रायपुर : - छत्तीसगढ में डॉक्टरों और विषेशज्ञों का तबादला किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी लिस्ट में कई जिलों में पदस्थ 34 अधिकारियों के नाम शामिल है। दो संभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर हेल्थ समेत कई जिलों के सीएमएचओ और सिविल सर्जन बदले गए है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत डॉक्टर एमपी महेश्वर को जिला चिकित्सालय बलौदाबाजार से रायपुर का प्रभारी संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं तथा दुर्ग के प्रभारी जिला कुष्ठ अधिकारी डॉक्टर अनिल कुमार शुक्ला को सरगुजा का संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव चंदन कुमार के द्वारा जारी आदेश के तहत कुल 34 चिकित्सा अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं।
रायपुर: कथावाचक प्रदीप मिश्रा महाराज के शिव महापुराण कथा में भीड़ का फायदा उठाकर 03 अलग-अलग महिला श्रद्धालुओं के गले में पहने सोने की चैन चोरी करने वाले 5 महिलाओ और एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। थाना गंज क्षेत्रांतर्गत स्थित वेलकम होटल में आरोपीगण रुके हुए थे। दिनांक 13.08.2024 को थाना राखी क्षेत्रांतर्गत ग्राम गनौद/खरखराडीह में कथावाचक प्रदीप मिश्रा महाराज की शिव महापुराण कथा आयोजित हुई थी।
आरोपियों द्वारा भीड़ का फायदा उठाकर 03 अलग - अलग महिला श्रद्धालुओं के गले में पहने सोने की चैन को चोरी कर लिया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा प्रार्थियों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रहीं थी। टीम के सदस्यों द्वारा वाहनों सहित होटल, लॉज एवं ढ़ाबों की भी चेकिंग की जाकर अज्ञात आरोपी की पहचान करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्य थाना गंज क्षेत्रांतर्गत स्थित वेलकम होटल को चेक कर रहे थे। होटल में उ.प्र. के कुछ व्यक्ति रूके थे, जो संदिग्ध प्रतीत हो रहे थे। जिनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में 03 नग सोने का चैन रखा होना पाया गया।
चैन के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा गोलमोल जवाब देकर टीम के सदस्यों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। कड़ाई से पूछताछ करने पर व्यक्तियों द्वारा ग्राम गनौद/खरखराडीह में आयोजित कथावाचक प्रदीप मिश्रा महाराज के कार्यक्रम में अलग - अलग 03 महिलाओं के गले से सोने की चैन को चोरी करना बताया गया। जिस पर व्यक्तियों के कब्जे से 03 नग सोने की चैन बरामद कर थाना राखी में कार्यवाही किया जा रहा है ।
आरोपियों की लिस्ट
01. अरविंद कुमार पिता राम नवल उम्र 24 वर्ष निवासी महूल सहराना थाना पवई जिला आजमगढ (उ.प्र.)।
02. पूजा देवी पति अनिल कुमार उम्र 35 वर्ष निवासी बलुवा मुबारकपुर थाना बलुवा जिला आजमगढ़ (उ०प्र०)।
03. सुनीता देवी पति नितीश कुमार उम्र 20 वर्ष निवासी पिपरिया थाना बिलरिया जिला आजमगढ (उ०प्र०)।
04. सपना देवी पति राजू चमार उम्र 30 वर्ष निवासी साकिनान बलूवा थाना बिलरिया गंज जिला आजमगढ (उ.प्र.)।
05. आशादेवी पति राधे कुमार उम्र 58 वर्ष निवासी बलूवा थाना बिलरिया गंज जिला आजमगढ (उ.प्र.)।
06. कौशिल्या देवी पति भोले उम्र 58 वर्ष निवासी महूवार थाना कोपा जिला मउ (उ.प्र.)।
रायगढ़। थाना चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली महिला की छेड़खानी शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपित अरविंद गुप्ता (38 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। महिला से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों का आरोपी पहले भी कई मामलों में नामजद था। महिला ने थाने में लिखित आवेदन दिया कि दोपहर में तालाब में नहाने गई, तो अरविंद गुप्ता ने उसे गलत नीयत से पकड़ लिया। महिला के चिल्लाने और बचाव करने पर वह भाग गया। महिला ने आगे बताया कि कुछ दिन पहले भी अरविंद गुप्ता ने उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील बातें की थीं। घटना की जानकारी परिजनों को देने पर अरविंद ने शराब के नशे में गलती स्वीकार की और माफी मांगी।
पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें मामूली चोटें पाई गईं। आरोपित अरविंद गुप्ता पर पहले भी छेड़छाड़ और प्रतिबंधक कार्रवाई के मामले दर्ज हैं। चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपी अरविंद गुप्ता को इस छेड़खानी के अपराध में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, महिला प्रधान आरक्षक समुंद निराला व हमराह स्टाफ की इस महिला संबंधी अपराध के त्वरित निराकरण में अहम भूमिका रही है।
बिलासपुर। पश्चिम बंगाल में डॉक्टर के साथ हुए जघन्य अपराध के बाद पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। आईएमए कल देशव्यापी हड़ताल पर जिसने का निर्णय ले लिया है। समय रहते बिलासपुर के सिम्स मेडिकल कॉलेज में स्थिति नहीं सम्भाली गई और कुछ सीनियर डॉक्टर के करतूतों पर लगाम नहीं लगाया गया तो यहां भी बंगाल की तरह घटना घट सकती है। अचरज की बात ये सिज़्म के एमएस के संज्ञान में पूरी घटना की जानकारी होने के बाद भी मामले को दबाया जा रहा है। अतिरिक्त मुख्य सचिव हेल्थ मनोज पिंगुआ ने कहा कि अगर घटना सही होगी तो निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
कलेक्टर से सिम्स की इंटर्न डाक्टरो ने मिलकर शिकायत की थी। मामले की गम्भीरता को देखते हुए कलेक्टर ने एमएस को जांच का निर्देश दिये था। डीएमई ने भी इस पर कार्रवाई व जांच के आदेश दे दिए हैं। लेकिन एमएस सहित पूरी टीम ही मिलकर दबाने में लगे हैं। सिम्स के एक डाक्टर पर सेक्सुअल हरासमेंट का आरोप इंटर्न डॉक्टर्स ने लगाया है।2019 बैच की सभी महिला इंटर्न का आरोप है कि सिम्स के एक सीनियर डॉक्टर उनसे छेड़खानी करते हैं। शरीर को गलत तरीके से छूते है। विरोध करने पर इंटर्नशिप में एक्सटेंशन लगाने तक की धमकी देने से बाज नही आते, महिला इंटर्न से पत्र के आधार पर डीएमई ने जांच कर रिपोर्ट मांगी है।
जुलाई में सिम्स में बंद कमरे में मामले की जांच की जा रही थी। इसी बीच एक और महिला पहुंची और दावा किया कि भाई का इलाज कराने जब वो सिम्स आई थी तब इसी डॉक्टर ने बेड शेयर करने कहा था। फिलहाल मामले में अब तक क्या जांच हुई उसे बताने को तैयार नहीं है।
2019 बैच की सभी महिला इंटर्न ने बीते दिनों कलेक्टर डीएमई को एक पत्र लिखा था जिसमे उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया है कि सीनियर डॉक्टर उनसे और उनके सीनियर बैच की महिला इंटर्न से काफी दिनों से छेड़खानी कर रहे है।लेकिन डर की वजह से यह बात किसी को बता नही पा रहे है।
शिकायत कर्ता महिला का कहना है कि आज भी जब उनके पति सिम्स में इंटरव्यू के लिए आते है तो मिली भगत कर उन्हे स्क्रूटीनी से ही भगा दिया जाता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया की इस साजिश में कई लोग शामिल हैं। महिला ने बताया कि अब तक वह लोक लाज के डर से चुप थी लेकिन महिला इंटर्न द्वारा शिकायत करने की जानकारी मिली तब वह भी न्याय मांगने आई है।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घोषणा की है कि राज्य सरकार की पहल पर अक्टूबर माह में भारतीय सेना राजधानी रायपुर में पहली बार अपने हथियारों एवं सैनिक कौशल की प्रस्तुति करेगी। इस प्रकार की सैन्य प्रस्तुति छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है की हमारे प्रदेश के युवाओं को सेना के बारे में जानने और उनके सैन्य कौशल को देखने-समझने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। प्रर्दशनी में सेना के जवान सैन्य हथियार और सैन्य समान को प्रदर्शित करेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है की मुझे घोषणा करते हुए बहुत प्रसन्नता हो रही है कि राज्य सरकार की पहल पर अक्टूबर माह में भारतीय सेना राजधानी रायपुर में पहली बार अपने हथियारों एवं सैनिक कौशल की प्रस्तुति करने जा रही है। इस प्रर्दशनी में सेना के जवान सैन्य हथियार और सैन्य समान को प्रदर्शित करेंगे। इस प्रकार की सैन्य प्रस्तुति छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित की जाएगी। हमारे प्रदेश के युवाओं को सेना के बारे में जानने और उनके सैन्य कौशल को देखने-समझने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा, साथ ही राष्ट्रभक्ति व सैन्य सेवा में जाने की प्रेरणा मिलेगी।
।
बिलासपुर : जिले के सकरी क्षेत्र मे एक भयानक सड़क हादसा हुआ है, यहां एक तेज रफ्तार कार रोड पर खड़ी ट्रेलर से जा टकराई, इस हादसे मे माँ और 2 बेटी सहित तीन महिलाओ की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है। सड़क हादसा इतना भयंकर था की कार बुरी तरह क्षति ग्रस्त हो गया और तीन की मौत और दो लोगो के गंभीर रुप से घायल होने की जानकारी मिली है, घायलो को अस्पताल ले जाया गया है, जहाँ सभी का इलाज किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला यह है की शुभम विहार कॉलोनी मे रहने वाली फैमली रात्रि में चकर भाटा स्थित होटल से खाना खा कर लौट रहे थे, तभी सकरी मेन रोड पर कार चालक बेलेन्स बिगड़ा और कार रोड पर खड़ी ट्रैलर से जा टकराई यह हादसा इतना भयानक था की मौक़े पर ही तीन लोगो की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस मौक़े पर पहुंची और जाँच मे जुटी है।
रायपुर : राजधानी रायपुर के अभनपुर से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां ग्राम केंद्री में तेज रफ्तार ट्रक ने एक सीआरपीएफ के जवान को रौंद दिया। जिससे सीआरपीएफ के जवान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं युवक का शव ट्रक में फंसा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को ट्रक से बाहर निकालने में जुटी हुई है। हादसे के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया जिससे दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है। इसके साथ ही ग्रामीण विधायक, कलेक्टर और एसपी के घटनास्थल पर पहुंचने की मांग कर रहे हैं।
जशपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में आज रुक रुककर बारिश हो रही है, इसी बीच जशपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां आकाशीय बिजली काल बनकर गिरी जिसकी चपेट में आकर खेत में काम कर रहे 2 युवतियों की मौत हो गई है, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग बुरी तरह झुलस गए है।मिली जानकारी के मुताबिक, घटना पत्थलगांव के चँदागढ़ ग्राम पंचायत की है। तेज बारिश के दोरान यहाँ एक खेत मे गाज गिर गयी। खास बात यह है कि गाज का अटैक मोबाइल पर हुआ जिसके चलते मोबाईल में ब्लास्टिंग होकर आग लग गई और दोनो आग और गाज की चपेट में आ गए। इस घटना में 6 से ज्यादा लोग घायल है जिन्हें अस्प्ताल ले जाया गया है।
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहां अपने निवास में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर डॉ. रामप्रताप सिंह भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि श्रद्धेय स्वर्गीय अटल जी हमारे राज्य निर्माता है। छत्तीसगढ़वासियों का उनसे विशेष लगाव है। उन्होंने इस भौगोलिक क्षेत्र को नए राज्य के रूप में आकर देकर प्रदेशवासियों की भावनाओं का सम्मान किया। वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। पत्रकार, कवि और राजनेता के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई थी।
कांकेर : पश्चिम- बंगाल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर कांड के विरोध में जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल पर पर उतर आए है. कांकेर मेडिकल कालेज के डॉक्टर ओपीडी बंद कर असपताल के बाहर हड़ताल पर बैठ गए. उनका कहना है कि जिस तरह पश्चिम बंगाल में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ घटना हुई है उससे सभी क्षुब्ध है.कांकेर जिले के अस्पतालों में भी कोई सुरक्षा डॉक्टरों को नहीं मिल रही है. जबकि लम्बे समय से पुलिस चौकी और सुरक्षा की समूची व्यवस्था की मांग करते आये है. उनकी मांगे है कि दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की भी मांग और सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हो.
बलरामपुर : रामानुजगंज से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के थाना प्रभारी ललित यादव और प्रधान आरक्षक उमेश यादव को निलंबित कर दिया गया है। यह केंद्रीय सहकारी बैंक में हुई गड़बड़ी के मामले में दर्ज एफआईआर से छेड़छाड़ के आरोप में उठाया गया है।
जानकारी के अनुसार, सहकारी बैंक में 1 करोड़ 33 लाख रुपये की गड़बड़ी सामने आई थी। इसके बाद बैंक प्रबंधन ने इस मामले की शिकायत आईजी से की। जांच में गड़बड़ी की पुष्टि होने के बाद सरगुजा आईजी ने दोनों पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की।
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक का फंदे पर लटका हुआ शव मिला है, बताया जा रहा है कि जिस नीम के पेड़ में युवक ने फांसी लगकर खुदकुशी की है, उसी पेड़ में एक और फंदे जैसा कपड़ा बंधा हुआ मिला है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी है। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक पूरा मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां शहर से मुजगहन बाईपास से होकर जाने वाली नहर किनारे युवक का पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ शव मिला है। उसी पेड़ में शव के पास ही एक और फंदे जैसा कपड़ा बंधा मिला है। लिहाजा मामले को प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है। आशंका है कि प्रेमी जोड़े यहां सुसाईड के इरादे से पहुंचे होंगे। इस दौरान युवक फंदे पर झूल गया और युवती वहां से चली गई हो या फिर मामला कुछ और है। फिलहाल पुलिस के जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
मृतक युवक कौन और कहां का रहने वाला था। इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह लोग अपने खेतों में कृषि कार्य करने पहुंचे थे। उसी दौरान शव को देखा और मामले की जानकारी पुलिस को दी।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज 16 अगस्त से 18 अगस्त तक बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 9 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 3 घंटों में बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, जशपुर, महासमुंद, रायगढ़, रायपुर, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गरज के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं 2 दिनों में सरगुजा और बिलासपुर संभाग के एक-दो जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार गंगीय पश्चिम बंगाल में एक निम्न दाब क्षेत्र बनने से प्रदेश में बारिश के आसार बढ़े हैं।
राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में सुबह से हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटो के लिए बलरामपुर, बिलासपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, कोरबा, कोरिया, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, मुंगेली, सूरजपुर, सरगुजा में अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली के साथ मध्यम बारिश होने की आसार हैं। इसके साथ ही अन्य जिलों में भी हल्की बरसात हो सकती है। वहीं बारिश के चलते राजधानी का तापमान 25°C और 28°C के आसपास रहने की संभावना है।
बायो-मेट्रिक्स प्रणाली के माध्यम से मदिरा दुकानों में कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य
रायपुर। छत्तीसगढ़ का एंटी करप्शन ब्यूरो ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए आईएएस समीर विश्नोई, रानू साहू और राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सौम्या चौरसिया के छत्तीसगढ़ समेत कर्नाटक, राजस्थान और रायगढ़ स्थित 19 ठिकानों पर छापा मारा। ये तीनों अधिकारी इस समय कोयला लेवी मामले में रायपुर के सेंट्रल जेल में बंद हैं। तीनों के खिलाफ एसीबी में आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज है।
एसीबी के सूत्रों ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में उनकी टीम ने छत्तीसगढ़ के भिलाई, रायगढ़ समेत कर्नाटक, झारखंड और राजस्थान में छापा मारी है। बताते हैं, पूरा सिस्टम जब स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी कर रहा था, तब एसीबी इन तीनों अफसरों के यहां दबिश के लिए खाका तैया कर रही थी। एसीबी ने इन तीनों अफसरों से जुड़े ठिकानों पर छापा मारने के लिए 19 स्पेशल टीम तैयार की थी। हालांकि, एसीबी के पास इतनी बड़ी टीम नहीं है। सो समझा जाता है कि राज्य पुलिस से भी फोर्स लिया गया होगा। मगर कार्रवाई इतनी गोपनीय रखी गई कि किसी को कानो कान खबर नहीं हो पाई। एसीबी की 19 टीमें 14 अगस्त को कर्नाटक, राजस्थान और झारखंड के लिए रवाना हो गई थी। रायगढ़ और भिलाई के लिए कल देर रात रायपुर एयरपोर्ट के एक सूनसान जगह पर एसीबी के अधिकारी एकत्रित हुए और वहां से भी टारगेट के लिए रवाना हुए।
रायपुर। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।
जशपुर : जशपुर जिले के सीएम कैम्प कार्यालय बगिया में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्म पत्नी कौशल्या साय ने ध्वजारोहण किया और देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी एवं सुरक्षा में तैनात जवान मौजूद रहे
साय ने बी एल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंदरचुँवा में भी ध्वजारोहण कर देश की सुरक्षा करते हुए बलिदानी जवान आरक्षक अलसन एक्का, नोवेल खलखो, राजकुमार केरकेट्टा, मनसीद कुजूर और नेल्सन एक्का को श्रद्धांजलि अर्पित किया। साय ने कुनकुरी विकासखण्ड के खेल मैदान में आयोजित ब्लॉक स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुई एवं ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।
16 अगस्त 2024 रायपुर :- पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 46 पुलिस अधिकारियों और जवानों का उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदकों से सम्मानित किया। साय ने पुलिस वीरता पदक से 26, राष्ट्रपति पुलिस पदक से 02, सराहनीय सेवा सुधार पदक से 2 और राज्य स्तरीय एवं पुलिस महानिदेशक पदकों से 5 अधिकारी-कर्मचारियों को अलंकृत किया।
राष्ट्रपति के पुलिस वीरता पदक 2024
हेमंत पटेल, निरीक्षक, जिला-बलौदाबाजार, मालिक राम, निरीक्षक, जिला-कांकेर, सुक्कु राम नाग, उप निरीक्षक, जिला-नारायणपुर, संतोष चंदन, प्रधान आरक्षक, जिला-नारायणपुर, साकेत कुमार बंजारे, निरीक्षक, जिला-बीजापुर, भुवन सिंह बोरा, कंपनी कमाण्डर, 21 वीं वाहिनी छसबल, बालोद, संजय पात्न, उप निरीक्षक, जिला-दंतेवाड़ा धरम सिंह तुलावी, उप निरीक्षक, जिला-बीजापुर, वीरेन्द्र कंवर, उप निरीक्षक, जिला-सुकमा, पतिराम पोड़ियाम, उप निरीक्षक, जिला-कांकेर, दिलीप कुमार वासनिक, प्लाटून कमाण्डर, एस.टी.एफ. बघेरा-दुर्ग, शहीद रमेश सुनीता बुझे की धर्मपत्नी जुरी, प्रधान आरक्षक, जिला-बीजापुर की धर्मपत्नि सुनीता जुर्री, शहीद रमेश कोरसा, आरक्षक, जिला-बीजापुर की धर्मपत्नी उषा कोरसा, शहीद सुभाष नायक, आरक्षक, जिला-बीजापुर की धर्मपत्नी दुशीला नायक, शहीद रामदास कोर्राम, आरक्षक, एस.टी.एफ. बघेरा-दुर्ग की धर्मपत्नी परमशीला कोर्राम, शहीद जगतराम कंवर, आरक्षक, एस.टी.एफ. बघेरा-दुर्ग की धर्मपत्नी कुमारी बाई कंवर, शहीद सुख सिंह, आरक्षक, एस.टी.एफ. बघेरा-दुर्ग की धर्मपत्नी सेवंतीन फरस, शहीद रमाशंकर सिंह, आरक्षक, एस.टी.एफ. बघेरा-दुर्ग की धर्मपत्नी बिस्तुरी सिंह पैकरा, शहीद शंकर नाग, आरक्षक, एस.टी.एफ. बघेरा-दुर्ग की धर्मपत्नी सुखदई नाग, शहीद किशोर एण्ड्रिक, सहायक आरक्षक, जिला-बीजापुर की धर्मपत्नी रिंकी एण्ड्रिक, शहीद सनकूराम सोढ़ी, सहायक आरक्षक, जिला-बीजापुर के पुत्र सुनील सोढी, शहीद बोसाराम करटामी, सहायक आरक्षक, जिला-बीजापुर की धर्मपत्नी सोनमती करटामी, धरम सिंह तुलावी, उप निरीक्षक, जिला-बीजापुर, शिव कुमार रामटेके, प्रधान आरक्षक, जिला-बीजापुर, छन्नूराम पोयाम, आरक्षक, जिला-बीजापुर,गौतम कोरसा, आरक्षक, जिला-बीजापुर
विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति का पुलिस पदक 2024
अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, गुप्तवार्ता, पुलिस मुख्यालय रायपुर, श्री के. एल. ध्रुव उप पुलिस महानिरीक्षक, कांकेर रेंज, कांकेर
सराहनीय सेवा हेतु भारतीय पुलिस पदक 2024
दुखू राम आचला तत्कालीन सेनानी, 14वीं वाहिनी छसबल, धनोरा-बालोद वर्तमान में सेवा निवृत्त, नेहा पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला-खैरागढ़- छुईखदान-गंडई, येशेश्वरी येरेवार, उप पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय रायपुर, टीकाराम कुरें, सहायक सेनानी, 22वीं वाहिनी छसबल, भीरागांव- कांकेर, महेश शुक्ला, सहायक प्लाटून कमाण्डर, 6 वीं वाहिनी छसबल, रायगढ़, जेम्स लकड़ा, कंपनी कमाण्डर, 2री वाहिनी छसबल, सकरी-बिलासपुर, श्री ओमप्रकाश साहू, उप निरीक्षक (अ), विशेष आसूचना शाखा, पुलिस मुख्यालय रायपुर, उदय सिंह सिदार, प्रधान आरक्षक, 15वीं वाहिनी छसबल, बीजापुर, श्री महेन्द्र कुमार पाठक, उप निरीक्षक, जिला-नारायणपुर, मनोज कुमार साहू, सहायक उप निरीक्षक, जिला-बस्तर, देवीशरण सिंह, प्रधान आरक्षक, विशेष आसूचना शाखा, पुलिस मुख्यालय रायपुर
सराहनीय सुधार सेवा पदक 2024
गिरधर सेन, सेवा निवृत्त प्रहरी, केन्द्रीय जेल रायपुर, लक्ष्मीराम यादव, प्रहरी, जिला जेल कोरबा
राज्य स्तरीय एवं पुलिस महानिदेशक पुरस्कार 2024
राज्यपाल पुरस्कार
शिल्पा साहू, उप पुलिस अधीक्षक, रेंज पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग
मुख्यमंत्री पुरस्कार
दिलहरण सिंह ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक, जिला-धमतरी
रानी सुबरन कुंवर पुरस्कार
भारती मरकाम, निरीक्षक, जिला-बिलासपुर
वीरनारायण सिंह पुरस्कार
अजाक थाना, जिला-बेमेतरा
पुलिस महानिदेशक पुरस्कार
अंजू सिंह, महिला प्रधान आरक्षक, जिला-राजनांदगांव
छत्तीसगढ़ के पर्वतारोही राहुल गुप्ता ‘माउंटेन मैन‘ पर्वतारोहण क्षेत्र में नया रिकॉर्ड कायम किया है। ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोज़िअस्को में आज 15 अगस्त को तिरंगा फहरा दिया है। राहुल, ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के सबसे ऊंची चोटी माउंट कोज़िअस्को (7,310 फिट) की ऊंची चोटी पर चढ़ाई किया, जो कि महाद्वीपो के पहाड़ो की ऊँचाई की रैंकिंग में सातवाँ चोटी है।
राहुल गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस के दिन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सबसे ऊंची चोटी माउंट कोज़िअस्को में तिरंगा फहराया है। उन्होंने माउंट कोज़िअस्को की चोटी से छत्तीसगढ़ की जनता को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। अपने वीडियो संदेश में कहा कि ‘माउंट कोज़िअस्को की टॉप पर आज छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया का भी वाचन किया।’ यह अभियान दिल्ली के मिशन पॉसिबल द्वारा आयोजित अभियान का हिस्सा है। इस अभियान में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, हरियाणा और उत्तरप्रदेश के कुल 11 पर्वतारोही शामिल थे। अभियान का नेतृत्व हरियाणा के नरेंद्र यादव ने किया। पर्वतारोहण की शुरुआत भारतीय समयानुसार 14 अगस्त की रात 2 बजे लास्ट कैम्प से की और सुबह साढ़े 9 बजे के करीब चोटी पर सफलता प्राप्त की। इस दौरान तापमान लगभग-4 से -5 डिग्री सेल्सियस के बीच था।
जगदलपुर, 15 अगस्त, 2024-आज उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने लाल बाग मैदान जगदलपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बस्तरिया वेशभूषा टेकरा तुवाल(धुरवा पागा) पहनकर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया। बस्तरिया वेशभूषा पहनकर ध्वजारोहण करना न केवल बस्तर की संस्कृति के प्रति उनके सम्मान और जुड़ाव को दर्शाता है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि हमें अपनी स्थानीय परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर को संजो कर रखना चाहिए।
बस्तरिया वेशभूषा छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र की अनूठी और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। इस वेशभूषा का महत्व सिर्फ पहनावे तक सीमित नहीं है बल्कि यह बस्तर की परंपराओं, रीति-रिवाजों, और सांस्कृतिक पहचान को भी दर्शाता है।
बस्तरिया वेशभूषा में पहने जाने वाले वस्त्र और आभूषण स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाए जाते हैं जो पीढ़ियों से चली आ रही परंपराओं का हिस्सा हैं। इस वेशभूसा में बस्तर की लोक कलाओं और हस्तशिल्प की झलक मिलती है जो क्षेत्र के सांस्कृतिक धरोहर की समृद्धि को दर्शाता है।बस्तरिया वेशभूषा पहनने से एक व्यक्ति को बस्तर की संस्कृति से जुड़ाव महसूस होता है। यह पहनावा बस्तर के लोगों की सामूहिक पहचान को मजबूत करता है और उनके जीवन में पारंपरिक मूल्यों का स्थान बताता है। पागा जो इस वेशभूषा का प्रमुख हिस्सा है सम्मान और प्रतिष्ठा का प्रतीक माना जाता है। बस्तरिया वेशभूषा को अपनाने और प्रदर्शित करने से सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी बढ़ावा मिलता है। यह अन्य क्षेत्रों के लोगों को बस्तर की संस्कृति से परिचित कराता है और सांस्कृतिक विविधता की समझ को गहरा करता है। बस्तरिया वेशभूषा का एक और महत्वपूर्ण पहलू यह है कि इसमें प्रयुक्त होने वाली सामग्री अधिकांशतः प्राकृतिक और स्थानीय रूप से उपलब्ध होती है, जो पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और स्थायित्व के सिद्धांतों का समर्थन करती है।
रायपुर, 15 अगस्त 2024/ जशपुर जिले के सीएम कैम्प कार्यालय बगिया में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की धर्म पत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने ध्वजारोहण किया और देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले जवानांे को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी एवं सुरक्षा में तैनात जवान मौजूद रहे।
श्रीमती साय ने बी एल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंदरचुँवा में भी ध्वजारोहण कर देश की सुरक्षा करते हुए बलिदानी जवान आरक्षक अलसन एक्का, नोवेल खलखो, राजकुमार केरकेट्टा, मनसीद कुजूर और नेल्सन एक्का को श्रद्धांजलि अर्पित किया। श्रीमती साय ने कुनकुरी विकासखण्ड के खेल मैदान में आयोजित ब्लॉक स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुई एवं ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।




.jpeg)





.jpg)














.jpg)
.jpg)






