BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
मूसेवाला हत्याकांड : सिद्धू मूसेवाला हत्या केस में हुआ नया खुलासा, सामने आई 2 संदिग्धों की तस्वीर

मूसेवाला हत्याकांड : सिद्धू मूसेवाला हत्या केस में हुआ नया खुलासा, सामने आई 2 संदिग्धों की तस्वीर

चंडीगढ़ | सिद्धू मूसेवाला की मौत की जांच में एक महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि मूसेवाला की हत्या में कथित रूप से शामिल दो संदिग्ध शार्प शूटर हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक संदिग्ध शार्प शूटरों की पहचान सोनीपत के रहने वाले प्रियव्रत फौजी और अंकित सेरसा जाटी के तौर पर हुई है।

मिरर नाउ की खबर के मुताबिक सिसाना गड़ी गांव का रहने वाला प्रियव्रत फौजी पर गैंगस्टर बिट्टू बरोना के पिता की हत्या का भी आरोप है। बताया जा रहा है कि प्रियव्रत फौजी पहले रामकरण गिरोह का सदस्य था और वहां शार्प शूटर का काम करता था। पुलिस के रिकार्ड में फौजी के खिलाफ दर्जनों गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें दो मर्डर केस भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक मूसेवाला की हत्या में कथित तौर पर शामिल अंकित पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। इससे पहले शुक्रवार को मूसेवाला की हत्या में कथित तौर पर शामिल अपराधियों की तस्वीरें सामने आई थी। गांव के एक सीसीटीवी फुटेज में अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद गांव से भागते हुए नजर आए थे।

सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि घटना से पहले एक सफेद ऑल्टो कार गुजरती है और फिर सफेद बुलेरो गाड़ी में अपराधी तेजी से घटनास्थल से भागते हैं। बताया जा रहा है कि इन दो वाहनों में शार्प शूटर आए थे जिन्होंने मूसेवाला की हत्या की और फिर फरार हो गए। सूत्रों के मुताबकि बोलेरो की नंबर प्लेट और सीसीटीवी में दिख रही तस्वीरों में नंबर प्लेट का मिलान हो गया है. पुलिस ने फतेहाबाद से सीसीटीवी फुटेज बरामद किया है। सूत्रों के मुताबिक ये वही सफेद बोलेरो गाड़ी है जिसे पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से चार दिन पहले वहां देखा गया था। बताया जा रहा है कि गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर भी फर्जी है।

Aashram Season 4: बॉबी देओल की वेब सीरीज आश्रम सीजन 4 का टीजर हुआ रिलीज

Aashram Season 4: बॉबी देओल की वेब सीरीज आश्रम सीजन 4 का टीजर हुआ रिलीज

हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) की बहुचर्चित वेब सीरीज आश्रम सीजन 4 का टीजर रिलीज किया जा चुका है. आश्रम 3 के रिलीज के मौके पर मेकर्स ने आने वाले सीजन 4 (Aashram Season 4) की भी घोषणा कर दी है. आश्रम (Aashram) वेब सीरीज फैन्स को इतनी पंसद आई है, जिसकी बदौलत डायरेक्टर प्रकाश झा ने पिछले 3 सालों में सीरीज के तीन सीजन पहले ही रिलीज कर दिए हैं और चौथे सीजन के ऐलान के बाद फैन्स काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि आश्रम सीजन 4 में इस बार क्या खास होने वाला है. 

दमदार है आश्रम 4 का टीजर

बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल के करियर को तगड़ा बूस्ट अप देने वाली आश्रम वेब सीरीज अपने आप में बेहद खास है. बाबा निराला के किरदार में बॉबी ने पिछले तीन सीजन में काफी धूम मचाई है. ऐसे में जैसी ही आश्रम सीजन 4 का टीजर रिलीज किया गया, उसके बाद से सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल होने लगा है. हाल ही में एम एक्स प्लेयर की तरफ से आश्रम के सीजन 4 के टीजर को जारी कर दिया गया है. 1 मिनट के इस टीजर में आप देख सकते है कि बॉबी देओल खुद को भगवान कहते हुए नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं हर सीजन की तरह पुलिस उनके पीछे लगे हुई है. लेकिन आश्रम 4 में यह देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या बाबा निराला पुलिस के हत्थे चढ़ता है या नहीं. 

अगले साल होगी रिलीज 

आश्रम सीजन 4 का अगले साल 2023 में रिलीज किया जाएगा. हालांकि टीजर के साथ वेब सीरीज के मेकर्स ने रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है. ऐसे में सीजन 3 के साथ-साथ फैन्स को आश्रम के नए सीजन की काफी उस्तुकता बनी हुई है. मालूम हो की शुक्रवार यानी 3 जून को आश्रम की सीजन 3 एम एक्स प्लेयर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुका है. इस बीच आश्रम सीजन 4 की घोषणा ने फैन्स को गुड न्यूज दे दी है. बता दें कि आश्रम 4 वेब सीरीज में बॉबी देओल, चंदन रॉय, अदिती पोहन्कर, तुषार पांडे, दर्शन कुमार, त्रिधा चौधरी और अनुप्रिया गोइनका जैसे कई सुपरस्टार अहम रोल में मौजूद हैं. 

 

फिनाइल पीकर अभिनेता ने की जान देने की कोशिश…

फिनाइल पीकर अभिनेता ने की जान देने की कोशिश…

मुंबई : एक फिल्म अभिनेता (30) ने अंधेरी स्थित अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश की। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। डीएन नगर थाने के अधिकारी ने बताया कि जूनियर कलाकार सरफराज ने फिनाइल पी लिया था। हालांकि, उन्हें दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।

पीड़ित ने एक फिल्म फेडरेशन के दो पदाधिकारियों को नौकरी दिलाने के लिए परेशान करने और पैसे लेने के आरोप में नामजद किया है। पुलिस ने दोनों पदाधिकारियों को इस संबंध में अपना बयान दर्ज करवाने को कहा है। अधिकारी ने कहा कि इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है और मामले की जांच जारी है।

 

सिंगर सिद्धू मूसेवाला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, सिद्धू के शरीर में मिले हैं इतने गोलियों के निशान

सिंगर सिद्धू मूसेवाला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, सिद्धू के शरीर में मिले हैं इतने गोलियों के निशान

नई दिल्ली | मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को एक दो नहीं बल्कि 19 गोलियां मारी गई थीं. सिद्धू मूसेवाला वाला के शरीर पर 19 गोलियों के निशान मिले हैं, जबकि मौके पर 30 खोखे मिले. वहीं, रिपोर्ट में ये भी खुलासा हुआ कि 15 मिनट के अंदर ही सिद्धू मूसेवाला की मौत हो गई थी. उल्लेखनीय है कि पंजाब के मनसा में मूसेवाला की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. एक दिन पहले ही राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षा हटाई थी.

हमलावरों ने 28 वर्षीय सिद्धू मूसेवाला का वाहन जवाहर के गांव में रोकने के बाद गोलियों की बौछार की थी. इस हमले में कम से कम तीन बंदूकों का इस्तेमाल किया गया और घटनास्थल पर गोलियों के 30 खाली खोखें मिले. पांच डॉक्टरों के पैनल से मूसेवाला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक गोलियों से घायल होने के ‘‘15 मिनट के भीतर’’ही उनकी मौत हो गई थी.

रिपोर्ट में कहा गया कि मौत की वजह हथियार की वजह से घायल होने के बाद रक्तस्राव है और ये चोटें सामान्य तौर पर मृत्यु के लिए पर्याप्त होती हैं. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक मूसेवाला के शरीर के दाहिने हिस्से में अधिकतर गोलियां मिली हैं. मूसेवाला के शव का एक्स रे भी कराया गया ताकि पता लगाया जा सके कि गोली कितनी दूरी से मारी गई. रिपोर्ट में कहा गया कि मूसेवाला का लाल रंग का टी शर्ट और पैजामा खून से सना था और उनमें गोलियों की वजह से कई छेद बने थे.

सड़क पर खड़े सांड पर अचानक किसी ने फेंक दिया पानी, फिर जो हुआ, देखें वीडियो...

सड़क पर खड़े सांड पर अचानक किसी ने फेंक दिया पानी, फिर जो हुआ, देखें वीडियो...

 नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते है जिसे देखकर या तो हंसी आ जाए या फिर आपके रोंगटे खड़े हो जाए। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो ट्रेंड कर रहा है। दरअसल कई बार इंसान अपनी परेशानियों को खुद ही न्यौता देता है। ऐसा ही कुछ हुआ इस वीडियो में। जहां एक सांड शांत होकर रोड पर खड़ा था, तभी अचानक किसी ने उस पर पानी फेंक दिया।

फिर क्या था सांड गुस्से में बेकाबू हो गया। उसके बाद देखते ही देखते सड़क पर चलते लोगों पर हमला बोलने लगा। इस दौरान साईकिल से जा रहे एक चाचाजी इस सांड की चपेट में आ गए। सांड ने उन्हें बुरी तरह से उठा कर पटक दिया। इस वीडियो को animals_powers नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है।

इस जगह अजय देवगन, अक्षय, शाहरुख का  फूंका पुतला, जाने क्या है कारण

इस जगह अजय देवगन, अक्षय, शाहरुख का फूंका पुतला, जाने क्या है कारण

भोपाल। विश्व तंबाकू दिवस के अवसर पर मंगलवार को फिल्म स्टार अक्षय कुमार, अजय देवगन और शाहरुख खान के खिलाफ जमकर विरोध किया गया। डॉक्टर ने कैंसर पीडि़तों के साथ मिलकर पिपलानी इलाके में तीनों फिल्मी सितारों के पोस्टर पर बने चेहरों पर कालिख पोती। इतना ही नहीं तीनों का पुतला भी फूंका गया। इन स्टारों के तंबाकू उत्पाद के विज्ञापन करने से नाराज डॉक्टर ने कैंसर पीडि़तों के साथ इन पर इस तरह अपना गुस्सा निकाला।
विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे डॉक्टर प्रशांत त्रिपाठी ने बताया कि देश में करीब 72त्न आबादी युवा है। मध्यप्रदेश में बीते दो साल में करीब 69 हजार लोगों की ओरल कैंसर से मौत हो चुकी है। करीब सवा दो लाख लोग ओरल कैंसर का इलाज करा रहे हैं। ओरल कैंसर मुख्यत: सुपाड़ी और गुटखा खाने से होता है।
अक्षय कुमार, अजय देवगन और शाहरुख खान जैसे जिम्मेदार स्टार गुटखा जैसी खतरनाक चीजों का विज्ञापन करते हैं। युवा उनको फॉलो करते हैं। यह स्टार जो भी करते हैं, युवा भी वैसा बनने का प्रयास करते हैं। इनके कारण ही लोगों के गुटखा का चलन बढ़ गया है। अभी विज्ञापन के होर्डिंग पर कालिख पोती है अगर सामने से मिलेंगे, तो मुंह पर कालिख पोती जाएगी।
प्रशांत ने बताया कि तम्बाकू में ऐसे पदार्थ होते हैं, जिनकी वजह से कैंसर जैसी भयावह एवं जानलेवा बीमारी होती है। विश्व में सबसे अधिक मौतें भारत में होती हैं। ङ्ख॥ह्र के अनुसार सम्पूर्ण भारत में मध्यप्रदेश में सर्वाधित मौत कैंसर से होती हैं। भोपाल से लगभग 200 मीटर की परिधि में हर 100 में से जो 22 लोग गुटखा खा रहे हैं। 

सिद्धू मोसेवाला की हत्या के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, जान से मारने की मिली थी धमकी

सिद्धू मोसेवाला की हत्या के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, जान से मारने की मिली थी धमकी

पंजाबी सिंगर सिद्धू मोसेवाला की हुई सरेआम हत्या के बाद मनोरंजन जगत में सनसनी फैल गई है. रविवार हुए सिद्धू मोसेवाला के मर्डर की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे गोल्डी बरार ने अपनी ऊपर ली है. यह देखते हुए अब हिंदी सिनेमा जगत के सुपरस्टार एक्टर सलमान खान की सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए है. दरअसल लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से साल 2008 में सलमान खान को जान मारने की धमकी दी गई थी. 

सलमान की सुरक्षा का कड़ा बदोंबस्त

दैनिक भास्कर की खबर के अनुसार फेमस सिंगर और रैपर सिद्धू मोसेवाला के मर्डर के बाद सलमान खान के लिए सुरक्षा बढ़ाई जा रही है. रिपोट्स के मुताबिक मुंबई पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है. मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया है कि सिद्धू मोसेवाला की हत्या के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ होने के बाद स्टार एक्टर सलमान की सेफ्टी के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं. सलमान खान की प्राइवेट सिक्योरिटी टीम के साथ मुंबई पुलिस के लगभग 6 सिपाही उनकी सुरक्षा के लिए रखे जाएंगे. जिसके तहत सलमान के घर के बाहर पुलिस के सिपाही तैनात रहेंगे. ताकि राजस्थान का यह गैंग कोई भी तरीके की अनहोनी न कर सके.

सलमान खान को क्यों मिली थी जान से मारने की धमकी

दरअसल काले हिरण शिकार मामले में लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी. इसके पीछे की वजह यह है कि राजस्थान के बिश्नोई समाज में काले हिरण को पवित्र जीव के रूप में माना जाता है. यही कारण है जो लॉरेंस बिश्नोई ने कोर्ट के बाहर 2008 में एक बार कहा था कि 'हम सलमान खान को जोधपुर में ही मारेंगे. अभी तो मैंने कुछ किया नहीं है लेकिन जब हम सलमान खान को मारेंगे तब सब को पता चल ही जाएगा'. इसी वजह से मुंबई पुलिस ने सलमान की सुरक्षा के लिए हाई अलर्ट मोड जारी कर दिया है.  

 

BIG BREAKING : सिंगर KK के सिर और शरीर पर मिली चोट, "असामान्य मौत" का मामला हुआ दर्ज, आज होगा KK का पोस्टमार्टम, देखें विडियो

BIG BREAKING : सिंगर KK के सिर और शरीर पर मिली चोट, "असामान्य मौत" का मामला हुआ दर्ज, आज होगा KK का पोस्टमार्टम, देखें विडियो

मुंबई | मशहूर सिंगर कृष्णकुमार कुन्नथ (KK) की मौत के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। खबर है कि सिंगर के शरीर पर चोटें आई हैं। पुलिस ने इस मामले में 'असामान्य मौत' का मामला दर्ज किया है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शो के बाद केके होटल में गिर गए थे। उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कोलकाता पुलिस ने केके की मौत को लेकर 'असामान्य मौत' का मामला दर्ज किया है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि गायक के चहते और सिर में चोटें आई हैं। मौत की वजह का पता लगाने के लिए कोलकाता स्थित एसएसकेएम अस्पताल में ऑटोप्सी कराई जाएगी। इसके अलावा पुलिस भी होटल स्टाफ और कार्यक्रम के आयोजकों से पूछताछ कर रही है।

कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया को बताया कि बुधवार को उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। अधिकारियों ने बताया कि एक कॉलेज ने दक्षिण कोलकाता के 'नजरुल मंच' में मंगलवार को एक समारोह का आयोजन किया था। वहां करीब एक घंटे तक प्रस्तुति देने के बाद जब केके अपने होटल लौटे, तो वह असहज महसूस कर रहे थे और अचानक बेहोश हो गए।

गायक को दक्षिण कोलकाता के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां रात करीब 10 बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों को संदेह है कि उनकी मौत हृदय गति रुकने के कारण हुई।

केके 53 साल के थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। केके ने अपने करियर में कई हिट गीत दिए। 'यारों', 'तड़प तड़प के', 'बस एक पल', 'आंखों में तेरी', 'कोई कहे', 'इट्स द टाइम टू डिस्को' आदि केके के मशहूर गीतों में शुमार हैं।

BIG BREAKING : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर KK का लाइव परफॉर्मेंस के दौरान दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत, फिल्म जगत में शोक की लहर

BIG BREAKING : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर KK का लाइव परफॉर्मेंस के दौरान दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत, फिल्म जगत में शोक की लहर

कोलकाता | बॉलीवुड जगत से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि कोलकाता में सिंगर केके का मंगलवार को निधन हो गया है | उन्हें परफॉर्मेंस के दौरान दिल का दौरा पड़ा | इसके बाद उन्हें फौरन CMRI हॉस्पिटल लाया गया | जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया | केके 53 साल के थे | उन्होंने हिंदी में 200 से ज्यादा गाने गाए हैं | उन्होंने फिल्म हम दिल दे चुके सनम में भी गाने गाए थे |

केके का कोलकाता के विवेकानंद कॉलेज में कार्यक्रम था | उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी थी | अभिनेता अक्षय कुमार, सिंगर अरमान मलिक, अभिनेत्री सोनल चौहान और मुनमुन दत्ता समेत कई हस्तियों ने केके के निधन पर दुख जताया है | अरमान ने कहा कि हम विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि केके सर नहीं रहे |

एनटीआर की 100वीं जयंती पर एनबीके107 के निर्माताओं ने जारी किया फिल्म का पोस्टर...

एनटीआर की 100वीं जयंती पर एनबीके107 के निर्माताओं ने जारी किया फिल्म का पोस्टर...

महान अभिनेता, फिल्म निर्माता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन.टी. नंदामुरी बालकृष्ण की आगामी फिल्म एनबीके107 के निमार्ता रामा राव ने एक नया पोस्टर जारी किया है।


नंदामुरी बालकृष्ण और गोपीचंद मालिनेनी, जिन्होंने क्रमश अपनी पिछली फिल्मों अखंड और क्रैक के साथ अपने करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर दी थी। अब वो इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के लिए सहयोग कर रहे हैं।


पोस्टर में अखंड अभिनेता को सफेद और सफेद पहने हुए दिखाया गया है, क्योंकि वह अपने प्रतिद्वंद्वी को हथियार से मारते हुए एक्शन मोड में दिखाई दे रहा है।


टॉलीवुड के प्रमुख प्रोडक्शन हाउस मायथ्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म का वर्किंग टाइटल एनबीके107 है।
अभिनेत्री श्रुति हासन नंदामुरी बालकृष्ण के साथ महिला प्रधान भूमिका निभाती हैं, जबकि तमिल अभिनेत्री वरलक्ष्मी सरथकुमार भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगी।


प्रसिद्ध कन्नड़ हस्ती दुनिया विजय इस फिल्म के साथ टॉलीवुड में अपनी शुरूआत कर रहे हैं।
 

47 साल की उम्र में भी दिलो की धड़कने बढ़ा देती है रवीना टंडन

47 साल की उम्र में भी दिलो की धड़कने बढ़ा देती है रवीना टंडन

90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस रवीना टंडन न सिर्फ बेहद खूबसूरत हैं बल्कि फिट भी हैं। 47 साल की रवीना कई नई अभिनेत्रियों पर भारी हैं। रवीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। देखिए 'मस्त-मस्त गर्लÓ के नाम से मशहूर एक्ट्रेस की दिलकश अदाएं।


रवीना टंडन ने 90 के दशक में अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। 'पत्थर के फूलÓ, 'लाडलाÓ, 'मोहराÓ जैसी फिल्मों में काम कर उन्होंने दर्शकों को अपना दीवाना बनाया। गॉर्जियस रवीना के लिए यह कहा जा सकता है कि 'उम्र तो बस एक नंबर हैÓ।
बॉलीवुड में 'मस्त-मस्त गर्लÓ के नाम से मशहूर रवीना टंडन 47 साल की उम्र में भी बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश दिखती हैं।
रवीना टंडन का लेटेस्ट लुक देखकर फैंस दंग रह गए हैं। सफेद रंग की झिलमिलाती पोशाक में अभिनेत्री का मनमोहक अभिनय दिल दहला देने वाला है।

 


इस ड्रेस में रवीना टंडन बेहद आकर्षक लग रही हैं। खूबसूरत एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। रवीना ने बोल्ड मेकअप के साथ अपने बालों को खुला रखा है।

 


शिमरी फुल स्लीव्स ब्लाउज़ और शिमरी पैंट के साथ काफ्तान स्टाइल टॉप रवीना टंडन की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।
वहीं, येलो कलर की इस ड्रेस में देखिए ओवरऑल येलो आउटफिट में रवीना का लुक कमाल का है. कानों में हाई पोनीटेल और हूप्स पूरे लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।


रवीना टंडन हर तरह की ड्रेस में खूबसूरत लगती हैं। फ्लोरल प्रिंट की इस साड़ी में देखिए एक्ट्रेस कितनी ग्रेसफुल लग रही हैं।
हाई हील्स सैंडल के साथ ग्रीन मिडी ड्रेस में रवीना टंडन कमाल की लग रही हैं। रवीना टंडन कई रियलिटी शो में नजर आ चुकी हैं। वेब सीरीज के अलावा हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'केजीएफ 2Ó में एक्ट्रेस के काम की काफी तारीफ हो रही है.

18 साल की मॉडल की मौत से हिली इंडस्ट्री, बेडरूम से इस हालत में मिली लाश...

18 साल की मॉडल की मौत से हिली इंडस्ट्री, बेडरूम से इस हालत में मिली लाश...

कोलकाता : बंगाल से एक खबर निकल कर सामने आ रही है। जहाँ 18 साल की स्ट्रगलिंग मॉडल और मेकअप आर्टिस्ट सरस्वती दास की डेडबॉडी पुलिस ने बेडरूम से बरामद किया है। बंगाल में मॉडलो की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शोबिज इंडस्ट्री से मॉडल की मौत की खबर ने सभी को हैरान कर दिया। बता दें कि मॉडल्स की मौत का यह चौथा मामला है। अभी तक किसी की मौत की गुत्थी पुलिस सुलझा नहीं पाई। जानकारी के अनुसार कोलकाता के कस्बा एरिया स्थित सरस्वती के घर पर उनकी डेडबॉडी पंखे से लटकती हुई पाई गई। मामले की पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस की माने तो यह ममाला सुसाइड का का लग रहा है। सरस्वती पेशे से मेकअप आर्टिस्ट थीं। वे मॉडल बनने की कोशिश कर रही थीं। 29 मई को भारती Mallick (सरस्वती की मामी) ने पुलिस को फोन करके अपनी भांजी सरस्वती की डेडबॉडी बेडरूम के पंखे से लटकने की जानकारी दी।
भारती Mallick ने बताया कि सरस्वती की डेडबॉडी को उनकी नानी ने नीचे उतारा। इसके बाद सरस्वती की बॉडी को रिश्तेदार CNMC अस्पताल लेकर गए। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही सरस्वती की मौत हो चुकी थी।

दुपट्टे से सरस्वती ने फंदा बनाया था। उनकी नानी ने सरस्वती को तुरंत नीचे उतारा और अस्पताल लेकर गईं। सरस्वती का फोन पुलिस ने सीज कर लिया है। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

खबरों के मुताबिक, हालिया दिनों में सरस्वती अपने रिलेशनशिप को लेकर तनाव में थीं. अब ये तो पुलिस जांच में मालूम पड़ेगा कि सरस्वती की मौत के पीछे उनके रिश्ते का तनाव था या कुछ और। पुलिस सभी पहलुओं को लेकर जांच में जुट गई है।

 

हॉटनेस का तड़का लगाने आई जाह्नवी कपूर, कैमरे के पास आते ही हुईं ऊप्स मोमेंट का शिकार, विडियो वायरल....

हॉटनेस का तड़का लगाने आई जाह्नवी कपूर, कैमरे के पास आते ही हुईं ऊप्स मोमेंट का शिकार, विडियो वायरल....

करण जौहर की पार्टी में कई हसीनाएं छोटे-छोटे कपड़े पहनकर आईं. कुछ के कपड़े इतने ज्यादा छोटे थे कि वो खुद ही उन्हें बार-बार नीचे खींचते दिखीं तो कई हसीनाएं इतने ज्यादा रिवीलिंग कपड़े पहनकर पार्टी में पहुंच गईं कि उनके कपड़े ही खिसक गए. इस पार्टी में बाकी हीरोइनों की तरह जाह्नवी कपूर भी रिवीलिंग कपड़े पहनकर आई थीं. लेकिन कैमरे में उनका ऊप्स मोमेंट कैद हो गया.
इस खास मौके पर जाह्नवी कपूर पिंक कलर का थाई स्लिट गाउन पहनकर पहुंची थीं. एक्ट्रेस की ये ड्रेस ना केवल डीप नेक की वजह से रिवीलिंग थी बल्कि बैकलेस भी थी.

अपने इस लुक को पूरा करने के लिए जाह्नवी कपूर हाई हील्स पहने हुई थीं. इसके साथ ही एक्ट्रेस लाइट मेकअप के साथ ओपन हेयर की हुई थीं. जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही थीं.

कैमरे के पास आते ही कैद हुआ ऊप्स मोमेंट
करण जौहर की पार्टी में जाह्नवी कपूर जैसे ही पहुंचीं तो सभी की नजरें उन पर अटक गईं. कैमरे के सामने पोज देने के लिए जाह्नवी इस रिवीलिंग ड्रेस में जैसे ही कैमरे के पास से गुजरी तो साइड से ड्रेस का हल्का सा उठा होने की वजह से उनका ऊप्स मोमेंट कैमरे में कैद हो गया और

एक्ट्रेस का वीडियो सुर्खियों में आ गया.
खास बात है कि जाह्नवी कपूर ने करण जौहर की पार्टी के लुक की तस्वीरें खुद भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों को एक्ट्रेस ने जैसे ही शेयर किया तो फैंस उनके लुक की जमकर तारीफ करने लगे.

जाह्नवी कपूर ने फिल्म धड़क से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसमें उनकी जोड़ी ईशान खट्टर के साथ नजर आई. फिल्म में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई. इन दिनों जाह्नवी कपूर के पास बवाल, बॉम्बे गर्ल, रणभूमि, गुड लक जेरी, दोस्ताना 2 और तख्त जैसी एक से बढ़कर एक फिल्में हैं.

सुरभि ने नागिन से जीता ऑडियंस का दिल...

सुरभि ने नागिन से जीता ऑडियंस का दिल...

नई दिल्ली : टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस और ‘नागिन’ फेम सुरभि ज्योति का आज जन्मदिन है। वह अक्सर अपने स्टाइलिश लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने अपने फैशनेबल लुक और दमदार एक्टिंग की वजह से टीवी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। सुरभि के 34वें बर्थडे पर आज हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी हुई कुछ रोचक बातें बता रहे हैं।

सुरभि ज्योति ने भले ही टीवी शोज के अलावा पंजाबी फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है। लेकिन उनको खास पहचान ‘कुबूल है’ टीवी शो के फेमस किरदार जोया से मिली है। ऑडियंस को उनका यह किरदार बेहद पसंद आया है। इस शो के लिए सुरभि को कई अवॉर्ड भी मिल चुके हैं। ज्योति ने अपने करियर की शुरुआत क्षेत्रीय थिएटर और फिल्मों से की। वह रेडियो जॉकी भी रही हैं।

‘नागिन’ फेम एक्ट्रेस सुरभि ज्योति का जन्म 29 मई 1988 को पंजाब के जालंधर में हुआ। पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा शिव ज्योति पब्लिक स्कूल से प्राप्त की, हंस राज महिला महाविद्यालय से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद सुरभि ने एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स से इंग्लिश लिटरेचर में मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की है। वह स्कूल के दिनों से ही डिबेट कंपटीशन में भाग लेती रही हैं।

सुरभि ज्योति ने नागिन 3 में बेला की भूमिका निभाई थी। इस शो में उनकी और पर्ल वी पुरी की जोड़ी को काफी पसंद किया गया। नागिन का सीजन 3 जब तक चला तब तक टीआरपी लिस्ट में इस शो ने अपनी जगह कायम रखी। तीसरे सफल सीजन के बाद फैंस सुरभि ज्योति को सीजन चार में भी देखना चाहते थे, हालांकि अपने कमिटमेंट के चलते सुरभि ने शो का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया था।

टीवी शो नागिन 3 के अलावा उन्होंने ‘कुबूल है’ में बेहतरीन एक्टिंग की है। इस शो की बदौलत लोग उन्हें जोया फारुखी के नाम से भी जानने लगे। आपको बता दें कि वह अक्सर अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। वहीं, फैंस को भी उनकी लेटेस्ट तस्वीरों और वीडियोज का बेसब्री से इंतजार रहता है।

 

BIG BREAKING : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्या कांड में हुआ बड़ा खुलासा, इस संगठन ने लिया हत्या का जिम्मा

BIG BREAKING : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्या कांड में हुआ बड़ा खुलासा, इस संगठन ने लिया हत्या का जिम्मा

नई दिल्ली | पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के पीछे आखिर कौन है इस संबंध में मानसा के SSP गौरव तूरा ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा है कि कनाडा बेस्ड गैंगस्टर गोल्डी बरार ने हत्या की जिम्मेदारी ली है. SSP ने बताया कि 3 गाड़ियों ने मूसेवाला की थार को आकर रोका था.

मूसेवाला आज बुलेटप्रूफ कार नहीं ले गए थे, उनके साथ बॉडीगार्ड भी नहीं थे. जानकारी के मुताबिक 9 एमएम की पिस्टल से उनपर फायरिंग हुई है. पुलिस ने कहा कि गाड़ी खुद सिद्धू मूसेवाला ही चला रहे थे. पुलिस ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई और लकी पटियाल की गैंगवार के चलते मूसेवाला की हत्या हुई है. लॉरेंस बिश्नोई के सहयोगी गोल्डी बरार ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है.

क्यों पुलिस को है गैंगवार का शक
2021 में विक्की मिददुखेड़ा की हत्या कर दी गयी. इस हत्याकांड में शामिल तीन बदमाशों को हाल ही मे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पकड़ा था. गिरफ्तार बदमाशो के नाम शार्प शूटर सज्जन सिंह उर्फ भोलू, अनिल कुमार उर्फ लट्ठ और अजय कुमार उर्फ सन्नी कौशल शामिल थे, जिन्हें पंजाब पुलिस ने तिहाड़ जेल से रिमांड पर लिया था.

तीनो बदमाशो ने पूछताछ में एक नामी सिंगर के मैनेजर के उस हत्याकांड मे शामिल होने की बात बताई थी. सूत्रों के मुताबिक वो पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला ही था. पुलिस को शक विककी मुद्दुखेरा गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई का करीबी था, और उसकी मौत का बदला लेने के लिए लॉरेंस बिश्नोई ने अपने गुर्गों से सिद्धू मुसेवाला की हत्या कराई हो सकती है. कनाडा में बैठा गैंगस्टर गोल्डी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथ मिलकर दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा ऑपरेट करता है.

 स्रोत : ABP NEWS

BIG BREAKING : मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की ताबड़तोड़ गोली मार कर हुई हत्या, मचा हड़कंप

BIG BREAKING : मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की ताबड़तोड़ गोली मार कर हुई हत्या, मचा हड़कंप

नई दिल्ली | पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां पंजाबी इंडस्ट्री के गायक सिद्धू मूसेवाला की रविवार को गोली मारकर हत्या  कर दी गई है. गायक मूसेवाला पर मनसा के जवाहर गांव के पास कुछ लोगों ने फायरिंग की थीं. घटना के बाद मूसेवाला को गंभीर अवस्था में मनसा के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.
इस घटना में दो अन्य लोग घायल हो गए हैं. यह घटना ऐसे समय में हुई है, जबकि एक दिन पहले ही पंजाब पुलिस ने मूसेवाला सहित 424 लोगों की सुरक्षा वापस ले ली थी. बताया जा रहा है कि मूसेवाला को पिछले कई दिनों से गैंगस्टरों से धमकियां मिल रही थीं, इसके बावजूद उनकी सुरक्षा को हटा लिया गया था.

कांग्रेस के टिकट से लड़ा था चुनाव
शुभदीप सिंह सिद्धू अपने मंचीय नाम सिद्धू मूसेवाला से लोकप्रिय थे. यह हमला उस समय हुआ जब मूसेवाला और उनके दो दोस्त पंजाब में अपने गांव मनसा जा रहे थे. 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में सिद्धू मूसेवाला ने कांग्रेस के टिकट पर मनसा से चुनाव लड़ा था. उन्हें आम आदमी पार्टी के डॉक्टर विजय सिंगला ने हराया था.

कौन थे शुभदीप सिंह सिद्धू
आपको बता दें कि शुभदीप सिंह सिद्धू जिन्हें लोग प्यार से मूसेवाला कहते थे का जन्म 17 जून 1993 को हुआ था. वह मूसा वाला गांव के रहने वाले थे. शुभदीप को लोग उनकी गायकी की वजह से भी जानते थे. उनकी लाखों में फैन फॉलोइंग थी. उन्हें गैगस्टर रैप से एक अलग पहचान मिली थी. मूसेवाला ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की थी और उनकी मां गांव की सरपंच थीं.

प़ॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में इस नए चेहरे की हुई एंट्री...

प़ॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में इस नए चेहरे की हुई एंट्री...

अनेक लोगों के दिलो में अपनी जगह बना चुके तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में से जहां एक ओर कुछ पुराने चेहरे विदाई ले रहे हैं तो वहीं शो में कुछ नए चेहरे नजर एंट्री भी हो रही हैं, शो में एक नये चेहरे की एंट्री हुई है जिनका नाम है खुशबू पटेल।

 

 

खुशबू पटेल शो में प्रतीक्षा का किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं, पत्रकार पोपटलाल की होने वालीं दुल्हनिया हैं प्रतीक्षा जिनसे पोपटलाल के रिश्ते की बात पक्की हो चुकी है। इस रोल को खुशबू पटेल नाम की एक्ट्रेस निभा रही हैं, शो में बेहद शर्मीली लड़की के किरदार में नजर आ रहीं वही अगर रीयल लाइफ की बात करें तो बेहद स्टाइलिश हैं।
 

इशिता दत्ता ने दृश्यम 2 शूटिंग शुरू की.....

इशिता दत्ता ने दृश्यम 2 शूटिंग शुरू की.....

अजय देवगन, श्रिया सरन और तब्बू के साथ एक्ट्रेस इशिता दत्ता की फिल्म दृश्यम जहां सुपरहिट रही वहीं हम सभी को इसके सीच्ल का बेसब्री से इंतजार था। खैर, दृश्यम 2 पहले से ही बन रहा है और हम शांत नहीं रह सकते। हम इसके पूरा होने और जल्द ही रिलीज होने का इंतजार नहीं कर सकते। इशिता दत्ता ने गोवा में अपने हिस्से की शूटिंग पहले ही शुरू कर दी है। अभिनेत्री ने शूटिंग शुरू कर दी और ऐसा लग रहा है कि वह फिल्म के सेट पर एक खुशहाल जगह पर हैं।

दृश्यम 2 के बारे में बात करते हुए, इशिता कहती हैं, दृश्यम को जो प्रतिक्रिया मिली, वह आज भी मुझे आनंदित करती है। और सभी के साथ सेट पर शूटिंग पर वापस आना बहुत अच्छा लगता है, बहुत सारी यादें ताज़ा हो गई हैं। मैं इस फिल्म के लिए बहुत उत्साहित हूं। दृश्यम 2 बड़े पर्दे पर देखने के लिए एक साहसिक सवारी होने जा रही है। फिल्म अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक द्वारा निर्मित है।

 

व्हाइट ड्रेस में हुमा कुरैशी ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, देखे तस्वीरे...

व्हाइट ड्रेस में हुमा कुरैशी ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, देखे तस्वीरे...

बॉलीवुड में अपने बेहतरीन और बेबाक अभिनय के लिए मशहूर एक्ट्रेस हुमा कुरैशी इन दिनों मेकर्स की पहली पसंद बनी हुई हैं और वह अपना नाम इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में दर्ज करवा चुकी हैं। उन्होंने ने अपनी एक्टिंग से तो करोड़ों दर्शकों का दिल जीता ही है, साथ ही इन दिनों वह अपने ट्रेडिशनल लुक से लोगों को दीवाना कर रही हैं।


हुमा कुरैशी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर व्हाईट वन पीस ड्रेस में अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में हुमा कुरैशी का अंदाज देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।


हुमा कुरैशी ने वेस्टर्न इयरिंग के साथ अपने लुक को सिंपल और स्टाइलिश रखा है। इसके साथ ही उन्होंने अपने सिल्की बालों को खुला रखा है। हुमा कुरैशी ने अपनी प्यारी सी मुस्कान से फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ा दी हैं।
हुमा कुरैशी ने हर फोटो में अलग-अलग अंदाज में पोज दिए हैं। कभी चेहरे पर बड़ी सी स्माइल लिये हैं, तो कभी फुल ऑन एटिट्यूड दिख रहा है।
आपको बता दें कि हुमा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वह हर दिन अपनी एक से बढ़कर एक तस्वीरें शेयर कर लोगों को इंप्रेस कर ही लेती हैं। हुमा एक बार फिर से अपने लेटेस्ट फोटोशूट के कारण सुर्खियां बटोरती नजर आ रही हैं।

 


 

लाइट पिंक कलर की शिमरी गाउन में निक्की तंबोली ने फ्लॉन्ट किया अपना टोन्ड फिगर, देखे फोटोस...

लाइट पिंक कलर की शिमरी गाउन में निक्की तंबोली ने फ्लॉन्ट किया अपना टोन्ड फिगर, देखे फोटोस...

बिग बॉस 14 फेम निक्की तंबोली अपनी कातिलाना अदाओं के लिए जानी जाती है। एक्ट्रेस आए दिन अपनी खूबसूरत फोटोज और वीडियो फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं और हाल ही में शेयर की गई उनकी तस्वीरें फैंस को दीवाना बना रही है। इन तस्वीरों में निक्की लाइट पिंक कलर की शिमरी गाउन में नजर आ रहीं हैं। इस गाउन में एक्ट्रेस का टोन्ड फिगर साफ दिख रहा है। निक्की की ये ड्रेस ऊपर की तरफ से स्ट्रैपी है और साइड से हाई थाई स्लिट है। इस स्लिट की वजह से उनके खूबसूरत लेग्स नजर आ रहे हैं।


अपने लुक को पूरा करने के लिए निक्की तंबोली ने बालों को ओपन रखा है और न्यूड मेकअप किया हुआ है। इस ड्रेस में निक्की इतनी ज्यादा हॉट लग रही हैं कि तस्वीरें देखने के बाद लोगों के लिए नजरें हटाना मुश्किल हो गया हैं।


निक्की ने इस फोटोशूट के लिए ऐसे-ऐसे किलर पोज दिए कि फैंस की धड़कने बढऩे लग गई है। निक्की का ये सिजलिंग अवतार फैंस को भी पसंद आ रहा है।

 

 

 


आपको बता दें निक्की तंबोली मूल रूप से साउथ इंडियन फिल्मों में काम करती हैं। तमिल और तेलुगू फिल्मों का जाना माना नाम हैं और हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया है की साउथ इंडस्ट्री के लोग उनसे कैसा व्यवहार करते हैं। निक्की ने कहा मैंने कई साउथ की फिल्मों में काम किया है। इन फिल्म्स के डायरेक्टर मेरे साथ बहुत ही बुरा बर्ताव करते थे।


निक्की तंबोली के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो बिग बॉस 14 का हिस्सा रह चुकी हैं। निक्की को इसके अलावा खतरों के खिलाड़ी में भी देखा गया था। निक्की कई म्यूजिक वीडियो में भी अपना जलवा बिखेर चुकी हैं।