BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
BIG BREAKING : टीवी सीरियल की फेमस एक्ट्रेस ने किया सुसाइड...सेट पर लगाई फांसी

BIG BREAKING : टीवी सीरियल की फेमस एक्ट्रेस ने किया सुसाइड...सेट पर लगाई फांसी

 BIG BREAKING : सोनी सब टीवी के सीरियल ‘अलीबाबा : दास्तान ए काबुल’ की प्रमुख एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा (Actress Tunisha Sharma) ने सुसाइड कर लिया है. इस मशहूर टीवी एक्ट्रेस ने सीरियल (नायगाव) के सेट पर ही फांसी लगाई है. हालांकि आत्महत्या का कारण अब तक सामने नहीं आया है. तुनिशा की उम्र 20 साल थी. तुनिशा ने इंडस्ट्री में एक बालकलाकार के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी. भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप से तुनिशा ने टीवी पर अपना डेब्यू किया था. सूत्रों की माने तो, सेट पर मौजूद लोगों ने एक्ट्रेस को तुरंत अस्पताल लेकर जाने की कोशिश की लेकिन रास्तें में ही उनका निधन हो गया. अब उनका शव पोस्ट मार्टम के लिए भिवंडी (ठाणे) के अस्पताल भेजा गया है.

फिलहाल तुनिशा सोनी सब टीवी के सीरियल अली बाबा : दास्तान ए काबुल में शहजादी मरियम का किरदार निभा रही थी. तुनिशा फितूर, बार-बार देखो, कहानी 2 : दुर्गा रानी सिंह, दबंग 3 जैसी फिल्मों में भी नजर आई थी. फितूर और बार-बार देखो में तुनिशा ने यंग कटरीना कैफ का किरदार निभाया था. कलर्स टीवी पर उनका सीरियल ‘इंटरनेट वाला लव’ लोगों ने खूब पसंद किया.

सदमें में हैं सेट के एक्टर्स

तुनिशा शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थी. हमेशा खुश रहने वाली और सेट पर सभी के साथ हसी मजाक से बात करने वाली इस एक्ट्रेस ने इस तरह का कदम उठाने की वजह से सभी लोग सदमें में हैं. कुछ समय पहले टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने भी इस तरह से अचानक सुसाइड किया था.

कुछ समय पहले शुरू हुआ था नया शो

कुछ समय पहले तुनिशा का नया शो अली बाबा शुरू हुआ था. इस सीरियल को लेकर एक्ट्रेस काफी ज्यादा एक्ससाइटेड थी. उनका मानना था कि काफी समय बाद वो फिर एक बार टीवी पर पीरियड ड्रामा कर रही हैं, जिसमें वो कई तरह के चैलेंजिंग लुक ट्राय कर सकती हैं. उनके फैंस को भी अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा था.

TMKOC: क्या इस वजह से दयाबेन ने छोड़ा था शो, किरदार ही बन गया था मुसीबत

TMKOC: क्या इस वजह से दयाबेन ने छोड़ा था शो, किरदार ही बन गया था मुसीबत

 TMKOC Dayaben Left Show Reason: तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah) देश का एक प्रमुख कॉमेडी सीरियल है और पिछले 14 साल से ऑनएयर है. इस शो के सभी किरदारों की अपनी अलग फैन फॉलोइंग है. इन किरदारों में ‘दयाबेन’ (Dayaben) का नाम जरूर लिया जाता है और अगर आपने शो देखा है तो आप जानते होंगे कि दयाबेन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दिशा वकानी (Disha Vakani) ने शो को छोड़ दिया है. इस शो के फैन्स आज भी इंतजार में हैं कि दिशा शो में दयाबेन के किरदार में कब वापसी करेंगी. सालों बाद शायद पता चल चुका है कि आखिर दिशा ने इस शो को क्यों छोड़ा था.

क्या इस वजह से ‘Dayaben’ ने छोड़ा था शो?

दिशा वकानी (Disha Vakani), जो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah) में ‘दयाबेन’ (Dayaben) का किरदार निभाती थीं, इसलिए शो को छोड़कर चली गई थीं क्योंकि वो मां बनने वाली थीं और उन्होंने मटर्निटी लीव ली थी. लेकिन उस बात को भी काफी समय हो गया और इस बारे में क्लैरिटी नहीं मिल सकी है कि आखिर दिशा ने शो क्यों छोड़ा. दिशा का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने जो बताया है, उसे ही उनके शो छोड़ने का कारण का जा रहा है.

‘दयाबेन’ का किरदार ही बन गया था मुसीबत

एक पुराने इंटरव्यू के दौरान दिशा वकानी (Disha Vakani) ने कहा कि उन्हें अपने किरदार की आवाज को मेनटेन करने में काफी मेहनत करनी पड़ती थी. अगर आपने शो देखा है तो आपको पता होगा कि दया के किरदार की आवाज काफी अलग है. दिशा इंटरव्यू में कहती हैं कि उन्हें इस अजीब आवाज की वजह से कई बार गले में भी परेशानी होती थी लेकिन भगवान की दया से उन्होंने सफलतापूर्वक इस किरदार को निभाया है और लोगों ने उन्हें पसंद भी किया है.

ऐसा हो सकता है कि इसी वजह से बाद में दिशा ने शो में वापसी नहीं की. बता दें कि इस वजह को शो छोड़ने की वजह कहा जा सकता है या नहीं, इसपर कोई पुष्टि नहीं की गई है. अब तक, शो में दयाबेन का किरदार कोई नहीं निभा रहा है और प्रोड्यूसर का कहना है कि जल्द शो में ‘दयाबेन’ का किरदार लौट सकता है.

TMKOC : तारक मेहता का उल्टा चश्मा में फिर छाएगा गरबा क्वीन का जलवा, दयाबेन की होने जा रही वापसी, ये एक्ट्रेस निभाएंगी किरदार

TMKOC : तारक मेहता का उल्टा चश्मा में फिर छाएगा गरबा क्वीन का जलवा, दयाबेन की होने जा रही वापसी, ये एक्ट्रेस निभाएंगी किरदार

 नई दिल्ली। भारतीय टीवी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (TMKOC) ने पिछले 12 वर्षों में खूब हसाया हैं। जिसके कारण लोग इस धारावाहिक में किरदार निभाने वाले सभी कलाकारों पर खूब प्यार जताते हैं। वहीं कई किरदार ने शो छोड़ दिया हैं। जससे शो की रौनकता में थोड़ी कमी आई हैं। लेकिन एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे जानकार फैंस काफी खुश होने वाले हैं।

दरअसल दिशा वकानी उर्फ़ दयाबेन जबसे शो छोड़कर गई हैं, तब से उनको लगातार मिस किया जा रहा है. लेकिन अगर शो में नई दयाबेन की एंट्री की बात की जाए तो एक एक्ट्रेस का नाम सबसे ऊपर आने वाला है और वो है ‘गुम है किसी के प्यार में’ अहम रोल निभाने वाली पाखी का। शो में पाखी का किरदार निभाने वाली ऐश्वर्या शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

 

A post shared by Aishwarya Sharma (@aisharma812)

 

कुछ दिनों पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया. ऐश्वर्या शर्मा आए दिन अपनी ऐसी वीडियोज शेयर करती रहती हैं. इन वीडियोज में वो अक्सर दयाबेन का किरदार निभाती नजर आती हैं. एक्ट्रेस का इस तरह बार-बार दयाबेन के रूप में दिखना, यही जताता है कि वो वाकई इस रोल को लेकर प्रेरित हैं।

Priya Prakash : ब्रालेट पहन दिखाया बोल्ड लुक, बालकनी में बैठ दिए पोज कि घयाल हो गए फैंस

Priya Prakash : ब्रालेट पहन दिखाया बोल्ड लुक, बालकनी में बैठ दिए पोज कि घयाल हो गए फैंस

 नई दिल्ली: एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने भर से ही किसी भी नए चेहरे को पहचान नहीं मिल जाती. लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिनकी एक झलक ही लोगों का ध्यान खींच लेती हैं. ऐसे ही चेहरों में से साउथ एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier) भी हैं. जो एक फिल्म में आंख मारकर ही विंक गर्ल के नाम से देशभर में पॉप्युलर हो चुकी हैं.

सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं प्रिया

आज प्रिया किसी पहचान की मोहताज नहीं रह गई हैं. उन्होंने बेशक अपनी एक्टिंग से खास लोकप्रियता हासिल न की हो, लेकिन आज उनकी एक फोटो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगती है. प्रिया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. फैंस को भी उनकी फोटोज और वीडियोज का बेसब्री से इंतजार रहता है. अब फिर से प्रिया की एक फोटो काफी वायरल हो रही है.

काफी बोल्ड दिख रही हैं प्रिया

प्रिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है. इसमें उन्हें ब्लू डेनिम शॉर्ट्स और ऑरेंज कलर का ब्रालेट टॉप पहने देखा जा रहा है. उन्होंने इसके साथ व्हाइट स्पॉर्ट्स शूज कैरी किए हैं. साथ ही पिंक कलर की हैट और सनग्लासेस लगाए हुए हैं. प्रिया ने अपने बालों को खुला छोड़ा है. हालांकि, इसमें उनका साइड फेज दिख रहा है

 

 

 

 

 
 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

 

A post shared by Priya Prakash Varrier???? (@priya.p.varrier)

.

फैंस को पसंद आया लुक

प्रिया यहां एक बालकनी में चेयर पर बाहर का व्यू देखते हुए पोज दे रही हैं. अब कुछ ही देर में प्रिया की एक फोटो पर हजारों लाइक्स आ चुके हैं. लोगों ने उनकी तारीफें करते हुए कई कमेंट्स किए हैं. प्रिया की ये फोटो उनके फैंस के बीच काफी वायरल हो रही है.

TV की सुपरहिट हिरोईन, जो रियल लाइफ में हैं अब तक सिंगल, इन्हे नहीं है किसी मर्द की जरूरत, देखें फोटो…

TV की सुपरहिट हिरोईन, जो रियल लाइफ में हैं अब तक सिंगल, इन्हे नहीं है किसी मर्द की जरूरत, देखें फोटो…

 नई दिल्ली : टीवी इंडस्ट्री में आज भी कई ऐसे एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अभी तक शादी नहीं की जरीना खान शिल्पा शिंदे साक्षी पवार समेत कई लोग शामिल है इन्होंने अपने दम पर अपने करियर की शुरुआत कि जिनके पीछे कोई गॉडफादर नहीं है आज इनकी करोड़ों चाहने वाले हैं सोशल मीडिया पर भी इनकी अच्छी खासी फॉलोअर्स है तो आइए जानते हैं इनके बारे में-

हिना खान-

 

छोटे परदे की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस हैं हिना खान जो 35 साल की होने का बाद भी सिंगल हैं. हालांकि हिना रिलेशनशिप में हैं लेकिन मैरिड कमिटमेंट से दूर भागती हैं इसलिये आज भी सिंगल है. डेली सोप ये रिश्ता क्या कहलाता है, कसौटी जिंदगी की 2 और रियलिटी शो बिग बॉस, खतरों के खिलाड़ी के अलावा भी स्टार सोशल मीडिया क्वीन हैं. हिना खान टीवी इंडस्ट्री की सबसे हॉट एंड मोस्ट एलिजिबेल बैचलर हैं .

शिल्पा शिंदे-

 

छोटे परदे की बड़ी स्टार शिल्पा शिंदे ने अब तक शादी नहीं की. हालांकि इनके अफेयर की खबरें आयी और बात इंगेजमेंट तक भी पहुंची लेकिन बात सात फेरे तक नहीं पहुंची. शिल्पा शिंदे 45 साल की हैं और टीवी इंडस्ट्री की बड़ी स्टार हैं लेकिन अब तक अनमैरिड हैं. बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने के अलावा भाबी जी घर पर हैं कॉमेडी सीरियल में भी भाबी की जा किरदार बखूबी निभाया. इस सीरियल से शिल्पा दर्शकों की पसंदीदा भाबी बन गयी हैं लेकिन रियल लाइफ कब भाबी बनेगी इसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है

साक्षी तंवर-

टीवी इंडस्ट्री की सबसे फेवरेट बहू भी अभी रियल लाइफ में बहू नहीं बनीं. जीहां कहानी घर घर सीरियल की सुपरस्टार साक्षी तंवर भी 49 साल की हैं लेकिन इन्होंने शादी नहीं की. साक्षी ने एक बेटी को गोद ले रखा है लेकिन शादी के बंधन में नहीं बंधी. रिपोर्ट की मानें तो साक्षी को अब तक कोई ऐसा नहीं मिला जिसे वो अपना जीवनसाथी बना सकें इसलिये उन्होंने सिंगल रहने का ही फैसला कर लिया है

अनुषा दांडेकर-

शिवानी दांडेकर बहन तो फरहान अख्तर के साथ सात फेरे लेकर घर-गृहस्थी में बिजी हो गयी लेकिन उनकी बहद अनुषा दांडेकर अब तक सिंगल हैं. अनुषा टीवी स्टार करन कुंद्रा को डेट कर चुकी हैं लेकिन ब्रेक अप के बाद अब तक अकेली हैं. अनुषा 40 साल की हैं और टीवी इंडस्ट्री की टॉप VJ हैं

नेहा मेहता-

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की अंजलि भाभी रियल लाइफ में सिंगल ही हैं. सीरियल की स्टार नेहा मेहता 44 साल की हैं लेकिन इन्होंने भी अब तक शादी नहीं की. टीवी सीरियल में सबकी चहेती स्लिम ट्रिम अंजलि टीवी इंडस्ट्री की बैचलर क्वीन हैं.

इंतजार खत्म, दुनिया की सबसे महंगी फिल्म कल होगी रिलीज़, एडवांस बुकिंग से हुई तगड़ी कमाई

इंतजार खत्म, दुनिया की सबसे महंगी फिल्म कल होगी रिलीज़, एडवांस बुकिंग से हुई तगड़ी कमाई

 अवतार- द वे ऑफ वाटर कल रिलीज हो रही है। फिल्म 250 मिलियन डॉलर्स (2000 करोड़ रुपए) में बनी है। दिलचस्प है कि फिल्म अवतार का कॉन्सेप्ट ( concept)एक सपने से आया। फिल्म के डायरेक्टर जेम्स कैमरून की मां शर्ली कैमरून ने एक सपना देखा था, जिसमें उन्होंने एक नीले रंग की लड़की को देखा जिसकी लंबाई करीब 12 फीट थी।

अवतार के 13 साल बाद इसका दूसरा भाग आ रहा है। अवतार से पहले टाइटैनिक( Titanic) दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी, फिर 2009 में आई अवतार ने ये रिकॉर्ड तोड़ा। अकेले टाइटैनिक( titanic) या अवतार ही नहीं, जेम्स कैमरून ने फिल्मों की टेक्नोलॉजी ( technology)में समय से आगे का प्रयोग किया। अपनी पहली फिल्म द टर्मिनेटर से अवतार-2 तक उनका करियर और फिल्में बनाने का तरीका चौंकाने वाला है।

Taarak Mehta की बबीता जी ने ग्लैमरस ड्रेस में दिखाईं अदाएं, देख बन जाएंगे जेठालाल

Taarak Mehta की बबीता जी ने ग्लैमरस ड्रेस में दिखाईं अदाएं, देख बन जाएंगे जेठालाल

 Taarak Mehta’s Babita ji AKA Munmun Dutta: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की बबीता जी यानी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. अब कृष्णन अय्यर की पत्नी और जेठालाल की क्रश ने कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनके सामने आते ही इंटरनेट का पारा गर्म हो गया है. मुनमुन ने शिमरी शॉर्ट ड्रेस में कुछ ऐसी अदाएं दिखाई हैं कि अब हर फैन जेठालाल की तरह उनपर फिदा हो गया है. देखिए ये तस्वीरें…

इन तस्वीरों में मुनमुन दत्ता एक हाई स्लिट शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं. उनकी फिटनेस इस ड्रेस में और भी परफेक्ट लग रही है.

मुनमुन दत्ता की ये ड्रेस वन शोल्डर स्टाइल की है, इस ड्रेस से वह सोशल मीडिया पर ग्लैमर का तड़का लगा रही हैं.

बबीता जी की ये चमकदार शिमरी ड्रेस देखकर उनके फैंस कमेंट बॉक्स में बॉलीवुड का फेमस गाना ‘बदन पे सितारे लपेटे हुए…’ याद कर रहे हैं.

उनके पोस्ट पर हजारों लोगों ने कमेंट किए हैं. उनमें से एक ने लिखा, ‘यह लड़की हमेशा इतनी खूबसूरत क्यों लगती है?’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आपकी कई खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम फेसबुक ट्विटर पर हैं, लेकिन ये अंदाज सबसे प्यारा है.’

नए साल में इस एक्ट्रेस की चमकेगी किस्मत! एक के बाद एक रिलीज होंगी ताबड़तोड़ फिल्में

नए साल में इस एक्ट्रेस की चमकेगी किस्मत! एक के बाद एक रिलीज होंगी ताबड़तोड़ फिल्में

 Bhumi Pednekar Upcoming Movies : बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर अपनी शानदार एक्टिंग और बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उनका बोल्ड फोटोशूट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था और फैंस को काफी पसंद आया था। बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. फिल्मों में अदाकारी से लेकर सोशल मीडिया पर बोल्ड लुक्स को लेकर चर्चित रहने वालीं भूमि पेडनेकर की जितनी तारीफ की जाए उतनी काम है. भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar New Movies) इन दिनों अपकमिंग फिल्म गोविंदा मेरा नाम को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. ‘गोविंदा मेरा नाम’ में भूमि पेडनेकर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) संग स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी.

भूमि की साल 2023 में होगी चांदी!

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर इन दिनों सातवें आसमान पर है. इंडस्ट्री की सबसे बिजी एक्ट्रेसेज में शुमार भूमि पेडनेकर की साल 2023 में बैक-टू-बैक सात फिल्में रिलीज होने वाली हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने करियर को लेकर खुलकर बात की है. भूमि ने अपकमिंग फिल्मों पर बात करते हुए कहा, ‘आज हिंदी सिनेमा जगत की सफल अभिनेत्रियों में शुमार होना मेरे लिए आश्चर्य से भरा है, मुझे खुद पर गर्व है. मैं अपनी कड़ी मेहनत से आज यहां पहुंची हूं, फिल्म इंडस्ट्री बैकग्राउंड नहीं होने के बावजूद आज मैं इस मुकाम पर हूं.’

भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar Career) अपने करियर पर बात करते हुए कहती हैं, ‘यहां तक पहुंचने में थोड़ा समय लगा है लेकिन जितना भी समय लगा है उसका मुझे कोई पछतावा नहीं है.’

भूमि पेडनेकर की अपकमिंग फिल्में

साल 2023 में भूमि पेडनेकर फिल्म ‘भीड़’, ‘अफवाह’, ‘द लेडी किलर’, ‘भक्षक’, मुदस्सर अजीज की अनटाइटल्ड फिल्म, ‘गोविंदा मेरा नाम’ और एक अन्य अनटाइटल्ड फिल्म में भूमि पेडनेकर अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाती नजर आएंगी.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा :  क्या पुरानी अंजलि भाभी की होगी वापसी!

तारक मेहता का उल्टा चश्मा : क्या पुरानी अंजलि भाभी की होगी वापसी!

 तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 13 सालों से दर्शकों का मनोरंजन करते हुए आ रहा है. इस शो के हर किरदार को कलाकारों ने बड़े ही बखूबी से निभाया है. कई कलाकार शो को छोड़कर चले गए और उनकी जगह नए आकर किरदार को आगे लेकर जा रहे हैं. शो में शुरुआत से अंजलि भाभी का किरदार नेहा मेहता निभाती नजर आईं थी लेकिन कुछ समय पहले उन्होंने शो को अलविदा कह दिया था. शो में नेहा को सुनयना फौजदार ने रिप्लेस किया था. सुनयना को भी दर्शकों ने अपना लिया है।

 
 
 

 
 

नेहा को शो में वापस लाने और उन्हें रिप्लेस करने का फैसला प्रोड्यूसर्स का है. मुझे कोई आइडिया नहीं है. पिछले 8 महीनों से मैं अंजलि का किरदार निभा रही हूं. अगर नेहा मेहता शो में वापसी करना चाहती हैं तो यह प्रोड्यूसर्स पर निर्भर करता है. मैं कोई नहीं हूं जो इस पर कमेंट करुं.

 

Raj Kundra Case : राज कुंद्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, मिली अग्रिम जमानत, पूनम-शर्लिन को भी राहत

Raj Kundra Case : राज कुंद्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, मिली अग्रिम जमानत, पूनम-शर्लिन को भी राहत

 Raj Kundra Case : पोर्नोग्राफी कंटेंट बनाने और अश्लीलता फैलान के मामले में राज कुंद्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. इस मामले में आरोपी एक्ट्रेस पूनम पांडे, शर्लिन चोपड़ा और उमेश कामत के लिए भी राहत की खबर आई है. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सभी आरोपियों को अग्रिम जमानत दे दी है. कोर्ट ने कहा है कि सभी आरोपियों को जांच में सहयोग करना चाहिए और आवश्यकता पड़ने पर जांच में शामिल होना चाहिए.

इसी साल फरवरी में अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा को उसके गिरफ़्तारी पर रोक लगते हुए सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली थी. इससे पहले राज कुंद्रा और पूनम पांडे की गिरफ्तारी पर भी सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम रोक लगाई थी.

पिछले महीने पुलिस ने पोर्नोग्राफी कंटेंट बनाने के मामले में राज कुंद्रा समेत सभी आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में 1000 पन्नों से भी बड़ी चार्जशीट दाखिल की थी. इस चार्जशीट पुलिस ने दावा किया था कि राज कुंद्रा ने होटल में पोर्नोग्राफी कंटेंट शूट किया था और उसे पैसे कमाने के लिए अलग अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया गया था. इसमें कहा गया था कि राज कुंद्रा ने पूनम पांडे, शर्लिन चोपड़ा के साथ फिल्म शूट किया था.

इस बारे में मीडिया से ही पता चला है : वकील

चार्जशीट दाखिल होने की खबरों पर राज कुंद्रा के वकील ने कहा था कि उन्हें इस बारे में मीडिया से ही पता चला है. उनका कहना था कि वो कानून के हिसाब से कोर्ट में पेश होंगे और चार्जशीट की कॉपी लेंगे. इस दौरान वकील ने ये भी कहा था कि एफआईआर और मीडिया रिपोर्ट्स में जिन आरोपों का ज़िक्र किया जा रहा है उससे मेरे क्लाइंट का कोई लेना देना नहीं है.

Honey Singh Girlfriend Birthday : गर्लफ्रेंड के बर्थडे में रोमांटिक हुए Yo Yo Honey Singh, कुछ इस अंदाज में किया विश…

Honey Singh Girlfriend Birthday : गर्लफ्रेंड के बर्थडे में रोमांटिक हुए Yo Yo Honey Singh, कुछ इस अंदाज में किया विश…

 नई दिल्ली, Honey Singh Girlfriend Birthday : हनी सिंह बहुत ही फेमस सिंगर, रैपर है यो यो हनी सिंह पिछले काफी वक्त से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। तीन महीने पहले उन्होंने अपने पत्नी शालिनी तलवार से तलाक लिया है। हनी सिंह ने एलिमनी के तौर पर शालिनी को एक करोड़ रुपये दिए थे। शालिनी तलवार को छोड़ अब सिंगर टीना थडानी को डेट कर रहे हैं।

हनी सिंह अपनी गर्लफ्रेंड को बर्थडे विश किया

आज टीना थडानी अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। ऐसे में हनी सिंह की उन्हें इंस्टाग्राम पर रोमांटिक अंदाज में विश किया है। सिंगर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर गर्लफ्रेंड के साथ एक तस्वीर शेयर की। फोटो में टीना हनी के साथ मिरर सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। इस दौरान हनी डेनिम जींस और ब्लू जैकेट में दिख रहे हैं। तो वहीं, टीना व्हाइट मिडी ड्रेस में खूबसूरत लग रही हैं। फोटो के साथ हनी ने कैप्शन में लिखा है, “हैप्पी बर्थडे Jaana.”

 

 

 

 
 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

 

A post shared by HT City (@htcity)

 

कौन हैं टीना थडानी?

 

टीना थडानी कनाडा बेस्ड मॉडल और एक्ट्रेस हैं. उनका ग्लैमर वर्ल्ड से गहरा नाता है. एक्टिंग और मॉडलिंग के अलावा उनका इंट्रेस्ट डायरेक्शन में भी है. वह शॉर्ट फिल्म The Leftovers को डायरेक्ट कर चुकी हैं. टीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से लोगों का ध्यान खींचती हैं

हनी सिंह ने की रिलेशनशिप की अनाउंसमेंट

बता दें एक्स वाइफ शालिनी तलवार संग साथ तलाक के बाद हनी सिंह ने अपने रिलेशनशिप की अनाउंसमेंट की थी। सिंगर ने अपने गाने ‘हनी 3.0’ के लॉन्च इवेंट में हनी सिंह ने अपनी गर्लफ्रेंड टीना थडानी को दुनिया के सामने इंट्रोड्यूस किया था। इनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमे उन्होंने कहा था- मेरी गर्लफ्रेंड बैठी है टीना, इसने मुझे यह नाम दिया है। इसने बोला तुम मेरे हनी 3.0 हो। हनी सिंह ने कहा था कि, तलाक के बाद टीना ने ही उनका ख्याल रखा।

Pushpa 2: पुष्पा 2 में होगा धमाल! फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ इस एक्टर की होगी धमाकेदार एंट्री

Pushpa 2: पुष्पा 2 में होगा धमाल! फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ इस एक्टर की होगी धमाकेदार एंट्री

 Pushpa 2: सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म Pushpa ने बीते साल सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए धमाल मचाया था। फिल्म के गानों और डायलॉग्स पर जमकर रील्स बने और अभी तक इस फिल्म का नशा दर्शकों के सिर से उतरा नहीं है।वहीं अब मेकर्स ने फिल्म के दूसरे पार्ट का ऐलान कर दिया और इन दिनों टीम ‘पुष्पा 2’ को लाने की तैयारियों में लगी हुई है। फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। इस बीच खबर मिली है कि फिल्म में साउथ के दिग्गज सुपरस्टार राम चरण (ram charan) नजर आ सकते हैं। जिसे जानने के बाद अल्लू अर्जुन और राम चरण के फैंस के ख़ुशी का ठिकाना नहीं हैं।

मेकर्स ने अब फिल्म ‘पुष्पा 2’ की तैयारियां शुरू कर दी है। अल्लू अर्जुन ‘पुष्पा 2’ की शूटिंग 12 दिसंबर से शुरू करेंगे। ‘पुष्पा’ के डायरेक्टर सुकुमार फिल्म के दूसरे पार्ट ‘पुष्पा 2’ को बनाने में जी – जान से लगे हैं। मीडिया के अनुसार, इस फिल्म में एंटरटेन करने के लिए बड़े कलाकारों की एंट्री होगी। सुकुमार सुपरस्टार राम चरण का इस फिल्म में कैमियो करवाएंगे। हालांकि मेकर्स द्वारा ऑफिशियल तरीके से इस खबर की जानकारी नहीं दी गई है।

‘पुष्पा 2’ में सुपरस्टार एक्टर अल्लू अर्जुन के साथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अहम भूमिका में नजर आएंगी। अगर, राम चरण इस फिल्म में काम करेंगे तो उनका कैमियो रोल दर्शकों को देखने मिलेगा। यह फिल्म अगले साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल का बड़ा फैसला, अब वर्ष में 2 बार होगी मुख्य परीक्षा आयोजित, परीक्षाओं की तिथि भी निर्धारित, जानें शेड्यूल…

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल का बड़ा फैसला, अब वर्ष में 2 बार होगी मुख्य परीक्षा आयोजित, परीक्षाओं की तिथि भी निर्धारित, जानें शेड्यूल…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के अंतर्गत वर्ष में अब दो बार मुख्य परीक्षा आयोजित किया जाएगा। इससे नियमित पढ़ाई से वंचित विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई करना आसान होगा। इस हेतु प्रथम परीक्षा माह अप्रैल एवं दूसरा परीक्षा माह सितम्बर में आयोजित होगा।

प्राचार्य शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने जानकारी देते हुए बताया कि दो बार परीक्षा होने से यदि कोई विद्यार्थी परीक्षा के लिए आवेदन करने से वंचित रह जाता है तो उसे अगले 6 महीने के भीतर ही पुनः मौका मिल जाएगा। उन्होंने बताया कि अप्रैल माह के परीक्षा हेतु परीक्षार्थी सामान्य शुल्क के साथ 16 जुलाई से 31 दिसंबर तक आवेदन फार्म जमा कर सकते है। साथ ही विलंब शुल्क के साथ 01 जनवरी से 15 जनवरी तक आवेदन लिए जाएंगे। इसी प्रकार सितम्बर परीक्षा के लिए आवेदन सामान्य शुल्क के साथ 16 जनवरी से 30 जून एवं विलम्ब शुल्क के साथ 1 जुलाई से 15 जुलाई तक आवेदन लिए जाएंगे। इस प्रकार परीक्षार्थी वर्ष भर 24 घंटे सातों दिन अध्ययन केन्द्र में मुख्य, अवसर, क्रेडिट, अथवा आर.टी.डी. परीक्षा हेतु आवेदन कर सकते है।

ओपन स्कूल के सचिव प्रोफेसर वीके गोयल के मुताबिक दो बार परीक्षा होने से यदि कोई विद्यार्थी परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पाता है तो उसे अगले छह महीने के भीतर ही फिर मौका मिल जाएगा।

अप्रैल की परीक्षा के लिए यह है शेड्यूल

सामान्य परीक्षार्थियों के लिए सामान्य शुल्क के साथ 16 जुलाई से 31 दिसंबर तक आवेदन ,विलंब शुल्क के साथ एक से 15 जनवरी तक लेंगे आवेदन और अप्रैल में एक से 15 अप्रैल के बीच परीक्षाएं होगी। वहीं अवसर परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा परिणाम जारी होने के अगले दिवस से 31 दिसंबर तक सामान्य शुल्क के साथ एक से 15 जनवरी तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन लिए जाएंगे। ये तिथियां हर वर्ष के लिए होगी।

सितंबर की परीक्षा के लिए यह है शेड्यूल

सामान्य परीक्षार्थियों के लिए समान्य शुल्क के साथ 16 जनवरी से 30 जून तक आवेदन, विलंब शुल्क के साथ एक से 15 जुलाई तक आवेदन करेंगे। अवसर के परीक्षार्थियों के लिए अप्रैल में परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद अगले दिवस से 30 दिन के भीतर तक सामान्य शुल्क के साथ आवेदन , एक से 15 जुलाई तक विलंब शुल्क के साथ परीक्षा आवेदन फार्म जमा कर सकेंगे। गौरतलब है कि प्रदेश में वैकल्पिक शिक्षा व्यवस्था की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने वर्ष 2008 में छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की स्थापना की थी।

नियमित पढ़ाई नहीं कर पाने वाले विद्यार्थियों के हित को देखते हुए वर्ष में दो बार मुख्य परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है।

अब दयाबेन का किरदार निभाएगी ये एक्ट्रेस? वीडियो आया सामने, देखकर आपको भी नहीं होगा यकीन

अब दयाबेन का किरदार निभाएगी ये एक्ट्रेस? वीडियो आया सामने, देखकर आपको भी नहीं होगा यकीन

 नई दिल्ली: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) लोगों का पसंदीदा कॉमेडी शो है. इस सीरियल की हर कास्ट को लोग भरपूर प्यार देते हैं. जेठालाल (jethalal) की पत्नी दयाबेन (Dayaben) जबसे शो छोड़कर गई हैं, तब से उनको लगातार मिस किया जा रहा है. लेकिन अगर शो में नई दयाबेन (Dayaben) की एंट्री की बात की जाए तो एक एक्ट्रेस का नाम सबसे ऊपर आने वाला है और वो है ‘गुम है किसी के प्यार में’ अहम रोल निभाने वाली पाखी का.

दया से प्रेरित पाखी

‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) पाखी का किरदार निभाने वाली ऐश्वर्या शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. कुछ दिनों पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया. ऐश्वर्या शर्मा आए दिन अपनी ऐसी वीडियोज शेयर करती रहती हैं. इन वीडियोज में वो अक्सर दयाबेन का किरदार निभाती नजर आती हैं. एक्ट्रेस का इस तरह बार-बार दयाबेन के रूप में दिखना, यही जताता है कि वो वाकई इस रोल को लेकर प्रेरित हैं.

दया और पाखी का रोल

आपको बता दें, दयाबेन कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) का एक किरदार है. जो जेठालाल की पत्नी हैं. शो में दयाबेन का रोल निभाया करती थीं दिशा वकानी (Disha Vakani). लेकिन उन्होंने शो को छोड़ दिया है और अभी तक शो में दूसरी दया भाभी की एंट्री नहीं हुई है. शो कै फैंस को अब भी दया भाभी के लौटने का इंतजार है. दूसरी तरफ ‘गुम है किसी के प्यार में’ पाखी का रोल निभा रहीं ऐश्वर्या शर्मा शो में वैंप का रोल निभा रही हैं.

पाखी और विराट की प्रेम कहानी

आपको बता दें, ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) भले ही पाखी के रूप में सई और विराट की जिंदगी में दखलअंदाजी देती नजर आती हैं. लेकिन असल जिंदगी में वो विराट के साथ अपनी जिंदगी गुजारने जा रही हैं. दोनों का रोका हो चुका है और जल्द ही वो शादी के बंधन में बंध जाएंगी. यही नहीं, नील भट्ट (Neil Bhatt) के प्यार में ओतप्रोट ऐश्वर्या शर्मा ने उनके नाम का टैटू अपनी कलाई पर भी गुदवा लिया है.

Urvashi Rautela की इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, ठंड में दिलाएगा गर्मी का एहसास, देखें तस्वीरें

Urvashi Rautela की इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, ठंड में दिलाएगा गर्मी का एहसास, देखें तस्वीरें

 बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) अपने एक्टिंग और अंदाज की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. सोशल मीडिया पर एक्टिव( Active) रहने की वजह से उर्वशी के काफी फैन फॉलोइंग हैं. फैंस को उर्वशी के नए पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है।

उर्वशी वर्तमान दौर की काफी पॉपुलर एक्ट्रेस( popular actress ) में से एक है. वह अपने अभिनय के साथ ही लुक से अपने चाहने वालों को दीवाना कर देती हैं. यही वजह है कि अभिनेत्री से उनके फैंस काफी अधिक इंप्रेस रहते हैं. आज हम आपको उर्वशी की कुछ ऐसी ही तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।

फिल्मफेयर पुरस्कार ‘अंतर्राष्ट्रीय आइकन’ जीता

एक्टिंग की वजह से लोगों को दिलों में घर करने वाली इस एक्ट्रेस ने महज कुछ सालों में कई बड़ी फिल्मों में काम कर लिया है. बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने हाल में फिल्मफेयर पुरस्कार ‘अंतर्राष्ट्रीय आइकन’ जीता है. उन्होंने मोहम्मद रमदान के सामने अपने अंतर्राष्ट्रीय गीत “वर्साचे बेबी” पर बीते दिनों अपना जलवा बिखेरा था।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इस जगह लेंगे सात फेरे, जानें गेस्ट लिस्ट में किसका है नाम

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इस जगह लेंगे सात फेरे, जानें गेस्ट लिस्ट में किसका है नाम

मुंबई:  बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani and Sidharth Malhotra) की शादी की खबरें कई दिनों से चर्चा में थीं. पहले बताया जा रहा था कपल इस साल शादी करेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल अगले साल शादी के बंधन में बंधेगे. वहीं उनकी शादी का वेन्यू भी तय कर लिया गया है. अब आपको बताते हैं शादी कहां और किस जगह पर होगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कपल ने अपनी  शादी के लिए दो महत्वपूर्ण स्थानों पर ध्यान केंद्रित किया है. इतना ही नहीं, मल्होत्रा ​​और आडवाणी दोनों परिवारों ने शादी (Wedding Venue) की जगह पर विचार किया है और शादी की तारीख के संबंध में एक आधिकारिक घोषणा जल्द ही हो सकती है.

बता दें सिड-कियारा की शादी के वेन्यू में से एक वेन्यू चंडीगढ़ में द ओबेरॉय सुखविलास होगा. ये दिल्ली के पास है इसलिए यह राष्ट्रीय राजधानी में रहने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के परिवार के लिए सुविधाजनक होगा. उसके बाद, मुंबई में मेहमानों और दोस्तों के लिए एक भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा.

गेस्ट लिस्ट हो रही तैयार

सूत्र ने बताया कि सिड और कियारा का परिवार फिलहाल फाइनल गेस्ट लिस्ट तैयार कर रहे हैं. उनके फिल्म इंडस्ट्री के दोस्त, जिनमें कुछ सह-अभिनेता और फिल्म निर्माता शामिल हैं, भी शादी समारोह का हिस्सा होंगे. कहा जा रहा है कि करण जौहर और अश्विनी यार्डी का नाम पहले ही पक्का हो चुका है. स्टार ब्रिगेड से वरुण धवन, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, रकुल प्रीत और जैकी भगनानी के भी शामिल होने की उम्मीद है. फिलहाल सिद्धार्थ और कियारा दोनों ही अपनी-अपनी शूटिंग में व्यस्त हैं.  कियारा राम चरण के साथ RC15 की शूटिंग कर रही हैं, जबकि सिद्धार्थ ने रोहित शेट्टी की भारतीय पुलिस बल के साथ-साथ योद्धा के लिए अपने शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है, जहां वह दिशा पटानी के साथ काम करते हैं. 

फिल्म शेरशाह से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी. दर्शकों ने ऑनस्क्रीन दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया है. वहीं करण जौहर के शो कॉफी विद करण में भी कियारा से सिद्धार्थ को लेकर सवाल किए गए थे, जहां कियारा ने कहा था, सिद्धार्थ  उनके लिए दोस्त से ज्यादा है.

 

Pबैकलेस ड्रेस में पलक तिवारी ने दिखाया हॉटनेस का जलवा, फैंस ने कहा, ‘आपकी खूबसूरती देखकर..’

Pबैकलेस ड्रेस में पलक तिवारी ने दिखाया हॉटनेस का जलवा, फैंस ने कहा, ‘आपकी खूबसूरती देखकर..’

इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए दिन रात एक कर रहीं पलक तिवारी सोशल मीडिया ( social media queen)क्वीन हैं। अक्सर अपनी तस्वीरों से वो हर किसी के होश उड़ा देती हैं।उस पर खूबसूरती तो बेमिसाल है ही. पलक तिवारी ने अब पूल किनारे लेटेस्ट फोटोशूट से भी हलचल मचा दी है।

पलक तिवारी( palak tiwari) को सबसे पहले लोगों ने तब नोटिस किया जब वो हार्डी संधू के गाने बिजली-बिजली में नजर आई थीं।उनकी खूबसूरती और स्टाइल ने हर किसी को दीवाना कर दिया. वही जैसे ही लोगों को पता चला कि ये टीवी क्वीन श्वेता तिवारी की बेटी हैं तो इनका फैन बनने में लोगों ने जरा भी देर नहीं की।

फिल्मों में डेब्यू की कर रही तैयारी

खबर है कि श्वेता तिवारी से इतर पलक फिल्मों में करियर बनाना चाहती हैं वो टीवी में काम नहीं करना चाहतीं. यही वजह है कि अब तक उन्होंने छोटे पर्दे से खुद को दूर ही रखा है. खबरें ये भी हैं कि वो सलमान खान ( salman khan)की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आ सकती हैं।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के दर्शकों के लिए आई बुरी खबर, Shailesh Lodha के बाद इस एक्टर ने छोड़ा शो, बताई ये वजह

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के दर्शकों के लिए आई बुरी खबर, Shailesh Lodha के बाद इस एक्टर ने छोड़ा शो, बताई ये वजह

 नई दिल्ली। TMKOC New Update : पॉपुलर टीवी टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (TMKOC) से लेकर एक बड़ी खबर सामने आई हैं। दरअसल टप्पू के किरदार में नजर आने वाले राज अनादकट (Raj Anadkat) ने भी शो छोड़ दिया हैं। वे लंबे समय से शो में नजर नहीं आ रहे हैं। लेकिन उनकी वापसी को लेकर काफी कयास लगाए जा रहे थे। अब एक्टर ने इस खबर पर चुप्पी तोड़ते हुए फैंस को शो में वापसी को लेकर जानकारी दी है।

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

राज अनादकट ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा,”सभी को हेलो, यह सभी प्रश्न और अटकलों का जवाब देने का समय है। नीला फिल्म प्रोडक्शन्स और ‘तारक मेहता के का उल्टा चश्मा’के साथ मेरा कॉन्ट्रेक्ट पूरी तरह खत्म हो चुका है। ये सीखने की, दोस्त बनाने की और मेरे करियर के सबसे खास सालों की बहुत खूबसूरत जर्नी थी।”

आपके प्यार ने हर बार, हमेशा मुझे आगे बढ़ने और बेहतर काम करने में मदद की है। मैं TMKOC की टीम को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देना चाहता हूं। मैं आप सभी का मनोरंजन करने के लिए दोबारा वापस आऊंगा। अपना प्यार और सपोर्ट हमेशा बनाए रखें।

Neha Malik Bold Photos: समंदर किनारे बिकिनी का तड़का, किलर लुक में इठलाई एक्ट्रेस, बोल्डनेस देख उफन पड़ी लहरें…

Neha Malik Bold Photos: समंदर किनारे बिकिनी का तड़का, किलर लुक में इठलाई एक्ट्रेस, बोल्डनेस देख उफन पड़ी लहरें…

 Neha Malik Bold Photos News: भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक (Bhojpuri actress Neha Malik) इन दिनों सुर्खियों में हैं. एक्ट्रेस अपने बोल्ड लुक से फैंस को घायल करने में हमेशा आगे रहती हैं. नेहा अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं.

 

साथ ही उनके पोस्ट इतने कातिलाना होते हैं कि फैंस का दिल हार जाता है. एक बार फिर नेहा ने अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. आप भी देखें नेहा की बोल्ड तस्वीरें…

नेहा मलिक (Neha Malik) के इस तीन फोटो एंगल में आप देख सकते हैं कि कैसे एक्ट्रेस कैमरे की तरफ देखते हुए बोल्ड पोज दे रही हैं. इस फोटो में नेहा मलिक अपने सुडौल फिगर को जमकर फ्लॉन्ट कर रही हैं. आज उनके बोल्ड अंदाज के फैन्स भी दीवाने हो गए हैं.

नेहा मलिक ने कैमरे की तरफ देखते हुए बेहद बोल्ड पोज दिए हैं. नेहा मलिक ने अपने सुडौल फिगर को जमकर फ्लॉन्ट किया है. आपको बता दें कि इस फोटो में नेहा मलिक समुद्र के पानी के बीच में जाते हुए उग्र अंदाज दिखा रही हैं.

नेहा मलिक ने घुटनों के बल कैमरे के सामने देखते हुए बोल्ड पोज दिए हैं. फैंस नेहा मलिक के फिगर और स्टाइल को काफी पसंद कर रहे हैं. अपना दिल हार रहे हैं.

नेहा मलिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इसमें नेहा मलिक बेहद हॉट पोज देती नजर आ रही हैं. इस फोटो में नेहा मलिक बालों में कंघी करते हुए बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं.

नेहा मलिक ने अपने फोटोशूट के दौरान एक से बढ़कर एक तस्वीरें क्लिक की हैं. नेहा मलिक सिर पर हाथ रखे बोल्ड पोज देती नजर आ रही हैं.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की नई दयाबेन का हुआ खुलासा, दिशा वकानी नहीं बल्कि ये निभाएंगी रोल

तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की नई दयाबेन का हुआ खुलासा, दिशा वकानी नहीं बल्कि ये निभाएंगी रोल

 टीवी के मशहूर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ एक दशक से ज्यादा समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। यह शो अक्सर टीआरपी की लिस्ट में भी टॉप 5 में बरकरार रहता है। लेकिन फैंस लंबे समय से शो में दयाबेन की वापसी का इंतजार कर रहे हैं, अब आखिरकार मेकर्स ने दयाबेन की वापसी का प्लान बना लिया है। हालांकि इस बार दयाबेन का रोल दिशा वकानी नहीं निभा रही हैं बल्कि मेकर्स ने नई एक्ट्रेस चुन ली है और उनका नाम है राखी विजान। 90 के दशक के सिटकॉम ‘हम पांच’ में राखी ने स्वीटी माथुर का किरदार निभाया था।निर्माता असित कुमार मोदी ने हाल ही में मीडिया को सूचित किया था कि प्रसिद्ध चरित्र कहानी पर वापस आ जाएगा, लेकिन वह दयाबेन की भूमिका निभाने वाली दिशा वकानी की वापसी की पुष्टि नहीं कर सकता है। शो के दर्शक अपनी फेवरेट दिशा वकानी को मिस कर रहे हैं। अभिनेत्री हमेशा सबसे यादगार रहेगी। उनके सिग्नेचर ‘हे मां माताजी’ से लेकर ‘टप्पू के पापा’ तक – फैंस उनके किरदार के बारे में सब कुछ मिस करते हैं। वकानी ने सितंबर 2017 में मैटरनिटी ब्रेक लिया और फिर कभी वापस नहीं आईंएक सूत्र का कहना है, “राखी विजान को दयाबेन की भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया गया है। राखी सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनकी कॉमिक टाइमिंग अच्छी है।”विजान इससे पहले ‘देख भाई देख’, ‘बनेगी अपनी बात’, ‘नागिन 4’ जैसे शो का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने ‘गोलमाल रिटर्न्‍स’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। एक्ट्रेस ने ‘बिग बॉस 2’ में भी हिस्सा लिया था।