नई दिल्ली । राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की नई शाखा का उद्घाटन किया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। राष्ट्रपति भवन परिसर में यह एसबीआई की पहली शाखा है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान के अनुसार एसबीआई की शाखा में पहले ग्राहक स्वयं राष्ट्रपति कोविंद रहे। उनका खाता खोलने के बाद बैंक ने उन्हें पासबुक भी दी। इस मौके पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री डॉ. भागवत किशन राव और एसबीआई के चेयरमैन दिनेश खारा मौजूद थे। इस शाखा की कुछ महत्वपूर्ण खूबियों के तहत इसमें विभिन्न प्रक्रियाओं के लिए पूरी तरह डिजिटलीकरण की नीति अपनाई गई है। इस शाखा में एक छत के नीचे सभी वित्तीय सेवाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा यह शाखा नवीनतम डिजिटल सुविधाओं मसलन वीडियो केवाईसी, ऑटोमेटेड नकद जमा एवं निकासी मशीन और पासबुक प्रिटिंग मशीन से लैस है। बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति भवन परिसर में स्थित इस शाखा का इस्तेमाल वे लोग भी कर सकेंगे जो राष्ट्रपति एस्टेट के निवासी नहीं हैं। एसबीआई देश का सबसे बड़ा बैंक है।
मुंबई। विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में नरमी के दबाव में घरेलू स्तर पर सोने और चाँदी के भाव टूट गये। एमसीएक्स वायदा बाजार में सोना 189 रुपये यानी 0.40 प्रतिशत फिसलकर 47,445 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। सोना मिनी भी 154 रुपये की गिरावट के साथ 47,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा।
रायपुर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के चेयरमेन मगेलाल मालू, अमर गिदवानी, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं मीड़िया प्रभारी संजय चौंबे ने बताया कि आज कैट सी.जी. चैप्टर द्वारा एक व्यापारी एक पेड़ अभियान के तहत तेंदुआ औद्योगिक क्षेत्र में इमदादी रेजिन एवं पॉपुलर पेंट्स में वृहत वृक्षारोपण किया गया ।
इसी कड़ी में कैट सी.जी. चैप्टर के प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र दोशी ने कहा कि कैट सी जी चैप्टर के एक व्यापारी एक पेड़ अभियान को गति देते हुए आज तेंदुआ औद्योगिक क्षेत्र में इमदादी रेजिन एवं पॉपुलर पेंट्स में वृहत वृक्षारोपण किया गया । उन्होनें ने कहा कि पेड़ों को धरती पर ऑक्सीजन का इकलौता एवं श्रेष्ठ स्त्रोत माना जाता है। जब तक पर्यावरण में ऑक्सीजन नहीं होगी तो किसी भी प्लांट में जरूरत के लिए ऑक्सीजन का उत्पादन करना मुश्किल काम है, इसलिए बहुत जरूरी है कि हम पेड़ों को लगाने पर जोर दें और इसी उद्देश्य के साथ कैट ने इस अभियान को देश भर में शुरू किया है।
श्री दोशी ने ’एक व्यापारी -एक पेड़ ’ पर जोर देते हुए कैट सी.जी. चैप्टर ने प्रदेश भर के व्यापारियों से अपील की है कि वो एक पौधा अपने घरों में एवं एक पौधा अपनी दूकान पर अवश्य लगाएं वहीं कैट सी.जी.चैप्टर ने सभी उद्योगों से भी आग्रह किया है की वो अपने कारखानों में ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने पर जोर दें ।
वृहत वृक्षारोपण में कैट के पदाधिकारी एवं व्यापारी संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे : - संजय मेहरा (अध्यक्ष सी.जी. पेन्ट एसोसियेशन), शब्बीर भाई, मनसूर भाई, अमित विपानी, जितेन्द्र दोशी, सुरिन्दर सिंह, मोहन वर्ल्यानी, (संयोजक वृक्षारोपण) राकेश अग्रवाल, अवनीत सिह, एवं अन्य व्यापारीगण आदि।
सोने-चांदी के रेट में गिरावट आज थम गई है। सर्राफा बाजार में आज यानी शुक्रवार को सोने का हाजिर भाव 252 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया है, जबकि चांदी में 579 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी देखी जा रही है। शुक्रवार को गुरुवार के मुकाबले 24 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत अब 47922 रुपये पर पहुंच गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा रेट्स के मुताबिक अब 23 कैरेट गोल्ड की कीमत 47730 रुपये पर आ पहुंच गई है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड 43897 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिक रहा है। जबकि, 18 कैरेट सोने का भाव भी अब 35942 रुपये हो गया है।
बता दें, इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है। वहीं मार्केट के विशेषज्ञों का कहना है कि इस दिवाली तक सोने का दाम 55 हजार पर पहुंच सकता है। हालांकि, सोना अपने ऑल टाइम हाई 56254 रुपये से अभी भी करीब 8332 रुपये सस्ता है।
जयपुर: राज्य सरकार राजस्थान में कर चोरी करने वाले लोगो के खिलाफ सूचना देने वाले लोगों को प्रोत्साहित करेगी, इसके लिए राज्य राजस्व आसूचना निदेशालय यानि एसडीआरआई में संचालित मुखबिर प्रोत्साहन योजना (Informant Incentive Scheme) को राजस्व अर्जन से जुड़े दूसरे विभागों में भी लागू करने की तैयारी की जा रही है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्व अर्जन से जुड़े राज्य सरकार के सभी विभागों में इस योजना को लागू करने की मंजूरी दी है. योजना के तहत आम लोगों के साथ ही सरकारी कार्मिक या अधिकारी भी मुखबिर के रूप में प्रोत्साहन राशि पाने के हकदार होंगे. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य बजट 2021-22 में इस संबंध में घोषणा की थी।
योजना के तहत कर चोरी से संबंधित सूचना ऑनलाइन पोर्टल या 24 x7 टेलीफोन हेल्पलाइन के मध्याम से दी जा सकेगी. इसके साथ ही किसी भी प्राधिकारी को व्यक्तिगत रूप से मिलकर या संचार के अन्य साधनों जैसे पत्र, फोन, ई-मेल, सीडी, डीवीडी, पेन ड्राइव, एसएमएस या व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से भी सूचना दी जा सकेगी. मुखबिर को दी जाने वाली अंतरिम प्रोत्साहन राशि की सीमा अधिकतम एक लाख रुपये नकद तक होगी जबकि अंतिम प्रोत्साहन राशि की सीमा अधिकतम 25 लाख रुपये तक होगी।
अलग-अलग योजनाओं का होगा समावेश
अभी राजस्व से जुड़े अलग-अलग विभागों में अलग-अलग मुखबिर प्रोत्साहन योजनाएं संचालित हो रही हैं. राज्य सरकार के विभिन्न विभागों जैसे वाणिज्य कर, परिवहन, खान एवं भू-विज्ञान, पंजीयन एवं मुद्रांक और आबकारी आदि विभागों में वर्तमान में चल रही इन अलग-अलग मुखबिर प्रोत्साहन योजनाओं का समावेश प्रस्तावित योजना में किया जाएगा. अलग-अलग योजनाओं का समावेश किए जाने से मुखबिरों को देय नकद प्रोत्साहन राशि में भी एकरूपता आएगी।
राजस्व लीकेज पर अंकुश लगने की उम्मीद
राज्य सरकार का मानना है कि मुखबिर प्रोत्साहन योजना से राजस्व अर्जित करने वालों विभागों को काफी फायदा होने की संभावना है. इससे सरकार को कर चोरी की सूचना मिलने में आसानी रहेगी. इससे सरकार के राजस्व लीकेज पर अंकुश लग पायेगा. वहीं आमजन भी इस योजना के माध्यम से सरकार का सहयोग कर पायेगा।
नई दिल्ली: भारतीय सर्राफा बाजार में आज गुरुवार 22 जुलाई 2021 को सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली है. इससे गोल्डी 46,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया. वहीं, चांदी की कीमत (Silver Price Today) में आज मामूली तेजी का रुख दिखाई दिया. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 46,716 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, चांदी 65,480 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. अंतरराष्ट्री य बाजार में गोल्डे के दाम में आज कमी दर्ज की गई, जबकि चांदी की कीमतों में ज्याीदा बदलाव नहीं हुआ।
सोने की नई कीमत
दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पितिवार को सोने के भाव में 264 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई. राजधानी दिल्ली (Delhi) में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का नया भाव आज 46,452 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचकर बंद हुआ. वहीं, अंतरराष्ट्री य बाजार में सोने की कीमत आज घटकर 1,797 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
चांदी का नया भाव
चांदी की कीमत में आज सोने के उलट मामूली तेजी दिखाई दी. दिल्लीघ सर्राफा बाजार में बृहस्पऔतिवार को चांदी के दाम महज 4 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 65,484 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुए. वहीं, अंतरराष्ट्री य बाजार में चांदी के दाम में आज ज्याीदा बदलाव नहीं हुआ और ये 25.17 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
गोल्ड की कीमत में क्यों आई कमी
एचडीएफसी सिक्योीरिटीज (HDFC Securities) के सीनियर एनालिस्टप (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि डॉलर में मजबूती और अमेरिकी बॉन्डि के यील्डe में बढ़ोतरी के कारण गोल्डह की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, अंतरराष्ट्री य बाजार में सोने के दाम में आई गिरावट का असर भारत में भी दिखाई दिया है।
भारत 608.99 अरब $ के साथ दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा विदेशी मुद्रा भंडार वाला देश बन गया था। इस पर 20वीं लोकसभा में राज्य वित्त मंत्री पंकज चौधरी द्वारा उल्लेख किया गया है। भारतीय रिजर्व बैंक और भारत सरकार सक्रिय रूप से देश की बाहरी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और तदनुसार विभिन्न नीतियों और विनियमों को ठीक कर रहे हैं ताकि भारत के मजबूत व्यापक आर्थिक विकास को सुनिश्चित किया जा सके। भारत का भुगतान संतुलन (balance of payments) वर्ष 2020-21 में पूंजी और चालू खातों दोनों में अधिशेष हो गया है, जिसने बड़े पैमाने पर देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लाभ में योगदान दिया। भारत का वर्तमान विदेशी मुद्रा भंडार अप्रत्याशित बाहरी झटकों के खिलाफ एक बफर प्रदान करने और 18 महीने से अधिक के लिए आयात को कवर करने के लिए पर्याप्त है। भारतीय रिजर्व बैंक नियमित रूप से विदेशी मुद्रा स्वैप और रेपो बाजारों में परिचालन बढ़ाकर, नए बाजारों या उत्पादों की खोज और सोने की खरीद करके देश के मुद्रा भंडार में विविधता लाने के लिए विभिन्न उपाय करता है। यह सब तरलता और सुरक्षा मानदंडों का पालन करते हुए किया जाता है।
विदेशी मुद्रा भंडार
विदेशी मुद्रा भंडार ऐसी संपत्तियां हैं जो किसी देश के केंद्रीय बैंक के पास होती हैं और इसमें मुख्य रूप से बांड, विदेशी मुद्राएं, सोना, बैंक जमा, वित्तीय संपत्ति और विशेष आहरण अधिकार शामिल होते हैं।
नई दिल्ली: भारतीय सर्राफा बाजार में आज भी 20 जुलाई 2021 को सोने के भाव में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. इससे गोल्डष एक बार फिर 47,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तजर को पार करके बंद हुआ। वहीं, चांदी की कीमत में आज गिरावट का रुख रहा. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 46,847 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, चांदी 65,791 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्डे के दाम में आज तेजी दर्ज की गई, जबकि चांदी की कीमतों में खास बदलाव नहीं हुआ।
सोने की नई कीमत
दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने के भाव में 253 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल दर्ज किया गया. इससे कीमती पीली धातु 47,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर पहुंच गई. राजधानी दिल्ली (Delhi) में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का नया भाव आज 47,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचकर बंद हुआ. वहीं, अंतरराष्ट्री य बाजार में सोने की कीमत आज बढ़कर 1,813 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
गोल्ड़ की कीमत में क्यों आई तेजी
एचडीएफसी सिक्योीरिटीज (HDFC Securities) के सीनियर एनालिस्टप (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती के कारण गोल्डF की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है. वहीं, सोने में सोमवार को हुई गिरावट के कारण हुए नुकसान की आज भरपाई हो गई है।
मुंबई: विदेशों में कीमती धातुओं में तेजी से पिछले सप्ताह घरेलू स्तर पर भी इनकी चमक बढ़ गई। एमसीएक्स वायदा बाजार में सोने की कीमत सप्ताह के दौरान 377 रुपये चढ़कर सप्ताहांत पर 48,192 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुँच गई। सोना मिनी भी 360 रुपये की साप्ताहिक मजबूती के साथ अंतिम कारोबारी दिवस पर 48,178 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ।
कारोबारियों का कहना है कि वैवाहिक माँग अभी मजबूत बनी हुई है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी सोने में में तेजी रही है। इससे सोना महँगा हो गया। वैश्विक स्तर पर बीते सप्ताह सोना हाजिर 21 डॉलर चमककर 1,822.24 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 20.20 डॉलर की बढ़त के साथ शुक्रवार को 1,831.40 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।
घरेलू स्तर पर चाँदी समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान 975 रुपये चढकर सप्ताहांत पर 69211 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चाँदी मिनी की कीमत 999 रुपये बढ़कर 69,400 रुपये प्रति किलोग्राम रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.02 डॉलर की साप्ताहिक बढ़त के साथ 26.15 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गई।
Bank Holidays July 2021: अगर आपका बैंक में कुछ काम है और उसे आप कल पूरा करना चाहते हैं तो यह जरूर चेक कर लें की आपके इलाके में बैंक खुला है या नहीं। छुट्टियों की वजह से कल यानी सोमवार से वृहस्पति वार तक बैंक बंद रहेंगे। बैंक कर्मियों की यह छुट्टियां 19 जुलाई से शुरू होंगी और 22 जुलाई तक चलेंगी। आपको बता दें 23 जुलाई के बाद एक बार फिर लगातार दो दिन बैंक बंद रहेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी की गई छुट्टियों के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में त्यौहार की वजह से बैंक नहीं खुलेंगे। वहीं, 24 और 25 जुलाई को बैंक शनिवार और रविवार के कारण बंद रहेंगे। आइए जानते हैं कि कब और कहां बैंक बंद रहेंगे।
ये रही छुट्टियों की लिस्ट
1- 19 जुलाई को गुरू Rimpoche's Thungkar Tshechu त्योहार की वजह से गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
2- बकरीद के त्यौहार की वजह से 20 जुलाई को कोच्चि और तिरूअनंनतपुरम, में बैंक बंद रहेंगे।
3- बुधवार यानी 21 जुलाई को ईद-उल-जुहा के कारण अगरतला, अहमदाबाद, बेंगलुरू, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, पटना, रांची और श्रीनगर सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक नहीं खुलेंगे।
4- जम्मू और श्रीनगर में ईद उल अजहा के कारण वृहस्पति को भी बैंक बंद रहेंगे।
23 जुलाई को बैंक एक बार फिर से खुलेंगे, लेकिन उसके बाद अगले दो दिन 24 जुलाई और 25 जुलाई को फिर से छुट्टियां रहेंगी। ऐसे में घर से निकलने से पहले अपने इलाके के बैंक के विषय में पहले से चेक कर लें, या फिर ऑनलाइन काम का निपटारा ही करें।
हाल ही में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एटीएम से पैसा निकालने सहित कई अन्य सेवाएं पर सर्विस चार्ज बढ़ा दिया था। अब रिजर्व बैंक के एक नोटिफिकेशन के बाद जनवरी 2022 से एटीएम से पैसा निकालना पहले के मुकाबले महंगा हो जाएगा। यानी आपकी जेब पर भार नए साल से बढ़ सकता है। आइए जानते हैं कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के इस नए नोटिफिकेशन में क्या कुछ कहा गया है। हर एक ट्रांजैक्शन पर देना होगा 21 रुपये रिजर्व बैंक ने कहा है कि 1 जनवरी से अतिरिक्त एटीएम ट्रांजैक्शन पर 21 रुपये तक शुल्क देना पड़ेगा। RBI के नियमों के अनुसार बैंक अपने कस्टमर से महीने में 5 एटीएम ट्रांजैक्शन पर कोई शुल्क नहीं ले सकता। इसके अतिरिक्त ट्रांजैक्शन पर 20 रुपये का शुल्क देना पड़ता है। अन्य बैंकों का एटीएम यूज करने वाले लोगों को मेट्रो सिटी में तीन फ्री ट्रांजैक्शन और नाॅन मेट्रो सिटी में 5 ट्रांजैक्शन के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। इसके अलावा इंटरचेंज चार्ज 15 रुपये से बढ़ाकर 17 रुपये कर दिया गया है। RBI ने क्या है अपने नोटिफिकेशन में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जारी किए गए नोटिफिकेशन पर कहा, 'एटीएम के लिए लेनदेन के लिए इंटरचेंज शुल्क में बदलाव अगस्त 2012 में किया गया था। जबकि ग्राहकों के द्वारा दिया गया शुल्क अंतिम बार 2014 में संशोधित किया गया है। इस हिसाब से इन शुल्कों बदलाव हुए काफी समय बीत चुका है।' SBI बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) खाताधारकों के लिए नए सर्विस चार्ज को 1 जुलाई 2021 से लागू कर दिया है। बैंक ने एटीएम से निकासी, चेकबुक, मनी ट्रांसफर और नॉन फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर सर्विस चार्ज को बढ़ाने का निर्णय लिया था, जिसे अब लागू भी कर दिया है।
IDBI बैंक ने अपने फिक्सड डिपाॅजिट की दरों में बदलाव किया है। बैंक ने यह नया बदलाव 14 जुलाई को किया। इसके असर 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी करवाने वाले लोगों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं कि बैंक की नई दरें क्या है आईडीबीआई बैंक की अलग-अलग एफडी स्किम की दरें भी अलग-अलग हैं। बैंक मौजूदा समय में 7 दिन से 20 साल तक की एफडी कर रहा है। सामान्य नागरिकों की अपेक्षा सीनियर सिटीजन को अधिक ब्याज दर ऑफर की जा रही है। बैंक इस समय सीनियर सिटीजन को 3.2% से 5.3% तक की ब्याज दे रहा है। IDBI बैंक 7 दिन से 30 दिन के एफडी पर 2.7% ब्याज दे रहा है। 31 से 45 दिन के एफडी पर 2.8%, 46 से 90 दिन की एफडी पर 3% और 91 दिन से 6 महीने की एफडी पर 3.5% ब्याज मिल रहा है।
IDBI बैंक की ताजा दरें
7 से 14 दिन की एफडी- 2.7%
15 से 30 दिन की एफडी- 2.7%
31 से 90 दिन की एफडी पर-2.8%
91 दिन से 6 महीने तक- 3.5%
6 महीने 1 दिन से 270 दिनों तक - 4.3%
270 दिनों से 1 साल तक के एफडी पर - 4.3%
1 साल के लिए - 5%
1 साल एक दिन से 2 साल तक के लिए- 5.1%
2 साल से अधिक लेकिन तीन साल से कम - 5.1%
3 साल और उससे अधिक लेकिन 5 साल से कम - 5.3%
5 साल के लिए - 5.25%
5 साल से अधिक और 10 साल तक के लिए- 5.25%
10 साल से अधिक और 20 साल के लिए- 4.8%
रायपुर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के चेयरमेन मगेलाल मालू, अमर गिदवानी, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, डैडम् प्रदेश प्रभारी मोहम्मद अली हिरानी एवं मीड़िया प्रभारी संजय चौंबे ने बताया कि आज एमएसएमई विकास संस्थान द्वारा कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंड़िया ट्रेडर्स एवं छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड़ इंडस्ट्रीज के सहयोग से व्यापारियों के हितार्थ एवं उद्योग रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पर विड़ियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से बेबीनार सम्पन्न हुआ । बेबीनार में डैडम् क्प् रायपुर के डॉ. विजय आर सिरसाठ संयुक्त निर्देशक, श्री एल.के. परगनिहा, उप निर्देशक एवं श्री योगेश कुमार, सहायक निर्देशक द्वारा व्यापारियों को उद्योग रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया एवं डैडम् से व्यापारियों को मिलने वाले लाभो की जानकारी दी। जिसमें कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जितेन्द्र दोशी, महामंत्री श्री सुरेन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री श्री भरत जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री पवन वाधवा एवं कैट के डैडम् विकास प्रभारी श्री मोहम्मद अली हिरानी भी शामिल रहे।
सर्वप्रथम डैडम् द्वारा आयोजित गूगल मीट की शुरुआत श्री मोहम्मद अली हिरानी ने विड़ियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जुडे़ सभी अधिकारी, कैट एवं चेम्बर के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों का स्वागत किया।
तत्पश्चात् कैट के प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र दोशी कहा कि व्यापारी सेवा उधोग का हिस्सा है व्यापारियों से डैडम् का दर्जा 2017 में वापस ले लिया गया था। सरकार ने जून 2017 में सूक्ष्म खुदरा और थोक व्यापारियों को डैडम् की श्रेणी से हटा दिया था। अभी वर्तमान में 01 जुलाई 2021 से केंद्र सरकार द्वारा व्यापारियों को डैडम् में शामिल करने देश के व्यापारी आज एमएसएमई की परिभाषा के तहत शामिल होने के कारण बेहद खुश हैं। और दिल से प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी और डैडम् मंत्री श्री नितिन गडकरी को देश के व्यापारियों के लिए इतने बड़े और ऐतिहासिक कदम उठाने के लिए गहरा आभार व्यक्त करते हैं। इसी श्रंखला में देश भर के व्यापारी केंद्रीय वाणिज्य मंत्री श्री पियूष गोयल के विशेष आभारी रहेंगे जिन्होंने इस निर्णय में व्यापारियों के वकील बनकर जिस दृढ़ता से एक उत्प्रेरक की भूमिका निभाई । कैट पिछले देढ़ वर्षो से अधिक समय से लगातार इस मुद्दे को उठा रहा था और विभिन्न स्तरों पर सरकार के साथ बातचीत कर रहा था। सरकार के इस फैसले से देश के करीब 8 करोड़ से ज्यादा छोटे कारोबारियों को फायदा होगा । उन्होनें आगे कहा कि ये व्यापारियों के लिए सुनहरा अवसर है, सभी व्यापारी डैडम् अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करवाये। आगामी दिनों में कैट प्रदेश के सभी जिलों में डैडम् बेबीनार आयोजित करेगा साथ ही सभी जिलों में कैम्प लागाकर व्यापारियों का रजिस्ट्रेशन भी करवायेगा।
डैडम् के सहायक निर्देशक श्री योगेश कुमार, ने बताया कि डैडम् का मतलब सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम है। भारत जैसे विकासशील देश में डैडम् उद्योग अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। जब ये उद्योग बढ़ते हैं, तो देश की अर्थव्यवस्था समग्र रूप से बढ़ती है और फलती.फूलती है। इन उद्योगों को लघु उद्योग या लघु उद्योग के रूप में भी जाना जाता है। भले ही कंपनी मैन्युफैक्चरिंग लाइन या सर्विस लाइन में हो, इन दोनों क्षेत्रों के लिए पंजीकरण डैडम् अधिनियम के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है। यह पंजीकरण अभी तक सरकार द्वारा अनिवार्य नहीं किया गया है, लेकिन इसके तहत किसी के व्यवसाय को पंजीकृत करना फायदेमंद है क्योंकि यह कराधान, व्यवसाय की स्थापना, ऋण सुविधाओं, ऋण आदि के मामले में बहुत सारे लाभ प्रदान करता है। उन्होनें डैडम् में रजिस्ट्रेशन एक प्रजेन्टेशन भी दिया।
डैडम् के संयुक्त निर्देशक डॉ. विजय आर सिरसाठ ने बताया कि डैडम् 02 अक्टूबर 2006 को चालू हुआ। इसकी स्थापना सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों की प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ावा देने, सुविधा प्रदान करने और विकसित करने के लिए की गई थी। उन्होनें व्यापारियों को डैडम् से होनें वाले लाभो की जानकारी दी एवं सरकार के वर्तमान नितियों से भी अवगत कराया।
अंत में मोहम्मद अली हिरानी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन कर मीटिंग समाप्ति की घोषणा की बेबीनार में कैट के पदाधिकारी मुख्यरूप से उपस्थित रहेः- जितेंद्र दोशी, सूरिंदर सिंह, भरत जैन, मोहम्मद अली हिरानी, भरत बजाज एवं सभी ज़िले से शामिल पदाधिकारी एवं व्यापारीगण आदि।








