नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
 नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाई: हाईप्रोफाइल ड्रग्स मामले में मास्टर माइंड समेत 7 ड्रग्स पैडलर्स गिरफ्तार

नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाई: हाईप्रोफाइल ड्रग्स मामले में मास्टर माइंड समेत 7 ड्रग्स पैडलर्स गिरफ्तार

रायपुर। नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस की कार्यवाई जारी है। रायपुर पुलिस को ड्रग्स मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मामले में 7 और ड्रग्स पैडलर्स को गिरफ्तार किया है। ड्रग्स पैडलर्स की गिरफ्तारी उत्तरप्रदेश, बिलासपुर और बालोद से की गई है। आरोपियों से भारी मात्रा में ड्रग्स भी बरामद किया गया है। 
 

पढ़िए पूरी खबर-
बता दें इसके पहले रायपुर पुलिस ने इस मामले में दो ड्रग्स पैडलरों को पकड़ा था। विकास और श्रेयांश दोनों ही पेडलर्स से पूछताछ के बाद पुलिस ने 7 और आरोपियों की गिरफ्तारी की है। पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनमें मास्टर माइंड अभिषेक शुक्ला उर्फ डेविड (बिलासपुर), मोहम्मद मिन्हाज उर्फ हनी (बिलासपुर), एलेन सोरेन (बिलासपुर), रोहित आहूजा (बिलासपुर), राकेश अरोरा (बिलासपुर), अब्दुज अजीम उर्फ सद्दाम (बिलासपुर), लक्ष्मण गाइन (बालौद) शामिल हैं। 
 
 
 

 
दिनांक 30.09.2020 को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत बैरन बाजार स्थित शासकीय पाॅलीटेक्निक के सामने रोड पर 02 व्यक्ति एम.डी.एम.ए. जैसे वस्तु विक्रय हेतु रखें है। सूचना को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय अजय यादव द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली डी.सी. पटेल, प्रभारी सायबर सेल  रमाकांत साहू एवं थाना प्रभारी कोतवाली आर.के.पात्रे को आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ने के निर्देश दिये गये। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
 
 
टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर आरोपियों को चिन्हांकित किया जाकर घेराबंदी कर आरोपी श्रेयांस झाबक पिता रमेश झाबक उम्र-36 वर्ष निवासी पंचशील नगर सिविल लाइन्स रायपुर एवं विकास बंछोर पिता सुरेन्द्र बंछोर उम्र-40 वर्ष निवासी मेन रोड कोटा रायपुर को एम.डी.एम.ए. के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 17 ग्राम एम.डी.एम.ए. कीमती लगभग 1,70,000/-(एकलाख सत्तर हजार रूपये) जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 255/20 धारा 22 (ख) एन.डी.पी.एस.का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
 
 
गिरफ्तार आरोपियों से टीम द्वारा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की गई तथा आरोपियों द्वारा एम.डी.एम.ए. कहां से एवं किन-किन व्यक्तियों से लाया जाता है के संबंध में कड़ाई से पूछताछ किया गया। जिस पर गिरफ्तार आरोपियों द्वारा ड्रग्स के काले कारोबार से जुड़े बहुत से नामों के संबंध में जानकारी दी गई थी। प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय कुमार यादव द्वारा सायबर सेल एवं थाना कोतवाली की एक विशेष टीम का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर टीम द्वारा आरोपियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर ड्रग्स के काले कारोबार से जुड़े सभी कड़ियों को जोड़ना प्रारंभ किया गया।
 
 
टीम द्वारा लगातार 10 दिनों तक काम करते हुये इस काले कारोबार से जुड़े आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की गई इस दौरान टीम को जानकारी प्राप्त हुई कि ड्रग्स के कारोबार से जुड़े हुये आरोपियों द्वारा इस कारोबार को करने हेतु अपने लिये एक विशेष नाम का उपयोग किया जाता है और वे आपस में एक-दूसरे को उस विशेष नाम से ही जानते है। ड्रग्स के कारोबार सबसे पहले मिन्हाज मेमन बिलासपुर में प्रारंभ किया था और कुछ दिनों पश्चात् ही उसने अभिषेक उर्फ डेविड को अपने साथ इस व्यवसाय में शामिल कर लिया। दोनों इसी दौरान पुणे जाकर 02-03 बार ड्रग्स लेकर रायपुर व बिलासपुर में बिक्री किये थे परंतु पैसे की विवाद को लेकर दोनों के मध्य कुछ दिनों पश्चात् अनबन हो गई थी इसलिये दोनों एक-दूसरे से अलग-अलग कारोबार करने लगे। इसी दौरान ड्रग्स के कारोबार में अभिषेक का अच्छा संपर्क बन चुका था। अलग कारोबार करने के दौरान अभिषेक अपने अन्य साथी एलिन सोरेन के संपर्क में आया।
 
 
एलिन सोरेन गोवा में रहकर होटल मैजेनमेंट की पढ़ाई करता है इसी दौरान वह गोवा में ड्रग्स का कारोबार करने वाले नाइजीरियन (नीग्रो) के संपर्क में आया तथा वह भी इस व्यवसाय में जुड़ गया। एलिन सोरेन ने गोवा में अभिषेक शुक्ला उर्फ डेविड़ का संपर्क नाइजीरियन (नीग्रो) से कराया तब से अभिषेक अपने पेडलर रोहित आहूजा और राकेश अरोरा के साथ कई बार जाकर ड्रग्स गोवा से लेकर आये और बिक्री करने लगे। लक्ष्मण गाईन जो जी.आर.पी. में आरक्षक के पद पर बिलासपुर में कार्यरत है ने अभिषेक को ड्रग्स के लिये पैसा फायनेंस प्रारंभ कर दिया। अभिषेक और लक्ष्मण बिलासपुर में क्रिकेट खेलने के दौरान संपर्क में आये थे तब से कई बार लक्ष्मण की वर्ना कार से भी ड्रग्स लेने गोवा गये है। दिनांक 27.09.2020 केा भी लक्ष्मण और अभिषेक रायपुर में ड्रग्स की डिलीवरी करने आये थे जो पुलिस को भनक लगने पर भाग गये थे। रोहित और राकेश अरोरा को रायपुर व बिलासपुर में एक बार का ड्रग्स सप्लाई करने पर 1,000/- रूपये अभिषेक द्वारा दिया जाता था।
 
 
चूंकि राकेश और रोहित गरीब तपके से है इसलिये अभिषेक ने उनको पैसा उधार लेने पर 08 प्रतिशत ब्याज लेकर दबा रखा था और राकेश की एक्टिवा वाहन को भी रख लिया था। दिनांक 27.9.2020 को अभिषेक और लक्ष्मण गाईन के रायपुर आने की भनक सायबर सेल को लग जाने के पश्चात् और विकास बंछोर और श्रेयांस झाबक की गिरफ्तारी पश्चात् पकड़े जाने के डर से अपना मोबाईल फोन रास्ते में फेंक दिये और नया मोबाईल नंबर लेकर अपने रिश्तेदारी में इलाहाबाद जाकर छिप गया था, जिसे तत्परता पूर्वक सायबर सेल की टीम द्वारा इलाहाबाद से हिरासत में लेकर रायपुर लाकर पूछताछ किया गया तो उसने संपूर्ण ड्रग्स रैकेट का खुलासा किया और उसके निशानदेही पर आरोपी अभिषेक उर्फ डेविड द्वारा तिफरा बिलासपुर स्थित घर से 93 ग्राम एम.डी.एम.ए. कीमती लगभग 15,00,000/-रूपये जप्त किया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसके साथ इस काले कारोबार में मिन्हाज मेमन उर्फ हनी एलिन सोरेन, रोहित आहूजा, राकेश अरोरा उर्फ सोनू, लक्ष्मण गाईन एवं अब्दुल अजीज उर्फ सद्दाम जुड़े है। जिसके आधार पर आरोपी मोह0 मिन्हाज उर्फ हनी, एलेन सोरेन, रोहित आहूजा, राकेश अरोरा, अब्दुल अजीम उर्फ सद्दाम एवं लक्ष्मण गाईन को बिलासपुर के अलग-अलग स्थानों से पकड़कर गिरफ्तार किया गया। अभिषेक शुक्ला उर्फ डेविड़ आरोपी रोहित आहूजा और राकेश उर्फ सोनू अरोरा के माध्यम से राज्य के बिलासपुर एवं रायपुर जिलों में सप्लाई करते थे।
 
 
आरोपी लक्ष्मण गाईन के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हुण्डई वर्ना कार क्रमांक सी जी/04/एच क्यू/1011 को भी जप्त किया गया है। इस तरह से रायपुर पुलिस द्वारा इस ड्रग्स के काले कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क को तोड़ते हुये सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। रायपुर के 05 अन्य ड्रग्स कारोबारी का नाम सामने आया है जो आरोपी श्रेयांस झाबक एवं विकास बंछोर की गिरफ्तारी के बाद से फरार हो गये है, जिनकी पतासाजी की जा रही है। इसके अलावा कई अन्य ग्राहक जो ड्रग्स क्रय करते थे सभी फरार हो गये है, जिनकी पतासाजी की जा रही है। ऐसी जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपी मिन्हाज मेमन अपने साथी सद्दाम के साथ रायपुर के कई क्लबों में भी ड्रग्स की सप्लाई करता था, जिसके संबंध में विस्तृत पूछताछ करते हुये जानकारी एकत्रित की जा रही है। आरोपियों द्वारा ड्रग्स की लत लगाने के लिये ग्राहकों को पहले सस्ते दाम में ड्रग्स दिया जाता है और लत लगने के बाद अधिक दामों में बिक्री किया जाता था। रायपुर पुलिस द्वारा ड्रग्स कारोबारियों के विरूद्ध अब तक की पहली व सबसे बड़ी कार्यवाही की गई। नशा का कारोबार करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।
एसीबी की बड़ी कार्यवाही : बैंक मेनेजर को एसीबी ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, पढ़ें पूरी खबर

एसीबी की बड़ी कार्यवाही : बैंक मेनेजर को एसीबी ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | एसीबी रायपुर की टीम द्वारा आज दिनांक 09.10.2020 को कार्यवाही करते हुए ग्रामीण बैंक शाखा सिंघोड़ा, जिला महासमुंद के शाखा प्रबंधक एवं उसके सहायक चौकीदार को पिड़ित से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार किया है।

पढ़ें : विद्यालय में फीस राशि की रिकार्ड में हेर-फेर कर लाखों रुपयें का गबन, धोखाधड़ी का मामला दर्ज 

आरोपी शाखा प्रबंधक जिसका नाम मनीष प्रभाकर है और वह ग्रामीण बैंक सिंघोड़ा में पदस्थ है के द्वारा प्रार्थी से दस हजार रूपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। क्योंकि पीड़ित का Kcc ऋण प्रकरण समाप्त हो जाने पर उसकी भूमि को बंधक से हटाया जाने का प्रकरण आरोपी ने रोक कर रखा था । जिस पर पिड़ित द्वारा क्षुब्ध होकर एसीबी, रायपुर में शिकायत की गयी जिसको गंभीरता से लेते हुए ईओडब्ल्यू एवं एसीबी प्रमुख श्री आरिफ एच. शेख ने पुलिस अधीक्षक एसीबी पंकज चंद्रा को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये।
 
 
फलस्वरूप पिड़ित के द्वारा की गयी शिकायत का सत्यापन कराये जाने पर सही पाया गया। इस पर डीएसपी शैलेन्द्रपाण्डेय, एसीबी, रायपुर की अगुवाई में टीम गठित की गयी एवं उक्त टीम के द्वारा आज कार्यालयीन समय में आरोपी शाखा प्रबंधक मनीष प्रभाकर  एवं उसके साथी चौकीदार हेमलाल यादव को बैंक कार्यालय में ही रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों के विरूद्ध धारा 7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय न्यायिक अभिरक्षा भेजा जा रहा है।
विद्यालय में फीस राशि की रिकार्ड में हेर-फेर कर लाखों रुपयें का गबन, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

विद्यालय में फीस राशि की रिकार्ड में हेर-फेर कर लाखों रुपयें का गबन, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

रायपुर। विद्यालय में फीस कलेक्शन में हेराफेरी कर लाखों रुपयें के गबन करने की रिपोर्ट खमतराई थाने में दर्ज की गई है। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रामेश्वर नगर भनपुरी खमतराई निवासी मनोज कुमार वर्मा 51 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रगति विद्यालय का संचालन 2002 से कर रहा है। प्रार्थी के विद्यालय में लगभग 950 विद्यार्थी अध्ययनरत है। कुमारी क्रींजल दूबे 25 वर्ष पिता बृज भूषण दुबे निवासी दर्री तालाब के पास भनपुरी रायपुर विद्यालय में फ़ीस कलेक्शन का कार्य करती थी, नवंबर 2019 में फीस की राशि में हेर-फेर की शंका होने पर कींजल दूबे की जगह पी माधूरी को फीस वूसली का जिम्मा सौपा गया। जिसके फीस रजिस्टर चेक करने पर पता चला कि राशि का हेर-फेर की गई है। क्रींजल दूबे द्वारा स्कूल की फीस वसूलने के बाद उसे जमा ना कर स्वयं उपयोग कर रही थी। इस बारे में क्रींजल दूबे से स्कूल प्रबंधन द्वारा पुछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि वह फीस का पूरा पैसा जमा नही करायी है, क्रिंजल दूबे द्वारा सन 2019-20 की राशि चेक करने पर 2,54,684/- रूपये की राशि कम पाये जाने पर आरोपियां ने स्वीकार किया कि उसके द्वारा रुपयें कम जाम कराये गये है। फिर 2018-19 की राशि का मिलान किया तो 6,41,249/- रूपये की राशि कम जमा कराना पाया गया। इस प्रकार कुल 8,95,993/- रूपये की राशि वह गबन कर ली। आरोपियां ने स्वीकार किया था कि उसके द्वारा पैसा बाद में जमा करा दी जाएंगी। लेकिन कई महीने बाद भी वह रुपयें नही जमा करायी व देने से इंकार कर दिया। आरोपियां ने 2017-18 एवं 2018-19 का हिसाब का आधा रजिस्टर एवं कापी गायब कर दी है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच के बाद क्रींजल दुबे के विरूद्ध 14,41,526/- (चौदह लाख इकतालीस हजार पांच सौ छब्बीस) रूपये का गबन करने के  मामले में धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। 
 सर्दियों में कोरोना मचाएगा तांडव, हालात हो सकते हैं खराब: एनसीडीसी की रिपोर्ट में दावा

सर्दियों में कोरोना मचाएगा तांडव, हालात हो सकते हैं खराब: एनसीडीसी की रिपोर्ट में दावा

नई दिल्ली। लाख कोशिश करने के बाद भी कोरोना वायरस का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सर्दियों में कोविड-19 के फैलने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में यूरोप  के कई हिस्सों में कोरोना वायरस का कहर बढ़ सकता है। इस बीच एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सर्दी में कोरोना वायरस जमकर कहर बरपाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि देश की राजधानी दिल्ली में सर्दियों में कोरोना वायरस से हालात बदतर हो सकते हैं। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी)की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।

जानकारी के अनुसार नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल की अध्यक्षता में विशेषज्ञ समूह के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) का गठन किया गया है। इस रिपोर्ट में दिल्ली सरकार के सामने कोरोना वायरस के आने वाले गंभीर परिणामों के बारे में चिंता जताई गई है। एनसीडीसी की रिपोर्ट में दिल्ली सरकार को आगाह किया गया है कि आगामी सर्दी के मौसम में प्रतिदिन लगभग 15,000 नये मामलों के लिए दिल्ली को तैयार रहने की आवश्यकता है। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली में रहने वाले लोगों की सांस की समस्याओं तथा बाहर से आने वाले मरीजों की बड़ी तादात को ध्यान में रखते हुए इसके लिए व्यवस्था की जानी चाहिए। कोविड-19 के नियंत्रण के लिए संशोधित रणनीति के संस्करण 3.0 में एनसीडीसी ने बताया कि दिल्ली में कोविड-19 मृत्यु दर 1.9 प्रतिशत है। यह राष्ट्रीय औसत 1.5 प्रतिशत से लगभग 0.4 प्रतिशत अधिक है। 

रिपोर्ट के अनुसार, जहां तक संभव हो मृत्यु दर को कम करना जरूरी है। यह महामारी के प्रबंधन के प्रमुख उद्देश्यों में से एक होना चाहिए। बता दें कि देश की राजधानी मेंं पिछले 29 दिनों में ही एक लाख से ज्यादा नए केस सामने आए। देश की राजधानी में अब तक कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 3 लाख के पार पहुंच गई है। 
  कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने अमित जोगी के ट्वीट का दिया जवाब, कहा-झूठ बोलने से पहले ऋचा जोगी के आवेदन को पढ़ लेते

कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने अमित जोगी के ट्वीट का दिया जवाब, कहा-झूठ बोलने से पहले ऋचा जोगी के आवेदन को पढ़ लेते

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आर पी सिंह ने अमित जोगी द्वारा ऋचा जोगी की जाति को लेकर जिला स्तरीय छानबीन समिति पर उठाये आरोप पर कहा कि झूठ बोलने से पहले वे अपनी पत्नी के आवेदन को पढ़ लेते जिसमें आधार कार्ड का जिक्र ही नहीं है। 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता श्री सिंह ने लिखा है कि अमित बाबू आपकी पत्नी ऋचा जोगी उर्फ  ऋचा रूपाली साधु ने अपने आवेदन में कहीं भी आधार कार्ड का उल्लेख ही नहीं किया है तो फिर भला मुंगेली कलेक्टर को आकाशवाणी तो होगी नहीं! आधार कार्ड का जिक्र आवेदन में नहीं किया गया है यही शिकायत तो संत कुमार नेताम ने भी की है। अमित बाबू आपकी पत्नी गुमशुदा है या फरार बेहतर आप ही बता सकते हैं। जहां तक नोटिस की बात है तो नोटिस उसी अस्थायी और स्थायी पते पर भेजी गई है जो ऋचा रुपाली साधू ने अपने आवेदन में लिखा है। झूठ फैलाने से पहले आवेदन की कॉपी पढ़ लीजिए और कितना झूठ बोलेंगे आप?

आरपी सिंह ने अमित जोगी को यह जवाब उनके ट्वीट पर रिट्विट कर दिया है। उन्होंने ने अपने ट्वीट के साथ ऋचा जोगी के अभिलेखों और जोगी के जाति मसले पर अब तक स्थाई शिकायतकर्ता के रुप में पहचाने गए संत कुमार नेताम के शिकायत पत्र का एक हिस्सा भी पोस्ट किया है।
 संदिग्ध परिस्थितियों में मिला फांसी पर झूलते युवक का शव, मौके पर पुलिस

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला फांसी पर झूलते युवक का शव, मौके पर पुलिस

बिलासपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे में झूलता मिला युवक का शव मिलने से इलॉके में सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिल्हा थाने के बगल से झाडिय़ों के बीच युवक ने लगाई हैं। जानकारी के अनुसार मृतक बेमेतरा का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि मृतक गोलू यादव बिल्हा में अपने ससुराल आया हुआ था। ईधर घटना के बाद स्थानीय पुलिस की टीम शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है।
गाँव के नाले में मिली दो युवकों की लाश, घर से मछली मारने की बात कहकर निकले थे दोनों युवक

गाँव के नाले में मिली दो युवकों की लाश, घर से मछली मारने की बात कहकर निकले थे दोनों युवक

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के कोटमीसोनार में रहने वाले 2 युवकों की गांव के कर्रा नाला में लाश मिली है। दोनों बीती रात मछली मारने की बात कहकर घर से निकले थे, आज लोगो नाले में लाश देखकर इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची जांच में जुट गई है।

वही इस पूरे मामले में पुलिस ने बताया कि विनोद धनुहार और गंगाराम धनुहार कल रात अपने रिश्तेदार के साथ बांध मे मछली पकडऩे जाने की बात कहकर घर से निकले थे, मगर सुबह तक दोनो घर नही लौटे। आज सुबह परिजनों ने पुलिस को सूचना दी तब बांध के आस पास तलाशी के दौरान दोनों युवकों की लाश कर्रा नाला मे सीमेंट पाईप के पास फंसी मिली। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों की मौत पानी मे दम घुटने से हुई है। वही पुलिस ने शव का पंचनामा कर मर्ग कायम कर लिया है। और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
 7वीं क्लास की छात्रा से गैंगरेप केस में 3 दबोचे गए, 2 निकले नाबालिग

7वीं क्लास की छात्रा से गैंगरेप केस में 3 दबोचे गए, 2 निकले नाबालिग

नोएडा। दादरी पुलिस ने सातवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ कथित तौर पर गैंगरेप के मामले में शुक्रवार को 3 लोगों को पकड़ा हैं,जिसमें 2 नाबालिग हैं। पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि 13 वर्षीय एक छात्रा के साथ 3 दिन पहले 3 लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया था।
 
 
उन्होंने बताया कि पीडि़ता के परिजनों ने बृहस्पतिवार रात को घटना की रिपोर्ट थाना दादरी में दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही थाना दादरी पुलिस ने आज सुबह तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है जिनमें से 2 नाबालिग हैं। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों ने घटना वाले दिन एक बच्चे के जरिए छात्रा को बुलाया था तथा उसके साथ बलात्कार किया।
 पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद फरार हुए हत्या के दोषी ने पुलिस पर किया हमला

पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद फरार हुए हत्या के दोषी ने पुलिस पर किया हमला

ठाणे। पैरोल की शर्तों का उल्लंघन कर जंगल में छुपे हत्या के एक दोषी को पकडऩे गए पुलिस दल पर दोषी ने शुक्रवार को हमला कर दिया जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।
 
 
अपराध शाखा से जुड़े वरिष्ठ निरीक्षक नितिन ठाकरे ने बताया कि घायल पुलिस कर्मी ठाणे पुलिस की अपराध शाखा यूनिट-1 के सदस्य थे और हत्या के दोषी नवनाथ गांगुर्दे को पकडऩे गए थे, जिसने एक धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। 
 
 
ठाकरे ने बताया कि नवनाथ को हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा हुई है। वह हाल ही में पैरोल पर बाहर आया और उसकी शर्तों का उल्लंघन करके फरार हो गया। 
 
 
उन्होंने बताया कि पुलिस को उसके ठाणे जिले के सीपी तलाव इलाके में एक जंगल में छुपे होने की जानकारी मिली थी। उसे पकडऩे के लिए पुलिस सुबह करीब पांच बजे वहां पहुंची और जैसे ही उन्होंने उसे पकडऩे की कोशिश की उसने पुलिस दल के सदस्यों पर एक धारदार हथियार से हमला कर दिया। 
 
 
उन्होंने बताया कि हमले में उप-निरीक्षक दत्ता सरक और कॉन्स्टेबल आनंद बिलारे घायल हो गए। ठाकरे ने बताया कि दोषी ने भागने की कोशिश की लेकिन उसे पकड़ लिया गया। घायल पुलिस कर्मियों का एक स्थानीय अस्पताल में इलाज हो रहा है। 
राजधानी रायपुर में फिर सट्टा पट्टी लिखते दो भाई पकड़ाए, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त

राजधानी रायपुर में फिर सट्टा पट्टी लिखते दो भाई पकड़ाए, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त

रायपुर | सट्टा-पट्टी लिखते दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी रुपयें एवं सट्टा पर्ची जब्त किया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गुरुवार को जवाहर मार्केट सुलभ के पास गोलबाजार में छापा मारने के दौरान दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे।
 
 
पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ पुछताछ करने पर आरोपियों ने अपना नाम  रवि रोहरा ऊर्फ  बल्लू 35 वर्ष पिता लाल चंद्र रोहरा निवासी प्रिती विहार अमलेश्वर थाना अमलेश्वर एवं सुनील रोहरा 37 वर्ष पिता लाल चंद्र रोहरा बताया। दोनों आरोपी सगे भाई है, उनके पास से पुलिस ने 1 नग सट्टा पर्ची,1 डॉट पेन व नगदी 2080 रुपयें ,एवं सुनील के कब्जे 1 नग सट्टा पर्ची,1नग डॉट पेन व नगदी 2 हजार रुपयें कुल 4080 रुपयें एवं सट्टा पर्ची व पेन गवाहों के समक्ष जब्त कर आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 4(क)के तहत कानूनी कार्रवाही किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को जमानतीय मुचलका पर रिहा कर दिया है। 
 
 छत्तीसगढ़ में क्यों नही चलाई जा रही पैसेंजर ट्रेन, स्पेशल ट्रेनों में क्यों नहीं है जनरल बोगी: हाईकोर्ट ने केन्द्र सरकार से मांगा जवाब

छत्तीसगढ़ में क्यों नही चलाई जा रही पैसेंजर ट्रेन, स्पेशल ट्रेनों में क्यों नहीं है जनरल बोगी: हाईकोर्ट ने केन्द्र सरकार से मांगा जवाब

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में पैसेंजर ट्रेन क्यों नहीं चलाई जा रही है। यहां स्पेशल ट्रेनों में जनरल बोगी क्यों नहीं है। इस पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने केन्द्र सरकार से जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने जवाब देने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया है। हाईकोर्ट ने यह जवाब सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता सुदीप श्रीवास्तव द्वारा दाखिल जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान मांगा है। संदीप दुबे द्वारा दाखिल याचिका पर शुक्रवार 8 अक्टूबर 2020 को डिवीजन बेंच मुख्य न्यायाधिपति रामचंद्र मेनन एवं न्यायाधीश पीपी साहू ने सुनवाई की। प्रकरण में याचिकर्ता ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण मार्च से पूरे देश मे केंद्र सरकार और रेलवे द्वारा ट्रेन का संचालन बन्द कर दिया गया।
 
 
उसके पश्चात लॉक डाउन के समय श्रमिक स्पेशल ट्रेन राज्य सरकारों की मांग पर कुछ दिनों तक चलाई गई। उसके बाद आज तक पूरे देश मे स्पेशल ट्रेन करीब 151 ट्रेनें स्टार्ट की गई। ट्रेन का नंबर बस चेंज किया गया, जबकि ट्रेन का नाम और रूट वहीं रखा गया। उसके साथ साथ ट्रेन का किराया बढ़ा दिया गया और यात्रियों को कॉन्सेसशन समाप्त कर दिया गया। सारी ट्रेनों में सामान्य श्रेणी के बोगी हटा दी गयी, जिससे सामान्य गरीब और गांव के लोगो को जरूरत में भी महंगी यात्रा संभव नहीं है। पैसेंजर ट्रेन नहीं चलाने से छत्तीसगढ़ के गाड़ी आदिवासी और गांव के लोगो को परेशानी हो रही है। वो अपने इलाज के लिए भी ट्रेवल नही कर पा रहे हैं जबकि केंद्र ने ही अपने महामारी अधिनियम के तहत जारी निर्देश में कहा है कि देश मे कोई भी कही भी बिना रोक टोक के यात्रा कर सकता है। फिर पैसेंजर ट्रेन छत्तीसगढ़ और आसपास के लिए क्यो नही चलाई जा रही है।
 
 
ये संविधान में प्रदत अनुछेद 19(1)का स्पष्ट उल्लंघन है। क्योकि संविधान कहता भारत का नागरिग कही भी आ जा सकता है। दिल्ली में मेट्रो ट्रेन एवं मुम्बई में लोकल ट्रेनों को स्टार्ट कर दिया गया है। डिवीजन बेंच ने केंद्र सरकार के वकील रमाकांत मिश्रा से पूछा इस संबंध में क्या कहना है। उन्होंने कहा केंद्र की पालिसी महामारी अधिनियम के अनुसार बनाई गई है और सही है। दोनो पक्ष की सुनवाई के बाद केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर पूछा कि गरीब और छोटो शहरों के लिए पैसेंजर ट्रेन क्यो नही चलाई जा रही और जो स्पेशल ट्रेन चल रही है उसमें जनरल बोगी क्यो नहीं है। सभी रुट में एक पैसेंजर ट्रेन कम से कम होनी चाहिए। सारी स्पेशल ट्रेन ऐसी वाली या स्लीपर क्लास की हैं। केंद्र को इस संबंध में 3 सफ्ताह में एफिडेविट फाइल करने का आदेश दिया है।
 लालू प्रसाद को मिली जमानत, लेकिन फिलहाल जेल में ही रहेंगे

लालू प्रसाद को मिली जमानत, लेकिन फिलहाल जेल में ही रहेंगे

रांची। दुमका कोषागार से अवैध निकासी से संबंधित चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद को जमानत मिल गई है। इसके साथ ही लालू प्रसाद को चाईबासा ट्रेजरी केस में लालू प्रसाद को बड़ी राहत मिली है।

 
लालू प्रसाद के वकील ने कहा कि 2 लाख रुपए लालू प्रसाद को जमा करना है। 30 माह लालू प्रसाद जेल में रह चुके हैं। दुमका केस में सुनवाई के बाद ही लालू प्रसाद जेल से बाहर निकल सकते। 9 नवंवर को इसकी सुनवाई होने वाली है। उस दिन दुमका केस में भी लालू प्रसाद आधी सजा पूरी कर लेंगे। लालू प्रसाद की जमानत का सीबीआई के वकील ने विरोध किया था। लेकिन कोर्ट ने जमानत दे दी है। 

 
बीमारी का भी दिया था हवाला-
लालू प्रसाद ने अपनी जमानत याचिका में अपनी बीमारी के बारे में भी बताया था. याचिका में बताया गया था कि वह करीब 15 बीमारी ग्रसित है। उनका इलाज कई सालों से रांची के रिम्स में हो रहा है। उनका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहता है। इसलिए उनको जमानत दे दी जाए। जमानत के लिए लालू ने 4 जुलाई को हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। 

 
बता दें कि लालू प्रसाद ने 23 दिसंबर 2017 से चारा घोटाले मामले में जेल में बंद हैं, दुमका, देवघर और चाईबासा मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने सजा सुनाई है. देवघर केस में उनको जमानत मिल चुकी है, लेकिन दुमका मामले में उन्हें जमानत नहीं मिली है। 
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी की चुनावी गाइडलाइन, पढ़ें पूरी खबर

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी की चुनावी गाइडलाइन, पढ़ें पूरी खबर

भोपाल |  मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए राजनेताओ पर अब भीड़ कम रखने का दबाव नही होगा । केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसके लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है। नई गाइडलाइन चुनाव वाले इलाकों के लिए जारी की गई है। जहां पर अभी चुनाव होने वाले हैं।

पढ़ें : VIRAL VIDEO: चल पड़ा बाबा का ढाबा, देखे किस तरह से बुजुर्ग दम्पति करते है इस बाबा का ढाबा का संचालन

गाइडलाइन मे किसी भी चुनावी आयोजन मे आयोजक पर यह जिम्मेदारी होगी कि गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराए वही बंद कमरे में होने वाली बैथक मे हॉल की क्षमता के 50 प्रतिशत लोग ही रहने की अनुमति दी गई है । हालाकि यह संख्या 200 से ज्यादा नहीं हो सकती है। मंत्रालय ने चुनावी सभा में सभी को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भी अनिवार्य होगा। सभा मे पहुचने वाले सभी लोगो की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी और हैंड वॉश और सैनिटाइजर अनिवार्य रहेगा। गाइडलाइन मे खुले इलाकों में ग्राउंड के आकार के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोगों को एकत्रित किया जा सकता है। 
 
 
मप्र गृह विभाग ने जारी किये नये दिशा-निर्देश
केंद्रीय गृह मंत्रालय दवारा जारी चुनावी गाइडलाइन के बाद प्रदेश के ग्रह विभाग ने नये दिशा-निर्देश जारी किए है अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा ने बताया है कि जिला प्रशासन की अनुमति से खुले मैदान में 100 से अधिक संख्या में जनसमूह के राजनैतिक कार्यक्रम फेस मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, सेनेटाइजेशन और थर्मल स्केनिंग की व्यवस्थाओं के पालन की शर्तों के साथ आयोजित हो सकेंगे। आयोजकों को जिला प्रशासन के समक्ष लिखित आवेदन प्रस्तुत करना होगा, जिसमें कार्यक्रम की तिथि, समय, स्थान एवं संभावित जनसमूह की संख्या का उल्लेख करना जरूरी होगा। कार्यक्रम की वीडियोग्राफी आयोजकों को कार्यक्रम समाप्ति के 48 घंटो में प्रशासन को उपलब्ध करानी होगी। 
 
केशकाल गैंगरेप और आत्महत्या मामले में एसपी ने की बड़ी कार्यवाही, थाना प्रभारी को किया निलंबित

केशकाल गैंगरेप और आत्महत्या मामले में एसपी ने की बड़ी कार्यवाही, थाना प्रभारी को किया निलंबित

कोंडागांव | जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने केशकाल गैंगरेप और आत्महत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एसपी के द्वारा तत्कालीन धनोरा थाना प्रभारी रमेश शोरी को निलंबित किया गया है। निलंबित का कारण घटना की कार्रवाई व मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं देना बताया जा रहा है।

पढ़ें : VIRAL VIDEO: चल पड़ा बाबा का ढाबा, देखे किस तरह से बुजुर्ग दम्पति करते है इस बाबा का ढाबा का संचालन

उल्लेखनिय है कि मीडिया में केशकाल गैंगरेप और आत्महत्या के मामले के तेजी से फैल रही खबरों के बाद प्रशासन अलर्ट हुआ है और अब कार्रवाई की गई है। साथ ही गैंगरेप के 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर आज कोर्ट में पेश कर जेल दाखिल कर दिया गया है, वहीं मामले में दो आरोपी अब भी फरार हैं।
 
 बड़ी खबर रायपुर: नौकरी लगाने के नाम पर कई लोगों से लाखों की ठगी, मामला दर्ज

बड़ी खबर रायपुर: नौकरी लगाने के नाम पर कई लोगों से लाखों की ठगी, मामला दर्ज

रायपुर। रायपुर के गोलबाजार पुलिस ने नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी के मामले में अपराध दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया फूलचंद साहू ने मामले में शिकायत दर्ज किया है, जिस पर जांच के बाद अपराध पंजीबद्ध किया गया। फूलचंद ने पुलिस को बताया ग्राम पिपरौद गोबरा नवापारा रायपुर निवासी मनीष सोनी माह फरवरी 2016 से अप्रैल 2016 के बीच छात्रावास अधीक्षक या पटवारी के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर फूलचंद सहित अन्य 7 लोगों से 23 लाख रुपए लेकर फश्रार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

पुलिस ने बताया कि नौकरी लगाने के नाम से रूपये लेकर धोखाधड़ी करने संबंधी लिखित शिकायत की गई थी। जांच के दौरान पीड़ितों से पूछताछ करने पर पाया गया कि मनीष सोनी द्वारा मंत्रालय, छात्रावास अधीक्षक, पटवारी, भृत्य की नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपए की मांग की थी। 7 बेरोजगारों ने कुल 23 लाख रुपए दिए थे. बेरोजगारों को झूठा आश्वासन देकर धोखाधड़ी की गई। जांच के बाद मनीष सोनी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

 नौकरी लगाने के नाम से देते थे प्रलोभन-
पीड़ितों ने बताया कि मनीष सोनी पुराना मंत्रालय तहसील रायपुर के पास बुलाते थे और अलग-अलग विभाग में नौकरी लगाने के नाम से हम लोगों को प्रलोभन देते थे। हम लोग जिस विभाग में आवेदन करे थे उस विभाग की भर्ती की परीक्षा के एडमिशन कार्ड की हार्ड कापी का प्रिंट निकालकर हमने मनीष सोनी के वाट्सएप नम्बर में दिए थे। साथ में हम सभी प्रार्थी आपस में अलग-अलग विभाग व पद के हिसाब से उसके द्वारा मांगी गई राशि दिए थे. फरवरी 2016 से अप्रैल 2016 के तारीखों में किश्तों में दिए थे। 


बीजेपी के बड़े नेताओं से संबंध का दिया था हवाला-
पीड़ितों ने बताया कि आरोप मनीष सोनी हम लोगों को फरवरी 2016 से आज तक घुमाते रहे। साथ ही बीजेपी के बडे नेताओं के संबंध और संपर्क होने का हवाला देकर एवं उनके साथ फोटो दिखाकर हम लोगों को बेवकूफ बनाते रहे। नौकरी के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी किए. आज तक न ही पैसा वापस किए और न ही नौकरी लगाए। और अब रुपए वापस करने से मुकर रहे हैं। आरोपी पहले न्यू शांति नगर रायपुर में रहता था अभी हाउसिंग बोर्ड कालोनी कंचना, राजीव लोचन अपार्टमेंट रायपुर में रह रहा है. पीड़ितों ने आरोपी मनीष सोनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
 लपटों से घिरी इस शहर के 33 मंजिला इमारत, करीब 88 लोग आए चपेट में

लपटों से घिरी इस शहर के 33 मंजिला इमारत, करीब 88 लोग आए चपेट में

सियोल। दक्षिण कोरिया के उल्सान शहर में एक बहुमंजिला इमारत में शुक्रवार सुबह आग लगने से कम से कम 88 लोग झुलस गए। अधिकारियों ने जानकारी दी कि अभी किसी के मरने या गंभीर रूप से झुलसने की सूचना नहीं है। आग लगने पर सैकड़ों रहवासियों को बाहर निकाला गया। बाद में, बचावकर्मियों ने 77 लोगों को निकाला जो बचने के लिए छत या अन्य स्थानों पर चले गए थे। जिस वक्त बिल्डिंग में आग लगी, उसमें सैकड़ों लोग थे।

दक्षिण कोरिया के गृह एवं सुरक्षा मंत्रालय ने बताया कि मामूली रूप से झुलसे कम से कम 88 लोगों को उपचार दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि सुबह नौ बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। आग बहुत ही भयानक रूप से लगी थी। हालांकि, आग के कारणों के बार में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, 8वें से 12वें फ्लोर के बीच में आग लगी थी, जिसके बाद तेज हवा के कारण आग फैली और पूरा बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है। फिलहाल, आग लगने के कारणों को पता लगाया जा रहा है।
 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: फुलझर घाटी में दो बाइकों की भिड़ंत, 3 लोगों की मौत एक युवक गंभीर रूप से घायल

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: फुलझर घाटी में दो बाइकों की भिड़ंत, 3 लोगों की मौत एक युवक गंभीर रूप से घायल

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिलान्तर्गत मैनपुर तहसील मुख्यालय से महज 3 किलोमीटर दूर फुलझर घाटी में दर्दनाक हादसा हुआ है. सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है. दो युवक बरदूला और एक करेली गांव का बताया जा रहा है. यहां दो बाइक  की आमने-सामने भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीन लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. वहीं एक व्यक्ति घायल है, जिसे मैनपुर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है।

 
घटना की जानकारी लगते ही ग्रामीणों की भीड मौके पर पहुचीं जिसके बाद मैनपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए अस्पताल रवाना किया. वहीं तीन युवकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए चीरघर मैनपुर लाया गया है. मैनपुर थाने से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम भागवत चक्रधारी और उसका साथी जयप्रकाश नागेश गरियाबंद की तरफ से बाइक से अपने घर शोभा करेली जा रहे थे. दूसरी ओर से घनश्याम सिन्हा और उसका दोस्त दुर्गेश मैनपुर की तरफ आ रहे थे. इसी दौरान बरदूला घाटी के पास दोनों मोटरसाइकल की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई. घायल युवक का नाम भागवत चक्रधारी बताया जा रहा है।

 
मैनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि यह घटना देर शाम की है. इस दुर्घटना में जयप्रकाश नागेश, घनश्याम सिन्हा और दुर्गेश देववंशी की घटना स्थल पर मौत हो गई है. एक युवक गंभीर रूप से घायल है. घायल युवक भागवत का इलाज मैनपुर अस्पताल में किया जा रहा है और उसे जिला अस्पताल रेफर करने की तैयारी की जा रही हैं।
बड़ी खबर छत्तीसगढ़: निप्रा स्टील फैब्रिकेशन कंपनी में जोरदार धमाका, चपेट में आने से एक वेल्डर की मौत दो गंभीर रूप से घायल

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: निप्रा स्टील फैब्रिकेशन कंपनी में जोरदार धमाका, चपेट में आने से एक वेल्डर की मौत दो गंभीर रूप से घायल

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है की भिलाई के लाइट इंडस्ट्रियल एरिया छावनी में एक टैंकर की मरम्मत के दौरान टैंकर ब्लास्ट हो गया। जिसमें एक वेल्डर हादसे का शिकार हो गया। कोलतार के टैंकर में वेल्डिंग के दौरान कोलतार गैस का दबाव बना और वह अचानक ब्लास्ट हो गया। हादसे की चपेट में आए वेल्डर रिजवान खान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो हेल्पर भी गंभीर रूप से घायल हो गए। खुसीर्पार पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 
पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार- लाइट इंडस्ट्रियल एरिया छावनी में स्थित निप्रा स्टील फैब्रिकेशन कंपनी के परिसर में कोलतार के खाली टैंकरों की मरम्मत का काम चल रहा था। शंकर नगर छावनी निवासी वेल्डर रिजवान खान अपने दो हेल्परों के साथ वेल्डिंग का काम कर रहे थे। वेल्डिंग के दौरान टैंकर पूरी तरह से बंद था जिसके चलते वेल्डिंग के दौरान टैंकर के अंदर कोलतार गैस का दबाव बना और तेज धमाके के साथ टैंकर ब्लास्ट हो गया। मोहम्मद रिजवान खान की मौके पर ही मौत हो गई। वह दोनों हेल्परों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों हेल्पर की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल खुर्सीपार थाना पुलिस ने निप्रा स्टील फैब्रिकेशन कंपनी के संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
VIRAL VIDEO: चल पड़ा बाबा का ढाबा, देखे किस तरह से बुजुर्ग दम्पति करते है इस बाबा का ढाबा का संचालन

VIRAL VIDEO: चल पड़ा बाबा का ढाबा, देखे किस तरह से बुजुर्ग दम्पति करते है इस बाबा का ढाबा का संचालन

दिल्ली। आप सभी ने तो देखा ही होगा कि सोशल मीडिया में कोई भी कभी भी और कुछ भी वायरल हो जाता है जैसे अभी हाल ही में सोशल मीडिया में एक बिनोद ट्रैन्डिंग में था। जिसके बाद अब बाबा का ढाबा ट्रेंड में चल रहा है। आइये जानते है कि ये ट्रेंड में कैसे और क्यो आया-
 
 
  गौरव वासन (Gaurav Wasan) नामक एक शख्स है जिनका सोशल मीडिया में  (Swad Official) नामक  page, चैनल है facebook, youtube, instagram पर। ये अलग अलग रेस्टारेंट्स ढाबे होटल्स में जा-जा कर लोगों को वहां के खाने स्वाद जायके के बारे में जानकारी देते हैं कि कहाँ हमे लजीज भोजन मिल सकता है। और ऐसे ही कल-परसो ये दिल्ली के मालवीय नगर में गए जहां इन्हें दिखा "बाबा का ढाबा" जो कि दिल्ली के मालविय नगर में हनुमान मंदिर के पास है जिसका संचालन बुजुर्ग दम्पती कांता प्रसाद (80) और बादामी देवी करते है।
 
 
जिस उम्र में जहां लोग हर तरह के कामों से रिटायरमेंट ले लेते है, ये दम्पति मिलकर इस जगह पर "बाबा का ढाबा" चलाते है, खाना ऐसा बनाते है कि आपको बड़े-बड़े रेस्टोरेंट्स या ढाबों में भी नही मिलेगा। सारा खाना यहां तक की ढाबे में मिलने वाला अचार भी दादी मां खुद बनाती हैं बहुत बढ़िया खाना बहुत ही कम दामों मे देते है। पर लोगो के बीच जानकारी न होने की वजह से इनकी दुकान सुनसान रहती है, इनकी लागत भी नहीं निकल पाती , मुनाफा तो बहुत दूर की बात है।
 
 


 गौरव वासन (Gaurav Wasan) ने उनकी वीडियो बनाई औऱ अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स में पोस्ट की। और जैसे चमत्कार हो गया। अभी 24 घंटे भी नही हुये और उस वीडियो को एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा। अगले दिन सुबह से बाबा के ढाबे में बेतहाशा भीड़ है। टीवी रेडियो अखबार चैनल्स के रिपोर्टर्स कैमरे का जमावड़ा है। लोग लाइन लगा कर खाना खा रहे है, कोई आर्थिक मदद कर रहा है। कोई उन्हें राशन वैगेरह देकर मदद कर रहा है।

 

 राजधानी में मोबाइल रिचार्ज के नाम पर हजारों रुपयें की धोखाधड़ी, मामला दर्ज

राजधानी में मोबाइल रिचार्ज के नाम पर हजारों रुपयें की धोखाधड़ी, मामला दर्ज

रायपुर। रायपुर के नेवरा थाना पुलिस ने मोबाइल रिचार्ज के नाम पर धोखाधड़ी की शिकायत पर अपराध दर्ज किया है।  पुलिस नेे बताया, खुरमुडी तिल्दा नेवरा मोबाइल फोन क्रमांक 9330235814, 9144389371 के धारक ने प्रेम नारायण वर्मा को अपने एसबीआई बैंक के खाता से ऑनलाईन अपने पिता के मोबाइल पर रिचार्ज करते वक्त आरोपी ने खाता से 26 हजार 666 रुपए आहरण कर धोखाधडी किया। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
 
आज दिनांक 9 अक्टूबर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 9 अक्टूबर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 9 अक्टूबर का राशिफल

मेष राशि :-

आज का दिन सामान्य रहेगा। अचानक लाभ के योग बनेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी से लाभ होगा। नई योजनाएं लाभ देंगी। अपनी तबीयत का विशेष ध्यान दें। सोच-समझकर काम करें, अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। क्रोध की अधिकता रहेगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। परिवार के साथ घूमने-फिरने में समय बिता सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए अच्छा समय है। मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

वृषभ राशि :-

आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। दिया धन वापस मिल सकता है। निवेश से अच्छा लाभ होगा। परिश्रम से किये गए कार्य सफल होंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ हिस्सा लेंगे, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वरिष्ठ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत थोड़ी नासाज हो सकती है। बोलचाल, स्वभाव और चिड़चिड़ाहट पर काबू रखें। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति बन सकती है। जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। जोखिम लेने से बचें।

मिथुन राशि :-

आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। व्यवसाय में सोच-समझकर लिये गये निर्णय लाभदायक रहेंगे और योजनाएं सफल होंगी। धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। कारोबार या दफ्तर से जुड़े काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। अधिक परिश्रम से शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। इसका असर रिश्तों पर पड़ सकता है। दोस्तों की अनदेखी न करें।

कर्क राशि :-

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। धनलाभ के योग बन रहे हैं। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन कड़ी मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी। यात्राएं लाभकारी रहेंगी। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर होने की संभावना रहेगी। जितनी मेहनत करेंगे उतना फल प्राप्त होगा। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती है। दूसरों के काम में दखल न दें, परेशानी में पड़ सकते हैं। दौड़-धूप करने से थकान महसूस होगी। परिवार में कलह भी हो सकती है।

सिंह राशि :-

आज का दिन सामान्य रहेगा। जैसा कर्म करेंगे, वैसा फल प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में अचानक फायदा हो सकता है, लेकिन सोच-विचारकर निर्णय लेने की आवश्यकता है। कुछ मामलों को लेकर मन में भ्रम और अनिश्चितता का माहौल रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश फायदेमंद रहेगा। छोटी परेशानियों से मुकाबला करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। यात्रा सफल रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्याथियों के समय अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर परेशान होना पड़ सकता है।

कन्या राशि :-

आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरी और बिजनेस में अचानक बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। काम में परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। नये काम के अवसर मिलेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा। व्यवसाय मंदा चलेगा और व्यय बढ़ेगा। कुछ कामों में फालतू पैसा भी खर्च हो सकता है। क्रोध की अधिकता परेशानी में डाल सकती है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। सेहत में मामूली उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

तुला राशि :-

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। अचानक धनलाभ के योग बन रहे हैं। कारोबार में बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा। काम के नये अवसर प्राप्त होंगे। यात्रा का योग भी बन सकता है। नई योजनाएं लाभ देंगी। जल्दबाजी में लिये गए निर्णय नुकसान करा सकते हैं। परिवार में विवाद होने की संभावना है। परिजनों से बहस भी हो सकती है। स्टूडेंट्स को मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं, इसलिए खान-पान का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि :-

आज का दिन अच्छा रहेगा। आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। पुराने निवेश, पुराने दोस्तों या सम्बंधों से लाभ मिल सकता है। शेयर और प्रापर्टी में निवेश से अच्छा मुनाफा होगा। नौकरी में स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। घर-परिवार की भी समस्या रहेगी। साझेदारी के बिजनेस में बड़ा फायदा मिलने के योग हैं। हल्के विषयों की पढ़ाई में मन लगेगा। छात्रों को अच्छी सफलता मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। परिवार का माहौल सुखमय रहेगा।

धनु राशि:-

आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है। व्यवसाय में दूसरों पर निर्भरता नुकसान पहुंचा सकती है। इसीलिए कठिन परिश्रम से स्वयं अपने कार्यों को निपटाएं। सहयोगियों से मदद ले सकते हैं। निवेश का कारोबार लाभदायक रहेगा। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव हो सकता है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। परिवार का माहौल भी सुखमय रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर राशि:-

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा। शेयर बाजार से लाभ मिलने की संभावना रहेगी। मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी। नया निवेश करने से बचें। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। विरोधी शांत होंगे। कार्य की गति बनाए रखें। फालतू चिंता से बचें। पार्टनर की मदद से धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोग विरोधियों से परेशान रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। सेहत भी थोड़ी ठीक रहेगी। पुराने रोगों में आराम मिलेगा।

कुम्भ राशि:-

व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। कारोबार विस्तार की नई योजना बना सकते हैं। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। निवेश से बचें। स्टूडेंट्स को मेहनत के बावजूद कम परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। परिवार का माहौल सुखमय रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कानूनी अड़चन दूर होगी। किसी काम पर ध्यान केंद्रित करने में परेशानी महसूस करेंगे।

 

मीन राशि:-

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ के अवसर बनेंगे। रुका हुआ धन वापस आएगा। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। अपनी काबलियत से कठिनाइयों से बाहर निकल सकेंगे। कार्यशैली में सुधार होगा। व्यापार में पुराने निवेशों से लाभ प्राप्त होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। बेवजह किसी से तर्क-वितर्क न करें, अन्यथा विवादों में फंस सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्रसन्नता देगा। मानसिक और शारीरिक थकान हो सकती है।

 
मौदहापारा में वन विभाग की दबिश के.आर.गुप्ता आरा मिल सील, पढ़ें पूरी खबर

मौदहापारा में वन विभाग की दबिश के.आर.गुप्ता आरा मिल सील, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार वन विभाग द्वारा राज्य में अवैध लकड़ी कटाई, वन्य प्राणियों का शिकार तथा वन अपराधों की रोकथाम सहित वनों की सुरक्षा के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आज की कार्रवाई में जहां रायगढ़ वन मंडल के अंतर्गत मौदहापारा-रायगढ़ स्थित के.आर. गुप्ता आरा मिल को सील किया गया है, वहीं बिलासपुर वनमंडल के अंतर्गत सीपत सर्किल के ग्राम पोंडी (अमलीपारा) में लगभग 50 हजार रूपये से अधिक मूल्य के बीजा लकड़ी के अवैध चिरान तथा चिरान में प्रयुक्त सामग्री को जप्त किया गया है।
    आज मौदहापारा रायगढ़ में स्थित के.आर. गुप्ता, आरा मिल में रेंजर श्री राजेश्वर मिश्रा और रेंजर श्रीमती लीला पटेल द्वारा टीम के साथ दबिश दी गई। यहां टीम को छापामार कार्रवाई के दौरान आरा मिल के भीतर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सेमल और अर्जुन प्रजाति के लकड़ी का भंडारण मिला। टीम को जांच के दौरान वहां भंडारण किए गए लकड़ियों के कोई भी वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं हुए और न ही मिल मालिक उपस्थित हुआ। इसके कारण टीम द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए के.आर. गुप्ता आरा मिल को सील कर दिया गया है और आगे जांच जारी है।
    इसी तरह आज बिलासपुर वन मंडल के अंतर्गत वन विभाग के टीम द्वारा ग्राम पोंडी में सुरितराम धीवर के घर से लगे दुकान में छापामार कार्रवाई की गई। यहां 50 हजार रूपए से अधिक मूल्य के अवैध रूप से रखे बीजा चिरान तथा एक नग लकड़ी कटर तथा कुंदाई मशीन को जप्त किया गया। उक्त कार्रवाई में परिक्षेत्र सहायक सीपत श्री अजय बेन तथा परिसर रक्षक श्री कान्हा वर्मा, श्री अहमद खान, श्री लोरिक कुर्रे आदि विभागीय अमले का भरपूर सहयोग रहा। प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राकेश चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में आज दोनों जगहों में अलग-अलग कार्रवाई वन मंडलाधिकारी रायगढ़ के श्री मनोज पांडेय तथा वन मंडलाधिकारी बिलासपुर श्री कुमार निशांत के निर्देशन में अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत वन विभाग की गठित टीम द्वारा की गई।

BIG BREAKING : जांजगीर-चांपा जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, आज प्रदेश में कुल 2873 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान

BIG BREAKING : जांजगीर-चांपा जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, आज प्रदेश में कुल 2873 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 2873 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला जांजगीर-चांपा से सर्वाधिक 353 मरीज, दुर्ग से 160 राजनांदगांव से 119, बालोद से 90, बेमेतरा से 65, कबीरधाम से 73, रायपुर से 306, धमतरी से 98, बलौदा बाजार से 64, महासमुंद से 56, गरियाबंद से 24, बिलासपुर से 123, रायगढ़ से 272, कोरबा से 165, मुंगेली से 34, जीपीएम से 8, सरगुजा से 57, कोरिया से 86, सूरजपुर से 38, बलरामपुर से 38, जशपुर से 36, बस्तर से 111, कोंडागांव से 72, दंतेवाड़ा से 87, सुकमा से 93, कांकेर से 148, नारायणपुर से 15, बीजापुर से 77, अन्य राज्य से 5 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 1871 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 8 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 27427 है |

BREAKING NEWS: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन

BREAKING NEWS: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन हो गया है. उनके बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी.

चिराग पासवान ने ट्वीट कर अपने पिता के निधन की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पापा....अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं. Miss you Papa... 

 

न्यूज़ बुलेटिन : देखें आज 8 अक्टूबर की दिन भर की बड़ी खबरें

न्यूज़ बुलेटिन : देखें आज 8 अक्टूबर की दिन भर की बड़ी खबरें

सम्बंधित न्यूज़ को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए हेड लाइन पर क्लिक करें....... 

BREAKING : दूसरे राज्यों से प्रदेश आने वालों के लिए बड़ी राहत, अब नही रहना होगा क्वारंटाइन में 

फर्जी टीआरपी कांडः दो चैनलों के मालिक गिरफ्तार, रिपब्लिक भी एक्सपोज 

भूपेश कैबिनेट का बड़ा फैसला: वन विभाग का नाम बदलने बनी सहमति, मंत्रिमंडल ने लिए 18 महत्वपूर्ण फैसले 

बड़ी खबर: हाईकोर्ट ने लगाई सीजीपीएससी मेंस पर रोक, जानिए क्या है वजह 

 चौकीदार ने किशोरी को बनाया अपने हवश का शिकार, फिर लोगो ने मार-मारकर चौकीदार का किया हाल बेहाल 

पुरे प्रदेश में रेत माफियाओं का राज कांग्रेस सरकार के संरक्षण में फल फुल रहा है - कोमल हुपेंडी 

जाति प्रमाण पत्र के विरूद्ध कलेक्टर का नोटिस नहीं मिला, प्रदेश सरकार द्वेषवश कार्यवाही कर रही: ऋचा जोगी 

कांग्रेस सरकार ने शपथ लेने के बाद 10 दिन नहीं 1 दिन नहीं तत्काल मंत्रिमंडल की बैठक करके किसानों की कर्ज माफ़ी का फैसला लिया था- कांग्रेस 

फर्जी अंकसूची से शिक्षाकर्मी बनकर नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपयें की धोखाधड़ी, मामला दर्ज

बड़ी खबर रायपुर: लक्की ड्रा में कार फसने का लालच देकर लाखों रुपयें की ठगी, मामला दर्ज