| 

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 3

कन्या राशि - वालों आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहेगा। आज आपको रोजगार में तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगें| आज रास्ते में जाते समय आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जिसका फायदा आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। आज किसी भी असमंजस की स्थिति में परिवारवालों की सलाह लेना अच्छा रहेगा। आज आप दोस्तों के साथ के पार्टी का प्लान बना सकते हैं, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी| आज आप जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के जरुरी कामों में हाथ बटा सकते है।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 7

तुला राशि - वालों आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज सोसाइटी में आपको अपनी कार्यशीलता के लिए सम्मानित किया जा सकता है। आज आप अगर पार्टनरशिप सम्बन्धित कोई योजना बना रहे हैं तो उससे जुड़े सभी मामलों पर अच्छे से सोच-विचार कर लें। आज आपको बिजनेस में अच्छा धन लाभ होगा , लेकिन आप स्टाफ की गतिविधियों पर नजर बनायें रखें। आज आप माता – पिता के साथ किसी धार्मिक यात्रा का प्लान बना सकते हैं| आज आप निवेश के मामलों में किसी एक्सपर्ट से सलाह – मशवरा कर सकते हैं|

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 8

वृश्चिक राशि - वालों आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहेगा। आज आप नए बिजनेस या फिर उससे सम्बन्धित किसी योजना पर विचार कर सकते हैं| आज आपकी अध्यात्म और धर्म - कर्म के कार्यों में भी रुचि बढ़ेगी, जिससे आपको मानसिक सुख की प्राप्ति होगी। आज आपको जीवन से जुडी किसी समस्या से राहत मिलेगी| आज आपको अपने व्यक्तिगत कार्यों के बीच यह ध्यान रखना जरूरी है कि घर के बड़े बुजुर्गों की सेवा से न चूकें। इस राशि के जो व्यक्ति अपने करियर की नई शुरुआत करने की सोच रहे है, आज उनके लिए दिन शुभ है। 

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 9

धनु राशि - वालों आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। आज प्राइवेट ऑफिस में कार्यरत व्यक्तियों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगें| आज आपको कारोबारी मामलों में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। आज आप किसी भी कार्य को करते समय धैर्य और संयम बना के रखें| आज आपकी रूचि रचनात्मक कार्यों में रहेगी, आप पेंटिंग बनाने का प्रयास करेंगें| इस राशि के प्रोफेशर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, किसी अच्छे कॉलेज से लेक्चरार के लिए ऑफर आ सकता है। 

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 6

मकर राशि - वालों आज का दिन आपके लिए राहत से भरा रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, जिससे आपका मन संतुष्ट रहेगा। आज सामाजिक तथा सोसाइटी से सम्बन्धित गतिविधियों में आपके विचारों को विशेष प्राथमिकता मिलेगी। इस राशि के छात्रों को अपने सीनियर से कुछ नया सीखने को मिलेगा| आज आप जीवनसाथी के सहयोग से किसी काम को पूरा करने में सफल रहेंगें| आज आप घर के बुजुर्गों की विशेष देखभाल और आदर-सम्मान बनाए रखेंगें, जिससे आपको जीवन में उन्नति मिलेगी| 

  • शुभ रंग- magenta
  • शुभ अंक- 1

कुम्भ राशि - वालों आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज अनुभवी व्यक्तियों का मार्गदर्शन लेना आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज किसी विदेशी कम्पनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। आज घर का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा, आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है| आज आपको कोर्ट – कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिलेगी| इस राशि की महिलाएं आज अपने मनपसन्द कार्य को करने में वक्त बिताएंगी| आज आप दोस्तों से मिलने उनके घर जायेंगें , जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी| 

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 2

मीन राशि - वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको बिजनेस में बड़ा लाभ होगा, जिससे आपके घर में खुशियाँ आएँगी। आज आपको अटके हुए धन की प्राप्ति होगी, जिसका उपयोग आप अपने निजी कार्यों में कर सकते हैं| आज दिन की शुरुआत कुछ व्यस्तता वाली रह सकती है लेकिन अंत में परिणाम बेहतर ही हासिल होंगे। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी, तथा विशेष मुद्दों पर विचार-विमर्श भी होगा। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है, आज सभी केस आपके पक्ष में रहेंगे। साथ ही दो नये केस मिल सकते हैं।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 4