CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
CG - पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के बेटे के साथ 58 लाख की धोखाधड़ी, आजाद चौक थाने में हुई FIR…

CG - पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के बेटे के साथ 58 लाख की धोखाधड़ी, आजाद चौक थाने में हुई FIR…

 रायपुर।  पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल के बेटे नितिन अग्रवाल के साथ 50 लाख रुपयों से अधिक की धोखाधड़ी की गई है। शातिर ठगों ने उनके फेडरल बैंक खाते से तीन अलग-अलग ट्रांजैक्शन के माध्यम से 58 लाख रुपये अन्य अज्ञात खातों में अनधिकृत रूप से ट्रांसफर कर दिए। इस मामले में नितिन ने आजाद चौक थाने में FIR दर्ज कराई है।

दर्ज शिकायत के मुताबिक, नितिन अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि यह वाकया 8 सितंबर 2025 को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे के बीच हुआ। पूरी राशि उनके ज्ञान या अनुमति के बिना खाते से निकाली गई। जैसे ही उन्हें यह पता चला, उन्होंने तुरंत आजाद चौक थाना में फेडरल बैंक जीई रोड ब्रांच और इस प्रकरण में शामिल अज्ञात आरोपी बैंक कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन किया।

नितिन अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि पहले ट्रांजैक्शन में उनके खाते से 29,00,000, दूसरे में 18,05,000 और तीसरी बार में 11,00,000 रुपये अन्य खातों में भेजे गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब अज्ञात आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी है। बैंक खातों और लेन-देन का विश्लेषण कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धोखाधड़ी कैसे की गई और इसमें कौन शामिल था।

दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे PM मोदी, राज्योत्सव में होंगे शामिल, विधानसभा भवन का करेंगे उद्घाटन

दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे PM मोदी, राज्योत्सव में होंगे शामिल, विधानसभा भवन का करेंगे उद्घाटन

  रायपुर। पीएम नरेंद्र मोदी 31 अक्टूबर को दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे। सीएम विष्णुदेव साय ने जानकारी दी कि  छत्तीसगढ़ का गठन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था, इसलिए इस साल कोअटल निर्माण वर्ष घोषित किया गया है। यह उत्सव अगले 25 हफ्तों तक अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री को इसमें शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है और इसके लिए पत्र भी भेजा गया है।

नवा रायपुर में नए विधानसभा भवन का उद्घाटन करेंगे PM मोदी

नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा की नई इमारत लगभग बनकर तैयार है। संभावना है कि 1 नवंबर को राज्य की रजत जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की मौजूदगी भी हो सकती है। उद्घाटन के बाद विधानसभा का नया सत्र इसी भवन से शुरू होने की तैयारी है। इसके लिए प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग लगातार काम में जुटे हुए हैं।

आज मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की अहम बैठक...CM विष्णुदेव साय करेंगे अध्यक्षता

आज मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की अहम बैठक...CM विष्णुदेव साय करेंगे अध्यक्षता

 कोरबा। उर्जाधानी कोरबा आज एक बड़े राजनीतिक और प्रशासनिक आयोजन का केंद्र बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कोरबा में मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की महत्वपूर्ण बैठक सुबह 11 बजे कलेक्टोरेट सभागार में शुरू होगी। इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें प्रदेश के कई मंत्री, दो उप मुख्यमंत्री, प्राधिकरण के सदस्य और विशेष आमंत्रित लोग शामिल होंगे।

बैठक में डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा के साथ ही आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, आदिवासी विकास मंत्री गुरु खुशवंत, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और वन मंत्री केदार कश्यप भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा शासन स्तर के अन्य मंत्री, कुल 51 सदस्य और 24 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल होकर अपने सुझाव, विचार और शिकायतें रखेंगे।

गौरतलब है कि इस प्राधिकरण के अंतर्गत कोरबा, गोरेला-पेंड्रा-मरवाही, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, राजनांदगांव, बलौदाबाजार-भाटापारा, सारंगढ़-बिलाईगढ़, बालोद, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कबीरधाम, बिलासपुर, रायगढ़ और सक्ती जिले आते हैं। बैठक में इन जिलों से जुड़े विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी और नई प्राथमिकताओं व प्रस्तावों पर चर्चा होगी।

बैठक की गरिमा और सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी इंतजाम पुख्ता कर लिए हैं। कलेक्टर अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टोरेट परिसर में पार्किंग, बेरिकेडिंग, पेयजल, विद्युत, रोड क्लीयरेंस और एंट्री-एग्जिट प्वाइंट्स जैसी व्यवस्थाओं को मजबूत किया गया है। साथ ही विभागीय स्टॉल भी लगाए गए हैं, जहां हितग्राही सीधे मुख्यमंत्री तक अपनी बात रख सकेंगे।

DPI ने दशहरा, दीपावली व क्रिसमस की छुट्टी के लिए भेजा प्रस्ताव, जानिए कितने दिनों की मिल सकती है छुट्टियां

DPI ने दशहरा, दीपावली व क्रिसमस की छुट्टी के लिए भेजा प्रस्ताव, जानिए कितने दिनों की मिल सकती है छुट्टियां

 रायपुर। डीपीआई ने दशहरा, दीपावली व क्रिसमस के अवसर पर छह-छह दिनों के अवकाश का प्रस्ताव बनाकर राज्य शासन को भेजा है। डीपीआई के प्रस्ताव में छह-छह दिनों की छुट्टी रहेगी। अवकाश के आखिर में शनिवार और रविवार पड़ने के कारण यह आठ दिनों का हो जाएगा। कमोबेश तीनों ही त्योहार में अवकाश के आखिरी दो दिन शनिवार व रविवार पड़ रहा है।

DPI ने अवकाश के लिए इस तरह भेजा स्कूल शिक्षा विभाग को प्रस्ताव

दशहरा अवकाश

CG – 3 छात्राओं का MBBS दाखिला रद्द, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई, जाने पूरा मामला…..

CG – 3 छात्राओं का MBBS दाखिला रद्द, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई, जाने पूरा मामला…..

 रायपुर/ बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तीन छात्राओं सुहानी सिंह, श्रेयांशी गुप्ता और भव्या मिश्रा का मेडिकल कॉलेज में दाखिला फर्जी के कारण रद्द कर दिया गया है। नीट परीक्षा पास करने के बाद इन छात्राओं ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) कोटे के तहत प्रवेश के लिए प्रमाणपत्र प्रस्तुत किए थे, लेकिन तहसील कार्यालय की जांच में ये दस्तावेज फर्जी पाए गए। इस कारण Directorate of Medical Education (DME) ने उनका दाखिला निरस्त कर दिया।

तहसीलदार गरिमा ठाकुर के मुताबिक तीनों छात्राओं के EWS प्रमाणपत्रों में हस्ताक्षर और सील फर्जी थे, और ये नियमानुसार जारी नहीं किए गए थे। जांच रिपोर्ट कलेक्टर संजय अग्रवाल को सौंपी गई। DME ने छात्राओं को 8 सितंबर तक वैध प्रमाणपत्र और लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का अंतिम मौका दिया था, लेकिन वे ऐसा नहीं कर सकीं. नतीजतन, उनका Medical College Admission रद्द कर दिया गया, और अब वे इस साल किसी भी मेडिकल कॉलेज में दाखिला नहीं ले सकेंगी।

DME ने स्पष्ट किया कि Transparent Admission Process के तहत सभी दस्तावेजों का सत्यापन अनिवार्य है। यदि कोई प्रमाणपत्र अधूरा, विवादित या समय पर प्रस्तुत नहीं होता, तो नियमों के अनुसार प्रवेश रद्द किया जाता है।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मीडिया से कहा है कि EWS प्रमाणपत्र नियमानुसार नहीं बनाए गए थे, जिसके कारण यह कार्रवाई हुई।

CG- बीजेपी नेता की हत्या : टंगिया से हमला कर उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी

CG- बीजेपी नेता की हत्या : टंगिया से हमला कर उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां बीजेपी नेता की टंगिया से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक का नाम हेमलाल मिर्चे था। मृतक उप सरपंच भी था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है आरोपी ने पत्नी से अवैध संबंध के शक में उपसरपंच की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर इसकी जांच में जुट गई है।

घटना विधानसभा थाना क्षेत्र के ग्राम पचेड़ा की है। आरोपी का नाम पवन कुमार मिर्चे है। पत्नी से अवैध संबंध के शक में आरोपी पति ने बीजेपी नेता व गांव के उपसरपंच हेमलाल मिर्चे पर टंगिया से ताबड़तोड़ वार कर दिया। इस हमले में उपसरपंच के गले और सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे उपसरपंच की मौके पर ही मौत हो गई

वहीं, हत्याकांड की जानकारी मिलते ही रायपुर पुलिस के उच्च अधिकारियों समेत विधानसभा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। साथ ही आरोपी हत्यारे को गिरफ्तार कर उससे इस घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

इधर, इस घटना के बाद क्षेत्र में डर का माहौल है। उपसरपंच की हत्या से गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विधानसभा पुलिस के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से घटना के संबंंध में पूछताछ की जा रही है। साथ ही आगे की जांच कार्रवाई भी की जा रही है।

शहीद SP की पत्नी को DSP के पद पर मिली नियुक्ति, साय कैबिनेट में लिए गए अहम निर्णय

शहीद SP की पत्नी को DSP के पद पर मिली नियुक्ति, साय कैबिनेट में लिए गए अहम निर्णय

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक हुई। बता दें कि, इस बैठक में पहली बार 14 सदस्य एक साथ शामिल हुए। जिसमें सीएम साय मंत्रियों से चर्चा कर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। डिप्टी सीएम अरुण साव आज बैठक में हुए फैसलों की जानकारी दी। जिसमें डिप्टी सीएम ने बताया कि, शहीद की पत्नी को डीएसपी के पद पर नियुक्ति दी गई है। सुकमा में 9 जून को एसपी आकाशराव की शहादत हुई थी।

बता दें कि,मंत्रिपरिषद ने सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान 09 जून 2025 को बम विस्फोट की घटना में शहीद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपूंजे की शहादत और अदम्य वीरता को सम्मानित करते हुए उनकी पत्नी  स्नेहा गिरेपूंजे को विशेष प्रकरण मानते हुए राज्य पुलिस सेवा में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम निर्णय

1) मंत्रिपरिषद ने सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान 09 जून 2025 को बम विस्फोट की घटना में शहीद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपूंजे की शहादत और अदम्य वीरता को सम्मानित करते हुए उनकी पत्नी  स्नेहा गिरेपूंजे को विशेष प्रकरण मानते हुए राज्य पुलिस सेवा में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

2) मंत्रिपरिषद की बैठक में पारंपरिक ऊर्जा स्त्रोत की निर्भरता को कम करने तथा गैर पारंपरिक स्त्रोत आधारित ऊर्जा उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य की सौर ऊर्जा नीति में आवश्यक संशोधन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।

नीति की अवधि – नई व्यवस्था के अनुसार यह संशोधित नीति अब 2030 तक लागू रहेगी, या फिर जब तक राज्य सरकार नई सौर ऊर्जा नीति जारी नहीं करती।

उद्योगों को मिलने वाले लाभ – सौर ऊर्जा परियोजनाओं को अब राज्य की औद्योगिक नीति के तहत प्राथमिकता उद्योग का दर्जा मिलेगा।
इसके तहत निवेशकों को कई तरह की रियायतें और प्रोत्साहन मिलेंगे, जैसे ब्याज अनुदान, पूंजी लागत पर अनुदान (सूक्ष्म उद्योगों को), जीएसटी प्रतिपूर्ति (लघु, मध्यम और बड़े उद्योगों को), बिजली शुल्क में छूट, स्टाम्प शुल्क में छूट, परियोजना रिपोर्ट तैयार करने पर अनुदान, भूमि उपयोग बदलने की फीस में छूट, भूमि बैंक से जमीन लेने पर शुल्क में रियायत मिलेगी, अनुसूचित जाति/जनजाति, दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक और तृतीय लिंग समुदाय के उद्यमियों को जमीन के प्रीमियम में छूट, दिव्यांगों को रोजगार देने पर अनुदान, मेगा और अल्ट्रा मेगा प्रोजेक्ट्स के लिए विशेष पैकेज का प्रावधान किया गया है।

3) मंत्रिपरिषद की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए रीता शांडिल्य, जो वर्तमान में लोक सेवा आयोग की सदस्य एवं कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं, को लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्त करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया है।

4) मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ वरिष्ठ मीडिया कर्मी सम्मान निधि के तहत सेवानिवृत्त हो चुके मीडिया कर्मियों को दी जाने वाली सम्मान राशि 10 हजार रूपए प्रतिमाह से बढ़ाकर 20 हजार रूपए प्रतिमाह करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इसकी घोषणा वर्ष 2025-26 के बजट में की गई थी।

CG : आवास निमार्ण कार्य में लापरवाही, पंचायत सचिव निलंबित

CG : आवास निमार्ण कार्य में लापरवाही, पंचायत सचिव निलंबित

 सूरजपुर। जिला पंचायत सूरजपुर के सभाकक्ष में 06 सितंबर को आयोजित बैठक में विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन के प्रगति एवं पूर्णता के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। जनपद पंचायत प्रतापपुर के ग्राम पंचायत सेमराखुर्द में शासन की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-26 तक लक्ष्य 131 प्रदान किया गया है। आवास प्लस अंतर्गत कुल 22 हितग्राहियों के आवास स्वीकृति हेतु आधार सहमति पंचायत सचिव के द्वारा आज तक जमा नहीं किया गया है तथा स्वीकृत 73 आवासों की प्रगति भी संतोषजनक नहीं है। जिससे यह स्पष्ट है कि सुखदेव प्रसाद, पंचायत सचिव के द्वारा ग्राम पंचायतों में स्वीकृत आवासों एवं अन्य निर्माण कार्यों का समय-समय पर निरीक्षण नहीं किया जाता है और न ही आवास निर्माण कार्यों को पूर्ण कराये जाने में रूचि ली जा रही है। जिसके कारण प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में अपेक्षित प्रगति नहीं आ पा रही है। इस प्रकार पंचायत सचिव के द्वारा अपने पदीय दायित्वों/कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता एवं अनुशासनहीनता बरती गई है। पंचायत सचिव का उपरोक्त कृत्य छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 के नियम 3 (1)(2)(3) एवं छत्तीसगढ़ पंचायत (सचिव की शक्तियां तथा कृत्य) नियम, 1999 के नियम 3, 4, 5 एवं 6 के विपरीत कदाचरण की श्रेणी में आता है।

अतएव सुखदेव प्रसाद, पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत सेमराखुर्द, जनपद पंचायत प्रतापपुर को उपरोक्त कृत्य के लिए, छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के नियम 4 के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत प्रतापपुर निर्धारित किया जाता है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

बर्थडे पार्टी पर खूनी खेल, मामूली विवाद पर युवक की ईट-पत्थर से पीटकर हत्या

बर्थडे पार्टी पर खूनी खेल, मामूली विवाद पर युवक की ईट-पत्थर से पीटकर हत्या

 दुर्ग।  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के एचएससीएल कॉलोनी में जन्मदिन की खुशियां देर रात मातम में बदल गई। सोमवार रात करीब 11:30 से 12 बजे के बीच एक स्कूल में आयोजित बर्थडे पार्टी के दौरान मामूली विवाद पर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जिसके बाद पुलिस ने दो औपचारिक बालक सहित तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। वहीं दो नाबालिग बालक अभी फरार है उनकी तलाश की जा रही है।

क्या था पूरा मामला

दरअसल, दुर्ग के नेवई थाना क्षेत्र के एचएससीएल कॉलोनी में बर्थडे पार्टी के बाद मामूली विवाद में युवक रोशन ठाकुर की ईंट-पत्थर से पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले पर भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि, एचएससीएल कॉलोनी स्थित एक स्कूल में कुछ युवक एक नाबालिग किशोर का जन्मदिन मनाने के लिए दीवार फांदकर अंदर पहुंचे थे, क्योंकि स्कूल का गेट बंद था। सभी दोस्तों ने केक काटकर जन्मदिन मनाया गाने में झुमते गाते सभी खुशी में मगन थे लेकिन इस बीच पार्टी में शामिल रोशन कुमार ठाकुर का अन्य युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

पहले तो मामला मामूली था, लेकिन देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि, पांच युवकों ने मिलकर रोहन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले रोशन की जमकर पिटाई की फिर ईंट और पत्थर से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर चोट लगने के कारण रोहन की मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपियों को लिया हिरासत में

वहीं घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग बालकों सहित तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि एक नाबालिग बालक सहित दो आरोपी फरार हैं। इस दौरान मौके से शराब की बोतलें, बर्तन और अन्य सामान बरामद किए गए हैं।

 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपियों की तलाश में विशेष टीम गठित की गई है। सीएसपी ने कि, यह घटना बेहद गंभीर है और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस लगातार जगह-जगह दबिश देकर फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

यहां नदी के तेज बहाव में बहे तीन दोस्त, दो ने तैरकर बचाई जान, एक की मौत

यहां नदी के तेज बहाव में बहे तीन दोस्त, दो ने तैरकर बचाई जान, एक की मौत

 धमतरी।  धमतरी जिले के दुगली थाना क्षेत्र के काजल नदी में अचानक आए बाढ़ में बहने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक किसी तरह से अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। जिसके बाद सूचना पर दुगली थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम जबर्रा निवासी मनिहार मरकाम, सुकलाल और राजकुमार बाइक में सवार होकर गरियाबंद जिले के रावण डिग्गी गांव किसी काम से गए थे। वहीं वापस आते समय काजल नदी में पानी का बहाव तेज हो गया था। ऐसे में तीनों युवक मोटरसाइकिल को नदी किनारे खड़ी कर एक दूसरे का हाथ पकड़ कर नदी को पार कर रहे थे। वहीं नदी में पानी का जल स्तर अचानक बढ़ गया जिससे तीनों युवक पानी के तेज बहाव में बहने लगे।

 वहीं राजकुमार और सुकलाल जैसे-तैसे कर नदी से बाहर आ गया, लेकिन मनिहार मरकाम पानी के तेज बहाव में बह गया, जिसके बाद परिजन और ग्रामीण देर रात तक युवक की तलाश करते रहे फिर भी उसका कहीं पता नहीं चल पाया। दूसरे दिन घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर पर उसका शव मिला। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

गुरुकुल महिला महाविद्यालय कालीबाड़ी चौक रायपुर के प्रेक्षागृह  में नव प्रवेशित छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया

गुरुकुल महिला महाविद्यालय कालीबाड़ी चौक रायपुर के प्रेक्षागृह में नव प्रवेशित छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया

रायपुर :- आज दिनांक 9 सितंबर 2025 को गुरुकुल महिला महाविद्यालय कालीबाड़ी चौक रायपुर के प्रेक्षागृह  में नव प्रवेशित छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननय न्यायमूर्ति श्री इन्दर सिंह उबोवेजा जी, प्रमुख लोकायुक्त, छ.ग. लोक आयोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अजय तिवारी, अध्यक्ष शासी निकाय द्वारा किया गया। 
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवल से हुआ। प्राचार्य डॉ. संध्या गुप्ता ने अपने स्वागत भाषण में मुख्य अतिथि, पालकों एवं अन्य पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए छात्राओं को दीक्षारंभ समारोह आयोजन के उद्देश्य से अवगत कराया।  
मुख्य अतिथि महोदय ने छात्राओं से अपने छात्र जीवन के कुछ रोचक स्मृतियों को साझा करते हुए यह बताया कि साधारण व्यक्ति भी चाहे तो असाधारण सफलता प्राप्त कर सकता है, इसके लिए कड़े संघर्ष ,हौसले और जीवन में अनुशासन की आवश्यकता होती है। छात्राओं को जीवन में अच्छी संगत और लक्ष्य पर चलकर देश और समाज के लिए अच्छे नागरिक बनने की प्रेरणा दी। साथ ही उनके विभिन्न अधिकारों से अवगत कराया व सजग रहने की प्रेरणा दी। छात्र जीवन में ग्रंथालय, पुस्तकें, समाचार पत्र वाचन का महत्व पर भी उन्होंने प्रकाश डाला। 
अध्यक्ष शासी निकाय ने अपने उदबोधन में कहा कि एक बच्चे की प्रथम शिक्षिका उसकी माता होती है और दुसरे शिक्षक के रुप में विद्यालय एवं महाविद्यालय के शिक्षक आते है। इन सभी का उद्देश्य बच्चे को सही गलत में अंतर समझाकर सही राह दिखाना होता है अतः प्रत्येक विद्यार्थी का यह कर्तव्य होता है कि वह अपने माता-पिता एवं गुरुजनों के दिखाये हुए मार्ग पर प्रशस्त रहें।   
महाविद्यालय के उपप्राचार्य डॉ राजेश अग्रवाल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के नियमों से छात्राओं एवं पालकों को अवगत कराया व क्रेडिट पॉइंट, सीजीपीए, एसजीपीए जैसे विभिन्न नए शब्दों की जानकारी दी, छात्राएं स्वयं के विषय के साथ किन दो विषयों की पढ़ाई करेंगे व डिग्री कोर्स के साथ कैसे ऑनर्स की उपाधि प्राप्त करेंगे यह जानकारी साझा की बताया।
गणेश विसर्जन उपरांत उत्कर्ष गणेशत्सव समिति चंगोराभाठा द्वारा विशाल महाभण्डारे का आयोजन किया गया

गणेश विसर्जन उपरांत उत्कर्ष गणेशत्सव समिति चंगोराभाठा द्वारा विशाल महाभण्डारे का आयोजन किया गया

रायपुर :- गणेश विषर्जन उपरांत उत्कर्ष गणेशत्सव समिति चंगोराभाठा द्वारा विशाल महाभण्डारे का आयोजन किया गया जिसमे हजारो संख्या में लोगो ने भगवान श्री गणेश की जय जय कार कर प्रशाद ग्रहण किये

मुख्य रूप से हमारे मार्गदर्शक संरक्षक देव देवांगन सत्या ऑटो पार्ट्स चंगोराभाठा वार्ड 67 की पार्षद श्रीमती ममता सोनू तिवारी प्रशांत पाण्डेय सूर्यकांत पटेल उमाशंकर देवांगन खिलेश देवांगन भूदेव देवांगन राहुल वर्मा मोहित चौधरी विशाल चौधरी साधक वर्मा हर्ष साहू आलोक वर्मा गिरीश वर्मा अक्की ऐड़े अवि ऐड़े हिमांशु ठाकुर दीपांशु ठाकुर आशुतोष पटले भोला रविन्द्र एवं समस्त समितियो के सदस्यों के सहयोग से भंडारा सम्पन्न हुआ
इस दिन बस्तर में होगा इन्वेस्टर कनेक्ट का आयोजन, देश-विदेश के 200 से ज्यादा उद्यमी होंगे शामिल

इस दिन बस्तर में होगा इन्वेस्टर कनेक्ट का आयोजन, देश-विदेश के 200 से ज्यादा उद्यमी होंगे शामिल

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में दो दिन बाद यानी 11 सितंबर को बस्तर में इन्वेस्टर कनेक्ट का आयोजन होगा । जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। यह कार्यक्रम वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश के 200 से अधिक उद्यमी भाग लेंगे। स्थानीय उद्यमियों को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है।

बता दें कि, इस कार्यक्रम के दौरान कई महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। जिसका मुख्य उद्देश्य बस्तर में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना और रोजगार के अवसर प्रदान करना है।

इसके साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार ने बस्तर में उद्योग लगाने के लिए निवेशकों को विशेष सुविधाएं और प्रोत्साहन देने की घोषणा की है । इन सुविधाओं में 1000 नौकरियां देने वाले उद्योगों को विशेष सुविधाएं और एससी-एसटी उद्यमियों को 10 प्रतिशत अतिरिक्त सब्सिडी शामिल है ।

 
पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के लिए 7 IPS अफसरों की बनी कमेटी, लिस्ट में इन लोगों के नाम शामिल

पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के लिए 7 IPS अफसरों की बनी कमेटी, लिस्ट में इन लोगों के नाम शामिल

 रायपुर।  रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू करने के लिए 7 आईपीएस अफसरों की एक कमेटी बनाई गई है, जिसकी अध्यक्षता सीनियर एडीजी प्रदीप गुप्ता करेंगे। इस कमेटी में अजय यादव, अमरेश मिश्रा, ध्रुव गुप्ता, अभिषेक मीणा, संतोष सिंह और प्रभात शामिल हैं। डीजीपी अरुणदेव गौतम ने यह कमेटी बनाई है ताकि वह पुलिस कमिश्नरेट के ड्राफ्ट पर काम कर सके और सरकार को सौंप सके ।

बता दें कि, इस प्रणाली के लागू होने से रायपुर में अपराध नियंत्रण में सुधार होने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त वैधानिक पहलुओं के संबंध में आवश्यकता पड़ने पर मुकुला शर्मा, संयुक्त संचालक, लोक अभियोजन, संचालनालय लोक अभियोजन, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर को टीम में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में सम्मिलित किया जाता है।

 राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू होते ही आईपीएस अफसरों की अदला-बदली भी होनी है। छत्तीसगढ़ के आधा दर्जन जिलों में एसपी के पद पर काबिज आईपीएस अफसरों के तबादले की भी चर्चा होने लगी है।

Accident Breaking : पिकअप और बाइक में जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत

Accident Breaking : पिकअप और बाइक में जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत

 रायपुर :-  राजधानी रायपुर में भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, बताया जाता है कि यहां एक पिकअप वाहन और बाइक सवार में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और एक की अस्पताल में मौत हो गई। पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, अभनपुर-रायपुर मुख्य मार्ग पर ग्राम केंद्री के पास एक पिकअप वाहन और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने दोनों को अस्पताल लेकर गए जहां एक युवक की मौत हो गई और दूसरा जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।।मृतक की पहचान मंगलरोड क्षेत्र निवासी हर्ष मंडावी उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है। फ़िलहाल मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

Breaking : CRPF के जवान ने की खुदकुशी, खुद को मारी गोली

Breaking : CRPF के जवान ने की खुदकुशी, खुद को मारी गोली

 सुकमा। सुकमा जिले में इंजरम के सीआरपीएफ के जवान ने खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी है। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जाँच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, ये घटना बीती रात करीबन 10.30 बजे की है। जब 219 बटालियन सीआरपीएफ के जवान नीलेश कुमार गर्ग है ने अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक जवान कटनी मध्यप्रदेश का रहने वाला था।

बताया ये भी जा रहा है कि जवान के पास से 6 पन्नों का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। वहीं इस मामले में सीआरपीएफ के अधिकारियों के द्वारा जांच जारी है।

 
Chhattisgarh : प्राचार्यों के कार्यकाल को लेकर नया आदेश जारी, पढ़िए

Chhattisgarh : प्राचार्यों के कार्यकाल को लेकर नया आदेश जारी, पढ़िए

 Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने प्राचार्यों के हित में बड़ा निर्णय लिया है। विभाग ने आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होने वाले प्राचार्य अब 30 अप्रैल 2026 तक पद पर बने रहेंगे। यह निर्णय उन प्राचार्यों के लिए है जिनकी पदस्थापना प्रक्रिया अगस्त के अंतिम सप्ताह में हुई थी और वे अगले ही दिन सेवानिवृत्त हो जाते। ऐसे हालात में स्कूल प्रबंधन और शिक्षण कार्य प्रभावित होने की आशंका थी। इसी वजह से विभाग ने उनके कार्यकाल को दो साल आठ महीने तक बढ़ा दिया है।

आदेश के अनुसार 1 सितंबर 2024 से 30 अप्रैल 2026 तक सभी पदस्थ प्राचार्य अपने पद पर कार्यरत रहेंगे। इस कदम से बिलासपुर समेत पूरे प्रदेश में शिक्षकों और विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी। शिक्षा विभाग का मानना है कि इस निर्णय से शिक्षण गतिविधियों की निरंतरता बनी रहेगी और प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता और बेहतर होगी।

 
Crime : पुरानी दुश्मनी बनी हत्या की वजह: गणेश विसर्जन झांकी के दौरान युवक की चाकू से हत्या, आरोपी नाबालिग सलाखों के पीछे

Crime : पुरानी दुश्मनी बनी हत्या की वजह: गणेश विसर्जन झांकी के दौरान युवक की चाकू से हत्या, आरोपी नाबालिग सलाखों के पीछे

खैरागढ़. गणेशोत्सव की धूम के बीच सोमवार तड़के शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। दाऊचौरा गणेशोत्सव समिति की झांकी जब ईतवारी बाजार होते हुए मेन रोड तुरकारीपारा के सांस्कृतिक भवन के सामने पहुँची, तभी अचानक माहौल गमगीन हो गया।

झांकी के पास मोहल्ले के लोग नृत्य कर रहे थे, तभी एक नाबालिग युवक ने पुरानी रंजिश के चलते दीपक यादव (21) पर पीछे से चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। युवक ने दीपक की पीठ, दोनों भुजाओं और बगल में लगातार वार किए और मौके से फरार हो गया।

 
BREAKING : मंत्रिमंडल विस्तार के बाद साय कैबिनेट की पहली बैठक आज , सभी 14 मंत्री करेंगे शिरकत, कई बड़े फैसलों की उम्मीद

BREAKING : मंत्रिमंडल विस्तार के बाद साय कैबिनेट की पहली बैठक आज , सभी 14 मंत्री करेंगे शिरकत, कई बड़े फैसलों की उम्मीद

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार में कैबिनेट विस्तार के बाद सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर मंगलवार को कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित की जायेगी। यह बैठक दोपहर साढ़े तीन बजे मंत्रालय (महानदी भवन) अटल नगर नवा रायपुर में होगी। बड़ी और खास बात ये है कि ये साय कैबिनेट की पहली बैठक होगी, जिसमें सभी 14 मंत्री शिरकत करेंगे।

इस बैठक में प्रदेश हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जायेगी। इसमें बाढ़ प्रभावित जिलों के लिए राहत और पुनर्वास पैकेज, किसानों को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां, आगामी त्योहारी सीजन में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता, निवेश प्रोत्साहन से जुड़े प्रस्ताव और कुछ विभागों से संबंधित नीतिगत निर्णयों पर विचार किया जा सकता है।

बता दें कि पिछली कैबिनेट बैठक 19 अगस्त को हुई थी। तब मंत्रिमंडल विस्तार नहीं हुआ था और सीमित मंत्रियों की उपस्थिति में केवल चुनिंदा प्रस्तावों पर चर्चा हो सकी थी। अब पूर्ण मंत्रिमंडल के गठन के बाद साय सरकार की यह पहली सामूहिक बैठक होने जा रही है, जिससे यह उम्मीद जताई जा रही है कि कई अहम फैसलों पर मुहर लग सकती है।

 
 
Crime : चरित्र शंका और मारपीट से तंग आकर पत्नी ने की पति की हत्या

Crime : चरित्र शंका और मारपीट से तंग आकर पत्नी ने की पति की हत्या

 जांजगीर-चांपा। सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना 7 सितंबर की रात करीब 9 बजे मंझली तालाब चांपा इलाके की है। पुलिस ने आरोपी महिला दुर्गा बडाईक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तकिया जब्त किया गया है।

प्रार्थी संजय थवाईत ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उसका जीजा सोमराज बडाईक 7 सितंबर की शाम शराब के नशे में घर आया और पत्नी पर चरित्र शंका करते हुए गाली-गलौज व मारपीट करने लगा। उस वक्त प्रार्थी ने विवाद शांत कराया, लेकिन रात करीब 9 बजे आरोपी महिला ने बताया कि पति फिर से मारपीट कर रहा है और इसी परेशानी में उसने तकिये से गला दबाकर हत्या कर दी।

सूचना मिलने पर प्रार्थी मौके पर पहुंचा तो सोमराज कमरे के अंदर अचेत अवस्था में पड़ा था। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एसपी ने 97 पुलिसकर्मियों का किया तबादला

Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एसपी ने 97 पुलिसकर्मियों का किया तबादला

 दुर्ग:  जिले के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। इस बार एक साथ 97 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया गया है। इस संबंध में एसपी विजय अग्रवाल ने आदेश जारी किए हैं।

तबादला सूची जारी

Durg Police Transfer: गृह विभाग से मिले निर्देश के बाद दुर्ग जिले में तैनात पुलिसकर्मियों की नई पदस्थापना सूची तैयार की गई। इसके तहत सभी 197 पुलिसकर्मियों को नए थानों और चौकियों में पदभार ग्रहण करने के लिए कहा गया है।

प्रशासनिक कारणों से बदलाव

Durg News: सूत्रों के मुताबिक, पुलिस विभाग में यह तबादला प्रक्रिया प्रशासनिक कारणों और कार्यक्षमता सुधार के लिए की गई है।
एसपी ने साफ कहा है कि सभी अधिकारी-कर्मचारी समय पर अपनी नई जगह ज्वाइन करें और ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बाढ़ आपदा में छत्तीसगढ़ के साथ खड़ा है MP सरकार, भेजी ₹5 करोड़ की सहायता राशि और राहत सामग्री, CM साय ने जताया आभार

बाढ़ आपदा में छत्तीसगढ़ के साथ खड़ा है MP सरकार, भेजी ₹5 करोड़ की सहायता राशि और राहत सामग्री, CM साय ने जताया आभार

 रायपुर/भोपाल।  छत्तीसगढ़ में हाल की अतिवृष्टि और बाढ़ ने कई जिलों में भारी तबाही मचाई है। नदियों में उफान और गांवों में जलभराव से जन-धन की व्यापक क्षति हुई है। इस संकट की घड़ी में पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश ने मदद का हाथ बढ़ाया है।मध्यप्रदेश सरकार ने बाढ़ प्रभावित छत्तीसगढ़ के लिए ₹5 करोड़ की राशि और आवश्यक राहत सामग्री भेजने की घोषणा की है। इस संबंध में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा –

“पड़ोसी राज्य होने के नाते हमारा दायित्व है कि हर संभव सहायता पहुँचाएँ। इस आपदा की घड़ी में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के साथ दृढ़ता से खड़ा है और आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा।

”इस पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आभार व्यक्त करते हुए कहा –
“आपके इस सौजन्य के लिए हृदय से धन्यवाद मोहन यादव जी। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ न केवल पड़ोसी राज्य हैं, अपितु आत्मीय बंधन से जुड़े परिवार की तरह हैं। आपदा की घड़ी में आपका यह सहयोग निश्चित ही बस्तर संभाग के हमारे प्रभावित जनों को संबल प्रदान करेगा। पुनः धन्यवाद।”

इस आपसी सद्भाव और सहयोग ने दोनों राज्यों के बीच आत्मीय संबंधों को और प्रगाढ़ किया है। बस्तर और आसपास के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों को तेजी से संचालित करने में यह मदद अहम साबित होगी।

Cabinet Meeting : सीएम साय कैबिनेट बैठक 9 सितंबर को

Cabinet Meeting : सीएम साय कैबिनेट बैठक 9 सितंबर को

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार 9 सितंबर 2025 को अपरान्ह 3ः30 बजे राज्य मंत्रीपरिषद (कैबिनेट) की बैठक मंत्रालय (महानदी भवन) अटल नगर, नवा रायपुर मे आयोजित होगी। इस बैठक में कई अहम् मुद्दों पर चर्चा होगी।

Chhattisgarh : 14 साल से अलग रह रही पत्नी को HC ने दिया तलाक

Chhattisgarh : 14 साल से अलग रह रही पत्नी को HC ने दिया तलाक

 Chhattisgarh : कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र से जुड़े एक वैवाहिक विवाद में हाईकोर्ट (High Court) ने बड़ा फैसला सुनाते हुए पति को तलाक की अनुमति दे दी है। दरअसल, एसईसीएल में माइनिंग सरदार के पद पर कार्यरत युवक की शादी 11 फरवरी 2010 को हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद विवाद गहराया और 2011 से पत्नी पति से अलग रह रही है। इस दौरान पत्नी ने पति और ससुरालवालों पर दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा व भरण-पोषण के कई केस दर्ज कराए।

वहीं पति ने आरोप लगाया कि पत्नी ने वैवाहिक दायित्व निभाने से इनकार कर दिया और परिवार से अलग रहने का दबाव बनाया। पति ने 2015 में तलाक की अर्जी लगाई थी, जिसे 2017 में फैमिली कोर्ट ने खारिज कर दिया था।

इसके खिलाफ दायर अपील पर जस्टिस रजनी दुबे और जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद की डिवीजन बेंच ने कहा कि पत्नी लंबे समय से अलग रह रही है और इस बीच उसने कई केस भी दर्ज किए हैं, जिससे पुनर्मिलन की कोई संभावना नहीं बची है। कोर्ट ने इसे पति के प्रति क्रूरता मानते हुए फैमिली कोर्ट का आदेश निरस्त किया और पति को तलाक की डिक्री प्रदान कर दी। साथ ही पत्नी को बेटी के भरण-पोषण के लिए 15 लाख रुपये का स्थायी गुजारा भत्ता देने का आदेश भी दिया गया।

 
Crime : छत्तीसगढ़ में रिश्ता हुआ शर्मसार, भतीजे ने अपनी चाची को बनाया हवस का शिकार

Crime : छत्तीसगढ़ में रिश्ता हुआ शर्मसार, भतीजे ने अपनी चाची को बनाया हवस का शिकार

 बलरामपुर।  छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक आरोपी ने नशे की हालत में अपनी ही चाची से दुष्कर्म किया है। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पीड़िता के मुताबिक, गांव में 4 सितम्बर को करमा त्यौहार मना रहे थे। शाम करीब 5-6 बजे पीड़िता के घर पर रिस्ते का भतिजा कमलेश नगेसिया आया था। पीड़िता हड़िया बनाई थी। कमलेश को हड़िया पीने के लिये दी। कमलेश पहले से ही हड़िया पीकर आया था। थोड़ी देर बाद नशा होने पर वही चटाई में सो गया था।बगल में ही पीड़िता और उसका पति सोये थे। रात करीब 12 बजे नींद खुली तो देखी कि कमलेश उसके साथ गलत काम कर रहा था। पीड़िता ने उसे जमकर लात मारी और अपने पति को उठाई और कमलेश को मारने लगी। इसी बीच कमलेश वहाँ से भाग गया।पीड़िता ने घटना की शिकायत थाने में की, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फरार आरोपी को जंगल में घेराबंदी कर धरदबोचा। पूछताछ में आरोपी ने घिनौना काम करना स्वीकार किया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।