बेमेतरा | कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री शिव अनंत तायल ने एक आदेश जारी कर बेमेतरा जिले के तहसील बेमेतरा के ग्राम-बगौद एवं पेंडरी मे कोरोना पॉजिटिव के केस पाए जाने के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुए उक्त गांवों को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। बगौद एवं पेंडरी के प्रभारी अधिकारी प्रभारी तहसीलदार बेमेतरा श्री अजय चंद्रवंशी एवं पर्यवेक्षण अधिकारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी बेमेतरा श्री दुर्गेश कुमार वर्मा होंगे। इसी तरह तहसील नवागढ़ के ग्राम-किरता, दर्री, भठैला नवागांव एवं कंवराकांपा मे कोरोना पाॅजिटिव के केस पाए जाने के कारण उक्त गांव को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। ग्राम- किरता, दर्री, भठैला नवागांव एवं कंवराकांपा के प्रभारी अधिकारी तहसीलदार नवागढ़ श्री रेणुका रात्रे एवं पर्यवेक्षण अधिकारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री जगन्नाथ वर्मा होंगे।
बिलासपुर | अफीम के अंतरराज्यीय सौदागरों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक लाख से अधिक के अफीम के साथ 5 लोगों को खरीदी बिक्री करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा, पंजाब जैसे राज्यों से अफीम लाकर खपाते थे। पुलिस इनके बारे में तफ्तीश कर रही है।
पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी में PUBG गेम बना एक किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार का कारण, पढ़ें पूरी खबर
सिरगिट्टी पुलिस को सूचना मिली, कि इंडस्ट्रियल एरिया में अफीम की बिक्री भी धड़ल्ले से की जा रही है। इसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर चेक डैम के पास छापा मारा। यहां घेराबंदी कर पांच आरोपियों को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान 27 खोली निवासी युवराज सिंह, सरकंडा निवासी अंकित कुमार घोष, नालंदा बिहार निवासी नरेश रविदास, तालापारा निवासी शमशेर अली और तरणताल पंजाब निवासी जगतार सिंह के पास से अलग-अलग मात्रा में अफीम बरामद किया गया।
मामले के मुख्य आरोपी जगतार सिंह के कब्जे से इलेक्ट्रॉनिक तराजू और 100 ग्राम अफीम की बरामदगी हुई। पता चला है, कि जगतार सिंह पंजाब और उड़ीसा से अफीम लाकर स्थानीय नशेडिय़ों को उपलब्ध करा रहा था। उसके पास से बिक्री की रकम ?6000 भी पुलिस ने जप्त की है।
रायपुर | गला घोटकर हत्या करने के बाद साक्ष्य छुपाने के उदेश्य से चौकीदार को डैम में बहा दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या के खुलासे के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 302,201 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
पढ़ें : BIG BREAKING : एनसीपी नेता की अपने ही कार में जिन्दा जलने से हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर
महासमुंद | साइबर सेल ने आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टा-पट्टी खेलने वाले आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। बसना व साइबर सेल टीम ने इनके पास से सात लाख की सट्टा-पट्टी,10 नग मोबाइल जब्त कर आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट 4क के तहत कार्यवाही की है। आईपीएल प्रारंभ होने के साथ ही जिले मे आनलाइन सट्टे का कारोबार जोरों पर है।
पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी में PUBG गेम बना एक किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार का कारण, पढ़ें पूरी खबर
इसी कड़ी में साइबर सेल की टीम को सूचना मिली कि बसना थाना क्षेत्र में चेन्नई सुपर किंग एवं सनराईजर हैदराबाद मैच में बालिंग, बैंटिंग एवं मैच के अंतिम परिणाम पर रुपए का दांव लागाकर ऑनलाईन आईपीएल क्रिकेट मैच सट्टा खेला जा रहा है। मुखबिर के बताए ठिकाने बाजारपारा में साइबर सेल एवं थाना बसना की टीम ने घेराबंदी कर बसना अहिल्या बिहार कालोनी निवासी अमन बजाज (26) एवं बाजार पारा निवासी सुमीत सलूजा (29)को पकड़कर पूछताछ की तो बताया कि चेन्नई सुपर किंग एवं सनराईजर हैदराबाद मैच में मोबाइल फोन से ग्राहकों से रूपये का दांव लगवाकर सट्टा खेला रहे थे।
आरोपियों ने बारिकी पूछताछ में बताया कि नेमीचंद सा. गिधापाली, झारबंद निवासी भुनेन्द्र चौधरी, दीपक चौधरी, सकरी निवासी सुभाष चौधरी, गिधापाली निवासी रूपधर चौधरी, शम्बा कुमार नंद को आईपीएल क्रिकेट मैच में लाइन नंबर देकर मोबाइल के माध्यम से सट्टा-पट्टी लिखा रहा था आरोपियों की निशानदेही पर सभी को भंवरपुर क्षेत्र में घेराबंदी कर पकड़ा गया। इन लोगों ने पूछताछ में बताया कि सुमीत सलूजा एवं अमन बजाज से आईपीएल क्रिकेट मैच का लाईन नम्बर लेकर सट्टा खिलवा रहे थे। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 नग मोबाइल विभिन्न कम्पनियों का कीमती 1,23,000 रूपये, 06 नग सट्टा-पट्टी कीमती 7,17,240 रूपये, 06 नग डाट पेन, नगदी 11,190 रूपये जुमला कीमती 8,51,430 रूपये जब्त कर बसना थाने में धारा 4क जुआ एक्ट की तहत कार्यवाही की गई है।
पढ़ें : BIG BREAKING : एनसीपी नेता की अपने ही कार में जिन्दा जलने से हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर
यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्रीमान प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भुरकर साहू एवं अनु0अधिकारी(पु) सरायपाली श्री विकास पाटले के निर्देशन में थाना प्रभारी बसना एलआर ठाकुर एवं साइबर प्रभारी संजय सिंह राजपूत, सउनि0 दरबारी राम तारम प्रआर. प्रकाश नंद, मिनेश सिंह आरक्षक त्रिनाथ प्रधान, ललित यादव, शुभम पाण्डेय, रवि यादव, अजय जांगड़े त्रिनाथ प्रधान, हेमंत नायक, योगेन्द्र दुबे, युगल पटेल, संदीप भोई द्वारा की गई।
रायपुर | जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे को गैर मान्यता प्राप्त दल की श्रेणी में शामिल किए जाने पर अमित जोगी नाराजगी जताई है। उन्होंने छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग के इस फैसले पर अंगुली उठाई है और कहा है कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे छत्तीसगढ़ का एकमात्र मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल है।
पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी में PUBG गेम बना एक किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार का कारण, पढ़ें पूरी खबर
इसे आनलाइन नामांकन और चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया में गैर मान्यता प्राप्त दल में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा शामिल कर दिया गया है। अमित जोगी ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि राज्य निर्वाचन आयोग ने ऐसा भूलवश किया है या जानबूझकर ये परसों यानि 16 अक्टूबर 2020 को समझ में आ जाएगा। बता दें अमित जोगी 16 अक्टूबर को मरवाही विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव के मैदान में नामांकन करेंगे।
ऑनलाइन नामांकन&चिन्ह आबँटन प्रक्रिया में @CEOChhattisgarh का CG के प्रथम &एकमात्र मान्यता प्राप्त दल @jantacongressj को ग़ैर मान्यता दलों की सूची में डालना ग़लत है।ऐसा भूलवश हुआ है या जानबूझकर,ये तो परसों ही समझ में आएगा।
— Amit Ajit Jogi (@amitjogi) October 15, 2020
लोकतंत्र के साथ इस प्रकार का मखौल चिंताजनक है।@ECISVEEP pic.twitter.com/vakqAxn36G
रायपुर | प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने गुरूवार को मरवाही विधानसभा उपचुनाव विजय का संकल्प लेकर प्रचार रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
रायपुर | देश के पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने ट्वीट कर उन्हें नमन किया है।
रायपुर | भाजपा सरकार कार्यकाल में पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक ठेकेदार एवं अन्य अधिकारियों के भ्रष्टाचार की शिकायत को विभागीय जाँच समिति ने सत्य पाया तथा इससे सम्बंधित प्रतिवेदन में नियम विरुद्ध चहेते फ़र्मों को साँठगाँठ कर ठेका देना, निविदा शर्तों का उल्लंघन करना तथा इस तरह से सरकार को करोड़ों का चुना लगाने का दोषी पाया है।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए विनोद तिवारी ने बताया की, भाजपा शासन काल में पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक अशोक चतुर्वेदी, वरिष्ठ प्रबंधक (वित्त) दीप्ति अग्रवाल, वरिष्ठ प्रबंधक (वितरण) सच्चिदानंद शास्त्री, वरिष्ठ प्रबंधन (प्रशासन) जे शंकर तथा (उप मुद्रण) संजय पिल्ले ने मिल कर अपने चहेते प्रिंटर्स शारदा अफ़सेट (राहुल उत्पल) एवं टेक्नो प्रिंटर्स (विकास कपूर) को प्रिंटिंग व मुद्रण का ठेका दिलाया। उन्होंने फर्जी दस्तावेज तैयार कर, अयोग्य फ़र्मों को, ठेका देकर 4 करोड़ 80 लाख रुपया के शासकीय धन की हानि तथा शासन को चुना लगाया। इसकी सप्रमाण शिकायत विनोद तिवारी ने की थी। जांच समिति ने भी भ्रष्टाचार की पुष्टि की तथा उक्त 5 अधिकारियों को भ्रष्टाचार करने का दोषी पाया है । एफआईआर के बाद की जाने वाली जांच में अन्य दोषियों के नाम भी आयेंगे।
प्रारंभिक जाँच प्रतिवेदन 2 सितंबर को प्रस्तुत किया गया है। इसमें कहा गया है की जाँच में यह पाया गया की विविध मुद्रण निविदा क्रमांक पी-4/ 2018-19 के प्रारूप में फ़ोटोग्राफ़ी कार्य हेतु कोई स्पेसिफ़िकेशन, शर्तें,कार्य अनुभव, फ़ोटोग्राफ़ी लैब, सेटअप संबंधी उल्लेख नहीं था। मुद्रकों से फ़ोटोग्राफ़ी कार्य के दर प्रस्ताव आमंत्रित किये गये जो उक्त कार्य की मशीनरी,सेटअप कार्य अनुभव ना रखने से पात्रता नहीं रखते थे।
जाँच प्रतिवेदन के अनुसार निविदा समिति ने कतिपय मुद्रकों को अनुचित लाभ पहुँचाने के लिये भंडार क्रय नियमो के विपरीत अपात्र मुद्रकों से प्राप्त दरो पर क्रय की अनुशंसा की। तत्कालिक समिति के सदस्यों के नाम - महाप्रबंधक अशोक चतुर्वेदी, वरिष्ठ प्रबंधक (वित्त) दीप्ति अग्रवाल, वरिष्ठ प्रबंधक (वितरण) सच्चिदानंद शास्त्री, वरिष्ठ प्रबंधन (प्रशासन) जे शंकर तथा (उप मुद्रण) संजय पिल्ले, समिति के सभी सदस्य छत्तीसगढ़ शासन भंडार क्रय नियम 2002 ( यथा संशोधित 2004 ) में विनिर्दिष्ट प्रावधान एवं विहित निविदा प्रक्रिया का उल्लंघन किया। ग़लत निविदा के माध्यम से अपात्र प्रिंटरों को फ़ोटोग्राफ़ी कार्य के लिये राशि रुपया 2,32,57,134.00 का अनियमित भुगतान करने और शासन को आर्थिक हानि पहुँचाई।
विनोद तिवारी ने जाँच समिति के प्रतिवेदन के आधार पर भ्रष्ट अधिकारियों एवं ठेकेदारों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने पुलिस अधीक्षक रायपुर को जाँच रिपोर्ट एवं साक्ष्य सौंपेंगे तथा अधिकारियों की सेवा समाप्ति करने मुख्य सचिव को पत्र सौंपा जाएगा।
उन्होंने कहा की भाजपा सरकार के कार्यकाल में पाठ्य पुस्तक निगम में इन्होंने खूब भ्रष्टाचार किया है सप्रमाण शिकायत के उपरांत भी कार्यवाही नहीं की गई उल्टा उन्हें रमन सरकार आश्रय देती रही है भ्रष्टाचार के ऐसे क़रीब 10 अन्य प्रकरण है जिसकी शिकायत पापुनि में की गई है जिनकी जाँच चल रही है।


रायपुर | राजधानी रायपुर में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है | राजधानी का ऐसा कोई सा भी इलाका नहीं है जो कोरोना के प्रकोप से अछुता होगा | बीते दिनों भी राजधानी में 339 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | कल राजधानी रायपुर के इन क्षेत्रों से नए मरीजों की पहचान हुई है |
पढ़ें : बड़ी खबर: कॉलेज के पीछे पेड़ पर लटकता मिला सिर, मौके पर पहुंची पुलिस
समता कॉलोनी, संतोषी नगर, मेघा मार्केट गाँधी चौक, बैरन बाजार, मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल, साईं मंदिर देवेन्द्र नगर, GAD कॉलोनी कचना, मठपुरैना, राधा स्वामी नगर, लोधीपारा, गोंदवारा बसंत विहार, मंजीत ग्रीन सिटी, अशोक नगर, राजेंद्र नगर, आमा सिवनी, कैपिटल होम्स सद्दू, राजातालाब, कंचन गंगा फेस 2, सिविल लाइन्स, ऐश्वर्या रेसीडेंसी तेलीबांधा, चरौदा, माना कैंप, सिलतरा धरसीवा, माना, देवपुरी, बिरगांव, गणेश नगर, महादेव नगर चंगोरा भाटा, दावडा कॉलोनी, बोरिया खुर्द, वाल फोर्ट सिटी, अवन्ती विहार, कुकड़ा पलारी, रेवा, संकल्प हॉस्पिटल, सुन्दर नगर, टिकरापारा, BSP कॉलोनी, विशाल नगर, खनिज नगर, विशाल नगर, कृष्णा नगर, लक्ष्मी नगर, ठेल्काबाँधा, अभनपुर, गोबर नवापारा, वल्लभ नगर, अमलीडीह, तरुण नगर कुशालपुर, डीडी नगर, मौदहा पारा, गोविन्द सिंह गुरुद्वारा, शीतला पारा, भनपुरी, टैगोर नगर, बैजनाथ पारा, रिम्स हॉस्पिटल, सरोना, रामकुंड, शक्ति नगर, WRS कॉलोनी, CRPF 65 बटालियन बाराडेरा, सिलतरा, ग्राम अमोदी, नगर पालिका नवापारा, मंदिर हसौद, खरोरा स्कूल, श्री नारायणा हॉस्पिटल देवेन्द्र नगर, बजरंग चौक मठ पारा, टीचर्स कॉलोनी, शांति नगर, गुढ़ियारी, पहाड़ी तालाब कुशालपुर, सन्यासी पारा, महादेव घाट |
बेमेतरा | कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री शिव अनंत तायल ने एक आदेश जारी कर बेमेतरा जिले के तहसील बेमेतरा के ग्राम-खाम्ही, जेवरी, ओटेबंद एवं तुमा मे कोरोना पॉजिटिव के केस पाए जाने के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुए उक्त गांवों को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। खाम्ही, जेवरी, ओटेबंद एवं तुमा के प्रभारी अधिकारी प्रभारी तहसीलदार बेमेतरा श्री अजय चंद्रवंशी एवं पर्यवेक्षण अधिकारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी बेमेतरा श्री दुर्गेश कुमार वर्मा होंगे।
पढ़ें : बड़ी खबर: कॉलेज के पीछे पेड़ पर लटकता मिला सिर, मौके पर पहुंची पुलिस
इसी तरह तहसील बेरला के ग्राम-चिखला, सलधा एवं कोहड़िया मे कोरोना पाॅजिटिव के केस पाए जाने के कारण उक्त गांव को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। ग्राम-चिखला, सलधा एवं कोहड़िया के प्रभारी अधिकारी नायब तहसीलदार श्री पौरस वेन्ताल एवं पर्यवेक्षण अधिकारी बेरला श्री संदीप ठाकुर होंगे। इसी तरह तहसील साजा के ग्राम-माटरा मे कोरोना पाॅजिटिव के केस पाए जाने के कारण गांव को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। माटरा के प्रभारी अधिकारी प्रभारी तहसीलदार श्री तारसिंह खरे एवं पर्यवेक्षण अधिकारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी साजा श्री आशुतोष चतुर्वेदी होंगे।
रायपुर। देश सहित प्रदेश में कृषि बिल को लेकर विरोध का दौर चल रहा है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार इस बिल को किसान विरोधी बताकर इसका पुरजोर विरोध कर रही है। इसी बीच भाजपा के वरिष्ठ व सक्रिय नेता, मंत्रियों ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर इस संशोधन बिल की जानकारी दी।
कोरबा | मास्क न लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने पर नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा अपने सभी जोनांतर्गत लगातार कार्यवाही की जा रही है तथा कोविड-19 के नियमों का पालन न करने पर अर्थदण्ड लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में निगम अमले द्वारा विभिन्न जोनांतर्गत 12 एवं 13 अक्टूबर को 9200 रूपये का अर्थदण्ड लगाया गया तथा लोगों को समझाईश दी गई कि वे मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकले, दुकानों आदि में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें तथा कोविड-19 के प्रोटोकाल का उल्लंघन न करें।
पढ़ें : बड़ी खबर: मुख्यमंत्री ने किया एसडीओपी व थाना प्रभारी को निलंबित, डीजीपी ने जारी किया आदेश
प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 एवं 13 अक्टूबर को टी.पी.नगर जोनांतर्गत 3500 रूपये, कोसाबाड़ी जोनांतर्गत 1000 रूपये, रविशंकर शुक्ल जोनांतर्गत 1000 रूपये, बालको जोनांतर्गत 1200 रूपये, दर्री जोनांतर्गत 900 रूपये, सर्वमंगला जोनांतर्गत 1000 रूपये एवं कोरबा जोनांतर्गत 600 रूपये का अर्थदण्ड लगाया गया।
पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में हुआ कोरोना विस्फोट, प्रदेश में कुल 2619 कोरोना मरीजों की हुई पहचान















.jpg)



