नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
 राजधानी में चाकू दिखाकर लोगो को आतंकित करने वाला युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

राजधानी में चाकू दिखाकर लोगो को आतंकित करने वाला युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

रायपुर। चाकू दिखाकर आम लोगों को डरा-धमका रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से एक बटन चाकू जब्त किया है। मौहदापारा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर रविवार को राठौर चौक के पास आने-जाने वाले लोगों को चाकू दिखाकर भयभीत कर रहे प्रीतम साहू 22 वर्ष पिता पोशन साहू निवासी न्यू चंगोराभाठा डीडीनगर को पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने गिरफ्तार कर एक बटन चाकू जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ 25,27 आम्र्सएक्ट के तहत कानूनी कार्रवाही किया गया है। 
 पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 5 जगहों से हज़ारों की संख्या में वॉकी-टॉकी, डेटोनेटर और हथियारों का जखीरा बरामद

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 5 जगहों से हज़ारों की संख्या में वॉकी-टॉकी, डेटोनेटर और हथियारों का जखीरा बरामद

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के गातापार क्षेत्र के पांच स्थानों से पुलिस ने नक्सली डंप बरामद की है। इन इलाकों से 975 नग जिंदा कारतूस, डेटोनेटर, वॉकी-टॉकी सहित अन्य नक्सल उपयोगी सामानों की बरामदगी की गई है।

राजनांदगांव जिले के गातापार इलाके में बड़ी तादाद में नक्सल उपयोगी सामाग्रियों के मिलने से आशंका व्यक्त की जा रही है कि इस पूरे इलाके में माओवादियों की सक्रियता बढ़ी है और आगामी दिनों में वे किसी बड़े हमले की तैयारी कर रहे थे। लेकिन पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के बाद माओवादियों की मंशा पर फिलहाल पानी फिर गया है।
  देशी-विदेशी मदिरा दुकानों में अनियमितता की शिकायत पर की गई कार्रवाई

देशी-विदेशी मदिरा दुकानों में अनियमितता की शिकायत पर की गई कार्रवाई

रायपुर। वाणिज्यकर (आबकारी) मंत्री कवासी लखमा के निर्देशन में आज 12 जुलाई को देशी-विदेशी मदिरा दुकानों में अनियमितता की शिकायत पर मिलने पर आकस्मिक छापामार कार्रवाई की गई। 

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एस.एल.पवार उपायुक्त आबकारी संभागीय उडऩदस्ता रायपुर के निर्देशन पर जिला आबकारी अधिकारी और सहायक जिला आबकारी अधिकारी एवं आरक्षकों की टीम ने रायपुर जिले के संतोषी नगर देशी एवं विदेशी मदिरा, लभाण्डी विदेशी मदिरा, हीरापुर विदेशी मदिरा, लाखे नगर विदेश मदिरा एवं रायपुरा (सरोना) विदेशी मदिरा दुकान में आकस्मिक रूप से छापामार कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि उक्त कार्रवाई के दौरान संतोषी नगर देशी एवं विदेशी मदिरा एवं रायपुर (सरोना) विदेशी मदिरा की दुकानों में मदिरा का विक्रय शासन द्वारा निर्धारित दर से अधिक दर पर करते हुए पाये जाने पर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है। उक्त दोनों दुकानों में प्रकरण दर्ज कर आरोपी विक्रयकर्ताओं को सेवा से पृथक करने हेतु सक्षम प्राधिकारी के समक्ष प्रकरण प्रस्तुत किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि उपायुक्त आबकारी, संभागीय उडऩदस्ता रायपुर के नेतृत्व में देशी और विदेश मदिरा दुकानों में अनियमियता पाए जाने की शिकायतों के मद्देनजर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
राजधानी के एक कैफे में छल्ले उड़ाते 11 नाबालिग पकड़ाए, आपत्तिजनक चीजें भी की गई बरामद

राजधानी के एक कैफे में छल्ले उड़ाते 11 नाबालिग पकड़ाए, आपत्तिजनक चीजें भी की गई बरामद

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर छल्ले उड़ाते नाबालिग धरे गए है। आपको बता दे की बीती रात महिला बाल विकास की टीम ने एक कैफे में दबिश देकर हुक्का पीते 11 नाबालिगों को पकड़ा है। मामले की सूचना स्थानीय थाने को दी गई है, आगे की कार्रवाई जारी है।


पढ़िए पूरी खबर-
आपको बता दे की महिला बाल विकास विभाग की टास्क फोर्स लगातार शहर के होटलों और कैफे में दबिश देकर जांच कर रही है इसी कड़ी में टास्का फोर्स ने रविवार को शंकर नगर टर्निंग प्वाइंट के पास स्थित द बैक बैंचर कैफे में दबिश दी। इस दौरान 11 नाबालिगों को हुक्का पीते पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि यहां टास्क फोर्स ने कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की है।
जिले के ग्राम भेडिय़ा नवागॉव, सोहतरा, वनपण्डेल और खुर्सीटीकुर में चिन्हांकित चौहद्दी कन्टेनमेंट जोन घोषित

जिले के ग्राम भेडिय़ा नवागॉव, सोहतरा, वनपण्डेल और खुर्सीटीकुर में चिन्हांकित चौहद्दी कन्टेनमेंट जोन घोषित

बालोद | कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने आदेश जारी कर बालोद तहसील के ग्राम भेडिय़ा नवागॉव और ग्राम सोहतरा तथा डौण्डी तहसील के ग्राम वनपण्डेल और ग्राम खुर्सीटीकुर में कोरोना पॉजिटिव केस पाए जाने के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुए उक्त ग्रामों में चिन्हांकित चैहद्दी को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया है। जारी आदेश में ग्राम भेडिय़ा नवागॉव में मरीज के मकान के पूर्व दिशा में तेमुराम का मकान, पश्चिम दिशा में पनेश्वर साहू का मकान, उत्तर दिशा में पनेश्वर साहू एवं गिरधारी साहू का मकान और दक्षिण दिशा में लोकनाथ का मकान को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसी प्रकार ग्राम सोहतरा में आंगनबाड़ी केन्द्र परिसर के पूर्व दिशा में मुख्य मार्ग बस्ती की ओर, पश्चिम दिशा में गली, तामेश्वर का घर, उत्तर दिशा में प्राथमिक शाला परिसर और दक्षिण दिशा में सामुदायिक भवन को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। ग्राम वनपण्डेल में शासकीय प्राथमिक शाला के पूर्व दिशा में प्रकाश यादव का बाड़ी, पश्चिम दिशा में रास्ता, उत्तर दिशा में रास्ता और दक्षिण दिशा में सरजुराम का लगानी को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। ग्राम खुर्सीटीकुर में आंगनबाड़ी केन्द्र के पूर्व दिशा में खाली जगह जगजीवन, पश्चिम दिशा में मंगतीन, बेलसिंग, युगल का मकान, उत्तर दिशा में लगानी खेत रामप्रसाद और दक्षिण दिशा में मार्ग को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। उक्त कंटेनमेंट जोन के अतिरिक्त तीन किलोमीटर की परिधि को बफर जोन घोषित किया गया है। 

जारी आदेश अनुसार कन्टेनमेंट जोन में निम्नानुसार कार्यवाही की जावेगी:- उक्त चिन्हांकित क्षेत्र अंतर्गत सभी दुकानें एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। प्रभारी अधिकारी द्वारा कन्टेनमेंट जोन में घर पहुॅच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जाएगी। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किसी भी कारण से घर से बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। कन्टेनमेंट जोन की निगरानी हेतु लगातार पुलिस पेट्रोलिंग की जावेगी। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में स्वास्थ्य की निगरानी एवं निर्देशानुसार सेम्पल इत्यादि जॉच हेतु लिया जाना सुनिश्चित किया जावेगा। 
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेश में कन्टेनमेंट जोन में केवल एक प्रवेश एवं निकास की व्यवस्था हेतु बेरिकेटिंग, कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग, प्रवेश एवं निकास सहित क्षेत्र की सेनेटाईजिंग व्यवस्था एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने, स्वास्थ्य टीम को एस.ओ.पी. अनुसार दवा, मास्क, पी.पी.ई.किट इत्यादि उपलब्ध कराने एवं बायो मेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन, घरों का एक्टिव सर्विलांस और खण्ड स्तर पर स्थापित नियंत्रण कक्ष में व्यवस्था हेतु प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया  है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। 
 
राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सामुदायिक भवन का किया भूमिपूजन, पढ़ें पूरी खबर

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सामुदायिक भवन का किया भूमिपूजन, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | प्रदेश के राजस्व एवं वाणिज्यकर (पंजीयन एवं मुद्रांक) मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा में विगत दिवस सामुदायिक भवनों के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सुविधायुक्त भवनों की जरूरत होती है। इसी उद्देश्य से आज कोरबा में दो सामुदायिक भवनों का शिलान्यास किया गया है। वार्ड-18 में बालको रोड के पास तथा वार्ड-29 में बरेठ समाज के सामुदायिक भवन पोड़ी बहार के पास 10-10 लाख रूपए की लागत से विधायक निधि से सामुदायिक भवन बनाए जा रहे है। सामुदायिक भवन के शिलान्यास एवं भूमि-पूजन केे इस कार्यक्रम में कोरबा नगर निगम के महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्री श्यामसुंदर सोनी, श्री संतोष राठौर, सपना चौहान, प्रदीपराय जयसवाल, सुखसागर निर्मलकर, पालूराम साहू, कुसुम द्विवेदी, प्रेमलता मिश्रा, सीमा उपाध्याय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, नागरिक तथा अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

दिल्ली सहित अन्य राज्यों तक पहुंचने लगी है जशपुर की नाशपाती

दिल्ली सहित अन्य राज्यों तक पहुंचने लगी है जशपुर की नाशपाती

रायपुर | छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर जिले के नाशपाती की मिठास दिल्ली सहित अन्य राज्यों में फैलने लगी है। यहां की नाशपाती की मांग बढ़ने से किसानों की आमदनी बढ़ी है। छत्तीसगढ़ सरकार के सहयोग मिलने व नई तकनीकों के समावेश से किसान कम क्षेत्रफल में भी ज्यादा से ज्यादा फसल लेने में कामयाब हो रहे हैं। जिला जशपुर की जलवायु चाय की खेती, काजू, मिर्च और नाशपाती की खेती के लिए अच्छी मानी जाती है।
    किसान आर्थिक रूप से संपन्न बने इसके लिए कृषि, उद्यान, मत्स्य और उर्जा विभाग के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें आधुनिक खेती की जानकारी दी जा रही है, ताकि जिले के किसान कम लागत से अच्छी खेती कर सके।
     जशपुर जिले के दूरस्थ विकासखण्ड क्षेत्र बगीचा के पठारी क्षेत्रों में व्यापक पैमाने पर नाशपाती की पैदावार हो रही है। जिले के किसानों को नाशपाती की खेती के लिए बढ़ावा देने के लिए उद्यान विभाग की फल क्षेत्र विस्तार योजना और नाशपाती क्षेत्र विस्तार योजना अन्तर्गत लाभान्वित किया जा रहा है। यहां पर 750 हेक्टेयर में लगभग 660 मीट्रिक टन नाशपाती का उत्पादन किसान प्रत्येक वर्ष कर रहे है। बगीचा से नाशपाती की सप्लाई दिल्ली, उत्तरप्रदेश, झारखंड सहित अन्य राज्यों में भी होने लगी है।

अमृतधारा जलप्रपात को प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने कलेक्टर ने ली संबंधित अधिकारियों की बैठक

अमृतधारा जलप्रपात को प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने कलेक्टर ने ली संबंधित अधिकारियों की बैठक

कोरिया | कलेक्टर श्री एस एन राठौर ने मनेन्द्रगढ विकासखण्ड के अंतर्गत स्थित पर्यटन स्थल अमृतधारा के विश्राम गृह में अमृतधारा जलप्रपात को प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने गत माह जून में आयोजित बैठक में दिए निर्देशों की प्रगति की जानकारी ली। बैठक में एसपी श्री चन्द्रमोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तुलिका प्रजापति, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री आर.पी.चौहान तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


     बैठक में कलेक्टर श्री राठौर ने कॉटेज में पर्यटकों के ठहरने के लिए कॉटेज में सुधार, फर्नीचर, बिजली, कैंटीन आदि सभी आवश्यक सुविधाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिये। यहां ठहरने के लिए शीघ्र ही राशि भी तय कर आनलाईन बुकिंग की सुविधा दी जायेगी। साथ ही विश्राम गृह के समीप पुराने भवनों को डिस्मेंटल किये जाने की जानकारी ली। बैठक में कलेक्टर ने पीएचई विभाग के अधिकारी से कॉटेज में पानी की समस्या पर चर्चा करते हुए शीघ्र पानी की आपूर्ति कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कॉटेज में पानी संग्रहण के लिए पानी टंकी स्थापित करने, सुरक्षा के लिए वन रक्षक एवं कॉन्स्टेबल की ड्यूटी लगाने, पर्यटन स्थल में स्वच्छता बनाये रखने एवं निगरानी के लिए सीसी टीवी कैमरा लगाने, बच्चों के मनोरंजन के लिए खेल के साधन, सार्वजनिक शौचालय में साफ-सफाई, साइन बोर्ड लगाने, मुख्य गेट के रंग-रोगन एवं पर्यटन स्थल के सौंदर्यीकरण हेतु पौधरोपण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होंने पर्यटन सूचना केंद्र एवं जलप्रपात के पास पर्यटकों की सुरक्षा के लिए रेलिंग बनाने के निर्देश दिये।
   बैठक में कलेक्टर ने केन्टीन भवन को शीघ्र ही प्रारंभ करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया एवं विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए पर्यटकों को आकर्षित करने अधिकारियों से सुझाव लिए। कलेक्टर ने पर्यटन स्थल अमृतधारा में बनाये गये जिला पंचायत संसाधन केंद्र भवन, पुलिस सहायता केंद्र, लोकल हैन्डीक्राफ्ट मार्केट, कॉटेज आदि का अधिकारियों के साथ जायजा लिया।  

सड़क हादसे में आरक्षक और उसकी पत्नी की दर्दनाक मौत, बच्ची घायल

सड़क हादसे में आरक्षक और उसकी पत्नी की दर्दनाक मौत, बच्ची घायल

कांकेर | दर्दनाक सड़क हादसे में कांस्टेबल और उसकी पत्नी की मौत हो गयी। हादसा कांकेर के कोहका गांव की है, जहां बाइक से परिवार सहित घर जा रहा कांस्टेबल अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में कांस्टेबल और उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं बाइक पर सवार उसकी 4 साल की बेटी बाल-बाल बच गयी। हादसे की जगह बेहद मार्मिक नजारा था, जहां मां-पिता के शव के पास बैठी मासूम जोर-जोर से रो रही थी।

जानकारी के मुताबिक लोहतर थाने में तैनात जवान सुखदेव मरकाम बाइक से अपनी पत्नी और बच्ची के साथ कांकेर से चारामा जा रहा था। इस दौरान कोहका गांव के करीब बने पुल से उसकी तेज रफ्तार बाइक टकरा गयी। जोरदार टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गहरी खाई में गिर गयी। घटना में कांस्टेबल और उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी।
घटना की सूचना ग्रामीणों को जैसे ही मिली, वो मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो गयी थी, वहीं बच्ची को मामूली चोटें आयी है। मृतकों के परिजनों को सूचना देने के बाद शब को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है, वहीं बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
राजधानी रायपुर में फिर हुआ चाकू बाजी, शराब पीने पैसा नही देने पर दो युवकों को मारा चाकू, मामला दर्ज

राजधानी रायपुर में फिर हुआ चाकू बाजी, शराब पीने पैसा नही देने पर दो युवकों को मारा चाकू, मामला दर्ज

रायपुर | शराब पीने के लिये पैसा नही देने पर दो युवकों को चाकू मारकर घायल कर देने की रिपोर्ट आजाद चौक थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार समता कालोनी निवासी हरीश सााहू 38 वर्ष पिता पुनीतराम साहू ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि शनिवार की रात्रि पुराना मंगल बाजार गुढिय़ारी के पास रोहित साहू ने  प्रार्थी व मुकेश कांवर को रोककर शराब पीने के लिये पैसा मांगा नही है कहने पर जान से मारने की धमकी देते हुये चाकू मारकर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294,323,506बी 327 के तहत अपराध कायम कर आरोपी को पकडऩे में जुटी हुई है। 

 

 
जिस्मफरोशी के धंधे में 4 युवतियों के साथ आधा दर्जन युवक गिरफ्तार,पढ़े ये खबर

जिस्मफरोशी के धंधे में 4 युवतियों के साथ आधा दर्जन युवक गिरफ्तार,पढ़े ये खबर

भिलाई, पावर हाउस स्थित न्यू वसंत टॉकीज के पास एक होटल में रंगरेलियां मनाते पुलिस ने चार लड़कियों के साथ आधा दर्जन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जब होटल में दबिश दी तो कमरे में चार युवतियों के साथ युवक पकड़े गए। सभी युवतियां पश्चिम बंगाल की बताई जा रही हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक पावर हाउस न्यू वसंत टाकीज के पास स्थिति होटल में शनिवार दोपहर बाद छावनी पुलिस ने रेड की। मुखबिर ने यहां बड़े पैमाने पर सैक्स रैकेट संचालित होने की सूचना दी थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो चार युवतियों को आधा दर्जन से अधिक युवकों के साथ मिली। छावनी थाने में पूछताछ के दौरान पता चला कि युवतियों का संबंध पश्चिम बंगाल से है। वहीं सभी युवक भिलाई व आसपास के हैं। छावनी थाना प्रभारी विनय सिंह ने होटल सभी को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ पीटा एक्ट की कार्रवाई की है।
 

दूकान का दरवाजा तोड़कर 30 हजार का समान चोरी,मामला दर्ज

दूकान का दरवाजा तोड़कर 30 हजार का समान चोरी,मामला दर्ज

रायपुर, दूकान का प्लाई तोड़कर 30 हजार रुपये की समान चोरी कर लेने की रिपोर्ट गोलबाजार थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार भावेश मेहता 45 वर्ष पिता रश्मिकांत मेहता ने रिपोर्ट दर्ज की है कि 10 जुलाई से 11 जुलाई के मध्य किसी ने प्राथी की दूकान में लगे दरवाजे का प्लाई तोड़कर अंदर रखे 18 नग आईल हीटर व 12 नग एयर हीटर कीमत 30 हजार रुपये का चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457,380 के तहत अपराध कायम कर लिया है।  

जिला पुलिस ने अभियान चलाकर हिस्ट्रीशीटरों को अपराध से दूर रहने दी समझाईश

जिला पुलिस ने अभियान चलाकर हिस्ट्रीशीटरों को अपराध से दूर रहने दी समझाईश

बिलासपुर | बिलासपुर में अभियान चलाकर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटरों को अपराध छोडऩे की दी गई समझाईश। 

एएसपी ओपी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आपराधिक वारदात पर नकेल कसने के लिए हिस्ट्रीशीटरों की जानकारी जुटाई गई। इस दौरान उन्हें थाने में लाकर अपराध से दूर रहने समझाइश दी गई है। किसी भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इसके लिए शनिवार को सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए। आगे बताया कि निगरानीशुदा बदमाशों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। अभियान के दौरान बिल्हा में 16, कोनी में 14, चकरभाठा में 2, सीपत में 7, तोरवा में 5, हिर्री में 3, बेलगहना चौकी में 4, सरकंडा में 12, रतनपुर में पांच, तखतपुर में 5, सिविल लाइन में 6, सिटी कोतवाली में 6, सकरी में 2 और कोटा में 2 हिस्ट्रीशीटर को पकड़कर थाने लाया गया। अभियान के दौरान कुल 89 हिस्ट्रीशीटरों को थाने बुलाकर समझाईश दी गई। 
 
मौसम के बदलते मिजाज से बढ़ रहे है सर्दी, खांसी के मरीज

मौसम के बदलते मिजाज से बढ़ रहे है सर्दी, खांसी के मरीज

रायपुर | मौसम बदलते ही बारिश व उमस की वजह से मौसमी बिमारियां सर्दी व बुखार ,खांसी के मरीज तेजी से बढ़ रहे है। राजधानी सहित प्रदेश के जिलों में बारिश का मौसम शुरु होते ही मरीजों की संख्या अस्पतालों में बढ़ गई है। रोजानों सैकड़ों की संख्या में मरीज अस्पतालों में  पहुंच रहे है। वहीं कोरोनाकाल में सर्दी,र्खासी होते ही मरीजों को कोरोना होने की आशंका सता रही है। इसी कारण अस्पतालों में मरीजों की भिड़ देखी जा रह है। सरकारी अस्पतालों में सुबह से ही मरीज शहरों व दूर-दराज के गांवों से पहुंच रहे है। वही डाक्टरों ने भी मरीजों की बढ़ती संख्या को देखकर कमरकश तैयारी कर ली है। बारी-बारी से मरीजों को चिकित्सा उपचार किया जा रहा है। डाक्टरों का सलाह है कि बारिश के मौसम में सर्द गर्म के चलते उमश बना रहता है जिसके चलते शरीर का तापमान उपर नीचे होता रहता है वही इस मौसम में वायरस तेजी से पनपते है इसलिये बाहर कुछ भी खाने से बचना चाहिए व पानी गर्म करके ही पीये जिससे वायरस से काफी हदतक बचा जा सकता है। 

 
 ई-लोक अदालत एक नोबेल पहल-मुख्य न्यायाधीश मेनन

ई-लोक अदालत एक नोबेल पहल-मुख्य न्यायाधीश मेनन

रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पी.आर.रामचन्द्र मेनन ने आज देश के पहले ई-लोक अदालत का उद्घाटन करते हुए कहा कि नोवल कोरोना वायरस के इस कठिन दौर में न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का निराकरण करने और पक्षकारों को राहत पहुंचाने के लिये ई-लोक अदालत एक नोबेल विचार और नोबेल पहल है। 
 
छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा आज आयोजित ई-लोक अदालत का उद्घाटन छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों के कान्फेंस रूम में मुख्य न्यायाधीश जस्टिस मेनन ने किया। राज्य के 23 जिलों के सभी न्यायालय, पक्षकार, अधिवक्ता वीडियो कान्फेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन समारोह से जुड़े। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी देश भर में इसे देखा गया।  

मुख्य न्यायाधीश जस्टिस मेनन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के चलते किये गये लॉकडाउन में सार्वजनिक विभाग ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। न्याय व्यवस्था भी इससे प्रभावित हुई है। अधिवक्ता और पक्षकार भी कठिन दौर से गुजर रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान न्यायालयों की गतिविधियां ठप्प पड़ गई हैं। इसके कारण हमारे द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश को रद्द करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में 5212 से अधिक केस फाईल किये गये। हाईकोर्ट में 3956 मामलों का निपटारा किया गया। निराकृत मामलों में बड़ी संख्या में ऐसे मामले हैं, जिनकी सुनवाई पिछले 5 सालों से ज्यादा समय से चल रही थी। जिला और निचली अदालतों में भी उनकी आधारभूत संरचनाओं के मान से अच्छा काम हुआ। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में अकेले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 45 हजार से अधिक मामले फाईल किये गय और 39 हजार से अधिक मामलों का निराकरण किया गया। वर्ष 2020 में कोरोना महामारी का दौर शुरू होने से पहले जनवरी से लेकर मार्च तक 10 हजार 639 मामले दायर किये गये, जिनमें से 8 हजार 736 मामलों में फैसला दिया गया। 

जस्टिस मेनन ने कहा कि ई-लोक अदालत प्रदेश भर में लगाई जा रही है। यह महत्वपूर्ण है। लॉकडाउन के कारण सभी गतिविधियों प्रभावित हुई हैं, इससे न्यायिक क्षेत्र भी अछूता नहीं रहा है। ऐसी स्थिति में ई-लोक अदालत एक प्रयास है कि हम मुकदमे से जुड़े लोगों की तकलीफों को कम कर सकें। 

अध्यक्षीय उद्बोधन में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष जस्टिस प्रशांत मिश्रा ने कहा कि ये ऐतिहासिक मौका है जब वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश भर की अदालतों में समझौते कर मुकदमों का निपटारा किया जा रहा है और इसके माध्यम से पक्षकारों को राहत पहुंचाने प्रयास किया जा रहा है। न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, विधिक अधिकारियों का सहयोग तथा साथी जजों विशेषकर मुख्य न्यायाधीश के मार्गदर्शन के बिना इसका आयोजन संभव नहीं था। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष का भी ई-लोक अदालत में सहयोग के लिये आभार जताया।

जस्टिस मिश्रा ने बताया कि ई-लोक अदालत निर्बाध रूप से चले, ये सुनिश्चित करने के लिये सभी जिलों की अदालतों को प्राधिकरण द्वारा अतिरिक्त डेटा उपलब्ध कराया गया है। ई-लोक अदालत में 23 जिलों की195 खंडपीठ में 3133 मामले सुने जा रहे हैं। हाईकोर्ट में भी दो बेंच लगी है। जस्टिस मिश्रा ने जिलों के पीठासीन अधिकारियों और पक्षकारों से अपील की कि वे अधिक से अधिक मामलों का आपसी सहमति से समझौता कराएं। उन्होंने कहा कि यदि ई-लोक अदालत सफल होती है, तो भविष्य में ऐसी अदालतें और लगाई जायेंगी।

समारोह में हाईकोर्ट के कम्प्यूटराईजेशन कमेटी के अध्यक्ष जस्टिस  मनीन्द्र मोहन श्रीवास्तव और हाईकोर्ट विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष जस्टिस  गौतम भादुड़ी ने भी संबोधित किया। स्वागत उद्बोधन रजिस्ट्रार जनरल  नीलम चंद सांखला ने दिया। रजिस्ट्रार सीपीसी शहाबुद्दीन कुरैशी ने ई-लोक अदालत के संबंध में विस्तृत प्रकाश डाला। 
उद्घाटन समारोह में जस्टिस गौतम चैरडिय़ा भी वेब लिंक के माध्यम से जुड़े। रजिस्ट्रार विजिलेंस दीपक कुमार तिवारी, सभी जिलों के जज, न्यायिक अधिकारी, सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं सचिव, बार काउंसिल के चेयरमेन, बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, पीठासीन अधिकारी, लीगल एड सर्विस वालंटियर एवं पक्षकार भी ऑनलाईन जुड़े। आभार प्रदर्शन राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव सिद्धार्थ अग्रवाल ने किया।
300 लोगों से बोर खुदवाने और वाहन दिलवाने के नाम पर करोड़ों की ठगी का नटवरलाल गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

300 लोगों से बोर खुदवाने और वाहन दिलवाने के नाम पर करोड़ों की ठगी का नटवरलाल गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

बीजापुर। जिले के 298 लोगों को बोर खुदवाने और वाहन दिलवाने के नाम पर लगभग 02 करोड रुपए का ठगी करने वाले आरोपी नटवरलाल गौरीशंकर दास को कुटर पुलिस ने शुक्रवार की रात कोंडागांव गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध करना स्वीकार कर लिया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
०कुटरु पुलिस एसडीओपी एचएस ठाकुर ने बताया कि 02 वर्ष पहले डीएनके कालोनी कोंडागांव निवासी गौरीशंकर दास ने बीजापुर जिले के 298 लोगों से बोर खुदवाने, ट्रैक्टर दिलाने, डोजर दिलवाने, शोरूम और पुरानी गाडिय़ों के किस्त की रकम पटाने के नाम पर 01 करोड़ 85 लाख रुपए की ठगी कर फरार हो गया था। उन्होने बताया कि एनएमडीसी में नौकरी लगवाने के नाम पर भी उसने जिले से बाहर के युवाओं से 20-20 हजार रुपए लेकर ठगी किया है। श्री ठाकुर ने बताया कि ठगी का शिकार हुए कुटरु निवासी युवक बोदीराम वाचम की रिपोर्ट पर गौरीशंकर दास के विरुद्ध थाने में भादवि की धारा 420, 34 के तहत मामला कायम कर कुटरु पुलिस उसे कोंड़ागांव से गिरफ्तार कर यहां लाई है। पुलिस द्वारा आरोपी के घर की तलाशी ली गई लेकिन वहां पैसे नहीं मिले, उसके बैग में कुछ कागजात मिले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
कारोबारी परिवार की महिलाओं को अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

कारोबारी परिवार की महिलाओं को अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

रायपुर। अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफार्म किसी न किसी तरह से चर्चो में बनी रहती है। एक ओर से देखा जाये तो इसका इस्तेमाल मनोरंजन  या जरुरी काम-काज के तौर पर किया जाता है लेकिन कुछ असमाजिक तत्व इस प्लेटफार्म में गलत तरह से काम करते अक्सर नजर आ जाते है या तो हैकर की तरह या तो फर्जी आईडी की तरह। इसी कड़ी में खबर है की विगत 2 साल से पुरानी बस्ती के एक कारोबारी परिवार की महिलाओं को अश्लील मैसेज करने वाला कबीर नगर निवासी शरद अग्रवाल पिता बृज बिहारी अग्रवाल नामक 32 वर्षीय युवक को कल पुरानी बस्ती थाने में फिर से गिरफ्तार कर लिया गया और जेल भेज दिया गया।

पढ़िए पूरी खबर-
आपको बता दे कि शरद अग्रवाल पिता बृज बिहारी अग्रवाल रायपुर के एक निजी कॉलेज से एम सी ए किया है और आदतन अपराधी है विगत कई वर्षों से शरद अपने घर पर एक कमरे में रहकर इंटरनेट के माध्यम से लड़कियों और महिलाओं को अश्लील मैसेज भेजता था और पुलिस और महिला आयोग में लोगो के खिलाफ फर्जी शिकायत कर पुलिस और प्रशासन को परेशान किया करता था  जिसकी शिकायत थानों में की गयी पर शातिर होने की वजह से शरद के खिलाफ साक्ष्य नही मिल पाते थे पर बीते वर्ष अगस्त 2019 में पुरानी बस्ती के तत्कालीन थाना प्रभारी और समस्त थाना स्टाफ ने साइबर हैकर की मदद से साक्ष्य एकत्रित किया और शरद को अरेस्ट कर लिया 4 महीने जेल में रहकर उसे जमानत पर रिहा किया गया पर जमानत से रिहा होने के बाद भी वह इस तरह के कृत्य करना बंद नही किया जिसपर पुरानी बस्ती के कारोबारी ने फिर से थाने में शिकायत दर्ज की। दर्ज शिकायत के आधार पर कार्यवाही करते हुए कल 10 जुलाई 2020 को शरद अग्रवाल को फिर से पुरानी बस्ती थाना में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।
पुत्र ही निकला पिता का हत्यारा, 3 साल बाद हुआ गिरफ्तार, पढ़े ये खबर

पुत्र ही निकला पिता का हत्यारा, 3 साल बाद हुआ गिरफ्तार, पढ़े ये खबर

रायपुर। पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने करीब 3 साल बाद पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। डीडीनगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खपराखोल बांधिया डीपा थाना पिथौरा महासमुंद निवासी सीताराम गोड़ 40 वर्ष को सिर में गंभीर चोट लगने पर अंबेडकर अस्पताल में 11 जनवरी 2017 को ईलाज के लिये भर्ती किया गया था। मृतक की उपचार के दौरान 24 जनवरी 2017 को मौत हो गई। पंचानाम के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के सिर पर कई गंभीर चोट दिखा जिसके बाद डीडीनगर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई थी। इसी कड़ी में मृतक का बेटा पंकज ध्रव ने पिता द्वारा गाली-गलौच करने पर आक्रोश में आकर मसाला पीसने वाले पत्थर से उसके सोते समय सिर पर मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया था। इस घटना की जानकारी आरोपी ने अपनी छोटी बहन आयु 12 वर्ष को बताया था। वही आरोपी की मां आहिल्या ध्रुर्व ने पंकज के द्वारा अपने पिता की हत्या करने की पुष्टि किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

क्वारंटाइन सेंटर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रशासन में मचा हड़कंप

क्वारंटाइन सेंटर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रशासन में मचा हड़कंप

अम्बिकापुर। प्रदेश में फिर से क्वारंटाइन सेंटर में एक मौत हो गई है, इस बार सीतापुर के क्वारंटाइन  सेंटर में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। बीते 2 तारीख को रायपुर से ग्राम केरजु युवक आया था। तभी ग्रामीणों की सूचना पर प्रशासन ने युवक को क्वारेंटीन किया था। युवक द्वारा फांसी लगाने का कारण अज्ञात है, SDOP ने इस मामले की पुष्टि की है। इस खबर के बाद प्रशासनिक अमले में हडकंप मच गया है।

89 साल के बुजुर्ग ने कोरोना को दी मात, एम्स ने किया डिस्चार्ज

89 साल के बुजुर्ग ने कोरोना को दी मात, एम्स ने किया डिस्चार्ज

रायपुर/भिलाई। वैश्विक महामारी कोरोना के चलते दुनिया भर में लाखों लोग संक्रमित होकर अपनी जान गंवा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में इस जानलेवा वायरस से लड़कर जंग जीतने वाले अब तक के सबसे बुजुर्ग मरीज सामने आए है।

 

89 साल के बुजुर्ग मरीज कोरोना वायरस से पीडि़त थे, जो अब रायपुर एम्स ठीक होकर सही-सलामत घर लौट गए हैं। जानकारी के मुताबिक भिलाई के 89 साल के बुजुर्ग मरीज का 29 जून को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया था जिसके बाद उन्हें 2 जुलाई को रायपुर एम्स में भर्ती किया गया था 8 जुलाई को मरीज की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आयी जिसके बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया| एम्स रायपुर ने ट्वीट कर दी जानकारी।
 
 राजधानी में यमराज व चित्रगुप्त बनकर कलाकारों ने बिना मास्क सड़कों पर निकले लोगों को किया अगाह

राजधानी में यमराज व चित्रगुप्त बनकर कलाकारों ने बिना मास्क सड़कों पर निकले लोगों को किया अगाह

रायपुर। कोरोनाकाल में शहरवासियों को जागरूक करने नुक्कड़ कलाकार यमराज और चित्रगुप्त के भेष में चौक-चौराहों पर उतरे हैं। रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड और रायपुर यातायात पुलिस मिलकर यह अभियान शहर में संचालित कर रही है। यमराज और चित्रगुप्त बने कलाकार मास्क न पहनने वालों को आगाह कर रहे हैं कि उनकी लापरवाही उनके व दूसरों के जीवन को संकट में डाल रही है। ये कलाकार सड़क पर थूंकने वाले और यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों को भी बता रहे हैं कि, उनकी लापरवाही से उनकी और दूसरों की जिंदगी में भी संकट आ सकता है। रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के एमडी सौरभ कुमार ने कहा कि आईईसी गतिविधियों के अंतर्गत नियमित हाथ धोने, सड़क पर न थूंकने और मास्क लगाने के लिए लगातार अभियान चलाकर समझाइश दी जा रही है। साथ ही सोशल और फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। दुकानों में अनावश्यक भीड़ न लगाने की भी समझाइश नगर निगम के सभी जोन में अभियान संचालित कर दी जा रही है। समझाइश के बाद भी लापरवाही बरतने वालों पर सख्ती बरतते हुए अर्थदंड भी लगाया जा रहा है।

डीएसपी ट्रैफिक सतीश ठाकुर ने कहा कि वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें। साथ ही मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलें। इसके लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव के मार्गदर्शन में अभियान संचालित किया जा रहा है। कलाकारों के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के लिए पूर्ण रूप से जागरुकता बरतने और दूसरों को भी प्रेरित करने कहा जा रहा है। 

स्मार्ट सिटी रायपुर में यमराज और चित्रगुप्त बने कलाकारों की चार टीम रोज चौक-चौराहों, शॉपिंग मॉल, उद्यानों में घूम-घूम कर लोगों को मास्क के लिए प्रेरित करेगी। शनिवार को कलेक्ट्रेट चौक सहित शहर के मुख्य मार्ग पर यमराज और चित्रगुप्त बने कलाकार घूम-घूम कर उन लोगों को रोकते हुए समझाइश देते हुए नजर आए। जो बिना मास्क के सड़कों पर दिख रहे थे। सड़क पर थूंकने वालों, हेलमेट न लगाने वालों, सिग्नल जंप करने वालों पर भी यमराज और चित्रगुप्त की खास नजर बनी रही। जीवन को संकट में न डालें अपने संवादों के जरिए ये लोक कलाकार लोगों को जागरूक करते दिखे। इस दौरान कलाकारों ने मास्क न लगाने वालों को भी समझाइश देते हुए मास्क वितरित किया और यह गलती दोबारा न करने की समझाइश भी दी।
 शॉर्ट सर्किट की वजह से इलेक्ट्रॉनिक दुकान मैं लगी आग, लाखों का माल जलकर खाक

शॉर्ट सर्किट की वजह से इलेक्ट्रॉनिक दुकान मैं लगी आग, लाखों का माल जलकर खाक

भिलाई। भिलाई शहर के सेक्टर 4 ए मार्केट मैं उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग लग गई। आगजनी का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है इस आगजनी में लाखों रुपए का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर स्वाहा हो चुका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दूबे इलेक्ट्रॉनिक शॉप में शनिवार दोपहर करीब 12:00 बजे अचानक आग लग गई आग लगने की इस घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत अपनी अपनी दुकानो से बाहर निकलने लगे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर दिया स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी मौके पर फायर ब्रिगेड की 3 गाडिय़ां पहुंच गई हैं। इस घटना में किसी की भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
 पटवारी से रिश्वत लेते दो पुलिस कर्मी सहित तीन गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्यवाही

पटवारी से रिश्वत लेते दो पुलिस कर्मी सहित तीन गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्यवाही

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक पटवारी से 50 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए दो पुलिस कर्मी सहित तीन लोगों को कोतवाली थाना पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार के सिविल लाईन थाना में पदस्थ एएसआई विनोद वर्मा (पूर्व में एसीबी में भी पदस्थ रह चुका है) ने एसीबी के आरक्षक गजानंद वर्मा और अनिल वर्मा के साथ मिलकर रिसदा के पटवारी को यह कहकर पहले उसे डराया कि उसके खिलाफ एसीबी में शिकायत आई है और अगर वो एसीबी कार्यवाही से बचना चाहता है तो इसके एवज में उन तीनों को पांच लाख रूपये देना होगा। एसीबी की कार्यवाही से बचने के लिए पटवारी ने उनकी बात उस समय मान ली। लेकिन बाद में तीनों के खिलाफ घूस मांगने की सिटी कोवाली थाने में शिकायत की। इस शिकायत के बाद पुलिस ने एसीबी की तरह ही आरोपियों को रंगे हाथ पकडऩे की योजना बनाई और प्रार्थी पटवारी को रिश्वत की पहली किश्त 50 हजार रूपये देकर आरोपियो को देने के लिए उनके बताये स्थान पर भेजा। जैसे ही आरोपियों ने प्रार्थी से रिश्वत की राशि ली। पुलिस ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार किया। 
 राजधानी में सट्टा-पट्टी व नगदी के साथ दो पकड़ाए

राजधानी में सट्टा-पट्टी व नगदी के साथ दो पकड़ाए

रायपुर। सट्टा-पट्टी लिखने की सूचना पर आजाद चौक पुलिस ने छापामारकर अलग-अलग जगहों से सट्टा-पट्टी व नगदी के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के पास से कुल 5 हजार 85 रुपये एवं सट्टा पर्ची जब्त किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को ईदगाहभाठा झोपड़पट्टी के पास सट्टा पट्टी खिला रहे स्ट्रीट लाईट के नीचे रेड किया मौके पर एक व्यक्ति सट्टा पट्टी लिखते हुए मिला जिसे रंगे हाथ पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर अपना नाम मोहम्मद हसन 42 वर्ष पिता मोहम्मद ईस्माईल निवासी संजय नगर मदनी चौक बताया। आरोपी के कब्जे से पांच सफेद रंग के कोरे कागज मे अंको में सट्टा पट्टी अंक एवं रूपये का अंक दर्शित जिसमें आरोपी का हस्ताक्षर है एवं सट्टा पट्टा के दांव में लगे नगदी 2हजार 3 सौ 95 रूपये एवं एक डाट पेन जप्त कर धारा 4 (क) जुआ एक्ट कि तहत गिरफ्तार कर मुचलका पर रिहा किया कर दिया गया। इसी तरह ईदगाहभाठा के फु टबाल मैदान के किनारे बिजली खंभा के नीचे राजा ऊर्फ भक्तराज 23 वर्ष पिता जोधूगोपाल धोश निवासी लाखे नगर निवासी सट्टा पट्टी अंको में रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलाने की सूचना पर फुटबाल मैदान के किनारे बिजली पोल के नीचे पहुंचकर रेड किया आरोपी सट्टा पट्टी लिखते हुए मिले जिसे रंगे हाथ पकडा गया। आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग के कोरे कागज में अंको में सट्टा पट्टी 3 पर्ची एवं नगदी 2हजार 6 सौ 90 रूपये एवं डाट पेन जप्त कर धारा 4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। धारा जमानतीय होने पर मुचलका पर रिहा कर दिया गया है। 
शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बीजापुर। जिला के चेरपाल राहत शिविर क्रमांक 2 निवासी पीडि़ता 21 वर्ष एवं तहसील पारा बीजापुर निवासी अभियुक्त विजय बड्डे पिता माधव बड्डे 27 वर्ष के मध्य जनवरी 2020 में जान पहचान हुई, मोबाईल के माध्यम से आपसी बातचीत एवं प्रेम प्रसंग के चलते अभियुक्त विजय बड्डे द्वारा शादी करने का प्रलोभन देकर पीडि़त युवती से शारीरिक सबंध स्थापित करता रहा। पीडि़त युवती द्वारा शादी की बात कहने पर अभियुक्त इसे छोड़कर फरार हो गया। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीडि़त युवती द्वारा घटना के सबंध में लिखित आवेदन थाना कोतवाली बीजापुर में प्रस्तुत करने पर अपराध क्रमांक 67/2020 धारा 376 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। फरार अभियुक्त की पतासाजी हेतु थाना प्रभारी बीजापुर, निरीक्षक शशीकांत भारद्वाज के नेतृत्व में थाना कोतवाली की टीम के द्वारा दबिश देकर अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना बीजापुर में विधिवत कार्यवाही उपरान्त आज रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।