CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
तस्करी में संलिप्त अधिकारी कर्मचारियों की खैर नही : वन मंत्री Kedar Kashyap

तस्करी में संलिप्त अधिकारी कर्मचारियों की खैर नही : वन मंत्री Kedar Kashyap

 रायपुर।  वन मंत्री केदार कश्यप आज अरण्य भवन नवा रायपुर में आयोजित विभागीय बैठक में शामिल हुए। विभागीय बैठक की समीक्षा करते हुए वन मंत्री कश्यप ने अधिकारियों से कहा कि हमारे वनवासी लोगों का जीवन वनों पर आधारित होता है। वनों से प्राप्त वनोपज उनके आर्थिक स्थिति का आधार है। वनोपज का सही दाम वनवासियों को मिले। बिचौलियों को समाप्त करते हुए सीधे शासन प्रशासन से जुड़कर योजनाओं का लाभ वनवासियों को प्राप्त हो।

केदार कश्यप ने कहा कि मोदी की गारंटी में हमने प्राथमिकता के साथ तेंदू पत्ता का समर्थन मूल्य 5500 रुपये प्रति मानक बोरा देने का वादा किया है। जिसे अमल में लाया जा रहा है।

 100 दिन में पूरा करेंगे मोदी की गारंटी

वन मंत्री ने लेमरू प्रोजेक्ट सहित अन्य विषयों पर एक्शन प्लान बना कर, जनता के हितों को ध्यान में रख कर काम करने की हिदायत दी है। ट्राइबल क्षेत्र में रहने वाले लोगों की समस्याओं का भी ठीक प्रकार से निदान हो। कश्यप ने कहा कि हमारे वनवासी बंधु सिस्टम में फंस कर रह जाते हैं। वनवासियों को न्याय मिले,उनके साथ अन्याय न हो इस बात की चिंता जिम्मेदार अधिकारियों को करना है।

वनवासियों का विश्वास बना रहे, सरकार के कामकाज में पारदर्शिता हो

केदार कश्यप ने अधिकारियों से कहा कि वनवासियों का विश्वास बना रहे। विभाग जो योजना बनाये उसका सही तरीके से क्रियान्वयन हो। गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न हो। कड़े शब्दों में केदार ने कहा कि केवल कागज में लीपापोती करते हुए काम नही करना है। वास्तविक रूप से धरातल पर सरकार के योजनाओं का क्रियान्वयन हो साथ ही हर काम का फोटोग्राफी वीडियो ग्राफी हो।

लोगों के हित में काम करने के लिए हम आये हैं

केदार कश्यप ने कहा कि अधिकारी केवल नम्बर बढ़ाने के लिए काम न करें। लोगों के लाभ और सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जनता के हित में काम करें। पेड़ लगाने के साथ उसे संरक्षित भी करना है। लाखों पेड़ लगाने के बाद पेड़ों की मॉनिटरिंग भी करना है। प्रधानमंत्री मोदी जी के विजन पर काम करना है। मोदी जी के कार्य के प्रति लगन और कार्य के पारदर्शिता को भी आप सभी जानते हैं। इसलिए विभाग में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नही किया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अनियमित कर्मचारी महासंघ के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अनियमित कर्मचारी महासंघ के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

 रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से   शाम यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश संरक्षक  योगेश तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष रवि गढ़पाले, प्रदेश सचिव  भूपेन्द्र साहू एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष  सौरभ मिश्रा उपस्थित थे।

साय कैबिनेट की बड़ी बैठक आज...रामलला दर्शन योजना समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा

साय कैबिनेट की बड़ी बैठक आज...रामलला दर्शन योजना समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा

 रायपुर। विष्णुदेव साय कैबिनेट की अहम बैठक आज   होगी। साय कैबिनेट की ये पहली विस्तारित बैठक होगी। हालांकि इससे पहले जो दो कैबिनेट हुई थी, वो संक्षिप्त बैठक थी। मुख्यमंत्री और दो डिप्टी सीएम की मौजूदगी में हुई पहली कैबिनेट में 18 लाख गरीबों को पक्का मकान देने के वादे पर मुहर लगायी गयी थी, जबकि दूसरे कैबिनेट में अनुपूरक बजट को मंजूरी दी गयी थी। मंत्रियों के शपथ और विभागों के बंटवारे के बाद ये पहली कैबिनेट होगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में मोदी की गारंटी और मिशन 100 डेज को लेकर अहम फैसले होंगे। चर्चा है कि PSC घोटाले की सीबीआई जांच पर भी कैबिनेट की हरी झंडी बैठक में मिलेगी। साथ ही कुछ अन्य फैसलों पर भी कैबिनेट की मुहर लगेगी। वहीं धान खरीदी की तारीख में बढोत्तरी पर भी फैसला लिया जा सकता है।आपको बता दे 25 जनवरी से 25 मार्च तक अयोध्या प्रदेशवासियों के अयोध्या दर्शन पर भी निर्णय लिया जाएगा । राजिम कुंभ और अयोध्या में रामलला के दर्शन सहित प्रधानमंत्री आवास,  महतारी वंदन योजना  और धान खरीदी की तारीख बढ़ाने पर भी चर्चा संभव है ।

छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना,मरीजों की संख्या 100 के पार, देखें जिलावर आकड़ें

छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना,मरीजों की संख्या 100 के पार, देखें जिलावर आकड़ें

 रायपुर। कोरोना वायरस ने एक बार फिर पैर पसारने लगा है। नए वैरिएंट जेएन-1 के खतरे के बीच कोरोना ने धीरे-धीरे लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या 100 के पार पहुंच गई है। जिसमें टॉप पर रायगढ़ जिला है. कल 2 जनवरी को 27 लोग संक्रमित मिले है। वही स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग राज्य कन्ट्रोल एन्ड कमांड सेंटर द्वारा जारी रिपोर्ट में बताया कि कल  4642 सैम्पलों की जांच हुई. प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 0.58 प्रतिशत है। कल प्रदेश के 9 जिलों से कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में आज कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया। इनमें जिला रायगढ़ से 9, दुर्ग से 5, रायपुर से 4, बस्तर कोरिया एवं बेमेतरा से सत्यवत बालोद, धमतरी एवं सकुमाकोरोना संक्रमित पाए गए।

सर्दी खांसी जैसे लक्षण ना करें नजरअंदाज

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना से निपटने के लिए अस्पतालों को दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। स्वास्थ्य संस्थान संचालकों को सर्दी-खांसी और बुखार से पीड़त मरीजों की कोरोना जांच के निर्देश दिए गए हैं। लोगों को भी सावधानी बरतने की जरूरत है। घर से मास्क पहनकर ही बाहर निकले। सर्दी-खांसी और बुखार के लक्षण है तो कोरोना की जांच अवश्य कराएं।

यात्रीगण कृपया ध्यान दें : इन ट्रेनों के बदले गए रुट...जानिए वजह

यात्रीगण कृपया ध्यान दें : इन ट्रेनों के बदले गए रुट...जानिए वजह

 रायपुर। नए साल में यात्रियों के लिए फिलहाल बुरी खबर है।दिल्ली और विशाखापटनम रूट पर चलने वाली 8 ट्रेनों का रूट बदला गया है. सिकंदराबाद और विजयवाड़ा रेल मंडल में रेल लाइन विस्तार के इन ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया है.

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, एक से 12 जनवरी तक नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य होगा, जिसकी वजह से 12 दिनों तक 8 ट्रेनें रायपुर और नागपुर होकर गुजरेगी. रूट में बदलाव की वजह से छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के यात्रियों को आवाजाही में आसानी होगी।

ये ट्रेन शामिल 

जिन ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया है, उनमें विशाखापटनम-नई दिल्ली एक्सप्रेस, नई दिल्ली- विशाखापटनम एक्सप्रेस, विशाखापटनम-गांधीधाम एक्सप्रेस, गांधीधाम-विशाखापटनम एक्सप्रेस, पुरी–ओखा एक्सप्रेस, ओखा-पुरी एक्सप्रेस, विशाखापटनम-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस, निज़ामुद्दीन- विशाखापटनम एक्सप्रेस शामिल हैं.

खत्म हुई ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल! केंद्रीय गृह सचिव बोले- 'फिलहाल लागू नहीं होगा हिट एंड रन कानून, पहले करेंगे बात'

खत्म हुई ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल! केंद्रीय गृह सचिव बोले- 'फिलहाल लागू नहीं होगा हिट एंड रन कानून, पहले करेंगे बात'

 रायपुर। हिट एंड रन कानून के विरोध में देशभर में वाहन चालकों की हड़ताल समाप्त हो गई है। केंद्रीय गृह सचिव अध्यक्षता में हुई बैठक में सरकार और ट्रांसपोटर में सुलह हो गयी है।

जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह सचिव ने फिलहाल हिट एंड रन कानून लागू नही होने का आश्वासन दिया है। सरकार के इस आश्वासन के बाद बाद हड़ताल खत्म हो गया है। सरकार और ट्रांसपोटर के बीच सुलह में जल्द मामले में हल निकालने की उम्मीद है।

Aaj ka Panchang 03 January 2024: यहां जानिए बुधवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, पढ़ें दैनिक पंचांग

Aaj ka Panchang 03 January 2024: यहां जानिए बुधवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, पढ़ें दैनिक पंचांग

 Aaj ka Panchang 03 January 2024: आज बुधवार का दिन है। यह दिन भगवान गणेश की पूजा के लिए समर्पित है। भगवान गणेश को प्रथम पूज्य माना गया है। ऐसा कहा जाता है, जो लोग इस दिन भक्तिभाव के साथ पूजा-पाठ करते हैं, उनकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार है-

Aaj ka Panchang 03 January 2024: आज का पंचांग -

पंचांग के अनुसार, आज सप्तमी तिथि शाम 07 बजकर 50 मिनट तक रहेगी।

ऋतु - शिशिर

चन्द्र राशि- कन्या

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय - सुबह 07 बजकर 14 मिनट पर

सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 36 मिनट पर

चंद्रोदय- रात्रि 12 बजकर 09 मिनट पर

चंद्रास्त- सुबह 11 बजकर 43 मिनट पर

शुभ मुहूर्त

सर्वार्थ सिद्धि योग - दोपहर 02 बजकर 46 मिनट से जनवरी 04 सुबह 07 बजकर 15 मिनट तक

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 25 मिनट से 06 बजकर 20 मिनट तक

विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 09 मिनट से 02 बजकर 51 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 34 मिनट से 06 बजकर 01 मिनट तक

निशिता मुहूर्त - रात्रि 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक

अशुभ समय

राहुकाल - दोपहर 12 बजकर 25 मिनट से दोपहर 01 बजकर 43 मिनट तक

गुलिक काल - सुबह 11 बजकर 08 मिनट से दोपहर 12 बजकर 25 मिनट तक

दिशा शूल - उत्तर

ताराबल

भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबल

मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन

Aaj Ka Rashifal 03 January 2024: दैनिक राशिफल से जानिए...कैसा रहने वाला है सभी राशियों के लिए बुधवार का दिन?

Aaj Ka Rashifal 03 January 2024: दैनिक राशिफल से जानिए...कैसा रहने वाला है सभी राशियों के लिए बुधवार का दिन?

  Rashifal 03 January 2024: दैनिक राशिफल के इस भाग में हम बात करेंगे साल 2024 के प्रथम दिन 03 जनवरी 2024, बुधवार के भविष्यफल की. राशिफल के अनुसार, आज के कुछ राशियों को आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा. वहीं कुछ राशि ऐसे हैं जिन्हें आज के दिन स्वास्थ्य केप्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है.

मेष राशि

आज महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने को प्राथमिकता दें. नए उद्यम में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ता है. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. आज के दिन छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दें. अपने छोटे भाई से विवाद न करें, संबंध को मजबूत करने पर ध्यान दें.

वृषभ राशि

आज के दिन आर्थिक समस्याएं दूर होगी. परिवार के सदस्यों से सहायता प्राप्त हो सकती है. खर्चों पर नियंत्रण रखें. योग और खेल से स्वास्थ्य को लाभ, इसे एक नियमित आदत बना सकते हैं.

मिथुन राशि

आज के दिन अपनी इच्छाओं को वश में करें. साथ ही आलस्य से बचें. व्यवसायिक साझेदारी में तालमेल रखें, अन्यथा रिश्ते बिगड़ सकते हैं. मन को शांत करें, साथ परिवार के साथ अपनी हर बात को साझा करें. ऐसा करने से समस्याएं दूर होंगी.

कर्क राशि

आज के दिन व्यवसाय में परिवर्तन की आवश्यकता हो सकती है. कला क्षेत्र से जुड़े जातक अपनी रचनात्मकता और निखारने का प्रयास करें. लीवर अथवा पाचन का ध्यान और अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें. घर के बड़ों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

सिंह राशि

दिन की शुरुआत उतार-चढ़ाव भरी होगी. कार्यक्षेत्र में अपने काम में तेजी लाएं. आज के दिन आर्थिक क्षेत्र पर ध्यान रखें. मौसम में परिवर्तन बिमारियों की चपेट में आ सकते हैं, इसलिए अपने स्वास्थ्य पर नजर रखें. संतान की शिक्षा आपके चिंता का कारण बन सकती है.

कन्या राशि

आज के दिन वाद-विवाद से रहें, इससे रिश्ते बिगड़ सकते हैं. परिवार को समय दें, उन्हें आपकी जरूरत है. दिनभर मन में कुछ चिंताएं रहेंगी, जिन्हें काम पर हावी न होने दें. आने वाला समय आपके पक्ष में है.

तुला राशि

कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिद्वंदियों से सतर्क रहें, वह आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं. कार और मोबाइल व्यवसायों को मामूली लाभ दिख रहा है. अपने आंखों का ध्यान रखें, अधिक काम से उनपर तनाव बढ़ सकता है. परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है.

वृश्चिक राशि

आज के दिन अपनों पर उत्पन्न हो रहे संदेह को दूर कर दें. व्यापारी, वित्तीय लाभ के लिए नए अवसर ढूंढ सकते हैं. डॉक्टर की सलाह लेते रहें और बाहर के खान-पान से दूर रहें. अनावश्यक घर से बाहर न निकलें. पारिवारिक मतभेद बढ़ सकता है, सतर्क रहें.

धनु राशि

स्वास्थ्य से जुड़ी चिंता बढ़ सकती है, जिसका प्रभाव कार्य पर भी पड़ सकता है. आज के दिन व्यापारी सावधान रहें. महिलाएं आज के दिन अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान. साथ ही आज के दिन जीवनसाथी के समय बिताएं और पुराने मतभेद दूर करें.

मकर राशि

विवादों से बचें और उन्हें अपनी समझ से सुलझाने का प्रयास करें. निर्यातक और आयातक ध्यान दें, छाती से संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है, इसलिए डॉक्टर का मार्गदर्शन लें. प्रियजनों के साथ सुख समय का आनंद लें.

कुंभ राशि

आज का दिन आपके पक्ष में हैं, साथ मन प्रसन्न रहेगा. व्यापार में धोखेबाजों से सावधान रहें. यात्रा करते समय सामान पर निगरानी रखें. बाहर के तले हुए खाने से परहेज करें. इसके साथ आज परिवार के अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा.

मीन राशि

कार्यक्षेत्र में दिन अच्छा रहने वाला है, लेकिन आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें. युवा स्वतंत्र रहें और नकारात्मकता से दूर रहें. आज के दिन हल्का भोजन करें. माता पक्ष से अच्छे या बुरे समाचार की अपेक्षा कर सकते हैं.

कांग्रेस हाईकमान ने 4 को बुलाई बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ के सारे बड़े नेता दिल्ली तलब

कांग्रेस हाईकमान ने 4 को बुलाई बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ के सारे बड़े नेता दिल्ली तलब

 रायपुर। कांग्रेस हाईकमान ने 4 जनवरी को दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है। यह बैठक पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लेंगे। इसमें छत्तीसगढ़ के सारे बड़े नेता मौजूद रहेंगे। बैठक में राहुल की आगामी पद यात्रा पर चर्चा होगी। साथ ही लोकसभा चुनावों को लेकर कुछ निर्णायात्मक चर्चा के संकेत हैं।विस में हार के बाद यह सारे नेताओं की यह दूसरी बैठक है। इसी बैठक में नए प्रभारी सचिन पायलट की भी सभी नेताओं से पहली मुलाकात होगी।

शीर्ष नेतृत्व के साथ निर्णायक बैठक

पार्टी की पांच सदस्यीय गठबंधन समिति के सदस्यों अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, मुकुल वासनिक, मोहन प्रकाश और सलमान खुर्शीद राज्य इकाईयों से चर्चा के बाद अपना आकलन तैयार कर रहे हैं और संभवत: चार जनवरी को शीर्ष नेतृत्व के साथ इस मुद्दे पर निर्णायक बैठक होगी।

बैठक में खरगे के साथ राहुल गांधी रहेंगे मौजूद

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ होने वाली राहुल गांधी और पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल सरीखे वरिष्ठ नेता भी इसमें मौजूद रहेंगे। इस बैठक के बाद कांग्रेस अलग-अलग राज्यों में INDIA के दलों के साथ सीट बंटवारे को जमीन पर उतारने की कसरत में जुटेगी।

लोकसभा सीट बंटवारे की बनेगी रणनीति

लोकसभा चुनाव 2024 के सीट बंटवारे के लिए विपक्षी INDIA गठबंधन के दलों के चौतरफा दबाव के बीच कांग्रेस ने अपनी राज्य इकाईयों के साथ चर्चा का दौर लगभग पूरा कर लिया है। पार्टी हाईकमान अब वरिष्ठ नेताओं से अगले दो-तीन दिनों में तालमेल के मुद्दे पर मशविरा कर राज्यों में क्षेत्रीय दलों के साथ सीट बंटवारे की कसरत को सिरे से चढ़ाएगा।

सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय करना आसान नहीं

हालांकि सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय करना कांग्रेस के लिए आसान नहीं है क्योंकि जिन राज्यों में क्षेत्रीय पार्टियों का वर्चस्व है वहां वे उसे अधिक सीटें देने के पक्ष में नहीं हैं। पश्चिम बंगाल इसका उदाहरण है जहां तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी को केवल दो सीटें देने की पेशकश की है और बंगाल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी खुले तौर पर यह बयान दे चुके हैं कि ममता बनर्जी तालमेल के लिए गंभीर नहीं हैं।

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर सीएम साय ने की बड़ी घोषणा

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर सीएम साय ने की बड़ी घोषणा

 रायपुर :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य में शुष्क दिवस (dry day) घोषित किया है।भगवान श्रीराम के ननिहाल में अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर खुशी का माहौल। रामलाल के भोग के लिए उनके ननिहाल छत्तीसगढ़ से किसान संघ की ओर से सब्जियों की खेप अयोध्या रवाना की जाएगी। इसके पहले राईस मिलर्स के सहयोग से रामलाल के भोग के लिए छत्तीसगढ़ से 300 मीट्रिक टन सुगंधित चावल अयोध्या भेजा गया है।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश में 25 दिसम्बर से 02 जनवरी तक सुशासन सप्ताह मनाया गया। इसका संकल्प था राज्य में राम राज्य यानी सुशासन स्थापित करना।

आध्यात्मिक कॉरीडोर के रूप में विकसित होगा मां दंतेश्वरी मंदिरः किरण देव

आध्यात्मिक कॉरीडोर के रूप में विकसित होगा मां दंतेश्वरी मंदिरः किरण देव

 दंतेवाड़ा। आज दंतेवाड़ा प्रवास पर दंतेवाड़ा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने कहा, मंदिर कॉरीडोर का कार्य तेजी से चल रहा है। अब पूरी मॉनिटरिंग के साथ बेहतर काम करवाया जा रहा है। दंतेश्वरी मंदिर बस्तर का आध्यात्मिक कॉरीडोर ही है।

मां बस्तर की आस्था का केंद्र है, बेहतर काम होगा। मंदिर परिसर को और बेहतर करवाने का प्रयास किया जा रहा है। मां दंतेश्वरी बस्तर की आस्था का केंद्र है। मां दंतेश्वरी मंदिर में मेला मड़ई के दौरान सभी गांव के देवी- देवता आते हैं इसलिए बस्तर का आध्यात्मिक कॉरीडोर कहना कोई अनुचित नहीं है। इसे भव्य और बेंहतर तरीके से संवारा जाएगा।

भाजपा नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरणदेव आज दंतेवाड़ा प्रवास रहे। गीदम से लेकर दंतेवाड़ा तक कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास से उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद वे पत्रकारों से रुबरू हुए। किरण देव ने मंदिर कॉरीडोर जैसे ज्वलंत मुद्दे पर दो टूक शब्दों में कहा, यदि भ्रष्टाचार हुआ है तो दोषियों पर कार्रवाई होगी।

उन्होंने कहा, मां दंतेश्वरी पर आदिवासियों की आस्था तो टिकी है। साथ ही जो भी बस्तर में निवास कर रहे वे भी अपना आराध्य मानते हैं। अयोध्या राम मंदिर को ही ले लो। पूरे देश से लोग दर्शन करने के लिए उतावले हैं। ठीक उसी तरह बस्तर में लोग मां दंतेश्वरी को मानते हैं। बस्तर के ही नहीं अपितु दूर-दराज देश और विदेश से भी लोग दर्शन करने आते हैं।

कार्यकर्ता की सुरक्षा अहम

किरणदेव ने भाजपा नेताओं की सुरक्षा हटाए जाने के सवाल पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा भाजपा कार्यकर्ता की सुरक्षा बेहद अहम है। जिन भी नेताओं की सुरक्षा हटाई गई है, उन सभी को सुरक्षा के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को पत्र लिखा है।

जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा। बता दें विधानसभा चुनाव के दौरान जिला भाजपा के कद्दावर नेताओं से लेकर छुटभैया नेताओं को भी केंद्र सरकार ने सुरक्षा मुहैया करवाई। जिस भी नेता ने सुरक्षा मांगी तत्काल सुरक्षा मिली। इन सभी की मेहनत और सुरक्षा रंग भी लाई।

बस्तर संभाग में 12 सीटों में 8 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की। इस जीत के पीछे बड़ी वजह अंदरूनी इलाकों में घुसकर नेताओं का प्रचार प्रसार करना था। इस दौरान भाजपा नेता नक्सल निशाने पर और तेजी से आए।

अब सुशासन होगा

किरणदेव ने कहा, कोई भी कार्य नियमों के तहत ही होगा। कांग्रेस सरकार की तरह भर्राशाही नहीं होगी। यहां काबिल बेरोजगारों को मौका मिलेगा। यही सुशासन राज्य की 11 लोकसभा सीटों पर जीत करवाएगी। केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार एक बार फिर बनने जा रही है।

भाजपा सुशासन के लिए जानी जाती है। 15 वर्षों के सुशासन को ही याद कर प्रदेश में भाजपा को जनता ने वापस किया है। पांच वर्षों में ही लोग परेशान हो चुके थे। आयातित नहीं सब कुछ लोकल स्तर पर ही बेहतर होगा।

नक्सलियों को लेकर गृहमंत्री शर्मा का बड़ा ऐलान, जानिए क्या कहा

नक्सलियों को लेकर गृहमंत्री शर्मा का बड़ा ऐलान, जानिए क्या कहा

 वो भी हमारे प्रदेश के युवा, चर्चा के लिए दरवाजे चौबीसों घंटे हैं खुले

रायपुर। नक्सलियों के लिए गृहमंत्री विजय शर्मा ने बड़ा एलान किया है। गृहमंत्री ने कहा कि नक्सली भी हमारे प्रदेश के नौजवान हैं,उनसे चर्चा के लिए दरवाजे 24 घंटे खुले हुए है। वो अपनी बात रख सकते है। पिछले पांच सालों में नक्सलियों से कोई संवाद नहीं हुआ और न ही कोई ठोस कार्यवाही हुई है। हम समाधान के लिए आगे बढ़ चुके है।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ में डीआरजी के दो जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों को उपचार के लिए राजधानी रायपुर लाया गया है। गृहमंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को घायल जवानों से मुलाकात की।

घायल जवानों से मिलकर हॉस्पिटल से बाहर निकलते ही शर्मा ने मीडिया से चर्चा में बताया कि, मैं परिवार वालों को अपना फोन नंबर देकर आया हूं। उनको किसी तरह की असुविधा हो तो सीधे मुझे कॉल किया जा सके। शर्मा ने कहा कि, पिछले पांच सालों में नक्सलियों से कोई संवाद नहीं हुआ और न ही कोई ठोस कार्यवाही हुई है।

जैसा वे चाहें बात करने हैं तैयार

लेकिन मैं आज भी कह रहा हूं कि हमारी सरकार के साथ बातचीत के सारे रास्ते खुले हैं। उन्होंने कहा कि, नक्सली भी हमारे प्रदेश के नौजवान हैं, उनसे बातचीत के लिए हमारे दरवाजे चौबीसों घंटे खुले हैं। जिस तरह से बात करना है करें।

लेकिन आईईडी ब्लास्ट करना या गला रेत देना ये सब खत्म करना चाहिए। भाजपा सरकार में नक्सली गतिविधि बढ़ने का मतलब यह है कि, नक्सलियों में बौखलाहट है। उनको समझ में आ गया है कि, अब उनके साथ क्या होने वाला है।

नक्सलियों ने बताया है फर्जी मुठभेड़

बीजापुर जिले के मुडवेंदी में हुए मुठभेड़ को लेकर नक्सलियों का आरोप है कि, नए कैंप बनने के तीसरे ही दिन जवानों ने सड़क का विरोध कर रहे ग्रामीणों पर फायरिंग की है। इस फायरिंग में 3 महीने की दुधमुही बच्ची सोढ़ी बामन की मौत हो गई और मां सोढ़ी मासे गंभीर रूप से घायल हो गई है। नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर फायरिंग में शामिल जवानों को सजा देने की बात कही है।

ये है पूरा मामला

सोमवार को लगभग 5 बजे जिला बीजापुर के थाना गंगालूर अंतर्गत मुतवण्डी के जंगलों में पुलिस टीम और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जिसमें डीआरजी के दो जवान घायल हुए थे। घटनास्थल के पास ही गांव होने की वजह से एक महिला अपनी दुधमुंही बच्ची को लेकर गुजर रही थी।

इस दौरान नक्सलियों की तरफ से हुई गोलीबारी में बच्ची को गोली लगी, जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्ची की मां के हाथ में गोली लगी, इस घटना के बाद पीड़ित परिवार की सहायता के लिए एएसपी बीजापुर तुरंत बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल महिला को अस्पताल भिजवाया।

BREAKING : आम लोगों की बढ़ी परेशानी: हिट एंड रन कानून के विरोध में कल राजधानी में नहीं चलेंगे ऑटो और ई-रिक्शा

BREAKING : आम लोगों की बढ़ी परेशानी: हिट एंड रन कानून के विरोध में कल राजधानी में नहीं चलेंगे ऑटो और ई-रिक्शा

 रायपुर : केंद्र सरकार के हिट एंड रन कानून में नए प्रावधानों को लेकर विरोध बढ़ता ही जा रहा है। चालकों की हड़ताल से आम लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में नए परिवहन कानून के विरोध में ड्राइवरों का प्रदर्शन जारी है। पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है।

इसी बीच नए परिवहन कानून के विरोध में रायपुर ऑटो टैक्सी महासंघ ने कलेक्टर को पत्र लिखकर कहा है कि, हिट एंड रन कानून के खिलाफ पूरे देश में हो रहे ड्राइवरों के आंदोलन के तहत कल यानी 3 जनवरी को राजधानी रायपुर में ई-रिक्शा, ऑटो और टाटा मैजिक का परिचालन बंद रहेगा।

अफवाहों से सावधान : ऐसे मामले को ‘Hit and Run’ नहीं माना जाएगा, जानें क्या है सजा और जुर्माने का प्रावधान

अफवाहों से सावधान : ऐसे मामले को ‘Hit and Run’ नहीं माना जाएगा, जानें क्या है सजा और जुर्माने का प्रावधान

 रायपुर। केन्द्र सरकार द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हेतु ‘हिट एण्ड रन’ (ठोकर मार कर भाग जाना) के लाये गये नये कानून का ट्रक ड्राइवरों एवं ट्रांसपोर्टर ऑपरेटरों द्वारा अनावश्यक विरोध प्रदर्शन कर चक्का जाम किया जा रहा है। दरअसल ट्रक चालकों एवं ट्रांसपोर्टरो द्वारा नये कानून के तहत सड़क दुर्घटना प्रकरण में दोषी वाहन चालक को 10 साल की सजा का प्रावधान किये जाने का विरोध किया जा रहा है जबकि ऐसा बिल्कुल भी नही है।

10 वर्ष की सजा का प्रावधान ऐसे वाहन चालकों के लिए रखा गया है जो सड़क दुर्घटना के दौरान पीड़ित व्यक्ति को घटनास्थल में ही छोड़कर भाग जाते है जिसके कारण पीड़ित व्यक्ति ईलाज के अभाव में मौके पर ही दम तोड़ देता है तथा ऐसे मामलों में पीड़ित के परिवार को आरोपी अज्ञात होने के कारण मिलने वाले मुआवजे से भी वंचित होना पड़ जाता है। यदि दोषी वाहन चालक पीडित व्यक्ति को हॉस्पिटल पहुचा देगा या 112 में काल कर पुलिस को इसकी जानकारी देगा या 108 के माध्यम से पीडित को त्वरित चिकित्या व्यवस्था उपलब्ध करा देगा, ऐसे मामले को ‘हिट एण्ड रन’ नहीं माना जाएगा। इसे समझने के लिए भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 को जानना आवश्यक है।

क्या है भारतीय न्याय संहिता की धारा 106

भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 (1) पुराने भारतीय दण्ड विधान की धारा 304-ए का ही नवीनतम स्वरूप है जिसके तहत सड़क दुर्घटना के प्रकरण में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी वाहन चालक को 05 वर्ष की सजा का ही प्रावधान रखा गया है। किन्तु ‘हिट एण्ड रन’ के तहत लाये गये नये कानून की धारा 106(2) में दोषी वाहन चालक जो सड़क दुर्घटना में पीड़ित व्यक्ति को ठोकर मारकर भाग जाते है जिसके कारण पीड़ित व्यक्ति ईलाज के अभाव में मौके पर ही दम तोड़ देते है तथा ऐसे प्रकरण में पीड़ित के परिवार शासन से मिलने वाले मुआवजे से वंचित रहना पड़ जाता है। ऐसे सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं दोषी चालकों पर कठोर कार्यवाही के लिए 10 वर्ष तक की सजा एवं जुर्माने (राशि निर्धारित नहीं है) का प्रावधान रखा गया है।

अफवाहों से सावधान

केन्द्र सरकार द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हेतु ‘हिट एण्ड रन’ के तहत लाये गये नये कानून सभी प्रकार के वाहनों पर लागू किया गया है किन्तु ट्रक/बस ड्राइवर एवं ट्रांसपोर्टर ऑपरेटरों द्वारा कानून का विरोध किया जा रहा है। ट्रक ड्राइवर 10 वर्ष की सजा एवं 07 लाख रूपये जुर्माना लगाये जाने का विरोध कर चक्काजाम किया जा रहा है जबकि ऐसा बिल्कुल भी नही है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 (2) में जुर्माने की राशि का कोई उल्लेख नही है। नये कानून में केवल उन्ही वाहन चालक को 10 वर्ष सजा का प्रावधान है जो दुर्घटना कारित कर भाग जाता है। यदि दोषी वाहन चालक सड़क दुर्घटना होने पर लोगों के आक्रोश या मारपीट से बचने के लिए घटनास्थल से भाग जाता है, वे घटना स्थल से 2- 4 किलो मीटर दूर जाकर भी मोबाइल से पुलिस या डायल 112 को सूचना दे दें, तो हिट एण्ड रन का मामला नहीं बनेगा।

‘हिट एण्ड रन’ कानून हम सभी के लिए लाभ दायक सिद्ध होगा

जिला रायपुर में विगत वर्ष घटित सड़क दुर्घटनाओं का अवलोकन करने पर कुल 247 प्रकरण हिट एण्ड रन के तहत अज्ञात वाहन चालक द्वारा ठोकर मारकर भाग जाने से होना पाया गया जिसमें कुल 163 लोगो की मृत्यु त्वरित चिकित्सा सहायता नही मिलने से होना पाया गया। आरोपी अज्ञात होने के कारण पीड़ित के परिवार को शासन द्वारा मिलने वाली सहायता राशि से वंचित होना पड़ा। किन्तु नये कानून आने से हिट एण्ड रन के मामले में निश्चित ही कमी आयेगी।

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को बंगला अलॉट...जानिए नए मंत्रियों का क्या है पता

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को बंगला अलॉट...जानिए नए मंत्रियों का क्या है पता

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन होने के बाद नेताओं को बंगला आवंटित किया गया है। जिसमे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,  डिप्टी सीएम अरुण साव, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, भूपेश बघेल समेत 15 नेताओं के नाम शामिल है। इस संबंध में गृह विभाग के संयुक्त सचिव ने आदेश जारी करते हुए बंगले का आवंटन कर दिया है।

नीचे सभी नए मंत्रियों को दिए गए आवासों की लिस्ट है।

 डिप्टी सीएम एवं लोकनिर्माण मंत्री अरुण साव को डी-8 सिविल लाइन रायपुर,

डिप्टी सीएम व गृह मंत्री विजय शर्मा को सी-3 सिविल लाइन रायपुर 

शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल बी-5/1 पुराना कमिश्नर बंगला शंकर नगर रायपुर,

आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम को सी-5 सिविल लाइन,

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल को बी-5/5 (धरोहर) जेल रोड पुराना वन संरक्षण बंगला वन कॉलोनी रायपुर,

वन मंत्री केदार कश्यप को सी-3 एवं सी-4 फारेस्ट कॉलोनी राजा तालाब,

वाणिज्य मंत्री लखनलाल देवांगन को सी-4 शंकर नगर रायपुर,

स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल को सी-2 शंकर नगर रायपुर ,

वित्त मंत्री ओपी चौधरी को डी-5/9 शंकर नगर रायपुर ,

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को डी-7,डी-8 शंकर नगर रायपुर ,

खेल मंत्री टंकराम वर्मा को बी-5/10 शंकर नगर का बंगला रायपुर, 

जगदलपुर विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को बी-5/12 सिविल लाइन रायपुर का बंगला दिया गया है। वहीं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत को ई-1 गांधी उद्यान के पीछे सिविल लाइन, पूर्व सीएम भूपेश बघेल को ई-1 सिविल लाइन का बंगला आबंटित किया गया है।

 

देखें लिस्ट 

 

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना : पहले बच्चे पर 5 हजार और दूसरी संतान बालिका होने पर मिलेंगे 6 हजार रूपए

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना : पहले बच्चे पर 5 हजार और दूसरी संतान बालिका होने पर मिलेंगे 6 हजार रूपए

 रायपुर। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 में छत्तीसगढ़ में दो लाख से अधिक महिलाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें प्रथम बच्चे हेतु एक लाख 46 हजार और दूसरे बालिका संतान हेतु 75 हजार हितग्राहियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य है।भारत सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति के अंतर्गत इस योजना में पहले बच्चे के जन्म पर महिला को दो किश्तों में पांच हजार रूपए और दूसरी संतान बालिका होने पर एकमुश्त छः हजार रूपए देने का प्रावधान है। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि सभी पात्र हितग्राहियों को योजना का शत् प्रतिशत लाभ मिल सके।

गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार एवं गर्भावस्था के दौरान मजदूरी में हुई हानि की प्रतिभूति राशि का भुगतान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक जुलाई 2017 से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना देश के सभी जिलों में शुरू की गई है। योजना के तहत ऐसी गर्भवती महिलाओं एवं स्तनपान कराने वाली माताओं को छोड़कर जो केंद्र सरकार या राज्य सरकारों या सार्वजनिक उपक्रमों के साथ नियमित रोजगार में हैं या जो वर्तमान में लागू किसी कानून के अंतर्गत समान लाभ प्राप्त कर रही है, सभी गर्भवती महिलाएं एवं स्तनपान कराने वाली माताएं पात्रता रखती हैं।

नाबालिग से हैवानियत: लड़की को बंधक बनाकर 2 दिनों तक रेप किया…वारदात में मां ने दिया बेटे का साथ...जानिए फिर क्या हुआ

नाबालिग से हैवानियत: लड़की को बंधक बनाकर 2 दिनों तक रेप किया…वारदात में मां ने दिया बेटे का साथ...जानिए फिर क्या हुआ

 गौरेला- पेंड्रा-मरवाही जिला में एक नाबालिग लड़की के साथ हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 16 साल की नाबालिग को बंधक बनाकर युवक ने पहले तो उसके साथ दो दिनों तक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद लड़की को आरोपी लड़के और उसकी मां ने बुरी तरह से बेहोश होने तक पीटा गया। इसके बाद लड़की को मरा समझकर मां-बेटे ने उसे गांव से दूर एक तालाब में फेंक कर लौट गये। इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी को जहां गिरफ्तार कर लिया है, वहीं उसकी मां फरार बतायी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला पेण्ड्रा थानाक्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव में रहने वाली 16 साल की नाबालिग लड़की अपने पुराने घर से निकल कर दूसरे घर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते मे उसे गांव में ही रहने वाले छोटू उर्फ प्रताप सिंह ओट्टी नामक युवक मिल गया। उसने नाबालिग को घर तक छोड़ने की बात कहकर अपने साथ बाइक में बैठाकर ले गया। लड़की के बाइक में बैठते ही आरोपी युवक उसे जंगल की ओर ले गया। रास्ते मे पीड़िता ने विरोध भी किया बावजूद इसके आरोपी ने जंगल मे नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की मानें तो इस वारदात के बाद आरोपी ने उसे धमकी देते हुए जबरन अपने घर ले गया, जहां पर दो दिनों तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक और उसकी माँ ने मिलकर पीड़िता की जमकर पिटाई की। जिससे उसके बेहोश होने पर उसे मरा समझकर गांव के पास के ही एक तालाब में फेंक आएं। यहाँ नाबालिग को ग्रामीणों ने बेहोशी के हालत में देखने के बाद उसके परिजनों को सूचना दी गयी। जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहाँ पीड़िता का इलाज जारी है। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज करने के बाद आरोपी के खिलाफ बलात्कार और पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर मामले में प्रताप सिंह ओट्टी को अरेस्ट कर लिया है। इस पूरे घटनाक्रम में आरोपी युवक की माँ को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है, जो कि वारदात के बाद से ही फरार है। पुलिस आरोपी महिला की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

घर में खून से लथपथ मिली महिला की लाश, नशेड़ी बेटे पर हत्या का शक, तलाश में पुलिस

घर में खून से लथपथ मिली महिला की लाश, नशेड़ी बेटे पर हत्या का शक, तलाश में पुलिस

 रायपुर। राजधानी के डीडी नगर थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला का शव उसके ही घर के कमरे में खून से लथपथ मिला है। पुलिस को शक है कि महिला की हत्या उसके ही नशेड़ी बेटे ने की है। वारदात के बाद से वह गायब है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को पी. गौरी ने कॉल कर बताया कि उनकी पत्नी पी.नीता राव (51) की हत्या हो गई है। जिसका शव इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के बी ब्लॉक स्थित मकान में है। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां शव के आसपास खून बिखरा था। बाथरूम में खून लगे पैरों के निशान और बाहर रस्सी पर खून से सनी बनियान भी लटकती मिली। बताया जा रहा है कि पी. नीता राव प्राइवेट स्कूल में टीचर थीं। कुछ महीनों से वह घर में अपने बेटे और बेटी के साथ रहती थी। वारदात के दौरान उनकी बेटी ऑफिस के काम से शहर से बाहर गई थी। घर में सिर्फ नीता और उनका बेटा पी. नागेश राव उर्फ अंकुर ही थे।

शुरुआती जांच में पता चला है कि नागेश नशे का आदी है। इसके चलते उसके पिता पी. गौरी भी परिवार से अलग रहते हैं। आरोप है कि नागेश अक्सर नशे के लिए पैसों की मांग करता और मना करने पर मां से विवाद करता था। वह पहले भी अपने मां-बाप से विवाद कर चुका है। उसने अपने पिता पर भी हाथ उठाया था। जिसके बाद कुम्हारी थाना पुलिस में उसके खिलाफ शिकायत भी की गई थी। परिवार वालों ने आशंका जताई है कि उसी ने ही महिला की हत्या की है। फिलहाल पुलिस फरार बेटे की तलाश में जुटी है।

 
BREAKING : पुलिस विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल... SI, ASI का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

BREAKING : पुलिस विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल... SI, ASI का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

 बलौदाबाजार।  छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में लगातार तबादले का सिलसिला जारी है। वहीं इसकी कड़ी में बलौदाबाजार में एक एसआई और पांच एएसआई का ट्रांसफर किया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार, भाटापारा ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है।

देखें सूची…

 

 

 

ड्राइवरों की हड़ताल का असर : छत्तीसगढ़ में सब्जियों की सप्लाई ठप, दाम बढ़े

ड्राइवरों की हड़ताल का असर : छत्तीसगढ़ में सब्जियों की सप्लाई ठप, दाम बढ़े

 रायपुर । छग की राजधानी रायपुर में एक-दो जगह पेट्रोल पंप बंद कर दिए गए है। अन्य पेट्रोल पम्पों में लंबी लाइन लगी हुई है। वही चालकों के हड़ताल के बीच एक आदेश खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से जारी किया गया है।

इसी बीच रायपुर में सब्जियों की आवक कम हो गई है। जिसके कारण अब बाजारों में सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। राजधानी रायपुर के बाजारा में जहां मिर्च के दाम 100 प्रति किलों है तो धनिया और मटर 80 रुपए तक पहुंच गया है।वहीं फुल गोभी 70 तो पत्ता गोभी 40 रुपए प्रति किलों तक पहुंच गई है। इसके अलावा करेला के दामों ने भी नाक में दम कर दिया है। 100 रुपए प्रति किलों तक पहुंच गया है सेमी 80, भाटा 70, अदरक 140, लहसुन 240 रुपए किलो में बिक रहा।

तीन जनवरी से बदलेगा मौसम, IMD की ताजा भविष्‍यवाणी, इन इलाकों में बारिश के आसार…

तीन जनवरी से बदलेगा मौसम, IMD की ताजा भविष्‍यवाणी, इन इलाकों में बारिश के आसार…

 रायपुर. प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने के आसार हैं. भारतीय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के बढ़ने से ऐसी स्थिति बनने की संभावना है. हालांकि इसके बावजूद हवा की दिशा दक्षिण पूर्व में बनी हुई है. वहीं इसके अलावा न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने के आसार हैं. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक जनवरी महीने में ठंड कम रह सकती है. बुधवार तीन जनवरी से बस्तर क्षेत्र में हल्की बारिश के भी आसार है, अन्य क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे।

पिछले हफ्ते की बात करें तो कुछ दिनों से प्रदेश का मौसम शुष्क बना हुआ है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में नमी बढ़ती दिखी। वहीं हवा की दिशा में भी बदलाव की संभावना थी. इसके चलते प्रदेश में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई थी. वहीं अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना थी.

रायपुर का न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साामन्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। इसके साथ ही प्रदेश भर में बलरामपुर सबसे ठंडा रहा, आरजी बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

तीन दिन तक रद्द रहेगी ये ट्रेन, आठ ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी, देखें लिस्ट…

तीन दिन तक रद्द रहेगी ये ट्रेन, आठ ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी, देखें लिस्ट…

 बिलासपुर। दक्षिण मध्य रेलवे सिकंदराबाद रेल मंडल के काजीपेट जंक्शन-वल्लारशाह सेक्शन के बीच तीसरी रेलवे लाइन को जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इस नानइंटरलाकिंग कार्य के लिए आठ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत 12 जनवरी तक विशाखापत्तनम से चलने वाली 20805 विशाखापत्तनम-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विजयनगरम जंक्शन-रायगड़ा-टिटलागढ़-रायपुर-नागपुर होकर रवाना होगी।

इसी तिथि में इसी परिवर्तित मार्ग से 20806 नई दिल्ली-विशाखात्तनम एक्सप्रेस, 04 व 11 जनवरी को 20803 विशाखापत्तनम-गांधीधाम एक्सप्रेस, 07 जनवरी तक गांधीधाम से चलने वाली 20804 गांधीधाम-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नागपुर-रायपुर-टिटलागढ़-रायगड़ा-विजयनगरम जंक्शन होकर रवाना होगी। इसके अलावा 07 जनवरी को ही पुरी से चलने वाली 20819 पुरी–ओखा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विजयनगरम जंक्शन-रायगड़ा-टिटलागढ़-रायपुर-नागपुर होकर रवाना होगी।

इसी तरह 03 व 10 जनवरी को ओखा से चलने वाली 20820 ओखा-पुरी एक्सप्रेस, 05, 08 एवं 12 जनवरी 12803 विशाखापत्तनम-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस व 03, 07 व 10 जनवरी को निज़ामुद्दीन से चलने वाली 12804 निज़ामुद्दीन-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विजयनगरम जंक्शन-रायगड़ा-टिटलागढ़-रायपुर व नागपुर रेलवे स्टेशन होकर गंतव्य पर पहुंचेगी।

द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार
रेल यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने 08185 / 08186 हटिया-दुर्ग द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल के परिचालन में विस्तार किया है। पहले इस ट्रेन को 29 दिसंबर तक ही चलाने का निर्णय लिया गया था। अब 08185 हटिया-दुर्ग द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 28 मार्च तक और 08186 दुर्ग-हटिया द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन की सुविधा 29 मार्च तक मिलेगी।

तीन दिन रद्द रहेगी टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस
अधोसंरचना विकास के तहत दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के चक्रधरपुर व बिसरा रेलवे स्टेशन के बीच प्रत्येक बुधवार व झारसुगुड़ा और राउरकेला के बीच प्रत्येक शनिवार को पांच घंटे का मेगा ब्लाक लेकर कार्य किया जाएगा। इसके चलते 06, 13 व 20 जनवरी को 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस और 08, 15 व 22 जनवरी को 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

ओम रोटो प्रिंटर्स के ठिकानों पर GST की दबिश, 2.88 करोड़ नगदी और 2.60 करोड़ का माल जब्त

ओम रोटो प्रिंटर्स के ठिकानों पर GST की दबिश, 2.88 करोड़ नगदी और 2.60 करोड़ का माल जब्त

 रायपुर. जीएसटी विभाग ने बोरियाकला धमतरी रोड स्थित मेसर्स ओम रोटो प्रिंटर्स में दबिश देकर 2.88 करोड़ रुपए नगदी और 2.60 करोड़ रुपये का बेहिसाब भौतिक स्टॉक जब्त किया है. मेसर्स ओम रोटो प्रिंटर्स प्रमुख रूप से विभिन्न तंबाकू / पान मसाला इकाइयों के लिए पैकेजिंग सामग्री (फिल्म, फॉइल, स्ट्रिप्स और प्लास्टिक/ वस्तुएं) के निर्माण और गुप्त आपूर्ति में लगा हुआ था. इसकी विशेष खुफिया जानकारी मिलने पर टीम ने दबिश दी. फैक्ट्री परिसर के साथ-साथ करदाता के आवासीय परिसरों की भी तलाशी ली गई.

फैक्ट्री परिसर में तलाशी के दौरान पाया गया कि करदाता ओडिशा में व्यवसाय करने वाली विभिन्न पार्टियों के लिए तंबाकू / पान मसाला / गुटखा के लिए इस्तेमाल की जाने वाली पैकेजिंग सामग्री के निर्माण में शामिल है. उसके पास 2.60 करोड़ रुपये मूल्य का बेहिसाब भौतिक स्टॉक भी पाया गया. करदाता अपने खाता बही के आधार पर इस स्टॉक के विषय में कोई जानकारी प्रस्तुत नहीं कर सका, इसलिए स्टॉक जब्त कर लिया गया.

इसके अलावा करदाता के आवासीय परिसर की तलाशी के दौरान 2.88 करोड़ रुपये की नगदी मिली. करदाता इतनी बड़ी मात्रा में बेहिसाब नकदी का उचित / पर्याप्त स्पष्टीकरण नहीं दे सका. इसे जब्त कर लिया गया और सरकारी खाते में जमा कर दिया गया. आगे की जांच जारी है.

BREAKING : पति ने पत्नी और 3 बच्चों को उतारा मौत के घाट...जानिए क्या है पूरा मामला

BREAKING : पति ने पत्नी और 3 बच्चों को उतारा मौत के घाट...जानिए क्या है पूरा मामला

 बिलासपुर. मस्तूरी थाना क्षेत्र के हिर्री में पति ने पत्नी और 3 बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी. आरोपी पति अपनी पत्नी पर अवैध संबंध होने का शक करता था. इसके चलते आरोपी ने ये कदम उठाया.

मामले में मस्तूरी पुलिस ने आरोपी पति उमेंद्र केंवट को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक तीन बच्चों की उम्र 5 वर्ष, 4 वर्ष, 2 वर्ष (दो बच्चियां, एक बेटा) है.इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए just36news.com पर.

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर,मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहाँ राज्य अतिथि गृह पहुना में छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात कर नववर्ष की शुभकामनाएँ दी। उन्होंने मुख्यमंत्री को कुम्हारी, दुर्ग जिले में 12 एवं 13 जनवरी को आयोजित दो दिवसीय किसान मेला में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने आमंत्रण के लिए संघ के सदस्यों को धन्यवाद दिया।

संघ के अध्यक्ष श्री विरेन्द्र लोहान ने मुख्यमंत्री को बताया कि मेले में किसान भाइयों के लिए राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कम्पनियों के कृषि उत्पादों एवं आधुनिक यन्त्रों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। साथ ही कृषि विशेषज्ञओं की संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि संघ से जुड़े किसानों ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कार्य में योगदान हेतु 100 टन सब्जी भेजने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने संघ के इस निर्णय कि सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर श्री मितुल कोठारी, श्री हेमंत भाई गोहिल और श्री दिलीप सिंह राठौर भी उपस्थित थे।