BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 हरियाली तीज व्रत आज, जानें पूजा विधि, मुहुर्त, मंत्र, उपाय और महत्व

हरियाली तीज व्रत आज, जानें पूजा विधि, मुहुर्त, मंत्र, उपाय और महत्व

27 जुलाई को हरियाली तीज है. पति की लंबी आयु और अच्छे वर की प्राप्ति के लिए ये व्रत किया जाता है, ऐसे में त्योहार से जुड़ी समस्त जानकारी आप यहां देख सकते हैं.
हरियाली तीज क्यों मनाया जाता है?
पौराणिक मान्यता के अनुसार, हरियाली तीज का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है.
हरियाली तीज की पूजा घर पर कैसे करें
हरियाली तीज के दिन महिलाएं सुबह स्नान करें और पूजाघर में घी का दीप जलाकर व्रत का संकल्प लें. इस दिन अन्न-जल का त्याग करना चाहिए. सुहागिन महिलाएं हरियाली तीज पर 16 श्रृंगार कर तैयार हो जाएं. इस दिन खासतौर पर महिलाओं को हरे रंग की नई साड़ी, हरी चूड़ियां आदि पहननी चाहिए.
पूजा स्थल को साफ करें और गोबर का लेपन करें. इसके बाद गंगाजल छिड़कर कर शुद्ध करें. इसके बाद पूजा के लिए माता की चौकी सजाएं. हरियाली तीज की पूजा के लिए शुद्ध मिट्टी या बालू से शिव-पार्वती की प्रतिमा बनाई जाती है. अगर किसी कारण आप बालू से प्रतिमा न बना पाएं तो शिव-पार्वती की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करके भी पूजा कर सकते हैं.
पूजा विधि शुरू करने से पहले शिव-पार्वती का आवह्न करें. गंगाजल और पंचामृत से शिवजी का अभिषेक करें. माता पार्वती को श्रृंगार का सामान अर्पित करें. इसके बाद पूजा में बेलपत्र, धतूरा, सुपारी, अक्षत, नैवेद्य, फूल, फल, चंदन और भोग चढ़ाकर पूजा करें.
पूजा की सभी सामग्री अर्पित करने के बाद हरियाली तीज की व्रत कथा पढ़ें और फिर शिव पार्वती की आरती करें. पूजा हो जाने के बाद अगले दिन मिट्टी या बालू से बने प्रतिमा और पूजन सामग्री को नदी में प्रवाहित कर दें.
हरियाली तीज पूजा सामग्री
पीला वस्त्र, नए वस्त्र
बेलपत्र, धतूरा, शमी के पत्ते
कच्चा सूत
केले के पत्ते, आक का फूल
जटा वाला नारियल
कलश, पूजा की चौकी
सुपारी, अक्षत, दूर्वा घास, घी, कपूर
धूप, श्रीफल, जनेऊ, चंदन
गाय का दूध, गंगाजल, पंचामृत
पांच प्रकार के फल, मिठाई
माता पार्वती के लिए सोलह शृंगार की सामग्री
हरियाली तीज शुभ मुहुर्त
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:46 से 05:30 मिनट तक।

प्रातः सन्ध्या: सुबह 05:08 से 06:14 मिनट तक।

अमृत काल: दोपहर 01:56 से 03:34 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02:55 से 03:48 मिनट तक।

गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:16 से 07:38 मिनट तक।

सायाह्न सन्ध्या: शाम 07:16 से 08:22 मिनट तक

हरियाली तीज पूजा का मंत्र
हरियाती तीज की पूजा में ये संपूर्ण मंत्र का जाप करें - ऊँ हौं जूं स: ऊँ भुर्भव: स्व: ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। ऊर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ऊँ भुव: भू: स्व: ऊँ स: जूं हौं ऊँ।।

हरियाली तीज पर हरा रंग क्यों पहनते हैं
ज्योतिष शास्त्र में हरा रंग बुध का माना जाता है. इस रंग के कपड़े पहनने से कुंडली में बुध को मजबूत बनाने में मदद मिलती है. सावन के महीने में हरियाली तीज पर हरा रंग पहनने से बुध ग्रह की सकारात्मक ऊर्जा मिलती है, जिससे हमारी बुद्धिमत्ता और मानसिक स्थिरता में वृद्धि होती है. ऐसी मान्यता है कि हरियाली तीन के दिन अगर महिलाएं हरे रंग की कांच की चूडि़यां पहनती हैं तो इससे उनके पतियों की उम्र लंबी होती है.
 

आज 27 जुलाई का राशिफल : सिंह, कन्या और मीन राशि वालों की सुख-सुविधाओं में हो सकती है वृद्धि

आज 27 जुलाई का राशिफल : सिंह, कन्या और मीन राशि वालों की सुख-सुविधाओं में हो सकती है वृद्धि

मेष

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपका उधार दिया हुआ धन आपको मिल सकता है, लेकिन आपने यदि पार्टनरशिप की थी, तो उसमें आपको धोखा मिल सकता है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें बिना एक्सपर्ट की राय के बिना आगे ना बढ़ें, नहीं तो आपको धोखा मिल सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों पर आप खरे उतरेंगे। आपकी दी गई सलाह पर परिवार के सदस्य अमल करेंगे।

 

वृषभ

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है, लेकिन आपको अपने खर्चों पर थोड़ा ध्यान देना होगा, क्योंकि आपके बेतहाशा खर्च बढ़ सकते हैं। आपको अपनी जरूरत के हिसाब से खर्च करना बेहतर रहेगा और आप अपने भविष्य को लेकर कोई इन्वेस्टमेंट करने की सोचेंगे। आपकी परिवार के सदस्यों से खटपट होने की संभावना है, लेकिन यदि आपसे कोई गलती हो, तो आप उसमें तुरंत माफी मांग लें। किसी सरकारी काम में लापरवाही करना आपको नुकसान दे सकता है। आपका डूबा हुआ धन मिलने की संभावना है।

 

मिथुन

आज आपको किसी की कहीसुनी बात पर भरोसा करने से बचना होगा। ससुराल पक्ष के लोगों से रिश्तों में खटास आ गई थी, तो वह भी दूर हो सकती है। आज आप रोमांटिक मूड में रहेंगे और आप अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आपको अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालना होगा। आपकी कला-कौशल में सुधार आएगा और आपको कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। आप बिना सोचे समझे किसी मामले को लेकर हामी न भरें।

 

कर्क

आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आप दिखावे के चक्कर में अच्छा खासा धन खर्च करेंगे, जो आपकी चिंताओं को बढ़ाएगा। किसी नए घर या दुकान आदि की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने परिवार में किसी सदस्य से करियर को लेकर कोई निर्णय सोच समझकर लें। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप भविष्य को लेकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आप अपने कामों में कोई बदलाव करेंगे, जो आने वाले समय में आपके लिए अच्छे रहेगा।

 

सिंह

 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। व्यावसायिक गतिविधियां आपको थोड़ा परेशान कर सकती हैं। आपको जिम्मेदारी भरा काम मिल सकता है। आप अपने सगे संबंधियों पर काम को लेकर ज्यादा डिपेंड ना रहें। आपको किसी नए काम में सोच समझकर हाथ बढ़ाना होगा। राजनीति की ओर बढ़ रहे लोगों की छवि उनका कोई साथी खराब करने की कोशिश कर सकता है। आज आप किसी वाद-विवाद में ना पड़ें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा हो सकता है।

 

कन्या

आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए ठीक-ठाक रहेगा। उच्च अधिकारियों के कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी। कोई सरकारी काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है, लेकिन उसमें आपको थोड़ी मेहनत करनी होगी। आप इधर-उधर के कामों पर ध्यान थोड़ा कम लगाएं। माताजी से आपका वाद-विवाद होने के संभावना है। आपको अपने सेहत पर भी थोड़ा ध्यान देना होगा और किसी से कोई बात आप सोच समझकर करें। आप किसी दूर रह रहे परिजन से मुलाकात कर सकते हैं।

 

तुला

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप अपनी बुद्धि से समय पर निर्णय लेकर कोई गड़बड़ी होने से बच सकते हैं। आपको पुरानी योजनाओं से अच्छा लाभ मिलेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है। आपके जीवनसाथी को किसी नई नौकरी के प्राप्ति हो सकती हैं। आप अपने किसी विरोधी की बातों में न आएं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। सभी कामों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और नौकरी में भी आपको मन मुताबिक काम मिल सकता है। आपके सारे रिश्ते बढ़िया रहेंगे।

 

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको अपने करीबियों से कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोलनी होगी। जो विद्यार्थी किसी विषय में बदलाव चाहते हैं, तो वह भी किसी अध्यापक की सलाह के बिना ना करें। आप दोस्तों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। सिंगल लोगों को उनके प्यार से मुलाकात हो सकती है।

 

धनु

आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको टीमवर्क के जरिए काम करने का मौका मिलेगा। आप अपने पारिवारिक जिम्मेदारियां पर पूरा ध्यान दें। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान-सम्मान दिलवाएगी। आज आप किसी से कोई उधार का लेनदेन ना करें। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। जीवनसाथी की सलाह पर चलना आपके लिए बेहतर रहेगा। आप किसी बात को लेकर बेवजह क्रोध न करें। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

 

मकर

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आपको कोई फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। धन को लेकर यदि कोई समस्या थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। भाई व बहनों से आपको मेलजोल बनाए रखनी होगी, जो लोग नौकरी को लेकर परेशान चल रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं।

 

कुंभ

आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आप तकनीकी कामों में आगे रहेंगे। विद्यार्थी अपने ज्ञान को बढ़ाने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। परिवार में किसी सदस्य को यदि आप कोई सलाह देंगे, तो वह भी उस पर अमल अवश्य करेंगे। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति के मदद के लिए आगे आएंगे। दान-धर्म के कार्यों मे आपकी काफी रुचि रहेगी। कार्यक्षेत्र में आप अपनी आंख और कान खुली रखें, क्योंकि आपको कोई धोखा देने की सोच सकता है।

 

मीन

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने व्यवसाय से संबंधित फैसलों को आवेश में आकर न लें। अपने पार्टनर पर पूरे निगरानी बनाकर रखें। आपकी सुख-साधनों में वृद्धि होगी और ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती हैं। सरकारी क्षेत्रों में यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें शांत रहें। 

Aaj ka Panchang 26 July 2025: शनिवार के दिन बन रहा है बड़ा ही शुभ योग, पढ़ें आज का पंचांग

Aaj ka Panchang 26 July 2025: शनिवार के दिन बन रहा है बड़ा ही शुभ योग, पढ़ें आज का पंचांग

 Aaj ka Panchang 26 July 2025: पंचांग के अनुसार, आज यानी शनिवार 26 जुलाई के दिन सावन (श्रावण) माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज के दिन कई तरह के शुभ और अशुभ योग भी बन रहे हैं। ऐसे में चलिए पढ़ते हैं आज का पंचांग (Panchang 26 July 2025) और जानते हैं आज के शुभ मुहूर्त और राहुकाल के विषय में।

सावन (श्रावण) माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि समाप्त - रात 10 बजकर 41 मिनट तक

व्यतीपात योग - 27 जुलाई प्रातः 4 बजकर 6 मिनट तक

करण -

बलव - सुबह 10 बजकर 57 मिनट तक

कौलव - रात 10 बजकर 41 मिनट तक

वार - शनिवार

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय - सुबह 5 बजकर 39 मिनट पर

सूर्यास्त - शाम 7 बजकर 16 मिनट पर

चंद्रोदय - सुबह 6 बजकर 56 मिनट पर

चंद्रास्त - रात 8 बजकर 34 मिनट पर

सूर्य राशि - कर्क

चंद्र राशि - कर्क

शुभ

अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12 बजे से दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक

अमृत काल - दोपहर 2 बजकर 16 मिनट से दोपहर 3 बजकर 52 मिनट तक

अशुभ समय

राहु काल - सुबह 9 बजकर 3 मिनट से सुबह 10 बजकर 45 मिनट तक

गुलिक काल -  प्रातः 5 बजकर 39 मिनट से सुबह 7 बजकर 21 मिनट तक

यमगंड काल - दोपहर 2 बजकर 10 मिनट से दोपहर 3 बजकर 52 मिनट तक

आज का नक्षत्र

आज चंद्रदेव अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे..

अश्लेषा नक्षत्र - सायं 3 बजकर 52 मिनट तक

सामान्य विशेषताएं - मजबूत, हंसमुख, उत्साही, चालाक, कूटनीतिक, स्वार्थी, गुप्त स्वभाव वाले, बुद्धिमान, रहस्यवादी, तंत्र-मंत्र में रुचि रखने वाले, तीव्र स्मृति वाले, नेतृत्व सक्षम और यात्रा प्रिय।

नक्षत्र स्वामी - बुध

राशि स्वामी - चंद्रमा

देवता - नाग

प्रतीक - सर्प

Aaj Ka Rashifal: 26 जुलाई पर इन 7 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 26 जुलाई पर इन 7 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें आज का राशिफल

 Aaj Ka Rashifal: 26 जुलाई 2025 की रात 10 बजकर 41 मिनट तक सावन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि रहने वाली है। इसके बाद तृतीया लग जाएगी। नक्षत्र अश्लेशा दोपहर 3 बजकर 52 तक रहेगा, इसके बाद मघा लग जाएगा। व्यतीपात योग पूरे दिन रहेगा। इसके साथ ही सुबह 10 बजकर 57 तक बालव करण रहेगा। इसके बाद कौलव करण शाम 10 बजकर 41 तक रहेगा, फिर तैतिल करण लग जाएगा।

ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा दोपहर 3 बजकर 52 मिनट तक कर्क राशि में रहेंगे। इसके बाद सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सिंह में ये यहां पहले से ही मौजूद मंगल और केतु के साथ युति बनाएंगे। शुक्र भी सुबह 9 बजकर 2 मिनट मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे और वे यहां पहले से ही मौजूद गुरु के साथ युति बनाएंगे। कर्क राशि में बुध और सूर्य रहेंगे। कुंभ में मायावी राहु और मीन में शनि विराजमान रहेंगे। आइए ज्योतिषाचार्य पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि 26 जुलाई का दिन किस राशि के लिए कैसा रहेगा?

मेष राशि

आज आप जो भी काम करें, उसे पूरी मेहनत और लगन से करें। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिससे मन को शांति मिलेगी। आसपास के लोग आपके प्रयासों की प्रशंसा करेंगे और आपको प्रोत्साहन मिलेगा। परिवार के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे, और दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। हालांकि, गलत संगति से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।

वृषभ राशि

कार्यस्थल पर आपके विरोधी आज आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए आपको सहायता लेनी पड़ सकती है। सलाह देने से पहले सामने वाले की सहमति जरूर लें, अन्यथा गलतफहमी हो सकती है। धैर्य और समझदारी से दिन को बेहतर बनाएं।

मिथुन राशि

मानसिक तनाव बढ़ सकता है, जिसे कम करने के लिए कहीं घूमने जाना फायदेमंद रहेगा। आपके प्रियजनों को आज आपके सहयोग और समय की जरूरत होगी। मौज-मस्ती पर खर्च बढ़ सकता है। पिता के व्यवहार में बदलाव आपको चिंतित कर सकता है, लेकिन धैर्य बनाए रखें।

कर्क राशि

आज आप अनावश्यक विवाद में उलझ सकते हैं। अपनी मानसिकता को सकारात्मक रखने की कोशिश करें। करियर में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन जल्द ही कोई शुभ समाचार मिल सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं, जो सुखद और यादगार रहेगी।

सिंह राशि

नौकरी बदलने का विचार आपके मन में चल रहा है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की सिफारिश से आपका काम बन सकता है। धन निवेश आज लाभकारी साबित होगा। किसी के गलत प्रभाव में आने से रिश्तों में दरार आ सकती है, इसलिए सतर्क रहें। संतान से संबंधित सुखद समाचार मिलने की संभावना है।

कन्या राशि

दिन की शुरुआत में मन थोड़ा उदास रह सकता है। किसी नए विषय को समझने की जिज्ञासा आपको प्रेरित करेगी। अपने सहकर्मियों या अधीनस्थों के प्रयासों की सराहना करें, इससे कार्यक्षेत्र में सकारात्मक माहौल बनेगा और आपको लाभ मिलेगा।

तुला राशि

विवादित मामलों में आज आपको सफलता मिल सकती है। कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त होगा। निजी जीवन से जुड़ी कुछ बातें सामने आ सकती हैं, जिन्हें सावधानी से संभालें। नौकरी में उत्साह की कमी महसूस हो सकती है, लेकिन धैर्य के साथ आगे बढ़ें।

वृश्चिक राशि

प्रतियोगिताओं में सफलता मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं, इसलिए बातचीत में संयम रखें। अपने काम के प्रति ईमानदारी बनाए रखें। अगर अपेक्षित परिणाम न मिलें, तो निराश होने के बजाय मेहनत जारी रखें।

धनु राशि

नकारात्मक विचारों से बचें, क्योंकि ये आपको निराशा की ओर ले जा सकते हैं। अपने व्यवहार और निर्णयों पर नियंत्रण रखें। मित्रों के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कार्यस्थल पर सावधानी बरतें, क्योंकि नुकसान की आशंका है। आध्यात्मिक कार्यों में ध्यान दें।

मकर राशि

आप अपने पेशे से संतुष्ट नहीं हैं, लेकिन समय के साथ परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी। जीवनसाथी का सहयोग और व्यवहार आपको प्रेरित करेगा। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है, इसलिए वित्तीय फैसले सोच-समझकर लें।

कुंभ राशि

जरूरतमंद लोगों की मदद करने से मानसिक सुकून मिलेगा। मांगलिक कार्यक्रमों की योजना बन सकती है। आप किसी सामाजिक या राजनैतिक आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं। धन से संबंधित लेन-देन के लिए सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, खान-पान में लापरवाही न करें।

मीन राशि

आज आप घरेलू जिम्मेदारियों में व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थी अपने परिणामों को लेकर चिंतित हो सकते हैं। मेहमानों के आगमन से घर में रौनक बढ़ेगी। संपत्ति से जुड़े मामलों का समाधान हो सकता है। धन कमाने की जल्दबाजी में गलत निर्णय लेने से बचें।

Aaj Ka Panchang: आज 25 जुलाई 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 25 जुलाई 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 25 जुलाई 2025

विक्रम संवत- 2082, कालयुक्त
शक सम्वत- 1947, विश्वावसु 
पूर्णिमांत- श्रावण
अमांत- श्रावण

तिथि 
प्रतिपदा - 11:22 पी एम तक

नक्षत्र
पुष्य - 04:00 पी एम तक

योग 
वज्र - 07:28 ए एम तक
सिद्धि - 05:32 ए एम, जुलाई 26 तक

सूर्य और चंद्रमा का समय 
सूर्योदय- 05:39 AM
सूर्यास्त- 07:16 PM
चन्द्रोदय- 05:51 AM
चन्द्रास्त- 07:58 PM

अशुभ काल 
राहुकाल- 10:45 AM से 12:28 PM
यमगण्ड- 3:52 PM से 5:34 PM
गुलिक- 7:21 AM से 9:03 AM
दुर्मुहूर्त- 08:22 AM से 09:17 AM, 12:55 PM से 1:49 PM

शुभ काल 
अमृत काल- 9:48 AM से 11:21 AM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:14 AM से 04:55 AM
अभिजित मुहूर्त- 12:00 PM से 12:55 PM

शुक्रवार को इन 3 राशियों को होगा धन लाभ, घर-परिवार में आएगी खुशहाली, पढ़ें दैनिक राशिफल

शुक्रवार को इन 3 राशियों को होगा धन लाभ, घर-परिवार में आएगी खुशहाली, पढ़ें दैनिक राशिफल

 Aaj Ka Rashifal 25 July 2025: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुक्रवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि रात 11 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 32 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। आज शाम 4 बजकर 1 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज दस महाविद्याओं में से एक देवी छिन्मस्तिका की जयंती भी है। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन-सा होगा।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। हार्डवेयर का बिजनेस करने वालों को आज बड़ा धन लाभ होगा। इस राशि के शादीशुदा व्यक्तियों को आज अपने जीवनसाथी से उपहार मिलेगा। छात्र आज मन लगाकर पढाई करेंगे और टेस्ट में अच्छे नंबर प्राप्त करेंगे। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति होगी, जिससे मिलकर आपकी जिन्दगी में बदलाव आएगा। आज आप किसी भी निर्णय को बहुत सोच-विचार कर करेंगे, तो लाभ की स्थित में बने रहेंगे।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 03

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज आप जरुरी काम समय से निपटा लेंगे, जिससे आपको अन्य कार्यों के लिए भी उचित समय मिलेगा। समय के साथ बदलती चीजों को एक्सेप्ट करना और उन्हीं के अनुरूप काम करना आपके लिए फायदेमंद होगा। आज आपकी व्यापारिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी, जो बिजनेस को आगे बढ़ाने में मदद करेंगी। इस राशि के जो लोग रिटायर्ड हो चुके हैं, आज उनको किसी संस्था में सलाहकार के तौर पर नियुक्ति मिलने की संभवाना है। 

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 05

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आप बिजनेस के विस्तार पर ध्यान देंगे, जिसके लिए आप ऑफिस में मीटिंग बुला सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा ताल-मेल बना रहेगा और आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। लेखकों को आज नयी कहानी लिखने का अवसर मिलेगा। आज आप भाई-बहनों के साथ बाहर घूमने का प्लान बनायेंगे। आज काफी समय बाद किसी मित्र से मिलने का मौका मिलेगा, जिससे मिलकर आप कुछ काम की बात करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 06

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहने वाला है। आज आपको किसी व्यक्ति से धनलाभ होगा, जिससे आपके रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी। आज आप पूरे परिवार के साथ बैठकर किसी बात पर डिस्कशन कर सकते हैं, जो सबके लिए लाभदायक रहेगी। आज हास्य कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा और ये अवसर आपके करियर को ऊंचाई तक लेकर जायेगा। ऑफिस के बाद आज आप कुछ वक्त बच्चों के साथ गुजारेंगे, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 08

सिंह राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज मनमुताबिक कार्यों को करने में सफलता मिलेगी, जो आपके आत्मविश्वास को और मजबूत बनाएगी। आज आप कर्मचारियों के साथ अच्छा व्यवहार करेंगे, जिससे वे पूरे मन से काम करेंगे। आज आप स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और ज्यादा ऑयली भोजन ग्रहण करने से बचें। आज आप धार्मिक कार्यों में लगे रहेंगे, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। कुल – मिलाकर आज का दिन आप अच्छे से बितायेंगे। 

  • शुभ रंग- ओरेंज
  • शुभ अंक- 09

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज टेक्सटाइल इंडस्ट्री से जुड़े व्यापारियों को बड़ा आर्डर मिलने की संभावना है, जिससे उनको बढ़िया धन लाभ होगा। आज आप परिवार में एकता बनाये रखने के लिए कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं, जिसमें सबकी सहमती रहेगी। आज नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को ट्रान्सफर से जुडी खबर प्राप्त हो सकती है, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी और काम करने में आसानी रहेगी। कला जगत से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज किसी मंच के माध्यम से सम्मानित होने का अवसर प्राप्त होगा। 

  • शुभ रंग- इंडिगो
  • शुभ अंक- 07

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए लाभदायक बना रहेगा। बिजनेस करने वालों को आज पुराने क्लाइंट से बड़ा धन लाभ होगा। प्राइवेट ऑफिस में कार्यरत व्यक्तियों को आज प्रमोशन मिलने के संकेत बन रहे हैं, आज बॉस भी आपके काम की तारीफ करेंगे। आज आपके घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिनके आने से आनदं का माहौल रहेगा। आज आप अपने कर्तव्यों का पालन बहुत अच्छे से करेंगे, बच्चे भी आपसे संतुष्ट रहेंगे।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 01

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आज आप दिन की शुरुआत किसी अच्छी आदत के साथ करेंगे, जिससे आपको एक अलग ही ऊर्जा का अहसास होगा। मार्केट में अटका हुआ धन आज आपको वापस मिलेगा, जिसके उपयोग से व्यापार में वृद्धि होगी। आज आपको काम के सिलसिले में अचानक कहीं जाना पड़ सकता है, इसलिए जरूरत की चीजें अपने साथ रखें। अगर आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है, तो आज उसका फ़ाइनल डिसीजन आ सकता है।

  • शुभ रंग- मेजेंटा
  • शुभ अंक- 07

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आज आपको आर्थिक मामलों में थोड़ा सोच-विचार कर निर्णय लेना चाहिए। आपके दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी, बेटे की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। हेल्थकेयर से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज किसी अनुभवी सदस्य से मान –सम्मान मिलेगा। आज अगर आप किसी काम को योजनाबद्ध तरीके से करेंगे तो अवश्य सफल होंगे। राजनीति में योगदान देने वाले व्यक्तियों को आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए। 

  • शुभ रंग- पर्पल
  • शुभ अंक- 04

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए उपयोगी बना रहेगा। आज आपको अधिकतर कार्यों में सफलता प्राप्त होगी, जिससे आप पेंडिग वर्क को पूरा कर पायेंगे। जीवनसाथी के साथ आज आप डिनर करने बाहर जायेंगे, ऐसा करने से आपको ख़ुशी मिलेगी। बच्चे आज अपनी बात मनवाने के लिए किसी चीज की डिमांड कर सकते हैं, आप उनको प्यार से समझाने का प्रयास करें। इस राशि के वकालत कर रहे व्यक्तियों को आज किसी की मदद करने का अवसर प्राप्त होगा। 

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 03

कुम्भ राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज आप किसी नए काम की शुरुआत करेंगे, जिसमें आपको बड़ी सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों में कार्यरत व्यक्तियों को आज एक नयी दिशा में कार्य करने का मौका मिलेगा। इस राशि के म्यूजिक इंडस्ट्री में काम करने वाले व्यक्ति आज किसी बड़े प्लेटफार्म के साथ मिलकर अपने काम को और बेहतरीन बनाने का प्रयास करेंगे। आज आप दोस्तों के साथ समय बितायेंगे, जिससे आपकी उलझन दूर होगी। कुल – मिलाकर आज सब अच्छा होगा। 

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 07

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। व्यापारिक दृष्टी से आज आपको बढिया धन लाभ होगा, पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आपको बड़े-बुजुर्गों की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त होगा, जिनसे आपको आशीर्वाद मिलेगा। आज आप अपने कार्यों को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करेंगे, जिससे ऑफिस में बॉस आपकी तारीफ करेंगे। लम्बे समय से चल रही किसी समस्या से आज आपको छुटकारा मिलेगा, जिससे आपको बेहतर फील होगा। संतान पक्ष से आज आपको खुशखबरी मिलने के योग बन रहे हैं। 

  • शुभ रंग- आसमानी
  • शुभ अंक- 09
Aaj Ka Panchang: आज 24 जुलाई 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 24 जुलाई 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 24 जुलाई 2025

विक्रम संवत- 2082, कालयुक्त
शक सम्वत- 1947, विश्वावसु 
पूर्णिमांत- श्रावण
अमांत- आषाढ़

तिथि 
अमावस्या - 12:40 ए एम, जुलाई 25 तक

नक्षत्र
पुनर्वसु - 04:43 पी एम तक

योग 
हर्षण - 09:51 ए एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय 
सूर्योदय- 05:38 AM
सूर्यास्त- 07:17 PM 
चन्द्रास्त- 07:16 PM

अशुभ काल 
राहुकाल- 12:27 PM से 2:10 PM
यमगण्ड- 7:20 AM से 09:02 AM
गुलिक- 10:45 AM से 12:27 PM

शुभ काल 
अमृत काल- 11:14 AM से 12:43 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:14 AM से 04:55 AM

शुभ योग
गुरु पुष्य योग- 04:43 PM से 05:39 AM, जुलाई 25
अमृत सिद्धि योग- 04:43 PM से 05:39 AM, जुलाई 25
सर्वार्थ सिद्धि योग- पूरे दिन

Aaj Ka Rashifal 24 July 2025: हरियाली अमावस्या पर इन राशियों को होगा लाभ, किस्मत भी देगी साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 24 July 2025: हरियाली अमावस्या पर इन राशियों को होगा लाभ, किस्मत भी देगी साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल

 Aaj Ka Rashifal 24 July 2025: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि गुरुवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज रात 12 बजकर 41 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 9 बजकर 51 मिनट तक हर्षण योग बना रहेगा। आज शाम 4 बजकर 44 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज हरियाली अमावस्या है। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन-सा होगा।

Aaj Ka Panchang: आज 23 जुलाई 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 23 जुलाई 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 23 जुलाई 2025

विक्रम संवत- 2082, कालयुक्त
शक सम्वत- 1947, विश्वावसु 
पूर्णिमांत- श्रावण
अमांत- आषाढ़

तिथि 
चतुर्दशी - 02:28 ए एम, जुलाई 24 तक

नक्षत्र
आर्द्रा - 05:54 पी एम तक

योग 
व्याघात - 12:34 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय 
सूर्योदय- 05:37 AM
सूर्यास्त- 07:17 PM 
चन्द्रोदय- 04:43 AM, जुलाई 24
चन्द्रास्त- 06:26 PM

अशुभ काल 
राहुकाल- 12:27 PM से 2:10 PM
यमगण्ड- 7:20 AM से 09:02 AM
गुलिक- 10:45 AM से 12:27 PM

शुभ काल 
अमृत काल- 11:14 AM से 12:43 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:14 AM से 04:55 AM

Aaj Ka Rashifal: 23 जुलाई बनेगा इन 6 राशियों का ‘बेस्ट डे’, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 23 जुलाई बनेगा इन 6 राशियों का ‘बेस्ट डे’, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज सावन माह के कृष्ण पक्ष की शिवरात्रि है। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा या खराब, इसको आप राशिफल से जान सकते हैं। आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आपके लिए 23 जुलाई का दिन कैसा रहेगा?

मेष राशि

पैतृक संपत्ति का निपटारा आज संभव है। परिवार से दूरी बनाने की इच्छा हो सकती है। मेहमानों का आगमन हो सकता है। विदेश में व्यापार विस्तार से लाभ होगा।

वृषभ राशि

नए अनुबंध होने की संभावना है। खरीदी गई भूमि लाभकारी होगी। मित्रों की मदद करनी पड़ सकती है। धन लेन-देन में सावधानी बरतें। समय अनुकूल है।

मिथुन राशि

कार्य के प्रति गंभीरता की आवश्यकता है, समय रहते संभलें। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। पेट से संबंधित समस्या हो सकती है।

कर्क राशि

चल रहे कार्यों में रुकावट आ सकती है। भूमि-भवन के सौदे संभव हैं। पड़ोसियों से संबंध सुधरेंगे। चिंता छोड़कर ईश्वर का ध्यान करें, लाभ होगा।

सिंह राशि

दिन की शुरुआत प्रसन्नता से होगी। रोचक जानकारी मिल सकती है। भरोसेमंद व्यक्ति से नुकसान की आशंका, सतर्क रहें। शत्रु सक्रिय होंगे। यात्रा संभव है।

कन्या राशि

मनचाहा कार्य न मिलने से उदासी रहेगी। किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क से कार्य में प्रगति होगी। पारिवारिक मतभेद संभव। धन संचय करें।

तुला राशि

कार्यस्थल पर पदोन्नति के योग हैं। सरकारी कार्यों में अड़चन आ सकती है। कोई आपकी प्रगति के खिलाफ हो सकता है, सावधान रहें। संतान की शिक्षा की चिंता रहेगी। वास्तु परिवर्तन से लाभ।

वृश्चिक राशि

अपनों से धोखा मिल सकता है। कर्ज संबंधी दस्तावेज अटक सकते हैं। कार्यस्थल पर बड़ी घटना की आशंका, सतर्क रहें। योजनाएं अधूरी रह सकती हैं।

धनु राशि

मनोरंजन का समय नहीं, करियर पर ध्यान दें। व्यस्तता के कारण कार्य पूर्ण नहीं होंगे। लाभकारी अवसर मिल सकते हैं। वाहन सुख संभव है।

मकर राशि

आकस्मिक यात्रा के योग हैं। मानसिकता और व्यवहार में नरमी लाएं। जीवनसाथी के सहयोग से कार्यस्थल पर लाभ। सोने-चांदी के व्यापार में अच्छा लाभ संभव।

कुंभ राशि

बातचीत की शैली प्रभावित करेगी। प्रशासनिक कार्यक्रमों में भागीदारी होगी। राजनीतिक हस्तियों से परिचय संभव। मौज-मस्ती में समय बीतेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन राशि

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। विवाह चर्चा साकार हो सकती है। किसी खास समूह से जुड़ने का अवसर मिलेगा। पेट संबंधित पीड़ा संभव है।

Aaj Ka Panchang: आज 22 जुलाई 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 22 जुलाई 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 22 जुलाई 2025

विक्रम संवत- 2082, कालयुक्त
शक सम्वत- 1947, विश्वावसु 
पूर्णिमांत- श्रावण
अमांत- आषाढ़

तिथि 
द्वादशी - 07:05 ए एम तक

नक्षत्र
मृगशिरा - 07:24 पी एम तक

योग 
ध्रुव - 03:32 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय 
सूर्योदय- 05:37 AM
सूर्यास्त- 07:18 PM 
चन्द्रोदय- 03:35 AM, जुलाई 23
चन्द्रास्त- 05:27 PM

अशुभ काल 
राहुकाल- 03:53 PM से 05:35 PM
यमगण्ड- 09:02 AM से 10:45 AM
गुलिक- 12:27 PM से 02:10 PM

शुभ काल 
अभिजित मुहूर्त- 12:00 PM से 12:55 PM
अमृत काल- 11:14 AM से 12:43 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:14 AM से 04:55 AM

शुभ योग
द्विपुष्कर योग- 05:37 AM से 07:05 AM

Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों का ‘सुपर डे’ आज, पढ़ें 22 जुलाई का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों का ‘सुपर डे’ आज, पढ़ें 22 जुलाई का राशिफल

 Aaj Ka Rashifal: 22 जुलाई 2025 को सावन का दूसरा मंगलवार और पहला भौम प्रदोष व्रत है। इसके साथ ही इस दिन दूसरा मंगला गौरी व्रत भी रखा जाएगा। आज मंगलवार होने के कारण आज के प्रदोष को भौम प्रदोष कहा जाएगा। आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? यह आप आज के राशिफल से जान सकते हैं। आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है?

मेष राशि

आज स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है, खासकर खान-पान में संयम रखें। अनावश्यक खर्चों से बचें और मानसिक शांति के लिए ध्यान या प्रकृति के साथ समय बिताएं। संतान की पढ़ाई या भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है। व्यापार में धीमी गति निराश कर सकती है, लेकिन धैर्य रखें। कानूनी मामलों में प्रगति संभव है।

वृषभ राशि

कार्यक्षेत्र में आज व्यस्तता रहेगी, लेकिन मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन या मनचाहा स्थानांतरण हो सकता है। निवेश से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल करें। परिवार में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा। छोटी यात्रा से लाभ हो सकता है।

मिथुन राशि

जीवनसाथी का सहयोग आपको प्रेरित करेगा। व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। कार्यस्थल पर सतर्कता बरतें, गलतफहमियां हो सकती हैं। परिवार के साथ समय बिताने से मन को सुकून मिलेगा।

कर्क राशि

सामाजिक गतिविधियों में आपकी प्रशंसा होगी। व्यापार में लाभदायक अवसर मिलेंगे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है, जो खुशी का कारण बनेगी।

सिंह राशि

आज दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। व्यापार में रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आर्थिक चिंताएं मन को परेशान कर सकती हैं, लेकिन धैर्य से समाधान निकलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्या राशि

दिनचर्या में बदलाव से कुछ कार्य प्रभावित हो सकते हैं। परिवार में कोई शुभ आयोजन हो सकता है। व्यवसाय में लाभ के योग हैं, लेकिन सहकर्मियों या कर्मचारियों पर नजर रखें। छोटी-मोटी यात्रा संभव है।

तुला राशि

रुका हुआ धन प्राप्त होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। मनोरंजन या रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कीमती सामान संभालकर रखें।

वृश्चिक राशि

स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। नए व्यापार या निवेश के अवसर मिल सकते हैं। विद्वानों या अनुभवी लोगों से सलाह लाभकारी रहेगी। सामाजिक कार्यों में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धैर्य के साथ निर्णय लें।

धनु राशि

रिश्तों में मधुरता बनाए रखें, लापरवाही से बचें। व्यवसाय में नई योजनाएं बन सकती हैं, जो भविष्य में लाभ देंगी। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी। निजी जीवन में मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। शनिदेव की पूजा से लाभ होगा।

मकर राशि

नौकरी में बदलाव की इच्छा रहेगी, लेकिन निर्णय लेने में असमंजस हो सकता है। साहित्य या पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता रह सकती है। व्यापार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ परिणाम देंगे।

कुंभ राशि

समय का सदुपयोग करें और गलत संगति से बचें। दूसरों की प्रगति से जलन न पालें, मेहनत पर ध्यान दें। व्यापार में सावधानी बरतें और हर किसी पर भरोसा न करें। कानूनी मामले आपके पक्ष में हल हो सकते हैं।

मीन राशि

काम समय पर न होने से मन थोड़ा अशांत रह सकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी। निर्माण कार्यों में प्रगति होगी। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें, तनाव से बचें।

Aaj ka Panchang: सावन का दूसरा सोमवार आज, जानें 21 जुलाई 2025 का पंचांग और राहु काल

Aaj ka Panchang: सावन का दूसरा सोमवार आज, जानें 21 जुलाई 2025 का पंचांग और राहु काल

  Aaj ka Panchang 21 July 2025: देवों के देव महादेव को समर्पित सावन का पावन व पवित्र महीना चल रहा है। आज 21 जुलाई 2025 को सावन का दूसरा सोमवार है। साथ ही रोहिणी व्रत और कामिका एकादशी भी है। आज सुबह 09 बजकर 39 मिनट तक श्रावण महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि रहेगी, जिसके बाद द्वादशी तिथि का आरंभ होगा। योग की बात करें तो शाम 06 बजकर 38 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा, जिसके उपरांत ध्रुव योग बन रहा है। आइए अब जानते हैं 21 जुलाई के नक्षत्र, करण, ग्रह गोचर की स्थिति और शुभ-अशुभ मुहूर्त आदि के बारे में।

आज का पंचांग

समर्पित: देवों के देव महादेव (सोमवार)

नक्षत्र: देर रात 09:07 तक रोहिणी रहेगा, उसके बाद मृगशीर्ष का आरंभ होगा

करण: सुबह 09:39 तक बालव रहेगा, उसके बाद रात 08:22 तक कौलव और फिर तैतिल का आरंभ होगा

पूर्णिमांत: श्रावण (सावन)

अमांत: आषाढ़

शक सम्वत: 1947, विश्वावसु

विक्रम सम्वत: 2082, कालयुक्त

गुजराती सम्वत: 2081 नल

दिशा शूल: पूर्व

नक्षत्र शूल: पश्चिम (रात 09:07 मिनट तक)

सूर्योदय व सूर्यास्त

  • सूर्योदय: प्रात: काल 05:36 पर
  • सूर्यास्त: शाम 07:18 पर

चंद्रोदय व चंद्रास्त

  • चंद्रोदय: प्रात: काल 02:32 पर (22 जुलाई 2025, दिन मंगलवार)
  • चंद्रास्त: शाम 04:21 पर

ग्रहों की स्थिति

  • सूर्य ग्रह: कर्क राशि
  • चंद्र ग्रह: मेष और वृषभ राशि
  • गुरु ग्रह: मिथुन राशि
  • मंगल ग्रह: सिंह राशि
  • शुक्र ग्रह: वृषभ राशि
  • बुध ग्रह: कर्क राशि
  • शनि ग्रह: मीन राशि
  • राहु ग्रह: कुंभ राशि
  • केतु ग्रह: सिंह राशि

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त: प्रात: काल 04:14 से लेकर सुबह 04:55 तक

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर में 12 बजे से लेकर 12:55 तक

गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:17 से लेकर शाम 07:38 तक

अमृत काल: शाम में 06:09 से लेकर 07:38 तक

प्रातः सन्ध्या: प्रात: काल 04:35 से लेकर सुबह 05:36 तक

विजय मुहूर्त: दोपहर 02:44 से लेकर शाम 03:39 तक

सायाह्न सन्ध्या: शाम 07:18 से लेकर रात 08:20 मिनट तक

निशिता मुहूर्त: 22 जुलाई को प्रात: काल 12:07 से लेकर सुबह 12:48 तक

त्रिपुष्कर योग: नहीं है

रवि योगः नहीं है

सर्वार्थ सिद्धि योग: पूरे दिन

अमृत सिद्धि योग: रात 09:07 से लेकर 22 जुलाई को प्रात: काल 05:37 तक

आज का अशुभ समय

राहुकाल: सुबह में 07:19 से लेकर 09:02 मिनट तक

यमगण्ड: सुबह 10:45 से लेकर दोपहर 12:27 मिनट तक

गुलिक काल: दोपहर में 02:10 से लेकर 03:53 मिनट तक

वर्ज्य: दोपहर में 01:42 से लेकर 03:11 मिनट तक

आडल योग: नहीं है

विडाल योग: नहीं है

भद्रा: नहीं है

विंछुड़ो: नहीं है

दुर्मुहूर्त: दोपहर में 12:55 से लेकर 01:50 मिनट तक और दोपहर में 03:39 से लेकर 04:34 मिनट तक

Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों के लिए ‘गुड डे’ बनेगा सावन का दूसरा सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों के लिए ‘गुड डे’ बनेगा सावन का दूसरा सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल

  Aaj Ka Rashifal: 21 जुलाई को सावन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है, जो सुबह 9 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। इस एकादशी को कामिका एकादशी के नाम से भी जानते हैं। दूसरी बात सावन का दूसरा सोमवार भी आज है। शाम 9 बजकर 7 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र और इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र लगेगा। शाम 6 बजकर 39 तक वृद्धि योग रहेगा। इसके बाद ध्रुव योग लग जाएगा। करण बालव सुबह 9 बजकर 38 तक रहेगा। इसके बाद कौलव करण 8 बजकर 21 तक रहेगा फिर तैतिल करण लग जाएगा।

ग्रहों में चंद्रमा और शुक्र वृषभ राशि में रहेंगे। मिथुन राशि में गुरु अकेले विराजमान रहेंगे। इसके साथ ही सूर्य और बुध कर्क राशि में रहेंगे। मंगल और केतु सिंह राशि में मौजूद रहेंगे। कुंभ राशि में राहु और मीन में शनि मौजूद रहेंगे। आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आज का दिन कैसा रहेगा?

मेष राशि

कार्यस्थल पर समस्याओं को हल करने के लिए वास्तु के हिसाब से बदलाव करें, इससे जल्दी लाभ मिलेगा। हवाई यात्रा के संकेत बन रहे हैं। सामाजिक और परोपकारी कामों में हिस्सा लेंगे, जिससे मन को शांति मिलेगी।

वृषभ राशि

काम में तरक्की के लिए अपने व्यवहार और काम करने के तरीके में सुधार करें। एक समय में एक ही काम पर ध्यान दें, इससे आपके अधिकारी प्रभावित होंगे। इस दिन आप बिजली के सामान खरीद सकते हैं।

मिथुन राशि

आज आपके सितारे अनुकूल हैं। आपके काम तेजी से पूरे होंगे और मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। जरूरी काम समय पर निपटाने की कोशिश करें।

कर्क राशि

आपकी मेहनत और अपनों की दुआएं आपकी कामयाबी का कारण हैं। सेहत पर कुछ खर्च हो सकता है। परिवार में किसी आयोजन से रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, सावधान रहें।

सिंह राशि

कानूनी मामलों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। किसी बात को लेकर मन परेशान रह सकता है। तेल के कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। नया व्यवसाय शुरू करने का मौका मिलेगा।

कन्या राशि

जीवन छोटा है, इसलिए समय रहते अपनी गलतियों को सुधार लें। रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी।

तुला राशि

चिंताओं को छोड़ दें, जो होगा अच्छा ही होगा। बेकार की सोच से बचें। आपकी बातचीत की कला से काम बनेंगे। विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, सतर्क रहें। हनुमानजी की पूजा से लाभ होगा।

वृश्चिक राशि

पड़ोसियों से छोटा-मोटा विवाद हो सकता है। सेहत बेहतर करने के लिए डॉक्टर की सलाह बदलें। मौज-मस्ती पर खर्च बढ़ सकता है। कोई उपहार मिल सकता है। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा और वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

धनु राशि

समय की अनिश्चितता के चलते आपका मन थोड़ा परेशान रह सकता है। परिवार की समस्याओं का हल निकल आएगा। रंगमंच से जुड़े लोगों को सम्मान मिलने के योग हैं। कार्यस्थल पर माहौल खुशनुमा रहेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं।

मकर राशि

किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। आज भी कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। खान-पान पर पूरा ध्यान दें। अचानक आए खर्च से बजट पर असर पड़ सकता है। बेवजह किसी से बहस हो सकती है।

कुंभ राशि

व्यापार में तरक्की के मौके हैं। काम की परेशानियां आसानी से हल हो जाएंगी। बर्तन के कारोबार से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। परोपकारी रवैया अपनाएं।

मीन राशि

धैर्य रखें, जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। कानूनी कामों में उलझ सकते हैं। छोटी बात पर विवाद हो सकता है। भाई-बहनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

Aaj ka Panchang 20 July 2025: आज सावन का दूसरा रविवार, बन रहे कई शुभ-अशुभ योग, पढ़ें पंचांग

Aaj ka Panchang 20 July 2025: आज सावन का दूसरा रविवार, बन रहे कई शुभ-अशुभ योग, पढ़ें पंचांग

 Aaj ka Panchang 20 July 2025: आज यानी 20 जुलाई को सावन माह के दशमी तिथि है। इस दिन सावन का दूसरा रविवार पड़ रहा है। सनातन धर्म में रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सूर्य देव की पूजा करने से कारोबार में सफलता प्राप्त होती है। साथ ही रुके हुए काम पूरे होते हैं। रविवार के दिन कई योग का संयोग बन रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं पंचांग (Aaj ka Panchang 20 July 2025) और ग्रहों की स्थिति के बारे में।

तिथि: कृष्ण दशमी

मास पूर्णिमांत: श्रावन

दिन: रविवार

संवत्: 2082

तिथि: कृष्ण दशमी दोपहर 12 बजकर 12 मिनट तक

योग: गंड रात्रि 09 बजकर 48 मिनट तक

करण: विष्टि दोपहर 12 बजकर 12 मिनट तक

करण: बव रात्रि 10 बजकर 56 मिनट तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय: सुबह 05 बजकर 36 मिनट पर

सूर्यास्त: शाम 07 बजकर 19 मिनट पर

चंद्रोदय: 21 जुलाई को रात्रि 11 बजकर 35 मिनट पर

चन्द्रास्त: दोपहर 03 बजकर 11 मिनट पर

सूर्य राशि: कर्क

चंद्र राशि: मेष

पक्ष: कृष्ण

शुभ समय अवधि

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 बजे से दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक

अमृत काल: रात्रि 08 बजकर 39 मिनट से रात्रि 10 बजकर 08 मिनट तक

अशुभ समय अवधि

गुलिक काल: दोपहर 03 बजकर 53 मिनट से शाम 05 बजकर 36 मिनट तक

यमगंड काल: दोपहर 12 बजकर 27 मिनट से दोपहर 02 बजकर 10 मिनट तक

राहु काल: सायं 05 बजकर 36 मिनट से सांय 07 बजकर 19 मिनट तक

आज का नक्षत्र

आज चंद्रदेव कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे..

कृत्तिका नक्षत्र: रात्रि 10 बजकर 53 मिनट तक

Aaj Ka Rashifal 20 July 2025: इन राशियों को रखना होगा विशेष ध्यान, नहीं तो भुगतना पड़ेगा अंजाम; पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 20 July 2025: इन राशियों को रखना होगा विशेष ध्यान, नहीं तो भुगतना पड़ेगा अंजाम; पढ़ें दैनिक राशिफल

 Aaj Ka Rashifal 20 July 2025: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि रविवार का दिन है। दशमी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 14 मिनट तक रहेगी। साथ ही आज रात 10 बजकर 54 मिनट तक कृतिका नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर शुक्र मृगाशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 20 जुलाई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन-सा होगा।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। आप किसी विशेष कार्य की योजना बनायेंगे और जल्द ही उस पर काम करना शुरू करेंगे। इस राशि के छात्र किसी एंट्रेंस एग्जाम में सफलता प्राप्त करेंगे, जिससे घर में खुशियां आएंगी। किसी बड़े सदस्य की सहायता से आज पारिवारिक समस्या का समाधान होगा, जिससे आपको सुकून मिलेगा । आज आप रचनात्मक कार्यों को करने में अपनी रुचि दिखाएंगे और किसी प्रतियोगिता में भाग भी ले सकते हैं , जहाँ आपके टैलेंट को एक नई दिशा मिलेगी। कुल मिलाकर आपका दिन अच्छे से बीतेगा।

  • शुभ रंग- मरून
  • शुभ अंक- 06

वृष राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। व्यापारिक लेन – देन में आज आपको बढ़िया लाभ मिलेगा और क्लाइंट के साथ आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा, बच्चों के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। आज आप माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक स्थल के दर्शन करने जा सकते हैं , आपको आंतरिक सुख की प्राप्ति होगी। आज आपको किसी कोर्ट – कचहरी के मामले में राहत मिलने से सुकून मिलेगा। इस राशि के छात्रों का आज मन पढ़ने – लिखने में ज्यादा लगेगा।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 03

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज पेंडिंग वर्क को पूरा करने का दिन है, इसलिए आप मन लगाकर काम करें। शादीशुदा रिश्तों में सुधार आएगा, जिससे घर का माहौल खुशहाल रहेगा। जो लोग किसी शारीरिक समस्या से जूझ रहें हैं , आज उनको एक्सपर्ट की सलाह मिलने से वो तकलीफ दूर हो जाएगी। महिलाएं आज गृहकार्य से निवृत्त होकर कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगी, जिससे वो बेहतर तरीके से काम कर पाएंगी। बच्चे आज किसी चीज को लेकर जिद कर सकते हैं, आप उनको प्यार से समझाने का प्रयास करें।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 09

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा बना रहेगा। आज आपके अधिकतर कार्य पूरे होंगे, जिससे आप आगे का प्लान तैयार कर पायेंगे। आज ऑफिस के किसी काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है, जहाँ आप अपनी सूझ – बूझ से मामले को सुलझा लेंगे। अगर आज आप किसी प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करना चाहते हैं , तो घर के बड़ों से राय –मशवरा अवश्य कर लें। लवमेट आज समय निकालकर अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए कुछ डिसीजन लेने का विचार कर सकते हैं।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 02

सिंह राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज आप बड़े और अहम फैसले में जल्दबाजी न करें , थोड़ा रुक कर सोच – विचार जरूर करें ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इस राशि के समाज सेवा से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आज आप अपनी वाणी पर थोड़ा कंट्रोल बनाये रखें, जिससे परिवार में शांति बनी रहे। आज आप बेवजह की आवाजाही को अवॉयड कर सकते हैं, जरूरी हो तो ही बाहर जाएं। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा,जिससे आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 01

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहेगा। आज काम की अधिकता रहेगी जिसकी वजह से शारीरिक परिश्रम भी करना पड़ सकता है। आज आप माता – पिता से अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं, जिसमें वो आपका सपोर्ट करेंगे। इस राशि के स्पोर्ट्स खेलने वाले छात्र आज कोच की मदद से बेहतर परफॉर्म करने में सफल रहेंगे। आज आप जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं , घर के लिए जरूरी सामान लेंगे। जिन लोगों को पेंटिंग करने का शौक है, आज उनको समय मिलेगा।

  • शुभ रंग- इंडिगो
  • शुभ अंक- 05

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। बिजनेस करने वालों को आज बड़ा धन लाभ होगा, घर में सुख – सुविधाओं की बढ़ोतरी होगी। आज आपका दोस्त आपसे मदद मांग सकता है , उसकी मदद करके आपको ख़ुशी मिलेगी। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा, जिससे आज आप अच्छे से काम कर पायेंगे। आज काफ़ी समय बाद फैमिली के साथ आप डिनर करने बाहर जा सकते हैं, पारिवारिक ख़ुशी बनी रहेगी। आज आपको ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिलने के योग हैं।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 04

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन संभावनाओं से भरा रहने वाला है। जिन व्यक्तियों को रोजगार की तलाश है, उनको आज बढ़िया अवसर प्राप्त होंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज आपके रुके हुए कार्य को गति मिलेगी और आप उसे जल्द ही पूरा करने की कोशिश करेंगे। आज आप नया फर्नीचर खरीद सकते हैं, जिससे घर भरा – भरा और आकर्षक प्रतीत होगा। आपके घर में नन्हे मेहमान का आगमन होने वाला है, जिससे घर में खुशियाँ आएंगी। आज आप दोस्तों के साथ मिलकर किसी काम को करने का मन बना सकते हैं।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 07

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज आप व्यापारिक मामलों में किसी भी व्यक्ति को हस्तक्षेप न करने दें, अपने विवेक से काम लें। आज उधार के लेनदेन से बचें और अपने खर्चो पर नियंत्रण रखें। आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा, बच्चों की तरफ से कुछ एक्स्ट्रा जिम्मेदारी आपको संभालनी पड़ सकती है। आज आप ऑफिस के काम को सीरियस होकर करें, अन्यथा जरूरी प्रोजेक्ट आपके हाथ से निकल सकता है। लम्बे समय बाद किसी दोस्त से मिलने का समय मिलेगा, आप लोग कहीं घूमने जा सकते हैं।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 08

मकर राशि

आज आपका दिन लाभप्रद बना रहेगा। आपके काम में आ रही रुकावट आज दूर होगी और आपको अन्य स्रोतों से भी आय की प्राप्ति होगी। जो व्यक्ति किसी क़ानूनी मामलों में उलझे हुए हैं, उनको आज राहत मिलने की संभावना है। आज आप माता – पिता के साथ मंदिर दर्शन करने जायेंगे, जिससे मन को शांति मिलेगी। आप अपनी निजी बातों को आज किसी के साथ भी शेयर न करें , जिससे आप जाने – अनजाने किसी नुकसान से बच सकें। आज आप भाई – बहनों के साथ शॉपिंग करने मार्केट जा सकते हैं और माता – पिता के लिए उपहार ले सकते हैं।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 06

कुम्भ राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको बिजनेस में बड़ा धन लाभ होगा, पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। इस राशि के छात्र पढ़ाई में कड़ी मेहनत करेंगे, जिसके जल्द ही उनको बढ़िया परिणाम देखने को मिलेंगे। आज ऑफिस के किसी काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है, ये यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अपनी दिनचर्या में योग एवं व्यायाम को शामिल करें। आज आप किसी मित्र की मदद करेंगे, जिससे आपकी दोस्ती गहरी होगी।

  • शुभ रंग- पर्पल
  • शुभ अंक- 07

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज आप काम को पूरी ईमानदारी और शिद्दत से करने का प्रयास करेंगे, जिसमें सहकर्मियों का योगदान भी रहेगा। किसी कोर्ट-कचहरी के केस में आज आपको जीत मिलने के योग बन रहें हैं। आज अचानक घर पर मेहमानों के आने से घर की महिलाओं का काम बढ़ सकता हैं। आप जरूरी योजना को गुप्त ही रखें, नहीं तो विरोधी आपके काम को बिगाड़ने की कोशिश कर सकता है। कुल–मिलाकर सब ठीक होगा।

  • शुभ रंग- सुनहरा
  • शुभ अंक- 09
Aaj Ka Panchang: आज 19 जुलाई 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 19 जुलाई 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 19 जुलाई 2025

विक्रम संवत- 2082, कालयुक्त
शक सम्वत- 1947, विश्वावसु 
पूर्णिमांत- ज्येष्ठ
अमांत- वैशाख 

तिथि 
नवमी - 02:41 पी एम तक
दशमी

नक्षत्र
भरणी - 12:37 ए एम, जुलाई 20 तक
कृत्तिका

योग 
शूल - 12:55 ए एम, जुलाई 20 तक
गण्ड

सूर्य और चंद्रमा का समय 
सूर्योदय- 05:35 AM
सूर्यास्त- 07:19 PM 
चन्द्रोदय- 12:G AM
चन्द्रास्त- 02:01 PM

अशुभ काल 
राहुकाल- 09:01 AM से 10:44 AM
यमगण्ड- 02:10 PM से 03:53 PM
गुलिक- 05:35 AM से 07:18 AM

शुभ काल 
अभिजित मुहूर्त- 12:00 PM से 12:55 PM
अमृत काल- 08    :08 PM से 09:38 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:13 AM से 04:54 AM

Aaj Ka Rashifal: 19 जुलाई को इन 6 राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनिदेव, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 19 जुलाई को इन 6 राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनिदेव, पढ़ें आज का राशिफल

  Aaj Ka Rashifal: 19 जुलाई के दिन सावन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि दोपहर 2 बजकर 41 मिनट तक रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। भरणी नक्षत्र रहेगा। योग शूल पूरे दिन रहेगा। गर करण दोपहर 02 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। इसके बाद वणिज करण लग जाएगा। आज दिन शनिवार है।

ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा मेष राशि में रहेंगे। वहीं, सूर्य और बुध कर्क राशि में एक साथ होकर बुधादित्य योग बनाएंगे। वृषभ राशि में शुक्र और मिथुन राशि में गुरु रहेंगे। सिंह राशि में मंगल और केतु रहेंगे। इसी प्रकार छाया ग्रह राहु कुंभ और मीन में शनि मौजूद रहेंगे। आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?

मेष राशि

आज कार्यस्थल पर चल रही समस्याओं का समाधान होगा, अगर आप वास्तु के अनुसार बदलाव करेंगे। हवाई यात्रा की योजना बन सकती है। सामाजिक और परोपकारी कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी।

वृषभ राशि

आपके व्यवहार और कार्यशैली में बदलाव लाने से उन्नति के रास्ते खुलेंगे। एक समय में एक ही काम पर ध्यान दें। अधिकारी वर्ग आपसे प्रभावित होगा। विद्युत उपकरण खरीदने का योग बन रहा है।

मिथुन राशि

आज आपका दिन बेहद अनुकूल रहेगा। कार्यों में तेजी आएगी और मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। जरूरी कार्यों को समय रहते पूरा कर लें।

कर्क राशि

आपकी मेहनत और दूसरों की दुआएं आपकी सफलता का आधार हैं। स्वास्थ्य पर कुछ खर्च हो सकता है। पारिवारिक आयोजनों से रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। शत्रु पक्ष सक्रिय रह सकता है।

सिंह राशि

कानूनी मामलों में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। मन में बेचैनी रहेगी। तेल से जुड़े व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा। विदेश यात्रा के अवसर बनेंगे। नया व्यवसाय शुरू करने का मौका मिलेगा।

कन्या राशि

जीवन की क्षणभंगुरता को समझें और समय रहते अपनी गलतियों को सुधार लें। लंबे समय से रुके हुए कार्य आज पूरे हो सकते हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात संभव है।

तुला राशि

चिंताओं को छोड़ दें, सकारात्मक सोच अपनाएं। आपकी वाक्पटुता से कार्य सिद्ध होंगे। शत्रुओं से सावधान रहें, वे नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। हनुमान जी की पूजा से लाभ होगा।

वृश्चिक राशि

पड़ोसियों के साथ तनाव की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य सुधार के लिए डॉक्टर बदलने की जरूरत पड़ सकती है। मौज-मस्ती पर खर्च होगा। उपहार प्राप्त हो सकते हैं और सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे।

धनु राशि

समय की अनिश्चितता से परेशानी हो सकती है। परिवार की समस्याओं का समाधान होगा। रंगमंच से जुड़े लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यस्थल पर सुखद माहौल रहेगा। धन लाभ के योग हैं।

मकर राशि

अनजान लोगों पर भरोसा करने से बचें। आज कुछ कार्य अधूरे रह सकते हैं। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। अचानक खर्च से बजट प्रभावित हो सकता है। बेवजह विवाद से बचें।

कुंभ राशि

व्यापार में प्रगति के अवसर बन रहे हैं। कार्यों की बाधाएं आसानी से दूर होंगी। बर्तन के व्यापारियों के लिए यह समय अनुकूल है। परोपकारी कार्यों में हिस्सा लें।

मीन राशि

धैर्य बनाए रखें, जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। कानूनी मामलों में उलझन संभव है। छोटी-मोटी बातों पर विवाद हो सकता है। भाई-बहनों के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी।

Aaj Ka Panchang: आज 18 जुलाई 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 18 जुलाई 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 18 जुलाई 2025

विक्रम संवत- 2082, कालयुक्त
शक सम्वत- 1947, विश्वावसु 
पूर्णिमांत- ज्येष्ठ
अमांत- वैशाख 

तिथि 
अष्टमी - 05:01 पी एम तक
नवमी

नक्षत्र
अश्विनी - 02:14 ए एम, जुलाई 19 तक
भरणी

योग 
सुकर्मा - 06:48 ए एम तक
धृति - 03:56 ए एम, जुलाई 19 तक

सूर्य और चंद्रमा का समय 
सूर्योदय- 05:30 AM
सूर्यास्त- 07:21 PM 
चन्द्रोदय- 12:06 AM
चन्द्रास्त- 12:54 PM

अशुभ काल 
राहुकाल- 10:44 AM से 12:27 PM
यमगण्ड- 3:53 PM से 05:37 PM
गुलिक- 07:18 AM से 09:01 PM

शुभ काल 
अभिजित मुहूर्त- 12:00 PM से 12:55 PM
अमृत काल- 07:27 PM से 08:57 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:13 AM से 04:54 AM

Aaj Ka Rashifal 18 July 2025: शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी बरसाएंगी इन 3 राशियों पर कृपा,पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 July 2025: शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी बरसाएंगी इन 3 राशियों पर कृपा,पढ़ें दैनिक राशिफल

 Aaj Ka Rashifal 18 July 2025: आज श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज शाम 5 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 3 बजकर 56 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 14 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज कालाष्टमी और श्री शीतलाष्टमी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 18 जुलाई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन-सा होगा।

मेष राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। किसी काम में आज आपको परिवार के लोगों से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। आज आप किसी नए बिजनेस को शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। आज तरक्की के किसी भी अवसर को अपने हाथ से ना जाने दें, कोई भी छोटा सा मौका आपको मालामाल बना सकता है। विद्यार्थी जीवन से जुड़ी समस्याएं आज किसी की मदद से दूर होंगी। माता लक्ष्मी की कृपा से धन-धान्य की आपको प्राप्ति होगी।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 02

वृष राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपको अधिकतर कार्यों में सफलता मिलेगी। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी से जुड़े हैं, उनके लिए दिन उत्तम रहने वाला है। लंबे समय से प्रमोशन में आ रही रुकावटें आज दूर हो सकती हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में चल रही अनबन आज समाप्त होगी, आपके रिश्ते में मिठास आएगी। लव पार्टनर आज के दिन को खूबसूरत बनाने का प्रयास करेंगे। 

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 06

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज व्यापार में आपको बढ़िया धनलाभ होगा, लेकिन परिश्रम की अधिकता रह सकती है। जो विद्यार्थी एडमिशन लेने के लिए तैयारी कर रहे हैं, वो जल्द ही अपनी तैयारियां पूरी कर लेंगे। शादीशुदा रिश्तों में ताल-मेल बना रहेगा। आज किसी भी काम को शुरू करने से पहले आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लेना चाहिये। इससे आपको अपने काम में मदद मिलेगी। माता लक्ष्मी की भी आज आप पर विशेष कृपा बनी हुई है।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 08

कर्क राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप पार्टनरशिप में किसी बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है। आप अपने उच्च अधिकारियों की मदद ले सकते हैं। जिन लोगों की नयी-नयी शादी हुई है, उनके लिए दिन उत्तम रहने वाला है। कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान भी बना सकते हैं। 

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 04

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज आपके मन में नए-नए रचनात्मक विचार आएंगे, जिनका आप बखूबी इस्तेमाल भी करेंगे। ऑफिस में हर कोई आपके काम से खुश रहेगा, आपके जूनियर्स भी आपसे काम सीख सकते हैं। आज का दिन आप परिवार के साथ बिताना पसंद करेंगे और आप परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का मन भी बना सकते हैं। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा, अपने खान – पान पर ध्यान दें।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 07

कन्या राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। जिन लोगों का होल सेल का बिजनेस है, उनको आज बड़ी डील मिलने के संकेत है। इस राशि के व्यक्ति आज किसी बिजनेस को शुरू करने के लिए विचार-विमर्श कर सकते हैं। आज आपको ऑफिस के काम में किसी का सहयोग मिल सकता है। आज आपके घर पर अचानक से मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल – पहल बनी रहेगी। माता लक्ष्मी आपको धन लाभ भी आज दिला सकती हैं। 

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 03

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपको रोजगार के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे, जिनका लाभ उठाकर आप अपने जीवन में तरक्की कर सकते हैं। आज बिजनेस में लेन-देन का ख्याल रखें, कोई भी बड़ी डील करने से पहले सब कुछ अच्छे से जांच परख कर लें। जो महिलाएं गृह उद्योग शुरू करना चाहती हैं, उनको परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपके परिवार में सब कुशल-मंगल बना रहेगा, घर के बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा।

  • शुभ रंग- मजेंटा
  • शुभ अंक- 01

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। आज जो लोग घर शिफ्ट करना चाह रहे हैं, वो लोग कार्य शुरू करवा सकते हैं। अगर आप किसी बात को लेकर उलझन में हैं, तो अपने दोस्तों से इस बारे में बात करें, आपको अच्छा लगेगा। आज आप किसी भी व्यक्ति से बात करते समय अपने शब्दों पर ध्यान दें। 

  • शुभ रंग- इंडिगो
  • शुभ अंक- 06

धनु राशि

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। रोज की अपेक्षा व्यापार में आज आपको अधिक धन लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, आज आप किसी विशेष पूजा का हिस्सा बन सकते हैं। लंबे समय से अटका हुआ धन आज आपको वापस मिल सकता है। जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आपको मनचाही जगह पर तबादले का ऑफर मिल सकता है। आई.आई.टी या किसी भी तकनीकी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज गुरुजनों का विशेष सहयोग मिलेगा।

  • शुभ रंग- पर्पल
  • शुभ अंक- 05

मकर राशि

आज आपका दिन कुछ बदलाव लेकर आया है। आज आपको अपने कार्यों को पूरा करने में थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। जो लोग होटल या खाद्य से संबंधित किसी भी बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिये दिन पहले से थोड़ा बेहतर रहेगा। जो लोग अपने बिजनेस को शिफ्ट करना चाहते हैं या कोई दूसरी ब्रांच खोलना चाहते हैं, वो आज इसकी योजना बना सकते हैं। आज आपको जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर पिता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी, घर में नयी खुशियां आएंगी।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 09

कुम्भ राशि

आज आपका दिन रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ दिलवाने वाला रहेगा। लंबे समय से चल रही कोई योजना आज पूरी हो जायेगी। कोई नया काम शुरू करने के बारे में भी सोच सकते हैं, दिन आपके लिये लाभकारी होगा। आज आप दोस्तों के साथ कहीं नयी जगह घूमने जा सकते हैं, जहां आपके नए दोस्त भी बनेंगे। जो लोग कला या संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिये आज का दिन उत्तम रहने वाला है। 

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 02

मीन राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आपको बिजनेस में धनलाभ होने के साथ-साथ, खर्चों में वृद्धि देखने को भी मिलेगी। आज ऑफिस में बॉस किसी काम को लेकर आपकी तारीफ करेंगे और आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आज लवमेट एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे, आप लोग मूवी देखने भी जा सकते हैं। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को आज शिक्षकों का सहयोग मिलेगा, जिससे उनको सही दिशा मिलेगी। आज बच्चे आपसे मन की बात शेयर कर सकते हैं, आपको उनकी बात ध्यान से सुननी चाहिए। 

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 07