रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य की विद्युत कंपनियों और क्रेडा के कार्यो की समीक्षा की गई। इस अवसर पर बैठक में मुख्य सचिव श्री आर. पी. मंडल, विद्युत कंपनियों के चेयरमैन एवं मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्दार्थ कोमल परदेशी, एम. डी. डिस्ट्रीब्युशन मो. अब्दुल कैसर हक सहित विद्युत कंपनियों और क्रेडा के वरिस्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
रायपुर। राज्य में आगामी चौबीस घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं पर तेज गर्जना के साथ वज्रपात हो सकता है।
कोंड़ागांव। जिले के केशकाल घाटी में आज सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच पलट गयी, जिसकी वजह से आवागमन कुछ देर के लिए अवरुद्ध हुआ। सूचना मिलने पर तत्काल केशकाल पुलिस मौके पर पहुंची तथा ट्रक में लदे समान को खाली करवा कर ट्रक किनारे करवाया जिसके बाद आवागमन बहाल हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 बस्तर के प्रवेश द्वार मानी जाने वाली केशकाल घाटी अपने सर्पीले मोड़ की वजह से प्रदेश भर में विख्यात है, लेकिन इसके घुमावदार मोड़ों की वजह से आए दिन यहां दुर्घटनाएं होती रहती हैं, इसी क्रम में शनिवार की सुबह जगदलपुर से रायपुर की ओर सोयाबीन लेकर जा रही ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेडी 7608 घाट के 10 वें मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रक के पलटने से किसी को भी चोट नहीं आई है, लेकिन सोयाबीन की बोरियां सड़क पर बिखर गई। जैसे ही घटना की सूचना केशकाल पुलिस को मिली तत्काल घाट पहुंच कर समान खाली करवा कर ट्रक को किनारे कर आवागमन बहाल किया गया।
सेंट्रल स्कूल डिप्टी कमिश्नर को फीस के लिए दबाव न बनाने का निर्देश दिया सांसद सुनील सोनी ने
रायपुर | कोरोना संकट के समय सेन्ट्रल स्कूल द्वारा पालको को शुल्क के लिए नोटिस भेजे जाने की जानकारी मिलने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रायपुर सांसद सुनील सोनी से मिलकर पालको की समस्यों से अवगत कराया । सांसद सुनील सोनी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सेंट्रल स्कूल मध्य क्षेत्र डिप्टी कमिश्नर चंदना जी को फीस हेतु दबाव न बनाने का निर्देश दिया। भाजयुमो ने सेंट्रल स्कूल डिप्टी कमिश्नर चंदना से रोहनीपुरण मध्यक्षेत्र आफिस में मिलकर फीस विमुक्ति हेतु ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में भाजयुमो मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल, जिला अध्यक्ष राजेश पांडेय, महामंत्री सचिन मेघानी, अमित मैसेरी, विभोर शुक्ला,विजयसिंघनी,तरुण शर्मा, उमेश घोरमोड़े उपस्थिति थे।

गरियाबंद | जिले के देवभोग पुलिस ने वन्य प्राणी पेंगोलिन की तस्करी करते एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है आरोपी पेंगोलिन को बेचने की फिऱाक में घूम रहा था तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से जिन्दा पेंगोलिन को सकुशल बरामद कर लिया गया है।
रायपुर। गोबर को राजकीय चिन्ह बना लेने संबंधी ट्वीट कर भाजपा नेता और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर बुरी तरह से फंसते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस संचार विभागाध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी ने इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि-छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार नरवा, गरवा, घुरवा, बारी का कार्यक्रम चला रही है। गोवंश संवर्धन के लिए गोबर खरीदने का कायक्रम हाथ में लिया है। इससे सीधे पशुपालकों लाभ मिलेगा, किसानों को खाद मिलेगा, मजदूरों को काम मिलेगा। इस गांव समर्थक काम से अजय चंद्राकर जैसे भाजपा नेताओं को तखलीफ हो रही है। दरअसल भाजपा की सोच ही यही है। भाजपा सरकार में जिस तरह से करोड़ों रूपए अनुदान लेने वाली गौशालाओं में गायों के चमड़े, गायों के मांस, गायों की हड्ड़ियों का व्यापार हुआ और गायों की हत्या की गई। उसे छत्तीसगढ़ की जनता भुली नहीं है। अजय चंद्राकर से मैं कहना चाहता हूं, गलत लफ्जों को सुनकर खामोश हो जाना और हामी भरना बहुत फायदे हैं इसमें, लेकिन अच्छा नहीं लगता। इस तरह से गलत ल$फ्ज इस्तेमाल कर राजकीय चिन्ह के लिए, गाय के गोबर के लिए, अजय चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ के मान, सम्मान और स्वाभिमान को नुकसान पहुंचाने का काम किया है। हम लोग यह कभी नहीं भूल सकते हैं कि यही अजय चंद्राकर ने स्व. अटल बिहारी जी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में ठहाके लगाए थे। छत्तीसगढ़ के लोग अजय चंद्राकर को इस टिप्पणी के लिए कभी क्षमा नहीं करेंगे।
बचेली। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के किरन्दुल-बचेली में नक्सलियों ने सीआईएसएफ जवानों की पिटाई कर दी है। आकाशनगर में ड्यूटी पर तैनात जवान पर करीब दर्जन भर की संख्या में पहुंचे नक्सलियों ने हमला कर दिया। जवान के सिर पर गंभीर चोट आई है। वहीं नक्सलियों ने जवान का 1 वॉकी टॉकी भी लूट लिया। घायल जवान को अस्पताल में दाखिल कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है । फिलहाल इस घटना के बाद आसपास के इलाके में पुलिस और सीआईएसएफ की टीम ने नक्सलियों की तलाश शुरू कर दी है।
रायपुर। झीरम घाटी हत्याकांड की जांच कर रहे एनआईए के नोटिस पर आज कुछ प्रत्यक्षदर्शी बयान दर्ज कराने एनआईए के कार्यालय पहुंचे, इनमें से एक प्रत्यक्षदर्शी ने अपना बयान दर्ज कराने से इंकार कर दिया।
रायपुर,कोरोना वायरस संक्रमण नियंत्रण के लिए छत्तीसढ़ में जन समूह वाले कार्यक्रमों-सभाओं के आयोजन की अनुमति नहीं होगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 30 मई 2020 को जारी आदेश लॉकडाउन में होटल एवं रेस्टोरेंट में कार्यक्रम-सभा आयोजन के संबंध में स्पष्ट किया है, कि सामाजिक, राजनैतिक, खेलकूद, मनोरंजन, शैक्षिक, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रम एवं अन्य विशाल जन समूह वाले कार्यक्रम-सभा आयोजन के लिए अनुमति नहीं होगी।
आपको बता दे कल ही राज्य शासन ने होटल, रेस्टोरेंट और क्लब को संचालित करने की अनुमति दी है ऐसे में किसी भी प्रकार की बड़ी पार्टी या सभा का आयोजन नही किया जाना सुनिश्चित होना चाहिए.
जिला प्रशासन की लिखित पूर्वानुमति होने पर शादी संबंधी आयोजन में अधिकतम 50 व्यक्ति तथा अन्त्येष्ठी संबंधी आयोजन में अधिकतम 20 व्यक्ति सम्मिलित होने की अनुमति है।























