BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
इंस्टाग्राम फोटो में मूर्ति की तरह नजर आ रही हैं अनन्या पांडे

इंस्टाग्राम फोटो में मूर्ति की तरह नजर आ रही हैं अनन्या पांडे

अनन्या पांडे अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने फोटोज शेयर कर फैन्स को अपने अलग-अलग अंदाज से सरप्राइज देती रहती हैं। हालांकि, इस बार उन्होंने जो फोटो शेयर किया है वैसा अवतार उनके फैन्स ने पहले कभी नहीं देखा होगा। 


इंस्टाग्राम पर अनन्या ने जो फोटो शेयर किया है उसमें वह बेहद हटकर लेकिन खूबसूरत ड्रेस पहनी नजर आ रही हैं। उनका लुक किसी रोमन गॉडेस की तरह लग रहा है, जिसके साथ उनके एक्सप्रेशन भी परफेक्ट मैच कर रहे हैं। मार्बल आर्ट पीस पर खड़ी अनन्या के इस फोटो को एक झलक में देखा जाए तो लगेगा जैसे कोई मूर्ति खड़ी है। इस तस्वीर का इफेक्ट, टोन और उसके साथ अनन्या की ड्रेस ऐंड लुक उन्हें मॉर्बल की मूर्ति जैसा ही लुक दे रहे हैं।

फैन्स भी उनकी इस तस्वीर को देख अनन्या की जमकर तारीफ की। उन्होंने इस अदाकारा के लिए स्टनिंग, गॉरजस, ब्यूटीफुल जैसे कॉमेंट्स किए हैं। अनन्या के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म पति पत्नी और वो में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ भूमि पेडनेकर और कार्तिक आर्यन नजर आएंगे। इस मूवी को 6 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा।
 
एक महिला ने सोशल मीडिया के जरिए ही 17 दिन में कमा लिए 35 लाख रुपये,जानिये की कैसे?

एक महिला ने सोशल मीडिया के जरिए ही 17 दिन में कमा लिए 35 लाख रुपये,जानिये की कैसे?

 एक महिला पर आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर खुद को एक असफल शादी का शिकार बताया और बच्चों की परवरिश के लिए लोगों से मदद मांगी। ऐसे में उसने महज 17 दिनों में ही लगभग 35 लाख रुपये सोशल मीडिया के जरिए जुटा लिए। दुबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला ने पैसे जुटाने के लिए फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर की मदद ली और इसके माध्यम से उसने कई लोगों को ठगा। अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने पहले सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना अकाउंट बनाया और अपने बच्चों की तस्वीरें दिखाकर उनकी परवरिश के लिए लोगों से आर्थिक मदद मांगी। 


दुबई पुलिस के आपराधिक जांच विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर जमाल अल सलेम अल जल्लाफ के मुताबिक, महिला लोगों से बता रही थी कि वो तलाकशुदा है और बच्चों को वह खुद ही पाल रही है जबकि बाद में उसके पूर्व पति ने बताया कि बच्चे उसके साथ रह रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला के पूर्व पति को उसके कुछ दोस्तों और रिश्तेदारों ने फोन करके बताया कि उसकी पूर्व पत्नी बच्चों की तस्वीरों का इस्तेमाल भीख मांगने के लिए कर रही है। पति की शिकायत के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि दुबई में ऑनलाइन भीख मांगना अपराध है। इसके लिए आरोपी को तीन महीने से छह महीने की जेल और उसपर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
सिर्फ रानू मंडल ही नहीं ये बड़े स्टार्स भी हुए है मेकअप लुक के कारण ट्रोल,जानिए आखिर कौन-कौन है इस लिस्ट में...

सिर्फ रानू मंडल ही नहीं ये बड़े स्टार्स भी हुए है मेकअप लुक के कारण ट्रोल,जानिए आखिर कौन-कौन है इस लिस्ट में...

रानू मंडल का मेकअप लुक काफी ट्रोल हो रहा है। रातोंरात सोशल मीडिया पर छाई रानू मंडल एक इवेंट में शामिल हुई थी लेकिन इवेंट्स के फोटोज जब सामने आए तो उनके मेकअप को देखकर लोग दंग रह गए। ट्रोलिंग इस कदर हुई कि लोनों ने हॉरर फिल्म से जोड़ दिया और कहा 'नन 2 कमिंग सून'। यह पहली बार नहीं है कि किसी सेलिब्रिटी को ट्रोल किया गया है। केवल रानू का ट्रोल होना हैरान करने वाला नहीं है क्योंकि यहां तो बॉलीवुड के बड़े स्टार भी मेकअप की वजह से बख्शे नहीं गए, जिसमें प्रियंका चोपड़ा, ऐश्वर्या राय भी शामिल हैं। 


स्वरा भास्कर
वैसे भी सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर आसानी से ट्रोलर्स का शिकार बन जाती है। इस एक्ट्रेस में ओवर मेकअप के कारण ट्रोल किया गया था। उनका मजाक उड़ाया गया तो वो खुद भी पीछे नहीं थी अपना मजाक बनाने में। उसने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्होंने खुद ही मेकअप किया है जिसका नतीजा निकला कि उनके अंदर का 'जोकर' बाहर आ गया।

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा MET Gala 2019 में अपने पति निक जोनास के साथ इस अंदाज में पहुंची थी। कैम्प थीम लेते हुए उनका कॉन्ट्रास्टिंग मेकअप लोगों को अजीब लगा और उन्होंने उनकी तुलना जॉनी डेप के किरदार मेड हैटकर से कर दी।

दिशा पाटनी
सोशल मीडियो ट्रोल दिशा पाटनी के लिए कोई नया नहीं है। अपने आउटफिट्स को लेकर आमतौर पर ट्रोल होने वाली दिशा एक बार अपनी क्लोज अप सेल्फी के कारण ट्रोल हुई जिसमें उनका हैवी आई मेकअप और ब्राइट रेड लिप्स हाइलाइट हो रहे थे। कुछ यूजर्स ने तो यह तक कह दिया कि वह 'आदमी' जैसी दिख रही है। तो कुछ ने कहा 'तुमने अपना लुक बिगाड़ लिया है' और कुछ तो मेकअप देख बोल पड़े 'दुकान फुल'।

ऐश्वर्या राय बच्चन
मेकअप को लेकर ट्रोलिंग से ऐश्वर्या राय बच्चन तक नहीं बच पाई। साल 2016 कैन्स अपीयरेंस में पर्पल लिप्स के कारण वह ट्रोल हुई और खूब मीम्स और जोक्स भी बनें। हालांकि जिस लिप कलर को वह एंडोर्स कर रही थी इस वजह से उसकी खूब पब्लिसिटी भी हो गई।
भूल भुलैया 2 की शूटिंग हो गई शुरू,जानिये अब कौन निभाएगा मुख्य किरदार...

भूल भुलैया 2 की शूटिंग हो गई शुरू,जानिये अब कौन निभाएगा मुख्य किरदार...

 कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी साल 2007 में आई हॉरर-कॉमिडी फिल्म भूल भुलैया के सिक्वल में नजर आने जा रहे हैं। इस फिल्म के पहले पार्ट में अक्षय कुमार, विद्या बालन और शाइनी अहूजा मुख्य भूमिकाओं में थे। अब इसके सीच्ल भूल भुलैया 2 की शूटिंग भी शुरू हो गई है। अब पता चला है कि इस फिल्म में इस बार तब्बू भी नजर आएंगी।


अनीस बज्मी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में तब्बू को भी कास्ट किया गया है। फिल्म से जुड़े एक नजदीकी सूत्र ने बताया, पिछले कुछ समय से तब्बू की फिल्म के मेकर्स से बातचीत हो रही थी। उन्हें अपना रोल और स्क्रिप्ट काफी पसंद आई है। वह जनवरी में कास्ट से जुड़ेंगी और तीन महीने का सेकंड शेड्यूल का शूट लंदन और राजस्थान में होगा।

हालांकि इससे पहले तब्बू 2017 में रोहित शेट्टी की हॉरर-कॉमिडी फिल्म गोलमाल अगेन में भी काम कर चुकी हैं जिसमें वह भूतों से बात कर सकती थीं। हालांकि भूल भूलैया 2 भी उसी जॉनर की फिल्म है लेकिन इसमें तब्बू का किरदार बिल्कुल अलग बताया जा रहा है।

यह भी कहा जा रहा है कि जहां भूल भुलैया कॉमिडी से भरपूर साइकलॉजिकल थ्रिलर फिल्म थी वहीं भूल भुलैया 2 पूरी तरह से एक हॉरर-कॉमिडी फिल्म होगी। अब कार्तिक और कियारा की जोड़ी के साथ पहली बार तब्बू को देखना काफी दिलचस्प होगा।
सस्पेंस से भरा है इमरान हाशमी की फिल्म द बॉडी का ट्रेलर...

सस्पेंस से भरा है इमरान हाशमी की फिल्म द बॉडी का ट्रेलर...

 इमरान हाशमी और ऋषि कपूर की फिल्म द बॉडी काफी वक्त से चर्चा में है। अब इसका ट्रेलर भी आ चुका है। फिल्म को दृष्यम के फिल्ममेकर जीतू जोसेफ ने डायरेक्ट किया है। ऋषि कपूर और सोभिता धुलिपाला इसमें अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म 2012 में इसी नाम से आई स्पैनिश फिल्म की ऑफिशल रीमेक है।


क्लिप के साथ इमरान हाशमी ने ट्वीट किया है, मौत हमेशा अंत नहीं होती। ट्रेलर में ऋषि कपूर एक पावरफुल बिजनसवुमन माया की मौत की पड़ताल करते नजर आ रहे हैं। माया की बॉडी मिसिंग है और इमरान हाशमी पर मर्डर की शक सुई घूम रही है। ऋषि कपूर मौत की गुत्थी सुलझाने में स्ट्रगल करते दिखाई दे रहे हैं लेकिन ट्रेलर देखकर यह भी लगता है कि क्या माया की मौत हुई भी है या नहीं?
 सलमान खान दिखे  अब तक के सबसे स्टाइलिश अवतार "राधे" में

सलमान खान दिखे अब तक के सबसे स्टाइलिश अवतार "राधे" में

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने आज अपनी अपकमिंग फिल्म राधे का ऐलान किया है. दबंग 3 का इंतजार कर रहे फैंस को अचानक सलमान ने इस ऐलान से सरप्राइज कर दिया. सलमान इस फिल्म में मोस्ट वांटेड भाई बनकर लौट रहे हैं.

सलमान का पहला कैरेक्टर पोस्टर भी रिलीज हुआ. इस पोस्टर में सलमान लेदर जैकेट पहने हुए हैं. उनकी कलाई में बीइंग ह्यमून वाला फेमस ब्रेसलेट है. सलमान गॉगल्स लगाए हुए हैं और उनके हाथ में पिस्तौल है. इसे देखकर ये कह सकते हैं कि इसमें सलमान खान जबरदस्त एक्शन करते दिखें.

इस फिल्म को जाने माने फिल्ममेकर प्रभुदेवा डायरेक्ट करेंगे. इसके प्रोड्यूसर सोहेल खान हैं. सलमान खान ने आज बहुत ही खास अंदाज में राधे को इंट्रोड्यूस किया. सलमान ने अपने सोशल मीडिया पर दबंग 3 का मोशन पोस्टर रिलीज किया जिसमें चुलबुल पांडे के अलग-अलग अवतार दिखे.

बाद में उसके बाद ही राधे फिल्म में सलमान झलक दिखाई. इसमें सलमान शर्टलेस भी नजऱ आए हैं. इसमें बताया गया है कि इस साल की क्रिसमस भी सलमान की होगी और अगले साल की ईद भी. सलमान खान फिल्म्स ने इसे शेयर करते हुए लिखा- हम आपके साथ क्रिसमस भी मनाएंगे और ईद भी.

सलमान खान इस साल भी क्रिसमस के मौके पर चुलबुल पांडे बनकर लौट रहे हैं. इस फिल्म की शूटिंग पुरी हो चुकी है. इसमें सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा और साई मांजरेकर नजऱ आएंगी.

दबंग 3 सुपरहिट दबंग फ्रैंचाइज़ी की तीसरी फिल्म है. इससे पहले की दोनों ही फिल्में बेहद कामयाब रही हैं. दबंग 3 का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है और अब इसकी रिलीज से पहले सलमान और प्रभुदेवा ने आज अगली फिल्म का भी ऐलान कर दिया है.

दीपिका पादुकोण पति रणवीर सिंह से क्यों हो गयी नाराज

दीपिका पादुकोण पति रणवीर सिंह से क्यों हो गयी नाराज

बॉलिवुड के मशहूर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अक्सर ही एक-दूसरे की खिंचाई करते ही रहते हैं। कभी रणवीर दीपिका की फोटो पर तो कभी दीपिका रणवीर की फोटो पर। हाल ही में एक और ऐसा ही वाकया हुआ। जब दीपिका ने अपनी एक क्लोजअप तस्वीर शेयर की।

बता दें कि दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की। यह उनकी क्लोजअप तस्वीर थी। जिसपर रणवीर ने कॉमेंट किया और पास। देखते ही देखते उनके इस कॉमेंट को तकरीबन 15हजार से भी ज्यादा फैंस ने लाइक किया।

यह किस बात पर दीपिका पादुकोण पति रणवीर सिंह से हुईं नाराज, बोलीं घर आजा, मैं बताती हूं

 

फिल्म इंडस्ट्री के पर्फेक्ट कपल कहे जाने वाले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अक्सर ही एक-दूसरे के साथ मस्ती करते हैं। हाल ही में एक बार फिर से रणवीर ने दीपिका की फोटो पर कुछ कॉमेंट किया तो दीपिका ने भी उन्हें बेहद प्यारा रिप्लाई किया। 

 

बॉलिवुड के मशहूर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अक्सर ही एक-दूसरे की खिंचाई करते ही रहते हैं। कभी रणवीर दीपिका की फोटो पर तो कभी दीपिका रणवीर की फोटो पर। हाल ही में एक और ऐसा ही वाकया हुआ। जब दीपिका ने अपनी एक क्लोजअप तस्वीर शेयर की।

बता दें कि दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की। यह उनकी क्लोजअप तस्वीर थी। जिसपर रणवीर ने कॉमेंट किया और पास। देखते ही देखते उनके इस कॉमेंट को तकरीबन 15हजार से भी ज्यादा फैंस ने लाइक किया।

इसके बाद दीपिका ने भी रणवीर को उन्हीं के अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने लिखा अच्छा, घर आजा, मैं बताती हूं रिप्लाई किया। दीपिका के इस जवाब को तकरीबन 7 हजार फैंस ने लाइक किया। साथ ही दोनों की मस्ती पर प्यारे-प्यारे कॉमेंट्स भी पोस्ट किए।

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका और रणवीर एक साथ फिल्म 83 में नजर आएंगे। इसमें रणवीर सिंह जहां कपिल देव की भूमिका निभाएंगे। वहीं दीपिका उनकी पत्नी यानि कि रोमी का किरदार अदा करेंगी। इसके अलावा दीपिका फिल्म छपाक में भी दिखाई देंगी। इस फिल्म में वह एसिड पीडि़ता का किरदार निभा रही हैं।

कार्तिक ने सारा के साथ रिलेशनशिप को कर दिया ऑफिशल!

कार्तिक ने सारा के साथ रिलेशनशिप को कर दिया ऑफिशल!

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की लव स्‍टोरी की इन दिनों काफी चर्चा है। दोनों के कई फोटोज और विडियोज इंटरनेट पर वायरल हैं। अभी तक दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं किया था। 

 
हालांकि, सोमवार को सारा के जन्‍मदिन के मौके पर कार्तिक ने अपने इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट के जरिए इसकी घोषणा कर दी। कई महीनों तक कैमरे की नजर से बचने की कोशिश करने और अपने रिश्‍ते के सवालों पर चुप्‍पी साधने के बाद अब ऐसा लगता है कि कार्तिक और सारा रिलेशन को अगले लेवल पर ले जाने के लिए तैयार हैं। 
कार्तिक ने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर सारा के साथ अपनी एक प्‍यारी तस्‍वीर शेयर की। इसमें ऐक्‍ट्रेस वाइट अटायर में सिंपल लेकिन स्‍टनिंग दिख रही हैं। वहीं, कार्तिक हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे हैं। फोटो में दोनों मुस्‍कुराते नजर आ रहे हैं। 
 
कार्तिक ने पिक्‍चर पर कैप्‍शन दिया, \'हैपी बर्थडे प्रिंसेस सारा और ईद मुबारक (इस बार बिना मास्‍क के)।\' यही नहीं, इस खास मौके पर सारा को सरप्राइज देने के लिए कार्तिक बैंकॉक पहुंचे जहां वह अपनी आने वाली फिल्‍म \'कुली नंबर 1\' की शूटिंग कर कर रही हैं। 
 
बात करें फिल्‍म की तो दोनों ऐक्‍टर्स एकसाथ डायरेक्‍टर इम्तियाज अली की आने वाली फिल्‍म में नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि यह 2009 में आई फिल्‍म \'लव आज कल\' का सीक्‍वल है। 
दिग्गज अभिनेत्री विद्या सिन्हा ने मुंबई के हॉस्पिटल में ली आखिरी सांस

दिग्गज अभिनेत्री विद्या सिन्हा ने मुंबई के हॉस्पिटल में ली आखिरी सांस

 मुंबई. दिग्गज टीवी एक्ट्रेस विद्या सिन्हा का 72 साल के उम्र में निधन हो गया है. विघा सिन्हा ने मुंबई के जुहू क्रिटीकेयर हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली. विद्या सिन्हा ने स्टार प्लस के मशूहर सीरियल कुल्फी कुमार बाजेवाला में सिंकदर की मां बेबे का किरदार निभाया था.

विद्या सिन्हा को हाल ही में दिल की बीमारी के चलते गंभीर हालात में हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. विद्या सिन्हा हॉस्पिटल में आईसीयू में एडमिट थीं. गंभीर बीमारी के चलते अभिनेत्री पिछले कुछ वक्त से सीरियल में काफी कम दिखाई दे रही थीं. कुछ वक्त पहले सीरियल में उनकी वापसी हुई थी जो ज्यादा दिन नहीं चली.

विद्या पिछले कुछ सालों से ही दिल और फेफडों की बीमारी से जूझ रही थी. अचानक से बीमारी गंभीर होने की वजह से उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया. विद्या ने 70 और 80 के दशक में अपने अभिनय के जरिए इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई. विद्या सिन्हा ने छोटी सी बात, पति पत्नी और वो जैसी कामयाब फिल्मों में काम किया.

फिल्मों में काम करने के बाद विद्या ने भाभी और बहू रानी सीरियल से टीवी जगत में एंट्री की. विद्या आखिरी बार सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड में नज़र आई थीं.

अदाई के न्यूड सीन पर एक्ट्रेस ने कहा- 'उस वक्त तनाव महसूस कर रही थी'

अदाई के न्यूड सीन पर एक्ट्रेस ने कहा- 'उस वक्त तनाव महसूस कर रही थी'

 तमिल फिल्म \'अदाई\' के टीजर का इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी आलोचना की जा रही है. इसकी आलोचना की वजह है फिल्म की एक्ट्रेस अमाला पॉल का न्यूड सीन. अब इस 1.36 मिनट के टीजर में लगभग 10 सेकेंड के न्यूड में नजर आईं अमाला का बयान सामने आया है. उन्होंने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए कहा है कि ऐसे लोग हमेशा मिलेंगे जो फिल्म को देखने से पहले ही उसकी आलोचना करने लगेंगे. उन्होंने कहा कि वह इस बारे में कुछ नहीं कर सकतीं. 

अमाला ने कहा कि यह एक सच्ची फिल्म है, और प्रत्येक फिल्म का अपना भाग्य होता है. अमाला ने यह भी खुलासा किया कि इस फिल्म के ऑफर मिलने से पहले ही उन्होंने लगभग इस उद्योग को छोड़ दिया था. द हिंदू से बातचीत के दौरान, जब अमाला से न्यूड ड्रेस के बारे में पूछा गया, तो अमाला कहा कि उन्होंने फिल्म के निर्देशक रत्ना कुमार से इस बारे में चिंता नहीं करने के लिए कहा, लेकिन सेट पर पहुंचने पर वह तनाव महसूस कर रही थी. सेट पर क्या हो रहा है यह जानने के लिए वह काफी उत्सुक थी, जैसे सेट पर कौन-कौन जा रहा है या सुरक्षा की वहां क्या व्यवस्था है. उन्होंने बताया कि सेट पर केवल 15 लोग थे. अगर वह क्रू पर भरोसा नहीं करती तो वह इस दृश्य को नहीं कर पातीं.
 

 

 फिल्म-निर्माता रत्नाकुमार, जिन्हें अपनी व्यावसायिक रूप से सफल और समीक्षकों द्वारा प्रशंसित ‘मेयादा मन’ के लिए जाना जाता है, अपनी आने वाली फिल्म के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. अमाला पॉल इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. फिल्म का पहला लुक पिछले साल जारी किया गया था और इसने सभी का ध्यान खींचा. यह फिल्म वर्ल्डवाइड 19 जुलाई को रिलीज होने वाली है.
Viral VIDEO: इस जोड़ी ने अपने डांस से लोगों को बनाया दीवाना

Viral VIDEO: इस जोड़ी ने अपने डांस से लोगों को बनाया दीवाना

फिल्म \'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2\' के \'हूक अप\' गाने में आलिया भट्ट फिल्म निर्माता करण जौहर के नए स्टूडेंट टाइगर श्रॉफ के साथ जमकर थिरकती हुई नजर आई थीं. इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री काफी जम रही थी. भले ही बॉक्‍स ऑफिस पर यह फिल्‍म कुछ धमाल मचाने में सफल नहीं रही, लेकिन इसके गाने आज भी यूट्यूब छाई हुई है. इतना ही नहीं इस गाने का क्रेज इतना ज्‍यादा युवाओं में बढ़ गया था कि कइयों ने तो इस गाने के डांस स्‍टेप को फॉलो करके अपने डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था. 

 
पिछले महीने यूट्यूब पर अपलोड किया गया था वीडियो
इसी क्रम में इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो काफी तेजी के साथ देखा जा रहा है, जिसमें एक जोड़ी आलिया और टाइगर के \'हुक अप\' गाने पर डांस करती नजर आ रही है. इस वीडियो में डांस कर रही जोड़ी का नाम रिकी वस्त्रकार और आरोही बताया गया है, जो आए दिन बॉलीवुड गानों पर डांस कर अपना वीडियो यूट्यूब पर अपलोड कर देते हैं. पिछले महीने 18 तारीख को यूट्यूब पर रिकी वस्त्रकार द्वारा अपलोड किए गए इस वीडियो को अब तक 237,583 देखा जा चुका है. 
 
साथ ही इस वीडियो को 1900 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और 47 कमेंट भी आए हैं. इस जोड़ी की डांस परफॉर्मेंस को यूट्यूब पर अच्छी खासी तारीफ मिल रही है. सोशल मीडिया आज एक ऐसा माध्यम बन चुका है जहां पर हर कोई उससे जुड़ना चाहता है, क्योंकि इसके माध्यम से आज देश के युवा पूरी दुनिया के सामने अपना टैलेंट दिखाने में सफल साबित हो रहे हैं. जिन लोगों को अपना टैलेंट दिखाने का कोई मौका नहीं मिल पाता, ऐसे लोगों के लिए सोशल मीडिया आज एक वरदान के रूप में देखा जाता है.