BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Aaj Ka Rashifal 16 November 2024: ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज इन राशियों को देगी धन लाभ...पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 16 November 2024: ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज इन राशियों को देगी धन लाभ...पढ़ें आज का राशिफल

16 नवंबर 2024 aaj Ka Rashifal:- आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि शनिवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज रात 11 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। आज रात 11 बजकर 48 मिनट तक परिघ योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 28 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज सुबह 7 बजकर 32 मिनट पर सूर्य वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे।  आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 16 नवंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

 

मेष राशि: 

 

आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा और मन शांत रहेगा। आज छोटी-छोटी बातों में खुशी तलाश कर पायेंगे। जमीन- जायदाद के मामलों आज फैसला आपके पक्ष में आयेगा। आज आपके विरोधी भी आपके सामने दोस्ती का हाथ आगे बढ़ायेंगे। हर कोई आपकी प्रतिभा का लोहा मानेगा। जो लोग संगीत गायन या वादन के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें किसी बड़ी जगह परफॉर्मॆंस करने का मौका मिल सकता है। लोगों के बीच आपकी अलग ही छवि बनेगी। 

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 4

वृष राशि: 
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आपकी कलात्मक क्षमता का विकास होगा। आज आप खुद तो गौरवानवित महसूस करेंगे। अगर आप कास्मेटिक का बिजनेस शुरु करना चाह रहे हैं तो उसके दिन आज का दिन उत्तम है। इस राशि के वकीलों के लिये आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। इनके हाथ कोई बड़ा केस लग सकता है। स्वास्थ के लिहाज से आज का दिन अच्छा है। 

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 2

मिथुन राशि:  
आज आपका दिन नॉर्मल रहेगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज आप हर स्थिति में अपना भावनात्मक संतुलन बनाने की कोशिश करेंगे और इसमें सफल भी रहेंगे। कठिन परिस्थिति बने, तो खुद को शांत रखने की कोशिश करें। जो लोग सोने या चांदी के व्यापार से जुड़े हैं उन्हे सतर्कता बरतने की जरुरत है। बिना जांच-पड़ताल के कहीं भी निवेश करने से बचना होगा। आज घर के आस-पास किसी सामाजिक समारोह का हिस्सा बन सकते हैं। आपकी समाज में जान-पहचान भी बढ़ेगी। 

  • शुभ रंग- वाइलेट
  • शुभ अंक- 1

कर्क राशि: 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज किसी बड़ी डील या पार्टनरशिप को करने से पहले सोच-समझकर आगे बढ़ने की जरुरत है। घरवालों के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरुरत है। आईटी के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज बिजनेस में मुनाफा होगा। किसी बड़े ग्रुप से जुड़ने का अवसर भी मिल सकता है। लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ की दिक्कतों में सुधार देखने को मिलेगा। 

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 5

सिंह राशि: 
आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा। धन संबंधी दिक्कतों का आज आप आसानी से हल निकाल लेंगे। उधार दिये हुये पैसे आज आपको वापस मिल सकते हैं। घरवालों के साथ समय बितेगा। परिवार में आपकी इज्जत बढ़ेगी। इसके साथ ही पहले से चली आ रही समस्याओं अंत होगा। खुद को काबिल बनाने की राह में आज जो भी फैसला लेंगे वो कारगर सिद्ध होगा। वाहन चलाते समय आज आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। जब तक जरुरी ना हो वाहन का उपयोग करने से बचना होगा। 

  • शुभ रंग- गोल्डन 
  • शुभ अंक- 3

कन्या राशि: 
आज आपका दिन उम्मीद से ज्यादा अच्छा रहने वाला है। आज आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे वहां सफलता आवश्य ही आपके कदम चूमेगी। अगर आप छोटे स्तर पर कोई व्यापार शुरु करना चाहतें हैं तो उसके लिये आज का दिन उत्तम है। आपको बड़े भाई या पिता का सहयोग भी मिल सकता है। आपका हमेशा से सच्चाई के रास्ते पर चलना ही आपकी सबसे बड़ी खूबी बनेगी। लोग आपका अनुसरण करना चाहेंगे। जॉब के लिये नयी संभावनाओं की तलाश पूरी होगी। आपको अच्छी जगह नौकरी भी मिल सकती है। 

  • शुभ रंग- पर्पल
  • शुभ अंक- 8

तुला राशि: 
आज आपका दिन समान्य बना रहेगा। छात्रों को पढ़ाई में आज और ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। मेहनत का परिणाम मिलने में अभी देरी है। जो लोग प्लॉस्टिक के व्यापार से जुड़े हैं उनको बिजनेस में उम्मीद से ज्यादा तरक्की मिलेगी। आज अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है । दूसरों के मैटर में अपनी राय रखने से बचें। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। 

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 2

वृश्चिक राशि: 
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। हर जगह आपकी प्रसंशा भी होगी। आज कोई छोटा उद्दोग शुरु करने के लिये दिन उत्तम है। घरवालों का पूरा-पूरा सहयोग आपको मिलेगा। बिजनेस के लिहाज से की गई यात्रायें आपके लिये लाभकारी सिद्ध होंगी। कोई बड़ी डील भी फाइनल हो सकती है। दोस्तो के साथ कहीं घुमने जाने का प्लान भी बना सकते हैं। 

  • शुभ रंग- ब्राउन
  • शुभ अंक- 5

धनु राशि: 
आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा भी बन सकते हैं। ऑफिस में आपके जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे। हर कोई आपके कामों से प्रभावित होगा। आपको को सुयोग्य कन्या मिल सकती है। जो लोग मार्केटिंग और सेल्स की फील्ड से जुडे हैं उनकों आज अच्छे क्लांइट मिलने की संभावना है। आज किसी विशेष स्थिति में अपने जीवनसाथी को सलाह जरूर दें, लेकिन आपके द्वारा बोली गई बातों को स्वीकार किया जाए, ये जिद न करें। 

  • शुभ रंग- ओरेंज
  • शुभ अंक- 7

मकर राशि: 
आज आपका दिन सही रहेगा। आज घरवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। बच्चों के साथ कहीं पार्क घूमने जाने का प्लॉन बना सकते हैं। शिक्षण के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज तरक्की के नये अवसर मिलेंगे। आज नौकरी में प्रमोशन की संभावना बन रही है। आज आप धार्मिक कार्यों में रुची लेंगे । किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बन सकते हैं। कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में बॉस से प्रोत्साहन मिलेगा। आपको कोई अवार्ड या रिवार्ड भी मिल सकता है। 

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 9

कुंभ राशि: 
आज आपका दिन बहुत ही बेहतरीन रहने वाला है। आज किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी । आज आपको अचानक से कुछ ऐसा हासिल हो सकता है जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी । आज पूरे दिन आप नयी उर्जा से भरे रहेंगे। आपके कामों की हर जगह प्रशंसा भी होगी। जो लोग छोटे उदयोग जुड़े है। उनके बिजनेस में आज तेजी से वृद्धि होगी। किसी बड़ी कंपनी से जुड़ने या फिर पार्टनरशिप करने का मौका भी आपको मिल सकता है। आज आपका स्वास्थ्य भी
अच्छा रहेगा। 

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 6

मीन राशि: 
आज आपका दिन ठीक-ठाक बना रहेगा। खुद को आर्थिक रुप से मजबूत बनाने की योजनाओं में सफल रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के अंदर लंबे समय से चल रहे मामलों में आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। किसी बड़े कानूनी सलाहकार की मदद भी आपको मिल सकती है। पिता के स्वास्थ्य में आ रही दिक्कतों में आज सुधार नजर आयेगा। रुपये पैसे के लेन-देन में आज सावधानी बरतनें की जरुरत है। किसी पर तुरंत भरोसा करके उधार पैसे देने से बचें। दिया हुआ धन फंस सकता है। 

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 1
Aaj Ka Panchang: आज 15 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 15 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 15 नवंबर 2024

विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - कार्तिक
अमांत - कार्तिक

तिथि

शुक्ल पूर्णिमा
आरम्भ: 06:19 ए एम, नवम्बर 15
अन्त: 02:58 ए एम, नवम्बर 16

नक्षत्र

भरणी - 09:55 पी एम तक

योग
सिद्धि - 11:30 ए एम तक
गर - 08:01 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 06:44 ए एम
सूर्यास्त - 05:27 पी एम
चन्द्रोदय - 04:51 पी एम

अशुभ काल

राहू - 10:45 ए एम से 12:06 पी एम
यम गण्ड - 02:46 पी एम से 04:07 पी एम
गुलिक - 08:04 ए एम से 09:25 ए एम


दुर्मुहूर्त - 08:53 ए एम से 09:35 ए एम, 
12:27 पी एम से 01:10 पी एम

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:44 ए एम से 12:27 पी एम
अमृत काल -05:38 पी एम से 07:04 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:58 ए एम से 05:51 ए एम

 

Aaj Ka Rashifal 15 November 2024: कार्तिक पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी बरसाएंगी इन राशियों पर कृपा...पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 15 November 2024: कार्तिक पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी बरसाएंगी इन राशियों पर कृपा...पढ़ें आज का राशिफल

15 नवंबर 2024 aaj Ka Rashifal:- आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और शुक्रवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज देर रात 2 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 3 बजकर 33 मिनट तक वरियान योग रहेगा। आज रात 9 बजकर 55 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज कार्तिक पूर्णिमा है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 15 नवंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि: 

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। इस राशि के जो लोग बिजनेसमैन है आज कहीं अच्छी जगह निवेश कर सकते है। जिसका फायदा आपको भविष्य में होगा। आज ऑफिस की तरफ से ऑनलाइन कोई बिजनेस मीटिंग जॉइन कर सकते है। अपने मेल को एक बार अच्छे से चेक करके जरुर जाएं। साथ ही दोस्तों के साथ बात कर के मूड अच्छा रहेगा। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आज आपका रुझान रहेगा।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 5

वृष राशि: 
आज का दिन बेहतरीन रहेगा। किसी नयी जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। आज किसी भी अनजान व्यक्ति से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें । इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपना धैर्य ना खोए और किसी भी कार्य को शांतिपूर्ण तरीके से व सोच-विचार करके ही पूरा करें। अपने काम ध्यान से करें जिससे आपकी कोई बैक बाईटिंग न करने पायें। घर पर परिवार वालों के साथ डिनर करने का प्लान बनायेंगे।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 9

मिथुन राशि: 
आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा । बिजनेस में आपको फायदा मिलने वाला है। इस राशि के लोग आज अपने जीवनसाथी के साथ घर पर ही साथ मूवी देखने का प्लान कर सकते हैं । किसी को पहले उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिलेगा । आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज सभी केस उनके पक्ष में रहेंगे, साथ ही दो-चार नये केस मिल सकते हैं। आज किसी बचपन के फ्रैंड से सोशल मीडिया पर बात हो सकती है।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 2

कर्क राशि: 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने संपर्क में आने आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करेंगे। साथ ही आपको अपने सब कामों को निपटाने की गति जरा धीमी करनी होगी, क्योकि जल्दी मे काम निपटाने के चक्कर में आपसे गलतियाँ हो सकती है । आज दूसरों पर विश्वास न करें, इसका असर आपके कार्यक्षेत्र में पड़ सकता है। अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करें। इस राशि के जो लोग इलेक्ट्रानिक सामान का व्यापार करते है, आज उन्हें धनलाभ होगा।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 3

सिंह राशि: 
आज उन चीजों को महत्व दें जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं तो आपके लिए अच्छी साबित हो सकती हैं। आपको अपने दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा। जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा काम करने का समय मिल सके। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए आज का दिन अच्छा है। खुद को आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपनी ऊर्जा का सही जगह प्रयोग में करें तो परिणाम बेहतर मिलेगा। परिवार के साथ समय बितायेंगे तो आपको अच्छा महसूस होगा।

  • शुभ रंग- ओरेंज
  • शुभ अंक- 5

कन्या राशि: 
आज किसी दोस्त से अपनी कोई पुरानी बातें भी शेयर करेंगे, जिससे आप बनावटी और सच्चे प्यार में अंतर समझ पाएं। आज पूराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपनाऐंगे। आपके इस विचार को देखकर परिवार का मन उत्साह से भर जाऐगा। साथ ही आज घर पर अपना मनपसंद खाना खा सकते है। इस राशि के जो लोग अपने करियर की नई शुरुआत करने की सोच रहे है। आज उनके लिए दिन शुभ है। इसके अलावा जीवनसाथी के साथ समय बिताने से आपको अच्छा महसूस होगा।

  • शुभ रंग- पीच
  • शुभ अंक- 3

तुला राशि: 

आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आज पैसों के लेन-देन से बचें। कहीं निवेश कर रहें है तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज अपने गुस्से पर कंट्रोल करें इससे आपके बिगड़ते हुए काम पूरे हो जाएंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज किसी कंपनी से नये जॉब के लिए कॉल आ सकती है। साथ ही किसी नये कोर्स को ऑनलाईन ज्वॉइन करने के लिए आज का दिन शुभ है। घर के बढो की सेहत का खास ख्याल रखें, समय से दवाईया खिलायें।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि: 
आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। इस राशि के प्रोफेशर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी अच्छे कॉलेज से लेक्चरार के लिए ऑफर आ सकता है। साथ ही लॉ के स्टूडेंट्स आज आगे की पढ़ाई करने के लिए फार्म भर सकते है। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपके सारे कामों में सफलता जरुर मिलेगी। इस राशि के बिजनेसमैन को कोई इन्वेस्टर मिल सकता है। जीवनसाथी की राय लेने से आपके बिजनेस को किसी बड़ी कंपनी से डील फाइनल हो सकती है। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 8

धनु राशि: 
आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के सहयोग से आपको किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी ।आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। अगर कहीं निवेश करना चाह रहें है तो आज न करें। इससे आपको घाटा हो सकता है। आज अपने निजी सपनों और महत्वाकांक्षाओं की पूरा करने के लिए कोशिश करने का अनुकूल समय है। किसी पारिवारिक मुद्दे के विचार-विमर्श में आपकी उपस्थिति विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहेगी। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 7

मकर राशि: 
आज आपका दिन खास रहेगा। इस राशि के अविवाहितों को आज विवाह के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है। जिससे आपके घर का माहौल अच्छा रहेगा। आज सोशल मीडिया पर किसी ऐसे व्यक्ति से बात  हो सकती है जिसका फायदा आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के जरुरी कामों में हाथ बटा सकते है, जिससे उन्हे थोड़ा राहत महसूस होगा। पिता बच्चों के साथ समय बितायेंगें। परिवार में आपनी जिम्मेदारियां पूरी कर लेने से मन उत्साह से भरा रहेगा साथ ही भविष्य की योजनायें भी शीघ्र ही पूरी हो जाएंगी। 

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 2

कुंभ राशि: 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। इस राशि के लोगों को आज के दिन कम्प्यूटर से रिलेटेड सामान खरीदना शुभ है। आज आपको माता-पिता से स्नेह मिलेगा। किसी कार्य को करने में आज आपके सामने कई बड़ी चुनौतियां आएंगी। जिसे आप धैर्य के साथ सॉल्व कर लेंगे। आज समाज में आपको अपनी कार्यशीलता के लिए सम्मानित किया जा सकता है। निवेश करने के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ है। आप अपने घर में किसी प्रकार का कोई धार्मिक कार्य कर सकते हैं, जिसमें आप अपने विशेष अतिथियों को भी आमंत्रित करने का विचार करेंगे।

  • शुभ रंग- पर्पल
  • शुभ अंक- 1

मीन राशि: 
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। संचार सेवा और इंटरनेट से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी विदेशी कम्पनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। इस राशि के बिजनेस वाले लोग अपने जरूरी कागजों को संभालकर रखें साथ ही कागजी कार्यवाही में सावधानी रखें। कानूनी मामले में आपको थोड़ी राहत मिल सकती है। कमीशन का काम करने वाले लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा। अत्याधुनिक सूचना माध्यमों और आधुनिक मोबाइल से आपके रोज की जिंदगी में बदलाव आएगा। आज परिवार वालों को खुश करने के लिए घर में छोटी पार्टी कर सकते हैं।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 4
Aaj Ka Panchang: आज 14 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 14 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 14 नवंबर 2024

विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - कार्तिक
अमांत - कार्तिक

तिथि
त्रयोदशी - 09:43 ए एम तक

नक्षत्र

अश्विनी - 12:33 ए एम, नवम्बर 15 तक

योग
सिद्धि - 11:30 ए एम तक
गर - 08:01 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:43 AM
सूर्यास्त - 5:28 PM
चन्द्रोदय - नवंबर 13 4.10 PM
चन्द्रास्त - नवंबर 5:53 PM

अशुभ काल
राहू - 01:26 पी एम से 02:47 पी एम
यम गण्ड - 06:43 ए एम से 08:04 ए एम
कुलिक - 09:24 ए एम से 10:45 ए एम
दुर्मुहूर्त - 10:18 ए एम से 11:01 ए एम
वर्ज्यम् - 08:59 पी एम से 10:25 पी एम

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:44 ए एम से 12:27 पी एम
अमृत काल -06:08 पी एम से 07:34 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:57 ए एम से 05:50 ए एम

 

Aaj Ka Rashifal 14 November 2024: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से इन 3 राशियों को होगा बड़ा लाभ, सुधरेगी आर्थिक स्थिति, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 14 November 2024: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से इन 3 राशियों को होगा बड़ा लाभ, सुधरेगी आर्थिक स्थिति, पढ़ें आज का राशिफल

14 नवंबर 2024 aaj Ka Rashifal:- आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और गुरुवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज सुबह 9 बजकर 44 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। आज दोपहर से पहले 11 बजकर 30 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 33 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज वैकुण्ड चतुर्दशी है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 14 नवंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

 

मेष राशि: 

 

आज आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। परिवार केसाथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनायेंगे। ऑफिस में किसी कामको लेकर आपकी तारीफ़ होगी । इस राशि के नवविवाहितों के लिए आज का दिनकाफी अच्छा रहने वाला है। रचनात्मक काम से आपको धन लाभ होगा। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहने वाला है। आज आपको लोगों का सहयोग मिलेगा। किसी काम में थोड़ी-सी भी कोशिश करेंगे, तो किस्मत से आपको उसका पूरा फल जरूर मिलेगा।

  • शुभ रंग- पीच
  • शुभ अंक- 6

वृष राशि: 
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपके काम आपके मन- मुताबिक पूरे होंगे। मित्रों के साथ किसी खास विषय पर बातचीत होगी, जिससे आपको ही फायदा होगा। किसी भी काम को करने में पूरा मन लगेगा। आपका दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। आपको नए काम को करने के लिये कुछ अच्छे अवसर मिलेगे। आज खुद को शांत रखने की भी कोशिश करेंगे। आज नए कामों को शुरु करने की प्लानिंग करेंगें । आपको परिवारवालों से सहयोग मिलेगा। साथ ही परिवारिक रिश्ते भी मजबूत होंगे।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 4

मिथुन राशि: 
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स कोकड़ी मेहनत करने की जरुरत है। किसी भी काम को शुरू करने से पहले जीवनसाथी से राय-मशविरा कर लेना अच्छा रहेगा। आज आपको धैर्य और संयमके साथ अपने कार्यों को पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। परिवार के साथ बैठ कर बात करने से पारिवारिक समस्याओं का हल निकलेगा। आज संतान पक्षसे कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन आज बेहतर बना रहेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 9

कर्क राशि: 
आज थोड़ी-सी मेहनत से आपको बड़ा मुनाफा मिलने वाला है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। रूका हुआ काम अगर फिर से शुरू करेंगे,तो वह जरुर पूरा हो जायेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर करने का मन बनायेंगे। इस राशि के कंप्यूटर के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको उतने ही बढ़िया नतीजे भी मिलेंगे । अपनी बात को सकारात्मक ढंग से लोगों के सामने रखेंगे, तो फायदा होगा। करियर को आगे बढाने में की गई मेहनत रंग लायेगी।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 4

सिंह राशि: 
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। लोगों का विश्वास आप पर बना रहेगा। इस राशि के हाई एजुकेशन पाने की ख्वाहिश रखने वाले स्टूडेंट्स के लिये आज का दिन अनुकूल है। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा । दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी । नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी । सोचे हुए सभी काम समय से पूरे होंगे । व्यापार में बड़ा लाभ होगा।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 4

कन्या राशि: 
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको ऑफिस के अधिकारियों के साथ ताल-मेल बनाकर कार्य करने की जरुरत है। आज आपको धन लाभ के नए सोर्स नजर आयेंगे। आपको परिवार के किसी काम से यात्रा करनी पड़ेगी। आज किसी पुराने कोर्ट केस का फैसला आपके पक्ष में आयेगा। आज आपको दूसरों के कामों में दखल देने से बचना चाहिए । दिनभर के कार्यों से आज आपको थोड़ी थकावट महसूस होगी। आज आप सोशल साईट पर समय बिताने के वजाय कार्यों पर ध्यान दे तो अच्छा रहेगा । लवमेट आज कहीं घूमने जायेंगे।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 1

तुला राशि: 
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आज ऑफिस में बड़े अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आमदनी में इज़ाफ़ा होने के आसार नज़र आ रहे हैं। पूरे दिन खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे । इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बेहद अच्छा है । घर परिवार का वातावरण शांतिदायक रहेगा। आज घर पर कोई धार्मिक अनुष्ठान कराने का मन बनायेंगे। संतान की ओर से खुशियाँ प्राप्त होगी। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज आपके व्यापार में रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 2

वृश्चिक राशि: 
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी करने का मन बनायेंगे। किसी कोर्ट केस का फैसला आने में देर होगी। आप जो भी कार्य करने की सोचेंगे, उसे लेकर पॉज़िटिव नज़रिया रखने से वह तय वक्त में पूरा हो जायेगा । विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा । सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिलने के योग बने हुए हैं । आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा । जीवनसाथी आपके विचारों से सहमत होंगे। कला व अभिनय से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 4

धनु राशि: 
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा । जरूरतमंद मित्रों की तरफ आप मदद का हाथ बढ़ायेंगे । आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा । इस राशि के छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरुरत है । जीवनसाथी से आज कोई खास खुशखबरी प्राप्त होगी, जिससे आप पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे । आज आप ऑफिस के किसी काम में व्यस्त रहेंगे । आज आप दोस्तों के साथ पार्टी करने का मन बनायेंगे । लवमेट एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे, इससे आपके रिश्ते की मजबूती बनी रहेगी।

  • शुभ रंग- वाइलेट
  • शुभ अंक- 1

मकर राशि: 
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । आप परिवारवालों के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे । इस राशि के जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, उन्हें तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे । किसी जरुरतमंद की मदद करने से आपको आनंद की अनुभूति होगी । आज कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे । आज आपका खुशनुमा व्यवहार घर में अच्छा माहौल बनायेगा । आज आप कुछ नया करने का प्रयास करेंगे, इसमें आपको सफलता भी मिलेंगी।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 2

कुंभ राशि: 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा । घर में खुशी का माहौल बनेगा। संतान पक्ष से आपको खुशी मिलेगी । जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बढ़िया रहेगा । करोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे । आज आप अपने ज्यादातर कार्य समय रहते पूरा करने में सफल होंगे । स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा । आज आपकी सोच में सकारात्मक बदलाव होगा । कई दिनों से रूके हुए कार्य पूरे होंगे । आज अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

  • शुभ रंग- ओरेंज
  • शुभ अंक- 7

मीन राशि: 
आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे । आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा । इस राशि के इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे । किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा । प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है । अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी । आपको अपनी बात रखने का मौका मिलेगा । आय बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके मिलेंगे।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 5
Aaj Ka Panchang: आज 13 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 13 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 

पंचांग- 13 नवंबर 2024

विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - कार्तिक
अमांत - कार्तिक

तिथि
शुक्ल पक्ष द्वादशी- नवंबर 12 04:05 PM – नवंबर 13 01:01 PM
शुक्ल पक्ष त्रयोदशी- नवंबर 13 01:01 PM – नवंबर 14 09:43 AM

नक्षत्र
रेवती - नवंबर 13 05:40 AM – नवंबर 14 03:11 AM
अश्विनी - नवंबर 14 03:11 AM – नवंबर 15 12:33 AM

योग
वज्र - नवंबर 12 07:09 PM – नवंबर 13 03:25 PM
सिद्धि - नवंबर 13 03:25 PM – नवंबर 14 11:29 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:43 AM
सूर्यास्त - 5:38 PM
चन्द्रोदय - नवंबर 13 3:43 PM
चन्द्रास्त - नवंबर 14 4:42 AM

अशुभ काल
राहू - 12:11 PM – 1:33 PM
यम गण्ड - 8:05 AM – 9:27 AM
कुलिक - 10:49 AM – 12:11 PM
दुर्मुहूर्त - 11:49 AM – 12:32 PM
वर्ज्यम् - 04:25 PM – 05:51 PM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - Nil
अमृत काल - 01:01 AM – 02:27 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:08 AM – 05:56 AM

शुभ योग
सर्वार्थसिद्धि योग - नवंबर 14 06:44 AM - नवंबर 15 12:33 AM (आश्विन और गुरुवार)

Horoscope 13 November 2024 : इस राशि के लोग कर सकते हैं नई योजनाओं की शुरुआत, जानें क्या कहते हैं आपके सितारें

Horoscope 13 November 2024 : इस राशि के लोग कर सकते हैं नई योजनाओं की शुरुआत, जानें क्या कहते हैं आपके सितारें

13 नवंबर 2024 Horoscope :- 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए प्रॉपर्टी से संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर अपने भाइयों से सलाह लेनी पड़ सकती है। कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था, तो उसमें भी आपको थोड़ी समझदारी दिखानी होगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना होगा। बिजनेस में आप कुछ नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे।

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए एक नई ऊर्जा लेकर आने वाला है। आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित किसी काम को लेकर यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। यदि आपको किसी काम को लेकर चिंता बनी हुई थी, तो वह भी दूर हो सकती है। आपको संतान के विवाह में आ रही समस्या को लेकर वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करनी होगी। जीवनसाथी का सहयोग आपको आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको अपने घरेलू मामलों में भी थोड़ा सोच समझकर बोलने की आवश्यकता है। आपका कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने रखरखाव पर पूरा ध्यान देंगे। आपको अपने महत्वपूर्ण कामों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। बिजनेस कर रहे लोग यदि किसी से पार्टनरशिप करेंगे, तो वह भी  अच्छी रहेगी। आप अपने घर की साफ सफाई व रखरखाव आदि पर भी पूरा ध्यान देंगे। यदि आपके घर में कुछ टूट फूट आदि हो गई थी, उसकी भी मरम्मत करा सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। क्योंकि उनके साथी की उनके साथ बॉन्डिंग अच्छी रहेगी। आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाएंगे, तो उसमें आपसे गड़बड़ी होने की संभावना है।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आपके ऊपर जिम्मेदारियां अधिक रहने से आप परेशान रहेंगे। आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा। किसी विपरीत परिस्थिति में भी आपको धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने कामों को कल पर टालने से बचना होगा। आप किसी नए बिजनेस की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। आपको किसी नए मकान और दुकान आदि की खरीदारी करना अच्छा रहेगा। आप किसी काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, जो युवा काम को लेकर इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हे कोई अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी स्कीम में अच्छा धन हाथ लग सकता हैं। आपकी सेहत में लापरवाही करना आपको नुकसान देगा। आपको काम को लेकर व्यस्तता अधिक रहेगी। आपको कुछ अजनबी लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। संतान की तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होगी।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा, तो उन्हें भी आप बातचीत के जरिए दूर करेंगे। दूसरों के मामले में आप ज्यादा ना बोलें। आपके सामने कोई बेवजह की मुसीबत खड़ी हो सकती है। विद्यार्थी किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जिसमें उन्हें जीत मिलने की संभावना है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके किसी प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। बिजनेस में आपको कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आपके परिवार में बड़े सदस्यों का प्रवेश भरपूर मात्रा में मिलेगा, लेकिन आपको अपने कामों को लेकर लापरवाही करने से बचना होगा। व्यावसायिक गतिविधियों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप अपने विचारों से कार्यक्षेत्र में यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति पैदा होगी, तो उसे भी सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। व्यवसाय में स्थितियां पहले से बेहतर रहेंगी। आपकी आय में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने काम को लेकर बजट बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपको कुछ खास व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन में यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर हो सकती है।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों से भरा रहने वाला है। यदि आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आपको धैर्य और साहस दिखाते हुए अपने कामों को पूरा करना होगा। भाई बहनों से आपको खूब पटेगी और आप किसी काम को लेकर लापरवाही ना दिखाएं। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपको अपने पारिवारिक रिश्तों को संभालकर चलने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। आप कामों को लेकर योजना बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए आध्यात्म के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। कोई सरकारी काम यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी कार्य क्षमता बेहतर रहेगी और आपको यदि कोई चुनौती का सामना करना पड़ेगा, तो वह भी आप आसानी से कर सकेंगे। बिजनेस की दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। संतान कोई  पुरस्कार लेकर आ सकती है।

मीन राशि : मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपको अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाए रखने की आवश्यकता है। यदि कोई धन संबंधित समस्या आपको लंबे समय से घेरे हुए थी तो उसके लिए आप परिवार में बड़े सदस्यों के साथ मिल बैठकर बातचीत करें। आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को लाने से बचना होगा। बिजनेस में भी आपकी साख चारों तरफ फैलेगी। आपको अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है।

 

Aaj Ka Panchang: आज 12 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 12 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 

पंचांग- 12 नवंबर 2024

विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - कार्तिक
अमांत - कार्तिक

तिथि
शुक्ल पक्ष एकादशी - नवंबर 11 06:46 PM- नवंबर 12 04:05 PM

नक्षत्र
पूर्वभाद्रपदा - नवंबर 11 09:40 AM- नवंबर 12 07:52 AM

योग
हर्षण - नवंबर 11 10:36 PM- नवंबर 12 07:09 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:42 AM
सूर्यास्त - 5:39 PM
चन्द्रोदय - नवंबर 11 2:29 PM
चन्द्रास्त - नवंबर 12 2:35 AM

अशुभ काल
राहू - 8:04 AM- 9:26 AM
यम गण्ड - 10:48 AM- 12:10 PM
गुलिक - 1:33 PM- 2:55 PM
दुर्मुहूर्त - 12:32 PM- 01:16 PM, 02:44 PM- 03:28 PM
वर्ज्यम् - 03:35 PM- 05:04 PM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:49 AM- 12:32 PM
अमृत काल - 12:27 AM- 01:56 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:06 AM- 05:54 AM

Aaj Ka Rashifal 12 November 2024: आज देवउठनी एकादशी के दिन इन राशियों का होगा भाग्योदय... पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 12 November 2024: आज देवउठनी एकादशी के दिन इन राशियों का होगा भाग्योदय... पढ़ें दैनिक राशिफल

12 नवंबर 2024 aaj Ka Rashifal:- आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और मंगलवार का दिन है। एकादशी तिथि आज शाम 4 बजकर 5 मिनट तक रहेगी। आज शाम 7 बजकर 9 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। आज सुबह 7 बजकर 52 मिनट तक पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज प्रबोधिनी या देवउठनी एकादशी का व्रत किया जाएगा।  आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 12 नवंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि: 

आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आप किसी बात को लेकर थोड़े उलझन में रहेंगे, जिसे आप अपने किसी ख़ास मित्र से शेयर भी करेंगे आपको राहत मिलेगी। परिवार वालों के साथ बाहर मूवी का प्लान बन सकता है। दोस्तों की बर्थडे पार्टी मे जाएंगे जहां बाकी दोस्तों के साथ एंजॉय करने का मौका मिलेगा। आज कोई नई स्किल सीखने का विचार कर सकते है जिसका लाभ आपको भविष्य में जरूर मिलेगा। आज नया वाहन आप खरीदने का मन बना सकते हैं। माता आज अपने बच्चो को कुछ मीठा बना के खिला सकते हैं।

  • शुभ रंग- केसरिया
  • शुभ अंक- 7

वृष राशि: 

आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है। जिसके लिए आपको ओवर टाइम करना पड़ेगा। रुपए-पैसों के मामले में लापरवाही न करें। टूर-ट्रैवल्स और मीडिया संबंधी बिजनेस में नया मोड़ आ सकता है। आज आपको किसी करीबी से कोई ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। आप आर्थिक मामलों में किसी एक्सपर्ट से सलाह लेंगे, यह सलाह मददगार साबित होगी। ऑफिस में रुके हुए काम को समय से पूरा कर लेंगे। आज धार्मिक कार्यक्रमों में आपकी रुचि रहेगी।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 9

मिथुन राशि: 

आज आपके हर परेशानी का हल चुटकियों में निकल जाएगा। सरकारी कार्यों में आपको बड़े लाभ की संभावना है। आज आप अपनी संतान के साथ पिकनिक के लिए जा सकते हैं। उनके साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। आज का दिन महिलाओं के लिए बहुत ही अनुकूल है। पारिवारिक और व्यक्तिगत गतिविधियों में उचित सामंजस्य बनाकर रखने में कामयाब होंगे। किसी नजदीकी व्यक्ति से कोई बहुमूल्य उपहार मिलने से प्रसन्नता रहेगी। समाज में आपका नाम ऊंचा होगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 5

कर्क राशि: 

आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए है, लेकिन पढ़ाई में और मेहनत करने की जरूरत है। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। ऑफिस मे सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे। लवमेट के रिश्ते में सुधार आयेगा। आज आपको अपने कार्यों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा। आपके सारे काम असानी से पूरें हो जाएंगे।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 2

सिंह राशि: 

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिससे आपके मन में खुशी रहेगी। परिवार में धार्मिक काम की योजना बन सकती है। आज आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आप लंबे समय तक स्वस्थ रहें इसके लिए आपको अच्छी डाइट लेनी चाहिए। आज पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने वाला है, इसलिए पॉजिटिव रहें और अपने कार्यों पर ध्यान दें। खेलकूद से जुड़े विद्यार्थियों को लाभदायक अवसर प्राप्त होंगे।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 4

कन्या राशि: 

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है। किसी नयी बिजनेस डील के लिए ऑफर मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा है। बेटी के ससुराल पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। बच्चे आज अपने पढ़ाई के प्रति सीरियस रहेंगे। आज आपके घर नन्हे मेहमान के आगमन का योग बन रहा है। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। आप हर छोटी बात पर अधिक सोचने से बचें। जिससे आपका जीवन सहज रहेगा।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 3

तुला राशि: 

आज आपका दिन अच्छे मूड से शुरू होने वाला है। कुछ दिनों से चल रही किसी के साथ अनबन आज खत्म होगी। राजनीति व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। महिलाओं के लिए दिन शानदार रहेगा। बिजनेस मैन आज कोई जरूरी मीटिंग अटेंड कर सकते हैं। आज किसी से लिए उधार से छुटकारा मिलेगा, आपकी टेंशन कम होंगी। आज आप किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते। आज सिर दर्द की समस्या से आपको राहत मिलेगी। कुल मिलाकर आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 9

वृश्चिक राशि: 

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। साथ ही किसी अच्छे रेस्टोरेन्ट में भी जा सकते हैं। किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी। आप कम से कम समय में काम निपटाने की कोशिश करेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। जो लोग रियल स्टेट का बिजनेस कर रहे हैं वो लोग नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच कर सकते हैं।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 2

धनु राशि: 

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। घर खरीदने का विचार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। आज आपका मन घरेलू काम काज में लगेगा। आज बॉस आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने को कह सकते हैं। डिप्लोमा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज ज्यादा पढ़ाई करने की जरूरत है। व्यापार कर रहे लोगों का कारोबार अच्छा चलेगा। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, साथ में कहीं घूमने जाएंगे। आज आप नया वाहन लेने का मन बनाएंगे।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 4

मकर राशि: 

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आपके दोस्त आपसे मदद की गुहार करेंगे, आप उन्हें निराश नहीं करेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। आज आप शॉपिंग करने का मन बनायेंगे। आज आप अपनी बहन को कुछ गिफ्ट दे सकते हैं जिससे आपका रिश्ता मजबूत बनेगा। आज आप किसी जरूरी मीटिंग में शामिल होंगे। पिता की सलाह से आपको अपने बिजनेस में काफी मदद मिलेगी। किसी जरूरतमंद की मदद करके आपको खुशी महसूस होगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 3

कुंभ राशि: 

आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ ऐसी भी योजनाएं बनाएंगे जिससे आपको फायदा ही फायदा होगा। आज अधिकतम समय आप धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। आप अपने कार्यों को जितनी तन्मयता और मेहनत से करेंगे, उसी के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे। जिससे मानसिक सुकून मिलेगा और अपने व्यक्तिगत कार्यों पर उचित ध्यान दे पाएंगे। छात्र किसी खास मामले में एकांत और शांति से विचार करेंगे, तो सब ठीक हो जाएगा।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 7

मीन राशि: 

आज परिवार का पूरा साथ मिलेगा। जो लोग बैंक में कार्य करते हैं वो आज अपना काम बहुत जल्द निपटा लेंगें। लवमेट आज साथ में समय बिताएंगे। सामाजिक कामों में अपना योगदान देने से आपकी पहचान बढ़ेगी। आपकी लोकप्रियता के साथ-साथ जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा। कुछ राजनीतिक लोगों के साथ लाभदायक मुलाकात होगी। घर में धार्मिक कार्य करने की योजना बन सकती है। आज दोस्तों के साथ फोन पर बात कर के समय बिताएंगे।

  • शुभ रंग- मैरून
  • शुभ अंक- 1
Tulsi Vivah 2024: कब है तुलसी विवाह, यहां जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त

Tulsi Vivah 2024: कब है तुलसी विवाह, यहां जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त

 Tulsi Vivah 2024: हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी माता का भगवान शालिग्राम के साथ विवाह करवाया जाता है। इस साल यह तिथि 13 नवंबर 2024 को पड़ रही है।  धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शालिग्राम भगवान विष्णु के अवतार माने जाते हैं। तुलसी विवाह के दिन विधिपूर्वक तुलसी विवाह कराने से एक कन्यादान समान फल मिलता है। हिंदू धर्म में कनयादान को महादान माना जाता है और इसका महत्व भी काफी अधिक है।

Tulsi Vivah 2024: पूजा सामग्री लिस्ट

तुलसी का पौधा, शालिग्राम, सुहागी की चीजें (सिंदूर, बिंदी, चूड़ी, बिछिया इत्यादि), गन्ना, आंवला, शकरकंद, मूली, बेर, धूप, दीप, फूल माला, साड़ी, हल्दी, कुमकुम, घी, दीपक, भगवान विष्णु जी की मूर्ति या तस्वीर, सीताफल, मिठाई, बताशा, कलावा, अक्षत, रोली, हवन सामग्री,  लाल चुनरी आदि।

Tulsi Vivah 2024: शुभ मुहूर्त

  • तुलसी विवाह तिथि- 13 नवंबर 2024
  • कार्तिक माह की द्वादशी तिथि का आरंभ- 12 नवंबर 2024 को शाम 4 बजकर 4 मिनट पर
  • कार्तिक माह की द्वादशी तिथि का समापन- 13 नवंबर 2024 दोपहर 1 बजकर 1 मिनट तक

Tulsi Vivah 2024: तुलसी विवाह महत्व

तुलसी विवाह के दिन शालीग्राम और तुलसी का विवाह कराया जाता है। कहते हैं कि जो कोई भी ये शुभ कार्य करता है, उनके घर में जल्द ही शादी की शहनाई बजती है और पारिवारिक जीवन सुख से बीतता है। तुलसी और शालीग्राम के विवाह का आयोजन ठीक उसी प्रकार से किया जाता है, जैसे कि कन्या के विवाह में किया जाता है। अतः जिनके यहां कन्या नहीं है वो आज के दिन तुलसी का विवाह कराके कन्यादान का पुण्य कमा सकते हैं। साथ ही जिन लोगों की कन्या के विवाह में किसी प्रकार की परेशानी आ रही है, वे भी जल्द ही दूर हो जाएगी और कन्या के लिये एक सुयोग्य वर की प्राप्ति होगी। इस प्रकार तुलसी विवाह सम्पन्न कराने के बाद तुलसी के पौधे और शालीग्राम को किसी सुपात्र ब्राह्मण को दान दे दिया जाता है।

Aaj ka Panchang 11 November 2024: सोमवार पर बन रहे हैं कई शुभ योग, पंचांग से जानें शुभ मुहूर्त

Aaj ka Panchang 11 November 2024: सोमवार पर बन रहे हैं कई शुभ योग, पंचांग से जानें शुभ मुहूर्त

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 11 November 2024)

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 41 मिनट पर

सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 29 मिनट पर
चंद्रोदय- दोपहर 02 बजकर 27 मिनट पर

चंद्रास्त- देर रात 02 बजकर 29 मिनट पर

वार - सोमवार

ऋतु - शरद

शुभ समय (Today Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 55 मिनट से 05 बजकर 48 मिनट तक
विजय मुहूर्त - दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से 02 बजकर 36 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 29 मिनट से 05 बजकर 56 मिनट तक
अशुभ समय
राहुकाल - सुबह 08 बजकर 02 मिनट से 09 बजकर 23 मिनट तक।
गुलिक काल - दोपहर 01 बजकर 29 मिनट से 02 बजकर 47 मिनट तक।
दिशा शूल - पूर्व
नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल - अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद
राशि के लिए उत्तम चन्द्रबलम - मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु, कुम्भ

Aaj Ka Rashifal 11 November 2024: आज इन राशियों के सितारे रहेंगे बुलंदियों पर, किस्मत का मिलेगा पूरा साथ, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 11 November 2024: आज इन राशियों के सितारे रहेंगे बुलंदियों पर, किस्मत का मिलेगा पूरा साथ, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल

11 नवंबर 2024 aaj Ka Rashifal:- आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और सोमवार का दिन है। दशमी तिथि आज शाम 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। आज पूरे दिन, पूरी रात रवि योग रहने वाला है। आज सुबह 9 बजकर 40 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज पंचक है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 11 नवंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि 

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी गुम हुई पुरानी वस्तु आज वापस मिल जाएगी। साथ ही आपको इनवेस्ट में लाभ होगा। इस राशि वाले लोगों को अपने जीवनसाथी से आज गिफ्ट मिल सकता है। जिससे आप दोनों के रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज दूसरों की बात भी अच्छे से समझने की कोशिश करें। इससे आपको लाभ मिलेगा। आप किसी अपनों की मदद भी कर सकते हैं। सामने आयी समस्याओं को सुलझाने में आप सफल होंगे। आज कानूनी मामलों में आपको जीत मिलेगी। इस राशि के लोगों को आज रोजगार मिलेंगे।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 2

वृष राशि 

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज बड़े मामलों पर समझौता करने और सहयोग करने के लिए आप तैयार रहें। रुके हुए काम आज पूरे हो जाएंगे। इस राशि के लोग आज अपने जीवनसाथी को लेकर कहीं धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। नवविवाहित लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। आज कई महत्वपूर्ण कामों में बदलाव भी होंगे। इस स्थिति में किस्मत आपका साथ देगी। निवेश करने से पहले अपने बड़ों की राय जरूर लें। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- आसमानी
  • शुभ अंक- 6

मिथुन राशि  

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज प्रोजेक्ट में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो सफलता दिलाने में मददगार साबित होगा। ऑफिस के कामों में दूसरों की राय लेने से बचें, बेहतर यही होगा कि किसी अपनों की काम में मदद लें तो काम आसानी से सफल होंगे। आपकी मेहनत आज आपके जीवन में सफलता के रंग भर देंगे। आज पारिवारिक रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज के दिन आपको अलग-अलग रास्तों से फायदा मिलने की उम्मीद है।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 5

कर्क राशि 

आज के दिन आपको धन लाभ होगा। आज किसी अजनबी से बहस न करें। पैसों के लेन-देन के मामले में किसी भी तरह का निर्णय लेने से पहले बड़ों की सलाह लें। अपने ध्यान को केन्द्रित कर काम को पूरा करने की कोशिश करें। आज जो भी चीज आपके लिए रुकावट बनती है, उसे नजरदांज करें। इस राशि के स्टूडेंट्स किसी तरह का परीक्षा फॉर्म भी भर सकते हैं या इन्टरव्यू में जा सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 1

सिंह राशि  

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपका रुझान रचनात्मक कार्यों की तरफ ज्यादा रहेगा। नया वाहन खरीदनें के लिए आज का दिन शुभ है। साथ ही घर की साज-सजावट के लिए घरेलू उपकरणों से जुड़ी खरीददारी करने के लिए भी आज का दिन शुभ है। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार है साथ में कही घूमने का प्लान बना सकते है। आज सोच-समझकर ही दूसरों की मदद करें। आज आपका स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 8

कन्या राशि  

आज का दिन लकी है। आज के दिन की शुरुआत खुशहाल रहने वाली है। जो लोग मिट्टी के व्यवसाय से जुड़े है उनके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज मेहनत और व्यवहार के कारण आपको धनलाभ

होगा। शत्रु पक्ष आज आपके प्रभाव से पस्त होंगे। इस राशि के लोगों को आज पारिवारिक सुख और शांति का लाभ होगा। साथ ही आपके रिश्ते में मधुरता आएगी। आपका ज्यादा समय आज माता-पिता के साथ बीतेगा। धनलाभ के अवसर बनेंगे। लवमेट से आज उपहार मिलने से पूरे दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 7

तुला राशि  

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रही रहेगी। आज अपने कामों में कामयाबी का परचम लहराएंगे। आज खुद को मेंटली और फिजिकली फिट महसूस करेंगे। अगर आप नया वाहन खरीदने की सोच रहें है तो खरीद लें। व्यापार में आपको लाभ मिलने के आसार नजर आ रहें हैं। आज आप मित्रों के साथ मिल कर कई मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेंगे। इससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। आज आपका दांपत्य जीवन बहुत ही रोचक और सुखमय रहने के आसार हैं।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि  

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज किसी कार्य को पूरा करने का प्रयास सफल रहेगा। आज परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे और आपके आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। आज किसी व्यक्ति विशेष से आपको मदद मिल सकती है। रात को बाहर दोस्त के साथ डिनर करने जाएंगे। आज ऑफिस में सरलता से कार्य को पूरा करने की कोशिश करें, मेहनत के मुताबिक सफलता आपको हासिल होगी। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। दांपत्य जीवन बेहतरीन रहने वाला है। छात्रों को शिक्षकों से सहयोग मिलेगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 3

धनु राशि

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। व्यापारी वर्ग को धनलाभ होगा। अगर किसी नए व्यापार की शुरूआत करना चाह रहें है तो आज शुरूआत कर सकते हैं। इस राशि के जातकों को अपने जीवनसाथी से आज बहुत सारा प्यार मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप कहीं धार्मिक स्थलों पर जाने का मन बना सकते हैं। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। नवविवाहिता दंपत्ति के जीवन में मिठास बनी रहेगी। कार्यों में परिवार वालों का सहयोग मिलेगा।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 5

मकर राशि  

आज आपका दिन ठीक रहेगा। आज मनोबल का स्तर अच्छा रहने के कारण आपके कार्य अच्छी गति से आगे बढ़ेंगे। आज बिज़नेस में परिवर्तन के आसार दिख रहें हैं। ऑफिस में आपकी क्रिएटिविटी पहले से अच्छी बनेगी। इस राशि के लवमेट के लिए बढ़िया दिन है। आज भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देगा। भाई के साथ किसी बात को लेकर विचार विमर्श करेंगे, साथ ही किसी से बात करते वक्त अपने आप को संयमित रखें। आज अपनी कीमती वस्तु को संभालकर कर रखें।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 2

कुंभ राशि 

आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल होने वाली है। साथ ही किसी विदेशी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। जिसे ज्वाइन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज वाहन की पार्किंग सेफ जगह पर ही करें, वरना फाइन भरना पड़ सकता है। आज विरोधी आपको नुकसान पहुँचाने का प्रयास कर सकते हैं, इसलिए जितना हो सके आप उनसे दूरियां बनाकर रहें। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी । आज अचानक धन लाभ होगा।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 7

मीन राशि 

आज आपका दिन आपके जीवन में नयी खुशियाँ लेकर आएगा। आपका रूझान आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। माता-पिता के साथ कहीं मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे। मनोरंजन के लिए बनाया हुआ प्लान आज टल सकता है। आज आप घर में ज्यादा समय व्यतीत करेगें। पैसों की जुड़ी समस्या आज खत्म हो जाएगी। व्यवसाय से धन लाभ होगा। इस राशि के स्टूडेंट के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। किसी योजना को बनाने में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 1
Aaj Ka Panchang: आज 10 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 10 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 10 नवंबर 2024

विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - कार्तिक
अमांत - कार्तिक

तिथि
शुक्ल पक्ष नवमी- नवंबर 09 10:45 PM- नवंबर 10 09:01 PM
शुक्ल पक्ष दशमी- नवंबर 10 09:01 PM- नवंबर 11 06:46 PM

नक्षत्र
धनिष्ठा - नवंबर 09 11:47 AM- नवंबर 10 10:59 AM
शतभिषा - नवंबर 10 10:59 AM- नवंबर 11 09:40 AM

योग
ध्रुव - नवंबर 10 04:23 AM- नवंबर 11 01:41 AM
व्याघात - नवंबर 11 01:41 AM- नवंबर 11 10:36 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:41 AM
सूर्यास्त - 5:39 PM
चन्द्रोदय - नवंबर 10 1:52 PM
चन्द्रास्त - नवंबर 11 1:34 AM

अशुभ काल
राहू - 4:17 PM- 5:39 PM
यम गण्ड - 12:10 PM- 1:33 PM
गुलिक - 2:55 PM- 4:17 PM
दुर्मुहूर्त - 04:12 PM- 04:56 PM
वर्ज्यम् - 05:47 PM- 07:18 PM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:48 AM- 12:32 PM
अमृत काल - 02:51 AM- 04:22 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:06 AM- 05:54 AM

Aaj Ka Rashifal 10 November 2024: इन राशियों को मिलेगी खुशखबरी..पढ़ें आज का अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 November 2024: इन राशियों को मिलेगी खुशखबरी..पढ़ें आज का अपना राशिफल

  10 November 2024 Ka Rashifal: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और रविवार का दिन है। नवमी तिथि आज रात 9 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 1 बजकर 42 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। आज दोपहर 11 बजे तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद शतभिषा नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज अक्षय नवमी है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 10 नवंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि: 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो विरोधी उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आपके धन में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। संतान की संगति की ओर आप विशेष ध्यान दें। आप बिजनेस में अपने कामों पर पूरी नजर रखेंगे। आज व्यक्तिगत गतिविधियां समय अनुसार संपन्न होती जाएंगी। लोगों के साथ मेल-मिलाप के लिए भी समय जरूर निकालें और अपने संपर्क का दायरा विस्तृत करें। इससे कुछ नई जानकारियां और उपलब्धियां हासिल होगी।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 6

वृष राशि: 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके बच्चे बिजनेस में आपका पूरा स्पोर्ट करेंगे। पूंजी के उचित निवेश के लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की राय लेनी चाहिए। कलाकारों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा है। खुद की गलती की जिम्मेदारी लेने में संकोच न करें, चीजों को समझकर सुधार करने की कोशिश करें। अविवाहित लोगों के विवाह का प्रस्ताव आएगा। आज आपका कोई प्रोजेक्ट पूरा हो जायेगा, जिससे आपका मन बहुत ही प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के भावनाओं की कद्र करेंगे।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 1

मिथुन राशि: 

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। यदि आप घर मकान या दुकान, खरीदने की कोशिश कर रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा परंतु बहुत अधिक प्रयास करने के बाद ही आपको सफलता मिल सकती हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित किसी भी काम को करने में बहुत ध्यानपूर्वक काम करें। अपने अहम पर काबू करके परिस्थिति को ठीक से समझने की कोशिश करेंगे तो आपको आसानी से हल मिल जायेगा। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है। आज आपको कुछ खास जानकारियां भी मिलेंगी। आज आपके बेहतरीन प्रयासों से आय के स्रोत बढ़ेंगे।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 5

कर्क राशि: 

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपके तय किए काम समय से पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं साथ ही कुछ काम वक्त से पहले पूरे करने की वजह से खुद पर गर्व महसूस करेंगे। लोगों के विचार और आपके बारे में बोली गई किसी बात को लेकर आप मन ही मन उलझन में रहेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। लवमेट के बीच चल रही गलतफहमियां आज समाप्त होंगी।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 9

सिंह राशि: 

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपका दिन तरक्की देने वाला रहेगा। अपने आस-पास की सफाई का पूरा ध्यान रखेंगे। आपको आज अपना काम पूरा करने में थोड़ा वक्त लग सकता है, लेकिन काम पूरा होने से आपको खुशी होगी। हॉकी खेल रहे खिलाड़ियों को आज अपने कोच के द्वारा प्रोत्साहित किया जायेगा, जिससे वह खेल मैदान में अच्छा प्रदर्शन कर सकें। आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 4

कन्या राशि: 

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। किसी बुजुर्ग की सहायता करने पर आपको अच्छा महसूस होगा। साइंस के अध्यापकों का दिन आज काफी व्यस्त रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ घर के जरूरत का सामान खरीदने आप मार्केट जायेंगे। साथ ही बच्चों के लिए खिलौने भी खरीदेंगे, बच्चे इससे प्रसन्न होंगे। आज आप नया घर लेने के बारे में परिवार वालों से बातचीत करेंगे। सपोर्ट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला होगा।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 8

तुला राशि: 

आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहने वाला है। आज कारोबारी संबंधी योजनाओं को अपरिचित लोगों के सामने जाहिर न करें, कोई इसकी नकल कर सकता है। पुरानी प्रॉपर्टी के सेल परचेज संबंधी बिजनेस में अच्छी डील होगी। इस राशि की वर्किंग महिलाएं कामकाज की वजह से व्यस्त रहेगी। घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। आज आप घर के सजावट का सामान खरीदने का मन बनाएंगे।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 2

वृश्चिक राशि: 

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। छात्रों को सीनियर्स से कुछ नया सीखने को मिलेगा। किसी काम को लेकर आज भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। दांपत्य रिश्ते में अनबन दूर होगी, रिश्ते की नई शुरुआत करेंगे। परिवार में किसी की तरक्की से उत्सव का माहौल बनेगा अपने बच्चो को उपहार देंगे। बच्चों में काफी खुशी का माहौल दिखेगा। आज बुजुर्गों के साथ समय बिताये, उन्हें काफी अच्छा लगेगा।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 9

धनु राशि: 

आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। अपने माता-पिता की सेहत को लेकर आप सचेत रहें। आप अपने जीवन में प्रेम को बढ़ाने के लिए अधिक प्रयास करते रहे, जिससे आपके प्रियजनों का व्यवहार भी आपके लिए बदल जाएगा। आपको भाई व बहनों का भरपूर प्यार मिलेगा। कारोबार में चल रही समस्याएं स्वतः ही समाप्त हो जाएंगी। कहीं रुका हुआ पैसा आज वापस मिल जायेगा। साथ ही आय के नए स्त्रोत भी मिलेंगे।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 8

मकर राशि: 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप ऑफिस के उलझनों को ऑफिस में ही छोड़ कर आए, घर तक ना लाए, इससे आपके घर का माहौल भी खराब हो सकता है। व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है, आपके व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 2

कुंभ राशि: 

आज का दिन आपके लिए कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आज कार्यों में जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने

जीवनसाथी का पूरा ख्याल रखें और उनकी सेहत से संबंधित किसी भी समस्या में अकेला ना छोड़े। अपने संतान के भविष्य को लेकर आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। आज आपको अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए हैं।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 1

मीन राशि: 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आपकी मकान, दुकान की परेशानी हल हो सकती है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप जिस तरह से अपना काम करते हैं, वैसे ही करते रहे। आपकी पदोन्नति हो सकती है। व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी बड़ी कंपनी से डील फाइनल होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 4
Aaj Ka Panchang: आज 9 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 9 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 9 नवंबर 2024

विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - कार्तिक
अमांत - कार्तिक

तिथि
शुक्ल पक्ष अष्टमी - 10:45 पी एम तक

नक्षत्र
श्रवण - 11:47 ए एम तक

योग
वृद्धि - 04:23 ए एम, नवम्बर 10 तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:39 AM
सूर्यास्त - 5:30 PM
चन्द्रोदय - 1:17 PM
चन्द्रास्त - नवंबर 10 12:19 AM

अशुभ काल
राहु - 10:43 ए एम से 12:05 पी एम
यम गण्ड - 02:48 पी एम से 04:09 पी एम
कुलिक - 08:00 ए एम से 09:22 ए एम
दुर्मुहूर्त - 08:49 ए एम से 09:32 ए एम, 12:26 पी एम से 01:10 पी एम
वर्ज्यम् - 04:00 पी एम से 05:35 पी एम

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:43 ए एम से 12:26 पी एम
अमृत काल - 12:56 ए एम, नवम्बर 10 से 02:29 ए एम, नवम्बर 10
ब्रह्म मुहूर्त - 04:54 ए एम से 05:47 ए एम

Aaj Ka Rashifal 09 November 2024: आज इन राशियों पर रहेगी शनिदेव की नजर, जानें किसे मिलेगा शुभ परिणाम और किसको झेलनी होगी दिक्कत

Aaj Ka Rashifal 09 November 2024: आज इन राशियों पर रहेगी शनिदेव की नजर, जानें किसे मिलेगा शुभ परिणाम और किसको झेलनी होगी दिक्कत

9 नवंबर 2024  Ka Rashifal:- आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और शनिवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज रात 10 बजकर 46 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 23 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। आज दोपहर पहले 11 बजकर 48 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज गोपाष्टमी का व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 9 नवंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। अगर आप एक स्टूडेंट हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी यह है कि आज आपको करियर से रिलेटेड कोई शुभ सूचना मिल सकती है। कॉलेज में आपकी एक्टिविटी से आपके दोस्त खुश होंगे। आज आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे, जिससे आप काफी प्रभावित होंगे। आज आपको किसी मामले में समझदारी से फैसला लेना होगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, साथ में डिनर करने जाएंगे। आज आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 7

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपको काम को पूरा करने के लिये कड़ी मेहनत करनी होगी नहीं तो आपका काम अधूरा रह भी सकता है। जो लोग आपको अभी तक ताना दे रहे थे आज उनको कुछ कर दिखाने का दिन है, आप जिस भी काम को करेंगे उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। आज आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है लेकिन आपके द्वारा किया गया काम आपके बॉस को इम्प्रेस करेगा। रुपएपैसों के मामले में लापरवाही नहीं करेंगे तो नुकसान से बच जाएंगे।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 2

मिथुन राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। जो लोग होटल या रेस्टोरेंट जैसे बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिये दिन पहले से बेहतर रहेगा, आज आपका दिन ज्यादा लाभ दिलाने वाला है। आज आपको जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर पिता का सहयोग मिलेगा। आज आपके पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। आपके जीवनसाथी कोई जरूरत का सामान आपको गिफ्ट करेंगे। घर के कामों में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोग आज किसी सभा को आयोजित कर सकते हैं।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 3

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको व्यापार में उम्मीद से अधिक लाभ प्राप्त होगा। आज आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे। आज आपके घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, आपको खुशी होगी। आज ऑफिस में काम की अधिकता थोड़ी ज्यादा रहेगी, लेकिन शाम तक सारा काम अच्छे से निपट जायेगा। आज आपका जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। बच्चे आज आपसे मन की बात बता सकते हैं। डॉक्टर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 9

सिंह राशि

आज का दिन आपके जीवन में नई खुशियां लेकर आया है। आज किसी काम के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। साथ ही समाज में आपका मानसम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा, आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से होगी। आप अपने लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने के बारे में विचार करेंगे। ऑफिस में आपके अच्छे काम को देखकर जूनियर आपकी ज्यादा रेस्पेक्ट करेंगे। जो लोग मार्केटिंग के फील्ड से जुड़े हैं, उन्हें आज अच्छे क्लांइट मिल सकते हैं।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 7

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज का दिन आपके फेवर में रहने से आपको खुशी होगी जिस काम का रिजल्ट मिलने में देर हो रही थी उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। आज आपनी संतान को खुश देखकर आपको भी खुशी होगी। आज आप घर के बड़ेबुजुर्गों का ख़ास ख्याल रखेंगे आपको भी अच्छा लगेगा। फैमिली की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खर्च और खरीदारी करते समय संतुलन बनाकर चलना होगा, बचत की ओर खासतौर पर ध्यान देना होगा। सेहत के मामले में आज आपको सावधान रहने की जरूरत है।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 1

तुला राशि 

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों की बिक्री आज बढ़ेगी, अधिक आमदनी होगी। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा, प्रमोशन होने के चांस है। बिजनेस के सारे रुके हुए कामों को आज आप पूरा कर लेंगे, आपकी उलझन कम होगी। घर खरीदने का प्लान बना रहे लोगों का प्लान आज कामयाब होने का योग बन रहा है। आज किसी के झगड़े झंझट में न पड़े, आपका ही समय नुकसान होगा। वकीलों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी क्लाइंट से अचानक अच्छा धन लाभ होगा।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 9

वृश्चिक राशि 

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। बिजनेसमैन आज अपने बिजनेस को और आगे बढ़ाने के लिए किसी दूसरे बड़े व्यापारी से डील फाइनल करेंगे। राजनीति में आज आप ज्यादा रूचि लेंगे, आपके अच्छे कामों की आज तारीफ होगी। सोशल मीडिया से जुड़कर लोग अपनी अलग पहचान बनाएंगे। घर से निकलते समय माता जी से मिलकर ही निकले जिससे आपका दिन अच्छा और खुशहाली भरा रहेगा। लवमेट से उपहार मिलने से आज आपको खुशी होगी। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला होगा।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 2

धनु राशि

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं यह खुशी आपके घर में बेटे के करियर को लेकर हो सकती है। आज ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसे पूरा करके आपको भी खुशी होगी। आज की शाम परिवार वालों के साथ बितायेंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा। आज आप माता-पिता के साथ किसी समारोह में जा सकते हैं। आज शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के नये अवसर मिल सकते हैं। इस राशि की कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में प्रोत्साहन मिलेगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 3

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आपको किसी व्यक्ति से बातचीत करके खुशी मिलेगी साथ ही आप कुछ नया भी सीखने को पाएंगे। आज आप कोशिश करेंगे कि आपका व्यवहार सभी के प्रति अच्छा हो और किसी की भावनाओं को भी ठेस न पहुंचे। आज आप किसी महत्वपूर्ण काम के लिए किसी की मदद मांगेगे, आपको मदद भी मिलेगी, जिससे आपका काम बन जायेगा। आज भावुकता में आकर कोई निर्णय ना लें। लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं, जिससे रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। कहीं रुका हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 5

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपको पारिवारिक उलझनों से छुटकारा मिलेगा। आपका सही मार्गदर्शन घर के सभी सदस्यों के दिल में एक-दूसरे के प्रति प्यार बढ़ा देगा। आज अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए हैं, इससे आपको आर्थिक सपोर्ट मिलेगा साथ ही आप कुछ नया खरीदने का विचार करेंगे। आज कार्यस्थल पर आपको ज्यादा काम करना पड़ेगा लेकिन शाम का समय आपके लिए बेहतरीन साबित होगा आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

  • शुभ रंग- मैरून
  • शुभ अंक- 2

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आप ऑफिस में किसी काम को आसानी से करेंगे, जिससे आपके जूनियर और सीनियर सभी तारीफ करेंगे, आपका कॉन्फिडेंस बढेगा साथ ही आपकी रेस्पेक्ट में भी इजाफा होगा। आज किसी काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपको खुशी होगी, शाम को किसी रेस्टोरेंट में डिनर के लिए जा सकते हैं। आज बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज घर में शुभ समाचार मिलने की संभावन है, दांपत्य जीवन का सुख मिलेगा।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 6

 

Aaj Ka Panchang: आज 8 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 8 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 

पंचांग- 8 नवंबर 2024

विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - कार्तिक
अमांत - कार्तिक

तिथि
शुक्ल पक्ष सप्तमी- नवंबर 08 12:35 AM- नवंबर 08 11:56 PM

नक्षत्र
उत्तराषाढ़ा - नवंबर 07 11:47 AM- नवंबर 08 12:03 PM

योग
शूल - नवंबर 07 09:51 AM- नवंबर 08 08:27 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:39 AM
सूर्यास्त - 5:41 PM
चन्द्रोदय - नवंबर 07 11:42 AM
चन्द्रास्त - नवंबर 07 10:28 PM

अशुभ काल
राहु - 10:43 ए एम से 12:05 पी एम
यम गण्ड - 02:48 पी एम से 04:09 पी एम
कुलिक - 08:00 ए एम से 09:22 ए एम
दुर्मुहूर्त - 08:49 ए एम से 09:32 ए एम, 12:26 पी एम से 01:10 पी एम
वर्ज्यम् - 04:00 पी एम से 05:35 पी एम

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:48 AM- 12:32 PM
अमृत काल - 06:48 AM- 08:27 AM, 05:34 AM- 07:11 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:04 AM- 05:52 AM

शुभ योग
सर्वार्थ सिद्धि योग-    12:03 पी एम से 06:39 ए एम, नवम्बर 09

 

 
Aaj Ka Rashifal 08 November 2024: आज उषा अर्घ्य के दिन सूर्य समान चमकेगी इन राशियों की किस्मत...जानिए आज का अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal 08 November 2024: आज उषा अर्घ्य के दिन सूर्य समान चमकेगी इन राशियों की किस्मत...जानिए आज का अपना राशिफल

8 नवंबर 2024  aaj Ka Rashifal:- आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज रात 11 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। आज छठ पूजा का चौथा दिन है। आज उषा अर्घ्य दिया जाएगा। साथ ही आज  छठ व्रत का पारण है। आज दोपहर 12 बजकर 3 मिनट तक सभी कार्यों में सफलता दिलाने वाला रवि योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 3 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 8 नवंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि- 

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज दिन की शुरुआत में कुछ परेशानियां रह सकती है लेकिन धैर्य और संयम से आप उनका समाधान निकाल ही लेंगे। अपने भाई-बहनों के साथ रिश्ते में मधुरता रखें, क्योंकि उनके द्वारा आपकी किसी खास परेशानी का समाधान हो सकता है। आज आपसी प्रयासों से पारिवारिक वातावरण सुकून भरा बना रहेगा। वैवाहिक जीवन बढ़िया रहेगा। इस राशि के जो लोग संगीत के क्षेत्र में रुझान रखते हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

  • शुभ रंग- सिल्वर 
  • शुभ अंक- 2

वृष राशि- 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी मित्र अथवा रिश्तेदार की व्यक्तिगत समस्या को लेकर समाधान निकालेंगे। आज बातचीत करते समय शब्दों के चयन पर बहुत अधिक ध्यान रखें। आज कार्यक्षेत्र में पब्लिक डीलिंग और मार्केटिंग संबंधी कार्यों में व्यस्तता रहेगी। हालांकि अधिकतर काम फोन द्वारा ही संपन्न हो जाएंगे। आज आपके काम करने के तरीकों में बदलाव आएगा इससे आपका काम आसान होगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपकी आर्थिक स्थिति भी ठीक-ठाक रहेगी।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 6

मिथुन राशि- 

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आपका कोई पूराना दोस्त आपको फोन कर के आपको सरप्राइज देगा, आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आज अपने विचारों में सकारात्मकता बनाए रखने से अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से अंजाम देगे। आज किसी योजना पर भी पारिवारिक विचार विमर्श हो सकता है। पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से मानसिक शांति मिलेगी। आपकी किसी जरूरी बात पर घर वाले सहमति जतायेंगे, लोग आपका सपोर्ट करेंगे, आपको राहत मिलेगी।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 9

कर्क राशि- 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और साथ ही आपको धन कमाने का नया जरिया भी मिल सकता है। आज व्यक्तिगत व्यस्तता के साथ-साथ आप सामाजिक और पारिवारिक गतिविधियों के लिए भी उचित समय निकाल लेंगे और आपका वर्चस्व, मान-सम्मान भी बना रहेगा। पिछले कुछ समय से अपने भावी लक्ष्य के प्रति की गई मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं। आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए। बेवजह के मामले सामने आ सकते हैं, इससे बच कर रहें।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 5

सिंह राशि- 

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज कोई व्यक्तिगत कार्य आज संपन्न हो जाने से आप उन गतिविधियों में भी ध्यान दे पाएंगे। घर के बड़े बुजुर्गों की सेवा व देखभाल का पूरा ध्यान रखें। उनका आशीर्वाद व स्नेह आपके लिए संजीवनी का काम करेगा। घर में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा होगा, लेकिन शाम को अपनी फैमिली के साथ अच्छा समय बिताएंगी। ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग मिलने से बिगड़े काम भी बन जाएंगे।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 8

कन्या राशि- 

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज दूसरों के मामलों में ज्यादा टोका-टाकी ना करें और ना ही बिन मांगे सलाह दे। किसी भी प्रकार की भविष्य संबंधी योजनाएं बनाते समय दूसरों के निर्णय की अपेक्षा अपनी सूझ-बुझ को अधिक प्राथमिकता देंगे। आज सकारात्मक माहौल रहेगा। फोन कॉल द्वारा कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने की संभावना है। शुभचिंतक की मदद से जमीन-जायदाद संबंधी कोई रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। आप अपने परिवार वालों को किसी बड़े रेस्टोरेंट में ट्रीट देंगे।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 1

तुला राशि- 

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज बिना सोचे-समझे किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। इस राशि के छात्रों को आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। किसी विषय को समझने में आपको अपने

सहपाठियों से सहयोग मिलेगा। आज पड़ोसी आपके कार्यों को पूरा करने में आपकी सहायता करेंगे। इससे पड़ोसियों के साथ आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। आज आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 7

वृश्चिक राशि- 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। कोई उलझन जो मन में चल रही है वो आज किसी दोस्त से शेयर करने से दूर हो सकती है। आज आप अपनी योग्यता और मेहनत द्वारा कारोबार में किसी खास काम को आसानी से अंजाम देंगे। किसी पार्टी के साथ नए प्रोजेक्ट पर कार्य करने के लिए बातचीत शुरू हो सकती हैं। ऑफिशियल कामों में आपकी मदद की तारीफ होगी। आपकी आध्यात्मिक और धार्मिक मामलों में रुचि बढ़ेगी। किसी मित्र-सहयोगी की सहायता से आपके बिगड़े हुए कार्य बनेंगे और पिछले दिनों किये गए प्रयासों से सफलता मिलेगी।

  • शुभ रंग- मैरून
  • शुभ अंक- 4

धनु राशि- 

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपने गुस्से और क्रोध को नियंत्रण करके मामले को बखूबी संभाल लेंगे। आज कुछ खास लोगों से मिलने का मौका मिले तो आलस करने की बजाय तुरंत हासिल करेंगे। यह मौका आपके लिए भविष्य में फायदेमंद साबित होने वाले हैं। घर के रखरखाव तथा सब सुविधा संबंधी चीजों की खरीदारी में बेहतरीन दिन बीतेगा। छात्रों को अपनी पढ़ाई से संबंधित कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि भी मिलेगी। इस राशि के जो लोग किसी फैक्ट्री से जुड़े बिजनेस करते हैं उनको आज ज्यादा लाभ के योग हैं। आज किसी काम में बड़ो की सलाह मिलेगी, जिसका आपको लाभ मिलेगा।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 6

मकर राशि- 

आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आपने अब तक जिस सपने को पूरा करने के लिए मेहनत की है उसका रिजल्ट आज आपको मिलने वाला है। आज किसी नजदीकी व्यक्ति के सलाह से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो जायेगा। इस समय अपने विचारों को सकारात्मक बनाना अति आवश्यक है। स्वभाव में शक और संशय जैसी स्थिति ना बनने दे नहीं तो आपको उलझन हो सकती है। घर के वरिष्ठ लोगों की सलाह और मार्गदर्शन पर अमल करना आपके लिए सहायक रहेगा। आप अपने लक्ष्य को पाने के लिए खूब मेहनत करेंगे। आपके घर किसी जरूरी काम से किसी रिश्तेदार के आने की संभावना बन रही है।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 7

कुंभ राशि- 

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आप किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिये जा सकते हैं। आज भाइयों के साथ अच्छा ताल-मेल बनाकर रखें। खर्च करते समय अपने बजट का ध्यान भी जरूर रखें। आपको अपना लक्ष्य हासिल करने में और अधिक मेहनत करनी होगी। आज कारोबार में नई शुरुआत के लिए खास संपर्क सूत्रों से कोई बेहतरीन कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा। आज हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे तो आपका काम समय से पूरा हो जायेगा। आज किसी से मदद मांगने में संकोच न करें, मदद लेने से आपको लाभ हो सकता है।

  • शुभ रंग- आसमानी
  • शुभ अंक- 1

मीन राशि- 

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज अपने खान-पान की तरफ भी आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। आज दिन का अधिकतर समय घर-परिवार की सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में ही बीतेगा। किसी दोस्त की समस्या हल करने में आपकी विशेष भूमिका रहेगी। इससे आपकी छवि और व्यक्तित्व में और अधिक निखार आएगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको आलस करने से बचना चाहिए। जितना एकाग्रचित्त हो कर काम करेंगे। आपको उतनी ही जल्दी सफलता मिलेगी।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 4
  •  
Aaj Ka Panchang: आज 7 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 7 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 7 नवंबर 2024

विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - कार्तिक
अमांत - कार्तिक

तिथि
शुक्ल पक्ष षष्ठी- नवंबर 07 12:41 AM- नवंबर 08 12:35 AM
शुक्ल पक्ष सप्तमी- नवंबर 08 12:35 AM- नवंबर 08 11:56 PM

नक्षत्र
पूर्वाषाढ़ा - नवंबर 06 11:00 AM- नवंबर 07 11:47 AM
उत्तराषाढ़ा - नवंबर 07 11:47 AM- नवंबर 08 12:03 PM

योग
धृति - नवंबर 06 10:50 AM- नवंबर 07 09:51 AM
शूल - नवंबर 07 09:51 AM- नवंबर 08 08:27 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:39 AM
सूर्यास्त - 5:41 PM
चन्द्रोदय - नवंबर 07 11:42 AM
चन्द्रास्त - नवंबर 07 10:28 PM

अशुभ काल
राहू - 1:33 PM- 2:55 PM
यम गण्ड - 6:39 AM- 8:02 AM
कुलिक - 9:25 AM- 10:47 AM
दुर्मुहूर्त - 10:20 AM- 11:04 AM, 02:44 PM- 03:29 PM
वर्ज्यम् - 07:52 PM- 09:29 PM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:48 AM- 12:32 PM
अमृत काल - 06:48 AM- 08:27 AM, 05:34 AM- 07:11 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:04 AM- 05:52 AM

Aaj Ka Rashifal 07 November 2024: आज इन राशियों पर बरसेगी छठी मैया की असीम कृपा, चमकेंगे भाग्य के सितारे

Aaj Ka Rashifal 07 November 2024: आज इन राशियों पर बरसेगी छठी मैया की असीम कृपा, चमकेंगे भाग्य के सितारे

7 नवंबर 2024 aaj Ka Rashifal:- ​7 नवंबर को कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और गुरुवार का दिन है। षष्ठी तिथि गुरुवार रात 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। इस दिन सूर्य षष्ठी व्रत का तीसरा दिन है। सुबह 9 बजकर 51 मिनट तक धृति योग रहेगा। दोपहर पहले 11 बजकर 47 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र लग जायेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 7 नवंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आपके पारिवारिक जीवन में सौहार्द्र की वृद्धि होगी। आज कोई बड़ी जिम्मेदारी का निर्वाहन करना पड़ सकता है। आज धन लाभ के मौके हाथ लगेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। आज संतान से आपको सुखद अनुभूति होगी। इंजीनिरिंग के छात्रों को आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आज कोई महत्वपूर्ण प्रैक्टिकल को पूरा करने में छात्र व्यस्त रहेंगे। आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। 

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 1

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। आज किसी के साथ बेवजह की बहसबाजी में ना पड़ें। इससे आपके कामों में भी देरी होगी। आज छात्रों को अपनी पढ़ाई के प्रति और अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आज किसी भी को शांति से सुलझाने की कोशिश करें। शाम को दोस्तों के साथ अधिक समय बितायेंगे, उनके साथ भविष्य को लेकर विचार करेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 7

मिथुन राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज रोजमर्रा के कामों में आपको ज्यादा समय लग सकता है। आज आपको कारोबार में पैसा लगाने से पहले बड़ो की राय लेना आपके लिए कारगर साबित होगा। बड़े बुजुर्गों के पैर छुए, धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। पिता बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो लोग नया बिजनेस करना चाहते हैं उनके लिए आज मार्केट एनालिसिस करना बेहतर होगा। आज कोई नई जिम्मेदारी आपको मिलेंगी, जिसे आप बखूबी पूरा करने में सफल रहेंगे। कला के क्षेत्र से जुडे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा।

  1. शुभ रंग- सुनहरा 
  2. शुभ अंक- 8

कर्क राशि

आज अकारण शुरू हुई समस्याएं समाप्त हो जायेंगी। आज आपको ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप विदेश में व्यापार करने की योजना बनायेंगे। आपकी सोशल मीडिया पर किसी से बात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बहुत फायदा होगा। व्यायाम करने से स्वास्थ्य संबंधित परेशानी खत्म होंगी। आप अपने आप को काफी तरोताजा महसूस करेंगे, जिससे आप अपने काम को समय पर पूरा करने में सफल होंगे। आज मित्रों की सहायता से आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे। 

  1. शुभ रंग- सिल्वर
  2. शुभ अंक- 9

सिंह राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। काफी दिनों बाद आज परिवार के साथ समय बिताएंगे। आज उनके प्रति लागाव बढेगा। आज रुके कार्यों में प्रगति होगी। आपके गृहस्थ जीवन में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। डिप्लोमा कर रहे छात्रों को अपने सीनियर्स से महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए आप किसी अच्छी कंसलटेंट टीम से बातचीत करेंगे। लवमेट शाम को डिनर साथ में करेंगे, जिससे उनके बीच में और ज्यादा प्रेम बढ़ेगा।

  1. शुभ रंग- सफेद 
  2. शुभ अंक- 7

कन्या राशि

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपको कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज आपके कार्य समय रहते पूरे होंगे। आज आपके दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बढेगा। आज किसी कार्य में घरवाले आपकी तारीफ करेंगे। छात्रों की पढाई में रूचि बढ़ेगी। आपकी नौकरी में कुछ सकारात्मक परिवर्तन आयेंगे। किसी से लिया ऋण आज वापस करेंगे। आज आपकी परेशानियां कम होंगी आपका मन हल्का होगा। लवमेट आज डिनर पर जायेंगे।

  1. शुभ रंग- नारंगी
  2. शुभ अंक- 6

तुला राशि

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं, जो आपकी आर्थिक स्थिति और घर की व्यवस्था ठीक रखने में सहायक हो सकते हैं। मिलजुल कर किये गए कार्यो में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी। आज कम्युनिकेशन के वक्त अपनी बात सही तरह से रखना आपके लिए सम्मान दायक रहेगा। काम की जगह बदलने से आपकी ऊर्जा में बदलाव आएगा। लोगों की नजरों में आपकी पॉजिटिव इमेज बनेगी।

  1. शुभ रंग- सिल्वर
  2. शुभ अंक- 8

 

वृश्चिक राशि

 

आज आपका दिन पहले से ज्यादा फायदा दिलाने वाला रहेगा। किसी रिश्तेदार से चल रही अन-बन आज खत्म हो जायेंगी। आपको अधिक खाने-पीने से बचना चाहिए और सेहत का ध्यान रखना चाहिए। करोबार में बरकत होगी। आपकी आय के साधनों में वृद्धि होगी। सोची हुई योजनाओं में आज सफलता मिलने के संकेत है। आप अपने भाई-बहनों के साथ किसी दर्शनीय स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। अचानक आपके किसी अति प्रिय रिश्तेदार या मित्र से मुलाकात होगी।

  1. शुभ रंग- पर्पल 
  2. शुभ अंक- 2

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप किसी विपरीत परिस्थिति में अपने धैर्य को बनायेंगे रखेंगे। आज अपनी पुरानी गलतियों को भूलकर आगे बढ़ेगे, जल्दी ही आप अपनी सफलता का मार्ग खोज लेंगे। बच्चों की किसी विशेष समस्या का हल मिलने से राहत मिलेगी। आपका मानसिक सुकून बना रहेगा। कोई धार्मिक यात्रा संबंधी प्रोग्राम भी बन सकता है। आपका मिलनसार व्यवहार आपको लोगों का प्रिय बना देगा। आपके विरोधी आपके बारे में अफवाहें फैलाने का काम कर सकते हैं ।

  1. शुभ रंग- नारंगी
  2. शुभ अंक- 3

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। पिता का आशिर्वाद आप पर बना रहेगा। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलियत पर भरोसा करें। आज आप दिन की शुरुआत में ही अपनी दिनचर्या की प्लानिंग कर लेगे, इससे सभी गतिविधियां बेहतर तरीके से पूरी हो जाएंगी। आज किसी खास व्यक्ति के सहयोग से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। मन मुताबिक सफलता मिलने से आपको सुकून मिलेगा। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जायेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

  1. शुभ रंग- हरा 
  2. शुभ अंक- 2

कुम्भ राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज ऑफिस के किसी काम के कारण आपकी अचानक यात्रा हो सकती है। आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। इस राशि के जो लोग बेकरी के बिजनेस से जुड़े हैं उनको आज उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। जल्दबाजी में आकर किसी भी निर्णय को लेने से बचें, पहले सोच विचार कर लेना अच्छा रहेगा। 

  1. शुभ रंग- मरून 
  2. शुभ अंक- 8

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज कामकाज को पूरी गंभीरता से करेंगे। घर के वरिष्ठ लोगों का सहयोग भी बना रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं से संबंधित व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होगा। आज घर में किसी बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिलने से ख़ुशी भरा माहौल बन जायेगा। आज किसी मित्र की मुलाकात से आपको ख़ुशी होगी। आज शाम को किसी पार्टी में जा सकते हैं जहां आप खूब इंजॉय करेंगे।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 6