CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
फर्जी मार्कशीट के सहारे कर रहा था नौकरी, दूसरे की मार्कशीट को बनाया नौकरी के लिए जरिया

फर्जी मार्कशीट के सहारे कर रहा था नौकरी, दूसरे की मार्कशीट को बनाया नौकरी के लिए जरिया

 जांजगीर-चांपा। 12वीं बोर्ड परीक्षा की फर्जी मार्कशीट के सहारे सरकारी नौकरी करने का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें फर्जी अंकसूची के आधार पर नौकरी पाने वाले सहायक शिक्षक को बर्खास्त कर दिया गया है। नवागढ़ ब्लॉक के बेल्हा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ सहायक शिक्षक एलबी जनकराम चौहान को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है।

मामला वर्ष 2003 का है। हाईस्कूल परीक्षा में जनकराम चौहान का नाम शामिल ही नहीं हुआ था। इसके बावजूद उसने फर्जी अंकसूची का सहारा लेकर आवेदन किया और चयन सूची में अपना नाम दर्ज करवा लिया। जांच में पाया गया कि उसने जिस अंकसूची का उपयोग किया, वह किसी अन्य छात्र धनरूप सिंह की थी। इस फर्जी दस्तावेज के आधार पर उसने सहायक शिक्षक एलबी पद पर नियुक्त कर लिया गया था।

इस गड़बड़ी का पर्दाफाश तब हुआ जब किसी ने इसकी शिकायत डीईओ कार्यालय में की। शिकायत मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जांच की गई। जनपद पंचायत नवागढ़ से मिली रिपोर्ट में यह स्पष्ट हो गया कि जनकराम चौहान द्वारा जमा की गई अंकसूची जाली है। उसे 13 मई 2024 को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। उनके जवाब में दी गई जानकारी असंतोषजनक पाई गई। जांच रिपोर्ट में यह भी उल्लेखित है कि अंकसूची का क्रमांक और सत्र 2003 से संबंधित विद्यार्थी उस परीक्षा में शामिल ही नहीं हुआ था।

जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश में कहा कि जनकराम चौहान द्वारा फर्जी प्रमाणपत्र प्रस्तुत कर सेवा में नियुक्ति प्राप्त करना छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत है। साथ ही छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण तथा अपील नियम 1966 की धारा 10 के तहत यह गंभीर कदाचार है। इसलिए उन्हें तत्काल प्रभाव से सेवा से मुक्त कर दिया गया है।

Sai Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की बैठक खत्म...बैठक में लिए गए कई अहम फैसले

Sai Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की बैठक खत्म...बैठक में लिए गए कई अहम फैसले

 रायपुर। 19 अगस्त 2025 :मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –

पीडीएस में चना वितरण पर बड़ा निर्णय

1) मंत्रिपरिषद द्वारा निर्णय लिया है कि राज्य के अनुसूचित क्षेत्र एवं माडा पॉकेट क्षेत्र में रहने वाले अंत्योदय और प्राथमिकता श्रेणी के परिवारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत हर माह वितरित किए जाने वाले 2 किलो चना की आवश्यक मात्रा नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा NeML ई-ऑक्शन प्लेटफार्म के माध्यम से खरीदी जाएगी। यह खरीदी वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत 0.25 प्रतिशत या इससे कम ट्रांजैक्शन/सर्विस चार्ज पर की जाएगी।

इसके साथ ही मंत्रिपरिषद ने कहा है कि जुलाई 2025 से नवंबर 2025 तक जिन हितग्राहियों ने चना नहीं लिया है, उन्हें पात्रतानुसार यह चना दिसंबर 2025 तक वितरित कर दिया जाए।

नवा रायपुर बनेगा आईटी हब

2) मंत्रिपरिषद ने नवा रायपुर में सूचना प्रौद्योगिकी (IT/IITS) उद्योग की स्थापना को प्रोत्साहित करने के लिए 90 एकड़ भूमि के भूखंड को रियायती प्रीमियम दर पर आबंटित करने का निर्णय लिया है। इस फैसले का उद्देश्य आईटी क्षेत्र में निवेश को आकर्षित करना और औद्योगिक विकास को गति देना है। रियायती दर पर भूमि उपलब्ध होने से निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ेगी और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

इस पहल से नवा रायपुर में न सिर्फ तकनीकी और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि यहां की बसाहट और शहरीकरण की प्रक्रिया को भी बल मिलेगा। आईटी कंपनियों की स्थापना से क्षेत्र में आधारभूत संरचनाएं विकसित होंगी, जिससे स्थानीय निवासियों को भी प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

 
छत्तीसगढ़ आएंगे PM मोदी, डॉ रमन सिंह ने दिया न्योता, नवनिर्मित विधानसभा भवन का करेंगे उद्घाटन

छत्तीसगढ़ आएंगे PM मोदी, डॉ रमन सिंह ने दिया न्योता, नवनिर्मित विधानसभा भवन का करेंगे उद्घाटन

 नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह आज दिल्ली दौरे पर है, जहाँ उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात कर नवनिर्मित छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन के उद्घाटन में आने का आमंत्रण दिया। रमन सिंह ने अपने ऑफिशल सोशल मीडिया X हैंडल पर पोस्ट शेयर कर जानकारी साझा की है।

उन्होंने लिखा कि- आज दिल्ली प्रवास के दौरान, संसद भवन में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री narendramodi जी से मेरी हार्दिक मुलाकात हुई और मैंने उन्हें नवनिर्मित छत्तीसगढ़ विधान सभा भवन के उद्घाटन हेतु सादर आमंत्रित किया।

हमारे राज्य के रजत जयंती वर्ष में, हमारी विधान सभा अपने नए भवन में प्रवेश करेगी और इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के हाथों विधानसभा का उद्घाटन हम सभी विधान सभा सदस्यों के लिए गौरव का दिन होगा।

CG-प्यार का खौफनाक अंजाम: कॉल नहीं उठाने पर प्रेमिका की बेरहमी से हत्या, बॉयफ्रेंड गिरफ्तार..

CG-प्यार का खौफनाक अंजाम: कॉल नहीं उठाने पर प्रेमिका की बेरहमी से हत्या, बॉयफ्रेंड गिरफ्तार..

 बलरामपुर - छग के बलरामपुर से दिल दहला देने वाली खबर कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम हर्री में एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वजह सिर्फ इतनी थी कि उसने अपने प्रेमी का कॉल उठाना बंद कर दिया था।

चाकू से गोदकर मौत

पुलिस ने मामले में आरोपी युवक चंदर सोनवानी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी शादीशुदा है और करीब 5 साल से युवती के साथ प्रेम प्रसंग चला रहा था। लेकिन पिछले एक महीने से दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई थी। युवती ने उससे बात करना और फोन उठाना बंद कर दिया था।

मोबाइल छीनने की कोशिश

करीब 15 दिन पहले आरोपी ने युवती का मोबाइल छीनने की कोशिश भी की थी। इसके बाद से विवाद और गहरा गया। घटना वाले दिन युवती घर पर अकेली थी। पिता खेत पर गए हुए थे।

लहूलुहान हालत में मिली लाश

दोपहर को जब पिता लौटे तो उन्होंने बेटी को खून से लथपथ मृत अवस्था में पाया। यह दृश्य देख गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।

पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा
पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के दौरान आरोपी युवती के घर पहुंचा था और दोनों में विवाद हुआ। युवती ने साफ कह दिया कि वह न तो फोन उठाएगी और न ही बात करेगी। इसी बात से गुस्से में आकर आरोपी ने किचन से चाकू उठाया और वारदात को अंजाम दिया।

आर्थिक मदद भी करता था प्रेमी

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी युवती के आर्थिक खर्च का भी वहन करता था। यह रिश्ता आखिरकार खौफनाक मोड़ पर खत्म हुआ।

गांव में गुस्सा, कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गुस्सा है। लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

CG – चाचा की हत्या : युवक ने चाचा को पिलाई शराब, टांगी से वार कर उतार दिया मौत के घाट, फिर शव के साथ किया ये काम

CG – चाचा की हत्या : युवक ने चाचा को पिलाई शराब, टांगी से वार कर उतार दिया मौत के घाट, फिर शव के साथ किया ये काम

 वाड्रफनगर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है। यहां वाड्रफनगर में एक भतीजे ने अपने ही चाचा की हत्या कर दी। युवक ने हत्या के बाद अपने चाचा के शव को जमीन में दफना दिया था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

भतीजे ने की चाचा की हत्या

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला रघुनाथनगर थाना क्षेत्र के पण्डरी गांव का है। यहां भतीजे ने चाचा को मौत के घाट उतार दिया। भतीजे ने पहले चाचा को शराब पिलाई और उसके बाद टांगी से वार कर दिया। इस घटना में युवक के चाचा की मौत हो गई। युवक ने हत्या के बाद अपने चाचा के शव को जमीन में ही दफना दिया था।

पुलिस ने आरोपी भतीजे को किय्या गिरफ्तार

इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को जमीन से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है।

विदेश दौरे पर जाएंगे सीएम साय, उद्योगपतियों और निवेशकों से करेंगे मुलाकात

विदेश दौरे पर जाएंगे सीएम साय, उद्योगपतियों और निवेशकों से करेंगे मुलाकात

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सीएम विष्णुदेव साय 21 अगस्त से 31 अगस्त तक विदेश दौरे पर रहेंगे। मालूम हो कि, बतौर सीएम यह उनकी पहली विदेश यात्रा है। इस दौरान वे जापान और दक्षिण कोरिया से छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश लाएंगे। उनका यह दौरा प्रदेश के विकास के लिए काफी मायनों में खास माना जा रहा है।

बता दें कि, सीएम पहले जापान उसके बाद दक्षिण कोरिया में उद्योगपतियों और निवेशकों से मुलाकात करेंगे। उनके दौरे से छत्तीसगढ़ में निवेश,रोजगार,तकनीकी और उद्योग जगत में इजाफा होगा। उनका मकसद उद्योग जगत के दिग्गजों से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में निवेश के अवसरों को लेकर बातचीत करना होगा।

 दरअसल, सीएम के दौरे को लेकर राज्य सरकार का मानना है कि, खनिज, ऊर्जा और औद्योगिक क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ में अपार संभावनाएं मौजूद हैं, जिन्हें वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करना जरूरी है। तो वहीं उनका यह दौरा प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए नई दिशा तय कर सकता है।

Cabinet Meeting : CM विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू

Cabinet Meeting : CM विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू

 Vishnu deo Sai Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट की बैठक मंगलवार, 19 अगस्त को होगी. यह बैठक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर में आयोजित की गई है. बैठक आज सुबह 11 बजे शुरू होगी. इसमें सीएम मंत्रियों से चर्चा कर कई अहम फैसले ले सकते हैं.

BIG BREAKING: तारीख तय, कल होगा छत्तीगसढ़ में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण.. तीन मंत्री होंगे साय कैबिनेट में शामिल

BIG BREAKING: तारीख तय, कल होगा छत्तीगसढ़ में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण.. तीन मंत्री होंगे साय कैबिनेट में शामिल

 रायपुर: काफी कवायद के बाद आख़िरकार छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल के विस्तार की तारीख तय हो गई है। कल यानी बुधवार को मंत्रीमण्डल का विस्तार किया जाएगा। तीन नए मंत्री साय कैबिनेट में शामिल होंगे। तीनों ही नए मंत्रियों को कल राजभवन में शपथ दिलाई जाएगी। हालांकि अबतक यह तय नहीं हो सका है कि, किन तीन विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी। मीडिया में कई नामों पर चर्चा जारी है। इनमें मुख्य रूप से राजेश अग्रवाल, खुशवंत साहेब और गजेंद्र यादव का नाम शामिल है।

बता दें कि सोमवार को दिनभर मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट चलती रही। कहा जा रहा था कि मंगलवार को साय सरकार के नए मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ले सकते हैं। सोमवार को एक ओर जहां बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की तो दूसरी ओर देर शाम अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, आरंग विधायक खुशवंत साहेब, अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साव और दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव सीएम हाउस पहुंचे और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। लेकिन देर शाम यह खबर आई कि अब कैबिनेट का विस्तार टल गया है। सीएम साय के प्रोटोकॉल में कल शपथ ग्रहण कोई जिक्र नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि सीएम साय के विदेश दौरे के बाद मंत्रियों का शपथ ग्रहण हो सकता है।

बता दें कि कहा जा रहा है कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व 14 सदस्यीय मंत्रिमंडल बनाने पर सहमत हो चुका है। इसके बाद कई नाम मंत्री पद के लिए सामने आ रहे हैं। दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव को मंत्री बनाया जा सकता है। गजेन्द्र यादव के पिता आरएसएस के प्रांत संचालक रहे हैं। साथ ही छत्तीसगढ़ में यादव समाज की बाहुल्यता को देखते ही इन्हें मंत्री बनने का मौका मिल सकता है। इसके अलावा अंबिकापुर से विधायक राजेश अग्रवाल को भी साय मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

वहीं बिलासपुर से अमर अग्रवाल को भी मंत्री बनाय जाने की चर्चा है। इसी तरह अनुसूचित जाति से मंत्री बनाए जाएंगे तो सतनामी गुरु खुशवंत को मौका मिल सकता है। खुशवंत रायपुर संभाग के आरंग से विधायक हैं। इस संभाग से अभी केवल मंत्री टंकराम वर्मा ही है। इससे पहले यहां से बृजमोहन अग्रवाल भी मंत्री रहे हैं। इस स्थिति में रायपुर संभाग को तवज्जो देने के साथ ही एससी वर्ग को साधने के लिए गुरु खुशवंत को मौका मिल सकता है।

मुख्यमंत्री के हाथों राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त पदक से सम्मानित हुई उपजेल अधीक्षक मधु सिंह चंदेल

मुख्यमंत्री के हाथों राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त पदक से सम्मानित हुई उपजेल अधीक्षक मधु सिंह चंदेल

 सारंगढ़ । सारंगढ़ क्षेत्र के प्रतिष्ठित डॉ. चंद्रशेखर चंदेल की पुत्रवधू मधु चंदेल जिसे विशिष्ट सेवा के लिए सार्वजनिक मंच पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सम्मानित किया । उप जेल अधीक्षक चंदेल के लिए यह बेहद गौरवपूर्ण क्षण था , इस सार्वजनिक मंच पर सम्मानित होना । वह भी प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों से जो चंदेल के लिए अत्यंत गर्व और प्रेरणा का क्षण था । सम्मानित होना केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है बल्कि यह समाज के प्रति उसके योगदान की पहचान है । स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर सम्मानित होना और भी विशेष महत्व रखता है क्यों कि – यह सम्मान देशभक्ति और समाज सेवा की भावना से जुड़ा होता है और यह सम्मान  मधु चंदेल ने मुख्यमंत्री के हाथों से प्राप्त किया । चंदेल के इस उपलब्धि पर उनके परिजन , प्रशंसक और सारंगढ़ वासियों ने उज्जवल भविष्य की शुभकामना देते हुए बधाई दिये ।

नेशनल हाईवे में देर रात दर्दनाक हादसा, सड़क पर बैठे मवेशियों को ट्रक ने रौंदा, 9 की मौत

नेशनल हाईवे में देर रात दर्दनाक हादसा, सड़क पर बैठे मवेशियों को ट्रक ने रौंदा, 9 की मौत

 राजनांदगांव : शहर राष्ट्रीय राजमार्ग में इंदामारा चौक के समीप देर रात अज्ञात ट्रक की ठोकर से सड़क पर बैठी मवेशियों की मौत हो गई। ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि एक के बाद एक मवेशियां ट्रक की चपेट में आती चले गई। जिससे गाय, बछड़े सहित 9 मवेशियों की मौत हुई है।

बताया जा रहा है कि ढाबे के ठीक सामने मवेशी सड़क के किनारे बैठी हुई थी, इस दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक द्वारा ओवरटेक करते हुए मवेशियों को अपनी चपेट में लिया गया । इस हादसे में घटनास्थल पर ही सड़क पर बैठी मवेशियों की मौत हो गई। उक्त घटना रात लगभग 2:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है । सुबह लोगों ने मवेशियों को सड़क पर मृत अवस्था में देखा और पुलिस प्रशासन को मामले की सूचना दी। ट्रक की तेज रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ट्रक की चपेट में आई मवेशिया कुछ दूर तक ट्रक के साथ ही घसीटते हुए चले गई।

हादसे की सूचना मिलने पर सुबह सीएसपी पुष्पेंद्र नायक और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। मवेशियों की मौत के मामले में सीएसपी का कहना है कि मृत मवेशियों को सम्मान पूर्वक दफनाया गया है। वहीं सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अज्ञात ट्रक और चालक की तलाश की जा रही है।

स्टेट कैपिटल रीजन से तेजी से होगा विकास, नागरिक सुविधाओं में आएगा नया आयाम : मुख्यमंत्री साय

स्टेट कैपिटल रीजन से तेजी से होगा विकास, नागरिक सुविधाओं में आएगा नया आयाम : मुख्यमंत्री साय

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि स्टेट कैपिटल रीजन से रायपुर, दुर्ग, भिलाई और राजनांदगांव सहित पूरे अंचल को   लाभ मिलेगा। इससे विकास कार्यों में तेजी आएगी और नगरीय सुविधाओं का विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों के चुनाव में जारी अटल विश्वास पत्र के सभी वादों को एक-एक कर पूरा किया जाएगा।

मंत्रिमंडल विस्तार की रेस में शामिल तीन विधायक देर रात मुख्यमंत्री निवास पहुँचे

मंत्रिमंडल विस्तार की रेस में शामिल तीन विधायक देर रात मुख्यमंत्री निवास पहुँचे

 रायपुर :- समय से कैबिनेट विस्तार की अटकलों के बीच पार्टी के वरिष्ठ विधायक ओर मंत्री मंडल की रेस में शामिल तीनों विधायक देर रात सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पहुँचे। बता दे इनमें राजेश अग्रवाल, गुरु खुशवंत साहेब और दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, तीनों नेताओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की और करीब दो घंटे तक बंद कमरे में चर्चा हुई। हालांकि बैठक का आधिकारिक एजेंडा सामने नहीं आया है, लेकिन राजनीतिक तौर पर इसे सीधे कैबिनेट विस्तार से जोड़ा जा रहा है।

बताया जा रहा है कि आगामी दिनों में छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल का विस्तार तय है। कई नए चेहरों को शामिल किए जाने की संभावना है। ऐसे में यह मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है। विधायकों की सीएम हाउस में मौजूदगी ने सियासी हलचल को और तेज कर दिया है।

 
 

दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार बने कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार जारी है। भाजपा के कई वरिष्ठ और युवा विधायक मंत्रिमंडल में शामिल होने की दौड़ में हैं। पार्टी नेतृत्व को सामाजिक समीकरणों और क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान रखते हुए फैसला करना है।

 

फिलहाल तीनों विधायकों की मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात ने एक बार फिर इस अटकल को पुख्ता कर दिया है कि छत्तीसगढ़ में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार पर बड़ा निर्णय सामने आने वाला है।

Weather Update : छत्तीसगढ़ के इन क्षेत्रों में आज होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना

Weather Update : छत्तीसगढ़ के इन क्षेत्रों में आज होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना

 रायपुर. नए मौसम सिस्टम के कारण प्रदेश में बारिश की गतिविधि बढ़ रही है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से हल्की राहत मिली है. दक्षिण छत्तीसगढ़ में आज असर देखने को मिल सकता है, यहां कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं कुछ इलाकों में बादल गरजने-चमकने के साथ बिजली गिरने के आसार बने हुए हैं. 

पिछले 24 घंटों में बस्तर और दुर्ग संभागों के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हुई. इस दौरान सबसे ज्यादा तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में दर्ज किया गया है. 

यहां हुई बारिश 

छिंदगढ़ 10, सुकमा 9, डौंडीलोहारा 9, बकावंड 8, बड़े बचेली 8, गादीरास 7, कटेकल्याण 7, दोरनापाल 7, बस्तर 6, गंगालूर 5, मर्दापाल 5, जगरगुंडा 5, भनपुरी 5, धनोरा 5, सरोना 5, लोहंडीगुड़ा 5, कुमरदा 4, नारायणपुर 4, बड़ेराजपुर 4, कुआकोंडा 4, बीजापुर 4 और कई स्थानों पर 4 सेमी से भी कम. 

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम 

राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रह सकते हैं. बादल गरजने-चमकने के साथ बूंदाबांदी की संभावना है. इस दौरान तापमान 24 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. 

कई जिलों में यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी 

बीजापुर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ मध्यम वर्षा की संभावना है. मौसम विभाग ने इन सभी क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, दुर्ग में हलकी वर्षा की संभावना है. इन क्षेत्रों में यलो अलर्ट जारी किया गया है. 

CG : मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच राजभवन पहुंचे विधायक अमर अग्रवाल, अटकलें तेज

CG : मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच राजभवन पहुंचे विधायक अमर अग्रवाल, अटकलें तेज

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार शाम राजभवन पहुंचकर राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट और तेज हो गई है। वहीं वरिष्ठ भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने राज्यपाल रमेन डेका से राज भवन पहुंचकर सौजन्य मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय पर हुई है जब राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक गतिविधियाँ तेज़ हो गई हैं।

92 नक्सलियों को ढेर करने वाले जांबाज अफसर को शौर्य चक्र से राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

92 नक्सलियों को ढेर करने वाले जांबाज अफसर को शौर्य चक्र से राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

 रायपुर। पखांजूर-टीआई लक्ष्मण केंवट को राष्ट्रपति शौर्य चक्र से सम्मानित करेंगी। टीआई लक्ष्मण केंवट ने बताया, 2007 में पुलिस में भर्ती होने के बाद बस्तर के अति संवेदनशील बीजापुर जिले में 2012 में पोस्टिंग हुई।

उस दौर में यहां भीषण नक्सली खौफ था। बस्तर के हालात देखकर रोंगटे खड़े हो गए, तब मन में दो सवालों को लेकर कश्मकश चल रही थी। पहला या तो नौकरी छोड़ वापस घर चले जाएं और दूसरा मौत का डर छोड़ नक्सलियों का डटकर सामना करें।

फिर एक सवाल आया कि अगर बस्तर में पोस्टिंग के डर से सभी नौकरी छोड़ देंगे तो बस्तर में रहने वालों का क्या होगा? तभी तय किया कि चाहे जो हो जाए नक्सलियों का डटकर मुकाबला करना है। साथ ही यह भी ठान लिया कि अपने बस्तर पोस्टिंग के दौरान 100 नक्सलियों को मार गिराना है।

23 मार्च 2014 को मैंने पहला एनकाउंटर किया, जिसके बाद आउट ऑफ टर्न प्रमोशन मिला। इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब तक 36 ऑपरेशनों में शामिल होकर 92 नक्सलियों का सफाया कर चुका हूं।

बुलेट पर लिखवाते हैं संख्या लक्ष्मण ने हर एनकाउंटर के बाद अपनी बुलेट पर मारे गए नक्सलियों के आंकड़े अपडेट कराते हैं। अभी उनकी बुलेट पर लिखा है- अब तक 83… संबंध में लक्ष्मण केंवट ने कहा कि 92 इतनी जल्दी पहुंच गया कि अपडेट करा ही नहीं पाया हूं।

लक्ष्मण ने 16 अप्रैल 2023 को कलपर की पहाड़ी में सबसे बड़े नक्सल ऑपरेशन में 187 जवानों की टीम का नेतृत्व किया। इसमें 29 नक्सलियों को घेरकर मारे गए थे। इसके बाद पूरे बस्तर में पुलिस का मनोबल इतना ऊंचा हो गया था कि एक के बाद एक लगातार ऑपरेशन करते नक्सलियों को मार रहे हैं।

हाल ही में मानपुर में हुए ऑपरेशन में उनके नेतृत्व में दो बड़े नक्सली विजय रेड्डी और लोकेश सलाम मारे गए। 100 नक्सलियों को मारे गिराने के लक्ष्य से वे मात्र 8 कदम दूर हैं।

सीएम साय ने सुपेला में नवीन जिला भाजपा कार्यालय का किया लोकार्पण

सीएम साय ने सुपेला में नवीन जिला भाजपा कार्यालय का किया लोकार्पण

 भिलाई। सीएम विष्णुदेव साय ने सुपेला में नवीन जिला भाजपा कार्यालय का लोकार्पण किया। यह कार्यालय संगठन की शक्ति को सुदृढ़ करेगा तथा कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा, उत्साह और समर्पण का केंद्र बनेगा।

नवीन कार्यालय से संगठन और सेवा के विस्तार के साथ ही भाजपा परिवार को और मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव , उपमुख्यमंत्री अरुण साव , प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय , विधायकगण, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बीजापुर आईईडी ब्लास्ट में डीआरजी जवान शहीद, सीएम साय ने जताया दुख, कहा- शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी

बीजापुर आईईडी ब्लास्ट में डीआरजी जवान शहीद, सीएम साय ने जताया दुख, कहा- शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नेशनल पार्क एरिया में नक्सिलयों के आईईडी ब्लास्ट में डीआरजी जवान दिनेश नाग शहीद हो गए. इस हमले में 3 अन्य जवान घायल हुए हैं. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में बीजापुर डीआरजी के जवान दिनेश नाग के शहीद होने एवं तीन जवानों के घायल होने की दु:खद सूचना मिली है. ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं. घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.

उन्होंने कहा कि बस्तर में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली हताश हैं और इसीलिए ऐसी कायराना हरकतें कर रहे हैं. डीआरजी के जवान दिनेश नाग की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी. नक्सलवाद का खात्मा हमारा संकल्प है और इस दिशा में हम हर हाल में सफल होंगे.

बता दें कि भोपालपटनम के उल्लुर इलाके में जवान सर्चिंग अभियान के लिए रवाना हुए थे. इस दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया. इसकी चपेट में आने से डीआरजी के जवान दिनेश नाग शहीद हो गए हैं. वहीं 3 जवान- भरत धीवर, पैकू इंला और मुंदारू राम कवासी घायल हुए हैं. फिलहाल घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. घटना के बाद इलाके में जवानों ने सर्चिंग अभियान तेज कर दिया गया है.

युवक ने पिता और बुआ को बेरहमी से मार डाला, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान…

युवक ने पिता और बुआ को बेरहमी से मार डाला, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान…

 कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में युवक ने पिता और बुआ की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने लोहे के सब्बल से मारकर दोनों को मौत के घाट उतारा है। सनसीखेज घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना से संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, घटना कर्वधा जिले के थाना पिपरिया क्षेत्र के ग्राम इंदौरी की है। आरोपी का नाम रामकुमार काठले 38 वर्ष है। रविवार को आरोपी रामकुमार काठले ने अपने पिता नारायण काठले, फुफु धरमीन बाई पर लोहे के सब्बल से प्राणघातक हमला कर हत्या कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पिपरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी ने जमीन बंटवारे को लेकर पिता से विवाद किया था। इसी दौरान आरोपी ने गुस्से में अपने पिता पर सब्बल से वार कर दिया। विवाद शांत करने पहुंची बुआ पर भी आरोपी ने सब्बल से वार किया। इस घटना में मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 00/2025, धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता में मामला पंजीबद्ध किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कश्यप के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मौके पर पंचनामा, देहाती मर्ग एवं अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर जाँच की जा रही है।

आरोपी का नाम

रामकुमार काठले (उम्र 38 वर्ष) ने अपने पिता नरायण काठले

1335 प्राचार्य पदों की पोस्टिंग पर विवाद, 11 शिक्षक पहुंचे हाई कोर्ट, पढ़े क्या है पूरा मामला

1335 प्राचार्य पदों की पोस्टिंग पर विवाद, 11 शिक्षक पहुंचे हाई कोर्ट, पढ़े क्या है पूरा मामला

 बिलासपुर। टी संवर्ग के 1335 पदों पर प्रिंसिपल की पोस्टिंग होनी है। इसके लिए डीपीआई ने काउंसलिंग का आदेश जारी कर दिया है। काउंसलिंग के लिए डीपीआई द्वारा बनाए गए मापदंड को चुनौती देते हुए संजय बडेरा सहित 11 लेक्चरर्स ने अपने अधिवक्ताओं के माध्यम से हाई कोर्ट में अलग-अलग याचिका दायर की है। याचिकाकर्ता शिक्षकों ने पोस्टिंग के लिए समान मापदंड व नियम की मांग करते हुए सभी 1355 शिक्षकों को काउसंलिंग में बुलाने की मांग की है। डीपीआई पर भेदभाव करने व दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप याचिका में लगाया है।

याचिकाकर्ताओं ने अपनी याचिका में लिखा है कि काउंसलिंग के लिए समान मापदंड अपनाने की मांग की गई है। इसके बाद भी इसे नहीं माना जा रहा है। प्रिंसिपल पद के लिए टी संवर्ग के 1335 शिक्षकों के साथ दोहरा मापदंड अपनाया जा रहा है। डीपीआई ऐसा कर भेदभाव कर रहा है। इससे पूरी प्रक्रिया दूषित हो जाएगी। एक ही पद पर पोस्टिंग के लिए दोहरा मापदंड क्यों अपनाया जा रहा है। यह समझ से परे है।

स्कूल शिक्षा विभाग में टी-संवर्ग के प्राचार्य पद पर 30 अप्रैल 2025 को 1335 व्याख्याता, व्याख्याता एल.बी.,प्रधान पाठक का प्रमोशन किया गया है एवं छ.ग. स्कूल शिक्षा विभाग के प्राचार्य प्रमोशन पत्र के कंडिका 3 में स्पष्ट निर्देशित है कि उपरोक्त समस्त 1335 पदों पर पदस्थापना कांउसिलिंग के माध्यम से की जायेगी। इसके लिए संचालक लोक शिक्षण को अधिकृत किया गया है।

राज्य सरकार के निर्देश पर डीपीआई को कांउसिलिंग पश्चात समस्त प्राचार्यों के पदस्थापना प्रस्ताव शासन को भेजना होगा। किन्तु लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा 14 अगस्त 2025 को सूचना जारी की गई जिसमें केवल 845 पदों पर पदस्थापना हेतु कांउसलिंग किया जाना बताया गया है। वर्तमान में 1366 पद रिक्त है एवं 1335 पद हेतु प्रमोशन आदेश जारी किया गया है। इस स्थिति में 491 पदोन्नत प्राचार्यों का कांउसलिंग से पदस्थापना नहीं किया जा रहा हैं।

याचिका में लिखा है कि स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा सभी 1335 पदोन्नत प्राचार्यों की पदस्थापना कांउसलिंग के माध्यम से किये जाने का निर्देश है। 20 अगस्त 2025 से होने वाले कांउसलिंग में निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है। 491 शिक्षकों को काउंसलिंग से अलग कर दिया है। इन्हें सीधे पदस्थापना दी जा रही है। मसलन जिस स्कूल में लेक्चरर हैं उसी स्कूल में प्रिंसिपल के पद पर पोस्टिंग हो जाएगी।

याचिका में यह मांग भी-

नियम विरूद्ध पदस्थापना को निरस्त कर समस्त 1335 प्राचार्यों का कांउसलिंग के माध्यम से पदस्थापना किया जाये।

कांउसलिंग प्राकिया की कंडिका 3 (1) व्याख्याता, व्याख्याता एल.बी. एवं प्रधान पाठक (मा.शा.) की आनुपतिक सूची 2:1:1 रखी गई है। यह व्याख्याता संवर्ग के साथ अन्याय है। 670 व्याख्याताओं का प्रमोशन प्राचार्य पद पर हुआ है। इनकी कांउसलिंग की जानी चाहिये इसके पश्चात व्याख्याता एल.बी. एवं प्रधान पाठक (मा.शा.) की कांउसलिंग की जाए।

चैतन्य बघेल को तीसरी बार 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल, ED की कस्टोडियल रिमांड पर कल होगी सुनवाई

चैतन्य बघेल को तीसरी बार 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल, ED की कस्टोडियल रिमांड पर कल होगी सुनवाई

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की 14 दिन की न्यायिक रिमांड अवधि समाप्त होने पर आज उन्हें विशेष कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें तीसरी बार 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में अब 1 सितंबर को सुनवाई होगी। मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चैतन्य बघेल की 5 दिन की कस्टोडियल रिमांड की मांग की थी, जिसपर कल यानी 19 अगस्त को सुनवाई होगी।21 जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) रायपुर जोनल कार्यालय की ओर से प्रेस नोट में दी गई जानकारी के अनुसार, ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल को उनके जन्मदिन 18 जुलाई को भिलाई निवास से धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत गिरफ्तार किया है। शराब घोटाले की जांच ईडी ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत एसीबी/ईओडब्ल्यू रायपुर द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस घोटाले के कारण प्रदेश के खजाने को भारी नुकसान हुआ और करीब 2,500 करोड़ रुपये की अवैध कमाई (पीओसी) घोटाले से जुड़े लाभार्थियों की जेब में पहुंचाई गई।

ईडी की जांच से पता चला है कि चैतन्य बघेल को 16.70 करोड़ रुपये की पीओसी प्राप्त हुई थी। उन्होंने उक्त पीओसी को मिलाने के लिए अपनी रियल एस्टेट फर्मों का इस्तेमाल किया था। यह पता चला है कि उन्होंने पीओसी की उक्त नकद राशि का उपयोग अपने रियल एस्टेट प्रोजेक्ट के विकास में किया था। पीओसी का उपयोग उनके प्रोजेक्ट के ठेकेदार को नकद भुगतान, नकदी के खिलाफ बैंक प्रविष्टियों आदि के माध्यम से किया गया था। उन्होंने त्रिलोक सिंह ढिल्लों के साथ भी मिलीभगत की और अपनी कंपनियों का उपयोग एक योजना तैयार करने के लिए किया जिसके अनुसार उन्होंने त्रिलोक सिंह ढिल्लों के कर्मचारियों के नाम पर अपने “विठ्ठलपुरम प्रोजेक्ट” में फ्लैटों की खरीद की आड़ में अप्रत्यक्ष रूप से 5 करोड़ रुपये प्राप्त किए। बैंकिंग ट्रेल है जो इंगित करता है कि लेन-देन की प्रासंगिक अवधि के दौरान, त्रिलोक सिंह ढिल्लों ने अपने बैंक खातों में शराब सिंडिकेट से भुगतान प्राप्त किया।

इसके अलावा, उन पर शराब घोटाले से उत्पन्न 1000 करोड़ रुपये से अधिक के पीओसी (POC) को संभालने का भी आरोप है। वह छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्कालीन कोषाध्यक्ष को पीओसी हस्तांतरित करने के लिए अनवर ढेबर और अन्य के साथ समन्वय करते थे। ईडी द्वारा की गई जांच से पता चला है कि इस शराब घोटाले से प्राप्त धनराशि को आगे निवेश के लिए बघेल परिवार के प्रमुख सहयोगियों को भी सौंप दिया गया था। इस धनराशि के अंतिम उपयोग की आगे जांच की जा रही है।

ईडी ने इससे पहले पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा, अरविंद सिंह, त्रिलोक सिंह ढिल्लों, अनवर ढेबर, ITS अरुण पति त्रिपाठी और पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक कवासी लखमा को इस मामले में गिरफ्तार किया था। फिलहाल, मामले में आगे की जांच जारी है।

गौरतलब है कि पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल ने सुप्रीम कोर्ट में ED द्वारा उनकी गिरफ्तारी और हिरासत की कार्रवाई को चुनौती देते हुए याचिका लगाई थी। याचिका में चैतन्य ने कहा था कि उनकी हिरासत गैरकानूनी है और कानूनी प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज करते हुए उन्हें पहले हाई कोर्ट जाने की सलाह दी थी। इसके बाद उन्होंने बिलासपुर हाई कोर्ट में ED की कार्रवाई के खिलाफ याचिका लगाई, जिस पर 12 अगस्त को हाई कोर्ट ने सुनवाई की और ईडी को नोटिस जारी कर 26 अगस्त तक जवाब मांगा है।

जेल अधीक्षक को भी दिए निर्देश

चैतन्य बघेल के वकील ने कोर्ट में बताया कि चैतन्य को जेल में पीने के लिए साफ पानी तक नहीं मिल रहा। जिस पर कोर्ट ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिए हैं। अब इस मामले की अगली सुनवाई 26 अगस्त को होगी।

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के खेल का भंडाफोड़,पास्टर सहित दो गिरफ्तार, हिंदू संगठनों ने मचाया बवाल

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के खेल का भंडाफोड़,पास्टर सहित दो गिरफ्तार, हिंदू संगठनों ने मचाया बवाल

 बिलासपुर। बीमारी ठीक करने के लिए चंगाई सभा का आयोजन करना और प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन का खेल करने का एक मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हिंदूवादी संगठनों में जमकर बवाल मचाया। संगठन के विरोध व शिकायत के बाद पुलिस ने एक पादरी सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पचपेड़ी थाना इलाके का है।

बिलासपुर जिले में हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। शहर के निचली बस्ती इलाके के अलावा ग्रामीण इलाकों में प्रार्थना सभा का आयोजन करना और प्रार्थना सभा में बीमारी ठीक करने का झांसा देकर मिशनरी से जुड़े लोग धर्मांतरण करा रहे हैं। ऐसे ही एक मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र में आया। हिंदूवादी संगठनों की शिकायत और मौके पर पहुंचकर हंगामा मचाने के बाद पुलिस ने धर्मांतरण कराने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पचपेड़ी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जोंधरा में रविवार को हिंदू संगठन से जुड़े लोगों व पदाधिकारियों ने धर्मांतरण का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। जब कार्यकर्ता गांव पहुंचे तब वहां एक मकान में भजन कीर्तन के बाद प्रार्थना सभा चल रही थी। प्रार्थना सभा में ईसाई समुदाय के लोगों को देखते ही संगठन के पदाधिकारियों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए जय श्रीराम का नारा लगाते हुए हंगामा मचाने लगे। घटना की सूचना पचपेड़ी पुलिस थाने को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा मचा रहे पदाधिकारियों को शांत कराया। संगठन के पदाधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने पास्टर सुखनंदन लहरे और उसके भाई रघुनंदन लहरे के खिलाफ धर्म स्वातंत्रय अधिनियम और बीएनएस की धारा 299 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी श्रवण कुमार टंडन ने बताया कि हिन्दू संगठन के लोगों ने ग्राम जोंधरा में प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मांतरण कराने की शिकायत की है। जिसके आधार पर सुखंनदन लहरे पास्टर और उसका भाई रघुनंदन लहरे के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है।

सीएम साय से राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित देवाशीष और मनतृप्त कौर ने की सौजन्य मुलाकात, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

सीएम साय से राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित देवाशीष और मनतृप्त कौर ने की सौजन्य मुलाकात, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राष्ट्रपति रोवर रेंजर अवार्ड से सम्मानित रोवर देवाशीष मखीजा और रेंजर मनतृप्त कौर संधू ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने दोनों प्रतिभाओं को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

देवाशीष ने बताया कि यह गौरवपूर्ण पुरस्कार चार वर्षों के अंतराल में देश भर से चयनित 16 प्रतिभागियों को प्रदान किया गया । गर्व की बात है कि इस बार छत्तीसगढ़ से तीन प्रतिभागियों ने यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में उन्हें तत्कालीन राज्यपाल श्रीमती अनुसुइया उइके द्वारा राज्यपाल पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा के साथ रेंजर मनतृप्त कौर के पिता गुरजीत सिंह संधू भी उपस्थित थे।

Breaking : महिला ने महानदी में लगाई ‘मौत की छलांग’! गोताखोर तलाश में जुटें

Breaking : महिला ने महानदी में लगाई ‘मौत की छलांग’! गोताखोर तलाश में जुटें

 रायपुर-आरंग।  राजधानी रायपुर के ग्राम पारागांव में नेशनल हाईवे 53 पर महानदी पुल से एक शादीशुदा महिला मौत की छलांग लगा दी. बताया जाता है कि ये घटना आज सोमवार सुबह की है. सूचना मिलते ही आरंग पुलिस और गोताखोर की टीम मौके पर पहुंचे है, वही गोताखोर की टीम महिला की तलाश कर रही है. ये पूरा मामला आरंग थाना क्षेत्र का है.

आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि, स्वाति त्रिवेदी उम्र (27 वर्ष) रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए अपने मायके पारागांव आई थी. महानदी पुल पर स्कूटी और रेलिंग में दुपट्टा बंधा है. जिससे महिला की नदी  में कूदने की आशंका है, गोताखोर महानदी में महिला की तलाश कर रहे हैं.

आपको बता दें स्वाति त्रिवेदी की शादी दो साल पूर्व रायपुर निवासी अजय त्रिवेदी के साथ हुई थी. दोनों को ढाई माह का बच्चा भी है. इस घटना के बाद घर में मातम छा गया है, परिजनों का रो – रोकर बुराहाल है.

Breaking : बीजापुर में नक्सलियों का खुनी खेल, IED Blast में DRG जवान शहीद, 3 झुलसे

Breaking : बीजापुर में नक्सलियों का खुनी खेल, IED Blast में DRG जवान शहीद, 3 झुलसे

 बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले बीजापुर में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, भोपालपटनम के उल्लुर इलाके के जंगलों में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया, जिसकी चपेट में आने से डीआरजी के जवान दिनेश नाग शहीद हो गए. वहीं 3 जवान घायल बताये जा रहें हैं.बीजापुर पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि, भोपालपटनम के उल्लुर इलाके में जवान सर्चिंग अभियान के लिए रवाना हुए थे. तभी नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया. इसकी चपेट में आने से डीआरजी के जवान दिनेश नाग शहीदहो गए हैं. वहीं 3 जवान – भरत धीवर, पैकू इंला और मुंदारू राम कवासी घायल हुए हैं. जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है जहां वे खतरे से बाहर हैं. इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है.

CG : तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत से मां-बेटे समेत 3 लोगों की मौत

CG : तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत से मां-बेटे समेत 3 लोगों की मौत

 बलौदाबाजार। जिले में रविवार को 2 बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार मां-बेटे समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 बच्चे घायल हुए हैं। इनमें एक ढाई साल और एक 4 साल का है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों का नाम तेजेश्वर प्रसाद नेताम (22), राजा ध्रुव (32) और सोनारिन ध्रुव (70) है। राजा ध्रुव और सोनारिन ध्रुव मां-बेटे हैं, जो पारागांव के निवासी थे। वहीं तेजेश्वर प्रसाद नेताम दूसरी बाइक पर सवार था, जो ढाबाडीह का निवासी था।

दरअसल, 17 अगस्त दिन रविवार को सुबह 10 बजे के आसपास तेजेश्वर नेताम रायपुर से अपने गांव ढाबाडीह जा रहा था, जबकि दूसरी बाइक पर राजा ध्रुव उसकी मां सोनारिन ध्रुव, परिवार के 2 बच्चे 4 वर्षीय परसराम ध्रुव और ढाई वर्षीय मनीषा ध्रुव भी सवार थे।”

इस दौरान दोनों की बाइक तेज रफ्तार में थी। ढाबाडीह के पास सोनबरसा जंगल पहुंचे ही थे कि दोनों बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर ही राजा ध्रुव, उसकी मां सोनारिन ध्रुव और तेजेश्वर प्रसाद नेताम की मौत हो गई। वहीं बच्चे परसराम ध्रुव और मनीषा ध्रुव घायल हो गए।