रायपुर, रविवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। राजधानी रायपुर में 31 पैसे की बढ़त के बाद पेट्रोल 95.48 रूपए प्रति लीटर तथा 33 पैसे की बढ़त के बाद डीजल 95.25 रूपए प्रति लीटर चल रहा है।
वहीं देश के चार महानगरों में रविवार को पेट्रोल 29 पैसे तक और डीजल 30 पैसे तक महंगा हुआ। इससे पहले शनिवार को कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 29 पैसे बढ़कर 97.22 रुपए और डीजल की कीमत 28 पैसे बढ़कर 87.97 रुपए प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। दिल्ली में जून में अब तक पेट्रोल की कीमत 2.99 रुपए और डीजल की कीमत 2.82 रुपए बढ़ चुकी है। इससे पहले मई में पेट्रोल 3.83 रुपए और डीजल 4.42 रुपए महंगा हुआ था। मुंबई में पेट्रोल का मूल्य आज 28 पैसे बढ़कर 103.36 रुपए और डीजल का मूल्य 30 पैसे की वृद्धि के साथ 95.44 रुपए प्रति लीटर हो गया।
चेन्नई में पेट्रोल 26 पैसे और डीजल 27 पैसे महंगा हुआ। वहां एक लीटर पेट्रोल आज 98.40 रुपए का और डीजल 92.58 रुपए का बिका। कोलकाता में पेट्रोल-डीजल की कीमत 28-28 पैसे बढ़ी। वहां पेट्रोल 97.12 रुपए और डीजल 90.82 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं।
रायपुर। सोने की ज्वेलरी खरीदारों के लिए एक और खुशखबरी मिली है। केंद्र सरकार ने 14, 18 और 22 कैरेट के बाद अब व्यापारियों की मांग पर 20, 23 और 24 कैरेट ज्वैलरी में हॉलमार्किंग को मंजूरी दे दी है। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार इस आशय का आदेश आज या कल जारी हो सकता है। सराफा कारोबारियों ने बताया कि 20, 23 और 24 कैरेट में ज्वेलरी को हॉलमार्क करने से ग्राहकों को ही फायदा होगा। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुनील सोनी इस मामले एक माध्यम थे। मुम्बई, दिल्ली और कोलकाता के ज्वेलर्स लंबे टाइम से इसके लिए प्रयास कर रहे थे।
नई दिल्ली: संजय लीखा को चमड़ा निर्यात परिषद (सीएलई) का चेयरमैन और राजेंद्र जालान को वाइस-चेयरमैन चुना है। लीखा अल्पाइन ग्रप के संस्थापक एवं चेयरमैन हैं। सीएलई चमड़ा और चमड़ा उत्पाद उद्योग का व्यापार संवर्द्धन संगठन है। यह वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत काम करता है। देश के चमड़ा उद्योग में करीब 10 लाख लोग काम करते हैं। वैश्विक चमड़ा निर्यात और आयात में भारत का हिस्सा करीब तीन प्रतिशत है। वित्त वर्ष 2020-21 में चमड़ा निर्यात 26 प्रतिशत घटकर 2.44 अरब डॉलर रह गया। हालांकि, अब इस क्षेत्र ने सकारात्मक वृद्धि दर्ज करनी शुरू कर दी है।
भारत मे जल्द ही Samsung का एक नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy F22 आ सकता है, फिलहाल samsung इस फोन पे कम कर रही है| कई सारी रिपोर्ट्स में जिक्र किया गया है कि सैमसंग का यह नया समार्टफोन इसके Galaxy A22 का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। Galaxy A22 को कंपनी ने जून महीने की शुरूआत में लॉन्च किया था। Galaxy A22 को कंपनी ने 4जी और 5जी दोनों ही वर्जन में उतारा था। अब तक Galaxy F22 के बारे में यह स्पष्ट नहीं है कि कंपनी इसके 4जी और 5जी दोनों ही वेरिएंट लॉन्च करेगी या फिर कोई एक।
एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार Galaxy F22 का सपोर्ट पेज Samsung India website पर लाइव हो गया है। सपोर्ट पेज का लाइव हो जाना इस बात को इंगित करता है कि यह स्मार्टफोन बहुत जल्द लॉन्च हो सकता है। सपोर्ट पेज पर Galaxy F22 का मॉडल नम्बर SM-E225F/DS दिया गया है। हालांकि इसकी लिस्टिगं में स्मार्टफोन की किसी स्पेसिफिकेशन के बारे में नहीं बताया गया है। इस सप्ताह की शुरूआत में Galaxy F22 को Bluetooth SIG सर्टीफिकेशन प्लेटफार्म देखा गया था। Samsung Galaxy F22 का मॉडल नम्बर यहां भी SM-E225F_DS बताया गया था। इसमें DS का अर्थ ड्यूल सिम से है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि Galaxy F22 में Bluetooth v5 का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। हालांकि सैमसंग की ओर से अभी इस फोन के लॉन्च को लेकर कोई भी अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
Samsung Galaxy A22 specifications
samsung galaxy A22 और galaxy A22 5g को महीने की शुरुआत में यूरोपीय बाजार में launch किया गया था।
इस फोन के 4G और 5G वेरिएंट्स में कई अंतर देखने को मिलते हैं। जिसमें इसका डिस्प्ले साइज, प्रोसेसर और कैमरा सेटअप शामिल हैं। इसके 4G मॉडल में 6.4 इंच की HD+ Super AMOLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। जबकि इसके 5G मॉडल में 6.6 इंच की full-HD+ डिस्पले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। प्रोसेसर की बात करें तो इसके 4जी वेरिएंट में MediaTek Helio G80 चिपसेट दिया गया है। वहीं इसके 5G मॉडल में MediaTek Dimensity 700 चिपसेट दिया गया है।
इसके 4G मॉडल में 6 जीबी तक की रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है जबकि इसके 5G मॉडल में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। Samsung Galaxy A22 4G में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 48 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy A22 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें भी मेन सेंसर 48 मेगापिक्सल का दिया गया है। दोनों ही मॉडल में 5,000mAh की बैटरी है जिसमें 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
नई दिल्ली: गाड़ियों के पॉल्यूशन सर्टिफिकेट यानी PUC को लेकर सरकार ने बदले कुछ नियम, आमतौर पर हम इसे लेकर ज्यादा गंभीर नहीं होते है और न तो नियमित रूप से गाड़ियों का प्रदूषण चेकअप कराते हैं। प्रदूषण चेकअप के नाम पर सिर्फ PUC सर्टिफिकेट बनवाने की रस्म अदायगी ही होती है। भले ही गाड़ी कितना ही धुंआ क्यों न फेंक रही हो। लेकिन अब ये सब नहीं चलने वाला।
P UC सर्टिफिकेट्स को लेकर सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है. पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (PUC) को अब सभी गाड़ियों के लिए पूरे देश में यूनिफॉर्म बनाया जाएगा. साथ ही PUC को नेशनल रजिस्टर से लिंक भी किया जाएगा| आपकी गाड़ी का प्रदूषण स्तर कैसा है, इसके लिए आपको एक निश्चित समय के बाद गाड़ी के प्रदूषण की जांच कराना होती है एक सर्टिफिकेट लेना होता है जिसे PUC सर्टिफिकेट कहते हैं| ये हर राज्य में अलग अलग रूप और फॉर्मेट में होता है. लेकिन अब सरकार ने फैसला किया है कि अब पूरे देश में PUC एकसमान होगा और साथ ही इसमें कुछ नए फीचर्स भी जोड़े जाएंगे, जिससे गाड़ी मालिकों को सहूलियत होगी.
आइए 10 प्वाइंट्स में जानते हैं कि क्या है सरकार के इस नए PUC सर्टिफिकेट नियमों में खास
1. सड़क परिवहन मंत्रालय ने PUC का एक नया फॉर्मेट जारी किया है, जो पूरे देश में एक जैसा होगा.
2. पीयूसी फॉर्म पर QR कोड होगा, जिसमें कई तरह की जानकारियां होंगी, जैसे गाड़ी के मालिक का नाम और उसके एमिशन का स्टेटस क्या है, यानी कितना धुंआ छोड़ रहा है.
3. पीयूसी डेटाबेस को नेशनल रजिस्टर से जोड़ा जाएगा, नेशनल रजिस्टर में दर्ज जानकारियों से पॉल्यूशन सर्टिफिकेट लिंक होगा|
4. नए PUC फॉर्म में अब गाड़ी के मालिक का मोबाइल नंबर होगा, उसका पता, गाड़ी का इंजन नंबर और चेसिस नंबर भी दर्ज होगा|
5. पीयूसी में गाड़ी के मालिक का मोबाइल नंबर दर्ज होना अनिवार्य होगा, जिस पर वैलिडेशन और फीस के लिए SMS अलर्ट भेजा जाएगा
6. पहली बार रिजेक्शन स्लिप की शुरुआत की गई है. अगर किसी गाड़ी में प्रदूषण स्तर अधिकतम तय सीमा से ज्यादा है तो उसे रिजेक्शन स्लिप थमा दी जाएगी|
7. इस स्लिप को लेकर गाड़ी की सर्विसिंग के लिए सर्विस सेंटर जाना होगा. अगर वहां पॉल्यूशन नापने वाली मशीन खराब है तो मालिक दूसरे सेंटर जा सकता है|
8. अगर प्रवर्तन अधिकारी के पास यह मानने का कारण है कि गाड़ी एमिशन मानकों के प्रावधानों का उल्लंघन कर रही है. तो वह लिखित रूप में या इलेक्ट्रॉनिक मोड के माध्यम से चालक या वाहन के प्रभारी व्यक्ति को गाड़ी की जांच के लिए किसी ऑथराइज्ड टेस्टिंग सेंटर में जमा करने का निर्देश दे सकता है.
9. अगर गाड़ी का मालिक जांच के लिए वाहन नहीं लाता तो उस पर पेनल्टी लगेगी. रजिस्ट्रेशन अधिकारी लिखित में कारण दर्ज करने के बाद रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) और परमिट को भी निलंबित कर सकेगा.
10. यह निलंबन तब तक रहेगा, जब तक कि PUC नहीं बन जाता.
नई दिल्ली। ट्विटर और सरकार के बीच जारी तनातनी बढ़ती जा रही है। ट्विटर के खिलाफ देश में एफआईआर दर्ज भी होने लगी है। गुरुवार को केंद्र सरकार ने आईटी नियमों का पालन नहीं करने को लेकर ट्विटर कंपनी से कानूनी संरक्षण छीन लिया है। वहीं आज ट्विटर के अधिकारी संसदीय समिति के सामने पेश होंगे। आईटी को लेकर गठित स्थाई समिति इस दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग को लेकर सवाल-जवाब करेगी। साथ ही सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल से बचने को लेकर भी जानकारी मांगी जाएगी। बता दें कि नए आईटी कानून को लागू करने में हो रही देरी को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अगुवाई वाली कमेटी ने फेसबुक, ट्विटर समेत कई बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को तलब किया था|
|
संसदीय समिति के नोटिस के मुताबिक, 18 जून को होने वाली बैठक का एजेंडा लोगों के अधिकारों को लेकर ट्विटर अधिकारियों की बात को सुनना है। इस दौरान प्लेटफॉर्म्स के दुरुपयोग के अलावा डिजिटल क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा पर भी चर्चा की जाएगी। केंद्र ने हाल ही में ट्विटर का इंटरमीडियरी का दर्जा खत्म कर दिया है।साथ ही कंपनी को भारतीय कानूनों की सीमा में भी लाया गया है।
दरअसल, 2021 में किसान आंंदोलन के दौरान सरकार ने कई अकाउंट को बंद करने का आदेश दिया था, लेकिन ट्विटर ने बोलने की आजादी का हवाला देते हुए सरकार का आदेश मानने से इनकार कर दिया । जिसके बाद सरकार ने ट्विटर पर नए नियम लागू करने को कहा, लेकिन यहां भी कंपनी ने सरकार के नए नियम लागू करने में कई खामियों का जिक्र करते हुए तीन महीनों का वक्त मांगा। हालांकि तीन महीने की अवधि खत्म होने के बाद भी कंपनी की ओर से आदेश का पालन नहीं किया गया। इसके अलावा फरवरी में ट्विटर के फाउंडर जैक डोर्सी ने किसान अंदोलन का समर्थन करने वाले ट्वीट्स को लाइक किया था। सरकार ने इस प्लेटफॉर्म की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए थे।
बाजार में जल्द ऐसा हैंड-सेनिटाइजर उपलब्ध हो जायेगा, जो पर्यावरण को कोई क्षति नहीं पहुंचाता और जो इतना कोमल है कि उसे लगाने से हाथों में सूखापन नहीं आता। यह सेनिटाइजर अलकोहल मुक्त है। साथ ही यह न तो ज्वलनशील है और न टॉक्सिक, यानी यह बिलकुल जहरीला नहीं है। इसे पुणे के एक स्टार्ट-अप ने सिल्वर नैनोपार्टिकल्स से विकसित किया है। हाथों पर लगातार सेनिटाइजरलगाने से हाथ सूख जाते हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों को हाथों के सूखेपन की समस्या का सामना करना पड़ता रहा है। वी-इनोवेट बायोसॉल्यूशंस द्वारा विकसित हैंड सेनिटाइजरकिटाणुओं से लड़ने की प्रक्रिया को बढ़ा देता है, यानी इसका असर लंबे समय तक कायम रहता है, जिसके कारण इसे बार-बार लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। सिल्वर नैनोपार्टिकल्स में सिल्वर आयंस धीमे और सतत तरीके से निकलते रहते हैं और जो भी माइक्रो-ऑर्गेनिज्म संपर्क में आते हैं, वे फौरन मर जाते हैं। इसके अलावा इसे आसानी से रखा जा सकता है।
क्लीनिकल ट्रायल के हवाले से यह हैंड सेनिटाइजरसेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड्स कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन-सीडीएससीओ) की कसौटी पर खरा उतरा है और इसने वायरस को मारने में अपनी ताकत भी साबित की है।
वी-इनोवेट बायोसॉल्यूशंस को राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी उद्यमिता विकास बोर्ड (एनएसटीईडीबी) के कवच2020 अनुदान द्वारा समर्थन प्राप्त है। यह संस्था विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के अधीन है। इसे पुणे के उद्यमिता विकास केंद्र (उपक्रम केंद्र) में विकसित किया गया है।इन सबने कोलॉयडल सिल्वर सोल्यूशन आधारित हैंड सेनिटाइजरविकसित किया है। उल्लेखनीय है कि कोलॉयडल सिल्वर सोल्यूशन एक ऐसा घटक होता है, जो बैक्टीरिया को मारने और घाव की मरहम-पट्टी करने के काम आता है। इसमें शुद्ध चांदी का इस्तेमाल होता है। इस सेनिटाइजरकी तकनीक सिल्वर नैनोपार्टिकल्स पर आधारित है, ताकि वायरल निगेटिव-स्ट्रैंड आरएनए और वायरल बडिंग को मिलने से रोकता है। यानी वायरस अपनी तादाद बढ़ाने के लिये पनपने वाले वायरस से मेल न कर पाये।
वी-इनोवेट बायोसॉल्यूशंस की सह-संस्थापक और मुख्य संचालक अधिकारी (सीओओ) ड़ॉ. अनुपमा इंजीनियर ने कहा, “अध्ययन के नतीजों से हम पूरी तरह विश्वास से ओतप्रोत हैं और भारत के सीडीएससीओ से अपने हैंड सेनिटाइजरनुस्खे के लिये लाइसेंस का इंतजार कर रहे हैं। हमें यकीन है कि इस तरह के नवाचार से देश के ‘आत्मनिर्भर भारत’ मिशन को बल मिलेगा और भविष्य में इस तरह की महामारी का सामना करने में भारत खुद अपने बल पर सक्षम होगा।”
सिल्वर नैनोपार्टिकल्स को एंटी-वायरल एजेंट के रूप में कारगर पाया गया है, जो एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी, हर्पीज सिंप्लेक्स वायरस, इंफ्लूएंजा वायरस जैसे घातक वायरस के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करता है। हाल की रिपोर्टों से पता चला है कि ग्लूटेथियोन कैप्ड-एजी2एस एनसी (सिल्वर नॉन-क्लस्टर्स) कोरोनावायरस के खिलाफ काम करता है। यह काम वह वायरल निगेटिव-स्ट्रैंड आरएनए और वायरल बडिंग को मिलने से रोककर करता है। कोलायडल सिल्वर पर वी-इनोवेट बायोसॉल्यूशंस की प्रौद्योगिकी आधारित है, जो आरएनए को अपनी तादाद बढ़ाने से रोकता है, जिससे कोविड-19 के फैलाव पर अंकुश लगता है। वह कारगर तरीके से सतह पर मौजूद ग्लाकोप्रोटीन्स को भी ब्लॉक कर देता है।
इस समय समूह यह भी मूल्यांकन कर रहा है कि विभिन्न प्रकार के वायरस पर यह हैंड सेनिटाइजरकितना कारगर है।
कोविड-19 महामारी से पूरी तरह से प्रभावित साल 2020-21 में खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने अपना अब तक का सबसे अधिक कारोबार दर्ज किया है। वर्ष 2020-21 में आयोग ने 95,741.74 करोड़ रुपये का सकल वार्षिक कारोबार दर्ज किया। पिछले वर्ष यानी 2019-20 में हुए 88,887 करोड़ रुपए के कारोबार में इस साल करीब 7.71 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। 2020-21 में खादी आयोग का रिकॉर्ड प्रदर्शन बहुत महत्व रखता है क्योंकि पिछले साल 25 मार्च को पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा के चलते उत्पादन गतिविधियाँ तीन महीने से अधिक समय तक निलंबित रहीं थी। इस अवधि के दौरान सभी खादी उत्पादन इकाइयाँ और बिक्री आउटलेट बंद रहे जिससे उत्पादन और बिक्री बुरी तरह प्रभावित हुई। हालांकि, खादी आयोग तेजी से माननीय प्रधानमंत्री के 'आत्मनिर्भर भारत' और ‘वोकल फॉर लोकल’ के आह्वान पर तेजी से काम किया। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री, श्री नितिन गडकरी के अनोखे मार्केटिंग आइडिया ने केवीआईसी की उत्पाद श्रृंखला को और विविधता प्रदान की, स्थानीय उत्पादन को बढ़ाया और खादी के क्रमिक विकास का मार्ग प्रशस्त किया।
वर्ष 2015-16 की तुलना में, 2020-21 में खादी और ग्रामोद्योग क्षेत्रों में कुल उत्पादन में 101 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि के दौरान कुल बिक्री में 128.66 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
खादी ई-पोर्टल, खादी मास्क, खादी फुटवियर, खादी प्राकृतिक पेंट और खादी हैंड सैनिटाइज़र आदि का शुभारंभ, नई प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) इकाइयों की रिकॉर्ड संख्या की स्थापना, नए स्फूर्ति क्लस्टर, स्वदेशी' के लिए सरकार की पहल और खादी आयोग का अर्धसैनिक बलों के सामाग्री की आपूर्ति करने के ऐतिहासिक समझौते से महामारी के इस दौर में केवीआईसी के कारोबार में वृद्धि हुई। ग्रामोद्योग ने 2019-20 में 65,393.40 करोड़ रुपए के खादी उत्पादन की तुलना में 2020-21 में 70,329.67 करोड़ रुपए का उत्पादन किया। इसी तरह से वित्त वर्ष 2020-21 में ग्रामोद्योग उत्पादों की बिक्री 92,214.03 करोड़ रुपए की हुई। जबकि 2019-20 में यह आंकड़ा 84,675.29 करोड़ का था।
खादी क्षेत्र में उत्पादन और बिक्री में थोड़ी गिरावट आई क्योंकि देश भर में कताई और बुनाई गतिविधियां महामारी के चलते बंद रहीं। खादी क्षेत्र में 2020-21 में कुल उत्पादन 1904.49 करोड़ रुपये का हुआ जबकि 2019-20 में यह आंकड़ा 2292.44 करोड़ रुपए का था। 2020-21 में कुल खादी बिक्री 3527.71 करोड़ रुपए की हुई और पिछले वर्ष में यह बिक्री 4211.26 करोड़ रुपए की थी।
केवीआईसी के अध्यक्ष श्री विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि महामारी के दौरान लोगों ने 'आत्मनिर्भर भारत' और "वोकल फॉर लोकल' के आह्वान को पूरे जोश से पूरा किया है। उन्होंने कहा कि इस अवधि के दौरान केवीआईसी का खास ध्यान कारीगरों और बेरोजगार युवाओं के लिए स्थायी रोजगार सृजित करना था। आर्थिक संकट का सामना करते हुए, बड़ी संख्या में युवाओं ने पीएमईजीपी के तहत स्वरोजगार और विनिर्माण गतिविधियों को अपनाया जिससे ग्रामोद्योग क्षेत्र में उत्पादन में वृद्धि हुई। साथ ही, स्वदेशी उत्पादों को खरीदने की प्रधानमंत्री की अपील के बाद खादी और ग्रामोद्योग उत्पादों की बिक्री में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई।
नई दिल्ली। अपने यहां जैसे-जैसे कोरोना का कहर बढ़ा है, इसके बारे में लोगों के बीच भ्रांति भी खूब फैली है। कहीं लोग कोरोना माई की पूजा कर रहे हैं तो कहीं इसका मंदिर भी बन गया। इन सब बातों को सोशल मीडिया के जरिए भी खूब फैलाया गया है। लेकिन अब सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक इस बारे में एक नई पहल कर रह है। इससे आप फर्जी खबरों से दूर रहेंगे।
थर्ड पार्टी चेकिंग
फेसबुक से जारी एक बयान में बताया गया `भारत में कोरोना संक्रमण के दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए और कोरोना से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के लिए फेसबुक बड़ी पहल करने जा रहा है। फेसबुक थर्ड पार्टी फैक्ट चेकिंग कार्यक्रम की शुरुआत करने जा रहा है, जिसमें स्वास्थ्य से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने की कोशिश की जाएगी।`
द हेल्दी इंडियन प्रोजेक्ट के साथ साझेदारी
स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को समझने में मदद के लिए फेसबुक ने द हेल्दी इंडियन प्रोजेक्ट यानि थिप के साथ साझेदारी की है। थिप भारत में फेसबुक का पहला हेल्थ स्पेशलिस्ट पार्टनर है। कंपनी का कहना है कि थिप अनुभवी और वेरिफाइड डॉक्टरों की मदद से फैक्ट चेकिंग करेगा और गुमराह करने वाली खबरों और गलत दावों से आपको दूर रखेगा।
कई भाषाओं में मिलेगी जानकारी
यह हिंदी, अंग्रेजी, बंगला, पंजाबी और गुजराती भाषा में लोगों को दवा, डाइट और इलाज के बारे में जानकारी देगा।
मुंबई: कमजोर वैश्विक रुख के कारण आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 282.82 अंकों (0.54 फीसदी) की गिरावट के साथ 52,219.16 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 89.30 अंकों (0.57 फीसदी) की गिरावट के साथ 15,678.20 के स्तर पर खुला। आज 587 शेयरों में तेजी आई, 1160 शेयरों में गिरावट आई और 95 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान एचसीएल टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, शियन पेंट्स, टीसीएस और इंफोसिस के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं नेस्ले इंडिया, आईटीसी, भारती एयरटेल, ओएनजीसी, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति, सन फार्मा और एक्सिस बैंक के शेयर लाल निशान पर खुले।
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.01 बजे सेंसेक्स 214.71 अंक (0.41 फीसदी) नीचे 52287.27 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 109.70 अंक (0.70 फीसदी) नीचे 15657.80 पर था।
बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 1,01,389.44 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में आईटी क्षेत्र की कंपनियां टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इन्फोसिस रहीं। समीक्षाधीन सप्ताह में जहां रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और बजाज फाइनेंस के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई, वहीं एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, आइसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन घट गया।
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 9.16 अंकों (0.02 फीसदी) की मामूली तेजी के साथ 52,782.21 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 21.75 अंकों (0.14 फीसदी) की गिरावट के साथ 15,847.50 के स्तर पर खुला था। बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 271.07 अंकों (0.51 फीसदी) की गिरावट के साथ 52,501.98 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 101.70 अंक यानी 0.64 फीसदी की गिरावट के साथ 15,767.55 के स्तर पर बंद हुआ था।
नई दिल्ली। नए आईटी नियमों के तहत ट्विटर पर सख्ती की गई है। ट्विटर से भारतीय आईटी एक्ट की धारा 79 के तहत मिली सुरक्षा का अधिकार छिन गया है। यानी कि ट्विटर पर किसी यूजर की ओर से कोई गैरकानूनी या भड़काऊ पोस्ट की जाती है तो उस संबंध में भारत में कंपनी के प्रबंध निदेशक समेत शीर्ष अधिकारियों से अब पुलिस पूछताछ कर सकेगी। वैधानिक अधिकारी की नियुक्ति में देरी के कारण ऐसा हुआ है।
नए आईटी नियमों के तहत कंपनी वैधानिक अधिकारियों को नियुक्त करने में विफल रही, जिसके चलते ट्विटर को मिला सुरक्षा का अधिकार छिन गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कंपनी रवैया नए आईटी नियमों के अनुरूप नहीं है, जिसकी वजह से यह सुरक्षा हटाई गई है। अब किसी भड़काऊ पोस्ट के लिए अधिकारियों से पुलिस पूछताछ कर सकेगी। ट्विटर के अलावा गूगल, यूट्यूब, फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम दूसरी सोशल मीडिया कंपनियों को अब भी सुरक्षा जारी रहेगी।
बता दें कि नए आईटी नियमों के तहत कंपनियों को 25 मई तक अधिकारियों की नियुक्ति करनी थी, लेकिन कई ने लॉकडाउन और दूसरी दिक्कतों का हवाला देते हुए यह नियुक्तियां नहीं की। ट्विटर ने शुरू में कुछ नियुक्तियां की थीं, लेकिन इन्हें सरकार की ओर से खारिज कर दिया गया क्योंकि वे बाहरी कानूनी सलाहकार थे। ये लोग कंपनी से सीधे तौर पर नहीं जुडे़ थे।
भारत में ट्विटर के एक प्रवक्ता ने बताया कि उसने एक अंतरिम मुख्य अनुपालन अधिकारी नियुक्त किया है। अभी तक इसका ब्यौरा भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ साझा नहीं किया गया है। जल्द आईटी मंत्रालय के साथ ब्यौरा साझा किया जाएगा। हम प्रक्रिया के हर चरण में आईटी मंत्रालय को क्या डेवलपमेंट है उससे अवगत करा रहे हैं। ट्विटर नए दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। बता दें कि सरकार ने ट्विटर को कुछ दिन पूर्व दिए एक नोटिस में कहा था कि उसे नए आईटी नियमों के अनुपालन का आखिरी मौका दिया जाता है।
बार-बार रिमांइडर पर नहीं उठाया ठोस कदम
आईटी मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि अभी तक ट्विटर की ओर से कोई ब्योरा नहीं मिला है। बार-बार रिमाइंडर दिए जाने के बाद भी कंपनी की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। सरकार ने 5 जून को ट्विटर को एक आखिरी नोटिस में कहा था कि उसे सूचना प्रौद्योगिकी कानून संबंधी नए नियमों के अनुपालन का आखिरी मौका दिया जाता है। उसे तत्काल नियमों का अनुपालन करना है। यदि वह इसमें विफल रहती है, तो उसे आईटी कानून के तहत मध्यस्थ मंच के नाते दायित्व से जो छूट मिली है, वह वापस ले ली जाएगी।
OnePlus Nord CE 5जी के लॉंच होने के बाद OnePlus Nord N200 5G जल्द ही भारत मे आ सकता है, हालांकि इसके लॉन्च की अधिकारिक रूप से कोई घोषणा नहीं हुई है, मगर इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले ही लीक हो गई हैं। OnePlus के इस आने वाले बजट स्मार्टफोन के कुछ ऑफिशल जैसे दिखने वाले रेंडर एक टिप्स्टर ने शेयर किए हैं। कहा जा रहा है कि फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 एसओसी चिपसेट हो सकता है। इसमें रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। फोन में 5000 एमएएच बैटरी होने की बातें सामने आई हैं और साथ ही एक्सपेंडेबल स्टोरेज भी देखने को मिल सकती है। OnePlus के सीईओ Pete Lau के द्वारा जो फोटो शेयर की गई थी, टिप्स्टर द्वारा शेयर किया गया यह रेंडर उस इमेज से मेल खाता है।
OnePlus Nord N200 5G specifications
जाने माने टिप्स्टर इवान ब्लास ने OnePlus Nord N200 5G फोन की स्पेसिफिकेशन की पूरी लिस्ट ही शेयर की है। जिसमें बताया गया है कि यह एंड्रॉयड 11 पर आधारित ऑक्सीजन ओएस पर रन करेगा। पिछले सप्ताह वन प्लस के सीईओ पेटे लाऊ ने शेयर किया था कि इस स्मार्टफोन में 6.49 इंच की 1080p LCD डिस्प्ले होगी। अब जो स्पेसिफिकेशन लीक हुई हैं उनमें भी वही जानकारी सामने आई है। OnePlus Nord N200 5G में 6.49 इंच की फुल एचडीप्लस (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले होगी जिसमें 405ppi की पिक्सल डेन्सिटी होगी। इसका एस्पेक्ट रेश्यो 20:9 बताया गया है और रिफ्रेश रेट 90Hz बताया गया है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 480 SoC चिपसेट है जिसे Adreno 619 GPU के साथ ही 4GB of LPDDR4x रैम और 64GB की UFS 2.1 स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढाया जा सकता है।
कैमरा की बात करें तो OnePlus Nord N200 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर f/2.2 लेंस के साथ होगा। दूसरे सेंसर के तौर पर 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर हो सकता है जिसमें f/2.4 लेंस हो सकता है। तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस होगा जिसमें f/2.4 लेंस हो सकता है। फ्रंट की ओर फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर f/2.05 अपर्चर के साथ हो सकता है।
कनेक्टिविटी ऑप्शन्स की बात करें तो फोन में 5जी, ड्यूल बैंड वाइ-फाइ, ब्लूटुथ वी5.1, एनएफसी, जीपीएस/A-जीपीएस, 3.5 एमएम का हैडफोन जैक और चार्जिंग के लिए एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट हो सकता है। फोन में 5000 एमएएच की बैटरी हो सकती है और 18वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। सेंसर्स की बात करें तो फोन में एक्सेलरोमीटर, ई-कम्पास, जायरोस्कोप, एम्बियंट लाइट, प्रोक्सिमिटी, बैरोमीटर और एक साइड माउंड फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। इस फोन का आकार 163.1x74.9x8.3mm बताया गया है और भार 189 ग्राम कहा जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि इससे पहले आए OnePlus Nord N100 की तरह ही OnePlus Nord N200 भी भारत में लॉन्च नहीं किया जाएगा। यह विशेष रूप से यूएस और कनाड़ा के लिए ही उपलब्ध होगा।












