लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |
ऑटो डीलरों को SBI ने दी बड़ी राहत, कर्ज चुकाने के लिए 60 के बदले दी 90 दिनों तक की मोहलत

ऑटो डीलरों को SBI ने दी बड़ी राहत, कर्ज चुकाने के लिए 60 के बदले दी 90 दिनों तक की मोहलत

 नई दिल्ली। मंदी की मार झेल रहे ऑटो सेक्टर को बड़ी राहत देते हुए देश के सबसे बड़े कर्जदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) ने बड़ी राहत दी है। बैंक ने ऑटो डीलरों के कर्ज भुगतान के लिए दी अवधि को बढ़ा दिया है। हालांकि बैंक ने कहा है कि यह हर ऑटो डीलर की व्यक्तिगत परिस्थितियों और मामले की पूरी समीक्षा के हिसाब से होगा।

एमडी ने बताई इसकी वजह

SBI के एमडी (रिटेल व डिजिटल बैंकिंग) ने रविवार को कहा कि हम ऑटो डीलर्स के साथ लगातार बात कर रहे हैं। चूंकि यह सेक्टर अभी विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है, इसलिए हमने ऑटो डीलर्स को उनके मामलों के आधार पर कर्ज चुकाने की अवधि में छूट देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि सामान्य तौर पर कर्ज चुकाने की अवधि 60 दिनों की होती है। लेकिन हम इसे 75 से 90 दिनों तक के लिए बढ़ा रहे हैं।

शेयर बाजार में नजर आई तेजी, सेंसेक्स 300 अंक तक चढ़ा

शेयर बाजार में नजर आई तेजी, सेंसेक्स 300 अंक तक चढ़ा

 मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में तेजी नजर आई है। सुबह हरे निशान पर खुला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स कुछ ही पलों में बढ़ते हुए 300 अंक तक चढ़ गया। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स जहां 286 अंकों की बढ़त के साथ 37, 636 के स्तर पर कारोबार कर रहा था वहीं निफ्टी 80 अंकों की बढ़त के साथ 11,128 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

इससे पहले आज सुबह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स भी आज 135.59 अंकों की बढ़त के साथ 37,485.92 पर खुला। वहीं निफ्टी आज 47 अंकों की बढ़त के साथ 11,094.80 पर खुला। खबर लिखे जाने तक यह अधिकतम 11,122.65 अंकों तक गया।