BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Aaj Ka Rashifal 27 June 2025: मां लक्ष्मी इन 3 राशियों पर बरसाएंगी धन, आज रुके हुए कार्यों को भी मिलेगी गति, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 June 2025: मां लक्ष्मी इन 3 राशियों पर बरसाएंगी धन, आज रुके हुए कार्यों को भी मिलेगी गति, पढ़ें दैनिक राशिफल

 Aaj Ka Rashifal 27 June 2025: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि शुक्रवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 20 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 36 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। आज के दिन ओड़िसा के जगन्नाथ पुरी में भगवान बलराम, श्री जगदीश और देवी सुभद्रा का रथोत्सव मनाया जायेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 27 जून 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। व्यापार में लाभ की स्थिति बढ़िया रहने वाली है, घर में ख़ुशी भरा माहौल रहेगा। आज आपके घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, परिवार में चहल- पहल बनी रहेगी। आज आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। छात्र जीवन से संबधित समस्या का समाधान होगा, सीनियर का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को आज एक नयी दिशा में कार्य करने का मौका मिलेगा। समाज के द्वारा आज आपको प्रोत्साहन राशि की प्राप्ति हो सकती है।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 01

वृष राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपको सगे-संबधियों से शुभ समाचार मिलेगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा, बच्चों से स्नेह मिलेगा। व्यापार में धन लाभ होगा, अत्यधिक खर्च से आज आपको बचना चाहिए। स्वास्थ्य संबधी समस्या दूर होगी, जिससे आज आप अपने काम को दोगनी रफ़्तार से करेंगे। देवी लक्ष्मी की कृपा से रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी। अविवाहित व्यक्तियों के लिए आज का दिन खास है, आज आपको एक अच्छे रिश्ते का प्रस्ताव मिलने की संभावना बन रही है। कला जगत से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज एक नयी दिशा मिलेगी, जिससे आप अपने काम में नयापन लाने की कोशिश करेंगे।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 02

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम साबित होगा। आज आपके ऊपर गुरु का आशीर्वाद बना रहेगा, जिससे आपके बिगड़े काम बनेंगे। प्रॉपर्टी डीलर का काम करने वालों को आज बढ़िया डील मिलेगी। रिश्तो में चल रही अनबन में सुधार होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, आज उनको अच्छे स्कूल कॉलेज में एडमिशन मिल सकता है। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों का स्थान परिवर्तन हो सकता है, सीनियर का सहयोग मिलेगा। 

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 03

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको इलेक्ट्रोनिक बिजनेस में बड़ा धन लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा, बच्चों से जुडी समस्या का समाधान मिलेगा। अभिनय क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। आज आप किसी सांस्कृतिक सम्मलेन में भाग ले सकते हैं। रिसर्च की दुनिया में आज आप कमाल का अनुभव करेंगे। आज आपको अपने ऑफिस में नए लोगों से मिलकर अच्छा लगेगा। आज आपको किसी दोस्त से उपहार की प्राप्ति हो सकती है।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 04

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहने वाला है। व्यापारिक दृष्टि से आपके लाभ की स्तिथि अच्छी बनी रहेगी। आज आपकी दिनचर्या में थोड़ी व्यस्तता बनी रहेगी, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। जमीन – जायदाद से जुड़े किसी मसले का समाधान हो सकता है। सामाजिक तौर पर आपकी स्थिति मजबूत होगी, जिससे राजनीति में आप आगे बढ़ेंगे। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जिससे मिलने के बाद आपमें एक नई सोच आएगी। देवी लक्ष्मी की आराधना करें, सब ठीक होगा।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 05

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज आप जो भी करेंगे उसमें आपको बेहतरीन सफलता मिलेगी। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी, परिवार के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। नौकरी का इन्तजार का कर रहे व्यक्तियों को आज बढ़िया ऑफर मिल सकता है। आज आपको किसी व्यक्ति से धन की प्राप्ति होगी। सामाजिक मुद्दों को उठाने वाले लोग आज नये आयाम को स्थापित करेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा, रोजगार में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। जो भी व्यक्ति राजनितिक जीवन की शुरुआत करना चाहते है, आज उनको बढ़िया मौका मिलेगा। 

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 06

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपको व्यापार में बड़ा धन लाभ होगा, परिवार में खुशियां बनी रहेगी। नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे , दोस्तों से सहयोग प्राप्त होगा। आज आपकी रूचि अध्यात्म में ज्यादा रहेगी, जिससे आज आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा। आज आप लोग किसी नये काम की शुरुआत कर सकते है। शिक्षकों को अपने सीनियर से मान – सम्मान की प्राप्ति होगी। रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी, जिससे सामाजिक स्तिथि मजबूत होगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आज आप लोग साथ में अच्छा समय बिताएंगे।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 07

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आप अपना ज्यादा समय पढ़ने-लिखने में बिताएंगे। हास्य कलाकारों को आज अपनी कला को निखारने का अच्छा अवसर मिलेगा। जो व्यक्ति प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं, आज उनको बढ़िया ऑफर मिलेगा। व्यापार में धन लाभ होगा, पारिवारिक स्तिथि अच्छी रहेगी। महिलाओं के लिए आज का दिन खास होने वाला है, आज आप अपने लिए समय निकालेंगी। आज आपकी मुलाकात दोस्तों से हो सकती है, पुरानी यांदे तरोताजा होंगी। किसी जरुरी काम से आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। 

  • शुभ रंग- पर्पल
  • शुभ अंक- 08

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए बेहद खास होने वाला है। सोने-चांदी का बिजनेस करने वालों को आज बड़ा धन लाभ होगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा, बच्चों के साथ पिकनिक मनाने कहीं बाहर जा सकते है। विदेश में रह रहे व्यक्तियों को घर आने का मौका मिलेगा। आज आप समय का सदुपयोग करते हुए कार्य को आगे बढ़ाएंगे। शादीशुदा लोगों को आज ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। आज आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट में बड़ी सफलता प्राप्त होगी। 

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 09

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। आज आपको अचानक किसी व्यक्ति के माध्यम से बड़ा धन लाभ होगा। जिससे आपकी जिन्दगी बदल जाएगी, आप सोच में पड़ जायेंगे कि ये सब कैसे हो गया। रिश्तों में मधुरता आएगी, बच्चों के प्रति सवेंदनशील रहेंगे। आज आपमें एक अलग ही उर्जा का संचार होगा, रोज की अपेक्षा आज आप बेहतर स्थिति में होंगे। डिजिटल दुनिया से जुड़े व्यक्तियों को आज एक ऊँचा मुकाम हासिल होगा। आज आपकी मुलाकात किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से हो सकती है, जिससे मिलकर आप धन्य हो जायेंगे। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन आज आपको खान – पान का ध्यान रखना चाहिए।

  • शुभ रंग- ओरेंज
  • शुभ अंक- 02

कुम्भ राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपको व्यापार में धन लाभ होगा , भौतिक सुख की प्राप्ति होगी। नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे, आर्थिक स्तिथि में सुधार होगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी , बच्चों के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हए व्यक्तियों को आज पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। छात्र जीवन से जुडी समस्याओ का समाधान होगा, उनको अपने सीनियर का सहयोग मिलेगा। म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को आज किसी प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। 

  • शुभ रंग- आसमानी नीला
  • शुभ अंक- 07

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहने वाला है। व्यापारिक दृष्टिकोण से व्यापार में लाभ की स्तिथि ठीक रहेगी। रिश्तों में चल रही अनबन में सुधार होगा, घर – परिवार में ख़ुशी बनी रहेगी। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। काम के सिलसिले में आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। आज ऑफिस में बॉस आपकी तारीफ करेंगे , सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा, संतुलित भोजन ग्रहण करें। जो भी व्यक्ति नए काम की शुरुआत करना चाहतें है , आज उनके लिए बढ़िया दिन है।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक-05
Aaj Ka Panchang: आज 26 जून 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 26 जून 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग- 26 जून 2025

विक्रम संवत - 2082 कालयुक्त
शक सम्वत - 1947 विश्वावसु
आषाढ़ - पूर्णिमान्त
ज्येष्ठ - अमान्त

तिथि
प्रति

नक्षत्र
आर्द्रा - 08:46 ए एम तक

योग
ध्रुव - 11:40 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 06:03 ए एम
सूर्यास्त - 07:20 पी एम
चन्द्रोदय - 06:38 ए एम
चन्द्रास्त - 08:32 पी एम

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 12:15 पी एम से 01:08 पी एम
बह्म मुहूर्त - 04:37 ए एम से 05:20 ए एम
गोधूलि मुहूर्त- 07:18 पी एम से 07:40 पी एम
अमृत काल- 05:06 ए एम, जून 27 से 06:36 ए एम, जून 27

अशुभ काल
राहूकाल- 02:21 पी एम से 04:01 पी एम
यम गण्ड - 06:03 ए एम से 07:43 ए एम
गुलिक - 09:22 ए एम से 11:02 ए एम
दुर्मुहूर्त - 10:29 ए एम से 11:22 ए एम, 03:47 पी एम से 04:40 पी एम

पदा - 01:24 पी एम तक

 

Aaj Ka Rashifal 26 June 2025: गुरुवार के दिन भाग्य को मिलेगा इन 3 राशियों को साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 26 June 2025: गुरुवार के दिन भाग्य को मिलेगा इन 3 राशियों को साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल

 Aaj Ka Rashifal 26 June 2025: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि गुरुवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज दोपहर 1 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। आज रात 11 बजकर 40 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। आज सुबह 8 बजकर 47 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज दोपहर 12 बजकर 17 मिनट पर शुक्र कृतिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 26 जून 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपको व्यापार में धन लाभ होगा , खर्च की अधिकता रहेगी। आज आप भौतिक सामानों की ख़रीद-फरोख्त कर सकते है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा, आज आपके बच्चे अच्छे से पढ़ाई करेंगे। सगे – संबधियों का आज आपके घर पर आना हो सकता है। आज आपको किसी व्यक्ति से विशेष उपहार मिलेगा। आज आप अपनी दिनचर्या से जुड़े सारे काम अच्छे से करेंगे। आज आपका मन आध्यात्म में ज्यादा लगेगा, जिससे आपको मानसिक सुख की प्राप्ति होगी।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 02

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहेगा। जो लोग आज किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते है, आज उनके लिए दिन शुभ है। व्यापार में लाभ की स्थिति बढ़िया रहेगी , पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आप अपने काम के सिलसिले में किसी दूसरे शहर की यात्रा पर जा सकते हैं, आज आपकी मुलाकात मित्र से होगी, कुछ पुरानी यांदे ताजा होंगी। आज आपको नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आज आप किसी बड़े प्रोजेक्ट को लीड करेंगे, जिससे आपको बड़ी जिम्मेदारी का अहसास होगा। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, जिससे आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 05

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन साबित होगा। अगर आप किसी प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने के बारे में सोच रहे हैं तो आज अच्छा दिन है। वैवाहिक जीवन में कुछ नयी जिम्मेदारियों का आज आप अहसास करेंगे। बच्चों को लेकर ज्यादा सवेंदनशील होने की जरुरत नहीं है, आज वो अपना काम अच्छे से करेंगे। आज आपको सामाजिक समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण प्राप्त हो सकता है। लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान आज आपको जरुर मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन ठीक है, आज उनको दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

  • शुभ रंग- मेजेंटा
  • शुभ अंक- 03

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपको व्यापार में अचानक बड़ा धन लाभ होगा, भौतिक सुख की प्राप्ति होगी। जिस काम के लिए आप काफी समय से परेशान चल रहे थे, आज वो काम पूरा हो जायेगा। ससुराल पक्ष से आज आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। टीवी डिबेट में आज आप सामने वालों को डोमिनेट करेंगे। डिजिटल दुनिया में आज आपको बड़ी सफलता मिलेगी। पड़ोसी के साथ आपके रिश्ते मधुर होंगे, आज आपका पड़ोसी आपकी तारीफ करेगा। आप किसी समारोह का आयोजन कर सकते है। 

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 01

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहने वाला है। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगो को आज किसी बड़ी फिल्म का ऑफर मिल सकता है। जिससे अनुभवी व्यक्तियों के साथ काम करने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुधार होगा, बच्चों का सहयोग मिलेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा बीतेगा, आज आप लोग शॉपिंग करने जा सकते है। आज किसी मेहमान का आपके घर में आगमन हो सकता है। नौकरी का इन्तजार कर रहे लोगों को ,आज अच्छा ऑफर मिलेगा। आज घर से निकलते समय बड़ो का आशीर्वाद जरुर लें, सब अच्छा होगा। 

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 06

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स का बिजनेस करने वालों को आज अच्छा धन लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा, घर-परिवार में सबसे रिश्ते मधुर होंगे। आज आपको जीवनसाथी से अच्छी खबर मिल सकती है। राजनीति से जुड़े हुए लोगो को आज वरिष्ठ व्यक्तियों से मिलने का सौभाग्य प्राप्त होगा। आज आप धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज बच्चे किसी चीज को लेकर जिद कर सकते है, आप उनको समझाने का प्रयास करें। आज आपकी नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बनती दिख रही है।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 09

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। व्यापारिक दृष्टि से आज आप लाभ की स्तिथि में रहेंगे। जो लोग किसी स्टार्टअप को शुरू करना चाहते है, आज उनके पास बेहतरीन ऑफर मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी , बच्चों से खुशियां मिलेगी। अविवाहित व्यक्तियों के लिए आज अच्छा रिश्ता आएगा। लवमेट आज का दिन ख़ुशी से बिताएंगे, आज आप लोग मूवी देखने जा सकते है। जो लोग सामाजिक कार्यक्षेत्र से जुड़े हुए है, उनको आज नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, जिससे आज आप अपने काम को दोगनी रफ़्तार से करेंगे। 

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 05

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। जो लोग प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते है, उनको आज बढ़िया डील मिलेगी। दोस्तों के साथ आज आप अच्छा समय बिताएंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, उनको किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। मीडिया जगत से जुड़े हुए लोग आज किसी बड़ी खबर पर काम करेंगे, जिससे उनकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सर्तकता रखे, अपने खान – पान का ध्यान अवश्य रखें। 

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 04

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपको व्यापार में बढ़िया धन लाभ होगा, जिससे आपको बिजनेस में ग्रोथ मिलेगी। जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे। आज आप परिवार के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते है। डिजिटल दुनिया से जुड़े लोगो को आज एक नयी दिशा मिलेगी, जिससे आप समाज के लिए कुछ बेहतर काम करेंगे। लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान होगा। आज आपकी रूचि आध्यात्म में ज्यादा रहेगी, जिससे आज आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा। आज आप अपने समय का सही से सदुपयोग करेंगे।

  • शुभ रंग- इंडिगो
  • शुभ अंक- 07

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने वालों को आज दोगना लाभ होगा। आज आप पैसों के लेन – देंन से बचकर रहे , किसी अजनबी व्यक्ति पर विश्वास न करे। रोजगार में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे, पारिवारिक माहौल खुशियों से भरा होगा। आज आपको ससुराल पक्ष से शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। छात्र आज किसी नए कोर्स को ज्वाइन कर सकते है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जिससे आज आपको रोज की अपेक्षा बेहतर फील होगा। 

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 09

कुम्भ राशि

आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। आज आपको व्यापार में बड़ा धन लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी, जीवनसाथी के साथ आज आप डिनर पर जायेंगे। मेडिकल के स्टूडेंट को आज अनुभवी डॉक्टरों से मिलने का अवसर मिलेगा। कला जगत में संगीत से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज एक नयी पहचान मिलेगी। आज आप घर के लिए कुछ नया सामान खरीद सकते है। आज आप दोस्त से मिलने उसके घर जा सकते है, कुछ विशेष काम को लेकर बाते होगी। आज आपका मन ध्यान में लगेगा, जिससे मानसिक उलझन से राहत मिलेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है, आज आप लोग घूमने – फिरने जा सकते है। 

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 02

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहेगा। व्यापारिक दृष्टि से आज आपके लाभ की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप भौतिक सुख-सुविधाओं पर अत्यधिक खर्च कर सकते है जमीन-जायदाद के मामले में आज आपको कोर्ट-कचहरी से बड़ी राहत मिलने वाली है। आज आप अपने घर पर किसी अनुष्ठान का आयोजन कर सकते है। आज का दिन छात्रों के लिए बेहतर रहेगा, शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। महिलाओं को आज किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक-01
Aaj ka Panchang 25 June 2025: आषाढ़ अमावस्या आज, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

Aaj ka Panchang 25 June 2025: आषाढ़ अमावस्या आज, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

 Aaj Ka Panchang 25 June 2025: दैनिक पंचांग के अनुसार आज 25 जून, बुधवार का दिन है. आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है. जिसे आषाढ़ अमावस्या कहते हैं. आइए जानते हैं, कैसी रहेगी राहुकाल की स्थिति और दिनभर के शुभ व अशुभ मुहूर्त के बारे में. यहां पढ़ें पूरा पंचांग.

आज का पंचांग- 25 June (Aaj Ka Panchang)

तिथि

अमावस्या – 04:00 पी एम तक

आज सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय का समय : 05: 25 ए एम
सूर्यास्त का समय : 07: 23 पी एम
चंद्रोदय का समय: चन्द्रोदय नहीं
चंद्रास्त का समय : 07:42 पी एम

नक्षत्र :
मृगशिरा – 10:40 ए एम तक

आज का करण :
चतुष्पाद – 05:28 ए एम तक
नाग – 04:00 पी एम तक

आज का योग
गण्ड – 06:00 ए एम तक

आज का वार : बुधवार

आज का पक्ष : कृष्ण पक्ष

हिन्दू लूनर दिनांक

शक सम्वत:
1947 विश्वावसु

विक्रम सम्वत:
2082 कालयुक्त

गुजराती सम्वत:
2081 नल

चन्द्रमास:
आषाढ़ – पूर्णिमान्त
ज्येष्ठ – अमान्त

आज का शुभ मुहूर्त (Aaj Ka Shubh Muhurat)

आज अभिजित मुहूर्त कोई नहीं. विजय मुहूर्त 02:43 पी एम से 03:39 पी एम तक रहेगा. ब्रह्म मुहूर्त 04:05 ए एम से 04:45 ए एम तक रहेगा. आज निशिता मुहूर्त 12:04 ए एमजून 26 से 12:44 ए एम, जून 26 तक रहेगा.

आज का अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka Ashubh Muhurat)

दुर्मुहूर्त 11:56 ए एम से 12:52 पी एम तक रहेगा. राहुकाल 03:53 पी एम से 05:38 पी एम तक रहेगा. यमगण्ड 07:10 ए एम से 08:54 ए एम रहेगा.

Aaj Ka Rashifal 25 June 2025: इन 4 राशियों को जीवन में मिलेंगी खुशियां, धनलाभ के भी हैं योग, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 June 2025: इन 4 राशियों को जीवन में मिलेंगी खुशियां, धनलाभ के भी हैं योग, पढ़ें दैनिक राशिफल

 Aaj Ka Rashifal 25 June 2025:- आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि बुधवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज शाम 4 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 2 बजकर 39 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। आज सुबह 10 बजकर 41 मिनट तक मृगाशिरा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद आर्द्रा नक्षत्र लग जायेगा। इसके आलावा आज स्नान-दान-श्राद्ध आदि की अमावस्या है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 25 जून 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपको आपके कार्यक्षेत्र में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। बेरोजगार व्यक्तियों को आज रोजगार मिलने की संभावना है, जिससे उनके आर्थिक हालात में सुधार आएगा। आज आप अपने कर्तव्य को अच्छे से निभाएंगे , जिससे घर में सब खुश होंगें। आज आपके शारीरिक कष्टों का निवारण होगा , जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। भाई – बहनों के सहयोग से आप जिन्दगी में आगे बढ़ेंगे। मित्रों के साथ आज आप अच्छा समय बितायेंगे , उनके साथ बिजनेस को लेकर चर्चा करेंगें। आज आप बच्चों के साथ खूब इंजॉय करेंगें , उनको घूमाने भी ले जा

सकते है। 

  • शुभ रंग- इंडिगो
  • शुभ अंक- 09

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहेगा। आज आपको व्यापार में अचानक बड़ा धन लाभ होगा , जिससे भौतिक सुख सुविधा में बढ़ोत्तरी होगी। आज आपके दाम्पत्य रिश्तों में सुधार होगा , जीवन में नयापन आएगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है , उनको हायर एडुकेशन के लिए आज एडमिशन मिलने की संभावना है। आज आपकी मुलाकात समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति से होगी , कुछ राजनितिक मुद्दों पर विशेष बात हो सकती है। आज आपका स्वास्थ्य एकदम ठीक रहेगा , जिससे मन प्रसन्न बना रहेगा। 

  • शुभ रंग- मजेंटा
  • शुभ अंक- 07

मिथुन राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। जो लोग प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करना चाहते है ,आज उनको बढ़िया ऑफर मिलेगा। महिलायें आज घर को सजाने – सवांरने का काम करेंगी , इस काम में बच्चे उनकी मदद करेंगें। आज आपको घर में किसी बड़ी जिम्मेदारी को निभाने का अवसर प्राप्त होगा। आज जीवनसाथी के साथ आपका ताल – मेल बना रहेगा। आज आपको किसी व्यक्ति से धन लाभ के योग बन रहे है। अविवाहित व्यक्तियों को आज अच्छे रिश्ते का प्रस्ताव मिलेगा, जिससे जल्द ही आपके घर में खुशियां आएंगी।

  • शुभ रंग- आसमानी नीला
  • शुभ अंक- 05

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आप सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते है। आज आप लोगो को रोजगार में तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगें। आज का दिन लवमेट के लिए ख़ुशी देने वाला होगा, पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आज आप काम को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे , जिसमें आपको सफलता मिलेगी। शादीशुदा रिश्तों में मन–मुटाव दूर होगा, घर में रौनक बनी रहेगी। आज अचानक घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर में चहल – पहल बनी रहेगी। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को आज उन्नति के अवसर प्राप्त होंगें। 

  • शुभ रंग- पीच
  • शुभ अंक- 03

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिये मिला – जुला रहेगा। व्यापार में धन लाभ होने के साथ – साथ खर्च की अधिकता रहेगी। आज आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी किसी समस्या से राहत मिलेगी , जिससे आज आप खुद को बेहतर महसूस करेंगें। छात्रों को आज स्कूल में होने वाली प्रतियोगिता मे शामिल होने का बेहतरीन अवसर प्राप्त होगा। लवमेट आज एक – दूसरे का ध्यान रखें और अपने रिश्ते पर विश्वास कायम रखें, जिससे आप लोग खुश रहें। आज आपको सामाजिक समारोह में शामिल होने का निमंत्रण प्राप्त होगा, जहां आपकी मुलाकात आपके परिजनों से होगी।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 01

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आपमें एक नयी उर्जा का अहसास होगा, जिससे आप आलस्य का त्याग करके दिनचर्या से जुड़े सारे काम बखूबी करेंगें। घर से बाहर रहकर पढ़ने – लिखने वाले बच्चों को पेरेंट्स का सहयोग बना रहेगा , जिससे वो बेफिक्र होकर अपनी पढाई करेंगे। दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा , बड़ो का आशीर्वाद प्राप्त होगा। जरूरतमंद मित्र की आज आप मदद करेंगे , जिससे आपकी मित्रता और प्रगाढ़ होगी। आज आप सामाजिक नियमों का पालन करते हुए अपने जीवन को सही दिशा प्रदान करेंगे। आज आप भाई – बहनों के साथ शॉपिंग करने जा सकते है।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 08

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको व्यापार में बड़ा धन लाभ होगा, पारिवारिक माहौल सुखमय बना रहेगा। आज आप शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने का विचार कर सकते हैं, इसके लिए आप किसी प्रोफेशनल व्यक्ति की सलाह भी ले सकते हैं। आज आप ऐसे व्यक्तियों से दूरी बनाकर रखें, जो आपके सामने कुछ और पीठ पीछे कुछ और हैं। आज आपके घर मांगलिक प्रोग्राम की शुरुआत होगी। आज आपको राजनीति से जुड़े व्यक्ति से मिलने का सौभाग्य प्राप्त होगा। आज आपको किसी समस्या से छुटकारा मिलेगा, जिससे आपको प्रसन्नता होगी। कुल – मिलाकर आज का दिन आप अच्छे से बिताएंगे। 

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 04

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपको मेहनत का फल अवश्य प्राप्त होगा , जिससे आपका आत्मविश्वास दृढ होगा। आज आप दोस्तों के साथ अच्छा टाइम स्पेंड करेंगें , आपको ख़ुशी मिलेगी। आज बच्चे किसी चीज को लेकर आपसे जिद कर सकते है। आज आप सामाजिक क्रिया – कलापों में व्यस्त रहेंगें , जिससे आपको कुछ चीजें करीब से देखने का मौका मिलेगा। अविवाहित व्यक्तियों को आज विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। महिलाएं आज घर से अपने बिजनेस को चलाने की शुरुआत कर सकती है।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 06

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपको बिजनेस में अच्छी डील मिलेगी , जिससे आपके बिजनेस को बढ़िया लाभ होगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा , जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। घर से बाहर रह रहे व्यक्तियों को आज घर जाने का मौका मिलेगा। सामाजिक तौर पर कार्यरत व्यक्तियों को आज समाज के भिन्न – भिन्न वर्गों के लोगो से मिलने का मौका मिलेगा। आज आप बच्चों के साथ खूब इंजॉय करेंगें, बाहर खाने पर भी बच्चों को ले जा सकते है। आज नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगें। छात्रों को आज किसी विशेष परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 09

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहेगा। आज आप सुबह की सैर करने जा सकते हैं, जिससे आज आप पूरा दिन उर्जावान बने रहेंगें। ऑफिस में आज आपकी सहकर्मी के साथ काम को लेकर कुछ विशेष बात हो सकती है, सब लोग मिलकर अच्छे से काम करेंगें। जीवनसाथी के साथ आज आप शाम को डिनर पर जायेंगें , आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आज आपको घर के बड़े – बुजुर्ग से मिलने का सौभाग्य प्राप्त होगा। आज आप ज्यादा समय पढ़ने – लिखने में बिताएंगे। आज आपको आपके साहसिक कार्य के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 05

कुम्भ राशि

आज का दिन आपके लिये शानदार रहेगा। आज आपको पार्टनरशिप में किसी बिजनेस का ऑफर मिल सकता है, जिसमें आपको बढ़िया धन लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा, बच्चों से स्नेह मिलेगा। रोजगार में तरक्की के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगें, जिससे भौतिक सुख की प्राप्ति होगी। कला जगत से जुड़े हुए व्यक्तियों आज कला को निखारने का बढ़िया मौका मिलेगा। आज आप आध्यात्म में ज्यादा समय बिताएंगे, जिससे मन में शांति का अनुभव होगा। हेल्थकेयर से जुड़े लोगों को आज रोज की अपेक्षा अक मेहनत करनी पड़ेगी। आज आप भाई – बहनों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते है।

  • शुभ रंग- पर्पल
  • शुभ अंक- 02

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको व्यापार में बढ़िया धन लाभ होगा , जिससे आपके बिजनेस को ग्रोथ मिलेगी। छात्र जीवन से जुडी समस्याओं का समाधान होगा , जिससे वो पढ़ाई में बढ़िया परफोर्म करेंगें। लंबे समय से चल रही किसी समस्या का समाधान होगा , जिससे मन का बोझ हल्का होगा। आज लंबे समय बाद किसी दोस्त से मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आपको ख़ुशी होगी। शिक्षकों को आज थोडा ज्यादा काम करना पड़ सकता है, जिससे थकान का अनुभव होगा।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक-02
Aaj Ka Panchang, 24 June 2025: यहां जानें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल

Aaj Ka Panchang, 24 June 2025: यहां जानें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल

 Aaj Ka Panchang, 24 June 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार मंगलवार (24 जून 2025) को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। यह तिथि धार्मिक दृष्टि से विशेष मानी जाती है और मंगलवार का दिन भी शक्ति व साहस का प्रतीक होता है। ऐसे में यदि आप इस दिन कोई नया कार्य आरंभ करना चाहते हैं, तो दिन के शुभ और अशुभ समयों की जानकारी अवश्य ले लें। मंगलवार को रोहिणी नक्षत्र दोपहर तक प्रभावी रहेगा, जो सौम्यता और रचनात्मकता का प्रतीक है। साथ ही शूल योग प्रातः 9:36 बजे तक रहेगा, जिसके बाद एक अनुकूल समय की शुरुआत मानी जा सकती है। यहां जानें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल।

आज का पंचांग

  • सूर्योदय: सुबह 05:25 बजे
  • सूर्यास्त: शाम 07:23 बजे
  • चन्द्रोदय: 25 जून की सुबह 04:47 बजे
  • चंद्रास्त: शाम 06:37 बजे
  • तिथि: चतुर्दशी (शाम 06:59 बजे तक), इसके बाद अमावस्या की शुरुआत
  • नक्षत्र: रोहिणी (दोपहर 12:54 बजे तक)
  • योग: शूल (सुबह 09:36 बजे तक)
  • करण: विष्टि (सुबह 08:33 बजे तक)

शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat)

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:04 बजे से 04:44 बजे तक — ध्यान व साधना के लिए श्रेष्ठ
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:56 बजे से 12:52 बजे तक — किसी भी शुभ कार्य के लिए उत्तम समय
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:21 बजे से 07:41 बजे तक — विवाह या पूजा के लिए अनुकूल

अशुभ समय

  • राहुकाल: दोपहर 03:53 बजे से 05:38 बजे तक — इस अवधि में शुभ कार्य करने से बचें
  • गुलिक काल: दोपहर 12:24 बजे से 02:08 बजे तक — यात्रा व निवेश से परहेज करें
  • यमगण्ड काल: प्रातः 09:00 बजे से 10:45 बजे तक (मंगलवार को विशेष रूप से ध्यान रखें)
Aaj Ka Rashifal 24 June 2025: मंगलवार को हनुमान जी की बरसेगी 3 राशियों पर कृपा, बनेंगे बिगड़े काम, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 24 June 2025: मंगलवार को हनुमान जी की बरसेगी 3 राशियों पर कृपा, बनेंगे बिगड़े काम, पढ़ें दैनिक राशिफल

 Aaj Ka Rashifal 24 June 2025: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि मंगलवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज शाम 7 बजे तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 54 मिनट से शुरू हो कर शाम 7 बजे तक स्थायीजय योग रहेगा। आज दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 24 जून 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपको कुछ ऐसा मिलेगा जिसकी आपको बहुत दिनों से ख्वाहिश थी। आज किसी इम्पोर्टेन्ट विषय में अपने से बड़े या किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही आगे बढ़ने की कोशिश करें। मेहनत, धैर्य और समझदारी से काम निपटा लेंगे। आज आपके जमीन जायदाद से जुड़े काम निपट सकते हैं इसके अलावा साझेदार की गतिविधियों पर भी ध्यान दें। बिजनेस में फायदा हो सकता है और रोजगार में नई उपलब्धि मिलने के योग हैं। आज आप घरेलू जरूरत की चीजों की खरीददारी कर सकते हैं। 

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 08

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा हो सकता हैं। गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियों को निभाने का पूरा प्रयास करेंगे। छात्र अपने अधूरे काम पूरे कर लेंगे। परिवार में धार्मिक आयोजन के योग बन रहे हैं, आज अपने खान-पान पर कंट्रोल रखें और बदलते मौसम में सेहत के लिहाज से अपना ध्यान रखेंगे। आज आपसे कोई मदद मांग सकता है आप उन्हें निराश नहीं करेंगे। आज जबरदस्ती किसी पर अपने काम या विचार थोपने की कोशिश न करें। आज किसी के साथ बहस में न फंसे, इससे आपका समय ख़राब होगा।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 02

मिथुन राशि

आपके लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों के लिए आज जॉब के अच्छे ऑफर मिल सकते है। आज दिखावे की प्रवृत्ति की वजह से बेवजह कामों में धन खर्च हो सकता है, अपने बजट को नजरअंदाज ना करें, वरना थोड़ा सा मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। आज बातचीत करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करेंगे तो रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। आज बिजनेस में किसी खास काम में और अनुभव लेने की जरूरत है। आज ऑफिशियल मामलों में चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से सावधान रहें। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

  • शुभ रंग- पर्पल
  • शुभ अंक- 07

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहेगा। आज निजी जीवन में सकारात्मकता लाने की कोशिश करेंगे और इसके लिए आप किसी महापुरुष का अनुसरण करेंगे। आपकी ज्यादातर योजनाएं पूरी हो सकती है। आज लोगों से मिलने और बात करने में खुशी महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में तालमेल रहेगा। आज आपकी जिद से दूसरों को भी परेशानी हो सकती है इसका आप ख्याल रखेंगे। बेटे को सफलता मिलने से ख़ुशी का माहौल बनेगा। आपका दांपत्य जीवन सौहार्द से भरा रहेगा।

  • शुभ रंग- पीच
  • शुभ अंक- 06

सिंह राशि

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपके शत्रु परास्त होंगे। अगर आप नया वाहन लेने का विचार कर रहे है तो परिवार वालों से आपको मदद मिल सकती है। आपके काम के प्रति मेहनत देख कर आपके जूनियर आपसे सीखने की कोशिश करेंगे। दूसरे लोग भी आपकी योजना से प्रभावित होंगे। ज्वेलरी की डिजाइनिंग कर रहे लोगों को काम में सफलता मिलेगी। बाहर की मसालेदार चीजों को खाने से बचें, आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। करियर में अच्छे बदलाव के योग हैं।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 08

कन्या राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निपटाने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। अपनी तरफ से हर मामले पर आपको सकारात्मक रहना होगा। धैर्य और विनम्रता बनाये रखें। पुरानी समस्याओं पर दोस्तों से बातचीत होगी। आपको समाधान भी मिल सकता है। आपकी सलाह से दूसरों को फायदा होगा। आज आपको नए इनकम सोर्स मिल सकते हैं। आज आपका बिजनेस अच्छा रहेगा। क्रिएटिव वर्क में आपकी रूचि बढ़ेगी। आपके रिश्तों में नई चेतना का संचार होगा। स्टूडेंट्स को करियर से रिलेटेड अच्छे मौके मिलेंगे। नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 01

तुला राशि

आपके लिए आज का दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज किसी विशेष कार्य के प्रति चल रहे प्रयासों के आज बेहतर परिणाम मिलेंगे। लेकिन अपने उसूलों के साथ आप किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे। आज आपका समाज में उचित सम्मान बना रहेगा। आज किसी के साथ भी व्यर्थ के वाद - विवाद में नही पड़ेगे। आज किसी उलझे हुए मामले को सुलझाने के लिए बहुत अधिक धैर्य की जरूरत है। आपके व्यापार में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे है। आज आपका झुकाव किसी नए काम की ओर हो सकता है।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 05

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। भाई - बहनों के साथ रिश्तों में मजबूती आयेगी, किसी काम में उनका सहयोग भी मिलेगा आज आपकी निजी समस्या सुलझ सकती है। आपका व्यापार भी अच्छा चलेगा। आज आप पुराने दोस्तों से मिलने की कोशिश करेंगे। आज आपके मदद की जरूरत के समय एक ऐसा व्यक्ति आपकी मदद करेगा जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। आपके पॉजिटिव नजरिए से जरूरी काम पूरे होगे और काम निपटाने के नए तरीके भी आपको मिल सकते हैं। 

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 06

धनु राशि

आपके लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपके नए विचार तथा जागरूकता आपके आत्मविश्वास तथा आत्मबल को बढ़ाएंगे। आज रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आज किसी भी स्थिति में घबराने के बजाय उनका समाधान ढूंढने की कोशिश करेंगे तो आपको सोल्यूशन मिल जायेगा। बिजनेस के सिलसिले में आपकी आज विदेश यात्रा भी हो सकती है। आज आप किसी प्रकार का इलेक्ट्रोनिक समान खरीद सकते है। आज आपको किसी नए ग्रुप से जुड़ने का अवसर मिलेगा, आप व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों क्षेत्रों में तालमेल बनाकर चलेंगे।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 04

मकर राशि

आपके लिए आज का दिन ठीक – ठाक बना रहेगा। अपने करियर को लेकर आप थोड़ा उलझन में रह सकते है। आप अपने गुरु से करियर के बारे में परार्मश ले सकते है। आज कार्यस्थल के कामों में उलझनें आएंगी, लेकिन समस्याओं से निजात पाने का रास्ता भी ढूंढ लेंगे। नौकरी में कार्यभार संबंधित कुछ दिक्कतें आएंगी। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और अनुशासित दिनचर्या रखने से आप स्वयं को ताजगी व ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। दाम्पत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा , संतान सुख की प्राप्ति होगी। जिससे घर में छोटी -सी पार्टी हो सकती है। 

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 02

कुम्भ राशि

आपके लिए आज का दिन परिवार वालों के साथ बीतेगा। आज आपको जो अच्छा लगता है, उस काम में समय बिताएं। इससे आपको शांति और ऊर्जा मिलेगी। अपने कामों को बहुत सावधानी और कुशलता से करेंगे। संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा। आज की गई मेहनत के निकट भविष्य में बेहतरीन परिणाम मिलने वाले हैं। दांपत्य जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के बुजुर्गों का स्नेह एवं आशीर्वाद भी आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। आज आप अपने पिता के साथ मार्केट भी जा सकते है , परिवार वालों के लिए शॉपिंग करेंगें।

  • शुभ रंग- हरा 
  • शुभ अंक- 08

मीन राशि

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको बिजनेस में कोई बड़ी डील मिल सकती है। इससे आपको धनलाभ हो सकता है। किसी शुभ समाचार के मिलने का योग नजर आ रहा है। आज आपकी मेहनत और सूझबूझ से आपकी उम्मीदें तथा आशाएं पूरी होगी। मनपसंद कामों में दिलचस्पी रहेगी। आनंद महसूस होगा। सामाजिक गतिविधियों में भी योगदान रहेगा। आज बातचीत के माध्यम से कुछ महत्वपूर्ण कार्य भी संपन्न होंगे। आज पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में आप सफल रहेंगे। आप आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ेंगे।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक-04
Aaj Ka Panchang, 23 June 2025: यहां जानें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल

Aaj Ka Panchang, 23 June 2025: यहां जानें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल

 Aaj Ka Panchang, 23 June 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार सोमवार, 23 जून 2025 को आषाढ़ महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। यह दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत खास है। इस दिन सोम प्रदोष व्रत एवं मासिक शिवरात्रि का संयोग भी बन रहा है। शिवभक्तों के लिए यह दिन विशेष फलदायक माना जाता है। यहां पढ़ें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल।

तिथि और व्रत

आज की त्रयोदशी तिथि रात 10:10 बजे तक रहेगी, जिसके बाद चतुर्दशी प्रारंभ होगी। शिवोपासना के लिए यह संपूर्ण दिन अत्यंत शुभ है। विशेष रूप से प्रदोषकाल में भगवान शिव की पूजा से समस्त दोषों का नाश होता है।

योग और नक्षत्र

  • धृति योग दोपहर 1:17 बजे तक प्रभावी रहेगा, जो स्थायित्व और संकल्प शक्ति को बढ़ाता है।
  • कृतिका नक्षत्र दोपहर 3:17 बजे तक रहेगा, जिसे तेजस्विता और शक्ति का प्रतीक माना जाता है।

    शुभ मुहूर्त

    अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:55 से 12:51 बजे तक। यह समय किसी भी शुभ कार्य या पूजा आरंभ करने के लिए उत्तम माना जाता है।

    सूर्योदय और सूर्यास्त

    • सूर्योदय: सुबह 05:24 बजे
    • सूर्यास्त: शाम 07:22 बजे

    राहुकाल

    • दिल्ली: सुबह 07:09 से 08:54 बजे तक
    • मुंबई: सुबह 07:42 से 09:22 बजे तक
    • लखनऊ: सुबह 06:57 से 08:41 बजे तक
    • भोपाल: सुबह 07:17 से 08:59 बजे तक
Aaj Ka Rashifal 23 June 2025: इन 4 राशियों के चेहरे पर आएगी मुस्कान, मिलेगी चौतरफा तरक्की; पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 23 June 2025: इन 4 राशियों के चेहरे पर आएगी मुस्कान, मिलेगी चौतरफा तरक्की; पढ़ें आज का राशिफल

  Aaj Ka Rashifal 23 June 2025: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि सोमवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज रात 10 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 1 बजकर 17 मिनट तक धृति योग रहेगा। आज दोपहर बाद 3 बजकर 17 मिनट तक कृतिका नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज सोम प्रदोष और मासिक शिवरात्रि व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 22 जून 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपका मित्र आपसे मिलने आपके घर आ सकता है, जिसे सामने देखकर आपको यकीन नहीं होगा, मित्र से कुछ निजी समस्याओं पर बात करके आपको हल्का महसूस होगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए दिन बढ़िया होने वाला है, आपको अच्छा फायदा होने के योग हैं। साझेदारी में किसी डील को फाइनल करना आपके लिए अच्छा रहेगा और आपके औद्योगिक मामले सुधरेंगे। आज आपके दांपत्य जीवन में सुख समृद्धि बनी रहेगी। आज आपके पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 06

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज स्पोर्ट्स से जुड़े लोग अपनी ट्रेनिंग में पूरी मेहनत करेंगे। कोरियर का बिज़नेस कर रहे कारोबारियों को आज फायदा होगा। आज विद्यार्थी प्रैक्टिकल को पूरा करने में सीनियर्स की मदद लेंगे। परिवार में सुख संतोष बढ़ेगा, स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। नवविवाहित जीवनसाथी आज धार्मिक स्थल पर जाने का विचार करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में दबदबा बना रहेगा।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 02

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज परिवार में आपकी तारीफ होगी और आपके काम करने की स्किल को सराहना मिलेगी। आज आपके जीवन में कुछ बदलाव आ सकते हैं जो आपके लिए बढ़िया साबित होंगे। आज आपको किसी काम को करने के लिये ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। जो लोग होटल या रेस्टोरेंट जैसे बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन पहले से बेहतर रहेगा, आज आपका दिन ज्यादा लाभ कमाने का है। आज आपको जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर पिता का सहयोग मिलेगा। आज आपके पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 01

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार में आपके अच्छे काम की तारीफ़ होगी। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्र तैयारी जारी रखेंगे। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा। आपके व्यावसायिक कौशल में तेजी आयेगी और आप एक मजबूत भावना के साथ पेशेवर दौड़ में खुद को आगे पायेंगे। आपको अपने पद और आय को एक समान या बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 03

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की नयी योजना बनायेंगे, जिससे आपकी कामयाबी आसमान की बुलंदियों पर होगी। आपकी मुलाकात बचपन के किसी दोस्त से होगी, आपकी पुरानी यादें ताज़ा होंगी। आमोद-प्रमोद में आपका ज्यादा मन लगेगा। अर्थराईटिस की परेशानी से जुड़े लोगों को आज राहत मिलेगी। आज परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 06

कन्या राशि

आज आप अपने दिन की शुरुआत किसी गरीब की मदद करके करेंगे। आज आपके घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान होने से घर में भक्ति भावना का माहौल बना रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में हो रही गलतफहमियां आज दूर होंगी। स्किन प्रॉब्लम से परेशान लोग आज अच्छे डॉक्टर से सलाह लेंगे। बिजनेस पार्टनर के साथ किसी विदेश की यात्रा का योग बन रहा है। किसी बहुत इम्पोर्टेन्ट पर्सन से मुलाकात होगी। आप पॉजिटिव थिंकिंग रखेंगे, तो अच्छे से अपने कामों को पूरा करने में सक्सेस रहेंगे।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 05

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। इस राशि के बिजनेसमैन के लिए आज का दिन रिलैक्स से भरा होगा। आप दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। अधिकारियों और निचले वर्ग के लोगों से भी समय-समय पर मदद मिलेगी। आज आपके बिजनेस में तरक्की होगी। ऑफिस में वह काम आपको आज मिल सकता है, जिसके लिए आप बहुत उत्सुक थे। आपके पेंडिंग वर्क भी पूरे हो जायेंगे।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 01

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज आपकी शिक्षा में आ रही परेशानी से छुटकारा मिलेगा, आपको ख़ुशी होगी। आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था व विश्वास से आगे बढ़ेंगे। आज आप अपने कामों में जल्दबाजी दिखाने से बचेंगे तो आप आगे आने वाली किसी समस्या से बच जायेंगे। आपका कोई मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है जिसकी आप अपनी क्षमता के अनुसार मदद करेंगे।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 02

धनु राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। परिवार संग किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे, पारिवारिक प्रेम बढ़ेगा। आज शांत मन से किसी काम को करेंगें तो जल्द ही पूरा हो जाएगा। कोई पारिवारिक निर्णय लेने से पहले घर के बड़े बुजुर्ग की राय जरूर लें। बिजनेसमैन के लिए नया बिजनेस स्टार्ट करने के लिए आज का दिन शुभ है जो आने वाले समय में अधिक फायदा कराएगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलेंगे, साथ ही आज आपका बिगड़ा काम बनेगा।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 09

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहने वाला है। आज किसी काम में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है, इसलिए शाम को थकान रहेगी। आज कार्य स्थल पर आपकी मुलाकात ऐसे व्यक्ति से होगी जिससे मिलकर आपको अच्छा लगेगा। आज आप माता जी की इच्छा पूरी करेंगे, माता जी की ख़ुशी देखने लायक होगी। आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें और आपको एक से अधिक स्रोतों से लाभ होने के योग बन रहे हैं। आज कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया अनुभव करेंगे इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा।

  • शुभ रंग- मरून
  • शुभ अंक- 07

कुम्भ राशि

आज आपका दिन लकी रहेगा | कुछ मामलों में मेहनत ज्यादा रहेगी और नतीजा कम लाभ वाला मिलेगा। ऑफिस में कोई नया काम भी सामने आ सकता है। उस नए काम को बहुत अच्छी तरह करने का प्रयास करेंगे। आज आपको धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। किसी खास मित्र से आज आपकी मुलाकात होगी, जिनसे मिलकर आप खुश होंगे। आर्किटेक्ट और इंजीनियरिंग वालों के लिए आज सफलता भरा दिन है।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 02

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए बदलाव से भरा हो सकता है। आज आपके जीवन में कुछ बदलाव आ सकते हैं जो आपके लिए बढ़िया साबित होंगे। आज आपको किसी काम को करने के लिये ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज माता-पिता के आशीर्वाद से किये गये कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। परिवार को जोड़कर चलने से आपकी भूमिका बड़ी हो जाएगी ,जिससे परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा आपको खुद पर गर्व होगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। समय का सदुपयोग करें, आपकी सफलता के जल्द ही अच्छे योग हैं।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक-06
Aaj Ka Panchang: आज 22 जून 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 22 जून 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 22 जून 2025

विक्रम संवत- 2082, कालयुक्त
शक सम्वत- 1947, विश्वावसु
पूर्णिमांत- आषाढ़
अमांत- ज्येष्ठ

तिथि
कृष्ण पक्ष

नक्षत्र
भरणी- जून 21 07:50 PM- जून 22 05:38 PM

योग
सुकर्मा- जून 21 08:29 PM- जून 22 04:57 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 5:24 AM
सूर्यास्त- 7:22 PM
चन्द्रोदय- जून 23 2:53 AM
चन्द्रास्त- 4:14 PM

अशुभ काल
राहू- 9:07 AM- 10:48 AM
यम गण्ड- 2:09 PM- 3:49 PM
कुलिक- 5:46 AM- 7:26 AM
दुर्मुहूर्त- 07:33 AM- 08:27 AM
वर्ज्यम्- 04:09 PM- 05:37 PM, 04:33 AM- 06:00 AM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 12:01 PM- 12:55 PM
अमृत काल- 01:43 PM- 03:11 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:10 AM- 04:58 AM

शुभ योग
त्रिपुष्कर योग- 05:38 PM- 01:21 AM, जून 23

द्वादशी- जून 22 04:27 AM- जून 23 01:22 AM

 

Aaj Ka Rashifal 22 June 2025: रविवार के दिन ये राशि उधार के लेनदेन से बचें, इन्हें होगी धन-प्राप्ति; पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 22 June 2025: रविवार के दिन ये राशि उधार के लेनदेन से बचें, इन्हें होगी धन-प्राप्ति; पढ़ें दैनिक राशिफल

 Aaj Ka Rashifal 22 June 2025: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि रविवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज देर रात 1 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। आज शाम 4 बजकर 57 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। आज शाम 5 बजकर 39 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज रात 9 बजकर 32 मिनट पर बुध कर्क राशि में गोचर करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 22 जून 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आज का दिन लाभ देने वाला है। इस राशि के लोगों को आज धन की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि वाली महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। उन्हें अपने ननिहाल या मायके की तरफ से खुशखबरी मिल सकती हैं। आज आपके विचारों को ऑफिस में सीनियर्स की तरफ से पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आज आप भविष्य के लिए कोई खास निर्णय ले सकते हैं। जो आगे चलकर कारगर साबित होगा। आज आपको मिलने वाले प्रेम और सम्मान अन्य दिन की अपेक्षा अधिक मिलेगा।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 05

वृष राशि

आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपका कोई मित्र या रिश्तेदार आपसे मिलने आपके घर आ सकता है। इस राशि के लोग उधार लेने और देने से बचें। आज आपकी सारी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। आज आपका धार्मिक कार्यों में रुझान बढ़ सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। आज जॉब सर्च करने वालों को किसी मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। स्टूडेंस पढ़ाई के लिए विदेश भी जा सकते है।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 08

मिथुन राशि

आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आज आपके करीबी आपको अचानक से गिफ्ट देकर चकित कर सकते हैं। विवादों के मामलों में आज आपको सफलता हासिल होगी। आज आप शाम का समय अपने बच्चों के साथ व्यतीत कर सकते है। इस राशि के लोग आज बिजनेस में सोच-समझकर कर फैसला लें इससे आपको सफलता की प्राप्ति होगी।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 01

कर्क राशि

आज का दिन मनोकामना पूरी करने वाला है। आज आपको अपने लोगों के बीच अपनी छवि बनाने का पूरा मौका मिलेगा। आज आपके दुश्मन आपसे दूर ही रहेंगे। आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते है। आज नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं। आज भाई आपसे पढ़ाई के विषय में जानकारी लेंगे। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा , घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा। आपका स्वास्थ्य आज रोज से बेहतर रहेगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 09

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लेकर आएगा। यह परिणाम व्यवसाय से जुड़ा हो सकता है। आज आपके जीवन में खुशियों की बौछार होगी। आज एक से अधिक स्रोतों से आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। आपकी तरक्की से आज घरवालों को आप पर गर्व होगा। मन में नए-नए विचार उत्पन्न होंगे घर के सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा , आप पहले से बेहतर महसूस करेंगे। 

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 06

कन्या राशि

आज का का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज किसी काम को पूरा करने के लिए नये तरीकों पर विचार करेंगे। नए वाहन का सुख प्राप्त होगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा, घर पर सब लोग खुश रहेंगे। आज घर के कामों को करने के बाद हाउसवाईव्स फोन पर बातचीत करके अपना कुछ समय व्यतीत करेंगी। आज माता-पिता का सानिध्य व सहयोग मिलने से विद्यार्थी खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे।

  • शुभ रंग- सुनहरा
  • शुभ अंक- 09

तुला राशि

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करेंगे। आपको शासन व सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा और आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। संतान की सफलता आपको प्रसन्न कर सकती है। इस राशि के लोगों के व्यापार में आज दो गुना वृद्धि हो सकती है। आप अगर घर में कुछ परिवर्तन संबंधी निर्णय लेना चाहते है तो आपके लिए अच्छा दिन है। परिवार का सहयोग बना रहेगा।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 05

वृश्चिक राशि

आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। व्यापार में रुकी हुई योजनाओं को शुरू करने से आपकी व्यस्तता बढ़ी रहेगी। आज आपकी कोई कार्य योजना सफल होगी। आज संतान की तरक्की से आपको बेहद ख़ुशी होगी। आपकी शादी की चल रही बात आज फाइनल हो जाएगी। वेब डिजाइनिंग के लोग जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं , अच्छी कम्पनी में जॉब मिल सकती है। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 07

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। छात्र छात्राओं को अपने काम को कल पर नहीं टालना चाहिए, आपको जब भी खाली समय मिले अपने काम को पूरा कर ले। कुछ नए विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी , जिसमें गुरुजनों का साथ मिलेगा। मित्रों की सहायता से आपको आय के साधन मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर रहेगी। आज आप काम के बाद कुछ समय लवमेट के साथ बिताएंगे , आपको अच्छा लगेगा।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 01

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहेगा। आज बेवजह की उलझन से दूर होकर आप किसी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिताएंगे। यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं, यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। अगर आपको लगता है कि आप दुनिया की भीड़ में कहीं खो गए हैं, तो अपने लिए वक्त निकाले और अपने व्यक्तित्व का आकलन करें। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा, साथ ही कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी। 

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 06

कुम्भ राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप किसी काम को लेकर उत्साहित होंगे, काम आसानी से व समय से पूरा हो जायेगा। आपके आय के नए स्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा। आज प्रोजेक्ट कार्य में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो आगे सफलता के लिए मददगार भी साबित होगा। आज कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं जो वाकई जबरदस्त और सृजनात्मक होंगे।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 03

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए बदलाव से भरा रहने वाला है। जो लोग पैतृक व्यवसाय कर रहे हैं, वो व्यवसाय में कुछ बदलाव के लिए अपने पिताजी से बातचीत करेंगे। आज पड़ोस में हो रहे भजन, कीर्तन में परिवार के साथ सम्मिलित होंगे। आज आपकी वाणी में मधुरता का भाव रहेगा , जिससे आपके रिश्ते में सौहार्द बना रहेगा। राजनीति में सफलता प्राप्त होगी, सभा को संबोधित करने का मौका मिलेगा।

  • शुभ रंग- पीच
  • शुभ अंक- 07
Aaj Ka Panchang: आज 21 जून 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 21 जून 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 21 जून 2025

विक्रम संवत- 2082, कालयुक्त
शक सम्वत- 1947, विश्वावसु
पूर्णिमांत- आषाढ़
अमांत- ज्येष्ठ

तिथि
कृष्ण पक्ष दशमी- जून 20 09:49 AM- जून 21 07:19 AM
कृष्ण पक्ष एकादशी [क्षय तिथि]- जून 21 07:19 AM- जून 22 04:27 AM
कृष्ण पक्ष द्वादशी- जून 22 04:27 AM- जून 23 01:22 AM

नक्षत्र
अश्विनी- जून 20 09:45 PM- जून 21 07:50 PM
भरणी- जून 21 07:50 PM- जून 22 05:38 PM

योग
अतिगण्ड- जून 20 11:46 PM- जून 21 08:29 PM
सुकर्मा- जून 21 08:29 PM- जून 22 04:57 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 5:46 AM
सूर्यास्त- 7:11 PM
चन्द्रोदय- जून 21 1:42 AM
चन्द्रास्त- जून 21 3:00 PM

अशुभ काल
राहू- 9:07 AM- 10:48 AM
यम गण्ड- 2:09 PM- 3:49 PM
कुलिक- 5:46 AM- 7:26 AM
दुर्मुहूर्त- 07:33 AM- 08:27 AM
वर्ज्यम्- 04:09 PM- 05:37 PM, 04:33 AM- 06:00 AM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 12:01 PM- 12:55 PM
अमृत काल- 01:43 PM- 03:11 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:10 AM- 04:58 AM

शुभ योग
सर्वार्थसिद्धि योग- जून 20 09:45 PM- जून 21 05:46 AM

Aaj Ka Rashifal 21 June 2025: शनिवार का दिन 3 राशियों के लिए रहेगा खास, आज दूर होंगी कई चिंताएं, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 21 June 2025: शनिवार का दिन 3 राशियों के लिए रहेगा खास, आज दूर होंगी कई चिंताएं, पढ़ें दैनिक राशिफल

 21 June 2025 Ka Rashifal: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि शनिवार का दिन है। एकादशी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 28 मिनट तक रहेगी।  आज शाम 7 बजकर 51 मिनट से शुरू हो कर भोर 4 बजकर 28 मिनट तक यायिजय योग रहेगा। आज शाम 7 बजकर 50 मिनट तक अश्विन नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज योगिनी एकादशी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 21 जून 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

मेष वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। लॉ के क्षेत्र से जुड़े स्टूडेंट के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज कहीं से एक केस आपके हाथ लग सकता है। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है। सोसाइटी में आज आपको पहले किए किसी सामाजिक कार्य के लिए सम्मान मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। लवमेट के साथ डिनर पर जा सकते हो। आज आपके व्यापार में दो गुना वृद्धि हो होगी।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 09

वृष राशि

वृष वालों के लिए आज का दिन परिवार वालों के साथ बीतेगा। परिवार के साथ बाहर घूमने का प्लान भी बन सकता है। आज अचानक से आपके घर पर आपका करीबी रिश्तेदार आ सकता है। दोस्तों के साथ लंबे टूर की प्लांनिग बन सकती है। आज आपके बिजनेस में फायदा होने के योग बन रहे है। स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा। आज आप अपने बड़े – बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर नया बिजनेस शुरु कर सकते हो, जिससे आपको इसका फायदा भविष्य में होगा। लवमेट वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक-  04

मिथुन राशि

मिथुन वालों के लिए आज के दिन मन में नए – नए विचार आ सकते है। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है, मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। आप दोस्तों के साथ बाहर हिल स्टेशन पर जा  सकते है। दाम्पत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से हो सकती है, जिसका फायदा आपको भविष्य में होगा। आज आफिस में आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। जुनियर आपसे काम सीखने आ सकते है। पूरा दिन इंज्वाय से भरा रहेगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 09

कर्क राशि

कर्क वालों के लिए आज का दिन ठीक – ठाक रहेगा। बिजनेस में थोड़ी सी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जल्द ही सब नॉर्मल हो जाएगा। आज अपनी वाणी पर कंट्रोल रखने से आपको ही फायदा होगा। आज स्वास्थ्य के प्रति आप थोड़ी सावधानी रखें। बेहतर होगा कि आप बाहर के खाने को अवॉयड करें। इस राशि के लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बना सकते हैं। घर से बाहर जाने से पहले आप जरूरी सामान जरूर ले जाएं। 

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक-04

सिंह राशि

सिंह वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आनंद की प्राप्ति के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। निश्चित ही घर में खुशियों का आगमन होगा। पारिवारिक सम्बन्धी परेशानियां आज खुद-ब-खुद दूर हो जाएगी। आज के दिन आपका करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। कार्यक्षेत्र में बढोत्तरी के नये अवसर प्राप्त होगें। ऑफिस में सहकर्मियों की मदद से आज आपका काम जल्द ही पूरा हो जायेगा। शाम को जीवनसाथी के सहयोग से आपकी परेशानी थोड़ी कम होगी, जिसके बाद आप अच्छा महसूस करेगें। आज लोगों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी।

  • शुभ रंग- ओरेंज
  • शुभ अंक- 06

कन्या राशि

आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा मंदिर जाने या किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। आज आपको शत्रु पक्ष से सावधान रहने की जरुरत है, लेकिन अपनी समझदारी से आप कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। पानी का सेवन करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज किसी कन्या को नया सिक्का देने से परिवार में सुख समृद्धि बढ़ेगी। इस राशि के आविवाहित लोगों को विवाह के शुभ प्रस्ताव मिल सकते है। आज इलेक्ट्रानिक सामान खरीदने का प्लान बना सकते है।

  • शुभ रंग- स्काई ब्लू
  • शुभ अंक- 05

तुला राशि

तुला वालों आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आज घरेलू चीजों को खरीदने पर आपके अधिक पैसे खर्च हो सकते है। आज आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। माता-पिता का आर्शीवाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेंगें। राजनीति में आप सक्रिय भूमिका निभाएंगें। आप विरोधियों का सामना करेंगें। आज यात्रा कुछ ज्यादा होने की वजह से थकान महसूस करेगें। इस राशि के लोगों को आज कानूनी मामलों से बचने की जरूरत है वरना आपको इसके बदले मोटी रकम चुकानी पड़ सकती है। आज आर्थिक पक्ष पहले से काफी बढ़िया रहेगा। 

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 06

वृश्चिक राशि

आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। बढ़े हुए ऊर्जा के साथ आप कोई काम करेंगे तो कम समय में पूरा हो जाएगा। आज आपकी अन्दरूनी ताक़त कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के शादीशुदा लोग किसी रेस्टोरेंट में डिनर का प्लान बना सकते हैं। पुरानी जायदाद के क्रय-विक्रय के कार्यों में लाभ होगा। आज संतान के प्रति विश्वास बढ़ेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 08

धनु राशि

कालात्मक कार्यों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी। आज व्यापारियों को बिजनेस में बढ़िया लाभ होगा। आज नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज धार्मिक स्थलों की यात्रा जीवनसाथी के साथ जाने पर शुभफल प्राप्त होंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। किसी नये कोर्स को ज्वाइन करने के लिए आज का दिन बेस्ट है। लवमेट के लिए आज का दिन बेहतर है , एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ेगा।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 09

मकर राशि

मकर वालों के लिए आज का दिन ठीक – ठाक रहेगा। आज उन लोगों से सावधान रहें जो आपको ग़लत राह पर ले जाने की सोचते हैं। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी। आज फर्नीचर का सामान खरीदेंगे तो आपके लिए दिन शुभ है। आपके वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं आज समाप्त हो जाएगी। बिजनेस में साझेदारी सोच-समझ कर ही करें साथ ही नयी योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 01

कुंभ राशि

कुंभ वालों आज का दिन यात्रा में बीतेगा। ये यात्रा ऑफिस के काम से रिलेटेड हो सकती है। यात्रा के दौरान किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। जो इस राशि के इंजीनियर्स है उनके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कम्पनी से जॉब के लिए ऑफर आ सकती है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कॉम्पटेटिव एग्जाम से रिलेटेड शुभ समाचार आपको मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। अगर कोई नयी गाड़ी खरीदना चाह रहें है तो आज ले लीजिए। आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी। 

  • शुभ रंग- पर्पल
  • शुभ अंक- 02

मीन राशि

मीन वालों आज अपने बड़े-बुजुर्ग का आर्शीवाद लेकर नया बिजनेस शुरू करें तो फायदा होना तय है। बच्चों के करियर के लिए आप किसी से उधार ले सकते हैं। आज आपको व्यापार में अचानक से धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। आज दूसरों के मामलों में दखल ना दें, आवश्यकता पड़ने पर ही अपनी राय दें। ऑफिस में आज किसी बात को लेकर बॉस से आपको डांट पड़ सकती है। आज ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है। बेहतर होगा कि आज किसी भी बात पर जल्दी गुस्सा करने से बचें। आज प्रापर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 08
Aaj Ka Panchang: आज 20 मई 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 20 मई 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग- 20 मई 2025

विक्रम संवत - 2082 कालयुक्त
शक सम्वत - 2047 विश्वावसु
आषाढ़ - पूर्णिमान्त
ज्येष्ठ - अमान्त

तिथि
नवमी - 09:49 ए एम तक

नक्षत्र
रेवती - 09:45 पी एम तक

योग
शोभन - 11:47 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 06:02 ए एम
सूर्यास्त - 07:19 पी एम
चन्द्रोदय - 01:58 ए एम, जून 21
चन्द्रास्त - 02:06 पी एम

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 12:14 पी एम से 01:07 पी एम
बह्म मुहूर्त - 04:36 ए एम से 05:19 ए एम
गोधूलि मुहूर्त- 07:17 पी एम से 07:39 पी एम
अमृत काल-  07:30 पी एम से 09:00 पी एम

अशुभ काल
राहूकाल- 11:01 ए एम से 12:40 पी एम
यम गण्ड - 03:59 पी एम से 05:39 पी एम
गुलिक - 07:41 ए एम से 09:21 ए एम
दुर्मुहूर्त - 08:41 ए एम से 09:34 ए एम, 01:07 पी एम से 02:00 पी एम

 
Aaj Ka Rashifal 20 June 2025: देवी लक्ष्मी की कृपा से चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य,, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 20 June 2025: देवी लक्ष्मी की कृपा से चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य,, पढ़ें दैनिक राशिफल

 20 June 2025 Ka Rashifal: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि शुक्रवार का दिन है। नवमी तिथि आज सुबह 9 बजकर 50 मिनट तक रहेगी, उसके बाद दशमी तिथि लग जायेगी। आज रात 11 बजकर 47 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज रात 9 बजकर 45 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पंचक है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 20 जून 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

Aaj Ka Panchang: आज 19 मई 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 19 मई 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग- 19 मई 2025

विक्रम संवत - 2082 कालयुक्त
शक सम्वत - 1947 विश्वावसु
आषाढ़ - पूर्णिमान्त
ज्येष्ठ - अमान्त

तिथि
अष्टमी - 11:55 ए एम तक

नक्षत्र
उत्तर भाद्रपद - 11:17 पी एम तक

योग
सौभाग्य - 02:46 ए एम, जून 20 तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 06:02 ए एम
सूर्यास्त - 07:18 पी एम
चन्द्रोदय - 01:18 ए एम, जून 20
चन्द्रास्त - 01:08 पी एम

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 12:13 पी एम से 01:06 पी एम
बह्म मुहूर्त - 04:36 ए एम से 05:19 ए एम
गोधूलि मुहूर्त- 07:17 पी एम से 07:39 पी एम    
अमृत काल-  06:42 पी एम से 08:13 पी एम

अशुभ काल
राहूकाल- 02:20 पी एम से 03:59 पी एम
यम गण्ड - 06:02 ए एम से 07:41 ए एम
गुलिक - 09:21 ए एम से 11:00 ए एम
दुर्मुहूर्त - 10:27 ए एम से 11:20 ए एम, 03:46 पी एम से 04:39 पी एम

 

 
Aaj Ka Rashifal 19 June 2025 : 3 राशियों का साथ, हो सकता है बड़ा आर्थिक लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 19 June 2025 : 3 राशियों का साथ, हो सकता है बड़ा आर्थिक लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

 19 June 2025 Ka Rashifal: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि गुरुवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 56 मिनट तक रहेगी, उसके बाद नवमी तिथि लग जायेगी। आज देर रात 2 बजकर 46 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। साथ ही आज रात 11 बजकर 17 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज पंचक और शीतलाष्टमी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 19 जून 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको अपने पद और आय को एक समान बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। जीवन में खुशियों की प्राप्ति होगी। आज विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम न मिलने से कुछ उदासी रहेगी, परंतु हिम्मत न हारें और प्रयासरत रहें। विरोधी पक्ष आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकता है, चौकन्ना रहना भी जरूरी है। अपने खर्चों को कम करके आर्थिक समस्या से बच सकते हैं। आज आप कई तरह की गतिविधियों में दिन बिताएंगे इसके साथ ही कठिन से कठिन काम को पूरा कर लेंगे। 

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 07

वृष राशि

आज आपके दिन की शुरुआत थोड़ा कमजोर रहेगी, लेकिन बाद में अच्छा लाभ मिलने से उनकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। अगर घर में सुधार संबंधी कोई गतिविधि चल रही है, तो अपने सामर्थ्य के अंदर ही खर्च करेंगे। आपका किसी नए वाहन को खरीदने का सपना आज पूरा होगा। आप आज किसी से अपने मन की बातों को शेयर करेंगें और वह आपकी बातों की अहमियत देगा। संतान की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज बिल्डर्स किसी मकान की सेल से अच्छा लाभ कमाएंगे। 

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक-  03

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। ऑफिस के काम में आज आपके सामने कई चुनौतियां भी आएंगी। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के आसार खुलेंगे। आज अपने कार्यों में सफलता पाने के लिए थोड़ा स्वार्थी होना पड़ सकता हैं। आज बेवजह बाहरी गतिविधियों में समय बिताने से खर्च बढ़ेगा। अपने महत्वपूर्ण कार्यों में किसी जानकर व्यक्ति की सलाह अवश्य लें, ऐसा करना आपके लिए बहुत अधिक लाभदायक रहेगा। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा सुखद रहेगी। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में शिक्षकों से मदद मिलेगी। 

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 06

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज किसी से बातचीत करते समय आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। आज सकारात्मक दिनचर्या रहेगी। आपकी बहुत सी परेशानियों का हल निकलेगा। किसी नजदीकी मित्र या रिश्तेदार के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। आप अपने आपको बेहतर महसूस करेंगे। आज घर से संबंधित गतिविधियों पर आपको सहयोग देना होगा। इससे परिवार काफी हद तक सुरक्षित महसूस करेगा। दोस्तों के साथ शाम को अच्छा समय बीतेगा। बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में आप किसी से विचार-विमर्श करेंगे।

  • शुभ रंग- पीच
  • शुभ अंक-02

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहने वाला है। आज आप शॉपिंग करने जा सकते हैं। आपकी व्यापारिक योजनायें सफल होंगी। आज किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको सुकून मिलेगा और दोबारा से अपने आपको तरोताजा महसूस करेंगे। अपनी ऊर्जा का भरपूर उपयोग करें। आज उधार दिया हुआ या फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की उचित संभावना है। आज आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। आपको आज किसी मित्र से धन का लाभ होगी जिससे बैंक बैलेंस मजबूत होगा। आज भाई बहन के बीच में चल रही अनबन खत्म हो जाएगी, आपसी रिश्ता मज़बूत बनेगा। बच्चों को अपना टाइम दे जिससे उनका प्यार आपको ज्यादा से ज्यादा मिल सकें।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 07

कन्या राशि

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। समाज में आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज कारोबार में लोगों के अनुभव को आत्मसात करना तरक्की में सहायक रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधित व्यवसाय में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाएगी। आज किसी ऑर्डर को पूरा करने के लिए उधार लेना पड़ सकता है जिसे आप जल्द चुका भी देंगे। ऑफिस में पदोन्नति के साथ-साथ इन्क्रीमेंट मिलने से आप काफी उत्साहित होंगे।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 09

तुला राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज व्यवसाय में वर्तमान में जैसा चल रहा है, उसी पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। अगर कहीं निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो उचित रहेगा। दूरदराज क्षेत्रों से व्यवसायिक संपर्क बनेंगे। परिवार में सभी आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें, मॉर्निंग एक्सरसाइज की रूटीन अपनाएं, आपको लाभ जरुर मिलेगा। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। 

  • शुभ रंग- पीच
  • शुभ अंक- 04

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज शाम को किसी मित्र की बर्थडे पार्टी में जायेंगे जहां आपके अन्य दोस्त भी होंगे। आज घर के वरिष्ठ लोगों का मान-सम्मान बनाए रखेंगे। बच्चों पर बहुत अधिक अंकुश न लगाएं, उनके साथ मित्रवत व्यवहार करना उचित होगा। अचानक ही किसी मेहमान के घर आने से आपकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त भी हो जाएगी। इस राशि के जो लोग बड़ी कंपनियों में काम करते हैं, उनके लिए आज का दिन बेहद खास है। जीवन में चल रही परेशानियाँ जल्द ही दूर होंगी। 

  • शुभ रंग- पर्पल
  • शुभ अंक- 05

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। जिंदगी का एक बड़ा सबक इस बात को मान लेना है, कि बहुत सी चीजें समय के साथ बदलती है। आज व्यस्त और लाभकारी दिन है। प्रयास करने पर आपका कोई विशेष उद्देश्य पूरा हो सकता है। आज एनीमेशन डिजाइनर जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जिंदगी में चल रही भागदौड़ के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप अपने मन पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब होंगे।

  • शुभ रंग- मजेंटा
  • शुभ अंक- 08

मकर राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। बिना किसी अनुभवी शख्स की सलाह के आज ऐसा कोई भी काम ना करें, जिसमें आपको कॉन्फिडेंस न हो। आज अपने स्वभाव में ठहराव और सहजता लाएं। जल्दबाजी में सलिए गए फैसले बदलने पड़ सकते हैं। अन्य गतिविधियों में व्यस्तता की वजह से अपने निजी कार्यों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। चिंता न करें, जल्दी ही समय बेहतर होगा। आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं, इससे आपके मन को शांति मिलेगी। आज शोरूम के कारोबारियों की अच्छी इनकम होगी।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 04

कुंभ राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज का दिन तरक्की के नए नये मार्ग खोलेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखें, जल्द ही आपको परीक्षा में सफलता हासिल होगी। आज पुरानी बातें वर्तमान पर हावी न होने दें, क्योंकि इससे फायदा नहीं होगा, बल्कि संबंधों में दूरियां बढ़ सकती हैं। अपनी सोच सकारात्मक रखें। आज आर्थिक मामलों पर विशेष ध्यान देंगे। प्राइवेट जॉब में कार्यरत लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आप तोल मोलकर बोले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। 

  • शुभ रंग- ऑरेंज
  • शुभ अंक- 09

मीन राशि

आज का दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आएगा। आप ऐसे लोगों से मिलेंगे, जो भविष्य में आपकी मदद करेंगे। आज अपने नजदीकी मित्रों और संपर्क सूत्रों के साथ रिश्तों को और अधिक बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। आज पति-पत्नी के बीच उचित तालमेल रहेगा। मित्रों के साथ गेट-टुगेदर और मेल-मिलाप संबंधी प्रोग्राम बनेंगे। इम्पोर्टेन्ट वर्क पूरा करने में ध्यान भटक सकता है, इसलिए अपने काम को कंसन्ट्रेट होकर करें जिससे आपको जल्द ही सफलता मिलेगी। 

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 02
Aaj Ka Panchang, 18 June 2025: जानिए शुभ मुहूर्त, शुभ योग, नक्षत्र और आज का राहुकाल

Aaj Ka Panchang, 18 June 2025: जानिए शुभ मुहूर्त, शुभ योग, नक्षत्र और आज का राहुकाल

 Aaj Ka Panchang, 18 June 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार आज 18 जून 2025, बुधवार को आषाढ़ के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस दिन का विशेष ज्योतिषीय महत्व है क्योंकि प्रीति और आयुष्मान जैसे शुभ योग बनने के साथ-साथ पंचक काल भी जारी है। दिन की शुरुआत विशेष नक्षत्र और योगों के संयोग के साथ होगी, जिसका प्रभाव जीवन के विभिन्न क्षेत्रों पर पड़ सकता है। यहां जानें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, शुभ योग, नक्षत्र और आज का राहुकाल।

आज की तिथि और दिन

  • तिथि: आषाढ़ कृष्ण पक्ष सप्तमी
  • दिन: बुधवार

आज के योग और नक्षत्र

  • प्रीति योग: सुबह 7:40 बजे तक
  • आयुष्मान योग: प्रीति योग के बाद पूरे दिन रहेगा
  • पूर्वभाद्रपद नक्षत्र: रात 12:23 बजे तक
  • पंचक काल: जारी है और 20 जून रात 9:45 बजे तक प्रभावी रहेगा

शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त: आज उपलब्ध नहीं है

राहुकाल का समय

  • दिल्ली 12:22 PM - 02:07 PM
  • लखनऊ 12:07 PM - 01:51 PM
  • भोपाल 12:21 PM - 02:03 PM

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय: सुबह 05:23 बजे

सूर्यास्त: शाम 07:21 बजे

Aaj ka Rashifal, 18 जून 2025: बुधवार का दिन कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से मीन सभी 12 राशियों का राशिफल

Aaj ka Rashifal, 18 जून 2025: बुधवार का दिन कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से मीन सभी 12 राशियों का राशिफल

 Aaj ka Rashifal, 18 जून 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, बुधवार (18 जून) को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि पर संचार करेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, सोमवार (16 जून) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। यहां पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि वालों का अपना आज का दैनिक राशिफल।

मेष राशि (Aries Horoscope)
आज आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। यात्राओं से लाभ संभव है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)
धैर्य बनाए रखें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लें। पुराने निवेशों से लाभ मिलने की संभावना है। रिश्तों में संवाद जरूरी रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
आपकी बातचीत की कला लोगों को प्रभावित करेगी। नया कार्य शुरू करने का दिन है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, खासकर गले और सर्दी से जुड़ी समस्या।

कर्क राशि (Cancer Horoscope)
भावनाओं में बहने से बचें। परिवार में किसी मुद्दे पर सलाह लेनी पड़ सकती है। कामकाज में थोड़ी धीमी गति रह सकती है, लेकिन धैर्य से स्थितियाँ सुधरेंगी।

सिंह राशि (Leo Horoscope)
प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। नेतृत्व की क्षमता से आप नई जिम्मेदारी हासिल कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी।

कन्या राशि (Virgo Horoscope)
आज का दिन कामकाज में व्यवस्थित रहने का है। लंबे समय से अटके कार्य पूरे हो सकते हैं। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें।

तुला राशि (Libra Horoscope)
मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है। ध्यान और मेडिटेशन फायदेमंद होंगे। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। दांपत्य जीवन में संवाद और समझदारी जरूरी है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)
आज जोखिम लेने से बचें। गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान पक्ष से प्रसन्नता मिलेगी। निवेश सोच-समझकर करें।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)
खुशखबरी मिल सकती है। नई योजनाएं बनेंगी और उनका क्रियान्वयन भी होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी।

मकर राशि (Capricorn Horoscope)
कार्यस्थल पर तनाव रह सकता है, पर संयम से समाधान संभव है। आज आपको पुराने प्रयासों का फल मिल सकता है। रिश्तों में पारदर्शिता रखें।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)
आज रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोग सफलता पाएंगे। दोस्तों के साथ समय बिताना मानसिक शांति देगा।

मीन राशि (Pisces Horoscope)
ध्यान और आध्यात्मिकता की ओर झुकाव रहेगा। किसी पुराने मित्र से मिलना संभव है। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा। जल्दबाजी से बचें।

Aaj ka Panchang, 17 June 2025: 17 जून का वैदिक पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त, शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल

Aaj ka Panchang, 17 June 2025: 17 जून का वैदिक पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त, शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल

 Aaj ka Panchang, 17 June 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, मंगलवार 17 जून 2025 को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। इस तिथि में कई शुभ योग और विशिष्ट खगोलीय स्थितियां बन रही हैं, जो धार्मिक और दैनिक कार्यों के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होंगी। यहां जानें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

तिथि और योगों की स्थिति
आषाढ़ कृष्ण षष्ठी तिथि का प्रारंभ 17 जून को प्रातःकाल से होगा, जो दोपहर 2 बजकर 47 मिनट तक प्रभावी रहेगा। इसके उपरांत सप्तमी तिथि का प्रवेश होगा। इस दिन प्रीति योग बन रहा है, जो 18 जून की सुबह 7 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। इस योग को शुभ और सौम्य माना जाता है, जो विवाह, यात्रा और नए कार्यों के आरंभ के लिए अनुकूल होता है।

नक्षत्र और विशेष संयोजन
17 जून की रात तक शतभिषा नक्षत्र प्रभाव में रहेगा, जो रात 1 बजकर 2 मिनट तक विद्यमान रहेगा। शतभिषा नक्षत्र रहस्यमय कार्यों, शोध, और स्वास्थ्य से जुड़े कार्यों के लिए लाभकारी माना जाता है। इसके अलावा इस दिन पंचक भी चल रहा है, और पृथ्वी लोक की भद्रा का प्रभाव भी रहेगा — अतः कुछ कार्यों में विशेष सतर्कता की आवश्यकता हो सकती है।

शुभ मुहूर्त और अभिजीत काल
इस दिन का अभिजीत मुहूर्त, जो अत्यंत शुभ माना जाता है, सुबह 11:54 बजे से दोपहर 12:50 बजे तक रहेगा। यह समय अत्यधिक शुभ कार्यों जैसे कि नया व्यापार आरंभ करना, संपत्ति खरीदना या किसी महत्वपूर्ण निर्णय के लिए उपयुक्त माना जाता है।

राहुकाल

  • दिल्ली: 03:51 PM – 05:36 PM
  • लखनऊ: 03:34 PM – 05:18 PM
  • भोपाल: 03:44 PM – 05:26 PM

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय: प्रातः 05:23 बजे
  • सूर्यास्त: सायं 07:21 बजे