CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
अब कोई गरीब कच्चे मकान में नहीं रहेगा, सबके बनेंगे पक्के मकान : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

अब कोई गरीब कच्चे मकान में नहीं रहेगा, सबके बनेंगे पक्के मकान : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

 रायपुर: केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि व किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज अम्बिकापुर में आयोजित “मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम में शामिल हुए। सरगुजा संभाग के मुख्यालय अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की। केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और पीएम जनमन के आवास हितग्राहियों को उनके पूर्ण हो चुके आवास की चाबी सौंपी और उन्हें शुभकामनाएं दी।

केन्द्रीय मंत्री ने आवास का निर्माण प्रारंभ करने वाले हितग्राहियों के आवास का भूमिपूजन कर उन्हें आवास स्वीकृति पत्र भी प्रदान किया। केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के नवनिर्मित 51 हजार आवासों में हितग्राहियों को गृह प्रवेश भी करवाया और उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्व सहायता समूह की दीदियों, लखपति दीदियों को सम्मानित किया तथा अमृत सरोवर पोर्टल का शुभारंभ किया।

 अब कोई गरीब कच्चे मकान में नहीं रहेगा, सबके बनेंगे पक्के मकान : केंद्रीय मंत्री श्री चौहान

केन्द्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोई गरीब कच्चे मकान में नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि नया सर्वे हो रहा है और जिनके कच्चे मकान हैं, उनके पक्के मकान बनाए जाएंगे।  उन्होंने कहा कि हमने वादा किया था कि डबल इंजन की सरकार बनी तो सबको पक्के मकान बनाकर देंगे, हमारी सरकार बनते ही हमने अपना वादा निभाया।  छत्तीसगढ़ में जो पात्र हितग्राही थे सबके आवास अब स्वीकृत हो गए हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत का उदय हो रहा है। हमारा संकल्प विकसित भारत के निर्माण का है। विकसित छत्तीसगढ़ बनेगा। उन्होंने लखपति दीदी योजना का जिक्र करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में तीन लाख लखपति दीदी बनीं हैं। आने वाले समय में 4 लाख लखपति दीदी बनाएंगे। महिला स्व-सहायता से जुड़ी हर दीदी को लखपति बनाएंगे। गांव के हर एक गरीब को रोजगार से जोड़कर उसकी आमदनी बढ़ाएंगे।

खेती को बनाएंगे फायदे का धंधा

केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि खेती को फायदे का धंधा बनाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में धान की फसल 3100 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से खरीद रहे हैं। किसानों की आय को बढ़ा रहे हैं। मेरे पास 16000 से अधिक कृषि वैज्ञानिक है।

29 मई से 12 जून तक कृषि वैज्ञानिक गांवों में आएंगे और 15 से 20 गांवों के किसी सेंटर पर किसानों के साथ बैठकर कृषि को फायदे का धंधा बनाने के लिए चर्चा करेंगे। किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए क्या-क्या किया जाए, वे आपके बीच जाएंगे, आपकी समस्या को सुनेंगे, आपके खेत को देखेंगे, मिट्टी-मिट्टी का परीक्षण करेंगे कि खेत किस प्रकार की फसल के लिए उपयुक्त है। खरीफ फसलों की तैयारी के लिए सुझाव देंगे। खेती के साथ पशुपालन, उद्यानिकी जैसी गतिविधियों को प्रोत्साहित करेंगे।

 अब कोई गरीब कच्चे मकान में नहीं रहेगा, सबके बनेंगे पक्के मकान : केंद्रीय मंत्री श्री चौहान

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि आज जिन 51000 हितग्राही को अपने घर का चाबी मिल रही है उन सभी को शुभकामनाएं। इसके साथ आपको बिजली, पानी सभी सुविधा मिलेगी। एक साथ कई सुविधा दे रहे हैं ताकि आपके जीवन में कोई भी अभाव ना रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नक्सल प्रभावित जिले में 15 हजार आवास की स्वीकृति दी है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में लेबर बजट बढ़ा दिया जाएगा। घर बनाने के लिए हितग्राहियों को 90 दिन की मजदूरी भी दी जाती है।  उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए भारतीय सेना के वीर जवानों के शौर्य और वीरता को नमन किया। उन्होंने कहा कि भारत अब सहने वाला नहीं, जवाब देने वाला राष्ट्र बन चुका है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए विशेष कर सरगुजा संभाग के लिए सौभाग्य का दिन है। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास देने वाले केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान छत्तीसगढ़ की पावन भूमि में पधारे है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि  13 दिसम्बर को हमारी सरकार बनते ही 14 दिसम्बर की पहली कैबिनेट बैठक में हमने पहला काम 18 लाख आवास की स्वीकृति देने का किया।

 अब कोई गरीब कच्चे मकान में नहीं रहेगा, सबके बनेंगे पक्के मकान : केंद्रीय मंत्री श्री चौहान

पात्र हितग्राहियों को उपलब्ध कराएंगे आवास

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अभी आवास प्लस-प्लस का सर्वे चल रहा है। सब से आग्रह है कि 15 मई तक सर्वेक्षण में अपना नाम जुड़वा लें। इस बार आवास के लिए पात्रता में कई छूट दी गई हैं। जिनके पास पांच एकड़ असिंचित जमीन या ढाई एकड़ सिंचित जमीन है, जिनकी मासिक आय 15 हजार रूपए तक है, जिनके पास मोटर सायकल हैं उन्हें भी प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए पात्र माना गया है।

आम जनता की समस्या के समाधान के लिए प्रदेश में चल रहा है सुशासन तिहार

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए 3 चरणों में सुशासन तिहार चल रहा है। पहले चरण में लोगों से आवेदन लिए गए, दूसरे चरण में उनका समाधान किया गया और तीसरे चरण में समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं और मंत्रिगण समाधान शिविर में शामिल हो रहे हैं। विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है और समीक्षा बैठक आयोजित किया जा रहा है।

अभी तक मैं 11 जिले का दौरा कर चुका हूं ।  मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने मोदी की अधिकांश गारंटियों को पूरा कर लिया है। रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम का दर्शन करा रहे हैं। तीर्थदर्शन योजना पुनः प्रारंभ की गई है। छत्तीसगढ़ मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त राज्य बनने की ओर तेजी से अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि 1460 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र प्रारंभ किए गए हैं। आने वाले 6 महीने में 5 हजार पंचायतों में इनकी स्थापना की जाएगी और जल्द ही सभी पंचायतों में इन सुविधा केन्द्रों की स्थापना होगी। इन केन्द्रों में हितग्राही महतारी वंदन योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी योजनाओं की राशि का आहरण कर सकेंगे और आय, जाति प्रमाण पत्र आदि बनवा सकेंगे।

 अब कोई गरीब कच्चे मकान में नहीं रहेगा, सबके बनेंगे पक्के मकान : केंद्रीय मंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमि के पंजीयन में अनेक रिफॉर्म किए गए हैं। अब रजिस्ट्री करते ही नामांतरण का काम हो जाएगा ये बहुत बड़ा रिफॉर्म है। रजिस्ट्री की प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाया गया है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने देश भर के कई आवासहीन परिवारों के लिए एक नई उम्मीद जगाई है बेघर परिवारों को इस योजना के माध्यम से मिल रहे पक्के मकान ने न केवल लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाया है बल्कि उन्हें एक सुरक्षित और स्थाई आवास भी प्रदान किया है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं, उनके सपनों को फलीभूत करते हुए आज के दिन गृह प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में किया जा रहा है।  कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम, लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े,  राज्य सभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, सांसद श्री चिंतामणि महाराज, सरगुजा संभाग के सभी विधायकगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी  संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

कलेक्टर का बड़ा एक्शन : 22 कर्मचारियों को थमाया शो-कॉज नोटिस,जाने पूरा मामला…!!

कलेक्टर का बड़ा एक्शन : 22 कर्मचारियों को थमाया शो-कॉज नोटिस,जाने पूरा मामला…!!

 गरियाबंद। कलेक्टर बी.एस. उइके ने आज भी प्रधानमंत्री आवास योजना की गहन समीक्षा की। उन्होंने छुरा पहुंचकर ब्लॉक अंतर्गत चल रहे पीएम आवास एवं जनमन आवास योजना के कार्यों के संबंध में बैठक लेकर विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर ने पीएम आवास की धीमी प्रगति एवं कार्य अपूर्णता पर गहरी नाराजगी जताते हुए कुल 22 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। इनमें 13 ग्राम पंचायत सचिव, 3 रोजगार सहायक, 5 तकनीकी सहायक एवं 1 विकासखंड समन्वयक शामिल है।

नोटिस पाने वालों सचिवों में ग्राम पंचायत मुढ़ीपानी, गायडबरी, कसेकेरा, नवापारा भ, कोसमी, मेढ़कीडबरी, भरवामुड़ा, रसेला, कनेसर, द्वारतरा, मुड़ागांव, पंडरीपानी गोंड एवं मुरमुरा के सचिव शामिल है। इसी प्रकार 5 तकनीकी सहायक लक्ष्मीकांत साहू, पवन ध्रुव, प्रियेश वर्मा, दिव्या साहू एवं विनय वर्मा तथा ग्राम रसेला, द्वारतरा एवं मेढ़कीडबरी के रोजगार सहायक एवं विकासखण्ड समन्वयक हर्षा वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये। कलेक्टर ने ब्लॉक में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत सभी कार्यों का गंभीरतापूर्वक क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधितों को दिए।

उन्होंने पंचायत वार स्वीकृत कार्यों, प्रगतिरत, हितग्राहियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किश्त आबंटन एवं अप्रारंभ कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अप्रारंभ कार्यों को जल्द शुरू करने और जारी कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में जिला पंचायत सीईओ जीआर मरकाम, अपर कलेक्टर नवीन भगत, एसडीएम नेहा भेड़िया, सीईओ जनपद छुरा सतीश चन्द्रवंशी सहित पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, आवास मित्र एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि छुरा ब्लॉक अंतर्गत कुल 6 हजार 379 आवास वर्ष 2024-25 अंतर्गत स्वीकृत किये गये है। इनमें से 1 हजार 459 आवास पूर्ण हो चुके है। शेष प्रगतिरत है। कलेक्टर ने पीएम आवास योजना अंतर्गत धीमी प्रगति वाले पंचायतों के अधिकारी कर्मचारियों को सक्रिय होकर प्राथमिकता में कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यों का जिओ टैगिंग भी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि पीएम आवास योजना अंतर्गत सर्वे, जिओ टैगिंग, इंस्टॉलमेंट के नाम से अवैध वसूली की शिकायत नहीं आनी चाहिए। इस संबध में शिकायत पाये जाने पर संबंधितों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित करने कोई लापरवाही न बरते। सर्व संबंधित सक्रियता एवं गंभीरतापूर्वक कार्य करते हुए लोगों को योजना से लाभान्वित कराये।

कलेक्टर उइके ने बैठक में कहा कि शासन के मंशानुसार हितग्राहियों के आवास समय पर पूर्ण हो, जिससे उन्हें आवास योजना का लाभ आसानी से मिल सके। आवास योजना की लगातार शासन स्तर से भी समीक्षा हो रही है। हितग्राहियों को लाभान्वित करने मैदानी अमले सक्रिय होकर गंभीरतापूर्वक कार्य करे। उन्होंने जनमन योजना अंतर्गत बन रहे आवासों की भी जानकारी ली। साथ ही संबंधित क्षेत्र के अधिकारी कर्मचारियों को कार्यों में तेजी लाते हुए शेष कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।

शराब दुकान के पास गाली गलौज कर युवक को चाकू मारने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

शराब दुकान के पास गाली गलौज कर युवक को चाकू मारने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

 तिल्दा नेवरा: थाना प्रभारी सत्यम सिंह श्याम से प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवान यादव निवासी बैजनाथ लेबर काॅलोनी गैतरा का अपने साथी हमीद अली के साथ सामान लेने तिल्दा आया था, तथा दोनो सामान खरीदकर नेवरा शराब दुकान गये थे, जहाॅ पर हमीद अली का तीन युवको के साथ वाद विवाद हुआ, जिसमें तीनो युवको के द्वारा हमीद अली को गंदी गंदी गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट करते हुये उसकी हत्या करने की नियत से अपने पास रखे लोहे के चाकू से पेट में जोरदार वारकर प्राणघातक चोट पहुॅचाकर भाग गये, जिसकी रिपोर्ट दर्ज की गई, जिसके बाद मुखबिर की सूचना पर संदेही/आरोपियो को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर सभी ने अपना अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त लोहे का धारदार चाकू व लोहे का कड़ा जब्त किया गया है।

तीनो आरोपियों के नाम

राज सेंदरे,
विक्रांत लाहोरे ,
समीर श्रवण उर्फ करिया सभी निवासी बुधवारी बाजार वार्ड क्र0 06 नेवरा, थाना तिल्दा नेवरा को धारा 296, 115(2), 351(2), 109, 3(5) बी0एन0एस0 एवं 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड हेतु माननीय न्यायालयपेश किया गया जहा से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

CG : लाल आतंक को बड़ा झटका; 5 महिला समेत 16 लाख के इनामी 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर

CG : लाल आतंक को बड़ा झटका; 5 महिला समेत 16 लाख के इनामी 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर

 सुकमा : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सल उन्मूलन के तहत लाला आतंक को बड़ा झटका लगा है. 14 सक्रिय नक्सलियों ने पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों के सामने सरेंडर किया है. जिसमें 5 महिला नक्सली भी शामिल हैं.

एसपी सुकमा किरण चह्वाण ने बताया कि सुकमा जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान और नियद नेल्लानार योजना से प्रभावित होकर आज 14 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. जिसमें प्लाटून नंबर 26, केरलापाल एरिया कमेटी और अन्य आरपीसी, जिसमें पालीगुड़ा के सदस्य शामिल हैं. सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा. इसके अलावा छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण नीति के अंतर्गत जो भी लाभ निर्धारित हैं, वे सभी प्रदान किए जाएंगे.

छत्तीसगढ़ की पहचान बनेगा नया विधानसभा भवन: सितम्बर 2025 तक निर्माण हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश

छत्तीसगढ़ की पहचान बनेगा नया विधानसभा भवन: सितम्बर 2025 तक निर्माण हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश

51 एकड़ क्षेत्र में बन रहा है भव्य और आधुनिक सुविधाओं से युक्त विधानसभा परिसर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की उच्च स्तरीय समीक्षा

रायपुर : नवा रायपुर के सेक्टर-19 में 51 एकड़ भूमि पर छत्तीसगढ़ की नवीन विधानसभा का निर्माण तीव्र गति से जारी है। अब तक 95 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण हो चुका है। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री निवास में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में निर्माण की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की और इसे सितम्बर 2025 तक हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि यह भवन छत्तीसगढ़ की लोकतांत्रिक चेतना और सांस्कृतिक गरिमा का प्रतीक बनेगा। इसकी भव्यता और कार्यक्षमता नई पीढ़ी को प्रेरित करेगी।

नवीन विधानसभा भवन के निर्माण कार्यों को तीन प्रमुख विंगों में विभाजित किया गया है—विधानसभा सचिवालय, विधानसभा सदन और सेंट्रल हॉल परिसर। इनमें दर्शक दीर्घा, मीडिया दीर्घा, सभागृह कक्ष, पुस्तकालय, विद्युतीकरण, वातानुकूलन, डामरीकरण, उद्यानिकी, जल एवं विद्युत आपूर्ति, आंतरिक साज-सज्जा और फिक्स्ड फर्नीचर का कार्य तीव्र गति से जारी है।

हर विभाग की जिम्मेदारी तय: समन्वय से बनेगा आदर्श परिसर
बैठक में लोक निर्माण विभाग, उद्यानिकी, संस्कृति विभाग और चिप्स द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। सभी विभागों को निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

सुरक्षा और ऊर्जा संरक्षण का समावेश: फायर फाइटिंग से लेकर सोलर पैनल तक
विधानसभा परिसर में फायर फाइटिंग सिस्टम, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, अत्याधुनिक ऑडियो-वीडियो प्रणाली, 300 किलोवॉट सोलर पैनल और 500 सीटर ऑडिटोरियम की स्थापना की जा रही है, जिससे यह परिसर पर्यावरणीय दृष्टि से भी आदर्श उदाहरण बने।

संस्कृति का संगम: छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति पर आधारित संग्रहालय भी होगा शामिल
संस्कृति विभाग द्वारा परिसर में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति को समर्पित संग्रहालय का निर्माण भी किया जाएगा, जो राज्य की सांस्कृतिक विविधता और धरोहर को प्रदर्शित करेगा।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव  सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानन्द, मुकेश बंसल, डॉ. बसवराजू एस, विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 Breaking : साय कैबिनेट की बैठक आज , कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Breaking : साय कैबिनेट की बैठक आज , कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में  बुधवार 14 मई 2025 को  सवेरे 11.30 बजे राज्य मंत्रिपरिषद ( केबिनेट ) की बैठक अटल नगर नवा रायपुर स्थित मंत्रालय  (महानदी भवन ) में आयोजित होगी।

“मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बांटीं 51 हजार घरों की चाबियाँ, दिखा आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार….

“मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बांटीं 51 हजार घरों की चाबियाँ, दिखा आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार….

 रायपुर: केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित “मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. इस भव्य आयोजन में वे प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और पीएम जनमन के तहत नवनिर्मित 51 हजार आवासों के हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराकर और उन्हें खुशियों की चाबी सौपेंगे. इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्व सहायता समूह की लखपति दीदियों को सम्मानित किया जाएगा.

इस विशेष आयोजन में चौहान नवनिर्मित 51 हजार पीएम आवास योजना के लाभार्थियों का गृह प्रवेश करवाएंगे. इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्व सहायता समूह की लखपति दीदियों को सम्मानित किया जाएगा.

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कर रहे हैं. अति विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह उपस्थित हैं. वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी शिरकत किये हैं.

BREAKING : बड़ी संख्या में अधीक्षक भू अभिलेख और तहसीलदारों का प्रमोशन, बने डिप्टी कलेक्टर, आदेश जारी

BREAKING : बड़ी संख्या में अधीक्षक भू अभिलेख और तहसीलदारों का प्रमोशन, बने डिप्टी कलेक्टर, आदेश जारी

 रायपुर : राज्य सरकार ने 4 अधीक्षक भू अभिलेख / 14 तहसीलदारों को राज्य प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ श्रेणी वेतमान में डिप्टी कलेक्टर के पद पर पद्दोन्नत किया है।

सरकारी कर्मचारियों और उनके आश्रितों के इलाज के लिए जारी हुई निजी अस्पतालों की सूची

सरकारी कर्मचारियों और उनके आश्रितों के इलाज के लिए जारी हुई निजी अस्पतालों की सूची

 रायपुर। स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी कर्मचारियों और उनके आश्रितों के इलाज के लिए प्रदेश और देश के 195 निजी अस्पतालों को मान्यता दी है। यह सूची 31मार्च 26 तक के लिए मान्य होगी। देखें पूरी सूची :

मई में ही दस्तक देगा मानसून! IMD ने कई राज्यों में भारी बारिश को लेकर जारी किया अपडेट

मई में ही दस्तक देगा मानसून! IMD ने कई राज्यों में भारी बारिश को लेकर जारी किया अपडेट

 देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है और अब दक्षिण-पश्चिम मानसून ने भी दस्तक देना शुरू कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार को बताया कि मानसून बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्सों, दक्षिण अंडमान सागर, निकोबार द्वीप समूह और उत्तर अंडमान सागर के कुछ इलाकों तक पहुंच चुका है।

निकोबार में झमाझम

पिछले दो दिनों में निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 3-4 दिनों में मानसून दक्षिण अरब सागर, मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के बाकी हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ क्षेत्रों तक और आगे बढ़ सकता है।

मानसून के पक्ष में मौसम

IMD ने बताया कि बंगाल की खाड़ी, निकोबार द्वीप और अंडमान सागर के ऊपर पछुआ हवाएं तेज़ी से बह रही हैं, जिनकी गति समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर 20 समुद्री मील से भी अधिक हो गई है। कुछ स्थानों पर यह प्रभाव 4.5 किमी तक देखा जा रहा है। इसके साथ ही ‘आउटगोइंग लॉन्गवेव रेडिएशन’ (OLR) में भी कमी आई है, जो क्षेत्र में घने बादलों की मौजूदगी और मानसून की सक्रियता का संकेत है।

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

IMD के अनुसार

  • छत्तीसगढ़ में 13 से 15 मई के बीच आंधी, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।
  • मध्य प्रदेश में 13 से 16 मई के बीच वर्षा होने की संभावना है।
  • उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 14 व 15 मई को बारिश की संभावना है।
  • गंगा के मैदानी इलाकों में पश्चिम बंगाल में 14 मई को और झारखंड में 15 व 16 मई को बारिश हो सकती है।
  • केरल में 27 मई तक रुक-रुक कर बारिश जारी रह सकती है।

इस साल मानसून की समय से पहले एंट्री ने उम्मीदें बढ़ा दी हैं कि खेती-किसानी और तापमान से राहत दोनों ही मोर्चों पर सकारात्मक असर देखने को मिलेगा।

अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों’ की केंद्रीय मंत्री चौहान ने की सराहना, कहा…

अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों’ की केंद्रीय मंत्री चौहान ने की सराहना, कहा…

 रायपुर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मंत्रालय (महानदी भवन) में पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा कृषि विभाग के कार्यों की व्यापक समीक्षा की। बैठक में राज्य और केंद्र की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की गई और भावी विकास रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ सरकार की प्रतिबद्धता और प्रशासनिक कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्य ने कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए उन्नत गांव और खुशहाल किसान की अवधारणा को सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बैठक में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण विकास और कृषि को राज्य की रीढ़ मानती है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं, बल्कि गांवों की समग्र समृद्धि सुनिश्चित करना है। किसानों की आय बढ़ाना, रोजगार के अवसर पैदा करना और बुनियादी ढांचे को मजबूत करना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने यह भी रेखांकित किया कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य के सुदूर और वंचित क्षेत्रों तक विकास की पहुंच बनाना एक साझी ज़िम्मेदारी है, जिसको पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार दृढ़ संकल्पित है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाना, डिजिटल सेवाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाना और युवाओं को कौशल आधारित रोजगार देना ही वास्तविक सुशासन है। उन्होंने कहा कि हमारी रणनीति योजनाओं को सिर्फ आंकड़ों तक सीमित रखने की जगह जन-जीवन में बदलाव लाने की है।

बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘अमृत सरोवर’ योजना को स्थानीय आजीविका से जोड़ने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीणों को रोजगार मिलेगा और जलसंरक्षण की दिशा में ठोस परिणाम सामने आएंगे। राज्य सरकार के आग्रह पर केंद्रीय मंत्री चौहान ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत श्रमिक बजट के पुनरीक्षण का आश्वासन दिया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने स्वीकृत आवासों के शीघ्र निर्माण और हो रहे नये सर्वे के भौतिक सत्यापन पर बल दिया।

केन्द्रीय मंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सराहना करते हुए विशेष रूप से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संचालित नियद नेलानार योजना के अंतर्गत हो रहे निर्माण कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह योजना विकास को राज्य के सुदूर और चुनौतीपूर्ण भूभागों तक पहुंचा रही है। केंद्रीय मंत्री ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों में शुरू किए गए ‘अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों’ की सराहना की और इसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था में डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में क्रांतिकारी कदम बताया। उन्होंने सुझाव दिया कि इस नवाचार का अध्ययन कर इसे अन्य राज्यों में भी लागू किया जाए।

कृषि क्षेत्र की समीक्षा करते हुए चौहान ने कहा कि किसानों की आय वृद्धि के लिए केवल पारंपरिक खेती नहीं, बल्कि पशुपालन, बागवानी, मत्स्य पालन जैसे एलाइड क्षेत्रों में भी प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, उन्नत बीजों, जैविक खेती और फसल चक्र अपनाने को प्रोत्साहित किया। केंद्र सरकार द्वारा शीघ्र शुरू की जा रही विशेष पहल की जानकारी देते हुए चौहान ने बताया कि वैज्ञानिकों की टीम राज्य के विभिन्न जिलों का भ्रमण कर किसानों को व्यावहारिक और वैज्ञानिक कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण देगी। उन्होंने राज्य सरकार से इस पहल में सक्रिय भागीदारी का आग्रह किया।

बैठक के समापन पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कृषि एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में अभिनव प्रयोगों और प्रतिबद्धता के साथ छत्तीसगढ़ को विकास के नए शिखर पर पहुंचाएंगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने आश्वासन दिया कि छत्तीसगढ़ सरकार इस साझा संकल्प को जमीनी हकीकत में बदलने के लिए हरसंभव कदम उठाएगी।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, प्रमुख सचिव पंचायत विभाग निहारिका बारिक, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, भारत सरकार के भूमि संसाधन विभाग के अपर सचिव आर. आनंद, ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव अमित शुक्ला, कृषि मंत्रालय के सलाहकार नवीन कुमार विद्यार्थी, कृषि उत्पादन आयुक्त शहला निगार, लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, छत्तीसगढ़ में 3 लाख से ज्यादा PM आवास किए मंजूर…

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, छत्तीसगढ़ में 3 लाख से ज्यादा PM आवास किए मंजूर…

 रायपुर। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस में छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) को लेकर कई बड़े ऐलान किए और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो वादा किया था उसे निभाया है। आज छत्तीसगढ़ के 3,00,767 पात्र हितग्राहियों को PM आवास की स्वीकृति दी जा रही है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने PM आवास योजना के लिए केंद्र से आई राशि को राज्य में पात्र हितग्राहियों तक नहीं पहुंचाया जिसके चलते लाखों जरूरतमंद परिवार घर से वंचित रह गए। शिवराज सिंह चौहान ने कहा की गरीब को घर न देना एक पाप था। भाजपा ने 18 लाख PM आवास देने का वादा किया था आज हम उसे पूरा कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में ‘मोर आवास मोर अधिकार’ आंदोलन हुआ था क्योंकि लोगों को उनका हक नहीं मिल रहा था। भाजपा सरकार ने उसी अधिकार को सुनिश्चित किया है। शिवराज ने कहा कि 15,000 आत्मसमर्पित नक्सलियों को भी PM आवास की सुविधा दी गई है। इसके अलावा PM जनमन योजना के तहत हजारों घर बने हैं और छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा सड़कों का निर्माण भी इसी योजना के तहत हुआ है।

कृषि मंत्री के तौर पर उन्होंने कहा कि सरकार ‘लैब टू लैंड’ के तहत किसानों तक वैज्ञानिक सलाह पहुंचा रही है। इसके लिए चार वैज्ञानिकों की टीम जिलों में जाकर किसानों से खेती-बाड़ी पर चर्चा करेगी।कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा की तू इधर-उधर की बात न कर बता काफिला क्यों लुटा। उन्होंने कांग्रेस की तुलना ‘नाच न जाने आंगन टेढ़ा’ से की और कहा कि PM आवास योजना पर आरोप लगाने वाली कांग्रेस की खुद की नीयत और नीति दोषपूर्ण रही है।

Cabinet Meeting : साय कैबिनेट की बैठक कल, लिए जा सकते है कई महत्वपूर्ण निर्णय

Cabinet Meeting : साय कैबिनेट की बैठक कल, लिए जा सकते है कई महत्वपूर्ण निर्णय

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आगामी बुधवार, 14 मई 2025 को छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक अटल नगर नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में सुबह 11:30 बजे शुरू होगी। कयास लगाया जा रहा है कि बैठक में कई अहम विषयों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है।

 
 गर्भपात की दवा खाने से गर्भवती युवती की मौत, परिजनों ने प्रेमी पर लगाए गंभीर आरोप

गर्भपात की दवा खाने से गर्भवती युवती की मौत, परिजनों ने प्रेमी पर लगाए गंभीर आरोप

 अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 22 वर्षीय युवती की मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने युवती के प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाया है कि उसने प्रिया को गर्भपात की दवा दी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और अंततः उसकी मृत्यु हो गई।

घटना का विवरण


कोतवाली थाना क्षेत्र के महामायापारा निवासी प्रिया पावले अपनी मां और परिवार के साथ रहती थी। पास में रहने वाले युवक से उसके प्रेम संबंध थे। बताया जा रहा है कि युवती गर्भवती थी, लेकिन इसकी जानकारी परिजनों को नहीं थी। रविवार को युवती को पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उसकी छोटी बहन उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गई। रास्ते में युवक और उसके चाचा र्मा मिले और अस्पताल पहुंचे। लेकिन जब अस्पताल में ब्लड की जरूरत पड़ी, तो दोनों वहां से चले गए और वापस नहीं लौटे।

परिजनों का आरोप


युवती की मां के अस्पताल पहुंचने पर बेटी बेसुध हालत में थी। अस्पताल स्टाफ ने बताया कि बेटी ने गर्भपात की गोली खाई थी, जिसके कारण उसकी हालत बिगड़ी। शाम 5:07 बजे इलाज के दौरान प्रिया ने दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि युवक ने ही उसके बेटी को यह गोली दी थी।

पुलिस जांच में जुटी


पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और प्रिया की मां व बहन के बयान दर्ज किए हैं। पोस्टमार्टम महिला डॉक्टर की निगरानी में करवाया गया, और शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

संदेश: यह घटना समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी है। गर्भपात जैसी संवेदनशील प्रक्रिया को चिकित्सकीय सलाह के बिना अपनाना जानलेवा हो सकता है। जागरूकता, सही जानकारी और चिकित्सकीय मार्गदर्शन के अभाव में ऐसी दुखद घटनाएं सामने आती हैं। हम सभी को चाहिए कि ऐसी परिस्थितियों में संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कदम उठाएं।

BREAKING : CM साय और केंद्रीय मंत्री शिवराज कर रहें हैं पंचायत, ग्रामीण विकास एवं कृषि विभाग के कार्यों की समीक्षा

BREAKING : CM साय और केंद्रीय मंत्री शिवराज कर रहें हैं पंचायत, ग्रामीण विकास एवं कृषि विभाग के कार्यों की समीक्षा

 रायपुर : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मंत्रालय में पंचायत, ग्रामीण विकास एवं कृषि विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। बैठक में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और कृषि मंत्री राम विचार नेताम भी उपस्थित है।बता दें मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क और कृषि विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे हैं।

धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने सड़क हादसे में मृतकों को दी श्रद्धांजलि, अंतिम संस्कार में हुए शामिल

धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने सड़क हादसे में मृतकों को दी श्रद्धांजलि, अंतिम संस्कार में हुए शामिल

 धरसींवा : धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मनोहरा और मोहंदी के लोगों के लिए बीती रात एक दर्दनाक हादसा लेकर आई। बंगोली में हुए भीषण सड़क दुर्घटना में ग्राम मनोहरा की स्व. टिकेश्वरी साहू, मोहंदी की स्व. गीता साहू, स्व. प्रभा साहू, स्व. नंदनी साहू और स्व. एकलव्य साहू की मौके पर ही मौत हो गई।

आज इन दिवंगत आत्माओं के अंतिम संस्कार में धरसींवा विधायक और पद्मश्री सम्मानित श्री अनुज शर्मा शामिल हुए। उन्होंने शोकसंतप्त परिवारजनों से मुलाक़ात कर उन्हें ढांढस बंधाया और गहरी संवेदना प्रकट की।

विधायक अनुज शर्मा ने कहा, “किसी अपने को खोने का दर्द शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। यह एक ऐसा घाव है जो बाहर से दिखाई नहीं देता, लेकिन भीतर से व्यक्ति को पूरी तरह तोड़ देता है। इस दुख की घड़ी में मैं और मेरी पूरी टीम इस परिवार के साथ खड़ी है।”

विधायक ने शोकाकुल परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया और ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति और परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है, और लोग अपने प्रियजनों को खोने के दर्द से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

CG- मौसम बना जानलेवा: अचानक बदला मौसम, वज्रपात से दो लोगों की मौत, तीन की हालत नाजुक

CG- मौसम बना जानलेवा: अचानक बदला मौसम, वज्रपात से दो लोगों की मौत, तीन की हालत नाजुक

  Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव हो रहा है। ये मौसम कई जगहों पर जानलेवा भी बन गया है। ऐसी ही एक घटना सामने आयी है, जहां वज्रपात से दो की मौत हो गयी, जबकि तीन लोगों की हालत नाजुक है। घटना बस्तर से सुकमा जिले की है। जहां आकाशीय बिजली गिरने की घटना ने गांव में कोहराम मचा दिया। ग्राम पंचायत सिरसेट्टी में अचानक गिरी आसमानी बिजली से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा उस वक्त हुआ जब ग्रामीण खुले स्थान पर थे और मौसम अचानक बिगड़ गया। तेज गरज और चमक के साथ आई आकाशीय बिजली ने पांच लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। पोडियम नीलेश, पदाम सुक्का और पोडियम दुला नामक तीन ग्रामीण बुरी तरह झुलस गए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल सुकमा में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है, हालांकि प्रशासन की ओर से अभी उनके नाम औपचारिक रूप से जारी नहीं किए गए हैं।

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से सुकमा समेत दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कहीं तेज बारिश तो कहीं गरज-चमक के साथ आंधी, जिससे जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों में भी इसी तरह के मौसम की संभावना जताई है और ग्रामीण क्षेत्रों में सतर्क रहने की अपील की है।

प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवारों को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, गांव में शोक की लहर है और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की है।

यह घटना एक बार फिर यह चेतावनी देती है कि मौसम की मार कभी भी किसी पर भारी पड़ सकती है। ग्रामीणों से अपील की जा रही है कि गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों पर न रहें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अंबिकापुर दौरा आज, “प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण” कार्यक्रम में लेंगे भाग

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अंबिकापुर दौरा आज, “प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण” कार्यक्रम में लेंगे भाग

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अंबिकापुर के दौरे पर रहेंगे। उनके दिनभर का कार्यक्रम व्यस्त रहेगा और वे “प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण” के तहत आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होंगे।-

मुख्यमंत्री सुबह 9:30 बजे अपने निवास से रवाना होकर 9:55 बजे मंत्रालय, महानदी भवन पहुंचेंगे, जहां वे 10:00 से 11:30 बजे तक समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद वे 11:45 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे और दोपहर 12:00 बजे विशेष विमान से अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे।

करीब 12:45 बजे सीएम साय अंबिकापुर के मां महामाया एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 12:50 बजे वहां से पी.जी. कॉलेज ग्राउंड के लिए प्रस्थान करेंगे। 1:10 बजे वे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे और 1:15 से 3:00 बजे तक “प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण” के तहत आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 3:15 बजे ग्राउंड से रवाना होकर 3:45 बजे एयरपोर्ट लौटेंगे और 4:15 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे। वे शाम 4:50 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड, रायपुर पहुंचेंगे और वहां से 5:20 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

CG : मकान में बिना कपड़ों के मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी

CG : मकान में बिना कपड़ों के मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी

 दुर्ग : जिले के उतई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डूमरडीह गांव में एक युवक की मौत ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। गांव के एक मकान से दुर्गंध आने की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, जहां घर के अंदर एक युवक की नग्न अवस्था में लाश मिली। शव की पहचान मुख्तार सिंह सतनामी के रूप में हुई है, जो उसी घर में अपनी पत्नी शांति और दो बच्चों के साथ रहता था।

पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि उन्हें सोमवार को सूचना मिली थी कि एक मकान से लगातार दुर्गंध आ रही है। जब पुलिस ने मकान का दरवाजा खोला तो अंदर मुख्तार सिंह की लगभग तीन दिन पुरानी लाश पड़ी मिली। शव सड़ने की स्थिति में था और वह नग्न अवस्था में था, जिससे मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है।प्राथमिक जांच में पता चला है कि मुख्तार की पत्नी तीन दिन पहले बच्चों को लेकर अपने मायके गई थी। पत्नी ने पुलिस को बताया कि जब वह गई थी, तब मुख्तार पूरी तरह स्वस्थ था। हालांकि, मुख्तार को शुगर और बीपी की पुरानी शिकायत थी और वह अक्सर बीमार रहता था। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि वह घर में अकेला था और संभवतः अटैक आने पर समय पर इलाज न मिलने के कारण उसकी मौत हो गई,हालांकि, शव का नग्न अवस्था में मिलना सामान्य मौत के संदेह को गहरा कर रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण स्पष्ट हो पाएगा। मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है।

CM साय से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की सौजन्य मुलाकात, आज ‘मोर आवास मोर अधिकार’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

CM साय से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की सौजन्य मुलाकात, आज ‘मोर आवास मोर अधिकार’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि व किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने  चौहान का छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह व शॉल भेंट किया।

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि गरीब, किसान एवं गांव के कल्याण के लिए आपका समर्पण हम सबके लिए प्रेरणादायी है। आपके अनुभव और मार्गदर्शन से डबल इंजन सरकार का संकल्प और सशक्त होगा।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री चौहान कल 13 मई को अम्बिकापुर में आयोजित “मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में चौहान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और पीएम जनमन के आवास हितग्राहियों को खुशियों की चाबी देंगे तथा आवास निर्माण प्रारंभ करने वाले हितग्राहियों का भूमिपूजन कर उन्हें आवास स्वीकृति पत्र प्रदान करेंगे। केंद्रीय मंत्री चौहान राज्य में नवनिर्मित 51 हजार प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश करवाएंगे। इसके साथ ही वे उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्व सहायता समूह की दीदियों, लखपति दीदियों को सम्मानित भी करेंगे।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वनमंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओपी चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, स्पा सेंटर की आड़ में चल जिस्मफरोशी का धंधा, लड़कियां ग्राहकों को मसाज के साथ दे रही थी ये सर्विस

सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, स्पा सेंटर की आड़ में चल जिस्मफरोशी का धंधा, लड़कियां ग्राहकों को मसाज के साथ दे रही थी ये सर्विस

 दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पॉश इलाके से सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। जहां स्पा सेंटर के अंदर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर स्पा सेंटर संचालिका और 4 ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है मौके से काम करने वाली लड़कियों से पूछताछ के बाद उन्हे छोड़ दिया गया। दुर्ग पुलिस की इस कार्रवाई के बाद सेक्स रैकेट के कारोबार से जुड़े लोगों के साथ ही स्पाॅ सेंटर पहुंचने वाले लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

देहव्यापार का ये मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक सूर्या मॉल से कुछ दूरी पर जुनवानी चौक के पास पाॅश इलाके में अगम स्पा संचालित है। इस स्पा सेंटर के अंदर मसाज देने की आड़ में लोगों के लिए सेक्स वर्कर को ग्राहकों के पास परोसा जा रहा था। इसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस की टीम ने मौके पर छापेमारी की। पुलिस ने मौके पर जांच की तो स्पा सेंटर के अंदर लड़कियां ग्राहकों को मसाज के साथ अनैतिक सर्विस भी दे रही थी। पुलिस ने सभी को बाहर निकालकर हिरासत में ले लिया।

पुलिस की कार्रवाई में 4 ग्राहक और स्पा सेंटर की संचालिका प्रिया सिंह को गिरफ्तार किया गया है। वहीं स्पा सेंटर में काम करने वाली लड़कियों को छोड़ दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई कर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि स्पा के अंदर कंडोम के पैकेट, मोबाइल, ग्राहकों की डायरी और मोबाइल में लड़कियों के फोन नंबर मिले हैं। जो कि प्रॉस्टिट्यूशन का काम करती हैं। इस पूरे मामले में पुलिस इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पतासाजी कर रही है। वहीं इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने मौके से स्वतंत्र द्विवेदी, राहुल चौधरी, विकास गेंड्रे, धरमश्री खोब्रागढ़े और स्पाॅ सेंटर की संचालिका प्रिया सिंह को गिरफ्तार किया है।

किसानों को सिंचाई परियोजनाओं का मिले अधिकतम लाभ: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

किसानों को सिंचाई परियोजनाओं का मिले अधिकतम लाभ: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

 रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्रदेश के सिंचाई ढांचे को सशक्त बनाने के उद्देश्य से जल संसाधन विभाग के कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मौजूदा सिंचाई परियोजनाओं के रखरखाव और मरम्मत पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री श्री साय ने वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड विजिट करने के निर्देश दिए और जल अपव्यय रोकने के साथ ही जल का अधिक से अधिक उपयोग कृषि कार्यों में हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश के सभी बांधों की जल भराव क्षमता, वर्तमान सिंचाई स्थिति और आगामी परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नहरों के माध्यम से जल परिवहन में होने वाली हानि को रोकने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग जरूरी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने जल उपयोग की दक्षता बढ़ाने हेतु अंडरग्राउंड पाइपलाइन व्यवस्था के माध्यम से आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

साथ ही सिंचाई योजनाओं में रूपांकित सिंचाई क्षमता और वास्तविक क्षमता के बीच के अंतर को कम करने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर एवं सरगुजा संभाग में लंबे समय से अधूरे योजनाओं को पूर्ण करने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाये।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने निर्माणाधीन वृहद परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि किसानों को समय से योजना का लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने बड़ी परियोजनाओं में भारत सरकार से वित्तीय सहायता प्राप्त करने हेतु आवश्यक प्रस्ताव यथाशीघ्र तैयार करने को कहा। मुख्यमंत्री ने राज्य में भू-जल की दृष्टि से क्रिटिकल/सेमी क्रिटिकल घोषित 26 विकासखण्डो में परियोजनाओं के निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री केदार कश्यप ने निर्माणाधीन वृहद परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने के सम्बन्ध में निर्देश दिए। बैठक में सचिव जल संसाधन विभाग श्री राजेश सुकुमार टोप्पो ने विभागीय गतिविधियों की जानकारी देते हुए निर्माणधीन एवं प्रस्तावित सिंचाई योजनाओं से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

बैठक में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, विशेष सचिव वित्त श्रीमती शीतल शाश्वत वर्मा, प्रमुख अभियंता श्री इन्द्रजीत उइके एवं जल संसाधन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

रायगढ़ बना प्रदेश का पहला डिजिटल पंचायत जिला: अब ग्राम पंचायतों में यूपीआई से हो रही टैक्स वसूली….

रायगढ़ बना प्रदेश का पहला डिजिटल पंचायत जिला: अब ग्राम पंचायतों में यूपीआई से हो रही टैक्स वसूली….

 रायपुर: छत्तीसगढ़ का रायगढ़ जिला एक नई मिसाल बनकर सामने आया है। यह प्रदेश का पहला ऐसा जिला बन गया है, जहां ग्राम पंचायतों में टैक्स और शुल्क का भुगतान अब डिजिटल माध्यम यानी यूपीआई के ज़रिए किया जा रहा है। प्रॉपर्टी टैक्स, बाजार शुल्क, जलकर और स्वच्छता कर जैसे भुगतान अब ग्रामीण अपने मोबाइल फोन से आसानी से कर रहे हैं।

रायगढ़ जिले ने डिजिटल भुगतान प्रणाली को गांवों तक पहुंचाकर ग्रामीण शासन व्यवस्था को नई दिशा दी है। जिले की सभी 549 ग्राम पंचायतों में यूपीआई आधारित टैक्स वसूली की व्यवस्था लागू कर दी गई है। पंचायत भवनों और सार्वजनिक स्थानों पर यूपीआई क्यूआर कोड लगाए गए हैं, जिससे ग्रामीणजन घर बैठे ही अपने टैक्स भर पा रहे हैं।

अब ग्राम पंचायतों में यूपीआई से हो रही टैक्स वसूली

इस प्रणाली ने न केवल पारदर्शिता को बढ़ावा दिया, बल्कि इससे पंचायतों की आमदनी में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। तत्कालीन कलेक्टर श्री गोयल ने 12 मार्च 2025 को प्रधानमंत्री अवॉर्ड की स्क्रीनिंग कमेटी के सामने इस नवाचार मॉडल की विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि यूपीआई प्रणाली से टैक्स कलेक्शन में बीते वित्तीय वर्ष की तुलना में 117 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

कई पंचायतों में टैक्स वसूली दोगुनी से भी ज्यादा हो गई है।पहले जहां ग्रामीणों को मैनुअल भुगतान में कठिनाई होती थी, वहीं अब वे मोबाइल से सरलता से भुगतान कर पा रहे हैं। रायगढ़ जिले के 07 में से 05 ब्लॉक आदिवासी बहुल हैं और यहां भी यह डिजिटल भुगतान प्रणाली लागू कर दी गई है।

अब ग्राम पंचायतों में यूपीआई से हो रही टैक्स वसूली

खास बात यह है कि 330 पीवीटीजी बिरहोर परिवारों ने भी यूपीआई से टैक्स भुगतान शुरू कर दिया है, जो डिजिटल समावेशन की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। यूपीआई प्रणाली लागू होने के बाद ग्राम सभाओं में लोगों की भागीदारी भी बढ़ी है। तीन पंचायतों में किए गए विश्लेषण से पता चला है कि ग्राम सभाओं में लोगों की उपस्थिति में 57 प्रतिशत तक इजाफा हुआ है।

इससे साफ है कि ग्रामीण अब पंचायत व्यवस्था में अधिक रुचि ले रहे हैं। महिला स्व-सहायता समूहों, बीसी सखियों द्वारा किए गए लेन-देन में भी लगातार वृद्धि हो रही है। वर्ष 2022-23 में जहां 3969.30 लाख रुपये का लेनदेन हुआ था, वहीं 2023-24 में यह बढ़कर 4236.50 लाख और वर्ष 2025 में फरवरी माह के अंत तक 4650.80 लाख रुपये तक पहुंच गया।

अब ग्राम पंचायतों में यूपीआई से हो रही टैक्स वसूली

इस पहल से ग्राम पंचायतों में खाता रखरखाव, ऑडिट प्रक्रिया और नकद बहीखाता मिलान में भी काफी सुविधा हो गई है। हर लेन-देन का डिजिटल रिकॉर्ड मौजूद होने से वित्तीय प्रणाली ज्यादा पारदर्शी और सुचारू हो गयी है। रायगढ़ जिले की यह पहल अब पूरे छत्तीसगढ़ के लिए एक रोल मॉडल बन चुकी है। डिजिटल इंडिया की सोच को सफलता पूर्वक अमल में लाते हुए रायगढ़ जिला आज डिजिटल पंचायत शासन का प्रतीक बन गया है।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जितेन्द्र यादव ने कहा कि वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी व तत्कालीन कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के मार्गदर्शन में जिले की पंचायतों में डिजिटल पेमेंट कलेक्शन की व्यापक स्तर पर शुरुआत की गई। लोगों को जागरूक किया गया। पंचायतों के अकाउंट को यूपीआई से लिंक कर क्यूआर कोड के माध्यम से टैक्स कलेक्ट किया जा रहा है। अभी कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के नेतृत्व में जिले के शत प्रतिशत पंचायतों में डिजिटल टैक्स कलेक्शन के लिए काम किया जा रहा है।

CRIME NEWS : दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने का झांसा देकर वकील ने की दरिंदगी, मामला दर्ज

CRIME NEWS : दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने का झांसा देकर वकील ने की दरिंदगी, मामला दर्ज

 बिलासपुर : बलात्कार पीड़िता को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाकर एक वकील ने ही उसके साथ धोखा किया। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से सामने आई इस घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। पीड़िता जब आरोपी को सजा दिलाने के लिए वकील की शरण में पहुंची, तब उसी ने उसका विश्वास तोड़ते हुए उसे अपना शिकार बना लिया। पीड़िता की शिकायत पर सरकंडा थाना पुलिस ने वकील के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

कोंडागांव जिले की रहने वाली युवती जो बिलासपुर में रह रही थी ,के साथ पहले ही एक युवक अनाचार कर चुका था। पीड़िता ने इस घटना की रिपोर्ट अपने जिले में दर्ज कराई और आरोपी को सजा दिलाने के लिए हाईकोर्ट में केस लड़ने बिलासपुर आई हुई थी इसी दरमियान उसकी मुलाकात चकरभाठा द्वारिकापुरम निवासी वकील बसंत कैवर्त्य से हुई। पीड़िता का आरोप है कि वकील ने उसे भरोसा दिलाया कि वह आरोपी को सजा दिलाएगा, लेकिन इसके बदले वह उसे कोटा के एक रिसार्ट में घुमाने के बहाने ले गया और वहीं उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

रायपुर सड़क हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद

रायपुर सड़क हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हुए भीषण सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि रायपुर में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

प्रधानमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। 

बता दें कि राजधानी रायपुर से लगे खरोरा में रविवार देर रात छट्‌ठी कार्यक्रम से ग्रामीणों को लेकर लौट रहे माजदा की पहले ट्रेलर फिर डंबर से भिड़ंत हो गई. इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई. हादसे में 10 से ज्यादा घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. भीषण सड़क हादसे में मरने वालों में 4 बच्चे और 9 महिलाएं शामिल हैं. मृतकों की पहचान मोहंदी, धरसींवा निवासी टिकेश्वरी साहू (45 वर्ष), एकलव्य साहू (6 वर्ष), प्रभा साहू (34 वर्ष) और गीता साहू (54 वर्ष), गोंडवारा निवासी कुमारी महिमा साहू (18 वर्ष), धरसीवां निवासी नंदनी साहू (53 वर्ष), आनंदगांव, बेमेतरा निवासी उमंग साहू (5 माह), वर्षा साहू (28 वर्ष) और भूमि साहू (4 वर्ष), नागौरा मंदिर, हसौद निवासी राजवती साहू (60 वर्ष), और चटौद, विधानसभा क्षेत्र निवासी कृति साहू (50 वर्ष), कुंती साहू (55 वर्ष) और टिकेश्वर साहू (35 वर्ष) के रूप में की गई है.