रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि बस्तर अंचल के विकास से ही बस्तर की समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने उद्योगपतियों से बस्तर में स्टील सहित खाद्य और लघुवनोपज प्रसंस्करण उद्योगों में निवेश करने का आव्हान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टील सेक्टर के उद्योगों के लिए रॉ मटेरियल की कमी नहीं होने दी जाएगी। बस्तर अंचल में उद्योगों की स्थापना के लिए पर्याप्त शासकीय भूमि उपलब्ध है। राज्य सरकार द्वारा स्टील सेक्टर के लिए दी गई छूट का लाभ अधिक से अधिक उद्योगपति उठाएं। इस मौके पर उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा और राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री राम गोपाल अग्रवाल भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ स्टील एवं स्पंज आयरन उत्पादन संघ के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा कर रहे थे। प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश में स्टील उद्योगों के लिए सबसे अच्छी नीति लागू करने के लिए मुख्यमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस नीति से नए निवेश आकर्षित करने में मदद मिलेगी। संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्टील उद्योगों को प्रतिस्पर्धा में टिके रहने के लिए ऊर्जा प्रभार मंे दी गई छूट से इस सेक्टर के लगभग 85 प्रतिशत उद्योगों को सुरक्षा मिली है। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान उद्योगों के संचालन के लिए दी गई छूट के लिए भी मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। प्रतिनिधि मण्डल ने कहा कि 08 अक्टूबर 2020 का दिन आने वाले समय में स्टील डे के रूप में याद किया जाएगा। स्टील उद्योगों में नई घोषणा से नया उत्साह आया है। स्टील उद्योगों का जीएसटी वृद्धि अहम योगदान है। पिछले 10 सालों में प्रदेश में कोई नया स्टील उद्योग नही आया है। स्टील उद्योगों को दी गई रियायतों के फलस्वरूप राज्य में नई इकाईयां स्थापित हांेगी।
मुख्यमंत्री ने चर्चा के दौरान कहा कि स्टील उद्योग के साथ-साथ बस्तर की स्थानीय कृषि और लघु वनोपज प्रसंस्करण उद्योगों में भी निवेश का सुझाव देते हुए कहा कि इससे बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। उद्योगों के लिए जिस ट्रेड में कुशल लोगों की आवश्यकता होगी, उस ट्रेड में स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण देने की व्यवस्था भी की जाएगी। श्री बघेल ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान छत्तीसगढ़ के उद्योगपतियों ने श्रमिकों के रहने का इंतजाम किया। श्रमिकों के यहां रूकने के कारण ही अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में उद्योगों में उत्पादन की गतिविधियां प्रारंभ हो गई। लौह अयस्क और कोयला उत्पादन का काम चलता रहा है, इस कारण उद्योगों को रॉ मटेरियल की कमी नही हुई। राज्य सरकार, जिला प्रशासन और उद्योगपतियों के अच्छे समन्वय के कारण प्रदेश में उद्योगों के पहिए नही थमें। इस अवसर पर स्टील एण्ड स्पंज आयरन उत्पादन संघ के श्री विजय कुमार, श्री कैलाश अग्रवाल, श्री उमेश अग्रवाल, श्री अनिल नचरानी, श्री दीपक गुप्ता, श्री प्रदीप टण्डन सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में मंत्री परिषद की बैठक में स्टील सेक्टर के लिए अनेक रियायतों के संबंध में निर्णय लिए गए। छत्तीसगढ़ राज्य की औद्योगिक नीति 2019-24 के अंतर्गत इस्पात (स्पांज आयरन एण्ड स्टील) क्षेत्र के मेगा, अल्ट्रा मेगा प्रोजेक्ट में निवेश हेतु विशेष निवेश प्रोत्साहन पैकेज देने का निर्णय लिया गया। मेगा निवेशकों के लिए घोषित किए गए पैकेज में अधितम 500 करोड़ रूपए तक का निवेश प्रोत्साहन (बस्तर संभाग हेतु 1000 करोड़ रूपए तक) मान्य होगा। प्रस्तावित इकाईयों के लिए 31 अक्टूबर 2024 को अथवा उसके पूर्व व्यावसायिक उत्पादन प्रारंभ करना जरूरी होगा। 100 करोड़ रूपए का स्थाई पूंजी निवेश मद में निवेश कर व्यावसायिक उत्पादन आरंभ करने वाली नवीन इकाईयों को आर्थिक निवेश प्रोत्साहन तभी प्राप्त होगा। स्पंज आयरन एवं स्टील सेक्टर के उद्योगों के लिए विशेष पैकेज घोषित किया गया है। क्षेत्रवार छूट 60 प्रतिशत से 150 प्रतिशत तक देय होगी।
इसी तरह केबिनेट की बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य प्रसंस्करण मिशन योजना की सभी चार योजनाएं 31 अक्टूबर 2024 तक लागू करने, राज्य स्तरीय अपीलीय फोरम के गठन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया है। कृषि आधारित ग्रामीण उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य प्रसंस्करण मिशन में वन अधिकार अधिनियम पट्टाधारी एवं सामुदायिक तथा वन संसाधन अधिकार प्राप्त ग्रामों को विशेष प्राथमिकता दिए जाने का निर्णय लिया गया है।
रायपुर, राजधानी पुलिस ने ड्रग्स मामले में भिलाई की एक युवती को गिरफ्तार किया है व युवती के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है ।
Also Read:- कंगना रनौत के खिलाफ हुआ FIR दर्ज, जाने क्या है मामला
आपको बता दें कि पिछले दिनों कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी श्रेयांश झाबक व विकास बंछोर को कोकीन के साथ गिरफ़्तार किया था जिसके बाद से ही अभियान चलाकर आरोपी अभिषेक शुक्ला, गौरव शुक्ला मोहम्मद मिनहाज को इस मामले में गिरफ़्तार कर जेल भेजा गया था। पुलिस ने अग्रिम कार्यवाही करते हुए भिलाई की निकिता पंचाल को आरोपियों के साथ मिलकर पिछले 2 वर्षों से कोकीन ड्रग सप्लाई करने एवं होटलों में आयोजित होने वाली पार्टियों के दौरान युवती द्वारा ग्राहकों को कोकीन का सेवन कराकर नशे की आदी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका पाई।

Also Read:- बड़ी खबर रायपुर: बैंक मैनेजर के ज्वाइन्ट एकाउन्ट से ऑनलाईन लाखों रुपयें की ठगी
पुलिस ने युवती के मोबाइल कॉल डिटेल से उक्त कोकीन ड्रग की खपत करवाने में संगठित तौर पर सभी आरोपियों की एक राय से रायपुर सहित बिलासपुर व भिलाई क्षेत्र के लोगों को ड्रग सप्लाई करने एवं नशा पान कराने में महत्वपूर्ण भूमिका पाई और उसे गिरफ़्तार किया। पुलिस ने बताया कि युवती द्वारा उपयोग में लाए गए एक मोबाइल फोन को भी जब किया गया है जिसकी जांच साइबर सेल करेगी। फिलहाल पुलिस ने युवती के विरुद्ध नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
जम्मू, अगर आप नवरात्रि के दौरान माता वैष्णो देवी के दर्शन करने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड 15 अक्टूबर से श्रद्धालुओं के लिए घोड़े और पिट्ठू की सुविधा दी खोल रहा है. इस साल नवरात्रि से पहले श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड देशभर के श्रद्धालुओं के लिए यात्रा के लिए घोड़े और पिठू की सुविधा दोबारा शुरू करने जा रहा है.
गौरतलब है कि करोना संक्रमण के चलते यह सेवा इस साल मार्च में बंद कर दी गई थी. इसके साथ ही नवरात्रों में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड रोजाना 7000 श्रद्धालुओं को माता के दर्शनों की इजाजत देगा. अब तक यह आंकड़ा 5000 श्रद्धालुओं का था.
वहीं, बोर्ड का दावा है कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए बोर्ड द्वारा उठाए गए कदमों में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी. प्रदेश के बाहर से आने वाले सभी श्रद्धालुओं को अपना करोना निगेटिव टेस्ट साथ लाना होगा. यात्रा के दौरान किसी भी जगह पर किसी भी श्रद्धालु का रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया जा सकता है.
इससे पहले ही यात्रियों की सुविधा को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने हेलीकॉप्टर सेवा, रोपवे सेवा और बैटरी कार सेवा शुरू कर दी थी. इसके साथ ही श्राइन बोर्ड ने अर्धकुमारी और भवन में स्थित यात्रियों के ठहरने के लिए सभी कमरे पहले ही खोल दिए थे. अब 15 अक्टूबर से घोड़े और पिठू की सुविधा शुरू होने से यात्रियों की के लिए यह यात्रा और आसान हो जाएगी.
रायपुर, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार संसदीय निर्वाचन, विधानसभा निर्वाचन व समय समय पर होने वाले उपनिर्वाचन में नियोजित अधिकारियों व कर्मचारियो की कोविड-19 के कारण मृत्यु होने की स्थिति में 30 लाख रुपए देने के प्रावधान हैं।
Also Read:- बड़ी खबर: अब कंटेनमेंट जोन के बाहर समाजिक, धार्मिक और मनोरंजन समेत अन्य गतिविधियों को गाइडलाइन के साथ मिली अनुमति
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने जानकारी दी है कि संसदीय निर्वाचन, विधानसभा निर्वाचन तथा समय समय पर होने वाले उपनिर्वाचनों में नियोजित अधिकारी व कर्मचारी की निर्वाचन कर्तव्य के दौरान कोविड-19 से मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को छत्तीसगढ़ राज्य अनुग्रह प्रतिकर भुगतान राशि 30 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।
Also Read:- कंगना रनौत के खिलाफ हुआ FIR दर्ज, जाने क्या है मामला
रायपुर। स्वयं को एमेजोन कंपनी का कर्मचारी बताकर बैंक मैनेजर व उसकी पत्नी के ज्वाइंट खाते से 1 लाख 68 हजार रुपयें ऑनलाईन ठगी करने की रिपोर्ट तेलीबांधा थाने में दर्ज की गई है। आरोपी ने स्वयं को अमेजोन कंपनी का कर्मचारी बताकर एयर कंडीशनर व मोबाईल फोन खरीदने पर 40 प्रतिशत छूट मिलने का लालच देकर किया ठगी।
कर्नाटक के तुमकुरु जिले में अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी. कंगना के खिलाफ उनके एक ट्वीट को लेकर शुक्रवार को एक अदालत ने पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया था.
Also Read:- बड़ी खबर: अब कंटेनमेंट जोन के बाहर समाजिक, धार्मिक और मनोरंजन समेत अन्य गतिविधियों को गाइडलाइन के साथ मिली अनुमति
तुमकुरु के प्रथम श्रेणी के न्यायिक मजिस्ट्रेट (जेएमएफसी) की अदालत ने वकील रमेश नाइक द्वारा दाखिल शिकायत के आधार पर क्याथासंदरा थाने के निरीक्षक को रनौत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया था.
FIR registered against Bollywood actor Kangana Ranaut in Karnataka's Tumakuru district over a tweet allegedly targeting farmers protesting against the recently enacted central farm laws: Police
— Press Trust of India (@PTI_News) October 13, 2020
अदालत ने कहा कि शिकायतकर्ता ने सीआरपीसी की धारा 156 (3) के तहत शिकायत दाखिल की है. बता दें कि पीएम मोदी ने हाल ही में लागू कृषि विधेयकों के संबंध में एक ट्वीट किया था.
इसे रीट्वीट करते हुए कगंना रनौत ने कहा था, ''प्रधानमंत्री जी, कोई सो रहा हो उसे जगाया जा सकता है, जिसे ग़लतफ़हमी हो उसे समझाया जा सकता है मगर जो सोने का अभिनय करे, ना समझने का अभिनय करे उसे आपके समझाने से क्या फ़र्क़ पड़ेगा? ये वही आतंकी हैं. सीएए (संशोधित नागरिकता कानून) से एक भी इंसान की नागरिकता नहीं गयी मगर इन्होंने ख़ून की नदियाँ बहा दी.''
नाइक ने कहा कि इस ट्वीट से उनकी भावनाओं के ठेस पहुंची, जिसके बाद उन्होंने रनौत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का फैसला लिया.
जैसे श्री कृष्ण की नारायणी सेना थी, वैसे ही पप्पु की भी अपनी एक चंपू सेना है जो की सिर्फ़ अफ़वाहों के दम पे लड़ना जानती है, यह है मेरा अरिजिनल ट्वीट अगर कोई यह सिद्ध करदे की मैंने किसानों को आतंकी कहा, मैं माफ़ी माँगकर हमेशा केलिए ट्वीटर छोड़ दूँगी

यूपी/गोंडा | उत्तर प्रदेश में फिर बेख़ौफ़ बदमाशों ने फिर एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है | उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में परसपुर क्षेत्र के पसका गांव निवासी दलित गुरई की तीन बेटियों पर सोते समय तेजाब फेंक दिए जाने का मामला सामने आया आया है। तीनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रह रही है ।
पढ़ें : बड़ी खबर : राजधानी में चाकू मारकर कारोबारी की हत्या मामले में दो आरोपियों ने किया सरेंडर
जानकारी के अनुसार गुरई की 19 वर्षीय बेटी खुशबू, कोमल(7) व एक पांच वर्षीय बेटी छत के दूसरी मंजिल पर सो रही थी। इसी दौरान तीनों पर तेजाब फेंका गया । गम्भीर हालत में तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । घटना की सूचना के बाद एसपी जिला अस्पताल पहुंच गए हैं। घटना को अंजाम देने वालों की जानकारी की जा रही है। अभी तक कारण प्रकाश में नहीं आया है।


















