BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
शर्ली सेतिया है लव एडिक्ट...

शर्ली सेतिया है लव एडिक्ट...

क्यूट, बबली और चार्मिंग फिल्म निकम्मा के ट्रेलर में लीड अभिनेत्री शर्ली सेतिया को देखने के उपरांत आप भी उनकी क्यूटनेस के दीवाने हो जाएंगे. शर्ली को निकम्मा के ट्रेलर में बहुत नोटिस भी किया जा रहा है. अभिनेत्री की मिलियन डॉलर स्माइल ऊपर से क्यूट अदाएं, शर्ली की ब्यूटी का हर कोई दीवाना होने लगा है. अब जिस अभिनेत्री को इंटरनेट पर इतना सर्च किया जा रहा हो उसके बारे में डिटेल में जान लेते है.

आपको इस बारें में जानकर हैरानी होने वाली है कि शर्ली यूट्यूब सेंसेशन हैं. शर्ली का जन्म इंडिया में हुआ लेकिन वो न्यूजीलैंड में पली बढ़ी हैं. वे पेशे से सिंगर, यूट्यूबर और अभिनेत्री हैं. यूनिवर्सिटी ऑफ ऑकलैंड से शर्ली ने ग्रैजुएशन पूरा किया है. मार्केटिंग और पब्लिसिटी में ऑकलैंड काउंसिल से शर्ली ने इंटरनशिप की थी. लेकिन किसे मालूम था शर्ली को तो ग्लैमर वर्ल्ड में आना था और इंटरनेट सेंसेशन बनने का सपना था.

बता दें कि शर्ली ने टी-सीरीज के एक कॉन्टेस्ट में पार्टिसिपेट भी कर रहे थे. उनकी यूट्यूब एंट्री को उनके बेडरूम मंश रिकॉर्ड कर लिया था जिसमें शर्ली ने पायजामा पहन रखा था. बस इसी के बाद से शर्ली को नया नाम पायजामा पॉपस्टार भी मिल गया. इस कॉन्टेस्ट के लिए विश्वभर से हजार क्लिप्स आई थीं जिनमें से शर्ली विनर बन गई थी. शर्ली ने रेडियो शो में काम किया है. ऑकलैंड में होने वाले लोकल कंपटीशन में वे पार्टिसिपेट करती थीं. वर्ष 2016 में शर्ली ने मुंबई और हैदराबाद में अपना पहला कंसर्ट भी पूरा किया था. शर्ली को इंडिया की यूट्यूब सेंसेशन का टैग हासिल हुआ है.

शर्ली को यूट्यूब ने बतौर यूट्यूब क्रिएटर 2016, 2017 में मुंबई में हुए यूट्यूब फैनफेस्ट में लाइव परफॉर्म करने के लिए इन्वाइट किया था. शर्ली के यूट्यूब पर 3.83 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं. शर्ली यूट्यूब पर बॉलीवुड गानों के अपने सिंगिंग वर्जन पोस्ट करती हैं. जिसके साथ शॉर्ट्स वीडियो, व्लॉग भी चला रही है. सिंगिंग के उपरांत शर्ली ने एक्टिंग करियर की तरफ फोकस किया.

 

21 साल की उम्र में मशहूर एक्ट्रेस ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव…

21 साल की उम्र में मशहूर एक्ट्रेस ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव…

कोलकाता : बीते दिनों 21 साल की कन्नड़ टीवी अभिनेत्री चेतना राज के आकस्मिक निधन ने सभी को हैरान-परेशान कर दिया था। चेतना की मृत्यु हुए अभी कुछ ही समय बीता है कि सिनेमा इंडस्ट्री से एक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बंगाली एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की 21 वर्षीय मॉडल और एक्ट्रेस बिदिशा डे मजूमदार ने आत्महत्या कर ली है। इस खबर ने सभी को चौंका दिया है और पूरी बंगाली इंडस्ट्री सदमे में पहुंच गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 21 साल की बंगाली मॉडल और अभिनेत्री बिदिशा ने अपने फ्लैट में फांसी पर लटककर अपनी जान दे दी है। बुधवार को उनका शव उनके फ्लैट पर फंदे से लटका मिला, जिसके बाद पूरी बंगाली इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। बता दें कि बिदिशा नगर बाजार में रेंट पर एक फ्लैट में रहती थीं। बीते दिन पुलिस को वहीं उनका शव फंदे से लटका हुआ मिला था। पुलिस दरवाजा तोड़कर फ्लैट के अंदर पहुंची क्योंकि दरवाजा अंदर से बंद था। उभरती हुई मॉडल और एक्ट्रेस का शव बरामद करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।
पुलिस की जांच में पता चला है कि बिदिशा ने चार महीने पहले ही नगर बाजार में रहना शुरू किया था। रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि पुलिस को फ्लैट से सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में बिदिशा ने अपने आप को कैंसर से पीड़ित बताया है।

अभिनेत्री के करीबी दोस्तों ने का कहना है कि ‘वह अपने बॉयफ्रेंड के कारण पिछले काफी समय से डिप्रेशन में थीं। बिदिशा का बॉयफ्रेंड अनुभाब उनको धोखा दे रहा था, बिदिशा को डेट करते-करते वह तीन और लड़कियों के साथ रिश्ते में था। वह अनुभाब को किसी और के साथ बांटने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थीं।’ अभिनेत्री के दोस्तों का कहना यह भी है कि सुसाइड नोट में कैंसर से पीड़ित होने वाली बात एक-दम झूठी है।
 

फ्लोरल प्रिंटेड जंप सूट में बेहद हॉट लगीं बबिता जी, देखे तस्वीरे...

फ्लोरल प्रिंटेड जंप सूट में बेहद हॉट लगीं बबिता जी, देखे तस्वीरे...

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वह अक्सर अपनी ऐसी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती है, जिस पर फैंस दिल खोलकर प्यार बरसाते हैं। इसी कड़ी में अब मुनमुन दत्ता ने शॉर्ट ड्रेस पहनकर कुछ ऐसे पोज दिए हैं, जिससे गर्मी के मौसम में और गर्मी बढ़ गगई है।


मुनमुन दत्ता ने जो तस्वीरें शेयर की है उसमें वे फ्लोरल प्रिंटेड जंप सूट में नजर आ रही हैं, जिसमें वह बेहद हॉट लग रही हैं। उनके इस लुक पर फैंस का दिल आ गया है। खुले हुए बाल और न्यूड मेकअप एक्ट्रेस के लुक को और हॉट बना रहा है। उन्होंने कैमरे के सामने अलग-अलग पोज में तस्वीरें क्लिक करवाई हैं।


तस्वीरों में मुनमुन दत्ता का कातिलाना अंदाज साफ नजर आ रहा है। उन्होंने अपनी इन नई तस्वीरों को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, अब यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। एक ने लिखा, बहुत खूबसूरत। दूसरे फैन ने कमेंट किया, गॉर्जस लग रही हो। इसके अलावा यूजर्स ने हार्ट और फायर इमोजी की बरसात भी कर रहे हैं।

 

 

 चार साल बाद तारक मेहता में दयाबेन की होगी एंट्री, प्रोड्यूसर असित ने की पुष्टि

चार साल बाद तारक मेहता में दयाबेन की होगी एंट्री, प्रोड्यूसर असित ने की पुष्टि

लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा सुर्खियों में है। पिछले कुछ समय में एक के बाद एक कई कलाकार शो को अलविदा कह चुके हैं। अब ऐसी खबर आई है, जिसे जानकर शो के दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। रिपोर्ट की मानें तो दयाबेन का किरदार एक बार फिर शो में नजर आने वाला है। हालांकि, यह किरदार कौन निभाएगा, इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है। इस किरदार की चार साल बाद शो में वापसी होगी।

तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने बातचीत करते हुए दयाबेन की वापसी पर अपनी मुहर लगा दी है। उन्होंने बताया कि शो में इस साल के अंत में दयाबेन दर्शकों के बीच आएंगी। बता दें कि दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी ने 2017 में अपनी प्रेग्नेंसी के कारण शो से ब्रेक लिया था। उनके शो से बाहर जाने के बाद दर्शकों का दिल टूट गया था।

असित ने कहा, हमारे पास दयाबेन के किरदार को वापस ना लाने का कोई कारण नहीं है, लेकिन हम सभी ने हाल के दिनों में कठिन समय का सामना किया है। 2020-21 सभी के लिए कठिन दौर था। अब जब 2022 में चीजें बेहतर हो गई हैं, तो कोई भी अच्छे समय पर हम दयाबेन के किरदार को वापस लाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि दर्शकों को फिर जेठालाल और दया भाभी का मनोरंजन देखने को मिलेगा।

पिछले कुछ समय में तारक मेहता... से कई कलाकार बाहर हो चुके हैं। नेहा मेहता, शैलेश लोढ़ा और गुरुचरण सिंह जैसे कलाकार शो को अलविदा कह चुके हैं। कुछ दिन पहले ही मुनमुन दत्ता के शो छोडऩे की खबरें भी सामने आ चुकी हैं।

असित ने बताया कि उन्होंने अभी तक यह तय नहीं किया है कि दयाबेन का किरदार किसे ऑफर किया जाएगा। असित ने कहा, मुझे अभी तक नहीं पता कि दिशा दयाबेन के रूप में वापस आएंगी या नहीं। दिशा जी के साथ हमारे अभी भी बहुत अच्छे संबंध हैं, हम एक परिवार की तरह हैं। हालांकि, अब वह शादीशुदा हैं और उनका एक बच्चा भी है और हर कोई अपनी-अपनी जिम्मेदारियों में व्यस्त हो जाता है।

दिशा कई फिल्मों में भी मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं। उन्हें मंगल पांडे, जोधा अकबर और देवदास जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है। वह खिचड़ी से लेकर आहट जैसे कई धारवाहिकों का हिस्सा रहीं, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता तारक मेहता.. से ही मिली।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक फैमिली कॉमेडी पर आधारित मजेदार शो रहा है। इसका पहला एपिसोड 28 जुलाई, 2008 को प्रसारित हुआ था। 2008 से अभी तक करीब 14 सालों तक यह शो दर्शकों को गुदगुदाता आ रहा है। दिलचस्प है कि इस शो के सभी किरदारों ने लोगों को प्रभावित किया है। इस शो का प्रसारण सोनी सब चैनल पर होता है।

 

शहनाज गिल ने शॉर्ट लेदर आउटफिट में फ्लॉन्ट किया बोल्ड लूक, फोटोस देख फैंस हुए फिदा...

शहनाज गिल ने शॉर्ट लेदर आउटफिट में फ्लॉन्ट किया बोल्ड लूक, फोटोस देख फैंस हुए फिदा...

बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल अपनी बोल्ड और खूबसूरत तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। शहनाज सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। अब शहनाज गिल ने अपने नए फोटोशूट की झलक फैंस के साथ शेयर की है। एक्ट्रेस अपने ग्लैमरस अवतार में लाखों दिल जीत रही हैं। उनकी तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है। शहनाज गिल के लेटेस्ट फोटोशूट की खूब चर्चा हो रही है।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनके ग्लैमरस अंदाज पर फैंस अपना दिल हार बैठे हैं। शहनाज गिल ने हाल ही में फेमस सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी से सिजलिंग फोटोशूट कराया। फोटोशूट की ड्रीमी फोटोज एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं और इन तस्वीरों में शहनाज को जिसने भी देखा वो उनकी खूबसूरती पर फिदा हो गया।

नए फोटोशूट की तस्वीरों में शहनाज गिल ब्लैक लेदर की शॉर्ट ड्रेस में अपने ग्लैमरस अंदाज से जलवे बिखेर रही हैं। ब्लैक ड्रेस संग शहनाज ने ब्लैक आईशैडो की मदद से स्मोकी आई लुक क्रिएट किया है। रेड लिपस्टिक, ब्लशर और हाईलाइटर लगाकर एक्ट्रेस ने अपने मेकअप को खास बनाया। शहनाज गिल ने कैमरे के सामने कभी खड़े होकर पोज दिया है तो कभी बैठकर। फोटोशूट के दौरान शहनाज ने अपना स्वैग दिखाया है और साथ ही ग्लैमरस का तड़का भी लगाया है। इन तस्वीरों से फैंस अपनी नजरे नहीं हटा पा रहे हैं। कमेंट सेक्शन में फैंस उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।

गायत्री भारद्वाज बनेगी ऋतिक रोशन की दूसरी पत्नी?

गायत्री भारद्वाज बनेगी ऋतिक रोशन की दूसरी पत्नी?

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं रह गए है वह अपने एक्टिंग के अलावा अपने हेंडसम लुक के लिए फेमस है ऐसा कहा जाता है की बॉलीबुड में अभिनेता ऋ तिक रोशन से ज्यादा हेंडसम कोई नहीं। इसके कारन दुनिया की खूबसूरत अभिनेत्रिया भी उनकी दीवानी रहती है आपको बता दे की ऋतिक रोशन सोशल मिडिया पर काफी एक्टिव रहते है इनकी फैंस फॉलोइंग काफी अच्छी है


आपको बता दे की ऋ तिक रोशन की पर्सनल जिंदगी उतनी सफल नहीं रही जितनी उनका फि़ल्मी करियर रहा है। लेकिनऋतिक रोशन अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते है। ऐसे में एक बार फिर एक लड़की के बयान को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। खबरों के अनुसार एक खूबसूरत अभिनेत्री ऋतिक रोशन की दूसरी पत्नी बनना चाहती है और उससे शादी कर एक अच्छी लाइफ जीना चाहती है। आपको बात दे की ऋतिक रोशन ने सुजैन जहा से शादी की थी लेकिन 2014 में इनका तलाक हो गया


खबरों के अनुसार ऋतिक रोशन अभी एकाकी जीवन जी रहे है लेकिन एक खूबसूरत एक्ट्रेस ने ऋतिक रोशन से शादी करना चाहती है और दूसरी शादी करने वाली ऐक्ट्रेस का नाम गायत्री भारद्वाज है ये मिस वर्ल्ड 2018 भी रह चुकी है और ये अक्सर अपनी खूबसूरती के लिए सुर्खियों में बनी रहती है।
 

फातिमा सना शेख की फोटोस ने सोशल मिडिया पर बिखेरा जलवा, देखे तस्वीरे...

फातिमा सना शेख की फोटोस ने सोशल मिडिया पर बिखेरा जलवा, देखे तस्वीरे...

बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में खुद को साबित किया है। ऐसे में आज उन्हें किसी पहचान में कोई दिलचस्पी नहीं रह गई है. उन्होंने 'दंगल गर्ल' के तौर पर दुनिया में खास पहचान बनाई है। वहीं आज एक्ट्रेस की एक झलक के लिए लोग बेताब हैं. हालांकि फातिमा ने भी अपने फैंस को कभी निराश नहीं किया।


फातिमा सोशल मीडिया के जरिए भी अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। वह आए दिन अपना नया लुक फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। फिल्मों के अलावा वह अपने बोल्ड लुक की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। अब उन्होंने एक बार फिर अपने लुक से फैंस के होश उड़ा दिए हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पेज पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर लोग मदहोश हो गए हैं.


इसमें वह ब्लैक एंड व्हाइट कलर का ऑफ शोल्डर गाउन पहने नजर आ रही हैं। लुक को पूरा करने के लिए फातिमा ने लाइट मेकअप किया है।
यहां उन्होंने बालों की हाई पोनीटेल बनाई है। इसके साथ फातिमा ने गोल्ड ईयररिंग्स पेयर किए हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने हॉट फिगर को फ्लॉन्ट करते हुए बेहद खूबसूरत लग रही हैं.


इस अवतार में भी वह बेहद हॉट लग रही हैं. फातिमा के फैंस भी उनके इस लुक से हैरान हैं
.
लोगों ने उन्हें 'लवली, 'खूबसूरत तस्वीर और 'हॉट कहकर कई कमेंट्स किए हैं। फातिमा ने एक साथ कई फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह कैमरे के सामने अलग तरह से पोज दे रही हैं।


वहीं फातिमा के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह फिल्म 'थार में नजर आ चुकी हैं. इस फिल्म में, वह दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर और उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ मुख्य अभिनेत्री के रूप में दिखाई दीं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। इसके अलावा वह विक्की कौशल के साथ फिल्म 'सैम बहादुर में भी नजर आएंगी।


 

एक बार फिर विवादों में घिरी अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज

एक बार फिर विवादों में घिरी अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज

अक्षय कुमार की आने वाली मूवी पृथ्वीराज रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. ऐसे में मूवी के सामने एक बाद एक विवाद बढ़ते ही चले जा रहे है. बीते दिनों करणी सेना ने मूवी को लेकर प्रश्न खड़े कर दिए है. ये मसला अभी हल भी नहीं हुआ था कि अक्षय की मूवी एक और विवाद में आ चुकी है. जी हां, अब ये मूवी दोहरे विवाद में उलझ चुकी है. एक तरफ जहां गुर्जर समाज फिल्म 'पृथ्वीराजÓ की स्क्रीनिंग को राजस्थान में रोकने की भी धमकी दी जाने लगी है. वहीं, तो दूसरी ओर करणी सेना ने फिल्म के मेकर्स से टाइटल बदलने की भी मांग की जा रही है.


रिपोर्ट्स के अनुसार अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा को 12वीं शताब्दी के योद्धा राजा के रूप से दिक्कत होना शुरू हो चुकी है. गुर्जर महासभा की ओर से दावा किया गया है कि पृथ्वीराज चौहान राजपूत नहीं बल्कि गुर्जर थे. साथ ही, इस बात का वर्णन महाकाव्यों में भी किया जा चुका है. अब केस ये है कि उनकी मांग है कि मूवी में पृथ्वीराज चौहान को राजपूत नहीं बल्कि एक गुर्जर शासक के रूप में दर्शाया जाए.


वहीं, अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मनीष भार्गड का भी बयान भी सुनने के लिए मिला है. उन्होंने बोला है कि वो बीते वर्ष अक्षय की फिल्म पृथ्वीराज के मूवी निर्माता से मिले थे और उन्हें ऐतिहासिक साक्ष्य भी सौंपे दिए थे. मुलाकात के दौरान फिल्म निर्माता से महासभा ने फिल्म में सही तथ्य दिखाने के लिए अनुरोध भी कर चुके है.

 

सारा के साथ रिलेशनशिप को लेकर कार्तिक ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा…

सारा के साथ रिलेशनशिप को लेकर कार्तिक ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा…

मुंबई : बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ को लेकर सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। 20 मई को रिलीज हुई इस फिल्म को न केवल क्रिटिक्स की ओर से जबर्दस्त रिस्पॉन्ग मिला, बल्कि इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग की है। इस बीच ऐक्टर ने उस बात पर चुप्पी तोड़ी है, जिसके बारे में फैंस पिछले 2 साल से जानना चाहते थे।

दरअसल, ‘भूल भुलैया 2’ के एक प्रमोशनल इंटरव्यू में उन्होंने सारा के साथ अपने रिश्ते को लेकर बयान दिया है, जो अब काफी वायरल हो रहा है। दरअसल मीडिया के द्वारा जब एक्टर से पूछा गया कि ‘लव आजकल’ के दौरान जो सारा के साथ उनके रिश्ते की बात सामने आई थी, क्या वह पब्लिसिटी स्टंट था? जवाब में कार्तिक ने कहा, “कुछ भी प्रमोशनल नहीं था।” कार्तिक ने आगे कहा कि वे भी इंसान हैं, हर चीज़ प्रमोशनल नहीं होती। कार्तिक ने आगे यह कहकर बात ख़त्म कर दी कि उन्हें इस टॉपिक पर बस इतना ही कहना था।

‘लव आजकल’ के दौरान आई थी अफेयर की खबर
2020 में जब कार्तिक आर्यन और सारा अली खान स्टारर ‘लव आजकल’ रिलीज हुई थी, तब मीडिया में ऐसी खबर आई थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, न कभी कार्तिक और न ही कभी सारा ने इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ कहा। लेकिन जब ‘लव आजकल’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी तो दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था। उनके ब्रेकअप की ख़बरें मीडिया में आने लगी थीं।

कार्तिक पर था सारा का क्रश
सारा अली खान का क्रश तब से कार्तिक आर्यन पर है, जब वे फिल्मों में भी नहीं आई थीं। इस बात खुलासा खुद सारा ने किया था। दरअसल, सारा पिता सैफ अली खान के साथ ‘कॉफ़ी विद करन’ के एक एपिसोड में पहुंची थीं। इसी दौरान उन्होंने कार्तिक पर अपना क्रश होने की बात कही थी।
बहरहाल हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ को दर्शकों और फैंस से मिले रिस्पॉन्स से कार्तिक से साथ पूरी टीम खुश है। यह फिल्म पहले दिन 14 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर कार्तिक आर्यन की और इस साल की अब तक की बिगेस्ट ओपनर बॉलीवुड फिल्म साबित हुई है। कार्तिक की आने वाली फिल्मों में ‘सत्यनारायण की कथा’ और ‘शहजादा’ शामिल हैं।

 

शादी में दूल्हे के दोस्तों का तोहफा देख गुस्से से लाल हुई दुल्हन, देखें वीडियो...

शादी में दूल्हे के दोस्तों का तोहफा देख गुस्से से लाल हुई दुल्हन, देखें वीडियो...

शादी में तोहफा मिलना आम बात है। इन उपहारों को लेकर दूल्हा-दुल्हन में काफी उत्साह और उत्सुकता है। गिफ्ट रैपर खोलते ही दिमाग में लड्डू फूटने लगते हैं, लेकिन ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि कोई फ़िफ़्ट दे और उसे देख सामने वाले को गुस्सा आ जाए।
दरअसल यहां दूल्हे के दोस्तों ने अपनी होने वाली भाभी को एक अनोखा तोहफा दिया है। उसने दुल्हन को मंच पर उपहार खोलने के लिए कहा, लेकिन दुल्हन जैसे ही गिफ्ट खोलती है वह गुस्से से लाल हो जाती है। हालांकि वीडियो को देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन स्टेज पर बैठी है और उसके बगल में दूल्हा भी है। दुल्हन के हाथ में एक गिफ्ट है, जिसे वह खोल रही है। दुल्हन बीच स्टेज पर ही गिफ्ट को फेंक देती है। इस दौरान दुल्हन के चेहरे का एक्सप्रेशन भी पूरा बदल जाता है।


उपहार के रूप में बच्चे के दूध की एक बोतल मिली :
गिफ्ट फेंकने के बाद दुल्हन खुद पर काबू पाने की कोशिश करती है, लेकिन उसके चेहरे पर गुस्सा और नाराजगी साफ नजर आ रही है। अब सवाल यह उठता है कि इस उपहार में क्या था? दरअसल दूल्हे के दोस्तों ने दुल्हन को गिफ्ट के तौर पर छोटे बच्चे को दूध पिलाने की बोतल दी थी। यह देख वह भड़क गई । अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

  

 

आश्रम 3 का ट्रेलर हुआ रिलीज़, बॉबी देओल के साथ ईशा गुप्ता बोल्डनेस से मचाएंगी तहलका

आश्रम 3 का ट्रेलर हुआ रिलीज़, बॉबी देओल के साथ ईशा गुप्ता बोल्डनेस से मचाएंगी तहलका

आश्रम वेब सिरीज़ देश की चर्चित सिरीज़ में से एक है। इस सिरीज़ के दो सीजऩ आ चुके हैं और दोनों ही सीजऩ ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। दोनों सीजऩ के हिट होने के बाद अब इस सिरीज़ का तीसरा पार्ट भी आने वाला है। आश्रम 3 का ट्रेलर भी रिलीज़ हो चुका है। अब दर्शक भी इसके तीसरे पार्ट के ट्रेलर को खूब पसंद कर रहे हैं। इस बार भी ट्रेलर से इस सिरीज़ के शानदार होने का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।
बता दें कि इस बार भी सिरीज़ में पहले वाले ही किरदार हैं लेकिन इस बार इसमें ईशा गुप्ता भी नजऱ आने वाली हैं। ट्रेलर में ईशान भी नजऱ आ रही हैं जिसे देखकर कहा जा रहा है कि इस बार ईशा भी अपनी बोल्डनेस का तड़का सिरीज़ में लगाने वाली हैं। अब आश्रम 3 वापस से सुर्खियों में आ गई है जिसके रिलीज़ होने का दर्शक भी इंतज़ार कर रहे हैं।
बॉबी देओल की वेब सिरीज़ आश्रम खूब सुखिऱ्यो में रही। हालांकि इसके दो सीजऩ भी विवादों में आए लेकिन इसके बावजूद इस सिरीज़ को दर्शकों ने खूब पसंद किया और सीरिज़ ने भी कमाल कर दिखाया। वहीं अब फिल्म का तीसरा पार्ट भी आ रहा है। फिल्म के तीसरे पार्ट का ट्रेलर भी सामने आ चुका है जिसे हर कोई पसंद कर रहा है।
ट्रेलर में और किरदारों के साथ साथ ईशा गुप्ता भी नजऱ आ रही हैं। ईशा को सिरीज़ में बॉबी के साथ रोमांस करते हुए देखा जा सकता है। माना जा रहा है कि इस बार सिरीज़ काफी इंट्रस्टिंग होने वाली है। सिरीज़ में ईशा का रोल अपनी पता नहीं लग पाया है लेकिन बताया जा रहा है कि वे काफी अहम रोल में नजऱ आने वाली हैं।
ईशा ने भी बातचीत के दौरान बताया है कि वे खुद इस सिरीज़ की फैन रह चुकी हैं। उनके मुताबिक जब उन्हें इस सीरिज़ में काम करने का मौका मिला तो उन्होंने भी तुरंत हाँ कर दी। वहीं द्वएहज 3 दिन में इस सिरीज़ के ट्रेलर को भी 42 लाख से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। दर्शक भी सिरीज़ के रिलीज़ होने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।
 

हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के लिए रवाना हुईं आलिया भट्ट

हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के लिए रवाना हुईं आलिया भट्ट

बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट अब अपने कदम हॉलीवुड में रखने जा रही है। इस साल भारतीय सिनेमा में एक दशक पूरा करने वाली भट्ट ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के लिए एक सेल्फी पोस्ट करते हुए और अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्म के अपडेट साझा किए। आलिया ने अपनी पोस्ट में लिखा कि मैं अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के लिए तैयार हूँ !!!! मैं एक बार फिर से एक न्यूकमर की तरह महसूस कर रहीं हूं साथ ही साथ बहुत नर्वस भी!!!! विश मी लक।
यह फिल्म नेटफिलक्स पर रिलीज की जाएगी। फिल्म का जौनर थ्रिलर है। फिल्म में 'वंडर वुमन 'स्टार गैल गैडोट और 'बेलफास्टÓ स्टार जेमी डोर्नन भी हैं। ग्रेग रूका और एलीसन श्रोएडर द्वारा लिखित फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोनÓ को टॉम हार्पर द्वारा निर्देशित किया जाएगा। फिलहाल अभी यह पता नहीं चल पाया है कि आलिया भट्ट फिल्म की शूटिंग के लिए कहां जा रही हैं।
रिपोर्ट के अनुसार फिल्म राचेल स्टोन (गैडोट) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक इन्टेलिजंस ऑपरेटिव है। आलिया के रोल को फिलहाल गुप्त रखा गया है। फिल्म का निर्माण स्काईडांस के डेविड एलिसन, डाना गोल्डबर्ग और डॉन ग्रेंजर द्वारा मॉकिंगबर्ड के बोनी कर्टिस और जूली लिन और गैडोट और जेरोन वर्सानो के पायलट वेव बैनर के साथ किया गया है। इससे पहले आलियी की पिछली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी थी। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी।
आलिया की नर्वसनेस को दूर करते हुए उनकी मां सोनी राजदान ने कमेंट कर लिखा, पूरी दुनिया में आप को शुभकामनाएं. इसके तुरंत बाद, उनकी भाभी रिद्धिमा कपूर ने भी उन्हें दिल से इमोटिकॉन के साथ वी लव यू कहते हुए बधाई दी. उनकी सौतेली बहन पूजा भट्ट ने भी कमेंट कर लिखा, जीवन अब वह संभव कर रहा है, जो बिल्कुल अपरिहार्य था! विश्व आपका खेल का मैदान है! और आप और भी अधिक चकाचौंध करेंगे! बहुत गर्व!. अर्जुन कपूर ने उन्हें 'अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी कहा.
 

छोटे पर्दे की बहू ने बिकिनी पहनकर दिए हॉट पोज, फोटोस देख फैंस हुए दीवाने...

छोटे पर्दे की बहू ने बिकिनी पहनकर दिए हॉट पोज, फोटोस देख फैंस हुए दीवाने...

रुबीना दिलैक टीवी की पॉपुलर बहू है, जो 'कभी शक्ति एहसास की में 'किन्नर बहू बनकर आई हैं, तो कभी 'बिग बॉस’ में अपनी दमदार पर्सनैलिटी दिखाती नजर आई हैं। दोनों जगह ही उनके अंदाज का तोड़ नहीं है।


रुबीना दिलैक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब रुबीना दिलैक ने अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं।
रुबीना ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ हॉट तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वो ग्रीन कलर की बिकिनी पहने हुए दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।


हर तस्वीरे में रुबीना कैमरे को अलग-अलग पोज दे रही हैं। एक यूजर ने रुबीना के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'हॉटनेस ओवरलोडेड' तो किसीने लिखा, 'जो बॉस लेडी से जले जरा साइड से चले।
रुबीना दिलैक की इन तस्वीरों को देख उनके चाहने वाले खुश हो गए हैं। खुश होने के साथ ही साथ फैंस उनके फिगर को देखकर हैरान ही हैं।
फोटो को शेयर करते हुए रुबिना ने कैप्शन में बिकिनी इमोजी और पिंक हार्ट शेयर की हैं। पूल में अलग-अलग अंदाज में फोटोशूट करवाती दिख रही हैं।


रुबीना दिलैक के पोस्ट के चंद घंटों बाद उनकी तस्वीरों को 80 हजार लोगों ने रिएक्ट किया है। एक्ट्रेस की इन फोटोज को देख फैंस भी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

 

 कन्नड़ अभिनेत्री संयुक्ता हेगड़े की बिकिनी फोटोस ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, देखे तस्वीरे...

कन्नड़ अभिनेत्री संयुक्ता हेगड़े की बिकिनी फोटोस ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, देखे तस्वीरे...

 कन्नड़ अभिनेत्री संयुक्ता हेगड़े का दुबई में बिकिनी पोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पारंपरिक कन्नड़ दर्शक जो इस तरह की ग्लैमरस प्रस्तुति देखने के आदी नहीं हैं, संयुक्ता के क्लिकों के दीवाने हो गए हैं। संयुक्ता ने अपनी हॉट तस्वीर को कैप्शन दिया : पक्का नहीं कि मैं गर्मी को मात दे रही थी या तापमान बढ़ा रहा थी! संयुक्ता ने रक्षित शेट्टी के साथ सुपरहिट फिल्म किरिक पार्टी से अपनी शुरुआत की।
उन्होंने फिल्म के लिए कन्नड़ में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता था। उन्होंने जयराम रवि और काजल अग्रवाल के साथ तमिल भाषा में कोमाली से डेब्यू किया था।


संयुक्ता हेगड़े ने रियलिटी शो एमटीवी रोडीज, एमटीवी स्प्लिट्सविला और बिग बॉस कन्नड़ में भी हिस्सा लिया था। वह एमटीवी स्प्लिट्सविला में उपविजेता रही थीं।

 

कंगना रनोट ने किए काशी विश्वनाथ के दर्शन

कंगना रनोट ने किए काशी विश्वनाथ के दर्शन

वाराणसी :  कंगना रनोट फिलहाल अपकमिंग फिल्म 'धाकड़' के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। एक्ट्रेस हाल ही में अपनी फिल्म के रिलीज से ठीक पहले काशी विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंची। इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने फोटोज शेयर कर दी है। वाराणसी यात्रा में कंगना के साथ उनकी पूरी धाकड़ टीम भी थी। इसके साथ ही कंगना ज्ञानवापी मुद्दे पर भी मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि काशी के कण-कण में महादेव हैं। वहीं वह अपने बयान- बॉलीवुड में से किसी भी इंसान को घर बुलाना पसंद नहीं करेंगी, के साथ सुर्खियों में बनी हुई हैं।

मंदिर के बाहर मीडिया से की बात
काशी विश्वनाथ के दर्शन कर कंगना जब लौट रहीं थीं, तो उन्होंने मीडिया से भी बात की। इसमें उन्होंने ज्ञानवापी मुद्दे पर बात की। एक्ट्रेस ने कहा, जैसे मथुरा के कण कण में श्री कृष्ण हैं। आयोध्या के कण-कण में राम हैं वैसे ही काशी के कण-कण में महादेव हैं। उनको किसी स्ट्रक्चर की जरूरत नही हैं। वो हम सबके कण-कण में हैं। 

राज कुंद्रा की फिर बढ़ी मुश्किलें, पोर्न रैकेट केस में अब ईडी ने दर्ज किया मामला...

राज कुंद्रा की फिर बढ़ी मुश्किलें, पोर्न रैकेट केस में अब ईडी ने दर्ज किया मामला...

नई दिल्ली : ईडी ने पिछले साल सामने आए कथित पोर्न रैकेट के सिलसिले में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और व्यवसायी राज कुंद्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस मामले में राज कुंद्रा को 20 जुलाई को गिरफ्तार किया था।

जुलाई में राज कुंद्रा की गिरफ्तारी से पहले मुंबई पुलिस ने इस मामले में फरवरी में पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। मामले में शामिल आरोपी कथित तौर पर अश्लील फिल्में बना रहे थे और वेब सीरीज या बॉलीवुड फिल्मों में भूमिका का वादा कर लोगों को ठग रहे थे। महत्वाकांक्षी मॉडल और अभिनेताओं को फिल्मी भूमिकाएं देने का वादा किया गया था और इन अश्लील फिल्मों को करने के लिए कहा गया था।

शूटिंग मड द्वीप या मलाड में अक्सा के पास किराए के बंगलों या अपार्टमेंट में हुई थी। शूटिंग के दौरान आरोपी अभिनेत्रियों से एक अलग स्क्रिप्ट के लिए शूट करने के लिए कहता था और उन्हें न्यूड सीन शूट करने के लिए भी कहता था। अगर किसी एक्ट्रेस ने मना किया तो उन्हें कथित तौर पर धमकी दी गई और फिर शूटिंग का खर्चा भी देने को कहा गया।

शॉट क्लिप्स को उन एप्लिकेशन पर अपलोड किया जाएगा जो सब्सक्रिप्शन-आधारित थे और सब्सक्राइबर्स को कंटेंट देखने के लिए भुगतान करना पड़ता था और कंटेंट को देखने के लिए सब्सक्राइबर को एक निश्चित राशि का भुगतान करना होता था।

जैसे ही मुंबई पुलिस ने पोर्नोग्राफी फिल्मों के मामले में अपनी जांच जारी रखी, उन्हें हॉटशॉट्स की संलिप्तता का पता चला। आगे की जांच से पता चला कि राज कुंद्रा की फर्म, वियान का यूके स्थित फर्म केनरिन के साथ एक समझौता था, जिसके पास हॉटशॉट्स ऐप था। फर्म का स्वामित्व ब्रिटेन में राज कुंद्रा के बहनोई के पास था। हॉटशॉट्स ऐप का इस्तेमाल अश्लील क्लिप अपलोड करने के लिए किया जाता था। पोर्न रैकेट मामले में राज कुंद्रा के साथ उनकी कंपनी के आईटी हेड रेयान थोर्प को भी गिरफ्तार किया गया था। राज कुंद्रा पिछले साल सितंबर में जमानत पर रिहा हुए थे।
 

फिल्म एजेंट की रिलीज डेट को लेकर मेकर्स ने दी सफाई

फिल्म एजेंट की रिलीज डेट को लेकर मेकर्स ने दी सफाई

साउथ फिल्मों के अभिनेता अखिल अक्किनेनी एक्शन-थ्रिलर फिल्म एजेंट में नजर आने वाले हैं, जिसका निर्देशन सुरेंद्र रेड्डी कर रहे हैं। अब इस फिल्म को लेकर चल रही अफवाहों पर विराम लगाने के लिए मेकर्स ने एक अपडेट जारी किया है। फिल्म के निमार्ता अनिल सुनकारा ने सोशल मीजिया पर ट्वीट किया है, एजेंट का शेड्यूल मनाली में शुरू हो रहा है।

इसके साथ ही एक टीजर अपडेट जल्द ही रिलीज होगा। अपडेट के लिए, केवल ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर जाएं। कृपया सभी अफवाहों पर ध्यान न दें।आपको बता दे इस फिल्म को लेकर पिछले कुछ दिनों से अफवाहें फैल रही हैं कि एजेंट 12 अगस्त को रिलीज नहीं होगी। निमार्ताओं ने कहा है कि फिल्म वर्तमान में शेड्यूल के अनुसार चल रही है, उन्हें यकीन है कि वे वादे के अनुसार फिल्म को समय पर रिलीज करने का प्रबंधन कर सकते हैं। साक्षी वैद्य जासूसी थ्रिलर में अखिल के साथ मुख्य भूमिका निभाएंगी। फिल्म एजेंट में मलयालम सुपरस्टार ममूटी भी हैं, जो अहम भूमिका में नजर आएंगे। 

इस एक्ट्रेस ने महज वीडियो के लिए जंगल में लगाई आग, मचा बवाल

इस एक्ट्रेस ने महज वीडियो के लिए जंगल में लगाई आग, मचा बवाल

पाकिस्तानी एक्ट्रेस और टिकटॉकर हुमैरा असगर एक वीडियो बनाकर चर्चे में आ गई है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसकी खूब आलोचना कर रहे हैं। हुमैरा ने टिकटॉक पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो पाकिस्तान के मोस्ट ट्रेंडिंग गाने पसूरी पर बनाया गया है। हुमैरा का ये वीडियो जंगल में शूट किया गया है और वीडियो में उनके पीछे जंगल के पेड़ों में भीषण आग लगती हुई नजर आ रही है।
जंगल से अपने ड्रामेटिक वीडियो को शेयर करते हुए हुमैरा ने कैप्शन भी फुल ऑन एटीट्यूड वाला लिखा था। उन्होंने अपने जलते हुए पेड़ों वाले वीडियो के साथ लिखा कि मैं जहां भी होती हूं आग लग जाती है। इसके बाद लोगों ने उन्हें निशाने पर ले लिया है।
दरअसल हुमैरा पर आरोप है कि 15 सेकेंड का वीडियो बनाने के लिए जंगल के पेड़ों में आग लगाई है। हालांकि, असगर ने साफ किया कि उन्होंने आग नहीं लगाई और वीडियो बनाने के समय कोई क्षति नहीं पहुंची है। हालांकि, विवाद बढ़ता देख हुमैरा ने ये वीडियो अपने अकाउंट से डिलीट कर दिया।
उधर वीडियो वायरल होने के बाद ट्विटर पर
@PakistanNature अकाउंट द्वारा पाकिस्तानी सरकार से ऐसे टिकटोकर्स को दंडित करने की अपील की है। उनका कहना है कि यह पोस्ट पर्यावरणीय मुद्दे की उपेक्षा है। ‘पाकिस्तान के इस टिकटॉकर ने 15 सेकेंड के वीडियो के लिए जंगल में आग लगा दी है। सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि दोषियों को दंडित किया जाए और टिकटॉकर को दंडित किया जाए।’

 

उर्फी जावेद ने ब्लैक मोनोकनी में लगाई इंस्टाग्राम पर आग, कहा- कैप्शन नहीं समझ आ रहा

उर्फी जावेद ने ब्लैक मोनोकनी में लगाई इंस्टाग्राम पर आग, कहा- कैप्शन नहीं समझ आ रहा

'बिग बॉस ओटीटी' में धमाका करने के बाद एक्ट्रेस उर्फी जावेद (urfi javed) करीब- करीब हर दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। उर्फी जावेद के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते हैं और कभी वो वाहवाही लूटती हैं तो कभी ट्रोल होती हैं। उर्फी जावेद अपने बेबाक अंदाज और हटकर ड्रेसिंग सेंस के लिए खबरों में बनी रहती हैं। उर्फी के बोल्ड अंदाज और हॉट अवतार को भी फैन्स काफी पसंद करते हैं। ऐसे में एक बार फिर उर्फी ने एक तस्वीर शेयर की है, जिससे वो इंस्टाग्राम पर आग लगाती दिख रही हैं।
ब्लैक मोनोकनी में उर्फी जावेद ने लगाई आग
उर्फी जावेद ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उर्फी ने ब्लैक मोनोकनी पहनी हुई है और मुस्कुराते हुए कैमरे को देख रही हैं। उर्फी फोटोज में काफी हॉट लग रही हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए उर्फी ने कैप्शन में लिखा, 'कैप्शन नहीं समझ आ रहा है।' उर्फी जावेद के इन फोटोज को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं और तेजी से रिएक्ट कर रहे हैं। उर्फी के स्वैग को सोशल मीडिया यूजर्स पसंद कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में प्यार लुटा रहे हैं।

 

जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर…

जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर…

मुंबई : बॉलीवुड के रोमांटिक और लविंग कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर रिलेशनशिप को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते है। उनके फैंस भी दोनों की जोड़ी को खूब पसंद करते है। अर्जुन और मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया में भी काफी एक्टिव रहते है। और अपने चाहने वालों के लिए कई पोस्ट डालते है। एक बार फिर एक्टर और एक्ट्रेस चर्चा में आ गए है।

रिपोर्ट्स की मानें, तो दोनों जल्द ही हमेशा के लिए एक-दूजे के होने वाले हैं। अर्जुन और मलाइका अपने लव रिलेशनशिप को अब एक नया नाम देने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। जी हां, लव बर्ड्स की शादी की खबरें जोरों पर हैं। खबरों के मुताबिक अर्जुन और मलाइका साल 2022 के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। ऐसी चर्चा है कि रोमांटिक कपल अर्जुन और मलाइका इसी साल नवंबर या दिसंबर के महीने में विंटर वेडिंग कर सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर-आलिया और कटरीना-विक्की कौशल की तरह इनकी शादी भी सीक्रेट तरीके से ही मुंबई में होगी। अभिनेता अरबाज खान से तलाक लेने के बाद मलाइका अरोड़ा दूसरी बाद शादी के बंधन में बंधेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन और मलाइका एक भव्य तरीके से शादी नहीं करना चाहते हैं। दोनों सादगी में विश्वास करते हैं और इसलिए वह अपनी शादी को रजिस्टर कराने के बाद एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन करेंगे। खबरें ये भी है कि इस शादी में परिवार के करीबी सदस्य और क्लोज फ्रेंड ही शामिल होंगे।