नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
मोदी सरकार कोरोना नियंत्रित करने डीजल पेट्रोल पर जनता से जबरदस्ती पैसा वसूल रही है - धनंजय सिंह ठाकुर

मोदी सरकार कोरोना नियंत्रित करने डीजल पेट्रोल पर जनता से जबरदस्ती पैसा वसूल रही है - धनंजय सिंह ठाकुर

रायपुर, डीजल पेट्रोल के दामों में 21वे दिन हुई वृद्धि को कांग्रेस ने मोदी भाजपा सरकार प्रायोजित करार दिया प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी भाजपा की सरकार डीजल पेट्रोल पर दीनदयाल टैक्स लगाकर देश में डीजल पेट्रोल उपभोग करने वाले अंतिम उपभोक्ता के जेब से जबरदस्ती पैसा निकाल रही है। बेवजह डीजल पेट्रोल मैं टैक्स लगाकर कोरोना महामारी संकट में आर्थिक मानसिक शारीरिक रोजगार की समस्या से जूझ रही जनता के ऊपर महंगाई का वज्रप्रहार कर रही है। आपदा ने मोदी भाजपा को चुनावी भाषणों में जनता को दिखायेंगे 30रु-35रु लीटर में पेट्रोल डीजल मिलने के सपने को पूरा करने का अवसर दिया, लेकिन मोदी के व्यापारी गुण ने उन्हें आपदा में भी मुनाफाखोरी करने प्रेरित किया।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार किसान सम्मान निधि और जनधन खाता में 5सौ रुपया महीना जमा कराकर डीजल पेट्रोल के जरिए आम जनता के जेब से जबरदस्ती 1000 महीना वसूल रही है डीजल के दाम में वृद्धि का असर किसानों के खेत जुताई पर सामानों के परिवहन पर दवाइयों सब्जियों फल फ्रूट कपड़ा खाद्य तेल सीमेंट रेती गिट्टी पर भी दिख रहा है आलू प्याज दाल के दाम बढऩे लगे हैं। देश में बड़ी पेट्रोल डीजल की कीमत के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार नहीं बल्कि देश की नरेंद्र मोदी की सरकार जिम्मेदार हैं मोदी सरकार के मनमानी और मुनाफाखोरी की लालसा ने आम जनता के ऊपर महंगाई का बोझ को बढ़ाने का काम किया है यूपीए सरकार में महंगाई को डायन बताने वाली भाजपा मोदी सरकार के दौरान बढ़ती महंगाई को डायन नहीं मानती बल्कि महंगाई डायन अब भाजपा गठबंधन सरकार में पाटर्नर है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी भाजपा की सरकार आपदा में अवसर तलाशने में माहिर है अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत अभी $39 प्रति बैरल है यानी कि 1 लीटर क्रूड ऑयल की कीमत 18 भारतीय मुद्रा में है।जबकि यूपीए सरकार के समय 2014 में क्रूड ऑयल की कीमत $137 प्रति बैरल था यानी कि लगभग 60 से 62 प्रति लीटर क्रूड ऑयल की कीमत थी।2014 में देश में पेट्रोल डीजल के दाम 72 से 73 प्रति लीटर थे। जबकि अभी क्रूड आयल की कीमत 18रु प्रति लीटर लगभग के अनुसार देश में पेट्रोलियम डीजल आम जनता को 30 से 35 लीटर में मिलना चाहिए था।

 

 बड़ी खबर:  NSUI जिला महासचिव की गोली मार कर हत्या करने वाले दो आरोपी को रायपुर से किया गया गिरफ्तार

बड़ी खबर: NSUI जिला महासचिव की गोली मार कर हत्या करने वाले दो आरोपी को रायपुर से किया गया गिरफ्तार

रायपुर। NSUI जिला महासचिव की गोली मार कर हत्या करने वाले दो आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दे की शुक्रवार को NSUI नेता सोनू परोचिया की मध्यप्रदेश के मंडला में हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में 4 हत्यारों की पुलिस तलाश कर रही थी। मृत छात्र नेता सोनू एनएसयूआई में जिला महासचिव के पद पर था।

पढ़िए पूरी खबर-
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार- रायपुर पुलिस को इस बात की सूचना मिली कि राजधानी के गुढ़ियारे इलाके में दो युवक संदिग्ध हालत में घूम रहे हैं। इनपुट के आधार पर पुलिस ने जब दोनों को पकड़ा तो दोनों का मंडला के मर्डर से कनेक्शन मिला। पुलिस से पूछताछ में आरोपियों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। हालांकि विस्तृत जानकारी के लिए मंडला पुलिस को सूचना दे दी गयी है। मंडला पुलिस के आने के बाद इस मामले में और कुछ बड़ा खुलासा हो सकता है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपियों में एक नाम मयूर यादव उर्फ हैप्पी यादव है, जबकि दूसरा नाबालिग है। पुलिस द्वारा आगे की जांच पड़ताल जारी है। 
मल्टीयूटीलिटी सेंटर की महिलाओं ने 6 माह में किया 1.10 करोड़ रूपए का व्यवसाय: मुख्यमंत्री श्री बघेल ने महिला समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की गुणवत्ता को सराहा

मल्टीयूटीलिटी सेंटर की महिलाओं ने 6 माह में किया 1.10 करोड़ रूपए का व्यवसाय: मुख्यमंत्री श्री बघेल ने महिला समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की गुणवत्ता को सराहा

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में ‘कल्पतरू‘ मल्टीयूटीलिटी सेंटर, सेरीखेड़ी में कार्य कर रही बिहान रायपुर (उजाला ग्राम संगठन) की महिलाओं ने मुलाकात की। महिलाओं ने इस सेंटर में तैयार किए जा रहे विभिन्न उत्पाद मुख्यमंत्री को दिखाए और उनके संबंध में जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की सराहना की और उनके बारे में महिलाओं से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए सेरीखेड़ी के इस मल्टीयूटीलिटी सेंटर के कार्य के विस्तार और विभिन्न गतिविधियों के लिए सीएसआर मद से 15 लाख रूपए की राशि उपलब्ध कराने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस राशि से उन्हें काम करने और भी अधिक आसानी होगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मल्टीयूटीलिटी सेंटर सेरीखेड़ी की गतिविधियों और तैयार किए जा रहे उत्पादों पर केन्द्रित फोल्डर का विमोचन किया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री को बताया कि कोरोना संकट काल में उन्हें इस सेंटर के माध्यम से रोजगार और आय का बड़ा सहारा मिला। महिलाएं अपने साथ गोबर से तैयार गमले, राखी जैसे उत्पाद भी मुख्यमंत्री को दिखाने लायी थीं। महिला समूह की अध्यक्ष श्रीमती मोहिनी डहरिया ने गोधन न्याय योजना प्रारंभ करने की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।


    राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत समूहों की महिलाएं इस सेंटर में ग्लिसरीन साबुन, डिजायनर मोमबत्ती, बांस के ट्री गार्ड, अगरबत्ती, फिनायल, फेश वास, मशरूम, मुनगा पावडर से तैयार कुकीज, हर्बल टी, एलईडी बल्ब, स्लीपर, गोबर के गमले, हर्बल गुलाल तथा बांस, गोबर, सब्जी के बीज और ग्लिसरीन सोप से डिजायनर राखियां तैयार कर रही हैं। कोरोना संकट के काल में सेंटर की महिलाओं द्वारा सेनेटाईजर, कोरोना से बचाव के लिए फेश सील्ड, तीन लेयर वाले कॉटन के मास्क, मेडिकल गाउन और हाल ही में पीपीई किट तैयार करना शुरू किया गया है। सेरीखेड़ी सेंटर की महिलाओं ने क्वारेंटाईन सेंटर में रूके मजदूरों के लिए कोरोना सुरक्षा किट भी तैयार किए, जिनका उपयोग रायपुर के क्वारेंटाईन सेंटरों में किया गया। इस किट में सेनेटाईजर, साबुन, मास्क आदि सामग्री शामिल की गई थी।
    इस अवसर पर उपस्थित रायपुर कलेक्टर श्री एस. भारतीदासन ने मुख्यमंत्री को बताया कि पिछले वर्ष दिसम्बर से प्रारंभ इस सेंटर में 180 महिलाएं काम कर रही है। महिलाओं द्वारा उत्पादित विभिन्न सामग्रियों का अब तक कुल 1 करोड़ 10 लाख रूपए का व्यवसाय किया है। इस अवधि में महिलाओं को लगभग 30 लाख रूपए की मजदूरी का भुगतान किया गया है। यहां काम करने वाली महिलाओं को 25 रूपए प्रति घंटे के हिसाब से मजदूरी का भुगतान किया जा रहा है। हर महिला को औसतन 200 रूपए प्रतिदिन मजदूरी मिलती है। महिलाएं इस केन्द्र में गौमूत्र, गोबर पावडर, गोबर के अर्क, आलू विटामिन ई, कैमल मिल्क, गोट मिल्क और एलोवेरा से साबुन तैयार कर रही हैं। अच्छी गुणवत्ता के कारण इनकी अच्छी बिक्री हो रही है। अब तक इस केन्द्र में तैयार लगभग 12 लाख रूपए के साबुन बेचा गया है। इस केन्द्र में तैयार साबुन को भारत सरकार के खादी बोर्ड द्वारा खरीद कर पूरे देश में इसका विक्रय किया जा रहा है। सेरीखेड़ी सेंटर में कोरोना से बचाव के लिए तैयार किए जा रहे मास्क मात्र 40 रूपए में बेचे जा रहे है, जबकि बाजार में इसकी कीमत 120 रूपए तक है। मल्टीयूटीलिटी सेंटर से उजाला ग्राम संगठन के 35 स्व-सहायता समूह जुड़े हैं।


    सेंटर की महिलाओं द्वारा 11 हजार बांस के ट्री गार्ड तैयार किए गए। बैम्बू ट्री गार्ड का लगभग 46 लाख रूपए का बिजनेस किया गया, जिसमें से 5 से 6 लाख रूपए का फायदा हुआ। सेंटर की महिलाएं बांस के पावडर, गोबर और चारकोल से अगरबत्ती तैयार कर रही है। सेंटर द्वारा तैयार किए जा रहे बेकरी आइटम में मशरूम, मुनगा, रागी, कोदो, ओटस आदि का उपयोग भी किया जा रहा हैै। विभिन्न प्रकार की चाकलेट, पेस्टीज तैयार किए जा रहे हैं। मुनगा पावडर और मशरूम पाउडर भी यहां तैयार किए जा रहे हैं। इस सेंटर की 19 महिलाओं को चप्पल बनाने का प्रशिक्षण दिया गया, 10 मशीनें उपलब्ध कराई गई, यहां एक हजार चप्पल प्रतिदिन तैयार किए जाते हैं। जिसे स्थानीय व्यापारियों द्वारा बेचा जाता है। अब तक इस सेंटर में तैयार 25 लाख रूपए की चप्पलें बेची गई, जिनसे 3 लाख रूपए की आमदनी हुई। सेंटर में एलईडी एसेम्बलिंग यूनिट की शुरूआत की गई है। इस यूनिट में 400 बल्ब बनाने की क्षमता है। महिलाओं को शत-प्रतिशत बाई बेक की नीति पर सामग्री उपलब्ध कराकर एलईडी बल्ब तैयार कराए जा रहे हैं। हर्बल गुलाल, जूट बैग, पेपर बैग भी तैयार किए जाते हैं। सेंटर द्वारा 6 से 7 हजार लीटर सेनेटाईजर की बिक्री की जा चुकी है। सेंटर में कृत्रिम मोती की खेती, एक्वा कल्चर, बैम्बू बेस पर एक्वेरियम के निर्माण का काम भी शुरू किया गया है। इस सेंटर में पांच तरह की हर्बल टी तैयार की जा रही है, जिसकी काफी मांग है। यहां इम्युनिटी बूस्टर टी, एनर्जी बूस्टर टी, फ्रेशनर टी और कामिग टी जैसे उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। सेरीखेड़ी की मल्टीयूटीलिटी सेंटर को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं, विभिन्न विभागों के सहयोग, सीएसआर फंड की राशि से विकसित किया गया है। क्रेडा द्वारा कोल्ड स्टोरेज, सोलर ड्रायर, सोलर वाटर हीटर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही साथ केनरा बैंक, मोनेट, बैंक ऑफ बडौदा, यूनाईटेड इंडिया इंश्योरेंश, हाईटेक पावर, नंदन स्टील्स, बाल्को और जनमन फाउंडेशन द्वारा सहयोग दिया गया है। इस सेंटर में काम करने वाली महिलाओं के लिए दाल-भात सेंटर, छोटे बच्चों के लिए आंगनबाड़ी केन्द्र भी संचालित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान मुख्य सचिव श्री आर. पी. मण्डल, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, जिला पंचायत रायपुर के सीईओ डॉ. गौरव कुमार सिंह, सेरीखेड़ी मल्टीयूटीलिटी सेंटर की महिलाएं श्रीमती मोहिनी डहरिया, श्रीमती स्वमिता वर्मा, श्रीमती दया धु्रव, श्रीमती लता मनहर और श्रीमती सीमा साहू उपस्थित थीं।

महिला का जिला अस्पताल में सफल ऑपरेशन : गर्भाशय से निकाला गया डेढ़ किलो का गोलाकार सिष्ट

महिला का जिला अस्पताल में सफल ऑपरेशन : गर्भाशय से निकाला गया डेढ़ किलो का गोलाकार सिष्ट

बलौदा बाजार | जिला अस्पताल बलौदाबाजार में आज सेजा गांव की एक गरीब परिवार की महिला का सफल ऑपेरशन हुआ है। डॉक्टरों की टीम ने महिला के गर्भाशय से लगभग डेढ़ किलो वजन का गोल आकार का सिष्ट निकाला है। महिला के परिजन कोरोना संकट को देखते हुये इलाज को लेकर काफी सशंकित थे। जिला प्रशासन के निर्देश पर डॉक्टरों ने टीम भावना के साथ इस जोखिम पूर्ण ऑपेरशन को अंजाम दिया है। महिला स्वस्थ है और आपरेशन के बाद आगे की देखभाल अस्पताल में चल रही है। इससे कोरोना के संकटपूर्ण हालात में डीएमएफ की उपयोगिता भी सिद्ध हुई है, क्योंकि डीएमएफ के सौजन्य से सेवारत डॉक्टरों के नेतृत्व में इस जटिल ऑपेरशन को कामयाब किया गया है।

      मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने बताया कि पीड़ित महिला का नाम जामबाई है। वह लगभग 32 साल उम्र की है। आरंग विकासखण्ड के पलारी से लगे ग्राम सेजा की है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉ एस. एस बाजपेई, डॉ ए. के.झंवर और महिला रोग विशेषज्ञ डॉ करुणा यादव ने सहयोगी स्टाफ की मदद से आज सवेरे आपरेशन कर महिला को नये जीवनदान दी है।बताया गया कि महिला के पेट में काफी दिनों से काफी दर्द था और उन्हें उल्टी हो रही थी। लगभग बेहोशी की हालात में उन्हें यहां अस्पताल लाया गया था। सोनोग्राफी रिपोर्ट में उनकी ओवरी में गोला होना पाया गया। चूंकि मरीज को काफी तकलीफ थी और उनकी जान बचाने के लिए तत्काल आपरेशन किया जाना जरूरी था। इसलिए जिला कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन के निर्देश पर डॉक्टरों ने तत्काल तैयारी कर इमरजेंसी ऑपेरशन किया और सिष्ट को निकाल बाहर किया। सिष्ट का वजन लगभग डेढ़ किलो वजन का था। ऑपेरशन के बाद महिला और उनके परिजनों को काफी राहत मिली है।

28 जून रविवार को जिले में रहेगा पूर्ण लॉकडाउन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

28 जून रविवार को जिले में रहेगा पूर्ण लॉकडाउन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

जशपुर नगर | कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु 28 जून 2020 दिन रविवार को सम्पूर्ण लोॅकडाउन रखने का आदेश जारी किया है। 13 जून को जारी आदेश में दिए गए अनुमति वाले समस्त दुकान, व्यवसायिक प्रतिष्ठान एवं अन्य प्रतिष्ठान सोमवार से शनिवार तक प्रातः 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक सोशल डिस्टेंसिंग, फिजीकल एवं सामान्य निर्देश के पालन करते हुए संचालित होगी। समस्त दुकानों एवं प्रतिष्ठानों को संचालन के दौरान मास्क एवं सेनेटाईजर का उपयोग करना अनिवार्य होगा। 28 जून रविवार को लॉकडाउन के दौरान अस्पताल, मेडिकल शॉप, पेट्रोल पंप, दुग्ध डेयरी एवं गैस एजेंसियां ही खुली रहेंगी। कलेक्टर श्री कावरे ने कहा कि पूर्व में जारी अन्य निर्देश यथावत लागू रहेंगें।

BIG BREAKING : प्रदेश के इस जिले में मिले 2 नए कोरोना संक्रमित मरीज, जिला प्रशासन ने की पुष्टि

BIG BREAKING : प्रदेश के इस जिले में मिले 2 नए कोरोना संक्रमित मरीज, जिला प्रशासन ने की पुष्टि

महासमुंद | जिले में आज कोरोना के 02 धनात्मक प्रकरण की पुष्टि हुई है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर ने जांच के बाद मामले के धनात्मक रिपोर्ट की सूचना जिला प्रशासन को दी है। जिला प्रशासन  ने इसकी पुष्टि की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें से एक पिथौरा विकासखण्ड के ग्राम अर्जुनी के क्वारेंटाईन सेंटर पर थी, जो 22 वर्षीय गर्भवती महिला है। इसी तरह बसना विकासखण्ड के ग्राम केंवटापाली क्वारेटाईन सेंटर पर रखे गए 55 वर्षीय पुरूष हैं।

मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान का दूसरा चरण, कोरोना वायरस के साथ-साथ मलेरिया से लड़ाई

मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान का दूसरा चरण, कोरोना वायरस के साथ-साथ मलेरिया से लड़ाई

रायपुर | मानसून की दस्तक के बीच मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान का दूसरा चरण शुरू हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने बारिश के दिनों में मलेरिया संक्रमण की ज्यादा संभावना को देखते हुए जांच और पाजिटिव पाए गए लोगों को 31 जुलाई तक दवाई खिलाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सर्वे दल में शामिल कर्मचारियों को कोविड-19 से बचाव के लिए सभी सावधानियों और दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अभियान संचालित करने कहा गया है।

अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम घने जंगलों और पहाड़ों से घिरे बस्तर के पहुंचविहीन, दुर्गम एवं दूरस्थ इलाकों में घर-घर पहुंचकर प्रत्येक व्यक्ति की मलेरिया जांच कर रही है। मलेरिया पॉजिटिव पाए जाने पर लोगों का तत्काल इलाज भी शुरू किया जा रहा है। पूर्ण इलाज सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता मलेरिया पॉजिटिव पाए गए लोगों को पहली खुराक अपने सामने ही खिला रहे हैं। स्थानीय मितानिन पीड़ितों के फॉलो-अप खुराक सेवन की निगरानी कर रही हैं। पीड़ितों द्वारा दवा की पूर्ण खुराक लिए जाने के बाद खाली रैपर (Empty Blister Pack) भी संग्रहित किए जा रहे हैं।

मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान के दूसरे चरण में अब तक दो लाख 93 हजार लोगों की जांच की जा चुकी है। इस दौरान मलेरिया पॉजिटिव पाए गए 9005 लोगों का मौके पर ही इलाज शुरू कर दवाईयां दी गई हैं। इनमें से करीब 60 प्रतिशत ऐसे मामले हैं जिनमें पीड़ितों को मलेरिया के कोई लक्षण दिखाई नहीं दे रहे थे। अलाक्षणिक मलेरिया अनीमिया और कुपोषण का कारण बनता हैं। मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान के पहले चरण में भी मलेरिया के 57 प्रतिशत मामले बिना लक्षण वाले थे। यह सघन अभियान बस्तर में मलेरिया के साथ ही अनीमिया और कुपोषण दूर करने के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित स्वास्थ्य कार्यकर्ता, मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की टीम अब तक बस्तर संभाग के सभी सात जिलों के 63 हजार 490 घरों में जाकर मलेरिया की जांच कर चुकी है। जांच किए गए लोगों और घरों की पहचान के लिए मार्किंग भी की जा रही है। टीम द्वारा मेडिकेटेड मच्छरदानी बांटने, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को टीके लगाने के साथ ही दूसरी शारीरिक तकलीफों से जूझ रहे लोगों को निःशुल्क दवाईयां भी दी जा रही है। मलेरिया की जांच और इलाज, कीटनाशक के छिड़काव तथा इससे बचाव के तरीके बताने के साथ-साथ ग्रामीणों की मदद से मच्छर पैदा करने वाले स्रोतों को नष्ट भी करवाया जा रहा है। मितानिनें रोज शाम सात बजे सीटी, घंटी या नगाड़ा बजाकर लोगों को मच्छरदानी लगाकर सोने के लिए प्रेरित कर रही हैं। मलेरिया जांच के लिए घर-घर जाने के दौरान भी वे लोगों को मच्छरदानी के उपयोग के लिए जागरूक कर रही हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने अभियान के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु सर्वे दलों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्हें मास्क पहनने, साबुन से बार-बार हाथ धोने, सेनिटाइजर का उपयोग करने और यथासंभव दस्ताने पहनने कहा गया है। किसी भी तरह की भीड़ की संभावना से बचने उन्हें घर-घर जाकर ही जांच करने कहा गया है। मलेरिया जांच के लिए गांव पहुंच रहे दल ग्रामीणों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के तरीके भी बता रहे हैं। एक-दूसरे से पर्याप्त शारीरिक दूरी बनाए रखने, मास्क या साफ कपड़े से मुंह ढंकने, बार-बार हाथ धोने, साफ-सफाई रखने के बारे में जागरूक करने के साथ ही वे सर्दी, खांसी या बुखार होने पर सरपंच, सचिव, मितानिन या स्वास्थ्य कार्यकर्ता को बताने की समझाईश दे रहे हैं। मलेरिया जांच के दौरान अभी तक किसी भी व्यक्ति में कोविड-19 का लक्षण नहीं पाया गया है।

 

मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान का पहला चरण इस साल 15 जनवरी से 14 फरवरी तक चलाया गया था। उस दौरान नगरीय क्षेत्रों के साथ ही दूरस्थ अंचलों और मजरों-टोलों में घरों, स्कूलों और अर्धसैनिक बलों के कैंपों में जाकर मलेरिया की सघन जांच की गई थी। लोगों को मलेरिया के प्रति जागरूक और सतर्क करने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव की अपील पर इसे जन अभियान के रूप में विस्तारित किया गया था। मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान के पहले चरण में 14 लाख छह हजार लोगों की जांच की गई थी। इस दौरान मलेरिया पॉजिटिव पाए गए 64 हजार 646 लोगों का मौके पर ही इलाज कर दवाईयां दी गई थीं। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की निगरानी में उन्हें दवाईयों की पूरी खुराक का सेवन करवाया गया था।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य की विद्युत कंपनियों और क्रेडा के कार्यो की समीक्षा की गई

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य की विद्युत कंपनियों और क्रेडा के कार्यो की समीक्षा की गई

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य की विद्युत कंपनियों और क्रेडा के कार्यो की समीक्षा की गई। इस अवसर पर बैठक में मुख्य सचिव श्री आर. पी. मंडल, विद्युत कंपनियों के चेयरमैन एवं मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्दार्थ कोमल परदेशी, एम. डी.  डिस्ट्रीब्युशन  मो. अब्दुल कैसर हक सहित विद्युत कंपनियों और  क्रेडा के वरिस्ठ अधिकारी  उपस्थित थे।

मनपसंद सब्जी नहीं बनाने पर पत्नी को आग के हवाले करने वाला फरार पति हुआ गिरफ्तार

मनपसंद सब्जी नहीं बनाने पर पत्नी को आग के हवाले करने वाला फरार पति हुआ गिरफ्तार

कोण्डागांव। जिले के थाना विश्रामपुरी पुलिस ने जुलाई 2018 ग्राम सलना कुमरपारा में हुई हत्या के आरोपी चन्द्रहास नेताम को बोराई थाना क्षेत्र के ग्राम घुटकेल में घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 25 जुलाई 2018 को आरोपी चन्द्रहास नेताम ने स्वयं की पत्नी सतबती को अण्ड़ा सब्जी नहीं बनाने की बात पर उत्तेजित होकर घर में रखे मिट्टी तेल को अपनी पत्नी सतबती के उपर डालकर माचिस से आग लगा दिया था, जिसकी ईलाज दौरान मृत्यु हो गई थी। आरोपी घटना दिनांक से फरार था। 27 जून को बोराई थाना क्षेत्र के ग्राम घुटकेल में आरोपी के उपस्थित होने की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी विश्रामपुरी भापेन्द्र साहू के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शषिभुषण पटेल, उपनिरीक्षक प्रमोद कतलाम, सहायक उपनिरीक्षक भोजराज भस्कर, आरक्षक रामेश्वर नुरेटी, संतोष सेदाम, नवल नेताम, जोहर नेताम का टीम गठित कर तत्काल रवाना हुई और थाना बोराई के ग्राम घुटकेल में आरोपीं को घेराबंदी कर कांता परदेसी के घर से गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमांड़ में भेजा दिया गया है। 
मौसम का मिजाज: राज्य में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा के आसार

मौसम का मिजाज: राज्य में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा के आसार

रायपुर। राज्य में आगामी चौबीस घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं पर तेज गर्जना के साथ वज्रपात हो सकता है। 


मौसम विभाग के नियमित रिपोर्ट की माने तो इस समय एक द्रोणिका उत्तर पूर्व मध्यप्रदेश से मध्य महाराष्ट्र के मध्य 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसके असर से अगले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा अथवा गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है। एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना बनी हुई है। 

ज्ञात हो कि बीते कुछ दिनों से राजधानी रायपुर में बारिश न होने की वजह से लोग भयंकर उमस और गर्मी से बेहाल हो गए हैं। मानसून के दस्तक के साथ राजधानी में शुरू हुई बारिश का दौर थम गया है। मानसून पर लगा बे्रक हटने के बाद उम्मीद थी कि अब राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश इलाकों में अच्छी बारिश होगी। लेकिन राजधानी में इस दौरान केवल हल्की बूंदाबांदी ही दर्ज की गर्ई। इधर पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश में इस समय मानसून पूरी तरह से मेहरबान हो गया है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले चोबीस घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर ही हल्की से मध्यम वर्षा के आसार बने हुए हैं। 
सोयाबीन से भरी ट्रक केशकाल घाट में पलटी, आवागमन कुछ देर के लिए हुआ अवरुद्ध

सोयाबीन से भरी ट्रक केशकाल घाट में पलटी, आवागमन कुछ देर के लिए हुआ अवरुद्ध

कोंड़ागांव। जिले के केशकाल घाटी में आज सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच पलट गयी, जिसकी वजह से आवागमन कुछ देर के लिए अवरुद्ध हुआ। सूचना मिलने पर तत्काल केशकाल पुलिस मौके पर पहुंची तथा ट्रक में लदे समान को खाली करवा कर ट्रक किनारे करवाया जिसके बाद आवागमन बहाल हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 बस्तर के प्रवेश द्वार मानी जाने वाली केशकाल घाटी अपने सर्पीले मोड़ की वजह से प्रदेश भर में विख्यात है, लेकिन इसके घुमावदार मोड़ों की वजह से आए दिन यहां दुर्घटनाएं होती रहती हैं, इसी क्रम में शनिवार की सुबह जगदलपुर से रायपुर की ओर सोयाबीन लेकर जा रही ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेडी 7608 घाट के 10 वें मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रक के पलटने से किसी को भी चोट नहीं आई है, लेकिन सोयाबीन की बोरियां सड़क पर बिखर गई। जैसे ही घटना की सूचना केशकाल पुलिस को मिली तत्काल घाट पहुंच कर समान खाली करवा कर ट्रक को किनारे कर आवागमन बहाल किया गया।

 
सेंट्रल स्कूल को शुल्क विमुक्ति हेतु भाजयुमो ने दिया ज्ञापन

सेंट्रल स्कूल को शुल्क विमुक्ति हेतु भाजयुमो ने दिया ज्ञापन

सेंट्रल स्कूल डिप्टी कमिश्नर को फीस के लिए दबाव न बनाने का निर्देश दिया सांसद सुनील सोनी ने
रायपुर | कोरोना संकट के समय सेन्ट्रल स्कूल द्वारा पालको को शुल्क के लिए नोटिस भेजे जाने की जानकारी मिलने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रायपुर सांसद सुनील सोनी से मिलकर पालको की समस्यों से अवगत कराया । सांसद सुनील सोनी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सेंट्रल स्कूल मध्य क्षेत्र डिप्टी कमिश्नर चंदना जी को फीस हेतु दबाव न बनाने का निर्देश दिया। भाजयुमो ने सेंट्रल स्कूल डिप्टी कमिश्नर चंदना से रोहनीपुरण मध्यक्षेत्र आफिस में मिलकर फीस विमुक्ति हेतु ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में भाजयुमो मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल, जिला अध्यक्ष राजेश पांडेय, महामंत्री सचिन मेघानी, अमित मैसेरी, विभोर शुक्ला,विजयसिंघनी,तरुण शर्मा, उमेश घोरमोड़े उपस्थिति थे।

गुम इंसान की सड़ी-गली अवस्था मे खेत मे मिला शव, पढ़े पूरी खबर

गुम इंसान की सड़ी-गली अवस्था मे खेत मे मिला शव, पढ़े पूरी खबर

कवर्धा। कबीरधाम जिले के कुण्डा थाना अंतर्गत ग्राम रेहुंटा कला के खेत मे एक शव मिला शव पुरानी होने बदबू आ रही थी शव सड़ी गली हालत में थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार कुण्डा थाने के रेहुंटा कला के ननकू राम साहू ने 6 दिन पहले अपने बेटे दूजराम साहू के लापता होने की रिपोर्ट कुण्डा थाने में दर्ज कराई थी जिस पर कार्रवाई करते हुए ग्रमीणों की सूचना पर आज पुलिस ने गांव के ही खेत मे दूजराम की शव सड़े गले रूप में बरामद की है।मृतक के जेब से मोबाइल और पास में ही शराब की बोतल और सल्फॉस की आधी भरी शीशी भी मिली है।लोगो की माने तो मृतक दूजराम आदतन शराबी था,आशंका जताई जा रही है कि मृतक ने आत्महत्या की है या किसी ने सल्फास देकर हत्या की है ये सब पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस जांच में जुटी है। 

थाना प्रभारी निमितेश सिंह परिहार ने बताया कि 21 जून 2020 को ननकुराम साहू ने थाने मे आकर अपने बेटे दूजराम साहू की गुमशुदगी की रिपार्ट दर्ज कराई थी इसकी जांच हमारे द्वारा की जा रही थी इसी बीच कल दिनांक 26 जून 2020 को कोटवार द्वारा मोबाइल से सूचना मिली कि ननकुराम के ही खेत मे एक शव मिला है शिनाख्त करने पर पता चला कि शव उसी के बेटे का है। पुलिस द्वारा जाकर मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
कलयुगी पुत्र ने जमीन विवाद को लेकर कर दी मां की पिटाई, मामला दर्ज

कलयुगी पुत्र ने जमीन विवाद को लेकर कर दी मां की पिटाई, मामला दर्ज

कोरबा। बांगो थाना अंतर्गत पोड़ी उपरोड़ा क्षेत्र में एक कलयुगी पुत्र ने जमीन विवाद को लेकर अपनी बुजुर्ग मां की पिटाई कर दी। मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है। लंबे अरसे से उक्त जमीन पर वृद्ध माता-पिता खेती-किसानी कर जीवन यापन करते आ रहे थे। इस बार पुत्र ने जबरन खेत में जुताई कर दिया। माता-पिता ने मना किया तो पुत्र मोहन दास ने बूढ़ी मां राधा बाई पर हमला कर दिया। मां को ट्रैक्टर के नीचे ढकेल कर कुचलने की कोशिश करने लगा। मामले की शिकायत बांगो पुलिस से की गई है।
अतिक्रमण हटाने गए निगम की टीम पर हमला, 6 गिरफ्तार

अतिक्रमण हटाने गए निगम की टीम पर हमला, 6 गिरफ्तार

बिलासपुर। निगम अमले, पुलिस बल और स्थानीय लोगों के बीच जमकर झड़प होने की खबर है। बताया जा रहा है कि अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम और स्थानीय लोग आमने-सामने आ गये और दोनों पक्षों के बीच जमकर झूमा-झटकी हुई। इस मामले में पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया है।

यह घटना गोड़पारा की है, जहां अतिक्रमण हटाने गए निगम अमले, पुलिस बल बेजा कब्जा हटाने पहुंची हुई थी। इस दौरान प्रशासन की कार्रवाई से नाखुश स्थानीय लोग ने इसका विरोध किया और दोनों पक्षों में झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि बेजाकब्जा हटाने पहुंची अतिक्रमण टीम पर हमला किया गया है। इसके बाद मौके पर तनाव की स्थिति निर्मित हो चुकी है।
बड़ी खबर : जिले में दुर्लभ प्रजाति वन्यजीव पेंगोलिन के साथ तस्कर गिरफ्तार, बेचने के फ़िराक में घूम रहा था आरोपी

बड़ी खबर : जिले में दुर्लभ प्रजाति वन्यजीव पेंगोलिन के साथ तस्कर गिरफ्तार, बेचने के फ़िराक में घूम रहा था आरोपी

गरियाबंद | जिले के देवभोग पुलिस ने वन्य प्राणी पेंगोलिन की तस्करी करते एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है आरोपी पेंगोलिन को बेचने की फिऱाक में घूम रहा था तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से जिन्दा पेंगोलिन को सकुशल बरामद कर लिया गया है।

यह घटना मैनपुर थाना क्षेत्र की है, जहां एसपी के नेतृत्व में मैनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कुल्हाड़ीघाट के पास पेंगुलिन को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में घूम रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने पेंगोलिन को सकुशल किया आरोपी के कब्जे से बरामद कर लिया है। वहीं आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
 फरवरी माह में भी मैनपुर पुलिस ने वन्य प्राणी जिंदा पेंगोलिन की तस्करी करते चार लोगों को गिरफ्तार किया था। उसके दो दिन पहले ही पेंगोलिन के 80 नग खाल के टुकड़े तस्करी करते मैनुपर पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया था।
 
ट्रेक्टर की चपेट में आये मोटरसाइकिल सवार तीन युवक, दो की मौत एक घायल

ट्रेक्टर की चपेट में आये मोटरसाइकिल सवार तीन युवक, दो की मौत एक घायल

रायपुर। मोटरसाइकिल से तीन सवारी बैठकर जा रहे युवकों को तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने जोरदार ठोकर मार देने से बाईक सवार दो युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गया। वही तीसरा युवक गंभीर रुप से घायल है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ गोबरा नवापारा थाने में धारा 279,337,304 ए के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम तेंदुआ निवासी विरेन्द्र मानिकपुरी 31 वर्ष पिता गणेशराम मानिकपुरी ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 26 जून की रात्रि करीबन 09.15 बजे मोबाईल से सूचना मिला की  प्रार्भी का भाई जीवन दास मानिकपुरी अपने दोस्त ओमप्रकाश खुटे एवं राकेश दास भारती को मोटरसाइकिल में बैठाकर जा रहा था तभी ग्राम सुंदरकेरा स्वागत गेट के पास नया रायपुर से नवागांव मुख्य रोड पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुये ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिये जिससे जीवन दास मानिकपुरी के सिर में चोट लगने से ईलाज के लिए 108 वाहन को बुलाकर नवापारा सरकारी अस्पताल ले जाया गया था मृतक के सिर में गहरा चोट लगने से डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया  वहीं मोटरसाइकिल के पीछे बैठे अन्य दो युवक ओमप्रकाश खुटे के चेहरा बाये ऑख व दोनो पैर के पास गंभीर चोट आने से से उसकी भी मौत हो गई। एवं राकेश दास भारती के चेहरे तथा दोनो हाथ के कोहनी दोनो पैर  में गंभीर चोट आने के चलते उसे सीएचसी नवापारा से 108 वाहन की मदद से मेकाहारा रायपुर इलाज के लिय रिपर किया गया है। 
नवविवाहिता ने किया आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश, गंभीर अवस्था में कराया गया अस्पताल में भर्ती

नवविवाहिता ने किया आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश, गंभीर अवस्था में कराया गया अस्पताल में भर्ती

जगदलपुर। जिले के बड़ांजी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिंघनपुर में एक विवाहिता ने शुक्रवार की रात्रि में आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। जिसे गंभीर अवस्था में डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम तोतर निवासी ललिता कश्यप नें 15 दिनों पहले ही पड़ोस के गांव में रहने वाले लोकेश कश्यप के साथ प्रेम विवाह कर लिया था। युवती के विवाह करने की जानकारी मिलने के बाद परिजन युवक के घर पहुंचने वाले थे, इससे पहले ही देर शुक्रवार की रात्रि नवविवाहिता ने अचानक अज्ञात कारणों से अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा लिया, ससुराल वालों ने नवविवाहिता को किसी तरह आग से बचाते हुए ग्राम उसरीबेड़ा के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्रथमिक उपचार के बाद नवविवाहिता की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने उसे डिमरापाल मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। मेकॉज से मिली जानकारी के अनुसार विवाहिता लगभग 70 प्रतिशत तक झुलस गई है। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि पिडि़ता ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है, बयान लेने के लिए तहसीलदार को पत्र भेज दिया गया है।
गौवंश संवर्धन के लिए चलाए जा रहे कामों से भाजपा को इतनी बौखलाहट क्यों : शैलेष नितिन त्रिवेदी

गौवंश संवर्धन के लिए चलाए जा रहे कामों से भाजपा को इतनी बौखलाहट क्यों : शैलेष नितिन त्रिवेदी

रायपुर। गोबर को राजकीय चिन्ह बना लेने संबंधी ट्वीट कर भाजपा नेता और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर बुरी तरह से फंसते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस संचार विभागाध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी ने इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि-छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार नरवा, गरवा, घुरवा, बारी का कार्यक्रम चला रही है। गोवंश संवर्धन के लिए गोबर खरीदने का कायक्रम हाथ में लिया है। इससे सीधे पशुपालकों लाभ मिलेगा, किसानों को खाद मिलेगा, मजदूरों को काम मिलेगा। इस गांव समर्थक काम से अजय चंद्राकर जैसे भाजपा नेताओं को तखलीफ हो रही है। दरअसल भाजपा की सोच ही यही है। भाजपा सरकार में जिस तरह से करोड़ों रूपए अनुदान लेने वाली गौशालाओं में गायों के चमड़े, गायों के मांस, गायों की हड्ड़ियों का व्यापार हुआ और गायों की हत्या की गई। उसे छत्तीसगढ़ की जनता भुली नहीं है। अजय चंद्राकर से मैं कहना चाहता हूं, गलत लफ्जों को सुनकर खामोश हो जाना और हामी भरना बहुत फायदे हैं इसमें, लेकिन अच्छा नहीं लगता। इस तरह से गलत ल$फ्ज इस्तेमाल कर राजकीय चिन्ह के लिए, गाय के गोबर के लिए, अजय चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ के मान, सम्मान और स्वाभिमान को नुकसान पहुंचाने का काम किया है। हम लोग यह कभी नहीं भूल सकते हैं कि यही अजय चंद्राकर ने स्व. अटल बिहारी जी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में ठहाके लगाए थे। छत्तीसगढ़ के लोग अजय चंद्राकर को इस टिप्पणी के लिए कभी क्षमा नहीं करेंगे। 

बड़ी खबर: सीआईएसएफ जवान का नक्सलियों ने की पिटाई, अस्पताल में भर्ती

बड़ी खबर: सीआईएसएफ जवान का नक्सलियों ने की पिटाई, अस्पताल में भर्ती

बचेली। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के किरन्दुल-बचेली में नक्सलियों ने सीआईएसएफ जवानों की पिटाई कर दी है। आकाशनगर में ड्यूटी पर तैनात जवान पर करीब दर्जन भर की संख्या में पहुंचे नक्सलियों ने हमला कर दिया। जवान के सिर पर गंभीर चोट आई है। वहीं नक्सलियों ने जवान का 1 वॉकी टॉकी भी लूट लिया। घायल जवान को अस्पताल में दाखिल कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है ।  फिलहाल इस घटना के बाद आसपास के इलाके में पुलिस और सीआईएसएफ की टीम ने नक्सलियों की तलाश शुरू कर दी है।

झीरमघाटी हत्याकांड: एनआईए के समक्ष प्रत्यक्षदर्शी ने बयान दर्ज कराने से किया इंकार

झीरमघाटी हत्याकांड: एनआईए के समक्ष प्रत्यक्षदर्शी ने बयान दर्ज कराने से किया इंकार

रायपुर। झीरम घाटी हत्याकांड की जांच कर रहे एनआईए के नोटिस पर आज कुछ प्रत्यक्षदर्शी बयान दर्ज कराने एनआईए के कार्यालय पहुंचे, इनमें से एक प्रत्यक्षदर्शी ने अपना बयान दर्ज कराने से इंकार कर दिया। 

सूत्रों की माने तो कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता दौलत रोहरा के साथ एक-दो प्रत्यक्षदर्शी आज एनआईए के नोटिस मिलने के बाद मौलश्री विहार स्थित एनआईए के कार्यालय पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके बाद एनआईए के अधिकारियों द्वारा बयान दर्ज कराने जाने की बात पर प्रत्यक्षदर्शियों में से एक कांग्रेस सदस्य ने अपना बयान दर्ज कराने से इंकार कर दिया। ज्ञात हो कि एनआईए की जांच पर शुरू से ही कांग्रेस की ओर से आपत्ति दर्ज कराई गई थी। एनआईए पर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जांच न किए जाने और कई महत्वपूर्ण साक्ष्यों को छोड़ देने, जांच की दिशा अन्यत्र मोडऩे जैसे आरोप कांग्रेस द्वारा लगाए जा चुके हैं। एनआईए की अब तक हुई जांच से कांग्रेस संतुष्ट नहीं है, कांग्रेस द्वारा लगातार मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की जाती रही है। कांग्रेस इसे राजनीतिक अपराधिक हत्याकांड निरूपित कर चुकी है। प्रदेश कांग्रेस के कई नेता एनआईए की जांच और जांच के लिए तय बिंदुओं में संशोधन की मांग कर चुके हैं। कांग्रेस का आरोप है कि एनआईए से कई बार लिखित में यह मांग की गई है कि जांच में कुछ नए बिंदु जोड़े जाएंमगर एनआईए द्वारा कांग्रेस की मांग पर कभी भी ध्यान नहीं दिया गया। संभवत: यह भी एक बड़ी वजह है कि आज एक प्रत्यक्षदर्शी ने अपना बयान दर्ज कराने से ही इंकार करते हुए यह कह दिया कि वे अपने अधिवक्ता से पहले सलाह लेंगे और इसके बाद ही अपना बयान दर्ज कराएंगे। कुल मिलाकर यदि यह कहा जाए कि कांग्रेस को एनआईए की जांच पर ही भरोसा नहीं है तो यह गलत नहीं होगा। 
 रास्ते से हट कहने पर आरोपी ने गाली गलौज कर किया ब्लेड से वार, मामला दर्ज

रास्ते से हट कहने पर आरोपी ने गाली गलौज कर किया ब्लेड से वार, मामला दर्ज

महासमुंद। बागबाहरा के ग्राम सोनदादर में बुधवार शाम सड़क पर खड़े युवक को बाइक सवार ने हटने कहा तो उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। ग्राम सोनदादर में बुधवार शाम छह बजे रोहित बांधे पिता दउवा बांधे बागबाहरा गया था। वहां से दवाई लेकर वापस आ रहा था। गांव की गली में गांव का ही दयाराम ठाकुर, नंदु यादव, टेकराम यादव खड़े थे। उन्हें हटने कहा तो दयाराम ठाकुर आक्रोशित हो गया और गाली गलौज कर ब्लेड से वार कर दिया।
 घर में घुस कर नाबालिक से छेड़छाड़ का फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

घर में घुस कर नाबालिक से छेड़छाड़ का फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

कोंड़ागांव। जिले के मस्जिदपारा केशकाल निवासी नाबालिक के परिजन प्रार्थी ने 26 फरवरी 2020 को थाना केशकाल आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की आरोपी दीपक कुलदीप पिता राम कुमार कुलदीप उम्र 28 वर्ष निवासी मस्जिदपारा केशकाल द्वारा उसके घर में घुस कर नाबालिक युवती से छेड़छाड़ किया है जिसकी सूचना पर थाने में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 23/20 धारा 454, 354, 354(घ) भादवि 8 पास्को एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

केशकाल पुलिस ने टीम गठीत कर फरार आरोपी की पतासाजी कि जा रही थी। इसी क्रम में 26 जून की शाम को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि फरार आरोपी दीपक कुलदीप को पीडब्ल्यूडी कालोनी केशकाल में है, पुलिस टीम के द्वारा आरोपी को तत्काल घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। आज आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है। उक्त प्रकरण में थाना प्रभारी निरीक्षक भीमसेन यादव, उनि जितेन्द्र कुमार नंदे, भवानी सिंह चैहान, सउनि ओंकार बंजारे, आरक्षक हरीश मंडावी, ईश्वर नेताम, की भूमिका रही है।
आपसी विवाद में छत से गिरे दो मजदूर, एक की मौत एक गंभीर, पढ़े पूरी खबर

आपसी विवाद में छत से गिरे दो मजदूर, एक की मौत एक गंभीर, पढ़े पूरी खबर

दंतेवाड़ा। जिला अस्पताल धर्मशाला के पीछे हॉस्पिटल कर्मचारियों के लिए बन रहे निर्माणाधीन भवन के छत पर वहां कार्य कर रहे दो मजदूरों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, विवाद के दौरान हुई भिड़ंत से दोनों मजदूर निर्माणाधीन भवन के छत से नीचे गिर गये जिसमें एक मजदूर मिस्त्री सुखराम की मौके पर ही मौत हो गई। वही दूसरे मजदूर मिस्त्री शंकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना तकरीबन कल रात्रि 09 बजे बजे की है, जिसकी सूचना किसी कालर ने संजीवनी 108 की टीम को दिया, सूचना पर संजीवनी 108 की टीम मौके पर पंहुची जहां गंभीर रूप से घायल शंकर को तड़पता हुआ देख तत्काल जिला अस्पताल दंतेवाड़ा पंहुचाया गया जहां उसका इलाज जारी है, वहीं सुखराम की मौके पर ही मौत हो गई थी।
क्वारेंटाइन सेंटर में युवक ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी, मामले की जाँच में जुटी पुलिस

क्वारेंटाइन सेंटर में युवक ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी, मामले की जाँच में जुटी पुलिस

भाठापारा। क्वारेंटाइन सेंटर में युवक ने फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली| पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है| मिली प्राथमिकजानकारी के मुताबिक युवक परिवार समेत बीते गुरुवार शाम को ही अटरा उत्तर प्रदेश से भाटापारा आया था| सिनोधा में युवक क्वारेंटाइन था| 24 वर्षीय युवक ने कल शाम लगभग साढ़े 5 बजे फांसी लगा ली| युवक द्वारा फांसी लगाकर ख़ुदकुशी करने का कारण अज्ञात है| पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना में जुटी हुई है।