BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Bedroom में Naughty हुई Shama Sikandar, उठते ही दिया हद पार करने वाला पोज …

Bedroom में Naughty हुई Shama Sikandar, उठते ही दिया हद पार करने वाला पोज …

 छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक सक्रिय रहने वाली एक्ट्रेस शमा सिकंदर (Shama Sikandar Hot Photos) सबसे ज्यादा अपनी बोल्डनेस (Shama Sikandar Hot Photos) के लिए जानी जाती हैं. अब एक बार फिर हसीना ने ऐसा अंदाज (Shama Sikandar Hot Photos) दिखाया है कि वह तस्वीर आपका चैन चुरा लेगी. हसीना अपने बेपनाह हुस्न से होश उड़ाने का कोई मौका नहीं छोड़ती और इस बार तो बेडरूम में ऐसी-ऐसी तस्वीरें शमा ने खींची कि देख दिल आपका भी मचल उठेगा.

 

शमा सिंकदर (Shama Sikandar) इस बार बेडरूम में नॉटी हो गई. वो भी सुबह सवेरे उठते ही. तभी तो खिंचवा ली ऐसी-ऐसी तस्वीरें कि देख आपके दिलों में भी तूफान जोर मारने लगेगा. शमा अपनी बोल्डनेस का जादू यूं तो पहले भी चलाती ही हैं लेकिन इस बार हसीना ने हद पार कर दी है. 

बिकिनी पहने शमा (Shama Sikandar) ने बेड पर लेट अंगड़ाई ली तो मन मचल उठे और सुबहर मानो और भी खिल उठी. एक्ट्रेस काफी बोल्ड हैं और अपनी खूबसूरती को दिखाने में उन्हें कोई परहेज नहीं. तभी बिना झिझके अक्सर ही वो ऐसी तस्वीरें शेयर कर देती हैं.

Rakhi Sawant Arrested: महिला मॉडल की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने राखी सावंत को हिरासत में लिया

Rakhi Sawant Arrested: महिला मॉडल की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने राखी सावंत को हिरासत में लिया

 Rakhi Sawant arrested: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) आए दिन सुर्खियों में रहती है। अदाकारा को लेकर रोजाना कोई न कोई खबर सामने आती है। वहीं अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

महिला मॉडल से जुड़ा है मामला

बता दें, पिछले साल राखी सावंत का एक महिला मॉडल संग विवाद सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ था, जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे को लेकर शिकायत भी दर्ज करवाई थी। ऐसे में अब राखी सावंत के खिलाफ आईपीसी और आईटी एक्ट की कई धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

कहा जा रहा है कि राखी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महिला मॉडल की आपत्तिजनक वीडियो दिखाया और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया, जिसके चलते अब पुलिस ने राखी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

अंबोली पुलिस ने राखी को किया गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राखी को अंबोली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने इस खबर की पुष्टि की और ट्वीट किया, ‘अम्बोली पुलिस ने प्राथमिकी 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को गिरफ्तार किया है।

इस एक्ट्रेस की शादी पर बन रही वेब सीरीज, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप … पहली झलक देखते ही यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन …

इस एक्ट्रेस की शादी पर बन रही वेब सीरीज, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप … पहली झलक देखते ही यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन …

 बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस और बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम करने वाली एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी आज साऊथ सिनेमा में बड़ा नाम है। हंसिका मोटवानी ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा की फिल्म कोई मिल गया में शानदार अभिनय किया था। एक्ट्रेस हाल ही में शादी के बंधन में बंधे थे। बीते साल 4 दिसंबर को जयपुर में एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया के साथ शादी की थी।

इन दोनों ने बेहद शाही अंदाज में शादी की थी। तो वहीं सोशल मीडिया पर वेडिंग से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी काफी वायरल हुए थे। इसी क्रम में अब अभिनेत्री ने शादी के करीब डेढ़ महीने बाद अपनी ग्रैंड वेडिंग को लेकर एक सरप्राइज दिया है।

अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक विडियो शेयर करते हुए उनके आगामी शो ‘हंसिका के लव शादी ड्रामा’ की घोषणा की है। हंसिका का यह शो उनकी रियल लाइफ शादी को दर्शकों के सामने पेश करेगा। बता दें की यह शो एक आउट-एंड-आउट रियलिटी शो होगा, जो की ‘डिज्नी प्लस हॉटस्टार’ पर किया जाएगा।

हंसिका मोटवानी शेयर किये वीडियो में अपने फैंस से कहती हैं, ‘हाय, मैं हंसिका मोटवानी हूं और मेरे जीवन में हाल ही में कुछ बहुत खास हुआ, मैंने शादी कर ली। मेरी पूरी शादी केवल डिज्नी+हॉटस्टार पर देखी जा सकती है। इस शो का नाम लव शादी है।’ हंसिका के इतना बोलते ही पीछे से आवाज आती है ‘ड्रामा’। बता दें की इस शो में वेडिंग प्लानर्स से लेकर वेडिंग आउटफिट डिजाइनर समेत हर छोटी से छोटी रस्म को दिखाया जाएगा।

बता दें कि फर्स्ट लुक जारी होते ही फैंस पोस्ट पर लगातार अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘मैं इस शो के लिए बहुत उत्साहित हूं’। तो वहीं एक दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए आश्चर्य पूर्ण सवाल किया और लिखा, ‘हर कोई अपनी शादी को शो में क्यों बदल रहा है?’

साउथ की इस मशहूर एक्ट्रेस को मंदिर में नहीं मिली एंट्री! सामने आई चौंकाने वाली वजह, जानिए

साउथ की इस मशहूर एक्ट्रेस को मंदिर में नहीं मिली एंट्री! सामने आई चौंकाने वाली वजह, जानिए

 मुंबई: केरल के एक मंदिर में मशहूर साउथ एक्ट्रेस अमाला पॉल को एंट्री नहीं दी गई। इस बात पर एक्ट्रेस का गुस्सा फूट पड़ा। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया है कि उन्हें ‘धार्मिक भेदभाव’ की वजह से अधिकारियों ने केरल के एर्नाकुलम में तिरुवैरानिकुलम महादेव मंदिर में प्रवेश करने से रोका।

Amala Paul: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमाला पॉल सोमवार को मंदिर गई थीं, लेकिन बताया जा रहा है कि मंदिर के अधिकारियों ने रीति-रिवाजों का हवाला देते हुए कहा कि इस मंदिर में केवल हिंदुओं को परिसर के अंदर जाने की अनुमति दी जाती है और उन्हें दर्शन करने से रोक दिया था।

Amala Paul: एक्ट्रेस ने दावा किया कि उन्हें दर्शन से मना कर दिया गया, जिससे उन्हें मंदिर के सामने सड़क से देवी की एक झलक लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।

Adipurush release date: दर्शकों का इंतजार खत्म! आदिपुरुष इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज़

Adipurush release date: दर्शकों का इंतजार खत्म! आदिपुरुष इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज़

 मुंबई : Adipurush release date: बाहुबली स्टार प्रभास (prabhaas) की मच अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है. फिल्म मेकर्स ने इसकी घोषणा कर दी है फिल्म 16 जून को रिलीज होने वाली है. मेकर्स ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 जून को यह फिल्म 3डी और 2डी में रिलीज की जाएगी.

ओम राउत के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रभास के साथ सैफ अली खान भी नजर आने वाले हैं. ये फिल्म पोस्ट रिलीज के बाद से ही विवादों में घिरी रही है. फिल्म का फर्स्ट लुक जारी होते ही इसको लेकर सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई थी. इसके बाद कई दिनों तक यह फिल्म चर्चा में रही.

Adipurush release date: ये है फिल्म की स्टार कास्ट

इस फिल्म प्रभास भगवान राम का किरदार निभाते नजर आएंगे. वहीं सैफअली खान रावण के रोल में दिखने वाले हैं. दोनों के अलावा फिल्म में सनी सिंह लक्ष्मण का रोल करेंगे. फिल्म सीता का किरदार कृति सैनन कर रही हैं. वहीं हनुमान के रोल में देवदत्त गजानन नागे नजर आने वाले हैं. इस फिल्म को ओम राउत डायरेक्ट कर रहे हैं. यह फिल्म एक साथ पांच भाषाओं में रिलीज की जाएगी. फिल्म हिंदी के साथ कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलगू में रिलीज होगी. फिल्म के डायलॉग मनोज मुंतसिर ने लिखे हैं और स्क्रीन प्ले डायरेक्टर ओम राउत का है.

Adipurush release date: पोस्टर के बाद विवादों में घिरी रही फिल्म

फिल्म का पोस्टर रिलीज होते ही यह फिल्म विवादों में घिर गई थी. इसमें सैफअली खान के रावण के लुक को लेकर काफी कॉन्ट्रोवर्सी भी देखने को मिली थी. इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने काफी बवाल काटा था.वहीँ अब फिल्म की रिलीज डेट घोषित कर दी गई है. भगवान राम के ऊपर बन रही यह फिल्म इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म है. आदिपुरुष 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी जाएगी. इस फिल्म को 3डी और 2डी में रिलीज किया जा रहा है.

Esha Gupta Hottest Pic : ब्लू कलर की ड्रेस में ईशा गुप्ता ने बिखेरा हुस्न का जलवा, फैंस के छूटे पसीने, देखें तस्वीरें

Esha Gupta Hottest Pic : ब्लू कलर की ड्रेस में ईशा गुप्ता ने बिखेरा हुस्न का जलवा, फैंस के छूटे पसीने, देखें तस्वीरें

 मनोंरजन डेस्क : Esha Gupta Hottest Pic : बॉलीवुड की हसीनाएं अक्सर सोशल मीडिया पर अपने हुस्न की बिजलियां गिराती रहती हैं. इस मामले में ईशा गुप्ता भी किसी से कम नहीं हैं. कई लोग उनकी (Esha Gupta) बोल्ड तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार भी करते हैं. हाल ही में ईशा गुप्ता का एक लुक काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

बोल्डनेस की हदों को किया पार

Esha Gupta Hottest Pic : इस फोटो में ईशा गुप्ता को ब्लू कलर की ड्रेस पहने हुए देखा जा सकता है. एक्ट्रेस के आउटफिट में बारीक काम हुआ है. ऑफशोल्डर हाई स्लिट ड्रेस में ईशा गुप्ता अपने हुस्न के जलवे बिखेरती नजर आ रही हैं. एक बार फिर से एक्ट्रेस (Bollywood Actress) ने बोल्डनेस की सारी हदों को पार करके रख दिया है. पहले आप भी इन तस्वीरों को देख लीजिए…

फैंस के छूटने लगे पसीने

Esha Gupta Hottest Pic : ईशा गुप्ता इन तस्वीरों में अपने लेग्ज फ्लॉन्ट कर रही हैं. एक्ट्रेस का मेकअप उनके पूरे लुक में चार चांद लगा रहा है. इन फोटोज को देखने के बाद कई लोगों के तो पसीने तक छूटने लगे होंगे. आपको बता दें कि एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग (Fan Following) काफी जबरदस्त है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ईशा गुप्ता को 13.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं.

फोटोज ने इंटरनेट पर मचाई खलबली

Esha Gupta Hottest Pic : एक्ट्रेस कई बार अपनी बोल्ड फोटोज की वजह से इंटरनेट पर खलबली मचा देती हैं. इस बार भी एक्ट्रेस ऐसा करने में कामयाब हो गई हैं. ईशा गुप्ता की इन फोटोज को देखने के बाद कमेंट सेक्शन (Social Media Users) में हार्ट वाले इमोजी और फायर वाले इमोजी की बरसात सी होने लगी. हालांकि कुछ लोगों ने एक्ट्रेस को उनके पहनावे की वजह से खूब खरी-खोटी भी सुनाई.

फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर शोक की लहर, संजय चौहान के बाद अब ‘दिल क्यों मेरा शोर करे’ के गीतकार नासिर फराज का हुआ निधन

फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर शोक की लहर, संजय चौहान के बाद अब ‘दिल क्यों मेरा शोर करे’ के गीतकार नासिर फराज का हुआ निधन

 बॉलीवुड डेस्क। साल 2023 की शुरुआत में कई दिग्गज सितारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। अब हाल ही में मशहूर गीतकार नासिर फराज का निधन हो गया है। बॉलीवुड के लिए कई पॉपुलर गीत लिखने वाले नासिर फराज हृदरोग से पीड़ित थे। नासिर के दोस्त और सिंगर मुज्तबा अजीज नाजा ने उनके निधन की पुष्टि की है।

मुज्तबा अजीज नाजा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि नासिर फराज दिल संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। सात साल पहले उनकी सर्जरी भी हुई थी। रविवार शाम उन्हें सीने में दर्द उठा, लेकिन वे अस्पताल नहीं गए और शाम करीब 6 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। मुंबई के नालासोपारा कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जा रहा है।

अजीज नाजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फराज की कुछ तस्वीरें शेयर कर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, ‘आज नासिर फराज साहब हमारे बीच नहीं रहे। उनकी पहचान इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के माने हुए गीतकारों में होती है। मेरे नासिर साहेब से 12 साल की शहनाशायी (परिचय) थी। हमने बाजीराव मस्तानी (2015) और ‘हेमोलिम्फ’ (2022) जैसी फिल्मों में एक साथ यादगार काम किया। मेरे लिए वो एक बुजुर्ग होने के अलावा मेरे दोस्त और हमदर्द भी थे। इंसान की जिंदगी में कुछ ऐसी शक्तियां होती हैं, जिनसे हम लड़ते-झगड़ते भी हैं और उनके रूठ जाने से हमें फर्क भी पड़ता है। मेरी जिंदगी में नासिर साहब उन शख्सियात में से थे। ये हमारी आखिरी तस्वीर है उनके साथ। उनकी आत्मा को शांति मिले।’

बता दें, नासिर फराज ने साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म काइट़्स के सुपरहिट दो गाने ‘दिल क्यों मेरा शोर करे’ और ‘जिंदगी दो पल की’ लिखे थे। नासिर फराज ने बाजीराव मस्तानी, कृष और काबिल जैसी फिल्मों के लिए भी गीत लिखे थे।

Rashii Khanna Photos: बैकलेस ड्रेस में राशी खन्ना की अदाओं पर फिदा हुए फैंस, देखें तस्वीर

Rashii Khanna Photos: बैकलेस ड्रेस में राशी खन्ना की अदाओं पर फिदा हुए फैंस, देखें तस्वीर

 Rashii Khanna Photos: राशी खन्ना एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने तेलुगू, तमिल, मलयालम समेत बॉलीवुड फिल्मों में भी अपना खूब जलवा बिखेरा है.

राशी खन्ना अपनी स्टनिंग लुक के लिए भी जानी जाती है. वो अक्सर ही सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर चर्चाओं में बनी रहती हैं. राशी ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसे देख फैंस एक बार फिर उनकी खूबसूरती के कायल हो गए हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं.


इन तस्वीरों में राशी खन्ना थाई-हाई स्लिट ड्रेस पहने दिखाई दे रही हैं. उनकी ये ड्रेस बैकलेस हैं, जिसमें वो बेहद ही ग्लैमरस लुक फ्लॉन्ट कर रही हैं. इस लुक में राशी की खूबसूरती का कोई जवाब नहीं हैं, साथ ही वो बेहद कातिलाना स्माइल भी दे रही हैं, उनकी इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

राशी खन्ना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो 10 फरवरी को रिलीज होने वाली विजय सेतुपति और शाहिद कपूर की सीरीज ‘फर्जी’ में नजर आने वाली हैं. हाल ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया है.

बिग-बी के घर आने वाला है नन्हा मेहमान : अभिषेक बनेंगे पापा, ऐश्वर्या ने साड़ी के पल्ले से ढका बेबी बंप

बिग-बी के घर आने वाला है नन्हा मेहमान : अभिषेक बनेंगे पापा, ऐश्वर्या ने साड़ी के पल्ले से ढका बेबी बंप

 मुंबई। बिग-बी के घर जल्द नन्हा मेहमान आने वाला है। अमिताभ बच्चन दूसरी बाबा दादा बनने जा रहे तो जय बच्चन दादी बनने जा रही है। वहीं अभिषेक व ऐश्वर्या राय बच्चन मम्मी-पापा बनेंगे। यह परिवार हमेशा लाईम लाइट में सुर्खियों में रहता है। अब जब ऐश्वर्या राय बच्चन दूसरी बार मां बनने वाली है तो एक बार फिर यह परिवार लोगों के लिए सुर्खियों में बना हुआ है। ऐश्वर्या सहित पूरे परिवार के निजी जीवन के बारे में जानने की लोगों की रुचि बनी रहती है। पब्लिक फिगर होने के कारण ये अदाकारा कड़ी कोशिश करने के बावजूद लाइमलाइट से बच नहीं पाती है। ऐसा ही तब भी हुआ था, जब ऐश पहली बार गर्भवती हुई थीं और उन्होंने सिर्फ अपनों के बीच गोद भराई का कार्यक्रम रखा था। हालांकि, यहां की भी तस्वीरें लीक हो ही गई थीं और लोगों को अदाकारा का खूबसूरत साड़ी लुक देखने को मिला था।

आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय के दूसरी बार मां बनने की खबर के बीच गोद भराई किया गया है। गोद भराई के लिए एक्ट्रेस ने मेहंदी रंग की कांजीवरम साड़ी पहनी थी। जिस पर फोटो भी जारी हुआ है। अदाकारा ने तो अपनी शादी में भी कोई फैंसी डिजाइनर साड़ी की जगह इसी तरह ही सिल्क मेड साड़ी पहनी थी। ऐसे में गोदभराई के लिए भी उनका इस ट्रेडिशनल ड्रेस को चुनना ज्यादा हैरानीभरा फैसला नहीं रहा।

गोल्डन थ्रेड वर्क वाली साड़ी के साथ ऐश्वर्या ने जड़ाऊ गहने पहने थे। उन्होंने फुल मेकअप के साथ बालों को जूड़े में स्टाइल किया था। इसके ऊपर वह मोगरे के फूलों का गजरा लगाई हुई थीं। कार्यक्रम के दौरान अभिषेक बच्चन पूरे टाइम अपनी पत्नी संग खड़े नजर आए। वैसे ये भी नोटिस करने लायक था कि एक्टर ने ऐश्वर्या की साड़ी के रंग से मैच करते कलर का ही कुर्ता पहना था। ऐसे में गोद भराई के कार्यक्रम में भी ये जोड़ा कपल गोल्स देने में पीछे नहीं रहा।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्टर का 40 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्टर का 40 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

 मुंबई। FAME ACTOR IS NO MORE : टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित सीरियलों में से एक तारक मेहता का उल्टा चश्मा के दर्शकों के लिए एक बुरी खबर है. सीरियल में महत्वपूर्ण रोल निभा चुके और कई मराठी और हिंदी फिल्मों का हिस्सा रह चुके एक्टर सुनील होलकर (Sunil Holkar) का निधन हो गया है. सुनील ने 40 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. सुनील के जाने से उनके परिवार में मातम पसर गया है. उनके परिवार में माता-पिता, पत्नी और 2 बच्चे थे. अभिनेता के दोनों बच्चे उम्र में काफी छोटे हैं. एक्टर के अचानक यूं इस दुनिया से चले जाने से उनके फैंस भी काफी निराश हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुनील होलकर एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. उन्हें लिवर सोरायसिस था. जिसे लेकर वह लगातार डॉक्टर से कंसल्ट भी कर रहे थे. लेकिन, अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और 13 जनवरी को उन्होंने आखिरी सांस ली. तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अपनी दमदार हंसी और ठहाकों से सुनील ने दर्शकों को खूब हंसाया था.

सुनील होलकर आखिरी बार नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म ‘गोष्ट एका पैठाणीची’ में काम करते नजर आए थे. सुनील ड्रामा, फिल्म और टीवी सीरिल्स के जरिए लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहे थे. वह मनोरंजन जगत में 12 साल से भी ज्यादा समय से एक्टिव थे. ऐसे में उनके जाने से तारक मेहता में उन्हें देखने वाले दर्शक काफी निराश हैं. फेमस सीरियल में उनका किरदार आज भी दर्शकों को याद है.

पहले ही हो गया था मौत का एहसास!

लगता है सुनील होलकर को पहले ही इस बात का एहसास हो गया था कि उनके पास अब समय नहीं बचा है. उन्होंने अपने एक दोस्त से अपना आखिरी मैसेज व्हाट्सऐप स्टेट पर शेयर करने को कहा था. जिसमें उनका कहना था कि ये उनका ‘आखिरी पोस्ट’ है. सुनील ने कई सालों तक अशोक हाथ की चौरंगा नाट्य संस्था में भी काम किया था. अब एक्टर का आखिरी मैसेज चर्चा में है, जिसे लेकर उनके परिजन और दोस्त काफी दु:खी हैं.

उर्फी जावेद को मुंबई पुलिस का नोटिस, आज होगी पूछताछ

उर्फी जावेद को मुंबई पुलिस का नोटिस, आज होगी पूछताछ

 मुंबई। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उर्फी जावेद अपने हॉट एंड बोल्ड लुक को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। उनके बोल्ड आउटफिट के कारण उन्हें सोशल मीडिया पर कई बार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। अब उर्फी जावेद को चित्रा वाघ की शिकायत के बाद शनिवार को मुंबई पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है।

मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में उर्फी को आज पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा गया है। महाराष्ट्र बीजेपी की नेत्री चित्रा किशोर वाघ की शिकायत के पर मुंबई पुलिस ने उर्फी जावेद यह नोटिस भेजा है। मुंबई पुलिस कमिश्नर ने इस मामले में जांच के आदेश दिए थे। इधर उर्फी जावेद ने भी महाराष्ट्र महिला मोर्चा की अध्यक्ष और बीजेपी लीडर चित्रा किशोर वाघ के खिलाफ पुलिस कंप्लेंट दर्ज करवाई है। उर्फी ने भाजपा नेत्री पर डराने-धमकाने का आरोप लगाया है।

उर्फी जावेद के वकील नितिन सतपुते ने मीडिया को बताया कि उन्होंने बीजेपी लीडर चित्रा किशोर वाघ के खिलाफ आईपीसी की धारा 153(A)(B), 504, 506, 506(ii) के तहत शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने पुलिस से अपनी क्लाइंट, मॉडल/एक्ट्रेस उर्फी जावेद को आपराधिक धमकी देने के लिए चित्रा वाघ के खिलाफ आईपीसी के साथ-साथ सीआरपीसी की धारा 149 और 107 के तहत निवारक कार्रवाई के लिए अनुरोध किया।

उर्फी के वकील ने कहा कि उन्होंने पुलिस कंप्लेंट की कॉपी महिला आयोग में मेल भी किया है। उन्होंने महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर से अनुरोध किया वह भी इस मामले में एक्शन लें।

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को मिली नई बावरी, फिर गुलजार होगा गोकुलधाम

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को मिली नई बावरी, फिर गुलजार होगा गोकुलधाम

 मुंबई। तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस के लिये खुशखबरी है। शो में बावरी की वापसी हो रही है जो बाघा की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाती है। तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी नवीना वाडेकर को शो में ला रहे हैं। नवीना शो में बाघा की बावरी बनकर आ रही हैं।

नई बावरी के बारे में बताते हुए इस शो के निर्माता असित कुमार मोदी ने कहा, ‘मैं इस किरदार के लिए किसी नए और मासूम चेहरे की तलाश में था। हम भाग्यशाली हैं कि हमे वैसी ही बावरी मिल गई। वह शो के प्रति पूरी तरह से समर्पित व प्रतिबद्ध है। हमारा शो दर्शकों का प्रिय शो है और हमे उनकी आशाओं और अपेक्षाओं को पूरा करना है। मुझे पूरा विश्वास है कि वे अपनी बावरी नवीना वाडेकर को अपना प्यार और सहयोग देंगे।’

 
राखी सावंत ने बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी, सोशल मीडिया में वायरल हो रही फोटो

राखी सावंत ने बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी, सोशल मीडिया में वायरल हो रही फोटो

 मुंबई। बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी से शादी रचा ली है। दोनों की कोर्ट मैरिज की तस्वीरें सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। वह काफी दिनों से के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में थी। दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

राखी सावंत और आदिल दुर्रानी की कोर्ट मैरिज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में राखी सावंत ट्रेडिशनल वेयर में नजर आ रही हैं। राखी व्हाइट और पिंक कलर का शरारा पहने हुए दिख रही हैं और एक्ट्रेस ने माथे पर दुपट्टा डाल रखा है।

वहीं आदिल ब्लैक शर्ट और डेनिम्स में दिख रहे हैं। राखी सावंत की तीन तस्वीरें वायरल हो रही हैं। पहली फोटो में राखी और आदिल गले में वरमाला पहने हाथ में शादी का सर्टिफिकेट पकड़े खड़े हैं। दूसरी फोटो में राखी डॉक्युमेंट पर साइन करते नजर आ रही हैं। वहीं तीसरी तस्वीर में राखी सावंत और आदिल दुर्रानी की शादी का सर्टिफिकेट है। इस पर दोनों की पासपोर्ट साइज फोटो लगी है। लेकिन शादी की तारीख 29 मई 2022 लिखी हुई है। इससे पता लगता है कि राखी ने साल 2022 में ही आदिल से शादी कर ली थी।

Monalisa Bold Look : मोनालिसा ने फिर बोल्डनेस से बिखेरा जलवा, फैंस को भी बनाया दीवाना

Monalisa Bold Look : मोनालिसा ने फिर बोल्डनेस से बिखेरा जलवा, फैंस को भी बनाया दीवाना

 मनोरजन डेस्क : Monalisa Bold Look : भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa Hot Photos) भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की सबसे बोल्ड और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं. उन्होंने पवन सिंह (Pawan Singh) से लेकर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) तक कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ हिट फिल्में (Superhit Bhojpuri Films) दी हैं और इन फिल्मों में शानदार एक्टिंग के साथ बोल्ड सीन के लिए भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं. वहीं, आज भी वो सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड और सिजलिंग तस्वीरें शेयर करती दिख जाती हैं. उनकी ये फोटोज फैंस को दीवाना बनाती हैं.

Monalisa Bold Look : मोनालिसा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और फैंस के बीच चर्चाओं में बनी रहने के लिए आए दिन हॉट फोटोशूट शेयर करती दिखा जाती हैं. मोनालिसा 40 की उम्र में भी अपनी बोल्डनेस के जरिए बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेस को मात देती हैं. यही वजह है कि उन्हें भोजपुरी सिनेमा की बोल्ड क्वीन कहा जाता है.

Monalisa Bold Look : मोनालिसा ने भोजपुरी फिल्मों से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने फिल्मों बोल्ड सीन्स के जरिए खूब सुर्खियां बटोरी थीं. मोनालिसा की भोजपुरी फिल्मों की बात करें तो वो पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल यादव जैसे एक्टर्स के साथ फिल्में कर चुकी हैं.

Monalisa Bold Look : वहीं, अब वो भले ही फिल्मों में नजर ना आ रही हों लेकिन अपने बोल्ड लुक से ये हसीना हमेशा ही छाई रहती है. अब एक बार फिर ब्लैक बिकिनी में अपने हुस्न के जलवे ये खूब बिखेरती दिखी हैं. मोनालिसा बिकिनी में भी अपना हॉट फोटोशूट करवा चुकी हैं और अपने फैंस को दीवाना बना चुकी हैं. मोनालिसा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और उनकी सेक्सी इंस्टा रील्स भी ट्रेंड करती दिखाई दे जाती हैं.

MX Player पर मौजूद ये 5 वेब सीरीज उड़ा देंगे आपके होश,इंटीमेट सीन्स देखकर छूट जाएंगे पसीने…

MX Player पर मौजूद ये 5 वेब सीरीज उड़ा देंगे आपके होश,इंटीमेट सीन्स देखकर छूट जाएंगे पसीने…

 मनोरंजन डेस्क । बीते कुछ साल में ज्यादातर लोगों ने ओटीटी की ओर रुख किया है. यहां तक कि अब कई दिग्गज सितारे भी वेब सीरीज में नजर आ रहे हैं. लेकिन इन सबके बीच एक बात ये भी है कि ओटीटी पर ऐसा कंटेंट भरा हुआ है जो आप परिवार के साथ बैठकर तो बिल्कुल भी नहीं देख सकते हैं. इसकी वजह भर-भरकर वेब सीरीज में बोल्ड कंटेंट का तड़का लगाना है. वैसे तो कई ऑनलाइन साइट पर आपको इस तरह से बोल्ड कंटेट देखने को मिल जाएंगे. लेकिन आज हम आपको MX Player पर मौजूद उन वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो इंटीमेट सीन्स की वजह से ज्यादा सुर्खियों में रहीं.

बेहद बोल्ड है ‘हैलो मिनी’

इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है ‘हैलो मिनी’ का. इस वेब सीरीज की कहानी तो अच्छी है लेकिन बोल्डनेस के मामले में ये वेब सीरीज किसी से पीछे नहीं है.

‘पेइंग गेस्ट’ में भी परोसा गया सब कुछ

एमएक्स प्लेयर पर ‘पेइंग गेस्ट’ नाम की वेब सीरीज भी है. ये वेब सीरीज साल 2017 में रिलीज हुई थी. इसमें भी जबरदस्त बोल्ड सीन्स हैं.

‘मोंटू पायलट’ भी है शामिल

‘मोंटू पायलट’ वेब सीरीज भी बोल्ड कंटेट की वजह से सुर्खियों में है. ये बंगाली भाषा में है जिसमें बोल्ड सीन्स का भी तड़का लगाया गया है.

‘बुलेट्स’ भी है काफी हॉट

करिश्मा तन्ना हाल ही में शादी के बंधन में बंधी. करिश्मा और सनी लियोनी से सजी ‘बुलेट्स’ वेब सीरीज भी काफी बोल्ड है.

‘डैमेज्ड’ भी देखें अकेले

‘डैमेज्ड’ वेब सीरीज में अमृता खंविकर और करीम हाजी लीड रोल में है. इस वेब सीरीज में सस्पेंस तो भरपूर है साथ ही बोल्ड सीन्स भी देखने को मिलेंगे.

Uorfi Javed Clothes : छोटे ड्रेस पहनने को मजबूर है उर्फी ! बताई यह वजह

Uorfi Javed Clothes : छोटे ड्रेस पहनने को मजबूर है उर्फी ! बताई यह वजह

 Uorfi Javed Clothes : सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद (Social media sensation Urfi Javed) को आज की डेट में कौन नहीं जानता है. उर्फी भले ही इंडस्ट्री में एक्टिंग करने के लिए आई थीं, लेकिन उन्होंने अपने एक्टिंग करियर से नहीं बल्कि अपने अनोखे ड्रेसिंग सेंस से खुद का नाम कमाया है. उन्हें अक्सर रिवीलिंग ड्रेसेस में स्पॉट किया जाता है. इसके लिए एक्ट्रेसेस को ट्रोल भी होना पड़ता है, लेकिन अब लगता है कि अब एक्ट्रेस की रिवीलिंग ड्रेस पहनना मजबूरी भी बन गई है।

उर्फी जावेद को कपड़ों से हुई एलर्जी

जी हां, खुद उर्फी जावेद ने इस बात का खुलासा किया है. उर्फी जावेद ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर कर अपनी बॉडी में हुई रैशेज को दिखाया है. उनके हाथ और पैर में बहुत रैशेज हो गए हैं, जिससे उर्फी बहुत परेशान हैं. उर्फी जावेद ने कहा कि कपड़ों से उनकी बॉडी को एलर्जी है. अगर वह फुल कपड़े या फिर वुलन कपड़े पहनती हैं तो उन्हें रैशेज हो जाते हैं. उर्फी ने कहा कि इसीलिए मैं कपड़े नहीं पहनती हूं, क्योंकि मुझे सीरियस कंडीशन है. जब मैं कपड़े पहनती हूं तो मेरी बॉडी रिएक्ट करती है.

 

उर्फी जावेद को अपने कपड़ों से मिला फेम

उर्फी जावेद कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं, जिसमें ‘मेरी दुर्गा’, ‘बेहद’ और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ जैसे सीरियल्स शामिल हैं. उर्फी जावेद को उनके ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियां ‘बिग बॉस ओटीटी’ में मिली. शो में वह कम समय के लिए टिक पाईं, लेकिन जितने दिन भी रहीं उन्होंने अपने अनोखे फैशन सेंस से लोगों का ध्यान खींचा. अपने कपड़ों की वजह से उर्फी जावेद को काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा, लेकिन उर्फी कभी रुकी नहीं बल्कि आए दिन अपने अतरंगी ड्रेसिंग से लोगों को हैरान किया. आज कई सेलिब्रिटीज उनकी तारीफ भी करते हैं.

Nikki Tamboli : ठंड में निक्की तंबोली ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, न्यू लुक में फ्लॉन्ट किया हॉट फिगर, देखें तस्वीर

Nikki Tamboli : ठंड में निक्की तंबोली ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, न्यू लुक में फ्लॉन्ट किया हॉट फिगर, देखें तस्वीर

 मनोरंजन डेस्क :  बिग बॅास फेम निक्की तंबोली एक बार फिर से अपनी लेटेस्ट तस्वीरों के कारण चर्चा में हैं। निक्की तंबोली का यही अंदाज फैंस को सबसे ज्यादा पसंद आता है कि वह हर दफा अपनी बोल्ड अदा दिखाने से पीछे नहीं हटती हैं। इस बार भी निक्की तंबोली ने अपनी सबसे खूबसूरत हॅाट तस्वीरें इंटरनेट पर शेयर की हैं।

जहां पर वह लहंगा पहनकर अपना देसी स्टाइल दिखा रही हैं। लहंगे में निक्की तंबोली ने अपना सेक्सी फिगर दिखाया है। अपने लेटेस्ट फोटोशूट की स्टनिंग तस्वीरें निक्की तंबोली ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। वर्क किए गए लहंगे में निक्की तंबोली काफी खूबसूरत दिखाई पड़ रही हैं। अपने कानों में उन्होंने हैवी ईयररिंग्स और सटल मेकअप के साथ खुद के पूरे लुक को निक्की तंबोली ने इस तरह पूरा किया है। फैंस अक्सर इस बात से हैरान रहते हैं कि आखिरकार निक्की तंबोली खुद को कैसे मेंटेन रखती हैं।

 

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by Nikki Tamboli (@nikki_tamboli)

Nikki Tamboli Bold Photoshoot : निक्की तंबोली अपने परफेक्ट फिगर को मेंटेन रखने के लिए काफी मेहनत करती हैं। इसके लिए काफी कड़ी डाइट निक्की फॅालो करती हैं। रात को सोने से पहले निक्की तंबोली ग्रीन टी जरूर पीती हैं। निक्की ने यह खुद कहा है कि ग्रीन टी पीना उनकी सोने से पहले वाली आदत का हिस्सा बन गई है। निक्की सही डाइट के साथ फल और जूस भी अपनी डाइट में जरूर शामिल करती हैं। निक्की की उम्र केवल 26 साल है।

Nikki Tamboli Bold Photoshoot : वह बिग बॅास के बाद केवल अपनी सेक्सी इमेज को लेकर जानी जाती हैं। एक्ट्रेस को उनके बोल्ड अंदाज के कारण इंस्टाग्राम पर 3.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। निक्की जितनी अधिक बोल्ड हैं। उतना ही अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। निक्की तंबोली का इंस्टाग्राम इसी तरह की तस्वीरों से भरा पड़ा हुआ है। आप खुद देखिए उनके इंस्टाग्राम अकाउंट की एक झलक। जिससे आप अपनी नजर नहीं हटा पायेंगे। सबसे ग्लैमरस और बोल्ड निक्की तंबोली का अंदाज।

Big Breaking : इस मामले में शीजान खान को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने मंजूर की ये अपील…

Big Breaking : इस मामले में शीजान खान को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने मंजूर की ये अपील…

 टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा आत्महत्या मामले में बॉयफ्रेंड शीजान खान की मुसीबत बढ़ती ही जा रही है। पिछले हफ्ते शनिवार को कोर्ट ने शीजान खान को 14 दिनोंं की न्यायिक हिरासतम में भेज दिया था। गिरफ्तारी के बाद पहले चार दिन, फिर दो दिन और फिर एक दिन शीजान को पुलिस रिमांड में रहना पड़ा। इस मामले में शीजान की जमानत पर अब सात जनवरी को सुनवाई होनी है।

अब इस मामले में जेल में बंद आरोपी शीजान को लेकर एक राहत भरी खबर सामने आ रही है। खबर है कि शीजान ने जेल में बाल न कटवाने की अपील की थी जिसके बाद सरकारी वकील ने इसका विरोध किया था लेकिन कोर्ट ने उन्हें राहत देते हुए उनकी इस अपील को मंजूर कर लिया है और कहा है कि शीजान के बाल एक महीने तक न काटे जाएं। कोर्ट ने कहा कि पुलिस एक महीने तक शीजान के बाल नहीं काट सकती है।

बता दें कि 24 दिसंबर को तुनिषा शर्मा ने अपने टीवी सीरियल के सेट के मेकअप रूम में आत्महत्या कर ली थी। तुनिशा और शीजान एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे लेकिन उनकी मौत से 15 दिन पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था। अब तक यह बताया जा रहा है कि रिलेशनशिप टूटने की वजह से तुनिशा डिप्रेशन में चली गई थी और इसी वजह से उन्होंने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठा लिया था।

Goodbye 2022: छोटे पर्दे के बड़े कलाकार जो दुनिया को कह गए अलविदा, पढ़ें पूरी खबर

Goodbye 2022: छोटे पर्दे के बड़े कलाकार जो दुनिया को कह गए अलविदा, पढ़ें पूरी खबर

 नई दिल्ली। Goodbye 2022: छोटे पर्दे के कलाकारों के लिए साल 2022 अनलक्की साबित हुआ। टेलीविजन इंडस्ट्री में कई ऐसे किरदार हैं, जिनके होने से सीरियल कहीं ज्यादा बेहतर लगता है। हालांकि सीरियल के दौरान काम करते हुए कई कलाकारों की मौत की खबरें सामने आई हैं।

Goodbye 2022: आइये जानते हैं ऐसे ही कलाकारों के बारे में.

रीमा लागू

बॉलीवुड की मशहूर कलाकारों में शुमार रीमा लागू ने ‘हम आपके हैं कौन’, ‘हम साथ साथ हैं’, जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों के जरिए इन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वहीं, एक्ट्रेस रीमा लागू का ‘नामकरण’ शो के दौरान निधन हो गया था। शो के दौरान ही उन्हें हार्ट अटैक आ गया था। जिसके कारण उनकी मौत हो गई थी।

कवि कुमार आजाद

चश्मा’ में डॉक्टर हाथी से अपनी पहचान बनाने वाले कवि कुमार आजाद की अचानक मौत हो गई थी। सीरियल में उनके किरदार डॉक्टर हाथी को दर्शकों के द्वारा खूब पसंद किया जाता था।

हालांकि साल 2018 में उन्हें हार्ट अटैक आया था। जिसके कारण उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी अचानक मौत के कारण दर्शकों को काफी बड़ा झटका लगा था।

गगन कंग

गगन कंग सीरियल महाकाल में भगवान इंद्र का किरदार निभा रहे थे। बताया जाता है कि जिस दौरान वह सीरियल की शूटिंग करके घर वापस लौट रहे थे, तभी उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें उनकी मौत हो गई थी।

सुरेखा सीकरी

सुरेखा सीकरी अपने अभिनय के लिए पहचानी जाती थी। वह एक लेजेंड्री एक्ट्रेस थी। उन्होंने कई बेहतरीन सीरियल और फिल्मों में काम किया है। लंबी उम्र होने के बाद भी उन्होंने काम करना नहीं छोड़ा था।

टीवी सीरियल परदेस में है मेरा दिल के दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। जिसके बाद वह काफी समय तक बीमार रही। साल 2021 में जुलाई के महीने में उन्होंने आखिरी सांस ली।

रुबीना शेरगिल

टीवी सीरियल मिसेज कौशिक की पांच बहुएं में सिमरन के किरदार में रुबीना शेरगिल नजर आई थी। रुबीना शेरगिल की अचानक मौत के कारण सभी लोग हैरान रह गए थे। अभिनेत्री टीम के साथ पार्टी में गई थी। उसी दौरान उन्हें अस्थमा अटैक आया था। जिसके कारण उनकी मौत हो गई थी।

घनश्याम नायक

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मशहूर किरदार नट्टू काका का कैरेक्टर निभाने वाले घनश्याम नायक की भी अचानक मौत हो गई थी। वह इस सीरियल में लंबे समय से काम कर रहे थे और दर्शकों के सबसे पसंदीदा किरदार में से एक नट्टू काका का किरदार था।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में फिर छाएगा गरबा क्वीन दयाबेन का जलवा, दयाबेन की होने जा रही वापसी…..

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में फिर छाएगा गरबा क्वीन दयाबेन का जलवा, दयाबेन की होने जा रही वापसी…..

 नई दिल्ली। भारतीय टीवी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (TMKOC) ने पिछले 12 वर्षों में खूब हसाया हैं। जिसके कारण लोग इस धारावाहिक में किरदार निभाने वाले सभी कलाकारों पर खूब प्यार जताते हैं। वहीं कई किरदार ने शो छोड़ दिया हैं। जससे शो की रौनकता में थोड़ी कमी आई हैं। लेकिन एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे जानकार फैंस काफी खुश होने वाले हैं।

दरअसल दिशा वकानी उर्फ़ दयाबेन जबसे शो छोड़कर गई हैं, तब से उनको लगातार मिस किया जा रहा है. लेकिन अगर शो में नई दयाबेन की एंट्री की बात की जाए तो एक एक्ट्रेस का नाम सबसे ऊपर आने वाला है और वो है ‘गुम है किसी के प्यार में’ अहम रोल निभाने वाली पाखी का। शो में पाखी का किरदार निभाने वाली ऐश्वर्या शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

कुछ दिनों पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया. ऐश्वर्या शर्मा आए दिन अपनी ऐसी वीडियोज शेयर करती रहती हैं. इन वीडियोज में वो अक्सर दयाबेन का किरदार निभाती नजर आती हैं. एक्ट्रेस का इस तरह बार-बार दयाबेन के रूप में दिखना, यही जताता है कि वो वाकई इस रोल को लेकर प्रेरित हैं।