BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
CG : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को जल संसाधन विभाग का नोटिस...जानिए क्या है पूरा मामला.!!

CG : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को जल संसाधन विभाग का नोटिस...जानिए क्या है पूरा मामला.!!

 बिलासपुर :- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर वैसे तो यात्री और मालगाड़ी ट्रेन चलाकर करोड़ों रुपए की आय अर्जित कर रहा है लेकिन पानी का टैक्स पटाने में फिसड्डी साबित हो रहा है। जल संसाधन विभाग ने रेलवे के अधिकारियों को नोटिस भेज कर 16 करोड़ रुपए से ज्यादा का बकाया बताया है। जलकर का यह बकाया भी कोई एक दो साल का नहीं बल्कि 14 से 15 सालों के बीच का है। जब भी जल संसाधन विभाग रेलवे के अधिकारियों को नोटिस भेजते हैं थोड़ा बहुत पैसा चुकाकर मामले पर पर्दा डालने का प्रयास किया जाता है।

रेलवे के अधिकारियों का रवैया पानी का टैक्स पटाने में फेल है यही कारण है की आम लोग सवाल कर रहे हैं कि जब केंद्र की इतनी बड़ी संस्था रेलवे रॉयल्टी के तौर पर पानी का टैक्स जमा नहीं कर रही है तो आखिर सरकारी विभाग आम लोगों से पानी टैक्स पटाने को लेकर हमेशा दबाव क्यों बनता है और सबसे जो बड़ी बात है कि जब कभी लोग अपनी टैक्स नहीं पटाते तो उन्हें पेयजल आपूर्ति बाधित होने की बात कहते हुए कई तरह से नोटिस भेजा जाता है।

दरअसल राज्य सरकार की जल संसाधन विभाग ने रेलवे को जो नोटिस पानी टैक्स को लेकर भेजा है वह कमर्शियल उपयोग को लेकर है। जल संसाधन विभाग रेलवे और नगर निगम यानी दो सरकारी विभागों से पानी का टैक्स लेता है। रेलवे अपने उद्योगों के अलावा ट्रेनों को धुलने और बाकी चीजों के लिए राज्य सरकार के पानी का इस्तेमाल करता है। इसके लिए बड़ी-बड़ी वाशिंग लाइन बनाई गई है। जानकारों की माने तो लगभग हर दिन बिलासपुर में 50 ट्रेन इन वाशिंग लाइन पर धुलती है और लगभग 3500 लीटर पानी खपत होता है कुल मिलाकर समझा जा सकता है कि किस तरह रेलवे पानी का इस्तेमाल करता आ रहा है।जिसका ही जलकर पटाना दायित्व है। लेकिन पिछले 14 सालों से यह जलकर नहीं चुकाया गया है और यही वजह है कि समय-समय पर दिखावे के लिए जल संसाधन विभाग रेलवे को नोटिस जारी करता है रेलवे भी इसकी खानापूर्ति करता आ रहा है।

यह तो रही रेलवे की बात अब नगर निगम का हाल देखिए। पानी के टैक्स के रूप में जल संसाधन विभाग को नगर निगम के अधिकारी 4571 लाख रुपए नहीं दे सके हैं। इनका भी बकाया 10 साल पुराना है। नगर निगम शहर और कॉलोनी में जमीन से पानी निकाल कर लोगों को उपलब्ध करवाता है यह पैसा उसी का है। नगर निगम इसके नाम पर लोगों से टैक्स ले रहा है लेकिन वह जल संसाधन विभाग को खुद का टैक्स नहीं दे रहा है समझ सकते हैं कि आखिर जल संसाधन विभाग को राजस्व की कितनी बड़ी हानि हो रही है। यही हाल उन 32 से ज्यादा औद्योगिक संस्थाओं का है जिन्होंने धंधे के रूप में जल संसाधन से पानी का रजिस्ट्रेशन तो कराया है लेकिन करोड़ों रुपए पानी टैक्स का नहीं चुकाया कुल मिलाकर हालात ऐसे ही है और लोगों को पानी की दिक्कत होती जा रही है।

 
encounter : कांकेर मुठभेड़ में ढेर हुए 4 नक्सलियों की हुई शिनाख्त, दो खूंखार माओवादी पर था 10 लाख का इनाम

encounter : कांकेर मुठभेड़ में ढेर हुए 4 नक्सलियों की हुई शिनाख्त, दो खूंखार माओवादी पर था 10 लाख का इनाम

  कांकेर : कांकेर और नारायणपुर बॉर्डर पर 20 मार्च को हुए भीषण मुठभेड़ में जवानों ने 4 नक्सलियों को ढेर कर दिया था, सफल ऑपरेशन के बाद आज सुबह जवानों की टीम ने मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिए है, वही भारी मात्रा में हथियार जब्त किया गया है।

मारे गए नक्सलियों में दो नक्सलियों की शिनाख्त कर ली गई है। मारे गए नक्सलियों में मिल्ट्री कंपनी नंबर 5 का सदस्य 8 लाख का ईनामी लोकेश हेमला और प्लाटून नंबर 10का सदस्य 2 लाख के ईनामी गगन शामिल है, मौके से कुल 5 हथियार बरामद किए गए है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक अन्य मृत नक्सली का शव नक्सली अपने साथ ले जाने में सफल हुए है, वही दो अन्य मृत नक्सलियों के शिनाख्त की कोशिश जारी है। मौके से एक एसएलआर, एक थ्री नॉट थ्री, दो भरमार, एक देशी पिस्टल समेत बीजिएल भी बरामद किए गए है।

 एसपी आई के एलिसेला ने बताया कि मौके पर विजय रेड्डी, राजमन की टीम मौजूद थी जो कि SZC मेंबर है, जिनकी सुरक्षा में नक्सल कमांडर राजू सलाम की टीम भी मौजूद थी, एसपी ने दावा किया कि जिस तरह से लंबे समय तक मुठभेड़ चली है और भी नक्सली इसमें घायल हुए है या मारे गए है।

ऑक्सीजोन की तरह पूरे देश को ऑक्सीजन प्रदान कर रहा है छत्तीसगढ़ : CM विष्णुदेव साय

ऑक्सीजोन की तरह पूरे देश को ऑक्सीजन प्रदान कर रहा है छत्तीसगढ़ : CM विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री साय विश्व वानिकी दिवस पर विधानसभा में आयोजित संगोष्ठी में हुए शामिल

फॉरेस्ट्स एण्ड फूड्स थीम पर आधारित है वर्ष 2025 का विश्व वानिकी दिवस

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज विधानसभा के समिति कक्ष में आयोजित विश्व वानिकी दिवस संगोष्ठी में शामिल होकर प्रदेशवासियों को वन संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का ‘ऑक्सिजोन’ बनकर पूरे भारत को ऑक्सीजन प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश का 44 प्रतिशत भू-भाग वनों से आच्छादित है, जो न केवल पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक और आर्थिक विरासत का अभिन्न हिस्सा भी है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वर्ष 2025 का विश्व वानिकी दिवस ‘फारेस्ट एंड फूड’ थीम पर आधारित है, जो इस बात पर बल देता है कि वन केवल ऑक्सीजन ही नहीं, बल्कि पोषण, रोजगार और संस्कृति का भी स्रोत हैं। इसी अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘वाइल्ड एडिबल प्लांट्स इन छत्तीसगढ़ स्टेट’ पुस्तक का विमोचन किया तथा पुदीना-मिंट फ्लेवर के बस्तर काजू प्रोडक्ट को लॉन्च भी किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की 32 प्रतिशत आबादी जनजातीय भाई बहनों की है जो वनों के साथ गहराई से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार वनों में निवासरत जनजातीय भाई-बहनों को वनाधिकार पट्टे प्रदान कर रही है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और खेती की दिशा में आगे बढ़ें। उन्होंने बताया कि बस्तर की इमली, जशपुर का महुआ, चिरौंजी, हर्रा-बहेड़ा जैसे सैकड़ों लघु वनोत्पाद छत्तीसगढ़ की विशिष्ट पहचान हैं, जिनका वैल्यू एडिशन कर आदिवासी परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की नैसर्गिक सुंदरता की सराहना करते हुए कहा कि यहां के जलप्रपात, वनवासी संस्कृति और समृद्ध जैव विविधता पूरे देश के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। बस्तर का धूड़मारास अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर स्थान बना चुका है। पर्यटन का विस्तार हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में लगभग चार करोड़ वृक्ष लगाए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि नवा रायपुर में पीपल फॉर पीपल कार्यक्रम के अंतर्गत हर चौराहे पर पीपल का रोपण किया गया है, जो भविष्य में शुद्ध ऑक्सीजन का सशक्त स्रोत बनेंगे। पीपल का पेड़ वैज्ञानिक रूप से सबसे अधिक ऑक्सीजन देने वाला वृक्ष है, और यह पहल शहरी हरियाली की दिशा में एक प्रभावी कदम है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के वन विश्व के सबसे सुंदर वनों में गिने जाते हैं। साल और सागौन के वृक्ष यहां की प्राकृतिक शोभा हैं। साल के वनों में एक अनूठा सम्मोहन है और यह गर्व की बात है कि छत्तीसगढ़ में वन क्षेत्र लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक जंगल हैं, तब तक जीवन है।

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ के जनजातीय समुदायों का पूरा जीवन वनों पर आधारित है। उनका जीवनस्तर ऊँचा उठाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है।  उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग और क्लाइमेट चेंज जैसी चुनौतियों से जूझ रही है, और इसका सबसे कारगर उपाय वन क्षेत्र का विस्तार है। उन्होंने कहा कि हमारे आदिवासी भाई-बहनों के पास प्रकृति का अनुभवजन्य ज्ञान है – उसका समुचित उपयोग कर हम विकास और संरक्षण दोनों को संतुलित कर सकते हैं।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायकगण धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह,  योगेश्वर राजू सिन्हा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव तथा वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

PPT Exam 2025 : पीपीटी परीक्षा के लिए 11 अप्रैल तक कर सकेंगे ऑनलाईन आवेदन, जानें डिटेल्स

PPT Exam 2025 : पीपीटी परीक्षा के लिए 11 अप्रैल तक कर सकेंगे ऑनलाईन आवेदन, जानें डिटेल्स

चॉईस सेंटर, लोक सेवा केन्द्रों में भी फॉर्म भरने की सुविधा मिलेगी

पॉलीटेक्निक कॉलेज धमतरी में भी भर सकते हैं फॉर्म

धमतरी : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा आयोजित की जाने वाली प्री पॉलीटेक्निक टेस्ट (पीपीटी) परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यार्थी 11 अप्रैल तक मण्डल की आधिकारिक वेबसाईट vyapamcg.cgstate.gov.in पर ऑनलाईन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इस परीक्षा के लिए चॉईस सेंटरों और लोकसेवा केन्द्रां में भी फॉर्म भरने की सुविधा दी गई है। धमतरी जिले के विद्यार्थी 11 अप्रैल तक भोपाल राव पवार शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में भी परीक्षा के फॉर्म भर सकते हैं।-

इस परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। राज्य के शासकीय और निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए यह परीक्षा अनिवार्य है। पॉलीटेक्निक के तीन साल के इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए विज्ञान और गणित विषय के साथ दसवीं परीक्षा पास होना अनिवार्य किया गया है। चालू शैक्षणिक सत्र में दसवीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी भी पीपीटी परीक्षा के लिए फॉर्म भर सकते हैं। बारहवीं कक्षा पास और चालू शैक्षणिक सत्र में बारहवीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी भी पीपीटी की इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीपीटी परीक्षा की संभावित तिथि एक मई 2025 है। इसके लिए प्रवेश पत्र 22 अप्रैल से व्यावसायिक परीक्षा मण्डल की आधिकारिक वेबसाईट से डाउनलोड किए जा सकेंगे। यह परीक्षा छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी।
ऐसे करें ऑनलाईन आवेदन- vyapamcg.cgstate.gov.in
प्रोफाईल रजिस्ट्रेशन में जाकर नया प्रोफाईल और पासवर्ड बनाएं, रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर एवं पासवर्ड एंटर कर लॉगिन करें, व्यक्तिगत जानकारी (पर्सनल डिटेल) दर्ज कर स्वयं का फोटो एवं हस्ताक्षर (50-100 केबी) अपलोड करें, प्रोफाईल में Pre Polytechnic Entrance Exam (PPT 2025)  मे एप्लाई करें, प्रवेश के लिए शैक्षणिक अर्हता को Yes करें एवं सेव और सबमिट करें। आवेदन का प्रिंट आउट लें।

अब नक्सली WhatsApp पर दे सकते हैं सरेंडर की सूचना, SP ने जारी किया मोबाइल नंबर

अब नक्सली WhatsApp पर दे सकते हैं सरेंडर की सूचना, SP ने जारी किया मोबाइल नंबर

 गरियाबंद : छत्तीसगढ़ में अब नक्सली सीधे WhatsApp पर कॉल, मैसेज करके सरेंडर कर सकते हैं. जिसके लिए मोबाइल नंबर भी जारी कर दिया गया हैं. सुरक्षाबलों ने आओ खुशहाल जिंदगी की ओर वापस लौट आए इस नाम से पोस्टर जारी किए गए हैं. साथ ही आत्मसमर्पण किए नक्सलियों ने अपने साथियों से अपील की है. माओवादी चंगुल में फंसे साथियों से घर लौटने के लिए कहा है.

गरियाबंद एसपी ने मोबाइल नंबर जारी किया है. ये नंबर 9479190067 है. इसके आलावा 9179987988, 9131897730, 8103062326, 6260754858 पर आप कॉल, मैसेज, WhatsApp करके सरेंडर कर सकते हैं.

CG Naxalite Surrender : अब नक्सली WhatsApp पर दे सकते हैं सरेंडर की सूचना, SP ने जारी किया मोबाइल नंबर जारी 

नक्सल उन्मूलन नीति के तहत मिलेगा ये लाभ
छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल उन्मूलन नीति और नियद नेल्लानार योजना के कारण कई माओवादी आत्मसमर्पण कर रहे हैं. इस योजना के तहत, सरेंडर करने वाले माओवादियों को पुनर्वास, रोजगार और शिक्षा. इसके अलावा, नक्सल हिंसा से प्रभावित लोगों के लिए भी राहत और पुनर्वास की व्यवस्था की जाती है.

Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का बड़ा अलर्ट, कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश, इन इलाकों में जमकर हुई ओलावृष्टि

Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का बड़ा अलर्ट, कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश, इन इलाकों में जमकर हुई ओलावृष्टि

 Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में बारिश की चेतावनी जारी की गयी है। राजधानी रायपुर सहित छत्तीसढ़ के सरगुजा संभाग के भी कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होगी। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए ये चेतावनी दी है। जारी चेतावनी के मुताबिक प्रदेश के उपर एक सिस्टम बना हुआ है, जिसकी वजह से प्रदेश के मौसम में ये बदलाव आया है।

इस वजह से मौसम में बदलाव

मिली जानकारी के अनुसार एक द्रोणिका ओडिशा के मध्यम भागों में दक्षिणी छत्तीसगढ़ होते हुए विदर्भ तक द्रोणिका फैली हुई है। एक चक्रवाती परिसंचरण अफगानिस्तान के ऊपर बना हुआ है। जिसकी वजह से एक सिस्टम बना है। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

इसके अलावा न्यूनतम तापमान में भी कमी आ सकती है। ओलावृष्टि से किसानों की फसलों पर असर पड़ सकता है। मौसम विभाग ने मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। उत्तर छत्तीसगढ़ में मौसम पूरी तरह से बदल गया है

ओलावृष्टि से मौसम में ठंडक

बलरामपुर सहित सरगुजा जिले के कई इलाकों में छिटपुट बारिश हुई थी। अगले 24 घन्टे मौसम विभाग ने संभाग के कई स्थानों पर बारिश के साथ ही ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। गुरुवार शाम को बारिश के दौरान बलरामपुर जिले के गणेशमोड़ में बिजली गिरने से एक बुजुर्ग इरफान खान (60) की मौत हो गई एवं उसका साथी हसनात खान (45) घायल हो गया।

दोनों चादों के कंदरी से बलरामपुर आ रहे थे। मौसम खराब होने पर वे झोपड़ीनुमा घर में बारिश से बचने रुके थे। इसी दौरान गाज गिरने से दोनों चपेट में आ गए। जिन इलाकों में ओलावृष्टि हुई है, वहां आम, महुआ के साथ सब्जी की फसलों को नुकसान हुआ है।

आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी

विक्षोभ के प्रभाव से कई क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि हुई है। आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। एक व्यक्ति झुलस गया है।बलरामपुर जिले के शंकरगढ और बलरामपुर जिले के सीमावर्ती लहसुनपाट में शुक्रवार सुबह जमकर ओलावृष्टि हुई। करीब आधे घंटे तक हुई ओलावृष्टि के बाद लहसुनपाट का इलाका बर्फ की सफेद चादरों से ढंका नजर आया।ओले सड़क, खेत खलिहान में बिछ गए।

ओलावृष्टि के कारण लहसुनपाट का नजारा कश्मीर की तरह नजर आने लगा। ओलावृष्टि एवं बारिश के कारण मौसम में ठंडक बढ़ गई है। बलरामपुर के कुछ अन्य इलाकों में भी ओले गिरे हैं और कुछ स्थानों पर बारिश भी हुई है। उत्तर छत्तीसगढ़ में गुरुवार से मौसम का मिजाज बदला है।

न्यायधानी में यहां धर्मांतरण चल रहा था काला खेल : प्रार्थना सभा की आड़ में ऐसे किया जा रहा ब्रेनवाश, तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज…

न्यायधानी में यहां धर्मांतरण चल रहा था काला खेल : प्रार्थना सभा की आड़ में ऐसे किया जा रहा ब्रेनवाश, तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज…

 बिलासपुर। जिले से एक बार फिर धर्मांतरण का मामला सामने आया है। जहां प्रार्थना सभा की आड़ में हिंदुओं का ब्रेनवॉश कर उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया जा रहा था। हिंदू संगठनों के विरोध और शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

दरअसल, मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर का है, जहां एक भवन में मसीही समाज ने प्रार्थना सभा का आयोजन किया था। बताया जा रहा है, इसमें हिंदुओं को भी आमंत्रित किया गया था। यहां ईसाई धर्म के प्रचार के साथ निजी कारणों से परेशान लोगों का प्रार्थना के नाम पर ब्रेनवाश कर धर्मांतरण का प्रयास किया जा रहा था।

इधर, हिन्दू संगठनों को इसकी सूचना मिली, जिसके बाद हिन्दू संगठनों ने मौके पर दबिश दी। बाद में पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। टिकरापारा निवासी महिला के शिकायत पर पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। धार्मिक स्वातंत्र्य अधिनियम के तहत FIR की कार्रवाई की गई है।

CG ब्रेकिंग : सुकमा में 2 लाख की ईनामी महिला नक्सली समेत 4 माओवादियों ने किया सरेंडर

CG ब्रेकिंग : सुकमा में 2 लाख की ईनामी महिला नक्सली समेत 4 माओवादियों ने किया सरेंडर

 सुकमा :  सुकमा में छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ एवं ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर, पुलिस के बढ़ते प्रभाव व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर नक्सली संगठन में सक्रिय 1 महिला सहित 4 नक्सलियों ने लाल आतंक का साथ छोड़ आत्मसर्पण किया है। उपरोक्त सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ के तहत् सहायता राषिएवं अन्य सुविधायें प्रदान करोये जायेंगे।

सरेंडर करने वाले माओवादियों में –

01.कलमू आयते पति भीमा उर्फ कुहराम (केएएमएस अध्यक्ष, दुलेड़ आरपीसी, जिसपर 2 लाख रूपये ईनाम है,  2. नुप्पो रघु मिलिषिया सदस्य, मोरपल्ली आरपीसी 3. मड़कम कोना मिलिशिया सदस्य, मोरपल्ली आरपीसी 4. सोड़ी लच्छा मिलिशिया सदस्य,मोरपल्ली आरपीसी के द्वारा नक्सल संगठन को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला सुकमा में निरीक्षक रोशन सिंह राजपूत, प्रभारी नक्सल सेल, निरीक्षक अरपर्ण गोगोई, 50 वाहिनी सीआरपीएफ, निरीक्षक सुजीत कुमार, 223 वाहिनी सीआरपीएफ के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया गया।

अब बस्तर के सुदूर इलाकों तक पहुंच रहा विकास -डिप्टी सीएम शर्मा

अब बस्तर के सुदूर इलाकों तक पहुंच रहा विकास -डिप्टी सीएम शर्मा

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में गुरुवार को हुए मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 30 नक्सलियों को मार गिराया, जिसे एंटी नक्सल ऑपरेशन की बड़ी उपलब्धि बताया जा रहा है। इस सफलता को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जहां उन्होंने ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के कमजोर पड़ने के साथ अब बस्तर के सुदूर इलाकों को मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है।

30 नक्सली ढेर, हथियार और विस्फोटक बरामद

डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चले सर्च ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली। दोनों स्थानों पर 30 नक्सली मारे गए, जो ऑपरेशन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की मीटिंग के दौरान घेरा डालकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। इस दौरान कई विस्फोटक और हथियार भी बरामद किए गए।

बस्तर में लौट रही सामान्य जिंदगी, फिर शुरू हुए साप्ताहिक बाजार
डिप्टी सीएम ने बताया कि 25 वर्षों से बंद बीजापुर के गारपा साप्ताहिक बाजार को फिर से शुरू किया गया है। इस पहल से स्थानीय लोगों में उत्साह और विश्वास बढ़ा है। इसी तरह, अन्य कई इलाकों में भी बाजारों को फिर से प्रारंभ किया जा रहा है, जिससे स्थानीय व्यापार और रोज़गार को बढ़ावा मिलेगा।

सुदूर क्षेत्रों में मोबाइल टावर, सरेंडर पॉलिसी को मंजूरी
सरकार ने बस्तर के सुदूर क्षेत्रों में मोबाइल टावर भी स्थापित किए हैं, जिससे संचार सुविधाएं बेहतर हो रही हैं। साथ ही, नक्सलियों के पुनर्वास के लिए एक प्रभावी नीति को मंजूरी दी गई है। सरकार ने देश की सर्वश्रेष्ठ सरेंडर पॉलिसी बनाई है, जिसमें सरेंडर करने वाले नक्सलियों के लिए रहने, खाने और इनाम की व्यवस्था की गई है।

नक्सल मुक्त पंचायतों को मिलेगा 1 करोड़ का विकास फंड
डिप्टी सीएम ने घोषणा की कि नक्सल मुक्त पंचायतों के विकास के लिए सरकार 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान करेगी। इसके अलावा, शहीद जवानों की याद में मूर्तियां स्थापित करने का निर्णय लिया गया है, जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि सरकार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की नई कहानी लिख रही है, जिससे बस्तर की तस्वीर बदलेगी और शांति व समृद्धि आएगी।

CG Assembly : धान खरीदी घोटाले पर विपक्ष का हल्ला बोल, लाया स्थगन प्रस्ताव, नामंजूर होने पर किया वॉकआउट

CG Assembly : धान खरीदी घोटाले पर विपक्ष का हल्ला बोल, लाया स्थगन प्रस्ताव, नामंजूर होने पर किया वॉकआउट

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 17वें दिन धान खरीदी घोटाले को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा। कांग्रेस ने लगभग 13 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप लगाते हुए स्थगन प्रस्ताव लाया और सदन की कार्यवाही रोककर चर्चा की मांग की। स्थगन प्रस्ताव नामंजूर होने पर विपक्ष ने वॉकआउट किया।

नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि किसानों की मेहनत पर अधिकारी भ्रष्टाचार कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि धान खरीदी में बड़ा घोटाला हुआ है, क्योंकि उत्पादन से 36% अधिक धान खरीदा जा रहा है। वहीं, उमेश पटेल ने कहा कि यह कोई छोटा मामला नहीं है, सदन का काम रोककर इस पर चर्चा कराई जानी चाहिए।

विपक्ष ने किया वॉकआउट

इस बीच स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने स्थगन प्रस्ताव को अग्राह्य कर दिया। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा- धान खरीदी में करोड़ों का भ्रष्टाचार हुआ है, धान खरीदी पर सत्तापक्ष जवाब नहीं दे पा रहा है। जिसके बाद विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए सदन से वॉकआउट किया।

नक्सलियों की काली कमाई का बड़ा खुलासा...छिपाकर रखे थे लाखों रुपए और विस्फोटक, इतने लाख नगद और हथियारों का जखीरा जब्त…

नक्सलियों की काली कमाई का बड़ा खुलासा...छिपाकर रखे थे लाखों रुपए और विस्फोटक, इतने लाख नगद और हथियारों का जखीरा जब्त…

 गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सलियों की काली कमाई का बड़ा खुलासा हुआ है। गरियाबंद पुलिस ने नक्सलियों का छुपाया हुआ धन और हथियारों का जखीरा खोज निकाला है। एसपी निखिल रखचे के नेतृत्व में अब जंगलों में छुपे माओवादी और उनके धन, हथियार समेत सभी सोर्स का एक के बाद एक खात्मा हो रहा है। पुलिस ने आज मैनपुर थाना क्षेत्र से लगे पंडरी पानी से नक्सलियों का जमीन में छुपाया गया 8 लाख कैश और हथियारों समेत नक्सल साहित्य बरामद किया है। अब पुलिस नक्सलियों को कैश देने वाले सोर्स का भी पता लगाने में जुट गई है।

गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मैनपुर थाना क्षेत्र से लगे पंडरी पानी के पहाड़ी इलाके में धमतरी गरियाबंद नुआपड़ा डिविजन कमेटी के द्वारा उगाही का रकम छिपा कर रखा गया था। इसकी जानकारी मिलने पर SP के निर्देश पर जिला पुलिस, कोबरा बटालिया ,सीआरपीएफ की संयुक्त टीम बीडीएस की टीम के साथ सर्चिंग ऑपरेशन पर निकली। 20 मार्च की सुबह वे बताए गए जगह पर पहुंची और पेड़ के नीचे खुदाई कराई गई, जिसमें एक सफेद बोरी मिली। टीम ने सावधानी के साथ जांच किया, तो उसके अंदर से टिफिन डिब्बे में 8 लाख रुपए नगद और 13 नग जिलेटिन और नक्सली साहित्य समेत अन्य समाग्री बरामद हुआ

बता दें, जनवरी 2025 के शुरुआत से ही गरियाबंद पुलिस को नक्सली मोर्चे में सफलता मिल रही है। जनवरी माह में 2 अलग अलग मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने सेंटर कमेटी सदस्य चलपती समेत 17 नक्सली मार गिराए। फरवरी में हथियारों को नष्ट किया गया। मार्च माह में तीन नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया। अब पुलिस गाड़े हुए धन तक पहुंच गई है। गरियाबंद जिले में पुलिस और सुरक्षा बलों ने नक्सली गतिविधियों पर नकेल कसने में सफल हुई है।

CG Weather Update : रायपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम…..

CG Weather Update : रायपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में मौसम में बड़े बदलाव की संभावना है। सरगुजा और बिलासपुर संभाग में शुक्रवार और शनिवार को गरज चमक के साथ ओले गिरने और आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य हिस्सों, जैसे रायपुर, दुर्ग, बस्तर और बिलासपुर में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

छत्तीसगढ़ के मौसम के बदलते मिजाज के पीछे प्रमुख कारण वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और टर्फ लाइन (द्रोणिका) का प्रभाव है, जो समुद्र से नमी लेकर आ रहे हैं। इसका असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर देखने को मिल रहा है, और यह नमी राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश और ठंडी हवाओं का कारण बन रही है। इसके साथ ही इस बदलाव के कारण रायपुर में भी गर्मी में थोड़ी राहत मिल सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकेगी।

रायपुर में गुरुवार को दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री ज्यादा था। हालांकि, अब इस शहर में बादल छाए रहेंगे और हल्की बौछारें पड़ सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट की संभावना जताई जा रही है।

आने वाले दिनों में, विशेष रूप से शुक्रवार और शनिवार को, प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आंधी, ओले और बिजली गिरने की संभावना जताई जा रही है। खासकर बिलासपुर और सरगुजा संभाग में इन घटनाओं के होने का अधिक अनुमान है। इसके अलावा, रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में भी हल्की बारिश और तेज हवा की स्थिति बनने की संभावना है।

मौसम विभाग का अलर्ट और सावधानियाँ

मौसम विभाग ने इस बदलाव को लेकर चेतावनी जारी की है और आंधी और ओले गिरने के दौरान सुरक्षित रहने की अपील की है। लोगों को खुले स्थानों पर न जाने की सलाह दी गई है, और वाहनों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करने का निर्देश दिया गया है।

CG Accident : तेज रफ्तार का कहर… आपस में भिड़ी तीन बाइकें, हादसे में मासूम समेत तीन की मौत

CG Accident : तेज रफ्तार का कहर… आपस में भिड़ी तीन बाइकें, हादसे में मासूम समेत तीन की मौत

 बालोद :- बालोद जिले का राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 930 एक बार फिर लहूलुहान हो गया। दरअसल भीषण सड़क हादसे में दो वर्षीय मासूम सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। बाइक सवार तेज रफ्तार में जा रहे थे, तभी वह एक दंपती की बाइक से टकरा गए। तीन बाइकों में भिड़ंत हुई, जिसमें दो वर्षीय दिशा सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। सभी को जिला अस्पताल लाया गया है। हादसे में पांच लोग घायल हुए। यह हादसा ग्राम सांकरा के समीप मटिया मोड के पास हुआ है।

आसपास के लोगों से जब जानकारी ली गई तो पता चला कि यहां पर जिस दो वर्षीय मासूम की मौत हुई है वह परिवार अस्पताल से वापस लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार में बाइक सवार आ रहे थे, जहां बाइक अनियंत्रित होकर सीधे दंपती से जा भिड़ी। तीन बाइक आपस में टकराई। जिससे मौके पर ही दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई।

2 अन्य की मौत, कर रहे शिनाख्त

पूरी घटना में दो अन्य लोगों की मौत हुई है और पांच लोग घायल हुए हैं और सभी लोग भिलाई के बताए जा रहे हैं। दो अन्य मृतकों पहचान नहीं हो पाई है। जो पांच अन्य घायल हैं वे कुछ बताने की स्थिति में नहीं है, जिसके कारण मौके पर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी।
CG Breaking : तेज रफ्तार वाहन ने मवेशियों को कुचला, 8 की मौत, 3 घायल

CG Breaking : तेज रफ्तार वाहन ने मवेशियों को कुचला, 8 की मौत, 3 घायल

 बिलासपुरछत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. मुंगेली रोड स्थित पेंडारी के पास एक अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठे मवेशियों को कुचल दिया. इस घटना में 8 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 घायल हो गए. यह मामला सकरी थाना क्षेत्र का है.

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. सकरी थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए व्यवस्था की और मृत मवेशियों को हटाया. वहीं पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.

School Timing Change : स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश, जानिये अब कब से कब तक लगेंगे स्कूल…

School Timing Change : स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश, जानिये अब कब से कब तक लगेंगे स्कूल…

 धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी धमतरी की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि स्थानीय और केंद्रीयकृत परीक्षा को लेकर धमतरी जिले के स्कूलों के संचालक में बदलाव किया जाता है।

सभी प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक शाला और हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल सोमवार से शनिवार तक सुबह 8 बजे से 1 बजे तक संचालित होंगे। वहीं दो पालियों में संचालित होने वाली कक्षाएं प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शालाएं सुबह 8 बजे से 12 बजे तक और हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल सुबह 12 बजे से शाम 4.30 बजे तक संचालित होगी।

BREAKING : इस मामले में लापरवाही बरतने पर गिरी गाज, 3 पंचायत सचिव को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, जाने पूरा मामला…!!

BREAKING : इस मामले में लापरवाही बरतने पर गिरी गाज, 3 पंचायत सचिव को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, जाने पूरा मामला…!!

 सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देशन में जिला पंचायत सारंगढ़ बिलाईगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंद्रजीत बर्मन ने निर्माण कार्यों में अनियमितता पाए जाने पर ग्राम देवसागर के सचिव सुबेन नवनीत को, ग्राम सिंघीचुवा के सचिव सोनाऊ राम साहू को और ग्राम मुड़पार स के सचिव संतोष कुमार साहू को निलंबित किया है। साथ ही साथ विभागीय जांच गठित करने का आदेश जारी किया है। निलंबन अवधि में इन सचिवों को जीवन निर्वाह भत्ता नियम अनुसार दिया जाएगा।

बैंकिंग कार्य में सभी दस्तावेज की कमी को एकसाथ बताएं सभी बैंक

कलेक्टर एवं अध्यक्ष धर्मेश कुमार साहू ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अग्रणी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के तत्वाधान में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) का बैठक लिया। कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने सभी बैंक अधिकारियों को कहा कि बिहान समूह के सखी, स्व सहायता समूह और पीएम स्वरोजगार सृजन तथा एसटी एसी वर्ग के लिए अंत्यावसायी की योजना के हितग्राहियों को उनके आवेदन में जितने दस्तावेज, हस्ताक्षर आदि की कमी है, उसे एक चेकलिस्ट अनुसार जानकारी दें

उन्हें उनके बैंक में आने के दौरान उनके दस्तावेज चेक कर लें। ऐसा नहीं होना चाहिए कि वे दिनभर बैंक में बैठे रहे और आप एक कमी निकालकर उनका आवेदन लौटा दें। कलेक्टर ने योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ देने के लिए बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया।

CG : बर्खास्त बीएड शिक्षकों ने सीएम को खून से लिखा पत्र, समायोजन की रखी मांग

CG : बर्खास्त बीएड शिक्षकों ने सीएम को खून से लिखा पत्र, समायोजन की रखी मांग

 रायपुर : लंबे समय से हड़ताल कर रहे हैं बीएड शिक्षक द्वारा आज अनोखा धरना प्रदर्शन किया गया जहां उन्होंने अपने खून से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा इस पत्र में उन्होंने निवेदन किया है कि जो नौकरी से उन्हें निकाला गया है उसकी जगह उन्हें अन्य नौकरी में विलय किया जाए ताकि वे ओर उनका परिवार बचा रहे।

 
आपको बता दें कि सभी शिक्षक 97 दिनों से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन मांग पूरी ना होने से हताश और निराश होकर शिक्षकों ने सीएम और समस्त मंत्रिमंडल को अपने खून से निवेदन पत्र लिखा है। हजारों शिक्षकों ने एक साथ धरना स्थल पर अपने अधिकारों, सेवा सुरक्षा और समायोजन की मांग को लेकर सरकार से अंतिम अपील की। काफी लंबे वर्षों से कार्यरत शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले से तगड़ा झटका मिला है। जिसके कारण वे आहत है और उनके परिवारों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए आज उन्होंने पूरे धरना स्थल माना तूता में अपने खून से मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है जो कि ये अनोखा प्रदर्शन है।
अबूझमाड़ के 120 बच्चों ने किया विधानसभा भ्रमण, सीएम बोले- अबूझमाड़ के विकास को गति देना हमारी प्राथमिकता

अबूझमाड़ के 120 बच्चों ने किया विधानसभा भ्रमण, सीएम बोले- अबूझमाड़ के विकास को गति देना हमारी प्राथमिकता

 रायपुर : नारायणपुर जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र अबूझमाड़ के 120 बच्चों ने आज विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा तथा वनमंत्री केदार कश्यप से मुलाकात की। ये बच्चे ‘स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना’ के तहत राजधानी रायपुर के शैक्षणिक भ्रमण पर आए थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने बच्चों से संवाद किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार अबूझमाड़ के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अबूझमाड़ वर्षों तक विकास की धारा से वंचित रहा, लेकिन हमारी सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि यहां के हर गांव तक शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और संचार जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचे।  उन्होंने भ्रमण पर आए बच्चों से कहा कि आपका उज्ज्वल भविष्य ही हमारी प्राथमिकता है।

अबूझमाड़ में तेजी से हो रहे विकास कार्य
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि अबूझमाड़ के गांवों में सड़क निर्माण, मोबाइल टावर लगाने, स्कूलों के विकास और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को सरकार ने सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि अबूझमाड़ को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ‘नियद नेल्ला नार योजना’ के तहत वहां तेजी से बुनियादी ढांचे का विकास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री साय ने यह भी बताया कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई बैठक में अबूझमाड़ सहित पूरे बस्तर क्षेत्र के विकास को लेकर व्यापक चर्चा हुई। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर इस क्षेत्र में शिक्षा और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए ठोस कार्ययोजनाओं पर काम कर रही हैं।

आपकी शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य हमारी जिम्मेदारी- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बच्चों से बातचीत करते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि अबूझमाड़ के हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले, ताकि वे अपने क्षेत्र और प्रदेश के विकास में योगदान दे सकें। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सरकार आपके साथ है और हर संभव मदद देने के लिए प्रतिबद्ध है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आश्वस्त किया कि अबूझमाड़ में बेहतर स्कूल, छात्रावास, स्वास्थ्य केंद्र और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही ह

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में हुए मुठभेड़ में मारे गए 30 नक्सलियों के शव बरामद

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में हुए मुठभेड़ में मारे गए 30 नक्सलियों के शव बरामद

 रायपुर/बस्तर : छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में गुरुवार सुबह से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच तीन अलग-अलग जगहों पर जबरदस्त मुठभेड़ हुई, जिसमें अब तक 30 नक्सली मारे गए हैं। आईजी पी सुंदरराज ने इसकी पुष्टि की है।

बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के बाद अब तक 26 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। वही मुठभेड़ में बीजापुर DRG का एक जवान शहीद हो गया। कांकेर मुठभेड़ में अब तक कुल 4 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। दोनों ही इलाकों में सर्च ऑपरेशन जारी है।

IG सुंदरराज पी. बोले – ऑपरेशन अभी जारी, भारी मात्रा में हथियार बरामद

बस्तर IG सुंदरराज पी. ने बताया कि गुरुवार दोपहर तक दोनों इलाकों में फायरिंग जारी थी। घटनास्थलों से कई ऑटोमैटिक हथियार और विस्फोटक बरामद हुए हैं। सुरक्षाबल अभी इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

तीसरी घटना: IED ब्लास्ट में दो जवान घायल

इस बीच, नारायणपुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर थुलथुली इलाके में IED ब्लास्ट हुआ, जिसमें दो जवान घायल हो गए। हालांकि, दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

सांसद बृजमोहन ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री नायडू को लिखा पत्र, कहा- रायपुर एयरपोर्ट को मिले अंतर्राष्ट्रीय दर्जा

सांसद बृजमोहन ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री नायडू को लिखा पत्र, कहा- रायपुर एयरपोर्ट को मिले अंतर्राष्ट्रीय दर्जा

 रायपुर: रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू को पत्र लिखकर रायपुर हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग की है। उन्होंने भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच 2014 में हुए द्विपक्षीय समझौते में संशोधन की आवश्यकता पर जोर दिया, जिससे रायपुर सहित अधिक भारतीय शहरों को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से जोड़ा जा सके।

अग्रवाल ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी की 26 दिसंबर को हुई बैठक के बाद, रायपुर से यूएई, थाईलैंड और वियतनाम जैसे देशों तक सीधी उड़ानों के लिए विभिन्न अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस से संपर्क किया गया। इस दौरान यह तथ्य सामने आया कि वर्तमान समझौते के तहत केवल 15 भारतीय शहरों को ही यूएई से सीधी उड़ानों की अनुमति है,

यूएई के राजदूत से हुई चर्चा के दौरान यह सुझाव सामने आया कि इस समझौते का पुनरीक्षण कर 15 के स्थान पर 30 भारतीय हवाई अड्डों को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अनुमति दी जाए। अग्रवाल ने इस विषय को गंभीरता से लेने और आवश्यक संशोधन करने का आग्रह किया, जिससे रायपुर हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय दर्जा मिल सके।

इसके साथ ही, अग्रवाल ने स्पाइसजेट के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी श्री कमल को भी पत्र लिखा है, जिसमें रायपुर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन की व्यवहार्यता की जांच करने के लिए आमंत्रित किया गया है। उन्होंने सुझाव दिया कि एयरलाइन उपयुक्त अंतरराष्ट्रीय मार्ग निर्धारित करे और राज्य सरकार से मिलने वाले सहयोग पर विचार करे, ताकि उड़ानों का संचालन शीघ्र प्रारंभ हो सके।

बृजमोहन अग्रवाल का कहना है कि, “रायपुर हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय दर्जा मिलने से न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे मध्य भारत के आर्थिक और सामाजिक विकास को गति मिलेगी। इससे पर्यटन, व्यापार और निवेश के नए अवसर खुलेंगे। मैं इस विषय पर पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा हूं और केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय से सकारात्मक निर्णय की अपेक्षा करता हूं,”

रायपुर को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से जोड़ने की इस पहल से पूरे राज्य में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और छत्तीसगढ़ के नागरिकों को विदेश यात्रा के लिए अन्य हवाई अड्डों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। सांसद अग्रवाल ने इस दिशा में निरंतर प्रयास जारी रखने का संकल्प दोहराया है।

BREAKING : बस्तर में नक्सलियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 30 ढेर, बीजापुर में एक जवान शहीद

BREAKING : बस्तर में नक्सलियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 30 ढेर, बीजापुर में एक जवान शहीद

 बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में गुरुवार सुबह से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच तीन अलग-अलग जगहों पर जबरदस्त मुठभेड़ हुई, जिसमें अब तक 30 नक्सली मारे गए हैं।

बीजापुर में सबसे बड़ी मुठभेड़, 26 नक्सली ढेर – एक जवान शहीद

सबसे बड़ी मुठभेड़ बीजापुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर हुई, जहां 26 नक्सलियों को मार गिराया गया। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) का एक जवान शहीद हो गया।

कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर भी कार्रवाई, 4 नक्सली मारे गए

दूसरी मुठभेड़ कांकेर और नारायणपुर जिले की सीमा पर हुई, जहां सुरक्षाबलों ने 4 नक्सलियों को ढेर किया।

IG सुंदरराज पी. बोले – ऑपरेशन अभी जारी, भारी मात्रा में हथियार बरामद

बस्तर IG सुंदरराज पी. ने बताया कि गुरुवार दोपहर तक दोनों इलाकों में फायरिंग जारी थी। घटनास्थलों से कई ऑटोमैटिक हथियार और विस्फोटक बरामद हुए हैं। सुरक्षाबल अभी इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

तीसरी घटना: IED ब्लास्ट में दो जवान घायल

इस बीच, नारायणपुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर थुलथुली इलाके में IED ब्लास्ट हुआ, जिसमें दो जवान घायल हो गए। हालांकि, दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बस्तर में ऑपरेशन तेज, और बढ़ सकती हैं कार्रवाई

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां बस्तर के अंदरूनी इलाकों में नक्सल विरोधी अभियान को और तेज करने की रणनीति बना रही हैं। इस साल अब तक 100 से ज्यादा नक्सली मारे जा चुके हैं।

दिल दहला देने वाला कांड : देवर ने अपनी भाभी के साथ किया ऐसा काम, देखकर परिवार वालों के उड़ गए होश…!!

दिल दहला देने वाला कांड : देवर ने अपनी भाभी के साथ किया ऐसा काम, देखकर परिवार वालों के उड़ गए होश…!!

बलरामपुर। जिले में एक देवर ने अपनी ही भाभी की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी देवर ने कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया है। जादू-टोने के शक में देवर ने अपनी भाभी की हत्या की है। अधिकारियों ने बताया कि जिले के राजपुर थानाक्षेत्र के लाउ गांव में जादू-टोने के शक में आरोपी देवर छोटू (30) ने अपनी भाभी अंजलो (35) की हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि देवर और भाभी के बीच किसी बाद को लेकर मामूली विवाद हुआ था। जिसके बाद अक्रोश में आकर देवर ने भाभी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे मौके पर ही भाभी की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी देवर मौके से फरार हो गए।

इस वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर घटना स्थल पहुंची। जिसके बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, इस जिले के 16 थाना-चौकी के प्रभारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट..!!

ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, इस जिले के 16 थाना-चौकी के प्रभारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट..!!

 कोरबा। जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जिले की कानून-व्यवस्था को अधिक सशक्त बनाने और प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सुधार लाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। लंबे समय से एक ही थानों में पदस्थ प्रभारियों को हटाते हुए 16 थाना, चौकी और पुलिस सहायता केंद्र के प्रभारियों का तबादला किया गया है।

देखें लिस्ट…..

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, गरज चमक के साथ बारिश के आसार

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, गरज चमक के साथ बारिश के आसार

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आगामी दो दिनों में प्रदेश एक-दो जगहों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस बीच दिन का पारा चार डिग्री तक लुढ़कने की संभावना है। वहीं 20 से 22 मार्च तक प्रदेश में मेघ गर्जन के साथ तेज हवा, ओलावृष्टि और हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। आज गुरुवार को मध्य भागों में बारिश की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद आगामी तीन दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट होने का संभावना है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के चलते मौसम का मिजाज बदला हुआ है।

मध्य भागों में 20 और 21 मार्च को बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। दक्षिणी इलाकों में 22 मार्च को बारिश के आसार हैं। इस दौरान कई इलाकों में तेज हवा के साथ गरज चमक होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, आज गुरुवार को प्रदेश में एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है वही एक दो जगह पर गरज चमक के साथ वज्रपात, अंधड़ और ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम की यह प्रक्रिया आगामी दो दिनों तक चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, एक द्रोणिका ओड़ीसा के मध्य भागों से दक्षिणी छत्तीसगढ़ होते हुए दक्षिणी विदर्भ तक समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर बनी हुई है। वहीं एक पश्चिमी विक्षोभ दक्षिण पूर्व ईरान और उसके आसपास के क्षेत्र में चक्रवर्ती परिसंचरण के रूप में अफगानिस्तान के ऊपर समुद्र तल से 5.8 और 7.6 किलोमीटर ऊपर स्थित है।

बुधवार को प्रदेश में सबसे गर्म रायपुर और बिलासपुर रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 14 डिग्री दर्ज किया गया है।