नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
गौठान से गांवो में बढेंगे रोजगार और आय के अवसर- मुख्यमंत्री बघेल

गौठान से गांवो में बढेंगे रोजगार और आय के अवसर- मुख्यमंत्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में तेजी से सुधार लाने के लिए राज्य सरकार द्वारा सुराजी गांव योजना के तहत नरूवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी को नया जीवन दिया जा रहा है। इसके तहत गांव-गांव में गौठानों का निर्माण किया जा रहा है। इन गौठानों से गांव-गांव में रोजगार और अतिरिक्त आय के अवसर बढ़ेंगे।


मुख्यमंत्री बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय में अखिल भारतीय अघरिया समाज के प्रतिनिधि मण्डल से मुलाकात के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उक्त आशय के विचार व्यक्त किए। प्रतिनिधिमण्डल का नेतृत्व विधायक रायगढ़ प्रकाश नायक ने किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रतिनिधिमण्डल की मांग पर जिला मुख्यालय रायगढ़ के कोतरा रोड स्थित अघरिया भवन के विस्तार के लिए भू-खण्ड प्रदान करने और महासमुंद जिले के अंतर्गत ग्राम पैंता में अघरिया धाम को विकसित करने में हर संभव सहयोग के लिए आश्वस्त किया। गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ी अस्मिता तथा संस्कृति को शीर्ष पर रखकर अपने कुशल नेतृत्व से प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए मुख्यमंत्री  बघेल का अखिल भारतीय अघरिया समाज द्वारा मुलाकात के दौरान अभिनंदन भी किया गया।

 बघेल ने इस अवसर पर आगे कहा कि राज्य सरकार हरेली त्यौहार के दिन से गोधन न्याय योजना भी शुरू करने जा रही है। इस योजना में पशुपालकों से दो रूपए प्रति किलोग्राम की दर पर गोबर खरीदकर गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट तैयार किया जाएगी। छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जहां गोबर की खरीदी की जाएगी। साथ ही इस योजना से राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा और पर्यावरण में भी सुधार होगा। इससे पशुओं की खुले पर चराई में रोक लगेगी और किसान बरसात के बाद अन्य फसल का उत्पादन भी आसानी से ले सकेंगे। गोधन न्याय योजना का लाभ ऐसे मजदूर परिवारों को भी मिलेगा, जिनके पास खेती की जमीन नहीं है, लेकिन उसके पास पशुधन अथवा मवेशियां है। छोटे से छोटे पशुपालक को भी इस योजना से हर माह 2 से 3 हजार रूपए की आमदनी मिल सकती है।  

इस अवसर पर जिला पंचायत महासंमुद की अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल और समाज के पदाधिकारी  भुवनेश्वर पटेल,  लक्ष्मण पटेल,  द्वारिका पटेल, मती गैसमोती पटेल, दीनदयाल पटेल, रामानुज पटेल, नरेश्वर पटेल, कामता पटेल, चन्द्रशेखर चौधरी, श्रीमती प्रेमशीला नायक, गोपाल नायक, मती बिमला पटेल, रेवाशंकर पटेल, धनजंय पटेल, ओमसागर पटेल, राम कुमार नायक, प्रमोद पटेल, श्यामलाल, गोपाल,  मनोहर पटेल,  विश्वनाथ नायक तथा  राज कुमार पटेल आदि उपस्थित थे।
 गौठानों से होने लगी कमाई: वर्मी खाद बेचकर महिलाओं ने कमाए 74 हजार रूपए

गौठानों से होने लगी कमाई: वर्मी खाद बेचकर महिलाओं ने कमाए 74 हजार रूपए

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की नरवा, गरूवा, घुरवा, बारी योजना के तहत गौठानों से आमदनी शुरू हो गई है। बिलासपुर जिले के कोटा विकासखण्ड के विभिन्न गौठानों में महिला स्व सहायता समूह वर्मी खाद बेच कर अच्छी आय प्राप्त कर रही हैं। खेती-बाड़ी के इस मौसम में गौठनों में तैयार जैविक खाद की मांग भी काफी बढ़ गई है। गौठानों में स्व सहायता समूह की महिलाएं गोबर से वर्मी कम्पोस्ट खाद बना कर किसानों को बेच रही है। ग्राम शिवतराई के गौठान में वर्मी कम्पोस्ट खाद का उत्पादन करने वाली महामाया महिला स्व सहायता ने एक दिन में 60 क्विंटल वर्मी खाद बेचकर 48 हजार रूपए की कमाई की है। इसी तरह ग्राम नेवसा के गौठान में जय माँ लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह ने 12 हजार रूपए और ग्राम परसदा के गौठान में उत्पादित वर्मी खाद बेचकर 14 हजार रूपए से अधिक की कमाई महिला स्व सहायता समूह ने की है।
 निगम-मंडल के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की लिस्ट जारी, देखिये किसे मिली किस निगम-मंडल की जिम्मेदारी

निगम-मंडल के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की लिस्ट जारी, देखिये किसे मिली किस निगम-मंडल की जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोग, निगम, मंडलों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की सूची जारी कर दी गयी है। निगम मंडल की पहली सूची जारी की गई है। निगम मंडल में 32 नेताओं को जगह मिली है। देखे पूरी सूचि-
 बड़ी मात्रा में अवैध नशीली दवा विक्रय करते 1 आरोपी गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

बड़ी मात्रा में अवैध नशीली दवा विक्रय करते 1 आरोपी गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

जगदलपुर। कोतवाली पुलिस ने कुम्हारपारा इलाके में एक युवक के पास से बड़ी मात्रा में अवैध रूप से विक्रय के लिए मंगाई गई नशीली दवा जब्त कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी युवक प्रताप सागर पिता किशन सागर निवासी दीनदयाल वार्ड अपने ग्राहकों को नशीली दवा उनके घर पहुंचा कर देता था।

कोतवाली निरीक्षक एमन साहू ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि माडिया चौक कुम्हारपारा यात्री प्रतिक्षालय के पास एक युवक नशीली दवाओ की ब्रिकी के लिए ग्राहक के तलाश में है, इस सूचना पर कोतवाली पुलिस की टीम ने एक संदिग्ध युवक को पकड़कर उसकी तलाशी लेने पर युवक के बैग में छिपा कर रखे 1200 नग नशा के लिए उपयोग में की जाने वाली गोली बरामद किया। आरोपी युवक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम प्रताप सागर पिता किशन सागर निवासी दीनदयाल वार्ड बैलाबाजार को कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए कोर्ट में पेश किया जहां उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा दिया गया।
 अंबेडकर अस्पताल प्रबंधक ने अज्ञात शव के वायरल हो रहे वीडियो को लेकर जारी किया बयान

अंबेडकर अस्पताल प्रबंधक ने अज्ञात शव के वायरल हो रहे वीडियो को लेकर जारी किया बयान

रायपुर। राजधानी रायपुर के अंबेडकर अस्पताल के मर्चुरी के सामने बारिश में भीगता हुआ एक अज्ञात शव का सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो को लेकर अस्पताल प्रबंधक ने अपना बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि इसके लिए एक संस्था जिम्मेदार है जिसे शव को सौंपा गया था। 

अस्पताल प्रबंधक द्वारा जारी किये गए बयान में कहा गया है कि सिटी कोतवाली थाना के द्वारा मोतीबाग चौक रायपुर के पास से 06 जुलाई को 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति को लाकर अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मरीज का उपचार मेडिसीन रोग विभाग के अंतर्गत हुआ। इसी दौरान 11 जुलाई को मरीज की मृत्यु कार्डियो रेस्पिरेटरी अरेस्ट (हृदय आघात) से हो गई। अज्ञात व्यक्ति का शव मॉर्चुरी में शिफ्ट कर दिया गया और सम्बन्धित थाने को इसकी सूचना दे दी गई। चूंकि अज्ञात व्यक्ति के कफन-दफऩ की व्यवस्था का कार्य पुलिस प्रशासन के माध्यम से किया जाता है इसलिए सम्बन्धित थाने के पुलिस के द्वारा शव को मॅर्चुरी में रखे जाने के तीन दिन बाद अंतिम संस्कार व कफन-दफन करने वाली संस्थान को सुर्पुद कर दिया गया। 

बयान में यह भी कहा गया है कि अस्पताल प्रबंधन की प्रारंभ से ही यह व्यवस्था रही है कि मॅर्चुरी में जब किसी भी शव को मृत्यु उपरांत स्थानांतरित किया जाता है तो मेडिको लीगल तथा अन्य औपचारिकतायें पूरी होने के बाद ही शव की सुपुर्दगी सम्बन्धित व्यक्तियों अथवा थाने के पुलिस को दी जाती है। मृतक के परिजनों एवं पुलिस ( अज्ञात व्यक्ति के प्रकरण में) द्वारा शव वाहन की व्यवस्था करने पर ही शव को गेट से बाहर निकाला जाता है। अन्यथा शव को खुले परिसर में बाहर निकालने का कोई प्रावधान नहीं है। इस प्रकरण में भी कुछ ऐसा ही हुआ। सम्बन्धित थाने द्वारा संस्था को शव को सुपुर्द कर दिया गया। अब सम्बन्धित संस्था की जिम्मेदारी बनती है कि शव वाहन की व्यवस्था करना तथा व्यवस्था के बाद ही शव को मर्चुरी से बाहर निकालना लेकिन उनके द्वारा बिना पूर्व व्यवस्था के शव को बाहर निकाल दिया गया जिससे चिकित्सालय के सम्बन्ध में वीडियो के माध्यम से भ्रामक जानकारी लोगों तक पहुंची।
छत्तीसगढ़: 2 विकास प्राधिकरणों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष की हुई नियुक्ति

छत्तीसगढ़: 2 विकास प्राधिकरणों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष की हुई नियुक्ति

रायपुर,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के दो विकास प्राधिकरणों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति की है। डोंगरगढ़ के विधायक भुवनेश्वर बघेल को अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया गया है। इस प्राधिकरण के लिए दो उपाध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। सरायपाली के विधायक किस्मत लाल नंद तथा सारंगढ़ की विधायक उत्तरी जांगड़े को अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
इसी तरह छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर डोंगरगांव के विधायक दलेश्वर साहू की नियुक्ति की गई है । रायगढ़ के विधायक प्रकाश नायक एवं चन्द्रपुर के विधायक रामकुमार यादव को इस प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इन नामो पर भी लग सकती है मुहर


गिरीश देवांगन- खनिज विकास निगम,
रामगोपाल अग्रवाल- CSIDC ,
अरुण वोरा- पाठय पुस्तक निगम,
कुलदीप जुनेजा- गृह निर्माण मंडल,
देवेंद्र बहादुर - वन विकास निगम,
चंदन कश्यप- हस्तशिल्प निगम बोर्ड
सुभाष धूपड़- RDA और
किरण मयी नायक को महिला आयोग की जिम्मेदारी दी जा सकती है.

बड़ी खबर: राजधानी में चाकू की नोक पर हुई लूट-पाट के दो आरोपी गिरफ्तार

बड़ी खबर: राजधानी में चाकू की नोक पर हुई लूट-पाट के दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत महावीर नगर चौक में चाकू की नोक पर हुई लूट-पाट के दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से लूट की मोबाईल फोन तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं चाकू को जप्त किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।  


पढ़िए पूरी खबर-
 बजरंग साहू ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह मठपुरैना सांई मंदिर गार्डन के पास रहता है तथा बढ़ई का काम करता है। प्रार्थी दिनांक 14.07.2020 के करीब सुबह 05:00 बजे अपने फुफेरे भाई यशवंत साहू के साथ एक्टिवा  CG04  9949 में ग्राम संकरी पलारी खाद लेने के लिए निकला था। एक्टिवा यशवंत चला रहा था तथा प्रार्थी पीछे में बैठा था। गाड़ी में पेट्रोल डलवाने के लिए महावीर नगर चौक के पास पेट्रोल पंप जा रहे थे कि पार्क पैलेस के पास पीछे से एक काले रंग की मोटर साईकिल में दो अज्ञात लड़के आये और ओव्हरटेक कर प्रार्थी की एक्टिवा के सामने मोटर साईकिल को रोके, मोटर सायकल सवार दो लड़के प्रार्थी एवं उसके भाई के पास आये। उसमें से एक लड़का प्रार्थी के शर्ट का काॅलर पकड़कर नीचे उतारा। प्रार्थी ऐसा क्यों कर रहे हो बोला तो चाकू निकालकर टिका दिया। इसी दौरान प्रार्थी का भाई यशवंत एक्टिवा लेकर वहां से भाग गया। प्रार्थी चाकु हटाने की कोशिश किया, तो उसके दांये हाथ की उंगुली में चोट आई। तभी उसमें से एक लड़के ने प्रार्थी के दाहिने जांघ के पास चाकु से मारा तथा दूसरे लड़के ने प्रार्थी के जेब में रखा वीवो मोबाईल कीमती करीबन 10,000 रूपये छीन लिया फिर वे लोग मोटर सायकल से भाग गये । जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 189/20 धारा 394 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

चाकू की नोंक पर मोबाईल लूट की घटना को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय कुमार यादव द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती एवं थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर को मोटर सायकल सवार अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ किया गया। टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया जाकर घटना व आरोपियों के हुलियों के संबंध में प्रार्थी व उसके भाई से विस्तृत पूछताछ करने के साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ किया गया। टीम द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का भी अवलोकन कर अज्ञात आरोपियों को चिन्हांकित करने के प्रयास करने के साथ-साथ आरोपियों के संबंध में तकनीकी विश्लेषण भी किया गया। इसी दौरान आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी टीम को आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिसके आधार पर टीम द्वारा घटना में शामिल आरोपी इलियास खान पिता इकबाल खान उम्र (20) साल निवासी सिमरन सिटी टिकरापारा एवं शहनवाज खान पिता जावेद खान उम्र (20) साल निवासी ताज नगर संतोषी नगर टिकरापारा रायपुर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। पूछताछ में आरोपियों द्वारा उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से लूट की मोबाईल फोन तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं चाकू को जप्त किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।  
ट्रेन से कटकर युवक की हुई मौत, पुलिस की टीम मौके पर

ट्रेन से कटकर युवक की हुई मौत, पुलिस की टीम मौके पर

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद रेलवे ट्रैक में आज एक अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जिसकी सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आगे की कार्यवाई कर रही है। 


पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला मंगलवार रात मंदिर हसौद रेलवे ट्रैक का है। लोगो ने जब सुबह रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक की लाश देखि  तो उसकी सुचना तुरंत पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगे की जाँच पड़ताल कर रही है।
अब रायपुर के गोलबाजार को मिलेगा नया स्वरूप, महापौर ढेबर कल लेंगे व्यापारियों के साथ बैठक

अब रायपुर के गोलबाजार को मिलेगा नया स्वरूप, महापौर ढेबर कल लेंगे व्यापारियों के साथ बैठक

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सदियों पुराने चर्चित गोलबाजार के व्यापारियों को उनकी दुकानों का मालिकाना हक देने की कवायद शुरू हो गई है। हर दुकानदार के नाम से उनकी दुकान की रजिस्ट्री होगी। निगम व कलेक्टर गाइड लाइन के हिसाब से दुकानों की रजिस्ट्री करेगा। इसके एवज में निगम को एक मुश्त करीब 300 से 400 करोड़ तक की आय होगी।


पढ़िए पूरी खबर-
आपको बता दे की महापौर एजाज ढेबर ने बुधवार को गोल बाजार का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2012 में रायपुर की तत्कालीन महापौर किरणमयी नायक ने यह प्रस्ताव रखा था जो काफी अच्छा प्रस्ताव है, लेकिन तब कोई काम नहीं हो सका। अब प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि मार्केट के व्यापारियों को उनका मालिकाना हक मिलेगा। गोलबाजार में तकरीबन 800 दुकानें हैं। इनकी रजिस्ट्री के एवज में निगम को भी करीब 300 से 400 करोड़ का आय होगा। वहीं सुविधाओं के लिए बाजार में नाली, पानी और सड़कों की उचित व्यवस्था की जाएगी।

व्यापारियों के साथ कल होगी बैठक-
महापौर एजाज ढेबर ने आगे बताया कि इस संबंध में कल व्यापारियों के साथ बैठक होगी। इस बैठक में प्रस्ताव को लेकर चर्चा होगी, जिसमें हम उनके भी विचार जानेंगे। इसके बाद जल्द ही गोल बाजार को नया स्वरूप मिलेगा। 
मैनपाट के सुप्रसिद्ध तिब्बती कालीन उद्योग अब होंगे पुनर्जीवित: मंत्री गुरु रूद्रकुमार

मैनपाट के सुप्रसिद्ध तिब्बती कालीन उद्योग अब होंगे पुनर्जीवित: मंत्री गुरु रूद्रकुमार

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश और ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार के मार्गदर्शन में मैनपाट के सुप्रसिद्ध तिब्बती पैटर्न के कालीन उद्योग को पुनर्जीवित किया जा रहा है। मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने कहा कि राज्य शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामोद्योग विभाग प्रवासी श्रमिकों के लिए कार्ययोजना बनाकर उन्हें नियमित रोजगार उपलब्ध करा रहा है। साथ ही विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने हर संभव मदद दी जा रही है।

छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के महाप्रबंधक (विकास) श्री शंकर लाल धुर्वे ने बताया कि सरगुजा जिले के कालीन बुनकरों को नियमित रोजगार देने के लिए दो दशक से बंद पड़े मैनपाट के सुप्रसिद्ध तिब्बती पैटर्न के कालीन उद्योग को पुनर्जीवित करने का काम शुरू किया गया है। छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा मैनपाट के रेखापार में कालीन निर्माण केंद्र में 20 कालीन शिल्पकारों द्वारा कालीन उत्पादन का काम शुरू किया गया है। इसको और अधिक विस्तार देने की दिशा में काम किया जा रहा है। इस केंद्र के माध्यम से लगभग 100 से अधिक कालीन बुनाई करने वालों कारीगरों को रोजगार से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते बतौली, सीतापुर के सैकड़ों कालीन बुनाई करने वाले कारीगर भदोही और मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) जाकर कालीन बुनाई का काम करते थे, अभी वहां नहीं जा पाने के कारण बेरोजगार हैं। इन कारीगरों को मैनपाट के कालीन बुनाई केन्द्र से जोड़कर इन्हें रोजगार देने की पहल बोर्ड ने शुरू की है, ताकि कालीन बुनाई करने वाले स्थानीय कारीगरों को मैनपाट में ही रोजगार मिल सके। इन कारीगरों को मैनपाट के केन्द्र से जोड़ने से तिब्बती कालीन की बुनाई के काम में तेजी आएगी।

मौसम का मिजाज: राज्य में अनेक स्थानों पर भारी बारिश के आसार

मौसम का मिजाज: राज्य में अनेक स्थानों पर भारी बारिश के आसार

रायपुर। राज्य में आज एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ ही तेज गर्जना व आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। वहीं राज्य में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार बने हुए हैं। 

मौसम विभाग के नियमित रिपोर्ट की माने तो मानसूनी पट्टी इस समय सूरतगढ़, पिलानी, धौलपुर, कानपुर, चुरू, हजारीबाग, बांकुरा, दीघा और बंगाल के उत्तरपश्चिमी खाड़ी से दक्षिण पूर्व की ओर से गुजर रही है और समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। इसके अलावा बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी और उससे सटे गंगीय पश्चिम बंगाल के ऊपर कल बना चक्रवाती सिस्टम झारखंड और इसके आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा में 1.5 से 7.6 किमी के बीच स्थित है। इस चक्रवाती सिस्टम् का झुकाव इस समय दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर बना हुआ है। वहीं 

दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश और इसके आसपास के इलाकों में कल बना चक्रवाती सिस्टम वर्तमान में दक्षिण उत्तर प्रदेश और इसके आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 2.1 किमी ऊपर है। मौसम विभाग ने आने वाले चौबीस घंटों के दौरान राज्य में एक-दो स्थानों पर भयंकर गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने अथवा आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। वहीं राज्य में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के भी आसार बने हुए हैं। 
स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद रायपुर नगर निगम जोन-2 हुआ सील: पूरे परिसर को किया गया सेनेटाइज

स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद रायपुर नगर निगम जोन-2 हुआ सील: पूरे परिसर को किया गया सेनेटाइज

रायपुर। रायपुर में कोरोना संक्रमण तेजी से अपना पैर पसार रहा है। इसी क्रम में रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक-2 में भी कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जोन कार्यालय को सील कर दिया गया है। 

 


 

शहीद स्मारक स्कूल परिसर में संचालित नगर निगम के जोन कमिश्नर का ऑफिस। जोन-2 में स्टाफ के पॉजिटिव आने के बाद दफ्तर को सील कर दिया गया है। डोर-टू-डोर यूजर चार्ज वसूली के दौरान ही यहां किसी संक्रमित के पहुंचने और इसके बाद अन्य लोगों में संक्रमण फैलने की आशंका जताई गई है। सुरक्षा के लिहाज से पूरे दफ्तर को सेनेटाइज किया गया है। ज्ञात हो कि इन दिनों राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से चढ़ता जा रहा है। इसके पहले भी शहर के कई थानों में कोरोना संक्रमितों के मिलने के बाद थानों को भी सील करने की कार्यवाही हो चुकी है। अब नगर निगम के जोन कार्यालयों में भी कोरोना संक्रमितों के पहुंचने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि प्रशासन ने इसके रोकथाम के लिए शहर में दुकानों के खुलने और बंद होने के समय में परिवर्तन किया है, लेकिन यह व्यवस्था नाकाफी है। 
 मिलावटी शराब बेचते शराब दुकान के सुपरवाइजर और सेल्समैन गिरफ्तार

मिलावटी शराब बेचते शराब दुकान के सुपरवाइजर और सेल्समैन गिरफ्तार

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में अंग्रेजी शराब दुकान के शराब में मिलावट करने वाले कर्मचारियों पर कार्यवाही हुई है। पुलिस अधीक्षक कोरिया चन्द्रमोहन सिंह को जिले में अवैध कार्यों के साथ और सरकारी शराब दुकान में मिलावटी शराब बिकने की सूचना आ रही थी। जिस पर कार्यवाही करने के लिए थाना प्रभारी झगराखाण्ड विजय सिंह को निर्देश दिए गए थे। मुखबिर से सूचना मिली कि शासकीय अंग्रेजी शराब दुकान खोंगापानी के कर्मचारी अंग्रेजी शराब में मिलावट कर शराब बेचने के साथ असली शराब को पानी के बोतल में डालकर अवैध तरीके से बेच रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी ने अपने मुखबिर को शासकीय अंग्रेजी शराब दुकान खोंगापानी भेजा।

जो अंग्रेजी शराब प्लास्टिक बिस्लेरी की बोतल में लेकर आया। पुलिस ने शराब जब्त की और सरकारी शराब दुकान में कार्यवाही करने के लिए आबकारी उप निरीक्षक वृत्त मनेन्द्रगढ़ को सूचना देकर मौके पर सरकारी अंग्रेजी शराब दुकान खोंगापानी में बुलाया गया।

आबकारी अधिकारी आने पर शराब भट्टी का एवं गार्ड रूम की तलाशी लिया गई। शराब दुकान के बगल वाले रूम को खोलवाकर देखें तो रॉयल ग्रीन अंग्रेजी शराब के 12 बोतल के ढक्कन निकाल कर खुला रखा पाया गया। साथ में एक 15 लीटर वाले प्लास्टिक डिब्बे में करीब 12 लीटर पानी , एक स्टील का गिलास और बिस्लरी की 05 लीटर वाली जार में बोतल से निकाल कर भरी गई लगभग 02 लीटर शराब बरामद की गई। जिसमें 03 बोतल में पानी मिलाकर फिर से ढक्कन लगाकर बेचने की तैयारी थी। 08 बोतल खुला ढक्कन पानी मिलाकर शराब और 01 बोतल में आधा शराब था जिसमें पानी नहीं मिला पाये थे।

सुपरवाइजर नरेश कुमार साहू और सेल्समेन मंतोश राय रॉयल ग्रीन अंग्रेजी शराब के बोतल को खोल कर आधा शराब निकाल कर आधा पानी मिलाया जाता था। इसके बाद फिर से बोतल के ढक्कन को फिक्स कर दिया जाता था। ग्राहकों को पानी मिला हुआ शराब बिक्री किया जाता था। और प्लास्टिक के बोतलों में निकाली हुई शराब को अलग से पैक कर सेल्समैन और सुपरवाइजर अवैध कमाई करते थे। सभी सामग्री को गवाहान के समक्ष विधिवत पंचनामा की कार्यवाही कर जब्त किया गया।

यही नहीं कैश काउण्टर से चिन्हांकित रूपये को बरामद किया गया। विक्रेता ने भेजे गये ग्राहक को दुकान में रॉयल ग्रीन का ओरिजनल शराब मांगने पर तुम्हें उससे अच्छी शराब दूंगा कह कर बिस्लेरी के बाटल में मिलावटी शराब पैसे लेकर दिया जाता था। शासकीय अंग्रेजी शराब दुकान खोंगापानी के सुपरवाइजर नरेश कुमार साहू एवं सेल्समेन मंतोश राय के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से आबकारी एक्ट की धारा 34 (1)( क), 34 (2), 36, 59 (क), 34 (1) (ख), 38 (ए) के तहत आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

 

 टमाटर और आलू के भाव आसमान छूने लगे, अन्य कई सब्जियां भी हुई महंगी

टमाटर और आलू के भाव आसमान छूने लगे, अन्य कई सब्जियां भी हुई महंगी

रायपुर। कोरोनाकाल में इन दिनों सब्जियों के बढ़े हुए भाव लोगों को परेशानी और बढ़ा दी है। सब्जियों में वैसे तो ज्यादातर सब्जियों के भाव काफी बढ़े हुए है, लेकिन इनमें प्रमुख सब्जियां टमाटर और आलू के बढ़े हुए भाव लोगों को सबसे ज्यादा परेशान किए हुए है। क्योंकि ये दोनों सब्जियों की खपत घरों में सबसे ज्यादा होती है। 

टमाटर चिल्हर में 60 रूपये से लेकर 70 रूपये प्रति किलो तक बिक रहे है, वहीं आलू के भाव भी 30 से 32 रूपये किलो तक पहुंच गया है। इसके अलावा अन्य सब्जियों में शिमला मिर्च 70-80 रूपये किलो, फुल गोभी 60-80 रूपये, मुनगा 50-60, कोचई 50-60, करेला 40-50, भिण्डी 30-40, लौकी 30, बरबट्टी 30-40, तोरई 30, बैगन 30-40 प्रति किलो में बिक रही है। 
खड़े ट्रक से जा टकराई बाइक: मौके पर पंचायत सचिव की मौत, एक महिला गंभीर रूप से घायल

खड़े ट्रक से जा टकराई बाइक: मौके पर पंचायत सचिव की मौत, एक महिला गंभीर रूप से घायल

कोण्डागांव। नेशनल हाईवे 30 पर कोण्डागांव से कुछ दूर दुधगांव के पास एक बाइक खड़े ट्रक से टकरा गई। इस टक्कर में ग्राम पंचायत सचिव की मौके पर ही मौत हो गई, तो वहीं बाईक सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल को तत्काल 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार जारी है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत कोण्डागांव के मसोरा पंचायत में पदस्थ ग्राम पंचायत सचिव वृंदावन पांडे अतिरिक्त प्रभार पंचायत सोनाबाल गए हुए थे। सोनाबाल से लौटने के दौरान कल मंगलवार की शाम को हाईवे पर खड़ी ट्रक सीजी 17 एच 1130 से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, वृंदावन पांडे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान उनके साथ एक महिला भी मौजूद थे, जिसे सर पर चोट आई है। महिला को जिला अस्पताल में दाखिल किया गया है।
राजधानी में मास्क न लगाने वालों को समझाईश देने के साथ-लॉकडाउन नियम तोड़ने वाले दुकानदारों को नोटिस देकर लगाया जा रहा जुर्माना

राजधानी में मास्क न लगाने वालों को समझाईश देने के साथ-लॉकडाउन नियम तोड़ने वाले दुकानदारों को नोटिस देकर लगाया जा रहा जुर्माना

रायपुर।

रायपुर जिला प्रशासन के आदेषानुसार एवं नगर निगम आयुक्त सौरभ कुमार के निर्देषानुसार राजधानी के रायपुर नगर निगम क्षेत्र में नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव की जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु कारगर रोकथाम करने लोगो में स्वास्थ्य जागरूकता लाने निरंतर नगर निगम रायपुर के सभी 10 जोनो द्वारा प्रतिदिन नियमित रूप से जोन के प्रमुख चौराहों में मास्क नहीं पहनने वालो पर समझाईष देकर जुर्माना वसूलने का अभियान सतत निरंतर जारी है। सभी जोनो की नगर निवेष, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग की टीमे मिलकर रायपुर जिला पुलिस प्रषासन की टीमों के साथ प्रतिदिन मास्क नहीं पहनने वालो को समझाईष देकर उनसे निरंतर जुर्माना जनस्वास्थ्य जागरूकता हेतु वसूल रही है। दिन भर अभियान चलाने के बाद अब रात्रिकालीन ड्यूटी कर जोन अधिकारी व कर्मचारीगणों की टीम पुलिस की टीम के साथ मिलकर प्रमुख चौक चौराहो में अभियान चलाकर जुर्माना कार्यवाही मास्क नहीं पहनकर सार्वजनिक स्थानों में चलने वालो लोगो पर निरंतर कर रही है। रायपुर जिला प्रषासन के आदेषानुसार नगर निगम के जोनो की नगर निवेष विभाग की टीमो के अभियंताओं ने विगत रात्रि लॉकडाउन नियम का उल्लंघन कर प्रतिबंधित समय में दुकान खोलने पर संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी कर भविष्य के लिए चेतावनी देते हुए जुर्माना वसूला। 

 


 

विगत रात्रि रायपुर जिला प्रषासन के आदेषानुसार लॉकडाउन नियम को तोडने एवं प्रतिबंधित समय में दुकान खोलने वाले दुकानदारों को जोन की नगर निवेष टीम के अभियंताओं ने तत्काल नोटिस जारी कर भविष्य के लिये चेतावनी देते हुए जोन कमिष्नरों के नेतृत्व में सघन अभियान कोविड 19 के संक्रमण की कारगर रोकथाम करने हेतु जनस्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से चलाया एवं जुर्माना संबंधित दुकानदारों से वसूलते हुए उनकी दुकान बंद करवायी एवं उन्हें भविष्य के लिये नियमो का पूर्ण व्यवहारिक पालन करने हिदायत दी गई अन्यथा नियम तोडने पर दुकान में सील लगाकर ताला बंदी करने की कडी कार्यवाही की चेतावनी दी गई। जोन 2 की टीम ने रात्रि 9 बजे के बाद प्रतिबंधित समय में लॉकडाउन नियम तोड़कर दुकान चालू रखने पर 13 दुकानदारों को तत्काल नोटिस जारी किया एवं 7 दुकानदारों को कडी चेतावनी देते हुए 3500 रू. जुर्माना वसूला एवं सभी दुकानदारों से उनकी दुकाने शटर गिरवाकर बंद करवायी। जोन 6 की टीम ने सीएसपी की उपस्थिति में 5 दुकानदारों की दुकाने लॉकडाउन नियम तोडने पर बंद करवायी, उन्हें नोटिस दिया, उनसे 8000 रू. जुर्माना वसूला। जोन 5 की टीम ने जोन के तहत 8 दुकानों को लॉकडाउन नियम तोडने पर नोटिस देकर बंद करवाया एवं दुकानदारों से 2500 रू. जुर्माना वसूला। सभी 10 के बाजार क्षेत्रों में सघन अभियान चलाकर लॉकडाउन अवधि में प्रतिबंधित समय में खोली गई दुकाने तत्काल बंद करवायी गयी एवं संबंधित दुकानदारों को लॉकडाउन नियम का पूर्ण पालन करने निर्देष दिये गये। अन्यथा भविष्य में दोबारा लॉकडाउन नियम तोडने की स्थिति मिलने पर संबंधित दुकान को तत्काल ताला लगाकर सीलबंद करने की कडी कानूनी कार्यवाही करने की चेतावनी राजधानी में कोविड 19 के संक्रमण के प्रसार की कारगर रोकथाम करने जनस्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से दी गई। यह अभियान निरंतर सभी 10 जोनो की नगर निवेष टीमों द्वारा रायपुर जिला प्रषासन के आदेषानुसार एवं नगर निगम आयुक्त सौरभ कुमार के निर्देषानुसार जोन स्तर पर सभी बाजारो में निरंतर जनस्वास्थ्य जागरूकता हेतु जारी रहेगा। 

 


 

रायपुर जिला प्रषासन के आदेषानुसार एवं नगर निगम आयुक्त के निर्देषानुसार नगर निगम के सभी 10 जोनो के विभिन्न प्रमुख 30 सार्वजनिक स्थानों पर दिन भर मास्क न पहनने वाले लोगो को समझाईष देकर जनस्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत जुर्माना करने की कार्यवाही निरंतर की जा रही। हर जोन के 3 प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर यह अभियान नगर निगम के संबंधित जोन के स्वास्थ्य विभाग, नगर निवेष विभाग, राजस्व विभाग की टीमो सहित पुलिस की टीम द्वारा निरंतर किया जा रहा है। सभी को अनिवार्य रूप से मास्क लगाने के नियम का अपने एवं सबके स्वास्थ्य की रक्षा हेतु पालन करने निरंतर हिदायत जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु दी जा रही है। जोन 1 के तहत भनपुरी, खमतराई चौक, पहाडी चौक गुढियारी, गोंदवारा चौक, जोन 2 के फाफाडीह चौक, जयस्तंभ चौक, मेकाहारा के सामने चौक, नया बस स्टैण्ड के पास ओव्हर ब्रिज रेल्वे लाईन, जोन 3 के तहत तेलीबांधा चौक, अनुपम नगर चौक, कपडा बाजार पंडरी चौक, जोन 5 के पुरानी बस्ती थाना के पास, विवेकानंद आश्रम, आमापारा चौक, सुन्दरनगर चौक, रायपुरा ओव्हर ब्रिज के पास, जोन 7 के तेलघानी नाका चौक, विष्वविद्यालय के पास चौक, महाराजा अग्रसेन चौक, जोन 8 के जगन्नाथ चौक, मोहबाबाजार चौक, भारत माता चौक के सामने टाटीबंध में, जोन 9 के मोवा थाना चौक, अनुपम नगर चौक, तेलीबांधा चौक सहित राजधानी शहर रायपुर निगम क्षेत्र के सभी 10 जोनो के विभिन्न प्रमुख सार्वजनिक स्थानों में दिनभर निरंतर मास्क नहीं पहनने वाले लोगो को समझाईष एवं चेतावनी देकर प्रतीकात्मक रूप से जनस्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाकर उनसे जुर्माना वसूला जा रहा है वहीं उन्हें मास्क उपलब्ध कराया जा रहा है एवं भविष्य में घर के बाहर अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से मास्क लगाने की समझाईष दी जा रही है। अभियान निरंतर नगर निगम रायपुर के सभी 10 जोनो में नोवल कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव की कारगर रोकथाम करने की दृष्टि से जारी रहेगा। 

 


 

आज दिन भर नगर निगम जोन 4 की टीम ने मास्क न पहनने पर 139 लोगो से 10450 रू., सडक पर गंदगी फैलाने वालो पर 3 लोगो से 300 रू., सामाजिक दूरी नियम तोडने पर 7 लोगो से 1100 रू. कुल 149 लोगो से नियम तोडने पर 11850 रू. जुर्माना वसूला। लॉकडाउन अवधि में जोन 4 ने 3314 लोगो पर मास्क न पहनने पर 269690 रू., थूककर गंदगी करने पर 132 लोगो से 13150 रू, सामाजिक दूरी नियम तोडने पर 85 लोगो से 15300 रू., लॉकडाउन नियम तोडने पर 2 दुकानदारो से 600 रू. नियम तोडने वाले कुल 3533 लोगो पर 298740 रू. का जुर्माना अब तक किया है। जोन 6 की टीम ने संतोषी नगर चौक में पुलिस प्रषासन की टीम के साथ अभियान चलाकर मास्क नहीं पहनकर सार्वजनिक स्थान पर घूमते मिले 38 लोगो पर कुल 1830 रू. जुर्माना वसूला। जोन 6 कमिष्नर  दिनेष कोसरिया ने बताया कि आज जोन 6 की टीम ने 43 रसीदे काटकर नियम तोडने पर 9830 रू. जुर्माना वसूला। अब तक लॉकडाउन अवधि में 853 लोगो पर मास्क न पहनने के कारण 60060 रू., थूककर सडक पर गंदगी फैलाने पर 119 लोगो से 5920 रू. सामाजिक दूरी का नियम तोडने पर 454 लोगो से 59550 रू., लॉकडाउन नियम तोडने पर 5 दुकानदारो से 8000 रू. कुल 1431 लोगो से नियम तोडने पर 133530 रू. जुर्माना वसूली की जा चुकी है। इसी तरह निगम जोन 7 की टीम ने आज पुलिस की टीम के साथ मिलकर 70 लोगो पर मास्क न पहनने के कारण 6550 रू. जुर्माना किया । जोन 7 कमिष्नर  विनोद पाण्डेय ने यह भी बताया कि लॉकडाउन अवधि में 19 मार्च 2020 से 13 जुलाई 2020 तक मास्क न पहनने के कारण 1927 लोगो पर 189900 रू., थूककर सडक गंदगी फैलाने पर 78 लोगो पर 7800 रू., सामाजिक दूरी नियम तोडने पर 264 लोगो पर 52800 रू., सार्वजनिक स्थान पर गंदगी करने पर 1 व्यक्ति से 500 रू. कुल 2270 लोगो पर स्वास्थ्य नियम तोडने पर 13 जुलाई तक 251000 रू. जुर्माना वसूल कर किये। 

 


इसी प्रकार सभी 10 जोनो की नगर निवेष, स्वास्थ्य, राजस्व की टीमों ने राजधानी के विभिन्न 30 प्रमुख सार्वजनिक स्थानों, चौराहों में पुलिस प्रषासनिक की टीम के साथ मिलकर मास्क न लगाने पर संबंधितों पर जुर्माना किया। उन्हें समझाईष भविष्य के लिये दी एवं उन्हें मास्क देकर उनसे भविष्य में अनिवार्य रूप से मास्क लगाकर की बाहर निकलने की हिदायत जनस्वास्थ्य रक्षा हेतु दी । नगर निगम रायपुर द्वारा जोनवार सभी 10 जोनो में पुलिस की टीम के साथ मिलकर रायपुर जिला प्रषासन के आदेषानुसार निगम आयुक्त के निर्देषानुसार मास्क न लगाने वालो को समझाईष देने सहित उन पर जनस्वास्थ्य जागरूकता लाने जुर्माना करने की कार्यवाही निरंतर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में कोविड 19 के संक्रमण के फैलाव की जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु कारगर रोकथाम कर जनजागरूकता लाने प्रषासनिक तौर पर निरंतर जारी रहेगी।
ट्रक के ड्राइवर और खलासी पर जानलेवा हमला करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

ट्रक के ड्राइवर और खलासी पर जानलेवा हमला करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, राजधानी रायपुर के ट्रांसपोर्ट नगर खमतराई में ट्रक खड़ा करने के मामूली विवाद पर एक ट्रक के ड्राइवर और उसके खलासी पर जानलेवा हमला करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी मूलत: बिहार और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। आरोपियों के विरूद्ध धारा 307, 147, 148, 149 भादवि और 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी सरगांव जिला मुंगेली निवासी आकाश निषाद ट्रक ड्रायवरी का काम करता है। 13 जुलाई को हेल्पर मोनू जायसवाल के साथ उरला से माल भरकर ट्रान्पोर्ट नगर पार्किग नंबर 03 में गाड़ी लगाने आ रहा था। बैंक ऑफ बड़ौदा के पास रात 9.45 बजे पहुंचा था कि कुछ लड़के हाथ में डंडा, राड लिए गाड़ी के पास आए और ट्रक का गेट को खोलकर प्रार्थी को नीचे उतारकर मारने के लिए उसे पकड़ लिए, वहीं दूसरी ओर हेल्पर मोनू जायसवाल को गाड़ी में ही चढ़कर मारपीट किए, जिससे उसके गला, भुजा, पसली में गंभीर चोट आई। खून से लथपथ मोनू जायसवाल को आकाश इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गया जिसके बाद थाना खमतराई में अपराध पंजीबद्ध किया गया।
घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने घटना के संबंध में प्रार्थी एवं आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ प्रार्थी द्वारा बताये गये नामजद आरोपियों आशीष कुमार दुबे, रामराज सिंह, दीपक दुबे, प्रकाश कुमार दुबे एवं मोहम्मद रिजवान को ट्रांसपोर्ट नगर के विभिन्न क्षेत्रों में घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद कर थाना खमतराई में विभिन्न धाराओं और आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 24 वर्षीय आशीष कुमार दुबे जिला प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश, 24 वर्षीय रामराज सिंह थाना कोंच, जिला गया बिहार, 30 वर्षीय दीपक कुमार दुबे थाना फतनपुर, जिला प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश, 25 वर्षीय प्रकाश दुबे थाना फतनपुर जिला प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश और 20 वर्षीय मोहम्मद रिजवान थाना पातेपुर जिला वैशाली बिहार का रहने वाला है, जो हाल में गाजीनगर मस्जिद के पास थाना उरला क्षेत्र में रहते हैं।

 

प्रदेश में संसदीय सचिवों की नियुक्ति को लेकर राज्य सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने के लिए पूर्व मंत्री मूणत का तीखा कटाक्ष

प्रदेश में संसदीय सचिवों की नियुक्ति को लेकर राज्य सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने के लिए पूर्व मंत्री मूणत का तीखा कटाक्ष

रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने प्रदेश में संसदीय सचिवों की नियुक्ति को लेकर राज्य सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने के लिए तीखा कटाक्ष कर कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पूर्ववर्ती भाजपा प्रदेश सरकार द्वारा की संसदीय सचिवों की नियुक्ति पर की गई सियासी नौटंकी और पूर्ववर्ती भाजपा सरकार को अकारण बदनाम करने के लिए अब पूरे प्रदेश से बिना शर्त माफ़ी मांगनी चाहिए। श्री मूणत ने कहा कि संसदीय सचिवों की नियुक्तियों को लेकर विपक्ष में रहते हुए मुख्यमंत्री बघेल तत्कालीन भाजपा प्रदेश सरकार के ख़िलाफ़ कोर्ट तक चले गए थे, आज सत्ता में आने के बाद वही बघेल अपनी सरकार के कामकाज को लेकर कांग्रेस में ही मचे घमासान को शांत करने संसदीय सचिव नियुक्त करते हुए ज़रा भी शर्म महसूस नहीं कर रहे हैं।
भाजपा नेता व पूर्व मंत्री श्री मूणत ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल की फ़ितरत ही यही हो चली है कि जिन कामों का विपक्ष में रहकर वे विरोध करते रहे, आज वही ससारे काम वे कर रहे हैं। शराबबंदी के वादे से मुकर जाने और घर-घर शराब पहुँचाने वाले मुख्यमंत्री बघेल ने अब संसदीय सचिवों की नियुक्ति करके साबित कर दिया है कि प्रदेश की राजनीति में उनके जैसा और कोई आडंबरवादी नहीं है जिनकी पूरी राजनीति सिर्फ़ और सिर्फ़ सत्तावादी अहंकार की लालसा की पोषक होकर रह गई है। श्री मूणत ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बघेल के इस दोहरे आचरण ने यह भी साबित कर दिया है कि मुख्यमंत्री बघेल को न तो लोकतांत्रिक परंपराओं की समझ से कोई वास्ता है और न ही वे संसदीय प्रक्रियाओं की सूझबूझ रखते हैं; मुख्यमंत्री समेत प्रदेश सरकार के 13 मंत्रियों पर 15 संसदीय सचिव नियुक्त करने की यह कवायद इस बात की तस्दीक कर रही है।
भाजपा नेता व पूर्व मंत्री श्री मूणत ने कहा कि पिछले 18 माह से प्रदेश सरकार को संसदीय सचिवों और निगम-मंडलों में नियुक्ति करने की सुध नहीं आई और उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। लेकिन मध्यप्रदेश के बाद अब राजस्थान की कांग्रेस सरकार की चलाचली की बेला में आनन-फानन ये नियुक्तियाँ करके प्रदेश में ‘वन मैन शो’ चला रहे मुख्यमंत्री बघेल सत्ता के विकेंद्रीकरण की पहल नहीं कर रहे हैं बल्कि अपनी सरकार की नाकामियों से अपने ही दल में पनप रहे असंतोष और गुटबाजी के चलते मचे सत्ता-संघर्ष से डरकर वे फौरी तौर पर इस अंतर्कलह पर पानी छींटने की एक नाकाम कोशिश भर कर रहे हैं। श्री मूणत ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल चाहे जितने जतन कर लें, उनकी सराकर का अपनी ही नाकामियों के बोझ में दब जाना अंतिम नियति है। मुख्यमंत्री बघेल का दलीय असंतोष से उपजा यह डर प्रदेश के लिए शुभ संकेत प्रतीत हो रहा है।
भाजपा नेता व पूर्व मंत्री श्री मूणत ने कहा कि एक तरफ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंतित हैं और प्रदेश सरकार से कोरोना प्रकरणों की टेस्टिंग के लिए पर्याप्त फंड मुहैया कराने की मांग प्रदेश की सरकार से कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार प्रदेश की माली हालत ख़राब होने का रोना रो रही है। कोरोना जैसी महामारी के प्रदेश में विस्फोटक स्तर तक पहुँच जाने के बावज़ूद प्रदेश सरकार विभिन्न मदों में करोड़ों रुपए का फंड होने के बावज़ूद जिस तरह अपनी ज़िम्मेदारी से पल्ला झाड़ रही है, वह तो बेहद शर्मनाक है ही, पर साथ ही सवाल यह भी खड़ा हो रहा है कि जब प्रदेश सरकार कोरोना के ख़िलाफ़ जारी जंग को पैसों की कमी का रोना रोकर कमज़ोर कर रही है तो फिर संसदीय सचिवों की नियुक्ति से प्रदेश पर जो अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा, उसके लिए मुख्यमंत्री को बताना होगा कि प्रदेश के ख़जाने में पैसा कहाँ से आएगा?
 

सिख समाज के युवाओं ने शिविर लगा कर किया रक्तदान

सिख समाज के युवाओं ने शिविर लगा कर किया रक्तदान

राजनांदगांव | छत्तीसगढ़ प्रदेश के राजनांदगांव जिले में आज सिख समाज के युवाओं ने गुरभेज सिंह माखीजा के नेतृत्व में रक्तदान किया | वैश्विक महामारी कोरोना संकट काल में निरंतर गुरभेज सिंह माखीजा द्वारा रक्तदान कराया जा रहा है । उनके मार्गदर्शन में युवा निरंतर रक्तदान कर रहे है । इस रक्तदान शिविर में राजवीर सिंह भट्ठी, भवनीत सिंह, अमनदीप सिंह, जयदीप सिंह ढल्ला, रणवीर सिंह, अनमोल सिंह, गुरप्रीत सिंह और बड़ी संख्या में सिख युवा उपस्थित थे ।

चाईल्ड लाईन 1098 की टीम ने 5 माह के अज्ञात बालक का किया रेस्क्यू, पढ़ें पूरी खबर

चाईल्ड लाईन 1098 की टीम ने 5 माह के अज्ञात बालक का किया रेस्क्यू, पढ़ें पूरी खबर

जांजगीर-चांपा | चाईल्ड लाईन 1098 जांजगीर चांपा के द्वारा एक 5 माह के अज्ञात बालक को महिला एवम् बाल विकास विभाग पुलिस चौकी नैला जांजगीर के सहयोग से रेस्क्यू कर जिला हॉस्पिटल में इलाज करा कर  बाल कल्याण समिति जांजगीर के समक्ष  प्रस्तुत किया गया और बालक को मातृ छाया कोरबा छोड़ा गया ।  साथ ही जांजगीर चांपा चाइल्ड लाइन  के टीम द्वारा  जरूरतमंदो को राशन  वितरण किया गया एवं COVID-19 नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से  सुरक्षा एंव बचाव के लिए विभिन्न गतिविधियों एंव जागरूकता कार्यक्रम किया गया ।

इस बीच महिला एवम् बाल विकास विभाग से ज्योति मिश्रा, सुशील पटेल, नैला चौकी से प्रतिभा राठौर, चाइल्ड लाइन 1098 से टीम मेंबर प्रभा गढ़ेवाल, अन्नपूर्णा साव, एवं चाइल्ड लाइन जिला समन्वयक श्री अश्वनी कुमार साहू उपस्थित थे ।
उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने किया 64 लाख के निर्माण कार्यों का लोकार्पण

उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने किया 64 लाख के निर्माण कार्यों का लोकार्पण

रायपुर। उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने रायगढ़ जिले के ग्राम सरवानी, बरगढ़ और पलगढ़ा में 64 लाख रूपए की लागत से निर्मित विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इन गांवो में आंगनबाड़ी भवन, सीसी रोड, इंदिरा आवास, सामुदायिक भवन, पानी टंकी एवं पीडीएस भवन सह गोदाम का निर्माण किया गया है।

इस अवसर पर मंत्री पटेल ने कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि ग्रामीण विकास के लिए स्वीकृत किये गए विभिन्न निर्माण कार्य अब पूर्ण हो चुके है। गांव के निवासियों को इससे सुविधा मिलेगी । कोरोना संकट के कारण पिछले कुछ समय से निर्माण कार्यों में जो अल्प विराम लगा था, उसे पुन: गति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों की आवश्यकता के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रो के लिए विकास कार्य स्वीकृत किया जाएगा। पटेल ने सरवानी ग्राम में निर्मित सीसी रोड की लंबाई को बढ़ाने और इसे मुख्य सड़क तक जोडऩे का कार्य शीघ्र कराने की भी घोषणा की।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती संतोषी राठिया, श्रीमती पूर्णिमा विजय जायसवाल, जनपद पंचायत खरसिया अध्यक्ष मेहत्तर उरांव, उपाध्यक्ष कन्हैया पटेल, जनपद सदस्य बरगढ़ श्रीमती अर्चना रामलाल सिदार, ग्राम पंचायत सरवानी के सरपंच श्रीमती राजकुमारी गिरधर सिदार, उप सरपंच श्रीमती खिरोद्र देवी जायसवाल, बरगढ़ सरपंच सुमित राम राठिया, बरगढ़ उपसरपंच श्रीमती उमा पटेल एवं बड़ी संख्या मेंग्रामवासी उपस्थित थे।
मामूली विवाद पर पति-पत्नी ने की महिला की पिटाई, पढ़े पूरी खबर

मामूली विवाद पर पति-पत्नी ने की महिला की पिटाई, पढ़े पूरी खबर

कोरबा। दीपका क्षेत्र में पति-पत्नी ने मिलकर महिला की पिटाई कर दी। मामले की रिपोर्ट दीपका थाना में दर्ज कराई गई है। दीपका थाना अंतर्गत ज्योतिनगर स्थित किराए के मकान में शीतलसिंह अपने पति सुजीत सिंह के साथ निवासरत है। पिछले 10 वर्ष से वे परिवार के साथ किराए के उक्त मकान में रह रहे हैं। घर के पास ही एक अन्य मकान में उमेश चंद्रवंशी अपनी पत्नी मंजू चंद्रवंशी के साथ रहता है। उमेश अंत: वस्त्र पहनकर आंगन में निकला हुआ था और लघुशंका कर रहा था जिसका विरोध शीतलसिंह ने किया। जिससे उमेश व उसकी पत्नी मंजू ने शीतल की पिटाई कर दी। मामले में पति-पत्नी के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
विधायक विकास उपाध्याय का अधिकारियों को दो टूक: जनहित-विकास कार्यों में लाएं तेजी

विधायक विकास उपाध्याय का अधिकारियों को दो टूक: जनहित-विकास कार्यों में लाएं तेजी

रायपुर। रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने आज बाल गंगाधर तिलक वार्ड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने वार्ड में ओपन जिम, उद्यान के मरम्मत, बैडमिंटन कोर्ट पाथ-वे निर्माण, शेड निर्माण आदि को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। 

 

अपने नियमित वार्ड भ्रमण के दौरान विधायक उपाध्याय आज पश्चिम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बाल गंगाधर तिलक वार्ड पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वार्डवासियों से प्रत्यक्ष मुलाकात करते हुए उनकी समस्याएं सुनी और वार्ड में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। वार्ड में धीमी गति से चल रहे विकास कार्यों को देखकर उन्होंने नाराजगी भी जताई और संबंधित अधिकारियों से विकास कार्यों में तेजी लाने, जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने वार्ड में बन रहे भव्य बैडमिंटन कोर्ट, उद्यान का निर्माण, ओपन जिम, पाथ-वे निर्माण, शेड निर्माण, चेंगिज रूम, लाइट आदि को जल्द शुरू कराने का निर्देश दिया। उपाध्याय ने बताया कि इनके शुरू हो जाने से वार्डवासियों को सीधा लाभ मिलेगा। विधायक श्री उपाध्याय ने बताया कि पश्चिम विधानसभा के गुढिय़ारी परिक्षेत्र में वृहत बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। इसके निर्माण से एकता नगर, बम्लेश्वरी नगर, जनता कालोनी, पहाड़ी चौक, आदर्श नगर, आंबेडकर नगर, पहाड़ी पारा, मुर्रा भट्टी, अशोक नगर, विकास नगर, रामनगर, कोटा एवं आसपास के क्षेत्रवासियों को टहलने के लिए स्वस्थ एवं स्वच्छ वातावरण मिलेगा। विधायक विकास उपाध्याय ने सम्बंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार को जनहित के इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही जनता कालोनी के कुंभारे चौक के उद्यान को सौन्दर्यीकरण कार्य को जल्द पूरा करने कहा। विधायक उपाध्याय ने वार्ड भ्रमण के दौरान जनता की मांग पर जनता के साथ बम्लेश्वरी नगर पहुंचे। यहां रिक्त भूमि पर जनता की मांग के अनुसार उद्यान विकसित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। आज वार्ड भ्रमण के दौरान विधायक विकास उपाध्याय के साथ एमआईसी सदस्य एवं पार्षद कुमार मेनन, नगर निगम जोन एक के कमिश्नर सोमनाथ चंद्राकर, डॉ.अन्नू साहू, निवास राव, प्रवीण झा, निसार अहमद, संतोष साहू, बीरेंद्र शुक्ला, विजय देवांगन, वारेंद्र साहू, डॉ.विकास पाठक, एम वेंकट राव, विनय चावड़ा, कुनाल शर्मा, विष्णु ठाकुर, मदन मार्कण्डेय सहित संबंधित जोन अधिकारी, ठेकेदार आदि उपस्थित रहे। 
23 किलो गांजा सहित दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, कोतवाली थाना का मामला

23 किलो गांजा सहित दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, कोतवाली थाना का मामला

जगदलपुर। कोतवाली पुलिस द्वारा आज बाईक से गांजा परिवहन करने वाले 02 गांजा तस्कर आरोपी शिवानन्द पटेल एवं अशोक पटेल निवासी मध्यप्रदेश को 23 किलोग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिसा की ओर से दो व्यक्ति एक मोटर साइकिल में गांजा लेकर जगदलपुर के रास्ते रायपुर जा रहे है। तत्काल टीम गठित कर आसना चौक नेशनल हाइवे क्रमांक 30 भेजा गया। जहां ओडि़सा की ओर से आने वाले व रायपुर की ओर जाने वाले सड़क पर घेराबंदी कर मुखबिर द्वारा बताये गए उक्त हुलिये के वाहन व मोटर साइकिल दिखा, जिसे रोककर कर पूछताछ जांच करने पर सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी से 23 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया जिसका अनुमानित बाजार मूल्य 01 लाख15 हजार आंकी गयी है। आरोपी शिवानन्द पटेल निवासी रीवा मध्यप्रदेश एवं अशोक पटेल निवासी रीवा मध्यप्रदेश को 20(ख) एन. डी. पी.ए एस. एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
रायपुर के राजेन्द्र नगर इलाके में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद इलाके को किया गया सील

रायपुर के राजेन्द्र नगर इलाके में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद इलाके को किया गया सील

रायपुर। राजधानी रायपुर में कोरोना का आकड़ा बहुत तेजी से बढ़ रहा है। आय दिन कोरोना के नए मामले सामने आ रहे है इसी कड़ी में खबर है की राजधानी के राजेंद्र नगर में नया कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार जिला रायपुर, नगरपालिक निगम रायपुर के अंतर्गत मेट्रो हाइट्स ब्लॉक ए, राजेन्द्र नगर, (थाना राजेन्द्र नगर)  में एक नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है।