BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Encounter : पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, 22 नक्सली ढेर, एक DRG जवान शहीद

Encounter : पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, 22 नक्सली ढेर, एक DRG जवान शहीद

 बीजापुर :- छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर जिले से एक बड़ी खबर है. बीजापुर में 18 और कांकेर में 4 नक्सलियों को सुरक्षा बलों के जवानों ने ढेर कर दिया है. बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 20 नक्सली मारे गए हैं. इनमें से 18 नक्सलियों के शव और इलाके से भारी मात्रा में सामान ,हथियार भी जवानों ने बरामद किए हैं. एसपी जितेंद्र यादव ने नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है.  

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि ‘‘नक्सलमुक्त भारत अभियान' की दिशा में आज हमारे जवानों ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है. छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में हमारे सुरक्षा बलों के 2 अलग-अलग ऑपरेशन्स में 22 नक्सली मारे गए.'' उन्होंने कहा कि ‘‘मोदी सरकार नक्सलियों के विरुद्ध रुथलेस अप्रोच (बिना कोई रहम किए) से आगे बढ़ रही है और समर्पण से लेकर समावेशन की तमाम सुविधाओं के बावजूद जो नक्सली आत्मसमर्पण नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है अगले साल 31 मार्च से पहले देश नक्सल-मुक्त होने वाला है.''

बीजापुर में 18 नक्सलियों के शव भी बरामद

दरअसल बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है. पूरे बस्तर संभाग के अलग-अलग इलाकों में नक्सलियों को घेरने के लिए पुलिस और सुरक्षा बलों के जवान निकले हुए हैं. गुरुवार को बीजापुर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, कांकेर जिले और बॉर्डर के इलाकों में नक्सलियों को घेरने के लिए सुरक्षा बलों के जवान निकले हैं. संभाग के दो अलग-अलग जिलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ चल रही है. इस गोलीबारी में अब तक 22 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हो गई है. 

बीजापुर और दंतेवाड़ा के सरहदी  में थाना गंगालूर क्षेत्र  के एंड्री इलाके में नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना पर भारी संख्या में जवान निकले हुए थे. गुरुवार की सुबह 7 बजे से नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच  लगातार फायरिंग चल रही है.

कांकेर में भी 4 नक्सली ढेर 

कांकेर-नारायणपुर सरहदी क्षेत्र में भी पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. यहां भी पुलिस को सूचना मिली थी कि दो जिलों के बॉर्डर पर भारी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी है. सूचना पर निकले जवानों ने 4 नक्सलियों को मार गिराया है. सुरक्षाबलों के जवानों ने यहां से भारी मात्रा में ऑटोमैटिक हथियार सहित अन्य सामान बरामद किया है. इलाके में रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है. माना जा रहा है यहां भी मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है. 

IED ब्लास्ट में जवान घायल

इधर नारायणपुर जिले में भी नक्सलियों के खिलाफ अभियान चल रहा है. यहां नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों के जवान निकले हुए हैं. इस बीच नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया. इस घटना में डीआरजी के एक जवान को चोट आई है. 

 
 ब्रेकिंग न्यूज़ : ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौके पर दर्दनाक मौत, दूसरा घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौके पर दर्दनाक मौत, दूसरा घायल

 रायपुर/तिल्दा नेवरा : जिले के तिल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम कोहका जाने वाले रास्ते में पेट्रोल पंप के पास ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंद दिया है। हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई है, वहीं एक गंभीर रूप से घायल हुआ है, सुचना पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है। खबर लीखे जाने तक मृतक और आहत की पहचान अभी नहीं हो पाई है। खबर पर अपडेट जारी है।

CG : फंदे से लटकती मिली ट्रैफिक पुलिस जवान की लाश, इलाके में मचा हड़कंप

CG : फंदे से लटकती मिली ट्रैफिक पुलिस जवान की लाश, इलाके में मचा हड़कंप

कोंडागांव : जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक ट्रैफिक पुलिस जवान की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली है। जवान की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।

मृतक जवान का नाम विकास पांडे बताया जा रहा है, जो 2019 से कोंडागांव में पदस्थ था। जानकारी के अनुसार, विकास पांडे ने अपने सरकारी आवास परिसर में लगे आम के पेड़ पर अपने ही शर्ट का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना के समय जवान अपने घर में अकेला था, जबकि उसकी पत्नी और बेटा अपने गृह ग्राम गए हुए थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

CG Accident : ट्रक और बाइक की जबरदस्त टक्कर, दोनों वाहनों में लगी भीषण आग

CG Accident : ट्रक और बाइक की जबरदस्त टक्कर, दोनों वाहनों में लगी भीषण आग

 कोरबा। कोरबा जिले के बांगो क्षेत्र में बिलासपुर-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई, जिससे बाइक ट्रक के नीचे फंस गई और दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई.

जानकारी के अनुसार, बाइक पर दो लोग सवार थे, जो ग्राम लेपरा के निवासी हैं और अपने रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे. टक्कर के बाद बाइक सवारों को मामूली चोटें आईं, जबकि हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक घायल अवस्था में वाहन छोड़कर फरार हो गया.

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में राहगीरों की भीड़ लग गई. तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने का प्रयास किया.

घटना की सूचना मिलते ही बांगो पुलिस और 112 की टीम मौके पर पहुंची. घायलों को 112 की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

CG : कलेक्टर बंगले के पास लगी नर्सरी में आग, पुलिस व दमकल की तत्परता से टली बड़ी घटना

CG : कलेक्टर बंगले के पास लगी नर्सरी में आग, पुलिस व दमकल की तत्परता से टली बड़ी घटना

 बलौदाबाजार : बलौदाबाजार-भाटापारा कलेक्टर दीपक सोनी के बंगले के पास स्थित नर्सरी में देर रात अचानक आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। हालांकि, कोतवाली पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी ने गश्त के दौरान आग लगने की घटना देखी और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह घटना रात लगभग दो बजे की बताई जा रही है। आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन कयास लगाया जा रहा है कि मुख्य मार्ग स्थित यात्री प्रतीक्षालय में कुछ युवक देर रात तक बैठे रहते हैं और धूम्रपान करते हैं। संभवतः किसी ने जलती हुई सिगरेट फेंक दी हो, जिससे सूखे पत्तों में आग लग गई।

कोतवाली पुलिस की सतर्कता और दमकल विभाग की मुस्तैदी के चलते आग को समय रहते बुझा लिया गया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। इस घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

 
बीजापुर मुठभेड़ : 2 नक्सली ढेर, DRG का एक जवान शहीद, भारी मात्रा में हथियार बरामद

बीजापुर मुठभेड़ : 2 नक्सली ढेर, DRG का एक जवान शहीद, भारी मात्रा में हथियार बरामद

 बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर-दंतेवाड़ा की सरहदी जंगल क्षेत्र में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने अब तक दो नक्सलियों को मार गिराया है, वहीं डीआरजी (DRG) का एक जवान शहीद हो गया है. घटनास्थल से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी मिला है. बीजापुर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने घटना की पुष्टि की है.

सुबह 7 बजे शुरू हुई मुठभेड़

जानकारी के अनुसार, बीजापुर और दंतेवाड़ा के सरहदी क्षेत्र में माओवादियों के खिलाफ अभियान के तहत सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम गंगालूर थाना क्षेत्र में निकली थी. इसी दौरान आज सुबह करीब 7 बजे सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. दोनों ओर से लगातार फायरिंग जारी है.

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से दो नक्सलियों के शव बरामद किए हैं. साथ ही बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किए गए हैं. वहीं इस मुठभेड़ में बीजापुर DRG का एक जवान वीरगति को प्राप्त हुआ. फिलहाल क्षेत्र में मुठभेड़ और सर्च ऑपरेशन जारी है.

Transfer News: हाईकोर्ट ने बड़े पैमाने पर सिविल जजों का किया तबादला, देखें लिस्ट…!!

Transfer News: हाईकोर्ट ने बड़े पैमाने पर सिविल जजों का किया तबादला, देखें लिस्ट…!!

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बड़ी संख्या में सिविल जज (सीनियर डिवीजन) का ट्रांसफर किया है. जारी आदेश के अनुसार, 49 सिविल जजों का प्रदेश के विभिन्न अदालतों में ट्रांसफर किया गया है. हाईकोर्ट ने संबंधित न्यायिक अधिकारियों को नए पदस्थापन स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं.

देखिये पूरी सूची-

49 सिविल जजों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट


 

CG : व्यापारियों के ठिकानों पर GST का छापा, दस्तावेज, लैपटॉप, कंप्यूटर समेत बिल-बाउचर जब्त

CG : व्यापारियों के ठिकानों पर GST का छापा, दस्तावेज, लैपटॉप, कंप्यूटर समेत बिल-बाउचर जब्त

 बिलासपुर. न्यायधानी के व्यापार विहार में सेंट्रल GST टीम की बड़ी कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है. जीएसटी की टीम ने ड्रायफ्रूट थोक विक्रेता गोपालदास टावरमल और पवन ड्रायफ्रूट की दुकानों व गोदाम में छापा मारा है. व्यापारियों के ठिकानों पर कई घंटों तक जांच की गई.कर चोरी और अनियमितता उजागर होने पर टीम ने व्यापारियों के ठिकानों से दस्तावेज, लैपटॉप, कंप्यूटर, बिल-बाउचर जब्त की है.

कोयला मंत्रालय की बैठक में शामिल हुए सांसद बृजमोहन, कोयला गैसीकरण पर हुई विस्तृत चर्चा

कोयला मंत्रालय की बैठक में शामिल हुए सांसद बृजमोहन, कोयला गैसीकरण पर हुई विस्तृत चर्चा

 नई दिल्ली/रायपुर :- कोयला गैसीकरण तकनीक न केवल ऊर्जा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला सकती है, बल्कि यह पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह कहना है रायपुर सांसद एवं कोयला मंत्रालय द्वारा गठित संसदीय परामर्शदात्री समिति के सदस्य श्री बृजमोहन अग्रवाल का जिन्होंने बुधवार को आयोजित समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया। इस बैठक में “कोयले का वैकल्पिक उपयोगः स्वच्छ उपयोग की दिशा में कोयला गैसीकरण” विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। बृजमोहन अग्रवाल ने कोयला गैसीकरण की संभावनाओं, चुनौतियों और इससे जुड़े नीतिगत पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए।

बैठक के दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कोयला गैसीकरण तकनीक भारत की ऊर्जा सुरक्षा और हरित ऊर्जा लक्ष्यों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस प्रक्रिया के माध्यम से औद्योगिक क्षेत्रों में ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सरकार कोयला गैसीकरण को बढ़ावा देने के लिए अनुसंधान एवं विकास, बुनियादी ढांचे में निवेश और निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए प्रभावी नीतियां बनाए।

बैठक में कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी, समिति सदस्य एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी कोयला गैसीकरण के विभिन्न पहलुओं पर अपनी बात रखी और इस दिशा में मंत्रालय द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। बैठक में देश में स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने और कोयला आधारित उद्योगों के सतत विकास के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी चर्चा हुई।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार पर्यावरण हितैषी ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि कोयला गैसीकरण से संबंधित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन भारत को ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने में सहायक होगा।

 
PM मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे की तारीख हुई तय, इस दिन बिलासपुर आएंगे प्रधानमंत्री जनसभा को करेंगे संबोधित, करोड़ों की देंगे सौगात

PM मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे की तारीख हुई तय, इस दिन बिलासपुर आएंगे प्रधानमंत्री जनसभा को करेंगे संबोधित, करोड़ों की देंगे सौगात

 बिलासपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मोहभट्ठा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। यह कार्यक्रम शहर से लगभग 20 किलोमीटर दूर 55 एकड़ के क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा, जहां दो लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है।

इस दौरान वे राज्य के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, जिनकी लागत हजारों करोड़ रुपये आंकी गई है। कोयला, सौर ऊर्जा और कनेक्टिविटी से संबंधित योजनाओं के शुभारंभ से प्रदेश में औद्योगिक और बुनियादी ढांचे के विकास को गति मिलेगी, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

प्रधानमंत्री इस मंच से राज्य के किसानों के दो वर्षों के बकाया बोनस वितरण, तेंदूपत्ता संग्राहकों के भुगतान में वृद्धि, गरीबों के लिए आवास निर्माण और हर घर जल योजना जैसी गारंटियों की प्रगति पर भी चर्चा करेंगे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिसमें रिजर्व फोर्स और पुलिस बल की तैनाती शामिल है। प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा को छत्तीसगढ़ के विकास के लिए अहम माना जा रहा है, जिससे न केवल नागरिकों का जीवन स्तर सुधरेगा बल्कि राज्य को नई आर्थिक और सामाजिक दिशा भी मिलेगी।

10 साल से ज्यादा समय तक काम कर रहे संविदा और वेतनभोगी कर्मचारियों को 4 महीने के भीतर किया जाए नियमित : हाईकोर्ट

10 साल से ज्यादा समय तक काम कर रहे संविदा और वेतनभोगी कर्मचारियों को 4 महीने के भीतर किया जाए नियमित : हाईकोर्ट

 रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बुधवार को संविदा कर्मचारियों और दैनिक वेतनभोगियों के पक्ष में एक बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा है कि दैनिक वेतनभोगी और संविदा कर्मचारियों को काम करते 10 साल से ज्यादा का समय हो गया है और जिस पद में काम कर रहे हैं उसके लिए पूरी तरह से योग्य हैं तो उन्हें नियमित किया जाए। जस्टिस एके प्रसाद के सिंगल बेच ने चार महीने के भीतर प्रदेश के ऐसे सभी कर्मचारियों को नियमित करने का आदेश दिया है।

गौरतलब है कि कोर्ट ने यह फैसला नीलिमा यादव, रश्मि नागपाल और 40 अन्य कर्मचारियों की दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए किया है। अधिवक्ता दीपाली पांडेय ने इनकी पैरवी की। याचिकाकर्ताओं ने अपनी याचिका में कहा कि पे सभी एनआईटी रायपुर में संविदा और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के रूप में काम कर रहे हैं। नियुक्ति से पहले विधिवत विज्ञापन जारी किया गया था। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद संस्थान ने साक्षत्कार के लिए बुलाया। जिसके बाद मेरिट के आधार पर नियुक्ति की गई।

याचिकाकर्ताओं का कहना है कि जिस पद पर काम कर रहे हैं उसके लिए हर तरह से योग्य हैं। संस्थान में कार्य करते 10 साल से अधिक समय हो चुका है। इस लिहाज से सभी याचिकाकर्ता पद में बने रहने के लिए योग्य हैं।

 
संविदा भर्ती : राज्य सरकार ने भर्ती नियमों किया संशोधन, दी ये राहत, जानिए अब कौन कर सकेंगे आवेदन…

संविदा भर्ती : राज्य सरकार ने भर्ती नियमों किया संशोधन, दी ये राहत, जानिए अब कौन कर सकेंगे आवेदन…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के निर्णय के आधार पर राज्य सरकार ने भर्ती नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन किया है। मंत्रालय, सामान्य प्रशासन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी संशोधित निर्देशों के अनुसार, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन सरगुजा में क्षेत्रीय समन्वयक एवं लेखा सह एम.आई.एस. सहायक पदों के लिए अब केवल सरगुजा जिले के मूल निवासी होने की अनिवार्यता समाप्त करते हुए, अब पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

यह संशोधन 29 सितंबर 2022 को जारी विज्ञापन के नियम एवं शर्तों में किया गया है। अब विकासखंड परियोजना प्रबंधक, क्षेत्रीय समन्वयक एवं लेखा सह एम.आई.एस. सहायक पदों के लिए केवल छत्तीसगढ़ राज्य का निवासी होना अनिवार्य रहेगा।

इस निर्णय से प्रदेश के अन्य जिलों के उम्मीदवारों को अवसर मिलेगा और वे भी इन महत्वपूर्ण पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। इससे प्रशासनिक पदों पर योग्य उम्मीदवारों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित होगी।

ब्रेकिंग : ICICI बैंक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज, गहनों की अवैध नीलामी का लगा आरोप, जाने पूरा मामला…!!

ब्रेकिंग : ICICI बैंक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज, गहनों की अवैध नीलामी का लगा आरोप, जाने पूरा मामला…!!

 रायपुर। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, रायपुर (छ.ग.) भारती कुलदीप के आदेशानुसार आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड गोल्ड लोन विभाग के सक्षम प्राधिकारी के खिलाफ आपराधिक न्यास भंग (धारा 409 भादवि) का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला रायपुर के देवेंद्र निवासी अंकित अग्रवाल की शिकायत पर सिविल लाईन थाने में दर्ज किया गया है, जिसमें बैंक पर उनके सोने के गहनों की अवैध नीलामी का आरोप लगाया गया है। ये लोन करीब 14 लाख रुपए का लिया गया था।

शिकायतकर्ता अंकित अग्रवाल के मुताबिक उन्होंने बैंक से गोल्ड लोन लिया था और इसके लिए अपनी माता, पत्नी और भाभी के सोने के जेवर बैंक में गिरवी रखे थे। कोविड-19 महामारी के दौरान आर्थिक संकट के चलते कुछ समय तक किश्तों का भुगतान नहीं हो सका, लेकिन बाद में उन्होंने समय-समय पर ब्याज और मूलधन का भुगतान किया।

हालांकि, बैंक ने बिना किसी पूर्व सूचना के उनके गहनों की नीलामी कर दी। शिकायतकर्ता का कहना है कि बैंक ने आरबीआई के दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया और तय अवधि से पहले ही गहने नीलाम कर दिए। इतना ही नहीं, बैंक द्वारा किए गए अनुबंध पर उनके हस्ताक्षर तक मौजूद नहीं थे, बल्कि बैंक के किसी अधिकारी ने फर्जी हस्ताक्षर किए थे

शिकायतकर्ता की याचिका पर सुनवाई के बाद न्यायालय ने थाना सिविल लाइन, रायपुर को आदेश दिया कि वह इस मामले में विधिवत अपराध पंजीबद्ध कर जांच करे और अंतिम प्रतिवेदन न्यायालय में प्रस्तुत करे। न्यायालय के आदेश के बाद थाना सिविल लाइन में आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड के गोल्ड लोन विभाग और अन्य संबंधित अधिकारियों के खिलाफ धारा 409, 417, 418, 420, 465, और 192 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस दिन आएंगी रायपुर: विधानसभा में ‘विधायकों को उद्बोधन’ कार्यक्रम में करेंगी शिरकत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस दिन आएंगी रायपुर: विधानसभा में ‘विधायकों को उद्बोधन’ कार्यक्रम में करेंगी शिरकत

 रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाली है. वे छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत विधानसभा सत्र की समाप्ति पर ‘विधायकों को उद्बोधन’ कार्यक्रम में शिरकत करेंगी. कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने बुधवार को विधानसभा परिसर का निरीक्षण किया और कार्यक्रम की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक प्रबंधों की विस्तार से समीक्षा की.

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और सभी व्यवस्थाएं तय मानकों के अनुसार पूरी की जाए. बैठक में यातायात नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई. साथ ही राष्ट्रपति के आगमन और प्रस्थान के लिए प्रवेश और निकास द्वार तय किए गए, जिससे कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो.

प्रदेश के इस ऐतिहासिक अवसर को भव्य बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय से कार्य करें, ताकि राष्ट्रपति का दौरा सुचारू रूप से संपन्न हो सके. इसके अलावा राष्ट्रपति के साथ आने वाले विशिष्ट अतिथियों के लिए उचित बैठक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो.

CG : भवन निर्माण कार्य के दौरान करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत, गांव में पसरा मातम

CG : भवन निर्माण कार्य के दौरान करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत, गांव में पसरा मातम

 बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम कासियारा में करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। भवन निर्माण कार्य के दौरान बिजली प्रवाहित तार के संपर्क में आने से दोनों भाई हादसे का शिकार हो गए। यह घटना लवन थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमनाथ पटेल (26) और तुकाराम पटेल (42) पिता द्वारिका पटेल भवन निर्माण कार्य में लगे हुए थे। इस दौरान बिजली प्रवाहित तार के संपर्क में आ गए और हादसे का शिकार हो गए। परिजनों ने दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

CG ब्रेकिंग – जंगल में मिले अधजले शव के टुकड़े और चूड़ियां, जताई जा रही ये आशंका, जांच में होंगे कई बड़े खुलासे…..

CG ब्रेकिंग – जंगल में मिले अधजले शव के टुकड़े और चूड़ियां, जताई जा रही ये आशंका, जांच में होंगे कई बड़े खुलासे…..

 गरियाबंद। गरियाबंद जिले के जंगल में अधजले शव के टुकड़े मिले है। शव के पास लाल रंग की टूटी चूड़ियां और एक प्लास्टिक की लाल चूड़ी भी मिली है। जिससे आशंका है कि यह किसी महिला का शव हो सकता है। शव की हालत इतनी खराब है कि पहचान करना मुश्किल हो रहा है, लेकिन शुरुआती जांच में हत्या कर सबूत मिटाने की साजिश की संभावना जताई जा रही है।

हाथबाय जंगल में इस समय कूप कटिंग (लकड़ी कटाई और भंडारण) का काम चल रहा है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने लकड़ियों में आग लगा दी। जब वन विभाग के कर्मचारियों ने आग बुझाई,तो वहां अधजले शव के टुकड़े दिखाई दिए। शव के पास एक बेल्ट और टूटी हुई चूड़ियां मिलने से यह मामला और संदिग्ध हो गया है।

स्थानीय लोगों इसे कोई सोची-समझी साजिश बता रहे है। हत्या कर शव को जंगल में जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की गई हो। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्या कहीं और हुई और शव जंगल में लाकर जलाया गया। गरियाबंद थाना प्रभारी ओम प्रकाश यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। जांच के दौरान शव के हाथ का अधजला हिस्सा मिला, जिसे तार से बांधा गया था, जिससे किसी बड़े अपराध की ओर संकेत मिलता है। पुलिस ने जांच के लिए सैंपल इकट्ठा किए हैं ताकि उसकी पहचान हो सके और इस रहस्यमयी हत्या की गुत्थी सुलझाई जा सके।

सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष से सफल वापसी पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई, बोले, सुनीता विलियम्स धैर्य, साहस और प्रतिबद्धता की मिसाल

सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष से सफल वापसी पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई, बोले, सुनीता विलियम्स धैर्य, साहस और प्रतिबद्धता की मिसाल

 रायपुर :-  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय मूल की प्रसिद्ध अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को उनके ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन की सफल समाप्ति और पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी पर हार्दिक बधाई दी है।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि यह असाधारण अभियान सुनीता विलियम्स के धैर्य, साहस और विज्ञान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की अद्भुत मिसाल है, जो पूरे विश्व के लिए प्रेरणादायी है।

मुख्यमंत्री साय ने अपने संदेश में कहा कि नभ के पार गई नारी ने धैर्य को अपना हथियार बनाया और साहस, संकल्प एवं स्वाभिमान से नव इतिहास रच दिया। कठिनाइयों के बावजूद डटे रहना ही सफलता की असली पहचान है। सुनीता विलियम्स ने इस मिशन के माध्यम से विज्ञान और अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि जोड़ी है। उनकी यह यात्रा न केवल भारत, बल्कि समूचे विश्व के लिए प्रेरणादायी है।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि सुनीता विलियम्स की सफलता नारी शक्ति के अदम्य साहस और अटूट इच्छाशक्ति का प्रतीक है। उनकी यह उपलब्धि भारत की बेटियों और युवाओं को उनके सपनों को ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए प्रेरित करेगी। यह मिशन अंतरिक्ष विज्ञान और अनुसंधान में एक नए युग का संकेत देता है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।

अंतरिक्ष अन्वेषण और विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की नारी शक्ति हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है और यह मिशन इस बात का प्रमाण है कि महिलाएँ किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने अंतरिक्ष अनुसंधान और वैज्ञानिक उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने के लिए भारतीय वैज्ञानिक समुदाय और इसरो (ISRO) के योगदान की भी सराहना की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हम सभी को सुनीता विलियम्स पर गर्व है। उनकी असाधारण उपलब्धि से भारत का नाम एक बार फिर अंतरिक्ष जगत में स्वर्ण अक्षरों में अंकित हुआ है। उनकी यह यात्रा विज्ञान और अनुसंधान में एक नई ऊर्जा का संचार करेगी।

मुख्यमंत्री साय से प्रसिद्ध कथावाचक देवी चित्रलेखा की सौजन्य भेंट, राज्य में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की

मुख्यमंत्री साय से प्रसिद्ध कथावाचक देवी चित्रलेखा की सौजन्य भेंट, राज्य में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की

 रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में सुविख्यात कथावाचक देवी चित्रलेखा ने सपरिवार सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने उन्हें शॉल एवं श्रीफल भेंटकर आत्मीय सम्मान प्रदान किया।

प्रेरक कथाओं और भक्ति प्रवचनों के लिए विख्यात देवी चित्रलेखा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की और जनकल्याण के लिए अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने देवी चित्रलेखा के आध्यात्मिक एवं सामाजिक योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके विचार और प्रवचन समाज को जागरूक करने के साथ नैतिक मूल्यों को भी सशक्त करते हैं। उन्होंने देवी चित्रलेखा जी की भूमिका को समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाली बताते हुए कहा कि उनके प्रयास जनमानस के लिए प्रेरणादायी हैं। इस अवसर पर दोनों के बीच आध्यात्मिक चेतना के प्रसार, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा और समाज में समरसता को प्रोत्साहित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी जी मौजूद रहे।

मातम में बदली शादी की खुशियां : शादी से लौट रहे परिवार की कार को कंटेनर ने मारी टक्कर, 3 की मौत, 6 की हालत गंभीर

मातम में बदली शादी की खुशियां : शादी से लौट रहे परिवार की कार को कंटेनर ने मारी टक्कर, 3 की मौत, 6 की हालत गंभीर

 महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। यह हादसा कोमाखान थाना क्षेत्र के सुअरमाल से टेमरी जाने वाले मार्ग पर हुआ, जब एक कंटेनर और इको कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इको कार के परखच्चे उड़ गए।

मिली जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा तब हुआ जब इको कार (CG 04 PJ 1696) टेमरी से बागबाहरा आ रही थी और कंटेनर (MH 40 AK 2648) बागबाहरा से ओडिशा की ओर जा रहा था। इस दौरान अचानक दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिससे कार में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इको कार में खोपली पड़ाव निवासी साहू परिवार सवार था, जो एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहा था। हादसे में कार में सवार जोहन साहू (60 वर्ष) और खुशी साहू (1.5 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रहे पूनम साहू की इलाज के दौरान महासमुंद अस्पताल में मौत हो गई। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। जिनमें दो बच्चों को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है। वहीं चार अन्य घायलों का इलाज बागबाहरा और महासमुंद अस्पताल में चल रहा है।

ब्रेकिंग : बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या, इस वजह से दिया खौफनाक वारदात को दिया अंजाम…!!

ब्रेकिंग : बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या, इस वजह से दिया खौफनाक वारदात को दिया अंजाम…!!

 बालोद। गुंडरदेही थाना क्षेत्र से हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां बड़े भाई ने छोटे भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। इस हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा कि जमीन विवाद के चलते बड़े भाई ने इस वारदात को अंजाम दिया है। यह मामला खप्पड़वाड़ा गांव का है।

मृतक का नाम राजकुमार मानिकपुरी 42 वर्ष बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला दर्ज कर हत्यारे भाई विष्णु राम मानिकपुरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों में महज 10 डिसमिल जमीन का विवाद चल रहा था। इसे लेकर हमेशा विवाद होता था और आज विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी बड़े भाई विषणु राम मानिकपुरी ने अपने छोटे भाई राजकुमार मानिकपुरी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वारकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से मिलने पहुंचे प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, भाजपा सरकार पर लगाए ये आरोप…

जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से मिलने पहुंचे प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, भाजपा सरकार पर लगाए ये आरोप…

 रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट बुधवार को सेंट्रल जेल पहुंचे, जहां उन्होंने जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विधायक देवेंद्र यादव समेत कई अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे।

जेल में कवासी लखमा से मुलाकात के बाद सचिन पायलट ने मीडिया से बातचीत में भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जो लोग भाजपा की विचारधारा का विरोध करते हैं, सरकार उनके साथ ऐसा ही व्यवहार करती है। हम न्यायालय में लड़ाई लड़ते रहेंगे। हमें पूरा विश्वास है कि हमें न्यायालय के माध्यम से विजय मिलेगी।

वहीं नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि शासन की ओर से जो भी कष्ट मिल रहा है, उसे बड़े दिलेरी के साथ कवासी लखमा झेल रहे हैं।चरणदास महंत ने कहा कि हमारे प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट और अन्य पदाधिकारी भी उनसे मिलने आए थे।

CG : महिला ने एक साथ तीन लड़की और एक लड़के को दिया जन्म, खूब हो रही चर्चा

CG : महिला ने एक साथ तीन लड़की और एक लड़के को दिया जन्म, खूब हो रही चर्चा

 धमतरी : छत्तीसगढ़ से एकबार फिर अनोखा मामला सामने आया है, यहां धमतरी जिले में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। इनमें तीन लड़की और 1 लड़का है। निर्धारित समय से पहले 7 महीने में ही डिलवरी हुई। प्रसूता नगरी ब्लॉक के कौहाबाहरा की रहने वाली है। डॉक्टर्स ने कहा कि, मां और सभी बच्चे स्वस्थ हैं।

बताया जा रहा है कि, पहला बच्चा 1 किलो 500 ग्राम, दूसरा बच्चा 1 किलो 300 ग्राम, तीसरा बच्चा 1 किलो 100 ग्राम और चौथा बच्चा 900 ग्राम का है। धमतरी के एक निजी अस्पताल में डिलीवरी हुई है। वहीं इस खबर की चर्चा पुरे इलाके में हो रही है।

 
विधायक देवेंद्र यादव का बड़ा बयान, सरकार की नीति स्पष्ट नहीं, विपक्ष को डराने का कर रही है काम

विधायक देवेंद्र यादव का बड़ा बयान, सरकार की नीति स्पष्ट नहीं, विपक्ष को डराने का कर रही है काम

 रायपुर : विधायक देवेंद्र यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां स्पष्ट नहीं हैं और वह विपक्ष से डर रही है, इसलिए विपक्ष को डराने का कार्य कर रही है।

विधायक यादव ने सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि आने वाले वर्ष में विपक्ष मजबूती से चुनाव लड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर किया जाएगा और जनता के सामने सच्चाई लाई जाएगी। विपक्ष के इस आक्रामक रुख से राजनीतिक हलचल तेज़ हो सकती है। अब देखना यह होगा कि सरकार इस पर क्या प्रतिक्रिया देती है।

VIDHANSABHA : सदन में जोर शोर से गूंजा छात्रावासों में मौत का मामला, विपक्ष ने सरकार पर लगाया वास्तविक आंकड़ा छिपाने का आरोप

VIDHANSABHA : सदन में जोर शोर से गूंजा छात्रावासों में मौत का मामला, विपक्ष ने सरकार पर लगाया वास्तविक आंकड़ा छिपाने का आरोप

 रायपुर। बस्तर जिले में संचालित सरकारी आश्रम, छात्रावासों में लगातार हो रहे बच्चों की मौत का मामला आज सदन में जोर शोर से गूंजा। विपक्ष ने पिछले 3 साल में यहां होने वाली मौतों की जानकारी छिपाने का आरोप सरकार पर लगाया। विभाग की ओर से मिले जवाब से असंतुष्ट होकर कांग्रेस विधायकों ने सदन की कार्यवाही से वॉकआउट कर दिया।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक बघेल लखेश्वर ने बस्तर संभाग के आश्रम, छात्रावासों में विगत तीन साल में हुई मौतों और इसके लिए दोषीयों पर हुई कार्रवाई की जानकारी मांगी। आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम की अनुपस्थिति में उनके भारसाधक मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि वर्ष 2022 से 2025 की अवधि में इन आश्रम, छात्रावासों में कुल 25 मौतें हुई हैं। मंत्री पर गलत जवाब देने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस विधायक ने बताया कि इस अवधि में यहां 40 मौतें हुई हैं, अधिकारी जान बूझकर वास्तविक आंकड़ा छिपा रहे हैं ऐसे अधिकारी पर सरकार क्या कार्रवाई करेगी। भारसाधक मंत्री केदार कश्यप इसका संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए। इससे नाराज होकर कांग्रेस विधायकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सदन से बहिर्गमन कर दिया।

Voter ID से लिंक होगा आधार कार्ड, चुनाव आयोग और गृह मंत्रालय की मीटिंग में बड़ा फैसला

Voter ID से लिंक होगा आधार कार्ड, चुनाव आयोग और गृह मंत्रालय की मीटिंग में बड़ा फैसला

 रायपुर :-  निर्वाचन आयोग मतदाता पहचान पत्र को आधार से जोड़ने के लिए अनुच्छेद 326, जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 और संबंधित सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों के अनुसार कार्रवाई करेगा। UIDAI और भारत निर्वाचन आयोग के विशेषज्ञों के बीच तकनीकी परामर्श जल्द ही शुरू होने वाला है।

देश के निर्वाचन आयोग ने मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी के साथ आज नई दिल्ली के निर्वाचन सदन में केंद्रीय गृह सचिव, सचिव विधायी विभाग, सचिव मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और सीईओ, UIDAI और निर्वाचन आयोग के तकनीकी विशेषज्ञों के साथ बैठक की।

देश के संविधान के अनुच्छेद 326 के अनुसार, मतदान का अधिकार केवल भारत के नागरिक को दिया जा सकता है; आधार कार्ड व्यक्ति की पहचान स्थापित करता है।

इसलिए यह निर्णय लिया गया कि मतदाता पहचान पत्र को आधार से जोड़ने का काम संविधान के अनुच्छेद 326, जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 23(4), 23(5) और 23(6) के प्रावधानों के अनुसार तथा WP (Civil) संख्या 177/2023 में सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के अनुरूप ही किया जाएगा। तदनुसार UIDAI और निर्वाचन आयोग के तकनीकी विशेषज्ञों के बीच तकनीकी परामर्श जल्द ही शुरू होने वाला है।