CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
यात्रीगण कृपया ध्यान दें, फिर 30 यात्री ट्रेन रद्द, 2 का रूट डायवर्ट, देखें पूरी लिस्ट

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, फिर 30 यात्री ट्रेन रद्द, 2 का रूट डायवर्ट, देखें पूरी लिस्ट

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन होने के बाद भी ट्रेनों के रद्द होने का सिलसिला जारी है। रेलवे आये दिन किसी न किसी कारणों से ट्रेनों को रद्द कर रही है तो वहीं, कुछ ट्रेनों का परिचालन देरी से कर रही है। ऐसे में रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच रेलवे ने एक बार फिर कुछ ट्रेनों को रद्द किया है। दरअसल, थर्ड लाइन कनेक्टिविटी के कारण ट्रेनें रद्द की गई है। अनुपपुर स्टेशन में एनआई वर्क किया जाएगा, जिसके चलते 10 जनवरी से 18 जनवरी तक अलग- अलग दिनों में ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

1) दिनांक 10 जनवरी 2024 से 16 जनवरी 2024 तक चिरमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08269 चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।

2) दिनांक 10 जनवरी 2024 से 16 जनवरी 2024 तक चंदिया रोड से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08270 चंदिया रोड – चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।

3) दिनांक 10 जनवरी 2024 से 16 जनवरी 2024 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08740 बिलासपुर – शहडोल मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।

4) दिनांक 10 जनवरी 2024 से 16 जनवरी 2024 तक शहडोल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08739 शहडोल – बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।

5) दिनांक 11, 13 व 16 जनवरी 2024 को चिरमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 05755 चिरमिरी – अनूपपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।

6) दिनांक 11, 13 व 16 जनवरी 2024 को अनूपपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 05756 अनूपपुर – चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।

7) दिनांक 10, 12 व 15 जनवरी 2024 को रीवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11751 रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

8) दिनांक 11, 13 व 16 जनवरी 2024 को चिरमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11752 चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

9) दिनांक 08 जनवरी 2024 से 16 जनवरी 2024 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

10) दिनांक 09 जनवरी 2024 से 17 जनवरी 2024 तक इंदौर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18233 इंदौर- बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

11) दिनांक 07 जनवरी 2024 से 16 जनवरी 2024 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

12) दिनांक 09 जनवरी 2024 से 18 जनवरी 2024 तक भोपाल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18235 भोपाल- बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

13) दिनांक 09 जनवरी 2024 से 16 जनवरी 2024 तक जबलपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11265 जबलपुर- अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

14) दिनांक 10 जनवरी 2024 से 17 जनवरी 2024 तक अम्बिकापुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11266 अम्बिकापुर- जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

15) दिनांक 08 जनवरी 2024 से 16 जनवरी 2024 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

16) दिनांक 09 जनवरी 2024 से 17 जनवरी 2024 तक रींवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

17) दिनांक 09 जनवरी 2024 से 15 जनवरी 2024 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18257 बिलासपुर-चिरमिरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

18) दिनांक 10 जनवरी 2024 से 16 जनवरी 2024 तक चिरमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18258 चिरमिरी – बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

19) दिनांक 11 व 15 जनवरी 2024 को लखनऊ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12535 लखनऊ-रायपुर गरीबरथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

20) दिनांक 12 व 16 जनवरी 2024 को रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12536 रायपुर- लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

21) दिनांक 13 जनवरी 2024 को उदयपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

22) दिनांक 14 जनवरी 2024 को शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20972 शालीमार- उदयपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

23) दिनांक 10 जनवरी 2024 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20828 सांतरागाछी – जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

24) दिनांक 11 जनवरी 2024 को जबलपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20827 जबलपुर- सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

25) दिनांक 13 जनवरी 2024 को शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22830 शालीमार-भुज एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

26) दिनांक 16 जनवरी 2024 को भुज से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22829 भुज -शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

27) दिनांक 14 जनवरी 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

28) दिनांक 15 जनवरी 2024 को अजमेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18214 अजमेर- दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

29) दिनांक 10 जनवरी 2024 को रानी कमलापति से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22169 रानी कमलापति-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

30) दिनांक 11 जनवरी 2024 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22170 सांतरागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

इन ट्रेनों को किया डायवर्ट 

1) दिनांक 08 जनवरी 2024 से 14 जनवरी 2024 तक बरौनी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 15231 बरौनी – गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया कटनी – जबलपुर – नैनपुर – बालाघाट के रास्ते चलेगी।
2) दिनांक 09 जनवरी 2024 से 15 जनवरी 2024 तक गोंदिया से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया – बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया बालाघाट – नैनपुर – जबलपुर – कटनी के रास्ते चलेगी।

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के लिए चुनाव कमेटी का किया गठन, भूपेश बघेल, डॉ. चरण दास महंत समेत इन नेताओं को मिली जगह

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के लिए चुनाव कमेटी का किया गठन, भूपेश बघेल, डॉ. चरण दास महंत समेत इन नेताओं को मिली जगह

 CG NEWS : कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के लिए चुनाव कमेटी का एलान कर दिया है. दीपक बैज के इसका अध्यक्ष बनाया गया है. इसके साथ ही इसमें भूपेश बघेल, डॉ. चरण दास महंत, टी.एस. सिंह देव, ताम्रध्वज साहू, रवीन्द्र चौबे, मोहम्मद अकबर, शिवकुमार डहरिया, अनिला भिंडिया, जय सिंह अग्रवाल, मोहन मरकाम, गुरु रूद्र कुमार, धनेन्द्र साहू, सत्यनारावन शर्मा, अमितेश शुक्ला, विकास उपाध्याय, राजेश तिवारी और पारस चोपड़ा शामिल हैं.

इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के लिए चुनाव समिति का एलान कर दिया है. इससे पहले राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया था. टीएस सिंह देव राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम रह चुके हैं. वो इस बार का विधानसभा चुनाव हार गए. ताम्रध्वज साहू को भी इस बार चुनाव में हार मिली है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को भी हार का सामना करना पड़ा. इस लिस्ट में मोहन मकराम भी वो नाम है जिन्हें बीजेपी ने चुनाव में हरा दिया.

छत्तीसगढ़ के इन दो जिलों में स्थानीय अवकाश घोषित, इस दिन रहेगी छुट्टी…

छत्तीसगढ़ के इन दो जिलों में स्थानीय अवकाश घोषित, इस दिन रहेगी छुट्टी…

 कोरिया/जांजगीर। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के द्वारा सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 के अनुक्रमांक-4 के नियम-8 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले के लिये स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

जारी आदेशानुसार भाई-दूज 27 मार्च 2024, दशहरा (महानवमी) 11 अक्टूबर तथा दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) 01 नवंबर 2024 को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

वहीँ, जांजगीर कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के द्वारा जांजगीर-चांपा जिले में वर्ष 2024 के लिए तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा की गई है।कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार मकर संक्रांति सोमवार 15 जनवरी, दशहरा (महानवमी) शुक्रवार 11 अक्टूबर और 01 नवम्बर दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) शुक्रवार को जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा।यह अवकाश बैंकों एवं कोषालय, उप कोषालय के लिए लागू नहीं होगा।

 
क्रॉस फायरिंग में 6 माह की बच्ची की मौत मामले में कांग्रेस ने बनाई 5 सदस्यीय जांच समिति

क्रॉस फायरिंग में 6 माह की बच्ची की मौत मामले में कांग्रेस ने बनाई 5 सदस्यीय जांच समिति

 रायपुर। बीजापुर में क्रॉस फायरिंग में 6 माह की बच्ची की मौत मामले की जांच के लिए कांग्रेस ने जांच समिति का गठन किया है। कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। यह समिति जल्द प्रभावित गांव का दौरा कर पीड़ित परिवार सहित स्थानीय ग्रामवासियों से मुलाकात कर घटना की वस्तुस्थिति से अवगत होकर अपनी रिपेार्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को देगी।

जांच समिति में ये हैं शामिल

विकम मंडावी विधायक बीजापुर – संयोजक
नीना रावतिया महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी – सदस्य
शंकर कुडियाम जिला पंचायत अध्यक्ष – सदस्य
बसंत ताती जिला पंचायत सदस्य – सदस्य
मिच्चा मुतैया जनपद पंचायत उपाध्यक्ष – सदस्य

कांग्रेस ने जारी किया ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का लोगो...जाने इसकी खासियत

कांग्रेस ने जारी किया ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का लोगो...जाने इसकी खासियत

 नई दिल्ली। कांग्रेस ने भारत न्याय यात्रा का लोगो शनिवार को जारी किया है। इससे एक हिस्से में “भारत जोड़ो नया यात्रा” लिखा गया है जो तिरंगा के रंग से सजाया गया है। जबकि दूसरे हिस्से में ब्लू कलर में “न्याय का हक” और काले कलर में “मिलने तक” को रखा गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोगो की लॉन्चिंग के मौके पर कहा कि यह यात्रा 14 जनवरी से शुरू होगी। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी जी के नेतृत्व में हम 14 जनवरी से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू कर रहे हैं। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ देश के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और बुनियादी मुद्दों को लेकर निकाली जा रही है।”

कांग्रेस ने भी अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर जानकारी देते हुए लिखा, “आज दिल्ली स्थित AICC मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का लोगो लॉन्च किया। भारत जोड़ो न्याय यात्रा’, देशवासियों को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय दिलाने की ओर हमारा एक मजबूत कदम है।”

छत्तीसगढ़ में 15 जनवरी से मनाया जाएगा सड़क सुरक्षा माह, जन जागरूकता के लिए आयोजित होंगे कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ में 15 जनवरी से मनाया जाएगा सड़क सुरक्षा माह, जन जागरूकता के लिए आयोजित होंगे कार्यक्रम

 रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य सड़क सुरक्षा परिदृश्य की बैठक संपन्न हुई। बैठक में दुर्घटना जन्य सड़क खण्डों, अभियांत्रिकी सुधार, सड़क दुर्घटनाओं में घायलों के त्वरित उपचार की व्यवस्था एवं त्वरित सहायता, यातायात शिक्षा, सड़क सुरक्षा जागरूकता, प्रवर्तन की कार्यवाही, सड़क सुरक्षा ऑडिट सहित सड़क दुर्घटनाओं के नियंत्रण के उपायों के संबंध में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में सचिव परिवहन एस. प्रकाश ने मुख्य सचिव सहित समस्त अधिकारियों का स्वागत करते हुए राज्य के सड़क सुरक्षा परिदृश्य पर प्रकाश डाला। बैठक में जानकारी दी गई कि राज्य में 15 जनवरी से 15 फरवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जाएगा। इस दौरान स्कूलों एवं अन्य संस्थानों में सड़क सुरक्षा के संबंध में जनजागरूकता के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे।

अंतर्विभागीय लीड एजेंसी सड़क सुरक्षा के अध्यक्ष संजय शर्मा ने विभिन्न विभागों के सड़क सुरक्षा संबंधी कार्यों का विश्लेषण प्रतिवेदित करते हुए अवगत कराया कि वर्ष 2023 में बीते वर्ष की तुलना में सड़क दुर्घटनाओं में 1.33 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जिला रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, दुर्ग, महासमुंद, बलौदाबाजार में राज्य की लगभग 49 प्रतिशत सड़क दुर्घटनाएं घटित हुई है। जिला सड़क सुरक्षा समितियों की 66 बैठकों में सड़क सुरक्षा उपायों के बारे में विमर्श किया गया है। राज्य में कुल 11 हजार 895 जन जागरूकता कार्यक्रम हुए। पुलिस विभाग द्वारा कुल 5,41,407 प्रकरणों में चालानी कार्यवाही कर 22 करोड़ 64 लाख 48 हजार रूपए समन शुल्क वसूल किए गए। 57 ब्लैक स्पॉटस, 2,117 जंक्शन का सुधार किया गया। 31 ट्रक ले-बाय 341 बस ले-बाय एवं 07 ड्रायवर रेस्ट एरिया सहित प्रमुख स्थानों में लगाए गए संकेतकों की जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव ने कहा कि पूर्व के 7 ट्रामा सेंटर्स के अतिरिक्त 2 रायपुर एवं सिमगा के ट्रामा स्टेब्लाईजेशन सेंटर प्रारंभ हो गए हैं। शेष 6 पूर्णता की ओर है। सचिव शिक्षा ने अवगत कराया कि कक्षा पहली से 10 वीं तक तैयार पाठयक्रमों में सड़क सुरक्षा एवं यातायात शिक्षा की पाठ्य सामग्रियों का परिमार्जन का कार्य राज्य शैक्षणिक एवं अनुसंधान परिषद द्वारा किया जा चुका है।

सचिव परिवहन ने जानकारी दी कि इंस्टीट्यूट ऑफ ड्रायविंग एण्ड ट्रैफिक रिसर्च में कुल 17,282 वाहन चालकों एवं 700 से अधिक प्रर्वतन अधिकारियों तथा दिसम्बर माह में 200 से अधिक स्कूल बस चालकों को प्रशिक्षण दिया गया हैं। यातायात नियमों के उल्लंघन कर्ताओं को चलानी कार्यवाही के अलावा प्रशिक्षण लेना अनिवार्य होगा। छत्तीसगढ़ का पहला स्वचालित ड्रायविंग टेस्टिंग ट्रैक तैयार कर लिया गया है, जिसमें कैमरा और सेंसर सिस्टम का इस्तेमाल करते हुए वाहन चालक को परीक्षण देना होगा और निर्धारित मापदंडों एवं समयावधि का पालन करने पर ही ड्रायविंग की दक्षता माप कर लायसेंस जारी होगा। परिवहन विभाग द्वारा गत वर्ष 8,47,006 प्रकरणों मे 161 करोड़ 28 लाख 93 हजार 906 रूपये शमन शुल्क वसूल किए गए।नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा 21,886 साइन बोर्ड, 3810 अतिक्रमण हटाये गये।

मुख्य सचिव जैन ने कहा कि ब्लैक स्पॉट सुधार के लिए रणनीति बनाए जाए। समस्त संभागायुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक गण अपने क्षेत्राधिकार के जिलों में सड़क सुरक्षा की गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग करें। समस्त संबंधित विभागों द्वारा सड़क सुरक्षा संबंधी अद्यतन जानकारी लीड एजेंसी के पोर्टल में अपलोड किया जाए। जिला सड़क सुरक्षा समिति की नियमित बैठक कर सड़क सुरक्षा उपायों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चलाने हेतु ड्रायविंग लायसेंस बनाने की प्रक्रिया क्या और कैसी है इस पर शॉर्ट फिल्म बनाया जाकर स्कूली बच्चों को दिखाया जाए। जी.पी.एस. ट्रैकिंग से संबंधित एवं ऑटोमेटिक फिटनेस सेंटर में फिटनेस की प्रक्रिया की शॉर्ट फिल्म बनाकर, ए.एन.पी.आर. कैमरा मे कैद होने वाले नियमों के उल्लंघन या अपूर्ण दस्तावेज वाले वाहनों को भेजे जाने वाले ई-चालान की प्रक्रिया का भी शार्ट फिल्म बनाकर प्रचार प्रसार किया जाए।

बैठक में लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, सचिव स्कूल शिक्षा श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, सचिव परिवहन एस.प्रकाश, पुलिस, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, शिक्षा, नगरीय प्रशासन एवं विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, पशुपालन, राष्ट्रीय राजमार्ग सहित विभिन्न विभागो के सचिवों सहित वरिष्ठ अधिकारी तथा समस्त संभागायुक्त एवं रेंज पुलिस महानिरीक्षक शामिल हुए।

BREAKING : नशे में धुत युवक ने अपनी मां, पत्नी और दुधमुंहे बच्चे पर टंगिया से किया ताबड़तोड़ वार, 2 की मौत 1 की हालत गंभीर

BREAKING : नशे में धुत युवक ने अपनी मां, पत्नी और दुधमुंहे बच्चे पर टंगिया से किया ताबड़तोड़ वार, 2 की मौत 1 की हालत गंभीर

 बालोद।  छत्तीसगढ़ के बालोद जिले  खबर सामने आई है। जिले से खौफनाक हत्या का मामला सामने आया है। शराब के नशे में चूर एक युवक ने अपने दूधमुंहे बच्चे, मां और पत्नी पर कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला कर दिया। जिसमें युवक की मां और बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि पत्नी की हालत गंभीर है। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला पुरुर थाना क्षेत्र का है।जानकारी के अनुसार, पुरुर थाना क्षेत्र के ऊसरवारा गांव में शराब के नशे में युवक ने अपने 3 माह के दूधमुहे बालक, पत्नी और मां पर कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला कर दिया। घटना में 3 माह दुधमुंहे बालक वैभव, माता शांति बाई निषाद उम्र लगभग 50 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल है, जिसे धमतरी अस्पताल रेफर किया गया है। गिना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी भवानी निषाद उम्र करीब 30 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल घटना का कारण अज्ञात है।

मामले में एसपी जितेंद यादव ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है।

07 January 2024 Ka Panchang: जानिए रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

07 January 2024 Ka Panchang: जानिए रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Aaj Ka Panchang 07 January 2024: आज पौष कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और रविवार का दिन है। एकादशी तिथि आज रात 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। आज सफला एकादशी का व्रत किया जाएगा। आज रात 10 बजकर 8 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 53 मिनट पर बुध, धनु राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

07 जनवरी  2024 का शुभ मुहूर्त

  • पौष कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि- 7 जनवरी 2024 को रात 12 बजकर 47 मिनट तक
  • विशाखा नक्षत्र- 7 जनवरी को रात 10 बजकर 8 मिनट तक 
  • बुध का धनु राशि में प्रवेश- 7 जनवरी को रात 8 बजकर 53 मिनट पर
  • 07 जनवरी व्रत-त्यौहार- सफला एकादशी

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- शाम 04:20 से शाम 05:38 तक
  • मुंबई- शाम 04:52 से शाम 06:15 तक
  • चंडीगढ़- शाम 04:18 से शाम 05:35 तक
  • लखनऊ- शाम 04:08 से शाम 05:27 तक
  • भोपाल- शाम 04:27 से शाम 05:48 तक
  • कोलकाता- दोपहर बाद 03:45 से शाम 05:06 तक
  • अहमदाबाद- शाम 04:47 से शाम 06:08 तक
  • चेन्नई- शाम 04:31 से शाम 05:56 तक 

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 7:14 am
  • सूर्यास्त- शाम 5:39 pm
Aaj Ka Rashifal 07 January 2024: व्यापार में मिलेगा फायेदा, बनेगा रुका हुआ काम, पढ़िए दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 07 January 2024: व्यापार में मिलेगा फायेदा, बनेगा रुका हुआ काम, पढ़िए दैनिक राशिफल

 Aaj Ka Rashifal 07 January 2024 Horoscope Today: राशिफल के अनुसार, आज यानी 07 जनवरी 2024, रविवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। जहां आज कुछ राशियों के जातकों के लिए आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव वाला रहेगा, तो वहीं, कुछ जातक धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। आइए पढ़ते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपका भागदौड़ से भरा रहेगा, व्यर्थ के कार्य में आप उलझे रहेंगे। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ेंगे। संपत्ति विवाद उभर कर सामने आएंगे। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से दूर रहें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज के दिन आपका स्वास्थ्य में आप गिरावट महसूस करेंगे। किसी विशेष बात को लेकर आप आज मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया कार्य आज शुरू न करें, न ही व्यापार में कोई बड़ा जोखिम उठाएं। परिवार में पत्नी से मतभेद हो सकते हैं। भाई भतीजे से किसी बात को लेकर विवाद बन सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा, कोई रुका हुआ पुराना कर आज पूरा होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई नया कार्य आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। कोई व्यक्ति विशेष से मिलना होगा, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे। आप व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कोई बड़ी डील या पार्टनरशिप आज आपको मिल सकती है। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा, मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए आपके अनुकूल रहेगा। नौकरी के लिए यदि प्रयासरत हैं, तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में भी कोई नया बना कार्य का आज आपको ऑफर मिल सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। परिवार में सभी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, मित्रों से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। आज आपकी पदोन्नति हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार के लोगों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। वह आज परिवार के लिए कोई बड़ा निर्णय आप ले सकते हैं, जिसका असर आगामी समय में दिखाई पड़ेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप नौकरी आदि के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा संभल कर रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, परिवार में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। आप किसी विशेष कार्य का शुभारंभ आज कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पत्नी से मतभेद दूर होंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज जातक अपने परिवार के साथ धार्मिक स्थल का भ्रमण कर सकते हैं। आज आपका जीवनसाथी अपने मन की दबी बात आप से बोल सकता है, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। जीवन साथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आज आकस्मिक धन लाभ के योग है। पुराना रुका हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगी पार्टनर्स से वाद-विवाद हो सकता है। आप जिस कार्य की लिए प्रयासरत हैं। आज आपका कार्य बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आपका दिन परेशानियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में आकस्मिक कोई घटना घट सकती है, जिस कारण परिवार का माहौल बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज घाटा लग सकता है। कोई नया वाहन आदि आज न खरीदें, यात्रा आदि में सावधानी बरतें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज किसी अपरिचित व्यक्ति की बातों को सुनकर आप अपने पार्टनर पर कोई झूठा आरोप लगा सकते हैं। इस कारण आपका पार्टनर आपसे चिड़ सकता है। दूसरों की बातों पर भरोसा न करें। अपने साथी के साथ सौम्य व्यवहार रखें, नहीं तो आपका संबंध बिगड़ सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा, कोई नया या बड़ा कार्य आपको आज कार्यक्षेत्र में मिल सकता है। बड़ी डील पार्टनरशिप आज आप कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परिवार में मांगलिक कार्य की योग बनेंगे। कार्य विशेष के लिए लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। परिवार में पत्नी बच्चों से चल रहा मतभेद दूर होगा।

केंद्र की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे, प्रदेशभर में भाजपा चलाएगी अभियान : BJP अध्यक्ष किरणदेव

केंद्र की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे, प्रदेशभर में भाजपा चलाएगी अभियान : BJP अध्यक्ष किरणदेव

 रायपुर. छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर दोनों ही प्रमुख पार्टी अपनी-अपनी रणनीति तैयार कर रही है. एक ओर कांग्रेस भारत जोड़ा न्याय यात्रा निकालने जा रही है तो वहीं भाजपा ने आज रायपुर में 6 घंटे तक मैराथन बैठक की.

मिशन 2024 को लेकर आज रायपुर के जैनम भवन में भाजपा की 6 घंटे तक मैराथन बैठक चली, जिसमें लोकसभा चुनाव को लेकर कार्ययोजनाओं पर चर्चा हुई. यह बैठक प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने ली, जिसमें CM विष्णुदेव साय समेत डिप्टी CM, मंत्री, सांसद, विधायक और संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे.

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा, आज बैठक हुई. बैठक में प्रदेश के 11 लोकसभा सीट जीतने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए कार्य योजना, रणनीति बनाई गई है. नेताओं को दिशा निर्देश भी दिए गए हैं. आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी संभाग स्तरीय, जिला स्तरीय, ब्लॉक स्तरीय अभियान चलाने जा रही है. अभियान के माध्यम से केंद्र की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी.

अफसरों के तबादले, सीईओ, संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टरों का तबादला, देखें सूची

अफसरों के तबादले, सीईओ, संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टरों का तबादला, देखें सूची

 रायपुर। प्रदेश में IAS के बंपर तबादले के बाद अब राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का भी तबादला आदेश जारी हुआ है। राज्य सरकार ने जिला पंचायत सीईओ, संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टरों के ट्रांसफर आदेश जारी किये हैं। एक साथ 29 अफसरों के तबादले किये गये हैं,

देखें आदेश -

जगदलपुर से तिरुपति जा रही यात्री बस ट्रक से भिड़ी, एक की मौत

जगदलपुर से तिरुपति जा रही यात्री बस ट्रक से भिड़ी, एक की मौत

 जगदलपुर। जगदलपुर से तिरुपति के लिए रवाना हुई एक यात्री बस दुर्घटना ग्रस्त हो गई है. हादसा आंध्र प्रदेश के नेल्लूर थाना क्षेत्र में हुई है. बस की समने से आ रही एक ट्रक के साथ टक्कर हो गई. इस हादसे में बस ड्राइवर की मौत हो गई. वहीं चार यात्री घायल हो गए है. हादसा आज यानी शुक्रवार सुबह 4 बजे हुई. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना नेल्लूर थाना क्षेत्र का है.

Accident: जानकारी के अनुसार, यात्री बस गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे जगदलपुर से तिरुपति के लिए रवाना हुई थी. बस में ज्यादातर यात्री बस्तर और आंध्र प्रदेश के थे. तबभी आंध्र प्रदेश में नेल्लूर के पास टर्निंग प्वाइंट पर सामने से आ रही एक ट्रक के साथ बस की टक्कर हो गई.

Accident: घटना शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे की बताई जा रही है. इस हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है. जबकि चार यात्री घायल बताये जा रहे है. जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Accident: राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया. जहां उनका इलाज जारी है. फिलहाल मृतक और घायलों के नाम की जानकारी नहीं मिल पाई है.

इस दिन छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते है प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट

इस दिन छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते है प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट

 रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट संभावित 9 जनवरी को दौरे पर आ सकते है. कांग्रेस प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पायलट का यह पहला छत्तीसगढ़ दौरा होगा। यहा वे कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक में शामिल होंगे। बीते गुरुवार को कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बज ने भी दिल्ली में उनसे मुलाकात की थी।

Congress: आपको बता दें, आगामी लोकसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी कांग्रेस ने सचिन पायलट को दी है. साथ ही राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा भी प्रदेश से होकर गुजरेगी इसी बैठक में इन विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। पार्टी में एक जुटता बनाये रखने सचिन पायलट के लिए बड़ी चुनौती होगी।

बीएसएफ जवानों से भरी गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त, 15 जवान घायल

बीएसएफ जवानों से भरी गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त, 15 जवान घायल

 नारायणपुर: नारायणपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां बीएसएफ जवानों से भरी गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त हो गई है. जवान 407 मेटाडोर में सवार थे. बताया जा रह है कि अनियंत्रित होकर मेटाडोर पलटी जिससे BSF के 15 जवान घायल हो गए है.

News: वहीं 5 लोगो की हालत गम्भीर बताई जा रही है. घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है. घटना अंतागढ नारायणपुर मार्ग पर कुम्हारी गांव के पास की है. घटना में घायल जवानों से मिलने नारायणपुर पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा पहुंचे.

गरियाबंद जिले के नवनियुक्त कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने किया पदभार ग्रहण

गरियाबंद जिले के नवनियुक्त कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने किया पदभार ग्रहण

 2016 बैच के आईएएस अग्रवाल बने गरियाबंद जिले के 12वें कलेक्टर

गरियाबंद ।  जिले के नवनियुक्त कलेक्टर  दीपक कुमार अग्रवाल ने  यहाँ जिला कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। 2016 बैच के आईएएस  दीपक कुमार अग्रवाल गरियाबंद जिले के 12वें कलेक्टर के रूप में नियुक्त किये गये हैं। पदभार ग्रहण के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर कलेक्टर श्री अग्रवाल का स्वागत किया। कलेक्टर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से परिचयात्मक चर्चा की। साथ ही जिले में चल रहे कार्यो की सामान्य जानकारी ली। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अग्रवाल ने जिले के विकास की गति को आगे बढ़ाने के संबंध में अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत व बेहतर क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता होगी। जिले में पीएम जनमन योजना, विकसित भारत संकल्प यात्रा एवं शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजनों को लाभान्वित किया जाएगा। नवपदस्थ कलेक्टर श्री अग्रवाल इससे पहले राजभवन और राज्य निर्वाचन आयोग में उपसचिव के रूप में पदस्थ रह चुके हैं। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रीता यादव, अपर कलेक्टर  अविनाश भोई, उप जिला निर्वाचन अधिकारी  तीर्थराज अग्रवाल, समस्त एसडीएम सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

*जिले के नवनियुक्त कलेक्टर ने जिला कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण*

गरियाबंद जिले के नवनियुक्त कलेक्टर  दीपक कुमार अग्रवाल ने  पदभार ग्रहण करने के पश्चात संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में स्थित विभिन्न विभागीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर के प्रथम तल और भूतल में स्थित कार्यालयों एनआईसी कक्ष, सहायक आयुक्त कार्यालय, खाद्य शाखा, खनिज, रेशम, सांख्यिकी, उद्यानिकी, महिला एवं बाल विकास विभाग, आबकारी, शिक्षा, निर्वाचन, समग्र शिक्षा, श्रम विभाग, व्यापार एवं उद्योग, प्रधानमंत्री सड़क, जनसंपर्क, समाज कल्याण, स्थापना, नाजिर शाखा, जनचौपाल कक्ष, जिला कोषालय, भू-अभिलेख शाखा सहित परिसर में बन रहे नये गार्डन के निर्माणाधीन कार्यो का भी अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कार्यालयीन व्यवस्थाओं एवं साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने सभी कार्यालयों में निर्धारित समय पर पहुंचकर शासकीय दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश मौके पर मौजूद अधिकारी-कर्मचारियों को दिये।

छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ी, महिला विधायक ने की थाने में शिकायत

छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ी, महिला विधायक ने की थाने में शिकायत

 डोंगरगढ़। शहर के थाने में आज उस वक़्त हड़कंप मच गया जब क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक हर्षिता स्वामी बघेल सीधे थाने आ पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद थे। दरअसल डोंगरगढ़ की विधायक हर्षिता स्वामी बघेल क्षेत्र के कानून-व्यवस्था से जुडी शिकायतों को लेकर थाने पहुंची थी।

उन्हें शिकायत मिली थी कालेज छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी तरह इलाके में अवैध शराब की बिक्री भी की जा रही हैं। इन्ही समस्यायों के निराकरण और दोषियों पर कार्रवाई की शिकायत लेकर वह थाना प्रभारी से मिली और उन्हें ज्ञापन सौंपा। थाना प्रभारी उन्हें उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्टाफ को कालेज छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अवैध शराब कारोबारियों की धरपकड़ के निर्देश स्टाफ को दिए।

रायपुर में भाजयुमो नेता को सड़क पर बेल्ट से पीटा, वीडियो वायरल होते ही युवा कांग्रेस नेता समेत चार गिरफ्तार

रायपुर में भाजयुमो नेता को सड़क पर बेल्ट से पीटा, वीडियो वायरल होते ही युवा कांग्रेस नेता समेत चार गिरफ्तार

 रायपुर। भाजयुमो के पदाधिकारी से मारपीट के आरोप में टिकरापारा थाना पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें से युवा कांगेस का एक नेता भी शामिल है। आरोपितों ने भाजयुमो नेता को सड़क पर घसीटकर लात-घूंसों और बेल्ट से पीटा था।

टिकरापारा पुलिस थाना प्रभारी दुर्गेश रावटे के मुताबिक डूंडा निवासी सौरभ यादव भाजयुमो के सिविल लाइन मंडल में मंत्री हैं। एक जनवरी की रात एक बजे वे लौट रहे थे। रास्ते में दो युवकों ने उनसे गाली-गलौज की। सौरभ ने गाली देने से मना किया तो विवाद हो गया। इसके बाद सौरभ वहां से चले गए।

सौरभ ने पुलिस को बताया कि वे अपने दोस्त के साथ धरमनगर की गली में पहुंचे ही थे कि पीछे से चार-पांच युवकों ने सिर पर बांस के डंडे से वार कर दिया। वे जमीन पर गिरे तो लात-घुंसे और बेल्ट से पीटने लगे।

घसीटकर बेल्ट से पीटने का वीडियो वायरल

सड़क पर घसीटकर सौरभ को पीटने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने आरोपितों की पहचान की। फिर युवा कांग्रेस के नेता गुढ़ियारी निवासी विक्की साहू, लोकेश साहू, इशू साहू, ओमकार साहू को गिरफ्तार कर लिया। विक्की ने मारपीट के आरोप से इन्कार करते हुए कहा कि उसे झूठे केस में फंसाया जा रहा है।

डिप्टी कलेक्टर और तहसीलदारों के प्रभार में फेरबदल...जानिए किसे मिले कहां की जिम्मेदारी

डिप्टी कलेक्टर और तहसीलदारों के प्रभार में फेरबदल...जानिए किसे मिले कहां की जिम्मेदारी

 बिलासपुर। प्रशासनिक कसावट लाने कलेक्टर अवनीश शरण ने डिप्टी कलेक्टर और तहसीलदारों के प्रभार में फेरबदल किया है. डिप्टी कलेक्टर पीयूष तिवारी को कोटा एसडीएम बनाया गया है, फिलहाल वे मस्तुरी जनपद पंचायत में सीईओ के प्रभार में थे. कोटा के वर्तमान एसडीएम अमित सिन्हा को जिला मुख्यालय वापस बुला लिया गया है. वहीं दर्जन भर तहसीलदारों के प्रभार में भी फेरबदल किया गया है.

तहसीलदारों के प्रभार में फेरबदल

  1. शिल्पा भगत तहसीलदार सकरी को नजूल तहसीलदार बिलासपुर.
  2. अश्वनी कंवर तहसीलदार बिल्हा को तहसीलदार सकरी.
  3. लखेश्वर प्रसाद किरण तहसीलदार रतनपुर को तहसीलदार बिल्हा.
  4. गरिमा ठाकुर नजूल तहसीलदार बिलासपुर को तहसीलदार रतनपुर.
  5. अभिषेक राठौर तहसीलदार मस्तुरी को तहसीलदार बोदरी.
  6. प्रमोद कुमार पटेल तहसीलदार बोदरी को तहसीलदार मस्तुरी.
  7. प्रकाशचंद साहू अतिरिक्त तहसीलदार सकरी को तहसीलदार बेलतरा.
  8. कृष्णमूर्ति दीवान नायब तहसीलदार सीपत को नायब तहसीलदार बिल्हा.
  9. देशराम कुर्रे नायब तहसीलदार बिल्हा को नायब तहसीलदार सीपत.
  10. लीलाधर चन्द्रा नायब तहसीलदार गनियारी को नायब तहसीलदार सकरी.
  11. श्रद्धा सिंह नायब तहसीलदार रतनपुर को नायब तहसीलदार गनियारी.
  12. प्रियंका कुशवाहा नायब तहसीलदार कोटा को नायब तहसीलदार रतनपुर को प्रभार सौंपा गया है.
सीएम साय ने SDG रिपोर्ट किया जारी

सीएम साय ने SDG रिपोर्ट किया जारी

 रायपुर। सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पर्याप्त संसाधन हैं और इसके प्रभावी उपयोग के लिए कुशल मानव संसाधन भी है। राज्य योजना आयोग इनके उपयोग के माध्यम से छत्तीसगढ़ में तेज और संतुलित विकास के लिए प्रभावी योजनाएं तैयार कर रहा है। एसडीजी प्रोग्रेस के माध्यम से जिलों में विकास के लिए निर्धारित लक्ष्यों के बारे में सतत समीक्षा की जा रही है। इसकी समीक्षा करते हुए प्रभावी योजनाओं तथा इनके क्रियान्वयन के माध्यम से हम छत्तीसगढ़ को अग्रणी राज्य बनाएंगे।

साय ने राज्य योजना आयोग के कार्यों की समीक्षा बैठक तथा एसडीजी(सतत विकास लक्ष्य) डिस्ट्रिक्ट प्रोग्रेस रिपोर्ट 2022 के विमोचन के अवसर पर कही। रिपोर्ट में धमतरी, बालोद और रायपुर जिले अग्रणी रहे। मुख्यमंत्री ने इन्हें बधाई दी।

सभी विभागों की प्रगति की नियमित हो समीक्षाः चौधरी

योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि राज्य के राजस्व को बढ़ाने के उपाय, विभिन्न केन्द्रीय योजनाओं में अधिकाधिक राशि प्राप्ति, विभिन्न स्त्रोतो से वित्त पोषण की संभावना हेतु विचार मंथन साथ ही जिलो में प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने एसडीजी में अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिलो को पुरस्कार दिये जाने का भी सुझाव दिया।

आयोग के उपाध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि इसके माध्यम से जिलों की प्रगति के डाटा को एसडीजी डैशबोर्ड के माध्यम से देखा जा सकता है तथा तुलनात्मक प्रगति से अवगत होकर सुधारात्मक कार्यवाही की जा सकती है।

एसडीजी डिस्ट्रिक्ट प्रोग्रेस रिपोर्ट की मुख्य विशेषता

फ्रंट रनर श्रेणी में 10 से बढ़कर 18 जिले – वर्ष 2021 की स्थिति में 10 जिले – फ्रंट रनर (धमतरी, राजनांदगांव, बालोद, महासमुंद, दुर्ग, बिलासपुर, गरियाबंद, रायपुर, बेमेतरा व सरगुजा) तथा शेष जिले- परफोर्मर श्रेणी प्राप्त किये थे। जिला धमतरी ने सर्वाधिक अंक 72 प्राप्त कर प्रथम रैंक हासिल की थी। वर्ष 2022 की स्थिति में 18 जिले – फ्रंट रनर (धमतरी, बालोद, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, कांकेर, रायगढ़, महासमुंद, मुंगेली, गरियाबंद, बेमेतरा, सरगुजा, कोरिया, कबीरधाम, कोरबा, सूरजपुर एवं बलौदा बाजार) तथा शेष जिले- परफार्मर श्रेणी प्राप्त किये हैं। फिर से जिला धमतरी 77 अंक प्राप्त कर प्रथम रैंक हासिल की है।

राज्य के कम्पोजिट स्कोर में वृद्धि

जिलो के वर्ष 2022 के प्रदर्शन के आधार पर छत्तीसगढ़ का कम्पोजिट स्कोर 68 है। जबकि वर्ष 2021 में 64 था। इस प्रकार छत्तीसगढ़ ‘परफोर्मर’ की श्रेणी से ‘फ्रंट रनर’ की श्रेणी में आ गया है।

एसडीजी गोल जिसमें उल्लेखनीय प्रदर्शन रहा है

एसडीजी गोल -4 (गुणवत्ता परक शिक्षा), 6 (स्वच्छ जल एवं स्वच्छता), 7 (सतत् एवं उपयुक्त ऊर्जा), 10 (असमानता में कमी), 11 (समावेशी शहर एवं समुदाय), 12 (उपभोग एवं उत्पादन प्रणाली), 13(जलवायु परिवर्तन) में राज्य का प्रदर्शन उल्लेखनीय है।

 
छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी 7 लोकसभा क्षेत्रों को करेंगे कवर, रूट मैप हुआ तैयार…

छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी 7 लोकसभा क्षेत्रों को करेंगे कवर, रूट मैप हुआ तैयार…

 रायपुर। कांग्रेस पार्टी की “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” का रूट मैप तैयार हो गया है। राहुल गांधी 14 नवंबर को मणिपुर से यात्रा शुरू करेंगे। वे छत्तीसगढ़ में 536 किमी यात्रा करेंगे और 7 जिला यानी सात लोकसभा क्षेत्रों को कवर करेंगे। आज दिल्ली में हुई बैठक में पीसीसी चीफ दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने रूट फाइनल किया।

जानिए “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” के रूट मैप के बारे में

मणिपुर से मुंबई (14 जनवरी-20 मार्च)

  • मणिपुर | 107 किमी | 4 जिला
  • नागालैंड | 257 किमी | 5 जिला
  • असम | 833 किमी | 17 जिला
  • अरुणाचल प्रदेश | 55 किमी | 1 जिला
  • मेघालय | 5 किमी | 1 जिला
  • पश्चिम बंगाल | 523 किमी | 7 जिला
  • बिहार | 425 किमी | 7 जिला
  • झारखंड | 804 किमी | 13 जिला
  • उड़ीसा | 341 किमी | 4 जिला
  • छत्तीसगढ़ | 536 किमी | 7 जिला
  • उत्तर प्रदेश | 1,074 किमी | 20 जिला
  • मध्य प्रदेश | 698 किमी | 9 जिला
  • राजस्थान | 128 किमी | 2 जिला
  • गुजरात | 445 किमी | 7 जिला
  • महाराष्ट्र | 480 किमी | 6 जिला

यात्रा की दूरी: 6,700 किमी. से ज्यादा

67 दिन | 110 जिला | 100 लोकसभा | 337 विधानसभा

जनसंपर्क विभाग के आयुक्त मयंक श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री साय से की सौजन्य मुलाकात

जनसंपर्क विभाग के आयुक्त मयंक श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री साय से की सौजन्य मुलाकात

 जनसंपर्क विभाग के आयुक्त  मयंक श्रीवास्तव ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात  शाम राज्य अतिथि गृह पहुना में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें नये दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

छत्तीसगढ़ में बुधवार को विष्णुदेव साय सरकार की कैबिनेट की तीसरी बैठक हुई. राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक के बाद देर रात बड़े प्रशासनिक फेरबदल किए गए

इन अफसरों का यहां तबादला

  • सुब्रत साहू-अपर मुख्य सचिव धार्मिक न्यास व धर्मस्व विभाग, महानिदेशक ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास.
  • मनोज पिंगुआ-अपर मुख्य सचिव वन विभाग, गृह एवं जेल विभाग अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल.
  • निहारिका बारिक-प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, विकास आयुक्त ,प्रमुख सचिव इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी.
  • शहला निगार-कृषि उत्पादन आयुक्त सचिव कृषि एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग, गन्ना आयुक्त.
  • डॉ. कमलप्रीत-सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग एवं लोक निर्माण विभाग.
  • परदेसी सिद्धार्थ कोमल- सचिव स्कूल शिक्षा.
  • गोविंद रामचुरेंद्र- आयुक्त सरगुजा संभाग, अंबिकापुर.
  • प्रसन्ना आर- सचिव उच्च शिक्षा, विशेष कर्तव्य अधिकारी, छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस बिलासपुर.
  • अन्बलगन पी- सचिव पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्य विभाग.
  • अलरमेलमंगई डी- श्रमायुक्त.
  • एस प्रकाश- सचिव परिवहन विभाग, संसदीय कार्य विभाग एवं समाज कल्याण विभाग.
  • टोपेश्वर वर्मा- सचिव, राजस्व मंडल बिलासपुर.
  • नीलम नामदेव एक्का- सचिव जनशिकायत निवारण, संचालक विमानन.
  • सी आर प्रसन्ना- सचिव, सहकारिता विभाग.
  • भुवनेश यादव- सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग.
  • एस. भारतीदासन- सचिव कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग.
  • शम्मी आबिदी- सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग.
  • पी. दयानंद- सचिव ऊर्जा विभाग, खनिज साधन विभाग, जनसंपर्क, वाणिज्य एवं उद्योग विमानन एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी.
  • बसवराजू एस- सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग.
  • हिमशिखर गुप्ता- सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग, वाणिज्य कर विभाग.
  • मोहम्मद अब्दुल केसर हक- सचिव वाणिज्य एवं उद्योग विभाग , लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग.
  • यशवंत कुमार- संचालक ग्रामोद्योग, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड, छत्तीसगढ़ हाथकरघा विकास एवं विपणन संघ मर्यादित, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड.
  • जनक प्रसाद पाठक- प्रबंध संचालक मंडी बोर्ड.
  • भीम सिंह- मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण विकास अभिकरण.
  • राजेश सिंह राणा- मुख्य कार्यपालन अधिकारी क्रेडा.
    शिखा राजपूत तिवारी- आयुक्त, बिलासपुर संभाग.
  • सत्यनारायण राठौर- आयुक्त, दुर्ग संभाग.
  • महादेव कावरे- संचालक, कोष एवं लेखा.
  • डॉ. प्रियंका शुक्ला- संचालक तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण, पशु चिकित्सा सेवाएं.
  • किरण कौशल- विशेष सचिव वाणिज्यकर पंजीयन विभाग.
  • डॉ.-तंबोली अयाज फकीर भाई- आयुक्त ,गृह निर्माण मंडल.
  • सौरभ कुमार- संचालक नगर तथा ग्राम निवेश और मुख्य कार्यपालन अधिकारी नया रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण.
  • सुनील कुमार जैन- संचालक भौमकी तथा खनिकर्म, विशेष सचिव खनिज साधन विभाग, ऊर्जा विभाग, मिशन संचालक जल जीवन मिशन.
  • कुमार लाल चौहान- कलेक्टर जिला सारंगढ़ -बिलाईगढ़.
  • विपिन माझी – कलेक्टर जिला नारायणपुर.
  • डोमन सिंह- विशेष सचिव, मंत्रालय.
  • केडी कुंजाम- विशेष सचिव , खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, प्रबंध संचालक नागरिक आपूर्ति निगम.
  • अनुराग पांडेय- कलेक्टर बीजापुर.
  • जयप्रकाश मौर्य- विशेष सचिव, उच्च शिक्षा.
  • सारांश मित्तर- विशेष सचिव, कृषि विभाग.
  • पदम सिंह एल्मा- विशेष सचिव तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग.
  • रमेश कुमार शर्मा- विशेष सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, संचालक भू अभिलेख मुद्रण एवं लेखन सामग्री, विशेष सचिव धार्मिक न्यास तथा धर्मस्व विभाग, प्रबंध संचालक मार्कफेड.
  • धर्मेश कुमार साहू- महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक.
  • भूरे सर्वेश्वर नरेंद्र- सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग.
  • दीपक सोनी- पंजीयक सहकारी समिति, नियंत्रक खाद एवं औषधि प्रशासन.
  • भोसकर विलास संदिपान- कलेक्टर जिला सरगुजा.
  • संजीव कुमार झा- संचालक, समग्र शिक्षा.
  • जीवन किशोर ध्रुव- प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ माटी कला बोर्ड.
  • रजत बंसल- आयुक्त वाणिज्य कर जीएसटी.
  • अभिजीत सिंह- कलेक्टर, कांकेर.
  • रणवीर सिंह – कलेक्टर ,बेमेतरा.
  • पुष्पेंद्र कुमार मीणा- सचिव, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग.
  • तारन प्रकाश सिन्हा- संयुक्त सचिव,खेल एवं युवा कल्याण विभाग .
  • इफ्फत आरा- संचालक, आयुष.
  • दिव्या उमेश मिश्रा- संचालक, लोक शिक्षण.
  • संजय अग्रवाल- कलेक्टर , राजनंदगांव.
  • नम्रता गांधी- कलेक्टर, धमतरी.
  • गौरव कुमार सिंह- कलेक्टर,रायपुर.
  • अजीत वसंत- कलेक्टर, कोरबा.
  • विनीत नंदनवार- संयुक्त सचिव,मंत्रालय
  • इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल- कलेक्टर, बालोद.
  • जगदीश सोनकर- प्रबंध संचालक ,राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन.
  • राजेंद्र कुमार कटारा- संचालक , राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद, राज्य साक्षरता मिशन.
  • कुंदन कुमार- संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास.
  • ऋचा प्रकाश चौधरी- कलेक्टर, दुर्ग.
  • कुलदीप शर्मा- प्रबंध संचालक पाठ्य पुस्तक निगम.
  • ऋतुराज रघुवंशी- संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं.
  • डी. राहुल वेंकट- कलेक्टर, मनेंद्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर.
  • चंदन संजय त्रिपाठी- संचालक, कृषि.
  • डॉ. फरिहा आलम- उप सचिव ,स्कूल शिक्षा.
  • रोक्तिमा यादव, संचालक, समाज कल्याण.
  • दीपक कुमार अग्रवाल- कलेक्टर, गरियाबंद.
  • तूलिका प्रजापति- संचालक ,महिला एवं बाल विकास.
  • पद्मिनी भोई साहू – प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन रायपुर.
  • गोपाल वर्मा- उपसचिव, मंत्रालय.
  • आकाश छिकारा- कलेक्टर ,जांजगीर चांपा.
  • रोहित व्यास- कलेक्टर, सूरजपुर.
  • मयंक चतुर्वेदी- कलेक्टर, दंतेवाड़ा.
  • कुणाल दुदावत- कलेक्टर, कोंडागांव.
  • चंद्रकांत वर्मा- कलेक्टर, खैरागढ़, छुईखदान, गंडई.
  • देवेश कुमार ध्रुव- आयुक्त, नगर निगम भिलाई.
  • अविनाश मिश्रा- आयुक्त , नगर पालिका निगम रायपुर.
  • विश्वदीप- मुख्य कार्यपालन अधिकारी , जिला पंचायत रायपुर.
  • प्रतीक जैन- अपर आयुक्त वाणिज्यिक कर.
  • मयंक श्रीवास्तव- आयुक्त, सहसंचालक जनसंपर्क.
‘सुशासन के लिए मोदी की गारंटी पर कर रहे काम’: CM विष्णुदेव साय

‘सुशासन के लिए मोदी की गारंटी पर कर रहे काम’: CM विष्णुदेव साय

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को कहा कि सुशासन के लिए मोदी की गारंटी पर काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री का दायित्व संभालने के दूसरे ही दिन पहले कैबिनेट में 18 लाख लोगों के लिए आवास बनाने का निर्णय लिया। 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के दिन अटल की जयंती के अवसर पर 12 लाख से अधिक किसानों को दो साल का बोनस दिया। आदिवासियों के लिए प्राथमिकताएं भी मुख्यमंत्री ने बताईं।

उन्होंने कहा कि पहली बार प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने आदिम जाति कल्याण मंत्रालय का गठन किया। इस मंत्रालय को पर्याप्त बजट दिया ताकि आदिवासी क्षेत्रों का बेहतर विकास हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी की गारंटी के अंतर्गत महतारी वंदन योजना हम लाए हैं एक साल में हम इसके अंतर्गत 12 हजार रुपये देंगे। इसके लिए तीन दिनों के विधानसभा सत्र में अनुपूरक बजट में धन की व्यवस्था कर ली गई है। जल्द ही यह योजना लागू हो जाएगी।

मुख्यमंत्री साय ‘दूरदर्शन से चर्चा’ कार्यक्रम में प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने साक्षात्कार के दौरान सुशासन पर प्रदेश में हो रहे काम के संबंध में जानकारी दी।

सार्वजनिक जीवन में ऐसे आए मुख्यमंत्री

सार्वजनिक जीवन में कैसे आये ?, इस प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने आजादी के बाद सीपी बरार राज्य का गठन हुआ था जिसकी राजधानी नागपुर में थी। इस समय हमारे दादा मनोनीत विधायक थे। बड़े पिता जी भी तपकरा से विधायक रहे। परिवार के एक सदस्य नरहरि प्रसाद साय, मोरारजी देसाई सरकार में केंद्रीय संचार राज्य मंत्री रहे।

दस साल के थे तो पिता जी का साया उठ गया। उस समय नहीं सोचा था कि सार्वजनिक जीवन में आएंगे। यह जरूर सोचा था कि अच्छे किसान बनेंगे। स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी से काफी मार्गदर्शन लिया। वे आदर्श थे। उन्हें 25 बरसों में कभी नाराज होते नहीं देखा, मैंने उनसे विनम्रता का गुण सीखा है। बालकृष्ण शर्मा भी मेरे आदर्श रहे, लोग उन्हें देवकी महाराज के नाम से जानते थे। वे स्वर्गीय जूदेव जी के गुरु रहे।

युवाओं के लिए आप क्या करने जा रहे हैं?

इस प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारा देश युवाओं का देश है। जब मैं लोकसभा सदस्य था तब पहली बार भारत सरकार में कौशल विकास मंत्रालय का गठन हुआ और युवाओं के कौशल विकास का काम शुरू हुआ ताकि युवाओं के लिए नये अवसर पैदा हो सके। विकासखंडवार आइटीआइ को मजबूत करेंगे और नये ट्रेड शुरू करेंगे। मोदी की गारंटी के अंतर्गत हमने कहा है कि एक लाख पदों पर भर्ती करेंगे। पीएससी 2021 की परीक्षा की जांच का निर्णय लिया गया है। बीते वर्षों में लाई गई योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। यदि ये योजनाएं छत्तीसगढ़ के हित में हों तो इन्हें बढ़ाएंगे।

जशपुर को सुंदर बनाने के लिए क्या योजना है?

मुख्यमंत्री ने कहा यहां पर पर्यटन के लिए अपार संभावनाएं हैं। यहां ऐसे जंगल है कि भीतर सूरज की रौशनी नहीं पहुंच पाती, बहुत अच्छे जलप्रपात है। इसके लिए हमने कलेक्टर जशपुर को निर्देशित किया है कि जशपुर में पर्यटन संबंधित अन्य गतिविधियों के विकास के लिए रोडमैप तैयार करें। प्रदेश का निर्माण पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने यहां के सर्वांगीण विकास के लिए किया है। आज ही हमने राज्य योजना आयोग की बैठक ली है। इसमें हमने प्रदेश के संतुलित विकास के लिए योजनाएं बनाने का निर्णय लिया है। आदिवासी क्षेत्रों में हम आइटीआइ बढ़ाएंगे, यहां मत्स्यपालन बढ़ाएंगे। वनोपज संवर्धन के अवसर बढ़ाएंगे,

खेलकूद को लेकर आपकी सोच क्या है?

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ में अपार संभावनाएं हैं। भारत सरकार की खेलो इंडिया योजना इसके लिए बहुत महत्वपूर्ण कार्य करती है। हमारे यहां बहुत अच्छा स्टेडियम है। कल सौरव गांगुली आये थे, उन्होंने भी इसकी बहुत तारीफ की। पहाड़ी कोरवा तीरंदाजी बहुत अच्छा करते हैं। यहां आर्चरी एकेडमी बनाने की दिशा में काम करेंगे।

उद्योग जगत के बारे में आपकी सोच क्या है?

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारे यहां खनिज संसाधन बहुत हैं। इसके दोहन के माध्यम से छत्तीसगढ़ के औद्योगिक परिदृश्य को बेहतर करने की दिशा में काम करेंगे। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री की सोच है कि देश की अर्थव्यवस्था 2047 तक पांच ट्रिलियन तक हो जाए। इसके लिए छत्तीसगढ़ भी बहुत तेजी से काम करेगा।

तिल्दा-नेवरा : ग्राम पंचायत नकटी मे मे.एमएसएम एंड एसएनडीबी स्पात एंड पॉवर प्राइवेट लिमिटेड स्थापना को लेकर पर्यावरण जनसुनवाई शांति पूर्वक सम्पन्न

तिल्दा-नेवरा : ग्राम पंचायत नकटी मे मे.एमएसएम एंड एसएनडीबी स्पात एंड पॉवर प्राइवेट लिमिटेड स्थापना को लेकर पर्यावरण जनसुनवाई शांति पूर्वक सम्पन्न

 तिल्दा-नेवरा : ग्राम पंचायत नकटी के सरपंच और पंचो ने मे .एमएसएम एंड एसएनडीबी स्पात एंड पॉवर प्राइवेट लिमिटेड का समर्थन करते हुए कहा की उद्योग लगेगा तो विकास होगा और बेरोजगारी में कमी आएगीरायपुर जिला के तिल्दा विकासखंड क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत नकटी मे मे.एमएसएम एंड एसएनडीबी स्पात एंड पॉवर प्राइवेट लिमिटेड स्थापना को लेकर पर्यावरण जनसुनवाई शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ ।उक्त जनसुनवाई में उद्योग स्थापना को लेकरआस पास के ग्रामीणों ने समर्थन किया । जनसुनवाई में ग्रामीणों का पहला मांग है कि क्षेत्रिय बेरोजगारों को 70 प्रतिशत रोजगार मुहैया कराई जावे ।वहीं कुछ लोगो ने शिक्षा , स्वास्थ्य एवं प्रदूषण पर बल दिया । ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर उद्योग स्थापित किया गया है जिनमे क्षेत्रवासीयों रोजगार मिल रहा है । ग्रामीणों ने क्षेत्रिय बेरोजगारों को योग्यतानुसार क्षेत्र में संचालित संयंत्रों में रोजगार मुहैया कराने की मांग किया आये हुए महिलाओं ने प्रबंधन से माहिलाओ और विकलांगो को भी रोजगार देने की बात कही

स्थानीय जनप्रतिनिधिगण की उपस्थिति में अत्यंत ही सौहार्द्रपूर्ण माहौल में जनसुनवाई संपन्न 

मे.एमएसएम एंड एसएनडीबी स्पात एंड पॉवर प्राइवेट लिमिटेड संयंत्र प्रबंधन‌ के एम डी ने कहा की उनके द्वारा ग्रमीण छेत्रों में हर संभव विकास कार्य कराया जायेगा और छेत्रिय लोगो को अधिक से अधिक रोजगार दिया जाएगा
कार्यक्रम में पर्यावरण विभाग से बी व्ही पंचभाई /अपर कलेक्टर रायपुरमनीष कश्यप ,एसडीएम प्रकाश टंडन ,नायब तहसीलदार कुम्भकार मे.एमएसएम एंड एसएनडीबी स्पात एंड पॉवर प्राइवेट लिमिटेड के संचालक सरबजीत होरा ,कमलजीत होरा ,और ओजस बदवानी अधिकारीगण ,बड़ी संख्या में आस पास के ग्रामीण ,सरपंच, पंच ,स्थानीय जनप्रतिनिधिगण की उपस्थिति में अत्यंत ही सौहार्द्रपूर्ण माहौल में जनसुनवाई संपन्न हुई।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज “40वां राष्ट्रीय तीरंदाजी चैम्पियनशीप” उ‌द्घाटन कार्यक्रम में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज “40वां राष्ट्रीय तीरंदाजी चैम्पियनशीप” उ‌द्घाटन कार्यक्रम में होंगे शामिल

 रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज 40वां राष्ट्रीय तीरंदाजी चैम्पियनशीप” उ‌द्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे  साथ ही जैनम मानस भवन में बैठक में शामिल होंगे।

आपको बता दे प्रादेशिक समाचार एकांश दूरदर्शन केंद्र रायपुर के कार्यक्रम चर्चा में के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के संबंध में चर्चा की। साक्षात्कार के दौरान सुशासन पर प्रदेश में हो रहे काम के संबंध में मुख्यमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री का दायित्व संभालने के दूसरे ही दिन पहले कैबिनेट में 18 लाख लोगों के लिए आवास बनाने का निर्णय लिया। 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के दिन अटल जी की जयंती के अवसर पर 12 लाख से अधिक किसानों को दो साल का बोनस दिया। आदिवासियों के लिए प्राथमिकताएं भी मुख्यमंत्री ने बताईं। उन्होंने कहा कि पहली बार प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने आदिम जाति कल्याण मंत्रालय का गठन किया। इस मंत्रालय को पर्याप्त बजट दिया ताकि आदिवासी क्षेत्रों का बेहतर विकास हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी की गारंटी के अंतर्गत महतारी वंदन योजना हम लाये हैं एक साल में हम इसके अंतर्गत 12 हजार रुपए देंगे। इसके लिए तीन दिनों के विधानसभा सत्र में अनुपूरक बजट में धन की व्यवस्था कर ली गई है। जल्द ही यह योजना लागू हो जाएगी।

IMD का अलर्ट : छग में बदलेगा मौसम का मिजाज..अगले दो दिनों में बारिश के आसार

IMD का अलर्ट : छग में बदलेगा मौसम का मिजाज..अगले दो दिनों में बारिश के आसार

 सरगुजा संभाग व उससे लगे जिलों में बादल छाने के साथ ही हल्की वर्षा के आसार है। साथ ही न्यूनतम तापमान में अगले दो दिनों में तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। गुरुवार को प्रदेश भर में नारायणपुर सबसे ठंडा रहा। बंगाल की खाड़ी से आ रही नर्म युक्त गर्म हवा के प्रभाव से छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अब ठंड थोड़ी कमतर हुई है। हालांकि आउटर व ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड का प्रभाव ज्यादा ही है। आने वाले दिनों में भी न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार है। पिछले वर्ष चार जनवरी की तुलना में इस वर्ष ठंड काफी कम है, वर्ष 2023 में तो जनवरी के पहले सप्ताह में ही जबरदस्त ठंड पड़ी थी

पिछले वर्ष चार जनवरी को टूटा था रिकार्ड

वर्ष 2023 में चार जनवरी के दिन दिन के तापमान के मामले में ठंड का बीते 27 वर्षों का रिकार्ड टूटा था और चार जनवरी का दिन सबसे ठंडा था।साथ ही उस दिन अधिकतम व न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर भी काफी कम हो गया था। चार जनवरी 2023 को दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब था।

गर्म कपड़ों की बिक्री घटी

ठंड कम होते ही अब गर्म कपड़ों की बिक्री भी घट गई है। हालांकि दिसंबर माह में गर्म कपड़ों की बिक्री जबरदस्त रही। कारोबारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने पर गर्म कपड़ों का कारोबार फिर से रफ्तार पकड़ेगा। गर्म कपड़ों पर अभी 20 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।