BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
मरार पटेल समाज में सहकारिता की भावना हर व्यक्ति में है विद्यमान - उपमुख्यमंत्री शर्मा

मरार पटेल समाज में सहकारिता की भावना हर व्यक्ति में है विद्यमान - उपमुख्यमंत्री शर्मा

 00 उपमुख्यमंत्री घड़ी चौक रायपुर में आयोजित माता शाकम्बरी की जयंती समारोह में हुए शामिल

00 लोगों को नि:शुल्क सब्जियों का किया वितरण
रायपुर। 
माता शाकम्बरी जयंती के अवसर पर सोमवार को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा रायपुर के घड़ी चौक में आयोजित जयंती समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने माता शाकम्बरी की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की और पटेल समाज के जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर उन्होंने लोगों को सब्जियों का नि:शुल्क वितरण भी किया।

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने समाजजनों को संबोधित करते हुए कहा कि मरार पटेल समाज एक उद्यमी, संगठित और सुव्यवस्थित समाज है। अपने श्रम और उद्यम के आधार पर उनकी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने बताया कि समाज के श्रम को बाड़ी में उत्पादन से लेकर देश के बड़े बड़े बाजारों तक उनके उत्पादों को पहुंचा कर उचित प्रतिफल दिलाने के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह द्वारा शाकम्बरी बोर्ड का गठन किया गया था। जिसका बहुत अच्छा परिणाम हमें प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि मरार पटेल समाज में सहकारिता की भावना हर व्यक्ति में विद्यमान है। जन जन और हर मन में स्वाभाविकता से बसे इस सहकारिता के भाव के साथ हमें आगे बढऩा है और समाज एवं प्रदेश के विकास के लिए कार्य करना है।

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने माता शाकम्बरी से प्रार्थना करते हुए कहा कि माता की कृपा से सभी के घरों में धन-धान्य की वर्षा हो, खेत-खलिहान लहलहाते रहें, सभी नागरिक स्वस्थ और सुखी रहें तथा राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार समाज के सभी वर्गों के साथ मिलकर गांव, गरीब, किसान और श्रमिक के उत्थान के लिए सतत प्रयास कर रही हैइस अवसर पर राज्य मरार पटेल समाज के अध्यक्ष शंकर पटेल, राम कुमार पटेल, अशोक पटेल, परदेशी पटेल, केके पाटिल, ब्रम्हदेव पटेल, राजेन्द्र पटेल, मोतीराम पटेल, प्रमोद पटेल, बाकीराम पटेल, ईश्वर पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

खरीफ 2025-26 के लिए बड़ी राहत: छत्तीसगढ़ में तुअर, उड़द, मूंग, सोयाबीन और मूंगफली की एमएसपी पर खरीद को मंजूरी

खरीफ 2025-26 के लिए बड़ी राहत: छत्तीसगढ़ में तुअर, उड़द, मूंग, सोयाबीन और मूंगफली की एमएसपी पर खरीद को मंजूरी

 00 किसानों के हित में केंद्र सरकार का बड़ा निर्णय : दलहन एवं तिलहन उत्पादन को मिलेगा प्रोत्साहन

00 किसानों के हितों की सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता - मुख्यमंत्री साय

रायपुर। भारत सरकार के ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान छत्तीसगढ़ में दाल एवं तिलहनी फसलों की खरीद के लिए मूल्य समर्थन योजना लागू करने के राज्य सरकार के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।केंद्रीय मंत्री द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार छत्तीसगढ़ में निम्नानुसार फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 21 हजार 330 मीट्रिक टन तुअर, 25 हजार 530 मीट्रिक टन उड़द, 240 मीट्रिक टन मूंग, 4 हजार 210 मीट्रिक टन सोयाबीन और 4 हजार 210 मीट्रिक टन मूंगफली खरीद की मंजूरी दी गई है।

इन फसलों की खरीद मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगी, जिससे किसानों को अपनी उपज का उचित दाम प्राप्त होगा। केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने पत्र में आशा व्यक्त की है कि इस निर्णय से तुअर, उड़द, मूंग, सोयाबीन और मूंगफली उत्पादक किसानों को बड़ी राहत मिलेगी तथा उन्हें औने-पौने दाम पर फसल बेचने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्र सरकार के इस निर्णय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के हितों की सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एमएसपी पर खरीद की सभी तैयारियाँ समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर किसानों को अधिकतम लाभ सुनिश्चित करेगी। इस निर्णय से राज्य के किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी, दलहन एवं तिलहन उत्पादन को प्रोत्साहन मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त होगी।

 CRIME NEWS : जंगल में मिली 10वर्षीय बच्ची की अर्धनग्न लाश, दुष्कर्म की आशंका, मचा हड़कंप

CRIME NEWS : जंगल में मिली 10वर्षीय बच्ची की अर्धनग्न लाश, दुष्कर्म की आशंका, मचा हड़कंप

 नारायणपुर। जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रहा है, यहां 10 साल की मासूम बच्ची की हत्या कर दी गई है, मासूम की लाश लहूलुहान हालत में अर्धनग्न अवस्था में मिली है। लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मृत बच्ची के गले और शरीर पर गहरे चोट के निशान भी है। बताया जा रहा है कि यह बच्ची पिछले 4 दिनों से लापता था। प्रथम दृष्टया ये पूरा मामला दुष्कर्म और हत्या से जुड़ा है। घटना की जानकारी मिलतमे ही पुलिस जांच में जुट गयी है।

मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का ये पूरा मामला सोनपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक ओरछाकोड़ी के जंगल में बच्ची का अर्धनग्न शव ग्रामीणों ने देखा। जिसके बाद इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी गयी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की प्राथमिक जांच में बच्ची के सिर पर धारदार हथियार से हमले के गहरे निशान मिले है।

अर्धनग्न हालत में बच्ची की लाश मिलने से पुलिस बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रही है। बताया जा रहा है कि बच्ची पिछले चार दिनों से लापता थी। जिसकी तलाश परिजन कर रहे थे। इस घटना की जानकारी के बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने भी बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया है।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस और फारेंसिक की टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। जल्द ही हत्या की वारदात में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा।

ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में फेरबदल, थाना प्रभारियों सहित इन पुलिसकर्मियों के हुए तबादले, SP ने जारी की लिस्ट……

ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में फेरबदल, थाना प्रभारियों सहित इन पुलिसकर्मियों के हुए तबादले, SP ने जारी की लिस्ट……

 अंबिकापुर। एसपी राजेश कुमार अग्रवाल ने 9 पुलिसकर्मियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के तहत दो निरीक्षकों,चार उप निरीक्षकों समेत 9 के तबादले किए गए हैं निरीक्षक प्रदीप जायसवाल को लुण्ड्रा वही निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी को गांधीनगर थाना प्रभारी बनाया गया है।

देखें आदेश….

CG मां-बेटी की मौत : स्कूटी सवार मां-बेटी को हाईवा चालक ने मारी जोरदार टक्कर, मौके पर ही हो गई दर्दनाक मौत……

CG मां-बेटी की मौत : स्कूटी सवार मां-बेटी को हाईवा चालक ने मारी जोरदार टक्कर, मौके पर ही हो गई दर्दनाक मौत……

 कोरबा। जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां सब्जी लेकर बाजार से घर वापस लौट रही स्कूटी सवार मां- बेटी को हाईवा चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मां बेटी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। नाराज लोगों ने घटनास्थल पर घंटों चक्काजाम कर दिया। घटना दर्री थाना अंतर्गत दर्री बाजार के समीप हुई।

कोहड़िया चारपारा निवासी रामखिलावन के परिवार में पत्नी, एक पुत्र व एक पुत्री हैं। रोजी-मजदूरी कर जीवन यापन कर रहे रामखिलावन की पत्नी रामकुंवर एवं उसकी पुत्री अंजलि उर्फ रानू 20 वर्ष दोनों स्कूटी में सवार होकर दर्री बाजार गए थे। मिली जानकारी के अनुसार दोनों मां–बेटी खरीदारी के बाद वापस लौट रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रहे हाईवा चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। घटना में मां–बेटी हाईवा की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही राहगीरों एवं स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। गुस्साए लोगों ने घटनास्थल पर चक्काजाम कर दिया।

सूचना मिलने पर दर्री पुलिस मौके पर पहुंची और आंदोलन कर रहे लोगों को समझाईश देकर चक्काजाम खत्म करने की कोशिश की। लोगों का कहना था कि बाजार के दिन भी चालक तेज रफ्तार से भारी वाहन चलाते हैं, जबकि मार्ग में काफी भीड रहती है। वैसे भी शाम के वक्त इस मार्ग में भीड़ रहती है, इसलिए भारी वाहन चालकों को धीमी गति से चलाना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं होता है। इस मार्ग में स्पीड ब्रेकर बनाया जाना चाहिए। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाइश देकर शांत कराया और वैधानिक कार्यवाही के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए मर्च्यूरी में रख दिया है।

परीक्षा पे चर्चा 2026 में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि: पालक सहभागिता में देश में प्रथम

परीक्षा पे चर्चा 2026 में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि: पालक सहभागिता में देश में प्रथम

 00 81,533 पालकों का पंजीयन: देश में पहले स्थान पर छत्तीसगढ़

00 पालक सहभागिता में देश में प्रथम स्थान गौरव की बात : मुख्यमंत्री सा

00 परीक्षा पे चर्चा में छत्तीसगढ़ अव्वल: देश के अभिभावकों के लिए बना रोल मॉडल

रायपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा परीक्षा को तनावमुक्त उत्सव के रूप में मनाने की पहल परीक्षा पे चर्चा 2026 में छत्तीसगढ़ ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। छत्तीसगढ़ ने पालकों की भागीदारी में प्रथम स्थान हासिल कर पूरे देश में उदाहरण प्रस्तुत किया है। अब तक छत्तीसगढ़ से 25.16 लाख प्रतिभागियों ने पंजीयन किया है, जिनमें 22.75 लाख विद्यार्थी, 1.55 लाख शिक्षक और 81,533 पालक शामिल हैं। यह उपलब्धि राज्य में परीक्षा प्रबंधन, समय प्रबंधन, पालकों को अपने बच्चों को परीक्षा में अधिक अंक लाने हेतु अनावश्यक दबाव देने से बचने तथा उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए किए जा रहे सुनियोजित प्रयासों को दर्शाती है।

परीक्षा पे चर्चा में पालकों की भागीदारी के मामले में छत्तीसगढ़ पूरे देश में प्रथम स्थान पर है। कुल पंजीयन के मामले में छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्तर पर चौथे स्थान पर है। बलोदाबाजार जिले में 14,658 तथा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 9,952 पालकों द्वारा पंजीयन किया गया है, जो इस अभियान के प्रति अभिभावकों की बढ़ती जागरूकता, सहभागिता और विश्वास का स्पष्ट प्रमाण है। यह उपलब्धि केवल संख्यात्मक सफलता नहीं है, बल्कि यह परीक्षा के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण में सकारात्मक बदलाव का भी संकेत देती है।

 

इस उल्लेखनीय सफलता के पीछे राज्य में अपनाई गई नवाचारपूर्ण रणनीतियाँ महत्वपूर्ण रही हैं। जिला स्तरीय समीक्षा बैठकों के माध्यम से अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की गई, शिक्षक प्रशिक्षण केंद्रों पर ऑन-साइट पंजीयन की व्यवस्था की गई तथा युवा क्लब और अंगना म शिक्षा कार्यक्रम के माध्यम से समुदाय को बड़े पैमाने पर जोड़ा गया। 
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आयोजित परीक्षा पे चर्चा मेला से एक ही दिन में 10,000 से अधिक पंजीयन दर्ज हुए, जबकि इससे पहले प्रतिदिन औसत पंजीयन लगभग 1500 के आसपास था। पिछले प्रयासों के रूप में आयोजित शिक्षक-पालक सम्मेलन और मेगा पीटीएम ने भी अभिभावकों की सजगता और सहभागिता को नई दिशा दी है।
परीक्षा पे चर्चा से जुड़े प्रेरक अनुभव भी लगातार सामने आ रहे हैं। पिछले वर्ष इस कार्यक्रम में शामिल हुई कु. युक्तामुखी ने अपने अनुभव साझा करते हुए इस वर्ष अधिक से अधिक विद्यार्थियों से पंजीयन कर अपने प्रश्न पूछने की अपील की है। उनका प्रेरक संदेश विद्यार्थियों में उत्साह, आत्मविश्वास और सक्रिय सहभागिता की भावना जागृत कर रहा है। 

इसी प्रकार सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में शीतकालीन अवकाश के दौरान आयोजित परीक्षा पे चर्चा मेला में सभी विद्यालयों, समुदाय, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की और इस आयोजन के परिणामस्वरूप एक ही दिन में 10,000 से अधिक पंजीयन हुए। इस सफलता से प्रेरित होकर छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में भी परीक्षा पे चर्चा मेलों का आयोजन किया जा रहा है और लोग उत्साहपूर्वक इस अभियान से जुड़ रहे हैं।
छत्तीसगढ़ में परीक्षा पे चर्चा में शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शिक्षक प्रशिक्षण स्थलों पर ही पंजीयन की व्यवस्था की गई। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को पंजीयन प्रक्रिया विस्तारपूर्वक समझाई गई और वहीं पर पंजीयन कराने में सहयोग दिया गया, जिसके परिणामस्वरूप शिक्षकों द्वारा बहुत बड़ी संख्या में पंजीयन किया गया। पंजीयन प्रक्रिया 11 जनवरी 2026 तक खुली रहेगी और इस बात की पूरी संभावना है कि छत्तीसगढ़ में 30 लाख से अधिक पंजीयन का लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि परीक्षा पे चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वार्षिक संवाद कार्यक्रम है, जिसमें वे विद्यार्थियों, शिक्षकों और पालकों से सीधे संवाद करते हैं। इस संवाद में परीक्षा से जुड़ी चुनौतियों, तनाव प्रबंधन, आत्मविश्वास बढ़ाने के उपायों पर मार्गदर्शन दिया जाता है तथा पालकों को यह संदेश भी दिया जाता है कि वे अधिक अंक लाने के लिए अनावश्यक दबाव न डालें, बल्कि बच्चों का मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ाएँ। यह पहल अब एक जन आंदोलन का रूप ले चुकी है और परीक्षा को तनाव का विषय न मानकर उत्सव के रूप में मनाने की व्यापक सामाजिक चेतना विकसित कर रही है।

परीक्षा पे चर्चा 2026 में छत्तीसगढ़ द्वारा प्राप्त की गई यह उपलब्धि पूरे राज्य के विद्यार्थियों, शिक्षकों और पालकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा परीक्षा को तनाव नहीं बल्कि उत्सव के रूप में मनाने का जो संदेश दिया गया है, उसे छत्तीसगढ़ ने दिल से अपनाया है। कुल पंजीयन में देश में चौथा स्थान और पालक सहभागिता में प्रथम स्थान प्राप्त करना इस बात का प्रमाण है कि हमारे यहां अभिभावकों में भी जागरूकता बढ़ी है और वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव डालने के बजाय उनका आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए आगे आ रहे हैं। मुझे विश्वास है कि इसी उत्साह के साथ हम 30 लाख से अधिक पंजीयन के लक्ष्य को भी प्राप्त करेंगे और परीक्षा को तनावमुक्त बनाने के इस अभियान को जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाते रहेंगे। - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजनदास सहित 30 आरोपियो की सपत्ति ईडी ने की कुर्क

पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजनदास सहित 30 आरोपियो की सपत्ति ईडी ने की कुर्क

 रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजनदास (तत्कालीन आबकारी आयुक्त) सहित 30 अन्य आरोपी आबकारी अफसरों की संपत्ति को ईडी ने सोमवार को कुर्क कर लिया है जिसमें कुल 78 चल-अचल संपत्तियां शामिल हैं।

2002 के पीएमएलए के तहत छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की चल रही जांच में आईएएस निरंजन दास (तत्कालीन आबकारी आयुक्त) और 30 अन्य आबकारी अधिकारियों की 38.21 करोड़ रुपये की संपत्ति को अस्थायी रूप से ईडी ने सोमवार को कुर्क कर दिया है। इस घोटाले के परिणामस्वरूप राज्य के खजाने को 2,800 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

बताया गया कि कुर्क संपत्तियों में 78 अचल संपत्तियां शामिल हैं जिनमें आलीशान बंगले, प्रीमियम कॉम्प्लेक्स में फ्लैट, व्यावसायिक दुकानें और विशाल कृषि भूमि शामिल हैं। इसके अलावा, 197 चल संपत्तियां भी शामिल हैं जिनमें उच्च मूल्य की सावधि जमा (एफडी), कई बैंक खातों में शेष राशि, जीवन बीमा पॉलिसियां और इक्विटी शेयर और म्यूचुअल फंड का एक विविध पोर्टफोलियो शामिल है।

जनदर्शन 2026: मुख्यमंत्री निवास में 8 जनवरी गुरुवार को होगा जनदर्शन, सीएम विष्णु देव साय करेंगे जनता से मुलाकात

जनदर्शन 2026: मुख्यमंत्री निवास में 8 जनवरी गुरुवार को होगा जनदर्शन, सीएम विष्णु देव साय करेंगे जनता से मुलाकात

 रायपुर: मुख्यमंत्री निवास कार्यालय रायपुर में 08 जनवरी गुरुवार को जनदर्शन का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय इस अवसर पर प्रदेशवासियों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का त्वरित और संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समयबद्ध समाधान मिल सके।

Suicide : रायपुर सेंट्रल जेल में कैदी ने उठाया खौफनाक कदम, फिर इस हालत में मिली लाश

Suicide : रायपुर सेंट्रल जेल में कैदी ने उठाया खौफनाक कदम, फिर इस हालत में मिली लाश

 रायपुर। राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल में एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सुनील महानद के रूप में हुई है, जो जेल की बाड़ी गोल 5 नंबर बैरक में बंद था।

जानकारी के अनुसार, शाम करीब 6 बजे बैरक के अंदर घटना हुई, जिसकी जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सुनील को जेल में प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

बताया जा रहा है कि मृतक पॉक्सो एक्ट के एक मामले में गंज थाना क्षेत्र से संबंधित केस में जेल में बंद था। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 
CG : सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, 60 लाख के ईनामी 12 कुख्यात माओवादी ढेर

CG : सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, 60 लाख के ईनामी 12 कुख्यात माओवादी ढेर

 सुकमा। जिले के दक्षिणी क्षेत्र अंतर्गत थाना किस्टाराम क्षेत्र के पामलूर जंगलों में हुई भीषण मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ के दौरान कोंटा एरिया कमेटी इंचार्ज (DVCM) वेट्टी मंगडू उर्फ मुक्का एवं कोंटा एरिया कमेटी सचिव (ACM) माड़वी हितेश उर्फ हूंगा सहित कुल 12 माओवादी कैडरों के शव हथियारों सहित बरामद किए गए हैं, जिनमें 05 महिला माओवादी भी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार मारे गए माओवादियों में CYPC – 01, DVCM – 01, ACM – 07 एवं पार्टी मेंबर – 03 शामिल हैं। सभी मृत माओवादी कुल मिलाकर ₹60 लाख के ईनामी थे। ये कैडर शहीद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्व. आकाश राव गिरेपुंजे की IED ब्लास्ट में हत्या की साजिश में भी शामिल थे।

सुबह 8 बजे से चली मुठभेड़

पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण ने बताया कि दक्षिणी सुकमा के पामलूर जंगलों में सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना के आधार पर DRG द्वारा सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया गया था। अभियान के दौरान सुबह लगभग 08:00 बजे से सुरक्षा बलों एवं माओवादियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ हुई। सर्च ऑपरेशन के दौरान विभिन्न मुठभेड़ स्थलों से 12 माओवादियों के शव बरामद किए गए।

CG WEATHER : छत्तीसगढ़ में ठंड का असर कमजोर, चार दिन बाद बदलेगा मिजाज

CG WEATHER : छत्तीसगढ़ में ठंड का असर कमजोर, चार दिन बाद बदलेगा मिजाज

 रायपुर।  प्रदेश में जनवरी की शुरुआत में ही ठंड का असर कमजोर पड़ता नजर आ रहा है। शनिवार को राजधानी रायपुर सहित अधिकांश जिलों में दिन और रात दोनों के तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किए गए। रायपुर में अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री ज्यादा रहा। इससे सुबह-शाम की ठंड में भी कमी महसूस की गई।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री अंबिकापुर में रहा। बिलासपुर, माना एयरपोर्ट और पेण्ड्रारोड में भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बना रहा। साफ मौसम और शुष्क हवाओं के कारण दिन में धूप तेज रही, जिससे तापमान में बढ़ोतरी हुई।

छा रहे बादल

रायपुर शहर में सुबह और शाम आंशिक बादल रहे, लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप तेज हो गई। आर्द्रता सुबह 75 प्रतिशत और शाम को 64 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की गति बेहद कम रहने से ठंड का प्रभाव और कमजोर पड़ा। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम प्रणाली नहीं है, इसी कारण तापमान बढ़ा हुआ है।

कोहरा बनेगा परेशानी का कारण

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि 4 जनवरी को सरगुजा और बिलासपुर संभाग के एक-दो स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है। रायपुर शहर में भी रविवार को सुबह हल्का से मध्यम कोहरा रह सकता है। हालांकि दिन में मौसम शुष्क रहेगा और अधिकतम तापमान 29 डिग्री तथा न्यूनतम 15 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

चार दिन बाद बदलेगा मिजाज

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो दिनों तक तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके 2 दिन बाद उत्तर भारत से ठंडी हवाओं के असर से प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। ऐसे में एक बार फिर ठंड का असर बढ़ने की संभावना है। फिलहाल दिन में बढ़े तापमान ने लोगों को ठंड से राहत दी है, लेकिन कोहरे और आने वाले दिनों में संभावित गिरावट को देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत बताई जा रही है।

 
कांगेर घाटी में मिला अनोखा ग्रीन गुफा,जल्द ही पर्यटन में किया जाएगा शामिल

कांगेर घाटी में मिला अनोखा ग्रीन गुफा,जल्द ही पर्यटन में किया जाएगा शामिल

 रायपुर – छत्तीसगढ़ की कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध जैव विविधता और विश्व-प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के लिए देश-विदेश में विख्यात है। इसी कड़ी में अब कांगेर घाटी में एक और अनोखी प्राकृतिक स्थलाकृति सामने आई है, जिसे “ग्रीन केव” (ग्रीन गुफा) नाम दिया गया है।

बता दे कि यह ग्रीन गुफा कोटुमसर परिसर के कंपार्टमेंट क्रमांक 85 में स्थित है। गुफा की दीवारों और छत से लटकती चूने की आकृतियों (स्टैलेक्टाइट्स) पर हरे रंग की सूक्ष्मजीवी परतें पाई जाती हैं, जिसके कारण इसे “ग्रीन केव” नाम दिया गया है। चूना पत्थर और शैल से निर्मित यह गुफा कांगेर घाटी की दुर्लभ और विशिष्ट गुफाओं में से एक मानी जा रही है।

घने जंगलों के मध्य स्थित यह गुफा अपनी अनोखी संरचना और प्राकृतिक सौंदर्य के कारण पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षण केंद्र बनने जा रही है। वन विभाग द्वारा गुफा की सुरक्षा एवं नियमित निगरानी की जा रही है। साथ ही पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पहुंच मार्ग,पैदल पथ तथा अन्य आवश्यक आधारभूत संरचनाओं का विकास कार्य प्रगति पर है।

 
आज राजधानी में ही मौजूद रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्रालय में लेंगे विभागीय बैठक

आज राजधानी में ही मौजूद रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्रालय में लेंगे विभागीय बैठक

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में ही मौजूद रहेंगे। जहां वे सुबह मुख्यमंत्री निवास से 11:00 बजे मंत्रालय महानदी भवन के लिए  रवाना होंगे और मंत्रालय में विभागीय बैठक लेंगे।

वहीं सीएम साय दोपहर 2:00 से शाम 4:30 बजे तक कार्यालयीन कार्य में व्यस्त रहेंगे और शाम 5:00 बजे करीब भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे।

Accident: ड्यूटी के दौरान दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे टेक्नीशियन की मौत, मचा हड़कंप….

Accident: ड्यूटी के दौरान दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे टेक्नीशियन की मौत, मचा हड़कंप….

 दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक रेलवे टेक्नीशियन ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत (Railway Technician Ki Maut) हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और जांच शुरु कर दी।

ड्यूटी के दौरान रेलवे टेक्नीशियन की मौत

यह हादसा रविवार सुबह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल अंतर्गत दुर्ग रेलवे स्टेशन पर हुआ। यहां ड्यूटी के दौरान एक रेलवे टेक्नीशियन ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से वहां सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

मालगाड़ी की चपेट में आने से गई टेक्नीशियन की जान

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान अजय कुमार के रूप में की गई है, जो कि रेलवे में टेक्नीशियन ग्रेड 1 (ट्रेन लाइटिंग स्टाफ) के पद पर पदस्थ था। रविवार को उनका शिफ्ट प्लेटफार्म नंबर 6 पर सुबह 6 बजे से 2 बजे तक लगा था। सुबह 9 बजे जब मालगाड़ी प्लेटफार्म नंबर 6 से गुजर रही थी, तभी अजय कुमार उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जांच में जुटी रेलवे प्रशासन और GRP की टीम

इधर सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF), GRP दुर्ग और स्थानीय स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल हादसा किन परिस्थितियों में हुआ है, इसकी जांच में रेलवे प्रशासन और GRP जुट गई है।

 ‘बस्तर पंडुम 2026’ में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू, सीएम विष्णुदेव साय ने दिया आमंत्रण

‘बस्तर पंडुम 2026’ में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू, सीएम विष्णुदेव साय ने दिया आमंत्रण

 रायपुर -  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय जनजातीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘बस्तर पंडुम 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रपति को बस्तर अंचल की समृद्ध जनजातीय कला, संस्कृति, परंपराओं एवं लोक जीवन से अवगत कराते हुए कहा कि बस्तर पंडुम राज्य की जनजातीय विरासत के संरक्षण, संवर्धन और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचार का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। यह आयोजन तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा, जिसका अंतिम चरण फरवरी 2026 में बस्तर में संपन्न होगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, बुनियादी ढांचे के विस्तार एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए उनकी सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित रखने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जनजातीय संस्कृति से जुड़े इस आयोजन की सराहना करते हुए बस्तर पंडुम 2026 के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

उल्लेखनीय है कि बस्तर पंडुम 2026 के माध्यम से लोकनृत्य, लोकगीत, पारंपरिक वाद्ययंत्र, हस्तशिल्प, जनजातीय व्यंजन, वेशभूषा सहित विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं का प्रदर्शन किया जाएगा।

 
Breaking : तेज रफ्तार का कहर, अमरकंटक जा रही कार पेड़ से टकराई… दो की मौत

Breaking : तेज रफ्तार का कहर, अमरकंटक जा रही कार पेड़ से टकराई… दो की मौत

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी में दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। रायपुर से पुर्णिमा स्नान के लिए अमरकंटक जा रहे श्रद्धालुओं की कार बेलगहना क्षेत्र के ग्राम भसको के पास सड़क से उतरकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई है। परिजनों के आने पर शव का पीएम कराया गया है। मामला बेलगहना चौकी क्षेत्र का है।

बेलगहना चौकी से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर खम्हारडीह थाना अंतर्गत कचना निवासी रामकुमार धीवर(45) अपने साथियों निलेश्वर धीवर(38) दलदल सीवनी, सुखसागर मानिकपुरी(39) निवासी मजेठा थाना खरोरा, अमित चंद्रवंशी निवासी दलदल सीवनी और राजकुमार साहू के साथ पुर्णिमा स्नान के लिए अमरकंटक जा रहे थे। कार निलेश्वर चला रहा था। सुबह करीब नौ बजे वे बेलगहना चौकी क्षेत्र के ग्राम भसको के पास पहुंचे थे। तभी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में रामकुमार धीवर और राजकुमार साहू को गंभीर चोटे आई। हादसे में निलेश्वर और उनके दो अन्य साथी भी घायल हो गए। किसी ने हादसे की सूचना बेलगहना पुलिस को दी। तब बेलगहना पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर रामकुमार की मौत हो गई थी। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भेजा। रास्ते में राजकुमार ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शव को पीएम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना पर परिजन भी रतनपुर पहुंच गए। यहां उनका पीएम कराया गया।

फंस गया था शव, दो घंटे तक किया गया मशक्कत

हादसे की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। हादसे के कारण कार बुरी तरह पिचक गया था। इसके कारण रामकुमार का शव बुरी तरह फंस गया था। पुलिस ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शव को किसी तरह निकाला गया। इसके बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया गया।

यह हुए घायल

हादसे में घायल हुए लोगों में कार चालक नीलेश्वर धीवर 38 वर्ष निवासी दलदल सिवनी, रायपुर, सुखसागर मानिकपुरी 39 वर्ष निवासी मजेठा, आरंग रायपुर तथा अमित चंद्रवंशी 39 वर्ष निवासी दलदल सिवनी, मोवा रायपुर शामिल हैं। एक्सीडेंट में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी और चालक नीलेश्वर के दोनों पैर टूटकर कार में फंस गए थे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों को सिम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

आधी रात का खूनी खेल! जादू-टोने के शक में घर में घुसकर महिला के साथ किया ऐसा काम, 5 आरोपियों गिरफ्तार…

आधी रात का खूनी खेल! जादू-टोने के शक में घर में घुसकर महिला के साथ किया ऐसा काम, 5 आरोपियों गिरफ्तार…

 नारायणपुर। जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इरपानार में अंधविश्वास और जादू-टोना के संदेह ने एक बार फिर मानवता को शर्मसार किया है। अंधविश्वास और टोनही के शक में 48 साल की महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। महिला की नृशंस हत्या से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने महिला की हत्या करने वाले सभी पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला सोनपुर थाना क्षेत्र के इरपानार गाँव का है। 30 दिसंबर को शाम लगभग 7 बजे मुख्य आरोपी पंडी राम वड्डे अपने साथियों के साथ मृतका के घर में घुस गया। घर में घुसकर जादू-टोना और अंधविश्वास के चक्कर में महिला पर हमला किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जाँच शुरू की।

पुलिस की हिरासत में आरोपी

जाँच के दौरान पंडी राम वड्डे, सुक्कु वड्डे उर्फ मंगतु, संतु ध्रुवा उर्फ बोडसे, नरसिंह वड्डे एवं राजेश वड्डे उर्फ बांडा के नाम सामने आए। पुलिस ने पाँचों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने हत्या की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर BNS की धारा 103 एवं आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज करते हुए उन्हें जेल भेज दिया।

नई शिक्षा नीति के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए पाठ्यपुस्तक निगम प्रतिबद्ध….

नई शिक्षा नीति के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए पाठ्यपुस्तक निगम प्रतिबद्ध….

 रायपुर: छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए पाठ्यपुस्तकों के मुद्रण सम्बन्धित सभी निर्णय नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति, एनसीईआरटी के मानकों तथा राज्य शासन एवं एससीईआरटी के निर्देशों के अनुरूप लिए गए हैं।

निगम द्वारा स्पष्ट किया गया कि कक्षा 1 से 8 तक की पुस्तकों का पाठ्यक्रम एनसीईआरटी आधारित है तथा एनसीईआरटी और एससीईआरटी के बीच हुए अनुबंध में आंतरिक पृष्ठों के मुद्रण हेतु 80 जीएसएम कागज के उपयोग का स्पष्ट प्रावधान है। इस अनुबंध में यह भी उल्लेख है कि पाठ्यपुस्तकों की प्रिंट क्वालिटी, दीर्घकालिक स्थायित्व और पठनीयता को बनाए रखने के लिए 80 जीएसएम टेक्स्ट पेपर तथा 220 जीएसएम कवर पेपर का उपयोग किया जाना चाहिए। इसलिए कक्षा 1 से 8 तक की पुस्तकों के लिए 80 जीएसएम और कक्षा 9 एवं 10 के लिए 70 जीएसएम कागज का उपयोग किया जा रहा है। यह निर्णय निगम स्तर पर अकेले नहीं लिया गया बल्कि अनुबंधीय प्रावधानों और शैक्षणिक मानकों के पालन में लिया गया है।

निगम के अधिकारियों ने यह भी बताया कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप कक्षा 1 से 8 तक विषयों की संख्या में वृद्धि की गई है। पूर्व सत्र में 134 विषयों के स्थान पर आगामी सत्र में 144 विषयों की पुस्तकों का मुद्रण प्रस्तावित है। कक्षा 4 एवं कक्षा 7 में विषय वृद्धि शासन तथा एससीईआरटी के निर्णय के आधार पर की गई है। विषयों की संख्या बढ़ने के कारण कागज की आवश्यकता में स्वाभाविक वृद्धि हुई है, किंतु यह वृद्धि योजनाबद्ध और अनुमोदित प्रक्रिया के माध्यम से ही की गई है।

निगम के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि गत वर्ष लगभग 265 लाख पाठ्यपुस्तकों के मुद्रण हेतु लगभग 11,000 मीट्रिक टन कागज का उपयोग किया गया था और आगामी शिक्षा सत्र 2026-27 में भी लगभग इतनी ही मात्रा में कागज की आवश्यकता का अनुमान है। अतः कागज की असामान्य वृद्धि संबंधी आकलन सही नहीं हैं।

छात्रों के बस्ते का वजन 14 प्रतिशत बढ़ने के दावों का खंडन करते हुए निगम ने कहा कि केवल कागज के जीएसएम में परिवर्तन के आधार पर प्रतिशत वृद्धि का अनुमान वास्तविकता पर आधारित नहीं है। कई कक्षाओं में डिजिटल शिक्षण-सामग्री, वर्षवार वितरण प्रणाली और विभिन्न शैक्षणिक उपायों से विद्यार्थियों के बस्ते के वजन को नियंत्रित रखा जा रहा है। इसलिए बस्ते का वजन उल्लेखनीय रूप से बढ़ने संबंधी आशंकाएँ निराधार हैं।

निगम के अधिकारियों ने कहा कि पाठ्यपुस्तकों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निविदा प्रक्रिया में कठोर शर्तें लागू हैं। निविदाकर्ता कागज मिलों से जीएसटी विभाग के अधिकृत अधिकारी द्वारा जारी क्लीयरेंस सर्टिफिकेट तथा न्यूनतम 42,000 मीट्रिक टन प्रिंटिंग पेपर की आपूर्ति का प्रमाण अनिवार्य रूप से मांगा जाता है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि केवल अनुभवी एवं सक्षम कंपनियाँ ही आपूर्ति में सहभागी हों तथा विद्यार्थियों तक उच्च गुणवत्ता वाली पुस्तकों की आपूर्ति हो।

छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए पाठ्यपुस्तकों के मुद्रण से संबंधित सभी निर्णय नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति, एनसीईआरटी के मानकों तथा राज्य शासन एवं एससीईआरटी के निर्देशों के अनुरूप लिए जाते हैं। निगम ने बताया कि कक्षा 1 से 8 तक की पुस्तकों का पाठ्यक्रम एनसीईआरटी आधारित है तथा एनसीईआरटी, नई दिल्ली और एससीईआरटी रायपुर के मध्य 15 अक्टूबर 2025 को हुए अनुबंध के अनुसार आंतरिक पृष्ठों के लिए 80 जीएसएम कागज तथा आवरण के लिए 220 जीएसएम कवर पेपर के उपयोग का स्पष्ट प्रावधान है। अनुबंध की कंडिका-8 में यह भी उल्लेख है कि पाठ्यपुस्तकों की उत्पादन गुणवत्ता, मुद्रण, चित्रांकन एवं लेआउट एनसीईआरटी मानकों के अनुरूप होना अनिवार्य है। निगम ने स्पष्ट किया कि शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए कागज क्रय एवं मुद्रण की कार्यवाही निगम की कार्यकारिणी द्वारा अनुमोदन उपरांत ही की जा रही है, जिसमें वित्त विभाग, आदिवासी विकास विभाग, लोक शिक्षा, समग्र शिक्षा, एससीईआरटी तथा शासकीय मुद्रणालय आदि के प्रतिनिधि सदस्य के रूप में सम्मिलित हैं।

निगम ने जानकारी दी कि शिक्षा सत्र 2025-26 में लगभग 2 करोड़ 65 लाख निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों के मुद्रण हेतु 9300 मीट्रिक टन रील कागज क्रय किया गया था तथा पूर्व सत्र से शेष लगभग 1700 मीट्रिक टन कागज का भी उपयोग किया गया। इस प्रकार पिछले शिक्षा सत्र में वास्तविक रूप से लगभग 11000 मीट्रिक टन कागज का उपयोग किया गया था। इसी आधार पर शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए भी लगभग 11000 मीट्रिक टन 70 एवं 80 जीएसएम कागज के क्रय की प्रक्रिया निविदा के माध्यम से की जा रही है। निगम ने यह भी बताया कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप कक्षा 1 से 8 तक विषयों की संख्या में वृद्धि की गई है। पूर्व में 134 विषयों के स्थान पर शिक्षा सत्र 2026-27 में 144 विषयों की पुस्तकें मुद्रित की जाएंगी। कक्षा 4 और कक्षा 7 में विषयों की वृद्धि का निर्णय शासन एवं एससीईआरटी द्वारा लिया गया है, जिसके कारण स्वाभाविक रूप से पुस्तकों एवं कागज की आवश्यकता में वृद्धि हुई है।

निगम ने यह स्पष्ट किया कि छात्रों के बस्ते के वजन में वृद्धि को केवल कागज के जीएसएम परिवर्तन से जोड़कर प्रस्तुत करना भ्रामक है, क्योंकि बस्ते का वजन मुख्यतः विषयों की संख्या, पुस्तकों के पृष्ठों की संख्या तथा पाठ्यक्रम की संरचना पर निर्भर करता है। निगम ने कहा कि पाठ्यक्रम एवं विषयों से संबंधित समस्त शैक्षणिक निर्णय एससीईआरटी एवं राज्य शासन स्तर पर लिए जाते हैं तथा छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम इन स्वीकृत पुस्तकों के मुद्रण एवं वितरण की जिम्मेदारी का निर्वहन करता है। कागज, वजन और व्यय में अनावश्यक वृद्धि के संबंध में किए जा रहे अतिरंजित दावे तथ्यहीन हैं और वास्तविक स्थिति का प्रतिनिधित्व नहीं करते। अभिभावकों एवं शिक्षकों को से अपील की गई है कि भ्रमोत्पादक जानकारियों पर विश्वास न करते हुए आधिकारिक तथ्यों पर भरोसा करें। निगम के अधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों के हित सर्वोपरि हैं और नई शिक्षा नीति के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता और नियमानुसार संचालित की जा रही है।

CG – हॉस्पिटल के टॉयलेट में नवजात को जन्म देकर छोड़ा, क्षेत्र में मचा हड़कंप……

CG – हॉस्पिटल के टॉयलेट में नवजात को जन्म देकर छोड़ा, क्षेत्र में मचा हड़कंप……

 बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्लीराजहरा से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र स्थित शहीद हॉस्पिटल के टॉयलेट में एक नवजात का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही हॉस्पिटल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर दल्लीराजहरा पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। घटना के बाद हॉस्पिटल प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस यह जांच कर रही है कि नवजात को टॉयलेट तक कैसे पहुंचाया गया और इसमें किन लोगों की जिम्मेदारी बनती है। हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, साथ ही स्टाफ से पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Breaking : राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निज सहायक हटाए गए

Breaking : राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निज सहायक हटाए गए

 रायपुर।  राज्य सरकार ने राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा की निजी स्थापना में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दुर्गेश धारे को मंत्री के निज सहायक पद से हटा दिया है। जारी आदेश के अनुसार, दुर्गेश धारे की संविदा सेवा को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है। 

 
Breaking : रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर निकले चैतन्य बघेल, समर्थकों में उत्साह

Breaking : रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर निकले चैतन्य बघेल, समर्थकों में उत्साह

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया है। हाईकोर्ट से कल जमानत मिलने के बाद वह आज शनिवार 3 जनवरी को जेल से बाहर आए।

आपको बता दें चैतन्य बघेल करीब 168 दिनों से शराब घोटाले के मामले में जेल में बंद थे। उन्हें 18 जुलाई 2025 को उनके जन्मदिन के दिन ईडी ने गिरफ्तार किया था। अब वह भूपेश बघेल के पोते के जन्मदिन पर रिहा हुए हैं।

चैतन्य बघेल की रिहाई की खबर मिलते ही रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।

भूपेश का भाजपा पर हमला

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, भाजपा के मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। यह पूरी कार्रवाई षड्यंत्रपूर्वक की गई थी, लेकिन न्यायपालिका पर हमें पूरा भरोसा था। आज सभी के चेहरे पर भारी उत्साह है।

जन्मदिन के दिन किया था गिरफ्तार

ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को उनके जन्मदिन 18 जुलाई को भिलाई स्थित निवास से गिरफ्तार किया था। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत की गई।

ईडी ने शराब घोटाले की जांच एसीबी/ईओडब्ल्यू रायपुर की एफआईआर के आधार पर शुरू की थी। जांच में सामने आया कि घोटाले से राज्य के खजाने को भारी नुकसान हुआ और करीब 2,500 करोड़ रुपये की अवैध कमाई लाभार्थियों तक पहुंचाई गई।

IPS Transfer : राज्य सरकार ने इस जिले में की नए एसपी की नियुक्ति, देखें आदेश..!!

IPS Transfer : राज्य सरकार ने इस जिले में की नए एसपी की नियुक्ति, देखें आदेश..!!

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। राज्य सरकार ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पुलिस अधीक्षक पद पर नियुक्ति की है। देर रात जारी आदेश में मनोज कुमार खिलारी को जिले के नया कप्तान बनाया गया है। इस संबंध में गृह विभाग से आदेश जारी किया है।

बता दें कि 2014 बैच के IPS मनोज खिलारी अभी दूसरी वाहिनी बिलासपुर में कमांडेंट थे। जीपीएम जिले के पुलिस अधीक्षक 31 दिसंबर को रिटायर हो गए थे। जिसके बाद राज्य सरकार ने नए पुलिस अधीक्षक को पदस्थापना की है।

छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और व्यापम को जारी किया नोटिस, तीन सप्ताह के भीतर मांगा जवाब

छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और व्यापम को जारी किया नोटिस, तीन सप्ताह के भीतर मांगा जवाब

 बिलासपुर। पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा की चयन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर दायर याचिका पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शासन और व्यापम को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने दोनों पक्षों से तीन सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है।

दरअसल, पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा मामले में दायर याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। परीक्षा में चयन प्रक्रिया में अनियमितता को लेकर 10 अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें सुनवाई करते हुए जस्टिस पीपी साहू की सिंगल बेंच ने राज्य सरकार और व्यापम को नोटिस जारी की है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 3 हफ्ते बाद निर्धारित की गई है।

बता दें कि 10 अभ्यर्थियों ने पुलिस आरक्षक भर्ती चयन प्रक्रिया में भर्ती नियम 2007 के उल्लंघन का जिक्र किया गया है। उनका कहना है कि कुल 5,967 पदों पर भर्ती होनी थी, लेकिन चयन सूची में केवल 2,500 अभ्यर्थियों के नाम जारी किए गए हैं।

खौफनाक वारदात : पति ने पत्नी और बेटे पर चलाई दनादन गोलियां, बेटे की मौके पर दर्दनाक मौत, पत्नी की हालत गंभीर

खौफनाक वारदात : पति ने पत्नी और बेटे पर चलाई दनादन गोलियां, बेटे की मौके पर दर्दनाक मौत, पत्नी की हालत गंभीर

 मोहला-मानपुर-अंबागढ़। छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से हत्या का मामला सामने आया है। जहां पत्नी और बेटे को गोली मार दी। इस गोलीबारी में उसके बेटे की मौत हो गई और पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

यह घटना अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र की है। यहां एक मामूली विवाद ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया। गुस्से में पिता ने अपने ही बेटे को भरमार बंदूक से गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं इस गोलीबारी में उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, कुवारदल्ली गांव का रहने वाला आरोपी संत कुमार शुक्रवार की रात में जंगल के किनारे ईंट बना रहा था। इसी दौरान उसका अपनी पत्नी शांति बाई से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद की जानकारी मिलते ही आरोपी का बेटा शेखर जब उसे समझाने आया तो वह आग बबूला हो गया और उसपर फायरिंग कर दी।

बेटे की मौके पर मौत, पत्नी की हालत गंभीर

इस फायरिंग में शेखर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बंदूक से निकला छर्रा उसकी पत्नी के जबड़े में जा फंसा, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में परिजनों और ग्रामीणों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

07 जनवरी को भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

07 जनवरी को भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

 रायपुर: प्रतिवर्ष की भांति मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 07 जनवरी को धर्म नगरी राजिम के त्रिवेणी संगम में आयोजित भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव में शामिल होना प्रस्तावित है। चतुर्भुज सिरकट्टी पावन धाम स्थित नव निर्मित भव्य श्रीरामजानकी मंदिर में 51 कुंडीय श्रीराम चरित मानस महायज्ञ के आयोजन में शामिल होकर नवनिर्मित मंदिर में धर्मध्वज की स्थापना एवं कलश पूजन कर धर्म नगरी राजिम पहुँचेंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर विधायक श्री रोहित साहू, कलेक्टर श्री बीएस उइके, पुलिस अधीक्षक श्री वेदव्रत सिरमौर, जिला पंचायक के सीईओ श्री प्रखर चंद्राकर ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। कार्यक्रम आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर श्रद्धालुओ की सुविधा, स्थल पर मंचीय व्यवस्था, आगन्तुकों के बैठक व्यवस्था, पार्किंग, यातायात नियंत्रण, सांस्कृतिक मंच, सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था, राजिम में गोरखपुर गीताप्रेस दूकान का लोकार्पण एवं विमोचन संबंधित मंच स्थल चयन, आपातकालीन सेवाओं की तैयारी को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।