नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
 छेड़छाड़ से परेशान 22 वर्षीय युवती ने काटी कलाई की नसें, युवती की हालत नाजुक

छेड़छाड़ से परेशान 22 वर्षीय युवती ने काटी कलाई की नसें, युवती की हालत नाजुक

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के निकट महाराजगंज जिले में एक 22 वर्षीय युवती ने कथित रूप से अपनी कलाई काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिवार का दावा है कि उसने पड़ोसी परिवार के 4 लड़कों द्वारा बार-बार छेड़छाड़ किये जाने से तंग आकर आत्महत्या का प्रयास किया है। हालांकि पुलिस इसे दो परिवारों के बीच भूमि विवाद के चलते आत्महत्या के प्रयास का मामला बता रही है। पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि युवती का महाराजगंज में अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। लड़की की मां ने हालांकि पुलिस के दावे को खारिज करते हुए कहा कि बार-बार छेड़छाड़ किये जाने से परेशान उसके पिता ने गुस्से में आकर कह दिया था कि वह अपनी बेटी को मारकर खुद जेल चले जाएंगे। पिता की इस बात से आहत होकर ही लड़की ने आत्महत्या का प्रयास किया। पीडि़ता की मां ने बताया कि पिता की टिप्पणी को लेकर आहत उनकी बेटी ने बृहस्पतिवार को कलाई काट ली। उन्होंने कहा कि 17 अगस्त को 4 लड़कों ने उनकी बेटी के साथ छेडख़ानी की थी, जिसके बाद परिवार ने 18 अगस्त को पुलिस में शिकायत दी थी। इसके बाद 29 सितंबर को भी उसके साथ छेड़छाड़ हुई। महाराजगंज के पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने कहा, 'कोठीभरी थानांतर्गत दो परिवारों के बीच भूमि विवाद चल रहा है। 18 अगस्त को दो समूहों के बीच झड़प के बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 151 के तहत मामला भी दर्ज किया जा चुका है।
 कांग्रेस शासन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुशासन के कारण नक्सलियों हमलों में 48 प्रतिशत की कमी आयी- विकास तिवारी

कांग्रेस शासन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुशासन के कारण नक्सलियों हमलों में 48 प्रतिशत की कमी आयी- विकास तिवारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रवक्ता विकास तिवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह द्वारा छत्तीसगढ़ के राज्यपाल सूची अनुसुइया उइके को लिखे गए नक्सली समस्या पर पत्राचार को राजनीतिक नौटंकी करार दिया और कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह को पत्र लिखने के जगह पश्चाताप करना चाहिये और प्रदेश की जनता से नक्सलवाद को फैलाने के लिए माफी भी मांगनी चाहिये रमन राज के 15 सालों में नक्सलवाद जो कि बस्तर के कुछ ही जगह में था बढ़कर समूचे छत्तीसगढ़ में फैल गया,डॉ रमन सिंह के गृह जिले राजनांदगांव में भी नक्सलियो ने अपना मजबूत पकड़ बना लिया था और पूरे विश्व में छत्तीसगढ़ की छवि नक्सलियों के गढ़ के रूप में की जाने लगी थी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह नक्सलियों को माटी पुत्र,धरतीपुत्र कहकर संबोधित करते थे जबकि नक्सली सीआरपीएफ सेना पुलिस के जवान आदिवासियों और अन्य लोगों की निर्मलता से हत्या किया करते थे वर्तमान समय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुशासन के चलते छत्तीसगढ़ राज्य में नक्सली हमलों में 48त्न की कमी आई इसका कारण यह था कि बस्तर में किसानों को की भाजपा सरकार द्वारा बलात अधिग्रहित की गई अट्ठारह सौ एकड़ जमीन को उन्हें वापस कर दिया गया जिसमें वह फसल जाकर 2500 रु धान समर्थन मूल्य प्राप्त कर रहे हैं बस्तर और बस्तरवासियों का विकास देखकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह बेचैन हो उठे हैं और अपने 15 सालों के असफलताओं को छुपाने और पर्दा डालने के लिए राज्यपाल को पत्राचार कर रहे हैं जबकि उन्हें नक्सलवाद को फैलाने के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की आवश्यकता है कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को उनके समय उनके शासनकाल में हुए नक्सली हमलों को याद दिलाते हुए सिलसिलेवार आंकड़े जारी करते हुए बताया कि-

28 अप्रैल 2019
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने पुलिस जवानों पर हमला किया। हमले में दो पुलिस जवान शहीद हो गए तथा एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया है।

19 मार्च 2019
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली हमले में उन्नाव के रहने वाले सीआरपीएफ जवान शशिकांत तिवारी शहीद हो गए। घात लगाकर हुए इस हमले में पांच अन्य लोग घायल भी हो गए।

24 अप्रैल 2017
छत्तीसगढ़ के सुकमा में लंच करने को बैठे जवानों पर घातक हमला हुआ जिसमें 25 से ज्यादा जवान शहीद हो गए।

1 मार्च 2017
सुकमा जिले में अवरुद्ध सड़कों को खाली करने के काम में जुटे सीआरपीएफ के जवानों पर घात लगाकर हमला कर दिया। इस हमले में 11 जवान शहीद हो गए और 3 से ज्यादा घायल हो गए।  

11 मार्च 2014
झीरम घाटी के पास ही एक इलाके में नक्सलियों ने एक और हमला किया। इसमें 15 जवान शहीद हुए थे और एक ग्रामीण की भी इसमें मौत हो गई थी।

12 अप्रैल 2014
बीजापुर और दरभा घाटी में आईईडी ब्लास्ट में पांच जवानों समेत 14 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में सात मतदान कर्मी भी थे। हमले में सीआरपीएफ के पांच जवानों समेत एंबुलेंस चालक और कंपाउंडर की भी मौत हो गई थी।

दिसंबर 2014
सुकमा जिले के चिंतागुफा इलाके में एंटी-नक्सल ऑपरेशन चला रहे सीआरपीएफ के जवानों पर नक्सलियों ने हमला कर दिया दिया था। नक्सलियों के इस हमले में 14 शहीद हो गए थे जबकि 12 लोग घायल हो गए थे।

25 मई 2013
झीरम घाटी हमला: नक्सलियों ने कांग्रेस नेताओं के काफिले पर हमला कर दिया था जिसमें कांग्रेस के 30 नेता व कार्यकर्ताओ की शहादत हुई थी।नक्सलियों ने सबसे पहले सड़क पर ब्लास्ट किया और फिर काफिले पर अंधाधुंध फायरिंग कर दर्जनों लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। हमले में पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल,तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल,महेन्द्रकर्मा,उदय मुदलियार,दिनेश पटेल,योगेंद्र शर्मा समेत 30 से ज्यादा कांग्रेसी शहीद हुवे थे।

6 अप्रैल 2010
दंतेवाड़ा हमला: दंतेवाड़ा जिले के ताड़मेटला में यह हमला सुरक्षाकर्मियों पर हुआ यह हमला देश का सबसे बड़ा नक्सली हमला है। इसमें सीआरपीएफ के 76 जवान शहीद हो गए थे। सीआरपीएफ के करीब 120 जवान तलाशी अभियान चला रहे थे तभी उन पर घात लगाकर करीब 1000 नक्सलियों हमला कर दिया था। इस हमले में 76 जवान शहीद हो गए थे।

12 जुलाई 2009
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में घात लगाकर किए गये नक्सली हमले में पुलिस अधीक्षक वीके चौबे सहित 29 जवान शहीद हुवे थे।

कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के नक्सल विरोधी पत्राचार और प्रलाप को राजनीतिक नौटंकी बताते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के कम समय के शासनकाल में ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुशासन के चलते बस्तर अब मुख्यधारा से जुड़ कर विकास की ओर अग्रसर हो रहा है बस्तर वासियों पर अपनी पकड़ ढीली देख नक्सली भी आप बौखला उठे है।बस्तरवासी गोधन या योजना के तहत गोबर की बिक्री कर रहे हैं नरवा गरवा घुरवा बाड़ी योजना के तहत अपनी आय में वृद्धि कर रहे हैं और 2500 रु धान समर्थन मूल्य पाकर वह पिछले 15 साल के पूर्ववर्ती रमन राज के दंश को भूलने का भी प्रयास कर रहे हैं यह सभी बात पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह और भारतीय जनता पार्टी को नागवार गुजर रही है बस्तर में सम्पन्न दो विधानसभा के उपचुनाव,नगर निगम,नगर पालिका,पंचायत के चुनावों में भी करारी पराजय के बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह अपने आप को आदिवासी हितैषी साबित करने में तुले हुवे है,पर आदिवासियों के साथ उन्होंने अपने पंद्रह वर्ष के शासन काल मे घोर अन्याय और अत्याचार किया है।जिसके लिये उन्हें प्रायश्चित करने की आवश्यकता है।
छत्तीसगढ़ बनने के बाद पहली बार 595 प्रोफेसरों की सीधी भर्ती, पढ़े पूरी खबर

छत्तीसगढ़ बनने के बाद पहली बार 595 प्रोफेसरों की सीधी भर्ती, पढ़े पूरी खबर

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग से 595 प्रोफेसरों की सीधी भर्ती के लिए प्रस्ताव मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

प्रथम और द्वितीय श्रेणी के 400 पदों पर होनी है भर्ती-
इन पदों के लिए पूरे देश से आवेदन आने की उम्मीद है। इसके अलावा प्रथम और द्वितीय श्रेणी के करीब 400 पदों पर अधिकारियों की भर्ती भी होनी है। इसके लिए सीजीपीएससी के पास कई विभागों से प्रस्ताव आ चुके हैं।

दूर होगी यूजीसी अनुदान में आ रही परेशानी-
प्रोफेसरों के पद रिक्त होने की वजह से विश्वविद्यालयों और कालेजों को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से अनुदान भी नहीं मिल पा रहा है। साथ ही नैक (राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद) की ग्रेडिंग कराने में भी दिक्कत हो रही है। छत्तीसगढ़ में आठ सरकारी और आठ ही निजी विश्वविद्यालय हैं। इनमें से अभी तक छह विश्वविद्यालयों की ग्रेडिंग हो चुकी है। इसी तरह 574 कालेजों में से 126 कालेजों की ही नैक ग्रेडिंग हुई है। पिछले 20 साल से छत्तीसगढ़ में प्रोफेसर के स्वीकृत पदों पर भर्ती नहीं हो पाई है। प्रोफेसरों की भर्ती के लिए अधिकतम उम्र 45 साल, पीएचडी और 10 साल का शिक्षण अनुभव अनिवार्य है।
 हाथरस मामले में राहुल-प्रियंका ने योगी सरकार पर साधा निशाना: पीडि़त परिवार को धमकाने वाला व्यवहार देश को स्वीकार नहीं

हाथरस मामले में राहुल-प्रियंका ने योगी सरकार पर साधा निशाना: पीडि़त परिवार को धमकाने वाला व्यवहार देश को स्वीकार नहीं

नई दिल्ली। हाथरस गैंगरेप मामले में पीडि़त परिवार के लिए न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी ने आक्रामक रुख अपनाया है। कांग्रेस लगातार प्रदेश की योगी सरकार को निशाने पर लिए हुए है और उस पर प्रशासनिक अमलों के जरिए पीडि़त परिवार पर दबाव बनाने का आरोप लगा रही है। ऐसे में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पीडि़तों को मानसिक और शारीरिक तौर पर परेशान करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सच छिपाने के लिए सरकार किसी भी स्तर तक जा रही है।


वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि इस प्यारी बच्ची और उसके परिवार के साथ उत्तर प्रदेश सरकार और उसकी पुलिस द्वारा किया जा रहा व्यवहार मुझे स्वीकार नहीं। सच छिपाने के लिए उप्र सरकार दरिंदगी पर उतर चुकी है। किसी भी हिन्दुस्तानी को ये स्वीकार नहीं करना चाहिए। वहीं राहुल गांधी के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने लिखा कि जो लोग सरेआम कुलदीप सेंगर के बचाव में सड़क पर आ गए थे, उनसे और क्या उम्मीद की जा सकती है।

हाथरस मामले में योगी सरकार को निशाने पर लेते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, यूपी सरकार नैतिक रूप से भ्रष्ट है। पीडि़ता को इलाज नहीं मिला, समय पर शिकायत नहीं लिखी गई, शव को जबरदस्ती जलाया गया, परिवार कैद में है, उन्हें दबाया जा रहा है। अब उन्हें धमकी दी जा रही कि नार्को टेस्ट होगा। ये व्यवहार देश को मंजूर नहीं। पीडि़ता के परिवार को धमकाना बंद कीजिए।

कांग्रेस पार्टी ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा है कि जब तक हाथरस की बेटी को न्याय नहीं मिलेगा, उनके हमारे कदम नहीं रुकेंगे। उस परिवार के आंसू पोंछना हमारा धर्म है, जिस पर भाजपाई ज्यादतियां बढ़ती जा रही हैं। ये लड़ाई हिंदुस्तान की हर बेटी के लिए है और इसे अंत तक लड़ा जाएगा।
 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: डॉक्टर ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, घर से कहकर निकला था कुछ देर में लौटूंगा

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: डॉक्टर ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, घर से कहकर निकला था कुछ देर में लौटूंगा

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के सुपेला रेलवे क्रासिंग पर आज एक डॉक्टर ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक डॉक्टर का नाम ऋषि साहू बताया जा रहा है। मृतक डाक्टर अपने घर से कुछ देर में वापस लौटने की बात कहकर निकला था, लेकिन वो नहीं लौटा, उसने सुपेला रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक का मोबाईल फोन मिला, जिसके आधार पर पुलिस ने घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचकर परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली है। हालांकि डॉक्टर ने खुदकुशी क्यों कि इसका पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है।
 नक्सलवाद विस्तार के लिए डॉ. रमन सिंह ही जिम्मेदार: कांग्रेस

नक्सलवाद विस्तार के लिए डॉ. रमन सिंह ही जिम्मेदार: कांग्रेस

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह के राज्यपाल को नक्सलवाद के विषय पर पत्र लिखे जाने पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने पलटवार करते हुए कहा है कि डॉ. रमन सिंह के शासनकाल में दक्षिण बस्तर के 3 ब्लॉक तक सीमित नक्सलवाद ने प्रदेश के 14 जिलों को अपनी गिरफ्त में ले लिया। इसी दौरान झीरमघाटी ,पेद्दागेलूर और सरकेगुड़ा में बड़ी नक्सल घटनाएं हुई और माओवाद विस्तार करने वाले कारणों को बढ़ावा दिया गया।

कांग्रेस नेता ने अपने बयान में पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री रहे डॉ.रमन सिंह समेत केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनते ही प्रदेश से केंद्र की CRPF की बटालियनो को हटा लिया गया, खाली होने के बावजूद उन्हें वापस छत्तीसगढ़ नही भेजा जा रहा है।

शैलेश नितिन ने कहा कि नक्सलवाद के विषय पर राज्यपाल को पत्र लिखने से पहले डॉ रमन सिंह को अपने गिरेबान में झांककर देखना था,क्योंकि छत्तीसगढ़ में माओवाद के विस्तार के लिए और उसके फलने फूलने के लिए पूरी तरह रमन सरकार ही जिम्मेदार रही है।

त्रिवेदी ने हमला तेज करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराने वाले डॉ.रमन सिंह ही नक्सलवाद के विस्तार के लिए जिम्मेदार है। भाजपा के न जाने कितने नेताओ की नक्सलियों से सांठगांठ रही है जबकि छत्तीसगढ़ में काँग्रेस ने अपने नेताओं की पूरी पीढ़ी को माओवादीयो के हाथों गंवाया है।
 बड़ी खबर: एक व्यवसायी से 95000 नकदी समेत चैन-अंगूठी की लूट, फरार लूटेरों की तलाश में जुटी पुलिस

बड़ी खबर: एक व्यवसायी से 95000 नकदी समेत चैन-अंगूठी की लूट, फरार लूटेरों की तलाश में जुटी पुलिस

कोरबा। आज सुबह एक व्यवसायी अंकित केसरवानी लूट का शिकार हो गया। अज्ञात लुटेरों ने गाडी रुकवाकर पीड़ित के पास रखे 95000 रु सहित उसकी चैन, अंगूठी लूट ली। अंकित उनका पीछा न कर सके, इसलिए लुटेरों उसकी गाडी की चाबी छीन कर भाग गए। 

जानकारी के अनुसार मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत सुभाष ब्लॉक निवासी आज सुबह लगभग 11:30 बजे केसरवानी मोबाइल शॉप घंटाघर कोरबा के संचालक अंकित केसरवानी मानिकपुर पुलिस चौकी के समीप सुभाष ब्लॉक से होकर गुजर रहे थे तभी अचानक अज्ञात बाईक सवार लोग आए उन्हें रोका और अंकित के पास रखें 95000 नकदी ,सोने की अंगूठी, चांदी की चेन और स्कूटी की चाबी लेकर फरार हो गए। अंकित ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ने का प्रयास किया लेकिन असफल रहा। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। लूटेरों की तलाश जारी हैं।
 महिंद्रा ने लॉन्च किया थार का नया वैरिएंट, जानिए क्या है इसकी कीमत

महिंद्रा ने लॉन्च किया थार का नया वैरिएंट, जानिए क्या है इसकी कीमत

नई दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (SUV) महिंद्रा थार का पूर्ण-नया संस्करण लॉन्च कर दिया है। महिंद्रा के नए थार की शोरूम कीमत 9.8 लाख से 13.75 लाख रुपये के बीच है। कंपनी ने यह मॉडल दो ट्रिम्स एएक्स (AX) और एलएक्स (LX) में लॉन्च किया है। इसमें पेट्रोल ओर डीजल पावरट्रेन दोनों के विकल्प हैं। कंपनी ने बताया कि पेट्रोल एएक्स ट्रिम्स की कीमत क्रमश: 9.8 लाख, 10.65 लाख और 11.9 लाख रुपये है। वहीं डीजल संस्करण का दाम क्रमश: 10.85 लाख, 12.10 लाख और 12.2 लाख रुपये है।

मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ पेट्रोल एलएक्स संस्करण की कीमत 12.49 लाख रुपये और डीजल ट्रिम्स की कीमत क्रमश: 12.85 लाख और 12.95 लाख रुपये है। कंपनी ने कहा कि ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेट्रोल ट्रिम्स की कीमत क्रमश 13.45 लाख और 13.55 लाख रुपये होगी। वहीं डीजल संस्करण का दाम 13.65 और 13.75 लाख रुपये रखा गया है। कंपनी ने कहा कि उसने शुक्रवार से नए मॉडल की बुकिंग शुरू कर दी है। डिलिवरी अगले महीने से की जाएगी। महिंद्रा एंड महिंद्रा के प्रबंध निदेशक पवन गोयनका ने कहा कि वर्षों से थार महिंद्रा का समृद्ध इतिहास का हिस्सा रही है। इस दौरान उसने बहुत से दिलों में जगह बनाई है। 

नई थार के लिए टेस्ट ड्राइव फेज वाइज शुरू होगी-
थार में 2.0लीटर एमस्टैलियोन टीजीडीआई पेट्रोल तथा 2.2लीटर एमहॉक डीजल इंजन लगे हैं। कंपनी ने कहा है कि नई थार के लिए टेस्ट ड्राइव फेज वाइज शुरू होगी और इसकी शुरुआत शुक्रवार से हो चुकी है और टेस्ट ड्राइव के लिए 18 शहरों को चुना गया है। 10 अक्टूबर को कम्पनी टेस्ट ड्राइव के लिए 100 और शहरों को चुनेगी और फिर 15 अक्टूबर से पूरे देश में इसक टेस्ट ड्राइव किया जा सकेगा। थार में भारत में तैयार इंजन लगा है जो महिंद्रा के नासिक प्लांट में तैयार किया गया है। 
 शराबी पति से तंग आकर मायके जा रही पत्नी पर धारदार हथियार से किया हमला, मामला दर्ज

शराबी पति से तंग आकर मायके जा रही पत्नी पर धारदार हथियार से किया हमला, मामला दर्ज

महासमुंद। सरायपाली में एक शराब व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी से लड़ाई झगड़ा करने लगा। जब तंग आकर उसकी पत्नी मायके जा रही थी, तो उसे छोडऩे के बहाने जंगल ले गया और अपने पास रखे धारदार हथियार से हमला कर चोट पहुंचाया। इसके बाद वह अपनी पत्नी को मायके छोड़कर वापस आ गया। जिससे डरी सहमी उसकी पत्नी ने जाने के बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिस पर उसके पति के खिलाफ पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज किया है। 

जानकारी के अनुसार घसियापारा निवासी पुष्पा सेन पिता विशाल सोना का विवाह दो माह पूर्व घसियापारा निवासी विशाल सोना से हुआ था। उसे नहीं मालूम था कि वह शराबी व उपद्रवी किस्म का है। 29 सितंबर को जब उसके पास नया मोबाइल व रुपए दिखा तो, उसकी पत्नी ने उसे पूछा कि रुपए व मोबाइल कहां से आएं। इतने में ही शराब के नशे में धुत्त विशाल आवेश में आ गया और उसके साथ मारपीट किया। इसके बाद प्रार्थियों तंग आकर अपने मायके ग्राम दर्राभांठा जाने के लिए निकली थी। पीछे-पीछे उसका पित आया और उसे मायके छोड़ दूंगा चल कहां। उसकी पत्नी उसके साथ बैठ गई। वह प्रार्थियों को जंगल में ले गया और जमकर पिटाई करते हुए अपने पास रखे धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हालांकि इससे प्रार्थियों को गंभीर चोट नहीं आई है, लेकिन उसके पैर व कलाई में चोट लगा है।
 सड़क हादसे के नियमों में बड़े बदलाव: अब सड़क हादसों में मदद से घबराएं नहीं, पुलिस नहीं करेगी परेशान

सड़क हादसे के नियमों में बड़े बदलाव: अब सड़क हादसों में मदद से घबराएं नहीं, पुलिस नहीं करेगी परेशान

नई दिल्ली। अक्सर देखने में आता है कि सड़क किनारे कोई दुर्घटना हो जाती है और कोई मदद के लिए आगे नहीं आता। इसकी वजह यह होती है कि ऐसे मामलों में मदद करने वाले को पुलिस द्वारा परेशान किया जाता है। लेकिन अब सरकार ने ऐसे `नेक आदमी` के संरक्षण के लिए नियम बना दिए हैं। इसके चलते पुलिस अब ऐसे लोगों पर पहचान जाहिर करने का दबाव नहीं बना सकेगी। सरकार ने गुरुवार को मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम- 2019 में एक नई धारा 134 (ए) को जोड़ा है. यह धारा सड़क हादसों के दौरान पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने वाले `नेक आदमी` को सुरक्षा देती है।

ऐसे लोगों के साथ सम्मानजनक व्यवहार-
सड़क किनारे दुर्घटना होने पर मदद करने वालों को राहत दी गई है। सरकार ने ऐसे `नेक आदमी` के संरक्षण के नियम बना दिए हैं। इसके चलते पुलिस अब ऐसे लोगों पर पहचान जाहिर करने का दबाव नहीं बना सकेगी। सरकार ने मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम-2019 में एक नई धारा 134 (ए) को जोड़ा है। यह धारा सड़क हादसों के दौरान पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने वाले `नेक आदमी` को संरक्षण प्रदान करती है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ऐसे लोगों के साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए। उनके साथ धर्म, राष्ट्रीयता, जाति और लिंग को लेकर कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। बयान के मुताबिक, ``कोई भी पुलिस अधिकारी या अन्य व्यक्ति ऐसे मददगार पर उनकी पहचान, पता या अन्य निजी जानकारी साझा करने का दबाव नहीं बना सकेगा। हालांकि, यदि व्यक्ति चाहे तो स्वैच्छिक आधार पर जानकारी दे सकता है ।

इसके अलावा हर सरकारी और निजी अस्पताल को ऐसे `मददगार` के संरक्षण से जुड़े अधिकारों को अपनी वेबसाइट, परिसर के प्रवेश द्वार और अन्य स्थानों पर प्रदर्शित करना होगा। उनके अधिकार हिंदी, अंग्रेजी या अन्य स्थानीय भाषाओं में प्रदर्शित करने होंगे। इतना ही नहीं यदि सड़क दुर्घटना के किसी मामले में मदद करने वाला व्यक्ति स्वैच्छिक रूप से गवाह बनना चाहता है तो उसके बयान इत्यादि इन्हीं नियमों के आधार पर दर्ज करने होंगे।

इसके आलावा सड़क हादसे में अगर किसी की मौत हो जाती है तो अब सीधे तौर पर कंपनी को जुर्माना देना होगा। मोदी सरकार ने इस कानून में बड़ा बदलाव करते हुए यह फैसला लिया है। अब सड़क हादसे में किसी की मौत पर रोड़ बनाने वाली कंपनी को दोषी माना जाएगा। इसके साथ ही निर्माण कंपनी-ठेकेदार पर एक लाख रुपये तक का जुर्माना लिया जाएगा। हादसे में संबंधित इंजीनियर, कंसल्टेंट, हितधारकों को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि मोटर वाहन संशोधन अधिनियम 2020 के सेक्शन 198-ए में इसका प्रावधान किया गया है। हालांकि, ये नियम फिलहाल नेशनल हाईवे के लिए है।
 जूनियर डॉक्टर ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, परिजनों ने लगाया रैगिंग का आरोप

जूनियर डॉक्टर ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, परिजनों ने लगाया रैगिंग का आरोप

जबलपुर। जबलपुर में एक जूनियर डॉक्टर का शव हॉस्टल में उसके कमरे के पंखे से लटका मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। जूनियर डॉक्टर भागवत देवांगन नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के पीजी ऑर्थो प्रथम वर्ष का छात्र था वह कुछ दिन पहले ही 1 महीने की छुट्टी के बाद वापस आया था। परिजनों का आरोप है कॉलेज में रैगिंग की जाती थी जिससे परेशांन था। 

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक भागवत देवांगन छत्तीसगढ़ के बिलासपुर चांपा का रहने वाला था उसने तीन-चार महीने पहले ही जबलपुर मेडिकल कॉलेज पीजी ऑर्थो में एडमिशन लिया था जिसके बाद बीते 1 महीने की लंबी छुट्टी पर चला गया था।

बताया जा रहा है कि जूनियर डॉक्टर भागवत के साथियों ने जब उसे काफी देर तक कमरे से बाहर निकलते हुए नहीं देखा तो उन्हें शक हुआ। जिसके बाद उन्होंने उसका दरवाजा खुलवाने के लिए उसे आवाज लगाई। जब देर तक जवाब नहीं मिला तो पुलिस को सूचना देकर कमरा खुलवाया गया जहां डॉक्टर फांसी पर लटका हुआ मिला। शव के पास से कोई सुराग या कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
देश में कोरोना संक्रमण का कहर जारी 24 घंटे में 79 हजार के पार ,1069 की मौत

देश में कोरोना संक्रमण का कहर जारी 24 घंटे में 79 हजार के पार ,1069 की मौत

नई दिल्ली भारत में शनिवार को कोरोना वायरस से हुई मौतों की संख्या एक लाख को पार कर गई और कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 64 लाख के पार जा पहुंचा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा इसकी जानकारी दी गई है। हालांकि, कोरोना के दैनिक मामलों में आज कुछ गिरावट देखने को मिली है।

Also Read:- प्रधानमंत्री मोदी ने किया दुनिया की सबसे लंबी हाईवे टनल का उदघाटन, जानें 'अटल सुरंग' की खासियत
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 79,476 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं, इस दौरान वायरस से होने वाली मौतों की संख्या 1,069 रही है। अब तक देश में इस वायरस से 64,73,545 लोग संक्रमित हो चुके हैं। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 9,44,996 है।
 

देश में कोरोना मृतकों का आकड़ा एक लाख पार

कोरोना मृतकों की संख्या को एक लाख पार करने वाला भारत तीसरा देश बन गया है। भारत से आगे अमेरिका (2,12,000 मौतें) और ब्राजील (1,44,000 मौतें) हैं। हालांकि, इन देशों के मुकाबले भारत में कोरोना से होने वाली मृत्यु दर काफी कम है। भारत में `वायरस मामला मृत्यु दर` (सीएफआर) 1.56 फीसदी है, जो वैश्विक औसत (2.98 फीसदी) की तुलना में आधा है। वहीं, अमेरिका (2.84 फीसदी) और ब्राजील (2.99 फीसदी) की तुलना में बेहतर है। 

 

Gandii Baat Season 5: इंटीमेट सीन शूट करते सेट से वीडियो हुआ लीक, रोमांस में डूबे लक्ष्य और आलया

Gandii Baat Season 5: इंटीमेट सीन शूट करते सेट से वीडियो हुआ लीक, रोमांस में डूबे लक्ष्य और आलया

Gandii Baat Season 5: एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस एल्ड बालाजी की सबसे मशहूर वेब सीरीज 'गंदी बात' के पांचवे सीजन का फैंस को बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में इस सीजन के ट्रेलर से पहले ही शूटिंग के दौरान का एक वीडियो लीक हो गया है जो कि अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अभिनेता लक्ष्य हांडा अभिनेत्री आलया सिंह के साथ रोमांस सीन शूट करते दिखाई दे रही हैं.


इंटीमेट सीन की शूटिंग करते स्टार्स का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस दौरान ये दोनों एक दूसरे को रंग में रंगते भी दिखाई दे रहे हैं.


इस वेब सीरीज का ट्रेलर बोल्ड है इस कारण इसे हम आपको नहीं दिखा सकते हैं, इसमें कुछ ऐसा कंटेंट है जो सिर्फ एडल्ट्स के लिए ही हैं.
आपको बता दें कि एकता कपूर के अल्ट बालाजी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की ये सबसे मशहूर सीरीज है. टेलीविजन की दुनिया में अपने धारावाहिकों से धाक जमाने वाली प्रोड्यूसर एकता कपूर वेब सीरिज में भी अपना पांव जमा चुकी हैं. ऐसे में उनके ऑनलाइन कंटेंट का भी सभी को काफी बेसब्री से इंतजार रहता है.
 

प्रधानमंत्री मोदी ने किया दुनिया की सबसे लंबी हाईवे टनल का उदघाटन, जानें 'अटल सुरंग' की खासियत

प्रधानमंत्री मोदी ने किया दुनिया की सबसे लंबी हाईवे टनल का उदघाटन, जानें 'अटल सुरंग' की खासियत

भारत- चीन सीमा पर तनाव के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया की सबसे लंबी हाईवे टनल का उद्घाटन किया. सर्दियों में पूर्वी लद्दाख को पूरे भारत से जोड़ने वाले इस टनल का नाम 'अटल टनल' रखा गया है. आज सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस टनल का उदघाटन किया. हिमाचल प्रदेश के कुल्लु मनाली और लाहौल-स्पिति जिले में बनी 9 किलोमीटर लंबी इस सुरंग का काम पिछले 10 सालों से चल रहा था. पीएम मोदी कुछ ही देर पहले चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे हैं.

 


अटल सुरंग मनाली को लेह से जोड़ता है. यह दुनिया का सबसे लंबा हाइवे सुरंग जिसकी लंबाई दस हजार फीट से अधिक है. इस सुरंग को पूरा करने का अनुमानित समय 6 साल से कम था, लेकिन इसे 10 साल में पूरा किया गया. सुरंग में हर 60 मीटर पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है जबकि हर 500 मीटर पर आपातकालीन निकास है. सुरंग से मनाली और लेह की बीच दूरी कम होने की वजह से चार घंटों की बचत होगी. आग लगने की स्थिति में सुरंग के अंदर फायर हाइड्रेंट भी लगाए गए हैं.


इस टनल के बनने से हिमाचल प्रदेश का लाहौल-स्पिति इलाका और पूरा लद्दाख अब देश के बाकी हिस्सों से 12 महीने जुड़ा रहेगा. क्योंकि रोहतांग-पास‌ (दर्रो) सर्दियों के मौसम में भारी बर्फबारी के कारण बंद हो जाता था, जिससे लाहौल-स्पिति के जरिए लद्दाख जाने वाला हाईवे छह महीने के लिए बंद हो जाता था. लेकिन अब अटल टनल बनने से इससे निजात मिल जाएगी.

 

आज फिर हाथरस जा सकते हैं राहुल और प्रियंका गांधी, जानें आगे क्या हो सकता है

आज फिर हाथरस जा सकते हैं राहुल और प्रियंका गांधी, जानें आगे क्या हो सकता है

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी आज हाथरस जा सकते हैं. कांग्रेस के दोनों नेता पीड़िता के परिवार से मुलाकात करने की कोशिश कर सकते हैं. इससे पूर्व 1 अक्टूबर को राहुल-प्रियंका ने हाथरस जाने की कोशिश की थी लेकिन यूपी प्रशासन ने इन्हें पहले ग्रेटर नोएडा में परी चौक के निकट रोक दिया गया जिसके बाद वे पैदल ही हाथरस के लिए निकल गए. कुछ देर बाद पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे पर इन्हें हिरासत में ले लिया.


इस दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस ने राहुल गांधी को रोकने के लिए उनके साथ धक्का-मुक्की की जिस कारण कहा गया कि वो जमीन पर गिर गए. इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित 153 नामजद और 50 अन्य लोगों के खिलाफ अपराध 155/2020 धारा 188,269,270 आईपीसी व 3 महामारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.


प्रियंका ने कहा – कुछ मोहरों पर कार्रवाई करने से कुछ नहीं होगा


हाथरस की घटना पर एसपी समेत कई पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड किया जाने की कार्रवाई पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला किया है. उन्होंने ट्वीट करते हुये सरकार पर निशाना साधा और कहा कि कुछ मोहरों को सस्पेंड करने से क्या होगा? इसके अलावा कांग्रेस नेता ने हाथरस दुष्कर्म मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इस्तीफा मांगा.


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट के माध्यम से राज्य सरकार से कहा कि पीड़िता के परिवार को भीषण कष्ट किसके ऑर्डर पर दिया गया? उन्होंने सरकार से मांग की और कहा कि हाथरस के डीएम, एसपी के फोन रिकार्ड्स पब्लिक किए जाएं.

 

मुख्यमंत्री ने पुलिस मुख्यालय में राज्य साइबर पुलिस थाना का किया शुभारंभ, पढ़ें पूरी खबर

मुख्यमंत्री ने पुलिस मुख्यालय में राज्य साइबर पुलिस थाना का किया शुभारंभ, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से आज पुलिस मुख्यालय में स्थापित राज्य साइबर पुलिस थाना का शुभारंभ किया। उन्होंने इस मौके पर पुलिस विभाग को बधाई देते हुए कहा कि राज्य में होने वाले साइबर अपराधों के नियंत्रण के लिए पुलिस विभाग की यह अच्छी पहल है। इससे विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों को तेजी से सुलझाने में सहायता मिलेगी। साथ ही यहां से अन्य पुलिस थानों को भी साइबर अपराधों के अनुसंधान में जरूरी मार्गदर्शन एवं तकनीकी मदद मिल सकेगी।

पढ़ें : BIG BREAKING : रायपुर में 395 समेत प्रदेश में 2637 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, 5 मरीजों की हुई मौत

मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से राज्य साइबर पुलिस थाना का मुआयना भी किया। उनके साथ ऑनलाइन शुभारंभ कार्यक्रम में गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, मुख्यमंत्री एवं गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, विशेष पुलिस महानिदेशक श्री आर.के. विज और चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री समीर बिश्नोई भी मौजूद थे। वहीं पुलिस मुख्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंस से पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम. अवस्थी, विशेष पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री हिमांशु गुप्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

पढ़ें : बस चालक ने शादी का झांसा देकर विधवा से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर शादी से किया इंकार, जाने कहा की है यह खबर

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस मुख्यालय का यह साइबर थाना लोगों को साइबर अपराधों के प्रति लगातार जागरूक करे, जिससे कि वे सोशल मीडिया के माध्यम से घटने वाले अपराध एवं वित्तीय धोखाधड़ी के शिकार न हो सकें। उन्होंने स्कूल, कॉलेज, विकासखंड एवं पंचायत स्तर तक जाकर नागरिकों को जागरूक करने कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि साइबर अपराधों में तकनीक का इस्तेमाल और डॉटा चोरी लगातार बढ़ रही है। इनकी रोकथाम के लिए पुलिस को भी तकनीकी रूप से दक्ष होना होगा। उन्होंने पुलिस बल को इसके लिए जरूरी तकनीकी प्रशिक्षण और उपकरण भी उपलब्ध कराने कहा।

पढ़ें : बड़ी खबर: सेक्स रैकेट का धंधा चलाते कांग्रेस और भाजपा की महिला नेत्री गिरफ्तार 

गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कार्यक्रम में कहा कि रोजमर्रा के जीवन में इंटरनेट और तकनीक का उपयोग बढ़ रहा है। इसने जहां लोगों को कई सुविधाएं दी हैं, वहीं आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों द्वारा इसके दुरुपयोग से साइबर अपराध बढ़ रहे हैं। तकनीक में सेंध लगाकर और भय दोहन कर अपराधी नए-नए किस्म के अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। जांच की अत्याधुनिक सुविधाओं और तकनीक से ही इन पर अंकुश लगाया जा सकता है। पुलिस विभाग अपराधों के अनुसंधान और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार नई तकनीकों को अपना रहा है। उन्होंने गृह विभाग के अधिकारियों को कहा कि वे भविष्य की जरूरतों के हिसाब से पूरी व्यवस्था और तैयारी रखें। श्री साहू ने बताया कि मैदानी थानों और राज्य साइबर पुलिस थाना के बीच बेहतर समन्वय और मार्गदर्शन के लिए सभी पुलिस रेंज मुख्यालयों में भी इस तरह के साइबर पुलिस थानों की स्थापना की जाएगी।

पढ़ें : बड़ी खबर: रायपुर में दशहरा आयोजन के लिए कलेक्टर ने जारी किये दिशा निर्देश, जानिए इस बार कैसा होगा रावन पुतला दहन 

विशेष पुलिस महानिदेशक श्री आर.के. विज ने कार्यक्रम में बताया कि राज्य साइबर पुलिस थाना में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (यथा संशोधित)-2000 के अंतर्गत बड़े मामलों को पंजीबद्ध कर उनकी विवेचना की जाएगी। शेष साइबर प्रकरण पूर्वानुसार सामान्य थानों में पंजीबद्ध किए जाते रहेंगे। महत्त्वपूर्ण प्रकरणों की विवेचना के साथ ही यह थाना न केवल सभी जिला इकाईयों को सूचना-प्रौद्योगिकी से जुड़े मामलों पर मार्गदर्शन देगा, बल्कि केन्द्र सरकार के साइबर अपराध से संबंधित विभिन्न पोर्टल्स और अंतरराज्यीय मामलों में समन्वय संबंधित कार्यों को भी अंजाम देगा। राज्य साइबर पुलिस थाना में उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को विवेचना अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक सबूतों (Electronic Evidences) की जांच के लिए पुलिस मुख्यालय में लैब भी स्थापित किया गया है। राज्य साइबर पुलिस थाना के शुभारंभ कार्यक्रम में सभी पुलिस रेंजों के महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय के विभिन्न शाखाओं के वरिष्ठ अधिकारी एवं अनेक जिलों के पुलिस अधीक्षक भी वीडियो कॉन्फ्रेंस से शामिल हुए।

आज दिनांक 3 अक्टूबर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 3 अक्टूबर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

 आज 3 अक्टूबर का राशिफल

मेष राशि :-

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यवसाय में लाभ प्राप्ति और नौकरी में तरक्की मिल सकती है। नए लोगों से मुलाकात होगी और उनसे व्यावसायिक व सामाजिक संबंध बन सकते हैं। पुराने मित्रों के साथ मुलाकात, प्रवास का आयोजन होंगे। विवाहोत्सुक युवक-युवतियों के विवाह के लिए सुनहरे अवसर आएंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। स्नेहीजनों एवं मित्रों की तरफ से सौगात मिलेगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृषभ राशि :-

आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा और परिश्रम से किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यभार में वृद्धि और व्यावसायिक क्षेत्र में प्रवास होने की संभावना रहेगी। गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। बड़े-बुजुर्गों से लाभ होने की संभावना है। हालांकि, परिजनों के साथ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं, इसलिए वाणी पर संयम रखें। शांत रहने से रिश्तों को अधिक मजबूत बना सकते हैं।

मिथुन राशि :-

आज का दिन अनुकूलता और प्रतिकूलता से मिश्रित फलदायी रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन खर्च बढऩे से तनाव में रह सकते हैं। बौद्धिक कार्य और व्यावसायिक क्षेत्र में आप नए विचारों से प्रभावित होंगे और उन्हें अपनाएंगे। सृजनात्मक क्षेत्र में सृजनशक्ति का परिचय देंगे। फिर भी मानसिक रूप से स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। परिवार में मांगलिक आयोजन हो सकता है। खान-पान का ध्यान रखें। परिजनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

कर्क राशि :-

आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा। आकस्मिक धनहानि की संभावना रहेगी। सोच-समझकर निवेश करना लाभदायक रहेगा। अफवाहों से बचना होगा। अनैतिक कामों से दूर रहें और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा व्यर्थ के विवादों में उलझ सकते हैं। परिजनों से मनमुटाव हो सकता है। कार्यों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखना होगा। खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है, जिससे मन व्याकुल रहने की संभावना है।

सिंह राशि :-

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधा मध्यम रहेगा और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, कार्यों में सफलता मिलेगी और आय में वृद्धि के योग रहेंगे। गुस्से पर काबू और वाणी पर संयम रखना आवश्यक है। कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं और परिजनों के साथ भरपूर मनोरंजन कर सकते हैं। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। परिजनों-मित्रों के साथ मांगिलक आयोजनों में शामिल हो सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें।

कन्या राशि :-

आज का दिन आर्थिक योजना को लागू करने के लिए अच्छा है। लम्बे समय से चली आ रही समस्याएं खत्म होंगी और जिंदगी सही दिशा की ओर मोड़ लेगी। शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति और ताजगी का अनुभव करेंगे। मित्रों तथा स्वजनों से मुलाकात होगी। परिवार का वातावरण सुखमय रहेगा। परिजनों के साथ समय आनंद में व्यतीत होगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखकर विवाद से बच सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है।

तुला राशि :-

आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। सहकर्मियों और अधिकारियों से भरपूर सहयोग मिलेगा। वाणी पर संयम आपको लाभ दिला सकता है। शुभकार्य करने की प्रेरणा मिलेगी और पठन- लेखन जैसी साहित्यिक प्रवृत्तियों में अभिरुचि बढ़ेगी। कठिन परिश्रम का अच्छा परिणाम मिलेगा। काम में तत्परता और कुशलता आपकी प्रगति में सहायक होंगे। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। सेहत भी अच्छी रहेगी।

वृश्चिक राशि :-

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी दुविधा में उलझ सकते हैं, जिसके कारण महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले पाएंगे। कठिन परिश्रम और वैचारिक उलझनों के कारण मानसिक व शारीरिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। हालांकि, नजरिया बदलकर और सोच-समझकर काम को आगे बढ़ाएंगे, तो सफलता भी मिलेगी। इसके लिए अनुभव की आवश्यकता होगी। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। परिवार में विवाद होने की संभावना रहेगी। खान-पान का ध्यान रखें।

धनु राशि :-

आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। नये कार्यों की शुरुआत लाभदायक रहेगी। मित्रों एवं स्नेहीजनों के साथ मुलाकात होगी। दोस्तों से लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक ताजगी के साथ घर में भी आनंद का वातावरण रहेगा। कार्य सफलता और प्रिय व्यक्ति के साथ होने से आप आनंदित रहेंगे। छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन मुश्किलों से लडऩे के अपने स्वभाव के चलते समस्याएं हल होंगी।

मकर राशि :-

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा, लेकिन अनावश्यक खर्च भी बढ़ेगा, जिससे तनाव में रह सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुख शांति से दिन व्यतीत होगा और उनका भरपूर सहयोग मिलेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ संपर्क और व्यवहार लाभदायक साबित होंगे। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। खुद का शांत रखना लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, यात्रा पर जाने से बचें।

कुम्भ राशि :-

आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में लाभ मिलेगा और वैचारिक समृद्धि बढ़ेगी, लेकिन सरकारी काम निकालवाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। उच्च अधिकारियों से विवाद होने की संभावना रहेगी। नौकरी में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन किसी काम की स्वीकृति नहीं मिलने से गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। वाक्पटुता और मीठी वाणी से अपने काम में सफल हो सकते हैं। खान-पान का ध्यान रखना होगा।

मीन राशि :-

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार ठंडा रहने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। अनावश्यक खर्च भी बढ़ेंगे। पुराने मित्रों से मुकालात हो सकती है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं, लेकिन व्यवहार में आपको संयमित रहना पड़ेगा, वरना परेशानी में पड़ सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी रखनी होगी। वाणी की शिथिलता उग्र तकरार करा सकती है। परिजनों से अनबन हो सकती है। मांगलिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। 

BIG BREAKING : रायपुर में 395 समेत प्रदेश में 2637 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, 5 मरीजों की हुई मौत

BIG BREAKING : रायपुर में 395 समेत प्रदेश में 2637 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, 5 मरीजों की हुई मौत

रायपुर | प्रदेश में आज कुल 2637 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 395 मरीज, दुर्ग से 362, राजनांदगांव से 152, बालोद से 81, बेमेतरा से 19, कबीरधाम से 43, धमतरी से 36, बलौदा बाजार से 117, महासमुंद से 59, गरियाबंद से 57, बिलासपुर से 158, रायगढ़ से 218, कोरबा से 179, जांजगीर चांपा से 200, मुंगेली से 37, सरगुजा से 52, कोरिया से 35, सूरजपुर से 50, बलरामपुर से 14, जशपुर से 8, बस्तर से 83, कोंडागांव से 43, दंतेवाड़ा से 90, सुकमा से 46, कांकेर से 27, नारायणपुर से 19, बीजापुर से 55, अन्य राज्य से 2 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 2586 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 5 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 29693 है |

न्यूज़ बुलेटिन : देखें आज 2 अक्टूबर की दिन भर की बड़ी खबरें

न्यूज़ बुलेटिन : देखें आज 2 अक्टूबर की दिन भर की बड़ी खबरें

सम्बंधित न्यूज़ को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए हेड लाइन पर क्लिक करें.......  

भाजपा विधायक भीमा मंडावी हत्या मामले में एनआईए ने दायर किया आरोप पत्र, 33 को बनाया आरोपी 

बड़ी खबर: रायपुर में एक पत्रकार को कोतवाली थाना के अंदर जान से मारने की मिली धमकी 

 अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी हुई कोरोना संक्रमित 

राजधानी में पकड़ाया 10 लाख से अधिक का क्रिकेट सट्टा, 6 लाख नगदी भी जब्त 

 आपसी रंजिश के चलते युवक की धारदार हंसिया से वार कर हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस 

बड़ी खबर: रायपुर में दशहरा आयोजन के लिए कलेक्टर ने जारी किये दिशा निर्देश, जानिए इस बार कैसा होगा रावन पुतला दहन 

बड़ी खबर: हलवाई की दुकानों पर लागू हुआ ये नया नियम, भूल होने पर लगेगा 2 लाख का जुर्माना 

नशे के विरुद्ध रायपुर पुलिस का अभियान: नशीली टेबलेट बेचते युवक गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में टेबलेट जब्त 

बस चालक ने शादी का झांसा देकर विधवा से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर शादी से किया इंकार, जाने कहा की है यह खबर

बड़ी खबर: सेक्स रैकेट का धंधा चलाते कांग्रेस और भाजपा की महिला नेत्री गिरफ्तार 

व्हाट्सएप ग्रुप में नेहरू और राजीव गांधी पर अनर्गल टिप्पणी भड़के कांग्रेसी

व्हाट्सएप ग्रुप में नेहरू और राजीव गांधी पर अनर्गल टिप्पणी भड़के कांग्रेसी

धमतरी/भखारा, भखारा भठेली नगर चर्चा नामक व्हाट्सअप ग्रुप में सुमित पांडेय नाम का एक व्यक्ति ने अपने व्हाट्सअप मोबाइल नंबर 8819911061 से गोडसे ने एक को मारा, कसाब ने 157 को मारा नेहरू और जिन्ना ने चार लाख लोगों को मारने  और राजीव गांधी को पांच हजार लोगों को मारने कि बात लिखकर  नगर के एक वाटसप ग्रुप मे शेयर कर दिया इस टिप्पणी में नेहरू और राजीव गांधी के बारे में ऐसी विचार रखने वाले व्यक्ति के खिलाफ कांग्रेसियो में भारी रोष व्याप्त है |

पढ़ें : बस चालक ने शादी का झांसा देकर विधवा से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर शादी से किया इंकार, जाने कहा की है यह खबर

आज 2 अक्टूबर महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सभी कांग्रेसीयो ने गांधी चौक पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा में  माल्यार्पण की जंयती मनाई जिसके बाद सभी कांग्रेसियों ने आज भखारा थाना पहुंच कर थाना प्रभारी कोमल नेताम को लिखित आवदेन देते हुए महापुरुषों के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी करने वाले के उपर सख्त कार्यवाही की मांग की है | 

बस चालक ने शादी का झांसा देकर विधवा से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर शादी से किया इंकार, जाने कहा की है यह खबर

बस चालक ने शादी का झांसा देकर विधवा से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर शादी से किया इंकार, जाने कहा की है यह खबर

शहडोल | एक निराश्रित महिला को प्रेम प्रसंग उस वक्त मंहगा पड़ गया जब प्रेमी ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया, प्रेम जब तब शादी से इंकार करता जत तक काफी देर हो चुकी थी, बीते तीन वर्षो से महिला शादी के सपने देख युवक से शारीरिक संबंध बनाती रही, और वह गर्भवती भी हो गई। ऐसी स्थिति में महिला ने जब युवक पर शादी का दबाव बनाया तो वह मुकर गया, बाद में युवती ने थक हार कर पूरी व्यथा पुलिस को बताया, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपरहण सहित दुष्कर्म का मामला कायम कर लिया है।

पढ़ें : बड़ी खबर: सेक्स रैकेट का धंधा चलाते कांग्रेस और भाजपा की महिला नेत्री गिरफ्तार 

दरअसल यह मामला अमलाई थाना क्षे का है, थाना प्रभारी कलिराम परते ने बताया कि मामले की शिकायत करते हुए 32 वर्षीय महिला ने बताया कि आरोपी सुंदर पनिका के खिलाफ अपराध कायम करते ही आरोपी घटना के बाद फरार था, जिसकी सूचना मिलते ही शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी में एसआई विकास सिंह, एसआई सुंदर लाल तिवारी, एएसआई सूर्य प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक दीपक तिवारी, प्रधान आरक्षक भूपेन्द्र सिंह, गुलाब सिंह, राकेश सिंह, कोमल आदि की भूमिका रही।

पढ़ें : अलग खबर: बाथरूम में शॉवर से लटका मिला पति का शव, पत्नी देती थी शराब में मिलाकर ड्रग्स 

12 वर्ष पहले पति की मृत्यु
पीडि़ता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी शादी 12 वर्ष पहले बलबहरा गांव में हुई थी, शादी के कुछ दिन बाद ही के पति की मृत्यु हो गई, जिसके बाद वह अपने मायके में माता पिता के साथ रहने लगी, कुछ दिनों में ही मां और पिता की मृत्यु को गई, जिसके बाद महिला शहडोल स्थित एक संस्थान में कार्य करते लगी, उसका आना जाना बस से होता था, महिला ने बताया कि इस बीच उसका प्रेम प्रसंग बस चालक से ही हो गया, आरोपी सुंदर उसे पत्नी बनाकर एक किराए के मकान में रख लिया जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा, पीडि़ता ने जब शादी की बात कही तो आरोपी सुंदर मुकर गया।
 
 पूर्व विवाद को लेकर देवर ने की भाभी की पिटाई, तेलीबांधा थाने में मामला दर्ज

पूर्व विवाद को लेकर देवर ने की भाभी की पिटाई, तेलीबांधा थाने में मामला दर्ज

रायपुर। पूर्व विवाद को लेकर एफआईआर कराने की बात को लेकर महिला के घर में घूसकर गाली-गलोच करते हुए मारपीट किया व बेईज्जत करने की नियत से कपड़ा फाड़ दिया। घटना की रिपोर्ट तेलीबांधा थाने में दर्ज की गई है। 
 
 
मिली जानकारी के अनुसार सुरजनगर लाभाण्डी तेलीबांधा निवासी पीडि़ता 25 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया का देवर रविसागर ने पूर्व में हुये विवाद पर एफआईआर कराने की बात को लेकर गुरुवार को घर में घूसकर गाली-गलोच कर मारपीट करते हुये बेईज्जत करने की नियत से कपड़ा फाड़ दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

 

 राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र में हुई चाकू बाजी, पूर्व विवाद को लेकर आरोपी ने युवक को मारा चाकू

राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र में हुई चाकू बाजी, पूर्व विवाद को लेकर आरोपी ने युवक को मारा चाकू

रायपुर। पूर्व विवाद को लेकर गाली-गलोच कर जान से मारने की धमकी देकर चाकू मारकर चोट पहुंचाने की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज की गई है। 
 
 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मठपुरैना टिकरापारा निवासी 38 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी को 1 अक्टूबर को 8.30 बजे बजरंग चौक के पास पूर्व विवाद को लेकर शिव बंगाली ने गाली-गलोच कर जान से मारने की धमकी देकर चाकू मारकर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। 
 अलग खबर: बाथरूम में शॉवर से लटका मिला पति का शव, पत्नी देती थी शराब में मिलाकर ड्रग्स

अलग खबर: बाथरूम में शॉवर से लटका मिला पति का शव, पत्नी देती थी शराब में मिलाकर ड्रग्स

रायसेन। बैंग्लोर से एक हैरान क़र देने वाली खबर सामने है रही है की एक्टर सुशांत सिंह राजपूत से मिलता केस बैंग्लुरू में मिला है। फर्क सिर्फ इतना है कि एक्टर सुशांत मामले में गर्लफ्रेंड रिया पर ड्रग्स देने का आरोप लगा था,जबकि बैंग्लुरू में युवक की मॉडल बीबी पर ड्रग्स देने का आरोप लगा है।  दो दिन पहले बैंग्लोर में एक युवक दिनेश मीणा की फंदे पर लटकी लाश मिली थी।
 
 
आरोप है कि दिनेश को इस कदर उसकी बीबी ने ड्रग्स का आदी बना दिया था कि वो परिवार से दूर होता जा रहा था। मृतक मध्यप्रदेश के रायसेन का रहने वाला है। दिनेश मीणा के पिता राजाराम मीणा द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया है कि उनके पुत्र को उसकी पत्नी शिवानी गोयल और सहेली साक्षी के अलावा जिस कंपनी में वह काम करता था, उसके मैनेजर द्वारा धमकाया जाता था। साथ ही उसे ड्रग्स और शराब के लिए जबरन मजबूर किया जाता था। जिसकी वजह से वह शराब और ड्रग्स का आदि हो गया था।
 
 
23 सितंबर को मौत से पहले दिनेश ने बहन को फोन कर इस बारे में बताया था। वहीं, मामले में बरेली थाना प्रभारी मनोज दुबे ने बताया कि बेंगलुरु से पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ निर्णय लिया जाएगा। दिनेश के पिता द्वारा दिए गए आवेदन को बेंगलुरु पुलिस तक भेजा जा रहा है जल्द ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

पढ़िए पूरी खबर-
मिली जानकारी के अनुसार- चार गांव निवासी दिनेश मीणा 2014 से एलएनसीटी कॉलेज, भोपाल में इंजीनियर का छात्र था और शिवानी गोयल के साथ वर्ष 2019 में भोपाल से बेंगलुरु में नौकरी करने का कहकर पहुंचा था, 2019 से बेंगलुरू में रह रहे दिनेश मीणा का शव 23 सितंबर को बेंगलुरू में उसके फ्लैट के अंदर बाथरूम में शॉवर से लटका मिला। मृतक दिनेश मीणा के पिता राजाराम मीणा के परिजनों ने बरेली थाना पहुंचकर थाना प्रभारी मनोज दुबे को पुलिस अधीक्षक रायसेन के नाम आवेदन दिया।
 
 
पुलिस को दिए आवेदन में कहा गया है कि 23 सितंबर को दिनेश की मौत से पहले दिनेश ने अपनी बहन से वीडियो कॉलिंग के माध्यम से बात कर बताया था कि शिवानी गोयल और उसके साथी उसे ड्रग्स देते हैं। मृतक दिनेश मीणा के परिवारजनों ने भी बताया कि जब वह बेंगलुरू दिनेश के शव को लेने पहुंचे थे, उस समय बेंगलुरू पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी और मौके पर उसकी पत्नी शिवानी गोयल और जिस कंपनी में वह कार्य किया करता था, उसका मैनेजर और उसके अन्य दोस्त भी नहीं थे जबकि दिनेश की पत्नी ने ही अपने मोबाइल नंबर से फोन करके दिनेश की बहन बबली को सूचना दी थी कि उनके भाई ने बाथरूम में जाकर बाथरूम का दरवाजा बंद कर लिया है और वह बाहर नहीं निकल रहे हैं।
 बड़ी खबर: सेक्स रैकेट का धंधा चलाते कांग्रेस और भाजपा की महिला नेत्री गिरफ्तार

बड़ी खबर: सेक्स रैकेट का धंधा चलाते कांग्रेस और भाजपा की महिला नेत्री गिरफ्तार

सवाईमाधोपुर। राजस्थान के सवाईमाधोपुर से एक बड़ी खबर सामने खबर सामने आई है। जहां कांग्रेस और भाजपा की जिला स्तर की महिला पदाधिकारी मिलकर देह व्यपार का धंधा चला रही थीं। इन पर कई नाबालिग लड़कियों का सौदा करने का आरोप लगे हैं। भाजपा की महिला पदाधिकारी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है, जबकि कांग्रेस सेवादल की सदस्य फरार है।
 
 
भाजपा ने अपनी महिला नेत्री को पार्टी से बाहर कर दिया है। इस मामले की चर्चा पूरे देश में हो रही है। इनमें एक आरोपी भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुनीता उर्फ संपति बाई है जबकि दूसरी कांग्रेस सेवादल महिला प्रकोष्ठ की पूर्व जिलाध्यक्ष पूजा उर्फ पूनम चौधरी है।
 

पढ़िए पूरी खबर-
मिली जानकारी के अनुसार- पूर्व महिला नेताओं के अलावा कलेक्टर कार्यालय का चपरासी श्योजीराम मीणा, जिला उद्योग केन्द्र का एलडीसी संदीप शर्मा, सुनीता का साथी हीरालाल व एक इलेक्ट्रीशियन राजू रैगर का नाम भी इस रैकेट में आया है। पूजा चौधरी के अलावा अन्य सभी पांचों आरोपी गिरफ्तारी के बाद रिमांड पर हैं।
 
 
अनुसंधान अधिकारी एवं पुलिस महिला प्रकोष्ठ डीएसपी ओम प्रकाश सोलंकी ने बताया कि सवाईमाधोपुर की एक नाबालिग लड़की के परिजनों ने भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता वर्मा उर्फ सम्पति बाई सहित अन्य के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दी तब मामला उजागर हुआ है।

 
पीड़िता के परिजनों ने शिकायत में बताया है कि भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुनीता वर्मा व उसकी साथी पूजा चौधरी ने नाबालिग को बहला फुलाकर और पैसों का लालच देकर उसका दुष्कर्म करवाया है। नाबालिग को उन्होंने कई लोगों के पास बजरिया स्थित होटल व घरों में भेजा।​ जहां उसके साथ रेप किया गया। दुष्कर्म का विरोध करने पर नाबालिग की अश्लील तस्वीरें खींचकर उन्हें वायरल करवाने की धमकी दी गई। इसलिए वह चुप रही।
 
 
सुनीता वर्मा पर यह भी आरोप है कि उसने नाबालिग से उसके घर से पैसे भी मंगवाए। घर से पैसे गायब होने पर नाबालिग के परिजनों को शक हुआ और नाबालिग से सख्ती से पूछताछ की तो उसने आपबीती बताई। डीएसपी ओम प्रकाश सोलंकी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है। पूरे रैकेट में और भी कई लोगों के शामिल होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
 

बता दें सवाई माधोपुर में नाबालिग बालिका के यौन शोषण के मामले को लेकर पहले ही बवाल मचा हुआ है। यहां एक नाबालिग का षडयंत्रपूर्वक कई बार यौन शोषण कराया गया। इस मामले में बीजेपी और कांग्रेस की दो महिला नेत्रियों को नामजद किया गया है। इनमें बीजेपी नेत्री को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि कांग्रेस नेत्री अभी फरार है। इस केस में अब तक 5 लोग गिरफ्तार किये जा चुके हैं।