नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
अजब-गजब चोरी : यहाँ की राजधानी में आधी रात को घर में घुसकर महिलाओं के अंत:वस्त्र चुराने वाला युवक हुआ गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

अजब-गजब चोरी : यहाँ की राजधानी में आधी रात को घर में घुसकर महिलाओं के अंत:वस्त्र चुराने वाला युवक हुआ गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

भोपाल | भोपाल के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र से एक अजीब सी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में एक घर मालिक की सजगता से पुलिस को एक चोर मिला है जिसे अभिरक्षा में लिया गया है। चोर नाबालिग है जो आधी रात को लोगों के घर से महिलाओं के अंत:वस्त्र ही चोरी करता था।

पढ़ें : राजधानी रायपुर में छात्र नेता पर हुआ चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर, पढ़ें पूरी खबर

शाहजहांनाबाद थाना पुलिस के ईदगाह हिल्स में रहने वाले एक व्यापारी के घर से अगस्त माह के अंतिम सप्ताह में डोरी पर सूखने के लिए डाले गए महिलाओं के कपड़े चोरी हो रहे थे। उन्होंने कपड़े कमरों के अंदर सुखाना शुरू करदिया। इसके बाद भी सुबह अंत:वस्त्र अपनी जगह पर नहीं मिलते थे। संदेह होने पर उन्होंने सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए। फिर चोरी होने पर 31 अगस्त की रात को व्यापारी ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए।

पढ़ें : सेना का मेजर करता था अपनी ही बेटी का यौन शोषण, मेजर के खिलाफ केस हुआ दर्ज, पढ़ें पूरी खबर

देखा कि रात 11.30 बजे एक अज्ञात किशोर महिलाओं के कपड़ों के साथ छेड़छाड़ कर रहा है। इस दौरान कि शोर ने अपने भी कपड़े उतार लिए थे। यह देखकर उन्होंने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास तलाश की, लकिन किशोर का पता नहीं चला। एक सितम्बर को तड़के करीब तीन बजे वही किशोर फिर मकान के अंदर घुस गया तो पुलिस ने उसे अभिरक्षा में ले लिया। व्यापारी की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज किया गया है।

 

 
राजधानी रायपुर में छात्र नेता पर हुआ चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर, पढ़ें पूरी खबर

राजधानी रायपुर में छात्र नेता पर हुआ चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | राजधानी रायपुर में नशे की लत में लूटपाट व चाकूबाजी की घटना में लगातार इजाफ़ा होते जा रहा है | बीती रात राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में जोगी कांग्रेस छात्र संगठन के ग्रामीण अध्यक्ष अजय देवांगन पर जानलेवा हमला हो गया है ।

पढ़ें : सेना का मेजर करता था अपनी ही बेटी का यौन शोषण, मेजर के खिलाफ केस हुआ दर्ज, पढ़ें पूरी खबर

जानकारी के अनुसार अजय देवांगन शनिवार देर रात अपने सड्डू स्थित घर जा रहा था तभी चांदनी चौक के पास तीन युवक उसका मोबाइल और पर्स छीनने की कोशिश करने लगे।

पढ़ें : बड़ी खबर : सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाकर डकैतों ने दी 31 लाख की लूट, जाने कहा की है यह घटना 

अजय के विरोध करने पर आरोपी किशन साहु ने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ उस पर चाकू से वार करना शुरू कर दिया। खून से लिपटे अजय को स्थानीय लोग मेकाहारा लेकर पहुंचे जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। जोगी कांग्रेस छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहु ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाये हैं। फिलहाल विधानसभा थाना पुलिस लूटपाट में शामिल तीनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

 

सेना का मेजर करता था अपनी ही बेटी का यौन शोषण, मेजर के खिलाफ केस हुआ दर्ज, पढ़ें पूरी खबर

सेना का मेजर करता था अपनी ही बेटी का यौन शोषण, मेजर के खिलाफ केस हुआ दर्ज, पढ़ें पूरी खबर

भोपाल | बैरागढ़ थाना पुलिस ने 17 वर्ष की किशोरी की शिकायत पर उसके पिता के खिलाफ यौन शोषण, पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी पिता सेना में सीएचएम (कंपनी हवलदार मेजर) है। पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली किशोरी 11वीं की छात्रा है।

पढ़ें : 5 लाख ने इनामी नक्सली की हुई मौत, दिख रहे थे कोरोना के लक्षण, पढ़ें पूरी खबर

उसने पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि वर्ष 2007 से पिता उसके साथ अश्लील हरकत कर रहे हैं। इस वर्ष मई में वह छुट्टी पर घर आए थे। आते ही उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। फोन पर शिकायत करने पर पुलिस घर आकर पिता को समझाइश देकर चली गई थी। पिता  ने अक्टूबर में ड्यूटी से वापस आने पर देख लेने की धमकी दी थी।

पढ़ें : राज्य सरकार ने प्रदेश में 1 दिन के राजकीय शोक का किया ऐलान, पढ़ें पूरी खबर

भयभीत किशोरी ने 28 सितम्बर को गूगल पर चाइल्ड लाइन का पता हासिल किया। अगले दिन वह चाइल्ड लाइन संचालक अर्चना सहाय से मिली। अर्चना सहाय ने बताया कि किशोरी की काउंसिलंग में पता चला कि उसकी मां, बड़ी बहन सब कुछ जानते हुए भी चुप रहने को कहते थे। आरोपी पिता जम्मू-कश्मीर में तैनात है। बाल कल्याण समिति ने किशोरी को आश्रय गृह भज दिया है।

 

 
5 लाख ने इनामी नक्सली की हुई मौत, दिख रहे थे कोरोना के लक्षण, पढ़ें पूरी खबर

5 लाख ने इनामी नक्सली की हुई मौत, दिख रहे थे कोरोना के लक्षण, पढ़ें पूरी खबर

दंतेवाड़ा | नक्सलियों के गढ़ में भी कोरोना ने अपनी पहुंच बना ली है। नक्सली भी अब इसके कहर से अछूते नहीं रहे। ऐसे में दंतेवाड़ा से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के वनक्षेत्र में एक नक्सली की मृत्यु के बाद पता चल रहे लक्षण से संक्रमण की संभावना जताई जा रही है, हालांकि संक्रमण की पुष्टि नहीं हो पाई है। दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि इनामी नक्सली की मौत के बाद साथियों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

पढ़ें : बड़ी खबर : सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाकर डकैतों ने दी 31 लाख की लूट, जाने कहा की है यह घटना

दंतेवाड़ा एसपी पल्लव ने बताया कि मृत नक्सली पर 5 लाख का इनाम घोषित था। चर्चा में उन्होंने ने जानकारी दी कि इस घटना की पुष्टि करने गांव वालों से जब पूछताछ की गई तो ग्रामीणों ने नक्सली को तीन दिन से तेज बुखार होने की बात कही, और आज नक्सली ने दम तोड़ दिया।

पढ़ें : राज्य सरकार ने प्रदेश में 1 दिन के राजकीय शोक का किया ऐलान, पढ़ें पूरी खबर

मृतक नक्सली सुकमा के एक गांव का निवासी था, नक्सलियों ने उसका अंतिम संस्कार उसके गांव में किया। ऐसे में एक बात तो साफ़ होती है कि किसी भी स्वस्थ व्यक्ति के लिए बुखार जानलेवा नहीं होता, अगर व्यक्ति कोरोना संक्रमित हो तो हल्का बुखार भी उसकी जान ले सकता है। ऐसे में यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि नक्सली गढ़ में कोरोना अपनी पैठ जमाना शुरू कर दिया है, और नक्सली दलम इसकी चपेट में है।एक ओर देश और प्रदेश में जहां संक्रमण अब कम हो रहा है, वहीं हो सकता है आने वाले समय में कोरोना संक्रमण के बड़े मामले नक्सल गढ़ से ही सामने आएं।

बड़ी खबर : सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाकर डकैतों ने दी 31 लाख की लूट, जाने कहा की है यह घटना

बड़ी खबर : सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाकर डकैतों ने दी 31 लाख की लूट, जाने कहा की है यह घटना

कोरबा | छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि जिले के दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत एसीबी कंपनी में अज्ञात नकाबपोश डकैत बीती रात लगभग 1 बजे घुस गये । जहां डकैतों द्वारा सुरक्षा में तैनात गार्डों को बंधक बनाकर लाखों रुपए  की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया हैं।

पढ़ें : अभिनेता अक्षय कुमार वीडियो शेयर कर बोले-कैसे झूठ बोल दूं कि इंडस्ट्री में ड्रग्स की समस्या नहीं 

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर सहित जिले के तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।

पढ़ें : हाईवे पर मोबाइल लूट की वारदात करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

मिली जानकारी के अनुसार डकैतों ने लगभग 30 तीस लाख से अधिक की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। इस लूट की वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस के अधिकारियों की टीम मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। जांच के बाद ही मामला स्पष्ट होगा कि डकैती की वारदात में कितने लोग थे और रकम कितनी थी।

राज्य सरकार ने प्रदेश में 1 दिन के राजकीय शोक का किया ऐलान, पढ़ें पूरी खबर

राज्य सरकार ने प्रदेश में 1 दिन के राजकीय शोक का किया ऐलान, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | कुवैत के प्रशासक शेख सबा अल-अहमद, अल जाबेर, अल-सबा के निधर पर छत्तीसगढ़ राज्य में भी रविवार को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।

पढ़ें : हाईवे पर मोबाइल लूट की वारदात करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डी.डी. सिंह ने इस संबंध में आज आदेश जारी किया है। जारी आदेश में 29 सितंबर 2020 को कुवैत के प्रशासक के शेख सबा के निधन का उल्लेख किया गया है। उनके निधन पर भारत सरकार द्वारा 04 अक्टूबर को राजकीय शोक घोषित किया गया है। भारत सरकार के निर्देशानुसार आज राज्य में भी एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। राजकीय शोक के दौरान राज्य में सभी शासकीय भवनों एवं अन्य स्थानों जहां पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज  फहराये जाते है वहां ध्वज आधे झुके रहेंगे तथा राज्य में शासकीय स्तर पर कोई मनोरांजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाऐंगे।

हाईवे पर मोबाइल लूट की वारदात करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

हाईवे पर मोबाइल लूट की वारदात करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | राजधानी रायपुर के सायबर सेल को बड़ी कामयाबी मिली है | रायपुर पुलिस के सायबर सेल ने हाईवे पर मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकरी के अनुसार पुलिस को शिकायत मिल रही थी कि कुम्हारी टोल प्लाजा से मंदिर हसौंद इलाके के बीच से गुजरने वाले हाईवे पर लगातार मोबाइल लूट की घटनाएं हो रही है।

पढ़ें : अभिनेता अक्षय कुमार वीडियो शेयर कर बोले-कैसे झूठ बोल दूं कि इंडस्ट्री में ड्रग्स की समस्या नहीं 

राजधानी पुलिस के सायबर सेल के लोगो ने मुखबिर के जरिये शक के आधार पर सबसे पहले दीपांकर को सुन्दर नगर इलाके से हिरासत में लेकर कड़ाई से पुछताछ की तो उसने लूट की सारी वारदाते अपने साथी सौरभ मुखर्जी के साथ अंजाम देना बताया।

पढ़ें : BIG BREAKING : एक करोड़ के गांजा के साथ, तीन गिरफ्तार 

आरोपी दीपांकर ने बताया कि वो और उसके साथी हाईवे में पड़ने वाली शराब भट्टियों पर भी मोबाइल चोरी करते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियो से मिली जानकारी के मुताबिक गैंग के तीसरे आरोपी लुटेरे गोलू को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियो दीपांकर, सौरभ मुखर्जी और गोलू नशे के आदी है और नशे की पूर्ति के लिए लुट की घटनाओ को अंजाम देते थे। आरोपी ने बताया कि हाईवे पर करीब 12 मोबाइल लूट चुके है।

 

अभिनेता अक्षय कुमार वीडियो शेयर कर बोले-कैसे झूठ बोल दूं कि इंडस्ट्री में ड्रग्स की समस्या नहीं

अभिनेता अक्षय कुमार वीडियो शेयर कर बोले-कैसे झूठ बोल दूं कि इंडस्ट्री में ड्रग्स की समस्या नहीं

मुंबई। बॉलीवुड में ड्रग्स मामले को लेकर अभिनेता अक्षय कुमार ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में अक्षय लोगों से कह रहे हैं कि मैं आपका गुस्सा समझता हूं। लेकिन हर प्रोफेशन का हर बंदा उस प्रॉब्लम में मिला हुआ हो ऐसा नहीं हो सकता। प्लीज पूरी इंडस्ट्री को बदनाम नजरों से मत देखो।
अक्षय कुमार ने ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में अक्षय कह रहे हैं- ‘आज थोड़े भारी दिल से आपसे बात कर रहा हूं। पिछले काफी दिनों में बहुत सी बातें आई मन में लेकिन हर तरफ इतनी निगेटिवटी है कि समझ में नहीं आता है क्या बोलूं किससे बोलूं और कितना बोलूं। देखिए भले ही हम लोग स्टार्स कहलाते हैं लेकिन बॉलीवुड को आपने अपने प्यार से बनाया है। हम सिर्फ एक इंडस्ट्री नहीं है।
हमने फिल्मों के जरिए अपनी सभ्यता और वैल्यूज को देश के हर कोने तक पहुंचाया है। जब जब हमारी देश की जनता की भावनाओं की बात की तो फिल्मों ने उसे ही दिखाने की कोशिश की। फिर चाहे एंग्री यंग मैन वाला आक्रोश हो, भ्रष्टाचार हो, गरीबी हो सभी को सिनेमा ने अपने तरीके से दिखाने की कोशिश की है। ऐसे में अगर आप लोगों में गुस्सा है तो भी हमारे सिर माथे पर है।’
अभिनेता वीडियो में आगे कह रहे हैं- ‘सुशांत सिंह राजपूत की अचानक मौत के बाद से बहुत से ऐसे मुद्दे सामने आए हैं जिन्होंने हमें भी उतना ही दर्द दिया है जितना कि आप सब को। इन मुद्दों ने हमें अपने गिरेबान में झांकने को मजबूर किया है।
हमारी फिल्म इंडस्ट्री की बहुत सी ऐसी खामियों को देखने पर मजबूर किया है जिस पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। आजकल ड्रग्स के बारे में बात हो रही है। दिल पर हाथ रखकर मैं आपसे कैसे झूठ बोल दूं कि ये परेशानी नहीं है, जरूर है। वैसे ही जैसे हर प्रोफेशन में होती होगी लेकिन हर प्रोफेशन का हर बंदा उस प्रॉब्लम में मिला हुआ हो ऐसा नहीं हो सकता।’
ड्रग्स एक कानूनी मामला है। मुझे पूरा विश्वास है इस पर कोर्ट या फिर जांच टीम जो भी एक्शन ले रही होंगी वो बिल्कुल सही होगा। ये भी जानता हूं कि सिनेमाजगत का हस शख्स उनके साथ पूरा सहयोग करेगा। पर प्लीज ऐसा मत करो कि पूरी इंडस्ट्री को बदनाम नजरों से देखने लगो। ये सही नहीं है, ये तो गलत है ना।

BIG BREAKING : एक करोड़ के गांजा के साथ, तीन गिरफ्तार

BIG BREAKING : एक करोड़ के गांजा के साथ, तीन गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नशे कारोबार का खुलासा होने के बाद अब डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस एक्शन मोड पर आ गई है और शनिवार को कार्रवाई करते हुए मंदिर हसौद इलाके से 1 करोड़ रुपए का गांजा बरामद किया है।

Also Read:- आज दिनांक 4 अक्टूबर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
मिली जानकारी के अनुसार गांजा को ग्राहकों और डिलरों तक पहुंचाने के लिए ट्राले में छिपाकर रखा गया था। मामले में डीआरआई ने ड्राइवर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि डीआरई द्वारा जब्त किया गया गांजा 450 किलो है।
 

आज दिनांक 4 अक्टूबर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 4 अक्टूबर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 4 अक्टूबर का राशिफल

मेष राशि :-

आज का दिन आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा। संपत्ति संबंधी कार्य बनेंगे, कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ सहयोग करेंगे। शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता रहेगी। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात आनंददायक रहेगी। कोई शुभ समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। यह निर्णय लेते समय पर खुद पर भरोसा रखें। दूसरों की सलाह लें, लेकिन अंतिम फैसला स्वयं करें। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

वृषभ राशि :-

आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में थोड़ा निराशा महसूस कर सकते हैं। सिद्धान्तों पर डटे रहेंगे और कार्यक्षेत्र में अपनी शर्तों पर काम करेंगे। अपनी समस्या का समाधान ढूंढने का प्रयास करें। इसमें किसी जानकार की सलाह भी ले सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकते हैं। स्वभाव में क्रोध और आवेश रह सकता है। वाणी-व्यवहार में संयम रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

मिथुन राशि :-

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में धन लाभ की संभावना है। संबंधियों के साथ मुलाकात आनंदित करेगी। सामाजिक क्षेत्र में नौकरी व्यवसाय में लाभ मिलेगा। परिवार में खुशियों भरा माहौल रहेगा, लेकिन परिजन तनावपूर्ण स्थिति में डाल सकते हैं। घर में मेहमानों का भी आना-जाना हो सकता है। किसी ऐसी वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं, जो भविष्य में लाभ देगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क राशि :-

आज का दिन अच्छा रहेगा। जरूरी काम बनने से लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। अच्छी खबर भी मिलने के योग हैं। उच्च पदाधिकारी और बुजुर्ग वर्ग की कृपादृष्टि रहेगी। सभी काम सरलता से संपन्न होते हुए प्रतीत होंगे। नौकरी-व्यवसाय के क्षेत्र में परिस्थिति अनुकूल रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। यात्रा पर जाने से बचें और खाना-पान का ध्यान रखें।

सिंह राशि :-

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम का प्रेशर बढ़ेगा। सूझ-बूझ से काम लेंगे, तो तनाव में कमी आएगी। कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद होने से उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। प्रतिस्पर्धी सिर उठा सकते हैं। नकारात्मक विचारों को मन पर हावी न होने दें। सरकारी काम में अड़चन आ सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या राशि :-

आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अनोखी अनुभूति कराने वाला साबित हो सकता है। नए कार्य की शुरुआत के लिए समय अच्छा नहीं है, लेकिन मेहनत करने से काम जल्दी पूरा करेंगे, शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। अनावश्यक कार्यों पर खर्च करना पड़ेगा, जिससे आर्थिक परेशान हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। गूढ़ और रहस्यमय विद्याएं सीखने में विशेष रुचि ले सकते हैं। आध्यात्मिक सिद्धियां मिलने का योग है।

तुला राशि :-

आज का दिन अच्छा रहेगा। परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी और उत्साह व ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। विकास कार्यों में सफलता मिलेगी, ऑफिस में अधिकारी सहयोग करेंगे। आकस्मिक धन लाभ का योग है। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी। किसी ऐसी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो कोई महत्वपूर्ण सलाह दे सकता है। दांपत्यजीवन का विशेष आनंद मिलेगा। स्नेहीजनों के साथ समय बिताएंगे।

वृश्चिक राशि :-

आज का दिन सामान्य रहेगा। कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। इस खबर से कोई बड़ी समस्या समाप्त हो सकती है। कार्य में सफलता और यश एवं कीर्ति प्राप्त होने की संभावना रहेगी। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं, लेकिन अनावश्यक खर्च भी बढ़ेंगे। कानूनी फंदे में फंस सकते हैं, इसलिए सूझ-बूझ से काम लें।

धनु राशि :-

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।  परिजनों से विवाद हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें। क्रोध पर नियंत्रण तथा वाणी पर संयम रखें और दूसरों की बात को नजरअंदाज करने का प्रयास करें। दोस्तों और परिजनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आकस्मिक खर्च हो सकता है। धार्मिक व्यक्ति के दार्शनिक विचारों को सुनेंगे, तो शांत व सहज रहेंगे।

मकर राशि :-

आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यों में सफलता से मनोबल में वृद्धि होगी। धनलाभ और प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। जमीन, मकान, वाहन आदि में निवेश लाभदायक सिद्ध होगा। दोस्तों से निराशा मिल सकती है, लेकिन परिजनों का भरपूर सहयोग रहेगा। अपना काम स्वयं ही निपटाएं, क्योंकि दूसरों के भरोसे रहना ठीक नहीं होगा। सेहत को लेकर सावधानी बरतें। परिवार का वातावारण आपके अनुकूल रहेगा।

कुम्भ राशि :-

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र में उन्नति होगी, ठोस संगठन से जुडऩे के योग हैं। जीवन ध्येय पूरा करने के अवसर मिलेंगे और पद लाभ मिलेगा। खुद को मानसिक रूप से शांत महसूस करेंगे और दुनिया के शोर-शराबे से दूर रहेंगे। अपने भविष्य को लेकर कुछ विचार-विमर्श कर सकते हैं। परिजनों के साथ व्यतीत होगा और उनके द्वारा लाभ भी मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त करेंगे।

मीन राशि :-

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। अपने प्रयासों से अर्थ क्षेत्र में सुधार आएगा। व्यवहार उदार रहेगा और व्यावसायिक योजना फलीभूत होंगी। कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा परिवारजनों या दोस्तों के साथ हो सकती है। मानिसक रूप से शांति मिलेगी। नए कार्य का प्रारंभ न करें। वाणी पर संयम रखने से परिजनों के साथ वाद-विवाद नहीं होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 

BIG BREAKING : रायपुर में 308 समेत प्रदेश में 2610 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, 15 मरीजों की हुई मौत

BIG BREAKING : रायपुर में 308 समेत प्रदेश में 2610 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, 15 मरीजों की हुई मौत

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है | आज भी प्रदेश में कुल 2610 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 308 मरीज, दुर्ग से 234, राजनांदगांव से 109, बालोद से 72, बेमेतरा से 57, कबीरधाम से 35, धमतरी से 65, बलौदा बाजार से 44, महासमुंद से 56, गरियाबंद से 24, बिलासपुर से 149, रायगढ़ से 219, कोरबा से 204, जांजगीर चांपा से 174, मुंगेली से 61, जीपीएम से 14, सरगुजा से 49, कोरिया से 104, सूरजपुर से 46, बलरामपुर से 79, जशपुर से 22, बस्तर से 123, कोंडागांव से 39, दंतेवाड़ा से 101, सुकमा से 45, कांकेर से 70, नारायणपुर से 33, बीजापुर से 68, अन्य राज्य से 6 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 2416 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 15 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 29292 है |

न्यूज़ बुलेटिन : देखें आज 3 अक्टूबर की दिन भर की बड़ी खबरें

न्यूज़ बुलेटिन : देखें आज 3 अक्टूबर की दिन भर की बड़ी खबरें

सम्बंधित न्यूज़ को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए हेड लाइन पर क्लिक करें.......  

बलरामपुर गैंगरेप को छोटी-मोटी घटना बताना डहरिया की बेटियों के प्रति कलंकपूर्ण मानसिकता का परिचायक : विष्णुदेव

केंद्र के तीन काले कानूनों को सही ठहरा भाजपा नेता किसानों को कर रहे हैं गुमराह: कांग्रेस 

कुत्ते के विवाद में महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, दबंगों ने दी परिवार को उड़ा देने की धमकी 

पिकनिक पाईंट में जुआ खेलते 12 जुआड़ी गिरफ्तार, हजारों रूपये नगदी सहित तास की पत्ती जप्त 

राजधानी के कुशालपुर स्थित सूने मकान में हुए जेवरात सहित लाखों की नगदी चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार 

छेड़छाड़ से परेशान 22 वर्षीय युवती ने काटी कलाई की नसें, युवती की हालत नाजुक 

छत्तीसगढ़ बनने के बाद पहली बार 595 प्रोफेसरों की सीधी भर्ती, पढ़े पूरी खबर 

सड़क हादसे के नियमों में बड़े बदलाव: अब सड़क हादसों में मदद से घबराएं नहीं, पुलिस नहीं करेगी परेशान 

जूनियर डॉक्टर ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, परिजनों ने लगाया रैगिंग का आरोप 

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: डॉक्टर ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, घर से कहकर निकला था कुछ देर में लौटूंगा 

Bigg Boss 14: सुखविंदर कौर से राधे माँ बनने की कहानी, ऐसा रहा अब तक का सफर

Bigg Boss 14: सुखविंदर कौर से राधे माँ बनने की कहानी, ऐसा रहा अब तक का सफर

इस बार 'बिग बॉस' हाउस में राधे मां (Radhe Maa) की एंट्री को लेकर काफी चर्चा हो रही है और सूत्रों के मुताबिक, इस शो में आने के लिए राधे मां ने 'बिग बॉस 14' के मेकर्स से हर हफ्ते के लिए 75 लाख रुपये की मोटी रकम की डिमांड की है. आज की इस स्टोरी में हम आपको राधे मां की लाइफ के कुछ अनसुने पहलुओं के बारे में बताएंगे.
जब राधे मां सिर्फ 17 साल की थी उनकी शादी मनमोहन सिंह से हुई थी. मनमोहन सिंह मिठाई की दुकान पर काम किया करते थे. शादी के बाद नौकरी के सिलसिले में उनके पति को कतर जाना पड़ा. घर की आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से राधे मां लोगों के कपड़े सिलकर गुज़ारा करती थीं. हालांकि अब वो अपने पति से अलग रहती हैं और उनके कोई बच्चे नहीं हैं.


सूत्रों के मुताबिक, राधे मां 21 साल की उम्र में महंत श्री रामदीन दास से मिली. उन्होंने सुखविंदर कौर उर्फ राधे मां को 6 महीने तक दीक्षा दी और महंत रामदीन दास ने ही उन्हें राधे मां नाम दिया. आज राधे मां के हजारों भक्त हैं. उनके भक्तोंध की लिस्ट में कई सिलब्रिटीज भी शामलि हैं जिनमें रवि किशन, मनोज बाजपेयी, डॉली बिंद्रा जैसे कई नाम हैं. मीडिया रिपोट्स के अनुसार राधे मां की चौकी का खर्चा करीब 5 लाख से 35 लाख रुपये तक का है, जिसकी सारी देख-रेख उनके एजेंट टल्ली बाबा करते हैं.
साल 2015 में राधे मां की लाल रंग की मिनी स्कर्ट और बूट्स में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी. उस वक्त उनकी तस्वीर को लेकर काफी विवाद भी हुआ था. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में सफाई पेश करते हुए राधे मां ने कहा था कि-'ये कपड़े उन्हें उनके एक भक्त ने दिए थे. वैसे भी ये किसने कहा है कि साध्वी एक ही तरह के कपड़े पहन सकती हैं, अगर मेरे भक्त खुश हैं तो मैं भी खुश हूं.' इसके अलावा एक्ट्रेस और 'बिग बॉस' की कंटेस्टेंट रह चुकी डॉली बिंद्रा ने भी कभी राधे मां के खिलाफ साल 2015 में उन्हें जान से मारने की धमकी देने को लेकर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी.


राधे मां खुद को देवी का अवतार बताती हैं. एक देवी की ही तरह राधे मां भी हमेशा लाल जोड़े और त्रिशूल के साथ दिखाई देती हैं. कम ही लोग जानते हैं कि उनका असली नाम सुखविंदर कौर है. उनका जन्म साल 1965 में पंजाब के गुरदासपुर में दोरांगला गांव में हुआ था. जब उन्होंने आध्यात्म की तरफ रुख किया उसके बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर राधे मां रख लिया.

 

बलरामपुर गैंगरेप को छोटी-मोटी घटना बताना डहरिया की बेटियों के प्रति कलंकपूर्ण मानसिकता का परिचायक : विष्णुदेव

बलरामपुर गैंगरेप को छोटी-मोटी घटना बताना डहरिया की बेटियों के प्रति कलंकपूर्ण मानसिकता का परिचायक : विष्णुदेव

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने प्रदेश के श्रम मंत्री शिव डहरिया के उस कथन को प्रदेश की बेटियों के प्रति कलंकपूर्ण मानसिकता का परिचायक बताया है, जिसमें मंत्री डहरिया ने सरगुजा संभाग के बलरामपुर में एक नाबालिग बच्ची के साथ हुए गैंगरेप को ‘छोटी-मोटी घटना’ बताकर हैवानियत और दरिंदगी को हल्के में लिया है। श्री साय ने कहा कि इस शर्मनाक कथन के लिए मंत्री डहरिया प्रदेश की मातृ-शक्ति से नि:शर्त क्षमायाचना करें और राहुल गांधी व प्रियंका वाड्रा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मंत्री पद से डहरिया को तत्काल बर्ख़ास्त करने कहें।

Read:- रायपुर : ​​​​​​​सहायक प्राध्यापक परीक्षा 5 नवम्बर से 8 नवम्बर तक
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साय ने हाथरस मामले में राहुल गांधी व प्रियंका वाड्रा के राजनीतिक ड्रामे पर कटाक्ष कर कहा कि छत्तीसगढ़ में दुष्कर्म के मामलों पर कुछ कहने के बजाय भाई-बहन मुँह बंद कर बैठे हैं! बेटी तो बेटी होती है, चाहे वह हाथरस की हो या छत्तीसगढ़ की; फिर कांग्रेस क्यों दुष्कर्म मामलों में दोहरे राजनीतिक चरित्र का प्रदर्शन कर रही है? श्री साय ने कहा कि बार-बार हाथरस जाकर सियासी नौटंकी रचने पर आमादा राहुल-प्रियंका के एजेंडे में छत्तीसगढ़ के पीड़ित-परिवारों से मिलना क्या इसीलिए शामिल नहीं है, क्योंकि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। छत्तीसगढ़ के ही जशपुर ज़िले के बगीचा थाना क्षेत्र में एक 63 वर्षीया वृद्ध महिला के साथ हुए सामूहिक अनाचार के मामले का जिक्र कर श्री साय ने कहा कि प्रदेश सरकार के नाकारापन के चलते राज्य में नाबालिग बेटियों से लेकर वृद्ध महिलाओं तक की अस्मत और जान साँसत में है।

Read:-  केंद्र के तीन काले कानूनों को सही ठहरा भाजपा नेता किसानों को कर रहे हैं गुमराह: कांग्रेस 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साय ने राहुल-प्रियंका को छत्तीसगढ़ आकर पीड़ित परिवारों से मिलने और इंसाफ़ दिलाने की पहल करने को कहा है और यह प्रस्ताव रखा है कि उनके आने-जाने का खर्च वहन करने को भाजपा तैयार है। श्री साय ने कहा कि बेटियों के साथ हो रही हैवानियत को भी कांग्रेस राजनीतिक नज़रिए से भुनाकर अपने मानसिक दीवालिएपन का परिचय देकर प्रदेश को शर्मसार करने में लगी है। छत्तीसगढ़ में पिछले एक सप्ताह में घटीं दुष्कर्म की घटनाओं पर संजीदा होने के बजाय मंत्री डहरिया ने अपनी संवेदनहीनता का प्रदर्शन किया है। समूचा प्रदेश महिलाओं की अस्मत और जान से हो रहे घिनौने खिलवाड़ से क्षुब्ध है और प्रदेश सरकार और कांग्रेस के लोग राजनीतिक पाखंड रचते हुए ज़रा भी शर्म महसूस नहीं कर रहे हैं।
 

रायपुर : ​​​​​​​सहायक प्राध्यापक परीक्षा 5 नवम्बर से 8 नवम्बर तक

रायपुर : ​​​​​​​सहायक प्राध्यापक परीक्षा 5 नवम्बर से 8 नवम्बर तक

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा विज्ञापित उच्च शिक्षा विभाग में सहायक प्राध्यापक के रिक्त 1384 पदों की पूर्ति के लिए लिखित परीक्षा की तिथि 5 नवम्बर से 8 नवम्बर तक नियत की गई है।

Read Also:- कुत्ते के विवाद में महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, दबंगों ने दी परिवार को उड़ा देने की धमकी 

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के सचिव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस परीक्षा की समय-सारणी पृथक से जारी की जाएगी। 

अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन ने मुख्यमंत्री से की कोविड मृत्यु पर अनुग्रह राशि व अनुकंपा नियुक्ति की मांगा

अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन ने मुख्यमंत्री से की कोविड मृत्यु पर अनुग्रह राशि व अनुकंपा नियुक्ति की मांगा

रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा एवं प्रदेश प्रवक्ता बी.पी.शर्मा ने बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण चरम पर है। प्रतिदिन हजारों नागरिक संक्रमित हो रहे हैं। अपने शासकीय दायित्वों का क्रियान्वयन करते करते कर्मचारी-अधिकारी भी कोविड-19 से संक्रमित हो रहे हैं। यही ही नहीं अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन करते करते कर्मचारी अधिकारी अपने प्राणों की आहुति भी दे रहे हैं। कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए कई राज्य सरकारों ने विशेष अनुग्रह राशि का प्रावधान कर्मचारी अधिकारियों के लिए किया है लेकिन खेद का विषय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसी प्रकार की अनुग्रह राशि का प्रावधान नहीं किया गया है। कोविड-19 संक्रमण से डॉक्टर ,स्टाफ नर्स, स्वास्थ्य कर्मी, शिक्षक, पटवारी, राजस्व निरीक्षक, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, लिपिक सहित अन्य विभागों के कार्यरत कर्मचारियों की असामयिक की मृत्यु भी हो रही है। शासकीय सेवकों के घर उजड़ रहा है, उनके परिवार के बच्चे अनाथ हो रहे हैं। घर के सहारा गुजरने के बाद उनका घर कैसे करेगा यह ज्वलंत प्रश्न है। ऐसे समय में सरकार को कोरोना वारियर्स के साथ खड़ा होना चाहिए। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री निवास में 2 अगस्त को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर राजस्थान सरकार की भांति राज्य कर्मचारियों की मृत्यु पर 50 लाख अनुग्रह राशि स्वीकृत करने तथा पीड़ित परिवार के सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति हेतु आग्रह किया था। मुख्यमंत्री ने इस विषय को गंभीरता से लेकर, मांग पर संवेदनशीलता दिखाते हुए आश्वस्त किया कि यदि ऐसा कोई अवसर आता है तो हमारी सरकार अन्य राज्य सरकारों से अधिक कर्मचारियों के लिए करेगी। उनके इस कथन का प्रदेशभर के कर्मचारियों ने स्वागत किया था लेकिन इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा कोई आदेश जारी नहीं करने से कर्मचारियों में हताशा है। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा सहित समस्त पदाधिकारियों एवं फेडरेशन में शामिल समस्त प्रांत अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पुनः राज्य शासन से कोरोना संक्रमित शासकीय सेवक के आकस्मिक निधन पर 50 लाख अनुग्रह राशि एवं शासकीय सेवक के आश्रित परिवार के एक व्यक्ति को योग्यता अनुसार शासकीय सेवा में उपयुक्त पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने आदेश जारी कराने की मांग की है। कर्मचारी नेताओं को उम्मीद है कि राज्य शासन इस न्यायोचित मांग पर संज्ञान लेते हुए शीघ्र आदेश जारी करेगी।  

 केंद्र के तीन काले कानूनों को सही ठहरा भाजपा नेता किसानों को कर रहे हैं गुमराह: कांग्रेस

केंद्र के तीन काले कानूनों को सही ठहरा भाजपा नेता किसानों को कर रहे हैं गुमराह: कांग्रेस

रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय द्वारा कृषि कानूनों को लेकर कांग्रेस द्वारा भ्रम फैलाये जाने के आरोप पर कांग्रेस ने कहा विष्णु देव खुद क्यो नही इन भ्रमो को निराकरण जनता के सामने करते ? प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि देश के किसानों और जनता के मन मे कृषि कानून को लेकर जो आशंकाए है उसका विष्णुदेव साय जबाब दे दे ?सारे भ्रम खुद दूर ब खुद दूर हो जायेगे।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने विष्णु देव साय से पूछा क्या नया कानून में किसानों की फसल की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य या घोषित समर्थन मूल्य से अधिक कीमत से ही होगी नए कानून में इसका प्रावधान क्यो नहीं किया ?. नए कानून में कांट्रेक्ट फार्मिग में किसानों को कम्पनियों से विवाद की स्थिति में न्यायपालिका के बजाय कार्यपालिका में शिकायत के प्रावधान क्यो किया गया ?किसानों के लिये अदालत के दरवाजे क्यो बन्द किये गये? कांट्रेक्ट फार्मिग में किसानों के साथ कांट्रेक्ट की जो न्यूनतम समय अवधि तय की गई है वैसी ही बंदिश कांट्रेक्ट करने वाली कम्पनी के साथ क्यो नही की गई है ?नए कानून के ठेका कृषि के प्रावधान में किसानों की न्यूनतम आय की गारंटी क्यो नही दी गयी है ? खराब फ़सल पर किसानों के नुकसान की भरपाई कैसे होगी ? आवश्यक वस्तुओं के भंडारण से अधिकतम की सीमा हटाने से किसानों को कैसे फायदा होगा ?इससे तो पूंजीपतियों ,जमाखोरी को बढ़ावा मिलेगा ?भाजपा बताये इस कानून से किसान को क्या लाभ होगा?

धनंजय ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ जो अपने राज्य में न्यूनतम समर्थन मूल्य के अतिरिक्त राशि दे कर फसलों की खरीदी करती है वे सीमा पार के राज्यो से आने वाली धान आदि को कैसे रोकेंगे ?नए कानून में तो कोई भी व्यक्ति किसी भी राज्य में उपज बेच सकेगा। उनको रोकना गैर कानूनी होगा ऐसे में प्रदेश के किसानों से धान खरीदी योजना असफल हो कर बन्द नही हो जाएगी ?यह कानून राज्य के धान खरीदी को बंद करने का भाजपाई षड्यंत्र तो नही ?

भाजपा के कथनी और करनी में जमीन और आसमान का अंतर इस कानून में दिखता है 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने स्वामीनाथन कमेटी के सिफारिश के अनुसार लागत मूल्य का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य देने का वादा किया था जो अब तक लागू नहीं हुआ है और उल्टा नरेंद्र मोदी की सरकार किसान विरोधी शांताराम कमेटी के सिफारिश को लागू कर पूंजीपतियों के हाथों किसानों को गुलाम बनाने का षड्यंत्र कर रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय भाजपा के 2014 के घोषणा पत्र और वर्तमान में लागू की गई मोदी सरकार के तीन काले कानून को को पढ़कर खुद का भ्रम पहले दूर कर ले। स्पष्ट हो जायेगा मोदी सरकार के द्वारा लागू की गई कानून किसान विरोधी है।
 छह बड़े सरकारी बैंकों पर लागू नहीं होंगे आरबीआई के नियम, किया लिस्ट से बाहर

छह बड़े सरकारी बैंकों पर लागू नहीं होंगे आरबीआई के नियम, किया लिस्ट से बाहर

नई दिल्ली। आरबीआई यानी भारतीय रिजर्व बैंक ने ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और इलाहाबाद बैंक समेत छह सरकारी बैंकों को आरबीआई अधिनियम की दूसरी अनुसूची से बाहर कर दिया है। अर्थार्थ अब इन 6 बैंकों पर आरबीआई के नियम लागू नहीं होंगे। दरअसल इन बैंकों का अन्य बैंकों के साथ विलय हो गया है। इसीलिए इन बैंकों के नाम को हटा दिया गया हैं। जानकारी के अनुसार इन छह बैंक में सिंडिकेट बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, आंध्रा बैंक, कॉर्पोरेशन बैंक और इलाहाबाद बैंक शामिल हैं। इस फैसले से बैंक के ग्राहकों पर कोई भी असर नहीं होगा। क्योंकि, मर्जर के बाद इन बैंकों के ग्राहक मर्ज होने वाले बैंक के कस्टमर बन चुके हैं। बता दें कि केंद्र सरकार ने पिछले साल अगस्त में 10 सरकारी बैंकों के विलय का ऐलान किया था। इस योजना के मुताबिक, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स का विलय पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में हुआ है। विलय के बाद पीएनबी देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक बन गया है। सिंडिकेट बैंक का विलय केनरा बैंक में हो रहा है। इलाहाबाद बैंक का विलय इंडियन बैंक में होगा। आंध्र बैंक और कॉर्पोरेशन बैंक का विलय यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में हो गया है। 

जानकारी के मुताबिक रिजर्व बैंक की ओर से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि सिंडिकेट बैंक को 01 अप्रैल 2020 से आरबीआई अधिनियम 1934 की दूसरी अनुसूची से बाहर किया गया है, क्योंकि 27 मार्च 2020 की अधिसूचना के हिसाब से एक अप्रैल 2020 से इसके बैंकिंग कारोबार बंद हो गये हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने अन्य पांच सरकारी बैंकों के संबंध में इसी तरह की अधिसूचना जारी की हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के अधिनियम की दूसरी अनुसूची में शामिल बैंक को अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक (शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक) के रूप में जाना जाता है। इन छह बैंकों का एक अप्रैल से अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के साथ विलय कर दिया गया है। 

ओबीसी और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का पंजाब नेशनल बैंक में, केनरा बैंक में सिंडिकेट बैंक का, आंध्र बैंक और कॉर्पोरेशन बैंक का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में, और इलाहाबाद बैंक का इंडियन बैंक में विलय कर दिया गया है। इन विलय के बाद अब देश में सात बड़े और पांच छोटे सरकारी बैंक हैं। साल 2017 में देश में 27 सरकारी बैंक थे, जो अब विलय के बाद 12 रह गये हैं। 
 कुत्ते के विवाद में महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, दबंगों ने दी परिवार को उड़ा देने की धमकी

कुत्ते के विवाद में महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, दबंगों ने दी परिवार को उड़ा देने की धमकी

बैतूल। हाल ही में उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में दबंगों के अत्याचार से पीडि़त युवती के साथ दुष्कर्म और उसकी मौत का मामला थमा भी नही था कि बैतूल जिले के चिचोली तहसील के ग्राम चूडिय़ा में एक आदिवासी महिला गांव के दबंगों का शिकार बन गई। कुत्ते को लेकर उपजा विवाद इतना बढ़ा कि दबंग परिवार ने मिलकर न ही आदिवासी महिला के साथ मारपीट की बल्कि उसे पीटते-पीटते बीच सड़क पर उसे निर्वस्त्र भी कर दिया गया।

 घायल महिला का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है तो वही पुलिस ने दोनो पक्षों पर काउंटर केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।  घटना के बाद पीडि़त परिवार पर समझौते का दबाव भी बनाया गया था ।जिला अस्पताल में भर्ती पीडि़त महिला रेखा बाई ने बताया कि कुत्ते को लेकर गांव के ही  दबंग परिवार के युवकों से कहा-सुनी हो गई थी और विवाद शांत भी हो चुका था लेकिन गांव के दबंग परिवार के युवकों और महिलाओं द्वारा घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की गई। यह ही नही उसे घर से निकालकर बीच सड़क पर लाया गया और उसके कपड़े तक फाड़ दिये गये।

महिला का आरोप है कि दबंग परिवार के मुखिया ने परिवार सहित उड़ा देने की धमकी भी दी है। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना मिलने के बाद दोनो पक्षों पर मामला दर्ज किया गया था लेकिन जब इस तथ्य की जानकारी मिली की आदिवासी महिला के साथ कपड़े तक फाड़ दिये गये थे तो अस्पताल पहुंचकर महिला के बयान लिये गये है और धाराओं में भी इजाफा करने के साथ-साथ एससीएसटी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।इस घटना का खास पहलू ये है कि पुलिस ने घटना को लेकर सिर्फ मारपीट का मामला दर्ज किया था लेकिन जब मीडिया के सामने महिला ने बयान दिया और मामला एस पी तक पहुंचा तो आनन फानन में महिला सेल प्रभारी को अस्पताल भेज कर बयान लिए गए। और धाराओं में इजाफा किया गया।
 कोरोना संकट में भी छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, जीएसटी कलेक्शन ग्रोथ में देश में दूसरे स्थान पर

कोरोना संकट में भी छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, जीएसटी कलेक्शन ग्रोथ में देश में दूसरे स्थान पर

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कोरोना संकट काल में भी प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गतिशील बनाए रखने के दूर-दर्शितापूर्ण निर्णय के सुखद परिणाम सामने आ रहे हैं। सितम्बर माह में देश के अन्य राज्यों की तुलना में जीएसटी कलेक्शन के मामले में छत्तीसगढ़ में दूसरी सबसे बड़ी ग्रोथ दर्ज की गई है। छत्तीसगढ़ में पिछले वर्ष सितम्बर माह की तुलना में वर्ष 2020 के सितम्बर माह में जीएसटी कलेक्शन में 24 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई। वर्ष 2019 सितंबर माह में छत्तीसगढ़ में जीएसटी कलेक्शन 1490 करोड़ रुपए था, जो वर्ष 2020 सितंबर माह में कोरोना संकट के बावजूद बढ़कर 1841 करोड़ रुपए हो गया।

केन्द्रीय वित्त मंत्रालय से जारी जीएसटी संग्रह के ताजा आंकड़ों के अनुसार जम्मू-कश्मीर 30 प्रतिशत की टैक्स कलेक्शन ग्रोथ के साथ प्रथम स्थान पर है, जबकि छत्तीसगढ़ 24 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ दूसरे स्थान पर है। राजस्थान में पिछले वर्ष की तुलना में 17 प्रतिशत, हरियाणा में 15 प्रतिशत, दिल्ली में 7 प्रतिशत, गुजरात में 6 प्रतिशत, पंजाब में 5 प्रतिशत, मध्यप्रदेश में 4 प्रतिशत और उत्तर प्रदेश में 0.05 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है। 

छत्तीसगढ़ में पूरे लॉकडाउन के दौरान प्रदेश के ग्रामीण और वन क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां लगातार चलती रहीं। ग्रामीणों और वनवासियों को लगातार रोजगार मिलता रहा। लोगों की जेब में पैसा आया तो इसका लाभ उद्योग और व्यापार जगत को भी मिला। संकट-काल में ग्रामीण क्षेत्रों में जो आर्थिक तरलता बनी रही, उसका लाभ हमारे उद्योगों को भी मिला। लॉकडाउन समाप्त होने के बाद जैसे ही अनलॉक हुआ तो प्रदेश के आर्थिक विकास से फिर से रफ्तार पकड़ ली। अनलॉक के शुरुआती दौर में ही प्रदेश के 80 प्रतिशत से ज्यादा उद्योगों खुल चुके हैं, और हर दिन न सिर्फ संख्या में, बल्कि दिन-प्रति-दिन उत्पादन क्षमता में भी इजाफा हो रहा है। 

वन क्षेत्र में लॉकडाउन के दौरान छत्तीसगढ़ में देश का सर्वाधिक लघु वनोपजों का संग्रहण हुआ। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर खरीदे जाने वाले लघु वनोपजों की संख्या 7 से बढ़ाकर 31 कर दी गई है। तेंदूपत्ता का संग्रहण पारिश्रमिक पहले ही बढ़ाकर 4000 रुपए मानक बोरा कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में महात्मा गांधी रोजगार गांरटी योजना के तहत एक दिन में अधिकतम 26 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया। इन सभी गतिविधियों के कारण संकट-काल में भी पूरे प्रदेश में आर्थिक प्रवाह बना रहा। 

राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 19 लाख किसानों के खातों में चार किश्तों में 5750 करोड़ रुपए सीधे अंतरित की जाएगी, इसमें से दो किश्तों में 1500-1500 करोड़ रुपए की राशि किसानों के खाते में अंतरित की जा चुकी है। इस योजना से मिले संबंल से किसान पूरे जोश के साथ खेतों में जुटे हुए हैं। गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गोबर खरीदी के एवज में पशुपालकों और ग्रामीणों को लगभग 21 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान किया गया। नयी सरकार के किसानों की ऋण माफी, 2500 रुपए प्रति क्विंटल पर धान की खरीदी, सिंचाई कर की माफी जैसे उपायों ने भी अर्थव्यवस्था को गतिशील बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। यही वजह है कि लॉकडाउन के दौरान भी छत्तीसगढ़ का आर्थिक इंजन बंद नहीं हुआ। ऐतिहाती उपायों के साथ ज्यादा से ज्यादा उद्योगों को संचालन की अनुमति दी गई। उद्योगों के सामने उत्पन्न चुनौतियों को देखते हुए उन्हें बिजली के बिलों के भुगतान में रियायतें दी गई। इस साल बिजली की दरें और नियम शर्तें भी ज्यों की त्यों रखी गईं।

कोरोना संकट के दौरान रियल इस्टेट सेक्टर को सक्रिय बनाए रखने के लिए जमीनों की खरीदी-बिक्री की शासकीय गाइड लाइन दरों में 30 प्रतिशत की छूट दी गई। आटो मोबाइल सेक्टर में भी बेहतर कारोबार हुआ। लॉक डाउन के दौरान भी प्रदेश की कोयला खदानों और इस्पात उद्योगों में उत्पादन जारी रहा। नये वातावरण में, नये बदलावों के साथ शासन-तंत्र अब फिर से नयी ऊर्जा के साथ सक्रिय हो चुका है।
 गुण्डाधूर एवं महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए खिलाडिय़ों से आवेदन आमंत्रित, पुरस्कार के रूप में एक लाख रूपए नगद

गुण्डाधूर एवं महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए खिलाडिय़ों से आवेदन आमंत्रित, पुरस्कार के रूप में एक लाख रूपए नगद

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को राज्य स्थापना दिवस पर गुण्डाधूर एवं महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव पुरस्कार दिए जाते हैं। पुरस्कार के रूप में एक लाख रूपए नगद के साथ अलंकरण फलक और प्रशस्त्रि पत्र प्रदान किया जाता है। संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण द्वारा राज्य के सर्वोच्च खिलाडिय़ों से गुण्डाधूर एवं महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान 2019-20 के लिए अनुशंसाएं आमंत्रित की गई हैं। अनुशंसाएं जमा कराने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2020 निर्धारित है। इच्छुक खिलाड़ी अपना आवेदन संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण, सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम जी.ई.रोड रायपुर अथवा खेल एवं युवा कल्याण के जिला कार्यालयों में निर्धारित तिथि तक कार्यालयीन दिवस एवं समय पर प्रस्तुत कर सकते हैं। 

खेल एवं युवा कल्याण संचालनालय से मिली जानकारी के अनुसार गुण्डाधूर सम्मान ऐसे पात्र खिलाडिय़ों को दिए जाएंगे जिन्होंने वर्ष 2019-20 ऐसे खेल जिन्हें भारत सरकार युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्तर के खेल अलंकरण हेतु विचार क्षेत्र में लिया जाता है। ऐसे सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप या राष्ट्रीय खेलों में छत्तीसगढ़ की ओर से भाग लेते हुए स्वर्ण, रजत या कास्य पदक प्राप्त किया हो या अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो। इस सम्मान के लिए छत्तीसगढ़ की स्थानीय निवासी या उपलब्धि एवं पुरस्कार वर्ष में छत्तीसगढ़ की किसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्था में नियमित अध्ययनरत या राज्य के शासकीय, अर्धशासकीय अथवा सार्वजनिक उपक्रमों में निरंतर कार्यरत खिलाडिय़ों की उपलब्धि पर विचार किया जाएगा। सम्मान के लिए वर्ष की गणना एक अप्रैल से 31 मार्च तक होगी। यह सम्मान विभाग के अन्य खेल पुरस्कारों के अलावा होगा जो खिलाड़ी को उसकी उपलब्धि के लिए दिया गया है। लेकिन महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान से अलंकृत खिलाड़ी इस सम्मान को प्राप्त करने के लिए पात्र नही होंगे। यह सम्मान किसी खिलाड़ी को उसके जीवनकाल में एक ही बार दिया जाएगा। 

महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान वर्ष 2019-20 में तीरंदाजी की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप, सीनियर वर्ग या राष्ट्रीय खेलों में छत्तीसगढ़ की ओर से भाग लेते हुए स्वर्ण, रजत या कास्य पदक प्राप्त किया हो या तीरंदाजी की अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो, ऐसे खिलाडिय़ों को दिया जाएगा। यदि तीरंदाजी में उपरोक्त उपलब्धियों वाले खिलाड़ी किसी वर्ष में नहीं मिले तो उस वर्ष अन्य खेल जिन्हें भारत सरकार युवा कार्य और खेल मंत्रालय, राष्ट्रीय स्तर के खेल पुरस्कार हेतु विचार क्षेत्र में लेता है, के खिलाडिय़ों को जिन्होंने उपरोक्तानुसार उपलब्धि प्राप्त किया है, उन्हें सम्मान हेतु चयन के लिए विचार में लिए जाएंगे। इस सम्मान के लिए छत्तीसगढ़ की स्थानीय निवासी या उपलब्धि एवं पुरस्कार वर्ष में छत्तीसगढ़ की किसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्था में नियमित अध्ययनरत या राज्य के शासकीय, अर्धशासकीय अथवा सार्वजनिक उपक्रमों में निरंतर कार्यरत खिलाडिय़ों की उपलब्धि पर विचार किया जाएगा। सम्मान के लिए वर्ष की गणना एक अप्रैल से 31 मार्च तक होगी। यह सम्मान विभाग के अन्य खेल पुरस्कारों के अलावा होगा जो खिलाड़ी को उसकी उपलब्धि के लिए दिया गया है। लेकिन तीरंदाजी में गुण्डाधूर सम्मान से अलंकृत खिलाड़ी इस सम्मान को प्राप्त करने के लिए पात्र नहीं होंगे। यह सम्मान किसी खिलाड़ी को उसके जीवनकाल में एक ही बार दिया जाएगा। 

गुण्डाधूर सम्मान एवं महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए उपरोक्त नियमों की विस्तृत जानकारी खेल विभाग के जिला स्तरीय कार्यालयों में देखा जा सकता है तथा आवेदन का निर्धारित प्रपत्र प्राप्त किया जा सकता है। इसके अलावा विभागीय वेबसाइट  www.sportsyw.cg.gov.in में भी आवेदन का प्रारूप प्राप्त किया जा सकता है। 
 पिकनिक पाईंट में जुआ खेलते 12 जुआड़ी गिरफ्तार, हजारों रूपये नगदी सहित तास की पत्ती जप्त

पिकनिक पाईंट में जुआ खेलते 12 जुआड़ी गिरफ्तार, हजारों रूपये नगदी सहित तास की पत्ती जप्त

कोरबा। बालको थाना क्षेत्रान्तर्गत परसाखोला नाला पिकनिक पाईंट पर जुआरियों द्वारा बावन परी के साथ रंग रैलियां मानते पुलिस ने 12 जुआरियों को गिरफ्तार कर जुआरियों के पास से 52 पत्ती सहित 15200 रूपये जप्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार बालको थाना के उपनिरीक्षक पूरन सिंह बघेल अपनी टीम के साथ जुआ शराब अभियान में निकले थे की मुखबिर से सुचना मिली की नजदीक के परसाखोला नाले में सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग जुआ खेल रहे है पुलिस ने बिना देर किये मुखबिर के बताये जगह पर घेरा बंदी कर जुआरियो को गिरफ्तार कर लिया गया। जुआरियों में ब्रिजराज सिंह पिता वेकेंटेश्वर, महावीर पिता भोला प्रसाद साहू उम्र 35 वर्ष, धमेन्द्र जायसवाल पिता केदार जायसवाल,शिव शंकर देवांगन पिता टीकाराम देवांगन, संत कुमार पिता बिसउराम सतनामी, प्रेमचंद नायक पिता शिवलोचन नायक, रवि कुमार पिता कल्लू साव, संजय सूर्यवंशी पिता गणेश राम सूर्यवंशी, सुरेश पिता हेमलाल श्रीवास, पवन कुमार पिता सुकृत दास, दिलचंद पिता छेडूराम,राज कुमार केशरवानी पिता स्व. गुरजारी लाल केशरवानी सभी साकिनान आईटीआई रामपुर शामिल है। जिनसे टॉस पट्टी सहित 15200 रूपये जप्त किये गए।
 राजधानी के कुशालपुर स्थित सूने मकान में हुए जेवरात सहित लाखों की नगदी चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

राजधानी के कुशालपुर स्थित सूने मकान में हुए जेवरात सहित लाखों की नगदी चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। पुरानी बस्ती क्षेत्रांतर्गत कुशालपुर स्थित सूने मकान में हुये सोने-चांदी के जेवरात सहित नगदी लाखों की चोरी का खुलासा, मामले में आरोपी विजय शर्मा गिरफ्तार।

पढिये पूरी खबर-
पीड़ित राजेन्द्र ओझा ने थाना पुरानी बस्ती में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह पहाड़ी तालाब के सामने बंजारी मंदिर के पास कुशालपुर में अपने परिवार सहित रहता है तथा छ.ग. बिजली विभाग के सेक्शन अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त है। प्रार्थी 26 सितम्बर को शाम करीब 6 बजे अपने परिवार के साथ बेटी के घर सरोना रायपुर अपने घर में ताला लगाकर गये थे, 27 सितम्बर को शाम करीब 6 बजे बेटी के घर सरोना से वापस घर आने पर देखा कि उसके घर का चैनल गेट का ताला बाहर टूटा पड़ा था तथा मकान का दरवाजा खुला था एवं कमरे का दरवाजा का ताला टूटा हुआ ताला बेसिंग में था। प्रार्थी कमरा अंदर प्रवेश कर देखा तो कमरे में रखें आलमारी का ताला टूटा हुआ था एवं आलमारी में रखें सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर आलमारी का ताला तोड़कर आलमारी में रखें सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम को चोरी कर ले गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

सोने, चांदी के जेवरात सहित नगदी लाखों रूपये की चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती मनोज ध्रुव एवं थाना प्रभारी पुरानी बस्ती राजेश सिंह को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना पुरानी बस्ती एवं सायबर सेल (तकनीकी टीम) की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया एवं कार्य योजना तैयार कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी प्रारंभ किया गया। टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित उसके परिवार के अन्य सदस्यों तथा आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ किया गया। टीम द्वारा नकबजनी व चोरी के पुराने एवं हाल ही में जेल से रिहा हुये आरोपियों के संबंध में भी जानकारियां एकत्र की जाकर घटना स्थल के आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ-साथ सायबर सेल की तकनीकी टीम द्वारा विश्लेषण कर अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम को आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई एवं आरोपी को चिन्हांकित करने में सफलता मिली, जिस पर टीम द्वारा साहू पारा अमलेश्वर दुर्ग निवासी विजय शर्मा, जो पूर्व में भी थाना टिकरापारा रायपुर से चोरी के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है, को पकड़कर थाना लाकर पूछताछ करने पर विजय शर्मा बार-बार अपना बयान बदल रहा था एवं किसी भी प्रकार से चोरी की उक्त घटना में अपनी संलिप्तता नहीं होना बताकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास कर रहा था। जिस पर टीम द्वारा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर वह अधिक समय तक अपने झूठ पर टिक न सका और अंततः आरोपी विजय शर्मा द्वारा चोरी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दिनांक घटना को वह अपने सायकल से अमलेश्वर से रायपुर आया था एवं चोरी की उक्त घटना को अंजाम दिया था। आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से चोरी की सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम जुमला कीमती लगभग 17,02,500/- (सत्रह लाख दो हजार पांच सौ रूपये) तथा घटना में प्रयुक्त सायकल को जप्त किया गया। आरोपी से इस तरह की अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी विस्तृत पूछताछ की जा रही हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। 
स्तन कैंसर के बारे में जागरूकता लाने के लिए बालको मेडिकल सेंटर ला रहे है "ही फ़ॉर हर" कैंपेन

स्तन कैंसर के बारे में जागरूकता लाने के लिए बालको मेडिकल सेंटर ला रहे है "ही फ़ॉर हर" कैंपेन

रायपुर, इस अक्टूबर ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता माह के उपलक्ष्य में बालको मेडिकल सेंटर , नया रायपुर लाया है " ही फ़ॉर हर " कैंपेन जिसमे स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता फ़ैलाने के लिए सभी लोगों से अपील की जा रही है की घर के पुरुष, अपने घर में अपनी माँ , बहन, पत्नी, बेटी के साथ फोटो खींचे या एक छोटा वीडियो बना कर अपने फेसबुक पेज में अपलोड करें व बालको मेडिकल सेंटर के फेसबुक पेज को टैग करें और इस कम्पैन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग करें।
इसी के साथ बालको मेडिकल सेंटर ने पूरे महीने महिलाओं के लिए विशेष ब्रैस्ट कैंसर स्क्रीनिंग कैंप भी चल रहा है जिसमें, डिजिटल मैमोग्राफी , ऍफ़ एन ए सी (FNAC) ,जनरल स्क्रीनिंग, फ्री स्तन परीक्षण पुस्तिका व महिला कैंसर विशेषज्ञ द्वारा परामर्श दिया जा रहा है जो की 31 अक्टूबर तक चलेगा ।
बालको मेडिकल सेंटर के सीओओ, वेंकटा कुमार बताते है की कैंसर एक जटिल बीमारी है और इसका इलाज संभव है यदि इसे शुरुआत में ही पहचान लिया जाये । ब्रैस्ट कैंसर के मरीजों के ठीक होने के आंकड़े बताते है की इसकी पहचान अगर जल्दी हो जाती है तो उपचार के परिणाम बहुत ही बेहतर होते है, इसलिए मैं सभी से अनुरोध करता हूँ की अधिक से अधिक संख्या में इस ब्रैस्ट कैंसर स्क्रीनिंग प्रोग्राम में भाग लें एवं जाँच कराएं।
बालको मेडिकल सेंटर , वेदांत समूह की एक समाजिक पहल है जिसका उद्देश्य एक कैंसर मुक्त समाज बनाना है और कैंसर के इलाज को सभी लोगों तक पहुंचना है और इसी दिशा में काम करते हुए यहाँ पर 50 से अधिक कैंसर विशेषज्ञ कार्यरत है जो देश के कई बड़े कैंसर हॉस्पिटल में काम कर चुके है। यहाँ पर अत्याधुनिक चिकित्सकीय सुविधाएँ व तकनीक से इलाज किया जा रहा है ।
आइये, इस ब्रैस्ट कैंसर जागरुकता माह में इस बीमारी को जड़ से ख़त्म करने के लिए सभी को जागरूक करते है।
 

 सुशांत सिंह राजपूत की मौत हत्या नहीं, आत्महत्या थी- एम्स के फॉरेंसिक पैनल की रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासा

सुशांत सिंह राजपूत की मौत हत्या नहीं, आत्महत्या थी- एम्स के फॉरेंसिक पैनल की रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासा

नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के फोरेंसिक विभाग ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को दी अपनी रिपोर्ट में इस ओर इशारा किया है कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत हत्या नहीं, आत्महत्या थी। इस मामले में सीबीआई के आग्रह पर डॉ. सुधीर गुप्ता की अध्यक्षता में गठित किये गये एम्स के फोरेंसिक पैनल ने यह रिपोर्ट दी है।

एम्स के सूत्रों के अनुसार, अपनी रिपोर्ट में फोरेंसिक टीम ने सुशांत की मौत को 'आत्महत्या' बताया है। एम्स के फोरेंसिक पैनल ने अभिनेता के परिवार और उनके वकील द्वारा किए गए जहर और गला घोंटने के दावों को खारिज कर दिया। कोर्ट में मामला होने के कारण एम्स के डॉक्टरों ने इस मामले में और अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया।

एम्स की फॉरेंसिक बॉडी ने रिपोर्ट में यह भी संकेत दिया गया था कि उसकी मौत 'कार्बनिक ज़हरÓ का मामला नहीं था। हालांकि, सीबीआई सूत्रों ने इस मुद्दे पर कहा कि एजेंसी सभी कोणों की जांच कर रही है, और किसी भी एंगल से अभी तक इनकार नहीं किया गया है।