BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Aaj Ka Rashifal 27 November 2024: गणेश जी इन 4 राशियों पर बरसाएंगे कृपा...पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 November 2024: गणेश जी इन 4 राशियों पर बरसाएंगे कृपा...पढ़ें आज का राशिफल

27 नवंबर 2024 aaj Ka Rashifal:- आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि बुधवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 13 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा।  साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजकर 36 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 27 नवंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि: 

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार के सभी लोग मिलकर किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जाने की योजना बनाएंगे। नौकरी कर रहे लोगों को अपनी नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी को आप कोई नया कार्य शुरू करा सकते हैं। पिताजी आपके बिजनेस को बढ़ाने के लिए धन खर्च करेंगे। साथ ही किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह भी लेंगे। बच्चे आज खेल कूद में व्यस्त रहेंगे। कुल मिलाकर आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। 

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 4

वृष राशि: 

आज का दिन उत्तम रहने वाला है । करीयर को बेहतर बनाने के लिए किये गये प्रयासों से आपको लाभ होगा। आज आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। संतान की सफलता के कारण, घर में खुशी का माहौल बना रहेगा । शाम को जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा । बच्चे आज किसी जरुरी काम में अपनी माता की मदद मागेंगे । जिससे उनके काम पूरे होंगे । आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा । रुका हुआ काम पूरा होगा आपको मानसिक शांति मिलेगी । जीवनसाथी आज आपको उपहार देंगे। 

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 6

मिथुन राशि: 

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप अपने आप को काफी तरोताजा महसूस करेंगे, जिससे आप अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल होंगे। आज मित्रों की सहायता से आपको आय के अवसर मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमा कर आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे। आज का दिन आनंद से भरा रहेगा, आप जिंदगी को पूरी तरह जिएंगे। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन खुशनुमा कर देंगे। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। 

  • शुभ रंग- ओरंज
  • शुभ अंक- 9

कर्क राशि: 

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा। उच्च अधिकारियों द्वारा आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय कर रहे लोग नई-नई योजनाओं को लागू करेंगे, जिससे व्यापार को आगे बढ़ा सके । आज आपको अचानक पैसों की आवश्यकता पड़ सकती है। सगे-संबंधियों से आपको सहायता मिलेगी। आज किसी भी स्थिति में आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए। आज दाम्पत्य जीवन अच्छा बना रहेगा। 

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 2

सिंह राशि: 

आज किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। जो लोग बैंक में कार्य करते है वह आज अपना काम बहुत जल्द निपटा लेंगें। लवमेट आज किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जायेंगे, एक दूसरे पर विश्वास बढेगा। आज रूका हुआ

पैसा आपको वापस मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आज आपके कार्यों की प्रशंसा दूर-दूर तक लोगों में इत्र की तरह महकेगी । आप सफलता की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ जायेंगे। छात्र किसी खास मामले में एकांत और शांति से विचार करेंगे, तो सब ठीक हो जायेगा। 

  • शुभ रंग- महरून
  • शुभ अंक- 1

कन्या राशि: 

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपका पूरा ध्यान अपने कार्य में सुधार करने में रहेगा। आज बच्चे अपने माता पिता का ज्यादा ध्यान रखेंगें और बात भी मानेंगे। आज घर पर किसी चीज की मरम्मत करानी पड़ेगी। महिलाओ को घर के कार्यो से राहत मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शाम का समय भाई बहनों के साथ हँसी-मज़ाक में बितेगा। जीवनसाथी आज आपको नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी दें सकते है। जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा । 

  • शुभ रंग- मेजेंटा
  • शुभ अंक- 5

तुला राशि: 

आज का दिन खुशियां लेकर आया है। अपनी सकारात्मक सोच को सार्थक कामों में लगायेंगे तो आपकी रचनातमक प्रतिभा सबके सामने खुलकर आएगी, लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ जायेगा। जो लोग डांस सीखना चाहते है, वह सोशल मिडिया की मदद से सीखेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा बिजनेस में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। आज आप कुछ नया काम स्टार्ट करने की सोच सकते है, लेकिन शुरू करने से पहले अपनों से बड़ों की सलाह जरूर ले लें। आज आपका मन आध्यात्म की तरफ रहेगा। आज हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे।

  • शुभ रंग- ओरेंज
  • शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि: 

आज का दिन खुशियाँ भरा रहेगा। नवविवाहित दंपत्ति में मीठी नोक-झोंक होगी, इससे रिश्ते में मजबूती आयेगी। आज किसी अनजान व्यक्ति से दोस्ती करने से बचे, पहले उसके बारे में भली-भांति समझ लें । आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पिता अपके बिजनेस में आपका सयोग करेंगें। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें। छात्रों के लिए आज का दिन खुशियाँ देने वाला है, किसी अच्छी कंपनी में इंटर्न करने का मौका मिलेगा। 

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 6

धनु राशि: 

आज का दिन आपके जीवन में खुशियाँ लेकर आया है। आज छात्रों को करियर के मामले में कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। ऑफिस के कार्यो को करते समय फोक्स बनायें रखें। आपको जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे अपनी समझदारी से बखूबी निभायेंगें । जो लोग प्रॉपर्टी डीलर हैं उनका काम अच्छा चलेगा और रूका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा। सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी । छोटे बच्चे आज किसी खिलौने की मांग कर सकते है। 

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 9

मकर राशि: 

आज का दिन फायदेमंद साबित होने वाला है। आज आपको पहले किये गये छोटे-मोटे कार्यों से भी पॉजीटिव रिजल्ट मिलेगा। सफलतायें छोटी ही सही लेकिन निरंतर बनी रहेंगी, इससे आपका विचार सकारात्मक बनेगा। अपने से बड़ों की बातें ग़ौर से सुनें, भविष्य में आपके लिये फायदेमंद रहेगी। युवाओ को बढ़िया नौकरी मिलने की सम्भावना बन रही है । कारोबार में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं उन्हे पुराने किये गये कार्यो के लिए वाह-वाही मिलेगी। इलेक्ट्रोनिक सामान खरीदना चाहते है, तो आज का दिन अच्छा है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। 

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 5

कुंभ राशि: 

आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस राशि के जो लोग नौकरी कर रहे हैं वह दिए गए काम को पूरा करने में सफल होंगे। आज आप दफ्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करेंगे। परिवार वालों का हंसी-मजाक भरा बरताव घर के वातावरण को खुशनुमा बनायेगा। कार्यों में परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ आप घूमने जाने की योजना बनाएंगे, जहां सभी लोग काफी खुश नजर आएंगे। लवमेट के लिए दिन अच्छा है।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 6

मीन राशि: 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार का सहयोग मिलेगा और यह सीखेंगे की धन को कैसे बचा कर रखा जाता है, जिससे भविष्य में कोई परेशानी ना हो। साथ ही आज आपके ऊपर परिवार की कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिन्हें आप पूरा करेंगे। सभी लोग आपके द्वारा किए गए कार्यों से काफी खुश नजर आएंगे। आज आप माता-पिता से अपने मन की बातों को साझा करेंगे। कार्य क्षेत्र में आज आपकी परफोर्मेंस बाकि लोगों से बेहतर रहेगी। 

  • शुभ रंग- पीच
  • शुभ अंक- 3
Aaj Ka Panchang 26 November 2024: क्या है 26 नवंबर का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय

Aaj Ka Panchang 26 November 2024: क्या है 26 नवंबर का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय

26 नवंबर 2024 Aaj Ka Panchang :- आज का पंचांग - 26 नवंबर 2024 मंगलवार कार्तिक कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि है. हिन्दू पंचांग के अनुसार आज हस्त नक्षत्र है. सनातन धर्म में हर दिन का विशेष महत्व बताया गया है. अगर आप उस दिन के ग्रहों की स्थिति को देखते हुए, पंचांग में बताए राहु काल के समय या अभिजीत मुहूर्त को ध्यान में रखकर कोई कार्य करते हैं तो आपको दिन बेहतर बीतता है. वैदिक पंचांग सभी शुभ और अशुभ घड़ियों का विशलेषण कर मानव जीवन को और बेहतर बनाने की सलाह देता है. जिन लोगों को ये विज्ञान समझ में आता है वो लोग इसका अधिक से अधिक लाभ ले पाते हैं. 

आज का पंचांग

तिथि- एकादशी - 27:49:53 तक

नक्षत्र- हस्त - 28:34:53 तक

करण- बव - 14:27:27 तक, बालव - 27:49:53 तक

पक्ष- कृष्ण

योग- प्रीति - 14:12:13 तक

वार- मंगलवार

सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएं

सूर्योदय- 06:52:51

सूर्यास्त- 17:24:07

चन्द्र राशि- कन्या

चन्द्रोदय- 27:12:59

चन्द्रास्त- 14:24:59

ऋतु- हेमंत

हिन्दू मास एवं वर्ष

शक सम्वत- 1946   क्रोधी

विक्रम सम्वत- 2081

काली सम्वत- 5125

प्रविष्टे / गत्ते- 11

मास पूर्णिमांत- मार्गशीर्ष

मास अमांत- कार्तिक

दिन काल- 10:31:16

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)

दुष्टमुहूर्त- 08:59:06 से 09:41:11 तक

कुलिक- 13:11:37 से 13:53:42 तक

कंटक- 07:34:56 से 08:17:01 तक

राहु काल- 14:46:18 से 16:05:13 तक

कालवेला /अर्द्धयाम- 08:59:06 से 09:41:11 तक

यमघण्ट- 10:23:16 से 11:05:21 तक

यमगण्ड- 09:30:40 से 10:49:34 तक

गुलिक काल- 12:08:29 से 13:27:24 तक

शुभ समय (शुभ मुहूर्त)

अभिजीत- 11:47:26 से 12:29:32 तक

दिशा शूल

दिशा शूल- उत्तर

चन्द्रबल और ताराबल

ताराबल- अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद

चन्द्रबल- मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन

Horoscope 26 November 2024 : आज के दिन इस राशि के लोग आसानी से जुटा सकते हैं धन, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

Horoscope 26 November 2024 : आज के दिन इस राशि के लोग आसानी से जुटा सकते हैं धन, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

26 नवंबर 2024 Horoscope :-  12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

मेष राशि : आपको यह अनुभव होगा कि आपके आस-पास के लोग अत्यधिक मांग कर रहे हैं। हालाँकि, जितना आप कर सकते हैं, उससे अधिक करने का आश्वासन न दें और केवल दूसरों को खुश करने के लिए अपने आप को तनाव में न डालें। यात्रा आपको थकावट और तनाव दे सकती है, लेकिन यह आर्थिक दृष्टि से लाभकारी सिद्ध होगी।

वृषभ राशि : आपके चारों ओर ऊर्जा और उत्साह का प्रचुरता होगी, जिससे आप आने वाले सभी अवसरों का पूरा लाभ उठाएंगे। दीर्घकालिक दृष्टिकोण से निवेश करने पर विचार करें। किसी धार्मिक स्थल या रिश्तेदार के घर जाने की संभावना है। कुछ लोगों के लिए नया रोमांस ताजगी लाएगा और आपको खुशमिजाज बनाए रखेगा।

मिथुन राशि : गर्दन या कमर में लगातार दर्द आपको परेशान कर सकता है। इसे नजरअंदाज न करें, विशेषकर जब इसके साथ कमजोरी भी महसूस हो रही हो। आज आराम करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। बिना बुलाए कोई मेहमान आज आपके घर आ सकता है, लेकिन इस मेहमान की किस्मत के कारण वह आज आएगा।

कर्क राशि : आपको आज मानसिक शांति प्राप्त होगी। आपका धन तभी आपके लिए उपयोगी होगा जब आप अनावश्यक खर्चों से बचने का प्रयास करेंगे, यह बात आज आपको स्पष्ट रूप से समझ में आ सकती है। आज आप बिना किसी विशेष प्रयास के लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे।

सिंह राशि : आज आपमें ऊर्जा और सक्रियता का अनुभव होगा। आपका स्वास्थ्य आज पूरी तरह से आपके साथ रहेगा। आज आपको कई नई वित्तीय योजनाओं का सामना करना पड़ेगा – किसी भी निर्णय से पहले उनके लाभ और हानि पर ध्यानपूर्वक विचार करें।

कन्या राशि : आपका मन आज सकारात्मक चीजों को स्वीकार करने के लिए खुला रहेगा। यदि आप अपनी रचनात्मक क्षमताओं का सही तरीके से उपयोग करें, तो यह आपके लिए बहुत लाभकारी सिद्ध हो सकता है। पढ़ाई के लिए घर से अधिक समय तक बाहर रहना आपको माता-पिता की नाराजगी का सामना करवा सकता है।

तुला राशि : अपने स्वास्थ्य की अनदेखी न करें, शराब से दूर रहें। आपके मन में जल्दी धन अर्जित करने की तीव्र इच्छा उत्पन्न होगी। छोटे बच्चे आपको व्यस्त रखेंगे और मानसिक शांति प्रदान करेंगे। प्रेम के मामले में आज आप गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको पेशेवर सफलताएँ और लाभ प्राप्त होंगे।

वृश्चिक राशि : हाल की घटनाएँ आपके मन को अशांत कर सकती हैं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए ध्यान और योग लाभकारी सिद्ध होंगे। आज आप आसानी से धन जुटा सकते हैं- पुराने उधार लौटाने वाले लोगों से पैसे मिल सकते हैं- या किसी नई परियोजना में निवेश के लिए धन प्राप्त कर सकते हैं।

धनु राशि : खुश रहें क्योंकि अच्छा समय आपके निकट है और आप अपने भीतर अतिरिक्त ऊर्जा का अनुभव करेंगे। यदि भविष्य में आर्थिक रूप से मजबूत बनना है, तो आज से ही धन की बचत करना शुरू करें। अपने सामाजिक जीवन को नजरअंदाज न करें।

मकर राशि : आपकी उदारता का व्यवहार आपके लिए एक छिपा हुआ आशीर्वाद साबित होगा, क्योंकि यह आपको संदेह, असमर्थता, लालच और आसक्ति जैसी नकारात्मकताओं से बचाएगा। आज आप बिना किसी की सहायता के धन अर्जित करने में सक्षम रहेंगे। अपने जीवनसाथी के साथ अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से पहले विचार करें।

कुंभ राशि : अपने विचारों को व्यक्त करने में संकोच न करें। आत्मविश्वास की कमी को अपने ऊपर हावी न होने दें, क्योंकि यह केवल आपकी समस्याओं को और बढ़ाएगा और आपकी प्रगति में बाधा डालेगा। अपने आत्मविश्वास को पुनः प्राप्त करने के लिए अपनी बात स्पष्ट रूप से कहें और चुनौतियों का सामना मुस्कान के साथ करें।

मीन राशि : बीमारी आपकी निराशा का कारण बन सकती है। आपको परिवार में फिर से खुशी का माहौल बनाने के लिए जल्द से जल्द इससे बाहर निकलने की आवश्यकता है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए अनावश्यक खर्च न करें।

Aaj Ka Panchang: आज 25 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 25 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 25 नवंबर 2024

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- मार्गशीर्ष
अमांत- कार्तिक

तिथि
कृष्ण पक्ष दशमी- नवंबर 24 10:20 PM- नवंबर 26 01:02 AM
कृष्ण पक्ष एकादशी- नवंबर 26 01:02 AM- नवंबर 27 03:47 AM

नक्षत्र
उत्तर फाल्गुनी- नवंबर 24 10:16 PM- नवंबर 26 01:24 AM
हस्त- नवंबर 26 01:24 AM- नवंबर 27 04:34 AM

योग
विष्कुम्भ- नवंबर 24 12:17 PM- नवंबर 25 01:11 PM
प्रीति- नवंबर 25 01:11 PM- नवंबर 26 02:13 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:51 AM
सूर्यास्त- 5:36 PM
चन्द्रोदय- नवंबर 25 1:37 AM
चन्द्रास्त- नवंबर 25 2:05 PM

अशुभ काल
राहू- 8:12 AM- 9:32 AM
यम गण्ड- 10:53 AM- 12:13 PM
गुलिक- 1:34 PM- 2:54 PM
दुर्मुहूर्त- 12:35 PM- 01:18 PM, 02:44 PM- 03:27 PM
वर्ज्यम्- 06:24 AM- 08:12 AM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:52 AM- 12:35 PM
अमृत काल- 05:14 PM- 07:03 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 05:16 AM- 06:04 AM

Aaj Ka Rashifal 25 November 2024: आज इन 3 राशियों पर रहेगी भोलेनाथ की कृपा, डूबती नैय्या लगेगा पार, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 November 2024: आज इन 3 राशियों पर रहेगी भोलेनाथ की कृपा, डूबती नैय्या लगेगा पार, पढ़ें दैनिक राशिफल

  25 November 2024 Ka Rashifal: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि सोमवार का दिन है। दशमी तिथि आज देर रात 1 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 1 बजकर 12 मिनट तक विष्कुम्भ योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 24 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 25 नवंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि 

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। दोपहर तक आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कुछ छिपे विरोधी आपके बारे मे अफवाहें फ़ैलाने के लिए तैयार बैठे हैं। ऐसा कोई मौका ही न दें। आपकी प्रतिभा आपका मान-सम्मान बढ़ाने में कारगर साबित हो सकती है। आज आपको कुछ ऐसे काम दिए जायेंगे,जिन्हें आप आसानी से पूरा कर लेंगे। इस राशि के जो लोग विज्ञान के क्षेत्र सेजुड़े हैं, आज उन्हें किसी नयी खोज में बड़ी सफलता मिल सकती है। आपको अपने किसी अच्छे काम के लिए अच्छा इंसेंटिव मिलेगा। आज आप वाहन खरीदने का मन बनायेंगे।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 9

वृष राशि 

आज भाग्य का आपको पूरा-पूरा साथ मिलेगा। ऑफिस में अपनी प्रगति के बारे में विचार करेंगे। आज शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करेंगे तो बिना गड़बड़ के काम समय से पूरा हो जायेगा। आज आप

पुरानी देनदारी भी निपटा सकते हैं। आज आपको दूसरों का मूड समझने में बहुत हद तक सफलता मिलेगी। आगे बढ़ने के लिए आप कुछ नया सीखेंगे। इस राशि के जो लोग सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उन्हें तरक्की के नये अवसर प्राप्त होंगे। आपको सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा, जो आपको सफलता के मार्ग पर एक कदम आगे बढ़ाएगा।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 2

मिथुन राशि 

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। आप जिन कामों को करने के लिए सोचेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फायदा दे सकते हैं। जो लोग मिट्टी के व्यवसाय से जुड़े है उनके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज आपके व्यवहार से दूसरे लोग भी आपसे प्रभावित होंगे। बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर अमल करने के लिए आज का दिन अच्छा है। पारिवारिक रिश्ते में मिठास बनी रहेगी। लोगों का भरोसा आप पर बना रहेगा। आज आप दूसरों के उलझे हुए मामलों को तुरंत सुलझाने में सफल होंगे। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 1

कर्क राशि 

आज आपका दिन शानदार रहेगा। किसी बात को लेकर भाई- बहन से विचार विमर्श करेंगे। आज किसी से भी बेवजह मजाक करने से आपको बचना चाहिए। कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने से मन खुश रहेगा। आज कुछ नये मौके और नये विचार सामने आयेंगे, जिन्हें आप खुले मन से स्वीकार करेंगे।आज आप ज्यादातर मामलों में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात पाने के लिए घरेलू नुस्खों को अपनाना फायदेमंद रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आयेगा।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 9

सिंह राशि 

आज आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा। आज आपके मन मेंबहुत-सी सकारात्मक भावनाएं आयेंगी। इस राशि के जो लोग जॉब की तलाश में है उन्हें आज जॉब के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। बेहतर होगा आज सामानों की लिस्ट बनाकर ही बाजार जाएं। इस राशि के छात्रों को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी नये कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। परिवार के साथ किसी ट्रिप पर जायेंगे, जहां खूब इंजॉय करेंगे। ऑफिस में आज आपके पर्सनालिटी की तारीफ की जायेगी।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 5

कन्या राशि 

आज आपका दिन नई सौगात लेकर आया है। आज करियर संबंधी कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर का वातावरण खुशनुमा हो जायेगा। सेहत आज फिट रहेगी। मन में पैसों को लेकर कई तरह के विचार आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने के लिए समय बेहतर है। यात्रा का कोई कार्यक्रम बना सकते हैं। अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए आज आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। घर के किसी काम को लेकर आप कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं। संतान की ओर से आपको अच्छी खुशखबरी मिल सकती है।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 7

तुला राशि

आज आपका दिन लकी रहेगा। आज आप जो भी करें, अच्छे से समझकर करें, फायदा होगा। सरकारी कामों में किसी अनुभवी से सलाह मिल सकती है, जो आपके बहुत काम आ सकती है। इस राशि के जो लोग कोचिंग संचालक हैं, उनके लिए अपने काम में कुछ बदलाव करने का आज अच्छा दिन है। आज आपका स्वास्थ्य रोज की अपेक्षा अच्छा रहने वाला है। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। आज परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बितायेंगे। आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि रहेगी। प्रॉपर्टी लेने का मन बनायेंगे।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 2

वृश्चिक राशि 

आज आपका दिन सुनहरे पल लेकर आया है। आज पारिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आप कुछ नया करने के लिए नए तरीके अपना सकते हैं। काम करने में आसानी होगी। ऑफिस में नई जिम्मेदारियों को लेने के लिए उत्सुक रहेंगे। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। आपको सभी काम में उनका सपोर्ट मिलेगा। एजुकेशन फ़ील्ड में बेहतर परिणाम के लिए टीचर्स आपका पूरा सहयोग करेंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए आपकी मेहनत सफल रहेगी।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 4

धनु राशि 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में किसी सहकर्मी से मदद मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में तरक्की होनी तय है। इस राशि की महिलाएं शॉपिंग के लिए जा सकती हैं। आप किसी काम में अच्छी परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया प्रयोग कर सकते हैं। कोई भी काम करने से पहले उसकी रूपरेखा जरूर बना लें। अपने आप पर विश्वास रखें। शाम को बच्चों के साथ समय बिताने पर आप राहत महसूस करेंगे। आज आप अपने दोस्तों के साथ गोल्फ खेलने जा सकते हैं। इम्युनीटी सिस्टम को बढाने के लिए आप योगा कर सकते हैं। आप खुद को दूसरों के सामने साबित करने में सफल होंगे। कामकाज से संबंधित अच्छे आइडिया आपके दिमाग में आयेंगे।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 8

मकर राशि 

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। दाम्पत्य रिश्ते में नई ताजगी महसूस करेंगे। पहले किये हुये निवेश से आज लाभ मिलेगा। आज आपकी कोशिशें पूरी हो सकती हैं। आप नए लोगों से संपर्क कर सकते हैं। आज आप कोई महत्वपूर्ण काम कर सकते हैं, जो भविष्य में आपको बड़ा फायदा देने वाला रहेगा। ऑफिस में कलीग्स के साथ आपकी अच्छी तालमेल बनी रहेगी। सीनियर्स आपके काम से प्रसन्न होंगे। आपके लिए पदोन्नति के आसार हैं आपकी सैलेरी में इन्क्रीमेंट भी हो सकता है। आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएं बनानी चाहिए। स्टेशनरी के कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 6

कुंभ 

राशि आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। अपने बिजनेस में नये प्रयोग करने में आप सफल होंगे। आज आप जो भी सोचेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। पहले किये गये कामों का आज बेहतर परिणाम प्राप्त होगा। अधिकारी वर्ग आपके काम की तारीफ करेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े काम आज पूरे हो सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में अनुकूल परिणाम देखने को मिलेंगे। आपके वैवाहिक जीवन में बिगड़ी हुई चीजें खुद-ब-खुद सही होने लगेगी। आज आपकी ऊर्जा बढ़ी हुई रहेगी। धन लाभ के नये अवसर प्राप्त होंगे। किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिलने की पूरी उम्मीद है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा
रहने वाली है।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 7

मीन राशि 

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज किसी बड़े मामलों पर समझौता करने और सहयोग करने के लिए आप तैयार रहें। रुके हुए काम आज पूरे हो जाएंगे। आज अपने कामों में कामयाबी का परचम लहरायेंगे। आज खुद को मेंटली और फिजिकली फिट महसूस करेंगे। आप अपनी कड़ी मेहनत और सकारात्मक व्यवहार के जरिए कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलेंगे। पैसों के लेन-देन में थोड़ा सतर्क रहें। छात्रों को अपने दिनचर्या में आज बदलाव करना पड़ सकता है। आज ऑफिस की तरफ से मीटिंग में जा सकते है, वहां अपनी बात सबको समझाने में सफल होंगे।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 1
Aaj Ka Panchang: आज 24 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 24 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 24 नवंबर 2024

विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - मार्गशीर्ष
अमांत - कार्तिक

तिथि
कृष्ण पक्ष नवमी- नवंबर 23 07:57 PM- नवंबर 24 10:20 PM

नक्षत्र
पूर्व फाल्गुनी - नवंबर 23 07:27 PM- नवंबर 24 10:16 PM

योग
वैधृति - नवंबर 23 11:41 AM- नवंबर 24 12:17 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:50 AM
सूर्यास्त - 5:36 PM
चन्द्रोदय - नवंबर 24 12:47 AM
चन्द्रास्त - नवंबर 23 1:05 PM

अशुभ काल
राहू - 04:05 पी एम से 05:25 पी एम
यम गण्ड - 12:08 पी एम से 01:27 पी एम
कुलिक - 02:46 पी एम से 04:05 पी एम
दुर्मुहूर्त - 04:00 पी एम से 04:42 पी एम
वर्ज्यम् - 06:25 ए एम, नवम्बर 25 से 08:13 ए एम, नवम्बर 25

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:51 AM- 12:34 PM
अमृत काल - 04:49 PM- 06:34 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:14 AM- 06:02 AM

 

 
Aaj Ka Rashifal 24 November 2024: आज सूर्य के समान चमकेगी इन राशि वालों की किस्मत,पढ़ें रविवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 24 November 2024: आज सूर्य के समान चमकेगी इन राशि वालों की किस्मत,पढ़ें रविवार का राशिफल

24 नवंबर 2024 aaj Ka Rashifal:- आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि रविवार का दिन है। नवमी तिथि आज रात 10 बजकर 21 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज रात 10 बजकर 17 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 24 नवंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि-  

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज आपकी कोई इच्छा पूरा होने से पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। आप उच्च शिक्षा के लिए हाई प्रोफाइल संस्थान में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। परिवार में किसी शुभ कार्य पर आप धन खर्च करेंगे। भूमि संबंधी कार्यों में आपके लिए लाभ के योग हैं। आपकी व्यावसायिक योजनाएं सफल होंगी। व्यापार में आमदनी के सोर्स बढ़ेंगे। आपको परिवार का अच्छा सहयोग मिलेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाएंगे। आज आप किसी प्रकार का पारिवारिक फैसला लेने में जल्दबाजी न करें।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 5

वृष राशि- 

आज आपके लिए दिन फायदेमंद रहेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी। कार्यक्षेत्र में आपको बेहतर अवसर मिलने की संभावना है। व्यापारियों को व्यापार से रिलेटेड यात्रा होने के योग हैं। इस यात्रा से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आज आप धन की बचत करने में कामयाब रहेंगे। परिवारजनों के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। आज आपको कार्यों में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 1

मिथुन राशि- 

आज आपका दिन ठीक ठाक रहेगा। आप अपने प्रियजनों और परिवार के बड़ों से सलाह लेकर ही कोई व्यवसाय से संबंधित निर्णय लेंगे। किसी तरह के पैसों के लेन-देन में आज आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। आप कोई मकान या जमीन खरीदने का प्लान बना सकते हैं। आज आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए आज अच्छा रिश्ता मिलने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहें। सरकारी योजनाओं से आज आपको लाभ मिलेगा। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 4

कर्क राशि- 

आज आपका दिन पॉजिटिव रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को व्यापार में बड़े लाभ की उम्मीद है। नई व्यापारिक योजनाएं बनाने में कामयाब रहेंगे। आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। उच्च स्तरीय शिक्षा में आपकी संतान के एडमिशन लेने की खबर मिल सकती है।स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से आज आपको छुटकारा मिलेगा। आज आय केअनेक स्त्रोत मिलेंगे। आज आप परिवार सहित किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। अपने मित्रों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 9

सिंह राशि- 

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आपको किसी प्रकार के लेन-देन के मामले में स्पष्टता रखनी होगी। संतान के करियर में विशेष उपलब्धि मिलने से आपको खुशी मिलेगी। काफी दिनों से स्टार्टअप शुरू करने का प्लान पूरा करने में कामयाब रहेंगे। आज आप एक अच्छे टीम लीडर साबित होंगे। आज आपको किसी भी बात को लेकर बहुत अधिक सोच-विचार करने से बचना होगा। आज आपके पारिवारिक खर्चे बढ़ेंगे। आपके घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिनके साथ अलग-अलग पकवानों का आनंद उठाएंगे।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 9

कन्या राशि- 

आज आपका दिन लकी रहने वाला है। आप व्यापार शुरू करने का मन बनाएंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी, आज किसी प्रकार की बिजनेस डील हो सकती है। घर के कार्यों में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाएंगे। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग आपको कार्यों को और बेहतर ढंग से पूरा करने के लिए उत्साहित करेगा। पहले दिये किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आज आपके फेवर में आएगा। महिलाएं आज किचन में काम करते समय सावधानी बरतें।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 6

तुला राशि- 

आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आज आपके व्यापार में उन्नति होने के योग बने हुए हैं। किसी पारिवारिक समस्या का आज समाधान निकालने में सफल होंगे, परिवार के सदस्यों में ताल-मेल बढ़ेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिए आज आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। प्रतियोगी परीक्षार्थियों को सफलता मिलने के योग है। आपका मन सामाजिक कार्यों में ज्यादा लगेगा। जीवनसाथी आज आपको कोई खुशखबरी देंगे। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहने वाला है,कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि- 

आज आपका दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। आपको अपने कुछ पुराने मित्रों से मेल-जोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र क्षेत्र में दी गई जिम्मेदारियों को आज आप बखूबी निभाएंगे। अपने सीनियर्स के साथ कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। कार्यस्थल पर आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी सहकर्मी के सहयोग से आपके रूके हुए काम पूरे होंगे। परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन करवा सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी तरह का निवेश करने का मन बनाएंगे।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 6

धनु राशि- 

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपको नौकरी से रिलेटेड कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिसकी आपको प्रतीक्षा थी। जीवनसाथी की ओर से कोई उपहार मिलने से पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का अपने कार्यों में बढ़िया प्रदर्शन रहेगा। आज आपको आर्थिक लाभ होने के योग हैं। संतान के किसी जरूरी काम को लेकर आज किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 7

मकर राशि- 

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। आज आपको किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का ऑफर आएगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। संतान पक्ष से खुशियां मिलेंगी। आज आपको कार्यों में मित्रों का सहयोग मिलेगा। जिससे आप अपने कार्यों को समय से पूरा करने में कामयाब होंगे। तकनीक और संचार से जुड़े लोगों को कुछ नए अवसर मिलने की संभावना है।

  • शुभ रंग- क्रीम
  • शुभ अंक- 3

कुंभ राशि- 

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आप धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। छात्रों को सफलता मिलने के योग बने हुए है, बस थोड़ी और मेहनत करने की जरुरत है। गवर्नमेंट सेक्टर से जुड़े लोगों को उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। जिससे वह अपना कोई बड़ा प्रोजेक्ट पूरा करने में सफल होंगे। आपका वैवाहिक जीवन खूबसूरत रहेगा। आज आपको पैतृक संपत्ति से लाभ के योग हैं। आप अपने क्रोधी स्वभाव से बचें।

  • शुभ रंग- केसरिया
  • शुभ अंक- 4

मीन राशि- 

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी। मीडिया और जनसंचार से जुड़े लोगों को उनके काम के लिए प्रसिद्धि मिलेगी। अगर आप लेखक है और कोई किताब लिखना चाह रहे हैं तो समय अनुकूल है। सेहत के मामले में आज आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपका पारिवारिक जीवन उत्साह से भरा रहेगा। ऑफिस के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। नवविवाहित दंपत्ति आज कहीं घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 2
Aaj Ka Panchang: आज 22 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 22 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 22 नवंबर 2024

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- मार्गशीर्ष
अमांत- कार्तिक

कृष्ण पक्ष सप्तमी  - नवंबर 21 05:03 PM – नवंबर 22 06तिथि:08 PM

नक्षत्र
अश्लेषा- नवंबर 21 03:35 PM – नवंबर 22 05:10 PM

योग
ब्रह्म- नवंबर 21 12:01 PM – नवंबर 22 11:33 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:50 AM
सूर्यास्त- 5:25 PM
चन्द्रोदय- 11:41 PM
चन्द्रास्त- 12:35 PM

अशुभ काल
राहू- 10:48 ए एम से 12:07 पी एम
यम गण्ड- 02:46 पी एम से 04:06 पी एम
कुलिक- 08:09 ए एम से 09:28 ए एम
दुर्मुहूर्त- 08:57 ए एम से 09:39 ए एम, 12:28 पी एम से 01:11 पी एम
वर्ज्यम्- 06:18 ए एम, नवम्बर 23 से 08:04 ए एम, नवम्बर 23

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:46 ए एम से 12:28 पी एम
अमृत काल- 03:27 पी एम से 05:10 पी एम

शुभ योग
रवि योग- 06:50 ए एम से 05:10 पी एम

 

 
Aaj Ka Rashifal 22 November 2024: शुक्रवार को इन राशियों का होगा भाग्योदय,पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 22 November 2024: शुक्रवार को इन राशियों का होगा भाग्योदय,पढ़ें दैनिक राशिफल

 22 November 2024 Ka Rashifal: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि शुक्रवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज शाम 6 बजकर 8 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 11 बजकर 34 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 10 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 22 नवंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आज आप अपने किसी करीबी दोस्त के साथ बाहर जा सकते हैं, बाहर का मौसम आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। अपने करियर को लेकर आप कुछ नया प्लान बनाएंगे। आप अपने गुरु से करियर के बारे में परामर्श ले सकते हैं। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी, जिससे घर में छोटी-सी पार्टी हो सकती है। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा भी ले सकता है।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 2

वृष राशि

आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। बिजनेस के सिलसिले में आपकी आज विदेश यात्रा हो सकती है। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है। किसी करीबी रिश्तेदारों के आने से आपके घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। परिवार वालों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। आपके मन में आज नए-नए विचार आ सकते है। आज आप कोई इलेक्ट्रनिक समान खरीद सकते है। आपका स्वास्थ्य़ अच्छा बना रहेगा। आज आपको पिछले किये गये प्रयासों का फल मिल सकता है। आज कुछ नए मौके भी मिलेंगे, जो आपको आर्थिक लाभ करा सकते हैं।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 4

मिथुन राशि

आज का दिन खुशियां भरा रहेगा। बच्चों से आपकोकोई गुड न्यूज़ मिल सकती है। आर्ट्स के स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। उनके मन में आज नए विचार आएंगे। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपके व्यापार में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे है। संगीत के क्षेत्र में रुझान रखने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। फिल्म इंडस्ट्री से ऑफर भी आ सकता है। लवमेट के साथ आज मूवी का प्लान बन सकता है। आज आप कुछ ऐसे कामों को करने के लिए तैयार रहेंगे, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करेंगे।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 5

कर्क राशि

आज का दिन परिवार वालों के साथ बितेगा। आज आप अपने पिता के साथ मार्कट करने भी जा सकते हो। आज घर पर अलग-अलग पकवानों का आनंद लेंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। आपके बच्चों से आपको गुड न्युज मिल सकती है, जिससे आपको गर्व महसूस होगा। दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने जा सकते है। आर्किटेक की जॉब कर रहे लोगों के काम का बॉस तारीफ कर सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। इस राशि के टीचरों के लिए आज का दिन मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला साबित होगा।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 8

सिंह राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको बिजनेस में कोई बड़ी डील मिल सकती है। इससे आपको धनलाभ हो सकता है। किसी शुभ समाचार के मिलने का योग नजर आ रहा है। आज पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में आप सफल रहेंगे। आज मनोरंजन में पैसे खर्च हो सकते हैं, इससे आपको आनन्द की प्राप्ति होगी। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बितेगा। साथी को चॉकलेट गिफ्ट करने से उन्हें खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य आज पहले से फिट रहेगा। बिजनेस के मामलों में आज आप सही ढंग से अपनी बात रख पायेंगे। पुराने कामों का निपटारा करने के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 4

कन्या राशि

आज का दिन सफलता दिलाने वाला है। आपके सारे पुराने काम आज पूरे हो जाएंगे। दुकानदारों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज अच्छी कमाई होने का योग बन रहा है। कला के क्षेत्र में रुझान वालों को आज अच्छे ऑफर आ सकते है। इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों के लिए आज जॉब के अच्छे ऑफर मिल सकते है। आज रास्ते में आपकी किसी दोस्त से मुलाकात होगी। आज प्रॉपर्टी में निवेश करने का मन बनाएंगे, इसका फायदा आपको आगे चलकर होगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 7

तुला राशि

आज आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज आप फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे तो आपके भविष्य के लिए पैसे इकट्ठे होने में आसानी होगी। आज आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। ऑफिस में आज एक्सट्रा वर्क करने से रुका हुआ काम जल्दी पूरा हो जाएगा। जिससे खुश होकर बॉस आपकी पीठ थप-थपा सकते हैं। संगीत के क्षेत्र में रुझान रखने वालों को आज किसी फिल्म में गाने का ऑफर मिल सकता है। आज लोग आपकी मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। बड़ों का दिया हुआ सुझाव आज आपके बहुत काम आयेगा।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 2

वृश्चिक राशि

आज का दिन दोस्तों के साथ बितेगा। आज अपने बड़े-बुजुर्ग का आर्शीवाद लेकर नया बिजनेस शुरू करें तो फायदा होना तय है। बच्चों के करियर को बेहतर बनाने के लिए आज आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। आज स्वास्थ्य के प्रति आप थोड़ी सावधानी रखें। बेहतर होगा कि आप बाहर के खाने को अवॉयड करें। इस राशि के लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बना सकते हैं। घर से बाहर जाने से पहले आप जरूरी सामान जरूर ले जाएं। वकीलों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। कोई जरूरी केस आज आपके पक्ष में रहेगा।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 5

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम है। आज सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। ऑफिस में आज कुछ सहकर्मी आपके काम को लेकर आपकी तारीफ कर सकते है। आज आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। स्टूडेंट को आज अपनी पढ़ाई में बदलाव करने के लिए टाइम-टेबल में चेंजेस करने की जरूरत है। परिवार में पिछले जिस गलतियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे वो आज जीवनसाथी की मदद से ठीक हो जाएगें। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, आज उनके सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 4

मकर राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। ऑफिस के कार्यों में आज आपका मन लगेगा। अगर आज किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं तो वह आज समय से पहले पूरा कर लेंगे। किसी नयी जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। जरूरी कामों को आज दूसरों के भरोसे न छोड़े। छोटे स्तर पर शुरु किया गया बिजनेस लाभकारी हो सकता है। महिलाओं के लिए आज का दिन खास रहने वाला है जीवनसाथी से पहले किया हुआ वादा आज पूरा कर सकते है।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 1

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको कई दिनों से रुके हुए काम में सफलता मिल सकती है। ऑफिस में किसी काम को लेकर जल्दबाजी करने से आज आपको बचना चाहिए, धैर्य के साथ काम करें। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है, पढ़ाई में मन लगेगा। किसी नये कोर्स को ज्वाइन करने के लिए आज का दिन शुभ है। आज आप अपने विचार व्यक्त करने में हिचकिचाएं नहीं, आत्मविश्वास को बनाये रखें। आज किसी भी अनजान व्यक्ति से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 6

मीन राशि

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है, जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर डिनर पर जा सकते हैं। दोनों के बीच में सामांजस्य बना रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से हो सकती है। जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद होगी। आज हो सके उधार के लेन-देन से बचें। आज आपको व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। नियमित योग करने से आज आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 9
Aaj Ka Panchang 21 November 2024: आपके लिए कैसा रहेगा गुरुवार का संपूर्ण पंचांग, राहुकाल और शुभ मुहूर्त, यहां पढ़ें और दिन को बनाएं बेहतर

Aaj Ka Panchang 21 November 2024: आपके लिए कैसा रहेगा गुरुवार का संपूर्ण पंचांग, राहुकाल और शुभ मुहूर्त, यहां पढ़ें और दिन को बनाएं बेहतर

21 नवंबर 2024 Aaj Ka Panchang:- जानें गुरुवार का पंचांग, जिसमें दिन का शुभ मुहूर्त, दिशाशूल की स्थिति, राहुकाल व गुलिक काल की वास्तविक स्थिति विस्‍तार से ज्ञात होगी।
21 नवम्बर 2024 दिन- गुरूवार का पंचाग
सूर्योदयः- प्रातः 06:39:00
सूर्यास्तः - सायं 05:21:00

विशेषः- गुरूवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा करने से दीर्घ आयु की प्राप्ति होती है।
विक्रम संवतः - 2081
शक संवतः- 1946
आयनः- दक्षिणायन
ऋतुः- शरद ऋतु
मासः - मार्गशीर्ष माह
पक्षः- कृष्ण पक्ष

तिथिः- षष्ठी तिथि 17:04:44 P.M तक तदोपरान्त सप्तमी तिथि।
तिथि स्वामीः- षष्ठी तिथि के स्वामी भगवान कार्तिकेय जी हैं तथा सप्तमी तिथि के स्वामी भगवान सूर्य देव हैं।
नक्षत्रः - पुष्य नक्षत्र 15:36:42 P.M तक तदोपरान्त आश्लेषा नक्षत्र
नक्षत्र स्वामीः- पुश्य नक्षत्र के स्वामी शनि देव जी हैं तथा आश्लेषा नक्षत्र के स्वामी बुध देव जी हैं।
योगः- शुक्ल 12:00:00 P.M तक तदोपरान्त ब्रह्म।

गुलिक कालः- शुभ गुलिक काल 09:27:00 A.M बजे से 10:47:00 A.M बजे तक
दिशाशूलः- गुरूवार को दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि ज्यादा आवश्यक हो तो घर से सरसों के दाने या जीरा खाकर निकलें।
राहुकालः- राहुकाल 01:26:00 P.M बजे से 02:46:00 P.M तक
तिथि का महत्वः- इस तिथि में ताड़ का सेवन नहीं करना चाहिए तथा यह तिथि राज सम्बन्धी कार्यों के लिए, विवाह, अन्नप्राशन व गृह प्रवेश के लिए शुभ है।

Aaj Ka Rashifal: 21 नवंबर को बना दो महायोग, 12 राशियों पर कैसा असर? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal: 21 नवंबर को बना दो महायोग, 12 राशियों पर कैसा असर? जानें आज का राशिफल और उपाय

21 नवंबर 2024 Aaj Ka Rashifal :- हिन्दू पंचांग के अनुसार आज यानी 21 नवंबर को मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और दिन गुरुवार है। आज ब्रह्म योग और शुक्ल योग का निर्माण हो रहा है। शुभ कार्य न करने का समय यानी राहुकाल का समय दोपहर 01 बजकर 27 मिनट से दोपहर 02 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा 12 राशियों का राशिफल बताया गया है, आइए जानते हैं आपका आज का दिन कैसा रहेगा और कौन से उपाय अपनाने लाभकारी रहेंगे।

मेष राशि

किसी मूल्यवान वस्तु को पाने के योग बनेंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

वृषभ राशि

भाई बहन या पड़ोसी के कारण चिंतित रहेंगे। वाणी पर संयम रखें। मन परेशान रहेगा। नौकरी में कार्य क्षेत्र में वृद्धि हो सकती है । स्थान परिवर्तन के योग हैं। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करे और छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र करें।

मिथुन राशि

रिश्तों में निकटता आएगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धैर्यशीलता बनाए रखें। किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। घर परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि

मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। रिश्तों में निकटता आएगी। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गरीब व्यक्ति को आटा या चावल या चीनी दान करें।

सिंह राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। सुबह सूर्य को जल दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें ।

कन्या राशि

शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। नौकरी के लिए परीक्षा और साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। वाणी पर संयम रखें। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।सुबह गाय को भोजन करा दें और घायल गाय का उपचार करा दें।

तुला राशि

श्वसन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के कारण तनाव मिलेगा। कारोबार का विस्तार होगा। धार्मिक संगीत के प्रति रुचि बढ़ेगी। सुबह किसी छोटी बच्ची को वस्त्र दें और गरीब को भोजन करा दें।

वृश्चिक राशि

बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।दांपत्य जीवन सुख में रहेगा। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

धनु राशि

जल स्नान के प्रति सचेत रहें। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। घर परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। गाय को 4 रोटी बनाकर गुड़ के साथ दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

मकर राशि

संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। व्यर्थ के वाद विवाद से दूर रहे। परिवार में सुख शांति रहेगी। नकारात्मक विचारों से बचे। सुबह कुत्ते को भोजन कर दें और घायल कुत्ते का उपचार करें।

कुंभ राशि

रोग या विरोधी सक्रिय रहेंगे। आलस्य से बचें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। सुबह शनि के बीज मंत्र का जाप करें और शाम को शनि मंदिर जाकर के तेल का दीया जला दें।

मीन राशि

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। वाणी में मधुरता रहेगी। सुबह गाय को भोजन करा दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

Aaj Ka Panchang: आज 20 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 20 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

20 नवंबर 2024 पंचांग:-

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- मार्गशीर्ष
अमांत- कार्तिक

तिथि
कृष्ण पक्ष पंचमी- नवंबर 19 05:28 PM- नवंबर 20 04:49 PM
कृष्ण पक्ष षष्ठी- नवंबर 20 04:49 PM- नवंबर 21 05:03 PM

नक्षत्र
पुनर्वसु- नवंबर 19 02:56 PM- नवंबर 20 02:50 PM
पुष्य- नवंबर 20 02:50 PM- नवंबर 21 03:35 PM

योग
शुभ- नवंबर 19 02:55 PM- नवंबर 20 01:08 PM
शुक्ल- नवंबर 20 01:08 PM- नवंबर 21 12:01 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:48 AM
सूर्यास्त- 5:36 PM
चन्द्रोदय- नवंबर 20 10:01 PM
चन्द्रास्त- नवंबर 21 11:53 AM

अशुभ काल
राहू- 12:12 PM- 1:33 PM
यम गण्ड- 8:09 AM- 9:30 AM
कुलिक- 10:51 AM- 12:12 PM
दुर्मुहूर्त- 11:50 AM- 12:34 PM
वर्ज्यम्- 11:05 PM- 12:44 AM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- Nil
अमृत काल- 12:27 PM- 02:02 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 05:12 AM- 06:00 AM

Aaj Ka Rashifal 20 November 2024: इन राशियों को जीवन में मिलेगी बड़ी उपलब्धि...पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 20 November 2024: इन राशियों को जीवन में मिलेगी बड़ी उपलब्धि...पढ़ें आज का राशिफल

20 नवंबर 2024 aaj Ka Rashifal:- आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि बुधवार का दिन है। पंचमी तिथि आज शाम 4 बजकर 50 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 1 बजकर 8 मिनट तक शुभ योग रहेगा।  साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 51 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 19 नवंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि: 

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आपको कार्यस्थल पर किसी व्यक्ति का सहयोग मिलेगा इससे आपको काम करने में आसानी होगी। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से कोई सलाह मिलेगी।  आज किसी पुराने मित्र की मुलाकात से आपको ख़ुशी होगी। आप आज शाम किसी बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं जहां आपकी मुलाकात किसी रिश्तेदार होगी। इस राशि के छात्र अपनी पढाई को बेहतर बनाने के लिए अपनी डेली रूटीन में कुछ नए बदलाव करेंगे।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 6

वृष राशि: 

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है।आप किसी काम करने के नए तरीके पर विचार करेंगे, इससे आपका काम आसान हो जायेगा | आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनायेंगे। आज आपकी रूचि अध्यात्मिक ज्ञान में रहेगी। कारोबार और परिवार में बैलेंस बना रहेगा। अगर आप कोई भी काम स्टार्ट करने जा रहे हैं तो माता पिता का आशीर्वाद लेकर ही शुरू करें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आज आपका काफी दिनों से रुका काम पूरा हो जायेगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। आप काम के नए टारगेट बनायेंगे। आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान अपने परिवार वालों के साथ करेंगे।

  1. शुभ रंग- सफेद
  2. शुभ अंक- 9

मिथुन राशि: 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप किसी विपरीत परिस्थिति में अपने धैर्य को बनायेंगे रखेंगे आपकी स्थितियां जल्द ही सुधरती नज़र आएँगी। आज दूसरों के बारे में दखलंदाजी से आपकी मानहानि जैसी स्थिति बन सकती है। आपका मिलनसार व्यव्हार आपको लोगों का प्रिय बना देगा। आपके विरोधी आपके बारे में अफवाहें फैलाने का काम कर सकते हैं आप उनको नज़रंदाज़ करें और आगे बढ़ें। इस राशि के जो लोग किसी बिजनेस में इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं वो किसी एक्सपर्ट से पहले राय जरूर ले लें। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी, जूनियर आपके काम से बहुत कुछ सीखेंगे।

  1. शुभ रंग- औरेंज
  2. शुभ अंक- 3

कर्क राशि: 

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज ऑफिस के किसी काम के कारण आपकी अचानक यात्रा हो सकती है।आज आपकी किसीऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा।आपको अपने काम में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा जिससे काम समय से पूरा हो जायेगा, आप काम के नए टारगेट बनायेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी, शाम को कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं।  इस राशि के जो लोग बेकरी के बिजनेस से जुड़े हैं उनको आज उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। जल्दबाजी में आकर किसी भी निर्णय को लेने से बचें पहले सोच विचार कर लें।

  1. शुभ रंग- महरून
  2. शुभ अंक- 8

सिंह राशि: 

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आप कुछ समय मनोरंजन सम्बन्धी गतिविधियों में बिताएंगे। आज आपके द्वारा कुछ सराहनीय काम किये जा सकते हैं। आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। ऑफिस में आज आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में कलीग आपकी सहायता भी प्राप्त होगी। संतान पक्ष से आपको सुख प्राप्त होगा। पिता का आशिर्वाद आप पर बना रहेगा। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलियत पर भरोसा करें। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जायेगी। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी।  बच्चो से कोई अच्छी खबर मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 2

कन्या राशि:

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज अपनी भावनाओं के साथ दूसरों के भी भावनाओं का ख्याल रखेंगे। आज परिवार के साथ घर पर मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी मामले को शांति से सुलझाने की कोशिश करे। शाम को दोस्तो के साथ अधिक समय बितायेंगे उनके साथ भविष्य को लेकर विचार करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आप थोड़े सुस्त हो सकते हैं, अपनी रूटीन में सीजनल फ्रूट शामिल करने से आपको आराम मिलेगा।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 7

तुला राशि:

आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज कुछ महत्वपूर्ण मामलों में फैसला ले सकते हैं। धर्म और सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि हो सकती है। नकारात्मक गतिविधि वाले लोगों से दूर रहें। कोई करीबी दोस्त या रिश्तेदार आपकी परेशानी की वजह बन सकता है। आज कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते है। संतान के साथ कुछ विवाद होने की संभावना बन रही है,आप उन्हें समझनें की कोशिश करें। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा होगा, लेकिन शाम का समय अपनी फैमिली के साथ बिताएंगी। ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, बिगड़े काम भी बन जायेंगे। आज आप कुछ नये विचारों पर भी काम करेंगे। आज आपका दिन भक्तिमय रहेगा।

  1. शुभ रंग- पिंक
  2. शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि: 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अपने कामों में ही व्यस्त रहें और बेवजह की गतिविधियों में रुचि ना ले। आज किसी भी प्रकार का अनुचित कार्य आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। पारिवार के वरिष्ठ सदस्यों का अनुभव तथा सहयोग आपको बहुत अधिक लाभदायक रहेगा। संतान पक्ष से कोई खास खुशखबरी मिलेगी, घर में सभी लोग खुश होंगे। विरोधी पक्ष आपके सामने नतमस्तक होगा। आस पास के लोग आपके लिए मददगार साबित होंगे। जरूरत से ज्यादा सोचने के कारण आपको मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा।आपका सोशल नेटवर्क मजबूत बनेगा।

  1. शुभ रंग- भूरा
  2. शुभ अंक- 1

धनु राशि: 

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज कुछ समय अपने पारिवारिक तथा व्यक्तिगत जीवन के लिए निकालना संबंधों में मधुरता लाएगा। प्रोफेशनल कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव हो सकता है। मेडिकल स्टोर वालों को आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप अपने घर का डेकोरेशन फेस्टिवल के अनुसार करेंगे। आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद्द करने से बचना चाहिए। फालतू विवाद भी सामने आ

सकते हैं, इससे बच कर रहे। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, समाज में आपका सम्मान होगा।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 4

मकर राशि: 

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं जो आपकी आर्थिक स्थिति और घर की व्यवस्था ठीक रखने में सहायक हो सकते हैं। धर्म और सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि हो सकती है। नकारात्मक गतिविधि वाले लोगों से दूर रहें। व्यापार को बढानें के कुछ नए तरीके आपके दिमाग में आयेंगे। आप अपनी बातों को अपने पिता से जरूर शेयर करें, इससे जीवन में चल रही परेशानियो का हल मिलेगा। मिलजुल कर किये गए कार्यो में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी | निवेश के मामलें में आपको घर के बड़ो से कोई नई सलाह मिलेगी। काम की जगह बदलने से आपकी ऊर्जा में बदलाव आएगा।  लोगों की नजरों में आपकी पॉजिटिव इमेज बनेगी। कंप्यूटर के स्टूडेंट्स को अच्छा सीखने का मौका मिलेगा।

  1. शुभ रंग- सिल्वर
  2. शुभ अंक- 8

कुंभ राशि: 

आजका दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। कुछ समय से चल रहे पारिवारिक वाद-विवाद निपटने से घर में सुकून और शांति पूर्ण माहौल रहेगा। तथा आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। इस समय कई नई तरह की गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी और उचित परिणाम मिलेंगे। पहले किया हुआ काम आज पूरा हो जायेगा, जिसका सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। आज अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें । अपने जज़्बात क़ाबू में रखें.. फायदा होगा। आज आपको तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे। दिक्कतों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी।

  1. शुभ रंग- मेजेंटा
  2. शुभ अंक- 3

मीन राशि: 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है | व्यवसाय में अपना पूरा ध्यान मार्केटिंग और काम के प्रमोशन में लगाएं। निश्चित रणनीति बनाकर काम करने से सफलता की संभावनाएं बढ़ेंगी। विस्तार संबंधी योजनाओं को गंभीरता से लें। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जायेगा, कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से आज आपको बड़ा फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जायेगा। आज ख़र्च में इजाफा.... बचत को ज़्यादा मुश्किल बना देगा। आज निजी काम में बहन का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है।

  1. शुभ रंग- गोल्डन
  2. शुभ अंक- 7
Aaj Ka Panchang: आज 19 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 19 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

19 नवंबर 2024 पंचांग:-

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- मार्गशीर्ष
अमांत- कार्तिक

तिथि
कृष्ण पक्ष चतुर्थी- नवंबर 18 06:56 PM- नवंबर 19 05:28 PM
कृष्ण पक्ष पंचमी- नवंबर 19 05:28 PM- नवंबर 20 04:49 PM

नक्षत्र
आद्रा- नवंबर 18 03:49 PM- नवंबर 19 02:56 PM
पुनर्वसु- नवंबर 19 02:56 PM- नवंबर 20 02:50 PM

योग
साध्य- नवंबर 18 05:21 PM- नवंबर 19 02:55 PM
शुभ- नवंबर 19 02:55 PM- नवंबर 20 01:08 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:47 AM
सूर्यास्त- 5:37 PM
चन्द्रोदय- नवंबर 19 8:59 PM
चन्द्रास्त- नवंबर 20 11:09 AM

अशुभ काल
राहू- 2:54 PM- 4:15 PM
यम गण्ड- 9:29 AM- 10:51 AM
कुलिक- 12:12 PM- 1:33 PM
दुर्मुहूर्त- 08:57 AM- 09:40 AM, 10:53 PM- 11:46 PM
वर्ज्यम्- 02:53 AM- 04:29 AM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:50 AM- 12:33 PM
अमृत काल- 05:18 AM- 06:50 AM
ब्रह्म मुहूर्त- 05:12 AM- 06:00 AM

Aaj Ka Rashifal 19 November 2024: आज सूर्य करेंगे अनुराधा नक्षत्र में गोचर, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, यहां पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 19 November 2024: आज सूर्य करेंगे अनुराधा नक्षत्र में गोचर, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, यहां पढ़ें दैनिक राशिफल

19 नवंबर 2024 aaj Ka Rashifal:- आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि मंगलवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज शाम 5 बजकर 29 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 56 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 56 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर 2 बजकर 53 मिनट पर सूर्य अनुराधा नक्षत्र में गोचर करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 19 नवंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि: 

आज अपने काम के लिए आपके मन में कोई नया विचार आ सकता है। आप उस पर जल्द ही काम भी शुरू कर सकते हैं। लेकिन आज दिन खत्म होते-होते आपको ऐसा लग सकता है कि आपका कोई काम पूरा नहीं हो पाया है, जिससे आपको कुछ तनाव महसूस हो सकता है। इसलिए कोई भी काम करने से पहले उसकी रूपरेखा जरूर बना लें। शाम को बच्चों के साथ समय बिताने पर आप राहत महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी के लिए आपको कोई अच्छी डील मिल सकती है।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 2

वृष राशि: 

आज खुद की मेहनत से आप परिवार की अपेक्षाओं पर खरे उतरने में कामयाब होंगे। आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी जरूरी काम में आज आपको सफलता मिल सकती है। इस राशि के मीडिया से जुड़े  लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। लवमेट के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे। साथ में बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी प्रशंसा कर सकते हैं।

  1. शुभ रंग- मैजेंटा
  2. शुभ अंक- 6

मिथुन राशि: 

आज आपको किस्मत का साथ मिलने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। आपको दूसरों से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचना चाहिए। कोई आपकी ऑफिशियल जानकारी लीक कर सकता है। आपको ध्यान से अपना काम करने की जरूरत है। आप किसी सामाजिक कार्य में अपना हाथ बंटा सकते हैं। उचित दिशा में मेहनत से आपको सफलता जरूर मिलेगी। इस राशि के छात्रों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। पढ़ाई के प्रति आपकी रुचि बढ़ सकती है। आर्थिक रूप से किसी भी फैसले के लिए आपको बड़ा ही सतर्क रहकर काम करना चाहिए।

  1. शुभ रंग- बैंगनी
  2. शुभ अंक- 7

कर्क राशि: 

आज आपके सोचे हुए सभी काम पूरे हो जायेंगे। आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके लिए बहुत-सी चीज़ें आज फायदेमंद हो सकती हैं। आप किसी नए बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते है। विवाहितों के लिए आज का दिन बढ़िया है। आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सपोर्ट मिलेगा। काम के लिए आपकी ऊर्जा बनी रहेगी। शिक्षा से जुड़ी आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी। अगर आप किसी मेडिकल कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको अपनी मेहनत का फल जल्द ही सफलता के रूप में मिलेगा। इनकम के एक्स्ट्रा सोर्स मिलने से आपका बैंक बैलेंस मजबूत होगा।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 4

सिंह राशि: 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी अधूरे काम में आज हाथ लगाने से वह जल्द ही पूरा हो सकता है। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के लिए आपको नया मौका मिल सकता है। इस राशि के छात्र अगर योजना बनाकर तैयारी करेंगे, तो करियर में उन्नति के अच्छे रास्ते खुल सकते हैं। परिवार वालों के साथ कुछ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। व्यापार में कोई नया अनुबंध हो सकता है।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 1

कन्या राशि:

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी से बात करते समय आपको विनम्र स्वभाव का प्रयोग करना चाहिए। इससे लोगों पर आपका प्रभाव पड़ेगा। अगर आप बिल्डर हैं, तो आज आपको बहुत ही सोच-समझ कर निवेश करना चाहिए। किसी प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले आपको पहले वर्क प्लान तैयार करना चाहिए। इससे आपको काम में फायदा मिलेगा। सेहत के मामले में आप खुद को थोड़ा थकान भरा महसूस कर सकते हैं। आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव करने की जरूरत है।

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 6

तुला राशि:

आज आपका बढ़ा हुआ मनोबल किसी जरूरी काम में आपको सफलता दिलायेगा। आपका दिन बेहतर रहेगा। माता-पिता के सहयोग से कारोबार के क्षेत्र में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति स्ट्रांग रहेगी। आज

आपको कुछ मनोरंजक कार्य करने का मौका मिल सकता है। बच्चे आपके साथ कोई गेम खेलने की जिद कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कामयाबी हासिल होगी। लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे। कार्यस्थल पर आपका मन प्रसन्न रहेगा। नए लोगों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। करियर में आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि: 

आज आपके जीवन में कुछ नए बदलाव हो सकते हैं। कारोबार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। रिश्ते बेहतर बने रहेंगे। आपको अपना ध्यान अपने लक्ष्य पर बनाये रखना चाहिए। किसी की मदद मिलने से आप जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा। संतान की ओर से सुख मिलेगा।

  1. शुभ रंग- सिल्वर
  2. शुभ अंक- 9

धनु राशि: 

आज कामकाज के मामले में परिस्थिति बेहतर रहेगी। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आपका दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं, इससे आपके रिश्तो की मजबूती बरकरार रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। आपको सभी काम में उनका सपोर्ट भी मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम के लिए टीचर्स आपके साथ खड़े रहेंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए आपकी मेहनत सफल रहेगी।

  1. शुभ रंग- ग्रे
  2. शुभ अंक- 5

मकर राशि: 

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद हो सकती है। वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। बिजनेस में नई परियोजनाओं को लागू करने से आपको फायदा हो सकता है। माता-पिता की सेहत में सुधार होगा। ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ बहस करने से आपको बचना चाहिए। स्थिति आपके विपरित हो सकती है। अधिकारियों के साथ आपको बेहतर संबंध बनाये रखने की कोशिश करनी चाहिए। कोई दोस्त आपकी काम में मदद कर सकता है।

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 1

कुंभ राशि: 

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपको कारोबार में धन लाभ होगा। आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपको काफी फायदा दिलायेगा। आपकी क्रिएटिविटी से लोग प्रभावित होंगे। आपके रिश्तेदार आपका पूरा सहयोग करेंगे। वैवाहिक जीवन के लिए परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल रहेंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा।

  1. शुभ रंग- आसमानी
  2. शुभ अंक- 8

मीन राशि: 

आज आपका दिन शानदार रहेगा। अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए आज आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। संतान की ओर से आपको अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। घर के किसी काम को लेकर आप कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। दफ्तर में कोई उलझा हुआ मामला आज सुलझ सकता है। आज ऑफिस के किसी काम से आपको दूसरे शहर में यात्रा करनी पड़ सकती है। आपको बिजनेस संबंधी नए लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है।

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 4
Aaj Ka Panchang: आज 18 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 18 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 

पंचांग- 18 नवंबर 2024

विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी 
पूर्णिमांत - मार्गशीर्ष 
अमांत - कार्तिक 

तिथि 
तृतीया - 06:55 पी एम तक
 
नक्षत्र 
मृगशिरा - 03:49 पी एम तक

योग 
सिद्ध - 05:22 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय 
सूर्योदय - 06:46 ए एम 
सूर्यास्त - 05:26 पी एम 
चन्द्रोदय - 07:34 पी एम 
चंद्रास्त- 09:26 ए एम

अशुभ काल 
राहुकाल - 08:06 ए एम से 09:26 ए एम
यम गण्ड - 10:46 ए एम से 12:06 पी एम
गुलिक - 01:26 पी एम से 02:46 पी एम

दुर्मुहूर्त - 12:28 पी एम से 01:10 पी एम, 02:36 पी एम से 03:18 पी एम

 

शुभ काल 

अभिजीत मुहूर्त - 11:44 ए एम से 12:27 पी एम
अमृत काल - 02:27 पी एम से 03:55 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:58 ए एम से 05:52 ए एम

 

शुभ योग

सर्वार्थ सिद्धि योग-    06:46 ए एम से 03:49 पी एम

 

Aaj Ka Rashifal 18 November 2024: आज सोमवार के दिन इन राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, सुख-सौभाग्य में होगी वृद्धि

Aaj Ka Rashifal 18 November 2024: आज सोमवार के दिन इन राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, सुख-सौभाग्य में होगी वृद्धि

18 नवंबर 2024 aaj Ka Rashifal:- आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि सोमवार का दिन है। तृतीया तिथि आज शाम 6 बजकर 57 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। आज शाम 5 बजकर 22 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 49 मिनट तक मृगाशिरा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है।आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 18 नवंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि-

आज आपको ऑफिस में अपने आसपास के लोगों से थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। वे आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। आज किसी भी काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। आप अपने जीवनशैली में कुछ बदलाव करेंगे, ये बदलाव आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बिजनेस में आपको विरोधियों से बचकर रहना चाहिए। खुद को फिट रखने के लिए आपको योग करना चाहिए।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 1

वृष राशि-

आज कारोबार से जुड़े रुके हुए जरूरी काम पूरे होने की संभावना है। लोगों से कुछ नई बात सीखेंगे। जीवनसाथी की अपेक्षाएं पूरी होगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको किसी अजनबी लोगों पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आपको अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाएं रखने की जरूरत है। मित्रों से मिलने उसके घर जाएंगे, जिससे आपकी दोस्ती और भी अधिक मजबूत होगी। आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा बनेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 2

मिथुन राशि-

आज आप किसी नए काम को करने की सोचेंगे। करियर के मामले में चीजें बेहतर होने के आसार हैं। आज सेहत के प्रति आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। फ़ास्ट फ़ूड खाने से आपको बचना चाहिए। किसी बड़ी डील को करने से पहले आपको सोच-समझकर ही आगे बढ़ना चाहिए। बिजनेस में नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 5

कर्क राशि-

आज कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके करियर के लिए मददगार रहेंगे। आप परिवार वालों की इच्छा पूरी करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। आज आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे। आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। थोड़ी मेहनत से आपको किसी काम में सफलता मिलेगी। आज आपकी सकारात्मक सोच हितकर साबित होगी। आज बहुत से लोग आपके विचारों और बातों से सहमत होंगे।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 8

सिंह राशि-

आज इनकम के नए सोर्स प्राप्त होंगे। आपको व्यापार में उम्मीद से कुछ कम ही लाभ होगा। कुछ मामलों में साथ काम करने वाले लोगों से सहयोग नहीं मिल पायेगा। आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे। आज ऑफिस में काम का बोझ थोड़ा बढ़ सकता है। अपने काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। बड़े-बुजुर्ग को  आपके सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 9

कन्या राशि-

आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। ऑफिस में कोई नया काम मिलेगा, जिसे आप पूरा करने में सफल रहेंगे। शाम को परिवार वालों के साथ मौज-मस्ती में समय बिताएंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान करेंगे। प्लान सफल रहेगा। मैनेजर पोस्ट के लोगों के लिए दिन शानदार रहेगा। काम में सफलता मिलेगी। कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में अपने बॉस से प्रोत्साहन मिलेगा। कोई गंभीर बात या विचार आपके मन में चलता रहेगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 3

तुला राशि-

आज किसी काम के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा। आज आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से होगी। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आप अपने लक्ष्य के बारे में विचार करेंगे। ऑफिस में आपके जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे। जो लोग मार्केटिंग के फील्ड से जुड़े हैं, उन्हें आज अच्छे क्लांइट मिलेंगे।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 7

वृश्चिक राशि-

आज जीवनसाथी के साथ समय बितायेंगे। कार्यक्षेत्र में लोगों से पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज इनकम के नए रास्ते खुलेंगे। बच्चे माता-पिता के साथ मंदिर जाएंगे। बायोलॉजी स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। आज किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आपको अचानक से कुछ ऐसा हासिल हो सकता है, जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी। जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े है, उनके बिजनेस में आज तेजी से वृद्धि होगी।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 5

धनु राशि-

आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। खासतौर पर साइंस से जुड़े छात्रों के लिए फायदेमंद रहेगा। माता-पिता के साथ रिश्ता बेहतर होंगे। आज कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की संभावना है। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए किसी ट्रिप का प्लान बनायेंगे। व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है, जिससे उनकी आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी मजबूत होगा।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 2

मकर राशि-

आज आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आयेगी। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपको लाभ के कुछ अवसर प्राप्त होंगे। सुबह उठकर जॉगिंग पर जाने से दिनभर खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। किसी नए कॉन्टैक्ट से आपको फायदा होगा। कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आयेगी।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 8

कुंभ राशि-

आज दोस्त आपसे किसी काम के लिए मदद मांग सकते हैं। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी। किसी नयी तकनीक के द्वारा आपके व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। साथ ही उत्पादन कार्य भी बढ़ सकता है। अपने पार्टनर के साथ आप डिनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे। जो लोग संगीत गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें किसी बड़ी जगह परफॉर्मॆंस करने का मौका मिलेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 5

मीन राशि-

आज किसी जरूरी काम में आपको भाई-बहन का सपोर्ट मिलेगा। अपने परिवार वालों के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठायेंगे। आज आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। हर जगह आपकी प्रसंशा होगी। बिजनेस के लिहाज से की गई यात्राएं आपके लिए लाभकारी होगी। आज आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर सामने आयेगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। आज मेहनत का पूरा नतीजा मिलेगा।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 6
Aaj Ka Panchang: आज 17 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 17 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 

17 नवंबर 2024

विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी 
पूर्णिमांत - मार्गशीर्ष 
अमांत - कार्तिक 

तिथि 
द्वितीया - 09:06 पी एम तक
 
नक्षत्र 
रोहिणी- 05:22 पी एम तक

योग 
 शिव - 08:21 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय 
सूर्योदय - 06:45 ए एम 
सूर्यास्त - 05:27 पी एम 
चन्द्रोदय - 06:33 पी एम 

अशुभ काल 
राहुकाल - 04:06 पी एम से 05:27 पी एम 
यम गण्ड - 12:06 पी एम से 01:26 पी एम
गुलिक - 02:46 पी एम से 04:06 पी एम

दुर्मुहूर्त - 04:01 पी एम से 04:44 पी एम

शुभ काल 

अभिजीत मुहूर्त - 11:44 ए एम से 12:27 पी एम
अमृत काल - 02:27 पी एम से 03:55 पी एम

ब्रह्म मुहूर्त - 04:58 ए एम से 05:52 ए एम

 

Horoscope 17 November 2024 : इन राशि वालों के लिए बनेंगे धन आगमन के नए स्त्रोत, जानें क्या कहते हैं आपके सितारें

Horoscope 17 November 2024 : इन राशि वालों के लिए बनेंगे धन आगमन के नए स्त्रोत, जानें क्या कहते हैं आपके सितारें

 Horoscope 17 November 2024 : 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

मेष राशि-आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन आगमन के नए स्त्रोत बनेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। समाज में सराहे जाएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

वृषभ राशि-भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि संभव है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजयी मिलेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार में धन लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

मिथुन राशि-शुभ समाचार मिलेंगे। घर-परिवार में खुशियों का आगमन होगा। आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। धन-दौलत में वृद्धि होगी। नौकरी,करियर, प्रेम और व्यापार सबकुछ अच्छा रहेगा। जीवन में जो चाहेंगे, उसकी उपलब्धता रहेगी। क्रोध से बचें। भावुक होकर कोई फैसला न लें।

कर्क राशि-सुखद यात्रा के योग बनेंगे। स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रह सकता है। आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। बच्चों को स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।

सिंह राशि-कानूनी मामलों में विजयी मिलने की संभावना है,लेकिन अज्ञात भय को लेकर मन परेशान रहेगा। नौकरी-कारोबार में तरक्की करेंगे। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या राशि-शत्रुओं पर जीत हासिल होगी। करियर में खूब तरक्की करेंगे। हर क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।

तुला राशि-पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। घर के किसी सदस्य का शादी-विवाह तय हो सकता है। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, लेकिन स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है। भावुकता से बचें। हर फैसले बहुत सोच-समझकर लें।

वृश्चिक राशि-आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी-कारोबार में तरक्की करेंगे। जीवनसाथी से अनबन संभव है। व्यापार में विस्तार होगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।

धनु राशि-सोच-समझकर पैसे खर्च करें। खर्चों की अधिकता से मन परेशान रह सकता है। व्यापारिक स्थिति बढ़िया रहेगा। आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। निवेश से बचें। नए कार्यों की शुरुआत न करें। धन का लेन-देन होशियारी से करें।

मकर राशि-नए कार्यों की शुरुआत के लिए उत्तम दिन है। हर क्षेत्र में तरक्की के नए मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। भूमि व वाहन की खरीदारी संभव है। घर में मेहमानों के आगमन से खुशियों का माहौल रहेगा।

कुंभ राशि-रुके हुए कार्य चल पड़ेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नौकरी-कारोबार में तरक्की करेंगे। इंकम में इजाफा होगा। परिजनों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। महत्वपूर्ण फैसलें अभी टाल दें।

मीन राशि-भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। व्यापार में मुनाफा होगा। शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग बनेंगे। नौकरीपेशा वालों की पदोन्नति हो सकती है। आय के कई स्त्रोतों से धन लाभ होगा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे।

Aaj Ka Panchang: आज 16 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 16 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

16 नवंबर 2024 पंचांग-

विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी 
पूर्णिमांत - मार्गशीर्ष 
अमांत - कार्तिक 

तिथि 
प्रतिपदा - 11:50 पी एम तक
द्वितीया
 
नक्षत्र 
कृत्तिका - 07:28 पी एम तक 
रोहिणी

योग 
परिघ - 11:48 पी एम तक 
शिव 

सूर्य और चंद्रमा का समय 
सूर्योदय - 06:45 ए एम 
सूर्यास्त - 05:27 पी एम 
चन्द्रोदय - 05:38 पी एम 

अशुभ काल 
राहुकाल - 09:25 ए एम से 10:46 ए एम 
यम गण्ड - 01:26 पी एम से 02:46 पी एम
गुलिक - 06:45 ए एम से 08:05 ए एम

दुर्मुहूर्त - 06:45 ए एम से 07:28 ए एम, 07:28 ए एम से 08:10 ए एम

शुभ काल 
अभिजीत मुहूर्त - 11:44 ए एम से 12:27 पी एम
अमृत काल -05:19 पी एम से 06:45 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:58 ए एम से 05:52 ए एम