BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
मुख्यमंत्री की घोषणा : मंडी शुल्क में छूट की अवधि एक साल बढ़ाई गई

मुख्यमंत्री की घोषणा : मंडी शुल्क में छूट की अवधि एक साल बढ़ाई गई

 रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के नीजि  रिसॉर्ट में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने  चावल निर्यातकों को बड़ी सौगात दी है। मंडी शुल्क में छूट की अवधि एक साल बढ़ाई है। इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट के दौरान सीएम साय ने की घोषणा से चावल निर्यातकों और किसान दोनों के लिए बड़ी सौगात है। साथ ही कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के क्षेत्रीय कार्यालय का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ऑर्गेनिक उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है और दंतेवाड़ा में ऑर्गेनिक चावल की खेती हो रही है, जिसे और प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है।

छतीसगढ़ से चावल के एक्सपोर्ट को मिलेगा बढ़ावा 
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट का यह दूसरा संस्करण अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस आयोजन में 12 देशों के बायर्स तथा 6 देशों के एम्बेसी प्रतिनिधिमंडल की उपस्थिति से छत्तीसगढ़ को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने में मदद मिलेगी। उन्होंने छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर सभी विदेशी मेहमानों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।  मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने छत्तीसगढ़ को सोच-समझकर “धान का कटोरा” कहा था और आज प्रदेश इस नाम की सार्थकता सिद्ध कर रहा है। चावल छत्तीसगढ़ के खानपान का अभिन्न हिस्सा रहा है और यहां हजारों किस्मों की धान की प्रजातियां उगाई जाती हैं। सरगुजा अंचल के सुगंधित जीराफूल और दुबराज जैसे चावलों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इनकी खुशबू दूर से ही पहचान में आ जाती है।  छतीसगढ़ से चावल के एक्सपोर्ट को बढ़ावा मिलेगा। चावल निर्यातक लंबे समय से मंडी शुल्क में छूट की मांग कर रहे थे। पिछले साल भी सरकार ने दी थी, छूट दिसंबर 2025 में मंडी शुल्क में छूट की अवधि खत्म हो रही थी।

छत्तीसगढ़ से 90 देशों को करीब एक लाख टन चावल का किया जा रहा है निर्यात 
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की नई औद्योगिक नीति के अंतर्गत लघु उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे चावल के प्रसंस्करण और निर्यात को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से वर्तमान में लगभग 90 देशों को करीब एक लाख टन चावल का निर्यात किया जा रहा है। सरकार निर्यातकों के सहयोग के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है। पिछले वर्ष 149 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी और इस वर्ष भी खरीदी में वृद्धि की संभावना है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्र व राज्य शासन द्वारा किसानों के हित में संचालित योजनाओं की जानकारी भी साझा की। 

मुख्यमंत्री ने चावल पर केन्द्रित प्रदर्शनी का किया अवलोकन
इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट के दौरान मुख्यमंत्री साय ने चावल पर केन्द्रित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न किस्मों के चावल, क्षेत्र विशेष में उत्पादित प्रजातियों, चावल उत्पादन में हो रहे नवाचारों तथा आधुनिक तकनीक के माध्यम से उत्पादकता बढ़ाने के प्रयासों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने शासकीय स्टालों का भी निरीक्षण कर चावल के उत्पादन और विपणन को बढ़ावा देने से जुड़े कार्यों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे नवाचारों से चावल की पैदावार में वृद्धि होगी, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

BREAKING : लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में प्रमोशन, बड़ी संख्या में उप अभियंताओं की पदोन्नति का आदेश जारी

BREAKING : लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में प्रमोशन, बड़ी संख्या में उप अभियंताओं की पदोन्नति का आदेश जारी

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ शासन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक (दिनांक 29.12.2025) के निर्णय के अनुसार उप अभियंताओं (सिविल) को सहायक अभियंता (सिविल) के पद पर पदोन्नत किया गया है।

 

छत्तीसगढ़ शासन का बड़ा फैसला, PHE विभाग में कार्यपालन अभियंताओं की जिम्मेदारियां बदलीं

छत्तीसगढ़ शासन का बड़ा फैसला, PHE विभाग में कार्यपालन अभियंताओं की जिम्मेदारियां बदलीं

 नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) ने प्रशासनिक आवश्यकता के तहत विभागीय अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी आदेश के अनुसार राज्य शासन द्वारा कार्यपालन अभियंताओं को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना पर पदस्थ किया गया है।

 

 

Breaking : छत्तीसगढ़ के राजनीति में भूचाल; 42 लाख की धोखाधड़ी मामले में ये विधायक गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Breaking : छत्तीसगढ़ के राजनीति में भूचाल; 42 लाख की धोखाधड़ी मामले में ये विधायक गिरफ्तार, भेजे गए जेल

 जांजगीर-चांपा।  छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बालेश्वर साहू को धोखाधड़ी और गबन के एक मामले में कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार कर जिला जेल दाखिल कर दिया गया है। पुलिस ने विधायक को आज जिला न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 22 जनवरी 2026 तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

क्या है पूरा मामला

यह मामला थाना चाम्पा क्षेत्र का है। प्रार्थी राम कुमार शर्मा, पिता धीरेंद्र प्रसाद शर्मा, उम्र 46 वर्ष, निवासी परसापाली, थाना सारागांव की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जांच कराई गई थी। जांच में यह पाया गया कि आरोपी विधायक बालेश्वर साहू और गौतम राठौर ने मिलकर प्रार्थी से 42 लाख 78 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है।

इन धाराओं में अपराध दर्ज

पुलिस ने जांच के बाद थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 450/2025 के तहत धारा 420, 467, 468, 471 और 34 भादवि में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। विवेचना और साक्ष्य संकलन के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ आरोप प्रमाणित पाए गए।

कोर्ट में चालान पेश 

मामले की विवेचना पूर्ण होने के बाद पुलिस ने 9 जनवरी 2026 को माननीय CJM न्यायालय में अभियोग पत्र पेश किया। न्यायालय द्वारा चालान स्वीकार करने के बाद जेल वारंट जारी किया गया।

जमानत याचिका खारिज

अभियोग पत्र पेश होने के बाद विधायक बालेश्वर साहू की ओर से उसी न्यायालय में रेगुलर बेल के लिए आवेदन किया गया, जिसे माननीय न्यायालय ने खारिज कर दिया। इसके बाद पुलिस ने विधायक को जिला जेल भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। वहीं इस गिरफ्तारी के बाद जिले की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है।

42 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, विधायक बालेश्वर साहू जेल दाखिल

Accident : छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा, युवती समेत 2 की मौत…. कार के उड़े परखच्चे

Accident : छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा, युवती समेत 2 की मौत…. कार के उड़े परखच्चे

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नूतन चौक से देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां तेज रफ्तार कार और हाइवा की जोरदार टक्कर में युवती समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि दो युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है, मौके पर पहुंची सरकंडा पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

गुरुवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे अरपा पार नूतन चौक स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी के सामने यह हादसा उस वक्त हुआ, जब सीपत चौक से राजकिशोर नगर की ओर जा रही टाटा नेक्सान कार नूतन चौक पर यूटर्न ले रही थी। इसी दौरान राजकिशोर नगर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही हाइवा से कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार अंशु चन्द्रा, उम्र 24 वर्ष, निवासी जांजगीर-चांपा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हिमांशु राठौर, उम्र 26 वर्ष ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, मृतक हिमांशु अटल यूनिवर्सटी के कंप्यूटर साइंस का छात्र था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर कार के उस हिस्से में हुई, जहां युवती बैठी थी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। कार का गेट और सीट बुरी तरह चिपक जाने के कारण युवती वाहन में फंस गई थी, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। हादसे में आनंद चन्द्रा और नीरज द्विवेदी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। वहीं मौके से कार में शराब की बोतलें और सिगरेट मिलने की बात भी सामने आई है, जिससे हादसे के समय नशे में होने की आशंका जताई जा रही है। सरकंडा पुलिस ने दोनों पक्षों के ऊपर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी से बालोद बना भारत की युवा शक्ति का नया केंद्र-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी से बालोद बना भारत की युवा शक्ति का नया केंद्र-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

  रायपुर /छत्तीसगढ़ का बालोद जिला आज देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणा और गौरव का नया केंद्र बन गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जिला बालोद के ग्राम दुधली में 9 से 13 जनवरी तक आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी में देश-विदेश से आए लगभग 15 हजार रोवर-रेंजर अपनी सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का जीवंत प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह ऐतिहासिक जंबूरी छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति को राष्ट्रीय मंच पर लाने का सुनहरा अवसर है। राष्ट्रीय स्तर के कैंपिंग, रोवर-रेंजर प्रशिक्षण, सांस्कृतिक संध्याओं और सामुदायिक सेवा गतिविधियों के माध्यम से युवा प्रतिभागी अनुशासन, सेवा और नेतृत्व के मूल्यों के साथ राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त कर रहे हैं।  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि बालोद की धरती पर उमड़ा यह उत्साह भारत की भावी पीढ़ी की ऊर्जा, समर्पण और संकल्प को स्पष्ट रूप से प्रतिबिंबित करता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के खेल, कौशल विकास और नेतृत्व क्षमता को सुदृढ़ करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अनुशासित, प्रशिक्षित और आत्मविश्वासी युवा शक्ति ही विकसित भारत की मजबूत नींव बनेगी। उन्होंने जंबूरी में भाग ले रहे सभी रोवर-रेंजरों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनका उत्साह और सेवा भाव छत्तीसगढ़ का परचम देश-दुनिया में और ऊँचाई तक ले जाएगा।

कैबिनेट मंत्री देवांगन धीवर समाज के नववर्ष एवं पारिवारिक मिलन समारोह में हुए शामिल

कैबिनेट मंत्री देवांगन धीवर समाज के नववर्ष एवं पारिवारिक मिलन समारोह में हुए शामिल

 रायपुर। प्रदेश के वाणिज्य उद्योग श्रम एवं आबकारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन कोरबा में धीवर समाज ट्रस्ट के नव वर्ष एवं पारिवारिक मिलन समारोह में शामिल हुए। गत दिनों यह कार्यक्रम कोरबा के जूनियर रिक्रिएशन क्लब, एस ई सी एल मानिकपुर कोरबा में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु श्री रामचंद्र जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर की गई, तत्पश्चात समस्त अतिथियों का शाल श्री फल से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत विशिष्ट अतिथि की गरिमामयी उपस्थिती रही।

मंत्री देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश और राष्ट्र के उत्थान में प्रत्येक समाज की भागीदारी महत्वपूर्ण है। जब समाज आगे बढ़ता है, तभी देश सशक्त होता है। धीवर समाज मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के आदर्शो एवं विचारों पर चलने वाला समाज है और इस समाज का प्यार, सहयोग एवं समर्थन उन्हें हमेशा प्राप्त हुआ है। 
महापौर श्रीमती राजपूत ने कहा कि यह कार्यक्रम सामाजिक एकता, सांस्कृतिक समरसता एवं पारिवारिक सौहार्द का सुंदर उदाहरण बना। यह नववर्ष एवं पारिवारिक मिलन समारोह समाज को जोडऩे, आपसी भाई-चारे को मजबूत करने एवं नई ऊर्जा के साथ आगे बढऩे का प्रेरणादायक अवसर साबित हुआ। कार्यक्रम में नगर पालिक निगम कोरबा के पार्षद नरेन्द्र देवांगन एवं प्रफुल्ल तिवारी भी उपस्थित रहे। पार्षद नरेन्द्र देवांगन ने कहा कि जब प्रत्येक समाज शिक्षा, संगठन और सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ता है, तभी प्रदेश और देश नई ऊँचाइयों को छूता है। यह आयोजन सामाजिक एकता, पारिवारिक सौहार्द एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रेरक पहल है।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में समाज के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई जिसमें छोटे छोटे बच्चों के नृत्य से सभी विशेष रूप से प्रभावित हुए एवं उन्हें मंच से सम्मानित भी किया गया। समस्त अतिथियों को ट्रस्ट द्वारा इस यादगार पल को हमेशा संजोये रखने स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। अंतत: सभी अतिथियों ने समाज द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत एवं स्नेहपूर्ण अभिनंदन के लिए हृदय से आभार जताया।

गुणवत्ताहीन और अमानक कार्यों पर एसडीओ और उप अभियंता निलंबित, ईई को कारण बताओ नोटिस

गुणवत्ताहीन और अमानक कार्यों पर एसडीओ और उप अभियंता निलंबित, ईई को कारण बताओ नोटिस

 रायपुर। लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण के गुणवत्ताहीन एवं अमानक कार्यों के जिम्मेदार अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई लगातार जारी है। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने आज कांकेर के दमकसा से पेटेचुआ मार्ग में गुणवत्ताहीन और अमानक कार्य पाए जाने पर दो अभियंताओं को निलंबित करने के साथ ही कार्यपालन अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

लोक निर्माण विभाग के बस्तर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता द्वारा कांकेर जिले के दमकसा से पेटेचुआ मार्ग में गुणवत्ताहीन कार्य के संबंध में प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के आधार पर विभाग द्वारा यह कार्रवाई की गई है। विभागीय जांच प्रतिवेदन के अनुसार संपूर्ण डामरीकरण का कार्य अमानक स्तर एवं लंबाई 6.80 कि.मी. में पुन: डामरीकरण कार्य संपादित कराये जाने में लोक निर्माण विभाग के चारामा उप संभाग के अनुविभागीय अधिकारी श्री के.एस. कंवर और उप अभियंता श्री एम.के. खरे ने पर्याप्त सर्वेक्षण नहीं किया। साथ ही लगभग 70 प्रतिशत एम.एस.एस. पूरा उखड़ जाने, डामरीकरण मे बी.एम. की मोटाई भी एक समान नहीं पाये जाने, कोर लेने पर सैंपल टुकड़े-टुकड़े होकर निकलना तथा डामर बिछाते वक्त प्रॉपर कम्पैक्शन नहीं होना पाया गया। डामरीकरण में बिटुमिन कंटेन का भी ध्यान नहीं रखा गया। सड़क निर्माण में गुणवत्ताहीन एवं अमानक स्तर का कार्य कराये जाने पर विभाग ने दोनों अभियंताओं को निलंबित करते हुये उनका मुख्यालय नवा रायपुर स्थित प्रमुख अभियंता कार्यालय निर्धारित किया है। दोनों को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

लोक निर्माण विभाग के कांकेर संभाग के कार्यपालन अभियंता श्री के.के. सरल को इस गुणवत्ताहीन एवं अमानक कार्य पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विभाग ने दमकसा से पेटेचुआ मार्ग में गुणवत्ताहीन एवं अमानक स्तर के कार्य को कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता, स्वेच्छाचारिता एवं कदाचार मानते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें अपना लिखित प्रतिवाद नोटिस प्राप्ति के 15 दिनों की समयावधि में विभाग को प्रस्तुत करने कहा गया है। निर्धारित समयावधि में लिखित प्रतिवाद प्राप्त नहीं होने पर नियमानुसार एकपक्षीय कार्यवाही की जाएगी।

दंतेवाड़ा में 63 माओवादियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर लोकतंत्र और विकास की मुख्यधारा से जुडऩे का लिया संकल्प

दंतेवाड़ा में 63 माओवादियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर लोकतंत्र और विकास की मुख्यधारा से जुडऩे का लिया संकल्प

0-बंदूक नहीं, संवाद और विकास ही स्थायी समाधान-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 रायपुर-बस्तर अंचल में शांति, विश्वास और विकास की दिशा में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई है। दंतेवाड़ा जिले में पूना मारगेम - पुनर्वास से पुनर्जीवन पहल के अंतर्गत 36 इनामी सहित कुल 63 माओवादियों— जिनमें 18 महिलाएं और 45 पुरुष शामिल हैं — ने हिंसा का रास्ता छोड़कर लोकतांत्रिक और विकास की मुख्यधारा से जुडऩे का संकल्प लिया है। यह केवल आत्मसमर्पण नहीं, बल्कि बस्तर के भविष्य के लिए एक निर्णायक परिवर्तन है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति तथा केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी की स्पष्ट, बहुआयामी सुरक्षा एवं विकास रणनीति का प्रत्यक्ष परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह घटना प्रमाण है कि बंदूक नहीं, संवाद और विकास ही स्थायी समाधान हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनशील पुनर्वास नीति, सटीक सुरक्षा रणनीति और सुशासन आधारित प्रशासनिक दृष्टिकोण के कारण नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। माओवादी नेटवर्क का प्रभावी विघटन हो रहा है और बस्तर के सुदूर अंचलों में अब तेज़ी से सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और डिजिटल कनेक्टिविटी जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंच रही हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले युवाओं को सरकार द्वारा सम्मानजनक पुनर्वास, कौशल प्रशिक्षण, आजीविका और सामाजिक पुनस्र्थापन की समुचित व्यवस्था दी जाएगी ताकि वे आत्मनिर्भर नागरिक बनकर समाज की मुख्यधारा में स्थायी रूप से स्थापित हो सकें। उन्होंने कहा कि बस्तर अब भय नहीं, भविष्य की भूमि बन रहा है — जहां शांति, सुशासन और विकास मिलकर एक स्वर्णिम कल की नींव रख रहे हैं। 

लोकसंस्कृति, जनजातीय गौरव और राष्ट्रबोध का संगम बना आदि लोकोत्सव-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

लोकसंस्कृति, जनजातीय गौरव और राष्ट्रबोध का संगम बना आदि लोकोत्सव-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 0-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गोवा में आयोजित आदि लोकोत्सव पर्व-2025 में हुए शामिल 

 रायपुर-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज गोवा के आदर्श ग्राम अमोन, पोंगुइनिम, गोवा में आयोजित 'आदि लोकोत्सव' पर्व-2025 में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने लोकोत्सव को संबोधित करते हुए सभी प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में गोवा के कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. रमेश तावड़कर उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 'आदि लोकोत्सव' के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह लोकोत्सव देश की आदिम संस्कृति से जुडऩे का एक जीवंत उत्सव है, जो भारत की लोक-सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है।   उन्होंने कहा कि भारत गांवों का देश है और गांव हमारी आत्मा हैं। गांवों की संस्कृति ही देश की संस्कृति है, जिसे लोकगीतों, लोकनृत्यों, पारंपरिक वाद्ययंत्रों और परंपराओं के माध्यम से जीवंत रखना अत्यंत आवश्यक है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गोवा सरकार पिछले 25 वर्षों से इस सांस्कृतिक चेतना को जीवित रखने का कार्य कर रही है, जो प्रशंसनीय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में आदि लोकोत्सव और भी भव्य तथा व्यापक स्वरूप में आयोजित होगा।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए कहा कि जनजातीय इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है। भगवान बिरसा मुंडा ने महज 25 वर्ष की अल्पायु में अंग्रेजों को चुनौती दी और अपने अदम्य साहस से इतिहास रच दिया। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज के अनेक महापुरुष ऐसे हैं, जिन्हें देश के इतिहास में उचित स्थान नहीं मिला। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जनजातीय सेनानियों को देशभर में सम्मान और पहचान दिलाने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने रानी दुर्गावती के बलिदान का स्मरण करते हुए कहा कि वे जनजातीय समाज की महान वीरांगना थीं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने उनके गौरव को स्थायी स्वरूप देते हुए मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक भव्य संग्रहालय का निर्माण कराया है, जो उनके शौर्य और बलिदान की अमिट स्मृति है।मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ के जनजातीय सेनानियों के योगदान को विशेष रूप से स्मरण किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में लगभग 32 प्रतिशत जनजातीय आबादी निवास करती है और यहां के 14 जनजातीय महापुरुषों ने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्योछावर किए। उन्होंने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह, वीर गुण्डाधुर, गेंद सिंह जैसे महापुरुषों ने अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष कर देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान दिया। शहीद वीर नारायण सिंह को अंग्रेजों ने राजधानी रायपुर के जय स्तंभ चौक में फांसी दी थी।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इन जनजातीय नायकों की स्मृति को संरक्षित करने और नई पीढ़ी तक उनके बलिदान की गाथा पहुंचाने के उद्देश्य से नया रायपुर में शहीद वीर नारायण सिंह डिजिटल संग्रहालय का निर्माण किया गया है। यह देश का पहला डिजिटल संग्रहालय है, जिसका उद्घाटन छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के करकमलों से हुआ। मुख्यमंत्री श्री साय ने आदि लोकोत्सव में उपस्थित सभी लोगों को छत्तीसगढ़ आकर इस डिजिटल संग्रहालय को देखने का आमंत्रण भी दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जनजातीय समाज के लिए इससे बड़ा गौरव क्या हो सकता है कि आज देश के सर्वोच्च पद महामहिम राष्ट्रपति के रूप में भी जनजातीय समाज की बेटी सुशोभित हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ जैसे राज्य में आदिवासी समाज का मुख्यमंत्री बनना प्रधानमंत्री श्री मोदी की समावेशी सोच का प्रमाण है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान और प्रधानमंत्री जनमन योजना जैसी पहल का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार जनजातीय समाज के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्रद्धेय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदानों का स्मरण किया और कहा कि उनके कार्यकाल में ही पहली बार देश में आदिम जाति कल्याण मंत्रालय का गठन हुआ, जिसके माध्यम से आज 12 करोड़ से अधिक जनजातीय नागरिकों के विकास के लिए बड़े पैमाने पर बजट और योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के पहले कार्यकाल में उन्हें उनके साथ कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य करने का अवसर मिला, जिसे वे अपना सौभाग्य मानते हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान पहले नक्सल प्रभावित राज्य के रूप में होती थी, लेकिन आज वह तेजी से बदल रही है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद की कमर टूट चुकी है और राज्य अब शांति, विकास और निवेश के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। जिन क्षेत्रों में पहले निवेश नहीं आते थे, वहां अब उद्योग आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि नई औद्योगिक नीति के तहत अब तक लगभग 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव छत्तीसगढ़ को प्राप्त हो चुके हैं, जो राज्य के आर्थिक भविष्य की नई दिशा तय कर रहे हैं। 

राज्यपाल  रमेन डेका ने प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का किया शुभारंभ,युवाओं से राष्ट्र निर्माण में योगदान का आह्वान

राज्यपाल रमेन डेका ने प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का किया शुभारंभ,युवाओं से राष्ट्र निर्माण में योगदान का आह्वान

  रायपुर--राज्यपाल श्री रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली में प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का आज भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि जंबूरी केवल एक शिविर ही नहीं बल्कि एकता, विविधता, भाईचारा और साझा उद्देश्यों का उत्सव है। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जैन, मुख्य राज्य आयुक्त श्री इंदरजीत सिंह खालसा, राष्ट्रीय व राज्य स्तर के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में देश के विभिन्न राज्यों से आए रोवर-रेंजर उपस्थित थे। राज्यपाल श्री डेका एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं आसमान में गुब्बारा छोड़कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। समारोह में राज्यपाल एवं अतिथियों द्वारा जंबूरी पत्रिका एवं नए बैज का विमोचन भी किया गया। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने इस अवसर पर कहा कि स्काउट-गाइड युवाओं को नेतृत्व कौशल, अनुशासन और सफलता के मार्ग पर आगे बढऩे की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे समाज के लिए कम से कम एक सकारात्मक कार्य अवश्य करें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। देश में पहली बार आयोजित हो रही यह राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी पूरे राष्ट्र के लिए गौरव का विषय है।  स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि स्काउट-गाइड युवाओं को जीवन मूल्यों, अनुशासन और सामाजिक दायित्वों से जोडऩे का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि रोवर-रेंजर देश के वे युवा हैं, जो समाज, राष्ट्र और विश्व के लिए कुछ अच्छा करने का जज्बा रखते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए इस आयोजन को छत्तीसगढ़ और देश के युवाओं के लिए सौभाग्यपूर्ण अवसर बताया। इस अवसर पर स्वागत उद्बोधन करते हुए भारत स्काउट गाइड के मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त डॉ. केके खण्डेलवाल ने ग्राम दुधली में इस प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी आयोजन को एतिहासिक एवं अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। मुख्य राज्य आयुक्त श्री इंदरजीत सिंह खालसा ने कहा कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ के स्वर्णिम अध्याय में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। विभिन्न राज्यों से उपस्थित रोवर एवं रेंजरों द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट कर राज्यपाल श्री डेका एवं अतिथियों को सलामी दी गई। इस प्रथम नेशनल रोवर रेंजर जंबूरी के शुभारंभ अवसर पर विभिन्न राज्यों से उपस्थित रोवर रेंजरों ने नैनाभिराम सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति से भारतीय संस्कृति की बहुरंगी छटा बिखेरी। उल्लेखनीय है कि इस 5 दिवसीय आयोजन में देश के सभी राज्यों के अलावा रेल्वे, नवोदय विद्यालय सहित कुल 33 राज्यों के प्रतिभागी रोवर रेंजर शामिल हो रहे हैं। भारत स्काउट्स गाइड्स के अधिकारी, रोवर रेंजर के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकगण उपस्थित थे।


रायपुर को सेन्ट्रल इंडिया का सबसे बड़ा बिजनेस हब बनाने में रोटरी दायित्व निभाये- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर को सेन्ट्रल इंडिया का सबसे बड़ा बिजनेस हब बनाने में रोटरी दायित्व निभाये- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

 0- रोटरी से जुड़े उद्यमियों को रोजगार व सेवाभावी कार्यों के लिए दिया धन्यवाद  

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार शाम श्रीराम बिजनेस पार्क में रोटरी क्लब आफ रायपुर कास्मोपालिटन (रोटरी कास्मो फाउंडेशन) द्वारा आयोजित कास्मो एक्सपो-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सांसद बृजमोहन भी अग्रवाल उपस्थित थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व अन्य अतिथियों का पंथी नृत्य के द्वारा वेलकम किया गया।  अतिथियों ने स्टालों का निरीक्षण किया पश्चात जैसे ही मंच पर आसीन हुए कोपलवाणी व चिन्हारी की बालिकाओं के द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत किया गया। पश्चात दीप प्रज्जवलन व अतिथियों का बुके भेंटकर स्वागत किया गया। 25 महिला उद्यमियों का सीएम ने सम्मान भी किया।  

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रोटरी कल्ब के लोगों से रायपुर को सेन्ट्रल इंडिया का सबसे बड़ा बिजनेस हब बनाने में सहयोग देने का आव्हान किया। उन्होने इस बात के लिए उन्हे धन्यवाद भी दिया कि वे केवल पैसा ही नहीं कमाते हैं बल्कि रोजगार व सेवा के कार्य में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति का लाभ यहां के उद्योग व्यापार को मिल रहा है। सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास के साथ विजन 2047 के लिए भी रोटेरियंश से सहयोग मांगा। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इस बात के लिए खुशी जतायी कि कास्मो एक्सपो में सबके लिए सब कुछ है। छग में आज आठ लाख करोड़ का निवेश हुआ है जो राज्य की तरक्की को प्रदर्शित करता है। इसके लिए उन्होने मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व को श्रेय दिया। गरीब बस्तियों को गोद लेने में अन्य संगठनों का सहयोग व मार्गदर्शन करने का नया काम करने सांसद ने रोटेरियंश से अपेक्षा करते हुए पहल करने की बात भी कही।  बता दें 9 से 12 जनवरी तक आयोजित कास्मो एक्सपो में रियल एस्टेट,आर्किटेक्चर, इंटीरियर, ऑटोमोबाइल्स, इलेक्ट्रानिक्स, बैंकिंग, एजुकेशन, टेक्नोलॉजी, लाइफ स्टाइल, फूड व इंटरटेनमेंट के 300 से भी अधिक स्टाल शामिल है। शासकीय विभाग के स्टॉल में जनसंपर्क विभाग, महिला बाल विकास व समाज कल्याण विभाग, हस्तशिल्प कला, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड, सीएसआईडीसी व छत्तीसगढ़ टूरिज्म शामिल हैं। इस एक्सपो में 20 लाख रुपए तक विशेष उपहार विजिटर्स के लिए है जो इन चार दिनों में लकी ड्रा के माध्यम से प्रदान किया जायेगा। -

-00  मुख्यमंत्री श्री साय के हाथों आई एंबुलेंस डोनेट 

 कास्मो एक्सपो के उद्घाटन दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,सांसद बृजमोहन अग्रवाल की उपस्थिति में रोटरी क्लब आफ रायपुर कास्मोपालिटन द्वारा प्रदत्त आई एंबुलेंस डोनेट किया गया। मुख्यमंत्री साय ने इस मानवीय पहल के लिए रोटेरियंश को बधाई दी। रोटरी क्लब आफ रायपुर कास्मोपालिटन अपनी सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में सहभागिता रखते हुए चिकित्सा के क्षेत्र में भी महती भूमिका निभा रही है,यह उसी का हिस्सा है। इसके लोकार्पण का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में जहा लोग आंख की जांच व प्राथमिक उपचार नहीं करा पाते हैं सुविधा प्रदान करना है। अत्याधुनिक उपकरणों से लैस यह कह सकते हैं मोबाइल आई क्लिनिक है जिसमें आंख के  के बाहरी व भीतरी भागों की सूक्ष्म जांच की जाती है। जांच के उपरांत जिन मरीजों को आगे उपचार की जरूरत होती है उन्हे चिकित्सालय के लिए रेफर किया जाता है।  इस अवसर पर श्री रामलालजी,श्री अमित जायसवाल जी,श्री राकेश चतुर्वेदी,क्लब प्रेसीडेंट रो. मनोज अग्रवाल, क्लब सेक्रेटरी रो. अमित गोयल, कास्मो एक्सपो चेयरमेन रो. सौरभ सोनी, कास्मो एक्सपो सेक्रेटरी रो. सौरभ अग्रवाल,रो.धनराज बेनर्जी,रो.राहुल फरमानिया,रो.रोहित जैन,रो.अजय गोयल,रो.आशीष अग्रवाल,रो.रमेश राव,रो.डीएस सिकरकार,रो.मुकेश दानी,रो.पीयूष सुराना व अन्य अन्य सदस्य उपस्थित थे।  

 रायपुर को सेन्ट्रल इंडिया का सबसे बड़ा बिजनेस हब बनाने में रोटरी दायित्व निभाये- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

 रायपुर को सेन्ट्रल इंडिया का सबसे बड़ा बिजनेस हब बनाने में रोटरी दायित्व निभाये- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

शर्मनाक हरकत : नौ महीने तक गर्भवती शिक्षिका से कराई ड्यूटी, प्रिंसिपल से छुट्टी मांगी तो पेट में मारा घूंसा, फिर जो हुआ…

शर्मनाक हरकत : नौ महीने तक गर्भवती शिक्षिका से कराई ड्यूटी, प्रिंसिपल से छुट्टी मांगी तो पेट में मारा घूंसा, फिर जो हुआ…

 बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के बसकेपी हायर सेकेंडरी स्कूल में एक 9 महीने की गर्भवती महिला शिक्षिका ने स्कूल के प्राचार्य पर गाली-गलौज और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना के बाद शिक्षक संघ ने जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है, वहीं पीड़िता ने थाने में भी मामला दर्ज कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता शिक्षिका का नाम अनीमा है, जो कि 9 माह की गर्भवती हैं। अनीमा ने बताया कि खराब तबीयत के चलते उन्होंने 6 जनवरी को ऑनलाइन अवकाश लिया था। हैरानी की बात यह है कि उसी दिन अत्यधिक ठंड के कारण जिला कलेक्टर के निर्देश पर छात्रों की छुट्टी घोषित थी और अन्य शिक्षकों के अवकाश स्वीकृत किए गए थे, लेकिन प्रिंसिपल ने गर्भवती शिक्षिका की छुट्टी को जानबूझकर खारिज कर दिया। दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हो गया।

विवाद अचानक दोनों के बीच तब बढ़ गया जब छुट्टी को लेकर हुई बहस के दौरान प्रिंसिपल ने अपना आपा खो दिया। शिक्षिका का आरोप है कि प्रिंसिपल ने न केवल अभद्र व्यवहार किया, बल्कि शिक्षिका को थप्पड़ भी जड़ दिया और उनके पेट में घूंसा भी मारा। गर्भावस्था के अंतिम चरण में होने के कारण इस हमले से शिक्षिका और उनके अजन्मे बच्चे की जान को गंभीर खतरा पैदा हो सकता था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक संघ की शिकायत पर जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।

CG Politics : भाजपा किसान मोर्चा में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति, देखें किसे मिली जिम्मेदारी…!!

CG Politics : भाजपा किसान मोर्चा में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति, देखें किसे मिली जिम्मेदारी…!!

 रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा ने ग्रामीण इलाकों में अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए किसान मोर्चा की नई टीम का एलान कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की सहमति से जारी इस सूची में बिलासपुर के राकेश तिवारी को प्रदेश महामंत्री जैसी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, मस्तूरी के बीपी सिंह को प्रदेश प्रवक्ता बनाकर पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह किसानों के मुद्दों पर अब और आक्रामक तरीके से अपनी बात रखेगी। बीपी सिंह इससे पहले मस्तूरी में विधायक प्रतिनिधि और विधानसभा संयोजक के तौर पर जमीन पर काफी सक्रिय रहे हैं।
भाजपा सूत्रों ने बताया कि इस फेरबदल के पीछे का असली मकसद किसानों के साथ सीधा रिश्ता जोड़ना है। पार्टी चाहती है कि मोर्चा के नेता खेतों तक पहुंचें और किसानों की छोटी-बड़ी दिक्कतों को सीधे सरकार तक पहुंचाएं। संगठन को अब बूथ लेवल पर खड़ा करने की तैयारी है ताकि आने वाले चुनावों में गांव-गांव तक पकड़ मजबूत हो सके।

किरण सिंह देव ने बताया कि नई टीम से उम्मीद है कि वे किसानों के हितों के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे। नीचे देखें लिस्ट...

 

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 63 नक्सलियों ने किया समर्पण, 1 करोड़ से भी ज्यादा का था इनाम

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 63 नक्सलियों ने किया समर्पण, 1 करोड़ से भी ज्यादा का था इनाम

 दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में लोन वर्राटू अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां 63 नक्सलियों ने एसपी गौरव राय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें 36 इनामी नक्सली शामिल हैं, जिन पर कुल 1 करोड़ 19 लाख 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। सरेंडर करने वालों में पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी सचिव मोहन कड़ती, उनकी पत्नी ACM सुमित्रा, काला हांडी एरिया कमेटी DVCM अकलू, रेणु, और भैरमगढ़ एरिया कमेटी DVCM शामिल हैं।

बता दें ये नक्सली बीजापुर, नारायणपुर और ओडिशा के कालाहांडी से भी हैं। सभी आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ मिलेगा। एसपी ने बताया कि, लगातार नक्सलियों से अपील की जा रही थी, जिसके तहत बड़ा आत्मसमर्पण हुआ। उन्होंने कहा कि, सभी आत्मसमर्पण नक्सलियों को छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ मिलेगा।

यह आत्मसमर्पण केवल छत्तीसगढ़ प्रदेश के नक्सलियों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश के बाहर के भी नक्सली शामिल हैं। यह इस बात का संकेत देता है कि राज्य की पुलिस और सुरक्षा बल नक्सलवाद के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई कर रहे हैं और नक्सलियों के प्रभाव को कम करने में सफल हो रहे हैं।

CG Teachers Promotion : छत्तीसगढ़ में शिक्षक प्रमोशन पर हाईकोर्ट की सख्ती; पदोन्नति प्रक्रिया पर रोक

CG Teachers Promotion : छत्तीसगढ़ में शिक्षक प्रमोशन पर हाईकोर्ट की सख्ती; पदोन्नति प्रक्रिया पर रोक

 रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग में चल रही पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर बड़ा और अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने प्राथमिक शाला के हेड मास्टर से लेक्चरर पद पर पदोन्नति से संबंधित मामलों में अंतरिम आदेश जारी करते हुए 22 दिसंबर 2025 को हुई विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की कार्रवाई पर रोक लगा दी है।

क्या है पूरा मामला

याचिकाकर्ता बृजेश मिश्रा एवं अन्य ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर बताया कि वे वर्ष 2010 से हेड मास्टर प्राथमिक के पद पर कार्यरत हैं। 1 जनवरी 2022 को आयोजित डीपीसी में उन्हें पदोन्नति के लिए योग्य भी घोषित किया गया था, लेकिन कुछ याचिकाओं के लंबित रहने के कारण उस समय पदोन्नति आदेश जारी नहीं हो सके।

 9 मार्च 2023 को खत्म हो गई थी कानूनी बाधा

याचिका में बताया गया कि संबंधित प्रकरणों का 9 मार्च 2023 को अंतरिम निराकरण हो गया था, जिसके बाद पदोन्नति में कोई कानूनी अड़चन शेष नहीं रही। इसके बावजूद शिक्षा विभाग ने 2022 की डीपीसी को लागू नहीं किया, जो याचिकाकर्ताओं के साथ अन्याय है।

वरिष्ठता सूची तय किए बिना लागू किया नया नियम

याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि कोर्ट में मामला लंबित रहते हुए वरिष्ठता सूची को अंतिम रूप दिए बिना नया नियम लागू कर दिया गया, जो नियमों के खिलाफ है।

 – 2019 के नियमों का उल्लंघन

याचिका में यह भी कहा गया कि छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षणिक व प्रशासनिक संवर्ग) भर्ती एवं पदोन्नति नियम 2019 का उल्लंघन करते हुए 22 दिसंबर 2025 को नया नियम लागू किया गया, जिसमें केवल शिक्षक एलबी संवर्ग को शामिल किया गया।

ई संवर्ग के नियमित शिक्षकों को पूरी तरह बाहर कर दिया गया, जो नियमों और समानता के सिद्धांत के विपरीत है।

हाईकोर्ट का रुख

मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने पदोन्नति प्रक्रिया पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। अब इस प्रकरण में आगे की सुनवाई के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

ब्रेकिंग : छठवीं के छात्र पर भरभरा कर गिरा भवन का छज्जा, मौके पर हुई मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

ब्रेकिंग : छठवीं के छात्र पर भरभरा कर गिरा भवन का छज्जा, मौके पर हुई मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

 बलरामपुर– रामानुजगंज। बलरामपुर– रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम शारदापुर में खुटहनपारा स्थित माध्यमिक शाला में घटिया निर्माण के कारण कक्षा छठवीं के छात्र की जान चली गई। इस दर्दनाक घटना को संयुक्त संचालक ने गंभीर लापरवाही मानते हुए प्रधान पाठक ममता गुप्ता पर निलंबन की कार्रवाई की है। वहीं शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। परिजनों ने मृतक के शव का अबतक संस्कार नहीं किया है। उनकी मांग की थी कि शिक्षकों, बिल्डिंग बनाने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। हालांकि अब शिक्षकों पर कार्रवाई के बाद मृतक का अंतिम संस्कार किया जा सकता है।

दरअसल, घटना शारदापुर गांव के खुटहन पारा स्थित माध्यमिक शाला की है, जहां अध्ययनरत छठवीं कक्षा का छात्र आलोक कुमार पिता रमेश देवांगन मध्याह्न भोजन अवकाश के दौरान खेलते-खेलते स्कूल परिसर के पीछे निर्माणाधीन भवन में पहुंच गया। इसी दौरान छज्जा गिरने से उसके नीचे आलोक दब गया। इसकी सूचना अन्य बच्चों द्वारा दिए जाने पर स्कूल के शिक्षक मौके पर पहुंचे, जहां आलोक खून से लथपथ मलबे में दबा मिला।शिक्षकों और ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे घटनाक्रम में विद्यालय में शिक्षकों की लापरवाही सामने आई।

CG – गांव में मिला नर कंकाल, इलाके में फैली सनसनी, जताई जा रही ये आशंका, जांच में जुटी पुलिस……

CG – गांव में मिला नर कंकाल, इलाके में फैली सनसनी, जताई जा रही ये आशंका, जांच में जुटी पुलिस……

 खैरागढ़। खैरागढ़ जिले के पैलीमेटा गांव से सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां दारू भट्टी रोड के पास सड़क किनारे कंकाल मिला है। पूरे वाकये से क्षेत्र में भय और अनिश्चितता का माहौल बन गया है।

सूचना मिलते ही मोहगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ करते हुए लापता व्यक्ति से जुड़े तथ्यों को खंगाला रही है।

घटना के बाद से पैलीमेटा गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव का ही एक व्यक्ति कई महीनों से लापता है। कंकाल मिलने के बाद आशंका जताई जा रही है कि यह शव उसी लापता ग्रामीण का हो सकता है। परिजन इस खबर से गहरे सदमे में हैं, वहीं पूरे गांव में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं

फिलहाल, पुलिस ने किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार करते हुए कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। शव की पहचान और मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही संभव होगा।

सौरभ चंद्राकर समेत पांच आरोपियों की 74 करोड़ बैंक बैलेंस समेत 91.82 करोड़ की संपत्ति अटैच

सौरभ चंद्राकर समेत पांच आरोपियों की 74 करोड़ बैंक बैलेंस समेत 91.82 करोड़ की संपत्ति अटैच

 रायपुर। महादेव सट्टा एप मामले में ईडी ने महादेव एप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर समेत पांच आरोपियों की 91.82 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच कर ली है। अब तक इस मामले में ईडी ने 74 लोगों को आरोपी बनाया है जिनमें 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय ने कुल 175 स्थानों पर छापा माता और अब तक 2600 करोड़ रूपये की संपत्ति अटैच की है। हाल ही में जिन पांच लोगों की 91.82 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच की गई है उनमें सौरभ चंद्राकर के अलावा विकास उपारिया, गगन गुप्ता, अनिल कुमार अग्रवाल,हरिशंकर टिबरेवाल शामिल हैं।

ईडी ने मिस परफेक्ट प्लान इन्वेस्टमेंट एलएलसी और मेसर्स एक्जिम जनरल ट्रेंडिंग जीवेडसीओ के नाम पर रखे गए कुल 74,28,87,483/- करोड़ रुपए के बैंक बैलेंस को अटैच किया है। दोनों संस्थाएं सौरभ चंद्राकर, अनिल कुमार अग्रवाल और विकास छपारिया की हैं और इन कंपनियों का इस्तेमाल अपराध की कमाई (पीओसी) को बेदाग निवेश के रूप में छिपाने और दिखाने के लिए किया जा रहा था।

इसी तरह आरोपी हरिशंकर टियरेवाल (स्काई एक्सचेंज डॉट काम के मालिक) के करीबी सहयोगी गगन गुप्ता की 17.5 करोड़ रुपये की संपति भी अटैच की गई है। अटैच की गई संपतियों में गगन गुप्ता के परिवार के सदस्यों के नाम पर रखी गई महंगी रियल एस्टेट और लिक्विड एसेट्स शामिल है, जिन्हें कैश (पीओसी) से खरीदा गया पाया गया है। ईडी के मुताबिक आरोपी गगन गुप्ता को मेसर्स सालासार टेक्नो इंजीनियरिंग लिमिटेड और मेसर्स टाइगर लॉजिस्टिक लिमिटेड जैसी कंपनियों से जुड़े ऐसे ट्रांजैक्शन से कम से कम 98 करोड़ रुपये (पीओसी) का लाभ हुआ है।

सट्टेबाजी के पैसे हवाला, क्रिफ्टी व ट्रेड बेस्ट में निवेश:–

ईडी ने आगे बताया कि इन अवैध स‌ट्टेबाजी प्लेटफॉर्म से कमाए गए पैसे हवाला चैनलों, ट्रेड-बेस्ड मनी लॉद्धिरंग ट्रांजैक्शन और क्रिप्टो एसेट्स के इस्तेमाल से भारत के बाहर ट्रांसफर किए गए और बाद में उन्हें वापस लाकर विदेशी एफपीआईएस के नाम पर भारतीय शेयर बाजार में इन्वेस्ट किया गया। ईडी द्वारा की गई जांच में एक जटिल कैशबैक स्कीम का भी पता चला, जिसमें ये एफपीआई कंपनियों भारतीय लिस्टेड कंपनियों में भारी इन्वेस्ट करती थी और बदले में, इन कंपनियों के प्रमोटरों को इनवेस्टमेंट का 30 प्रतिशत से 40 प्रतिशत कैश में वापस देना होता था।

ऑनलाइन ऐप से हजारों करोड़ किया इकट्ठा:–

ईडी के अनुसार महादेव ऑनलाइन बुक और स्काई एक्सवेज डॉट काम जैसे अवैध सट्टेबाजी ऐप्स ने बड़ी मात्रा में पीओसी जेनरेट किया जिसे बेनामी बैंक खातों के जटिल जाल के माध्यम से लॉन्ड्रिंग की गई। यह भी पता चला है कि सौरभ चंद्राकर और अन्य लोगों ने महादेव ऑनलाइन बुक एप्लिकेशन नामक एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से जनता को धोखा दिया और ठगा। महादेव ऑनलाइन बुक एप्लिकेशन को कई अवैध सट्टेबाजी वेबसाइटों या मोबाइल एप्लिकेशन (ऐप) को ग्राहक हासिल करने और इन अवैध सट्टेबाजी खेलों/वेबसाइटों के लिए वित्तीय संचालन का ध्यान रखने की सुविधा के लिए बनाया गया था।

इस प्रक्रिया में, वेबसाइटों को इस तरह से हेरफेर किया गया था कि सभी ग्राहक अंततः पैसे खो देंगे। हजारों करोड रपये का फंड का किया गया और पहले से तय प्रॉफिट-शेयरिंग तरीके से बांटा गया। इसके अलावा बैंक खाते खोलने के लिए जाली क चोरी किए गए केवायसी का भी इस्तेमाल किया गया और अवैध सट्टेबाजी की कमाई को उनके मूल को छिपाने के लिए लेयर किया गया। इन सभी लेनदेन का न तो हिसाब रखा गया और न ही उन्हें टैक्स के दायरे में लाया गया।

बालोद में पहली बार आयोजित होगा प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी, 09 से 13 जनवरी तक ग्राम दुधली में जुटेंगे देश-विदेश के 15 हजार रोवर-रेंजर

बालोद में पहली बार आयोजित होगा प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी, 09 से 13 जनवरी तक ग्राम दुधली में जुटेंगे देश-विदेश के 15 हजार रोवर-रेंजर

 रायपुर- बालोद जिले के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, नई दिल्ली के तत्वावधान में जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली में 09 से 13 जनवरी 2026 तक ‘प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी’ का वृहद एवं भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन देश में पहली बार आयोजित हो रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ के 4,252 सहित देश-विदेश से कुल 15,000 रोवर, रेंजर एवं सीनियर स्काउट-गाइड भाग लेंगे।

*09 जनवरी को राज्यपाल करेंगे जंबूरी का शुभारंभ*

प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का शुभारंभ शुक्रवार 09 जनवरी 2026 को दोपहर 2 :00 बजे राज्यपाल श्री रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल जैन करेंगे।

उद्घाटन समारोह में अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति उद्घाटन समारोह में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, कांकेर लोकसभा सांसद श्री भोजराज नाग, मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त डॉ. के.के. खंडेलवाल उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा विधायकगण, राज्य व जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय व राज्य पदाधिकारी, तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि भी समारोह की गरिमा बढ़ाएंगे।

*12 जनवरी को मुख्यमंत्री होंगे समापन समारोह के मुख्य अतिथि*

जंबूरी के समापन अवसर पर 12 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही आयोजन के विभिन्न दिवसों में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी सहित अनेक राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय अतिथि शामिल होंगे।

*भारतीय एवं वैश्विक संस्कृति की दिखेगी अनुपम झलक*

पांच दिवसीय इस आयोजन के दौरान छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों एवं अन्य देशों से आए प्रतिभागियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।
इस जंबूरी के माध्यम से छत्तीसगढ़ी एवं भारतीय संस्कृति के साथ-साथ वैश्विक संस्कृति की भी आकर्षक झलक देखने को मिलेगी।

*रोमांचक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का होगा आयोजन*

जंबूरी के दौरान मार्च पास्ट, क्लोजिंग सेरेमनी, एथनिक फैशन शो, एडवेंचर एरिया, वॉटर स्पोर्ट्स, कैप फायर, रोड कैम्प फायर, राज्य प्रदर्शनी, आदिवासी कार्निवल, राष्ट्रीय युवा दिवस, मास ट्री प्लांटेशन, आपदा प्रबंधन, बैंड प्रतियोगिता, युवा सांसद, क्विज प्रतियोगिता, लोक नृत्य सहित अनेक शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं साहसिक गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

*सुविधा, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य की पुख्ता व्यवस्था*

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जंबूरी काउंसिल एवं जिला प्रशासन द्वारा आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। जंबूरी मार्केट में खाद्य सामग्री, दवाइयाँ एवं आवश्यक वस्तुएँ उपलब्ध रहेंगी। शुद्ध पेयजल, शौचालय, स्नानघर एवं स्वच्छता व्यवस्था, 30 बिस्तरों वाला अस्थायी अस्पताल, 24 घंटे चिकित्सकीय सुविधा, अग्निशमन, पुलिस, यातायात एवं सुरक्षा बलों की तैनाती एनडीआरएफ टीम की विशेष तैनातीरहेगी।

*राज्य एवं जिले के लिए ऐतिहासिक आयोजन*

प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का आयोजन बालोद जिला एवं सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। इस आयोजन से न केवल जिले की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर सुदृढ़ होगी, बल्कि युवाओं में नेतृत्व, सेवा एवं राष्ट्र निर्माण की भावना भी प्रबल होगी।

बड़ा एक्शन : फर्जी दस्तावेजों के जरिये शिक्षा विभाग में नौकरी कर रहे 8 शिक्षक बर्खास्त

बड़ा एक्शन : फर्जी दस्तावेजों के जरिये शिक्षा विभाग में नौकरी कर रहे 8 शिक्षक बर्खास्त

 रायपुर-धमतरी। छत्तीसगढ़ शिक्षा संचालनालय ने बड़ा एक्शन लेते हुये फर्जी दस्तावेजों के जरिये शिक्षा विभाग में नौकरी कर रहे 8 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया हैं। वर्तमान में आठों प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ थे।

बता दें कि धमतरी जिला शिक्षा विभाग में 2027 में शिक्षाकर्मी भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई थी। भर्ती में बर्खास्त आठों शिक्षकों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिये नौकरी पा ली थी। इसी बीच भर्ती प्रकिया में गड़बड़ी की जानकारी सामने आई। शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने जांच शुरू की। जांच में 8 प्रधान पाठकों के द्वारा फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर नौकरी मे पदस्थ होने की बात सामने आई।

शिक्षा विभाग ने मामले में कार्रवाई करते हुये 8 प्रधान पाठक को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। शिक्षा विभाग में पदस्थ प्रधान पाठकों ने करीब 19 वर्ष तक फर्जी दस्तावेजों के जरिये नौकरी की थी।

बस्तर के 5 गांवों को नक्सलमुक्त करने मांगा प्रस्ताव, विकास कार्य के लिए मिलेंगे 1-1 करोड़ - शर्मा

बस्तर के 5 गांवों को नक्सलमुक्त करने मांगा प्रस्ताव, विकास कार्य के लिए मिलेंगे 1-1 करोड़ - शर्मा

 बीजापुर। गृहमंत्री विजय शर्मा ने बस्तर संभााग के केतुलनार पेठा, मंगापेठा, रानी बोदली, अंबेली और दरभा इन 5 गांवों को नक्सल मुक्त करने प्रस्ताव मांगा गया है। पहले यहां नक्सल दहशत थी, लेकिन अब इन गांवों में शांति है। गांवों के नक्सल-मुक्त घोषित होते ही विकास कार्य के लिए 1-1 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि, अब बस्तर बदल रहा है, यहां बम धमाके की गूंज नहीं, शांति महसूस की जा सकती है। विजय शर्मा बीजापुर जिले के कुटरू गांव पहुंचकर यहां उन्होंने नियद नेल्लानार के अंतर्गत पंचायतों के विकास के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाज प्रमुखों के साथ बैठक की । इस बैठक में बीजापुर जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए ग्रामीण जनप्रतिनिधि और समाज प्रमुख गायता, सिरहा, पुजारी, बैगा शामिल हुए।
गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि हिंसा के साथ विकास करना कभी भी संभव नहीं रहा है। आज बस्तर के कोने-कोने में हर गांव में शांति और खुशहाली लाने के लिए शासन पूरी तरह से कार्य कर रही है। बस्तर में शांति के लिए आवश्यक है, कि माओवादी विचारधारा के प्रभाव में आकर भटके युवा वापस आएं और पुनर्वास का रास्ता अपनाकर गांवों और देश के विकास में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि केतुलनार पेठा, मंगापेठा, रानी बोली, अंबेली और दरभा गांव नक्सल मुक्ति की कगार पर हैं । उन्हें नक्सल मुक्त होने का प्रस्ताव भेजने को कहा गया, ताकि इलवंद गांव के रूप में उनका विकास किया जा सके। नक्सलमुक्त घोषित होते ही विकास कामों के लिए 1-1 करोड़ रुपए भी दिए जाएंगे।

शासन की योजनाओं का आमजनों को मिले त्वरित एवं समयबद्ध लाभ: मंत्री लखन लाल देवांगन

शासन की योजनाओं का आमजनों को मिले त्वरित एवं समयबद्ध लाभ: मंत्री लखन लाल देवांगन

 रायपुर: प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग, श्रम मंत्री तथा  मुंगेली जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने जिला कलेक्टोरेट मुंगेली स्थित मनियारी सभाकक्ष में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक लेकर शासन की योजनाओं की प्रगति, जनसेवाओं की गुणवत्ता एवं मैदानी क्रियान्वयन की स्थिति की  समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन से जुड़े प्रकरणों का त्वरित, पारदर्शी और समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए, जिससे जनता में शासन-प्रशासन की सकारात्मक छवि बने। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का आमजनों को त्वरित एवं समयबद्ध लाभ पहुंचाने की बात कही। बैठक में मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय,  श्री दीनानाथ केशरवानी, कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, वन मंडलाधिकारी श्री अभिनव कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, एडीएम श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, अपर कलेक्टर श्री जी.एल.यादव सहित तीनों अनुविभागों के एसडीएम और सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

मंत्री श्री देवांगन ने आदिवासी विकास विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि छात्रावासों में पेयजल, बिजली, बिस्तर एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं सुव्यवस्थित रहे। उन्होंने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित पीएम जनमन योजना सहित अन्य योजनाओं, वन विभाग आदि की समीक्षा करते हुए ग्राम जाकड़बांधा क्षेत्र में अवैध वृक्ष कटाई कर खेत बनाने की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन एवं ऋण पुस्तिका से संबंधित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पटवारियों द्वारा अनावश्यक चक्कर न लगवाए जाएं और ग्रामीणों के राशन कार्ड समय-सीमा में बनें। उन्होंने ई-डिस्ट्रिक्ट में शामिल सेवाओं का नाम एवं निराकरण अवधि स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।

शासन की योजनाओं का आमजनों को मिले त्वरित एवं समयबद्ध लाभ: मंत्री श्री देवांगन

प्रभारी मंत्री श्री देवागंन ने शिक्षा विभाग अंतर्गत पीएम श्री योजना, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण, अपार आईडी, निःशुल्क साइकिल एवं पाठ्य पुस्तक वितरण योजना, न्योता भोजन कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि न्योता भोज में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाए। उन्होंने चीनू नवागांव में शिक्षकों की कमी की शिकायत पर नियमानुसार शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने श्रम विभाग प्रभारी मंत्री ने लेबर बजट अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने श्रमिकों को आवास योजना तथा श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने हेतु जगह-जगह शिविर लगाने, व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मंत्री श्री देवांगन ने महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत जिले में कुपोषण की स्थिति, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृवंदना एवं नोनी सुरक्षा योजना की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग आयुष्मान भारत, जीवन धारा, कुष्ठ उन्मूलन, डायरिया नियंत्रण एवं सिकल सेल उन्मूलन स्क्रीनिंग की समीक्षा की। मंत्री श्री देवांगन ने उद्योग विभाग को जिले में उद्योग विस्तार हेतु ठोस कार्ययोजना बनाने, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर नल से जल पहुंचाने एवं पाइपलाइन कार्य में समुचित समतलीकरण सुनिश्चित करने के साथ ही लोक निर्माण विभाग को खराब सड़कों की त्वरित मरम्मत और स्वीकृत सड़कों के शीघ्र निर्माण के निर्देश दिए। उन्होंने पीएमजीएसवाई के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केंद्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित हो। धान खरीदी में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

शासन की योजनाओं का आमजनों को मिले त्वरित एवं समयबद्ध लाभ: मंत्री श्री देवांगन

बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागों अंतर्गत संचालित योजनाओं का जिले में क्रियान्वयन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छात्रावासों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है तथा सीसीटीवी कैमरों से निगरानी सुनिश्चित की गई है। सरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाइयों की अनुपलब्धता एवं रेफर करने की शिकायत पर कलेक्टर ने जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने की बात कही। साथ ही श्रम विभाग अंतर्गत श्रमिकों को आवास योजना का लाभ दिलाने अगले 15 दिनों में विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। पुलिस अधीक्षक ने साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, ऑपरेशन बाज, जिला बदर, जागरूकता कार्यक्रम एवं कोटवार प्रशिक्षण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइबर ठगी के शिकार लोगों को 12 लाख रुपये से अधिक की राशि वापस कराई गई है। सड़क सुरक्षा उपायों से दुर्घटनाओं में कमी आई है। प्रभारी मंत्री ने पुलिस की पहल की सराहना की।

वन मंडलाधिकारी कुमार ने बताया कि अतिक्रमण के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी है। डीएफओ ने किसान वृक्ष मित्र योजना एवं ‘एक पेड़ मां के नाम’ योजना की प्रगति से अवगत कराया। सीईओ जिला पंचायत श्री प्रभाकर पाण्डेय ने बताया कि पीएम जनमन योजनांतर्गत अंतर्गत पक्का आवास, सड़क सहित 12 प्रकार के कार्य किए जा रहे हैं। पक्का आवास के 1028 प्रकरण स्वीकृत हैं, जिनमें से 528 पूर्ण हो चुके हैं। चार सड़कों में से तीन का निर्माण पूर्ण हो चुका है। योजना के अंतर्गत मोबाइल मेडिकल यूनिट एवं एटीआर बफर क्षेत्र में मोबाइल टावर भी स्थापित किया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत एसएचजी सेचुरेशन, बैंक लिंकेज, लखपति दीदी योजना, स्वच्छ भारत मिशन, ओडीएफ, युक्तधारा पोर्टल, मनरेगा, आजीविका डबरी एवं सोशल ऑडिट सहित अन्य उपलब्धियों की जानकारी दी।सगढ़ के सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करने का प्रमुख मंच बनेगा, जो पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

CG – फिर खून से सनी सड़क, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत……

CG – फिर खून से सनी सड़क, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत……

 रायगढ़। सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रायगढ़-जशपुर मार्ग में एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दोनों युवक रायगढ़ से घरघोड़ा की ओर मोटरसाइकिल से जा रहे थे। जब वे गैरवाणी के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार ट्रेलर को ओवरटेक करने के दौरान संतुलन बिगड़ गया और बाइक सीधे ट्रेलर की चपेट में आ गई। हादसा इतना भयावह था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पूंजीपथरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फ़िलहाल, मृतकों की पहचान की जा रही है और ट्रेलर चालक की खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि सड़क सुरक्षा सप्ताह शुरू होते ही जिले में अब तक जिले में 10 लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में जान जा चुकी है।

दोनों पैर से दिव्यांग राज शर्मा को 20 हजार रूपए की आर्थिक सहायता….

दोनों पैर से दिव्यांग राज शर्मा को 20 हजार रूपए की आर्थिक सहायता….

 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित महत्वकांक्षी जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान सूरज नगर लभांडी रायपुर निवासी दिव्यांग 17 वर्षीय राज शर्मा के समस्या का त्वरित निदान किया।

उन्होंने दोनों पैर से दिव्यांग राज शर्मा को 20 हजार रूपए का चेक देकर तत्कालीक सहायता प्रदान की। दिव्यांग श्री राज शर्मा के माता विभा शर्मा ने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री साय का हृदय से आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि दोनों पैर से दिव्यांग श्री राज शर्मा की माता श्रीमती विभा शर्मा ने जीवन यापन हेतु डेली निड्स की दुकान खोलने हेतु जनदर्शन में आज मुख्यमंत्री से मिलकर आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की थी। जिसपर मुख्यमंत्री श्री साय ने तत्कालिक 20 हजार रूपए का आर्थिक सहायता प्रदान की।

इसी प्रकार रायगढ़ निवासी दोनांे पैर से दिव्यांग ओमप्रकाश निषाद ने उच्च शिक्षा हेतु मुख्यमंत्री से मिलकर आर्थिक सहायता के लिए निवेदन किया था, जिस पर मुख्यमंत्री त्वरित निर्णय लेते हुए 20 हजार रूपए का आर्थिक सहायता प्रदान की। दिव्यांग ओमप्रकाश निषाद ने इसके लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।