नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
बड़ी खबर : लद्दाख में हुई छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के एक जवान की मौत, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : लद्दाख में हुई छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के एक जवान की मौत, पढ़ें पूरी खबर

जशपुर | छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर जिले के कुनकुरी हर्रादाड़ के निवासी आर्मी के एक जवान की लद्दाख में ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार मृतक जवान के शव को लद्दाख से विशेष विमान के जरिए जशपुर लाने की तैयारी की जा रही है।

बड़ी खबर : भारत गैस कंपनी के ऑनलाइन बुकिंग में लागु हुए नए नियम, उपभोक्ता हो रहे परेशान, जाने क्या है पूरी खबर

बड़ी खबर : भारत गैस कंपनी के ऑनलाइन बुकिंग में लागु हुए नए नियम, उपभोक्ता हो रहे परेशान, जाने क्या है पूरी खबर

रायपुर | केंद्रीय गैस एवं पेट्रोलियम मंत्रालय के निर्देश पर एक नवंबर से भारत गैस के उपभोक्ताओं द्वारा गैस रिफिल बुकिंग करने के नियमों में परिवर्तन किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अब हितग्राही उपभोक्ता आनलाइन बुकिंग के आधार पर गैस रिफिल बुक नहीं करा सकेंगे।

पढ़ें : अनलॉक-6.0 : आज से देश में शुरू हुआ अनलॉक 6, जानें क्या क्या हुआ अनलॉक 

गैस कंपनी द्वारा ऑन लाइन बुकिंग पर हितग्राही उपभोक्ता से ओटीपी नंबर मोबाइल पर दर्ज होने पर उसकी जानकारी एजेंसी संचालक को देने पर ही गैस रिफिल बुक हो सकेगी। नये नियम  के चलते भारत गैस के उपभोक्ताओं को आज रविवार होने के कारण गैस रिफिल प्राप्त करने में परिवर्तन की जानकारी नहीं होने पर तकलीफों का सामना करना पड़ा।

पढ़ें : BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मिली बड़ी सौगात, जाने क्या देने जा रही है भूपेश सरकार

ओटीपी नंबर पूछने के मामले को लेकर कई उपभोक्ताओं ने संशय की स्थिति देखी गई। ज्यादातर उपभोक्ताओं का कहना था कि मोबाइल पर ऑनलाइन बुकिंग करने के बाद ओटीपी नंबर पूछने के उपरांत उनके खाते से राशि निकल जाने का अंदेशा है। वहीं भारत गैस एजेंसी के अधिकतर संचालकों को नियम की पूर्ण जानकारी नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं के समक्ष स्थिति स्पष्ट नहीं करने के कारण अनिश्चितता की स्थिति का सामना करना पड़ा। पेट्रोलियम मंत्रालय के उक्त निर्देश के पीछे सरकार की क्या मंशा है। यह जानने को भी ज्यादातर उपभोक्ता उत्सुक दिखे। 

 

 
BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मिली बड़ी सौगात, जाने क्या देने जा रही है भूपेश सरकार

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मिली बड़ी सौगात, जाने क्या देने जा रही है भूपेश सरकार

रायपुर | छग बोर्ड के टॉप टेन बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आज राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों, राज्यसभा सदस्य व कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक तन्खा की उपस्थिति में बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम 10 की सूची में शामिल सभी बच्चों को लैपटॉप व टेबलेट देने जा रहे है।

पढ़ें : अनलॉक-6.0 : आज से देश में शुरू हुआ अनलॉक 6, जानें क्या क्या हुआ अनलॉक 

मुख्यमंत्री को पूर्व में पत्र लिखकर राष्ट्रीय अध्यक्ष विधि कांग्रेस ने 12वी और 10 वी के टोपर बच्चों को लैपटॉप और टेबलेट देने की बात लिखी थी। उन्होंने पत्र में लिखा था कि प्रदेश में टेलेन्ट हन्ट के लिये विशेष अभियान चलाने का अनुरोध भी किया है।

पढ़ें : BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव कार्यक्रम हुआ प्रारंभ, देखें लाइव JUST36NEWS के साथ

विधि कांग्रेस प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संदीप दुबे ने बताया कि इससे पहले विवेक तन्खा ने मध्यप्रदेश के प्रावीण्य सूची के बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिये यह घोषणा की थी। हमारे अनुरोध पर उन्होंने छत्तीसगढ़ के लिये भी यह घोषणा की है। 10वीं बोर्ड की परीक्षा में प्रथम 10 स्थान पर आये सभी बच्चों को टेबलेट और 12वीं बोर्ड परीक्षा के टॉप टेन में शामिल सभी बच्चों को लैपटॉप प्रदान किया जायेगा। कल कुछ बच्चों को दी जाएगी बाद में संदीप दुबे अध्यक्ष कांग्रेस विधि के हाथों से वितरण करेंगे।

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव कार्यक्रम हुआ प्रारंभ, देखें लाइव JUST36NEWS के साथ

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव कार्यक्रम हुआ प्रारंभ, देखें लाइव JUST36NEWS के साथ

रायपुर |  छत्तीसगढ़ प्रदेश आज 20 साल का हो गया है। कोरोना के चलते इस वर्ष राज्योत्सव कार्यक्रम वर्चुअल रूप से मनाने का फैसला लिया गया है | राज्योत्व के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जनता को संबोधित कर रहे हैं | 

देखिये सीधा प्रसारण :-

 

हाईकोर्ट से मंत्री जयसिंह को मिली राहत, एक्ट्रोसिटी एक्ट में FIR को किया निरस्त

हाईकोर्ट से मंत्री जयसिंह को मिली राहत, एक्ट्रोसिटी एक्ट में FIR को किया निरस्त

कोरबा। छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल पर एससी/एसटी एक्ट में दर्ज एफआईआर मामले में बड़ी राहत मिली है। मंत्री व कोरबा क्षेत्र के विधायक जयसिंह अग्रवाल के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में दर्ज एफआईआर को बिलासपुर हाईकोर्ट ने निरस्त करने का आदेश दिया है।
दरअसल मंत्री जयसिंह और सुरेंद्र प्रताप जायसवाल पर साल 2017 में कोरबा के अजाक थाने में मामला दर्ज हुआ था। स्पेशल कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई हुई थी, लेकिन थाने और एसपी को शिकायत नहीं की गई। बिलासपुर हाईकोर्ट ने एफआईआर को निरस्त करने का आदेश दिया है। स्पेशल कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई थी, लेकिन इसके लिए थाने और एसपी के पास शिकायत नहीं की गई। इसका लाभ मंत्री जयसिंह और दूसरे याचिकाकर्ता को मिला। कोरबा के चुइया निवासी दुखलाल कंवर ने स्पेशल से शिकायत की थी। इस पर कोर्ट के आदेश से कोरबा के अजाक थाने में एससी/ एसटी एक्ट 1989 के तहत मंत्री जयसिंह और सुरेंद्र अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इसके खिलाफ याचिका में कहा गया कि शिकायतकर्ता ने आवेदन सीधा स्पेशल जज की कोर्ट में 156 (3) सीआरपीसी के तहत दिया था।
याचिका में कहा गया- स्पेशल कोर्ट को सुनवाई का अधिकार नहीं
याचिकाकर्ताओं के वकील की ओर से कहा गया, बिना धारा 154 दंड प्रक्रिया सहिंता के भाग 1 और 3 का अनुपालन किए आदेश विधि के विपरीत होने के कारण निरस्त होने योग्य है। शिकायतकर्ता को मजिस्ट्रेट के यहां 156 (3) में आवेदन करना था।, लेकिन नहीं किया गया। स्पेशल कोर्ट को मामले की सुनवाई का अधिकार नहीं है। एफआईआर और स्पेशल कोर्ट के आदेश को निरस्त किया जाए।

 

राज्य सरकार द्वारा राज्य अलंकरण सम्मान की जारी की सूचि, बढ़ते कदम संस्था सहित इन्हें  मिलेगा सम्मान

राज्य सरकार द्वारा राज्य अलंकरण सम्मान की जारी की सूचि, बढ़ते कदम संस्था सहित इन्हें मिलेगा सम्मान

रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष राज्य अलंकरण पुरूस्कार प्रदान किये जाते है इस वर्ष भी इस अलंकरण सम्मान से विभिन्न क्षेत्रो में सम्मान दिया जा रहा है जिसकी घोषणा राज्य सरकार द्वारा की गयी है
देखे पूरी सूचि :-
 

रायपुर पुलिस को मिली कामयाबी: आईपीएल मैच में सट्टा खिलाने वाले 4 अंतर्राज्यीय सटोरियों सहित 5 सटोरिये गिरफ्तार

रायपुर पुलिस को मिली कामयाबी: आईपीएल मैच में सट्टा खिलाने वाले 4 अंतर्राज्यीय सटोरियों सहित 5 सटोरिये गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर समेत प्रदेश में आईपीएल के क्रिकेट मैचों में बडे पैमाने पर सट्टा खिलाने कि सूचनाएं लगातार मिलने पर एसएसपी अजय कुमार यादव द्वारा रायपुर पुलिस को क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी के मार्गदर्शन में रायपुर पुलिस द्वारा क्रिकेट सट्टा के खाईवालों पर लगातार नजर रखकर मुखबीर तैनात किए गए है। इसी क्रम में 31 अक्टूबर को टीम को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि मुम्बई इंडियन्स बनाम देलही कैपिटल्स के मध्य चल रहे मैच में थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र में कुुछ लोगों द्वारा क्रिकेट सट्टा संचालित किया जा रहा है। जिस पर सायबर सेल व थाना न्यू राजेन्द्र नगर की संयुक्त टीम का गठन किया जाकर मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही कर मुम्बई इंडियन्स बनाम देलही कैपिटल्स मैच के दौरान लाईन लेकर क्रिकेट सट्टा खिलाते अनिल लालवानी, राहुल कटारे, कुमार कटारे, राहुल कटारे एवं संतोष उर्फ शुभम वाधवानी को रंगे हाथ पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपियों द्वारा लाईन लेकर क्रिकेट सट्टा खिलाया जाना स्वीकार किया गया। आरोपी अनिल लालवानी, राहुल कटारे, कुमार कटारे एवं राहुल कटारे मूलतः शहडोल (म.प्र.) के निवासी है जो न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर निवासी अपने रिश्तेदार संतोष उर्फ शुभम वाधवानी के घर आकर उसके साथ मिलकर क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे थे। आरोपियों के कब्जे से नगदी 4,000 रूपये, 14 नग मोबाईल फोन, 1 नग लैपटाॅप एवं करोड़ो रूपये की सट्टा - पट्टी का हिसाब जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में धारा 4क जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। आरोपियों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् भी कार्यवाही की जा रही है। आई.पी.एल. क्रिकेट सट्टा/सट्टा एवं जुआ खेलने/खिलाने वालों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।


गिरफ्तार आरोपी
01. अनिल लालवानी पिता स्व0 कन्हैया लाल लालवानी उम्र 28 साल निवासी खेरमाई मंदिर के पीछे गणेशगंज थाना कोतवाली शहडोल (म.प्र.)।


02. राहुल कटारे पिता सुरेश कुमार कटारे उम्र 29 साल निवासी दीप होटल के पीछे बुराहर रोड थाना कोतवाली शहडोल (म.प्र.)।


03. कुमार कटारे पिता नंद कटारे उम्र 32 साल निवासी दीप होटल के पीछे बुराहर रोड थाना कोतवाली शहडोल (म.प्र.)।


04. राहुल कटारे पिता मनोहर कटारे उम्र 29 साल निवासी दीप होटल के पीछे बुराहर रोड थाना कोतवाली शहडोल (म.प्र.)।


05. संतोष उर्फ शुभम वाधवानी पिता गिरधारी लाल वाधवानी उम्र 26 साल निवासी गंगा विहार अमलीडीह थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।
 

राज्य सरकार ने आज कई कलेक्टर समेत आईआरएस अफसरों का जारी किया तबादला आदेश

राज्य सरकार ने आज कई कलेक्टर समेत आईआरएस अफसरों का जारी किया तबादला आदेश

रायपुर। राज्य सरकार ने आज कई कलेक्टर समेत आईआरएस अफसरों का ट्रांसफर आर्डर जारी किया है। आदेश में तीन कलेक्टर सहित आईएएस और एक आईआरएस अफसर शामिल हैं।

अमृत खलको को राज्यपाल के सचिव के साथ संयुक्त सचिव कृषि एवं गन्ना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

विशेष सचिव पंचायत एस प्रकाश को सचिव पीएचई पदस्थ करते हुए संचालक जल जीवन मिशन अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

मोहम्मद कैसर को विशेष पंचायत तथा अतिरिक्त आयुक्त मनरेगा को संचालक पंचायत बनाया गया है।

कांकेर कलेक्टर कुमार लाल चौहान को जॉइंट सेक्रेटरी वन विभाग के साथ-साथ संचालक आजीविका मिशन का प्रभार दिया गया है।

रानू साहू को वाणिज्य कर आयुक्त के साथ-साथ पर्यटन मंडल एमडी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

निलेश क्षीरसागर संचालक कृषि एवं गन्ना आयुक्त को गरियाबंद कलेक्टर बनाया गया है।

चंदन कुमार को सुकमा कलेक्टर से कांकेर का नया कलेक्टर बनाया गया है।

इफ्फत आरा को एमडी पर्यटन से पाठ्य पुस्तक निगम का एमडी बनाया गया है।

विनीत नंदनवार को एडीएम रायपुर सुकमा कलेक्टर बनाया गया है।

अभिनव अग्रवाल (आईआरएस) को डायरेक्टर फूड को एमडी वेयरहाउसिंग बनाया गया है।


 

भाजपा प्रवक्ता मूणत के बयान पर पलटवार: किसानों को धोखा देने वाले रमन सिंह वनवास में आगे मोदी की बारी- धनंजय सिंह ठाकुर

भाजपा प्रवक्ता मूणत के बयान पर पलटवार: किसानों को धोखा देने वाले रमन सिंह वनवास में आगे मोदी की बारी- धनंजय सिंह ठाकुर

रायपुर, पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत के बयान पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया व्यक्त की। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने पूर्व मंत्री राजेश मूणत पर तंज कसते हुए कहा कि किसानों को धोखा देने वालो को छत्तीसगढ़ की जनता ने 15 सीट में समेट कर वनवास में भेज दिया और जिसने किसान की पीड़ा व्यथा को समझा सदन से लेकर सड़क तक किसानों की हक की लड़ाई लड़ी। किसानों को उनका अधिकार दिलाने जेल यात्रा की उस कांग्रेस 69 सीट देकर सिर पर ताज दिया है। पूर्व मंत्री राजेश मूणत को किसानों के कर्ज माफ करने वाली, किसानों की धान को 2500 रुपया क्विंटल के दाम में खरीदने वाली, सबसे ज्यादा किसानों से धान खरीदने वाली कांग्रेस सरकार पर किसानों के साथ वादाखि़लाफ़ी का आरोप लगाने के पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। मूणत को एक बार भाजपा के 2013 के घोषणापत्र को पढ़ना चाहिए और रमन सिंह के 2013 से 2018 तक के पांच साल के कार्यकाल का आत्मावलोकन करना चाहिए। किस प्रकार उस दौरान किसानों के साथ धोखा छल हुआ था, अत्याचार, शोषण हुआ, शर्मसार कर देने वाली देश को झंकझोर देने वाली किसानों की आत्महत्या की घटनाएं हुयी, खेत के लिए जलाशय से पानी मांगने वाले किसानो के ऊपर लाठी बरसाई गई थी। किसानों के ऊपर रमन भाजपा सरकार ने बेइंतिहा जुल्म किया था। भाजपा ने ही तो किसानों को धान का कीमत 2100 रू. प्रति क्विंटल और 300 रु प्रति क्विंटल बोनस देने का वादा किया था। रमन सिंह ने वादा पूरा क्यों नही किया? 15 साल के रमन भाजपा शासनकाल में छत्तीसगढ़ के किसानों को धोखा के अलावा कुछ नहीं मिला। रमन भाजपा के शासन काल का 2 साल का बोनस का बकाया है जिसे कांग्रेस किस्तों में देने का वादा किया है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा का चरित्र ही किसान विरोधी है। चुनाव में किए वादा को भाजपा के नेता चुनावी जुमला बताकर जनता का उपहास उड़ाते हैं। बीते 7 साल से मोदी की सरकार और 15 साल तक रमन सिंह की सरकार ने छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ धोखा, छल किया, वादाखि़लाफ़ी की। किसानों को रमन सिंह ने धान का समर्थन मूल्य 2100 रू. क्विंटल और 300 रू. प्रति क्विंटल बोनस नही दिया, वैसे ही मोदी सरकार भी देशभर के किसानों को स्वामीनाथन कमेटी के सिफारिश के अनुसार लागत मूल्य का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य, सस्ते दर पर डीजल, सस्ते दर पर रसायनिक खाद देने का वादा को अब तक पूरा नही किया है।
 

रायपुर: सामान्य सभा को लेकर महापौर ने अधिकारी और कर्मचारी को दिए निर्देश

रायपुर: सामान्य सभा को लेकर महापौर ने अधिकारी और कर्मचारी को दिए निर्देश

रायपुर, शनिवार को महापौर एजाज ढेबर ने 6 नवंबर को होने वाली सामान्य सभा को लेकर बैठक ली. बैठक में निगम सचिव हेमंत शर्मा, सभी जोन के कमिश्नर, विभागों के अधिकारी शामिल हुए. इस दौरान महापौर ने 6 नवंबर को होने वाले नगर निगम परिषद की पहली सामान्य सभा की तैयारियों को लेकर चर्चा की. साथ ही अधिकारियों से जानकारी ली.


महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि वर्तमान में निगम परिषद के कार्यकाल की पहली बैठक 6 नवंबर को आयोजित की गई है. साथ ही उन्होंने अधिकारी और कर्मचारियों निर्देश देते हुए कहा कि पहले घंटे में आयोजित प्रश्नकाल के दौरान वार्ड पार्षदों के प्रश्नों और एम आई सी के संकल्प के अनुरूप निर्धारित सभी एजेण्डों को गंभीरता से लें
महापौर ढेबर ने 3 नवंबर 2020 को सामान्य सभा की बैठक के पूर्व सम्पूर्ण तैयारियों के साथ व्यवस्था को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक लेने निगम सचिव शर्मा को निर्देषित किया.

 

ऐतिहासिक बूढ़ा तालाब को राज्य स्थापना दिवस पर मिलेगी नई पहचान : देश के सबसे बड़े फाऊंटेन, लेजर शो और जगमग लाईटें बनेगी आकर्षण का केन्द्र

ऐतिहासिक बूढ़ा तालाब को राज्य स्थापना दिवस पर मिलेगी नई पहचान : देश के सबसे बड़े फाऊंटेन, लेजर शो और जगमग लाईटें बनेगी आकर्षण का केन्द्र

रायपुर, एक नवंबर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के दिन प्रदेशवासियों को कई सौगातों के साथ यादगार बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल से राजधानी रायपुर ऐतिहासिक बूढ़ा तालाब को न सिर्फ नई पहचान मिलने जा रही है अपितु लोगों को पर्यटन और रोमांच के साथ मनोरंजन का वह आनंद भी मिलने जा रहा है जो इस समय सुकून के कुछ पल तालाश रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा शहर के मध्य स्थित स्वामी विवेकानंद सरोवर बूढ़ा तालाब को विकसित करने के साथ आम लोगों को मनोरंजन एवं पर्यटन की सुविधा उपलब्ध कराने विशेष पहल की गई है। यहां सभी आयु वर्ग के लोगों का ध्यान रखा गया है। देश के सबसे बड़े फाऊंटेन के साथ लेजर शो, रंगबिरंगी जगमगाती लाइटे, म्यूजिकल फाउंटेन और टनल फाउंटेन और विशाल प्रवेश द्वार के साथ यहां का भव्य स्वरूप सबके लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।
नगर निगम रायपुर व रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा बूढ़ा तालाब को नए सिरे से संवारा गया है। शहरवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के दिन मनोरंजन औैर पर्यटन की सौगात देने यहां विगत कई दिनों से विकास एवं सौंदर्यीकरण का कार्य कराए जा रहे थे। मुख्यमंत्री स्वयं भी इस कार्य पर नजर बनाए हुए थे। मुख्यसचिव श्री आर पी मण्डल द्वारा लगातार यहां के कार्यों का निरीक्षण कर निश्चित समय में और पूर्ण गुणवत्ता से इसे पूरा करने की पहल की गई। आखिरकार बूढ़ा तालाब का कायाकल्प का कार्य पूरा हो गया है। तालाब के किनारे भ्रमण के लिए फ्लोटिंग डेक लगाए गए हैं, जहां पैदल भ्रमण कर तालाब के स्वरूप का नैसर्गिक आनंद लिया जा सकता है। यहां बन रहे दो स्तरीय पाथवे से तालाब का भव्य स्वरूप देखा जा सकेगा। इस परिसर में विशाल प्रवेश द्वार, म्यूजिकल फाउंटेन और टनल फाउंटेन इस तालाब की खूबसूरती को बढ़ाएंगे। आकर्षक लैंडस्कैपिंग, लेजर शो, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाते तालाब के दीवारों पर नजर आ रही पेंटिंग से तालाब का स्वरूप और भी निखरा हुआ सा लगेगा। तालाब पर बोटिंग की भी व्यवस्था की गई है, जो रोमांच से भरपूर होगा।
600 साल पहले कल्चुरी राजा ने बनवाया था इस तालाब को
ऐतिहासिक विवेकानंद सरोवर-बूढ़ा तालाब की अपनी अलग पहचान पहले से ही है। समय के साथ इस तालाब की सुध नहीं लिए जाने से इसके अस्तित्व का खतरा तो मंडरा ही रहा था, पानी के प्रदूषित होने और गंदगी का भी खतरा बना हुआ था। शहर के भीतर लगभग 87 एकड़ क्षेत्रफल में फैले बूढ़ा तालाब को मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कायाकल्प कर एक नई पहचान दी है। राजधानी की पहचान बूढ़ा तालाब को लगभग 600 साल पूर्व सन् 1402 में कलचुरी राजवंश के राजा ब्रम्हदेव द्वारा बनवाया गया था। राजाराय सिंह ने इसे विस्तारित किया तथा अपने इष्ट देव बूढ़ादेव के नाम से इसका नामकरण बूढ़ा तालाब किया। बूढ़ा तालाब-विवेकानंद सरोवर से स्वामी विवेकानंद जी की भी बचपन की स्मृतियां जुड़ी हैं। इस ऐतिहासिक विरासत को 6 माह के भीतर संवारा गया। इस दौरान कोरोना काल में लाकडाउन की बाधा भी आई,इसके बावजूद समय पर कार्य पूरा कर तालाब को नए एवं आकर्षक स्वरूप में पुर्नजीवित कर दिया गया है।
1700 ट्रक कचरा भी निकाला गया
बूढ़ा तालाब को संवारने में एक बड़ी समस्या तालाब के चारों तरफ फैली गंदगी भी थी। तालाब में अतिक्रमण से पनपी गंदगी, कचरा, जलकंुभियों एवं जमें गाद की वजह से तालाब लगातार प्रदूषित होता जा रहा था। लोगों ने भी बूढ़ा तालाब-विवेकानंद सरोवर से दूरी बनानी शुरू कर दी थी, लेकिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने तालाबों के संरक्षण व संवर्धन को लोक जीवन से जोड़ते हुए इसके अस्तित्व को संवारने और इसे जन आकांक्षाओं के अनुरुप विकसित करने का संकल्प लिया। लगभग 1700 ट्रक कचरा एवं जलकुंभी निकालकर तालाब को एक नया रूप दिया गया है।
पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने की होगी क्षमता
बूढ़ा तालाब-स्वामी विवेकानंद सरोवर के उन्नयन कार्य को पूर्ण करने से पहले इसे न सिर्फ संवारने की दिशा में कार्य किया गया, तालाब के पानी को स्वच्छ बनाने और भीतर के अलावा बाहर के परिसर को भी आकर्षक व खूबसूरत बनाने का पूरा प्रयास किया गया है। यहां दुर्गा देवी मंदिर एवं सुलभ से चांदनी चैक तक के क्षेत्र में लैंड स्केपिंग, प्लेसमेंकिंग एवं रीक्रिएशनल जोन तैयार किया गया है, जिसमें हर वर्ग के नागरिकों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध है। विश्व का दूसरा बड़ा फाउंटेन बूढ़ा तालाब-विवेकानंद सरोवर की खूबसूरती में चार-चांद लगा रहा है। तालाब के किनारे नव-निर्मित संरचना से स्वामी विवेकानंद जी की विशाल प्रतिमा तक पहुंचने बने फ्लोटिंग डेक ‘जल सेतु‘ का अहसास कराते हंै। आकर्षक प्रवेश द्वार, दो स्तरीय पाथवें, म्यूजिकल फाऊंटेन, टबल फाऊंटेन, आकर्षक लैंड स्केपिंग और जगमगाती रोशनी से तालाब कीखूबसूरती का आनंद रायपुरवासियों के साथ देश भर से पहुंचने वाले पर्यटक ले सकते हैं।
मनोरंजन के साथ सुविधाओं का भी रखा गया है ध्यान
बूढ़ा तालाब-स्वामी विवेकानंद सरोवर अपने लोकार्पण के साथ ही सभी को आकर्षित करेगी। बच्चों से लेकर बड़े सभी यहां सुकून महसूस करेंगे। बच्चों के लिए बनाए गए चिल्ड्रन पार्क में उनकी जरूरतों को विशेष ध्यान रखा गया है। बच्चे यहां भरपूर मनोरंजन करेंगे। साथ ही शहर के नागरिकों के लिए ओपन जिम इक्यूपमेंट भी लगाया गया हैं। जहां वे अपना शारीरिक फिटनेस ठीक रख सकते हैं। यहां आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार से ट्रैफिक की समस्या का सामना न करना पड़े इसलिए यहां बेहतर पार्किंग के साथ सड़क का चैड़ीकरण भी किया गया है।

 

 शिक्षाकर्मियों को राज्योत्सव पर मिली खुशियों की बड़ी सौगात: 7925 व्याख्याताओं के संविलियन का आदेश जारी

शिक्षाकर्मियों को राज्योत्सव पर मिली खुशियों की बड़ी सौगात: 7925 व्याख्याताओं के संविलियन का आदेश जारी

रायपुर। प्रदेश के शिक्षा कर्मियों को छत्तीसगढ़ राज्योत्सव पर खुशियों की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा 7 हजार 925 व्याख्याताओं (पंचायत एवं नगरीय निकाय) के एक नवम्बर 2020 से स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन का आदेश आज जारी कर दिया गया है।
 
 थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत हुए लूट का खुलासा: आरोपियों से लूट का नगदी रकम एवं घटना में प्रयुक्त चाकू व मोटरसाइकिल बरामद

थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत हुए लूट का खुलासा: आरोपियों से लूट का नगदी रकम एवं घटना में प्रयुक्त चाकू व मोटरसाइकिल बरामद

धमतरी। पुलिस अधीक्षक  बी.पी. राजभानु द्वारा लूट, चोरी, नकबजनी जैसे संपत्ति संबंधी अपराधों में लगाम लगाने, आसूचना तंत्र मजबूत करने, सतत पेट्रोलिंग व गस्त सुदृढ़ करने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। साथ ही त्यौहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने संदिग्ध व्यक्तियों एवं निगरानी बदमाशों की जांच कर उन पर सतत निगाह रखने निर्देशित किया गया, जिसका बेहतर परिणाम भी नजर आ रहा है। विगत दिनों संपत्ति संबंधी कई अपराधों को ट्रेस कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में धमतरी पुलिस सफल रही है।

दिनांक 29/10/2020 को प्रार्थी आदित्य सोनी पिता संगम लाल सोनी निवासी धोबी चौक रामसागर पारा धमतरी ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 29/10/2020 की रात्रि करीबन 9:45 बजे मोहल्ले के दद्दू रजक व सागर उर्फ चेपटा ढीमर एक मोटरसाइकिल में आए और उसे धक्का मारकर जमीन में गिरा दिए तथा उसके जेब में रखें 2250/-रुपये को जबरदस्ती लूट लिये, मना करने पर सागर उर्फ चेपटा ढीमर ने अपने जेब से चाकू निकालकर उस पर हमला करके भाग गए। उक्त रिपोर्ट पर दोनों आरोपी दद्दू रजक व सागर उर्फ चेपटा ढीमर के विरुद्ध धारा 394 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

इसी प्रकार प्रार्थी शशांक सिंह दिखित पिता संतोष सिंह दिखित निवासी कोष्टापारा धमतरी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि टिकरापारा आमातालाब रोड बर्फ फैक्ट्री के पास रात्रि करीबन 10:15 बजे एक अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल ले आकर उसे चाकू दिखाकर वार करने का भय देते हुए जेब टटोलने लगा तथा हाथ में रखें मोबाइल को लूट लिया, जिसका विरोध करने पर चाकू से उसके जांघ में वार करके मोटरसाइकिल से भाग गया। उक्त रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 394 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त अपराध की सूचना पुलिस अधीक्षक बी.पी. राजभानू को मिलने पर थाना प्रभारी कोतवाली को आरोपियों की पता तलाश व त्वरित गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन वह पुलिस अधीक्षक मुख्यालय  अरुण जोशी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा घटनास्थल के आसपास लोगों से पूछताछ करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विश्वसनीय मुखबिर लगाया गया। साथ ही घेराबंदी करते हुए सागर ढीमर व नंदकुमार उर्फ दद्दू रजक को अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पृथक-पृथक पूछताछ किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी सागर ढीमर उर्फ विक्की उर्फ चेपटा तथा नंद कुमार उर्फ दद्दू रजक की दोनों अपराध में संलिप्तता पाए जाने पर सागर ढीमर उर्फ विक्की उर्फ चेपटा के कब्जे से लूटा हुआ मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया तथा आरोपी नंद कुमार उर्फ दद्दू रजक के कब्जे से लूटी गई रकम, घटना में प्रयुक्त चाकू एवं मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है। साथ ही आरोपियों की शिनाख्त कार्यवाही भी कराई गई है। मामले में गवाहों के कथन, उपलब्ध साक्ष्य, आरोपियों के मेमोरेंडम कथन व अपराध स्वीकारोक्ति के आधार पर दोनों मामलों में संघ तथा पाए जाने पर पृथक-पृथक विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम-
1.सागर ढ़ीमर उर्फ विक्की उर्फ चेपटा पिता स्वर्गीय गंगाधर ढीमर उम्र 20 वर्ष साकिन नयापारा वार्ड बजरंग चौक धमतरी 
2. नंद कुमार रजक उर्फ दद्दू पिता केशव रजक उम्र 22 वर्ष साकिन धोबी चौक धमतरी
 मुख्यमंत्री राज्योत्सव पर एक नवम्बर को प्रदेश के 18.38 लाख किसानों को देंगे राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त

मुख्यमंत्री राज्योत्सव पर एक नवम्बर को प्रदेश के 18.38 लाख किसानों को देंगे राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त

रायपुर। मुख्यमंत्री राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्योत्सव के कार्यक्रम में प्रदेश के 18 लाख 38 हजार 592 किसानों के खाते में राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त के रूप में 1500 करोड़ रूपए की राशि का ऑनलाइन अंतरण करेंगे। कृषि क्षेत्र में पर्याप्त निवेश और काश्त लागत में राहत देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को आदान सहायता राशि प्रदान की जा रही है। इस योजना के तहत प्रथम और द्वितीय किश्त की राशि के रूप में 1500-1500 करोड़ रूपए, कुल 3 हजार करोड़ रूपए का भुगतान किसानों के बैंक खाते में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डी.बी.टी.) के माध्यम से किया जा चुका है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना में चार किश्तों में किसानों को 5750 करोड़ रूपए का भुगतान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक नवम्बर को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत रायपुर संभाग के 5 लाख 60 हजार 794 किसानों के खाते में तृतीय किश्त के रूप में कुल 463 करोड़ 86 लाख रूपए की राशि का भुगतान करेंगे। इसी प्रकार दुर्ग संभाग के 5 लाख 57 हजार 303 किसानों के खाते में 428 करोड़ 13 लाख रूपए की राशि, बिलासपुर संभाग के 4 लाख 56 हजार 100 किसानों के खाते में 391 करोड़ 63 लाख रूपए, सरगुजा संभाग के एक लाख 19 हजार 531 किसानों के खाते में 104 करोड़ 50 लाख रूपए और बस्तर संभाग के एक लाख 44 हजार 864 किसानों के खाते में 111 करोड़ 88 लाख रूपए की राशि का भुगतान तृतीय किश्त के रूप में करेंगे। 

इस योजना से लाभान्वित होने वाले किसानों में 9 लाख 55 हजार 531 सीमांत कृषक, 5 लाख 61 हजार 523 लघु कृषक और 3 लाख 21 हजार 538 दीर्घ कृषक हैं। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत धान, मक्का और गन्ना उत्पादक किसानों को आदान सहायता दी जा रही है। इस योजना का क्रियान्वयन खरीफ 2019 से प्रारंभ किया गया है। आने वाले समय में इस योजना में खरीफ मौसम में सोयाबीन, मूंगफली, तिल, अरहर, मूंग, उड़द, कुल्थी, रामतिल, कोदो, कुटकी उत्पादक किसानों को शामिल किया जाएगा।
 शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय परिसर में किया गया राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन

शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय परिसर में किया गया राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन

रायपुर। आज दिनांक 31 अक्टूबर 2020 को शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेंद्र नगर रायपुर में प्रातः 11:00 महाविद्यालय परिसर में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया|

 महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अमिताभ बनर्जी जी के निर्देशन एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ उषा किरण अग्रवाल जी की उपस्थिति में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ मनीषा गर्ग ने एवं समस्त कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पण करने एवं देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने की शपथ ली | यह शपथ देश की एकता की भावना से ली गई जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा ही संभव बनाया जा सकता है देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्य निष्ठा से संकल्प किया गया |
 
 राजधानी में फिर हुई चाकू-बाजी, मोबाईल नही देने पर अज्ञात एक्टीवा सवार लड़कों ने युवक को मारा चाकू

राजधानी में फिर हुई चाकू-बाजी, मोबाईल नही देने पर अज्ञात एक्टीवा सवार लड़कों ने युवक को मारा चाकू

रायपुर। मोबाईल नही देने पर एक्टीवा सवार लड़कों ने एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना की रिपोर्ट देवेन्द्रनगर थाने में दर्ज की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार रामनगर गुढिय़ारी निवासी अभिषेक तिवारी 18 वर्ष पिता ददन तिवारी ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी पैदल जा रहा था, इसी दौरान सड़क किनारे बैठे एक लड़के ने मोबाईल मांगा। नही  देने पर कुछ देर बाद एक्टीवा सवार तीन अज्ञात लड़कों ने जांघ पर चाकू मारकर घायल कर फरार हो गये। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 324 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
 बड़ी खबर रायपुर: सड़क पार करते समय तेज रफ्तार इनोवा ने मासूम को मारी टक्कर, मासूम की हुई मौत

बड़ी खबर रायपुर: सड़क पार करते समय तेज रफ्तार इनोवा ने मासूम को मारी टक्कर, मासूम की हुई मौत

रायपुर। नहाने के लिये तालाब जा रहे मासूम को तेज रफ्तार इनोवा वाहन से ठोकर मार देने से गंभीर रुप से घायल हो गया। मासूम को इलाज के लिये अस्तपताल ले जाते समय रास्तें में मौत हो गयी। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात इनोवा चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर धारा 304 ए के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सांकरा वार्ड क्रमंाक 15 निवासी गिरीश साहु 27 वर्ष ने तिल्दा-नेवरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी गांव सांकरा गांव का सरपंच है 30 अक्टॅूबर को 11.15बजे अपने हार्डवेयर दुकान में बैठा था,इसी दौरान गांव के हेमलाल वर्मा ने बताया कि उसका भतीजा ईशु वर्मा उम्र 6 वर्ष अपने साथियों के साथ तलाब से नहाकर रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे मेन रोड ग्राम सांकरा के पास सड़क पार कर रहा था,इसी दौरान सामने से आ रही अज्ञात इनोवा चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुये एक्सीडेन्ट कर दिया। जिसके चलते मासूम गंभीर रुप से घायल हो जाने से खून से लहुलुहान हो गया। इलाज के लिये उसे तवेरा वाहन में लेकर अस्पताल जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गयी। घटना के समय नेशनल हाईवे में काम करने वाले गोकुल साहु ,रोहित साहु निवासी भूमिया तथा अन्य राह चलते लोगों ने देखा है। 
 छत्तीसगढ़ के 7 डिप्टी कलेक्टरों को आईएएस अवार्ड, देर शाम तक जारी हो सकती है पदस्थापना सूची

छत्तीसगढ़ के 7 डिप्टी कलेक्टरों को आईएएस अवार्ड, देर शाम तक जारी हो सकती है पदस्थापना सूची

रायपुर। डीपीसी की दिल्ली में हुई बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक अधिकारियों को आईएएस अवार्ड करने पर कमेटी ने हरी झंडी दे दी। यूपीएससी की अनुशंसा के बाद भारत सरकार जल्द ही राप्रसे के अधिकारियों को आईएएस अवार्ड का आदेश जारी कर देगी। इस आदेश के जारी होने का इन्तजार है, क्योँकि प्रदेश से 7 अफसरों के अवार्ड के लिए 21 अफसरों का नाम भेजा गया था, जिसमें 13 तो 2003 पीएससी के हैं, तब पीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष आज के यूपीएससी के वर्तमान चेयरमैन प्रदीप जोशी थे।

वहीं आज गरियाबंद कलेक्टर छतर सिंह डेहरे रिटायर हो जाएंगे। उनकी जगह पर सरकार नया कलेक्टर अपाइंट करेगी। गरियाबंद में किसी प्रमोटी आईएएस को कलेक्टर बनाने की खबर है। इसके अलावा बस्तर कमिश्नर का पोस्ट दो हफ्ते से खाली है। बस्तर कमिश्नर अमृत खलको को सरकार ने राजभवन का सिकेट्री नियुक्त किया है। लिहाजा, गरियाबंद कलेक्टर के साथ ही सरकार बस्तर कमिश्नर की पोस्टिंग करेगी। बस्तर कमिश्नर भी किसी प्रमोटी आईएएस को ही बनाने की चर्चा है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मरवाही के दौरे पर हैं। आज शाम को वे राजधानी लौटेंगे। उसके बाद ही आदेश जारी होगा। हालांकि, हो सकता है कि सीएम के लौटने में विलंब हो तो उनसे फोन पर मौखिक आदेश लेकर सामान्य प्रशासन विभाग पोस्टिंग आदेश जारी कर देगा।
राजधानी के बूढ़ा तालाब में मिली लाश का पुलिस ने किया खुलासा: मृतक की पत्नी, दामाद और पुत्र गिरफ्तार

राजधानी के बूढ़ा तालाब में मिली लाश का पुलिस ने किया खुलासा: मृतक की पत्नी, दामाद और पुत्र गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी के बूढ़ातालाब में गुरुवार देर शाम बोरे में बंधी मिली लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है| हत्या के आरोप में पुलिस ने पत्नी, दामाद और सौतेले बेटे को गिरफ्तार किया है. परिवार में आपसी विवाद के चलते शेख आशिक कादर को मौत के घाट उतारा गया था. घर में ही वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने लाश को बोरे में बांधकर मकान से कुछ ही दूरी पर ठिकाने लगा दिया|

पढ़िए पूरी खबर-
प्रार्थी सैय्यद मोह. शफीक ने थाना पुरानी बस्ती में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह एम.जी. रोड गुरूनानक चौक हुसैनी प्लाजा रायपुर में रहता है तथा कुर्सी का व्यवसाय करता है। दिनांक 29.10.2020 के शाम 07.30 बजे करीब प्रार्थी को फोन पर सूचना मिली की आज शाम को बूढ़ा तालाब कैलाशपुरी ढाल के पास तालाब के पानी में एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में एक व्यक्ति उम्र करीब 35 वर्ष का शव हाथ, पैर रस्सी से बांधकर तालाब के पानी में फेंके हैं जिसे तालाब के सफाई कर्मचारियों द्वारा देखकर थाने में सूचना दी गई एवं बोरी खोलकर देखने पर एक व्यक्ति जो हल्का पीला रंग का फूल शर्ट, काले रंग का जींस पैंट पहना है। मृतक के दोनों पैर, हाथ तथा शरीर को नायलाॅन रस्सी तथा साड़ी के टुकड़े से बंधा है गले में चोट तथा दाहिने आंख, सिर तथा बांये पैर के घुटने के पास चोट का निशान है। जिस पर प्रार्थी, अफरोज, युसूफ एवं सैय्यद मोह0 रसीद के साथ मौके पर बूढ़ा तालाब आकर देखा तो मृतक आसिफ कादर उर्फ फिरोज का शव था। मृतक प्रार्थी के मामा का लड़का तथा अफरोज का भाई है किसी अज्ञात व्यक्ति ने मृतक आसिफ कादर उर्फ फिरोज को मारकर हत्या कर उसकी पहचान एवं साक्ष्य छिपाने के लिए रस्सी से बांधकर बोरी में भरकर बांधकर बुढ़ा तालाब में फेंक दिये थे। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 302/20 धारा 302, 201, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

हत्या की घटना को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय अजय यादव द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती  मनोज ध्रुव एवं थाना प्रभारी पुरानी बस्ती सुश्री रत्ना सिंह (परि. भा.पु.से.) को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना पुरानी बस्ती की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया जाकर हत्या के सब पहलुओं को ध्यान में रखते हुये अज्ञात आरोपी के संबंध में पतासाजी करते हुये जानकारी जुटानी प्रारंभ की गई। टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करते हुये तालाब के सफाई कर्मचारी जिन्होंने सर्वप्रथम शव को देखा था उनसे भी घटना के संबंध में पूछताछ कर आसपास के लोगों से भी पूछताछ किया गया। 

टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सी.टी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया गया। अज्ञात आरोपी की पतासाजी के संबंध में मुखबीर लगाने के साथ ही तकनीकी विश्लेषण किया जाकर अज्ञात आरोपी के पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम को जानकारी प्राप्त हुई कि मृतक बोरियाखुर्द टिकरापारा में दूसरी पत्नि रखा है तथा दिनांक घटना को अंतिम बार मृतक को वहीं देखा गया था एवं कुछ दिनों से मृतक एवं उसकी दूसरी पत्नि रूबीना परवीन उर्फ रानी का आपस में पारिवारिक विवाद चल रहा था। जिस पर संदेह के आधार पर टीम के सदस्यों द्वारा मृतक की दूसरी पत्नि रूबीना परवीन उर्फ रानी से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा किसी भी प्रकार से अपराध में अपनी संलिप्तता नहीं होना बताकर बार-बार अपना बयान बदल रहीं थी एवं टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास कर रहीं थी जिस पर टीम का शक रूबीना परवीन उर्फ रानी के उपर और भी गहरा हो गया एवं प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर टीम के सदस्यों द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर रूबीना परवीन उर्फ रानी अपने झूठ के सामने टिक न सकी और अंततः अपने दामाद ईरफान खान के साथ मिलकर हत्या की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार की। 

पूछताछ में आरोपिया ने बताया कि दिनांक घटना को उसका मृतक के साथ पारिवारिक बातों को लेकर विवाद हुआ था जिस पर मृतक द्वारा उसके साथ मारपीट किया जा रहा था इसी दौरान आरोपिया एवं उसका दामाद ईरफान खान मृतक के साथ मारपीट करते हुये लोहे की छेनी से मारकर उसकी हत्या दिये घटना के दौरान आरोपिया का अपचारी पुत्र भी वहां उपस्थित था। हत्या के पश्चात् आरोपिया एवं उसका दामाद शव के हाथ पैर रस्सी से बांधकर शव को बोरी में भर दिये तथा दोनों शव को मोटर सायकल में बीच में रखकर ले जाकर थाना पुरानी बस्ती क्षेत्रांतर्गत स्थित बूढ़ा तालाब में फेंक दिये। सभी आरोपियों/अपचारी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मृतक का माबाईल फोन, घटना में प्रयुक्त लोहे की छैनी, कपड़े एवं मोटर सायकल क्रमांक सी जी/04/एल आर/9663 को जप्त किया गया है। आरोपियों/अपचारी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। 

गिरफ्तार आरोपी/अपचारी-
01. रूबीना परवीन उर्फ रानी पति आसिफ कादर उर्फ फिरोज उम्र 32 साल निवासी आर डी ए कालोनी बोरियाखुर्द टिकरापारा रायपुर। 

02. ईरफान खान पिता शित्तेहसन खान उम्र 24 साल निवासी आर डी ए कालोनी बोरियाखुर्द टिकरापारा रायपुर। 

03. एक अपचारी बालक।
 बड़ी खबर रायपुर: सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को ट्रक ने रौंदा, मामला दर्ज

बड़ी खबर रायपुर: सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को ट्रक ने रौंदा, मामला दर्ज

रायपुर। नास्ता लेने के दौरान सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को ट्रक ने कुचल दिया। घटना की रिपोर्ट खमतराई थाने में दर्ज की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार कलमना बस्ती बेलेनगर नागपुर निवासी विकास सेक्रिट डिसुजा 35 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी ट्रक ड्रायवर है। पिछले 4 दिनों से गाड़ी मालिक के कहने पर ट्रांसपोर्टनगर रायपुर में गाड़ी बनवाने अपने खलासी के सााथ आया हुआ है। शुक्रवार 30 अक्टॅूबर को दोपहर 2.30 बजे आईडीबीआई बैंक के पास बबला पेट्रोलपंप के पीछे होटल में नास्ता करने अपने खलासी के साथ गया हुआ था,इसी दौरान सड़क किनारे खड़े खलासी राहुल राणे को तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक सीजी 10 एएल 9066 के चालक ने एक्सीडेन्ट कर दिया। जिसके चलते घटना स्थल पर ही राहुल राणे की मौत हो गयी। घटना की जानकारी खलासी के परिजनों को दे दिया गया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
 राजधानी में युवती के साथ अश्लील हरकत, मना करने पर किया मारपीट

राजधानी में युवती के साथ अश्लील हरकत, मना करने पर किया मारपीट

रायपुर। युवक द्वारा घर में घुसकर कमरे में बैठी युवती को बेईज्जत करने की नियत से अश्लील हरकत किया। जिसके बाद पीडि़ता की मां ने मना किया तब आरोपी ने गाली-गलौच कर मारपीट किया। घटना की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार वीरभद्रनगर कोतवाली निवासी पीडि़ता 24 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया अपने घर में बैठी हुई थी,इसी दौरान आदित्य नारायण 18 वर्ष ने कमरे में प्रवेशकर बेईज्जत करने की नियत से अश्लील हरकत किया। जिसके बाद प्रार्थिया की मां द्वारा मना करने पर गाली-गलौच कर आरोपी ने मारपीट किया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294,323,354 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
 नाबालिग लड़की के साथ किरायेदार ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

नाबालिग लड़की के साथ किरायेदार ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

रायपुर। नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने की रिपोर्ट उरला थाने में दर्ज की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उरला थानाक्षेत्र में किराये के मकान में पिछले एक वर्ष से रहे सुनील गुप्ता ने मकान मालिक की 14 वर्षीय बेटी को डरा-धमकाकर जबरदस्ती किया था। जिसके बाद बच्ची ने परिजनों को इसकी जानकारी दिया था। तब आरोपी को मकान मालिक ने घर से निकाल दिया था। जिसके बाद से आरोपी दूसरी जगह किराये के मकान पर रह रहा था। दो दिन पूर्व आरोपी ने लड़की को घर में अकेली पाकर शादी का झांसा देकर अपने साथ अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दिया। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ उरला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 363,376,366,506 पास्को एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार हो गया है। 
 भाजपा-जेसीसीजे गठबंधन पर मुख्यमंत्री बघेल ने कही ये बड़ी बात

भाजपा-जेसीसीजे गठबंधन पर मुख्यमंत्री बघेल ने कही ये बड़ी बात

मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा और जेसीसीजे गठबंधन पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा डॉ. रमन और धर्मजीत सिंह की मुलाकात के बीच सांठ-गांठ को सब जानते थे। भूपेश बघेल ने कहा यह गठजोड़ सालों पुराना है, सतह में पहली बार आया है। पहली बार दोनों ने खुलकर इस बात को स्वीकार किया है।
 बड़ी खबर: बच्ची को चाकू दिखा दुष्कर्म का किया प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

बड़ी खबर: बच्ची को चाकू दिखा दुष्कर्म का किया प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। घर के समीप खेल रही आठ वर्षीय नाबालिग को दुष्कर्म की नीयत से हाथ पकड़ कर ले जाने व चाकू दिखा कर डराने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। मानिकपुर पुलिस ने बताया कि आरोपित के खिलाफ पीडि़ता की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी पुत्री घर के समीप खेल रही थी। अमरैय्या पारा निवासी विक्की चौहान पिता भगतराम चौहान 26 वर्ष उसे जबरन पकड़ कर झाडिय़ों के पीछे ले गया था। बच्ची को खेलते नहीं मिलने पर उसकी खोजबीन शुरू की गई, तो वह आहट सुनकर भागते हुए आई और पूरी घटनाक्रम की जानकारी दी। मानिकपुर चौकी प्रभारी अशोक शर्मा की अगुवाई में दीपनारायण त्रिपाठी, योगेश राजपूत ने युवक की पतासाजी कर गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ धारा 354, 506, 8, 12 पाक्सो एक्ट तहत मामला कायम कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
 बलवा: बच्चों के झगड़े में दो परिवार के बीच जमकर विवाद, दोनों पक्षों में जमकर चली लाठी

बलवा: बच्चों के झगड़े में दो परिवार के बीच जमकर विवाद, दोनों पक्षों में जमकर चली लाठी

बिलासपुर। बच्चों के झगड़े में दो परिवार के बीच जमकर विवाद हुआ, इस दौरान दोनों पक्ष ने जमकर लाठियां चलाईं। इसमें कई को गंभीर चोटे आई हैं। दोनों पक्ष की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। इसमें सात को गिरफ्तार कर लिया गया है। जरहाभाठा मिनी बस्ती निवासी विनय घृतलहरे ने अपनी शिकायत में बताया कि शुक्रवार की सुबह राम लखन के 10 वर्षीय पुत्र और देवा बंजारे के भांजे के बीच खेल के दौरान झगड़ा हो गया। इसी बात को लेकर देवा अपने परिवार के सदस्यों के साथ आकर रामलखन के जीजा विनय से विवाद करने लगा। इसके बाद देवा और उसके परिवार के पन्ना घृतलहरे, राजकुमारी, शिवकुमारी, सतकुमारी, संतकुमारी, संगीता, सूरजा, प्रियंका व अमित ने विनय पर लाठी और लोहे के पाइप से हमला कर दिया। देवा और उसके परिवार वालों ने बीच-बचाव करने आई संतोषी और रामलखन की पिटाई कर दी। इसके बाद देवा और उसके परिवार के सदस्यों ने विनय की मोटरसाइकिल में तोडफ़ोड़ की। पीडि़त की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने देवा समेत 12 लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

वहीं, राजकुमारी घृतलहरे ने अपनी शिकायत में बताया कि बच्चों के झगड़े के बाद उनकी बहन सतकुमारी ने समझाइश देकर दोनों को शांत किया था। इसके बाद राम लखन पहुंचा और बेटे से झगड़े की बात पर सतकुमारी को लोहे के पाइप से मारकर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने आई संगीता और सूरजा बाई समेत परिवार के अन्य लोगों की भी पिटाई कर दी। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चला गया। मारपीट में सतकुमारी, संगीता और नाबालिग को चोटे आई है। राजकुमारी की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने रामलखन, विनय व धन्नू के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। इसमें रामलखन व विनय की गिरफ्तारी हो गई है। वहीं, दूसरे पक्ष से राजकुमारी, संतकुमारी, देवा और राजू को गिरफ्तार किया गया है।