नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
BIG BREAKING : राजधानी के बूढ़ा तालाब में बोरी में बंद मिले युवक के लाश की हुई पहचान, जाने कहा का और कौन है वह युवक

BIG BREAKING : राजधानी के बूढ़ा तालाब में बोरी में बंद मिले युवक के लाश की हुई पहचान, जाने कहा का और कौन है वह युवक

रायपुर | राजधानी के बूढ़ातालाब में गुरुवार देर शाम मिली युवक के लाश की पहचान हो गई है। जानकारी के अनुसार बोरी में बंद लाश की पहचान कादर बाड़ा गुरुनानक चौक निवासी शेख आशिक कादर उर्फ फिरोज खान (35) के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक 3 दिन से युवक लापता था।

पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब में बोरी में बंद मिली लाश, पुलिस कर रही जांच, देखें विडियो

आपको बता दें कि युवक के आंख के पास और घुटने पर चोट के निशान मिले हैं। पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। 

 

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब में बोरी में बंद मिली लाश, पुलिस कर रही जांच, देखें विडियो

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब में बोरी में बंद मिली लाश, पुलिस कर रही जांच, देखें विडियो

रायपुर | राजधानी रायपुर में लगातार चाकूबाजी और हत्या की घटना में इजाफा होते जा रहा है | इसी बीच राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर मिली है कि राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब में बोरी में बंद लाश मिली है | बोरी से बदबू आने के बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी | पुलिस घटना स्थल में पहुँच कर जाँच में जुट गई है | 

 

राज्य सूचना आयुक्त मोहन राव पवार की सेवा निवृत्ति पर राज्य सूचना आयोग ने दी भावभीनी बिदाई

राज्य सूचना आयुक्त मोहन राव पवार की सेवा निवृत्ति पर राज्य सूचना आयोग ने दी भावभीनी बिदाई

रायपुर | छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के सूचना आयुक्त श्री मोहन राव पवार को सेवा निवृत्ति होने पर कल राज्य सूचना आयोग में भावभीनी बिदाई दी गई। इस मौके पर मुख्य सूचना आयुक्त श्री एम. के. राउत ने कहा कि राज्य सूचना आयुक्त श्री पवार आयोग में कुशलता से कार्य सम्पादित किए और कानून की परिधि में रहकर आयोग के द्वितीय अपील के प्रकरणों में आदेश पारित किए। उन्होंने कहा कि यद्यपि श्री पवार प्रशासनिक क्षेत्र से नहीं थे किन्तु व्यावहारिक और कानूनी ज्ञान रखते थे। उन्होंने सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धाराओं का अनुपालन करते हुए आयेाग में द्वितीय अपील के प्रकरणों में आदेश पारित किए।

पढ़ें : बड़ी खबर: पति-पत्नी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, गांव में फैली सनसनी


         राज्य सूचना आयुक्त श्री अशोक अग्रवाल ने कहा कि सूचना आयुक्त श्री मोहन राव पवार का व्यवहार सरल, सौम्य था। उन्हे सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धाराओं का काफी ज्ञान था और वे राज्य में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत आयोजित कार्यशालाओं में सहज रूप से ज्ञान बांटते थे। श्री पवार के साथ आयोग में 3 वर्ष का साथ रहा, जो महत्वपूर्ण था। सूचना आयुक्त श्री मोहन राव पवार ने आयोग से अपनी बिदाई बेला में कहा कि आयोग में काम सीखने का बहुत अवसर मिला। हमें हमेशा विचारों का आदान-प्रदान करते रहना चाहिए, जिससे संवादहीनता समाप्त हो जाती है।

पढ़ें : बड़ी खबर : मुर्गों की अवैध लड़ाई पर छापा मारने गए पुलिस ऑफिसर को ही मुर्गे ने मार डाला, पढ़ें पूरी खबर

उन्होंने कहा कि पद, प्रतिष्ठा का अभिमान नहीं होना चाहिए। राज्य सूचना आयुक्त श्री पवार की बिदाई समारोह के अवसर पर सचिव श्री आई.आर.देहारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। राज्य सूचना आयुक्त श्री पवार को छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग की ओर से शाल श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संयुक्त संचालक श्री धनंजय राठौर, अवर सचिव श्रीमती आभा तिवारी, स्टाफ आफिसर सर्वश्री अशोक तिवारी, ए. के. सिंह, एस. आर. दीवान सहित अधिकारी, कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 बड़ी खबर: आईएएस आलोक शुक्ला की संविदा नियुक्ति के मामले में फिर रिट याचिका

बड़ी खबर: आईएएस आलोक शुक्ला की संविदा नियुक्ति के मामले में फिर रिट याचिका

बिलासपुर। आईएएस डॉ. आलोक शुक्ला की संविदा नियुक्ति का मामला फिर हाईकोर्ट में पहुँच गया है। बीजेपी नेता नरेश चंद्र गुप्ता ने सिंगल बेंच के उस फैसले को रिट अपील के जरिए चुनौती दी है, जिसमें नियुक्ति को जायज ठहराया गया था। जस्टिस गौतम भादुड़ी की सिंगल बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए पूर्व में लगाई गई याचिका को खारिज कर दिया था।
 

सिंगल बेंच के फैसले को बीजेपी नेता नरेश चंद्र गुप्ता ने रिट अपील के जरिए एक बार फिर चुनौती दी है. उनकी इस अपील को हाईकोर्ट की डबल बेंच ने सुनवाई योग्य मानते हुए स्वीकार कर लिया है. जस्टिस प्रशांत मिश्रा और गौतम चौरड़िया की डबल बेंच मामले की सुनवाई कर रही है. डबल बेंच ने इस मामले में राज्य शासन और डाॅ.आलोक शुक्ला को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. मामले की अगली सुनवाई नवंबर के आखिरी हफ्ते में होने की संभावना है. कहा गया है कि फिजिकल कोर्ट शुरू होने के बाद इस मामले की सुनवाई शुरू होगी। 
 

इससे पहले डाॅ. आलोक शुक्ला की संविदा नियुक्ति को यह कहते हुए चुनौती दी गई थी कि यह नियम विरूद्ध है. याचिका में डाॅक्टर शुक्ला को संविदा नियुक्ति पर रखे जाने की राज्य सरकार की मंशा पर सवाल उठाया गया था. याचिका में कहा गया है कि बहुचर्चित नान घोटाले में शुक्ला का नाम शामिल हैं, ऐसे में उनकी पुनःनियुक्ति असंवैधानिक है. संविदा भर्ती नियम 2013 के मुताबिक रिटायर अधिकारी के विरूद्ध यदि कोई विभागीय या अन्य तरह की जांच लंबित है, तो उस अधिकारी को पोस्ट रिटायरमेंट संविदा नियुक्ति नहीं दी जा सकती. आलोक शुक्ला नान घोटाले में चार्टशीटेड हैं. उनके खिलाफ जांच जारी है. तत्कालीन मुख्य सचिव ने भी उनके खिलाफ निलंबन की सिफारिश की थी। 
बड़ी खबर: पति-पत्नी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, गांव में फैली सनसनी

बड़ी खबर: पति-पत्नी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, गांव में फैली सनसनी

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के बिरेझर चौकी क्षेत्र से एक बड़ी खबर इस वक्त सामने आ रही है जहां पति-पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि इन दोनों की शादी 4 महीने पहले ही हुई थी।  आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस शव पंचनामा कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

पढ़िए पूरी खबर-
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भैंसबोड़ निवासी अजय तारक (22 वर्ष) और उसकी पत्नी लता तारक (21 वर्ष) बुधवार की रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए। गुरुवार की सुबह अजय के पिता काम पर जाने के लिए जब दोनों को उठाने कमरे में पहुंचकर आवाज लगाई, तो अंदर से किसी भी प्रकार की आवाज नहीं आने और कमरे में नहीं दिखने पर खोजबीन की गई। 

साड़ी के फंदे पर झूलती मिली लाश-
इसी दौरान घर वालों ने देखा कि ऊपर पटाव में अजय और लता साड़ी के फंदे में फांसी पर लटके हैं। यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद बिरेझर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए कुरूद भेज दिया।  चौकी प्रभारी शांता ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। मामले में आगे की जांच की जा रही है। 
बड़ी खबर छत्तीसगढ़: नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 98000 के नकली नोट भी बरामद

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 98000 के नकली नोट भी बरामद

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले गिरोह में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से नकली नोट बनाने के सामान के अलावा 98000 के नकली नोट भी बरामद किए गए हैं।
 

 प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई फगुरम चौकी क्षेत्र के ग्राम पिहरीद में हुई है। पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि इस गांव में रहने वाले राजेंद्र कुमार गुलशन नकली नोट बनाने और उसे मार्केट में खपाने का काम करता है। मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर की गई पुलिस की प्रारंभिक जांच-पड़ताल में सूचना सहीं मिली।
 
 
इसके बाद पुलिस ने एक टीम बनाकर पिहरीद गांव में राजेंद्र कुमार गुलशन के ठिकाने पर दबिश दी। और राजेंद्र कुमार गुलशन पकड़ा। मौके से 98000 नकली नोट, नकली नोट बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला लैपटॉप, प्रिंटर और स्कैनर आदि भी बरामद किया गया है। पुलिस आरोपी राजेंद्र कुमार गुलशन के खिलाफ कार्यवाही कर रही है।
 बड़ी खबर: मध्यप्रदेश की 75 पेटी शराब के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार, ट्रक और लक्जरी कार सहित लाखों का सामान जब्त

बड़ी खबर: मध्यप्रदेश की 75 पेटी शराब के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार, ट्रक और लक्जरी कार सहित लाखों का सामान जब्त

महासमुंद। एमपी की शराब को महाराष्ट्र के रास्ते जिले में खपाने आ रहे महाराष्ट्र और भिलाई के सात तस्करों को पुलिस ने हाईवे में ही धर दबोचा। आरोपियों से पुलिस ने 75 पेटी शराब के साथ एक ट्रक और लक्जरी कार सहित कुल 32 लाख रुपए का सामान जब्त की है।
 
 
आज यहां पुलिस कंट्रोल रुम में मामले का खुलासा करते हुए एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि एमपी की गोवा शराब को महासमुंद जिले में खपाने के लिए महाराष्ट्र के कुछ तस्कर आ रहे हैं। सूचना पर बुधवार को एनएच 353 में बरबसपुर के पास घेराबंदी की और महाराष्ट्र की ओर से आ रहा ट्रक क्रमांक एमएच 40 एन 0169 और पीछे से आ रही नई शोल्ड वेरना कार को रोककर जांच की। इस दौरान ट्रक में 60 और कार में 15 पेटी शराब मिली।
 
 
पूछताछ में महाराष्ट्र निवासी अब्दुल सिराज ने पुलिस को बताया कि वे एमपी से शराब को खपाने के लिए यहां लेकर आ रहे थे। जिसमें उनके साथ मयूर नामदेव (25), कमलेश डोटेकर (26), नरेन्द्र विश्वकर्मा (22), संदीप रामू (34) के अलावा दुर्ग जिले के छावनी थाना निवासी छत्रपति सिंग (40) और अंजार दास (43) शामिल थे। मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में कोतवाली प्रभारी शेर सिंह बंदे, साइबर सेल प्रभारी संजय राजपूत, योगेश सोनी, नवधारा खांडेकर, आरक्षक मिनेश ध्रुव, प्रवीण शुक्ला, प्रकाश नंद, चंपलेश ठाकुर, शुभम पांडेय आदि शामिल रहे।

ट्रक में चेम्बर बना पेटी को रुई की बोरियों से छिपाया- 
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों ने शराब की पेटियों को रखने ट्रक में रखने चेंबर बनाकर पेटियों को रखा और रुई की बोरियों से उसे छुपा दिया। पहली नजर में देखने से बिलकुल भी नहीं लग रहा था कि उक्त वाहन में शराब होगी लेकिन जब जांच की गई तो वाहन से भारी मात्रा में शराब मिली। इस तरह आरोपियों ने 15 पेटी शराब कार में छिपा रखी थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तस्करों द्वारा शराब को यहां किसके द्वारा खपाया जाने वाला है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। तस्करों के पास से कुछ मोबाइल नंबर मिले हैं जिसकी तस्दीक की जा रही है। उनका कहना है कि तस्कर एमपी के कहां और किससे शराब उठा रहे हैं और किसे खपाने लेकर आ रहे हैं इस पर टीम काम कर रही है।
 30 अक्टूबर को सादगी से मनाया जाएगा पैगम्बर हजरत मोहम्मद का जन्मदिवस

30 अक्टूबर को सादगी से मनाया जाएगा पैगम्बर हजरत मोहम्मद का जन्मदिवस

रायपुर। इस्लाम धर्म के प्रवर्तक पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिन (ईद मिलादुन्नबी) का पर्व 30 अक्टूबर को मनाया जाएगा। उक्ताशय की जानकारी देते हुए मदरसा ए मदनी कमेटी के अध्यक्ष रफीक सिद्दीक़ी ने बताया कि कोरोना महामारी संक्रमण को देखते हुए इस वर्ष पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का पैदाइश दिवस को सादगी पूर्ण मनाने का निर्णय मुस्लिम समाज द्वारा लिया गया है इस बार जुलूस का आयोजन नहीं होगा। लंगर, तकरीर, कुरान खानी आदि शहर के मस्ज़िदों तथा घरों व जमात खानों में केंद्र व राज्य के दिशा निर्देश का पालन करते हुए किया जाएगा। पैगम्बर मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर रफीक सिद्दीक़ी ने आमजनों को बधाई दी है तथा पर्व को सादगी पूर्ण मनाने को अपील ली है।
 
राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेश के सात उत्कृष्ट पुलिस जवान शौर्य पदक से होंगे सम्मानित: गृह मंत्री ने दी बधाई

राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेश के सात उत्कृष्ट पुलिस जवान शौर्य पदक से होंगे सम्मानित: गृह मंत्री ने दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर आगामी एक नवम्बर को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदेश के सात पुलिस जवानों को शौर्य पदक से सम्मानित किया जाएगा। गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी पुलिस जवानों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि कानून व्यवस्था और जनसेवा के लिए पुरस्कार मिलना गौरव की बात है। इससे प्रेरणा भी मिलती है। 
 

छत्तीसगढ़ पुलिस शौर्य पदक 2020 के लिए चयनित पुलिस जवानों में निरीक्षक श्री मोहसिन खान जशपुर, उपनिरीक्षक जितेंद्र एसैया सुकमा, सहायक उपनिरीक्षक रामलाल कश्यप दंतेवाड़ा, प्रधान आरक्षक श्री कुटुमथ राव दंतेवाड़ा, आरक्षक देवा आनंबम बीजापुर एवं आरक्षक श्री गोपी इस्ताम दंतेवाड़ा शामिल है। यह पुरस्कार मुख्यमंत्री निवास में आयोजित राज्योत्सव के कार्यक्रम के दौरान दिया जाएगा। 
 कैट ने साधा अमेजन पर निशाना:  मल्टी ब्रांड रिटेल क्षेत्र में एफडीआई पालिसी के सीधे उलंघन के लिए अमेजन जिम्मेदार

कैट ने साधा अमेजन पर निशाना: मल्टी ब्रांड रिटेल क्षेत्र में एफडीआई पालिसी के सीधे उलंघन के लिए अमेजन जिम्मेदार

रायपुर। कैट ने केंद्रीय वाणिज्य मंत्री को एक पत्र भेजकर एफडीआई पालिसी 2018 के प्रावधानों का दुरूपयोग करने का अमेजन पर आरोप लगते हुए सरकार की मंशा का खुला स्पष्टीकरण करने और उसकी विसंगतियों को दूर करने के लिए एक नया प्रेस नोट जारी करने की मांग की है। कैट ने कहा है की मौजूदा एफडीआई पालिसी के उपनियम न केवल मल्टी ब्रांड रिटेल में किसी भी प्रकार की विदेशी कंपनी को निवेश की मंजूरी नही देते है, बल्कि किसी भी विदेशी कंपनी अथवा विदेशी स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी को भारतीय ई कॉमर्स पर पोर्टल द्वारा इनवेंटरी को नियंत्रित करने की इज्जाजत भी नही देतें है। 
 
 
हालांकि इस बात के साफ संकेत मिल रहे है कि कई बड़ी विदेशी ई कॉमर्स कंपनियां जैसे कि अमेजन पैंट्री, क्लाउडटेल पैंट्री इत्यादि सीधे तौर ग्रोसरी रिटेल से जुड़ी ष्इन्वेंटरी आधारित ई कॉमर्स मॉडलष् को न केवल नियंत्रित कर रही है बल्कि उनमे निवेश भी कर रही है। देश की एफडीआई पालिसी का खुलेआम हो रहा ये अनादर कैट को हरगिज मंजूर नही है और यही कारण है कि कैट ने पत्र लिख पीयूष गोयल से इस विषय मे तुरंत कदम उठाने का अनुरोध किया है।
 
 
कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी ने बताया की एफडीआई पालिसी के सेक्शन 5.2.15 मल्टी ब्रांड रिटेल ट्रेड के लिए ही बनाये गए है। लाखों छोटे व्यापारियों के हितों की सुरक्षा के लिए मल्टीब्रांड रिटेल ट्रेड में एफडीआई को सरकार ने प्रतिबंधित किया है जिसमें खाद्य प्रदार्थ भी शामिल है और खाद्य प्रदार्थों में ई कॉमर्स अथवा मल्टीब्रांड रिटेल ट्रेड में व्यपारियो के हितों के लिए सरकार द्वारा बनाई गई पालिसी का दुरुपयोग कर अमेजन सहित कुछ विदेशी कंपनियां न केवल इन्हें नियंत्रित कर रही है बल्कि इनमे निवेश भी कर रही है। ये साफ है कि अब खाद्य प्रदार्थों के मल्टीब्रांड रिटेल ट्रेड में भी विदेशी निवेश की पुरजोर कोशिशें की जा रहीं है जो कि बिजनेस टू कंस्यूमर्स रिटेल ट्रेड का प्रमुख अंग है।
 
 
श्री पारवानी ने कहा की देश के 7 करोड़ छोटे बड़े व्यापार से 40 करोड़ लोगों को रोजगार मिलता है जिसको नजरअंदाज नही किया जा सकता। छोटे किराना स्टोर अथवा व्यापारियों की सुरक्षा और जीविका के लिए सरकार ने प्रेस नोट में दिए गए उपनियम 5.2.5 और उपनियम 5.2.5.2 के अनुसार सिर्फ मैन्युफैक्चरर को ही अपने द्वारा बनाये गए खाद्य प्रदार्थो को व्होलेसेल या रिटेल में बेचने की अनुमति है। इसमे ई कॉमर्स भी शामिल है। कैट ने लिखे गए पत्र में ये सवाल उठाया है कि आखिर क्यों ये विदेशी कंपनियां बार बार देश की एफआईआर पालिसी का उलंघन करने का साहस कर रही है।
 
 
श्री पारवानी ने साफ किया कि जिस प्रकार से खुलेआम बी टू सी रिटेल ट्रेड का मुख्य हिस्सा रहे खाद्य और ग्रोसरी प्रोडक्ट्स में विदेशी नियंत्रण और निवेश हो रहा है उससे विदेशी निवेशकों को मल्टी ब्रांड रिटेल में प्रतिबंधित करने के प्रेस नोट के प्रावधान का उल्लंघन हो रहा है और इसी दृष्टि से कैट ने वाणिज्य मंत्री श्री गोयल से एक नया प्रेस नोट जारी करने का आग्रह किया है।
बड़ी खबर: राजधानी में तीन जगहों पर छापे मारी के दौरान नकली ब्रुक बॉन्ड के साथ डव और सर्फ एक्सल प्रोडक्ट्स बरामद

बड़ी खबर: राजधानी में तीन जगहों पर छापे मारी के दौरान नकली ब्रुक बॉन्ड के साथ डव और सर्फ एक्सल प्रोडक्ट्स बरामद

रायपुर। छत्त्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बाजार में नकली प्रॉडक्ट बेंचे जाने का मामला सामने आया है। गुरुवार को तीन जगहों पर पुलिस की रेड से ब्रांडेड कंपनी के नकली प्रोडक्ट बरामद किए गए हैं। यह प्रोडक्ट सिविल लाइंस पुलिस ने बरामद किए हैं। मामले में शहर के अलग-अलग इलाकों में दुकान चलाने वाले व्यापारियों को भी पकड़ा गया है। अब इनके संपर्क की जांच की जा रही है, जहां से ये कारोबारी नकली सामान लाकर इन्हें असली के दामों बेच रहे थे।
 
 
सिविल लाइंस थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में शिकायत हिंदुस्तान यूनिलीवर के अनिल मल्होत्रा ने शिकायत की थी। अनिल को जानकारी मिली थी कुछ दुकानों में इनकी कंपनी के नकली ब्रांड बेचे जा रहे हैं। इस शिकायत पर सिविल लाइंस पुलिस ने एक टीम बनाई और राजेंद्र नगर, श्याम नगर और चंगोरा भाटा में छापे मारी की गई। इन इलाकों की दुकानों से ब्रुक बॉन्ड चाय, डव शैम्पू और सर्फ एक्सल के पैकेट मिले।
 
 
इन पर असली ब्रांड की तरह की ब्रांडिंग और लोगो का इस्तेमाल किया गया था। मामले में पुलिस कॉपी राइट एक्ट के तहत कार्रवाई की । इस केस में प्रताप बनर्जी को राजेंद्र नगर से ,कैलाश असीजा, श्याम नगर और प्रकाश पृथ्वानी नाम के किराना दुकान संचालक को चंगोरा भाटा इलाके से पकड़ा गया है। पुलिस इन दुकानदारों से पूछताछ कर रही है कि आखिर कहां से इन्हें नकली सामान मिला। 
 खुद ही रची लाखों रुपयों की लूट की साजिश, 36 घंटों में पुलिस ने किया ये खुलासा

खुद ही रची लाखों रुपयों की लूट की साजिश, 36 घंटों में पुलिस ने किया ये खुलासा

भिलाई। नंदिनी अहिवारा पुलिस को लूट की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक दुर्ग प्रशांत ठाकुर द्वारा तत्काल आरोपियों को पकडऩे दिए गए थे निर्देश।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम,उप पुलिस अधीक्षक शौकत अली की टीम ने कार्यवाही शुरू की। 26/10/2020 को रात्रि लगभग 10:00 बजे प्राची अरुण साहू द्वारा नंदिनी हवाई अड्डा के पास दो मोटरसाइकिल में चार अज्ञात लड़कों द्वारा धक्का मारकर गिराकर जुपिटर की डिग्गी से 190000 लूट कर ले गई की रिपोर्ट नंदिनी थाना में दर्ज कराई गई।

जिस पर तत्काल नंदिनी थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। तत्काल प्रकरण पंजीबद्ध कर जिले में नाकाबंदी कराई गई सूचना पर पुलिस अधीक्षक दुर्ग प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रज्ञा मेश्राम, उप पुलिस अधीक्षक शौकत अली घटनास्थल पर पहुंचे घटनास्थल पर प्रार्थी से पूछताछ की गई एवं बारीकी से निरीक्षण किया गया प्रार्थी द्वारा खुर्सीपार से अपने पिकअप वाहन के चालक रवि यादव से लगभग ?200000 लेकर जुपिटर से आते समय हवाई अड्डा के पास घटना होना बताया घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशांत ठाकुर पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम को तत्काल एक विशेष टीम गठित कर आरोपियों की धरपकड़ पतासाजी हेतु निर्देशित किया गया।

जिसमें थाना प्रभारी नंदिनी निरीक्षक लक्ष्मण कमेठी, निरीक्षक गौरव तिवारी,उप निरीक्षक अर्जुन पटेल एवं सिविल टीम के सदस्यों को शामिल करते हुए विवेचना आरंभ की गई खुर्सीपार से लेकर घटनास्थल पर लगभग 25 किलोमीटर तक लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई एवं घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की गई प्रार्थी के बताय अनुसार स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे में भी प्रार्थी की उपस्थिति नहीं दिखी। प्रार्थी से बारीकी से पूछताछ करने पर लगातार बयान बदलने पर पुलिस अधिकारियों को घटना घटित होने पर संदेश हुआ। जांच के दौरान वाहन के चालक रवि यादव से पूछताछ की गई ।

पुन: प्रार्थी से कड़ाई से पूछताछ किए जाने पर बताया कि उसके द्वारा स्वयं लूट की झूठी साजिश रची गई थी।प्रार्थी के बताए अनुसार उसके ऊपर 800000 का कर्ज है। जिससे वह बचना चाहता था इसलिए लूट की झूठी साजिश रचते हुए झूठी रिपोर्ट दर्ज कराया प्रार्थी अरुण साहू द्वारा अपने ड्राइवर को षडयंत्र में शामिल करते हुए 200000 रकम देने बताने के लिए कहा गया।घटना से ठीक पहले लेनदार रवि जैन को पैसा लेकर निकल रहा ऐसा कहकर आश्वस्त किया था।

कुछ देर बाद ही स्वयं के साथ लूट की घटना को हो जाना बताया।और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया घटनास्थल से ही डायल 112 को डायल करना बताया जबकि प्रार्थी के द्वारा 112 को डायल किया ही नहीं गया था दुर्ग पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देश अनुसार प्रज्ञा मेश्राम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं उप पुलिस अधीक्षक शौकत अली की टीम द्वारा 36 घंटे के अंदर ही नाटकीय ढंग से की गई लूट की झूठी रिपोर्ट का खुलासा कर दिया गया प्रार्थी अरुण साहू के द्वारा झूठी रिपोर्ट करने पर इसके विरुद्ध थाना नंदिनी में पृथक से कार्रवाई की जा रही है।
 राजधानी में एक कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर करोड़ो रूपये की धोखाधड़ी, दो के खिलाफ जुर्म दर्ज

राजधानी में एक कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर करोड़ो रूपये की धोखाधड़ी, दो के खिलाफ जुर्म दर्ज

रायपुर। राजधानी में एक कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर एक करोड़ रूपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक और एक युवती के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। घटना की रिपोर्ट मोवा थाना में दर्ज कराया गया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार  प्रार्थी मौलिक जैन पिता आशीष 24 वर्ष निवासी मौलश्री विहार तेलीबांधा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपी मिक्की पिता छोटू पंजवानी और कुमारी रूपासी पिता जयंत भट्ट ने 06 अप्रैल 2018 से 19 जून 2018 के मध्य प्रार्थी मौलिक और आयूष अग्रवाल को मध्यप्रदेश, झारखंड, नागपुर में टी 4 हेल्थ प्रा. कंपनी का फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर एक करोड़ रूपये लिये थे। रूपये लेने के बाद आरोपियों द्वारा कंपनी की फ्रंचाइजी नहीं दिलाकर धोखाधड़ी की। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
 राजधानी में मामूली बात पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, अज्ञात तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

राजधानी में मामूली बात पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, अज्ञात तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

रायपुर। शहर के रायपुरा इलाके में बुधवार शाम को मामूली बात पर अज्ञात तीन लड़को ने एक युवक पर चाकू से जानलेवा  हमला कर दिये, जिससे वह घायल हो गया है। पुलिस मामले में आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।
 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रायपुरा चौक में 28 अक्टूबर को शाम 6.30 बजे अज्ञात तीन आरोपियों ने मोहल्ले में रहने वाले पिंटू और नान्हू को पैसे देकर शराब लाने के लिए कहा। इस पर प्रार्थी तरूण देवांगन पिता अमरलाल 39 वर्ष ने पिंटू और नान्हू को शराब लाने से मना कर दिया। इस बात पर आरोपियों ने तरूण से विवाद करते हुए उस पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने तरूण के सीने और गुप्तांग के पास चाकू से वार कर फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 307, 34 के तहत अपराध कायम कर उनकी तलाश कर रही है।
 लिविंग रिलेशन के नाम पर दैहिक शोषण करने वाला गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर पांच साल से बनाता रहा शारीरिक संबंध

लिविंग रिलेशन के नाम पर दैहिक शोषण करने वाला गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर पांच साल से बनाता रहा शारीरिक संबंध

मुंगेली। पांच साल से लिविंग रिलेशन के नाम पर दैहिक शोषण करने वाले बलात्कारी को सिविल लाइन पुलिस ने पकडऩे में सफलता हासिल की। सिविल लाइन थाना से मिली जानकारी के अनुसार युवती थाना में शिकायत दर्ज कराई की मुंगेली जिला के फास्टरपुर के अंतर्गत ग्राम नारायणपुर का रहने वाला पंकज बंजारा पिता राम कृष्ण बंजारा 31 वर्ष जो वर्तमान में रायपुर के वाल मार्ट में सेल्स मेंन का काम करने वाला मेरे साथ लिविंग में रिलेशन में 5 वर्ष रहा और मुझसे शादी का झांसा देकर मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा लेकिन वह बिना बताए किसी और से शादी कर लिया और उसके बाद भी मेरे साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता था इस शिकयत पर सीविल लाइन पुलिस ने बलात्कार का मामला कायम कर टीम गठित की जो रायपुर के वाल मार्ट बेस्ट प्राइज भनपुरी गई जहाँ आरोपी पंकज बंजारा पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा।वही पुलिस टीम उसे दौड़ कर पकड़ी और बिलासपुर थाना लेकर हिरासत में ले लिया।
 आईजी बंगला के पास सड़क किनारे पेड़ में घुसा ट्रेलर, नशे में धुत ट्रेलर चालक पुलिस की हिरासत में

आईजी बंगला के पास सड़क किनारे पेड़ में घुसा ट्रेलर, नशे में धुत ट्रेलर चालक पुलिस की हिरासत में

बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन क्षेत्र मे आईजी बंगला मार्ग में उस समय अफरा तफरी मच गया जब तेज गति से अनियंत्रित ट्रेलर सड़क किनारे पेड़ में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर का ऊपर का हिस्सा छतिग्रस्त हो गया। किसी के हताहत की कोई खबर नही है। वही इस घटना के बाद मौके पर सिविल लाइन थाना की पुलिस मौके पर पहुँच गई और आरोपी वाहन चालक महावीर धुरी बैमानागोई निवासी को हिरासत में लेलिया है। वही सिविल लाइन पुलिस के थाना प्रभारी सनीप रात्रे ने बताया कि यह बेलमुंडी में माल उतार कर पेंड्रीडीह बाईपास वापस जाने के लिए शार्ट कट रास्ता अपना कर जा रहा था। और मालिक से पैसा नही मिलने के कारण वह शराब को सेवन अधिक मात्रा में कर लिया था।
 आत्महत्या करने वाले जवान का मिला सुसाइड नोट, लगाया अधिकारियों पर प्रताडऩा का आरोप

आत्महत्या करने वाले जवान का मिला सुसाइड नोट, लगाया अधिकारियों पर प्रताडऩा का आरोप

भिलाई। दुर्ग जिले के उतई में सीआईएसएफ कैम्प में 10 दिन पहले जवान राजस्थान के भरतपुर निवासी चंद्रभान सिंह की आत्महत्या के मामले में एक नया खुलासा सामने आया है।

 
मृतक के भाई रंजीत ने बताया कि आत्महत्या के पहले रात करीब 1 बजे भाई चंद्रभान ने उनके मोबाइल नम्बर पर चार पेज का सुसाइड नोट पोस्ट किया,जिसमें 7 अधिकारी और एक महिला पर शारिरिक और मानसिक प्रताडऩा का आरोप लगाया।महिला एक अधिकारी की पत्नी है।
 
 
 
जबकि अडिशनल एसपी प्रज्ञा मेश्राम ने बताया कि पुलिस को घटनास्थल से एक पेज का सुसाइड नोट मिला था जिसमें उसने किसी भी तरह का आरोप नही लगाया था। पी एम के बाद परिजनों ने आवेदन और चार पेज का सुसाइड नोट सौंपा है,जिसमें कई अधिकारियों पर प्रताडऩा का आरोप है। जांच जारी है।
नवंबर माह में दीपावली, छठपूजा सहित विभिन्न त्योहारों की रहेगी धूम: लंबे लॉकडाउन के बाद सीजन में लाखों करोड़ों का होगा व्यापार व्यवसाय

नवंबर माह में दीपावली, छठपूजा सहित विभिन्न त्योहारों की रहेगी धूम: लंबे लॉकडाउन के बाद सीजन में लाखों करोड़ों का होगा व्यापार व्यवसाय

रायपुर। वर्ष 2020 में कोरोना वायरस महामारी कोविड 19 की भारी छाया के चलते व्यापार व्यवसाय 25 मार्च के बाद लगे लंबे लॉकडाउन की वजह से अर्श से फर्श पर पहुंच चुका है। दशहरा दीपावली, छठपूजा एवं अन्य त्योहारों के कारण व्यापार व्यवसाय में नवंबर माह में व्यापारियों को विशेषकर सराफा व्यापारियों को लाखों करोड़ों का आर्थिक लाभ मिलने की प्रबल संभावना है।
 
 
ज्ञातव्य है कि देश में दीपावली का त्यौहार जहां लक्ष्मी पूजा के साथ लोगों के घरों में धन धान्य एवं अक्षय सूखों की प्राप्ति का प्रमुख स्त्रोत बनता है वहीं सभी वर्ग को आर्थिक समृद्धि का इंतजार वर्ष भर दीपावली बाजार से ही मिलने की आशा रहती है। इस वर्ष ज्यादातर समय व्यापार व्यवसाय बंद रहा जिसकी वजह से लाखों का नुकसान बड़े सेक्टरों को झेलना पड़ा। वर्ष में नवंबर माह में त्योहारों की बरसात जहां लोगों के चेहरों पर मुस्कान खिलाएगी वहीं चहुंमुंखी विकास का द्वार खुलेगी। नवंबर माह में करवा चौथ से त्योहारों की श्रृंखला शुरू हो रही है।
 
 
पति व्रत धर्म के लिए विवाहिताएं चांद का मुंख देखकर दिन भर का निर्जला उपवास रात को तोड़कर जहां अपने पति की आयु में वृद्धि के लिए शिव पार्वती से वरदान मांगती है। वहीं पति पत्नी के प्रेम का करवा चौथ स्मरणीय उत्सव है। उक्त त्योहार उत्तर भारत के प्रमुख प्रदेशों में धूमधाम से मनाया जाता है। करवा चौथ के ठीक बाद दीपावली का त्योहार आ रहा है। इस वर्ष दीपावली 14 नवंबर को पड़ रही है। धनतेरस के दिन सराफा व्यापारियों को 12 नवंबर को करोड़ों की लाभ मिलने की आशा है प्रदेश की राजधानी रायपुर होने के कारण हर साल धनतेरस के दिन यहां पर जेवरात की करोड़ों रुपये की रिकार्ड खरीदी होती है।
 
 
गर्मी के सीजन में लॉक डाउन के कारण सराफा व्यवसाय फीका रहा है जिसकी कसर दीपावली बाजार में पूरी होगी। भारत अपनी रंग-बिरंगी तहजीब की वजह से दुनियाभर में अलग मकाम रखता है। यहां सालभर तीज त्योहारों का सिलसिला लगा रहता है। नवंबर महीने का आगाज होने के साथ ही गुलाबी ठंड की दस्तक भी मिल चुकी है। नवंबर माह में करवाचौथ के साथ त्योहारों की झड़ी लग जाएगी।

 
इस माह में धनतेरस, दिवाली, नरक चतुर्दशी, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ जैसे महापर्व आने वाले हैं। नवंबर महीने में फेस्टिव सीजन की धूम रहेगी। इन खास दिनों के लिए आप कुछ स्पेशल तैयारी करना चाहते हैं तो पहले जान लें इन त्योहारों की तिथि। आइये देखते हैं पूरी लिस्ट।

4 नवंबर 2020: करवा चौथ
नवंबर महीने की 4 तारीख को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। हिंदू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन यह व्रत रखा जाता है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखद वैवाहिक जीवन की कामना पूर्ति के लिए इस दिन निर्जला व्रत करती हैं।

8 नवबंर 2020: अहोई अष्टमी
अहोई अष्टमी का व्रत 8 नवंबर, रविवार के दिन रखा जाएगा। अहोई अष्टमी दीपावली से एक सप्ताह पहले पड़ता है। यह व्रत तारों को अघ्र्य देने के बाद पूर्ण होता है।

11 नवंबर 2020: रमा एकादशी
कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को रमा एकादशी कहा जाता है। इस साल 11 नवंबर के दिन रमा एकादशी का व्रत किया जाएगा। यह दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित है।

13 नवंबर 2020: धनतेरस
साल 2020 में धनतेरस का पर्व 13 नवंबर को मनाया जाएगा। हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन मासिक शिवरात्रि और प्रदोष व्रत (कृष्ण) भी पड़ रहा है।

14 नवंबर 2020: दिवाली
हिंदू धर्म के मानने वाले लोगों के लिए दिवाली बड़ा त्योहार है। हरा साल यह पर्व कार्तिक महीने की अमावस्या तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 14 नवंबर शनिवार के दिन मनाया जाएगा। रौशनी के इस त्योहार के दिन माता लक्ष्मी और गणपति भगवान की विशेष पूजा की जाती है। इसी दिन नरक चतुर्दशी भी है।

15 नवंबर 2020: गोवर्धन पूजा
दिवाली के अगले ही दिन यानि कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को गोवर्धन पूजा का उत्सव मनाया जाता है।

16 नवंबर 2020: भाई दूज
भाई दूज का त्योहार भाई बहन के रिश्ते की पवित्रता का प्रतीक है। यह इन दोनों के बीच के अटूट रिश्ते और स्नेह को दर्शाता है। इस साल भाई दूज का पर्व नवंबर माह की 16 तारीख को मनाया जाएगा। भाई दूज को भैया दूज, भाई टीका, यम द्वितीया, भ्रातृ द्वितीया आदि भी कहा जाता है।

20 नवंबर 2020: छठ पूजा
छठ पूजा को महापर्व कहा जाता है। छठ पूजा का यह उत्सव कार्तिक महीने की शुक्ल षष्ठी को मनाया जाता है। इस साल छठ पर्व 20 नवंबर को मनाया जाएगा। छठ पूजा में सूर्य देव की उपासना की जाती है और साथ ही छठी माई को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद लिया जाता है।

25 नवंबर 2020: देव उठनी एकादशी
इस साल देव उठनी एकादशी 25 नवंबर को है। ऐसी मान्यता है की देवउठानी एकादशी के दिन भगवान विष्णु अपनी योग निद्रा से उठते हैं और इसके साथ ही मंगल कार्यों का आयोजन फिर से शुरू हो जाता है।

30 नवंबर 2020: कार्तिक पूर्णिमा
इस साल कार्तिक पूर्णिमा 30 नवंबर को है। हिंदू पंचांग के अनुसार साल का आठवां महीना कार्तिक महीना होता है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा कार्तिक पूर्णिमा कहलाती है। मान्?यता है कि इस दिन महादेव ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का वध किया था। गंगा अथवा पवित्र नदी में इस दिन स्नान किया जाता है और गरीबों को दान देने की परंपरा है।
राजधानी के एक ज्वेलर्स दुकान पर सेंधमारी: लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात पार

राजधानी के एक ज्वेलर्स दुकान पर सेंधमारी: लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात पार

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद इलाके में स्थित ज्वेलर्स पर बुधवार रात सेंधमारी करते हुए चोरों ने करीब 13 लाख रुपयों के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ किया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार रात गायत्री ज्वेलर्स पर अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे से दीवार तोड़कर दुकान में रखे करीब 10 ग्राम सोने के और 15 किलो चांदी के जेवर ले उड़े। 

 
इतना ही नहीं शातिर चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी साथ ले गये, लेकिन इलाके की सघन चेकिंग करने पर डीवीआर एक खेत से बरामद कर लिया गया है, जिसको आज देखकर चोरों की पहचान के लिए सायबर सेल की टीम जुटी हुई है। 
 

चोर इतने शातिर थे कि ज्वेलरी शॉप के बगल में स्थित किराना दुकान की दीवार को तोडा और उसके बाद सुनार की दुकान की दीवार तोड़कर चोरी को अंजाम दिय़ा। फिलहाल मंदिर हसौद थाना पुलिस औऱ सायबर की टीमें अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है।
पुलिस हिरासत में आत्महत्या, देर रात तक परिजनों ने थाने के सामने किया हंगामा

पुलिस हिरासत में आत्महत्या, देर रात तक परिजनों ने थाने के सामने किया हंगामा

रायपुर। हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस कस्टडी में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मौत की खबर मिलते ही परिजनों और रहवासियों ने थाने का घेराव कर दिया। भड़के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों और मोहल्लेवासियों ने देर रात तक थाने के सामने हंगामा किया।
 
 
इधर पंडरी थाने में आरोपी युवक के सुसाइड मामला सामने आने के तुरंत बाद एसएसपी ने सिपाही खेलन साहू, देवधर जंघेल, नंदकिशोर गुप्ता और मंजीत केरकेट्‌टा को लाइन अटैच कर दिया है। पूरे मामले की न्यायिक जांच शुरू हो गई है। मृतक के परिजनों का मजिस्ट्रेट ने बयान लिया है।

 
जानकारी के अनुसार रविवार को हुई चाकूबाजी और हत्या के मामले में पुलिस ने अश्वनी मानिकपुरी नाम के युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। इस दौरान टॉयलेट जाने के बहाने वॉशरूम गया, जहां बेल्ट से फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। इधर युवक के मौत की खबर फैलते ही पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया।

बता दें कि रविवार को पंडरी इलाके में अमित गाइन नाम के युवक को कुछ बदमाशों ने चाकू मारा था। गंभीर रूप से घायल युवक की मौत मंगलवार को उपचार के दौरान हो गई। इसके बाद आज पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए अश्वनी मानिकपुरी को हिरासत में लिया। वहीं कुछ घंटो के बाद युवक फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस मामले में पंडरी पुलिस का कहना है कि उसके साथ किसी तरह की मारपीट नहीं की थी। फिलहाल एसएसपी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
कॉलेजों, विश्वविद्यालय में 01 से शुरू होंगी कक्षाएं, उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

कॉलेजों, विश्वविद्यालय में 01 से शुरू होंगी कक्षाएं, उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर। कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से पूरे देश में पिछले सात माह से शैक्षणिक संस्थान बंद हैं, लेकिन सरकार शिक्षा के प्रसार को लेकर लगातार प्रयास कर रही है। स्कूलाें में ऑनलाइन माध्यम से कक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है और बच्चे घर पर ही रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। केंद्र की गाइड लाइन के आधार पर सरकार अनलॉक से संबंधित फैसले ले रही है, लेकिन फिलहाल संक्रमण की स्थिति को देखते हुए राज्य में शैक्षणिक संस्थानों को बंद ही रखे जाने का निर्णय लिया गया है। अब स्कूलों की तर्ज पर कॉलेजों में भी ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई होगी और इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।

 
छत्तीसगढ़ के विश्वविद्यालयों और कालेजों में शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए एक नवंबर से आनलाइन क्लास शुरू होगी। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से इसके लिए आदेश जारी कर दिया है। इसके अलावा 29 अक्टूबर तक विश्वविद्यालयों और कालेजों में दाखिले के लिए अंतिम तारीख तय की गई है।
 
आदेश में कहा गया है कि पूर्व में स्नातक प्रथम वर्ष में एक अगस्त से प्रवेश प्रारंभ करने और सितंबर से चरणबद्ध तरीके से आनलाइन शिक्षण प्रारंभ करने के आदेश जारी किए गए थे, लेकिन कोविड-19 के कारण सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित नहीं होने और राज्य के विभिन्न जिलों में समय-समय पर लाकडाउन के कारण प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो सकी थी। प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 29 अक्टूबर कर दिया गया है।
 राजधानी में  3 कारोबारियों के घर पर छापे मार कार्रवाई: भारी मात्रा में नकली ब्रूक बांड रेड लेबल टी जब्त

राजधानी में 3 कारोबारियों के घर पर छापे मार कार्रवाई: भारी मात्रा में नकली ब्रूक बांड रेड लेबल टी जब्त

रायपुर। रायपुर में पुलिस ने 3 कारोबारियों के घर पर छापामार कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में नकली ब्रूक बांड रेड लेबल टी जब्त की है। इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि दिल्ली के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कारोबारी प्रताप बनर्जी के पुराना राजेंद्र नगर स्थित निवास पर छापा मारा गया है, जिसमें भारी मात्रा में रेड लेबल टी की नकली पैकेजिंग वाले खाली डब्बे पाए गए, जिसके बाद प्रताप के बयान के आधार पर उसने कैलाश असीजा व प्रकाश पृथ्वानी के साथ मिलकर नकली उत्पाद कर पैकेजिंग करना स्वीकार किया। पुलिस टीम ने प्रकाश के गुढ़ियारी स्थित गोडाउन में भी छापेमार कार्यवाही की, जिसके बाद तीनों कारोबारियों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट 1957 की धारा 63 के तहत अपराध दर्ज किया गया।। 
पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर भाजपा नेता ने की खुदकुशी, परिजनों ने लगाया आरोप

पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर भाजपा नेता ने की खुदकुशी, परिजनों ने लगाया आरोप

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार में भाजपा नेता ने बुधवार को नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव उसके ही दोस्त के घर में बिस्तर पर मिला। परिजन ने थानेदार पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि युवक दुष्कर्म पीड़िता पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। इसके चलते पूछताछ कर रहे थे। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है।

Also Read:- BIG BREAKING : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी आई कोरोना संक्रमण की चपेट में, ट्विट कर दी जानकारी 

जानकारी के मुताबिक, पलारी निवासी राहुल डंडो (36) पुत्र रामलाल डंडो जन औषधि केंद्र का संचालन करता था। साथ ही भाजपा नेता भी था। राहुल ने कुवदा निवासी अपने दोस्त के घर रात में नींद की 40 से ज्यादा गोलियां खा लीं। बगल में सोए दोस्त की सुबह जब नींद खुली तो राहुल के नाक और मुंह से खून बह रहा था। उसने परिजन और अन्य लोगों को सूचना दी, लेकिन राहुल की मौत हो चुकी थी।

Also Read:-लिविंग पार्टनर की बेवफाई से नाराज प्रेमिका ने दर्ज कराई प्रेमी के खिलाफ रेप का मामला 
दो माह पहले राहुल का छोटा भाई दुष्कर्म के आरोप में हुआ था गिरफ्तार
राहुल के छोटे भाई रवि पर एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 20 दिन पहले ही जमानत मिली। पुलिस का कहना है कि युवती पर केस वापस लेने का राहुल दबाव बना रहा था। युवती ने एफआईआर भी दर्ज कराई। वहीं, परिजन का कहना है कि टीआई के डर से राहुल 16 अक्टूबर को भाग गया। पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर उसने जान दे दी।
 

BIG BREAKING : रायपुर के पंडरी थाने में हत्या के आरोपी ने पुलिस कस्टडी में लगाई फांसी, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : रायपुर के पंडरी थाने में हत्या के आरोपी ने पुलिस कस्टडी में लगाई फांसी, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | राजधानी रायपुर के पंडरी इलाके से एक बड़ी खबर सामने आ रही है | खबर मिली है कि राजधानी रायपुर के पंडरी थाना में पुलिस कस्टडी में एक आरोपी की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार चाकूबाजी का आरोपी अश्वनी मानिकपुरी आज दोपहर को शौचालय का बहाना बनाकर बाथरूम में खुद को फांसी लगा ली |  

पढ़ें : लिविंग पार्टनर की बेवफाई से नाराज प्रेमिका ने दर्ज कराई प्रेमी के खिलाफ रेप का मामला

दरअसल दो दिन पहले पांच युवकों ने मिलकर पंडरी क्षेत्र में तीन युवकों पर चाकू से हमला कर दिया था । इस हमले में अमित गाईन नाम के युवक की मौत हो गयी थी, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे। इस मामले में जब आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी नहीं हुई तो परिजनों ने थाने का घेराव कर दिया।

पढ़ें : वैवाहिक कार्यक्रमों में व्यक्तियों की उपस्थिति के संबंध में कलेक्टर ने जारी किया आदेश, पढ़ें पूरी खबर 

पुलिस ने इस दौरान 5 आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से इस मामले में पूछताछ कर रही थी। तभी आज दोपहर अश्वनी मानिकपुरी उर्फ बादल ने शौचालय जाने की बात की। शौचालय जाते ही उसने अंदर से कुंडी बंद कर ली और फिर अपने शर्ट से फांसी का फंदा बना लिया और झूल गया। उधर काफी देर तक जब अश्वनी बाहर नहीं निकला तो पुलिस वालों ने दरवाजा तोड़कर देखा… जहां वो फंदे में झूलता हुआ मिला।

पढ़ें : बड़ी खबर: लॉकडाउन में नहीं हुई शादी तो प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की आत्महत्या 

हालांकि उस वक्त तक अश्वनी की मौत नहीं हुई थी, आनन-फानन में आरोपी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां युवक की मौत हो गयी। इस मामले में रायपुर एसएसपी अजय यादव ने बताया कि “चाकूबाजी मामले के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा था, उसी आरोपी में से एक ने शौचालय के भीतर फांसी लगाने की कोशिश की थी, गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी है, इस मामले में जांच चल रही है” |

 

भाजपा की गुटबाजी और असंतोष के कारण सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ : विकास तिवारी

भाजपा की गुटबाजी और असंतोष के कारण सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ : विकास तिवारी

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं सचिव विकास तिवारी ने मरवाही उपचुनाव  पर बयान जारी करते हुए कहा कि जहां एक ओर मरवाही की जनता कांग्रेस सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन हितैषी योजनाओं और निर्णयो के साथ अपने आप को जोड़ना चाह रही है। वहीं दूसरी ओर  प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के द्वारा लगातार सघन जनसंपर्क और प्रचार के दौरान मरवाही विधानसभा का एक-एक कोना नाप लिया गया है जिसका की बेहतर प्रतिसाद भी मिल रहा है।

पढ़ें : बड़ी खबर: लॉकडाउन में नहीं हुई शादी तो प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की आत्महत्या 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम का मरवाही विधानसभा उपचुनाव में जनसंपर्क कार्यक्रम जो कि दिनांक 17 अक्टूबर 2020 शनिवार को ग्राम पंचायत लोहारी, कटरा, बेलझिरिया, उषाढ़, गुम्माटोला, बरौर, टिकठी, बगडार, तेन्दुमुड़, कछार एवं दिनांक 18 अक्टूबर 2020 रविवार को ग्राम पंचायत वनाडोंगरी, गनैया, झिरियाटोला, परासी, चंगेरी, करहनी, डड़िया, पोंडी, घिनौची, मालाडाड।तथा दिनांक 19 अक्टूबर 2020 सोमवार को ग्राम पंचायत बचरवार, बंधी, अड़भार, कुड़कई, सेंवरा, कुदरी, पिपलामार, अण्डी, मनगवां।और दिनांक 20 अक्टूबर 2020 मंगलवार को ग्राम पंचायत मटियाडांडड, रूमगा, कोलविरा, पथर्रा, सेखवा, सकोला, कोटमी, दमदम, मड़ई। तथा दिनांक 21 अक्टूबर 2020 बुधवार को ग्राम पंचायत पतगवां, झाबर, नवागांव, टंगियामार, बारीउमराव, गाजन, कंचनडीह, पंडरिया, अमारू।और दिनांक 22 अक्टूबर 2020 गुरूवार को ग्राम पंचायत महौरा, बगड़ी, डोंगरिया, मसुरीखार, तौली, पिपरिया, झिरनापोंडी, बधौरी, दरमोहली। अमरपुर, लटकोनी, गिरारी, सरखोर, पनकोटा, बसंतपुर, सोनबचरवार, लाटा, जमड़ी।

पढ़ें : राजधानी में मामूली विवाद पर युवक को चाकू मारकर किया घायल, मामला दर्ज 

तत्पश्चात दिनांक 23 अक्टूबर 2020 शुक्रवार को ग्राम पंचायत धनौरा, मनौरा, मरवाही(बाजार), कुम्हारी, पीपरडोल, गुल्लीडांड़, करगीकला, दानीकुण्डी(बाजार), सेमरदर्री। और दिनांक 24 अक्टूबर 2020 शनिवार को ग्राम पंचायत सिलपहरी, लटकोनी, धनपुर, धोबहर, लरकेनी(बाजार), नरौर, निमधा, खुरपा, धरहर।
 
 
एवं दिनांक 25 अक्टूबर 2020 रविवार को ग्राम पंचायत अमेराटिकरा, बरगंवा, भर्रीडांड, रटगा(बाजार), घुसरिया, मडवाही, चिचगोहना, पथर्री में नुक्कड़ सभा एवं जनसंपर्क के बाद सम्पन्न हुवा। एवं दिनांक 29 एवं 30 को भी प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम मरवाही में लगातार सभा एवं जनसंपर्क करेंगे।
 
 
कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि जहां एक ओर मरवाही उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी का चेहरा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल है और कांग्रेस सरकार की किसान हितैषी, आदिवासी हितैषी, जनहितैषी योजनाओं को घर-घर जाकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा बताया जा रहा है जिससे कि कांग्रेस पार्टी की प्रचंड वोटों से जीत सुनिश्चित दिख रही है, वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई जो गुटबाजी के चरम में है और भाजपा के शीर्ष नेता मरवाही उपचुनाव से दूरी बना लिए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित तमाम बड़े नेता केवल खानापूर्ति के लिए मरवाही जाते हैं और उसी क्षण वापस लौट जाते हैं जबकि कांग्रेस पार्टी द्वारा नियुक्त प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल सहित विधायक गण संसदीय सचिव मंत्री गण द्वारा द्वारा किया जा रहा है और प्रत्येक बूथ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा तैनात किए गए पदाधिकारी गण पूरे जोर-शोर के साथ कांग्रेस प्रत्याशी का प्रचार प्रसार कर रहे हैं प्रचार प्रसार को देखकर ऐसा लगता है कि प्रदेश भाजपा द्वारा मरवाही उपचुनाव में घुटने टेक दिए गए हैं और अपनी होने वाली प्रचंड हार को स्वीकार भी कर लिया गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने पूछा कि मरवाही उपचुनाव में हार का ठीकरा भारतीय जनता पार्टी किसके सिर पर पड़ेगी या प्रदेश की जनता जानना चाहती है। भाजपा की आपसी गुटबाजी और खींचतान के कारण भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ता हताश है और लगातार प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल के समक्ष सैकड़ों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता कांग्रेस का हाथ थाम रहे हैं जिसके कारण भाजपा के शीर्ष नेताओं के माथे में चिंता की लकीर साफ साफ दिखाई दे रही है। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय की नाकामी है वह अपना घर नहीं संभाल पा रहे हैं और लगातार भाजपा के कर्मठ नेता इस्तीफा देकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं।