मरवाही | छत्तीसगढ़ के मरवाही विधानसभा उपचुनाव के लिए आज सुबह 8 बजे से 286 मतदान केन्द्रों में मतदान शुरू हो गया है। सुबह 11 बजे तक 21.52 प्रतिशत मतदान हो पाया है।
पढ़ें : आज दिनांक 3 नवम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
रायपुर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी के अध्यक्षता में कल होगी पार्षद दल की बैठक, पढ़ें पूरी खबर
रायपुर । रायपुर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कल 3 नवंबर दोपहर 12:00 बजे भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में रायपुर जिला पार्षद दल की बैठक आहूत की है। बैठक में 6 तारीख को रायपुर नगर निगम में होने वाले सामान्य सभा के संदर्भ में चर्चा की जाएगी।
रायपुर | कर्मचारी चयन आयोग द्वारा मैट्रिकुलेशन उच्च माध्यमिक, स्नातक और उससे उपर स्तर के शैक्षणिक योग्यता वाले पदों के लिए 6 नवंबर, 9 नवंबर एवं 10 नवंबर को रायपुर के दो परीक्षा केंद्रों में कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा फॉर फेस-अप्प्प् आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 बजे से 5ः20 बजे तक सम्पन्न होगी। श्रीमती पूनम शर्मा डिप्टी कलेक्टर को परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु नोडल अधिकारी बनाया गया है।
रायगढ़। आईपीएल सट्टा को लेकर खरसिया पुलिस की टीम ने एक के बाद एक 6 जगहों में रेड की, जिसमें से 3 स्थानों पर सफलता मिली। तीन आरोपियों को 45 लाख की सट्टा पट्टी के साथ 93,230 रूपये नगद, 3 एंड्राइड मोबाइल और एक LED TV जब्त किया गया है।
मामला खरसिया क्षेत्र का है, जहां आलोक अग्रवाल, सतीश गोयल और अजय कुमार को सट्टा खिलाते हुवे गिरफ्तार किया गया है। एसडीओपी खरसिया द्वारा सुनियोजित तरीके आईपीएल सट्टेबाजों पर कार्यवाही के लिये पुलिस चौकी खरसिया व थाना खरसिया स्टाफ की 6 टीम बनाई और एक के बाद एक 6 जगहों पर दबिश दी गई। मैच पर सट्टा खिलाते हुए तीन व्यक्तियों को पकड़ा, जिनके पास से नकदी 93,250 रुपए, 03 एंड्राइड मोबाइल फोन, एक एलईडी टीवी व करीब 45 लाख रुपए का सट्टा डिटेल जब्त किया गया है। खरसिया पुलिस आरोपियों पर 4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही कर रही है।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मरवाही में आज शाम छह बजे से चुनावी शोर थम गया है। 3 तारीख को होने वाले मतदान सै पहले अब प्रत्याशी केवल डोर टू डोर प्रचार ही कर सकेंगे। चुनाव प्रचार थमते ही होटल लॉज की जांच शुरु कर दी गई है। विधानसभा क्षेत्र में किसी भी बाहरी व्यक्ति के ठहरने पर मतदान तक मनाही रहेगी।
3 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए आज 146 मतदान दलों को सामग्रियों के साथ रवाना किया गया है। वहीं 140 को कल भेजा जाएगा। विधानसभा क्षेत्र मैं 286 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमैं 126 मतदान केन्द्रों को संवेदनशील की श्रेणी मैं रखा गया है। सुरक्षा की दृष्टि से यहां 13 सौ सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। वहीं हर बूथ की सीधी निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जाएगी।
कोरोना वायरस कै संक्रमण के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने विशेष तैयारी की है। मतदान केन्द्रों में मतदाताओं को हैण्ड ग्लब्स और सैनेटाइजर दिया जाएगा। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों और 80 वर्ष से अधिक की आयु के मतदाताओं और दिव्यांगों के लिए इस उप चुनाव मैं विशेष व्यवस्था की गई थी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इनके लिए आयोग ने डाक मतपत्र की व्यवस्था की थी। इन मतदाताओं के 1067 मत पत्र आयोग को प्राप्त हो चुके हैं। आपको बता दे डाक मतपत्र पुलिस, सुरक्षाबल के साथ ही चुनाव की ड्यूटी मैं लगे कर्मियों को मतदान के लिए दिया जाता है, जिससे वे अपना कर्तव्य पूरा करने के साथ ही मतदान भी कर सकें।
मरवाही। प्रदेश भर में मरवाही उपचुनाव कौतुहल का विषय बना हुआ है। इस बीच भाजपा की शिकायत पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी मनोज रॉय को चुनाव प्रक्रिया से अलग कर दिया है। गौरेला पेंड्रा मरवाही DEO मनोज राय पर स्थानीय और पोलिंग पार्टी में गड़बड़ी की आशंका का भाजपा ने आरोप लगाया था। कलेक्टर डोमन सिंह ने इसकी जानकारी प्रेसवार्ता में दी है।
बता दें भारतीय जनता पार्टी ने जिला शिक्षा अधिकारी मनोज राय पर कांग्रेस के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया था। भारतीय जनता पार्टी की ओर से मरवाही उप चुनाव प्रभारी पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने निर्वाचन अधिकारी को इस संबंध में शिकायत दी थी। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर चुनाव में साड़ी और अन्य चीजें बांटने का भी आरोप लगाया था।
रायपुर, कंपनी में काम करने के दौरान आक्सीजन पाईप फटने से झुलस गया। इलाज के लिये उसे कालडा अस्पताल में भर्ती किया गया है,जहां उसका उपचार जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार ईश्वर इस्पात कंपनी उरला में 31 अक्टूबर को 1 बजे काम करने के दौरान आक्सीजन पाईप फटने के चलते कन्हैया यादव 21 वर्ष पिता छोटेलाल यादव निवासी उरला उसकी चपेट में आ जाने से झुलस गया। इलाज के लिये उसे कालडा अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने कंपनी प्रबंधक के खिलाफ धारा 287,337 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
सारंगढ़, दीपावली के अवसर पर अवैध पटाखे लाकर खपाने की सूचना पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सारंगगढ़ क्षेत्र में रिहायशी इलाकों में दो जगहों पर शनिवार को पुलिस ने टीम बनाकर छापा मारने के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध पटाखा जब्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार सारंगगढ़ पुलिस ने सुल्तानिया गली व लक्ष्मीबाई काम्पलेक्स के पीछे दो व्यापारियों द्वारा अवैध रुप से अपने मकान में भारी मात्रा में पटाखा भंडारण की सूचना पर छापा मारने के दौरान लक्ष्मी काम्पलेक्स में व्यापारी के मकान से 48 कार्टून व 8 बोरी में विभिन्न प्रकार के पटाखे कीमत 8 लाख 20 हजार रुपयें एवं सुल्तानिया गली मकान से 7 कार्टून में रखे विभिन्न प्रकार के पटाखे कीमत 30 हजार रुपयें को जब्त किया है। दोनों व्यापारियों के पास से पटाखे रखने के संबंध में कोई कागजात नही मिलने पर पुलिस ने मोहनीश गुप्ता उर्फ मुन्ना 32 वर्ष निवासी लक्ष्मीबाई काम्पलेक्स की बगल वार्ड क्रमांक 4 एवं राजेश अग्रवाल 48 वर्ष सुल्तानिया गली सारंगढ़ के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
दंतेवाड़ा, जिले में चलाये जा रहे लोन वर्राटू अभियन के तहत आज छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को 01-01 लाख रुपये के 05 ईनामी व स्थायी वारंटी सहित 27 नक्सलियों ने दंतेवाड़ा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि विगत 04 महीने पहले शुरू किए गए लोन वर्राटू अभियान से 45 ईनामी सहित 177 नक्सलियों आत्मसमर्पण किया है। दंतेवाड़ा एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि लोन वर्राटू अभियान के तहत पुलिस के द्वारा गांव-गांव में नक्सलियों की सूचि का बैनर-पोस्टर लगाकर लगातार आत्मसमर्पण करने के लिए अपील की जा रही है। जिसके परिणाम स्वरूप आज 05 ईनामी नक्सली व 02 स्थायी वारंटी सहित 27 नक्सलियों ने सौरभ कुमार डिप्टी कमाण्डेन्ट पूरनमल, उप पुलिस अधीक्षक शिल्पा साहू के समक्ष थाना बारसूर में आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों के विरूध्द कई मामले दर्ज है। पुलिस अधिकारियों के द्वारा सभी समर्पित नक्सलियों को 10 हजार रुपये का प्रोत्साहन राशि दिया गया है।

















