नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
गोधन न्याय योजना का प्रतीक चिन्ह आया सामने, लोगो का सीएम बघेल ने किया विमोचन

गोधन न्याय योजना का प्रतीक चिन्ह आया सामने, लोगो का सीएम बघेल ने किया विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने आज यहां मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कलेक्टर्स कान्फ्रेंस के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी ‘गोधन न्याय योजना‘ के प्रतीक चिन्ह (लोगो) का विमोचन किया। राज्य सरकार द्वारा हरेली पर्व से प्रदेश में गोधन न्याय योजना की शुरूआत की जा रही है। इस अवसर पर मुख्य सचिव आर पी मंडल, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. एम. गीता, मुख्यमंत्री के ग्रामीण विकास सलाहकार प्रदीप शर्मा, मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी उपस्थित थे।

बड़ी खबर: एसपी ऑफिस में पदस्थ प्रधान आरक्षक निकला कोरोना पॉजीटिव, कार्यालय को सेनेटाइज कर किया गया सील

बड़ी खबर: एसपी ऑफिस में पदस्थ प्रधान आरक्षक निकला कोरोना पॉजीटिव, कार्यालय को सेनेटाइज कर किया गया सील

रायपुर। राजधानी में कोरोना संक्रमण तेजी से अपना पांव पसार रहा है। इसी क्रम में अब एसपी ऑफिस तक भी कोरोना संक्रमण पहुंच चुका है। यहां ओएम शाखा में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक कोरोना संक्रमित मिला है। कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद एसपी ऑफिस को सील कर दिया गया है|

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के ओएम शाखा में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी सामने आई है। बताया जाता है कि प्रधान आरक्षक की जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद से ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पूरे ऑफिस को सेनेटाइज कर सील करने की कार्यवाही जारी है। 
 

 

 कोरोना काल में बसों को सवारी नहीं मिलने से हो रहा लाखों का नुकसान

कोरोना काल में बसों को सवारी नहीं मिलने से हो रहा लाखों का नुकसान

रायपुर। कोरोना वायरस महामारी के कारण कोरोना काल में इन दिनों शासन द्वारा अंतरजिला बसों को चलाने का आदेश जारी करने के बाद भी बस ऑपरेटरों की समस्याएं कम नहीं हो रही हैं। बस ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग के जरिए अधिकांश बसें सवारी नहीं मिलने के कारण प्रतिदिन लाखों रुपये का नुकसान उठा रही हैं इधर, शासन के परिवहन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार आयुक्त परिवहन ने नान यूज बसों पर करों की माफी नहीं करने का निर्णय के संबंध में जारी परिपत्र बस ऑपरेटरों को प्रेषित  किया है। ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष एवं महासचिव के अनुसार करों में माफी नहीं मिलने से बस ऑपरेटर दोहरी मार का शिकार हो रहे हैं। ज्ञातव्य है कि अधिकांश बस ऑपरेटरों ने बैंकों से लंबे चौड़े लोन लेकर सड़कों पर गाडिय़ां चला रहे हैं। समय पर किस्त नहीं पटने के कारण बैंक प्रबंधनों द्वारा भी बस ऑपरेटरों को लोन की किस्त पटाने के लिए नोटिस जारी होना शुरू हो गये हैं। 

कोरोना काल के कारण लोग दहशत के मारे अपने आवश्यक कामकाज के सिलसिले को छोड़कर तफरी करने के लिए जाना बंद कर चुके  हैं वहीं कोरोना का संक्रमण जिस तरह से प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है उसके कारण भी आम यात्री यात्रा करने से डर रहा है। बस ऑपरेटर संघ के सदस्यों ने सरकार से ऑपरेटरों की समस्या पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए रोड टैक्स सहित अन्य मुद़्दों पर सहानुभूतिपूर्वक रवैया अपनाने की मांग की है।
लिंक के क्लिक करते ही खाते से लाखों रूपये पार, ऑनलाईन ठगी का हुआ शिकार

लिंक के क्लिक करते ही खाते से लाखों रूपये पार, ऑनलाईन ठगी का हुआ शिकार

रायपुर। केमरा एसेसिरज भेजने मोबाईल सर्च के दौरान दिये गये लिंक के क्लिक करते ही पेटीएम से 1 लाख 10 हजार रुपये किसी ने निकाल लिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मौदहापारा थाने में दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डीएम वाटिका खम्हारडीह तेलीबांधा निवासी राजेश खेमानी 42 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 4 से 5 जुलाई के मध्य प्रार्थी केमरा एसेसिरज महाराष्ट्र भेजने के लिये गुगल पर सर्च कर बीटीएच कोरियर सर्विस का नम्बर प्राप्त कर दिये गये मोबाईल नम्बर 85095-66216 पर बात करने से लिंक भेजा गया जिस पर क्लिक करने पर दूसरे दिन पेटीएम के माध्यम से 1लाख 10 हजार रुपये निकाल लिया गया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने मोबाईल नंबर के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

 नगरीय प्रशासन मंत्री डहरिया से छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के नवनियुक्त चेयरमेन ने की मुलाकात

नगरीय प्रशासन मंत्री डहरिया से छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के नवनियुक्त चेयरमेन ने की मुलाकात

रायपुर। नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के नवनियुक्त चेयरमेन शैलेष नितिन त्रिवेदी ने सौजन्य मुलाकात की। मंत्री डॉ. डहरिया ने नवनियुक्त चेयरमेन शैलेष नितिन त्रिवेदी को नए दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

 

कोरोना काल में विद्यालयों की फीस की चिंता बच्चों के पालकों को लगी सताने

कोरोना काल में विद्यालयों की फीस की चिंता बच्चों के पालकों को लगी सताने

रायपुर। कोरोना काल में लॉकडाउन के बाद आर्थिक तंगी सहित अन्य कई तरह की परेशानियों का सामना कर रहे बच्चों के पालकों को अभी से विद्यालयों की फीस की चिंता सताने लगी है। 


कोरोना महामारी के चलते भले ही अप्रैल से अभी तक सभी शासकीय व निजी विद्यालय बंद है और आदेशानुसार आगामी अगस्त माह मेें 15 तारीख तक बंद रहेंगे, लेकिन इसके बावजूद पालकों को बच्चों की फीस को लेकर चिंता सताने लगी है। क्योंकि केन्द्रीय विद्यालयों के अलावा राज्य के निजी विद्यालयों के प्रबंधकों द्वारा भी लगातार बच्चों के पालकों पर अप्रैल माह से लेकर जून माह तक की फीस को जमा कराने लगातार दबाव बनाया जा रहा है। केन्द्रीय विद्यालयों के अलावा कई निजी विद्यालयोंं में पढऩे वाले बच्चों के पालकों ने विद्यालयों से उनके बच्चों का कहीं नाम काट नहीं दिया जाए के भय से अभी तक की फीस भी जमा करा दी गई है। 

एक ओर जहां कोरोना काल में लॉकडाउन से लेकर अनलॉक-2 में प्रवेश करने तक की स्थिति में भी कई नौकरीपेशा लोग जहां बेरोजगार हो गए है, वहीं कई लोगों के वेतन में 30 प्रतिशत से लेकर 50 प्रतिशत तक की कटौती कर दी गई है। यहीं स्थिति छोटे व्यवसायियों की भी है। कई व्यवसायियों की दुकानें तक बंद हो गई, तो कई व्यवसायियों की आवक इतनी कम हो गई है कि वे अब सिर्फ अपना और अपने परिवार का पेट भर पा रहे है। यहीं नहीं नौकरीपेशा और व्यवसायियों में कई लोग ऐसे भी है जो किराये के मकान या दुकान है। यहीं नहीं कई लोग तो बैंक और अन्य कई तरह के ऋण तक लिए हुए है, जिनकी किश्त तक वे नहीं जमा कर पा रहे है। ऐसे हालातों से गुजर रहे लोगों के सामने उनके बच्चों की फीस भी चिंता का बड़ा कारण बना हुआ है।

कुछ बच्चों के पालकों से जब बातचीत की गई तो उनका कहना है कि शासन को इस मामले में बड़ा निर्णय लेना चाहिए। पालकों का कहना है कि सरकार को सबसे पहले स्कूलों की फीस निर्धारित करनी चाहिए। साथ ही कोरोना काल में जिस महीने से स्कूल खुलेंगे तब से फीस लिया जाए यह सुनिश्चित कराना चाहिए। उनका कहना है कि स्कूलों द्वारा अप्रैल माह से लेकर फीस पालकों से मांगी जा रही है जो सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में हर व्यक्ति परेशान हुआ है और हर व्यक्ति की आर्थिक स्थिति बिगड़ी है। ऐसे में स्कूलों द्वारा अपनी भरपाई कराने के लिए बच्चों के पालकों पर दबाव बनाया जाना उचित नहीं है। 
लॉकडाउन में मध्यम वर्ग की हालत हुई खराब: उच्च व श्रमिक वर्ग को मिल रहा शासन की योजनाओं का लाभ

लॉकडाउन में मध्यम वर्ग की हालत हुई खराब: उच्च व श्रमिक वर्ग को मिल रहा शासन की योजनाओं का लाभ

रायपुर। विश्वव्यापी कोरोना वायरस कोविड-19 महामारी के कारण पिछले तीन माह में लगे कड़े लॉकडाउन के चलते मध्यम वर्गीय परिवारों की हालत दयनीय हो गई है। जहां उच्च वर्ग में शामिल लोग अपनी जमा पूंजी के आधार पर घर के खर्च चलाते रहे हैं वहीं श्रमिक वर्ग को केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत खाद्य सामग्री का वितरण किया जा रहा है। उक्त संबंध में मध्यम वर्गीय उत्थान मंच के प्रदेश संयोजक डॉ. योगेश चंद्र मिश्रा ने प्रतिनिधि को जानकारी देते हुए बताया कि बड़ों को एवं श्रमिक वर्ग को लॉकडाउन में जहां अनेक सुविधाएं मिली वहीं मध्य वर्गीय परिवारों को बैंकों की ईएमआई बिजली का बिल स्कूल की फीस सहित अन्य मुद्दों पर किसी प्रकार की राहत नहीं मिली। कोरोना वायरस महामारी का सबसे बड़ा नुकसान मध्यम वर्गीय परिवारों को उठाना पड़ रहा है। वह उच्च वर्ग एवं श्रमिक वर्ग के बीच बुरी तरह पीसा जा रहा है। सड़कों पर निकलकर शिक्षित होने के कारण मध्यम वर्गीय समाज के लोग सड़कों पर निकलकर अपनी जरूरतों की पूर्ति के लिए ना तो नारेबाजी कर सकते हैं न ही किसी प्रकार का धरना प्रदर्शन कर सकते हैं। जिसका पूरा पूरा लाभ उठाने में राजनीतिक दल कोई कमी नहीं कर रहे हैं। मध्यम वर्गीय उत्थान मंच के अनेक सदस्यों ने केंद्र एवं राज्य शासन से मध्यम वर्गीय परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए नई योजना अथवा नया पैकेज तत्काल प्रभाव से जारी करने की मांग की है। 

राजधानी में फिर शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, बलात्कार का मामला दर्ज

राजधानी में फिर शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, बलात्कार का मामला दर्ज

रायपुर। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने की रिपोर्ट राजेन्द्रनगर थाने में दर्ज की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता 22 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया की जान-पहचान गुलशन कुमार सेन 20 वर्ष पिता जगदेव कुमार सेन निवासी बाजाज कालोनी न्यू राजेन्द्रनगर से होने के बाद आरोपी ने शादी का प्रलोभन देकर 6 फरवरी 2018 से 16 जुलाई के 2020 के मध्य कई बार शारीरिक संबंध बनाया। युवती द्वारा शादी की बात करने पर शादी से इंकार कर दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। 
अजय चंद्राकर ने ट्वीट कर सीएम सहित मंत्रिमंडल के सदस्यों पर कसा तंज, पढ़े पूरी खबर

अजय चंद्राकर ने ट्वीट कर सीएम सहित मंत्रिमंडल के सदस्यों पर कसा तंज, पढ़े पूरी खबर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों पर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने राज्य सरकार पर फिर से तंज कसा है। अपने ट्वीट एकाउंट में एक पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है कि ये काल्पनिक कोरोना योद्धा कहां लापता हो गए हैं, सब लोग ढूंढ रहे हैं और चाह रहे हैं कि कोरोना की रफ्तार को रोंके। 


अपने बेबाक बयानों से सदा सुर्खियों में रहने वाले भाजपा नेता व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने अपने ट्वीटर एकाउंट में एक पोस्ट करते हुए राज्य सरकार के मुखिया भूपेश बघेल सहित मंत्रिमंडल के सदस्यों पर तंज कसा है। अपने पोस्ट में श्री चंद्राकर ने लिखा है-ये काल्पनिक कोरोना योद्धा कहां लापता हो गए हैं, सब लोग ढूंढ रहे हैं और चाह रहे हैं कि कोरोना की रफ्तार को रोंके। उन्होंने अपने पोस्ट के साथ एक प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र की कटिंग भी पोस्ट की है, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ ही उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों को कोरोना योद्धा के रूप में प्रस्तुत किया गया था। श्री चंद्राकर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ ही स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, मंत्री कवासी लखमा, ताम्रध्वज साहू, पीसीसी प्रमुख मोहन मरकाम, राहुल गांधी, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया, प्रेम टेकाम को भी यह पोस्ट किया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि कांग्रेस की ओर से श्री चंद्राकर के इस पोस्ट का किस तरह से जवाब दिया जाता है। 
सोशल डिस्टेसिंग व मास्क के बिना चखना दुकान में लग रही है भीड़, शराब भट्ठी के सामने चखना ठेला से फैल सकता है कोरोना

सोशल डिस्टेसिंग व मास्क के बिना चखना दुकान में लग रही है भीड़, शराब भट्ठी के सामने चखना ठेला से फैल सकता है कोरोना

भिलाई। नेवई थाना के पीछे शराब भट्ठी के पास अवैध रुप से लग रहे चखना ठेला में शराबियों को डिस्पोजल व चखना परोसकर शराब खोरी कराई जा रही है। जिसके चलते क्षेत्र में कोरोना संक्रमित होने का डर मंडरा रहा है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शराब विभाग के कुछ कर्मचारियों के शह पर नेवई थाना के पीछे शराब भट्ठी के पास नियम विरुद्ध कई चखना ठेला व नास्ता दुकान लगाया जा रहा है। ज्यादातर दुकान लगाने वाले बिना सोशल डिस्टेंसिग के दुकान लगाकर शराबियों को चखना व डिस्पोजल बेच रहे है। शराबियों के लिये चखना ठेला शराब पीने का अड्डा बन गया है। शराब के नशे में कई बार यहां लड़ाई झगड़ा व चाकू बाजी जैसी घटनाएं भी घट चुकी है। वहीं एक जगह एकत्रित होकर शराब पीने के चलते शराबियों को कोरोना संक्रमित होने का खतरा बना हुआ है। जिसके चलते टंकी-मरौदा क्षेत्रवासियों को कोरोना संक्रमित होने का डर सता रहा है। क्षेत्र वासियों ने पुलिस व शासन-प्रशासन से मांग की है कि शह देकर गैर कानूनी ढंग से चखना ठेला लगाने वाले व बिना मास्क पहने शराब खरीदने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें। चखना ठेला लगाने वालों का कहना है कि शराब भट्ठी के पास ठेला लगाने की एवज में शराब विभाग के कुछ कर्मचारियों को प्रति ठेला 3 सौ से 4 सौ रुपये का रोजाना भुगतान करना पड़ता है। बताया जा रहा है शराब भट्ठी के सामने करीब एक दर्जन से भी अधिक चखना ठेला लगाया जा रहा है। जिसके एवज शराब विभाग के कर्मचारी लाखों रुपये की वसूली कर रहे है। 

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने 2 वर्ष पूर्व हुए निर्मम हत्याकांड के जांच के दिए आदेश

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने 2 वर्ष पूर्व हुए निर्मम हत्याकांड के जांच के दिए आदेश

रायपुर। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू राजनांदगांव जिले में 2 वर्ष पूर्व हुए निर्मम हत्याकांड की जांच में राजनांदगांव पुलिस की ढिलाई से नाराज़ हैं। ज्ञात हो कि 10 सितंबर 2018 को राजनांदगांव निवासी रावेन्द्र कुमार नामदेव के 23 वर्षीय पुत्र शुभम नामदेव की हत्या गला रेतकर किया गया था जिसमें राजनांदगांव पुलिस आज तक हत्यारे को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। मृतक के पिता के अनुसार पुलिस विभाग से जब भी इसके बारे में पूछा गया पुलिस द्वारा जांच चल रही है कह कर बात टाली गई। इससे परेशान होकर मृतक के पिता ने गृहमंत्री से मिलकर उन्हें अपनी समस्या बताई। संवेदनशील मंत्री  साहू ने विषय की गम्भीरता को समझते हुए इस मामले में अभी तक किए गए जांच का पूरा ब्यौरा मांगा है तथा अपर मुख्य सचिव गृह को नई टीम गठित कर यथाशीघ्र कार्यवाई के लिए निर्देशित किया है।

 रायपुर बीपीएल राशनकार्डधारियों को अब मिलेगा जुलाई से नवंबर तक नि:शुल्क चांवल व चना

रायपुर बीपीएल राशनकार्डधारियों को अब मिलेगा जुलाई से नवंबर तक नि:शुल्क चांवल व चना

कोरबा। जिले के सभी अंत्योदय, प्राथमिकता, नि:शक्तजन, एकल निराश्रित एवं अन्नपूर्णा श्रेणी राशन कार्डधारियों को जुलाई से नवम्बर तक अतिरिक्त चावल एवं एक किलो चना प्रति राशनकार्ड नि:शुल्क मिलेगा। इन राशनकार्डधारियों को माह जुलाई से नवंबर 2020 तक नियमित मासिक आबंटन के साथ-साथ अतिरिक्त नि:शुल्क चावल और प्रति राशनकार्ड एक किलो चना का वितरण किया जाएगा। जो राशनकार्डधारी उपभोक्ता अपने राशन दुकानों से माह जुलाई का खाद्यान्न उठा चुके हैं। उन्हें माह जुलाई का नि:शुल्क अतिरिक्त चावल और चना अगस्त माह में नियमित आबंटन और अतिरिक्त चावल व चना के साथ वितरित किया जाएगा। कोरबा जिले में दो लाख 39 हजार 029 बीपीएल राशन कार्डधारी हैं। इनमें से नगरीय निकाय क्षेत्रों में 61 हजार 667 और ग्रामीण क्षेत्रों में एक लाख 77 हजार 362 बीपीएल राशनकार्डधारी हैं। इन्हें 450 राशन दुकानों के माध्यम से खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। बीपीएल राशनकार्डधारीयों में 52 हजार 920 अन्त्योदय कार्डधारक, दो हजार 029 अन्त्योदय गुलाबी कार्डधारक, एक लाख 83 हजार 752 प्राथमिकता वाले कार्डधारक, 236 अन्नपूर्णा कार्डधारक और 092 नि:शक्तजन कार्डधारक हैं।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नि:शक्तजन, एकल निराश्रित और अन्नपूर्णा श्रेणी के राशनकार्डधारियों को जुलाई से नवम्बर तक 35 किलो मासिक आबंटन के साथ प्रति माह प्रति सदस्य 5 किलो अतिरिक्त नि:शुल्क चावल दिया जाएगा। प्राथमिकता श्रेणी के 5 से अधिक सदस्य वाले राशन कार्ड में नवम्बर तक 3 किलो प्रति सदस्य अतिरिक्त चावल दिया जाएगा। इन हितग्राहियों को नियमित और अतिरिक्त चावल आबंटन को मिलाकर कुल वितरित खाद्यान्न का 50 प्रतिशत का एक रूपए प्रतिकिलो की दर पर एवं 50 प्रतिशत खाद्यान्न नि:शुल्क दिया जाएगा। अनुसूचित क्षेत्र के अंत्योदय एवं प्राथमिकता राशनकार्डों में एक किलो चना नि:शुल्क एवं एक किलो चना पांच रूपए प्रति किलो की दर से जुलाई से नवम्बर 2020 तक वितरण किया जाएगा।
रायपुर के इस कांग्रेस नेता को हुआ कोरोना : मचा हड़कंप, कईयों को होना पड़ सकता है क्वारंटीन

रायपुर के इस कांग्रेस नेता को हुआ कोरोना : मचा हड़कंप, कईयों को होना पड़ सकता है क्वारंटीन

रायपुर, रायपुर में आज कांग्रेस नेता नितिन भंसाली का कोरोना रिपोर्ट पॉजेटिव पाया गया है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मिडिया के माध्यम से दी है, कांग्रेस नेता के कोरोना पॉजेटिव मिलने के बाद अब सियासी गलियारों में भी कई लोग सकते हैं। रायपुर के ये नेता काफी सक्रिय थे और लगातार नेताओं के साथ इनका मिलना-जुलना जारी था। लिहाजा अब कांग्रेस नेता के संपर्क में आये कई लोगों को क्वारंटीन में रहना पड़ सकता है।

 

 

दोस्तो आज शाम मेरी कोविड 19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मुझे एम्स रायपुर इलाज के लिए ले जाया जा रहा है, मेरी उन सभी लोगो...

Nitin Bhansali द्वारा इस दिन पोस्ट की गई गुरुवार, 16 जुलाई 2020
साई किराना दुकान के बाजू,सिविल लाईन में मिला कोरोना पॉजिटिव,कंटेंटमेंट जोन में सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर लगा प्रतिबंध

साई किराना दुकान के बाजू,सिविल लाईन में मिला कोरोना पॉजिटिव,कंटेंटमेंट जोन में सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर लगा प्रतिबंध

रायपुर, भारत सरकार,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार जिला रायपुर में नगर पालिक निगम अंतर्गत साई किराना दुकान के बाजू,ताज नगर चौकी के पीछे में 01 नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा घोषित कंटेनमेंट जोन में

पश्चिम में मोहम्मद इदरीश के मकान के पास बंद रास्ता,

उत्तर में बंद रास्ता

तथा दक्षिण में शेख जावेद एवं मुख्तार का मकान और

पूर्व में मोहम्मद हनीफ एवं मोहम्मद जावेद का मकान तक की परिसीमाए निर्घारित कि गई है ।


कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल द्वार होगा। जिसमें तैनात पुलिस अधिकारी द्वारा फिजिकल डिस्टेंसिग सुनिश्चित करते हुए मेडिकल इमरजेंसी और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु आवागमन करने वाले सभी व्यक्तियों का विवरण एक रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी दुकानें, ऑफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त पूर्णत: बंद रहेंगें। प्रभारी अधिकारी द्वारा कन्टेनमेंट जोन में होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जाएगी। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी हेतु विधिवत परिवहन अनुमति इंसीडेंट कमांडर द्वारा दी जाएगी। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारण से कन्टेनमेंट जोन या मकान के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। केवल मेडिकल इमरजेंसी की दशा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर के द्वारा पास जारी कर इंसीडेंट कमांडर को सूचित करना होगा।आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में संलग्न व्यक्ति फिजिकल डिस्टेंसिग तथा सेनिटाईजेशन सुनिश्चित करते हुये कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश कर सकेंगें। अन्य किसी भी व्यक्ति को कन्टेनमेंट जोन से बाहर निकलना अथवा अन्दर आना पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। कन्टेनमेंट जोन में उपरोक्तानुसार लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने हेतु संबंधित थाना प्रभारी उत्तरदायी होगे।कन्टेनमेंट जोन में शासन की गाईडलाईन अनुसार व्यवस्था बनाये रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर के द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी।जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में शासन के निर्देशानुसार कान्टेक्ट ट्रेसिंग, स्वास्थ्य निगरानी तथा सैम्पल की जांच इत्यादि आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।
जिला प्रशासन द्वारा घोषित कंटेंटमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल एक द्वार की व्यवस्था करने बेरिकेटिंग के लिए आर.के.गौड,कार्यपालन अभियंता,लोकनिर्माण विभाग, संभाग-01,रायपुर मो.नं. 85180-19594, लोक निर्माण विभाग की मांग अनुसार बैरिकेडिंग हेतु बांस-बल्ली की आपूर्ति हेतु बी एस ठाकुर, वनमंडलाधिकारी रायपुर वनमंडल, रायपुर 94242-38769, कंटेंटमेंट जोन में सेनिटाइजेशन तथा आवश्यक वस्तुओ की आपूर्ति व्यवस्था हेतु प्रवीण गहलोत,जोन आयुक्त,नगर पालिक निगम,जोन क्रमांक-03,मो नं. 99774-24466,घरो का एक्टिव सर्विलांस, स्वास्थ्य टीम को एसओपी अनुसार दवा, मास्क, पीपीई इत्यादी उपलब्ध कराने एवं बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु श्रीमती मीरा बघेल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायपुर मो.नं. 94255-16797, उपरोक्त दर्शित क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सहित अन्य समस्त आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु इंसीडेंट कमांडर राजीव कुमार पाण्डेय,संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी,रायपुर,मो.नं. 96695-52437,को दायित्व सौंपा गया है वही भारत सरकार एवं राज्य शासन के द्वारा समय-समय पर जारी गाईड लाईन अनुसार कंटेंटमेंट जोन में लाकडाउन का कडाई से पालन सुनिश्चत करने हेतु सिविल लाईन थाना के थाना प्रभारी सुशांतो बनर्जी रायपुर मो.नं. 94791-91028 को जिम्मेदारी दी गई है।

 

रायपुर के स्वर्ण भूमि कालोनी,विधानसभा में  कोरोना पॉजिटिव मिलने से हुआ कंटेंटमेंट जोन घोषित

रायपुर के स्वर्ण भूमि कालोनी,विधानसभा में कोरोना पॉजिटिव मिलने से हुआ कंटेंटमेंट जोन घोषित

रायपुर, भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार जिला रायपुर में नगर पालिक निगम अंतर्गत स्वर्ण भूमि कालोनी,विधानसभा में 01 नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा घोषित कंटेनमेंट जोन में परिसीमाएं निर्धारित की गई है।

पश्चिम में मकान नं-152,शैलेष अग्रवाल का मकान,

उत्तर में मकान नं-171,अमित बिजुरिया का मकान

तथा दक्षिण में मकान नं-155 अंकित कुमार का मकान,पीछे गार्डन और पूर्व में निर्माणाधीन खाली मकान तक की परिसीमाए निर्घारित कि गई है ।


कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल द्वार होगा। जिसमें तैनात पुलिस अधिकारी द्वारा फिजिकल डिस्टेंसिग सुनिश्चित करते हुए मेडिकल इमरजेंसी और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु आवागमन करने वाले सभी व्यक्तियों का विवरण एक रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी दुकानें, ऑफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त पूर्णत: बंद रहेंगें। प्रभारी अधिकारी द्वारा कन्टेनमेंट जोन में होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जाएगी। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी हेतु विधिवत परिवहन अनुमति इंसीडेंट कमांडर द्वारा दी जाएगी। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारण से कन्टेनमेंट जोन या मकान के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। केवल मेडिकल इमरजेंसी की दशा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर के द्वारा पास जारी कर इंसीडेंट कमांडर को सूचित करना होगा। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में संलग्न व्यक्ति फिजिकल डिस्टेंसिग तथा सेनिटाईजेशन सुनिश्चित करते हुये कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश कर सकेंगें। अन्य किसी भी व्यक्ति को कन्टेनमेंट जोन से बाहर निकलना अथवा अन्दर आना पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।कन्टेनमेंट जोन में उपरोक्तानुसार लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने हेतु संबंधित थाना प्रभारी उत्तरदायी होगे।कन्टेनमेंट जोन में शासन की गाईडलाईन अनुसार व्यवस्था बनाये रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर के द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी।जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में शासन के निर्देशानुसार कान्टेक्ट ट्रेसिंग, स्वास्थ्य निगरानी तथा सैम्पल की जांच इत्यादि आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।
जिला प्रशासन द्वरा कंटेंटमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल एक द्वार की व्यवस्था करने बेरिकेटिंग करने लिए एन.के.पाण्डेय,कार्यपालन अभियंता,लोकनिर्माण विभाग, संभाग,रायपुर मो.नं. 94076-25500, लोक निर्माण विभाग की मांग अनुसार बैरिकेडिंग हेतु बांस-बल्ली की आपूर्ति हेतु बी एस ठाकुर, वनमंडलाधिकारी रायपुर वनमंडल, रायपुर 94242-38769, कंटेंटमेंट जोन में सेनिटाइजेशन तथा आवश्यक वस्तुओ की आपूर्ति व्यवस्था हेतु संतोष पाण्डेय,जोन आयुक्त,नगर पालिक निगम,जोन क्रमांक-09,मो नं. 94255-16797,घरो का एक्टिव सर्विलांस, स्वास्थ्य टीम को एसओपी अनुसार दवा, मास्क, पीपीई इत्यादी उपलब्ध कराने एवं बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु श्रीमती मीरा बघेल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायपुर मो.नं. 94255-16797, उपरोक्त दर्शित क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सहित अन्य समस्त आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु इंसीडेंट कमांडर अश्वनी कंवर,नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी,रायपुर,मो.नं. 79874-74811,को दायित्व सौंपा गया है वही भारत सरकार एवं राज्य शासन के द्वारा समय-समय पर जारी गाईड लाईन अनुसार कंटेंटमेंट जोन में लाकडाउन का कडाई से पालन सुनिश्चत करने हेतु विधानसभा थाना के थाना प्रभारी अश्वनी राठौर मो.नं. 94791-91079 को जिम्मेदारी दी गई हैं।

 

राजधानी के रावणभांठा मैदान के पंडाल से म्यूजिक सिस्टम चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

राजधानी के रावणभांठा मैदान के पंडाल से म्यूजिक सिस्टम चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर के रावणभांठा मैदान में भागवत कथा आयोजन के दौरान पंडाल से म्यूजिक सिस्टम चोरी करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की म्यूजिक सिस्टम भी जप्त कर लिया गया है। जप्त मशरूका की कीमत लगभग 2,00,000/- रूपये है। बताया जा रहा है की दोनों आरोपी पहले भी चोरी के प्रकरण में रह चुके है। 


पढ़िए पूरी खबर-
आपको बता दे की टीकम सिन्हा ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह प्रोफेसर कालोनी सेक्टर 01 में रहता है तथा उसका स्वयं का जनरल स्टोर्स का दुकान है। प्रार्थी द्वारा दिनांक 27.02.2020 से 05.03.2020 तक भागवत कथा का कार्यक्रम रावणभांठा मैदान में रखा गया था, जिसमे वृन्दावन से कथावाचक कृष्णचंद शास्त्री जी महराज ने अपने साथियों के साथ आयोजन करने स्वयं के साऊंड सिस्टम के साथ दिनांक 26.02.2020 को आये थे । दिनांक 27.02.2020 से प्रतिदिन दोपहर 02ः00 बजे से शाम 06ः00 बजे तक भागवत कथा कार्यक्रम होता था तथा रात्रि में पंडाल में ही साऊंड सिस्टम को रखा जाता था देख-रेख के लिये कथावाचक के साथी लोग एवं पंडाल के दो गार्ड रहते थे। दिनांक 01.03.2020 को शाम 06ः00 बजे भागवत कथा कार्यक्रम समाप्त होने के बाद कथावाचक टीकम सिन्हा के घर में प्रतिदिन की तरह चले गये थे पंडाल व साऊंड सिस्टम देख-रेख करने वाले कार्यक्रम स्थल में ही थे। दिनांक 02.03.2020 के सुबह लगभग 05ः00 बजे पंडाल में देख रेख करने वाले टीकम सिन्हा को फोन कर बताया कि पंडाल में सामान बिखरा हुआ है साऊंड सिस्टम चोरी हो गया है तब टीकम  ने रावणभांठा मैदान में आकर देखा और देख रेख करने वालो से चोरी के सम्बन्ध में पूछ ताछ की, तब उन्होंने बताया की रात्रि में वे लोग सभी सो गये थे। सुबह 04ः30 बजे उठकर देखा तब उन लोगों को पता चला की साऊंड सिस्टम चोरी हो गया है। जिसके बाद पुलिस को सुचना दी गई जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 139/20 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में थाना टिकरापारा की एक विशेष टीम का गठन कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी प्रारंभ किया गया। टीम द्वारा घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी एवं पंडाल में उपस्थित गार्ड व अन्य लोगों से पूछताछ किया गया। घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों को भी खंगालने के साथ ही अज्ञात आरोपियों के संबंध में तकनीकी विश्लेषण किया गया। टीम द्वारा हाल ही में जेल से रिहा हुये चोरी के आरोपियों के संबंध में भी तस्दीक किया जाकर अज्ञात आरोपियों को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी टीम को सूचना प्राप्त हुई कि संतोषी नगर टिकरापारा रायपुर निवासी खिलावन ध्रुव उर्फ गोलू जो पूर्व में भी चोरी के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है के पास महंगे म्यूजिक सिस्टम रखें है। जिस पर टीम द्वारा संदेह के आधार पर खिलावन ध्रुव उर्फ गोलू पिता जीवन लाल ध्रुव उम्र (20) वर्ष को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी कैलाश ताण्डी उर्फ लक्की पिता हरीश ताण्डी उम्र (22) वर्ष के साथ मिलकर पंडाल से म्यूजिक सिस्टम चोरी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से चोरी की म्यूजिक सिस्टम कीमती लगभग 2,00,000/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त होण्डा साईन मोटर सायकल को जप्त किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।  
मोहब्बत को पाने की चाहत है ऐसी कि मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पढ़े पूरी खबर

मोहब्बत को पाने की चाहत है ऐसी कि मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पढ़े पूरी खबर

कांकेर। बेपनाह मोहब्बत करने वाले कुछ ऐसे प्रेमी भी हैं जो प्रेमिका को पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।


सावन के मौसम में बारिश की फुहार इन दिनों प्रेमी प्रेमिका के लिए सुहावना मौसम होता है। प्रेमिका को पाने के लिए आज छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले का एक बेपनाह मोहब्बत करने वाला आशिक मोबाइल टावर पर चढ़ गया वह चीखने चिल्लाने लगा उसकी चाहत यही हैं कि मुझे अपनी प्रेमिका को प्यार का इजहार करना है देखते ही देखते हैं स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उक्त मामला जिले के कोरर थाना क्षेत्र के किशनपुरी गाँव का हैं।
कोरोना पॉजिटिव का इलाज कर रहे दो झोलाछाप डॉक्टरों पर हुआ एफआईआर

कोरोना पॉजिटिव का इलाज कर रहे दो झोलाछाप डॉक्टरों पर हुआ एफआईआर

रायगढ़। प्रशासन को सूचना दिए बिना कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज करने वाले दो झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ नर्सिंग होम एक्ट 2013, आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005, महामारी अधिनियम 1895 तथा भारतीय दण्ड संहिता के प्रावधानों के तहत सारंगढ एसडीएम के निर्देश पर बीएमओ ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
 
बताया गया कि चार जुलाई को जगदीशपुर निवासी नरसिंह बरिहा एवं सात जुलाई को मौहापाली निवासी हरिप्रसाद द्वारा ग्राम मौहापाली के एक व्यक्ति का कोरोना जैसे लक्षण पाये जाने के बाद भी इलाज किया गया। नियमानसार ऐसे मामले की सूचना स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को देनी थी, लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया और बाद में व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम के लिए शासन ने कई दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत किसी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण दिखने पर निकटतम शासकीय चिकित्सालय जाने व प्रशासन को सूचित करना है। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए सारंगढ़ एसडीएम चंद्रकांत वर्मा के निर्देश पर खण्डचिकित्सा अधिकारी सारंगढ़ ने दोनों झोलाछाप डॉक्टर जगदीशपुर निवासी नरसिंह बरिहा और मौहापाली निवासी हरिप्रसाद चौहान के खिलाफ डोंगरीपाली पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है।
कोरोना पॉजिटिव यातायात जवान के स्वस्थ्य होकर डूयूटी पर वापस लौटने पर हुआ फुलों से स्वागत

कोरोना पॉजिटिव यातायात जवान के स्वस्थ्य होकर डूयूटी पर वापस लौटने पर हुआ फुलों से स्वागत

रायपुर। यातायात पुलिस के जवान ने कोरोना को मात देकर ड्यूटी पर वापसी की है। स्वस्थ होकर ड्यूटी पर लौटे आरक्षक तिलकराम का डीएसपी सहित अन्य साथियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। बता दें कि यातायात थाना भनपुरी में तैनात आरक्षक तिलकराम ने 24 जून को सर्दी खांसी के लक्षण आने पर एम्स हॉस्पिटल में अपना कोरोना टेस्ट कराया था। 26 जून को कोरोना पॉजिटिव आने पर एम्स हॉस्पिटल रायपुर में उन्हें भर्ती किया गया। 2 जुलाई  को एम्स हॉस्पिटल ने डिस्चार्ज किया और 14 दिन होम क्वारेंटाइन में रहने के निर्देश दिए गए।

आरक्षक तिलकराम ने 14 दिन होम क्वारेंटाइन पूरा करने के बाद स्वस्थ होकर आज 16 जुलाई को ड्यूटी ज्वाइन की। उनके उत्साहवर्धन और अन्य पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों के उत्साहवर्धन के लिए यातायात पुलिस अधीक्षक सतीश ठाकुर और अन्य स्टाफ ने पुष्प वर्षा कर आरक्षक तिलक राम  का स्वागत किया। उन्होंने अपील की कि कोरोना से डरना नहीं, इसे हराना है। मास्क पहनकर ही बाहर निकलें, सैनेटाइजर का प्रयोग करें, बार-बार साबुन या हैं। डवॉश से हाथ धोते रहें, सामाजिक और भौतिक दूरी बनाए रखें।

 मौसम का मिजाज: राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार

मौसम का मिजाज: राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार

रायपुर। राज्य में आगामी चौबीस घंटों के दौरान अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं कुछ स्थानों पर तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। 

मौसम विभाग के नियमित रिपोर्ट की माने तो इस समय मानसूनी द्रोणिका पहलोदी, अजमेरी, गुना, उमरिया, अंबिकापुर, जमशेदपुर, दीर्घा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है तथा उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में 0.9 किमी की ऊंचाई पर बनी हुई है।  वहीं कल बना चक्रवाती सिस्टम जो कि दक्षिणी उत्तरप्रेदश और इसके आसपास के इलाकों में सक्रिय था आज मध्य भाग और उत्तरी मध्यप्रदेश के साथ ही आसपास के इलाकों में 2.1 किमी की ऊंचाई पर बना हुआ है। इन मौसमी तंत्र के प्रभाव के असर से आज राज्य के अनेक स्थाानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। पूर्व पश्चिम की विंड शियर जोन के कारण आज छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की संभावना है। इधर आज राजधानी में दोपहर में हुई अचानक बारिश से मौसम में पिुर से ठंडकता आ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अभी मौसम में इसी तरह से हलचल बनी रह सकती है और प्रदेश अथवा आसपास के इलाकों में मजबूत सिस्टम बनते ही फिर से झमाझम बारिश शुरू हो जाएगी। 
रायपुर के आदिवासी कालोनी, कुशालपुर सहित इन इलाको में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद इलाके को किया गया कंटेनमेंट जोन घोषित

रायपुर के आदिवासी कालोनी, कुशालपुर सहित इन इलाको में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद इलाके को किया गया कंटेनमेंट जोन घोषित

रायपुर।  भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार जिला रायपुर में नगर पालिका निगम रायपुर,अंतर्गत आदिवासी कालोनी,कुशालपुर, थाना पुरानी बस्ती, में 06 नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। अपर कलेक्टर ने उक्त क्षेत्र के पश्चिम में रामजी दिवान का मकान एवं लक्ष्मण नायक का मकान,उत्तर में सीता राम ध्रुव का मकान,दक्षिण में खेलावन दिवान का मकान और पूर्व में बंद हैं,को कन्टेनमेंट जोन घेषित किया है।


आई.टी.बी.पी. रेजिडेंशियल क्वार्टर में मिला कोरोना पॉजिटिव
भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार जिला रायपुर में विकासखंड तिल्दा अंतर्गत आई.टी.बी.पी. रेजिडेंशियल क्वार्टर,ग्राम-मुड़पार(थाना-खरोरा) में 08 नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। अपर कलेक्टर ने  पश्चिम एवं दक्षिण में खेत खलिहान,उत्तर में खुला मैदान, और पूर्व में ग्राम मांठ से ग्राम असौन्दा मार्ग तक को कन्टेनमेंट जोन की परिसीमाए निर्धारित की है।

ग्राम-सिलतरा में मिला कोरोना पॉजीटिव-
भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार जिला रायपुर में विकासखंड-धरसींवा,अंतर्गत ग्राम-सिलतरा,थाना-धरसींवा में 01 नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। अपर कलेक्टर ने पश्चिम में खोरबाहरा साहू का मकान,उत्तर में स्वामी आत्मानंद स्कूल,दक्षिण में मुन्ना वर्मा का मकान और पूर्व में मनहरण वर्मा का मकान तक को कन्टेनमेंट जोन की परिसीमाए निर्धारित की है।

इन सभी कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल एक द्वार होगा। जोन में तैनात पुलिस अधिकारी द्वारा फिजिकल डिस्टेंसिग सुनिश्चित करते हुए मेडिकल इमरजेंसी और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु आवागमन करने वाले सभी व्यक्तियों का विवरण एक रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी दुकानें, ऑफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त पूर्णत: बंद रहेंगें। प्रभारी अधिकारी द्वारा कन्टेनमेंट जोन में होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जाएगी। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी हेतु विधिवत परिवहन अनुमति इंसीडेंट कमांडर द्वारा दी जाएगी। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारण से कन्टेनमेंट जोन या मकान के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। केवल मेडिकल इमरजेंसी की दशा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर के द्वारा पास जारी कर इंसीडेंट कमांडर को सूचित किया जावे। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में संलग्न व्यक्ति फिजिकल डिस्टेंसिग तथा सेनिटाईजेशन सुनिश्चित करते हुये कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश कर सकेंगें। अन्य किसी भी व्यक्ति को कन्टेनमेंट जोन से बाहर निकलना अथवा अन्दर आना पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। कन्टेनमेंट जोन में उपरोक्तानुसार लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने हेतु संबंधित थाना प्रभारी उत्तरदायी होगे।कन्टेनमेंट जोन में शासन की गाईडलाईन अनुसार व्यवस्था बनाये रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर के द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी।जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में शासन के निर्देशानुसार कान्टेक्ट ट्रेसिंग, स्वास्थ्य निगरानी तथा सैम्पल की जांच इत्यादि आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।
 अजीत जोगी की जाति को लेकर लगाई गई याचिका खारिज, अमित जोगी ने ट्वीट कर कहा, सत्यमेव जयते

अजीत जोगी की जाति को लेकर लगाई गई याचिका खारिज, अमित जोगी ने ट्वीट कर कहा, सत्यमेव जयते

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी के परिवार में लंबे समय के बाद एक खुशी की खबर आई है। स्व. जोगी की जाति को लेकर लगाई गई याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है, जिसके बाद अमित जोगी ने ट्वीट करते हुए इस फैसले को सत्यमेव जयते लिखते हुए संतोष जाहिर किया है। 

ज्ञात हो कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी के निधन के पूर्व उनकी जाति को लेकर भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय और संत कुमार नेताम ने याचिका लगाई थी। लंबे समय से चल रहे इस मामले में हाईकोर्ट ने आखिरकार इस याचिका को खारिज कर दिया गया है। इधर हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पत्नी व विधायक डॉ. रेणु जोगी और उनके पुत्र अमित जोगी ने हाईकोर्ट के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास था कि अजीत जोगी के आदिवासी होने के गौरव और अस्मिता पर कभी आंच नहीं आएगी। अमित जोगी ने अपने ट्वीट में इस जीत को सत्यमेव जयते लिखा है।

जोगी कांग्रेस के प्रवक्ता भगवानु नायक ने बताया कि 15 जुलाई को उच्च न्यायालय ने इस याचिका को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के इस आदेश ने एक बार फिर प्रमाणित कर दिया है कि पूर्ववर्ती रमन सरकार द्वारा छानबीन समीति की रिपोर्ट वापस लेने का प्रमुख कारण 2013 छत्तीसगढ़ जाति निर्धारण नियमों के विपरीत उनको बिना सुनवाई का अवसर दिए मनगढ़ंत रिपोर्ट तैयार करना था।

छानबीन समिति ने 2013 कि रिपोर्ट में जोगी को आदिवासी मानने से इनकार कर दिया था, जिसके खिलाफ अजीत जोगी ने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की थी। याचिका की सुनवाई के दौरान तत्कालीन महाधिवक्ता ने छानबीन समिति की रिपोर्ट को यह कहते हुए वापस ले लिया था कि कमेटी ने ठीक से तथ्यों की जांच नहीं की है। इस के खिलाफ 2014 में संत कुमार नेताम ने याचिका लगाई थी।
राजधानी में फिर रिश्ता हुआ शर्मसार: दहेज के लिये पत्नी को घर से निकाला, पति व सास-ससुर के खिलाफ अपराध दर्ज

राजधानी में फिर रिश्ता हुआ शर्मसार: दहेज के लिये पत्नी को घर से निकाला, पति व सास-ससुर के खिलाफ अपराध दर्ज

रायपुर। पत्नी से दहेज में 1 लाख रुपये मायके से लाने की बात कहकर शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताडि़त करने की रिपोर्ट गंजथाने में दर्ज की गई है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने महिला के पति व ससुर सहित सांस के खिलाफ धारा 498 ए के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मणबंध तालाब कोरबा निवासी पूजा पाल 23 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया की शादी रायपुर स्थित केलकरपारा गंज निवासी प्रेमपाल 28 वर्ष से 17 जनवरी 2017 में हिन्दु रीति रीवाज के अनुसार हुआ था। शादी के दिन से ही पति चरित्र लांछन लगाकर गाली-गलोच कर दहेज में 1 लाख रुपये मायके से लाने का दबाव बनाने लगा। मायके वालों को इस संबंध में नही बताने पर पति व सास शोभापाल आयु 45,ससुर महेश पाल आयु 51 वर्ष ने  एक राय होकर माहिला को घर से निकाल दिया जिसकी शिकायत गंज थाने में करने पर पति व उसके परिजनों को पुलिस द्वारा समझाईश दी गई थी। जिसके बाद आरोपियों ने प्रार्थिया को गर्भवती होने पर घर से निकाल दिया व मायके भेज दिया। एक बच्ची को जन्म देने के बाद भी उसे ससुराल में नही रखा जा रहा है और उसके चरित्र पर आरोप लगाकर रुपये की मांग की जा रही है। कई बार मारपीट करने पर भी वह चुपचाप ससुराल में प्रताडऩा सहती रही लेकिन ससुराल पक्ष उसे रखने को तैयार नही है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। 
राजधानी में शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, बलात्कार का मामला दर्ज

राजधानी में शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, बलात्कार का मामला दर्ज

रायपुर। शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट पीडि़ता ने गंज थाने में दर्ज करायी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चुनाभट्टी गंज निवासी पीडि़त 20 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया का जान-पहचान  सारीफदीन चौधरी 23 वर्ष पिता आलम चौधरी से होने पर दोस्ती करके शादी का प्रलोभन दिया व पिछले नवम्बर माह 2019 से लेकर 15 जुलाई के बीच कई बार शारीरिक संबन्ध बनाया। युवती द्वारा शादी करने कहने पर आरोपी ने गाली-गलोच कर जान से मारने धमकी देकर मारपीट किया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376,2ढ,294,506,323 के तहत अपराध दर्ज कर बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। 

नकाबपोशों ने की घर में घुसकर युवक की हत्या, बीच बचाव करने आई मां के साथ भी किया जमकर मारपीट

नकाबपोशों ने की घर में घुसकर युवक की हत्या, बीच बचाव करने आई मां के साथ भी किया जमकर मारपीट

रायपुर। नकाबपोश घर में घुसकर एक युवक की हत्या कर दिये वही बीच बचाव करने आई मां को गंभीर चोट आई है। घटना की रिपोर्ट सिमगा थाने में दर्ज की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 जुलाई की रात्रि 11 बजे के आस-पास ग्राम केसदा बिलाडी रोड स्थित मकान में रितेश वर्मा 25 वर्ष पिता रामकृष्ण वर्मा को 4 अज्ञात नकाबपोशों ने घर घुसकर हत्या करने की नियत से राड एवं अन्य हथियार से मारपीट किया,मारपीट होता देख बीच -बचाव करने आई मृतक की मां शकुन वर्मा के हाथ में गंभीर चोट पहुंचा है। मृतक के परिजन व गांव के अन्य लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गये। मृतक व उसकी मां ईलाज के लिये सिमगा अस्पताल ले जाया गया वहां से डाक्टरों ने उसे रायपुर मेकाहारा रिफर कर दिया,जहां उसकी मृत्यु हो गई। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी का उसके साथ विवाद चल रहा था जिसके बाद से ही वह मायके में जाकर रह रही थी। ऐसा आशंका जताया जा रहा है कि मृतक की हत्या में मायके पक्ष का हाथ हो सकता है। बरहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 302,307,34,458 के तहत अपराध दर्ज कर मर्ग कायम कर लिया है।