CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
यात्रीगण ध्यान दे ....रायपुर ,बिलासपुर जैसे शहरों से गुजरने वाली ये 9 ट्रेन कैंसिल….सफर करने से पहले देखे सूची…

यात्रीगण ध्यान दे ....रायपुर ,बिलासपुर जैसे शहरों से गुजरने वाली ये 9 ट्रेन कैंसिल….सफर करने से पहले देखे सूची…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने फिर से 9 ट्रेनों को रदद् कर दिया है। रेलवे ने जानकारी साझा करते हुए बताया है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा अधोसंरचना विकास कार्यों को तेज गति से पूरा करने के उद्देश्य से रायपुर मंडल के हथबंध-तिल्दा नेवरा सेक्शन में रिलीविंग गर्डर की डी-लॉन्चिंग के लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इस कार्य के चलते 6 दिसंबर से 9 दिसंबर 2024 तक 9 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। 

रेल प्रशासन ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए रद्द ट्रेनों की सूची जारी की है। 

ब्लॉक का समय 

6 दिसंबर 2024: रात 10:00 बजे से 7 दिसंबर सुबह 2:00 बजे तक (4 घंटे अप लाइन में, 3 घंटे 30 मिनट मिडल लाइन में)
9 दिसंबर 2024: दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक (3 घंटे 30 मिनट डाउन लाइन में)  

रद्द होने वाली ट्रेनें

1    06 एवं 09 दिसंबर 2024    08719    बिलासपुर-रायपुर मेमू    रद्द
2    06 दिसंबर 2024    08727    बिलासपुर-रायपुर मेमू    रद्द
3    07 दिसंबर 2024    08261    बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर    रद्द
4    07 दिसंबर 2024    08275    रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर    रद्द
5    08 दिसंबर 2024    08276    जूनागढ़-रायपुर पैसेंजर    रद्द
6    08 दिसंबर 2024    08280    रायपुर-कोरबा पैसेंजर    रद्द
7    09 दिसंबर 2024    08728    रायपुर-बिलासपुर मेमू    रद्द
8    09 दिसंबर 2024    08734    बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू    रद्द
9    09 दिसंबर 2024    08733    गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू    रद्द

CG  : स्थानीय अवकाश घोषित,बंद रहेंगे स्कूल-दफ्तर,जानिए किस दिन रहेगी छुट्टी…

CG : स्थानीय अवकाश घोषित,बंद रहेंगे स्कूल-दफ्तर,जानिए किस दिन रहेगी छुट्टी…

 बिलासपुर :- कड़ाके की ठंड के साथ ही दिसंबर महीने की शुरूआत हो चुकी है। ठंड के इस मौसम में बच्चों-बड़ों सभी को छुट्टी का इंतजार रहता है। इसी कड़ी में बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने 10 दिसंबर को छुट्टी की घोषणा की है।

10 दिसंबर 2024 शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस के दिन जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इस आदेश के तहत स्कूल समेत सभी सरकारी दफ्तर और संस्थाएं बंद रहेगी।

इस निर्णय ने स्थानीय जनता के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। यह निर्णय छत्तीसगढ़ के गौरवशाली इतिहास और शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान को सम्मान देने के उद्देश्य से लिया गया है।

CG - दिनदहाड़े चाकू बाजी : 11 वीं के छात्र ने दोनों शिक्षकों पर किया जानलेवा हमला, दोनों शिक्षकों की हालत गंभीर, अस्पताल में कराया गया भर्ती

CG - दिनदहाड़े चाकू बाजी : 11 वीं के छात्र ने दोनों शिक्षकों पर किया जानलेवा हमला, दोनों शिक्षकों की हालत गंभीर, अस्पताल में कराया गया भर्ती

 धमतरी। शहर में एक बार फिर चाकूबाजी का मामला सामने आया है। धमतरी के सर्वोदय स्कूल के दो स्पोर्ट्स टीचर पर ग्यारवीं के छात्र ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर घायल कर दिया है। फिलहाल अभी तक किस कारण शिक्षकों पर हमला किया गया है यह अज्ञात है। 

जानकारी के अनुसार कुलप्रीत सिंह आजमानी जो लालबगीचा का रहने वाला है और जुनैद अहमद जो सदर बाजार का रहने वाला है ये सर्वोदय इंग्लिश स्कूल में स्पोर्ट्स टीचर के रूप में पदस्थ है। 11 वीं के छात्र ने दोनों टीचर के सर व हाथों पर जानलेवा हमाल किया है। हमला में दोनों शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए धमतरी शासकीय जिला अस्पताल लाया गया है। 

इसमें एक स्पोर्ट्स टीचर जुनैद मुहम्मद की हालत को गंभीर बताई जा रही है क्योंकि उनके सर में छः से सात बार घातक वार किया गया है जिन्हें देखते हुए जिला अस्पताल से रिफर कर दिया गया है। 

विधानसभा नहीं संभाला जा रहा तो पद से इस्तीफा दें केदार कश्यप : हरीश कवासी

विधानसभा नहीं संभाला जा रहा तो पद से इस्तीफा दें केदार कश्यप : हरीश कवासी

  सुकमा : सुकमा के जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी ने प्रेस नोट जारी कर नारायणपुर विधानसभा के विधायक और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप पर तीखा हमला बोला है, उन्हें अपने पद से इस्तीफा देने की बात कही है। कवासी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र बस्तर के नारायणपुर जिले में एक तस्वीर सामने आई है जो की मन को बेहद विचलित करने वाली है।

मंत्री केदार कश्यप के विधानसभा क्षेत्र में विकास की दयनीय स्थिति को देखकर मेरा मन बेहद दुखी है क्योंकि मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में बच्चे टॉयलेट में रहकर पढ़ने को मजबूर है जो कि शासन के सुशासन पर एक बड़ा प्रश्न चिन्ह लगता है। विष्णु के सुशासन में टॉयलेट में रहकर बच्चे अपना भविष्य गढ़ रहे हैं क्या ऐसे ही नवा छत्तीसगढ़ की कल्पना आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णु साय ने किया है?

इस घटना को चार दिन बीत चुके हैं लेकिन अब तक इस पर किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मामला पर त्वरित कार्यवाही कर दोषियों को सजा देने के बजाय केदार यह बयान दे रहे हैं कि जिन पत्रकारों ने आश्रम में वीडियोग्राफी करके इस मामला को उजागर किया उन पर कार्यवाही की जाएगी। मंत्री केदार कश्यप के बयान से यह साफ समझ में आता है कि मंत्री जी यह मामला दबाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। और मामला को उजागर करने वाले पत्रकारों के विरुद्ध कार्यवाही करने की बात के लिए केदार को पत्रकारों से माफी मांगनी चाहिए क्योंकि पत्रकार हमारे देश का चौथा स्तंभ है अगर ये वीडियोग्राफी नहीं करते तो मामला जनता के बीच नहीं आता और बच्चे जो आने वाले कल का भविष्य है उन्हें इसी तरह टॉयलेट में रहकर न जाने कबतक शिक्षा पाने के लिए संघर्ष करना पड़ता, जो उनका मूलभूत अधिकार है। कवासी ने आगे कहा कि उल्टे सीधे बयानबाजी से नवा छत्तीसगढ़ नहीं बनेगा अगर उनसे अपना विधानसभा संभाल नहीं रहा तो अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

CG : पत्नी और बेटी की फंदे पर लटकती मिली लाश, जाँच में जुटी पुलिस

CG : पत्नी और बेटी की फंदे पर लटकती मिली लाश, जाँच में जुटी पुलिस

 सरगुजा : जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है, यहां शुक्रवार को कुन्नी पुलिस चौकी इलाके में शिक्षक पति के स्कूल के सामने पत्नी और पुत्री की फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली है. इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है. 

मिली जानकारी के मुताबिक, कुन्नी शासकीय माध्यमिक शाला के पास एक शिक्षक की पत्नी और पुत्री की पेड़ पर लटकी हुई लाश मिली है. मृतिका की पहचान मीना गुप्ता (35 वर्ष) और पुत्री आस्था गुप्ता (7 वर्ष) के रूप में हुई है. पति संजय गुप्ता हाई स्कूल कुन्नी में शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं. बताया जाता है कि पति संजय और पत्नी मीना के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था.

CG Election: 11 दिसंबर को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट, 15 तक लग सकती है आचार संहिता

CG Election: 11 दिसंबर को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट, 15 तक लग सकती है आचार संहिता

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। 11 दिसंबर को फाइनल वोटर लिस्ट जारी होने के बाद आचार संहिता लागू होने की संभावना है। राज्य सरकार 5 जनवरी से पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी करने के प्रयास में है, क्योंकि 6 जनवरी से नगर निगमों और पालिकाओं का नया कार्यकाल शुरू होना है।

इस बार महापौर पद का आरक्षण रोटेशन सिस्टम के बजाय लॉटरी से तय किया जाएगा। परिसीमन के कारण कई सीटें नए सिरे से आरक्षित की जाएंगी। सरकार ने पिछड़ा वर्ग का सर्वे भी पूरा कर लिया है।

हालांकि, अगर चुनाव में देरी होती है, तो राज्य सरकार को प्रशासक नियुक्त करना पड़ेगा। प्रशासक के पास सभी अधिकार होंगे, और नए चुनाव होने तक प्रशासनिक कामकाज प्रभावित नहीं होगा।

सूत्रों के अनुसार, सरकार पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव एक साथ कराने की योजना पर विचार कर रही है, जिसके लिए एक्ट में संशोधन और कैबिनेट की मंजूरी जरूरी होगी।

 CG : स्कार्पियों के टॉयर फटने से बड़ा हादसा: दो महिला सहित तीन सवारों की मौत

CG : स्कार्पियों के टॉयर फटने से बड़ा हादसा: दो महिला सहित तीन सवारों की मौत

 सूरजपुर : सूरजपुर में नेशनल हाइवे 43 पर देर रात भीषण सड़क हादसे में दो महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि स्कार्पियों के टॉयर फटने से हादसा हुआ है. घायल दो सवारों को अंबिकापुर रिफर किया गया है. 

जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो सवार सात लोग अंबिकापुर से मनेंद्रगढ़ एक शादी समारोह में गए हुए थे, जहां से देर रात वापस अंबिकापुर लौटते समय चंदरपुर के पास टायर फटने से वाहन पलट गई. घटना में दो महिला और एक युवक की मौके पर मौत हो गई, वहीं दो घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है. डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को अंबिकापुर रेफर कर दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

CG : चरित्र संदेह को लेकर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर बांध में फेंका शव, पढ़िए वारदात की पूरी कहानी

CG : चरित्र संदेह को लेकर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर बांध में फेंका शव, पढ़िए वारदात की पूरी कहानी

 कोरबा : जिले की पाली पुलिस ने पत्नी के हत्यारे पति उमाशंकर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने चरित्र संदेह को लेकर विवाद के बाद डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर शव को पत्थर से बांधकर बांध में फेंक दिया। घटना पाली थाना क्षेत्र के धौराभांठा गांव की है।

एडिशनल एसपी ने बताया कि मृतिका को नहीं देखे जाने पर उसकी खोजबीन की गई। इसके बाद यह मामला पुलिस तक पहुंचा। पूछताछ में आरोपी ने सच्चाई उगल दी। उसके विरुद्ध हत्या करने और साक्ष्य छिपाने की धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। मृतिका ईश्वरी कुमारी के शव को एसडीआरएफ टीम की मदद से काफी मशकत के बाद बांध से बाहर निकल लिया गया है।

हत्या के बाद दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

पत्नी के शव को ठिकाने लगाने के बाद आरोपी पति थाने पहुंचा और पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई. पुलिस ने जांच शुरू की। पति से भी पूछताछ की गई तो वह गोलमोल जवाब देने लगा। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने सच्चाई उगल दी।

BREAKING: शराब प्रेमियों के लिए जरूरी खबर,इस दिन शराब दुकानें रहेगी बंद,शुष्क दिवस घोषित...

BREAKING: शराब प्रेमियों के लिए जरूरी खबर,इस दिन शराब दुकानें रहेगी बंद,शुष्क दिवस घोषित...

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर शराब दुकानों को बंद रखने हेतु शुष्क दिवस घोषित किया गया है। 18 दिसंबर को प्रदेश की सभी शराब दुकाने बंद रहेगी। अगर कोई शराब बेचते या फिर पिलाते हुये पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सभी जिले के क्षेत्रांतर्गत 18 दिसम्बर को ‘‘गुरू घासीदास जयंती‘‘ के अवसर पर देशी-विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें, एफ एल 3 होटल बार, एफएल 7, एवं मद्य भण्डारण भाण्डागार को 17 दिसम्बर को रात 10 बजे से पूर्णतः बंद रखने तथा अवैध शराब के विक्रय पर समुचित नियंत्रण रखने के निर्देश जारी किए हैं।

छत्तीसगढ़ में बदलाव की बयार: विष्णुदेव साय सरकार ने ‘तीरथ बरत योजना’ को दिया पुराना नाम, अब होगी ‘मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना’

छत्तीसगढ़ में बदलाव की बयार: विष्णुदेव साय सरकार ने ‘तीरथ बरत योजना’ को दिया पुराना नाम, अब होगी ‘मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना’

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने कांग्रेस शासनकाल में चल रही योजनाओं के नाम बदलने की प्रक्रिया को जारी रखते हुए एक और बड़ा फैसला लिया है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ‘तीरथ बरत योजना’ के नाम से संचालित योजना को अब फिर से ‘मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना’ के नाम से चलाने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में सरकार ने आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी है।

डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में 2012 में इस योजना की शुरुआत की गई थी। इसके तहत वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा कराई जाती थी। लेकिन 2018 में कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद इसका नाम बदलकर ‘तीरथ बरत योजना’ कर दिया था।

सरकार के इस निर्णय को लेकर विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच राजनीति गरमा सकती है। माना जा रहा है कि नाम बदलने के इस कदम से सरकार अपनी पूर्ववर्ती योजनाओं को पुनर्जीवित करने और जनता को जोड़ने का प्रयास कर रही है।

योजना का उद्देश्य:
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को धार्मिक यात्राओं के माध्यम से आध्यात्मिक और मानसिक शांति प्रदान करना है। इसके तहत सरकार बुजुर्गों को तीर्थ स्थलों तक निशुल्क यात्रा की सुविधा देती है।

वर्तमान सरकार के इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए विशेषज्ञों का कहना है कि नाम बदलने की प्रक्रिया के साथ-साथ योजना के क्रियान्वयन और सुविधाओं में सुधार पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।

CG - नक्सलियों का खौ़फनाक कदम : एक ही दिन में दो पूर्व सरपंचों की निर्मम हत्या

CG - नक्सलियों का खौ़फनाक कदम : एक ही दिन में दो पूर्व सरपंचों की निर्मम हत्या

 बीजापुर :- छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक ही दिन में दो पूर्व सरपंचों की हत्या कर दी है। ये घटनाएँ भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के सुकलु फरसा और कडेर के पूर्व सरपंच सुखराम अवलम की हत्या से जुड़ी हुई हैं। नक्सलियों ने दोनों सरपंचों का अगवा किया और बाद में उनकी निर्मम हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार, 2 नवंबर को नक्सलियों ने भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के बिरयाभूमि गांव से पूर्व सरपंच सुकलु फरसा का अपहरण किया था, जबकि नैमेड थाना क्षेत्र के कडेर गांव से सुखराम अवलम को मुर्गा बाजार से अगवा किया गया था। दोनों की हत्याएँ अब अंजाम तक पहुंच चुकी हैं।

नक्सलियों ने सुकलु फरसा के शव पर एक प्रेस नोट भी जारी किया, जिसमें आरोप लगाया गया कि वह भाजपा पार्टी से जुड़े थे। माओवादियों ने कहा कि उन्होंने पूर्व सरपंच को तीन बार पार्टी से दूरी बनाने की चेतावनी दी थी, लेकिन उनकी बात न मानने पर नक्सलियों ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

पूर्व सरपंच के अपहरण के बाद उनकी बेटी यामिनी फरसा ने सोशल मीडिया के जरिए पिता को छोड़ने की अपील की थी, लेकिन नक्सलियों ने उसे भी नजरअंदाज करते हुए हत्या कर दी।

बीजापुर के एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि उनकी टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है और आगे की जांच प्रक्रिया जारी रहेगी।

भाजपा के 1 साल में छत्तीसगढ़ बदहाल हो गया - दीपक बैज

भाजपा के 1 साल में छत्तीसगढ़ बदहाल हो गया - दीपक बैज

 भाजपा के 1 साल में छत्तीसगढ़ बदहाल हो गया - दीपक बैज

साय सरकार 1 साल का जश्न मना रही, दिव्यांग आंदोलन को मजबूर है - दीपक बैज

जगदलपुर : आज बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी राजीव भवन जगदलपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  दीपक बैज ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा,छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार अपने एक साल पूरे होने का जश्न मना रही है।सरकार के खिलाफ दिव्यांगजन आंदोलन करने को मजबूर हो गये है। दिव्यांग मुख्यमंत्री निवास घेरने को निकलने को विवश हो गये। यह सरकार के 1 साल की कथित सफलता का आईना है।भाजपा सरकार के 1 साल में छत्तीसगढ़ बदहाल हो गया है। जनकल्याणकारी योजनाएं बंद हो गयी है।

सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन के कारण 1 साल में ही राज्य के खजाने पर 37000 करोड़ से अधिक का कर्जा हो गया है।युवाओं को मिलने वाला बेरोजगारी भत्ता बंद हो गया। सरकारी नौकरी में भर्तियां बद हो गयी।बिजली के दाम बढ़ गये। एक साल में ही साथ सरकार जनता में अलोकप्रिय साबित हो गयी है।भाजपा की विष्णुदेव सरकार साल में विफल साबित हो गई। राज्य में भ्रष्टाचार और कुशासन का दौर हावी है।साथ सरकार के 1 साल में विष्णु का सुशासन तो दूर विष्णु की सरकार कही नहीं दिख रही। कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गयी।

एसपी कलेक्टर कार्यालय जला दिया गया। हत्याओं का नया रिकॉर्ड बन गया। प्रदेश में माँब लिचिंग शुरू हो गयी आरंग में दो लोगों की पीट-पीट कर हत्या हो गयी। राजधानी में 5 बार गोली बारी हो गयी। गौ तस्करी की घटनायें शुरू हो गयी।महिलाओं के प्रति अपराधों में बढ़ोतरी हो गयी, पोटाकेबिन में बच्ची की जलकर मौत, अबोध बच्ची मां बनी, नारायणपुर में मासूम बच्चियों से स्कूल में छेड़खानी हो गयी।

बलात्कार, सामूहिक बलात्कार की घटनायें बढ़ गयी। लूट अपराध, डकैती चाकूबाजी की घटनायें बढ़ गयी। अपराध और अपराधी बेलगाम हो चुके है।नक्सलवादी घटनाओं में बढोत्तरी हो गयी।नक्सली घटनायें बढ़ गयी सरकार ने 1 साल में कोई घोषित नक्सल नीति नहीं बनाया।

रोज नक्सली हत्यायें कर रहे सरकार बयान देने तक सीमित है।रेत के दाम तीन गुना बढ़ गये। भाजपाई सत्ताधीशों और रेत माफियाओं के बीच सांठगांठ हो गयी है.रेत के कारोबार में रोज खून बहाया जा रहा है।18 लाख आवास देने का वादा था, 1 साल में 1 भी नया मकान नहीं दे पाये।

कांग्रेस राज में 7 किली राशन मिलता था उसमें कटौती हो गयी।सरप्लस बिजली चाले छत्तीसगढ़ में बिजली कटौती शुरू हो गयी।जमीनों की रजिस्ट्री में जनता को लूटा जा रहा है। भूमि के गाईड लाईन के दर में 30 प्रतिशत के छूट को समाप्त कर दिया। लेकिन रजिस्ट्री फीस में 4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी को नहीं हटाया गया।

भाजपा के एक साल में किसान आत्महत्या दौर चालू हो गया। किसान आत्महत्या कर रहे राजनांदगांव, बस्तर, बिलासपुर, महासमुंद हर जगह से किसानों की आत्महत्या की खबरे आ रहा।किसानों के धान का पैसा न्याय योजना की चौथी किस्त खा गये। सरकार ने मक्का, गन्ना गौण अन्नों का समर्थन मूल्य पर खरीदी बंद कर दिया।

रिमोट कंट्रोल सरकार है विष्णुदेव सरकार। छत्तीसगढ़ सरकार केंद्र शासित सरकार बन गयी है।सरकार के सारे फैसले पीएमओ से लिये जा रहे है।महतारी बंदन में माताओं बहनों से धोखा, 25 प्रतिशत माताओं के खाते में पैसा गया, शेष घूम रही!कुल मिलाकर साय सरकार एक साल में ही अलोकप्रिय साबित हो रही है।

इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री सुशील मौर्य,पूर्व विधायक रेखचंद जैन,पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा,निगम के नेताप्रतिपक्ष उदय नाथ जेम्स,उप नेता प्रतिपक्ष राजेश राय,निगम सभापति कविता साहू,अल्पसंख्यक अध्यक्ष रोजविन दास,महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, ग्रामीण महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर, एवं यूथ कांग्रेस शहर/ग्रामीण, एन एस यू आई शहर/ग्रामीण,सेवादल के अध्यक्ष व पदाधिकारीगण एवं ब्लाक, बूथ,जोन, सेक्टर सहित विभिन्न प्रकोष्ठ पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण मौजूद रहे...

CG - कमरे में संदिग्ध अवस्था में मिली पति-पत्नी की लाश, इलाके में फैली सनसनी, हत्या या फिर...जांच में जुटी पुलिस..!!

CG - कमरे में संदिग्ध अवस्था में मिली पति-पत्नी की लाश, इलाके में फैली सनसनी, हत्या या फिर...जांच में जुटी पुलिस..!!

 काेरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक ही कमरे में पति-पत्नी की लाश संदिग्ध अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाकर जांच की जा रही है। यह मामला सर्वमंगला चौकी क्षेत्र के भिखारी डेरा का है। 

जानकारी के मुताबिक, वासुदेव यादव और पत्नी कांता बाई यादव और वासुदेव यादव भिखरी डेरा के मकान में रहते थे। दोनों सर्वमंगला मंदिर के बाहर भीक्षा मांगकर जीवन यापन कर रहे थे। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। 

BREAKING : छत्तीसगढ़ में पुलिस के 5967 पदों पर होगी भर्ती, HC ने हटाई रोक

BREAKING : छत्तीसगढ़ में पुलिस के 5967 पदों पर होगी भर्ती, HC ने हटाई रोक

 बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में जल्द ही आरक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी क्योकि हाईकोर्ट ने आरक्षक भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटा दी है। इस मामले की सुनवाई जस्टिस राकेश मोहन पाण्डेय के बेंच में हुई। जिसमें पुलिस कर्मियों के बच्चों को मिलने वाली छूट को हटा दिया गया है। वहीं शहीद पुलिस कर्मियों के बच्चों को छूट मिलेगी। नक्सल प्रभावित इलाकों की सुरक्षा कर रहे जवानों के बच्चों को भी छूट दी जाएगी।

बता दें हाईकोर्ट ने सभी पुलिसकर्मियों के बच्चों की छूट को गलत मानते हुए इसे आर्टिकल 14 और 16 का उल्लंघन माना। अब फिजिकल टेस्ट के बाद भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

उल्लेखनीय है कि, हाइकोर्ट ने आरक्षक संवर्ग 2023-24 के अलग-अलग पदों पर होने वाली भर्तियों पर रोक लगा दी थी। यह रोक जस्टिस राकेश मोहन पांडे की सिंगल बेंच द्वारा याचिकाकर्ता बेदराम टंडन की याचिका पर सुनवाई के बाद लगाई गई थी। याचिकाकर्ता बेदराम टंडन द्वारा पेश की गई याचिका के अनुसार यह आरक्षक संवर्ग 2023-24 भर्ती प्रक्रिया का पूरा मामला है। इसमें याचिकाकर्ता के पुत्र ने राजनांदगांव में होने वाले कांस्टेबल जीडी (जनरल ड्यूटी) भर्ती के लिए आवेदन दिया था। जिले में इस केटेगरी के तहत 143 पद जारी किए गए थे। लेकिन विज्ञापन जारी होने और फॉर्म भरने के बाद डीजी पुलिस ने सचिव को इस नियुक्ति प्रक्रिया में पुलिस विभाग में कार्यरत / एक्स सर्विसमैन कर्मचारियों के बच्चों को छूट देने संबंधी पत्र लिखा था।

इस पत्र में सुझाव देते हुए लिखा गया था कि, भर्ती नियम 2007 कंडिका 9(5) के तहत भर्ती प्रक्रिया के मापदंडों को शिथिल किया जा सकता है। जिसमें फिजिकल टेस्ट के दौरान सीने की चौड़ाई और ऊंचाई जैसे कुल 9 पॉइंट्स शामिल थे। अवर सचिव ने इस सुझाव को स्वीकार भी कर लिया। जिससे आहत होकर याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। इसमें याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट में कहा कि केवल अपने विभाग के कर्मचारियों को छूट देना साफ तौर पर आम नागरिकों के साथ भेदभाव है। इसलिए इस भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए। पूरे मामले में वकील की ओर से पेश किए गए दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने आरक्षक संवर्ग 2023-24 के अलग अलग पदों पर होने वाली भर्तियों पर रोक लगा दी थी।

एक क्लिक में मिलेगा चोरी हुए वाहन का डेटा, सीएम साय ने ‘सशक्त एप’ किया लॉन्च

एक क्लिक में मिलेगा चोरी हुए वाहन का डेटा, सीएम साय ने ‘सशक्त एप’ किया लॉन्च

 दुर्ग : पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर स्थित साइबर भवन के उद्घाटन समारोह में आज माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री विष्णु देव साय ने ‘सशक्त एप’ का शुभारंभ किया। इस एप को आईजी दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग के विशेष प्रयास से विकसित किया गया है, जिसका उद्देश्य पुलिसकर्मियों को चोरी हुए वाहनों का डेटा एक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराना है। अब छत्तीसगढ़ राज्य के प्रत्येक जिले में पुलिस जवान इस एप का उपयोग कर चोरी हुए वाहनों की जानकारी एक क्लिक पर प्राप्त कर सकेंगे।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा, विधायक आरंग गुरु सुखवंत साहेब, अपर मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगवा, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रदीप गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह एप पुलिस चेकिंग के दौरान चोरी हुए वाहनों की पहचान को सरल और तेज बनाएगा, जिससे बरामदगी की प्रक्रिया अधिक प्रभावी होगी। ‘सशक्त एप’ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए विशेष रूप से विकसित किया गया है और इसे प्ले स्टोर पर ‘सशक्त एप’ नाम से डाउनलोड किया जा सकता है।

इसके पूर्व, ‘त्रिनयन एप’ भी आईजी दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग के विशेष प्रयास से विकसित किया गया था, जिसमें सीसीटीवी कैमरों का डेटा बेस उपलब्ध कराया गया था। अब ‘सशक्त एप’ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को वाहन का इंजन नंबर, चेचिस नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर यह जांचने की सुविधा देगा कि वाहन चोरी का है या नहीं। एप में डेटा प्रविष्टि की जिम्मेदारी संबंधित जिले की डीसीआरबी शाखा द्वारा निभाई जाएगी, जिससे डेटा का नियमित अद्यतन सुनिश्चित होगा।

CG BREAKING : CM साय का आज होने वाला जनदर्शन स्थगित

CG BREAKING : CM साय का आज होने वाला जनदर्शन स्थगित

 रायपुर : राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में 5 दिसम्बर गुरूवार को प्रस्तावित जनदर्शन कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गया है।

BREAKING : छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर: नक्सली मुठभेड़ में DRG के प्रधान आरक्षक शहीद

BREAKING : छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर: नक्सली मुठभेड़ में DRG के प्रधान आरक्षक शहीद

 नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पुलिस और जवानों के बीच मुठभेड़ में DRG के प्रधान आरक्षक की शहीद होने की खबर सामने आई है, बताया जा रहा है कि ये मुठभेड़ अबूझमाड़ के सोनपुर और कोहकामेटा के सीमावर्ती क्षेत्र में हुई. जिसमें डीआरजी नारायणपुर के प्रधान आरक्षक वीरेंद्र कुमार सोरी शहीद हो गए.

जानकारी के अनुसार, डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी सर्च अभियान के तहत 3 दिसंबर को सोनपुर और कोहकामेटा के सीमावर्ती इलाके में निकली थी. आज दोपहर करीब 1 बजे से इस इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर कई बार मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में 36 वर्षीय प्रधान आरक्षक बिरेंद्र कुमार सोरी शहीद हो गए. फिलहाल, मुठभेड़ स्थल पर सुरक्षा बलों की नक्सल विरोधी गश्त और तलाशी अभियान अभी भी जारी है.

राज्य अब तक 26.04 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी, किसानों को मिले 5994 करोड़

राज्य अब तक 26.04 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी, किसानों को मिले 5994 करोड़

 रायपुर । छत्तीसगढ़ में धान 14 नवम्बर सें शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। राज्य में 14 नवम्बर से अब तक 26.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। राज्य में अब तक 5.49 लाख किसानों ने अपना धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में इन किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 5994 करोड़ 82 लाख रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी।


खाद्य विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज 4 दिसम्बर को 58468 किसानों से 2.67 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। इसके लिए 66453 टोकन जारी किए गए थे। आगामी दिवस के लिए 44349 टोकन जारी किए गए हैं।

राज्य सरकार धान उपार्जन केन्द्रों में शिकायत एवं निवारण के लिये हेल्प लाइन नंबर जारी किए है, जिसका नं. 0771-2425463 है। धान बेचने वाले कोई भी किसान इस हेल्पलाईन नम्बर पर फोन कर अपनी समस्यओं का समाधान कर सकते है।

नई नीति से राज्य में बेहतर औद्योगिक वातावरण बनेगा : लखनलाल देवांगन

नई नीति से राज्य में बेहतर औद्योगिक वातावरण बनेगा : लखनलाल देवांगन

 नई औद्योगिक नीति: निर्यात प्रोत्साहन कार्यशाला का उद्योग मंत्री ने किया शुभारंभ

रायपुर । वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने बुधवार को नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति पर आधारित निर्यात प्रोत्साहन एवं निवेश हेतु स्टेकहोल्डर कनेक्ट कार्यशाला का शुभारंभ किया। नीति आयोग एवं छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में नीति आयोग के वरिष्ठ सलाहकार संजीत कुमार, उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार, संचालक उद्योग प्रभात मलिक, सीएसआईडीसी के प्रबंध संचालक विश्वेस कुमार सहित उद्योगों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री देवांगन ने कहा कि हम सब राज्य के औद्योगिक विकास एवं राज्य से निर्यात में वृद्धि करने के उद्देश्य से आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा एवं विचार-विमर्श के लिए यहां एकत्रित हुए है। प्रदेश में नवीन उद्योग नीति 2024-2030 जो एक नवंबर से लागू हो चुकी है। निश्चित तौर पर हमारी सरकार की मंशा है कि प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा उद्योग कैसे स्थापित हो इसे ध्यान में रखकर यह उद्योग नीति तैयार की गई है। हमने पहली बार इस नीति के माध्यम से राज्य में पर्यटन एवं स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं में निवेश को भी प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया है। हाल ही में आयोजित केबिनेट बैठक में पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया है।

इस नीति में ज्यादा से ज्यादा अनुदान सब्सिडी का प्रावधान रखा गया है। राज्य के पिछड़े क्षेत्रों में भी उद्योग स्थापित हो इसमें प्रावधान किए गए है। उद्योग धंधे स्थापित होने से प्रदेश का विकास होगा और लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। उद्यामियों की सुविधा के लिए प्रदेश में सिंगल विंडो प्रणाली लागू किया गया है। प्राकृतिक खनिज संसाधनों से भरपूर छत्तीसगढ़ में उद्योग स्थापित होने से प्रदेश का तेजी से विकास होगा। देवांगन ने कहा कि उद्योगों के साथ-साथ इससे अप्रत्यक्ष रूप से हजारो लोगों  को भी रोजगार मिलेगा।

नीति आयोग के वरिष्ठ सलाहकार संजीत सिंह ने कहा कि कार्यशाला के आयोजन के लिए मैं प्रदेश सरकार का धन्यवाद देना चाहता हूं। छत्तीसगढ़ की नई उद्योग नीति अन्य राज्यों के लिए उदाहरण साबित होगी। सिंगल विंडो प्रणाली से उद्यामियों को सहुलियत होगी। उन्होंने कार्यशाला के आयोजन के लिए अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सिंह ने आश्वस्त किया कि नीति आयोग की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। सचिव उद्योग रजत कुमार ने कहा कि छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति से प्रदेश में औद्योगिक वातावरण को बढ़ावा मिलेगा। इस नीति के अंतर्गत औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन से ब्याज अनुदान, राज्य लागत पूंजी अनुदान, स्टाम्प शुल्क छुट, विद्युत शुल्क छुट, प्रोजेक्ट अनुदान, परिवहन अनुदान के प्रावधान किए गए है। सीएसआईडीसी के प्रबंध संचालक विश्वेस कुमार ने भी कार्यशाला को संबोधित किया। कार्यशाला के दौरान सवाल-जवाब के दौरान जिज्ञासा का समाधान किया गया
प्रदेश में हर गरीब के पक्के मकान का सपना होगा साकार -मुख्यमंत्री साय

प्रदेश में हर गरीब के पक्के मकान का सपना होगा साकार -मुख्यमंत्री साय

 रायपुर : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत तेजी से पूर्ण किए आवासों और योजना में अच्छे प्रदर्शन के कारण भारत सरकार द्वारा राज्य के लिए 15 हजार नए आवास स्वीकृत किए गए हैं। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत 15 हजार नए आवासों की मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नए आवासों की मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी तथा केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल के प्रति आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहरों के लिए 15 हजार नए आवासों की स्वीकृति पर केंद्र सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि राज्य में जल्दी ही हर गरीब के पक्के मकान का सपना पूरा होगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में आवासों का निर्माण तेजी से पूरा किया जा रहा है। सरकार अंतिम छोर पर खड़े हर व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुँचाना सुनिश्चित करेगी।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की पहल और उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव की कोशिशों से राज्य के सभी शहरों के लिए ये आवास स्वीकृत किए गए हैं।

भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अन्तर्गत 15 हजार नवीन आवासों की सैद्धांतिक स्वीकृति का पत्र प्रेषित किया गया है। पत्र में केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को मार्च-2025 तक 15 हजार नए आवासों की स्वीकृति के साथ ही इन नए आवासों को मंजूरी प्रदान करने के पीछे राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के त्वरित क्रियान्वयन का भी उल्लेख है।

राज्य के सभी नगरीय निकायों के लिए आवास स्वीकृत करते हुए मंत्रालय ने इसकी सूची भी भेजी है। केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने राज्य शासन को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पात्र हितग्राहियों का परीक्षण करते हुए विधिवत प्रस्ताव भारत सरकार को भेजने के निर्देश दिए हैं।

भारत सरकार द्वारा शहरी क्षेत्रों में श्सबके लिए आवास’ मिशन के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 का क्रियान्वयन 1 सितम्बर 2024 से प्रारंभ किया गया है। इसके तहत कमजोर आय वर्गों, निम्न आय वर्गों और मध्यम आय वर्गों के शहरी गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों को किफायती दरों पर आवास निर्माण, खरीदी या किराए पर उपलब्ध कराने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। छत्तीसगढ़ में योजना को सभी नगरीय निकायों में लागू करते हुए भारत सरकार के यूनिफाइड वेब पोर्टल पर हितग्राही सर्वेक्षण कार्य (रैपिड असेसमेंट सर्वे) 15 नवम्बर से प्रारंभ कर दिया गया है। सर्वेक्षण के दौरान हितग्राहियों की जानकारी भारत सरकार के पोर्टल पर दर्ज की जा रही है।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने नए आवासों की स्वीकृति पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार हर पात्र परिवार को आवास दिलाने प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी नगरीय निकायों को ज्यादा से ज्यादा हितग्राहियों तक योजना का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। श्री साव ने वर्तमान में चल रहे हितग्राही सर्वेक्षण के दौरान अनिवार्य दस्तावेजों की कमी के कारण आवेदनों को तत्काल निरस्त नहीं करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने दस्तावेजों की पूर्ति के लिए संबंधित परिवारों को पर्याप्त समय देने के साथ ही नगरीय निकायों को राजस्व विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने हरसंभव प्रयास करने को कहा है। उप मुख्यमंत्री श्री साव के निर्देश पर नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव ने राजस्व कार्यालयों में हितग्राहियों के लंबित जाति प्रमाण पत्र एवं आय प्रमाण पत्र प्राथमिकता से जारी करने राजस्व विभाग को पत्र भी लिखा है।

हमारी सरकार ने 11 महीनों में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ी निर्णायक लड़ाई – मुख्यमंत्री साय

हमारी सरकार ने 11 महीनों में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ी निर्णायक लड़ाई – मुख्यमंत्री साय

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में नक्सल परिदृश्य पर बड़ी समीक्षा बैठक हुई। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री  विजय शर्मा सहित राज्य के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में नक्सलवाद उन्मूलन के प्रयासों के मूल्यांकन और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने बैठक में कहा कि हमारी सरकार ने 11 महीनों में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री के मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त करने के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि हमें उसी दिशा में प्रभावी रणनीतियां तैयार करनी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सल आत्मसमर्पण के लिए जनजागरूकता अभियान को और तेज करने की आवश्यकता है। बस्तर क्षेत्र के लोग अब नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की ओर बढ़ना चाहते हैं, जिसकी झलक हाल ही में संपन्न बस्तर ओलंपिक में भी दिखी।

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल पीड़ित परिवारों के लिए 15,000 मकानों के निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों और जनभागीदारी से छत्तीसगढ़ जल्द ही नक्सलवाद मुक्त होगा। सरकार की प्राथमिकता स्थानीय समुदायों के जीवन स्तर को सुधारने और विकास की नई ऊंचाइयों को हासिल करने की है।

बैठक में उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री  विजय शर्मा ने कहा कि नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए राज्य सरकार ठोस कार्रवाई कर रही है। उन्होंने सिविल सोसाइटी को अभियान से जोड़ने और नक्सलियों के आत्मसमर्पण हेतु किए जा रहे प्रयासों को तेज करने पर बल दिया।  शर्मा ने नक्सलियों के वित्तीय नेटवर्क को तोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हर संभव उपाय किए जाएंगे।

बैठक में सुरक्षा ग्रिड का विस्तार, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नए कैंप स्थापित करना, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के पुनर्वास और आवास संबंधी योजनाएं और ज्वाइंट एक्शन प्लान सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में पुलिस महानिदेशक  अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव गृह  मनोज पिंगुवा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक  प्रदीप गुप्ता,  एस आर पी कल्लूरी,  विवेकानन्द सिन्हा,  अमित कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव  राहुल भगत, सचिव गृह नेहा चम्पावत  हिमशिखर गुप्ता सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

साइबर अपराध आज के समय की सबसे बड़ी चुनौती, जिसे रोकने के लिए जागरूकता और तकनीकी दक्षता का होना आवश्यक : मुख्यमंत्री साय

साइबर अपराध आज के समय की सबसे बड़ी चुनौती, जिसे रोकने के लिए जागरूकता और तकनीकी दक्षता का होना आवश्यक : मुख्यमंत्री साय

 रायपुर  : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में राज्य स्तरीय साइबर भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने साइबर अपराध की चुनौतियों और उससे निपटने के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री ने कहा साइबर अपराध आज के समय की सबसे बड़ी चुनौती है और इसे रोकने के लिए जागरूकता और तकनीकी दक्षता का होना अत्यंत आवश्यक है। राज्य सरकार ने इस दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिनमें साइबर भवन का उद्घाटन एक अहम पहल है।

मुख्यमंत्री  साय ने अक्टूबर माह में प्रदेश में आयोजित 410 जनजागरूकता कार्यक्रमों का उल्लेख किया, जिसके माध्यम से 23 लाख लोगों तक साइबर सुरक्षा की जानकारी पहुंचाई गई। उन्होंने कहा कि जनजागरूकता अभियान साइबर अपराध रोकने का सबसे महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री  साय ने पुलिस विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा हमारे पुलिस अधिकारियों ने क्रिप्टो करेंसी और शेयर ट्रेडिंग के बहाने ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह को पकड़ा है। यह साबित करता है कि छत्तीसगढ़ पुलिस अपराधियों को ट्रैक करने में पूरी तरह सक्षम है। उन्होंने तकनीकी दक्षता को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा किए गए प्रयासों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आईआईटी भिलाई और आईआईएम रायपुर के साथ हुए अनुबंध साइबर अपराध और मानव तस्करी जैसी समस्याओं के समाधान के लिए एक मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा को लेकर यूनिसेफ द्वारा बनाए गए ऑनलाइन मॉड्यूल की प्रशंसा की।

कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों के कल्याण के लिए 8 बैंकों के साथ एमओयू साइन किया गया, जिसके तहत पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को विपरीत परिस्थितियों में आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने पुलिस विभाग द्वारा निर्मित समाधान मोबाइल ऐप और सशक्त मोबाइल ऐप को लांच किया। उन्होंने साइबर अपराधों की उत्कृष्ट विवेचना करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हम नई तकनीक को अपनाकर साइबर अपराधों को रोकने की दिशा में और अधिक दक्षता के साथ काम करेंगे। उन्होंने इस दिशा में काम कर रहे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और सुदर्शन की नीति को आधार बनाकर किए गए कार्यों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार आज देश में सबसे उत्कृष्ट कार्य करने वाली सरकार के रूप में उभर रही है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने महतारी वंदन योजना का जिक्र करते हुए बताया कि इस योजना ने 70 लाख लाभार्थियों तक पहुंचने का ऐतिहासिक आंकड़ा छू लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार सुशासन के सिद्धांतों पर काम कर रही है और समाज के हर वर्ग तक इसका लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पुलिस तंत्र को न केवल पुनर्जीवित किया, बल्कि इसे एक प्रभावी प्रणाली में तब्दील कर दिया।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि बस्तर क्षेत्र में पुलिस ने नक्सलवाद को सीमित करने में अद्भुत कार्य किया है। यह सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और रणनीतिक प्रयासों का परिणाम है। साइबर अपराधों पर बोलते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने साइबर अपराध से निपटने के लिए विशेष पहल की है।

हाल ही में चलाए गए साइबर जागरूकता पखवाड़े का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के लिए जागरूक किया जा रहा है। आज उद्घाटन किए गए साइबर भवन से बड़े अभियानों को संचालित किया जाएगा, जो इस दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार सुशासन के अपने लक्ष्यों को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में और भी बड़े निर्णय लेकर जनता के हित में कार्य करेगी।

इस अवसर पर विधायक श्री गुरु खुशवंत साहेब, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव गृह श्री मनोज पिंगुवा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री प्रदीप गुप्ता, श्री एस आर पी कल्लूरी, श्री विवेकानन्द सिन्हा, श्री अमित कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, सचिव गृह श्रीमती नेहा चम्पावत, श्री हिमशिखर गुप्ता सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

एक पेड़ मां के नाम पर राज्यपाल डेका ने रूद्राक्ष पौधा रोपण किया

एक पेड़ मां के नाम पर राज्यपाल डेका ने रूद्राक्ष पौधा रोपण किया

 रायपुर :राज्यपाल  रमेन डेका ने आज धमतरी प्रवास के दौरान जिला पंचायत परिषद में ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान के तहत रूद्राक्ष का पौधा रोपण किया एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की।

विकास किया है, विकास करेंगें- सुनील सोनी

विकास किया है, विकास करेंगें- सुनील सोनी

 रायपुर :  रायपुर नगर दक्षिण के नवनिर्वाचित विधायक सुनील कुमार सोनी आज दक्षिण विधानसभा के अंतर्गत विभिन्न वार्डों एवं गली मोहल्लों में आम मतदाताओं-कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करने निकले। इस दौरान उन्होंने लोगों का आमजनों का अभिवादन किया, और बुजुर्गजनों के पैर छुकर आशीर्वाद लिया तथा दक्षिण विधानसभा के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचण्ड जीत के लिये विधानसभा के समस्त मतदाताओं को धन्यवाद दिया तथा आभार व्यक्त किया। इस दौरान श्री सोनी ने भी बुजुर्गजनों को फूल माला पहनाईं।

रायगढ़ में दिखी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन की झलक

रायगढ़ में दिखी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन की झलक

मुख्यमंत्री साय के आग्रह पर रायगढ़ की सरस्वती यादव ने बटन दबाकर प्रदेश की महिलाओं को जारी किया महतारी वंदन योजना की दसवीं किश्त के 652 करोड़

रायगढ़/ रायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने कल रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की राशि जारी की। इस दौरान मुख्यमंत्री साय के सुशासन की झलक देखने को मिली। मंच में उनसे मिलने पहुंची महतारी वंदन योजना की हितग्राही सरस्वती यादव को उन्होंने बटन दबाकर प्रदेश की महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की दसवीं किश्त की राशि जारी करने का आग्रह किया, जिस पर सरस्वती यादव ने बटन दबाकर प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त के रूप में 652 करोड़ रूपए की राशि अंतरित की। यह पहला मौका होगा जब किसी योजना के हितग्राही ने ही योजना की राशि जारी की है।