नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
छत्तीसगढ़ के संवेदनशील मंत्री ने की काफिला रोककर घायल व्यक्ति की मदद

छत्तीसगढ़ के संवेदनशील मंत्री ने की काफिला रोककर घायल व्यक्ति की मदद

रायपुर | खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत ने 5 अक्टूबर को अम्बिकापुर में काफिला रोककर सड़क दुर्घटना में घायल मोटरसाइकिल सवार और उसके साथ बैठे बच्चे की मदद की। मंत्री श्री अमरजीत भगत अपने निवास से दरिमा एयरपोर्ट के निरीक्षण पर जा रहे थे।

पढ़ें : सावधान : आ रहा एक और चक्रवाती तूफान, इन 8 राज्यों में 9 अक्टूबर के बाद भारी बारिश की संभावना

इस दौरान रायगढ़ रोड पर एक मोटरसाइकिल का एक्सीडेंट हुआ देखकर काफिला रुकवाया और अपने काफिले की एक गाड़ी से घायल व्यक्ति और बच्चे को अस्पताल पहुंचाने का प्रबंध किया। मंत्री श्री अमरजीत भगत ने इसके पहले भी अपना काफिला रुकवा कर जरूरतमंद लोगों की मदद की है। उन्हें आते जाते समय जब भी कोई जरूरतमंद दिखते हैं उनकी सहायता जरूर करते हैं।

 दिल्ली के खिलाफ भी जीत की लय कायम रखेंगे: विराट

दिल्ली के खिलाफ भी जीत की लय कायम रखेंगे: विराट

अबु धाबी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली ने राजस्थान रॉयल के खिलाफ अबु धाबी में शनिवार को मिली आठ विकेट की शानदार जीत के बाद कहा कि वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले अगले मुकाबले में जीत की लय को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे।

आईपीएल अंक तालिका में दिल्ली पहले और बेंगलुरु दूसरे स्थान पर है और सोमवार को शारजाह में होने वाले मुकाबले में जीतने वाली टीम तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच जायेगी। विराट राजस्थान के खिलाफ मिले दो अंकों को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा-

विराट ने कहा, यह दो अंक अहम है। जिस तरह से हमने पिछले मैच में खेला। हम इस लय को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। हमें वहां काफी गर्मी महसूस हो रही थी। यह एक अच्छी टीम के खिलाफ कड़ा मुकाबला था। इस मुकाबले में अर्जित किए गए दो अंकों से हमारा हौसला बढ़ेगा। यह मजेदार खेल है और मैं जोस (बटलर) से बल्लेबाजी के दौरान कह रहा था कि मैं इस खेल से प्यार और नफरत दोनों करता हूं।

उन्होंने कहा, एक खिलाड़ी के तौर पर आपको यह समझना होगा। जब आप अत्यधिक मैच खेल लेते हैं तो कई बार लगता है कि आपका खुद पर नियंत्रण नहीं है। टीम के अच्छे प्रदर्शन नहीं करने पर आप निराश हो जाते हैं और जब टीम बेहतर करती है तो आपको अपनी लय हासिल करने के लिए और समय मिल जाता है।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कोहली ने कहा, टूर्नामेंट में जब आप शुरुआत में कुछ मैच हार जाते हैं तो अचानक से आपको एहसास होता है कि केवल सात या आठ मैच बचे हैं और आपके पास कोई अंक नहीं है। अगर आप अच्छी शुरुआत करते हैं तो उस लय को बरकार रखना महत्वपूर्ण होता है।

अपनी टीम के युवा खिलाड़ी देवदत्त पडिकल की तारीफ करते हुए विराट ने कहा,  मैंने उसे खेलते देखा और साइमन (कैटिच) से कहा कि यह अपार प्रतिभा का धनी है। वह वाकई में काफी प्रतिभाशाली है और उसके शॉट्स क्लीन होते हैं और उसे खेल की बखूबी समझ है। किसी बाएं हाथ के बल्लेबाज के खिलाफ गेंदबाजों को सधी लाइन लेंथ से लगातार गेंदबाजी करना कठिन होता है। आपको कभी एहसास नहीं होगा कि वह जोखिम ले रहा है। मैंने उसे हमेशा पारी को संवारने को कहा है। अगर वह अधिक देर पर विकेट पर टिका रहे तो यह टीम को फायदा पहुंचा सकता है। उसने 45 गेंदों पर 65 रन बनाए जिससे टीम को मदद मिली। वह जितना अधिक सीखेगा, टीम को उतना अधिक फायदा होगा।
 बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से लेकर डीजीपी तक को किया तलब

बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से लेकर डीजीपी तक को किया तलब

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। उत्तरी 24 परगना जिले में रविवार को बीजेपी नेता मनीष शुक्ला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कड़ा संज्ञान लिया है। राज्यपाल ने राज्य में खराब होती कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह), डीजीपी को समन भेजा है। वहीं, बीजेपी ने इस मामले को लेकर राज्य के बैरकपुर में 12 घंटे का बंद बुलाया है।
 
 
जानकारी के मुताबिक, मनीष शुक्ला की हत्या जिले के टीटागढ़ पुलिस स्टेशन के सामने हुई है। बताया जा रहा है कि मनीष शुक्ला रविवार रात करीब साढ़े 8 बजे टीटागढ़ थाने के सामने बने पार्टी कार्यालय में बैठे थे। इसी दौरान यहां पहुंचे बाइक सवार हमलावरों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग की। हमले में गंभीर रूप से घायल मनीष को पहले बैरकपुर के बीएन बोस हॉस्पिटल पहुंचाया गया। हालत गंभीर देखकर उन्हें अपोलो अस्पताल रेफर किया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 
 
वहीं इस मामले में बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। विजयवर्गीय ने कहा कि पश्चिम बंगाल में घुसपैठियों को आश्रय नहीं दिया जा सकता है, जो देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं। उन्होंने राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर वोट बैंक के लिए तुष्टिकरण की नीतियों का अनुसरण करने का आरोप लगाया।
 
 
उन्होंने कहा कि बंगाल को एंटी-नेशनल की धर्मशाला में नहीं बदला जा सकता है, जहां कोई भी आ सकता है, रह सकता है और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त हो सकता है। उन्होंने घुसपैठियों के कथित प्रवाह के लिए टीएमसी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। विजयवर्गीय ने दावा किया कि ममता बनर्जी सरकार वोट बैंक की खातिर तुष्टिकरण की नीति अपना रही है।

 
बीजेपी नेता की हत्या के बाद यहां तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं। मौके की गंभीरता को देखते हुए आधी रात से ही यहां पर भारी संख्या मे पुलिस बल तैनात है। इस मामले को गंभीर मानते हुए राज्यपाल जयदीप धनखड़ ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर बात करने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, डीजीपी समेत तमाम अधिकारियों को आज राजभवन में तलब किया है।
हाथरस की घटना के विरोध में कांग्रेस ने निकाली मौन रैली

हाथरस की घटना के विरोध में कांग्रेस ने निकाली मौन रैली

भखारा। हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भखारा कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग एवं महिला कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौन रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया| वार्ड क्रमांक 12 मिनीमाता चौक नगर पंचायत भखारा से इक्कठा होकर कार्यकर्ता मुख्य मार्ग से होते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे जहां महामहिम राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर उत्तरप्रदेश की योगी आदित्यनाथ की भाजपा सरकार को भंग करने की मांग की|
 
 
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भखारा के अध्यक्ष मुकेश कोसरे ने कहा कि उत्तरप्रदेश की यह घटना पूरे मानवता को शर्मसार करने वाली है| इस घटना पर प्रशासन ने जो दरिंदगीपूर्वक काम किया है उससे यह बात स्पष्ट होता है कि उत्तरप्रदेश में बलात्कारियो और माफिया का राज चल रहा है और सरकार उनको पूरा संरक्षण देने का काम कर रही है योगी आदित्यनाथ की सरकार ने सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार खो दिया है हम राष्ट्रपति से आग्रह करते है कि इस सरकार को तत्काल भंग करने की कार्यवाही करे|
 
 
कार्यक्रम में मुख्यरूप से कांति सोनवानी अध्यक्ष जिला पंचायत धमतरी, शारदा साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत धमतरी, गोविंद साहू सभापति जिला पंचायत धमतरी, मुकेश कोसरे अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भखारा, भरत नाहर पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत भखारा, विनोद साहू, संतोषी निषाद, श्याम गौर, नरेंद्र सोनवानी, राजू साहू, होमेन्द्र साहू, गैंद साहू, सोमनाथ साहू, बिट्टू गौर, महेंद्र साहू, उदय साहू, संतोष साहू, विनायक साहू, उत्तम सिन्हा, तेजेश्वर कुर्रे, अमित साहू, अनिरुद साहू, ओनकार राव, विरेन्द्र सोनवानी, रोहित सोनवानी, पुष्पेंद्र जोशी, मनोज साहू, अमित साहू, कमलनारायण साहू, जीवराज देवांगन, दीनानाथ साहू,डॉ मोहन सिंह हरदेल  सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे|
 बड़ी खबर: राजधानी के हिन्द स्पोर्ट्स मैदान ईदगाह भाटा में निगम ने चलाया कब्जा मुक्त अभियान

बड़ी खबर: राजधानी के हिन्द स्पोर्ट्स मैदान ईदगाह भाटा में निगम ने चलाया कब्जा मुक्त अभियान

रायपुर। राजधानी रायपुर के लाखेनगर स्थित हिन्द स्पोर्ट्स मैदान ईदगाह भाटा में अवैध रूप से झुग्गी-झोपडिय़ां बनाकर चलाए जा रहे अवैध नशे के कारोबार पर नगर निगम प्रशासन ने कब्जा मुक्त अभियान चलाकर अवैध झुग्गी-झोपडिय़ां को हटाने की कार्यवाही की। इस दौरान मौके पर पुलिस बल भी मौजूद रही।  
 

शहर के हिन्द स्पोर्ट्स मैदान ईदगाहा भाटा में पिछले कुछ  महीनों से असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध रूप से झुग्गी-झोपडिय़ां बनाकर यहां अवैध नशे का कारोबार चला रहे थे। इसकी जानकारी पुलिस और जिला प्रशासन को होने के बावजूद इस पर कार्यवाही नहीं की जा रही थी, लेकिन मीडिया में आई खबरों के बाद नगर निगम प्रशासन ने स्पोर्ट्स मैदान से अवैध कब्जों को हटाने की आज मुहिम चलाई गई। जेसीबी के साथ निगम के अधिकारी-कर्मचारी आज पुलिस बल की मौजूदगी में स्पोर्ट्स मैदान पहुंचकर अवैध झुग्गी-झोपडिय़ों को हटाए जाने की कार्यवाही की।
 
 

स्पोर्ट्स मैदान में एक ओर जहां अवैध झुग्गी-झोपड़ी बनाकर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा नशे का अवैध कारोबार कर रहे है, वहीं दूसरी ओर रेत, गिट्टी कारोबार से जुड़े कुछ कारोबारी मैदान को कब्जा कर रेत, गिट्टी भी रखवा रहे है, और यहीं से इसका कारोबार कर रहे है। आज नगर निगम के अधिकारियों ने यहां रखे गये रेत व गिट्टी आदि के मालिक का भी पता लगा रही है, ताकि उससे जुर्माना वसूलकर चेतावनी दी जा सके।
जिस तरह से स्पोर्ट्स मैदान में अवैध झोपडिय़ां बनाकर नशे का कारोबार और रेत, गिट्टी का व्यवसाय चल रहा था उससे ऐसा ही लग रहा है कि इसके पीछे किसी का संरक्षण है। संभावना जतायी जा रही है कि किसी बड़े नेता के संरक्षण में यहां दोनों कारोबार चल रहे थे क्योंकि किसी  स्पोर्ट्स मैदान में पिछले कई महीनों से इस तरह से अवैध रूप से झोपडिय़ां बनाकर नशे का कारोबार व अन्य व्यवसाय करना किसी आम आदमी का काम नहीं है, संरक्षण देने वाला जरूर कोई बड़ा नेता है। फिलहाल नगर निगम द्वारा यहां से अवैध कब्जा को हटाने की कार्यवाही की गई। 
सावधान : आ रहा एक और चक्रवाती तूफान, इन 8 राज्यों में 9 अक्टूबर के बाद भारी बारिश की संभावना

सावधान : आ रहा एक और चक्रवाती तूफान, इन 8 राज्यों में 9 अक्टूबर के बाद भारी बारिश की संभावना

नई दिल्ली | देश में मानसून की विदाई का वक्त चल रहा है। हालांकि जाते जाते भी मानसून की प्रदेश में बारिश कर रहा है। इस बीच, खबर है कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की स्थिति बन रही है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी अंडमान सागर में 9 अक्टूबर को कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। इसके चक्रवाती तूफान बनकर आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय इलाके की ओर बढ़ने की आशंका है। कम दबाव वाले क्षेत्र से ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में 11-13 अक्टूबर के बीच बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में बने इसी कम दबाव के क्षेत्र के कारण अभी मुंबई में बारिश जारी रहेगी।

पढ़ें : मुख्यमंत्री श्री बघेल ने रिटायर्ड आई.पी.एस. अधिकारी श्री रविन्द्र भेंडिया के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया 

वहीं स्कायमेट के अनुसार, यह सिस्टम अगले 48 घंटों तक बंगाल की खाड़ी में ओडिशा और इससे सटे भागों के करीब बना रहेगा। उसके बाद यह ओडिशा के रास्ते जमीनी भागों की ओर बढ़ेगा। 10 अक्टूबर तक यह छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश होते हुए महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र पर पहुंच सकता है। इसका असर पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और गुजरात तक दिखेगा।

पढ़ें : BIG BREAKING : JEE Advanced 2020 के परीक्षा परिणामों की हुई घोषणा, पढ़ें पूरी खबर


अक्टूबर में भी बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान आता है। 2013 और 2014 के अक्टूबर महीने में भयंकर चक्रवाती तूफान फेलिन और हुदहुद आया था। इन दोनों तूफानों ने ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके में काफी तबाही मचाई थी।
स्काटमेट के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून साल 2020 में वापसी की राह पर है। इसकी विदाई की शुरुआत 11 दिनों की देरी से 28 सितंबर 2020 को शुरू हुई। 30 सितंबर को इसने समूचे उत्तर पश्चिम भारत को अलविदा कह दिया। दूसरे चरण में जम्मू कश्मीर से लेकर दिल्ली तक के क्षेत्र शामिल रहा। 30 सितंबर को मानसून की विदाई जम्मू कश्मीर से लेकर गिलगित-बालटिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हो गई।

पढ़ें : जीएसटी काउंसिल की बैठक में आज हो सकता है हंगामा: राज्यों को क्षतिपूर्ति समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा के आसार 


अगले दो-तीन दिनों के दौरान उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, राजस्थान के लगभग सभी क्षेत्रों और उत्तर प्रदेश के कुछ भागों से मानसून के वापस होने की संभावना है। लेकिन मध्य भारत के बाकी हिस्सों और पूर्वी तथा पूर्वोत्तर राज्यों से इसकी वापसी कुछ समय के लिए अभी लटक सकती है, क्योंकि एक निम्न दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है।
निम्न दबाव के रूप में उठा यह सिस्टम अगले 1 सप्ताह तक अस्तित्व में रहेगा और इसकी वजह से पूर्वी दक्षिण पूर्वी हवाएं देश के कई राज्यों पर चलती रहेगी। इसके कारण पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश तो होगी ही, साथ ही मध्य भारत में भी कुछ स्थानों पर वर्षा होगी। यह उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ते हुए 9-10 अक्टूबर तक पश्चिमी मध्य प्रदेश और इससे सटे गुजरात के पास पहुंच जाएगा। इसके आगे बढ़ने की इसी प्रक्रिया के दौरान बारिश की गतिविधियां भी पश्चिमी दिशा में बढ़ती रहेंगी और 9-10 अक्टूबर के बाद जब यह सिस्टम कमजोर होते हुए गुजरात को पार कर जाएगा तब फिर से मॉनसून की वापसी शुरू होगी।
उल्लेखनीय है कि गुजरात और महाराष्ट्र दो ऐसे राज्य हैं जहां पर 10-15 अक्टूबर तक मानसून की गतिविधियां जारी रहना सामान्य मौसमी घटना है। लेकिन इसके बाद मॉनसून समाप्त हो जाता है क्योंकि 15 अक्टूबर के आस-पास ही दक्षिण भारत में उत्तर पूर्वी मॉनसून के आगमन की आहट मिलने लगती है। इस बदलाव के साथ-साथ मॉनसून की विदाई के बाद बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफानों के बनने की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं और वर्तमान मौसमी तथा समुद्र की स्थितियां 10 अक्टूबर के बाद बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान के लिए अनुकूल बनती हुई नजर आ रही हैं।


गलत साबित हुए पूर्वानुमान
मौसम का हाल आम जन ही नहीं, मौसम विज्ञानियों के लिए भी अबूझ पहेली बना हुआ है। आलम यह है कि राजधानी दिल्ली में 18 फीसदी तक मौसम पूर्वानुमान गलत साबित हो रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर 25 से 30 फीसदी तक पूर्वानुमान गलत ही निकलते हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्रा ?मानते हैं कि वायुुमंडलीय विज्ञान में सौ फीसद सटीकता संभव नहीं है। मौसम बदलता रहता है। जलवायु परिवर्तन से एक्स्ट्रीम इवेंट्स भी बढ़ रहे हैं। फिर भी अधिकतर पूर्वानुमान सटीकता के करीब होते हैं। स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत भी कुछ इसी तरह की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि वायुमंडलीय विज्ञान विशुद्ध विज्ञान नहीं है। यहां कोई सेट फॉर्मूला लागू नहीं होता। इसीलिए मॉडलिग के आधार पर जारी पूर्वानुमान औसतन 70 फीसद ही सटीकता रखते हैं। बहुत बार ये कम या ज्यादा भी हो जाती है।


इस बार जल्दी आएगा सर्दी का मौसम
अक्टूबर का महीना शुरू होते ही हल्की हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। सुबह और रात में तापमान घट जाता है, जबकि दिन में तीखी धूप होने के कारण गर्मी का अहसास होता है। सितंबर के महीने में मौसम में बड़ा उतार चढ़ाव देखने को मिला। भारी बारिश हुई तो गर्मी ने भी सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अधिकतम एवं न्यूनतम दोनों ही तापमान सामान्य से साढ़े 3 डिग्री तक अधिक दर्ज किए गए। मानसून के अधिक समय तक सक्रिय रहने से सर्दी की दस्तक इस बार जल्द हो सकती है। गुलाबी ठंड का एहसास अगले कुछ ही दिनों में होने लगेगा।

 

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने रिटायर्ड आई.पी.एस. अधिकारी श्री रविन्द्र भेंडिया के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने रिटायर्ड आई.पी.एस. अधिकारी श्री रविन्द्र भेंडिया के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रिटायर्ड आई.पी.एस. अधिकारी श्री रविन्द्र भेंडिया के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। श्री रविन्द्र भेंडिया महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया के पति हैं। श्री रविन्द्र भेंडिया का बीती रात 12 बजे हृदय गति रुकने से निधन हो गया।

पढ़ें : जीएसटी काउंसिल की बैठक में आज हो सकता है हंगामा: राज्यों को क्षतिपूर्ति समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा के आसार 

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्वर्गीय श्री रविन्द्र भेंडिया के शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। स्वर्गीय श्री रविन्द्र भेड़िया का अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम पीपरछेड़ी, जिला बालोद में आज  5 अक्टूबर को किया जायेगा।

BIG BREAKING : JEE Advanced 2020 के परीक्षा परिणामों की हुई घोषणा, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : JEE Advanced 2020 के परीक्षा परिणामों की हुई घोषणा, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली | ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) एडवांस्ड के नतीजे जारी कर दिए गए। आईआईटी बॉम्बे जोन के चिराग फलोर ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है। नतीजे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (IIT Delhi) की ओर से जारी किए गए। जेईई एडवांस्ड 2020 परीक्षा का आयोजन 27 सितंबर 2020 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया गया था। इस परीक्षा के लिए कुल 1.6 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और कोरोना वायरस के चलते 96 फीसदी छात्रों ने इसमें भाग लिया था।

 जीएसटी काउंसिल की बैठक में आज हो सकता है हंगामा: राज्यों को क्षतिपूर्ति समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा के आसार

जीएसटी काउंसिल की बैठक में आज हो सकता है हंगामा: राज्यों को क्षतिपूर्ति समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा के आसार

नई दिल्ली। जीएसटी काउंसिल की आज 42 वीं बैठक होने वाली है। माना जा रहा है कि आज की बैठक हंगामेदार रह सकती है। दरअसल केंद्र सरकार ने राजस्व की भरपाई के लिए राज्यों को जो विकल्प चुनने को कहा था। उसपर अभी तक बात नहीं बन पाई है। खासकर केरल, पंजाब, पश्चिम बंगाल जैसे राज्य केंद्र सरकार के साथ पूरी राजस्व की क्षतिपूर्ति के मसले पर पूरी तरह असहमत है। इसलिए पश्चिम बंगाल, पंजाब और केरल जैसे विपक्षी दलों द्वारा शासित राज्यों ने केंद्र सरकार द्वारा कर्ज उठाने के दिए गए विकल्प को अब तक नहीं चुना है।

काउंसिल की पिछली बैठक में अनुमान जताया गया था कि चालू वित्त वर्ष में जीएसटी रेवेन्यू में 2.35 लाख करोड़ रुपए का शॉर्टफॉल हुआ है। इसमें जीएसटी इम्प्लीमेंटेशन के 97 हजार करोड़ रुपए और राज्यों के रेवेन्यू के 1.38 लाख करोड़ रुपए शामिल हैं।

सरकार ने बीते 8 दिन में किसानों से 5.78 लाख टन धान एमएसपी पर खरीदा-
केंद्र ने राज्यों के रेवेन्यू शॉर्टफॉल की भरपाई के लिए दो विकल्प दिए थे जिसमें पहले विकल्प ये था कि राज्य 97 हजार करोड़ रुपए उधार आरबीआई से विशेष विंडो के तहत ले सकते हैं। दूसरे विकल्प में केंद्र की तरफ से बाजार से 2.35 लाख करोड़ रुपए उधार लेकर राज्यों को दिए जाने की बात कही गई थी। 

मिली जानकारी के अनुसार 97 हजार करोड़ रुपए उधार लेने के विकल्प पर 21 राज्यों ने सहमति जता दी है। वहीं गैर-भाजपा राज्य इसका विरोध कर रहे हैं। इसमें पश्चिम बंगाल, दिल्ली, केरल, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु जैसे राज्य शामिल हैं। इन राज्यों की मांग है कि केंद्र सरकार रेवेन्यू शॉर्टफॉल की भरपाई उधार लेकर करे। 

आरबीआई ने भी दिए संकेत, करेंसी से हो सकता है वायरस का खतरा-
बता दें इस पहले 27 अगस्त को हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद दिल्ली सरकार ने केंद्र पर सौतेले व्यवहार का आरोप लगाया था। दिल्ली सरकार ने केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि जीएसटी लागू करने में केंद्र सरकार पूरी तरह से विफल रही है। दिल्ली के वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, केंद्र ने राज्यों से टैक्स संबंधी अधिकार छीन लिए हैं। जीएसटी लागू करते वक्त भरोसा दिया गया था कि राज्यों के नुकसान की भरपाई की जाएगी। लेकिन अब केंद्र सरकार अपनी वैधानिक जिम्मेदारी से भाग रही है।
 डीजीपी डीएम अवस्थी आज लेंगे पुलिस अधिकारियो की बैठक, कई विषयों को लेकर करेंगे समीक्षा बैठक

डीजीपी डीएम अवस्थी आज लेंगे पुलिस अधिकारियो की बैठक, कई विषयों को लेकर करेंगे समीक्षा बैठक

रायपुर। डीजीपी डीएम अवस्थी प्रदेश के पुलिस अधीक्षकों की बैठक लेंगे। इस बैठक में डीजीपी महिला सुरक्षा समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। वहीं जिलों में कानून व्यवस्था की भी जानकारी लेंगे। 

यह बैठक वीडियो कॉफ्रेसिंग के जरिए होगी। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से दुष्कर्म सहित अन्य अपराधों में तेजी से बढोतरी हुई है। अपराधों पर लगाम लगाने के लिए आज डीजीपी डीएम अवस्थी जिलों के अधीक्षकों से चर्चा करेंगे। 

प्रदेश में दुष्कर्म की वारदाते सामने आई है। इसके अलावा राजधानी में एक के बाद एक नशे के कारोबार का खुलासा हुआ है। इन घटनाओं से पुलिस कार्रवाई पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं आज डीजीपी आज सभी पुलिस अधीक्षकों की बैठक लेकर अहम चर्चा करेंगे।
राजधानी के अग्रसेन महाविद्यालय में "डिजिटल समय में मीडिया" विषय पर वेबिनार का हुआ आयोजन

राजधानी के अग्रसेन महाविद्यालय में "डिजिटल समय में मीडिया" विषय पर वेबिनार का हुआ आयोजन

रायपुर | "अगर आप इस डिजिटल युग में गांधीजी के रास्ते पर चलना चाहते हैं, तो आज से डिजिटल सत्याग्रह की शुरुआत कीजिए।'' यह विचार भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने अग्रसेन महाविद्यालय द्वारा आयोजित वेबिनार में व्यक्त किए। आयोजन में देश के प्रतिष्ठित अपराध मामलों के लेखक एवं पत्रकार विवेक अग्रवाल मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल हुए।

पढ़ें : BIG BREAKING : रायपुर में 307 समेत प्रदेश में 1924 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, 9 मरीजों की हुई मौत

''डिजिटल समय में मीडिया'' विषय पर मुख्य अतिथि के तौर पर बोलते हुए प्रो. द्विवेदी ने कहा कि आपने महात्मा गांधी के तीन बंदरों के बारे में जरूर सुना होगा। महात्मा गांधी ने इन बंदरों के जरिए बुरा ना देखने, बुरा ना बोलने और बुरा ना सुनने की शिक्षा दी थी। लेकिन आज के इस डिजिटल युग में मैं आपसे ये कहना चाहता हूं कि ''बुरा मत टाइप करो, बुरा मत लाइक करो और बुरा मत शेयर करो।'' 
प्रो. द्विवेदी ने कहा कि पत्रकारिता चाहे प्रिंट की हो या डिजिटल की, उसका भविष्य इस बात पर निर्भर करेगा कि वह जिस मोड़ पर खड़ी है, वहां से किस रास्ते पर जाने को तैयार है। पत्रकार अगर पत्रकारिता का सुनहरा भविष्य चाहते हैं, तो उन्हें इसके लिए वर्तमान में स्वस्थ बीज बोने पड़ेंगे।
वेबिनार को संबोधित करते हुए अपराध मामलों के विशेषज्ञ व लेखक विवेक अग्रवाल ने कहा कि सोशल मीडिया के युग में अपनी डिजिटल प्रॉपटिज की रक्षा कैसे करें यह आपके ही हाथ है। आपकी डिजिटल गतिविधि पर हर यूजर्स की नजर है लेकिन उन पर आपकी नजर कैसी हो। इसके लिए सुरक्षा टूल का भी उपयोग कर सकते है। वर्तमान परिदृश्य में जरूरी है कि हम जितना डिजिटल सुरक्षा की चिंता करेंगे उतना ही सुरक्षित रहेंगे। 
 
 
उन्होंने कहा कि हमें हर जानकारी को सोशल मीडिया पर साझा नहीं करना चाहिए। ऐसे बहुत सारे एप हैं, जिनके माध्यम से हम अपनी सुरक्षा की चिंता स्वयं ही कर सकते हैं। उन्होंने वर्तमान समय में कैसे हम सूचना का सम्प्रेषण किस तरह करना चाहिये इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी।
 
 
आभार प्रकट करते हुए अग्रसेन महाविद्यालय के सदस्य अनुराग अग्रवाल ने कहा कि सूचना के अभाव में जीवन की प्रगति ही प्रभावित हो सकती है लेकिन, इन सबके बीच हम सुरक्षित सूचना माध्यमों का प्रयोग कैसे करें यह भी जरूरी है। उन्होंने डिजिटल सत्याग्रह अभियान को सब तक पंहुचाने का संकल्प लिया। 
 
 
सत्र संचालन हेमंत पाणिग्रही ने किया। वेबिनार में अग्रसेन महाविद्यालय के निदेशक डॉ. वी. के. अग्रवाल, डॉ. युलेंद्र कुमार राजपूत, अमित कुमार अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल सहित महाविद्यालय के छात्र, प्राध्यापक व समाज के गणमान्य सदस्य शामिल हुए।
आज दिनांक 5 अक्टूबर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 5 अक्टूबर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 5 अक्टूबर का राशिफल

मेष राशि :-

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। धनलाभ की स्थिति रहेगी। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में सभी कार्य सफल होंगे। तन और मन की प्रसन्नता रहेगी तथा सुख एवं आनंद की प्राप्ति होगी। परिजनों के साथ आनंद में समय व्यतीत होगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। किसी आनंददायक यात्रा पर जाने की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। व्यर्थ के लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें।

वृषभ राशि :-

आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में धनलाभ के योग रहेंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी और सभी कार्य सफल होंगे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। तरक्की भी मिल सकती है। स्वभाव में उग्रता के कारण किसी से विवाद न हो, इस बात का विशेषरूप से ध्यान रखें। परिजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वाणी पर संयम रखें। कोर्ट-कचहरी के विषयों में सावधानी से कदम उठाएं।

मिथुन राशि :-

आज के दिन विविध क्षेत्रों से आर्थिक लाभ होने के योग हैं। सामाजिक कार्यों में भाग लेना लाभदायक रहेगा और आय में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के साथ ही परिवर्तन होने की भी संभावना रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जो लाभकारी रहेगी। परिवार में मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी और शेयर में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। कोई कीमती वस्तु खरीदने का विचार कर सकते हैं।

कर्क राशि :-

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आय में कमी और खर्चों में वृद्धि रहने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। हालांकि, अधिक परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगा। बुजुर्गों की सलाह लेकर काम करना लाभदायक रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। साथी-कर्मचारी आपको सहयोग देंगे। शारीरिक और मानसिक स्थति अच्छी रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। परिजनों-मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह राशि :-

आज का दिन सामान्य रहेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ होने की संभावना रहेगी। अधिक मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा उच्च अधिकारियों से विवाद हो सकता है। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा, लेकिन शारीरिक शिथिलता से मानसिक चिंता बनी रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखना लाभदायक रहेगा। व्यापार में अवरोध आने की संभावना है। खान-पान का ध्यान रखना होगा और यात्रा पर जाने से बचना होगा।

कन्या राशि :-

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आय में वृद्धि के योग हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। नये कार्य का शुभारंभ करने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी-व्यवहार में संयम रखने की आवश्यकता है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। शत्रुओं से संभलकर रहें और यात्रा पर जाने से बचें। परिजनों-मित्रों के साथ मांगलिक आयोजन में शामिल होने के अवसर मिलेंगे।

तुला राशि :-

आज का दिन अच्छा रहेगा। धनलाभ के योग रहेंगे, लेकिन खर्चों में भी वृद्धि होगी। सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी, जिससे मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा और दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। परिजनों-मित्रों के साथ अधिक समय बिता सकेंगे। कारोबार से संबंधित अच्छे समाचार मिल सकते हैं। काम में एकाग्रता बनाए रखें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक राशि :-

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ की संभावना है। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां होंगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय और घर में शांति व आनंद का वातावरण रहेगा। परिजनों के साथ धन खर्च होने की संभावना रहेगी। अपने कार्यों से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, वरना काम बिगड़ सकते हैं। यात्रा पर जाने से बचें।

धनु राशि :-

आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा और नौकरी में तरक्की की संभावना रहेगी, लेकिन आय से अधिक खर्च होने से तनाव भी बढ़ेगा। नये कार्यों की शुरुआत न करें। क्रोध पर नियंत्रण रखना लाभदायक रहेगा। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खाना-पान का ध्यान रखें, वरना स्वास्थ्य खराब हो सकता है। यात्रा पर जाने से बचें। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

मकर राशि :-

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। धनलाभ के योग रहेंगे और कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे, लेकिन नकारात्मक विचार परेशानी में डाल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कुछ समस्या हो सकती है। परिजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। वाणी पर सयंम रखकर खुद को दुखी होने से बचा सकते हैं। जमीन, जायदाद के कार्यों में सावधानी रखें। धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

कुम्भ राशि :-

आज का दिन सामान्य रहेगा। परिजनों-मित्रों के साथ अधिक समय बिता सकेंगे। बिना सोचे नए कार्यों की शुरुआत न करें और निवेश करने से बचें। बुजुर्गों से लाभ मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों से सामना करने में सफल रहेंगे, लेकिन परिश्रम की अधिकता रहेगी। किसी प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। क्रोध से बचें, वरना परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी।

 

मीन राशि :-

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधे में अच्छा लाभ मिलेगा। आकस्मिक धनप्राप्ति के योग बन रहे हैं, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से मन दुविधाओं में उलझा रह सकता है। नए कार्यों की शुरुआत करना ठीक नहीं रहेगा, अन्यता नुकसान उठाना पड़ सकता है। व्यवहार पर संयम रखना होगा, क्योंकि पुराने मित्रों से मनमुटाव होने की संभावना है। किसी भी यात्रा पर जाने से बचना होगा। परिजनों के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। 

 
BIG BREAKING : रायपुर में 307 समेत प्रदेश में 1924 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, 9 मरीजों की हुई मौत

BIG BREAKING : रायपुर में 307 समेत प्रदेश में 1924 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, 9 मरीजों की हुई मौत

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है | आज भी प्रदेश में कुल 1924 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 307 मरीज, दुर्ग से 119, राजनांदगांव से 128, बालोद से 40, बेमेतरा से 20, कबीरधाम से 36, धमतरी से 17, बलौदा बाजार से 63, महासमुंद से 47, गरियाबंद से 19, बिलासपुर से 126, रायगढ़ से 184, कोरबा से 139, जांजगीर चांपा से 139, मुंगेली से 20, जीपीएम से 4, सरगुजा से 83, कोरिया से 29, सूरजपुर से 71, बलरामपुर से 33, जशपुर से 15, बस्तर से 80, कोंडागांव से 43, दंतेवाड़ा से 23, सुकमा से 41, कांकेर से 26, नारायणपुर से 11, बीजापुर से 57, अन्य राज्य से 4 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 2220 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 9 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 28548 है |

न्यूज़ बुलेटिन : देखें आज 4 अक्टूबर की दिन भर की बड़ी खबरें

न्यूज़ बुलेटिन : देखें आज 4 अक्टूबर की दिन भर की बड़ी खबरें

सम्बंधित न्यूज़ को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए हेड लाइन पर क्लिक करें.......  

कोंण्डागांव: सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार 

नशे के कारोबार में संलिप्त पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज, आईजी ने किया सस्पेंड 

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ के अब इस जिले में हुआ आदिवासी युवती के साथ सामूहिक बलात्कार, पढ़ें पूरी खबर

 दुष्कर्म को `छोटी घटना` कहने के बाद देर रात नगरीय प्रशासन मंत्री ने दी ये सफाई, देखें विडियो 

शहर के 5 पबों पर केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने की छापेमार कार्यवाही, पढ़ें पूरी खबर

अजब-गजब चोरी : यहाँ की राजधानी में आधी रात को घर में घुसकर महिलाओं के अंत:वस्त्र चुराने वाला युवक हुआ गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

राजधानी रायपुर में छात्र नेता पर हुआ चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर, पढ़ें पूरी खबर

सेना का मेजर करता था अपनी ही बेटी का यौन शोषण, मेजर के खिलाफ केस हुआ दर्ज, पढ़ें पूरी खबर

 राज्य सरकार ने प्रदेश में 1 दिन के राजकीय शोक का किया ऐलान, पढ़ें पूरी खबर

अभिनेता अक्षय कुमार वीडियो शेयर कर बोले-कैसे झूठ बोल दूं कि इंडस्ट्री में ड्रग्स की समस्या नहीं 

कोंण्डागांव: सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

कोंण्डागांव: सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

कोंण्डागांव, आदिवासी महिला के साथ अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि किरंदुल से रायपुर जा रही ट्रक को कोण्डागांव के पास महिला ने लिफ्ट ली। जिसके बाद उस महिला के साथ ट्रक सवार लोगों ने केशकाल घाटी के जंगल में सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे अपहरण कर रायपुर जिले के धरसिवा में छोड़ दिया। महिला ने अपनी आपबीती कुछ लोगों को सुनायी जिस पर धरसिवा थाने में जीरों में मामला कायम कर जांच के लिए केशकाल पुलिस के सुपुर्द किया गया।
उन्होंने बताया कि केशकाल थाने पर पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 363, 376, (धा.) के तहत मामला पंजीबंध कर आरोपियों की तलाश की गई, जिन्हें कल पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपियों के नाम संदीप गुप्ता, बसंत बघेल तथा संजय दुर्गम हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमाण्ड में जेल भेज दिया गया हैं।
 

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया भी हुई कोरोना पॉजिटीव

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया भी हुई कोरोना पॉजिटीव

बॉलिवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया कोरोना पॉजिटीव पाई गई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तमन्ना हैदराबाद में एक वेब सीरिज की शूटिंग कर रही थीं, जब वह थोड़ा अस्वस्थ महसूस करने लगी थीं. जल्द ही उन्हें टेस्ट के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें COVID-19 पॉजिटिव पाया गया.


बता दें अगस्त में तमन्ना के पिता संतोष भाटिया और मां रजनी भाटिया की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी थी. तमन्ना ने पोस्ट में बताया कि उनके माता-पिता में कोरोना से जुड़े लक्षण दिख रहे थे और जब टेस्ट कराया गया तो वह पॉजिटिव निकले.


तमन्ना जल्द ही बॉलीवुड फिल्म 'बोले चूड़ियां' में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और कबीर दुहन सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं.


गौरतलब है कि अब तक कई फिल्म स्टार्स कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, एश्वर्या राय बच्चन से लेकर मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, आफताब शिवदासानी, जेनेलिया डिसूजा सहित कई सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं.

 

नशे के कारोबार में संलिप्त पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज, आईजी ने किया सस्पेंड

नशे के कारोबार में संलिप्त पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज, आईजी ने किया सस्पेंड

रायपुर, नशे के कारोबार को संरक्षण देने के आरोप में दो पुलिस कर्मियों को आईजी ने सस्पेंड कर दिया है। दोनों पुलिसकर्मी के मोबाइल की जाँच करवाई गई। इसके बाद दोनों पर कार्रवाई गई है। सरगुजा एसपी टी आर कोशिमा की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए दो टीआई को लाईन अटैच कर 2 एएसआई को ज़िले से बाहर भेजे जाने की कार्रवाई के बाद अब वही 2 ASI निलंबित भी कर दिए गए हैं। 2 एएसआई जिनमें धनंजय पाठक और बृजकिशोर पांडेय शामिल हैं, उन दोनों को थाना कोतवाली के क्राईम नंबर 512/20 और देहात थाना याने गांधीनगर थाने के क्राईम नंबर 336/20 के अभियुक्तों के साथ संदिग्ध संपर्क और संरक्षण दिए जाने के आरोप को पुष्टि करने के प्रथम दृष्टया प्रमाण मिलने पर आईजी रतन लाल डांगी ने निलंबित कर दिया है। 

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 05 अक्टूबर को करेंगे ‘मोर बिजली एप‘ का शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 05 अक्टूबर को करेंगे ‘मोर बिजली एप‘ का शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 05 अक्टूबर को शाम 6.30 बजे अपने निवास कार्यालय से ‘मोर बिजली एप‘ के नए वर्जन का शुभारंभ करेंगे। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिसटीब्यूशन कंपनी द्वारा बनाए गए इस एप में प्रदेश के सभी श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। मोर बिजली एप के नए वर्जन में नयी तकनीक का उपयोग करके कई नए फिचर जोड़े गए हैं। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के चेयरमैन श्री सुब्रत साहू, प्रबंध निदेशक श्री हर्ष गौतम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

मोर बिजली एप के नए वर्जन से बिजली उपभोक्ताओं को विद्युत से संबंधित कार्यों के लिए बिजली दफ्तर के चक्कर लगाने से निजात मिलेगी। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर कोई भी उपभोक्ता निःशुल्क डाउनलोड कर सकता है और बिजली संबंधित 16 प्रकार से अधिक सेवाओं का लाभ घर बैठे किसी भी समय प्राप्त कर सकता है। यह सुविधा पूरी तरह से निःशुल्क है। पावर कंपनी प्रबंधन द्वारा उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि निःशुल्क जनहितकारी मोर बिजली एप अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

 

भाजपा के नेता पीड़ित को न्याय दिलाने नहीं बल्कि अपराधियों को बचाने सड़कों पर उतरते हैं- शैलेश नितिन त्रिवेदी

भाजपा के नेता पीड़ित को न्याय दिलाने नहीं बल्कि अपराधियों को बचाने सड़कों पर उतरते हैं- शैलेश नितिन त्रिवेदी

रायपुर, हाथरस की घटना पर लीपापोती करने छत्तीसगढ़ की घटनाओं पर टीका टिप्पणी कर रहे भाजपा के नेताओं पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया व्यक्त की प्रदेश संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा हाथरस की घटना पर लीपापोती करने के लिए झूठ का सहारा ले रही है। छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा तो पीड़ितों को न्याय दिलाने और अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने की जा रही कड़ी कार्यवाही की गयी।
प्रदेश संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी प्रियंका गांधी और कांग्रेस पार्टी देश के हर पीड़ित के साथ खड़े हैं। पीड़ितों को न्याय देने के बजाय भाजपा की सरकारें तो अपराधियों को बचाने में पूरे घटनाक्रम में लीपापोती करने में जुटी है। हाथरस में पीड़ित के परिवार के साथ योगी सरकार के द्वारा की जा रही दुर्व्यवहार भाजपा के अपराधियों को संरक्षण देने की प्रवृत्ति को उजागर करता है।रमन सिंह का 15 साल का महिला विरोधी कार्यकाल अभी छत्तीसगढ़ के लोग भूले नहीं है। तथ्यों को तोड़ने मरोड़ने छिपाने और बदलने की राजनीति बंद करें रमनसिंह और उनके पिछलग्गू भाजपा नेता।भाजपा की इस राजनीति को छत्तीसगढ़ के लोग 2018 में ही खारिज कर चुके हैं। झूठ बोलने और प्रपंच फैलाने की राजनीति का दौर अब छत्तीसगढ़ में बीत चुका है।यह सच है कि जम्मू कठुआ उन्नाव हाथरस उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जैसी अनेक घटनाओं में भाजपा का संरक्षण प्राप्त रहा या भाजपा के जनप्रतिनिधि और भाजपा के नेता सम्मिलित रहे।
संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने ऊपर दाग़ लगते ही दूसरों के दाग गिनाने लगती है? उत्तर प्रदेश में हाथरस की दुखद, दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना का जवाब देने की बजाय वह कभी राजस्थान का नाम लेती है तो कभी छत्तीसगढ़ का.छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि पहले भाजपा को हाथरस की लीपापोती का जवाब देना होगा, फिर बलरामपुर और भदोही का भी जवाब देना होगा.उन्होंने कहा है कि बलात्कार की घटनाएं अमानवीय ही होती हैं और इसकी पीड़ा को किसी भी सूरत में कम नहीं किया जा सकता. बलात्कार की घटनाएं कहीं भी हो किसी के भी साथ हो बेहद गंभीर हैं और मानवता के विरुद्ध अपराध हैं लेकिन बलात्कार की घटनाओं के बाद उत्तर प्रदेश की अजय सिंह बिष्ट सरकार ने जिस तरह से इस पर लीपापोती करने की कोशिश की, पीड़िता के शव को जलाया और परिवार को प्रलोभन दिया, वह बेहद गंभीर और अफ़सोसनाक है.
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि आज रमन सिंह, उनके पिछलग्गू नेता और रमनसिंह की बी टीम बलात्कार की घटना पर व्यथित होने का झूठा दिखावा कर रहे हैं लेकिन आंकड़ों में दर्ज है कि छत्तीसगढ़ में रमनसिंह के 15 साल के कार्यकाल में क्या हुआ. एक समय था जब एनसीआरबी के आंकड़ों में छत्तीसगढ़ का दुर्ग बलात्कार की राजधानी बन गया था और उस समय भी मुख्यमंत्री रमन सिंह ही थे.मीना खल्खो और मड़कम हिड़में के साथ क्या हुआ था यह तो रमनसिंह आज तक बोल नहीं पाते. छत्तीसगढ़ के लोग इस बात को कभी भूल नहीं सकते की नसबंदी कांड गर्भाशय कांड और झलिया मारी कांड जैसे बड़े-बड़े महिलाओं के खिलाफ अपराध रमन सिंह के कार्यकाल में ही हुये।


पूरे देश में भाजपा के जनप्रतिनिधि विधायक नेता या तो शामिल रहे या संरक्षण दिया हो, हाथरस बलरामपुर और उसके पहले उन्नाव और जम्मू कठुआ की ऐसी घटनाओं से देश में गहरी नाराजगी है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि हाथरस की घटना पर मुंह में दही जमा कर बैठे सांप्रदायिक नेताओं और उनके पिछलग्गुओं और बी टीम के द्वारा इसके बाद की गई बयान बाजी बेशर्मी की पराकाष्ठा है।अनुसूचित जाति वर्ग के प्रति भाजपा और आरएसएस की सोच को प्रदर्शित करने वाली यह बयान बाजी बेहद दुखद और अमानवीय है।उत्तर प्रदेश में हाथरस की घटना में जिस तरह से पीड़िता को सही इलाज तक मिलने से रोका गया पीड़िता की जीभ काट ली गई पीड़िता के ऊपर प्राणघातक हमले किए गए और आरोपियों को सरकारी संरक्षण दिया गया।
पोस्टमार्टम की रिपोर्ट सच को झूठलाते हुए कहती है कि पीड़िता के साथ बलात्कार हुआ ही नहीं और उसकी जीभ भी नहीं काटी गई जबकि 15 दिन से पीड़िता का इलाज इन्हीं कारणों से चल रहा है और पोस्टमार्टम की इस तरह की संदिग्ध रिपोर्ट देने के बाद पीड़िता का शव रात को 2:30 बजे उसके परिवार वालों की अनुपस्थिति में संदिग्ध परिस्थितियों में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा जला दिया जाता है

 

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ के अब इस जिले में हुआ आदिवासी युवती के साथ सामूहिक बलात्कार, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ के अब इस जिले में हुआ आदिवासी युवती के साथ सामूहिक बलात्कार, पढ़ें पूरी खबर

कोंडागांव | जिले के केशकाल थाना अंर्तगत मर्दापाल निवासी आदिवासी युवती को लिफ्ट देने के बाद ट्रक ड्राइवर सहित तीन युवकों के द्वारा सामूहिक बलात्कार किया गया है। जिसके आरोपियों को सिलतरा (धरसींवा) से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, वहीं पीडि़ता को सखी केंद्र कोडागाव में रखा गया है। कुछ दिनों पहले ही उत्तरप्रदेश के हाथरस में हुए बलात्कार का मामला अभी शांत भी नही हुआ है, वहीं छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में सामूहिक बलात्कार और अब कोंडागाव जिले के मर्दापाल निवासी आदिवासी युवती के साथ सामूहिक बलात्कार की लगातार दो गंभीर वारदात के सामने आने के बाद आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवंडर मचना लाजमी है।  

पढ़ें : दुष्कर्म को `छोटी घटना` कहने के बाद देर रात नगरीय प्रशासन मंत्री ने दी ये सफाई, देखें विडियो 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मर्दापाल निवासी पीडि़त युवती बनियागांव अपने किसी रिश्तेदार के यहां गई हुई थी। बनियागांव से 01 अक्टूबर को कोडागांव जाने के लिए सड़क किनारे खड़ी थी। तभी ट्रक क्रमांक सीजी 18 एच 0735 ने रोका और कोंडागांव छोड़ दूगा कहकर ट्रक में बैठा लिया लेकिन कोंडागाव पहुचने के बाद भी ट्रक ड्राइवर ने गाड़ी नही रोका और सीधा केशकाल घाट तक ले आया। जहां पर ट्रक में सवार तीन युवक चालक बसन्त गुप्ता पिता रामचन्द्र गुप्ता उम्र 24 वर्ष, संदीप गुप्ता, पिता लल्लू राम उम्र 32 वर्ष, व संजय दुर्गम पिता महेश दुर्गम उम्र 20 वर्ष तीनों आरोपी किरंदुल के निवासी के द्वारा युवती के साथ लगातार अनाचार करने के बाद उसे अपने साथ सिलतरा (धरसींवा) लेकर चले गए, जहां लगातार आरोपियों के द्वारा बलात्कार किया जाता रहा था। 
 
 
 
उक्त ट्रक जिसके कब्जे में पीडि़त युवती भी थी, ट्रक सवार आरोपियों द्वारा  सिलतरा (धरसींवा) में लौह अयस्क खाली करवा रहे थे, इसी दौरान किसी प्रकार से आरोपियो के कब्जे से भागकर पीडि़त युवती पास के होटल में जाकर घटना के बारे में जानकारी दिया, तभी स्थानीय लोगों ने तत्काल 112 में पुलिस को इसकी जानकारी दी गई, पुलिस मौके पर पहुंच कर पीडि़ता के बयान पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटनास्थल केशकाल होने के कारण सिलतरा पुलिस ने शून्य में अपराध पंजीबद्ध कर केशकाल थाना प्रभारी रामप्रसाद सिन्हा को सूचित किया गया। जिसके बाद केशकाल पुलिस सिलतरा पंहुचकर आरोपियों को केशकाल लाकर कार्यवाही करते हुए रिमांड में भेज दिया गया है।
 
 
केशकाल थाना के उप निरीक्षक आरपी सिन्हा ने बताया कि मामला गंभीर होने के चलते कोंडागांव एसपी सिद्धार्थ तिवारी के आदेशनुसार तत्काल पुलिस की एक टीम गठित कर 03 अक्टूबर के सुबह सिलतरा के लिए रवाना किया गया वहां से आरोपियों और पीडि़ता को केशकाल लाया गया। सामुहिक बलत्कार के आरोपियों पर धारा 363, 376 (घ) भादवि कायम कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड में भेजा दिया गया है, तथा पीडि़ता को सखी केंद्र कोंडागांव में भेज दिया गया है। 
 
इस राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला : अभी नहीं खुलेंगे स्कूल, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश

इस राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला : अभी नहीं खुलेंगे स्कूल, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश

नई दिल्ली | देश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रही है। राजधानी दिल्ली में भी कोरोना रोज करीब 2000 नए केस सामने आ रहे है। इसे देखते हुए दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सभी स्कूलों को 31 अक्टूबर तक बंद रखने का फैसला किया है। बता दें, इससे पहले, 5 अक्टूबर तक दिल्ली के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया था। मनीष सिसोदिया ने रविवार को कहा कि दिल्ली में सभी स्कूल कोरोना के कारण अभी 31 अक्तूबर तक बंद रहेंगे।  मुख्यमंत्री अरविंदर केजरीवाल ने कहा है कि एक अभिभावक होने के नाते वे परिस्थिति की गम्भीरता को समझते हैं। इस समय बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर कोई ज़ोखिम लिया जाना उचित नहीं होगा।

पढ़ें : अजब-गजब चोरी : यहाँ की राजधानी में आधी रात को घर में घुसकर महिलाओं के अंत:वस्त्र चुराने वाला युवक हुआ गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर 

कुछ समय पहले ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साफ कहा था कि कोरोना के खात्मे को लेकर जब तक हम पूरी तरह से आश्वस्त नहीं होंगे, तब तक दिल्ली में स्कूल नहीं खुलेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य आप सरकार के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सभी के प्रयासों से दिल्ली में कोरोना की स्थिति को नियंत्रण में लाया गया है। केजरीवाल ने कहा कि जब मैं लोगों से मिलता हूं तो वो अभी स्कूल नहीं खोलने के लिए कहते हैं। मैं उन्हें आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमें भी उनके बच्चों की उतनी ही चिंता है जितनी उन्हें होती है। जब तक वे पूरी तरह से आश्वस्त नहीं हो जाते, हम स्कूल खोलेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के प्रयास किए जा रहे है।
गुरुकुल महिला महाविद्यालय एवं ग्रीन आर्मी ने रायपुर के विभिन्न क्षेत्रों में मास्क एवं काढ़ा का किया वितरण

गुरुकुल महिला महाविद्यालय एवं ग्रीन आर्मी ने रायपुर के विभिन्न क्षेत्रों में मास्क एवं काढ़ा का किया वितरण

रायपुर | ग्रीन आर्मी चांगोरा भाटा जोन एवं गुरुकुल महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा संयुक्त रुप  से गांधी जी की 151 जयंती पर चांगोरा भाटा, रायपुरा, महादेवघाट के चौक चौराहों पर मास्क, हैंड ग्लब्स एवं काढ़ा वितरण के साथ कोविड-19 महामारी के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया |

साथ ही चंगोराभाठा महादेवा तालाब में बच्चो को कोरोना से अपने को सुरक्षित रखने के लिए मास्क, हैंडवाश, सोशल डिस्टेंस के महत्व को बताया और योग से अपनी इम्यून को बढ़ा के कोरोना के प्रभाव से बच सकने की जानकारी दी गयी। ग्रीन आर्मी के सदस्यों एवं एनएसएस वॉलिंटियर्स के द्वारा रिक्शा चालक, ट्रैफिक पुलिस, सफाई कर्मियों, आम जनता को काढ़ा वितरण करते हुए  लोगों को समझाइश देते हुए कहा कोविड-19  महामारी से अपने को साथ ही दूसरे को बचाने के लिए मास्क पहनना  कितना अनिवार्य  है | वॉलिंटियर ने सोशल डिस्टेंसिंग का  पालन करते हुए जागरूकता  अभियान चलाया ।

इस अभियान में विभिन्न संस्थाएं  जैसे  स्पर्स एक सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्था, जेसीआई संगवारी, सहयोग स्पर्श वेलफेयर सोसाइटी, लोकरंजनी लोककला मंच रायपुर, हरयाली वेलफेयर सोसायटी शामिल हुई, इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्रीन आर्मी चांगोरा भाटा जोन के अध्यक्ष डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर, सचिव चंद्रकांत देवांगन, वाइस प्रेसिडेंट कविता कुम्भज, पद्मिनी वर्मा, पुनीता चंद्रा, आकाश कुशवाहा, वैभव कांत दुबे, राहुल कुम्भज, गुरुकुल महिला महाविद्यालय की कार्यक्रम अधिकारी एवं यूथ विंग चेयरमैन श्रीमती रात्रि लहरी एनएसएस वॉलिंटियर्स स्नेहा नानवानी, भूमिका यादव ,काजल दुबे, छनि साहू ,प्रीति बुलवानी ,रिंकी रॉय एवं  खिलेश्वरी यादव आदि के सहयोग से यह जागरूकता कार्यक्रम हुआ।

 

दुष्कर्म को `छोटी घटना` कहने के बाद देर रात नगरीय प्रशासन मंत्री ने दी ये सफाई, देखें विडियो

दुष्कर्म को `छोटी घटना` कहने के बाद देर रात नगरीय प्रशासन मंत्री ने दी ये सफाई, देखें विडियो

रायपुर | देशभर में हाथरस सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर गुस्सा बना हुआ है। लगातार अलग-अलग राज्यों से इंसाफ की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन भी हो रहे हैं। हाथरस की घटना के बाद उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों और देश के दूसरे राज्यों से दुष्कर्म की घटनाएं सामने आई हैं। ऐसी ही एक घटना प्रदेश के बलरामपुर से सामने आई है।

पढ़ें : अजब-गजब चोरी : यहाँ की राजधानी में आधी रात को घर में घुसकर महिलाओं के अंत:वस्त्र चुराने वाला युवक हुआ गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर 

यहां पर 14 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, लेकिन बवाल तब हुआ जब भूपेश बघेल सरकार में श्रम मंत्री शिव कुमार डहरिया ने इस घटना को हाथरस दुष्कर्म मामले से तुलना करते हुए छोटी घटना बता दिया। अब इस मामले पर मंत्री ने अपना बयान बदल दिया है। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म घटना कोई छोटी घटना नहीं है। उन्होंने अपनी सफाई पेश करते हुए कहा कि मैंने दुष्कर्म घटना को कोई छोटी घटना नहींं कहा। दुष्कर्म हमेशा बड़ी घटनाएं होती हैं। मैंने सिर्फ दुष्कर्म मामलों पर अपने विचार प्रकट किए थे। मेरे विचार दुष्कर्म पर नहीं था।

दरअसल पत्रकार वार्ता में उनसे एक पत्रकार ने बलरामपुर में नाबालिग से दुष्कर्म मामले को लेकर प्रश्न कर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे यहां जो घटना हुई है वह कोई हाथरस जैसी घटना नहीं है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि हाथरस में इतनी बड़ी घटना हो गई, रमन सिंह का कोई ट्वीट नहीं आया। उन्होंने कहा कि बलरामपुर में एक छोटी सी घटना हो गई थी तो वह ट्वीट कर रहे हैं, लेकिन हाथरस कांड पर उन्होंने चुप्पी साधी हुई है। उन्होंने कहा कि उनके पास राज्य सरकार की आलोचना के सिवा कोई दूसरा कोई काम नहीं है।

पढ़ें : राजधानी रायपुर में लंबे समय के बाद संडे हुआ अनलॉक, सड़कों पर बढ़ी खरीददारों की भीड़


इस पत्रकार वार्ता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विपक्षी दल शिवकुमार डहरिया के बयान के बाद उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। भाजपा राज्य इकाई ने कांग्रेस सरकार से डहरिया को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की है। बता दें कि बलरामपुर में 14 साल की नाबालिग के साथ नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। यही नहीं इस कुकर्म को करने के बाद पीड़िता को गला दबाकर मारने की भी कोशिश की गई थी। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामलें की जांच में जुट गई है।

शहर के 5 पबों पर केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने की छापेमार कार्यवाही, पढ़ें पूरी खबर

शहर के 5 पबों पर केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने की छापेमार कार्यवाही, पढ़ें पूरी खबर

बेंगलुरु | केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने ड्रग मामले में अपनी कार्रवाई के तहत शहर के 5 पबों पर छापे मारे। अधिकारियों ने बताया कि छापे की कार्रवाई शनिवार रात को की गई। बेंगलुरू के संयुक्त पुलिस आयुक्त संदीप पाटिल ने रविवार को एक संक्षिप्त बयान में कहा, ''मादक पदार्थ मामले की जांच में हमने पाया कि आमतौर पर कुछ पबों में मादक पदार्थ लिए जाते हैं। इसलिए, तलाशी वारंट लेकर कल रात पांच पबों की तलाशी ली गई। पुलिस ने छापे के नतीजों को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है।

पढ़ें : अजब-गजब चोरी : यहाँ की राजधानी में आधी रात को घर में घुसकर महिलाओं के अंत:वस्त्र चुराने वाला युवक हुआ गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

पुलिस ने शहर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक अभियान शुरू किया है और इस मामले की जांच के तहत कुछ कन्नड़ फिल्म अभिनेत्रियों, मादक पदार्थ तस्करों, रेव पार्टी आयोजकों समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया है। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने यहां मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़ किया था, जिसकी पृष्ठभूमि में यह कार्रवाई की गई। सीसीबी जांच से संबंधित जानकारी लीक करने के आरोप में 2 पुलिस अधिकारियों को हाल में निलंबित किया गया था।

 

 
राजधानी रायपुर में लंबे समय के बाद संडे हुआ अनलॉक, सड़कों पर बढ़ी खरीददारों की भीड़

राजधानी रायपुर में लंबे समय के बाद संडे हुआ अनलॉक, सड़कों पर बढ़ी खरीददारों की भीड़

रायपुर | लगातार छह माह तक कोरोना वायरस के कारण लगे लाकडाउन के बाद छह माह में आज पहली बार संडे अनलॉक होते ही शहर के घने क्षेत्रों यथा मालवीय रोड, गोलबाजार, सदरबाजार, एमजी रोड, फुटकर व्यापारी मौदहापारा सहित शहर के कालोनी में स्थित दुकानों के खुलने पर लोगों की खरीददारी के लिए लंबी भीड़ देखी गई।

पढ़ें : अजब-गजब चोरी : यहाँ की राजधानी में आधी रात को घर में घुसकर महिलाओं के अंत:वस्त्र चुराने वाला युवक हुआ गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

ज्ञातव्य है कि रविवार को अवकाश होने के कारण लोग सुबह से ही घरों से निकलकर खरीददारी के लिए बाजारों की ओर रूख किये। संडे बाजार के लिए आने वाले व्यापारी लंबे समय बाद अच्छी ग्राहकी देखकर प्रसन्न हुए। वहीं छोटापारा, बैजनाथ पारा, एवरग्रीन चौक, चिकनी मंदिर नयापारा मार्ग आदि में कई बार भीड़ के चलते जाम की स्थिति निर्मित हुई।

पढ़ें : राजधानी रायपुर में छात्र नेता पर हुआ चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर, पढ़ें पूरी खबर

विदित हो कि हाल ही में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  ने सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को दिये गये साक्षात्कार में कहा था कि अब वे और लॉकडाउन करने के पक्ष में नहीं है। मुख्यमंत्री की उक्त घोषणा के उपरांत ही व्यापारियों सहित शहरियों के चेहरों में संतोष देखा गया। संडे बाजार में घरेलू उपयोग की चीजें सस्ते दामों में मिलती है इसलिए शहर के लोगों को भी संडे बाजार का इंतजार रहता है। लंबे समय बाद संडे अनलॉक होने के कारण फुटकर व्यापारियों के दुकानों में लोग सामानों का मोलभाव करते हुए खरीददारी करते हुए दिखे।