BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
फैंस पर चढ़ा शहनाज गिल का खुमार, दिल थामकर देखे एक्ट्रेस का नया फोटोशूट...

फैंस पर चढ़ा शहनाज गिल का खुमार, दिल थामकर देखे एक्ट्रेस का नया फोटोशूट...

मनोरंजन जगत की मशहूर अदाकारा शहनाज गिल क्यूट से ग्लैमरस डीवा बन चुकी हैं। बिग बॉस से निकलने के बाद शहनाज ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से हर किसी को चौंका दिया है। शहनाज की फिटनेस और ग्लैमरस लुक के लोग दीवाने हैं। वही अब एक बार फिर शहनाज ने अपनी स्टनिंग फोटोज साझा करके इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है।

शहनाज गिल की नई फोटोज में अपने स्टाइल स्टेटमेंट से कई अभिनेत्रियों को टक्कर दे रही हैं। शहनाज ने अपना नया फोटोशूट शॉर्ट व्हाइट औरगेंजा रफल ऑउटफिट में कराया है। शहनाज की स्टनिंग ड्रेस में ब्लैक आउटलाइन की डिटेलिंग है। शहनाज ने शॉर्ट ऑउटफिट को फुल कॉन्फिडेंस एवं ग्रेस के साथ कैरी किया है। वे इस लुक में सुपर गॉर्जियस लग रही हैं।

वही शहनाज ने अपने बालों को कर्ली लुक देकर मेसी हेयर बन बनाया है। शॉर्ट रफल ऑउटफिट संग ब्राउन हील्स शहनाज पर बहुत जबरदस्त लग रही हैं। जितना क्लासी शहनाज का ऑउटफिट है उतना ही क्लासी शहनाज का मेकअप भी है। न्यूड ग्लोइंग मेकअप में शहनाज ग्लैम डॉल लग रही हैं। वही शहनाज की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर अपना प्यार लूटा रहे है, फैंस तरह तरह के कमेंट कर अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस पर प्यार लूटा रहे है। वही ये पहले बार नहीं है जब शहनाज की किसी तस्वीर पर फैंस ने इतना प्यार लुटाया हो आए दिन ही शहनाज की तस्वीरें पोस्ट होते ही चर्चाओं में बन जाती है।
 

Anushka Sharma ने शुरू की ‘चकदा एक्सप्रेस’ की शूटिंग, तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के किरदार में दिखेंगी एक्ट्रेस

Anushka Sharma ने शुरू की ‘चकदा एक्सप्रेस’ की शूटिंग, तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के किरदार में दिखेंगी एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के फैंस के लिए खुशखबरी है कि वह फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ (Chakda Xpress) के साथ जल्द ही पर्दे पर नजर आने वाली हैं. आखिरी बार अनुष्का फिल्म ‘जीरो’ में नजर आई थी. बेटी वामिका के जन्म के बाद अनुष्का लंबे समय बाद चकदा एक्सप्रेस के साथ कमबैक कर रही हैं. चकदा एक्सप्रेस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें अनुष्का फास्ट महिला बॉलर झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) के किरादर में नजर आएंगी. एक्ट्रेस ने शूटिंग को लेकर सोशल मीडिया पर नया अपडेट दिया है.
अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें सेट और वैनिटी वैन दिखाई दे रही है. वैन पर ‘झूलन’ लिखा हुआ है. इसके साथ ही उन्होंने एक डिजिटल क्लैपबोर्ड की भी तस्वीर और कुछ बॉल्स की भी तस्वीरें शेयर की है. उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि, ‘वहां जहां मैं हूं.’

 


हालांकि फिल्म की शूटिंग शुरू करने के पहले से ही अनुष्का ने इसकी तैयारी शुरू कर दी थी. चकदा एक्सप्रेस में अनुष्का भारत की तेज गेंदबाद झूलन गोस्वामी के किरदार में दिखाई देंगी. फिल्म में झूलन के प्रेरणादायक यात्रा और संघर्ष को दिखाया जाएगा. झूलन गोस्वामी के किरदार में ढलने के लिए अनुष्का ने खूब मेहनत की है. उन्होंने क्रिकेट की घंटों ट्रेनिंग की.
रिपोर्ट्स की माने तो, फिल्म चकदा एक्सप्रेस की शूटिंग इंडिया और इंग्लैंड में की जाएगी. जल्द ही अनुष्का 30 दिनों की शूटिंग के लिए इंग्लैंड भी जाएंगी. अनुष्का ने कुछ समय पहले ‘चकदा एक्सप्रेस’ का एक टीजर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी थी. साथ ही उन्होंने अपने पोस्ट में पूर्व भारतीय कैप्टन, फास्ट बॉलर और इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाने वाली झूलन गोस्वामी के बारे में दिल छू लेने वाली बातें भी लिखी थी.
 

तारक मेहता का उल्टा चश्मा पर यह लोकप्रिय अभिनेत्री बनेगी नई दयाबेन...

तारक मेहता का उल्टा चश्मा पर यह लोकप्रिय अभिनेत्री बनेगी नई दयाबेन...

टीवी सिटकॉम तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने पिछले कुछ वर्षों में एक सफल प्रदर्शन का आनंद लिया है। दर्शकों के सबसे पसंदीदा किरदारों में से एक दयाबेन चार साल बाद शो में नजर आने वाली हैं। सूत्रों की माने तो 90 के दशक के सिटकॉम हम पांच में अपने प्रतिष्ठित किरदार स्वीटी माथुर के लिए लोकप्रिय अभिनेत्री राखी विजन को दयाबेन की भूमिका के लिए चुना गया है।

निर्माता असित कुमार मोदी ने हाल ही में सूचित किया था कि प्रसिद्ध चरित्र कहानी पर वापस आ जाएगा, लेकिन वह दयाबेन की भूमिका निभाने वाली दिशा वकानी की वापसी की पुष्टि नहीं कर सकता है। शो के दर्शक अपनी फेवरेट दिशा वकानी को मिस कर रहे हैं। अभिनेत्री हमेशा सबसे यादगार रहेगी।

उनके सिग्नेचर हे मां माताजी से लेकर टप्पू के पापा तक - फैंस उनके किरदार के बारे में सब कुछ मिस करते हैं। वकानी ने सितंबर 2017 में मैटरनिटी ब्रेक लिया और फिर कभी वापस नहीं आईं। एक सूत्र का कहना है, राखी विजान को दयाबेन की भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया गया है। राखी सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं।

उनकी कॉमिक टाइमिंग अच्छी है।विजान इससे पहले देख भाई देख, बनेगी अपनी बात, नागिन 4 जैसे शो का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने गोलमाल रिटर्न्स जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। एक्ट्रेस ने बिग बॉस 2 में भी हिस्सा लिया था।
 

बिकिनी पहनकर इंटरनेट का पारा हाई करती नजर आई ईशा तलवार

बिकिनी पहनकर इंटरनेट का पारा हाई करती नजर आई ईशा तलवार

वेब सीरीज मिर्जापुर 2 में माधुरी यादव के किरदार से सुर्खियां बटोरने वालीं ईशा तलवार अपने हुस्न का जमकर जलवा बिखेरती हैं. भले ही सीरीज में ईशा हमेशा सिंपल लुक में नजर आई थीं, लेकिन उनकी रियल लाइफ की तस्वीरें देखकर आपके होश उड़ जाएंगे.
ईशा तलवार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी एक से एक हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिसे उनके फैंस बहुत पसंद करते हैं. उनकी हर एक अदा बहुत कातिलाना है और इसका सबूत उनका इंस्टाग्राम अकाउंट है.
ईशा तलवार कभी बिकिनी तो कभी मोनोकिनी में अपनी हॉटनेस से इंटरनेट का पारा हाई कर देती हैं. उनकी तस्वीरों को जमकर लाइक और शेयर किया जाता है. तस्वीरों में ईशा तलवार ने अपने परफेक्ट फिगर को फ्लॉन्ट किया है. उनकी हर एक फोटो को लाखों में लाइक्स मिलते हैं. फैंस कमेंट सेक्शन में ईशा की तारीफ करते थकते नहीं है.

मिर्जापुर में ईशा तलवार ने मुन्ना त्रिपाठी यानी दिव्येंदु शर्मा की पत्नी माधुरी यादव का रोल निभाया था, जिसे बहुत पसंद किया गया. मालूम हो कि हाल ही में मिर्जापुर 3 का ऐलान किया गया है, जिसमें वह एक बार फिर नजर आएंगी.
वर्क फ्रंट की बात करें तो ईशा तलवार पिछली बार फिल्म शर्माजी नमकीन में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर के साथ काम किया था. इसके अलावा वह कई हिंदी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, जिसमें ट्यूबलाइट, कालाकांडी, आर्टिकल 15, गिन्नी वेड्स सनी; शामिल हैं.
 

निया शर्मा ने खोले जींस के बटन, देखकर छूट गए फैंस के पसीने..

निया शर्मा ने खोले जींस के बटन, देखकर छूट गए फैंस के पसीने..

टेलीविजऩ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा अपनी हॉट अदाओं के लिए बहुत लोक्रपिय हैं। आए दिन वो अपनी कातिलाना फोटोज सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। निया शर्मा ने एक बार फिर अपनी ऐसी तस्वीर साझा कर दी है कि लोगों का दिल संभालना भी मुश्किल हो रहा है।

वही निया शर्मा सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उनका हॉट अंदाज देखने को मिल रहा है। निया शर्मा ने ब्लू डेनिम की क्रॉप शर्ट पहनी हुई है तथा साथ ही जींस पहनी हुई है, किन्तु उन्होंने इस शूट के लिए जींस की बटन तक खोल दी। निया का ये स्टाइल प्रशंसकों को बहुत पसंद आ रहा है।

निया शर्मा अपने जबरदस्त अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में ऊंचा मुकाम हासिल कर चुकी हैं। हालांकि, यहां तक आने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। टेलीविजऩ शोज से अपने करियर का आरम्भ करने वाली निया अब म्यूजिक वीडियोज में अपने हुस्न के जलवे बिखेर रही हैं। निया के प्रशंसक आज केवल भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में मौजूद हैं। निया भी अपने प्रशंसकों के साथ जुड़ी रहने की हर मुमकिन प्रयास करती हैं। निया अपने प्रशंसकों के साथ जुड़ी रहने के लिए सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर उनके नए लुक की झलक देखने को मिलती रहती हैं।

ड्रग केस में पकड़ा गया कपूर परिवार का एक और बेटा, कही ये बात…

ड्रग केस में पकड़ा गया कपूर परिवार का एक और बेटा, कही ये बात…

मुंबई : शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर को कथित तौर पर ड्रग मामले में बेंगलुरु में हिरासत में लिया गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, एक रेव पार्टी में ड्रग्स लेने की वजह से अभिनेता को छह अन्य लोगों के साथ हिरासत में लिया गया। इस मामले में अभी और अपडेट आना बाकी है। इस बीच बेटे की हिरासत पर शक्ति कपूर का बयान सामने आया है।

बेटे की हिरासत वाली खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए, शक्ति कपूर का कहना है ‘मुझे इस खबर के बारे में मीडिया से पता चला। मुझे कोई आइडिया नहीं है। मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता। जब मैं सुबह 9 बजे उठा तो खबर आ रही थी कि उसे हिरासत में ले लिया गया है। मुझे पता नहीं है। पूरा परिवार संपर्क करने की कोशिश कर रहा है। कोई कॉल नहीं उठा रहा है। मुझे नहीं पता कि क्या हो रहा है।’

मीडिया में छपी खबरों के अनुसार, पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी और इसी सूचना के आधार पर ही बेंगलुरु के एमजी रोड पर एक होटल पर छापा मारा गया। परीक्षण के लिए भेजे गए 35 नमूनों में से छह पॉजिटिव निकले, उनमें से एक सिद्धांत कपूर का नमूना भी था। पुलिस ने कहा कि वे यह निष्कर्ष नहीं निकाल सकते हैं कि छह लोगों ने ड्रग्स का सेवन किया और पार्टी में आए या उन्होंने होटल में उसका सेवन किया।

आपको बता दें सिद्धांत कपूर एक स्टार किड हैं। वो शक्ति कपूर के बेटे और श्रद्धा कपूर के भाई हैं। सिद्धांत ने भी फिल्मी दुनिया में अपना हाथ आजमाया था, लेकिन वो अपने पिता और बहन की तरह कामयाब नहीं हुए। सिद्धांत कई फिल्मों में छोटे-मोटे रोल भी निभा चुके हैं। स्टार-किड होने के बावजूद सिद्धांत ने अपने करियर की शुरुआत बतौर डिस्क जॉकी की और बाद में असिस्टेंट निर्देशक के तौर पर हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध निर्देशकों के साथ काम करने लगे। बतौर असिस्टेंट निर्देशक सिद्धांत ने ‘भूल भुल्लैया’, ‘भाग-भाग’, ‘चुप चुप के’, ‘ढोल’ आदि फिल्मों में काम किया। 

संदिग्ध परिस्थिति में मिली फैशन डिजाइनर  की लाश...

संदिग्ध परिस्थिति में मिली फैशन डिजाइनर की लाश...

नईदिल्ली : मशहूर सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर प्रत्यूषा गारिमेला बंजारा की अपने घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली हैं। डिजाइनर प्रत्यूषा गारिमेला बंजारा का शव उसके बाथरूम में मिला है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रिपोर्ट्स की मानें तो प्रत्युषा ने बाथरूम में कोयला और स्टीम ली थी, जो मौत का कारण हो सकता है। पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर लिया है। प्रत्युषा के परिवार और दोस्तों को इसकी जानकारी दे दी गई है। कहा जा रहा है कि प्रत्युषा डिप्रेशन से गुज रही थीं। हालांकि, इसपर और भी डिटेल्स आनी अभी बाकी हैं। पुलिस इस केस की छानबीन में जुटी हुई है।

 

साउथ की सनी लियोनी के नाम से मशहूर आकर्षिका गोयल की कातिलाना तस्वीरें  देख कर दंग रह जाएंगे आप

साउथ की सनी लियोनी के नाम से मशहूर आकर्षिका गोयल की कातिलाना तस्वीरें देख कर दंग रह जाएंगे आप

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में सनी लियोन के रूप में जानी जाने वाली आकर्षिका गोयल अपने हॉट फ़ोटो शूट, फैशन सेंस और डांस के लिए जानी जाती हैं। आकर्षिका गोयल सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वे आए दिन अपनी तस्वीर और वीडियोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में आकर्षिका गोयल अपनी अदाओं से कहर ढाह रही हैं। शायद यही वजह है कि उन्हें साउथ की सनी लियोनी के नाम से भी जाना जाता है।

आकर्षिका गोयल, तेलगू, कन्नड़ और पंजाबी फि़ल्मों की उभरती अदाकारा हैं। इन्होंने अभी दुबई में एक्सक्लुसिव एलबम किया है, जो काफी चर्चित एलबम है। मूलत: उत्तरप्रदेश प्रयागराज ( इलाहाबाद ) की रहने वाली आकर्षिका गोयल अपनी दिव्य सुंदरता, ग्रेसफुल एटिकेट्स और माइंडब्लोइंग चार्म को लेकर फेमस हैं। फि़ल्म और एलबम के अलावा वे कई सोप ओपेरा में भी नजऱ आ चुकी हैं। वे अब तक कई धारावाहिकों, पत्रिकाओं, फैशन शो, रैंप शो, वेब श्रृंखला, कैटलॉग शूट और रेफरेंस शूट भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं।

उनके सोशल मीडिया हैंडल के इंस्टाग्राम और ट्विटर हैंडल पर लगभग 71.3 के से अधिक फॉलोअर्स की संख्या है। एक्ट्रेस आकर्षिका गोयल की फिल्म ना पेरू राजा प्र्देशित हो चुकी है। वे कहती हैं कि सोशल मीडिया की खास बात है कि ये मुझे अपने फैंस संग डायरेक्ट जुडऩे का मौका देता है। इससे आप फैंस से पर्सनल और प्रामाणिक तरीके से जुड़ सकते हो। मैं ऐसी शख्स हूं जो शब्दों से ज्यादा भावनाओं के माध्यम से बातें कहती हूं। मुझे लगता है कि तस्वीरें मेरे लिए खुद को व्यक्त करने का एक शानदार तरीका हैं।
 

रुबीना दिलैक ने किया मेंढक को KISS, लोगों ने लगाए 'चुम्मा-चुम्मा' के नारे

रुबीना दिलैक ने किया मेंढक को KISS, लोगों ने लगाए 'चुम्मा-चुम्मा' के नारे

'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 12 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक को एक मेंढक को किस करते हुए देखा जा सकता है। रुबीना दिलैक पहले तो इस मेंढक को किस करने की बात सुनकर बुरी तरह डर जाती हैं लेकिन फिर बाकी के कंटेस्टेंट्स के सपोर्ट करने पर वर धीरे-धीरे आगे बढ़ती हैं और फिर किसी तरह इस फ्रॉग को किस कर लेती हैं।
कंटेस्टेंट्स ने लगाए 'चुम्मा-चुम्मा' के नारे
बाकी के कंटेस्टेंट रुबीना दिलैक को दिए गए इस टास्क के बाद 'चुम्मा-चुम्मा' के नारे लगाते नजर आए। बता दें कि खतरों के 'खिलाड़ी सीजन 11' में रुबीना दिलैक के पति अभिनव शुक्ला नजर आए थे लेकिन तब रुबीना इस शो का हिस्सा नहीं बनी थीं। अब रुबीना दिलैक ने भी इस स्टंट रियलिटी शो को जॉइन कर लिया है।
मेंढक देखकर बुरी तरह घबरा गए रोहित
बात करें वायरल हो रहे वीडियो की तो शो के होस्ट रोहित शेट्टी पहले रुबीना दिलैक को टीज करते हुए कहते हैं कि उन्हें अभिनव शुक्ला को किस करना है। पहले तो रुबीना काफी एक्साइटेड हो जाती हैं लेकिन फिर बाद में जब उनके सामने मेंढक लाया जाता है तो वह बुरी तरह घबरा जाती हैं। रुबीना को चिल्लाते देखकर कंटेस्टेंट और होस्ट रोहित अपनी हंसी नहीं रोक पाते।

 

सबसे सस्ता स्मार्ट TV : 6,999 रुपये का...

सबसे सस्ता स्मार्ट TV : 6,999 रुपये का...

Kodak इंडियन यूजर्स के लिए Summer Vacation के मौके पर शानदार ऑफर लेकर आया है। कंपनी फ्लिपकार्ट की एंड ऑफ सीजन सेल में अपने CA Pro और 7XPro सीरीज के ऐंड्रॉयड टीवी पर 10 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। सेल में मिल रहे सबसे सस्ते टीवी की कीमत केवल 6999 रुपये है। कोडैक की यह सेल 11 जून से शुरू होगी और 17 जून 2022 तक चलेगी। खास बात है कि फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए आज से ही इस सेल का अर्ली ऐक्सेस लाइव हो गया है। इस सेल में कंपनी के 43 इंच और 50 इंच वाले टीवी को भी भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।

6,999 रुपये में मिल रहा सबसे सस्ता टीवी
जी हां सेल में आप Kodak 24HDX100S को 7,999 रुपये की बजाय 6,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस टीवी में कंपनी 1366x768 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 24 इंच का डिस्प्ले दे रही है। यह डिस्प्ले 60Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। दमदार साउंड के लिए टीवी में 20 वॉट के स्पीकर लगे हैं। इसी तरह आप 32 इंच वाले 32HDX7XPRO को फ्लिपकार्ट की सेल में 500 रुपये की छूट के साथ खरीद सकते हैं। डिस्काउंट के बाद इस टीवी की कीमत 11,499 रुपये हो गई है।
 

मूसेवाला हत्याकांड : गैंगस्टर गोल्डी बरार के खिलाफ INTERPOL ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस

मूसेवाला हत्याकांड : गैंगस्टर गोल्डी बरार के खिलाफ INTERPOL ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस

चंडीगढ़ | पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले गैंगस्टर गोल्डी बरार के खिलाफ इंटरपोल\) ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है. इससे पहले CBI ने मूसेवाला हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने वाले सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस (आरसीएन) जारी करने के लिए इंटरपोल को पत्र लिखा था. हालांकि यह नोटिस सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले से संबंधित नहीं है.

पंजाब पुलिस ने साल 2020 और 2021 में हुए दो मामलों के लिए सीबीआई को पत्र लिखा था. इसके बाद ही सीबीआई ने इंटरपोल को पत्र लिखा. सीबीआई के एक सूत्र ने बताया कि 2 जून को अलग अलग मामलों में आरसीएन जारी करने का अनुरोध भेजा गया था, लेकिन सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड पर नहीं.

सूत्र ने कहा कि सीबीआई ने गोल्डी बरार के खिलाफ 2021 में दर्ज दो मामलों के खिलाफ आरसीएन जारी करने के लिए इंटरपोल को अनुरोध भेजा था. पहला मामला 2021 की प्राथमिकी संख्या 409 था, जो फरीदकोट में कटारिया पेट्रोल पंप के पास हुई गोलीबारी से संबंधित था. गोलीबारी 22 नवंबर, 2020 को हुई थी. अक्टूबर 2021 में पंजाब की एक अदालत ने गोल्डी बरार के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था. पंजाब पुलिस ने इस मामले में 12 नवंबर, 2021 को चार्जशीट दाखिल की थी.

सूत्र ने बताया कि दूसरा मामला एक गुरलाल की हत्या के मामले से संबंधित है, जो 18 फरवरी, 2021 को दर्ज किया गया था. 13 सितंबर, 2021 को पंजाब की एक अदालत ने इस मामले में गोल्डी बरार के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था. पंजाब पुलिस ने इस मामले में 22 नवंबर, 2021 को चार्जशीट दायर की थी. इसके छह महीने बाद सीबीआई ने गोल्डी बरार के खिलाफ आरसीएन जारी करने के लिए इंटरपोल को लिखने का अनुरोध भेजा.

मूसेवाला हत्याकांड के लिए रेड कॉर्नर नोटिस अभी नहीं
गौरतलब है कि मूसेवाला की हत्या 29 मई, 2022 को हुई थी. पंजाब पुलिस ने मूसेवाला मामले में आरसीएन से संबंधित कुछ भी नहीं लिखा है. आरसीएन के लिए पहले पुलिस को चार्जशीट दाखिल करनी होगी, कोर्ट से अरेस्ट वारंट लेना होगा और उसी आधार पर पुलिस आरसीएन जारी करने के लिए सीबीआई को लिख सकेगी.

इंटरपोल नोटिस के क्या हैं मायने?
गौरतलब है कि रेड कॉर्नर नोटिस इंटरपोल के 195 सदस्य देशों की कानून लागू करने वाली एजेंसी को अनुरोध करने वाले सदस्य देश द्वारा वांछित भगोड़े का पता लगाने और उसे हिरासत में लेने के लिये अलर्ट करता है.

अब ज़ल्द ही आएगी कश्मीर फाइल्स 2

अब ज़ल्द ही आएगी कश्मीर फाइल्स 2


फि़ल्म द कश्मीर फाइल्स इतने विवादों से और तारीफों से गुजरी है की अब फि़ल्म डॉयरेक्टर विवेक अग्निहोत्री कश्मीर फ़ाइल 2 को बनाने की योजना बना रहे हैं। इस कहानी में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार और उनकी दर्द भरी कहानी की एक सच्ची घटना से लोगों को रूबरू करवाया था। लेकिन अब सवाल ये कि कश्मीर फाइल 2 में निर्माता क्या दिखाने वाले हैं?

अपनी नई फिल्म को लेकर विवेक अग्निहोत्री ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि फिल्म द दिल्ली फाइल्स, 1984 के ब्लैक चैप्टर पर आधारित होगी। इस फिल्म में तमिलनाडु के बारे में भी बहुत कुछ दिखाया जाएगा. विवेक अग्निहोत्री ने कहा, भारत के इतिहास में साल 1984 एक काले अध्याय की तरह है। पंजाब में जिस तरह आतंकवाद की स्थिति को हैंडल किया गया था, वो अमानवीय था. ये पूरी तरह से वोट बैंक की पॉलिटिक्स के लिए था और इसीलिए पंजाब में कांग्रेस पार्टी ने आतंकवाद की खेती की।

आगे उन्होंने कहा कि यह फिल्म दिल्ली के बारे में नहीं है, बल्कि कैसे दिल्ली इतने सालों से भारत को बर्बाद कर रही है, इसके बारे में है। किसने दिल्ली पर राज किया, कैसे मुगल राजाओं से लेकर ब्रिटिश और मॉडर्न समय के लोगों ने इसे बर्बाद किया।, कैसे मुगल राजाओं से लेकर ब्रिटिश और मॉडर्न समय के लोगों ने इसे बर्बाद किया. इतिहास सबूत और तथ्यों पर आधारित होता है। भारत में दिक्कत यह है कि लोग इतिहास को दूसरों की बातों या पॉलिटिकल एजेंडा के हिसाब से लिखते हैं।

इसके आलावा फि़ल्म द कश्मीर फाइल्स की बात करें तो इसने अपने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया था कम बजट में बनी द कश्मीर फाइल्स ने 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की रिकॉर्डतोड़ कमाई कर सभी को चौंका दिया था। अब दर्शकों को विवेक अग्निहोत्री कि नई फिल्म का इंतजार है।


 

केनिशा अवस्थी के बिकनी लुक ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, देखे तस्वीरे...

केनिशा अवस्थी के बिकनी लुक ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, देखे तस्वीरे...

हंसमुख अभिनेत्री और चार्टबस्टर ग्राइंड की मुख्य अभिनेत्री केनिशा अवस्थी ने तेंदुए की प्रिंट वाली बिकनी में अपनी जलती हुई तस्वीरों से इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। इस भीषण गर्मी में अपने फैनबेस को खूब पसीना बहाते हुए केनिशा की बाथटब में पोज देते हुए तस्वीरें वायरल हो रही हैं। एक फैशन प्रेरणा और सोशल मीडिया पर हिट, केनिशा अवस्थी की उबेर शांत शैली और आत्मविश्वास ने हमें नोट कर लिया है।

एनिमल प्रिंट इन दिनों फैशन क्लासिक होने के साथ, अभिनेत्री बहुत ही स्टाइलिश जंजीर वाले टू पीस में पोज़ देती है। केनिशा ने अपने इस उग्र रूप पर टिप्पणी की, सेक्सी और सुंदर होने का मंत्र हमारे दिमाग में निहित है। स्वयं होने से, आप किसी के होने का आत्मविश्वास हासिल करते हैं, जिसे आपको कैमरे के सामने रहने की आवश्यकता होती है, जब आप इसे गले लगा सकते हैं कि आप प्रामाणिक रूप से कौन हैं बिना चटकीले मीठे वार्निश के आप अपना रास्ता खुद बनाते हैं और वास्तव में आपके लिए अद्वितीय है।

एक ऐसे उद्योग में जहां बड़े पैमाने पर हर कोई नकली मोर्चा खोल रहा है, असली होने से आप बहुत अधिक प्रमुखता से बहुत जल्दी खड़े हो जाएंगे या इसलिए मेरा सामान्य ज्ञान कहता है कि एक प्रदर्शन करने वाले कलाकार के पेशे में, आत्म-प्रेम सफलता की कुंजी है जो सुनिश्चित करता है कि आप स्थानों पर जाएं और आपको उन ऊंचाइयों पर ले जाएं जिनकी आप उंचाइयों को छूना चाहते हैं।
 

ईशा गुप्ता ने 'बाबाओं' को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा- 'मैं एक बाबा से मिली थी जिसने...'

ईशा गुप्ता ने 'बाबाओं' को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा- 'मैं एक बाबा से मिली थी जिसने...'

ईशा गुप्ता (Esha Gupta) इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘आश्रम 3’ (Aashram 3) के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं. बॉबी देओल (Bobby Deol) स्टारर ‘आश्रम 3’ में ईशा ने आकर वेब सीरीज में एक नया ट्विस्ट जोड़ दिया है, जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है. भले ही वह इस सीरीज में बाबा बने बॉबी देओल के साथ रोमांस करती नजर आ रही हैं, लेकिन असल जिंदगी में वह बाबाओं पर भरोसा नहीं करती हैं. हाल ही में, एक्ट्रेस ने इसको लेकर खुलासा किया है.
ईशा गुप्ता का बाबाओं पर बड़ा खुलासा
‘आश्रम 3’ की सोनिया यानी ईशा गुप्ता ने ‘ई-टाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि, वह बाबाओं पर भरोसा नहीं करती हैं. एक्ट्रेस ने कहा, “मैं आस्था और धर्म में विश्वास रखती हूं. मैं भगवान पर भरोसा करती हूं, लेकिन मुझे बाबाओं पर यकीन नहीं है. मैं एक बार अपनी जिंदगी में एक बाबा से मिली थी, जिसने मुझे कहा था कि, आप एक निश्चित पैसे दीजिए और फिर मैं आपके लिए पूजा करूंगा और आपको अनुष्ठानों के लिए पूजा में शामिल होने का जरूरत नहीं है. मतलब, ऐसी कौन सी पूजा है, जहां मैं उपस्थित नहीं हो सकती. हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो आपकी सेवा करते हैं, आपसे एक रुपये भी नहीं लेते हैं और आपके लिए प्रार्थना भी करते हैं.”
आपको बता दें कि, ‘आश्रम 3’ प्रकाश झा द्वारा निर्मित वेब सीरीज है, जिसके तीसरे सीजन को उसी तरह प्यार मिल रहा है, जिस तरह इसके पहले और दूसरे सीजन को मिला था. शो में बॉबी देओल मुख्य भूमिका में हैं. वह बाबा निराला का किरदार निभा रहे हैं, जो लोगों के साथ ठगी करता है.

 

बॉलीवुड की दबंग गर्ल इस एक्टर के प्यार में पड़ी विडियो शेयर कर बोला, शुक्रिया मुझे मारने के लिए, देखे  विडियो...

बॉलीवुड की दबंग गर्ल इस एक्टर के प्यार में पड़ी विडियो शेयर कर बोला, शुक्रिया मुझे मारने के लिए, देखे विडियो...

बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की अफेयर की चर्चा तेजी से हो रही है। कई बार एक साथ दोनों स्टार्स को स्पॉट किया गया अपनी एक पोस्ट के जरिए जहीर ने सार्वजनिक रुप से सोनाक्षी से प्यार का इजहार कर दिया है। सोना के लिए जहीर ने खास लेटर लिखा है। जिसमें एक्टर ने अपने और सोनाक्षी के रिश्ते के बारें में खुलकर बात की है।

जहीर इकबाल ने सोनाक्षी सिन्हा के बर्थडे विश करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा फ्लाइट में बर्गर और स्नैक्स खाती हुई नजर आ रही हैं। वह जहीर से कह रही हैं कि तुम्हें चाहिए था न अब लो।’ इसके बाद दोनों जोर-जोर से हंसने लगते हैं। इसके साथ जहीर लिखते हैं, ‘ ‘हैप्पी बर्थडे सोनाज… शुक्रिया मुझे न मारने के लिए… आई लव यू… आपको ढेर सारा खाना, फ्लाइट्स, लव और खुशियां मिले। ये वीडियो बताता है कि हम एक दूसरे को कितने वक्त से जानते हैं।’ वीडियो पर हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया समेत कई सेलेब्स कमेंट्स कर रहे हैं। बता दे कि जहीर इकबाल का फिल्मी कैरियर कुछ खास नहीं रहा।

 

BIG BREAKING : एक्टर सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को अब पत्र के द्वारा मिली धमकी, जाँच में जुटी पुलिस

BIG BREAKING : एक्टर सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को अब पत्र के द्वारा मिली धमकी, जाँच में जुटी पुलिस

मुंबई | फिल्म इंडस्ट्री से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है | खबर है कि  बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को रविवार को एक धमकी भरा पत्र मिला है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने बताया कि सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को आज एक धमकी भरा पत्र मिला है. बांद्रा पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और आगे की जांच जारी है.

शाहरुख खान समेत ये सितारे भी हुए कोरोना संक्रमित, बॉलीवुड में मचा हडकंप

शाहरुख खान समेत ये सितारे भी हुए कोरोना संक्रमित, बॉलीवुड में मचा हडकंप

शाहरुख खान का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। महाराष्ट्र में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शनिवार को कार्तिक आर्यन ने ट्वीट कर बताया था कि उनका टेस्ट पॉजिटिव आया है। उसके बाद आदित्य रॉय कपूर और कटरीना कैफ भी कोविड-19 से संक्रमित हो गए। शाहरुख इस वक्त अपनी फिल्मों में बिजी हैं। बीते दिन ही उन्होंने ‘जवान‘ का पोस्टर शेयर किया और एक दिन बाद ही रविवार को उनके कोविड से संक्रमित होने की जानकारी सामने आने से बॉलीवुड में हडकंप मच गया है।
शाहरुख खान ने अभी आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की है। सीएनएन-न्यूज 18 ने सूत्रों के हवाले से बताया कि एक्टर का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। इस बीच कोरोना वायरस के रोजाना नए मामले सामने आने के बाद बीएमसी ने अलर्ट पर रहने को कहा है।
बीएमसी ने मुंबई के पॉश के-वेस्ट वार्ड में स्थित फिल्म स्टूडियो को वहां पार्टियों का आयोजन नहीं करने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, बीएमसी ने स्टूडियो से अनुरोध किया कि किसी भी पार्टी के आयोजन से पहले सूचना दी जाए जिससे अगर पार्टी में शामिल किसी व्यक्ति के कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी मिलती है तो अन्य किसी का पता लगाया जा सके।

 

सोर्स: हिंदुस्तान लाइव
 

103 साल की महिला ने पैराशूट जंप करके तोड़े सारे रिकॉर्ड्स, वायरल हुआ वीडियो

103 साल की महिला ने पैराशूट जंप करके तोड़े सारे रिकॉर्ड्स, वायरल हुआ वीडियो

दुनिया में रोज नए रिकॉर्ड (record) बनते रहते हैं और पुराने टूटते रहते हैं. चाहे वो किसी भी क्षेत्र में हो ऐसा होना लाजमी है. किसी का बनाया रिकॉर्ड कभी न कभी किसी के हाथों टूट ही जाता है. लेकिन कुछ रिकॉर्ड्स ऐसे भी होते हैं जो अपने में एक आश्चर्य होते हैं. और यदि उन रिकॉर्ड्स को आप अपनी आंख से टूटता देखें तो आंखों को यकीन दिलाना मुश्किल हो जाता है.
ऐसा ही एक रिकॉर्ड स्वीडन की 103 साल की महिला रट लार्सन (Rut Larsson) ने तोड़ा है. 103 वर्षीय ये महिला पैराशूट कूद (tandem parachute jump) पूरी करने वाली दुनिया की सबसे अधिक उम्रदराज महिला (oldest lady) बन गईं हैं.
लार्सन ने 29 मई को स्वीडन के मोटाला में पैराशूटिस्ट जोआकिम जोहानसन के साथ पैराशूट कूद पूरी की. लार्सन जब पैराशूट में उड़कर नीचे आ रही थी तब उनके दोस्त और परिवार के सदस्य जमीन पर उनका इंतजार कर रहे थे .
लार्सन के पैराशूट जंप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. मंगलवार को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness Book of World Records) के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट (official twitter acount) ने भी लार्सन के पैराशूट जंप का एक वीडियो शेयर किया है.
मीडिया से बात करते हुए लार्सन ने कहा, "ऐसा करना अद्भुत था, मैं इसके बारे में लंबे समय से सोच रही थी" लार्सन ने आगे कहा कि वह घर लौटने के बाद कुछ केक खाकर अपनी उपलब्धि का जश्न मनाने की योजना बना रही हैं.
सबसे उम्रदराज महिला का पैराशूट जंप का ये रिकॉर्ड पहले अल्फ्रेड "अल" ब्लाश्के के पास था, जिन्होंने 2017 में ये कीर्तिमान बनाया था तब उनकी उम्र 103 साल और 181 दिन का थी. 103 साल और 259 दिन की उम्र में, लार्सन ने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.
इस साल अप्रैल में, 60 वर्ष से अधिक आयु के 107 वरिष्ठ नागरिकों के एक समूह ने दक्षिण कैलिफोर्निया में एक साथ स्काइडाइविंग (Skydiving) करके विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया. इस ग्रुप का नाम, "स्काईडाइवर्स ओवर सिक्सटी" या एसओएस (SOS- Skydivers Over Sixty) है. इस ग्रुप ने 18 हजार फीट की ऊंचाई से एक साथ छलांग लगाई और सुरक्षित रूप से उतरने से पहले हवा में एक वेबबेड फॉर्मेशन बनाया था.
 

विडियो : Layer Shot बॉडी स्प्रे के इस विज्ञापन से मचा बवाल, दिल्ली महिला आयोग ने इस विज्ञापन को कहा महिला विरोधी, ये कर रहा रेप के लिए प्रोत्साहन

विडियो : Layer Shot बॉडी स्प्रे के इस विज्ञापन से मचा बवाल, दिल्ली महिला आयोग ने इस विज्ञापन को कहा महिला विरोधी, ये कर रहा रेप के लिए प्रोत्साहन

नई दिल्ली | टीवी पर कोई भी प्रोडक्ट को बेचना हो तो उसके विज्ञापन में महिलाओं का अहम् रोल रहता है | इत्र या बॉडी स्प्रे के विज्ञापन में भी महिलाएं देखीं जाती है, लेकिन इस बार बॉडी स्प्रे का कुछ ऐसा विज्ञापन बना दिया गया, जिससे बवाल मच गया है. दिल्ली महिला आयोग ने इस विज्ञापन को रेप को बढ़ावा देना वाला करार दिया है. दिल्ली महिला आयोग ने इसे लेकर केंद्र सरकार को पत्र लिखकर महिला विरोधी विज्ञापन को हटाने की मांग की. वहीं, केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने ट्विटर, यूट्यूब से इस विज्ञापन के सभी वीडियोज़ को हटाने के निर्देश दिए हैं. दिल्ली महिला आयोग ने विज्ञापन से ‘‘सामूहिक बलात्कार की संस्कृति को बढ़ावा मिलता है’’ और मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस भी जारी किया गया है. आपत्तिजनक विज्ञापन का वर्णन करते हुए पत्र में कहा गया है, ‘‘दिल्ली महिला आयोग को एक परफ्यूम ब्रांड का महिला विरोधी विज्ञापन मिला है.’’

महिलाओं के प्रति यौन हिंसा को बढ़ावा मिलेगा
अनुराग ठाकुर को लिखे अपने पत्र में डीसीडब्ल्यू की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने विज्ञापन पर प्रतिबंध लगाने के लिए मंत्रालय से तत्काल कार्रवाई की मांग की. उन्होंने यह भी कहा कि कुछ जांच और संतुलन सुनिश्चित करने के लिए मजबूत तंत्र बनाया जाना चाहिए कि बलात्कार संस्कृति को बढ़ावा देने वाले ऐसे ‘‘भद्दे’’ विज्ञापन फिर कभी नहीं दिखाए जाएं. उन्होंने परफ्यूम ब्रांड पर भारी जुर्माना लगाने की भी मांग की, ताकि अन्य कंपनियां ‘‘सस्ते प्रचार के लिए ऐसी गंदी रणनीति’’ नहीं अपनाएं. दिल्ली पुलिस को नौ जून तक मामले में की गई कार्रवाई पर रिपोर्ट देने को कहा गया है. स्वाति मालीवाल ने कहा, ‘‘यह कैसी रचनात्मक प्रक्रिया है जो विषाक्त पुरुषत्व को सबसे खराब रूप ढंग से बढ़ावा देती है और सामूहिक बलात्कार की संस्कृति को प्रोत्साहित करती है? प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए, ऐसे विज्ञापनों को बंद कर दिया जाना चाहिए.’’ मालीवाल ने कहा कि इस कंपनी पर सबसे कठोर जुर्माना लगाया जाना चाहिए.

क्या है इस विज्ञापन है
टीवी के कई चैनल्स पर इसके दो एड दिखाए जा रहे हैं. ये दोनों एड Layer Shot परफ्यूम के हैं. एड में है कि – एक लड़की एक लड़के के साथ कमरे में बैठी है, तभी चार लड़के आते हैं और लड़की के साथ बैठे लड़के से कहा- शॉट तो मारा होगा, इस पर लड़का कहता है कि हाँ. फिर वो चार लड़के कहते हैं कि अब हमारी बारी है. लड़के के साथ बैठी लड़की डरे सहमें तरीके से लड़कों को देखती है. इतने में ही लड़के वहां रखा ‘शॉट’ परफ्यूम उठा लेते हैं और लड़की की जान में जान आती है.

‘ये एक और हम चार, शॉट कौन लेगा’
इसका एक और विज्ञापन है. इसमें दिखाया गया है कि एक लड़की एक स्टोर में शॉपिंग कर रही है. चार लड़के उसके पीछे खड़े होते हैं और कहते हैं कि ये एक और हम चार. क्या लगता है पहले शॉट कौन मारेगा. ये सुन लड़की सहम जाती है. इतने में ही लड़के वहीं रखे इकलौते शॉट परफ्यूम को उठा लेते हैं. और लड़की की जान में जान आती है. दोनों ही विज्ञापन द्विअर्थी हैं और देखने पर लगता है लड़के अपनी शॉट वाली बातें लड़कियों के लिए ही कह रहे हैं.

बॉडी स्प्रे लेयर शॉट का विवादित विज्ञापन  का मामला बढ़ता जा रहा है. अब कंपनी के इस विज्ञापन को लेकर सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं. केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय  ने बॉडी स्प्रे शॉट के विवादित विज्ञापन को तुरंत रोकने के आदेश दिए हैं. मंत्राय ने अपने आदेश में ट्विटर और यूट्यूब ( YouTube) को अपने प्लेटफॉर्म (Twitter) से ऐसे विज्ञापनों को तुरंत हटाने के लिए कहा है. इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्राय ने इस विज्ञापन के लिए जांच के आदेश भी दे दिए हैं.

सोशल मीडिया : दरवाजा खोले बिना कार में बैठकर लड़की हुई फरार, विडियो वायरल...

सोशल मीडिया : दरवाजा खोले बिना कार में बैठकर लड़की हुई फरार, विडियो वायरल...

सोशल मीडिया पर लोग मशहूर होने क्या क्या नही करते कभी तो कभी अजीबोगरीब कारनामा करते है या कभी कुछ कारनामा करते है मशहूर होने वीडियो बनाते रहते हैं। और सोशल मीडिया पर शेयर भी करते रहते। आज हम आपको एक ऐसी वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जो थोड़ा हटके है। वीडियो में एक महिला कार की ड्राइविंग सीट पर बैठने के लिए जिस तरह का शॉर्टकट अपनाती है, वह देखकर आपकी आंखें फटी रह जाएगी।

वीडियो देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि इतना फिट कोई कैसे हो सकता है। इसके साथ ही लोग यह भी कह रहे हैं कि लड़की को ऐसा करने की जरूरत क्या थी। लोग कह रहे हैं कि वह सीधे रास्ते से भी कार के भीतर जा सकती थी। हो सकता है लड़की ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने के लिए ऐसा किया हो। हालांकि फिटनेस प्रेमियों के लिए यह वीडियो किसी चैलेंज से कम नहीं है।